सुजानपुर में आईटीआई के छात्र ने प्रिंसिपल पर गलत तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमीरपुर थाने में इस सारे मामले को लेकर एफआईआर दर्ज़ करवाई गई है और इसके साथ ही उसका मेडिकल भी किया गया। पुलिस ने भी मामला हमीरपुर थाने में एफआईआर दर्ज़ करके सुजानपुर थाने के लिए स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि सुजानपुर से संबंधित यह सारा मामला है। जानकारी के अनुसार छात्र ने बताया की प्रिंसिपल उसे बंद कमरे में ले गया और उसके कपड़े खुलवा कर बेल्ट से मारपीट की छात्र ने जो प्रेकटिकल नोट्स सारे जमा होने थे वह सभी समय पर जमा हो गए थे। लेकिन फिर भी प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई की यह समझ से परे है और अब छात्र मारपीट के डर से आईटीआई में पढ़ाई नहीं करना चाहता है औऱ उसने प्रिंसिपल पर आरोप लगाए कि इससे पहले भी वह कई छात्रो से इस तरह की मारपीट कर चुका है। इस पर छात्र के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज़ करवाया और अगली जांच रिपोर्ट शयामपुर थाने भेज दी है। छात्र की पहचान रोहित राणा पुत्र तिलकराज निवासी सुजानपुर के रुप में हुई है। पिता ने अरोप लगाया है कि आज वह इस सारे मामले को सुजानपुर आईटीआई प्रंबधन से मिलेंगे और उनके बेटे को किस लिए इतनी बुरी तरह से मारा पीटा गया है। इस बारे में उन्हें आईटीआई प्रबंधन से जानकारी चाहिए फिलहाल रोहित राणा को अभी सुबह एक्सरे करवाने के लिए उसके पिता अस्पताल ले गए है।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) सोलन द्वारा आज जिला के नालागढ़ उपमंडल के नवाग्राम में स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक अशोक चौहान ने स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर समूहों के पदाधिकारियों के दायित्व, बही खाता, परिचालन में पारदर्शिता के संबंध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में नाबार्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही रुरल मार्ट, हाट, सूक्ष्म उद्यमिता विकास प्रशिक्षण, कृषक उत्पादक संगठन इत्यादि विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से अरुण सिंगला द्वारा बही खाता, कार्यवाही रजिस्टर सही तरीके से बनाने के संबंध में सूक्षम रूप से समूह के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की कहानियां भी साझा की गईं। यूको आरसेटी के निदेशक ने इस अवसर पर संस्थान द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने बैंको के माध्यम से चलाई जा रही किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबन्धक संजय शर्मा, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के आरएस राणा, वित्तीय साक्षारता सलाहकार विक्रम ठाकुर निदेशक यूको आरसेटी सोलन, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोबन माजरा तथा यूको बैंक जोघों के अधिकारी तथा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।
सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगरपरिषद उर्वशी वालिया द्वारा स्वयं सहायता समूहों के सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सक्रिय सदस्यों को बताया गया कि आज से ही अलग-2 टीम बनाकर सभी वार्डों में घर द्वार जाकर सूचना देंगे व लोगों से प्रार्थना करेंगे कि हर घर,दुकान, कार्यालय, स्कूल, संस्थान इत्यादि का गीला कचरा 6 जनवरी से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक तथा सूखा कचरा शनिवार को सफाई कर्मियों द्वारा लिया जायेगा। इसके अलावा घरों में निष्क्रिय कूड़ा जैसे कि पुरानी दवाईयां, इंजेक्शन, सैनेटरी नैपकिन, पेंट के डिब्बे, टूटा हुआ कांच या क्राकरी का सामान अलग से एक थैले में रखा हुआ सफाई कर्मियों द्वारा लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एम.एस.डब्ल्यू-2016 नियमों के अन्तर्गत अलग-अलग कूड़ा-कचरा न देने की सूरत में 5 सौ रूपए से 10 हजार रूपए तक जुर्माना किये जाने का भी प्रावधान है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि अपने कूड़े की छंटाई करके सफाई कर्मियों को देकर बिलासपुर शहर को साफ-सुथरा एवं सुन्दर बनाये रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
मास्टर्ज़ गेम्स एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव एवम हॉकी व हैंडबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा ने जहां हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा युवा खिलाड़ियों की इनामी राशि बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है वहीं कहा कि यह राशि केवल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों के लिए ही सीमित है और हिमाचल प्रदेश में केवल एक दो खेलों से जुड़े खिलाड़ी ही इससे लाभ प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि बाकि खेल स्पर्धाओं में हिमाचल की स्थिति छुपी नहीं है कि प्रदेश की टीमें किस स्थान पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ब्लॉक स्तर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक खिलाड़ी बच्चों व इन खेलों से जुड़ी राज्य इकाइयों को मजबूत नहीं किया जाता तब तक उपरोक्त घोषणाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी। पंजाब ,हरियाणा जैसे राज्यों से खिलाड़ी इस लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पा रहें हैं क्योंकि उनके प्रति प्रादेशिक सरकारें व उनकी खेल नीति प्रभावशाली व नतीजे प्राप्त करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। जब तक हिमाचल में भी ख़िलाडियों को खेल जगत में भविष्य नहीं दिखेगा तब तक कोई भी नौजवान या उसके अभिभावक निश्चिंतता से खेल मैदानों की ओर रुख नहीं करेंगे। यदि मुख्यमंत्री महोदय अपनी घोषणा को यथार्थ में अमलीजामा पहना कर धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्प हैं तो उनसे आग्रह है कि प्रदेश में कार्यरत खेल संघों को वर्गीकृत कर प्रत्येक संघ को सालाना कम से कम एक करोड़ की सरकारी सहायता देना सुनिश्चित करें ताकि ये संघ पूर्ण सुविधाएं प्रदान कर खिलाड़ियों का समग्र विकास करने में सक्षम हो सकें । साथ ही इन संस्थाओं की वार्षिक उपलब्धियों का निष्पक्ष आकलन कर विशेष पुरस्कार राशि घोषित करें ताकि प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण सृजित किया जा सके। देखने मे आया है कि अधिकतर खेल संघ खिलाड़ियों में गुणवत्ता लाने का प्रयास तो करते हैं परंतु धन के अभाव में उचित सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थ हैं। तेजस्वी शर्मा ने कहा कि खेल विभाग के रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए व कम से कम जिला स्तर पर समस्त खेल विधाओं के प्रशिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की जाए। शारीरिक शिक्षकों की कार्यप्रणाली की वार्षिक विवेचना हो और उत्कृष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष पारितोषिक व प्रोत्साहन देने की नियमावली बने । इसके साथ साथ 3 प्रतिशत के पिछले 15 वर्षों से चले आ रहे नियमों में संशोधन कर इसे 15 प्रतिशत किया जाए तो निसन्देह आने वाले तीन वर्षों में हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने से कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। तेजस्वी शर्मा ने विश्वास जताया कि माननीय मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच व उनका खेलों के प्रति जो रुझान सामने आया है उससे उम्मीद की जा सकती है कि खेल नीति व अन्य घोषणाएं कोरी घोषणाएं न रह कर अवश्यमेव खिलाड़ियों के लिए बेहतर परिणाम देने वाली साबित होंगी। साथ ही उन्होंने समस्त राजनीतिक दलों से भी इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करने का आग्रह किया है ताकि हिमाचल के भविष्य को अवसाद व नशे से भी बचाया जा सके।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सरवीण चौधरी 05 जनवरी 2020 को सोलन जिला के अर्की उपमंडल के प्रवास पर रहेंगी। सरवीण चौधरी 05 जनवरी, 2020 को प्रातः 10.00 बजे अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में आयोजित होने वाले जनमंच की अध्यक्षता करेंगी।
दो साल पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से स्वर्णिम हिमाचल बनाने का जो वादा किया था, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो साल में उसे पूरा करके दिखाया है। इस समय केंद्र सरकार का प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने दो साल के भीतर हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश की जनता का जो सहयोग मिला है वह अद्वितिय है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने दो साल के भीतर हर वर्ग को लाभ पहुंचाने वाले योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश के ऐसे परिवार, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं थे, उन्हें मुफ्त में यह सुविधा देकर उनका जीवन स्तर सुधारा है। जनता की समस्या का मौके पर समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रम, हिमकेयर, जन समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इससे हिमाचल के हर वर्ग को लाभ मिला है। युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का सफल आयोजन कर करोड़ों रुपये का निवेश लाने में सरकार सफल रही है। सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का सफल आयोजन कर इतिहास रचा है। दो माह के भीतर 13 हजार करोड़ रुपये के निवेश को जमीन पर उतारा जा रहा है।इसके परिणाम भी सामने आने लग पड़े हैं। लोगों का मानना है कि अगले तीन साल भी सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगी। वैसे भी यह सम्भव तभी हो पाया है जब केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकारों में बेहतर तालमेल से ही हिमाचल के विकास को तेज गति मिली है। अगर बात करें बुढ़ापा पेंशन की तो इसकी आयु सीमा में कमी करने से हजारों लोगों को लाभ मिला है। हिमाचल ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां हर परिवार के पास गैस कनेक्शन है। जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के 13 वें मुख्यमंत्री हैं।वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मंडी जिला की सिराज नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। वह 24 दिसंबर 2017 को भाजपा विधायक दल के सदस्य चुने गए थे। वह 1998 से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे हैं और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में वह 2009-2012 कार्यकाल में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री थे।
