उपमंडल अर्की की नगर पंचायत में रंगो का त्योहार होली हर जगह बहुत ही खुशी से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगा कर और गले मिलकर एक दूसरे को होली महोत्सव की बधाई दी। वहीं होली के गीतों की धुनों में नाच गाने के साथ अपनी अपनी खुशी जाहिर की। होली वसंत ऋतु के आगमन के रूप में मनाया जाने वाला हिंदु राष्ट्रों का एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों, हँसी-खुशी का त्योहार है जोकि आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। इस पर्व का विशेष महत्व है। होली को सदभाव व प्रेम का त्योहार माना जाता है। सभी अपने आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर अपने प्रेम को जाहिर करते हैं। होली में हर रंग का भी अपना विशेष महत्व होता है। होली के दिन प्रयोग किए जाने वाले हर एक रंग का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फ्रांस विकास एजेंसी से द्विपक्षीय वित्त पोषण की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया है, जिसके तहत प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रस्ताव के लिए 650 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय, आर्थिक मामलों के विभाग (एफबी एंड एडीबी प्रभाग) भारत सरकार ने अपनी 104वीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकम्प, भू-स्खलन, बाढ़, जलवायु बदलाव आदि से प्रदेश की संवेदनशीलता में कमी लाना है। उन्होंने कहा कि परियोजना का उद्देश्य मानव जीवन और संपत्ति के नुकसान में कमी करना और आपदा जोखिम में राज्य की प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना आपदा जोखिम में कमी के प्रधानमंत्री के 10 सूत्रीय एजेंडा के लक्ष्यों को हासिल करने के अतिरिक्त सतत विकास लक्ष्यों और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सेंडाई फ्रेमवर्कस के लक्ष्यों को हासिल करने की परिकल्पना को साकार करने में मददगार सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य में सुरक्षा का माहौल बनाने और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए नाॅलेज नेटवर्क के संस्थानों को सुदृढ़ करने में मददगार साबित होगी।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और विविधता में एकता का संदेश देते हैं। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति, सदभाव और खुशहाली लेकर आएगा।
हिमाचल संस्कृत अकादमी के पूर्व सचिव डॉ मस्तराम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दाड़लाघाट में नया बस स्टैंड बनाने हेतु बजट में प्रावधान करने के लिए हार्दिक आभार तथा स्वागत किया है। डॉ मस्तराम ने कहा कि दाड़ला की जनसंख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है यहां बस स्टैंड का होना नितांत आवश्यक था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोगों की इस चिर मांग को पूरा किया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दाड़लाघाट में सीवरेज व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाया जाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि दाड़लाघाट अब नए शहर के रूप में उभर रहा है। उन्होंने सरकार से दाड़ला महाविद्यालय के लिए भी शीघ्र से शीघ्र अधिक से अधिक बजट का प्रावधान करने की गुजारिश की क्योंकि दाडलाघाट के छात्रों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ताकि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं निजी भवन से लाभान्वित हो सकें।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट के प्रधान सुखराम नड्डा ने की। बैठक में महासचिव प्रेम केशव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों बारे, जिसमें मेडिकल भत्ते को ₹1000 के साथ 65, 70, 75 वर्ष पूरे करने के उपरांत 5, 10, 15% भत्ते को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बेसिक पे में मर्ज करने का आग्रह प्रदेश सरकार से किया गया। इस दौरान बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ते के बारे में प्रदेश विद्युत बोर्ड प्रबंधन से जारी करने का आग्रह किया गया तथा उन सभी करुणा मूल से संबंध रखने वालों को रोजगार मुहैया कराने बारे सरकार से आग्रह किया गया। इस अवसर पर सुखराम, सुरजीत ठाकुर, प्रेम केशव, जगन्नाथ शर्मा, अशोक शर्मा, परसराम, भक्त राम चौधरी, सीमा देवी, जगतपाल ठाकुर, बद्रीनाथ ठाकुर, बाबू राम, ग्यारु राम, रंजीत ठाकुर, तुलसीराम, प्रेम ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
बिलासपुर में लव जिहाद की घटनाएं व नाबालिग हिंदू बहन बेटियों के साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलाएं, वह उन्हें कानून का ठीक से आईना दिखाएँ ताकि वो दूसरी बार ऐसा गलत कुकृत्य न कर पाए। यह बात सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से कही। इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व अधिवक्ता तुषार डोगरा ने किया। तुषार डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। वर्तमान समय में उस प्रदेश के बिलासपुर जिला में दिन प्रतिदिन लव जेहाद की घटनाएं व हिंदू नाबालिग बहन बेटियों के साथ छेड़खानी व बदसलूकी की घटनाओं में अधिकतर वृद्धि हो रही है जो बहुत ही चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला के घुमारवीं तहसील के अंतर्गत पिछले कुछ समय में बहुत सी हिंदू बेटियों को पर धर्म के व्यक्ति भगा कर ले गए जिनका आज तक कोई पता नहीं चल रहा है, उन बहन बेटियों के घरवाले आज भी उनकी राह वापस आने के लिए देख रहे हैं। बाहर से आए प्रवासी मुस्लिमों के द्वारा घुमारवीं में एक हिंदू सब्जी वाले के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। लगातार तीसरी घटना जिसमें पुलिस ने 354 आईपीसी व पोस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। एक बड़ी आयु के व्यक्ति द्वारा नाबालिग हिंदू बहन को जबरदस्ती छेड़खानी करने का प्रयास किया गया व हिंदू संघठनो के प्रतिकार करने पर पुलिस ने प्राथमिकी रजिस्टर की। बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों द्वारा व उनका साथ दे रहे असामाजिक व अवांछित तत्वों के द्वारा इस तरह के कुकृत्य को अंजाम दिया जा रहा है जोकि बहुत ही असहनीय है। डोगरा ने एसपी से आग्रह किया कि जो लोग हिमाचल प्रदेश व बिलासपुर जैसी देवभूमि को दिल्ली व पश्चिम बंगाल में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं व वैसी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कानून पूर्णता सख्ती के साथ उन असामाजिक तत्वों से निपटें व बाहर से आए लोगों की आई कार्ड की जांच करें। डोगरा ने कहा कि बिलासपुर पुलिस प्रशासन उन मकान मालिकों, दुकान के मालिकों की भी जांच करें जिन्होंने प्रवासी लोगों को घर किराए पर दिए हैं, वह उन्हें नजदीक के पुलिस स्टेशन में दर्ज ना करवाया है। इस अवसर पर विजयपाल शर्मा मंगल ठाकुर, विमला अंगिरस, नीरज जायसवाल, संजीव ढिल्लों, दीपराज, राजेंद्र गौतम, लकी शर्मा, प्रवीण धीमान, रेखा शर्मा ,सुनीता कुमारी, अमरदेव, मनजीत नड्डा, सौरभ, व्यास, सुभाष कुमार, राज कुमार ठाकुर, अनिल शर्मा, सनी कुमार व भारत डोगरा मौजूद रहे।
पंचायत समिति कुनिहार में तकनीकी सहायकों के दो रिक्त पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को 25 मार्च, 2020 तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति कुनिहार के कार्यालय में आवेदन करना होगा। यह जानकारी पंचायत समिति कुनिहार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अथवा डिप्लोमा होल्डर होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार खंड विकास अधिकारी कुनिहार के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत राज्य नाट्य दल के कलाकारों ने सोलन जिला के कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत पोधना, छावशा तथा काहला में भारतीय संविधान की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए समर्पित होकर कार्य करें तथा इस संदेश को सभी तक पहुंचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को चलाने के लिए उसका अपना एक संविधान तथा कानून होता है। भारत आज संसदीय प्रणाली की सरकार वाला एक प्रभुसत्ता सम्पन्न, समाजवादी धर्मनिरपेक्ष व लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। लोगों को बताया गया कि संविधान में नागरिकों को मौलिक अधिकार व कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। हम सभी को इन कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संविधान का पालन करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि राष्ट्रगान व राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करें। कलाकारों ने समूह गीत ‘संविधान है अपना न्यारा मौलिक कर्तव्य इसकी शान, करें पालन हम सब इसका, होगा अपना देश महान’ के माध्यम से लागों को संविधान का सम्मान करने का संदेश दिया। लोगों को बताया गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कार्यान्वित की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों से प्राप्त करते रहें ताकि लोगों के कल्याण की योजनाएं लक्षित वर्गों तक पहुंच सकें। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए शक्ति बटन ऐप, गुडि़या हेल्पलाइन-1515 आरंभ की गई है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे क्रियाशील है और इस पर सहायता मांगने पर पुलिस जरूरतमंद महिला तक स्वयं पहुंच जाती है। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह का आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहे। नशा केवल नाश करता है और नशे से बचाव के लिए व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई एवं व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों पर ध्यान दें और इस विषय में उनसे नियमित संवाद बनाए रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजु देवी, ग्राम पंचायत काहला की प्रधान नरायणी देवी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कलाकार लेख राम गर्न्धव, लेखराम पाल, रमेश चंद, भूवन शर्मा, अनिल कुमार, दिनेश, रेखा, निशा बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
