तत्तापानी लोहड़ी मेले में जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत कि तो उनका भव्य स्वागत किया गया, पर दुख कि बात है कि उन्हें खिचड़ी और आरती में उलझाए रखा गया और जनता के स्थानीय मुद्दे, उनके ध्यान में नहीं लाए गए। एक तरफ़ जहाँ खिचड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया वहीँ दूसरी ओर क्षेत्र कि हालत देखें तो चारो तरफ गंदगी फैली है। तत्तापानी में आम जनता के लिए स्नानागार की कोइ सुविधा नहीं है, जबकि यह पर्व महीने भर चलता है और यहाँ लोगों कि भीड़ उमड़ी रहती है। दूर प्रदेश और राज्यों से यहाँ लोग आते हैं पर उनके लिए सही सुविधाएं उपलब्ध नहीं कि गयी हैं। महिलाओं के लिए सही स्नानागार की सुविधा नहीं और न ही सार्वजानिक शौचालय की ठीक व्यवस्था है। तत्तापानी बाज़ार की हालत देखें तो चरों तरफ़ गंदगी फैली है। नालियों की खस्ताहालत है और ज़रूरी बात, सारी गंदगी सतलुज नदी पर फेंकी जा रहा है। वँहा एक तरफ़ आरती होती है तो दुसरी तरफ़ कूड़े व गदंगी के ढेर लगें होते हैं। जिला परिषद बगशाड निर्मला चौहान का कहना है कि हमें बहुत खुशी है कि पर्यटन विभाग यंहा कुछ करना चाहता है। सरकार को सबसे पहले इस तीर्थ स्थल को बचाना चाहिए और इस जगह को डवलप करना चाहिए। मेले की हालत देखो आज मेले में दुकानें पानी के बीच डूबी हैं। कीचड़ और पानी भरे होने के कारण आम जनता को इधर उधर चलने के लिए दिक्कत हो रही है। बहुत खुशी की बात है कि खिचड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना, पर इस क्षेत्र के विकास कि बात सबसे पहले होनी चाहिए थी। पर यह बात मुख्यमंत्री के ध्यान में नहीं लाइ गई और उन्हें खिचड़ी में उलझाए रखा गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत देहरा उपमंडल में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। खण्ड टॉस्क र्फोस की बैठक का संचालन करते हुए एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 20 जनवरी से 26 जनवरी 2020 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिनांक 20 जनवरी को प्रतिज्ञा समारोह, 21 को प्रभात फेरी एवं आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जन जागरण, 22 जनवरीर को सरकारी और निजी पाठशालाओं में कार्यक्रम, 23 जनवरी को सामुदायिक बैठकें एवं जनजागरण, 24 जनवरी को नुक्कड़-नाटक एवं लोक मीडिया के माध्यम से जन जागरण, 25 जनवरी कन्या शिशु के बचाव हेतु ग्राम सभाओं और महिला सभाओं में कार्यक्रम एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम तथा 26 जनवरी को विभिन्न गतिविधियों द्वारा समापन किया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी देहरा आर.एस राणा, खंड विकास अधिकारी प्रागपुर जी.सी पाठक, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अश्वनी शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन शर्मा, रेंज ऑफिसर वन विभाग पवन कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि रहे।
जगत प्रकाश नड्डा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला सोलन में खुशी का माहौल है । उनकी ताज पोशी पर जिला के अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ,लोक सभा के पुर्व सांसद वीरेंदर कश्यप,पुर्व विधायक गोविंद राम,कृशन लाल ठाकुर,विनोद चंदेल,प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल,सोलन से प्रत्याशी रहे राजेश कस्यप,प्रदेश कार्यकारणी के सद्स्य अमर सिंह ठाकुर,राकेश भारद्वाज,बालक राम शर्मा,जिला उपाध्यक्ष हेम राज गौतम,तिर्था नंद,दौलत राम,राजेश महाजन,बलविंदर,कला ठाकुर,महासचिव अमर सिंह परिहार,नंद राम,सचिव हरदीप,श्रवन चंदेल,राकेश गौतम,रोशन लाल,सुषमा देवी,कौसल्या कँवर,अनिल गर्ग,सुरेश जोशी,विनोद तनवर,मिडिया प्रभारी हरबंस पटियाल,सह मिडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ,मुकेश गुप्ता,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर,कार्यालय सचिव विवेक डो भाल,पुर्व महा सचिव लोकेश्वर शर्मा,संजीव कस्यप,सहित सभी मंडलो के अन्ये पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी हैं । जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी 20करोड़ सद्स्यो वाली पार्टी है उसका अध्यक्ष हिमाचल जैसे छोटे से राज्य से बनना बहुत ही गौरव की बात है । प्रदेश का सौभाग्य है इस के लिए हम प्रधान-मंत्री मोदी और अमित शाह जी का अत्यन्त आभार व्यक्त करते हैं । इन्दर पाल शर्मा ने कहा नड्डा एक बहुत ही सुयोग्य,कर्मठ,अनुभवी और प्रतिभा शाली ब्यक्ति हैं । उनके नेतृत्व में भाजपा देश और प्रदेश में नये आयाम स्थापित करेगी।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 26 जनवरी, 2020 तक जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत जिला, खण्ड एवं ग्रामीण स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत सभी स्तरों पर हस्ताक्षर अभियान, नवजात बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करना, घरेलू हिंसा पर चर्चा, महिलाओं एवं बेटियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना, बाल विवाह के दुष्परिणामों और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक करना, प्रभात फेरियां इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य घटते लिंगानुपात में कमी लाना तथा समाज को लड़कियों के विषय में जागरूक बनाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 24 जनवरी, 2020 को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कांगड़ा-हमीरपुर मैत्री सभा के सभागार में आयोजित किया जाएगा।
देश सरकार द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत अभी तक 4,64,867 लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां व अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत पूजा कलामंच बाड़ीधार सरयांज के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदपुर तथा भोगपुर में आयोजित कार्यक्रमों में दी। इन ग्राम पंचायतों में कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जहां लोगों का मनोरंजन किया वहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘कलादेई’ के माध्यम से बताया कि जननी सुरक्षा योजना का उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संस्थागत सुविधा उपलब्ध करवाना है। योजना का उद्देश्य यह है कि अगर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाये तो इससे जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। योजना अपने उद्देश्य में सफल भी हो रही है। योजना के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से संबंध रखने वाली बीपीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के संस्थागत प्रसव के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है। कलाकारों ने लोगों को योजना का लाभ लेने का तरीका एवं जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने लोगों को बताया कि राज्य एकल खिड़की समाधान एवं अनुश्रवण प्राधिकरण द्वारा गत दो वर्षों में लगभग 5635 करोड़ रुपए निवेश की 261 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं में 15507 लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। कलाकारों ने समूह गान ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 5.51 करोड़ रुपए खर्च कर 5633 घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया है। 