गांधी जयंती के अवसर पर प्लास्टिक मुक्ति के लिए भी किए सम्मानित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेसी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से किया गया जिसमें पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व बोध राज स्थानीय वार्ड सदस्य, एसएमसी सदस्य अमर सिंह, रमा देवी, बालक राम, चमन लाल, देवीसरन तथा हेत राम, रेशम चंद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक शामिल रहे व मंच संचालन का दायित्व अंकुश ठाकुर ने बखूबी निभाया। समारोह में मुख्य अतिथि का स्वागत ढोल नगाड़ों की धुन पर भारत स्काउट एवं गाईड इकाई के सदस्यों के सहयोग से विद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग द्वारा पुष्पमाला से उनका स्वागत किया इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति उनके साथ थे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में जहां एक ओर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सम्मानित किए गए वहीं बोर्ड परिक्षा में स्थान पाने वाले मेरिटोरियस विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व मंच संचालन करते हुए अंकुश ठाकुर ने भी उनकी अगुआई में विद्यालय व विशेष रूप से देवदार ईको क्लब व भारत स्काउट एवं गाईड इकाई द्वारा किए जाने कार्यों के बारे भी अवगत करवाया। इस अवसर पर अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में देवदार ईको क्लब द्वारा भारत स्काउट एवं गाईड इकाई के सहयोग से महात्मा गाँधी जी की 150 वीं जयंति के उपलक्ष्य पर भारत को "पॉलीथीन मुक्त बनाने" संबंधी अभियान के तहत डेढ़ क्विंटल पॉलीथीन व प्लास्टिक एकत्रित करने व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रथम, बारहवीं के विद्यार्थियों को द्वितीय तथा छठी कक्षा के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान प्राप्त प्राप्त करने पर सम्मान चिन्ह व मैडल से सम्मानित किया गया। मेरिटोरियस सम्मान प्राप्त करने वालों में दीपिका शर्मा, सोनिया, शीतल कुमारी, शालू कुमारी, कौशल्या देवी, पूनम चौहान, वहीं अन्य मेधावियों मेंअंजली, इशिता कुमारी, शशिकांत,कुब्जा , सानिया भारद्वाज, किरण कुमारी, इशिता,भूमिका वर्मा,पूजा, सिमरन, संध्या , नेहा वर्मा, नेहा कुमारी, सोनिया, शीतल, शालू,रक्षा कुमारी, संगीता कुमारी, कल्पना गुप्ता, दीपिका, अमिता शर्मा, बनिता , घनश्याम इत्यादि शामिल हैं। वहीं राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त करके नाम रोशन करने वाले 'देवदार ईको क्लब' से संबद्ध चमन लाल को क्लब के बेस्ट ईको क्लब मैंबर से नवाज़ा गया वहीं भारत स्काउट एवं गाईड इकाई तथा देवदार ईको क्लब द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चमन लाल, महेंद्र कुमार, नीतेश कुमार, नागेश कुमार, संजय कुमार, कल्पना गुप्ता, शालू कुमारी, प्रिया चौहान, पूनम चौहान, अंजली चौहान, झाबी राम, प्रतीक व संजय, संगीता, पूजा सम्मानित किए गए। वहीं व्यवसायिक विषय सिक्योरिटी व हेल्थकेयर, कंप्यूटर विज्ञान, में प्रथम व द्वीतीय स्थान पाने वालों तथा खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए।तथा प्रधानाचार्य इन्द्र सिंह, शिक्षकों व गैर शिक्षक वर्ग किशोर कुमार, शीला देवी, अंकुश ठाकुर, भाग सिंह, हितेंद्र कुमार, मेघा शर्मा, गिरीश कुमार, शुष्मा देवी, आशा देवी, मोहन सिंह, नरेश कुमार, अन्नपूर्णा,गंगा राम शर्मा,मीना राम, टेक चंद, मीनाक्षी वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लिपिक रमेश चंद, प्रयोगशाला सहायक भाग चंद, सेवादार उर्मिला,नीलकंठ,निर्मला, जलवाहक किशोरी लाल , एमडीएम वर्कर गोमती देवी व शीला देवी उपस्थित रहे।
हमीरपुर सेंट्रलस्कूल की कुछ दूरी पर नडियाना के नाले में शुक्रवार सुबह जोगिंद्रनगर के तुलह गाँव के युवक का शव मिला है। डेडबॉडी की सूचना हमीरपुर पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम मौक़े पर पहुँच गयी। युवक की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार गाँव व डाकघर तुलह तहसील मंडी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौकी जंबाला के साथ लगते नाले के पास से शव मिला है। चर्चा है कि युवक अपनी कार में जा रहा था तथा सड़क के नीचे की ओर बने एक जलस्त्रोत से पानी पीने के लिए रुका। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यहीं कुलदीप को हार्ट अटैक हुआ और जान चली गयी। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के बाद शव को क़ब्ज़े में ले लिया है। मृतक के पोस्टमोर्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किसानों का आह्वान किया है कि वे प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन के रूप में अपनाएं ताकि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती की दिशा में विश्व तथा देश में एक आदर्श राज्य बनकर उभरे। राज्यपाल वीरवार सोलन जिला के नालागढ़ में ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान योजना’ के सम्बंध में आयोजित किसान परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान में हम सभी रसायन युक्त खेती के दुष्परिणामों से परिचित हैं। इन दुष्परिणामों से बचाव के लिए प्राकृतिक खेती कारगर उपाय है। उन्होंने उपस्थित किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के विषय में अपने आसपास के अन्य किसानों को भी जानकारी दें ताकि प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वयं भी इससे लाभान्वित हों और आमजन को भी पौष्टिक आहार प्रदान करने की दिशा में अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती भारत की प्राचीन कृषि पद्धति है और इसे अपनाकर वास्तविक अर्थों में किसान को खुशहाल और आमजन को स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती में कम लागत में फसल का अधिक मूल्य प्राप्त होता है और प्राकृतिक खेती किसानों को कर्ज के मकड़जाल से बचाने का श्रेष्ठ साधन है। राज्यपाल ने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन भी अपनाएं ताकि उनकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने कहा कि किसान की उन्नति देश की उन्नति है और प्राकृतिक खेती जैसी लाभदायक पद्धति अपनाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती के लिए नीति बनाई है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि कृषि विभाग एवं प्राकृतिक खेती से संबंद्ध अधिकारियों को प्रदेश में उपलब्ध कृषि योग्य भूमि का सर्वेक्षण करना चाहिए। यह सर्वेक्षण भूमि की प्रकृति एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार किया जाना चाहिए ताकि किसान को भूमि के अनुरूप फसल उगाने की जानकारी दी जा सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि देसी गाय को बढ़ावा दें और प्रदेश सरकार द्वारा इस उद्देश्य के लिए प्रदान किए जा रहे उपदान का समुचित लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि परिचर्चा में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाएगा और यह प्रयास किया जाएगा कि इन समस्याओं का उचित निराकरण किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 46 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सोलन में यह आंकड़ा 2700 से अधिक है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी किसान पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के परियोजना निदेशक एवं विशेष सचिव कृषि राकेश कंवर ने राज्यपाल का स्वागत किया और योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 में 50 हजार किसानों को इस योजना के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 46286 किसानों ने प्राकृतिक खेती आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश ऐसे दो राज्य हैं जहां सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती योजना को सरकारी कार्यक्रम के रूप में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे परिचर्चा में अपने अनुभव बताएं और सुझाव दें ताकि आने वाले समय में योजना को और बेहतर किया जा सके। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक राजेश्वर सिंह चंदेल ने योजना की व्यवहारिक जानकारी एवं वर्तमान में दिए जा रहे प्रशिक्षण की व्यापक जानकारी दी। इस अवसर पर नालागढ़ के उद्योगपति से किसान बने प्राकृतिक खेती कृषक दिनेश बंसल, कुम्हारहट्टी के यशपाल, घौणी के लाभ सिंह, जगनी के अश्वनी, मितियां के जीत सिंह, बड्डल के मलकीत सिंह सहित अन्य किसानों ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने विचार साझा किए। आतमा परियोजना के निदेशक रविंद्र जसरोटिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपाणी, उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं 40 से अधिक किसान परिचर्चा में उपस्थित थे।
बिलासपुर में हर घर में कूड़े के ढेर लग गए हैं। हालत यह है कि लोग गलियां व नालों में चोरी छिपे कूड़ा फेंक रहे हैं। उधर नगर परिषद का कहना है कि कूड़े को उठाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गयी है। वैसे जिस दिन से बामटा पंचायत और नगर परिषद के मध्य बिलासपुर शहर के कूड़े को लेकर विवाद आरम्भ हुआ और पंचायत ने खेरियां गांव के साथ डंपिंग साइट पर कूड़ा फैंकने से मना किया उसी दिन से नगर की घर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर ग्रहण लग गया। अब आलम यह है कि शहर के हर चौराहे पर कूड़े के ढ़ेर लगने शुरू हो गये हैं। लेकिन अब नगर परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। दो चार दिनों में नगर के हर घर से कूड़ा उठा लिया जाएगा हालांकि नगर परिषद का मानना है कि इस साईट पर कूड़ा पिछले 23 सालों से फैंका जा रहा है तथा इसे गोविंद सागर झील में जाने से रोकने के भी प्रबंध किये हैं जबकि पंचायत का मानना है कि इससे पंचायत परिधि का वातावरण दूषित हो रहा है तथा आस पास के लोागों में बीमीरियां फैंलने का भी अंदेशा रहता है। ऐसा ही गतिरोध पिछले महीने भी पैदा हुआ था जब पंचायत ने नगर परिषद के कूड़ा वाहनों को रोका था तथा डंपिंग साईट पर तालाबंदी कर दी थी तब जिलाधीश के आश्वासन पर पंचायत ने 25 दिसंबर तक कूड़ा के निष्पादन के लिये वैकल्पिक व्यवस्था के लिये हामी भरी थी। लेकिन जब तय तिथि तक भी इस में कोई सुधार नहीं हुआ तो पंचायत ने फिर कूड़े के वाहनों को खैरियां डंपिंग साईट पर कूड़ा फैंकने से रोक दिया है। लोगों के घरों में कूड़ा जमा हो रहा है या फिर उन्हें रात के अंधेरे में इसे इधर उधर फैंकना पड़ रहा है जिससे नगर में सफाई व्यवस्था चर्रमरा गई है। इस बारे में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि बिलासपुर नगर से कूड़ा उठाने की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन तो गीला और सूखा कूड़ा लोगों के घरों से इकट्ठा ही लिया जाएगा लेकिन तीन दिन के बाद अलग अलग कूड़ा ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अलग अलग कूड़ा लेने का नियम कड़ाई से लागू है और इसकी उलंघना करने वालों को जुर्माना किया जाएगा।
