भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष निर्भया परियोजना के अन्तर्गत सेफ सिटी प्रोजेक्ट मण्डी पर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी शहर में निर्भया निधि के अन्तर्गत प्रस्तावित सेफ सिटी प्रोजेक्ट के क्रियान्वित होने से न केवल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बेहतर यातायात प्रबन्धन और भीड़ को नियंत्रित करने में भी स्मार्ट समाधान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सरकार हिमाचल प्रदेश जैसी कठिन स्थलाकृति वाले राज्यों को निर्भया परियोजना के अन्तर्गत 90ः10 के अनुपात में वित्त पोषण कर रही है। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत मण्डी शहर के लिए योजना, विकास, कार्यान्वयन और संचालन के अलावा सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली की परिकल्पना की गई है। इस परियोजना के अन्तर्गत आधुनिक तकनीकों जैसे आईपी आधारित कैमरा अधोसंरचना, बिना रुकावट स्थिति पर नज़र रखना, निगरानी रिकाॅर्ड और डेटा संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य सम्पूर्ण और एकीकृत निगरानी प्रणाली विकसित करना है, जिसमें पुलिस लाइन मण्डी के कमांड और कंट्रोल सेंटर का संचालन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से मण्डी शहर में महिलाओं, बालिकाओं और वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ आपातकाल के दौरान पुलिस वैन, अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस की सुचारू आवाजाही भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस को महिलाओं के प्रति अपराध, कानून व्यवस्था और यातायात के प्रबन्धन में सुधार करने में भी सहायता मिलेगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की प्रभावी निगरानी की अवधारणा भी की गई है, ताकि महिलाओं और सम्पत्तियों की सुरक्षा की जा सके। इस परियोजना से नियमित गतिविधियों पर नजर रखने के अलावा कुछ व्यस्त जगहों जैसे बस स्टैंड, इंदिरा मार्किट, चैहटा बाजार और क्षेत्रीय अस्पताल की निगरानी सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपातकाल स्थिति में सहयोग प्रदान किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और अपराध दृश्य को कवर करने के लिए पुलिस मोबाइल वैन पर कैमरों का प्रावधान किया जाएगा। इन कैमरों में ऐसी प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे अपराध दृश्य की जानकारी सीधे कमांड और कंट्रोल सेंटर को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश दूर संचार वृत्त के मुख्य महाप्रबन्धक जसविन्दर सिंह सहोटा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि भारत संचार निगम लिमिटेड सैटेलाइट मोबाइल फोन सुविधा प्रदान करने वाली भारत की एकमात्र कम्पनी है। उन्होंने कहा कि ये फोन विभिन्न साहसिक गतिविधियां जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रीवर राफ्टिंग, पर्वतारोहण और आपदा प्रबन्धन के दौरान बेहतर संचार सुविधाएं प्रदान करने में बहुत सहायक सिद्ध हो सकते है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृतिका कुल्हारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Anirudh Sood, a final year student of B Sc(Hons) Horticulture at the Dr.YS Parmar University of Horticulture and Forestry(UHF), Nauni has brought laurels to the university at the National Level. Anirudh won the ‘Best Verbal Communication’ prize for English debate at the 14th National Conference and Inter-University Debate Competition(Online) organized by GB Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar. The students from various universities from across the country participated in the competition. The topic of the debate was ‘The current economic policy of the country is efficient to empower the youth for development of a self-reliant nation’. Four students from the university had taken part in the Hindi and English debate competition. UHF Vice-Chancellor Dr. Parvinder Kaushal congratulated Anirudh for bringing laurels to the university at the National level competition. Student Welfare Officer Dr. Ravinder Sharma, faculty and staff also congratulated Anirudh on his achievement.
बीएसएनएल ने केंद्र, राज्य सरकार तथा सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से संबंधित वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए लैंडलाइन ब्रॉडबैंड और भारत फाइबर सेवाओं में 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। इस ऑफर की शुरुआत 1 फरवरी 2021 से की जाएगी। बीएसएनएल सोलन के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया की कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम एवं ऑनलाइन एजुकेशन के कारण हाई स्पीड इंटरनेट की मांग में वृद्धि हुई है और बीएसएनएल अपनी भारत फाइबर सेवा से ग्राहकों की इस मांग को पूरा कर रहा है। उन्होंने बताया की बीएसएनएल जिला सोलन और सिरमौर के अधिकतम क्षेत्रों में भारत फाइबर की सेवा प्रदान कर रहा है। यह सेवा जिला सोलन के कंडाघाट, चायल, साधुपुल, वाकनाघाट, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की, धर्मपुर, कसौली ,सुबाथू, परवाणू, बद्दी, नालागढ़, झाड़माजरी, कृष्णगढ़, जुब्बड़, डगशाई में प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया की जिला सिरमौर के राजगढ़ सहित अन्य कई क्षत्रों में बीएसएनएल ने अपनी यह सेवा शुरू कर दी है। महाप्रबंधक सोलन ने बताया की बीएसएनएल शीघ्र ही दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी वायरलेस हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा भारत एयर फाइबर शुरू करने जा रहा है। जसपाल सिंह ने यह बताया की बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए दो प्लान में आकर्षक बदलाव किए हैं। प्लान 1999 की वैधता को 365 से बढाकर 386 दिन कर दिया है। इस अतरिक्त वैधता का लाभ ग्राहक 31-जनवरी-2021 तक ही उठा पाएंगे। इस प्लान के तहत ग्राहकों को असीमित वॉइस कॉल के साथ प्रतिदिन 3 GB डाटा एवं 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही 365 दिन के लिए EROS Now सर्विस तथा बीएसएनएल ट्यून्स भी उपलब्ध है। इसके अलावा प्लान 2399 के तहत ग्राहकों को 437 दिन के लिए असीमित वॉइस कॉल के साथ प्रतिदिन 3 GB डाटा एवं 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही 437 दिन के लिए EROS Now सर्विस तथा बीएसएनएल ट्यून्स भी उपलब्ध है। यह प्लान 31-मार्च-2021 तक उपलब्ध है।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए दिन में 02.00 बजे तक कुल 75911 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 38739 महिलाओं तथा 37172 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। विकास खण्ड सोलन में 67.11 प्रतिशत मतदान विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के लिए द्वितीय चरण में 02.00 बजे तक 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 10557 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 5324 महिलाओं तथा 5233 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुनिहार विकास खण्ड में 63.23 प्रतिशत मतदान विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 15642 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 8061 महिलाओं तथा 7581 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कण्डाघाट विकास खण्ड में 64.46 प्रतिशत मतदान सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6278 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 3149 पुरूषों तथा 3129 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। धर्मपुर विकास खण्ड में 71.17 प्रतिशत मतदान सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 71.17 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 15622 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 7919 महिलाओं तथा 7703 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नालागढ़ विकास खण्ड में 64.93 प्रतिशत मतदान सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.93 प्रतिशत मतदान हुआ। 