1198 सार्वजनिक शौचालयों तथा 370 सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर 1.11 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं राज्य के एक समान विकास के लिए नवीन योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस वर्ष के बजट में न केवल पिछले वर्ष की योजनाओं को और गति प्रदान की है अपितु विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए नवीन योजनाएं आरंभ की हैं। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाईन नंबर 1908 शुरू किया गया है। इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की पहचान गुप्त रखकर उन्हें ड्रग ट्रैफिकर तथा पैडलर की जानकारी सांझा करने के लिए प्रोत्साहित करना और नशा निवारण के लिए परामर्श प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, राज्य में ड्रग फ्री हिमाचल मोबाईल ऐप भी शुरू की गई है। कलाकारों ने समूह गीत जल से कृषि को बल योजना, सौर सिंचाई योजना, हिमकेयर योजना, जनमंच तथा सहारा योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नंदपुर के प्रधान लच्छी राम, उपप्रधान कालू मोहम्मद, वार्ड सदस्य रक्षा देवी, अजय कुमार, प्रकाश चंद, ग्राम पंचायत भोगपुर के प्रधान विमल कुमार, उपप्रधान विष्णु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले भाजपा के सर्वप्रिय जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दाड़लाघाट क्षेत्र के भाजपाई चहक उठे हैं। भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम की अध्यक्षता में जगत प्रकाश नड्डा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी के उपलक्ष्य में मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले नड्डा के अध्यक्ष बनने पर दाड़लाघाट में खूब जश्न मनाया। बस स्टैंड दाड़लाघाट पर भाजपाइयों ने एकत्रित होकर आम जनता को लड्डू बांटे। इस अवसर पर जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनकी ताजपोशी से हिमाचल को सम्मान मिला है।उन्होंने कहा कि नड्डा के अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता इस ताजपोशी पर अपार प्रसन्नता का इज़हार कर रहे हैं। इस मौके पर अर्की भाजपा प्रेस सचिव पवन गौतम,वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश्वर शुक्ला,भीम शर्मा,पवन शर्मा,अमर देव,बसंत सिंह,शिव कुमार (पप्पू) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गत 02 वर्षों में 16.29 करोड़ रुपए खर्च कर 1969 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने आज सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत बड़ोग तथा कोरों कैंथड़ी में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी पर इस वर्ष 50.83 करोड़ रुपये व्यय कर रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत गत दो वर्षों में 1815 किसानों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना में सौर बाड़बंदी के अतिरिक्त अब कांटेदार तारों और चेन लिंक बाड़बंदी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान तथा कंपोजिट फैंसिग पर 70 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ तथा पारनू में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से मुख्य फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने पर गत दो वर्षों में 90150 किसानों को 1.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। कलाकारों ने बताया कि नशाखोरी की प्रवृति व इससे उत्पन्न होने वाली सभी प्रकार की समस्याओं से निपटने तथा इसे जड़ से उखाड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस व पंजाब, हरियाणा राज्य के ड्रग कंट्रोलर तथा एनसीबी चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक के साथ संयुक्त रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती जिलों में नशे की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ोग की प्रधान बीना पराशर, उपप्रधान हुक्म चंद, स्थानीय निवासी संपत शर्मा, ओम प्रकाश, देवराज, चेतराम, ग्राम पंचायत कोरों कैंथड़ी की प्रधान रेखा कश्यप, उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, पंचायत सचिव सरोज, वार्ड सदस्य राजकुमार, माधुरी, मुनीलाल, ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के प्रधान हीरा सिंह ठाकुर, उपप्रधान शंकर लाल, पंचायत सचिव प्रताप सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य हेमलता, मीरा, कांता, हेमावती, तिलकराज, ग्राम पंचायत पारनू के प्रधान विद्या सागर शर्मा, उपप्रधान मनी राम, पंचायत सचिव लायक राम शर्मा, वार्ड सदस्य धर्मचंद, मेहरचंद, रमा देवी, विद्या देवी, लता देवी, मदन मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक लीग कुनिहार इकाई के मुख्य सचिव जे डब्ल्यू ओ कंवर सिंह गर्ग गाँव उपरली बेहली कुनिहार के आकस्मिक निधन पर इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह व लीग के सभी पूर्व सैनिक व वीर नारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। कैप्टन रणधीर सिंह ने कहा है कि हम सब इनकी आकस्मिक मृत्यु पर काफी दुखी है। लीग को इनकी क्षति पूर्ति की भरपाई करना मुश्किल है। हम सब इनकी आत्मा की शांति व परिवार को इस दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि कंवर सिंह गर्ग मृदु भाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अर्की के वृत डुमेहर के आंगनबाड़ी डुमेहर 2 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ ली गई व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इसमें वृत पर्यवेक्षक सुनीता शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह में की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सुनीता ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बन्धु पाल,उषा देवी,रीता,रीना पाल व पूजा ठाकुर सहित उपस्थित लोगों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाने की शपथ ली।
जिला हमीरपुर के मुख्य गांधी चौक पर जगोता करियाने की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को दुकान बंद करने के बाद दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में रखा सामान जुलस गया, जैसे ही अग्निशमन विभाग को सूचना मिली तो जल्दी से मौक़े पर पहुंच कर आग को नियंत्रित किया। वहीं आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से करीब एक लाख तक का नुक्सान बताया जा रहा है। इस बारे में दुकान मालिक राजेंद्र जगोता ने कहा की आग लगने से दुकान का बहुत नुक्सान हुआ है। इसमें करियाने का सम्मान था,सब जल गया है।
हाल ही में राष्ट्रिय विज्ञान कॉंग्रेस ऐसोसिएशन के तत्वाधान में कृषि विश्वविद्यालय बेंगलुरु में 107वीं भारतीय विज्ञान काँग्रेस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में, किसान विज्ञान काँग्रेस के अंतर्गत देश के किसानों के लिए भी एक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पूरे भारतवर्ष से हजारों किसानों ने भाग लिया। जिस सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों से कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा उत्कृष्ट किसानों को इन्नोवेटर रूप के लिए चयन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट द्वारा जिला सोलन के दो उन्नतशील किसानों- करण सिंह ठाकुर एवं रामेश्वर वर्मा को इस किसान विज्ञान काँग्रेस में भाग लेने के लिए नामित किया गया। इन दोनों किसानों ने जहां हिमाचल के किसानों का प्रतिनिधित्व किया वहीं कार्यक्रम में भाग लेकर उनके स्वंय ज्ञान का भी इजाफा हुआ। करण सिंह ठाकुर, जो सोलन के गाँव धारों की धार से संबंध रखते हैं, को उतरी क्षेत्र से किसान इन्नोवेटर के लिए सम्मेलन में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था। करण ने डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी से बागवानी में स्नातक डिग्री प्राप्त की है। उन्होनें बागवानी उदमियता को अपनाया है और अपनी पैत्रिक भूमि में सेब एवं कीवी फलों का उद्यान स्थापित करने के साथ-साथ 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फूलों की संरक्षित खेती तथा पाँच बीघा में फल-पौधों की नर्सरी उत्पादन कर रहे हैं। इन तीन उत्कृष्ट कृषि कार्यों से करण सिंह को 15-20 लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हो रही है। इसके अलावा 8-10 ग्रामीण लोगों को भी इस व्यसाय में रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं। इन कार्यों को करण ने किसान काँग्रेस में पोस्टर एवं सम्बोधन के माध्यम से उपस्थित किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके साथ दूसरे किसान रामेश्वर वर्मा, जो कंडाघाट के दंगील गाँव से संबंध रखते हैं, भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रामेश्वर वर्मा वर्ष 2004 से विदेशी सब्जियों की खेती 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में कर रहे हैं जिसमें लाल व पीली शिमला मिर्च, ब्रोकली, चाइना बंदघोभी, लैटूस, जुकनी, चेरी टमाटर जैसी प्रमुख फसलें हैं। इस व्ययसाय से रामेश्वर 9-10 लाख रुपये की सालाना आय प्राप्त कर रहें हैं तथा 4-5 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र, कंडाघाट के प्रभारी डॉ डीपी शर्मा ने कहा कि दोनों किसानों का किसान विज्ञान काँग्रेस में भाग लेने से क्षेत्र के अन्य युवा किसान भी प्रेरित होगें। नौणी विवि के कुलपति डॉ परविंदर कौशल और अन्य अधिकारियों ने दोनों किसानों को इस किसान काँग्रेस में भाग लेने पर बधाई दी और कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिय क्षेत्र के उन्नतशील युवा किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
पूर्ण राज्यत्व दिवस प्रदेश का महत्वपूर्ण पर्व है। समस्त नागरिक इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए समारोह स्थल में अपनी-अपनी उपस्थिति देकर अनुगृहित करें। यह उदगार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की तैयारियों के लिए बचत भवन बिलासपुर में आयोजित बैठक में उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने व्यक्त किए। उन्होंने समस्त सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडुता के मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सौंपी गई जिम्मेवारियों को पूर्ण रूप से निभाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि इस समारोह को गरिमापूर्वक ढंग से मनाया जा सके। इस अवसर पर समारोह स्थल में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, फायर टैंडर, बैठने की सुविधा, सांस्कृतिक, परेड और पूर्वाभ्यास, स्टेज इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाओं के अतिरिक्त अन्य मुददों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर, विकास शर्मा, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त जिला के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क हादसों का मुख्य कारण लापरवाही होता है। ज़रा सी सावधानी हटने से उम्र भर के ज़ख्म जीवन में मिलते हैं।यह सब तभी होता है जब ड्राइविंग में लापरवाही का मिश्रण घुलता है। इसीलिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। यह बात थाना सदर में शैक्षणिक भ्रमण पर आए डीएवी स्कूल के नौनिहालों से रूबरू होते हुए थानाध्यक्ष यशवंत ठाकुर ने कही। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस तो समाज में बुराईयों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत रहती है। पुलिस आम जनता की मित्र होती है तथा परस्पर सहयोग से ही समाज से बुराईयों का नाश किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय जहां सीट बेल्ट का बांधना जरूरी होता है, वहीं दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठी सवारी के लिए भी हेल्मेट पहनना जरूरी है। यशवंत ठाकुर ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार या आस पड़ोस में अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर थाना सदर स्टाफ के एएसआई राजकुमार, हैड कांस्टेबल सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, सुभाष, किशोरी लाल आदि मौजूद थे। तत्पश्चात बच्चों ने मुख्य डाकघर का भी विजिट किया जहां पर डाकपाल नेहा ठाकुर ने बच्चों को डाक संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों के साथ उनकी शिक्षिका शहनाज शेख व शशि शर्मा भी मौजूद रही।
सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जिस प्रकार बिलासपुर सदर का विधायक व प्रदेश का मंत्री रहते हुए भाखड़ा विस्थापितों की समस्याओं ,कठिनाइयों को सुलझाने में सर्वाधिक प्राथमिकता देकर उन्हें समय -समय पर राहत पहुंचाई है ,उसी प्रकार अब इस पद पर विराजमान होने के बाद भी उनका सहयोग बना रहेगा । समिति के महामंत्री जयकुमार ने कहा कि समिति ने सर्वसम्मत निर्णय लिया है कि वे शीघ्र ही स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर भाखड़ा विस्थापितों की शेष बची मांगों और कठिनाइयों को सुलझाने के लिए विस्तृत ज्ञापन सौंपेगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जिस प्रकार गैर- भाखड़ा विस्थापितों की समस्याएँ सुलझाने के लिए सरकार ने दो बार संशोधन करने की अधिसूचना जारी की है ,उसी प्रकार भाखड़ा विस्थापितों के हित्त में उस नीति में आवश्यक बदलाव अथवा सुधार लाकर हजारों भाखड़ा विस्थापितों को भी राहत पहुंचाई जाये । बैठक ने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि पिछले दिनों बिलासपुर में पधारे केंद्रीय वित्त व कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया है। समिति ने सभी भाखड़ा विस्थापितों को उन कुछ शरारती तत्वों द्वारा फैलाई जा रही विभिन्न प्रकार की अफवाहों से सावधान करते हुए कहा कि वे अपनी एकता निरंतर यूं ही बनाए रखें ताकि उनकी सभी समस्याओं का हल एकमत से संभव हो सके। बैठक में अन्यों के अतिरिक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अमृत लाल नड्डा , जे के नड्डा , राजकुमार टाड़ू ,सुशील पुंडीर, नवदीप सिंह पटियाल , अशोक सैनी , ए एन शर्मा , एच सी चौहान , अमित चौहान , वीनस मोहम्मद , अमरसिंह कोंडल , नन्द किशोर शर्मा , देवी राम वर्मा , कृष्ण कुमार , डाक्टर नरेंद्र सांख्यायन , जगदीश कोंडल , रामसिंह , अमरजीत पंवर, कृष्णा चौहान , मदन लाल , सोहन लाल कोंडल , वन्ती गिरि , रामपाल डोगरा , शशि पाल , कुलदीप कुमार , ओंकार दास कौशल , कांशी राम चौधरी , नंदलाल कोंडल , मनोजकुमार ,सदीक मोहम्मद , लेखराम , प्रेमचंद , भूपेन्द्र सिंह और राजेन्द्र शर्मा आदि ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। परीक्षा पर चर्चा के तीसरे संस्करण का उद्देश्य परीक्षा तनाव दूर करना है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिखाया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर सहित सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को बताया कि इस कार्यक्रम का वास्तविक उद्देश्य को ध्यान में रखकर तनाव रहित परीक्षाएं दो व विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।
युवा स्पोट्रस क्लब मंजयाट के प्रधान भोजराज ठाकुर ने दाड़लाघाट के पछिवर स्थित मेरा मित्र गौ सेवक गौशाला को 11 हजार की सहयोग राशी प्रधान की है। समिति अध्यक्ष भरत गौतम ने बताया कि युवा क्लब के प्रधान जो एक समाजसेवी भी है, उनके द्वारा अपने होटल चिनार में गौ सेवा के उद्देश्य से एक गल्ला लगाया है। इसमें जमा हुए पैसों को वो हर महीने गौशाला में आश्रय पाये हुए बेसहारा गौ वंश के चारे के लिए भेजते है। भरत गौतम ने समाजसेवी भोज राज ठाकुर का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया है।