केंद्र सरकार की तरफ से पारित नागरिकता संशोधन कानून की जागरूकता के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जन जागरूण अभियान शुरू करेगी। इसको लेकर सोलन मंडल ने वीरवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 5 जनवरी से बूथ स्तर पर कानून की जागरूकता को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को विपक्षी पार्टियों की तरफ से कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। साथ ही कानून के मूल उदेश्य की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में भाजपा नेता डॉ राजेश कश्यप, जिला महासचिव नंद राम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष तिर्थानंद भारद्वाज, मंडल महासचिव भरत साहनी, संजीव सूद,धर्मेंद्र ठाकुर बंटी, लक्ष्मी ठाकुर , धर्मिन्दर ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, चंद्रकांत शर्मा, अभिषेक ठाकुर, कुलदीप चौहान व मीडिया प्रभारी नरेश गांधी मौजूद रहे।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत सोमनाथ पुत्र बद्री प्रसाद गांव और डाकखाना दाड़लाघाट जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283 के अधीन मामला दर्ज किया गया है।जिसमें कहा गया है कि मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार नंबर 37 के लिखित व हस्ताक्षरित बयान के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया है कि उक्त व्यक्ति ने अंबुजा चौक दाड़लाघाट पीएनबी एटीएम के नजदीक सड़क के बीच 700 फुट रेत तथा 250 फुट बजरी सार्वजनिक स्थल पर फैंका पाया गया।जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों तथा पैदल चलने वाली आम जनता की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। अतः पुलिस ने सोमनाथ के विरुद्ध आईपीसी की धारा 283 के अधीन मुकदमा दर्ज कर लिया है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
कृषि ऋण एवम बचत सहकारी सभा समिति अर्की के कार्यालय में प्रबंधक समिति के चुनाव संपन्न हुए। सभा के सचिव लेख राम ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ जोनों अर्की,बखालग,मांगू, दाड़लाघाट,धुन्दन,डूमैहर,बथालँग, शालाघाट,दावटी से चुनकर आये सदस्यों में से ही समिति की कार्यकारिणी बनाई गई है।जिसमें नरेश गौतम चेयरमैन व देवेंद्र शर्मा वाइस चेयरमैन बनाया गया।इसके अलावा अनंत राम वर्मा कोषाध्यक्ष व हरीकृष्ण वर्मा,कांता देवी,मंसाराम, विमला देवी,चेतराम ठाकुर व पवन कुमार को समिति कासदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त चेयरमैन नरेश गौतम ने उन्हें नई जिम्मेवारी देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सहकारी सभा में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस सहकारी सभा को बैक में तब्दील करने के लिए समिति की ओर से प्रयास किए जाएंगे। वहीँ सहकारी सभा के सदस्यों को आने वाली समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत गाली गलौज व मारपीट का लेकर मामला दर्ज हुआ है।जिसमे देवराज सुपुत्र सीता राम गांव टुईरु डाकघर धुन्दन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 01 जनवरी को गाडी नंबर एचपी-01ए-6610 जो इसके भतीजे की है इसमे तेल डालने अपने घर टुईरु से चमाकड़ी पुल मे पैट्रोल पम्प पर जा रहा था तथा इसके साथ इसके गांव के विकाश व यशपाल भी गाड़ी मे थे जब समय करीब 9:40 बजे रात लिंक रोड दसेरन के पास पहुंचा तो इनकी गाडी के आगे दो गाडियां सामने से आई जिनके नंबर एचपी-11-3399 अल्टो व एचपी-11-6779 अल्टो केटेन कार थी जिन्होने अपनी कारे सड़क मे लगा दी और इनकी गाडी को रोक दिया जो गाडियो मे से चार व्यक्ति उतरे जिनके नाम नरेन्द्र (नन्दु),राकेश,कुलवंत (लक्की)तथा ओंकार थे।जो नरेन्द्र के हाथ मे लोहे की रॉड थी तथा उन चारो ने एक दम इनके उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया तथा गाड़ी के शीशे तोड़ दिये जिस पर यशपाल और विकास जो इसके साथ गाडी मे बैठे हुए थे बाहर उतरे तो नरेन्द्र ने रॉड से सिर व बाजू मे मारना शुरु कर दिया।जिससे यशपाल व विकास को चोटे आई है।व सभी व्यक्ति गाली गलौच व जान से मारने की धमकिया दे रहे थे।जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अंडर सेक्शन 341,427, 504,506,34 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है व आगमी कार्यवाही की जा रही है।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट में रोपण सामग्री के लिए राज्य भर के 2500 से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया। जहां विश्वविद्यालय परिसर में पौधों के लिए 2000 से अधिक किसान आए वहीं केवीके कंडाघाट में लगभग 500 किसानों ने पंजीकरण कराया। इस वर्ष, किसानों की सुविधा के लिए वार्षिक पौधों की बिक्री को दो-चरण में आयोजित किया जा रहा हैं। पहला चरण आज शुरू हुआ, जिसमें किसानों ने विभिन्न फलों के पौधों के लिए पंजीकरण करवाया। कुल पंजीकरण के आधार पर 3 और 4 जनवरी को किसानों को पौधे वितरित किए जाएंगे। केवीके कंडाघाट भी इसी तरह की प्रक्रिया के तहत पौधों की बिक्री कर रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी को रोपण सामग्री मिले, पहले चरण में प्रत्येक किसान को सेब की नई किस्मों के प्रति प्रजाति, प्रति व्यक्ति केवल 20 पौधे और अन्य गुठलीदार फल प्रजातियों की उपलब्धता अनुसार अधिकतम 10 पौधे प्रति प्रजाति तक सीमित किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए उनसे आग्रह किया कि वह अगले साल के लिए अपने पौधों की आवश्यकताओं के बारे में विश्वविद्यालय को बताए ताकि अगले वर्ष किसानों के लिए पर्याप्त रोपण सामग्री तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रिया में और सुधार किया जाएगा। पहले चरण के पूरा होने के बाद, शेष पौधों की बुकिंग और बिक्री 6 जनवरी से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और अनुसंधान स्टेशनों पर बिक्री की तारीखों को अलग से सूचित किया जाएगा।
हमीरपुर बस स्टैंड पर वर्षाे से चल रहे खोखो पर अब लोहड़ी के बाद कभी भी पीला पंजा चल सकता है। जिला प्रशासन ने हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर बने सभी खोखाधारकों को पक्की दुकानों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर में पक्की दुकानों के आवंटन के लिए प्रशासन ने 4 जनवरी शाम तीन बजे तक आवेदन मांगे हैं। जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान का सकारात्मक असर दिखने लगा है। दो दिन के भीतर प्रशासन के पास आधा दर्जन खोखाधारकों ने पक्की दुकानों के लिए आवेदन किया है। शेष खोखाधारकों से भी निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने बिजली और आईपीएच विभाग से खोखों में लगे कनेक्शन की रिपोर्ट भी तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद सभी खोखों को जारी पानी और बिजली के कनेक्शन यथावत पक्की दुकानों में शिफ्ट होंगे। आवेदन नहीं करने वाले खोखाधारकों को न तो बिजली और न ही पानी का कनेक्शन मिलेगा। संबंधित विभागों से कनेक्शन की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की अगली कार्रवाई खोखों को हटाने की रहेगी। माना जा रहा है कि नए साल के दूसरे हफ्ते में बस स्टैंड के बाहर बने सभी खोखों को हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा। उधर, एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने कहा कि सभी खोखाधारकों को 4 जनवरी तक पक्की दुकानें हासिल करने के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा। इसलिए हटाए जा रहे हैं खोखे जिला मुख्यालय हमीरपुर के बस स्टैंड के बाहर सड़क के किनारे लोनिवि और पर्यटन विभाग की जमीन है। नगर परिषद ने करीब 40 वर्ष पहले रेेहड़ी-फड़ी लगाने वाले दुकानदारों के लिए खोखों का निर्माण करवाया था। वर्तमान में कुल 58 खोखे हैं, लेकिन इनके आवंटन में बड़ी धांधली हुई। एक ही परिवार के तीन से चार लोगों को खोखे आवंटित कर दिए। यही नहीं एक दर्जन से अधिक खोखाधारकों ने दूसरे दुकानदारों को ये खोखे 10 से 15 हजार रुपये मासिक किराये पर सबलेट कर दिए, जबकि वर्तमान में प्रत्येक खोखे से नगर परिषद को महज 300 से 400 रुपये मासिक किराया आ रहा है। प्रशासन का मानना है कि सड़क किनारे इन खोखों के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही खोखों के कारण शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। इसके चलते इन्हें पक्की दुकानों में शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ खोखाधारकों ने नगर परिषद की स्वीकृति के बिना ही दो खोखों को तोड़ कर बड़ी दुकानों का निर्माण कर लिया
नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में वीरवार को बिलासपुर में सदर भाजपा ने विशाल रैली निकाली जिसमे भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वंतत्र सांख्यान व विधायक सुभाष ठाकुर ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता परिधि गृह के पास एकत्रित हुए। यहां पर सदर भाजपा के अध्यक्ष हंसराज ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया यह बिल वास्तव में हिंदुस्तान के लोगों की भलाई के लिए पारित किया गया है इस अवसर पर जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी के लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस के लोगों ने समर्थन दे रहे हैं उन्होंने कहा कि यह किसी भी तरह से नागरिकों के खिलाफ नहीं है बल्कि ऐसा बिल है जो उन लोगों को अधिकार दिलाएगा जिन्हें आज तक कोई भी सुविधा या अधिकार नहीं मिला है इसके उपरांत मेन मार्केट से होते हुए यह रैली चंपा पार्क में जाकर समाप्त हुई वहां पर विधायक सुभाष ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कानून देश के किसी नागरिक की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बना। यह तो नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। वर्ष 2014 से पूर्व पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हिन्दु, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध लोग जो भारत में आए है उनको नागरिकता देने के लिए है। पाकिस्तान में आजादी के समय 23 प्रतिशत हिंदू थे जो घटकर 5 प्रतिशत रह गए। वहां पर उन लोगो पर जुल्म किया तथा देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। दूसरी ओर भारत में सभी समुदाय के लोगों को बराबरी का अधिकार मिला हुआ है। रैली में कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे।
पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कंडाघाट युवराज शांडिल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उनके साथ ग्राम पंचायत शायरी की प्रधान अंजू राठौर व चंद्र प्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कक्षा पहली से आठवीं तक के कक्षा में प्रथम व द्वितीय आने वाले छात्रों को पुरस्कार बांटे । पूरे सत्र में खेलों व अन्य गतिविधियों में आगे रहने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन पाठशाला में अति आवश्यक है। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पाठशाला प्रभारी हुताशन शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एसएमसी प्रधान माध्यमिक पाठशाला निशा ठाकुर ,एसएमसी प्रधान प्राथमिक पाठशाला अनीता शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, केंद्र अध्यक्ष श्याम लाल, उमेश ,विक्रम राठौर, पुष्पा, कल्पना , रामप्यारी, प्रभा, गीता व महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य पर एक समारोह आयोजित किया गया।इस समारोह में विधायक डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष के डी शर्मा ने की कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन से हुआ। इकाई द्वारा मुख्यातिथि को शॉल देकर सम्मानित किया गया।समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। के डी शर्मा ने पेंशनरों की पुरानी मांगों को दोहराया व कहा कि सरकार से बार बार जब तक मांगे पूरी नही होती संगठन मांग करता रहेगा व सरकार को इन जायज मांगों को पूरा करना ही होगा। इस अवसर पर डॉ धनीराम शांडिल ने कहा कि जँहा एक ओर हमारे अधिकारी व कर्मचारी सरकार के विकास कार्यो व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं वंही दूसरी ओर पेंशनर्ज भी किसी न किसी संस्था से जुडकर अपने अपने क्षेत्रों में सरकार के विकास कार्यो में अपने पुराने अनुभव से सरकार को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।डॉ धनीराम शांडिल ने मनसा माता मन्दिर सराय भवन निर्माण के लिए प्रथम क़िस्त 2 लाख ,सायरी से मनसा माता मन्दिर तक रास्ता निर्माण के लिए 3 लाख व सायरी इकाई को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की । इस समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी आर भारद्वाज,महासचिव जगदीश पंवर,कोषाध्यक्ष रूपचंद ठाकुर,प्रैस सचिव डी डी कश्यप,सायरी यूनिट प्रधान बेलीराम राठौर, कुठाड़ यूनिट प्रधान ईश्वर दास, कुनिहार यूनिट प्रधान गोपाल पंवर,अर्की यूनिट प्रधान कृष्ण सिंह चौहान,धनीराम तनवर,जगदीश,रोशन लाल,राजेश मेहता,केशव राम,नेकराम,स्यामानन्द शांडिल,अशोक ठाकुर,अनिल मेहता,राकेश मेहता सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज उपस्थित रहे।
बुधवार को नव वर्ष के उपलक्ष पर अर्की के पूर्व विधायक गोबिन्द राम शर्मा, भाजपा प्रदेश सचिव रत्तन सिंह पाल व अर्की मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में मण्डल व जिला के पदाधिकारी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, बागवानी मंत्री महेंदर सिंह ठाकुर ,और मुख्य मंत्री के निजी सचिव सुभाष चौहान से मिले और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाये और बधाई दी।
शारडाघाट ने अपना सालाना पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि दुधारू पशु सुधार सभा के राज्य अध्यक्ष रविन्द्र परिहार रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन से किया गया। विद्यालय की ओर से मुख्यातिथि का शानदार स्वागत व सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान विद्यालय का कक्षा 6 से लेकर 9वी तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा सवांद पर कार्यकारी प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर, अध्यापक वर्ग व अभिभावकों में निर्धारित किए गए मदो पर विस्तृत चर्चा की गई। तथा एक दूसरे के बहुमूल्य सुझावों का आदान प्रदान किया गया। अन्त में मुख्यातिथि द्वारा वर्ष भर की गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमेशा सजग रहे व समाज हित के कार्य मे अपना योगदान अवश्य दें। समारोह में समस्त पँचायत प्रतिनिधि, अभिभावक व अध्यापक वर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 02 जनवरी, 2020 को सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल 02 जनवरी को दोपहर बाद 3.00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के सम्मेलन कक्ष में प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
नववर्ष, 2020 के उपलक्ष्य पर नेहरू युवा केन्द्र सोलन तथा रेलवे विभाग द्वारा सोलन जिला के कण्डाघाट रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का हिमाचली संस्कृति के साथ आज भव्य स्वागत किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवियों द्वारा हिमाचली परम्परा व लोकगीतों के माध्यम से पर्यटकों का तिलक किया गया तथा उन्हें मिठाई वितरित की गई। नेहरू युवा केन्द्र की समन्वयक ईरा प्रभात ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र एवं रेलवे विभाग द्वारा की गई इस पहल उद्देश्य पर्यटकों को स्वच्छता के बारे जागरूक करना तथा उन्हें प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बताया गया कि नव वर्ष पर सोलन जिला सहित प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद लें तथा इस दौरान स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इस पहाड़ी प्रदेश के पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सके। रेलवे अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया की नव वर्ष का खास बनाने के लिए रेलवे विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पर्यटकों का हिमाचली परम्परा से स्वागत किया गया ताकि राज्य में नव वर्ष पर पर्यटकों की अधिक से अधिक आमद बढ़े। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार लेखराज कौशिक, कण्डाघाट प्रशिक्षण केन्द्र की अध्यापिका राधा शर्मा, अंजना, तारा तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष तथा नैना देवी क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा है कि चांदपुर तथा आसपास के क्षेत्र में विकास केवल कांग्रेस की देन है और यह क्षेत्र एक नया बिजनेस हब बनकर उभर रहा है । रामलाल ठाकुर चांदपुर में सुरेन्द्रा फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन के उपरांत आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि किस तरह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चांदपुर के पुल का निर्माण करवाकर इस क्षेत्र को बिलासपुर शहर से जोड़ा था। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सभी एकजुट होकर बैरी दड़ोला पुल के निर्माण की मुहिम छेड़ें ताकि आने वाले दिनों में न केवल फोरलेन से बिलासपुर का संपर्क हो बल्कि बैरी दड़ोला क्षेत्र भी विकास की नई इबारत लिखें। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक गौरव शर्मा को बधाई देते हुए इस व्यापार के कामयाब होने की कामना की । इससे पहले सुंदरनगर के विधायक सोहन लाल में भी अपने संबोधन में बिलासपुर में हुए विकास के लिए रामलाल ठाकुर के योगदान का उल्लेख किया । पूर्व विधायक एवं सीपीसी राजेश धर्मानी ने वर्तमान केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2014 में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए झूठे वादों से सत्ता में आई भाजपा से अब लोगों का मोह उतरने लगा है और धीरे-धीरे लोग कांग्रेस की ओर मुड़ रहे हैं। पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने बताया कि उनके बेटे गौरव को यह पेट्रोल पंप लॉटरी में निकला है क्योंकि इस क्षेत्र के कई लोगों ने इस पंप के लिए अप्लाई किया था और अधिक उम्मीदवार होने के कारण कंपनी ने लॉटरी निकाली और जिसमें उसे यह मिला। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने कई लोगों के कार्य किए तथा अब भी वह जन सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित है। पूर्व विधायक डॉ बाबू राम गौतम तथा जिला परिषद अध्यक्ष अमरनाथ बंगा ने भी लोगों को संबोधित किया। मंच संचालन एडवोकेट तेजस्वी शर्मा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस तथा भाजपा के कई नेता उपस्थित थे। पंचायत प्रधान अर्पण संत ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में महिला मंडल ने नववर्ष के प्रथम दिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया व समस्त महिलाओं ने इकट्ठा होकर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर छिब्बर की साफ सफाई की।इसमें छुट्टियां होने के कारण स्कूली बच्चों ने भी उनका पूर्ण सहयोग दिया। गांव के रास्तों को भी संवारा गया। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने इस अवसर पर महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस गांव का महिला मंडल एक जागरूक संगठन के रूप में काम कर रहा है। इस महिला मंडल के सभी सदस्य जागरूक है तथा किसी विशेष दिवस पर स्वयं ही कार्यक्रम निश्चित कर लेती हैं और उसे सुनियोजित ढंग से पूर्ण भी करती हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु उनकी भरपूर सराहना की और उन्हें बधाई दी। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर व सभी महिला सदस्यों ने आने वाले वर्ष में भी स्वच्छता से जुड़े रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा अगले आयोजन में बावड़ियों और रास्तों की सफाई करेंगे और उनकी सुंदरता निखारने हेतु चुनाव करेंगे। इस आयोजन में सरला ठाकुर प्रधान, कृष्ण देवी उप प्रधान, कुसुमलता सचिव, जया, अनीता, कौशल्या, कृष्णा, लीला, ज्योति, मीना, वीना, लीला, वनिता तथा गांव के सभी बच्चे उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में दो दिन से चल रहें प्रबंधन विभाग बी.बी.ए. के बच्चों के द्वारा दो दिवसीय मैनेजमैंट फिनिफैसस् सफलता पूर्वक समापन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबंधन विभाग बीबीए के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रचार्य प्रो. डा. प्रमोद पटियाल ने बच्चों के सामने अपने विचार रखे। अपने सम्बोधन में प्रचार्य डा. प्रमोद पटियाल ने कहा कि इस फैस्ट की गतिविधियों की एक रिपोर्ट छात्र-छात्राएं अवश्य तैयार करें। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रबन्धन विभाग के दिपाली, सचिन, अक्षय ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुलतान सिंह जसवाल, बीबीए समन्वयक प्रो. करण सिंह पठानिया , प्रो. अनीता, प्रो. सुरेश, प्रो. सुरेन्दर भारद्वाज और प्रंबधन विभाग के प्रो. बलवित सिंह, प्रो. मुकेश और अन्य गणमान्य उपस्थित रहें। फैस्ट के आयोजक प्रो. बलवित सिंह ने बताया कि 2 दिवसीय इस फैस्ट में विभाग के छात्र छात्राएं विभिन्न गतिविधिया सीखेंगे। कार्यक्रम के दौरान अतुल राणा, अभिलाश राणा, अंकुश राणा, सुजाता कौंडल, नेहा ठाकुर, अतुल हीरा जज की भूमिका में रहें। इस मौके पर विशेष रूप से पहुँचे राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग( BBA) के पूर्व छात्र सुजाता कौंडल, आकाश शर्मा, अदम्य सन्दल, शुभम राज, रोहित, मोहित जसवाल, अकिंत कुमार, शिवानी पटियाल ,निखिल शर्मा उपस्थित रहें। पॉवर प्वॉइट प्रैजैंटेशन में 6th सेमेस्टर की शिवानी शर्मा प्रथम, 4th सेमेस्टर के सौरभ शर्मा द्वितीय, 4th सेमेस्टर की प्रतिभा तृतीय स्थान, एकल भाषण प्रतियोगिता मे 2nd सेमेस्टर की ज्योती प्रथम, 2nd सेमेस्टर का अंनशुमन द्वितीय, 4th सेमेस्टर का अवतार तृतीय स्थान , एकल न्रतय में 2nd सेमेस्टर की ज्योती प्रथम, 2nd सेमेस्टर की अंजली द्वितीय, 4th सेमेस्टर की आरूशी तृतीय स्थान , प्रष्नोतरी में 6th सेमेस्टर के सत्यम,विशाल प्रथम,6th सेमेस्टर के अमनदीप ,सनी द्वितीय, 2nd सेमेस्टर के रमन, हर्षित तृतीय, एकल गायन मे 4th सेमेस्टर के अंशुल धीमान प्रथम, 2nd सेमेस्टर के रोबिन द्वितीय, 6th सेमेस्टर की रंजना तृतीय स्थान,एड मैड शो मे 4th सेमेस्टर प्रथम, 6th सेमेस्टर द्वितीय, 2nd सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहें| तथा मिस्टर प्रिंसिपियम तुषार शर्मा 2nd सेमेस्टर ,ग्रुप डांस मे 2nd सेमेस्टर प्रथम, 4th सेमेस्टर द्वितीय, 6th सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहें। मिस प्रिंसिपियम आशीमा प्राशर 4th सेमेस्टर बने। प्रायोजक कर्ता बंगलामुखी एल्युमिनियम ढलियारा, माता श्री पेट्रोलपंप नेरहरनपुखर, आरज़ू ब्यूटीपार्लर देहरा, सपहिया ब्रदर इलेक्ट्रॉनिक डाडा सिबा, होंडा भारत आटो।