02.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 27812 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 14306 महिलाएं तथा 13506 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6278 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 3149 पुरूषों तथा 3129 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 02.00 बजे तक 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 15642 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 8061 महिलाओं तथा 7581 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 66.02 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी चमन ने दी। जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए दिन में 02.00 बजे तक कुल 75911 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 38739 महिलाओं तथा 37172 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के लिए द्वितीय चरण में 02.00 बजे तक 67.11 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 10557 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5324 महिलाओं तथा 5233 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हमीरपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए मंगलवार को दूसरे चरण में जिला के 6 विकास खंडों की 82 ग्राम पंचायतों के कुल 476 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान आरंभ हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि दूसरे दौर में भी मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया। इन ग्राम पंचायतों में पहले दो घंटों के दौरान यानि सुबह 10 बजे तक 17.11 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। दोपहर 12 बजे तक मतदान की प्रतिशतता 38.64 रही। उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत उखली के गांव गौटा के 102 वर्षीय संतराम, इसी पंचायत की 100 वर्षीय साहबदेई, ग्राम पंचायत चंबोह के वार्ड नंबर 4 के 100 वर्षीय देवी दास और कई अन्य वयोवृद्ध मतदाताओं ने अपने परिजनों की मदद से मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट डाले। पूर्व विधायक 90 वर्षीय अमर सिंह निवासी रोपड़ी बलोहियां ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार मतदान कर रहे युवा भी अपने वोट देने के अधिकार के प्रति काफी उत्साहित दिखे। उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ऐहतियात बरती जा रही है। मतदाताओं के बीच पर्याप्त दूरी का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग के बाद पहले से ही पर्याप्त दूरी पर मार्क की गई जगहों पर मतदाताओं की लाईनें लगाई जा रही हैं।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 12.00 बजे तक 45.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 19386 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 10099 पुरूषों तथा 9287 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 12.00 बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 10416 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 5566 पुरूषों तथा 4850 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 12.00 बजे तक 41.51 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 4043 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 2158 पुरूषों तथा 1885 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 12.00 बजे तक 40.52 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 10025 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 5340 पुरूषों तथा 4685 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए 12.00 बजे तक 43.03 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 6769 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3745 पुरूषों तथा 3024 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
हमीरपुर जिला के गांव मासियाना में पानी के टैंक के नजदीक एक अज्ञात शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों ने जब जंगल मे गले सड़े शव को देखा इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी विजय सकलानी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मौके पर एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि पेड़ पर लटका शव काफी पुराना हो चुका है। व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। विजय सकलानी ने बताया कि शव किसका है इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 18.71 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रातः 10.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 2976 पुरूषों तथा 1653 महिलाओं सहित कुल 4629 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के लिए प्रातः 10.00 बजे तक 21.09 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान हो रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण एव आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने ग्राम पंचायत अन्हेच के वार्ड नम्बर-2 रिहूं में अपनी धर्मपत्नी रेनु सैजल के साथ मतदान किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रातः 10.00 बजे तक विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 2134 पुरूषों तथा 1184 महिलाओं सहित कुल 3318 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में प्रातः 10.00 बजे तक 20.63 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के पांचों विकास खण्डों की 82 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। के.सी. चमन ने कहा कि जिला के सोलन विकास खण्ड में द्वितीय चरण में आज 13, कुनिहार विकास खण्ड में 19, कण्डाघाट विकास खण्ड में 09, धर्मपुर विकास खण्ड में 15 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में 26 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में आज लगभग 1,14,997 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें सोलन विकास खण्ड में लगभग 15731, कुनिहार विकास खण्ड में लगभग 24738, कण्डाघाट विकास खण्ड में लगभग 9740, धर्मपुर विकास खण्ड में लगभग 21957 तथा नालागढ़ विकास खण्ड में लगाभग 42831 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास खण्डों में पोलिंग पार्टियां राज्य सरकार के निर्देशानुसार नियमानुरूप कार्य कर रही हैं। मतदान प्रातः 08.00 बजे आरम्भ हुआ तथा सांय 04.00 बजे तक जारी रहेगा। कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी सामान्य मतदान के समाप्त होने के उपरान्त निर्धारित प्रोटोकोल के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतगणना आज ही मतदान समाप्त होने क उपरान्त सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय में आरम्भ होगी। जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्यों के लिए मतगणना 22 जनवारी, 2021 को की जाएगी।
प्रदेश के सीएम के गृह जिला मंडी में पहले चरण के पंचायती राज चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी रण में चित्त हो गए हैं। मतदाताओं ने बड़े -बड़े धुरंदरों की जमीन दिखा है। अनेक निर्दलीय उम्मीदवारों ने खाता खोलकर भाजपा और कांग्रेस को भी नसीहत दे डाली। जोगिंद्रनगर में सांसद रामस्वरूप के भाई की हार भाजपा के लिए तगड़ा झटका मानी जा रही है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार पंचायत प्रधान का चुनाव हार गए हैं। नव गठित पंचायत टपूण के उम्मीदवार निर्मल कुमार ने 88 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत समीरपुर में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व वर्तमान हिमफेड के उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर पंचायत प्रधान पद का चुनाव हार गए। यह पंचायत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत है। यहां चंद्रमोहन 288 से चुनाव जीत गए हैं। वंही दूसरी ओर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा ग्राम पंचायत लोढर से प्रधान का चुनाव हार गई। कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं केसीसीबी के पूर्व निदेशक अनिल वर्मा गलोड़ खास से प्रधान पद का चुनाव हारे। गलोड़ खास पंचायत से कांग्रेस के जिला महासचिव होशियार सिंह भी चुनाव हारे गए। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की गृह पंचायत समीरपुर पंचायत से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं वर्तमान में हिमफेड के निदेशक राकेश ठाकुर चुनाव हारे।