उपायुक्त हरिकेश मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को हमीर भवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर गृह कर संकलन में और तेजी लाए, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। इसके अतिरिक्त शहर में जिन स्थलों पर स्ट्रीट लाईटों की मांग आई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। स्ट्रीट लाईटों के उचित रखरखाव व संचालन के लिए भी व्यवस्था को और सुदृढ़ करें। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहा है। उन्होंने टौणी देवी में खुले में घूम रहे सांडों के कारण लोगों को हो रही परेशानी से तत्काल राहत प्रदान करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे पशुओं को नियंत्रित कर उन्हें गौ सदनों में पहुंचाने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे। इस अवसर पर जिला में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने इसके लिए विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने और जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी आग्रह किया, ताकि भूमि की उपलब्धता सहित अन्य मुद्दों को सुलझाया जा सके। नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन में बेहतर तालमेल बनाने तथा इसके लिए एक कार्य योजना तैयार करने पर भी बल दिया गया। बैठक में खनन, कल्याण विभाग, परिवहन, वन विभाग, शिक्षा व कृषि सहित अन्य विभागों से संबंधित मदों पर भी चर्चा की गयी। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त राजकिशन, उपमंडलाधिकारी (ना.) सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, हमीरपुर डॉ. चरंजी लाल, पुलिस उप अधीक्षक रेनू शर्मा सहित सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
श्री नैना देवी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। बता दें हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर का विश्व विख्यात शक्तिपीठ मंदिर श्री नैना देवी जी है। ख़ास बात यह है कि नैना देवी भाजपा के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुलदेवी है। इसी के तहत यहां पर स्थानीय पुजारियों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की सफलता को लेकर पूजा अर्चना की गई ताकि उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल सफल रहे। स्थानीय पुजारियों आनंद गोपाल ,नीलम शर्मा ,सुरेश शर्मा ,सीताराम ,उमेश गौतम ,भूपेंद्र शर्मा , रिंकू शर्मा ,दीपक भूषण ,संजीव शर्मा, अंकु शर्मा ने पूजा अर्चना करके आशा प्रकट की है कि जेपी नड्डा को जो नई जिम्मेदारी मिलेगी उसका वह बड़ी बखूबी से निर्वहन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जब भी जेपी नड्डा को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिली है तो वह सब प्रथम अपनी कुलदेवी माता श्री नैना देवी के दरबार में परिवार सहित पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी जब वह पहले हिमाचल दौरे पर आए तो माता श्री नैना देवी के दर्शन किए। उसके पश्चात उनका अगला कार्यक्रम शुरू हुआ।
जगत प्रकाश नड्डा आज राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। जगत प्रकाश नड्डा ने आज भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए नामांकन भरा। हिमाचल से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं समस्त मंत्रिमंडल और हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल एवं प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिमाचल से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बहुत जोश और नड्डा की प्रशंसा में नारे लगाते हुए दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। वहीं हिमाचल प्रदेश के सभी मंडलों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह ने जे पी नड्डा को वर्ष 2019-22 के लिए निर्विरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। बिंदल ने कहा ये हिमाचल के लिए है गर्व की बात इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के लिए गौरव का दिन है। जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विषय गौरव का है। उन्होंने कहा नड्डा की मेहनत, लगन और निष्ठा का यह परिणाम है कि वह आज इन ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश से सभी मंडलों से 5000 से अधिक कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी में भाग लेने जा रहे हैं। चाहे वह किन्नौर हो या चंबा सभी जगह से कार्यकर्ता आ रहे हैं। उन्होंने बताया कार्यकर्ता परंपरागत वाद्य यंत्र एवं वेशभूषा में हिमाचल से आए हैं और हिमाचल प्रदेश में जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है ।
मां ज्वाला के थे परम भक्त, ध्यानू ने तोड़ा था अकबर का अंहकार मां ज्वाला के परम भक्त के रूप में जाने वाले ध्यानू भक्त का समाधि स्थल इतिहास के पन्नो में शायद खो सा गया है। जिले के नादौन कस्बे में ब्यास नदी के किनारे ध्यानू भक्त ने अपना अंतिम समय गुजारा था और करीब 20 साल तक भक्ति की थी। बता दें कि जिस स्थान पर भक्त ध्यानू ने समय गुजारा था उसी जगह पर ध्यानू भक्त की समाधि सैकड़ों साल पहले बनाई गई थी, लेकिन आज के समय में ध्यानू भक्त की समाधि खंडहर में तब्दील होती जा रही है। यह स्थान भी अब गुमनामी के अंधेरे में डूब रहा है। बड़ी विडंबना है कि माता ज्वाला के परम भक्त ध्यानू की समाधि स्थल सैकड़ों वर्षों से दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल की सुध लेने तक के लिए कोई आगे नहीं आया। हालांकि कुछ साल पहले ध्यानू भक्त ट्रस्ट द्वारा मंदिर के लिए जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किए गए, लेकिन सरकार और प्रशासन के सहयोग के बिना यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है. कौन है ध्यानू भक्त? मां ज्वाला के चरणों में अपना सिर काटकर भेंट करने वाले भक्त ध्यानू का जिक्र आते ही मुगल सम्राट अकबर का शासन याद आ जाता है। उस समय सम्राट अकबर ने ध्यानू भक्त की भक्ति की परीक्षा लेते हुए मां ज्वाला का अपमान किया था, जिस पर मां ज्वाला ने अकबर का अंहकार तोड़ा था। मां ज्वाला के भक्त ध्यानू का नाता हिमाचल के हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे से जुड़ा हुआ है। संतों के साथ बिताया था अंतिम समय नादौन में भक्त ध्यानू ने अपने अंतिम समय में संतों के साथ बिताया और नादौन में ही रहकर माता तारा रानी की कथा की रचना की थी, जिसका गुणगान आज भी माता के जागरण के समय होता है. माता तारा रानी की कथा के बिना कोई भी जागरण संपन्न नहीं होता है। ध्यानू भक्त ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश चंद गोस्वामी ने बताया कि ध्यानू भक्त की समाधि स्थल की दशा को सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आजाद हिंद फौज के कर्नल मेहर दास के पैतृक गांव में अब उनके स्टेच्यू के जीणोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। अभी नेहरण पुखर बाजार के एक तरफ उनका स्टेच्यू लगा है, जिसकी हालत दयनीय है। वहीं देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने नेहरन पुखर बाजार का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यहां सड़क के दोनों तरफ रेन शेड व चौक के बीच में स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिन्द फौज के कर्नल मेहर दास का स्टेच्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब नेहरन पुखर में इस चौक का नाम कर्नल मेहर दास के नाम से जाना जाएगा। देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि दयाल पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि नेहरण पुखर में जल्द ही कर्नल मेहर दास चौक बनने जा रहा है व स्वतंत्रता सेनानी का पैतृक गांव मॉडल गांव बनेगा। सड़क को जल्द चौड़ा भी किया जाएगा व पेड़ों को भी काटा जाएगा। इसके साथ ही एनएच के किनारे बनी नालियों का निरीक्षण भी किया। भरवाड़ा गांव के रास्ते में भी एनएच द्वारा डंगा लगाने की जगह का मुआयना किया। इस मौके पर एनएच 503 के एसडीओ व जेई भी मौके पर मौजूद रहे।