1 जनवरी को जहां पूरा प्रदेश नए वर्ष का पर्व मना रहा है। वहीं हमीरपुर में शहीद के परिवार ने पिछले 16 वर्षो से नए साल का पर्व नहीं मनाया। कम उम्र में शहादत का जाम पीने वाले शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा आज भी जिलावासियों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी वीरता व आदम्य साहस की गाथा का गुणगान आज भी किया जाता है। महज 26 साल की उम्र में आंतकवादियों से लोहा लेते हुए कैप्टन मृदुल शर्मा ने शहादत प्राप्त की थी। सेना मेडल प्राप्त इस जवान की शहादत को याद कर जिलावासी स्वयं को गौरवांवित महसूस करते हैं। शहीद के नाम पर एक चौक का नामकरण भी किया गया है। इसे शहीद मृदुल चौक के नाम से जाना जाता है। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा का जन्म 24 फरवरी 1978 को गांव सेर, डाकघर महल जिला हमीरपुर के पूर्व कर्नल जेके शर्मा के घर हुआ। उनकी शिक्षा भी हमीरपुर में ही हुई। मृदुल शर्मा ने वर्ष 1999 में बीएससी कंप्यूटर की पढ़ाई डिग्री कालेज से पूरी करने के साथ ही नवंबर महीने में आईएमए देहरादून से कमीशन प्राप्त कर भारतीय सेना 514एडी(आरटी) में आफिसर पद पर नियुक्ति पाई। 15 जुलाई 2002 को उनकी पोस्टिंग 51 आरआर जम्मू कशमीर के महार में हुई। मृदुल शर्मा को कपंनी कमांडर बनाया गया था। उन्होंने बहुत कम समय में अपना खूफिया नेटवर्क विकसित किया। 2003 में एक एनकाउंटर में उन्होंने तीन आंतकवादियों को मार गिराया। 2003 में हुए एनकाउंटर में आतंकवादियों से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था। इसके लिए उन्हें सेना मेडल दिए जाने की घोषणा की गई। 31 दिसंबर 2003 की रात को कैप्टन मृदुल शर्मा अपनी रेजिमेंट के साथ आंतकवादियों का एनकाउंटर करने जा रहे थे। भारी बारिश, तूफान होने के कारण कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। रात को चलाए गए इस सर्च अभियान में आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। अपनी टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे कैप्टन मृदुल शर्मा को दुशमनों की गोलियां लग गई। उनके साथ चल रहा सिग्नल आफिसर भी इसमें घायल हो गया। गंभीर घायल हुए मृदुल शर्मा ने एक जनवरी 2004 को अंतिम सांस ली। कैप्टन मृदुल शर्मा महज 26 साल के थे। कम उम्र में सेना मेडल पाने वाले कैप्टन मृदुल शर्मा की यादगार में जिला में एक पार्क का निर्माण भी किया गया है। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के पिता पूर्व कर्नल जेके शर्मा ने बताया कि जब उनके बेटे का निधन हुआ उस समय व आर्मी में सेवाएं दे रहे थे। कुछ महीनों बाद वह भी एक हादसे का शिकार हो गए। इसमें उन्हें अपनी एक टांग गवानी पड़ी। उन्होंने बताया कि वे शहीद कैप्टन मृदृल शर्मा के नाम पर बाल स्कूल हमीरपुर का नामकरण करने की मांग मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कर चुके हैं। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। शहादत के बारह साल बीत जाने के उपरांत भी उन्हें अपंगता की हालत में प्रशासन व सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेटे की पुण्यातिथि पर सेना के जवान उनके घर आते हैं। मुझे गर्व है अपने बेटे पर मुझे गर्व है कि मेरा बेटा इस देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ। हर नागरिक को इसे पहला कर्तव्य मानते हुए हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। यह बोल शहीद कैप्टन मृदृल शर्मा के पिता पूर्व कर्नल जेके शर्मा ने कहे। बेटा देश के लिए हुआ शहीद देश की सेवा करते हुए शहीद हुए बेटे की शहादत को याद करते हुए मां सुदेश शर्मा कहती है कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। कश्मीर में मुठभेड़ में दुश्मनों को मारकर बेटे ने अपना फर्ज पूरा किया। यह कहते-कहते उनकी आंखे भर आती हैं। नए साल में आने को कह गया था बेटा माता सुदेश शर्मा कहती हैं कि आर्मी हैडक्वाटर से बुलावा आने पर नए साल को आकर शादी की तारीख तय करने की कहकर गया था। जाने से पहले वह परिजनों, सहित मित्रों व ग्रामीणों से मुलाकात करके गया था। लेकिन वापस आया तो तिरंगे में लिपटकर। यह कहते कहते सुदेश शर्मा की आंखे फिर नम हो जाती है।
दाड़लाघाट के अंतर्गत क्षेत्र में इन दिनों निर्माण कार्यों का दौर चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए लोग भवन या अन्य स्थान के बाहर सड़क पर ही मटेरियल रखवा रहे हैं। इसमें मुख्य रूप से गिट्टी, रेत, सरिए आदि शामिल हैं। सड़क पर रखा मटेरियल बीच सड़क तक फैल जाता है। इससे यहां से निकलने वालों को परेशानी हो रही है। कई जगह तो दाड़लाघाट की मुख्य सड़कों पर भी निर्माण सामग्री पड़ी रहने से समस्या हो रही है।दिनभर में अम्बुजा चौक से नागरिक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी निकलते हैं। इसके बाद भी अम्बुजा चोक के लोक निर्माण विभाग के स्टोर के आगे पड़े हुए मटेरियल को हटवाने के लिए कोई भी जहमत नहीं उठाता है। अम्बुजा चौक के पास लोगों की सुविधा को देखते हुए बैठने के लिए रखे गए बैंच के आगे पड़ी निर्माण की सामग्री भी बीच रास्ते में पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है और लोगों को आने जाने में व उस स्थान में बैठने की समस्या और बढ़ गई है। सामग्री बीच रास्ते मे होने से लोगों को इधर उधर जाने में बहुत मुश्किल होती है। ये सामग्री पिछले 15 दिनों से उक्त स्थान पर पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी तरह अन्य स्थानों में भी जगह निर्माण होता है तो उसकी सामग्री बाहर ही पड़ी रहती है,लेकिन दाड़लाघाट में इस मामले में खासी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उक्त स्थान में पड़ी हुई भवन सामग्री को जल्द से जल्द उठाई जाए जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। गौर रहे कि स्यार वेटनेरी मोड़ से झरना तक प्रशासन द्वारा भी एहतियात बोर्ड लगाए गए है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिये सड़क के किनारे किसी भी प्रकार का मार्ग अवरुद्ध आदि की स्थिति नहीं होनी चाहिये। बावजूद इसके यहां सड़क के किनारे जगह जगह बजरी, रोड़ी, रेता आदि फेंक दिया जाता है और कई दिनों तक उसे भवन निर्माण कर्ता द्वारा उठाने की जहमत नही की जाती,जिससे राह चलने वाले राहगीरी सहित वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं किसी अनहोनी घटना का भी अंदेशा हर समय बना रहता है। जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के एसडीओ बीआर कश्यप से बात को गई तो उन्होंने बताया कि वह पर विभागीय जेई को मौके देखने के लिए बोल दिया जाएगा और उक्त स्थान में पड़ी हुई भवन सामग्री जिसकी भी हो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ओर वहां से सामग्री को हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे। जब इस बारे एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर जो मटेरियल गिरा है उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
बी० एल० सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में दुनिया का आठवां अजूबा आनंदपुर साहिब को निहाराI यह शैक्षणिक भ्रमण स्कूल के प्रबंधन समिति के द्वारा कुनिहार से आनंदपुर साहिब तक आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल के जमा दो के 52 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया और बच्चों ने वहां पहुँचकर आनंदपुर साहिब में केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा के दर्शन किये व बच्चों ने गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन सुना और सेवा कीI बच्चों ने दुनिया का आठवां अजूबा आनंदपुर साहिब में एतिहासिक अस्त्र-शस्त्र देखे व बच्चों ने प्राचीन एतिहासिक सिख धर्म और एतिहासिक कला की जानकारी प्राप्त की और इस सफर का बच्चों ने बहुत आनंद लियाI बच्चें इस शैक्षणिक भ्रमण को लेकर बहुत उत्सुक थे और वापिस आते समय बच्चों ने रामशहर के राजा के किले का भी भ्रमण किया जहाँ उन्होंने रामशहर के राजा रामचंद्र का महल और उनके एतिहासिक अस्त्र-शस्त्र भी देखे व एतिहासिक जानकारी प्राप्त कीI इसमें मार्ग दर्शक जितेन्द्र, इन्द्रजीत, विपिन और विजय कुमार ने बच्चों को एतिहासिक किले की जानकारी दीI इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में बच्चों को खाने पिने की व्यवस्था बहुत अच्छी थीI इस शैक्षणिक भ्रमण में अध्यापक वर्ग में उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, पूनम शर्मा,रीमा देवी, कांता देवी, अमर देव, अरुणा शर्मा, कंचन बाला, राजीव कुमार, कमल कुमार, नरेंद्र कुमार, पीताम्बर, मनोज कुमार शामिल थेI
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में कक्षा छठी से कक्षा नवम तक का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। परिणाम संतोषजनक रहा। बच्चों ने अच्छे ग्रेड में अपनी कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बच्चों के परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिन बच्चों के ग्रेड कम आये हैं या जो बच्चे किन्ही विषयों में अच्छा परिणाम नहीं दे पाए हैं। सर्दियों की छुट्टियों में मेहनत करे व फरवरी माह में दोबारा ऐसे बच्चों की परीक्षा ली जाएगी। इस अवसर का लाभ लेकर कड़ी मेहनत करके अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। परिणाम के उपरांत पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें 74 अभिभावकों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विषयवार विश्लेषण किया गया व कमजोर बच्चों को छुट्टियों के दौरान सभी अभिभावकों से पढ़ाई करवाने का अनुरोध भी किया गया। इस अवसर पर पीटीए प्रधान जीतराम शर्मा,पाठशाला प्रबंधन समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य,प्रवक्ता हिंदी धर्मपाल शुक्ला,रविंद्र कुमार,जयप्रकाश मिश्रा,कृष्णा कौंडल,दिनेश शर्मा,रमेश ठाकुर,अनूप शर्मा,नीलम शुक्ला सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर द्वारा पैन्शनरो की मागो और समस्याओं को केन्द्र सरकार से उठाये जाने का आश्वासन दिया है \। यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सोलन के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश के पैन्शनरो की समस्याओं और मांगो के लिए शीघ्र ही राज्य सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया जाएगा तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड के गठन हेतू कारगर कदम उठाए जाने,चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए कैश लैश प्रावधान किये जाने, 65, 70, 75 बर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूलवेतन में मिलायें जाने, और पथ परिवहन निगम के सेवा निवृत कर्मियों की नियमित पैन्शन भुगतान के लिए स्थायी प्रबंध करने के प्रयास काआस्वासन दिए जाने के लिये पुर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ उनका आभार व्यक्त करता है। इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने कर्मचारीयो को जहा करोड़ों रुपये के वितिय लाभ प्रदान किये हैं ।उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर की सरकार उपरोक्त मांगो को अवश्य पुरा करेगी ।