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से चौथी और छठी सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। इन परीक्षाओं के आधार पर ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। राइट टू एजूकेशन एक्ट में इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। आंतरिक असेसमेंट के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन कक्षाओं को अभी खोलने का फैसला नहीं लिया है। ऐसे में संभावित है कि मार्च महीने में इन कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षा होंगी। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पांचवीं कक्षा और आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित तौर पर कक्षा लगाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 1 फरवरी और शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 15 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। इन कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बीते दिनों संभावित डेटशीट भी जारी कर दी गई है। 10वीं और 12वीं कक्षा की फरवरी अंत या मार्च में प्री बोर्ड परीक्षा भी दी जानी है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि जिन कक्षाओं को अभी नियमित तौर पर नहीं खोला जाएगा, उनकी परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होंगी।
सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में आज पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शुरू हो गया है। आज जिला सिरमौर की 88 पंचायतों में 10:00 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस में विकासखंड नाहन के अंतर्गत अभी तक 2775 लोगों ने वोट डाला है जिसका मत प्रतिशत 19.2 प्रतिशत हुआ है। पच्छाद में 19.6 प्रतिशत, पांवटा साहिब में 22.3 प्रतिशत, राजगढ़ ब्लॉक में 18. 3 प्रतिशत, संगड़ाह में 21. 2 और शिलाई ब्लॉक में 21.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब इन सभी पंचायतों का परिणाम भी देर शाम तक आ जाएगा।
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा के बड़े भाई त्रिलोक चंद शर्मा को वार्ड सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है l सांसद राम स्वरुप शर्मा का वर्चस्व भी उन्हें जीत नहीं दिलवा पाया l हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले और सांसद के गृहक्षेत्र जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाली नवगठित जलपेहड़ पंचायत के वार्ड-3 से त्रिलोक चंद शर्मा वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए मैदान में उतरे थे , जहां उनको हरनाम सिंह ने पटकनी दे दी है। बता दें कि जिस वार्ड से त्रिलोक चंद शर्मा ने चुनाव लड़ा उसी वार्ड में सांसद राम स्वरूप शर्मा का घर भी है l सांसद खुद इस बार भारी मतों से जीते थे। ऐसे में उनके भाई का वार्ड पंच का चुनाव हार जाना चर्चा का विषय बन गया है, जिसके चलते विपक्ष सांसद राम स्वरुप शर्मा की खूब फिरकी ले रहा है l सभी इस बात को लेकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि सांसद राम स्वरूप शर्मा खुद अपने घर में अपने बड़े भाई को चुनाव नहीं जीतवा सके l बता दें कि जिला में कल पहले चरण के चुनाव में 190 पंचायतों में चुनाव हुए। इसमें दो लाख से अधिक मतदाताओं के भाग लिया।
प्रदेश में प्रथम चरण के चुनाव समाप्त हो चुके हैं , चुनाव के नतीजे बेहद ही खास देखें जा रहे हैं। ग्राम संसद के चुनाव में हर कोई अपनी ताल ठोकता नजर आया , लेकिन जनता का झुकाव विकास की तरफ रहा l जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छौशा में भी 8 उम्मीदवारों के बीच प्रधान पद के लिए जंग छिड़ी थी जिसमें से वार्ड सदस्य के रूप में अपना सफर शुरू करने वाले ज्ञान चंद्र ने 7 प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 318 वोट से ग्राम पंचायत छौशा की प्रधान पद की सीट पर कब्जा कर किया l ज्ञान चन्द्र के साथ प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में अमरलाल को 281 वोट, इंद्र सिंह को 42, जोगेंद्र को 140 तुलाराम को 9 , दिलीप (दीपू) को 187, निर्मल ठाकुर को 54 , रामदास को 5 वोट मिले है। कहीं न कहीं कांटे की इस टक्कर में ज्ञान चन्द्र ने एकतरफा जीत हासिल करके अपने प्रतिद्वंदिओं को पटकनी दी है। सोलन जिला में प्रथम चरण में 82 ग्राम पंचायतों में मतदान सम्पन्न हुआ। जिला में कुल 83.64 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रथम चरण में लगभग 1,18,819 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया। इनमें लगभग 60,852 पुरूष तथा लगभग 57,967 महिलाएं थी। सोलन जिला में सोलन, धर्मपुर, कंडाघाट, कुनिहार, नालागढ़ ब्लॉक में पंचायत स्तर पर चुनाव हो रहे थे जिनमें से 82 ग्राम पंचायतों की सीटों पर 37 ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने अपना दमखम दिखा कर प्रधान पद पर कब्जा किया है l वही 45 सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही जिला में उपप्रधान के प्रथम चरण के परिणाम घोषित हो चुके है।
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आज सोलन जिला के 12 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों में 337 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां जिा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 20, एमएमयू कुम्हारहट्टी में 48, टी.बी.एस धर्मपुर में 37, इएसआई अस्पताल परवाणु में 51, आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में 10, मल्होत्रा अस्पताल बद्दी में 40, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 38, इएसआई अस्पताल काठा में 20, लार्ड महावीर नर्सिंग काॅलेज नालागढ़ में 08, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा महलोग में 15, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुन्धन में 22 तथा अर्की में 28 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण किया गया। सभी लाभार्थियों को इस सम्बन्ध में सूचित कर दिया गया था तथा सभी को सत्यापन उपरान्त ही कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। लाभार्थियों को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई। उन्होंने कहा कि किसी भी लाभार्थी में टीकाकरण का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया। डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि 28 दिन के उपरान्त प्रथम चरण में टीकाकरण करवाने वाले सभी लाभार्थियों का द्वितीय टीकाकरण किया जाएगा। पूर्ण टीकाकरण के लगाभग 06 सप्ताह के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में से 09 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि द्वितीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में लगभग 9694 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 4961 पुरूष तथा 4733 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत जधाणा में लगभग 1078 मतदाता हैं, जिनमें 538 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बीशा में लगभग 754 मतदाता हैं, जिनमें 388 पुरूष तथा 366 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हिन्नर में लगभग 976 मतदाता हैं, जिनमें 500 पुरूष तथा 476 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत ममलीग में लगभग 1849 मतदाता हैं, जिनमें 935 पुरूष तथा 914 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पौधना में लगभग 1037 मतदाता हैं, जिनमें 518 