लालपानी में एनएसएस गणतंत्र दिवस परेड शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारम्भ एनएसएस के राज्य समन्वयक दिलीप सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर दिलीप ठाकुर ने कहा कि एनएसएस का यह 11वां गणतंत्र दिवस परेड शिविर है। जिसमें प्रदेश भर के 11 जिलों के 100 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में 50 छात्र व 50 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में परेड का अभ्यास कर सभी चयनित स्वयंसेवी गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर आयोजित की जाने वाली परेड में हिस्सा लेंगे। शिविर के दौरान विभिन्न स्वयंसेवियों द्वारा अपने-अपने जिलों की संस्कृति व लोक गीतों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें लघु हिमाचल की झलक देखने को मिल रही है। प्रथम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य आर.के. मार्कण्डेय रहे। शिविर में आर.एस. रावत, राम भज्ज शर्मा, कुलदीप जस्टा, कार्यक्रम अधिकारी संजय, अनिल अवस्थी, सरोज कुमारी, शशिबाला, निर्मला देवी, आशा रानी, संजय झा, शिवेन मोहित इत्यादि हिस्सा ले रहे हैं।
भारत सरकार व स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से 19 जनवरी रविवार को पूरे प्रदेश में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई गई। इस अभियान के तहत सैक्टर कुनिहार के अन्तर्गत लोगो की सुविधा अनुसार अलग अलग स्थानों सिविल अस्पताल कुनिहार, पुराना बस अड्डा कुनिहार, नमोल, थावना, बरड़ कलौनी, जुब्बला, खरड़हटी, ज्यालँग, मान व घाघर 10 बूथ लगाए गए थे जँहा बच्चों को दो दो बूंद पल्स पोलियो की पिलाई गई। सैक्टर कुनिहार के सुपरवाइजर कृष्ण चन्द वर्मा ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।तथा रविवार को जो बच्चे दवाई पीने से छूट गए हैं उन्हें 20 व 21 जनवरी को घर घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। रविवार को इन 10 बूथों पर 1066 बच्चों को यह खुराक पिलाई गई।
हिमाचल पैरागलाईडिंग एसोसियेशन ने नये वर्ष 2020 का खूबसूरत कैलेंडर लांच किया है । जिसका अनावरण बिलासपुर के विधायक और संघ के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने किया । इस कैलेंडर में उड़ते हुए पैरागलाईडर ने बिलासपुर का एक रंगीन चित्र दिखाया गया है । साथ ही बिलासपुर में साहसिक पर्यटन के उभरने से जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का दावा किया गया है । विधायक सुभाष ठाकुर के आवास पर सैंकडों लोगों की उपस्थिति में इस कैलेंडर का आज अनावरण किया गया। वहीं विधायक सुभाष ठाकुर ने इस अवसर पर पैरागलाइडिंग एसासियेशन के पदाधिकारियों को कैलेंडर विमोचन करने के बाद भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। उन्होने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसियेंशन द्वारा पैरागलाइडिंग जैसे साहसिक खेलों को बढावा देना यह साबित करता है कि आने वाले समय में साहसिक खेलों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलने वाले हैं। उन्होने कहा कि बिलासपुर की दोनों झीलां गोविंदसागर और केलडैम को एडवैंचर स्पोर्ट्स के लिये प्रमोट किया जायेगा। इस अवसर पर हिमाचल पैरागलाईडिंग एसोसियेशन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों विशाल जस्सल, मनोज शर्मा, प्रविंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व बिलासपुर जिला के कई पायलट भी उपस्थित रहे। मार्केंटिंग कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर सहित प्रदेश युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शर्मा भी विशेष तौर पर शामिल रहे।
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ शून्य से 5 वर्ष तक की आयु के शिशुओं को पोलियो ड्राप्स पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियों की दवा लेने से न छूटे। उन्होंने लोगों से अपील करते वे कहा की वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अपने घरों के नजदीक स्थापित पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश दरोच ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिला में लगभग 30 हजार 550 बच्चों को पोलियो की खुराक उनके घरों के पास स्थापित 275 पोलियो बूथों के माध्यम से 19 जनवरी को यह दवाई सभी बूथों पर पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 तथा 21 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूट गए सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे तथा इस बात को सुनिश्चित बनाएंगे कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रह जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक अवश्य पिलाएं ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ परविंदर कुमार ,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश शर्मा , डॉक्टर मेघा गोयल स्पेशल ऑब्जर्वर सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला सहित स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों व प्रशिक्षु नर्सिंग स्टूडेंट उपस्थित रहे।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर घमंड से चूर-चूर हो गए हैं। अनुराग का अहंकार व गुस्सा उनकी कुंठा को दर्शा रहा है क्योंकि एक मुख्यमंत्री प्रोटोकाॅल में भी बड़ा होता है और जयराम ठाकुर तो उम्र में भी अनुराग ठाकुर से बड़े हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पहले भी 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं तथा इससे उनके संस्कार व तहजीब भी झलकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनदेखी करना दर्शाता है कि अंदर ही अंदर भाजपा में क्या खिचड़ी पक रही है। भाजपा की अंदरूनी सियासत देखकर यही लग रहा है कि भाजपा की पूरी दाल ही काली हो गई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के मुखिया हैं लेकिन जिस तरह से सार्वजनिक मंच से उनको इग्नोर किया है, वो राजनीतिक या किसी भी दृष्टि से ठीक नहीं है। पहले उनसे हाथ भी नहीं मिलाया और बाद में मुख्यमंत्री के भाषण देने के समय भी उठकर चले गए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लिए कितनी योजनाओं को धनराशि स्वीकृत करवाई है ।हकीकत यही है कि एकाध काम भी अनुराग की झोली में नहीं है जिस पर इतना इतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला की अनदेखी के पीछे भी अनुराग ठाकुर का प्रदेश सरकार से तालमेल न होना बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का ऐसा व्यवहार हिमाचल की संस्कृति से मेल नहीं खाता है, क्योंकि हिमाचलवासियों को उनके सुसंस्कारों के लिए जाना जाता है। अब जनता भी समझ गई है कि जो उम्र व प्रोटोकाॅल में अपने से बड़े अपने नेता की अनदेखी कर सकता है, उसे जनता के दुख-तकलीफ की कितनी परवाह होगी। Attachments area