दूरदराज की राजकीय उच्च पाठशाला पकौटी (बांजण) के आठवीं कक्षा के छात्र गौरव शर्मा ने राष्ट्रीय मींज व मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में जिला सोलन में पांचवा स्थान लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के मुख्य अध्यापक लालचंद पाल ने कहा की उनके विद्यालय से हर वर्ष छात्र इस परीक्षा को पास करते हैं लेकिन गौरव शर्मा ने पांचवा स्थान झटक कर कीर्तिमान स्थापित किया है, इस परीक्षा को पास करने के बाद उसे नहीं से 12वीं कक्षा तक ₹500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने गौरव शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सम्मानित किया अन्य विद्यार्थियों को भी गौरव से प्रेरणा लेने की सलाह दी गई।
कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने का हादसा सामने आया है। जानकारी के आनुसार हमीरपुर से 10 किलोमीटर दूर केहडरु के पास बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार जख्मी हुए है। हालांकी बडा हादसा होने से टल गया है। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है जिनको उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से सेरी मंच पर निशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित कर महिलाओं ने महिला दिवस के अवसर पर एक मिसाल कायम की है। यह विचार उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने निशुल्क मेडिकल कैम्प का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। ऋग्वेद ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन कर स्थानीय लोगों को एक ही समय में चिकित्सा विशेषज्ञों की सुविधा मुहैया करवा कर बेहतरीन कार्य किया है। मेडिकल शिविर में लोगों की संख्या देखकर उपायुक्त ने कहा इससे प्रतीत होता है कि मंडी शहर के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक हैं। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने महिला क्लब ओजस्वनी आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग को 4 व्हील चेयर व 2 व्हील स्ट्रेचर भी प्रदान किए गए। क्लब की निदेशक माया वरधान ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर में 410 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा व आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा समाज सेवा से जुड़ी समस्त गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है ताकि मानव सेवा कर दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ। उदय भानू, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ। सरू ठाकुर, दंत चिकित्सक डॉ। प्रज्ञा कपूर, डॉ। अनामिका ने सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, के अलावा रक्त चाप, मधुमेह, ईसीजी, नेत्र परीक्षण के लिए नेहा राणा, सरोच और सपना ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर क्लब की प्रधान सोमा राणा, उप प्रधान आशा, किरण नरूला, जनरल सेक्रेटरी सपना कपूर, इवेंट मैनेजर मृदुला कपूर के अलावा मीना मल्होत्रा, अर्चना कपूर, अंजली कपूर, सुरेन्द्रा वत्सल, रीतू, मोनिका, चेतना सुलक्षण सुदेश, सुमन, सरोज, लखप्रीत, पुष्पा, ज्योत्सना सहित कल्ब की अन्य सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अपना सराहनीय सहयोग दिया।
हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट को पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक नयना देवी रामलाल ठाकुर ने मुंगेरी लाल के सपने की संज्ञा दी है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को इस मुंगेरी लाल के सपनों से बाहर आने को कहा है। ठाकुर ने महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने रख कर इस सरकार को धरातल पर बात रख खुली बहस की चुनौती भी दी है। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों को सड़कें बनाने की बात इस बजट में की गई क्या उन सड़कों को वन अधिकार अधिनियम 1980 की मंजूरी मिल गई है क्या? इसके अलावा नाबार्ड व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बात मुख्यमंत्री ने की है क्या उनका बजट भी मुख्यमंत्री ही देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क योजना को नाबार्ड और प्रधानमंत्री सड़क योजना ने न जोड़ कर प्रदेश की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है और इनमें भी वन अधिकार अधिनियम 1980 की मंजूरी के स्टेट्स साफ नहीं किया गया है। ठाकुर ने कहा कि बजट में दर्शायी गई योजनायें सिर्फ हवा हवाई ही प्रतीत होती हैं। चिट्टे व नशे पर प्रदेश में रोजाना आठ से दस प्राथमिकी थानों में दर्ज होती है, जब भी प्रदेश सरकार से नशा मुक्ति केंद्रों की बात की जाती है तो सरकार या तो चुप्पी साध लेती है या फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी निश्चित कर देती है जबकि नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिये बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। पिछले वित्त बजट में मुख्यमंत्री ने पन्द्रह हजार नोकरियाँ देने की बात की थी लेकिन अभी तक केवल मात्र चार हज़ार नोकरियाँ ही दी गई बाकी नोकारियाँ सरकार की गलत नीतियों से कोर्ट में फंस गई है या इन नोकरियाँ पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा पूर्व सरकारों के समय से प्रदेश के ग्रमीण हलकों में पाइका खेलें होती थी जिनको बजट में एक भी पैसा न देकर प्रदेश सरकार ने इनको बंद कर दिया है और प्रदेश में खेलों के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार ने पिछले बजट सौ करोड़ रुपयों का प्रावधान कौशल विकास भत्ते के लिये किया था जिसमे से केवल अभी तक अठाइस करोड़ ही खर्च हो पाए है। इसके अलावा अब भी प्रदेश सरकार ने सौ करोड़ रुपयों की घोषणा की है जो कि सरकार की गलत नीतियों से पूरा खर्च पाना असंभव सा लग रहा है। प्रदेश सरकार ने अभी 11 सौ करोड़ रुपयों का कर्ज़ लिया है और विदेशी निवेशकों से और पैसा लाने की बात कर रहे हैं। ठाकुर ने प्रश्न किया कि विदेशी निवेशकों के लिये पहले खस्ताहाल सड़कों, स्वच्छजल व स्वास्थ्य सुविधाएं तो मुहैया करवा देते तब तो विदेशी निवेशक आएंगे तो उनके लिए भी वित्त बजट में कोई प्रावधान तो है नहीं किया है तो खाली पुलाव बना कर जनता को क्यों मूर्ख बनाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों की आय दुगनी करने की बात तो प्रदेश सरकार करती है लेकिन फसलों का बीमा और किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशियां तो बंद कर दी है तो कहां से किसानों की आय दुगनी होगी। आवारा पशुओं से प्रदेश की जनता व किसान त्रस्त है। गौ सदन बनाने के नाम पर तीस लाख रुपये कुछ पंचायतों को देने की बात कही गई थी लेकिन प्रदेश में वह कौन सी पंचायतें है जिनमें गौ सदन बने हैं लेकिन सच्चाई तो यह है कि धरातल पर कुछ भी नहीं है। शराब की प्रति बोतल पर गौ सदन बनाने हेतु जो एक रुपया कर लिया था उसका कोई भी हिसाब सरकार अभी तक नहीं दे पाई है और गौ सदन बनाने के लिए भी वित्त बजट में कोई अलग से प्रावधान नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार यह बताए कि इन हवा हवाई योजनाओं से कब तक प्रदेश के लोंगो को मूर्ख बनाया जाएगा।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी की तीसरी एलूमनी मीट का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस आयोजन में देश और विदेश से 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया। सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, जो की विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्र भी हैं समारोह के मुख्य अतिथि रहे। भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के सदस्य डॉ पीके चक्रवर्ती इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे। कुलपति डॉ परविंदर कौशल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ कौशल ने मुख्य अतिथि और पूर्व छात्रों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की छवि बनाने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा की गई प्रगति को देखने और इसके विकास में योगदान देने के लिए पूर्व छात्रों को एक साथ लाने के लिए असोशिएशन को बधाई दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने अपने पूर्व छात्रों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं और पिछले एक साल में कई क्षेत्रीय अध्याय शुरू किए गए हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय हर साल पूर्व छात्रों के लिए एलूमनी मीट आयोजित करेगा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नंद लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय में बिताए गए अपने दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने पूर्व छात्रों से आग्रह किया कि वे नियमित रूप से इस विश्वस्तरीय संस्थान की विरासत को और आगे ले जाने के लिए साथ मिलकर कार्य करें और युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। उन्होंने छात्रों से विश्वविद्यालय के विकास के लिए उदारतापूर्वक योगदान करने और जरूरतमंद और मेधावी छात्रों के लिए फेलोशिप देने का आह्वान किया। डॉ चक्रवर्ती ने भी अपने विचार साझा किए और अनुसंधान गतिविधियों के वित्तपोषण और प्लेसमेंट में एलूमनी के समर्थन की मांग की। अपने संबोधन में छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ विशाल राणा ने असोशिएशन से युवा सदस्यों का मार्गदर्शन करने और उनका समर्थन करने का आग्रह कहा। महासचिव डॉ अनिल सूद ने भी सदस्यों का धन्यवाद किया। बैठक के दौरान, विश्वविद्यालय में फेलोशिप और अन्य गतिविधियों के लिए निधि देने के लिए एक कोष शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कई पूर्व छात्रों ने अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक अनुभवों को साझा किया और सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों में डॉ जेएन शर्मा, डॉ केडी वर्मा, डॉ नरेंद्र कुमार ददलानी और डॉ वीपी शर्मा, विश्वविद्यालय के अधिकारी आदि शामिल रहे।एसोसिएशन के नए पदाधिकारी भी चुने। डॉ आरके ठाकुर को अध्यक्ष, डॉ बीएल अत्री और डॉ एनके भरत को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ यशपाल शर्मा को सचिव और डॉ मीणा और डॉ कुलदीप ठाकुर संयुक्त सचिव के रूप में काम करेंगे। डॉ रजनीश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि डॉ सतपाल वर्मा और सबिता चंदा पार्षद होंगे। एसोसिएशन ने डॉ एचसी शर्मा, नंद लाल शर्मा, डॉ पीके चक्रवर्ती, डॉ एनके ददलानी, सुनील ममगाईं और डॉ ओपी शर्मा को संरक्षक के रूप में चुना।