पुरूष तथा 519 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मही में लगभग 1055 मतदाता हैं, जिनमें 523 पुरूष तथा 532 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चायल में लगभग 817 मतदाता हैं, जिनमें 465 पुरूष तथा 352 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत वाकना में लगभग 1143 मतदाता हैं, जिनमें 599 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सकोड़ी में लगभग 985 मतदाता हैं, जिनमें 495 पुरूष तथा 490 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की 37 ग्राम पंचायतों में से 13 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में लगभग 15716 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 7911 पुरूष तथा 7805 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मशीवर में कुल 1190 मतदाता हैं, जिनमें 597 पुरूष तथा 593 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत देवठी में कुल 944 मतदाता हैं, जिनमें 481 पुरूष तथा 463 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्होल में कुल 1258 मतदाता हैं, जिनमें 638 पुरूष तथा 620 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत आंजी में कुल 710 मतदाता हैं, जिनमें 371 पुरूष तथा 339 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अन्हेच में कुल 1302 मतदाता हैं, जिनमें 649 पुरूष तथा 653 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नेरी कलां में कुल 825 मतदाता हैं, जिनमें 441 पुरूष तथा 384 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पडग में कुल 1368 मतदाता हैं, जिनमें 670 पुरूष तथा 698 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शड़याणा में कुल 1380 मतदाता हैं, जिनमें 669 पुरूष तथा 711 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बसाल में कुल 1192 मतदाता हैं, जिनमें 571 पुरूष तथा 621 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में कुल 1367 मतदाता हैं, जिनमें 693 पुरूष तथा 674 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भारती में कुल 1160 मतदाता हैं, जिनमें 602 पुरूष तथा 558 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चेवा में कुल 1716 मतदाता हैं, जिनमें 858 पुरूष तथा 858 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शमरोड़ में कुल 1304 मतदाता हैं, जिनमें 671 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के पहले चरण के चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत बिलासपुर , ऊना व् हमीरपुर ज़िला के जीते हुए जनप्रतिनिधियों ने समीरपुर की ओर रुख किया और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। लोकतंत्र के पर्व पर अपनी भूमिका निभाने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रविवार से ही समीरपुर आये हुए हैं, इस बात का भी फायदा उठाते हुए मिलने वाले नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की संख्या ज्यादा हो रही है। इसी कड़ी सोमवार को हमीरपुर ऊना एवं बिलासपुर तीनों ज़िलों से नगर निकायों व ग्राम पंचायतों से पहले चरण में विजयी रहे प्रधान उपप्रधान, पार्षद तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने काफी संख्या में समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जीते हुए सभी नए जनप्रतिनिधियों को कहा कि पार्टी के आदर्शों व नीतियों को अपनी कार्यशैली में अपना कर जनसेवा में सब लोग जुट जाएं। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए सत्ता सेवा का साधन है इस बात को दिमाग में रख कर प्रधानमंत्री के भारत को विश्वगुरु बनाने के सपने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें l केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सौभाग्य से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेन्दर मोदी के हाथ में है, जो ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों की मजबूती को देश की मजबूती का आधार मानते हैं व इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र से सीधा पैसा ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों को भेज रहे हैं जिसका सदुपयोग कर अपने अपने क्षेत्र के विकास में सभी लोग अच्छी भूमिका निभाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 44 ग्राम पंचायतों में से 15 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीत नगर तथा जाबली में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में लगभग 21950 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 11333 पुरूष तथा 10617 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत टकसाल में लगभग 3914 मतदाता हैं जिनमें 2185 पुरूष तथा 1729 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत प्राथा में लगभग 930 मतदाता हैं जिनमें 481 पुरूष तथा 449 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1258 मतदाता हैं जिनमें 640 पुरूष तथा 618 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मंदेसर में लगभग 925 मतदाता हैं, जिनमें 465 पुरूष तथा 460 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत केंडोल में लगभग 718 मतदाता हैं, जिनमें 373 पुरूष तथा 345 महिलाएं हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बडलग में लगभग 1782 मतदाता हैं, जिनमें 880 पुरूष तथा 902 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कालूझण्डा में लगभग 1954 मतदाता हैं, जिनमें 981 पुरूष तथा 973 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत घडसी में लगभग 1030 मतदाता हैं, जिनमें 484 पुरूष तथा 546 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हुडंग में लगभग 1223 मतदाता हैं, जिनमें 610 पुरूष तथा 613 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत बारियां में लगभग 1685 मतदाता हैं, जिनमें 879 पुरूष तथा 806 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सनवारा में लगभग 1311 मतदाता हैं, जिनमें 664 पुरूष तथा 647 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नाहरी में लगभग 1254 मतदाता हैं, जिनमें 635 पुरूष तथा 619 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत चामों में लगभग 886 मतदाता हैं, जिनमें 455 पुरूष तथा 431 महिलाएं हैं।उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत जगजीत नगर में लगभग 1375 मतदाता हैं, जिनमें 716 पुरूष तथा 659 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जाबली में लगभग 1705 मतदाता हैं, जिनमें 885 पुरूष तथा 820 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 56 ग्राम पंचायतों में से 19 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में लगभग 24,374 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 12,229 पुरूष तथा 12,145 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग में लगभग 1341 मतदाता हैं, जिनमें, 666 पुरूष तथा 675 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नवगांव में लगभग 1293 मतदाता हैं, जिनमें 660 पुरूष तथा 633 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ में लगभग 1499 मतदाता हैं, जिनमें 749 पुरूष तथा 750 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सूरजपुर में लगभग 1715 मतदाता हैं, जिनमें 868 पुरूष तथा 847 महिलाएं हैं। उपायुक्त ने कहा कि ग्राम पंचायत घणागुघाट में लगभग 1620 मतदाता हैं, जिनमें 806 पुरूष तथा 814 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हाटकोट में लगभग 1517 मतदाता हैं, जिनमें 734 पुरूष तथा 783 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत कोठी में लगभग 2077 मतदाता हैं, जिनमें 1031 पुरूष तथा 1046 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगल में लगभग 1120 मतदाता हैं, जिनमें 570 पुरूष तथा 550 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में लगभग 1412 मतदाता हैं, जिनमें 744 पुरूष तथा 668 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत दसेरन में लगभग 1091 मतदाता हैं, जिनमें 550 पुरूष तथा 541 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बलेरा में लगभग 1098 मतदाता हैं, जिनमें 558 पुरूष तथा 540 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में लगभग 1365 मतदाता हैं, जिनमें 694 पुरूष तथा 671 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बातल में लगभग 1549 मतदाता हैं, जिनमें 733 पुरूष तथा 816 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोटली में लगभग 1353 मतदाता हैं, जिनमें 681 पुरूष तथा 672 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जघून में लगभग 790 मतदाता हैं, जिनमें 421 पुरूष तथा 369 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मांगू में लगभग 1166 मतदाता हैं, जिनमें 589 पुरूष तथा 577 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पट्टा में लगभग 776 मतदाता हैं, जिनमें 402 पुरूष तथा 374 महिलाएं हैं। के.