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की ताजपोशी के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों के सामने केंद्र राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से हाथ न मिलाने और आगे बढ़ जाने पर कांग्रेस ने चुटकी ली है। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि सार्वजनिक मंचों में भाजपा की अंर्तकलह का यह ट्रेलर है, पिक्चर आना अभी बाकि है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अनुराग का अभिवादन कर हाथ मिलाने को हाथ आगे बढ़ाते हैं लेकिन अनुराग उन्हें इग्नोर कर केंद्रीय मंत्री के गले मिलते हैं। ऐसी परंपरा भाजपा में ही देखी जा सकती है, जहाँ एक मुख्यमंत्री तक को भी अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम संगठन को जोडक़र रखने वाले अध्यक्ष की ताजपोशी का था लेकिन ऐसे कार्यक्रम में भी भाजपा नेताओं की अंदरुनी पीड़ा बाहर निकल आई। जिससे साबित होता है कि प्रदेश भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं है तथा एक-दूसरे को नेता देखना भी नहीं चाहते और अब सिर फुटव्वल की नौबत पड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंदरुनी लड़ाई का ही नतीजा है कि प्रदेश भर में काम ठप्प होकर रह गए हैं।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि विधायक प्राथमिकता योजना में डाले गए कार्यों को भी भाजपा नेता अपनी उपलब्धि बताकर हास्यस्पद स्थिति बना रहे हैं। उन्हें ज्ञात होना चाहिए कि विकास कार्यों पर अपनी व अपने नेताओं की पीठ थपथपाने से पहले उन्हें जानकारी होनी चाहिए कि किस योजना में विकास कार्यों के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है। उन्होंने तंज कसते कहा कि उन्होंने विधायक प्राथमिकता के कार्यों को लेकर अभी किसी को पावर ऑफ अटार्नी नहीं दी है कि कोई भी उनके द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को अपनी उपलब्धियों में शुमार करे। उन्होंने कहा कि जिन चार कार्यों को लेकर भाजपा पदाधिकारी इतना उछल रहे हैं, उन्हें विधायक प्राथतिकता योजना में शामिल किया गया था जोकि विधायक का काम होता है। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजना के तहत वर्ष 2018 में आंसला से सौड़ के लिए 4 किलोमीटर संपर्क मार्ग के लिए जिस पर पुल भी बनाया जाना है, के लिए सवा 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा वर्ष 2014-15 में री से घरथोली वाया बलयाना के लिए करीब 2 करोड़ रुपए, मरहाना गांव को संपर्क मार्ग के लिए 1 करोड़ रुपए तथा मैहली पुल से थाथी, पलाही से परगना तक संपर्क मार्ग के लिए करीब सवा 2 करोड़ रुपए स्वीकृ हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले चमियाना से बनाल सडक़ पर पुंग खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए, री से रंगड़ सडक़ की अपग्रेडेशन के लिए करीब पौने 8 करोड़ रुपए, झनिक्कर से पलाहल वाया कोहलवीं संपर्क मार्ग के लिए करीब पौने 2 करोड़ रुपए, कक्कड़ से से घोरलांबर, कक्कड़ से जाहर वाया त्रोटा के लिए करब साढ़े 5 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिनकी शायद अभी भाजपा पदाधिकारी व नेताओं को जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता योजना में डाले गए इन कार्यों में भाजपा नेता व पदाधिकारी बताएं कि उनका किस स्तर पर क्या योगदान रहा है जिस पर वे अपनी वाहवाही करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते तथा झूठे लोगों को क्षेत्र की जनता भी भलीभांति समझ गई है और आईना दिखा भी चुकी है। उन्होंने सलाह दी कि विकास कार्यों पर अपनी डफली बजाने से पहले कोई काम भी करवा दें, ताकि जनता के बीच जाने में ऐसे नेताओं व पदाधिकारियों को सिर नीचा न करना पड़े।
कुनिहार की प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में रविवार 19 जनवरी से दो दिवसीय अखण्ड श्री राम चरित मानस कथा का शुभारम्भ गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से किया जाएगा। गुफा विकास समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी जेष्ठ सोमवार को 12 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। इसके उपरान्त दोपहर 1 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन सभी क्षेत्र वासियों के लिए किया जाएगा। भण्डारा रात 8 बजे तक रहेगा। गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार ने समस्त कुनिहार जनपद, आसपास की समस्त जनता व शिव भक्तों से अनुरोध किया है कि गुफा में सपरिवार आकर प्राकृतिक शिव के दर्शन कर भोले का आशीर्वाद लेकर भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि सोमवार को शिव ताण्डव गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार की बैठक रखी गई है। जिसमे महाशिवरात्रि त्यौहार के बारे मे चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी समिति व शम्भू परिवार के सदस्यों से आग्रह है कि बैठक में अपनी उपस्थिति देकर अपने विचार रखें।
शनिवार दोपहर तेज धूप से बदले मौसम ने जबरदस्त अंगड़ाई ली और ओलावृष्टि ने मिनटों में वातावरण का माहौल बदल कर रख दिया। दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में गिरे ओलों ने सड़कों पर सफेद गोलों की चादर बिछा दी। बारिश और ओलों की वजह से एक बार फिर तापमान तेजी से गिरा और दिन में ठंड से राहत महसूस कर रहे, स्थानीय लोग शाम को फिर घरों में दुबक गए। पिछले कई दिनों से क्षेत्र का मौसम बहुत ज्यादा सर्द था। पारा शून्य तक पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार दिन में धूप निकलने से मौसम में ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ था। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का रुख बदलने लगा। आकाश में बादल छा गए और बिजली की चमक, गरज के बीच ओले गिरने लगे। दाड़लाघाट क्षेत्र में तो करीब 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। स्थानीय लोगों में अनिल गुप्ता, इंदर सिंह चौधरी, नरेन्द्र सिंह चौधरी, ओमप्रकाश, राकेश, देवराज, उमेश, बृजलाल, प्रदीप, योगेश, मुकेश, राजेंद्र कपिल, पंकज, मनोज, अमित, मदन, निशांत, संजू, राजू, अक्षय, शुभम आदि का कहना है कि शाम को गिरे ओलो से मौसम और ठंडा हो गया। वहीं ओले गिरने से धरती पर सफेद चादर सी बन गयी। एकाएक ओले गिरने बाजार में बाहर खड़े लोगो मे अफरा तफरी का माहौल हो गया।लोग ओले से बचने के लिए दुकानों में घुस गए। कुछ युवाओं व युवतियों को आसमान से गिरते बड़े-बड़े और लोग को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते हुए देखा गया। उनका कहना है कि ओलो से गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद है। इससे फसल अच्छी होने के संकेत है। वहीं जिन्होंने प्याज की पैदावार की है उसके खराब होने के आसार हैं।