उपायुक्त सोलन के सी चमन ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी सोलन वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उपायुक्त ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नववर्ष सभी के लिए नई सोच व नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है। उन्होंने आशा जताई कि प्रथम जनवरी, 2020 से समस्त सोलन वासी समाज हित के संकल्प के साथ जीवन पथ पर निरन्तर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में ईश्वर से कामना की कि नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय और प्रगतिशील हो।
सोमवार को प्रदेश भाजपा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन की टीम का गठन किया गया। इसमें इन्दर पाल शर्मा को फिर से जिला मीडिया सह प्रभारी बनाये जाने तथा सुरेश जोशी को सचिव बनाये जाने के लिए उन्होंने इसके लिए मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री राजीव सहजल ,प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,संगठन मंत्री पुरषोत्तम गुलेरिया,जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य,मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है। यहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से पहले प्रदेश मिडिया,फिर जिला में इस दायित्व को पूरी निष्ठापूर्वक निभाते रहे हैं ।अब फिर से उन्हे यह कार्य दिया गया है जिसे वह बखूबी निभाएंगे। वहीं उनकी ताज पोशी पर उन्हें प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,पुर्व विधायक गोविंद राम,खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर,जिला परिसद सदस्या कंचन माला,युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विषय ठाकुर,योगेश गौतम ,दलिप पाल,राजेश महाजन,जय नन्द शर्मा,रुप राम शर्मा,हीरालाल चंदेल,राजीव शर्मा,राजेश शर्मा,चेत राम ठाकुर,राजिंदर धीमान,गोपाल कृष्ण,अशोक ठाकुर,हंस राज ठाकुर,आर,पी,जोशी,प्रीतम जौनी,दीप राम चौहान,सुनीता ठाकुर,कौशल्या कंवर,आदी अनेक कार्य करताओ ने बधाई दी है ।
श्रम एवं रोजगार विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रोजगार प्रकोष्ठ के संदर्भ में चयनित विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने की। बैठक में चयनित अधिकारियों के साथ स्कूल व कॉलेज में आयोजित होने वाले काउन्सिलिंग कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई। उपमण्डलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रोजगार प्रकोष्ठ को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए कृतसंकल्प रहें। समस्त विभाग काउन्सिलिंग के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही रोजगार, स्वरोजगार तथा उद्यमशीलता से सम्बन्धित योजनाओं का काउन्सिलिंग माडयूल तैयार करें ताकि युवाआंे को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक में जनवरी 2020 का काउन्सिलिंग शैडयूल तैयार किया गया। यह कार्यक्रम जनवरी 2020 से दिसम्बर 2020 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में प्रत्येक महिने के अन्तिम शुक्रवार को नवम कक्षा से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को कैरियर काउन्सिलिंग के बारे में मार्गदर्शन किया जाएगा तथा कार्यक्रम के दौरान विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी भी प्रदान करंेगे। पहला काउन्सिलिंग कार्यक्रम 31 जनवरी 2020 को आई टी आई सोलन में आयोजित किया जाएगा। रोजगार प्रकोष्ठ में चयनित विभाग प्रत्येक माह में तहसील स्तर पर दो विद्यालयों का भ्रमण करेंगे तथा बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। बैठक के दौरान जि़ला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, जि़ला श्रम एवं रोजगार अधिकारी सुधा सूद, प्राधानाचार्य सी. एल. तनवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लाल झंडा यूनियन बागा के प्रधान बलबीर चौहान के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्यों ने एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाण में जाकर 8 जनवरी की हड़ताल के बारे में एसीसी के वर्करों से बातचीत की और उनसे आग्रह किया कि मौजूदा सरकार ने मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को खत्म करके चार बिल कोड बनाने जा रही है। मजदूरों ने अंग्रेजों के समय में जो कानून संघर्ष करके बनाए यह उनको खत्म कर रही है,इसलिए सभी ट्रेड यूनियनों ने मिलकर 8 जनवरी को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया है। इसलिए एसीसी में भी 1 दिन की हड़ताल की जाएगी। यहां के मजदूरों से अपील की और साथ में सभी मजदूरों को 8 जनवरी की हड़ताल की मुख्य मांगों के पर्चे भी बांटे। इस अभियान में ट्रांसपोर्ट सोसाइटी हिमाचल के सचिव विजय शर्मा व उपाध्यक्ष अमर चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर यूनियन बागा के उपप्रधान गणपत राम,मदन सिंह नेगी,यूनियन के कोषाध्यक्ष संजय पवार,बालक राम,तिलक राज व पवन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे और सभी साथियों ने यूनियन कार्यकारणी की तरफ से सभी मजदूरों को नववर्ष की भी शुभकामनाएं दी।
सोलन जिला के नालागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 205 पर कालका चौक नालागढ़ से टोल बैरियर बद्दी तक मार्ग को भारी वाहनों के लिए वन वे के रूप में अधिसूचित किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार कालका चौक नालागढ़ से टोल बैरियर बद्दी तक का मार्ग शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक बाहरी वाहनों के लिए वन वे (एक तरफा) रहेगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की स्कूल बसें, इस मार्ग पर निर्धारित रूट के तहत चलने वाली बसें, आवश्यक सेवाओं के लिए प्रयोग में लाए जा रहे वाहन, रोगी वाहन, अग्निशमन वाहन तथा कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रयुक्त किए जा रहे वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश 10 जनवरी 2020 से प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि इस समय अवधि तक विभिन्न ट्रक यूनियनों तथा ट्रक चालकों को इन आदेशों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन कहा कि जिला दंडाधिकारी द्वारा यह आदेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत किए गए हैं।
बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घरान का प्रतिनिधि मंडल पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेक कुमार की अगुवाई में उपायुक्त बिलासपुर को मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया । बाद में विवेक ने बताया कि इस ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत घरान के घुमारपुर व खमेडाकलां वार्ड को अलग पंचायत बनाया जाए। क्योंकि आज भी ये दो वार्ड मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और ना ही इन वार्डो में कोई विकास हुआ है और ना ही इन गावों को सड़क के साथ जोड़ा जा सका है। इन्होंने बताया कि इन गावों से ग्राम पंचायत मुख्यालय की एक तरफ की दूरी लगभग 14 किलोमीटर पड़ती है। जिस कारण इन गावों के बूढ़े और महिलाओं तथा विकलांग लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए पंचायत घर जाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है और जब चुनाव होते है उस समय भी लोग वोट डालने नहीं जा पाते।इन गावों की जनसंख्या भी लगभग 1500 से ज्यादा है । विवेक ने आग्रह किया कि इन गावों की अलग से पंचायत बनाई जाए ताकि इन गांवों का विकास हो सके और आने वाली पीढ़ी भी किसी विकास से और मूलभूत सुविधाओं से वंचित ना रह सके। इस अवसर पर राज कुमार,प्रकाश चंद,राजेश कुमार,विक्रमजीत ,रमन वर्मा,विनीत कुमार,बलवंत सिंह,मोहर सिंह,पृथ्वी चंद और नरेश कुमार उपस्थित रहे।
दो गम्भीर घायल छात्रों को पीजीआई रेफर किया नए साल का जश्न मनाने हिमाचल प्रदेश के मनाली जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हुई है। यह टूरिस्ट बस पीबी11 सीएफ 2995 बिलासपुर के गंभरोला के पास पलटी। इसमें 25 छात्रों को चोटें आई हैं। इनमें से 2 गम्भीर घायल छात्रों को पीजीआई रेफर किया गया है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, राहत और बचाव जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह राष्ट्रीय उच्चमार्ग मनाली-चंडीगढ़ पर बिलासपुर के ग़म्भर पुल के समीप विद्यार्थियों से भरी बस हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 विद्यार्थी सवार थे। यह दिल्ली से मनाली जा रहे थे और केरला के कालीकट सत मंगलम एमईएस शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। सभी नववर्ष के आगमन पर मनाली घूमने जा रहे थे लेकिन 31 दिसम्बर वर्ष का अंतिम दिन सभी छात्रों पर भारी पड़ा है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर कई दिन की तैयारी व इंतजार के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने शहर में कब्जों को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने पुलिस के कड़े पहरे में रोड़ा क्षेत्र के कुछ कब्जों को हटाने का अभियान शुरू किया है। तहसीलदार जय गोपाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने दो कब्जों को ध्वस्त किया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस व प्रशासन को लोगों की ओर से विरोध किए जाने की आशंका थी, इसी कारण सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे।