सी.चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत चंईयाधार में लगभग 655 मतदाता हैं, जिनमें 319 पुरूष तथा 336 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत शहरोल में लगभग 937 मतदाता हैं, जिनमें 454 पुरूष तथा 483 महिलाएं हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 77 ग्राम पंचायतों में से 26 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासी कलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में लगभग 42,628 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें लगभग 21,801 पुरूष तथा 20,827 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत भाटियां में लगभग 2531 मतदाता हैं। इनमें 1299 पुरूष तथा 1232 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बहेड़ी में लगभग 1160 मतदाता हैं, जिनमें 616 पुरूष तथा 544 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत बगलैहड़ में लगभग 2243 मतदाता हैं, जिनमें 1118 पुरूष तथा 1125 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चीलड़ में लगभग 628 मतदाता हैं, जिनमें 301 पुरूष तथा 327 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत छियाछी में लगभग 896 मतदाता हैं, जिनमें 439 पुरूष तथा 457 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढांग निहली में लगभग 2711 मतदाता हैं, जिनमें 1390 पुरूष तथा 1321 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत ढैला में लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें 766 पुरूष तथा 734 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत डोली में लगभग 1013 मतदाता हैं जिनमें 496 पुरूष तथा 417 महिलाएं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत घोलोंवाल में लगभग 2122 मतदाता हैं, जिनमें से 1026 पुरूष तथा 1096 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली में लगभग 2757 मतदाता हैं, जिनमें 1491 पुरूष तथा 1266 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगतपुर में लगभग 1125 मतदाता हैं, जिनमें 551 पुरूष तथा 574 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत जगनी में लगभग 813 मतदाता हैं, जिनमें 414 पुरूष तथा 399 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोईड़ी में लगभग 1364 मतदाता हैं, जिनमें 713 पुरूष तथा 651 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत क्यार कनेता में लगभग 799 मतदाता हैं, जिनमें 418 पुरूष तथा 381 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लग में लगभग 1456 मतदाता हैं, जिनमें 740 पुरूष तथा 716 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत लूनस में लगभग 1015 मतदाता हैं, जिनमें 545 पुरूष तथा 470 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत मलपुर में लगभग 2448 मतदाता हैं, जिनमें 1282 पुरूष तथा 1166 महिलाएं हैं। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत मस्तानपुरा में लगभग 1562 मतदाता हैं, जिनमें 791 पुरूष तथा 771 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नंड में लगभग 1501 मतदाता हैं, जिनमें से 817 पुरूष तथा 684 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत नन्दपुर में लगभग 1220 मतदाता हैं जिनमें 623 पुरूष तथा 597 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत पंजैहरा में लगभग 2021 मतदाता हैं जिनमें 1016 पुरूष तथा 1005 महिलाएं ग्राम पंचायत पलासीकलां में लगभग 1608 मतदाता हैं, जिनमें 827 पुरूष तथा 781 महिलाएं हैं। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत रडियाली में लगभग 3458 मतदाता हैं, जिनमें 1720 पुरूष तथा 1738 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत रतवाडी में लगभग 820 मतदाताहैं। जिनमें 431 पुरूष तथा 389 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत साईं में लगभग 1510 मतदाता हैं, जिनमें 795 पुरूष तथा 715 महिलाएं हैं। ग्राम पंचायत सुनेड में लगभग 2347 मतदाता हैं, जिनमें 1176 पुरूष तथा 1171 महिलाएं हैं।उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र के इस पर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
पंचायती राज संस्थाओं के लिए 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में सोलन जिला की 240 ग्राम पंचायतों में से 82 के लिए मतदान होगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि द्वितीय चरण में लगभग 1,14,362 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इनमें लगभग 58235 पुरूष तथा लगभग 56127 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित निर्वाचन के लिए सभी प्रबन्ध पूर्ण कर लिए गए के.सी. चमन ने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक होगा। विकास खण्ड नालागढ़ में 19 जनवरी, 2021 को द्वितीय चरण में 26 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड कुनिहार में 19 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड धर्मपुर में 15 ग्राम पंचायतों में, विकास खण्ड सोलन में 13 ग्राम पंचायतों में तथा विकास खण्ड कण्डाघाट में 09 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। नालागढ़ विकास खण्ड में 19 जनवरी, 2021 को ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान होगा। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पलोग, नवगांव, सन्याड़ी मोड़, सूरजपुर, घणागुघाट, हाटकोट, कोठी, मांगल, रौड़ी, दसेरन, बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, कोटली, जघून, मांगू, पट्टा, चंईयाधार तथा शहरोल में मतदान होगा। के.सी. चमन ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत टकसाल, प्राथा, रौड़ी, मंडेसर, केंडोल, बढलग, कालूझंडा, घड़सी, हुड़ंग, बाड़ियां, सनवारा, नाहरी, चम्मों, जगजीतनगर तथा जाबली में मतदान होगा। विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत मशीवर, देवठी, सन्होल, आंजी, अन्हेच, नेरीकलां, पड़ग, शड़याणा, बसाल, पट्टा बरावरी, भारती, चेवा तथा शमरोड़ में मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि द्वितीय चरण में 19 जनवरी, 2021 को कण्डाघाट विकास खण्ड की जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान होगा।
हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जा रहा है। सोलन में भी सोमवार को सड़क सुरक्षा माह को लेकर एक कार्यक्रम ठोड़ो मैदान में आयोजित किया गया। इस मौके पर उपायुक्त सोलन केसी चमन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने इस मोके पर सोलन में प्रचार-प्रसार वाहन एवं बाईक रैली को जिला स्तर पर रवाना किया। इस मोके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया। सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य जन-जन को सड़क एवं यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न नियमोें की जानकारी देने के साथ-साथ दुघर्टना की स्थिति में संवेदनशीलता अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह हर व्यक्ति का दयित्व बनता है की वह सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करें और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग प्र्रदान करें। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन सुरेेश सिंघा ने सभी का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा माह के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता माह में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी तथा सड़क सुरक्षा उपायों से अवगत करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की बंदला पंचायत में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया l बंदला पंचायत के वार्ड 2 में 76 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया जिसके पश्चात् 13 मत लेने वाले प्रत्याशी पवन को वार्ड सदस्य का विजेता घोषित किया जबकि हारने वाले प्रत्याशी को पांच वोट पड़े। ऐसा पहली बार हुआ कि 13 वोट से किसी वार्ड सदस्य की जीत हुई है। एसडीएम रामेश्वर ने बताया कि नोटा का चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसके सबसे ज्यादा मत होंगे उसे ही विजयी घोषित किया जाता है।
अर्की दाड़लाघाट में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में मतदान की शुरुआत आज से हो गई है। प्रथम चरण में आज 1227 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दाड़लाघाट,दानोघाट,बागा करोग,क्यारड,धुन्दन,ग्याणा,सेवड़ा चंडी,हनुमान बड़ोग व आसपास की पंचायतो में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लम्बी कतारें नजर आई। कोरोना के चलते मतदान के दौरान सभी नियमो का पालन किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग मास्क व अन्य सभी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करवाया जा रहा है। युवा मतदाताओं में भी काफी जोश दिखाई दिया। इस दौरान मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण चलता रहा। उसके उपरांत शाम के समय इन पंचायतों में नतीजे घोषित होंगे। इस दौरान दाड़लाघाट पंचायत से 1798 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 912 पुरुषों तथा 886 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में 79.31 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों के 91 मतदान केन्द्रों पर 18972 मतदाताओं में से कुल 15047 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 7670 (79.85) पुरूषों तथा 7377 (78.76) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में कुल 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान सम्पन्न हुआ। विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 49 मतदान केन्द्रों पर कुल 8209 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 4239 पुरूषों (43.09 प्रतिशत) तथा 3970 (40.35) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत बारियां, बवासनी, बघेरी, भटोलीकलां, धरमाणा, दिग्गल, गागुवाल, घड़याच, जुखाड़ी, करसौली, खेड़ा, कश्मीरपुर, लेही, मनलोग कलां, मलौण, मंझोली, मटूली, नवाग्राम, पोले दा खाला, रेडू उपरला, राजपुरा, रिया, रामशहर, सौर, सरौर तथा थाना में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 15537 व्यक्तियों ने मतदान किया। इनमें 8053 महिलाओं तथा 7484 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड धर्मपुर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 69 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। धर्मपुर विकास खण्ड में ग्राम पंचायत बनासर, नारायणी, बुघार कनैता, बरोटीवाला, कोट, जाडला, पट्टानाली, नालका, मंधाला, सूरजपुर, डकरयाणा, गोयला, गुल्हाड़ी, कोटबेजा तथा गांगुड़ी में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड धर्मपुर की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 15870 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 64 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी.चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। कण्डाघाट विकास खण्ड में ग्राम पंचायत कनैर, कोट, बाशा, रहेड़, सिरीनगर, झाझा, नगाली, छावशा तथा सतड़ोल में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कण्डाघाट की 09 ग्राम पंचायतों में कुल 6279 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 3215 पुरूषों तथा 3064 महिलाएं शामिल है।
सोलन जिला के विकास खण्ड कुनिहार में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के कुनिहार विकास खण्ड की 19 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत खनलग, दानोघाट, समोग, भूमति, कुंहर, बागा (करोग), दाड़ला, क्यारड़, पलानियां, साई, बसंतपुर, चम्यावल, धुुंधन, ग्याणा, हनुमान बड़ोग, मान, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चण्डी में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे तक विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में कुल 16732 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिनमें 8471 पुरूषों तथा 8261 महिलएं शामिल है।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए दिन में 02.00 बजे तक 53 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी। जिला में 82 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 63697 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 32367 पुरूषों तथा 31330 महिलाओं ले मताधिकार का प्रयाग किया। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 02.00 बजे तक 49 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम चरण के लिए आज जिला के सोलन विकास खण्ड की 13 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। सोलन विकास खण्ड में ग्राम पंचायत जौणाजी, सलोगड़ा, सपरून, बड़ोग, बोहली, भोजनगर, डांगरी, तोप की बेड़, जाडली, कक्कड़हट्टी, जाबल जमरोट, ओच्छघाट तथा नौणी मझगांव में मतदान हो रहा है। दिन में 02.00 बजे विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 9279 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 5210 पुरूषों तथा 4069 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राजधानी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने रफ़्तार पकड़ली है। शिमला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जाने वाले कार्यों में अब तेजी दिखना शुरू हो गई हैं। शहर में नए साल में कई और नए प्रोजेक्टों में काम शुरू होने वाला है। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित बस अड्डे से, रिज मैदान के साथ लगते पदम् देव काम्प्लेक्स तक प्रस्तावित लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है और आगामी सप्ताह तक इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एमडी आबिद हुसैन सादिक का कहना है कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए टेस्टिंग प्रक्रिया सहित अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण कर ली गई हैं।
प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण का चुनाव शुरू हो गया है। पंचायती चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आज अपने गृह क्षेत्र स्थित पोलिंग बूथ में पंचायत के चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में जिन पंचायतों के लिए आज मतदान हो रहा है, मेरा उन क्षेत्रों के समस्त मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने लोगों को कोरोना संबंधी मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानक संचालन का सख्ती से पालन करने को कहा। बता दें की शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद एक घंटे तक कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोट डालेंगे। जिसके बाद देर शाम तक चुनाव के नतीजे आयंगे।
हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण का चुनाव आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखे को मिल रहा है। शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद एक घंटे तक कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोट डालेंगे। कोरोना को देखते हुए मतदान केंद्रों पर निर्धारित मानक संचालन पक्रिया एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सुरक्षित शारीरिक दुरी बनाये रखने के लिए कई मतदान केंद्रों के बाहर निर्धारित गोले लगाए गए है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में जोश देखा जा रहा है। वहीं, देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को लोग याद करना नहीं भूलते हैं। नेगी इस बार 17 जनवरी को राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्पा में मतदान करेंगे। प्रशासन की ओर से नेगी के स्वागत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पहले चरण में कुल 1227 पंचायतों के लिए मतदान होगा, और देर शाम नतीजे घोषित होंगे। बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों का परिणाम तीसरे चरण के चुनाव के बाद 22 जनवरी को घोषित होगा। पहले चरण से मतदान के लिए 7593 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में तैनात की गई हैं। राज्य में 972 अतिसंवेदनशील, 2830 संवेदनशील और साधारण 7744 मतदान केंद्र बने हैं। प्रदेश भर की कुल 3583 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होना है।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें। उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों एवं आम जन के सहयोग से कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर व्यापक जांच के उपरान्त ही कोविशील्ड वैक्सीन को आम जन के उपायोग के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोविड-19 से बचाव की दिशा में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मियों का टीकाकरण आज से आरम्भ किया गया है। प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस व्यापक अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर सभी जिलावासियों का बधाई दी। प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान निर्धारित प्रोेटोकोल के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में आरम्भ किया गया। पंजीकृत लाभार्थियों को टीकाकरण के उपरान्त निरीक्षण कक्ष में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविडशील्ड का प्रथम टीका डाॅ. शालिनी को लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका डाॅ. सुमित चड्डा को लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल को भी कोविशील्ड का टीका लगाया गया। आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में कुल 63 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 30 तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में 32 व्यक्तियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका लगवाने वाले डाॅ. सुमित चड्डा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी के प्रधानाचार्य डाॅ. मनप्रीत सन्धू सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडीकल कर्मी उपस्थित थे।
The restrictions imposed to prevent the spread of COVID 19 have not affected the annual sale of planting material prepared by Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry(UHF), Nauni. Despite the restrictions on large gatherings, over 90,000 temperate fruit plants have been sold to over 2,500 farmers from the four university nurseries in Nauni and Kandaghat. This year, the university started the annual sale of planting material from 5th January in a staggered manner by limiting the number of farmers who were allotted plants on any given day ensuring strict compliance with the COVID 19 guidelines. The allotment list of the farmers who had applied for plants by filling the online demand form within the stipulated date was uploaded on the university website. This list mentioned the number of allotted plants along with the date, time and name of the university nursery from where these plants could be collected. Owing to its high quality, the planting material prepared by the university sees a huge demand among the farmers of the state and the many parts of the country. This year, apple varieties like Jeromine, Red Velox, Scarlett Spur, Granny Smith and Gala Group were among the varieties which were popular among the farmers. Continuing with the trend, the demand for various stone fruits also witnessed an increase along with demand for apple plants from the lower regions. On Saturday, Dr. Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor chaired a meeting of the Seed and Planting Cell of the university. It was decided during the meeting that as the university has already provided plants to a majority of the farmers who had filled the demand form, the remaining plants will be open for sale for all farmers. The sale of the remaining planting material of select varieties of apple, pomegranate, plum, pear, peach, apricot, walnut, fig, etc will be open to everyone from 18th January. The farmers have been advised to confirm the availability of the desired variety of fruit plants from the nursery before visiting. The numbers of the nurseries are as follows- Fruit Science- 9418127315, Model Farm, Nauni -82196 68423, KVK Solan (Kandaghat)- 70188 56503, and Seed Science- 9418140341. In addition to the planting material provided by the university nurseries in Nauni and Kandaghat, the regional stations/ KVK of the university at Mashobra, Bajaura, Reckong Peo, Rohru, Tabo, and Chamba also supply temperate plants to the growers at different dates.
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कहा कि जिला में 17 जनवरी, 2021 को पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 17 जनवरी, 2021 को जिला की 82 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नालागढ़ विकास खण्ड की 26, कुनिहार विकास खण्ड की 19, धर्मपुर विकास खण्ड की 15, सोलन विकास खण्ड की 13 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदन होगा। के.सी. चमन ने कहा कि प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए इन 82 ग्राम पंचायतों में कुल 540 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। त्रुटिरहित एवं सफल मतदान के लिए कुल 540 मतदान पार्टियां तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों को मतदान के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। प्रथम चरण के लिए अधिसूचित सभी मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टियां पंहुच चुकी हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 08.00 बजे आरम्भ होगा तथा सांय 04.00 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार किसी भी स्थान पर कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों द्वारा सांय 4.00 बजे के उपरान्त मतदान सभी नियमों एवं प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामान्य मतदाताओं द्वारा मतदान समाप्ति के उपरान्त ही कोविड-19 पाॅजिटिव मतदाताओं द्वारा मतदान आरम्भ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पंचायती राज संसथाओं के 03 चरणों में होने वाले मतदान के लिए पात्र मतदाताओं को कुल 1052 पोस्टल मतपत्र भी प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ में 542, विकास खण्ड कुनिहार में 287, विकास खण्ड धर्मपुर में 150, विकास खण्ड कण्डाघाट में 55 तथा विकास खण्ड सोलन में कुल 18 पोस्टल मतपत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को होने वाले मतदान के लिए कुल 1522 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 553, कुनिहार विकास खण्ड में 328, धर्मपुर विकास खण्ड में 276, सोलन विकास खण्ड में 223 तथा कण्डाघाट विकास खण्ड में कुल 142 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में कुल 1082 मतदान केन्द्र सामान्य, 