जिला बिलासपुर की सीजेएम अदालत ने एक अहम फैसले में चालक राजू राजेश सहगल निवासी चैरटी तहसील सुन्नी जिला शिमला को धारा 279 व 337 जेपीसी तथा 187 मोटर अधिनियम एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी केा 279 व 337 आईपीएस के तहत तीन माह की कैद और 500-500 रूपये जुमार्ना तथा जुमार्ना ना अदा करने पर दोषी को 15 दिन अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी तथा धारा 187 एमवी एक्ट के तहत 500 रूपये जुमार्ना अदा करना होगा। वहीं, सहायक जिला न्यायवादी अभय गुप्ता ने बताया कि मछेन्दर कुमार निवासी गोलनी जिला रोपड़ 8 जून 2010 को अपने दोस्तों के साथ श्री नयना देवी जी से माथा टेकने के बाद वापिस आ रहा था तो गरोबर होटल के पास एक विंगर चालक तेज रफ्तारी व लापरवाही से गलत दिशा में आया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे विंगर चालक राजू राजेश के खिलाफ उक्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर चालान अदालत में दिया। अदालत ने शाक्ष्यों को देखने तथा दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुनाया है।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में फिट इंडिया मुहिम के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय नागरिकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। यह मैराथन नए बस अड्डे से शुरू हुई और पूरे मंदिर क्षेत्र की परिक्रमा करती हुई पुराने बस अड्डे के समीप पहुंची और इस दौरान माता के मंदिर की पूरी परिक्रमा की गई। यह कार्यक्रम तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिर अधिकारी तहसीलदार हुसन चंद चौधरी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को फिट इंडिया मुहीम की शुरुआत की थी और उसी के तहत आज जिला बिलासपुर के चारों मंडलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र मंडल का कार्यक्रम श्री नैना देवी बस अड्डे पर आयोजित किया गया। हुसन चंद चौधरी ने बताया की आजकल सभी लोग गाड़ियों का उपयोग करते हैं और मोबाइल का प्रयोग करते हैं इस लिए उनके फिट रहने के लिए पैदल चलना भी बहुत जरूरी है। आजकल लोग फिजिकल एक्टिविटीज कम करते हैं जिससे बिमारियां फैलने का खतरा रहता है इसलिए सभी को जागरूकता देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे पूरे 5 किलोमीटर का सफर तय किया गया हैं।
कांग्रेस ने कुठेड़ा में सम्पन हुई बैठक में एकजुट होकर काम करने की बात कही। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के अंदर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा व आगामी पंचायती राज चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के पश्चात युवा नेता आशीष ठाकुर की अगुवाई में कुठेड़ा चौक पर बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि आज देश के अंदर लगातार महगाई बढ़ती जा रही है। पिछले 6 महीने से प्याज के दाम कम नही हो रहे है, गैस सिलेंडर, पेट्रोल व डीज़ल के दाम निरन्तर बढ़ते जा रहे है पर केंद्र में बैठी हुई भाजपा की सरकार को जनता की कोई चिंता नही है। आज देश व प्रदेश के अंदर लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हिमाचल प्रदेश पूरे देश के अंदर बेरोजगारी में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश के अंदर 9 लाख के करीब बेरोजगार युवा दर बदर घूम रहे है पर सरकार के पास उनके लिए कोई नीति नही है। भाजपा ने 2017 का विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद उनके लिए स्थायी नीति का प्रावधान करेंगे पर आज सरकार अपने वायदे से प्लू झाड़ते हुए नजर आ रही है। युवा नेता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रदेश के अंदर महंगाई पर नियंत्रण किआ जाए और साथ के साथ बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया करवाया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति का प्रावधान किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर पटेर बीडीसी सदस्य हेम राज राणा, मेहरी काथला प्रधान कांता शर्मा, उपप्रधान कुहमझवाड़ धर्म सिंह, लोकसभा महासचिव युवा कांग्रेस मोहित शर्मा, संजीव ठाकुर, लोकसभा सचिव वीरेंदर सन्धु, रिशु चड्डा, सुंदर सिंह, प्रकाश चन्द, रामदित्ता, राकेश, अजय, देशराज, नवनीत नड्डा, सीमा देवी, लवली, रॉकी धीमान, विनोद ठाकुर, अजय राणा, राजू ठाकुर, लकी, रिंकू ठाकुर, सोनू महाजन, रिंटू, राजू ठाकुर, मनोज, शोएब, अमित व अन्य उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 19 जनवरी, 2020 को प्रातः 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर से जिला स्तरीय सघन पल्स पोलिया टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। डॉ. सैजल इस अवसर पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलिया ड्रॉप्स पिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन केसी चमन ने दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी, 2020 को प्रातः 11.00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम बूथ स्तर के अधिकारी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना तथा 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग के नव मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र वितरित करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा मतदाताओं को राष्ट्र की लोकतांत्रित प्रक्रिया में उनकी भूमिका और सहभागिता के विषय में जागरूक किया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस वर्ष ‘साक्षर मतदाता-मज़बूत लोकतन्त्र’ विषय रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इस विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
ग्राम पंचायत नगाली, झाझा, काबाकलां तथा बोहली में नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ ने गाकर बताई कल्याणकारी योजनाएं। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जन-जन को अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकार उपस्थित जनसमूह को जहाँ प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं वहीं नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सप्तक कलारंग मंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत नगाली तथा झाझा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ के माध्यम से नशे के मकड़जाल में फंसते युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाने के विषय में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। लोगों को बताया गया कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्त्वय पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई अन्य योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिवशक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा बोहली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 107.11 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है तथा इस अवधि में 3556 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलाकारों ने बताया कि इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 5 प्रतिशत ब्याज उपदान भी दी जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान आशा ठाकुर, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य कमलेश, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान कमलेश, उपप्रधान भीम सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कलावती, उपप्रधान कुंदन सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सत्या देवी, प्रोमिला देवी, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य जोगिंद्र, पुष्पा वर्मा, राम गोपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। More 2 of 3,682 नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ से दिया नशे से दूर रहने का संदेश Inbox x Hemant Kumar Sharma <hemantsml@gmail.com> 15:49 (10 minutes ago) to