होली से पूर्व अखिल भारतीय साहित्यक परिषद व कहलूर सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वरिष्ठ नागरिक सभा के सभागार में एक साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें डॉक्टर ए आर संख्यान मुख्याअतिथि तथा कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष व आनंद सोहर तथा सुखराम आजाद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन रविंद्र भट्टा ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार रतन चंद निर्झर ने साहिर लुधियानवी की जयंती के उपलक्ष में उनके बारे पत्र वाचन किया। उन्होंने साहिर लुधियानवी को एक लोकप्रिय गीतकार बताया। इस अवसर पर साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु व गीतकार शैलेंद्र को भी उनके जन्म शताब्दी के उपलक्ष में स्मरण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर जयनारायण कश्यप को उनके साहित्य रचना तथा विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता द्वारा उपलब्ध करवाया गया स्मृति चिन्ह विशेष रुप से सभी साहित्यकारों ने मुक्त कंठ से सराहया। इसके बाद सर्वप्रथम डॉक्टर जयनारायण कश्यप ने अपनी कविता प्रस्तुत की। उनकी पहाड़ी कविता थी, होली होए या होला, या रंगां रा डभोला या हो करोना बचाव जरूर करना, राजनेताओं को पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, इक्की हथे छुनछुना दुजे हथे ठूठा, जनता जो बकांदे गिद्गदा पांदे चुठा, कुलदीप चंदेल ने, होली खेलणे जाणा मेरी अमा जी, कांता बी औणी शांता बी औणी, औणियां सारियां सेहलडि़यां मेरियां, तथा सांढुए री नुलाडी़ है नी पुलदी, प्रतिभा शर्मा ने, बोल मेरीए अम्मा ,मैं कैं लग दी ति जो माडी़, मुंडू जमदे तू खुश होंदी मैं कैं लगदी तिजो माडी़, तथा छोड़ना ना साथ ईश्वर प्रतिभा हूं तुम्हारी जन्म दिया मानुष का, उस पर बनाया बेटी, सुरेंद्र गुप्ता ने, सोहनलाल द्विवेदी की कविता, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती ,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, प्रदीप गुप्ता ने आजकल मौसम का नहीं है कोई ठिकाना ,नेता की तरह मिल जाता है उसे कोई बहाना, वे अपने होली साल भर मनाते हैं, खुशामद के रंग पत्नी पर हर पल बरसाते हैं, नरेंद्र गुप्ता ने, प्यास लगी थी गजब की, मगर पानी में जहर था ,हुनर सड़कों पर तमाशा करता है, किस्मत महलों में ऐश करती है, रतन चंद निर्झर ने, कोई बताए कहां है मेरा घर एक दिन में निर्वासित हो गई बाबुल की देहरी से, ओमकार कपिल ने मुकेश का गाया गीत, मुझको इस रात की तन्हाई में आवाज ना दो, तथा जिस पथ पर चला उस पथ पर मुझे आंचल तो बिछाने दे, सुनाया। इसके बाद आनंद सोहर ने, चीन बोलता जो हमसे हाथ मिलाएगा उसे करोना हो जाएगा, रामपाल डोगरा ने होली की यादें पुराने शहर की, अश्विनी सुहेल ने, जबसे फागुन सिर चढ़ा मौसम हुआ हसीन तथा होली के इस रंग में देखो नन्यूसेंस ,वाइफ हस्बैंड में रहा नहीं कोई डिफरेंस, नवल कुमार ने दिल्ली दंगों पर कटाक्ष करते हुए कहा, धर्म के नाम पर लड़ने वालों, माना यह दुकान नहीं तुम्हारी जो जली है, दंगों में अंकित मरे या रतन हमीद या अब्दुल मरे, है तो भारत की संतान, सुखराम आजाद ने रूठो को मनाएं होली बिछडों को मनाए होली, रविंद्र भट्ट ने, मुझे नहीं सुनाई देती अब कोयल की कू कू, सुरेंद्र शर्मा ने, भेजे हैं जो फूल तुमने, मेरे खत के जवाब में वह आज भी महक रहे हैं मेरी किताब में, आखिर में डॉक्टर ए आर संख्यान ने फरमाया, आई होली आई रे वेश क्लेश भय मिटाने आई ,देखो होली आई रे आई सबको गले लगाने रंगों की डोली आई रे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएवी बरमाणा आवासीय शाखा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीसी अहैड गागल सीमेंट वक्र्स की अध्यक्षा प्रतिमा सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा रूपम ठाकुर व सेरेना टिरके तथा बरमाना ग्राम पंचायत प्रधान मंजू मन्हंस ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में समस्त मातृ, अभिवावकगण भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ व हिमाचली टोपी से की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलन से की गई। इस अवसर मातृ अभिवावकों के लिए कई प्रकार की गतिविधियों जैसे रैंप वाक, नृत्य प्रतियोगिता व सेल्फी डोर का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के ऊपर एक लघु नाटिका तथा विद्यालय की छात्रा वंशिका शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। इन सभी गतिविधियों में मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने भी भाग लिया। अंत में विद्यालय की अध्यापिकाओं के द्वारा प्रस्तुत नाटी में मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने भी भाग लिया जिसका समस्त मातृ अभिवावकगण ने आनंद उठाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को रैंप क्वीन व डांस क्वीन के शैसे व इनाम से नवाजा गया। प्रतियोगिताओं के अलावा लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें विजेताओं को इनाम दिए गए। मुख्यातिथि प्रतिमा सिंह ने सभी को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। तथा विद्यालय के इस कार्यक्रम के लिए प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन अन्य शिक्षकगणों की सराहना की। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन ने सबको महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यातिथि प्रतिमा सिंह, रूपम ठाकुर, सेरेना टिरके, मंजू मन्हंस तथा मातृ अभिवावकगण का धन्यवाद किया। अंत में विद्यालय की तरफ से सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर समस्त अध्यापाक गण मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश लघु किसान मंच के राज्य उपाध्यक्ष एवम जिला बिलासपुर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता तेजस्वी शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली किसान व बागवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष पहले हि प्र। राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सदस्य प्रत्यक्ष चुनाव से चुने जा चुके हैं परंतु आज तक सरकार अध्यक्ष एवम निदेशक मंडल का फैसला नहीं कर पाई जिससे इस बैंक की प्रगति खतरे में आ गई है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द निदेशक मंडल घोषित किया जाए अन्यथा प्रदेश के दो लाख से अधिक किसानों व बागवानों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है क्योंकि निदेशक मंडल क्रियावान न होने से कोई भी हितकारी नीतिगत फैसला नही हो पा रहा। यह बैंक प्रदेश का सबसे पुराना सहकार बैंक है और पिछली सरकार के कार्यकाल में अध्यक्ष एवम निदेशक मंडल के अथक प्रयासों से मात्र 5 वर्षों के कार्यकाल में यह सहकार बैंक मुनाफे में आ गया था और 9 जिलों के हजारों किसान व बागवान इससे लाभान्वित हो रहे थे। लेकिन मौजूदा स्थिति मे कार्यकारिणी न होने से जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया व सहकार प्रणाली को सरकार ने अनदेखा कर लाखों किसानों के हितों को अनदेखा किया है वहीं नियमो के विपरीत इतने लंबे समय तक सहकार बैंक को सरकारी अफसरों के हवाले छोडना किसानों, बागवानों व चुने गए सदस्यों से सरेआम अन्याय है व सरकार की कार्यप्रणाली सन्देह के घेरे में आती है तथा कैबनेट की निर्णय क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है जो आम जनमानस के लिए घातक होता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड गठन के अभाव में सरकारी तंत्र सहकार पर हावी हो कर मनमाने फैसले लेने की स्थिति मे आ गया है जिससे इस बैंक के अस्तित्व का खतरा मंडराने लगा है। सैंकड़ो बैंक कर्मियों का भविष्य भी दांव पर है और सरकार की छवि किसानों व बागवान में धूमिल हो रही है। तेजस्वी शर्मा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय बैंक के मुखिया होने के नाते निदेशक मण्डल का शीघ्र अति शीघ्र गठन किया जाए ताकि प्रदेश की जनता अपने बैंकों से लेनदेन करने से मुख न मोड़ें अन्यथा आगामी वर्षों में जनता राजकीय बैंकों से मुख मोड़ने के लिए बाध्य होगी जिससे स्वाभाविक तौर पर हिमाचल को भारी राजस्व हानि होने की आशंका है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव देवठी स्यार में महिला दिवस का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा रहे जबकि बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल व ओबीसी के जिलाध्यक्ष सोलन नरेंद्र सिंह चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि गोविंद राम शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अपने घरों में ऐसे संस्कार विकसित होने चाहिए कि आने वाले समय में लड़के और लड़की में कोई फर्क न रहे। वही बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल ने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटियों ने देश और समाज का नाम रोशन किया है, खेलों के साथ साथ अब सेना में भी बेटियां अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस मौके पर गांव की बेटी मनीषा गौतम ने कन्या भ्रूणहत्या पर अपने विचार सांझा कर एक बेहतरीन संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों को अनुशासन सिखाने से पहले बेटों को अनुशासित करना जरूरी है। उन्होंने बेटियों पर एक शानदार कविता की पक्तियां भी पढ़कर माहौल को भावविभोर कर दिया।इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया,जैसे कि फेसबुक में फ्रॉड अकाउंट व फोन पर फ्रॉड कोल आना व गृह अत्याचार तथा अपने बच्चों व गांव को नशे से कैसे बचाया जाए, इस पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन वंदना गौतम ने किया। कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों व महिला मंडल की महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मे महिलाओं को सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल, ओबीसी के जिलाध्यक्ष सोलन नरेंद्र सिंह चौधरी, पंचायत उपप्रधान लेखराज चंदेल, ग्राम सुधार समिति के प्रधान लेखराम राम गौतम, महिला मंडल की प्रधान लज्या गौतम, पंचायत सदस्य चंपा देवी, इंदिरा देवी, शशि कपिल, रोशनी देवी, मीरा गौतम, निशा, सरिता, कांता, लज्या देवी, वंदना गौतम, चेस्टा गौतम, सुमन गौतम, मनीष गौतम सहित काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित रही।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान चिंता देवी ने की। इस दिवस पर पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला मंडल प्रधान चिंता देवी ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किस प्रकार सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चला रखे हैं महिलाओं को इन कार्यक्रमों की जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि सभी महिलाएं अपनी शक्तियों, कर्तव्यों तथा अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके। ग्राम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्तृयों तथा आशा वर्करों ने स्वच्छता सर्वेक्षण, एनआरएलएम की जानकारी दी। वहीं फिमेल हैल्थ वर्कर रेवा ने धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सुपोषण से धात्री महिलाओं को बहुत स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया किसके कारण जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ रहते है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने भी महिलाओं से आग्रह किया कि उन्हें पंचायत की प्रत्येक सभा में अधिक से अधिक संख्या में आकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत होना चाहिए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत सदस्य इंदिरा देवी ने की। महिला ग्राम सभा मे बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल विशेष रूप से मौजूद रहे। ग्राम सभा मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा वर्करों ने स्वच्छता सर्वेक्षण, एनआरएलएम की जानकारी दी। वही पंचायत सचिव धनीराम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विधवा परित्यक्ता एकल नारी पेंशन, समृद्धि योजना, मनरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड इत्यादि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से आई महिलाओं ने धात्री महिलाओं के बारे महिलाओं को जागरुक किया उन्होंने बताया कि धात्री महिलाओं को सुपोषण से दीर्घकालिक लाभ होते हैं। जच्चा बच्चा भी स्वस्थ रहते हैं। इस दौरान बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल ने महिलाओं से आग्रह किया कि वह प्रत्येक ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग ले ताकि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं का वह पूर्ण लाभ उठा सकें। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया, जैसे कि फेसबुक में फ्रॉड अकाउंट व फोन पर फ्रॉड कोल आना व गृह अत्याचार तथा अपने बच्चों व गांव को नशे से कैसे बचाया जाए, इस पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान लेखराज, पंचायत सदस्य नरेंद्र चौधरी, इंदिरा, चंपा देवी, ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा, पंचायत सचिव धनीराम, जलशक्ति विभाग के जेई मदन, भोला, मीरा, सहित विभिन्न महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।
On the occasion of "International Women's Day" Solan Public School organised a "Pinkwalk". The teachers, students along with citizens of Solan town walked from Old DC Office to School Campus. There were banners of women empowerment all along the route. All the participants walked the route with great enthusiasm. The walk was supported by the district administration and the Solan police personnel. At the school campus the gathering was treated with song and dance items by the students. Twinkle from SJ dancing academy also gave a powerful dance performance and also dedicated a poem to women's cause. The former in-charge of Regional Ayurvedic Hospital Solan Dr. Anita Gautam spoke on the occasion highlighting the role women play in the society and the need for women to take care of their health. She also taught different yoga moves which can be done to reduce stress and body ailments. The school Counsellor Ms Anita spoke about the reasons for depression in women and how to counter them. Mr. Satyen founder of Shiksha Kranti appreciated the initiative taken by the school to grow awareness about women related issues. The school Managing Director Ms Preetee Kumar emphasised on the need of changing the mindset of society and giving equal opportunities to both genders so that the girls can soar to newer heights. She said the purpose of organizing "Pinkwalk" is to generate awareness on the growing problem of cancer in society in general and women in particular. The event ended on a high note with dance steps taught by the school dance teachers.
ग्राम पंचायत दसेरन में प्रशांत सिंह नेगी की अध्यक्षता में विधि साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में अधिवक्ता एन के भारद्वाज ने भी लोगों को कानून के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस कैंप में स्थानीय पंचायत प्रधान रामस्वरूप शर्मा, उप प्रधान जोगिंदर सिंह ठाकुर व वार्ड पंच तथा स्थानीय पंचायत के लोगों ने कानून संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान लोगों को संविधान, आरटीआई, डॉमेस्टिक वायलेंस एक्ट, राइट टू एजुकेशन, प्रोबाइहिटिड विद चाइल्ड लेबर तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों के बारे में जानकारी देकर लोगों को कानून के संबंध में जागरूक किया। इस कैंप में स्थानीय पंचायत के लगभग 70 से 80 लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा० राजीव बिन्दल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उपाध्यक्ष हंसराज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी, मंत्री विक्रम ठाकुर, रमेश धवाला, विधायक जियालाल, रीता धीमान, अर्जुन सिंह, पवन नयर, विक्रम जरियाल, मुलख राज प्रेमी, राकेश पठानिया, विशाल नैहरिया प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, सचिव जय सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, कांगड़ा काॅ-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, मनोहर धीमान, तथा सभी प्रदेश पदाधिकारियो सहित जिलाध्यक्ष चम्बा योगराज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, डि एस ठाकुर, व जिला कांगड़ा एवं चम्बा के सभी ज़िला एवं मण्डल अध्यक्षों के साथ साथ सभी वरिष्ठ नेताओं ने भटियात मण्डल अध्यक्ष चुन्नीलाल के आकस्मिक निधन पर पर गहरा दुख प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पारनु की छात्रा कृतिका बंसल ने नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना नाम दर्ज करवाया है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली कृतिका बंसल ने रोल नंबर 46201101077 के अंतर्गत एन एम एम एस की परीक्षा दी थी।जिसका परिणाम विभागीय वेबसाइट पर आ चुका है इस परीक्षा में यह छात्रा अच्छे अंक लेकर तीन वर्षों तक नवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक ₹500 प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में प्राप्त करेगी। इस उपलब्धि हेतु इस छात्रा को विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीतू देवी, अन्य समस्त स्टाफ तथा एसएमसी की प्रधान और सदस्यों ने बधाई दी है। ज्ञात रहे इस पाठशाला से इससे पूर्व भी कई विद्यार्थी इस स्कालरशिप को इसी परीक्षा के माध्यम से प्राप्त कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी में वृन्दावन में स्तिथ बाँके बिहारी मंदिर की तरह दूसरे मन्दिर का निर्माण बाँके बिहार विश्व मंगलम सेवाधाम द्वारा करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सेवाधाम के प्रेस सचिव डी डी कश्यप ने बताया कि श्री मद भागवत कथा वाचक श्रीहरि महाराज जिन्होंने भारत वर्ष के प्रान्तों में जिनमे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, उत्तराखण्ड, जगरनाथ, केदारनाथ, वृन्दावन में कथावाचन कर हिमाचल प्रदेश व जिला सोलन का नाम रोशन किया है। इन्होंने एक बाँके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम ट्रस्ट की स्थापना की है।उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट धार्मिक कार्यो के साथ सामाजिक कार्यो को करने के लिए बनाया गया है। कश्यप ने बतायक की ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहरि महाराज ने वृन्दावन में बने बाँके बिहारी मंदिर की तर्ज पर वैसा ही मन्दिर बनाने का बीड़ा उठाया कर कार्य शुरू कर दिया है। मन्दिर की दो मंजिलो का लेंटर पड़ चुका है। मन्दिर निर्माण के लिए पट्टा बरावरी के स्थानीय निवासी अमर सिंह पुत्र स्व चेतराम व निर्मला देवी पत्नी रूपराम ने संयुक्त रूप से तीन बीघा 15 बिस्वा भूमि दान में दी है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण हिमाचली व दक्षिण भारतीय शैली में किया जाएगा। जिसके कारण इस मंदिर के निर्माण के पश्चात टूरिस्म की दृष्टि से पट्टा बरावरी विकसित होगा।
शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए सोलन जिला के तीन प्राथमिक शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हाल ही में आईआईटी दिल्ली में इन शिक्षकों को सम्मानित किया है। सम्मानित किए गए शिक्षकों में शिक्षा खंड कंडाघाट की पूनम कश्यप, शिक्षा खंड रामशहर के कपिल राघव तथा शिक्षा खंड धुंदन के दिलीप कुमार शामिल हैं। शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का बेहतरीन माध्यम है। इसमें छात्रों को रोचक तरीके से किसी भी विषय की जानकारी सूक्ष्मता से समझाई जाती है। शिक्षा में शून्य नवाचार के लिए श्री अरविंद सोसायटी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक कार्यशाला में पूरे देश के सभी राज्यों से चयनित शिक्षकों के पुरस्कार प्रदान किए किए गए। पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षक कार्यशाला में देश के लगभग 900 चयनित शिक्षकों ने भाग लिया। सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड कंडाघाट की राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्वारग की अध्यापिका पूनम कश्यप ने अपने विषय ‘हू विल बी रॉक स्टार’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर छात्रों को नैतिक मूल्यों की जानकारी प्रदान की तथा बच्चों में समाज में विभिन्न नैतिक मूल्यों के अनुसरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पाठशाला में व्यवहारिक तरीके से बच्चों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियां और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड धुन्दन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेली में कार्यरत जेबीटी अध्यापक दिलीप कुमार ने ‘डम्ब चारडेज’ के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यालयों के छात्रों के भीतर शब्दकोष निर्माण के लिए खेल-खेल में हिन्दी व अंग्रेजी के शब्दों का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया। इसी प्रकार नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा खंड रामशहर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मकडोन जमराड़ी के अध्यापक कपिल राघव ने ‘अध्यापक एवं छात्रों की सहायता से कहानी निर्माण’ विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को कहानी निर्माण के साथ-साथ वन एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। भारत सरकार के युवाओं को दक्ष बनाने के संकल्प को प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। प्रदेश सरकार स्कूलों और कॉलेजों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। गत वित्त वर्ष में शिक्षा के गुणात्मक सुधार पर 7598 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में शिक्षा क्षेत्र के बजट के लिए 8016 करोड़ रुपऐ का प्रावधान किया गया है। राज्य सरकार प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। विद्यालयों की आईसीटी प्रयोगशालाओं में वर्तमान आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करके विद्यालयों में वीडियो सम्मेलन कक्षों की स्थापना गई है। भौगोलिक कठिनाईयों वाले राज्य में वर्चुअल क्लासरूम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में शिक्षा के क्षेत्र पर 8016 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है ताकि राज्य में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। डॉ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 09 महाविद्यालयों को उत्कृष्ट महाविद्यालय बनाने का प्रावधान किया है। इसके अंतर्गत इन महाविद्यालयों में व्यायाम शाला तथा अन्य सुविधाएं स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इन महाविद्यालयों में छात्रों को उन विभिन्न विषयों के चयन करने का अवसर मिलेगा जो अन्य महाविद्यालयों में उपलब्ध नहीं है। इस योजना के लिए 9 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे विभिन्न विषयों की जानकारी के लिए पुस्तकों का नियमित अध्ययन करें तथा इसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा युवाओं को महापुरूषों की जीवनियों का नियमित अध्ययन करते हुए अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करें तथा इसे प्राप्त करने के लिए सदैव कड़ी मेहनत करें। डॉ. सैजल ने छात्रों से नशे जैसी दुष्प्रवृति से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र स्वयं को खेलकूद गतिविधियों में संलग्न रखें तथा अन्य लोगों को भी नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय के संपर्क मार्ग की मुरम्मत का भी आश्वासन दिया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला भाजपा सचिव संजय ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लाज किशोर शर्मा, तीर्थ राम ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मैहता, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश गर्ग, तहसीलदार कसौली दलीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों अधिकारी, अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भावगुडी पंचायत में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में किसानों को ई राष्ट्र कृषि बाजार के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। APMC सोलन के सेक्रेटरी रविंदर कुमार शर्मा इस शिविर में विशेष तौर पर मौजूद रहे। साथ ही डॉ अंजू ठाकुर धर्मपुर ब्लॉक SMS, डॉ अरुण शर्मा, डॉ एच आर शर्मा, डॉ कुलदीप ठाकुर, विकास कश्यप, भूपेंदर ठाकुर, दुर्गावती, नीता चौहान भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वार जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रीता नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न अंग हैं और आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला के पांचों स्वास्थ्य खंडो के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका सुषमा शर्मा ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर व बच्चे दानी के कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, इसके निदान व उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से महिलाओं को स्वच्छता, कोरोना वायरस से बचाव तथा नारी शक्ति के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, विभिन्न चिकित्सा खंडों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 08 मार्च, 2020 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोलन में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत रद्द कर दिया गया है।
फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी काबलियत के दम पर पहचान बनाने वाले मिस अखंड भारत टिंवकल सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुडिय़ा को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। इंडिया हॉट फांऊडेशन की संस्थापक बद्दी की रहने वाली मॉडल एंव समाजसेविका टिंवकल सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मेल भेजकर गुडिय़ा को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। सीएम को भेजी मेल में टिंवकल ने कहा कि जब मुख्यमंत्री महोदय ने शपथ ली थी तो कहा था कि प्रदेश मे महिलाओं को सम्मान और तुरंत न्याय मिलेगा। गुडिय़ा प्रकरण जैसा कोई भी हादसा प्रदेश में दोहराया नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आश्वासन के बाद प्रदेश में गुडिय़ा प्रकरण के बाद डर व भय का वातारवरण खत्म हुआ है प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को उम्मीद की किरण जगी है। टिंवकल सिंह परमार ने कहा कि गुडिय़ा के परिजनों के आंसू सूखने से पहले उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और प्रदेश सरकार संबंधित विभागों व केंद्रीय जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द दोषियों को सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। टिंवकल ने कहा कि हिमाचल देश की देवभूमि है और गुडिय़ा प्रकरण ने जो इस देवभूमि पर कलंक लगाया है प्रदेश सरकार इस कलंक को धोने के लिए तेजी से प्रयास करे। आज जहां देश प्रदेश में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार गंभीर हो। टिंवकल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामलों में पीडि़तों को तुरंत न्याय मिलना चाहिए। पुलिस और जांच एंजेसियों की ढीली जांच प्रणाली और ऐसे केसों के प्रति पुलिस के सुस्त रवैये से अपराधियों के हौसले दिन व दिन बुलंद होते जा रहे हैं। महिलाओं के मामले में जांच तेज होनी चाहिए और कोर्ट में फास्ट ट्रैक पर इन मामलों के पीडि़तों को इंसाफ मिलना चाहिए। टिंवकल की मेल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सीएम ऑफिस से डीजीपी हिमाचल प्रदेश और संबंधित जांच एजेंसियों को जल्द से जल्द गुडिय़ा प्रकरण में जांच पूरी करके दोषियों को सलाखों के पीछे धकेलेने के आदेश जारी किए हैं। बताते चलें कि बद्दी की टिंवकल सिंह परमार मिस अखंड भारत का खिताब हासिल कर चुकी हैं, फैशन और मॉडलिंग में काम करने के साथ साथ टिंवकल इंडिया हार्ट फाऊंडेशन की स्थापना कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रदेश के अग्रणी संस्थान चाणक्य दा गुरु, ने अब जमा दो तक का स्कूल चलाने का निर्णय लिया है। अगले सेशन से संस्थान ने इंडस वैल्ली पब्लिक स्कूल के नाम से अपना स्कूल शुरू करने का फैसला किया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए संसथान के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया कि उनका संसथान पिछले 20 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र काम कर रहा है, और इन वर्षों में संसथान ने सफलता के झंडे गाड़े है। उन्होंने बताया कि जिस अनुशाशन, मेहनत, विशेषयगता, अनुभव के मापदंडो से उनके संस्थान कि गिनती प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में होती है, उसी अनुभव व् विशेषयगता का प्रयोग वो इस स्कूल में करेंगे। डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया कि उनके संस्थान का उद्देश्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना है। प्रतियोगिता के इस दौर में छात्रों को स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार होना पड़ता है, इसलिए अभिभावकों की मांग पर संस्थान अपना स्कूल खोलने का फैसला लिया है। नवनीत शर्मा ने बताया की इस स्कूल में एन सी ई आर टी के स्लेबस पर जयादा ध्यान दिया जायेगा क्योँकि ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं में उसका ही स्लेबस आता है। उन्होंने कहा की ये स्कूल हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अपनी सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुये संस्थान ने इस स्कूल में शहीदों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला लिया है तथा गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों को फीस में छूट देने का प्रावधान है। डॉक्टर नवनीत शर्मा ने बताया की इस स्कूल में एंटेरन्स एग्जाम व् बच्चों के लेवल टेस्ट के बाद दाखिला लिया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में जन औषधि केंद्र के सौजन्य से जन औषधि दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रकाश चंद दड़ोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि एमएस डा. राजेश आहलुवालिया विशेष तौर मौजूद रहे। इस अवसर पर बिलासपुर जन औषधि केंद्र के मालिक नरेंद्र पंडित ने बताया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना एक सरकार की एक ऐसी योजना है जिसमें हर वर्ग के लोगों को सस्ते दामों पर पंजीकृत दवाईयां उपलब्ध होती है। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र में सर्वोत्तम क्वालिटी की दवाइयां बाजार से बहुत सस्ती कीमतों पर मिलती हैं। हर जन को औषधि सुलभ तरीके से उपलब्ध मिल सके इसी ध्येय को लेकर इन केंद्रों को पूरे भारतवर्ष में खोला गया है। उन्होंने कहा कि बाकि दवाइयां मंहगी होती है तो व्यक्ति पूरा कोर्स नहीं कर पाता है। उन्होंने बताया कि गुणवत्ता को लेकर लोगों को अपने मन की भ्रांतियों को दूर करना होगा। गुणवत्ता के मामले जन औषधि किसी भी दवाई से कम नहीं है। इस अवसर पर अस्पताल में दाखिल मरीजों में फल भी बांटे गए तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षु नर्सों के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला अंडर-19 हमीरपुर क्रिकेट टीम का ट्रायल 15 मार्च को अटल बिहारी बाजपेई क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। जानकारी देते हुए हमीरपुर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि हमीरपुर जिला की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम नादौन में 15 मार्च को लिया जाएगा । ट्रायल का आयोजन ट्रायल के चेयरमैन संजय ठाकुर की देखरेख में आयोजित होगा। भाटिया ने जिला भर के सभी पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि 15 मार्च को सुबह 9:00 बजे अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल की औपचारिकताएं पूरी करें और सभी खिलाड़ियों का किट में होना अनिवार्य है।
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत झलाण के भडो़ली भगौर गांव निवासी हंसराज पुत्र जगदीश चंद्र ने अपने ससुरालियों पर उसकी पत्नी व बेटे को कहीं भेज देने की आशंका जाहिर की है। हंसराज ने बताया कि वह अपने सास व ससुर से जब भी अपनी पत्नी ज्योति व पांच वर्षीय पुत्र अक्षय के बारे में पूछता है तो वह सच्चाई बताने से टालमटोल करते हैं। उसने बताया कि गत लोहडी़ के दिन उसकी पत्नी अपने मायके बड़सर के जबल खेरियां गांव में गई थी, परंतु उसके बाद वह वापस नहीं आई। हंसराज ने बताया कि वह दिहाडी़ मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि वह कई बार अपनी पत्नी को फोन करने का प्रयास कर चुका है, जो कि पहले तो बात करती थी, परंतु अब उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया है। उसने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व उसका विवाह ज्योति से हुआ था। विवाह के बाद वह अक्सर मायके जाती थी और वापिस भी आ जाती थी, परंतु इस बार वह वापिस नहीं आई। हंसराज ने गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और बेटे को ढूंढने में उसकी सहायता की जाए। यदि पत्नी ना भी आना चाहे तो उसके बेटे को उसके हवाले किया जाए। उसने आरोप लगाया है कि उसकी शिकायत कहीं भी नहीं सुनी जा रही है। उसने पुलिस में भी उसे न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में हंसराज के ससुराल वालों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
पांच मार्च को हुए कंडाघाट में बेस्ट स्कूल प्रबंधन पुरस्कार के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू की स्कूल प्रबंधन समिति को वर्ष 2019 व 20 के लिए उत्कृष्ट प्रतिभागियों हेतु उत्कृष्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया। होटल फॉल्कन क्रेस्ट में आयोजित एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली एवं डिप्टी डीईओ प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट संजीव ठाकुर की उपस्थिति में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति को इस खिताब से नवाजा गया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपिपलु से मुख्य अध्यापिका अनु कुमारी व एस एम सी सदस्य विद्या देवी ने इस सम्मान को प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान लेख राम चौधरी तथा संपूर्ण प्रबंधन समिति को इस सम्मान हेतु बधाई दी व कहा कि आगे भी पाठशाला कई उत्कृष्ट कार्य करते हुये पाठशाला सहित क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
हमीरपुर पुलिस ने दो कारों से 600 बोतल प्रतिबंधित क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स बरामद की है। दोनों मामलों में डिडवीं टिक्कर के विकास कटोच व खैरी के विकास मेहरा को गिरफ़्तार कर सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई हैं। पहले मामले में एफआईआर संख्या 55/20 सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस अधिनियम में कार नम्बर एचपी-84-4003 के चालक विकास मेहरा पुत्र मुनि लाल मेहरा निवासी ग्राम खेरी, डाकघर जंगल बेरी, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है ।इससे 30 बोतल प्रतिबंधित क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स बरामद हुई। दूसरे मामले में एफआईआर नंबर 56/20 सेक्शन 21, 22 एनडी एंड पीएस एक्ट पीएस और 181, 207 एमवी एक्ट में गाड़ी के चालक विकास कटोच पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गाँव टिक्कर, डाकघर डिडवीं टिक्कर, तहसील और जिला हमीरपुर को गिरफ़्तार किया गया है। इससे 570 बोतल निषिद्ध क्लोरोफिरेन्सिन माल्ट और कोडीन फॉस्फेट सिरप कोडेरेक्स कार से बरामद हुई है। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत मारपीट को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में सीमा पत्नी जगत राम गांव बैमू डाकघर भराड़ीघाट ने कहा है कि वह गांव बैमू डाकघर भराड़ीघाट की रहने वाली है तथा इसके गांव के महन्त राम व उसकी पत्नि द्रोपदी देवी ने इसके घर मे घुस कर इसके साथ मारपीट की है। उसने बताया कि मारपीट वाले लोग उस पर आरोप लगा रहे थे कि उसने उनकी पोती को भगाया है और उनकी पोती पर जादू-टोना करके उसे भगाया है। सीमा ने यह भी बताया कि वे लोग इसे जान से मारने की धमकी भी देते है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि सीमा की शिकायत पर महंत राम व उसकी पत्नी द्रोपती देवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है व मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय पारनु में यूथ एवं इको क्लब का गठन किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका नीतू देवी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि यूथ एवं इको क्लब का नामकरण हिमाचल के प्रसिद्ध फूल बुरांश के आधार पर किया गया। नामकरण के पश्चात पाठशाला के सभी अध्यापकों व छात्र छात्राओं को इसका सदस्य बनाया गया।इस क्लब के नोडल ऑफिसर के रूप में विद्यालय के अध्यापक अनमोल शर्मा का चयन किया गया। नोडल अफसर ने समस्त विद्यालय परिवार छात्र-छात्राओं व एसएमसी के सदस्यों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने हेतु शपथ दिलवाई। ज्ञात रहे कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लगभग 1900 विद्यालयों में यूथ एवं इको क्लब स्थापित करने के लिए प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय को ₹15000 व प्रति प्राथमिक विद्यालय को ₹5000 अनुदान राशि जारी की है।मुख्य अध्यापिका नीतू देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों को अपने आसपास के वातावरण को समझने में मदद मिलती है। बच्चे प्रकृति के सानिध्य में रहकर उसे संवारने हेतु अपना योगदान देकर पर्यावरण प्रेमी बनेंगे।
युवा कांग्रेस ने घुमारवीं में बच्ची के साथ हुए दुर्व्यवहार की घोर शब्दों में निंदा की है और प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए ताकि निकट भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की हरकत न कर सके। बिलासपुर में प्रेस को जारी बयान में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर, लोकसभा युवा कांग्रेस सचिव वीरेंदर सन्धु, श्री नैना देवी जी सोशल मीडिया सयोंजक अनुपम वर्मा, सह सयोंजक अशोक ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जुखाला ब्लॉक कुलदीप भड़ोल, पूर्व अध्यक्ष श्री नैना देवी जी युवा कांग्रेस सतीश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अकुंश ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई बातें देखने में आ रही है जिसमे घुमारवीं क्षेत्र से सत्तारूढ़ भाजपा से सम्बंध रखने वाले कई रसूखदार व्यवसायी लोग पीड़िता के परिवार पर मामले में समझौता करने के लिए दवाब डाल रहे है जिसकी वजह से FIR दर्ज होने में देर भी हुई है। इसके साथ ये भी कहा जा रहा है घुमारवीं क्षेत्र से ही कांग्रेस पार्टी से संबंधित कई नेता भी इस केस में आरोपी के पक्ष में पीड़िता के परिवार पर दवाब बनाने में शामिल है। इस पर उक्त नेतायों ने प्रशासन से मांग की है कि है इस मामले पर निष्पक्ष कारवाही करके आरोपी को कड़ी सजा दिलवाई जाए और साथ मे इस केस में पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दवाब बनाने वाले लोग चाहे वो किसी भी पार्टी से सम्बंधित है उनके नाम भी उजागर करके कड़ी कार्यवाही की जाए। उक्त प्रकरण में आरोपी की मदद करने में कांग्रेस से सम्बंधित नेतायों के नाम आने पर उक्त नेताओँ ने कहा कि अगर ये सत्य है तो वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर ऐसे नेतायों को पार्टी से निलंबित करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे संवेदनशील मसले पर पूरी तरह पीड़िता के परिवार के साथ है उक्त युवा नेतायों ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कभी भी आरोपियों का साथ न तो देती है न भविष्य में देगी,अगर कोई भी कांग्रेस पार्टी का नेता गलत का साथ देकर पार्टी की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है तो उसके खिलाफ कारवाही करने के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात रखी जायेगी साथ मे उक्त युवा नेतायों ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी इस तरह के कई मामले उजागर हुए है, उन्होंने स्थानीय पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली को सराहते हुए कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि पुलिस विभाग पूरी सच्चाई और निष्ठा के साथ इस मामले की गम्भीरता से जांच करेगा और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत अपने कार्यकाल के तीसरे बजट को आज तक का सबसे नकारा बजट बताते हुए कहा है कि इस बजट में मात्र कुछ वर्गों को अस्थाई तौर पर खुश करने और 20 से 25 रुपए तक की बढ़ौतरी करके केवलमात्र वाहवाही लूटने का ही असफल प्रयास किया गया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि क्या यह मामूली राशियाँ बढ़ा देने से इन सभी निर्धन वर्गों की नौकरी संबंधी और घरेलू समस्याएँ सुलझ जाएगी और क्या सरकारी नौकरी में उनका भविष्य सुरक्षित हो जाएगा? उनका कहना था कि यदि वास्तव ही में मुख्यमंत्री और उनकी भाजपा सरकार अनुबंध कर्मचारियों, आऊटसोर्स, मिड- डे- मील वर्करज, आंगनवाड़ी, आशा वर्करज और वाटर गार्ड आदि कर्मचारियों की हितेषी होती तो निश्चित रूप से इन सभी वर्गों को नियमित सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए उनके हित्त में ठोस व स्थाई नीति बनाए जाने की घोषणा करती। बंबर ठाकुर ने कहा कि विकास प्रगति की बड़ी योजनाओं का तो नाम तक नहीं है जबकि कितनी ही वह योजनाएं जो कांग्रेस सरकार ने गाँव गाँव में शुरू की थी उनको आगे बढ़ाने का ही कोई प्रावधान किया गया है और उन्हें इस बजट से बाहर रखा गया है, जिससे लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर पूरी तरह से पानी फिर गया है। उन्होने अपने विधान सभा क्षेत्र के बिलासपुर नगर को सीधे झंडूता विधान सभा क्षेत्र से जोड़े जाने वाले अति महत्वपूर्ण लुहनू–बैरी दड़ोला पुल के लिए भी बजट का प्रावधान न करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुल के नाम पर भाजपा ने इन दोनों ही विधान सभा क्षेत्रों में विजय प्राप्त की थी किन्तु अब सत्ता में आकर इस पुल निर्माण का नाम तक नहीं लिया जा रहा है। बंबर ठाकुर ने कहा कि कृषि , बागवानी के क्षेत्र की भी अवहेलना करके किसानों और बागवानों से कुठाराघात किया गया है जबकि कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को कोई भी आर्थिक लाभ न देकर उनसे भारी अन्याय किया गया है। उन्होने कहा कि बजट से तो ऐसा लगता है कि यह जल्दबाजी में बनाया गया है और इस बजट में एक भी कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया है जिससे प्रदेश का विकास हो सके और निर्धनों, कर्मचारियों और पेंशनरों, मजदूरों, किसानों, बागवानों और श्रमिकों को कोई लाभ मिल सके।
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर का वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने की। इस अवसर पर काॅलेज छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विधायक सुभाष ठाकुर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काॅलेज का समय अत्यंत महत्त्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि यही समय है जो विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की बुनियाद तैयार करता है। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी अपने जीवन में दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करके आगे बढ़ते है वही विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहते है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी समय रहते अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े और इसकी प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी पढ़ाई करके उच्च स्थान पर आसिन और उनके बुढापे का सहारा बने। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कर्तव्य कि वे कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करें उनके साथ विश्वासघात न करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अध्यापक का भी सपना होता है उनका विद्यार्थी अच्छे पद पर आसीन हो ताकि वे उस कालेज, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों से आहवान किया कि वे अपनी दिनचर्या के बारे में आत्मचिंतन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ अपने लिए नहीं होती शिक्षा तो वे रोशनी है जोकि दूसरों को भी ज्ञान के साथ-साथ रास्ता दिखाकर उनके जीवन को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर अपना मूल्याकंन दूसरो के साथ न करें अपितु मेहनती विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर नित आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर तथा गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संगीत तथा अन्य गतिविधियों के लिए हर तरह से सुविधाएं प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को स्वयं सुनिश्चित करना है कि वे अपना भविष्य किस फिल्ड में संवारे, यह प्रत्येक छात्र पर निर्भर करता है। आज प्रदेश में युवा वर्ग नशे की चंगुल में फंसता जा रहा है जोकि समाज के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। समाज से इस कुरीति को दूर करने के लिए आमजन को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार ने भी नशे को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा है ताकि युवा वर्ग को नशे से होने वाली बुराइयों के बारे में जागरूक करके उन्हें इस कुरीति से बचाया जा सके। उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आहवान किया। इस अवसर पर उन्होंने काॅलेज में पुस्तकालय के भवन की अलग से व्यवस्था करने का आश्वासन दिया तथा कहा कि जिला पुस्तकालय बिलासपुर का आधुनिकीकरण करने के लिए 87 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष से एम ए की कक्षाएं आरम्भ करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में एक भव्य ऑडिटोरियम को बनाने के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए अपनी एच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम कृष्ण ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और महाविद्यालय के कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर जिला महा सचिव आशीष ढिल्लों, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पीटीए प्रधान विक्रम ठाकुर, सीएससीए प्रधान मनोवृति ठाकुर, उप-प्रधानाचार्य एसएल ठाकुर उपस्थित रहे।
पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर, जिला सोलन में हिंदी हास्य कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अंतसर्दनिय हिंदी हास्य कविता प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों चिनार, देवदार, ओक, टीक से विभिन्न तीन आयु वर्गो क्रमसः सब जूनियर, जूनियर, सीनियर से कुल बारह प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों ने अपनी हास्य कला के प्रदर्शन से विद्यालय सभागार 'द कोलोजियम' में उपस्थित सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को हँसा-हँसाकर लोट पोट कर दिया। प्रतियोगिता के समय विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेड टीचर संजय चौहान, प्रारम्भिक शिक्षा मुख्याध्यापिका डॉ किरण अत्रि, विद्यालय संस्कृति मामलों के प्रमुख विशाल गौर एवं सीनियर मिस्ट्रेस गीता चंद्रा उपस्थित रहे। सोलन जिला के साहित्य क्षेत्र की दो प्रमुख हस्तिया डॉ शंकर वासिष्ठ व मदन हिमाचली ने ने निर्णायकों के रूप में शिरकत की। सब जूनियर वर्ग में देवदार सदन को मनस्वी नेगी ने प्रथम स्थान तथा ओक सदन की अग्रिम ने द्रवीतोय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से टिक सदन के आर्यन गर्ग प्रथम तथा देवदार सदन के अभय कुमार द्वितीय रहे जबकि सीनियर वर्ग मे ओक सदन के लेखित मेहता ने प्रथम तथा देवदार की अनन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे देवदार सदन प्रथम रहा जबकि कड़े मुकाबले में ओक सदन व टोक सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ शंकर वसिष्ट व मदन हिमाचली ने अपने उद्बोधन मे सभी विद्यार्थियों व विद्यालय के प्रयासों को सराहते हुए सभी विद्यार्थियों व अध्यापको को बधाई दी।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा और महामन्त्री इन्द्रपाल शर्मा ने जारी सँयुक्त ब्यान में मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा पेश किए गए बजट में अनुबंध, शिलाई टीचर, आशा वर्कर, मिड डे, आंगन बाड़ी, पंचयात चौकीदार, कंप्यूटर टीचर सहित अन्य श्रेणियों के वर्गों के वेतन मान में की गई बढ़ोतरी और अगले साल में विभिन विभागो कारपोरेट, निगमो में 20 हजार पद भरे जाने की घोषणा का सवागत किया है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियो और पैन्शनरो के लिए 7 वेतनमान को लागु करने और 65, 70, 75 वर्ष पर मिलनें वाली राशि को मुल वेतन में दिए जाने के बारे में कोई भी घोषणा तथा प्रावधान नहीं किए जाने पर गहरी निराशा और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में 4 लाख के करीब कार्यरत कर्मचारियो और पैन्शनरो में भारी रोष है। उन्होने सरकार से समय रहते उनकी प्रमुख मांगो को स्वीकार करने, कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन करने, पैन्शनरो के लिये राज्य स्तरीय जेसीसी का शीघ्र गठन किए जाने की फिर से मांग की है ताकी सरकार और कर्मचारी वर्ग के मध्य समन्वय बना रहे। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा गत 27 दिसंबर को पालमपुर में आयोजित भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ के अधिवेशन में जनवरी या फरवरी में पैन्शनरो के लिए जेसीसी का गठन किए जाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नही हुई है।
कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा भवन में स्थापित बाबा बालक नाथ मंदिर का स्थापना दिवस दिनांक 22 मार्च 2020 को कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा के समस्त पद अधिकारी व समस्त सदस्यों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संदर्भ में 15 मार्च 2020 को कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा कार्यकारिणी की बैठक मैत्री सभा भवन सोलन में सुबह 11:00 बजे रखी गई है। मैत्री सभा के समस्त पदाधिकारियों से आग्रह किया जाता है की बैठक में पहुंचकर सभी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं ताकि सभी के सुझाव लिए जा सके ताकि बाबा बालक नाथ का स्थापना दिवस बड़े अच्छे तरीके से बनाया जा सके। स्थापना दिवस वाले दिन भंडारे का आयोजन भी मैत्री सभा द्वारा की जाएगा। 15 मार्च को हो रही बैठक में कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के अप्रैल माह में होने वाले अधिवेशन के बारे में भी चर्चा की जाएगी।
भारतीय मजदूर संघ सोलन के प्रधान सुरजीत राणा ने समस्त कार्यकारिणी नए बजट की सराहना की है कि उक्त बजट मजदूर कर्मचारियों को राहत देने वाला रहा। बजट मैं हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। चाहे वह आंगनबाड़ी कर्मचारी, मिड डे मिल कर्मचारी, आशा वर्कर्स, पंचायत चौकीदार, जलवाहक, वाटर गार्ड्स बा अनुबंध कर्मचारी सब के वेतन में बढ़ोतरी बजट में करके माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने मजदूर कर्मचारी हितेषी होने का प्रमाण दिया है। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ सोलन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करता है। बजट में 2000 नौकरियां देने का प्रावधान करने की सराहना की। पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी का प्रावधान करने को सराहा है। कर्मचारियों के लिए 5% महंगाई भत्ता देने के लिए बजट में प्रावधान करने के लिए भारतीय मजदूर संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलिया ने सोलन से जारी एक प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में 2020-21 का ऐतिहासिक बजट हिमाचल की जनता के लिए पेश किया है। यह बजट ऐतिहासिक है और सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है। गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस के नेता जिस तरह बजट की आलोचना कर रहे हैं वो गलत है, कांग्रेस पूर्व में कई वर्षों तक सत्ता में रही है पर इस प्रकार का जन कल्याणकारी बजट कांग्रेस नहीं निकाल पाई, अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों को कुछ भी दिया था किसी प्रकार की मांग पूरी भी नहीं की थी कर्मचारी कांग्रेस शासन में अपनी मंगू के लिए भटकते रहते थे। उन्होंने कहा ने कुल 49131 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग के लिए बड़ी घोषणाओं समेत हर वर्ग को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया। प्रदेश की जनता की प्रतिक्रिया भी बजट पर देखने को मिली है। आम जनता और युवाओं ने बजट की सराहना की है। सीएम जयराम का गुड गवर्नेंस पर जोर रहा तो रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी ध्यान दिया। विधायक निधि बढ़ाकर जहां माननीयों को खुश करने का प्रयास किया तो वहीं दिहाड़ीदारों को छह साल की बजाय पांच साल में नियमित करने की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा सरकार ने तंबाकू सेवन मुक्त पंचायत को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है इससे यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशे के खिलाफ एक मुहिम चलाने जा रहे हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर करने के लिए धरातल पर काम करने जा रही है। सुपर 100 विद्यार्थियों की प्रतिभा को सरकार निखारेगी। इस प्रकार सरकार का कुल राजस्व घाटा 684 करोड़ रुपये रहा। हिमाचल को संपूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के 50वें वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारियों से उपदान को स्वेच्छा से त्याग करने की अपील की। गृहिणी सुविधा योजना के तहत नए पात्र परिवारों को भी लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश में 2000 लोकमित्र केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा 20 हजार रिक्त पदों को भरे जाने का फैसला लिया गया। इसमें 3,000 पद राज्य विद्युत बोर्ड, 1,000 पद कांस्टेबल, लगभग 5,000 पद शिक्षा विभाग,1,300 पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा हवाई अड्डों के विस्तारीकरण, मंडी हवाई अड्डे के निर्माण तथा हेलीपोर्ट्स के निर्माण के लिए 1,013 करोड़ रुपये का प्रावधान। उन्होंने कहा जिस प्रकार इस बजट में हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया है यह बजट विकास कार्य है जिससे हिमाचल के विकास को नए पंख लगेंगे इस बजट में यह साफ दिखता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में चौमुखी विकास करने की योजना बना चुके है।
जिला पर्यटन अधिकारी कंचन बेदी ने शिमला होटल एसोसिएशन व स्टैक होल्डर एसोसिएशन के साथ होटल कोंबर मेयर में कोरोना वायरस के बचाव के संबंध में जानकारी सांझा की। उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उच्च जोखिम वाले देशों चीन, जापान, होंगकोंग, सिंगापुर, थायलैंड, कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली, ईरान और नेपाल से आने वाले पर्यटकों के संबंध में जिला प्रशासन, 104 व 1077 पर जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में होटलों में साईन बोर्ड व अन्य जानकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेेन्द्र चैहान ने बैठक के दौरान सदस्यों को आने वाले मेहमानों में कोरोना वायरस के लक्षणों के पहचान के संबंध में जानकारी दी। मेहमानों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने तथा अन्य विभिन्न तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाने के संबंध में विस्तार से बताया। बैठक में होटल एसोसिएशन, स्टैक होल्डर एसोसिएशन व अन्य 90 सदस्यों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार के आम बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें नही लगता कि इससे प्रदेश का कोई भला होगा। उन्होंने कहा है कि इस बजट में देश व प्रदेश की आर्थिक मंदी का साफ असर दिख रहा है। बजट में कोई भी ऐसा प्रयास नजर नहीं आ रहा है जिससे प्रदेश में विकास दर बड़े या विकास के कार्य पूरे हो सकें। वीरभद्र सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बजट में प्रलोभन तो देने का बहुत प्रयास किया गया है, पर इन्हें कैसे पूरा किया जायेगा, यह बड़ा प्रश्न है। प्रदेश में आय बढ़ाने के कोई भी प्रयास इसमें नही है। किसानों व बागवानों के साथ साथ मध्म वर्ग और कर्मचारियों को भी इस बजट में कोई राहत नही है। बेरोजगारों को रोजगार पर भी कोई सार्थक प्रयास इसमें नजर नही आ रहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि बेहतर होता अगर इसमें प्रदेश को आर्थिक मंदी से उभरने के कोई सार्थक उपायों की बात कही होती। प्रदेश में आद्योगिक विकास की नीति पर भी कोई बात इस बजट में नही की गई है। उन्हें लगता है कि बजट सोच समझ कर नही, जल्दबाजी में बनाया गया एक दिशाहीन दस्तावेज है।
उपमंडल करसोग के जंगल वन विभाग की मुस्तैदी के बाद भी सुरक्षित नहीं है। वनकटुओ के हौसले इतने बुलंद है कि यह वन विभाग की आंखों में धूल झोंक कर अवैध कटान को अंजाम दे रहे हैं। अभी ताजा मामला वन परिक्षेत्र सेरी की खादरा बीट में वनकटुओ ने देवदार के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन विभाग के वन खंड अधिकारी शीशराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना करसोग में मामला दर्ज करवाया है । जानकारी के अनुसार जब खादरा बीट में वनरक्षक हेमराज नियमित गश्त पर थे तो उसमें कटे हुए पेड़ों पर इनकी नजर पड़ी जिसमें कि एक पेड़ का हिसा अज्ञात लोग चोरी करके ले गए थे और दूसरे पेड़ का पूरा हिस्सा वही छोड़ गए थे। वन रक्षक ने इसकी सूचना वन खंड अधिकारी को दी। वन विभाग की टीम ने अपने स्तर पर छानबीन की लेकिन बनकटुओ का कोई पता नहीं लगा। तो उन्होंने इस बारे में थाना करसोग में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है डी एस पी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है । वन विभाग ने कटे हुए पेड़ों की कीमत 75433 रुपए आकी है।
ग्राम पंचायत पारनु की राजकीय माध्यमिक पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति को वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट गतिविधियों हेतु उत्कृष्ट एसएमसी के खिताब से नवाजा गया। होटल फाॅल्कन क्रेस्ट में आयोजित एक समारोह में राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली एवं डिप्टी डीईओ प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट संजीव ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में इस विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति को इस खिताब से नवाजा गया। पारनु विद्यालय से अध्यापक अनमोल शर्मा तथा एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने इस सम्मान को प्राप्त किया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका नीतू देवी ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान राजकुमारी तथा संपूर्ण प्रबंधन समिति को इस सम्मान हेतु बधाई दी है। एसएमसी प्रधान राजकुमारी ने विद्यालय की अध्यापिका नीतू देवी को उनके द्वारा दिए गए सहयोग तथा मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने पाठशाला के समस्त अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए अग्रिम सत्र में इससे भी अधिक लग्न एवं निष्ठा से कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।


















