283 संवेदनशील तथा 157 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विकास खण्ड में 238 मतदान केन्द्र सामान्य, 209 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 106 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। कुनिहार विकास खण्ड में 292 मतदान केन्द्र सामान्य, 24 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 12 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड में 218 मतदान केन्द्र सामान्य, 22 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 36 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं। सोलन विकास खण्ड में 209 मतदान केन्द्र सामान्य तथा 14 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। कण्डाघाट विकास खण्ड में 125 मतदान केन्द्र सामान्य, 14 मतदान केन्द्र संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्र अति संवेेदनशील घोषित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने सोलन जिला के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे पंचायती राज संस्थाओं के लिए 17, 19 तथा 21 जनवरी, 2021 को तीन चरणों में होने वाले निर्वाचन में बिना किसी भय एवं पक्षपात के मतदान करें। के.सी. चमन ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित बनाने में पंचायती राज संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान कर सभी विकास की प्रक्रिया में योगदान दे सकते हैं। के.सी. चमन ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्तरों के प्रत्याशियों के लिए मतपत्रों का रंग अलग-अलग होगा। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य के लिए मतपत्र का रंग हल्का नीला रखा गया है। पंचायत समिति सदस्य के लिए मतपत्र का रंग गुलाबी, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए मतपत्र का रंग हल्का हरा, उप प्रधान के लिए मतपत्र का रंग पीला तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतपत्र का रंग सफेद रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक मतदान केन्द्र में मतदान के लिए 02 मतपेटियां रखी जाएंगी। एक मतपेटी में मतदाता द्वारा ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा सदस्य के लिए मतपत्र डाले जाएंगे। दूसरी मतपेटी में जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए मतपत्र डाले जाएंगे। के.सी. चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान तथा सदस्य के लिए मतगणना सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मदान के तुरन्त उपरान्त आरम्भ होगी। मतगणना पूरी होने के उपरान्त परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य तथा खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए मतगणना 22 जनवरी, 2021 को प्रातः 08.30 बजे सम्बन्धित खण्ड मुख्यालय पर आरम्भ होगी। खण्ड विकास समिति सदस्य के लिए चुनाव परिणाम सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना पूरी होने के उपरान्त घोषित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य के लिए परिणाम जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित किया जाएगा।
प्रदेश में करोड़ों रुपए के मिल रहे नशे के भंडार भावी युवा पीढ़ी के भविष्य को बेखौफ बर्बाद करने लगे हैं। नशा हर तीसरे घर के चिराग को तबाह करने पर आमादा है। अब सिर्फ सरकार को ही लग रहा है कि सब ठीक है। अन्यथा नशे के लगातार बढ़े प्रचलन ने साबित कर दिया है कि सरकार इस मामले पर पूरी तरह फेल और फ्लॉप हो चुकी है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राणा ने कहा कि करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थों का निरंतर पकड़े जाना बता रहा है कि अब प्रदेश पूरी तरह नशे की चपेट में आ चुका है। जो कि प्रदेश के युवाओं को लगातार नशे का गुलाम बना रहा है। हिमाचल में एक दिन में 127 किलो चरस और 295 किलो गांजे की खेप पकड़े जाने के मामले का सीधा अर्थ है कि प्रदेश में नशे का कारोबार पूरी तरह फलफूल रहा है। नशे की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। करीब 400 किलो से ज्यादा नशे के पकड़े गए भंडार प्रदेश में नशे के कारोबार के व्यापक आधार व खतरनाक आकार को साबित कर रहे हैं। राणा ने कहा कि सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने तक नशे की संलिप्तता व कारोबार की स्थिति कैसे और क्यों पैदा हुई है? इसका जवाब सरकार को देना होगा। भारत सरकार की अपनी रिपोर्ट बताती है कि पूरी तरह नशे का गढ़ बन चुके प्रदेश के चार जिलों चंबा, कुल्लू, सोलन व हमीरपुर में स्थिति खतरनाक हो चुकी है। सवाल उठता है कि इन जिलों मेें ऐसी कौन सी ड्रग माफिया की पॉवर पैदा हो चुकी है, जिनके दम पर नशे का कारोबार व संसार बेखौफ लगातार बढ़ रहा है। मौत के सौदागरों को किसका संरक्षण है, यह प्रदेश सरकार को बताना होगा? क्योंकि यकायक यह खतरनाक स्थिति पैदा नहीं हुई है। नशे के इस्तेमाल से युवा पीढ़ी को बर्बादी के अंधकार में धकेलने की मैनेजमेंट कौन किसके इशारे पर कर रहा है? सरकार को इसकी जवाबदेही भी देनी होगी। नशे की लगातार पकड़ी जा रही खेपें इस बात का सबूत बनी हैं कि नशे का नेटवर्क प्रदेश में लगातार पनप व फलफूल रहा है। नशे के बढ़ते कारोबार व मौत के सौदागरों के प्रदेश में फले फूले संसार के लिए जवाबदेह व जिम्मेदार कौन है। यह भी सरकार को बताना होगा। राणा ने आरोप जड़ा है कि जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार सत्तासीन हुई है आंकड़े बतातें है कि तब से इस प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ा है। जाहिर तौर पर नशे के फल फूल रहे संसार व कारोबार के लिए सीधे तौर पर सरकार और सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार है।
अर्की क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। शुक्रवार रात को मांजू से 108 नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त गांव की एक महिला उर्मिला पत्नी हरीश को प्रसव पीड़ा हो रही है। महिला को अस्पताल लाने के लिए अर्की से तकनीशियन पराग और चालक सहित मांजू पहुंचे। अभी गाड़ी मांजू से अर्की की तरफ लगभग तीन किलोमीटर दूर ब्युली गांव के पास ही पहुंची थी कि महिला की तबीयत खराब होने लगी। उसकी तबीयत खराब होते देख उसे प्राथमिक उपचार भी दिया गया पर उसकी हालत में सुधार न होने पर तकनीशियन पराग व चालक महेंद्र चौहान ने वाहन में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। महिला ने एम्बुलेंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनो ही स्वस्थ है और उन्हें अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है गौर हो कि तकनीशियन पराग इससे पहले भी 108 एम्बुलेंस में 23 प्रसव सफलतापूर्वक करवा चुके है। महिला के परिजनों ने दोनों का आभार प्रकट किया है।
मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए अति विशिष्ट अतिथियों के लिए मंच की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वर्ण जयंती कार्यक्रम से पूर्व एक बार फुल डे रिहर्सल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए रिज पर अतिरिक्त एलईडी स्क्रीन स्थापित की जानी चाहिए तथा मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह का एलईडी के माध्यम से प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सीधा प्रसारण कर प्रदेश के लोगों को इस कार्यक्रम की जीवंत झलक दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि जो विभाग इस अवसर पर प्रदर्शनी लगा रहे हैं, वह बेहतर माध्यमों का प्रयोग कर प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित करें। उन्होंने अधिकारियों को इस अवसर पर सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, आरडी धीमान, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आशुतोष गर्ग, निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन यूनुस, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और निदेशक भाषा, कला एवं संस्कृति सुनील शर्मा, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे।


















