प्रदेश भाजपा संगठन की सहमति से जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नए पदाधिकारियों में हेमराज गौतम (नालागढ़), दौलत ठाकुर (कसौली), तीर्थानंद भारद्वाज (सोलन), राजेश महाजन (अर्की), बलविन्द्र ठाकुर (दून), कला ठाकुर (अर्की) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमरसिंह परिहार (कसौली), नंदराम कश्यप (सोलन) को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार हरदीप ठाकुर (नालागढ़), श्रवण चंदेल (दून) तथा रोशन लाल वशिष्ठ (दून), सुषमा देवी (कसौली), राकेश गौतम (अर्की), सुरेश जोशी (अर्की) तथा संजय ठाकुर (बड़ोग) को सचिव नियुक्त किया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि लक्ष्मी ठाकुर (सोलन) को कोषाध्यक्ष, हरबंस पटियाल (नालागढ़) को प्रेस सचिव तथा मुकेश गुप्ता (सोलन) व इन्द्र पाल शर्मा (अर्की) को प्रेस सहसचिव बनाया गया है। विवेक डोभाल (सोलन) को कार्यालय सचिव बनाया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है। कसौली से हीरा नंद शर्मा, प्रकाश चंद पराशर, उपेन्द्र शर्मा, विरेन्द्र ठाकुर, विमला दास, जोगिन्द्र शर्मा, दुनी चंद धीमान, रामेश्वर शर्मा, प्रकाश वर्मा तथा सुनील ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। सोलन से सोमा ठाकुर, चन्द्रकांता, सुषमा शर्मा, नरेन्द्र मेहता, सुनील ठाकुर, लक्ष्मी दत, बेलीराम, हितेन्द्र शर्मा, संजीव पराशर तथा कृष्ण लाल वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। आशुतोष वैद्य ने कहा कि नालागढ़ से धनी राम (काला), हरप्रीत सिंह सैणी, स्वर्ण ग्रेवाल, संजीव चौधरी, गीता राम ठाकुर, हेम शंकर, कमला देवी, डॉ. हेम राज, धर्मपाल ठाकुर, बसंत शर्मा, संजय कुमार शर्मा, देेवी सिंह तथा कमलेश कुमार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अर्की से जगदीश ठाकुर, हेतराम, धर्मपाल धर्मा, लालमन चौहान, कंचन माला, सन्तराम भारद्वाज, ओम प्रकाश गांधी तथा करतार ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दून से गुरदास चंदेल, रमेश ठाकुर, तरसेम चौधरी, हरनेक ठाकुर, अनिल शर्मा, मोहन लाल, बीर सिंह, कांती प्रकाश, बलमा शर्मा तथा आशा देवी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में डॉ. राजीव सैजल, परमजीत सिंह पम्मी, के.एल. ठाकुर, रतन पाल, गोविन्द राम शर्मा, गुरनाम कौर, पुरषोतम गुलेरिया, डेजी ठाकुर, विरेन्द्र कश्यप, राजेश कश्यप, विनोद चंदेल, दर्शन सेनी, अशोक शर्मा, डॉ. श्रीकांत, के. डी.आर. चंदेल, भगवान दास चौधरी, जौध सिंह, जय सिंह ठाकुर, गोेपाल ठाकुर, राम गोपाल शर्मा, गोपाल नेगी, चांद रानी, टेकचंद चंदेल, रामसिंह, देवराज चौधरी, लाला रूपनारायण, पी.एन. भनोट, विनोद ठाकुर, सरोज रतन, संजीव भारद्वाज, हजूरा सिंह, ईन्द्र सिंह, बहादुर खान, गुरनाम सिंह, मनोज राणा, भगवान सैणी, जतिन्द्र ठाकुर, राज कुमार सिंगला, संजीव कश्यप, लाज किशोर, सुनदरम ठाकुर, पवन गुप्ता, रविन्द्र परिहार, श्रीमति रश्मि धर सूद, राकेश शर्मा, मीरा नंद, सुश्री शीला, नरदेव बडोला, श्रीमति रितु सेठी, रंजीत सिंह, धरमेन्द्र राणा, गुरबक्ष चौधरी, श्री ध्यान सिंह लादी, बालक राम शर्मा, अमर सिंह ठाकुर, राकेश भारद्वाज, रमेश ठाकुर, हरदेव कौशल, ओम प्रकाश भारद्वाज, नरेन्द्र चौधरी, सुश्री विनति मुकुल तथा नंद लाल पाल शामिल रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य की ओर से जिला भाजपा का विस्तार करते हुए राकेश गौतम को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। आशुतोष वैद्य ने कहा कि राकेश गौतम पहले भी पार्टी के कार्यों को पूरी लग्न और मेहनत से करते आए हैं। उन्होंने पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। राकेश गौतम ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, जिला अध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य, अर्की मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा का धन्यवाद किया है कि मुझे जिला सोलन में सचिव पद का जो दायित्व सौंपा है व वही अर्की क्षेत्र से मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से दी गयी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह निष्ठा और लग्न से निभाएंगे। पार्टी के प्रचार और प्रसार के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
किसान बागवानों की सुविधा के लिए डॉ॰ वाईएस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी उच्च गुणवत्ता वाले समशीतोष्ण फलों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री को जनवरी 2020 में दो चरणों में करने जा रहा है। विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कंडाघाट द्वारा यह बिक्री प्रक्रिया 2 जनवरी से दो-चरण में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में विश्वविद्यालय और केवीके कंडाघाट 2 जनवरी को रोपण सामग्री की बुकिंग करेंगे। यह बुकिंग विश्वविद्यालय परिसर में विस्तार शिक्षा निदेशालय के सेमिनार हॉल में सुबह 10 बजे से आरंभ की जाएगी। बुकिंग के बाद पौधों को 3 और 4 जनवरी 2019 को किसानों को वितरित किया जाएगा। केवीके कंडाघाट में भी इसी तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने बताया कि इस निर्णय के पीछे किसानों की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। उन्होनें बताया कि प्रत्येक किसान को रोपण सामग्री मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए, इस वर्ष हम पहले चरण में प्रत्येक किसान को सेब की नई किस्मों के प्रति प्रजाति, प्रति व्यक्ति केवल 20 पौधे और अन्य गुठलीदार फल प्रजातियों की उपलब्धता अनुसार अधिकतम 10 पौधे प्रति प्रजाति तक सीमित रखेगें। डॉ कौशल ने बताया कि बुकिंग के दौरान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे और किसान किसी भी मुद्दे पर उनकी वैज्ञानिक सलाह ले पाएगें। दूसरे चरण में शेष बचे पौधों की बुकिंग और बिक्री 6 जनवरी से शुरू होगी। उपर्युक्त तारीखों के अलावा, विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान स्टेशनों पर बिक्री की तारीखेँ अलग से निर्धारित की जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे छात्रों को शिक्षा एवं संस्कारों की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें भारतीयता की भावना उत्पन्न करें। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि भारत को अनेकता में एकता तथा विविध संस्कृतियों के संगम के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक बोलियां, खानपान, पहनावा और विषममताओँ में समता हमारे देश की पहचान है। यही सब गुण मिलकर भारतीय संस्कार का सृजन करते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को छात्रों को बचपन से ही भारतीयता की जानकारी देनी होगी। छात्रों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ यह भी समझाना होगा कि किस प्रकार हम अनेक होकर भी एक हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए वहां की युवा पीढ़ी का देश के प्रति सम्मान एवं निष्ठावान होना आवश्यक है। इन गुणों का विकास अध्यापकों के सहज एवं कुशल मार्गदर्शन में सरल है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 9वीं व 10वीं कक्षा के सामान्य श्रेणी के सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की गई है जो अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में वार्षिक उत्सवों के आयोजन का निर्णय पूर्व भाजपा सरकार ने ही लिया था। इसका उद्देश्य था कि शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को सम्मान मिले तथा उनसे अन्य विद्यार्थी प्रेरणा लेकर जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे जीवन में समय के सदुपयोग व अनुशासन को महत्व दें ताकि वे किसी भी कठिन परिस्थिति को सरलता से हल करने में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का काल होता है तथा इस अवधि में प्राप्त ज्ञान व आचार-व्यवहार व्यक्ति के जीवनपर्यन्त साथ रहता है। डॉ. सैजल ने कहा कि यदि समाज में बच्चों की दशा व दिशा सही होगी तो उस समाज को विकास के पथ पर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही संस्कार दिए जाएंगे तो कक्षा, खेल व मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ देकर सर्वाेत्तम प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही विश्व गुरू के रूप में प्रसिद्ध है। युद्ध भूमि पर सर्वश्रेष्ठ करने वाले सबसे वीर पुरूष इसी धरती पर हुए हैं। इसका कारण यही था कि भारत में गुरूकुलों के माध्यम से युवाओं को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान की जाती रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय का वार्षिक समारोह उस विद्यालय के छात्रों द्वारा वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम होता है तथा इस दिन का इंतजार छात्र बड़ी उत्सुकता के साथ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत छात्र काफी होनहार निकले है तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को बधाई दी। डॉ. सैजल ने विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय के पुराने भवन का निरीक्षण करने के उपरांत इसकी मुरम्मत के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देन की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति ने विद्यालय के नाम 05 बीघा भूमि हस्तातंरित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुंदरम ठाकुर, भाजपा जिला सचिव भाजपा ओपी भारद्वाज, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, पूर्व मंडलाध्यक्ष अमर सिंह परिहार, ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान पंकज कुमार, उपप्रधान प्रेमचंद, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत पट्टाबरौरी की प्रधान प्रोमिला कौशल, ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के प्रधान राजीव ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, हिमाचल प्रशासनिक सेवा के परीविक्षाधीन अधिकारी विश्व मोहन, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज तथा बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर द्वारा आयोजित जिला युवा सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने कहा कि युवा देश का भविष्य है तथा युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ कर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होने कहा कि आज युवाओं में नशे का प्रचलन तेजी से बढ रहा है जोकि हम सबके लिए चिन्ता का विषय है। उन्होने कहा कि देश की आजादी में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने कहा कि युवा नशे का त्याग कर तथा समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आज का युवा नशे जैसी कुरीतियों से बच सके। उन्होने कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढें तथा नशे के प्रति प्रदेश सरकार गम्भीर है उन्होने समाज के सभी वर्गों से इस कुरीति को दूर करने के लिए आगे आने का आहवान किया। उन्होने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार जैसे व्यवसाय को अपनाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ कर सकते है। इस अवसर विभिन्न युवक मण्डलों के युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा समन्वयक रोहित कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करने के साथ-साथ नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाई जा रही गति विधियों की जानकारी दी। सेवानिवृत प्रवक्ता शीला सिहं ने शिक्षा तथा रविन्द्र कुमार शर्मा ने बैकिंग, श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में युवाओं को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा राकेश ठाकुर, प्रवक्ता विनोद ठाकुर, भाजपा महामंत्री एंव प्रधान रघुनाथपुरा प्यारेलाल चौधरी, पार्षद नरेन्द्र पंडित, समाजसेवी ओमप्रकाश गर्ग के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश के इतिहास में बिलासपुर के एन आर अस्पताल का एक सफल कारनामा दर्ज हुआ है। इस अस्पताल में बिलासपुर के घुमारवीं के निकटवर्ती गांव की 44 वर्षीय महिला का ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन डॉ नरेश कालिया व उनकी टीम ने कर दिखाया है। डॉ नरेश कालिया एक जाने-माने न्यूरो सर्जन हैं तथा आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज के अलावा बालाजी अस्पताल कांगड़ा में सेवाएं देने के उपरांत एन आर अस्पताल में कार्य कर रहे हैं। डॉ नरेश कालिया ने बताया कि उनकी टीम में नर्सिंग विभाग से भावना तथा काव्या ने कार्य किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त महिला के परिजन 27 दिसंबर को सलाह लेने के लिए एनआर अस्पताल में आए और उनसे बातचीत की। डॉ कालिया ने बताया कि इससे पहले भी 2015 में इसी महिला का पीजीआई चंडीगढ़ में ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हो चुका है लेकिन अब फिर से उसे यह तकलीफ आरंभ हो गई थी और इस में कैंसर के लक्षण भी पाए गए थे। उन्होंने कहा कि महिला एकदम सुस्त थी और अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पाती थी और उसके सिर में भयंकर दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को ही दोपहर बाद 3 बजे इस महिला की सर्जरी आरंभ कर दी गई जो रात 9 बजे तक चली और सारा ट्यूमर निकालने के बाद जो भी लक्षण कैंसर के पाए गए थे वह भी निकाल दिए गए । यानी कि एक तरह से मरीज की सारी खोपड़ी खोलकर उसका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी के दौरान भी महिला का ब्लड प्रेशर लो हो गया था लेकिन इन सारी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त की गई और पहली बार बिलासपुर में यह इस तरह का ऑपरेशन किया गया। डॉ नरेश कालिया ने बताया कि इससे पहले आईजीएमसी और टांडा में वह इस तरह के 100 से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं लेकिन अब यह सुविधा बिलासपुर के एनआर अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो सेवाएं बाहर मिल रही है वह बिलासपुर के इस अस्पताल में भी उपलब्ध है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी निजी अस्पताल में ही हिमाचल के बाहर इस तरह की सर्जरी की जाती तो इस पर दो से ढाई लाख रुपए तक का खर्च आता लेकिन हिमाचल के एन आर अस्पताल में यह मात्र 70 हजार रुपयों में कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यहां गौर योग्य यह भी है कि 2015 में जब इस महिला का पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन हुआ था तो भी इनके इतने ही रुपये व्यय हुए थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई।महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि इस बैठक में मुख्य मंडल सरंक्षक बीएम दुरानी,मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा बिजली कानून 2003 का विरोध किया तथा 8 मार्च 2020 को जो हड़ताल बिजली बोर्ड कर्मचारी करने जा रहे हैं,उसका भरपूर समर्थन जताया।इस कानून के बनने के बाद बिजली बोर्ड के 18000 कर्मचारियों के अलावा 27000 पेंशनरों पर विपरीत असर पड़ेगा,साथ ही बिजली के रेट भी बढ़ेंगे और उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस कानून के बाद 60% राजस्व के ऊपर निजी निवेशकों का अधिकार स्थापित होने के उपरांत बिजली बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन व पेंशन पर सीधा असर पड़ेगा,जो सरासर अन्याय है। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि संगठन के साथ अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहे। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नंदलाल शर्मा,भगत राम चंदेल,फुलु राम,परसराम,ग्यारू राम,मस्तराम,श्यामलाल,जगन्नाथ शर्मा,अमरचंद,धनीराम,संत राम,बाबू राम,कमल ठाकुर,बीएम दुरानी,प्रेम केशव,ज्ञान स्वरूप शर्मा,बृजलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
नौणी विश्वविद्यालय के पुष्प विभाग मे डी. बी. एस कृषि विश्वविद्यालय डागपोली (महाराष्ट्र) के 32 छात्र छात्राओं के दल ने दौरा किया। डा. हर्षवर्धन तथा डा. परेश पोर्ट ने दल की अगवानी की। पुष्प विभाग नौणी के टेक्निकल एसिस्टेंट ग्रेड चमनलाल ने फूलों की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी तथा भ्रमण कर्ता दल का अभिनन्दन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अन्य विभागों का भी भ्रमण किया तथा शोध की विस्तृत जानकारी ली। नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों मे शोध की जानकारी दी। इस बारे मे डा.परविंदर कौशल ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विश्व विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी का अदान प्रदान होता है तथा शोध के बारे मे जानकारी मिलती है।
हिमाचल मे नववर्ष पर हर साल सैलानी बर्फबारी की हसरत लेकर आते हैं। राज्य के पर्यटक स्थलों पर सैलानियों को पिछले काफी सालों से बर्फ के दीदार नहीं हो पाए हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा इस साल नववर्ष की पूर्व संध्या से ही हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस बार सैलानी बर्फ के दर्शनों की तमन्ना के साथ हिमाचल की तरफ रूख कर रहे हैं। शिमला समेत राज्य के अन्य पर्यटक स्थलों के होटल नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए एडवांस में सैलानियों से पूरी तरह से पैक हो गए हैं। इसका मुख्य कारण नए साल पर बर्फबारी की संभावना बताई जा रही हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या का जश्न मनाने सैलानियों ने राज्य के होटलों में चार जनवरी तक अग्रिम बुकिंग करवाई है। उम्मीद है कि प्रदेश में नव वर्ष पर बर्फबारी होती है तो पहाड़ी इलाकों में सैलानियों की भीड़ उमड़ सकती है। शिमला के अलावा धर्मशाला, डलहौजी, कुल्लू-मनाली में भी सैलानियों ने नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए एडवांस बुकिग करवाई हैं। मेहमानों के स्वागत को हिमाचल भी तैयार होटलों में सैलानियों की आवभगत के लिए विशेष इतंजाम किए गए है। होटलों में जहां सैलानियों को विशेष पैकेज दिए जा रहे हैं। वहीं, सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटलों में डीजे डांस, बोन फायर सहित अन्य कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। होटलों में नवविवाहित जोड़ों के लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जयराम सरकार द्वारा कैबिनेट के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा जयराम सरकार ने देवभूमि की लाखों महिलाओं को नए साल की सौगात दी है। राज्य लोकसेवा आयोग और राज्य कर्मचारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के लिए महिलाओं की फीस माफ कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि भर्ती परीक्षा के लिए अब महिलाओं से शुल्क नहीं लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए इस साल 15 अगस्त पर यह घोषणा की थी। सत्ती ने कहा बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं और दसवीं कक्षा के सामान्य श्रेणी के करीब 65 हजार विद्यार्थियों को भी पाठ्यक्रम की किताबें मुफ्त दी जाएंगी। अभी तक पहली से आठवीं तक के सभी बच्चों को सरकार मुफ्त किताबें उपलब्ध करवाती थी। नौवीं-दसवीं के आरक्षित श्रेणी के विद्यार्थियों को ही मुफ्त किताबें दी जाती रही हैं। नौवीं कक्षा में करीब 84 हजार और दसवीं में 80 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को दी जा रही वित्तीय सहायता में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। लाभार्थियों को अब 1.30 लाख रुपये के बजाय 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री आवास मरम्मत योजना के तहत 25 हजार के बजाय 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की शिमला में हुई बैठक में 350 से अधिक पदों को भरने की मंजूरी दी गई। एचएएस अधिकारियों के 10, पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 174, आबकारी निरीक्षकों (एक्साइज इंस्पेक्टर) के 50, जेएओ के 25, पर्यटन विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 23 पदों समेत कई पद भरे जाएंगे। सतपाल सत्ती ने कहा हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार चौतरफा विकास कार्य कर रही है उन्होंने कहा हर वर्ग के लिए योजनाएं बन रही है और इन योजनाओं पर धरातल पर काम हो रहा है जयराम सरकार बारीकी से सभी समस्याओं का हल निकालने पर तत्पर है।
दाड़लाघाट व आस पास के क्षेत्रों में इन दिनों ठिठुरन भरी ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है।बुजुर्गों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में इतनी ज्यादा ठंड नहीं देखी गई।ठंड की कंप-कंपी बढ़ने से बच्चें,बजुर्ग सर्दी,जुकाम बुखार की चपेट मे आने लगे हैं।बारिश नहीं होने की वजह से सुबह शाम पूरा क्षेत्र जबरदस्त खुश्क ठंड की चपेट में आ गया है।तापमान में हो रहे इस बदलाव के चलते सरकारी अस्पताल दाड़लाघाट में सर्दी,जुकाम,बुखार के मामले मरीजों की तादाद बढ़ गई है।चिकित्सकों ने मौसम में हो रहे इस बदलाव को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को बारिश का इंतजार खुश्कठंड के चलते स्वास्थ्य संबंधि समस्याओं से जूझते क्षेत्रवासियों,बागवानों को बारिश के होने का इंतजार है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि बारिश के होने से जहां खुश्क ठंड खत्म होगी,वहीं किसानों को खेतों में रुके पड़े कार्य भी शुरू हो सकेंगें। निशांत गुप्ता योगेश उमेश दुशान्त हर्ष सचिन उदित सुनील संजू देवेंद्र मुकेश अनिल ईश्वर दत हेमराज महेंद्र हुताशन रूपराम कामेश्वर जीतराम का कहना है कि क्षेत्रवासी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कोहरे से जनता बेहाल दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में रात को पढ़ने वाली ओस सुबह तक बर्फ का रूप धारण कर लेती है जिससे ठंड और अधिक बढ़ जाती है।वीरवार,शुक्रवार व शनिवार को तड़के दाड़लाघाट में घना कोहरा छाया रहा।ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा और अलाव जलाते नजर आए। हालांकि दिन में धूप निकलने पर लोग कुछ राहत महसूस करते हैं,लेकिन ठंडी हवाएं ने धूप को भी ठंडा कर देती है। वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को भी बाजार में लोगों की चहल-पहल कम रही रविवार सुबह भी कोहरा छाया रहा,करीब 11 बजे तक कोहरा छाया रहा ओर सुबह मुख्य बाजार में आवाजाही बेहद कम दिखाई दी। हर कोई इस भीषण ठंड से परेशान हैं।सुबह और शाम सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ठंड के कारण उपमंडल के दाड़लाघाट बाजार की दुकानें सुबह 9 बजे खुलती है और शाम होने से पहले ही बंद हो जा रही हैं।शनिवार को भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली।सर्द हवा से बाहर रहने वाले लोगों के समक्ष आफत आ गई है।आम दिनों में इन बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिलती थी,पर कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग बाजार का रुख कर रहे हैं।इससे व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है।खेती की दृष्टि से इस तरह ही पाला पड़ा तो दलहनी फसल को भारी नुकसान हो सकता है।कुछ किसानों का कहना है कि गेहूं और सरसों के लिए यह मौसम अभी तक लाभदायक है। तापमान में हो रहे बदलाव के चलते अस्पताल में सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।डॉक्टर ने सलाह दी है कि सुबह शाम की ठंड से बचकर रहें।


















