solan@divyahimachal, Solan, dt@tribuneindia, dainikbhaskarsolan, gian, Kirti, Sunil, Solan, Dharam, Manmohan, dainik, Vijay, Ashwani, Solan, boostmedia@gmail, Gauri, Satish, Bhanu, Dalhousie, solanbureau@chd, Mohan, solanjks@gmail, Press, dnnhimachal@gmail, jasvir, Khabron, Lokinder, Khabar, Surender, Bhupender, Hemant, SURESH, Arun, devbhumi, Saurabh, samnanewsdesk, rajeshnews24, poonamindiatv, Lokmat, Akshay, Himachal, Sunder, Kamaljeet, Satish, tpawan74, himsetu, daya, ujual, Amarpreetsingh, jago, maneeshsharda, Rajender, Brijender, Jai, Himachal, Satish, bakhabarconnect, Giriraj, Apna, Aekanti, himachal, Nand, Vijay, pratap, deshpratibimbsolan, Rajesh, air.shimla, daya, Mbm, Devinder, trnews, sunildutt1004, Ashok, .M.P.S, Ankush, Sushil, PRAJASATTA, htsolan, NStar, Sandeep, Hemender, Madan, desknewsghat, Munish, Baldev, joginder, ajayuniyal09, Somdutt, himalaya.times, himachaldarpan, HimalayaSurya, MANGALUDAY, Devender, himachaljantaweekly, ashwini, Saurabh, Vishal, shimla_today@yahoo, Shimla, Himachal, chottani, Ganesh, satishkbansal@rediffmail, Suman, hillsguardian@yahoo, Neeraj, rakeshsml@yahoo, Ashok, himalayanupdate@gmail, ambika, ambika, tchawla08@yahoo, dailyposthp@gmail, bhawnaoberoi3@gmail, aapkachannelnewsroom@gmail, sanjeevsharma251172@gmail, himshikhanews, Him, himachalnownews81, shaileshnahan, amanchauhan353, MYkhabarnow, editor, me, snippu, gkapil143, himprateek, rickyyogesh19403, insaafexpress4056, Manish, newshimachal.com, Solan, youngwarta, nsbnews1, anuragvasusharma99, vinod, AJAY, therakshpatiofficial, himachalgrameen, Yashpal, aditya, Journalistml, patrikanewshp, dharmendranjoshi, mukeshkumardhn, mukesh.kunihar, Kamal, rashtriyakadamnewspaper, rituthakurau, inchargesol@drm, Manmohan क्रमांक 61/2020 सोलन दिनांक 18.01.2020 नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ से दिया नशे से दूर रहने का संदेश ग्राम पंचायत नगाली, झाझा, काबाकलां तथा बोहली में गाकर बताई कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों व कार्यक्रमों के बारे में जन-जन अवगत करवाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। विभाग से संबंद्ध सांस्कृतिक दलों के कलाकार उपस्थित जनसमूह को जहां प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं वहीं नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में सप्तक कलारंग मंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पचंायत नगाली तथा झाझा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने नुक्कड़ ‘लम्बरदार’ के माध्यम से नशे के मकड़जाल में फंसते युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाने के विषय में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। लोगों को बताया गया कि पारिवारिक मूल्यों का क्षरण युवाओं में बढ़ती नशे की लत के लिए बड़ा कारक बन कर उभरा है। यदि बच्चों को अपनी संस्कृति एवं लोकाचार की सही जानकारी दी जाए तो बच्चे भविष्य के बेहतर नागरिक बन सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि युवा पीढ़ी को यह बताया जाना आवश्यक है कि जीवन में वही युवा देश, समाज तथा परिवार के प्रति उचित जिम्मेदारी निभा पाते हैं जो नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों पर चलकर कर्त्वय पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और बच्चों के बीच सही समझ और तालमेल का होना आवश्यक है। अभिभावकों को युवाओं के साथ नियमित संवाद करते रहना चाहिए तथा उनकी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए ताकि युवा अपने घर पर ही परेशानियों का तार्किक निदान प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई अन्य योजनाओं के बारे में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिवशक्ति कलामंच के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत काबाकलां तथा बोहली में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 107.11 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है तथा इस अवधि में 3556 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। कलाकारांे ने बताया कि इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के युवाआंे को 50 लाख रुपये तक की कुल परियोजना लागत वाले उद्यम स्थापित करने के लिए संयंत्र व मशीनरी में 40 लाख रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये तक के ऋण पर 3 वर्ष के लिए 5 प्रतिशत ब्याज उपदान भी दी जाती है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान आशा ठाकुर, उपप्रधान राजेश, वार्ड सदस्य कमलेश, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान कमलेश, उपप्रधान भीम सिंह, ग्राम पंचायत नगाली की प्रधान कलावती, उपप्रधान कुंदन सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सत्या देवी, प्रोमिला देवी, ग्राम पंचायत झाझा के प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य जोगिंद्र, पुष्पा वर्मा, राम गोपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।v
प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश के सभी किसान प्राकृतिक खेती अपनाएं। अभी तक राज्य में 50 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। वर्ष 2020 में 02 लाखों किसानों को प्राकृतिक खेती के अधीन लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध अक्षिता कलामंच के कलाकारों ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल तथा बैरल में उपस्थित जनसमूह को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देसी गाय क्रय करने पर 25 हजार रुपये तथा गौशाला के लिए 80 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती सभी के लिए सुरक्षित है। कलाकारों ने बताया कि सरकार किसान हित को ध्यान में रखकर अनेक कृषक हितैषी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 03 लाख रुपये तथा पावर टिल्लर के लिए 25 हजार रुपये का उपदान प्रदान कर रही है। पूजा कलामंच के कलाकारों ने नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत बरूणा तथा बेरछा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने बताया कि उद्यमियों को आकर्षित करने तथा उन्हें प्रोत्साहन देने के लिए नई औद्योगिक निवेश नीति बनाई गई है। दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री दस्ताकर योजना के तहत परंपरागत दस्तकारों को 30 हजार रूपये तक के उपकरण या औजार खरीदने पर 75 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।कलाकारों ने समूह ‘गांव में विकास की धारा’ के माध्यम से महिला स्वरोज़गार सहायता योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना तथा बेटी है अनमोल योजना की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरूणा की प्रधान सीमा, उपप्रधान जगजीत, वार्ड सदस्य रमेश कुमार, ग्राम पंचायत बेरछा के प्रधान जोगिंद्र पाल, उपप्रधान अमरजीत, वार्ड सदस्य ऊषा रानी, सुरेंद्र कौर, ग्राम पंचायत मांगल के प्रधान दीपचंद शर्मा, उपप्रधान श्याम लाल, पंचायत सचिव मदन, ग्राम पंचायत बेरल के प्रधान श्याम लाल शांडिल, उपप्रधान राजेंद्र सिंह, पंचायत सचिव धनपत, वार्ड सदस्य टेकम चंद, कृष्णु, चंद्रा कुमारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
दाड़लाघाट में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने ट्रक ऑपरेटरों व चालकों को सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा विष्य पर जागरूक किया गया। आरटीओ सोलन सुरेश सिंघा ने कार्यक्रम की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि 11 से 17 जनवरी तक चले इस 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चालकों को वाहन चलाते समय सावधनी बरतने और जीवन रक्षा के लिए उपयोगी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान विभाग द्वारा जारी कलेंडर भी चालकों में वितरित किए गए। जारूकता अभियान के दौरान देवेंद्र अत्री, कृष्ण चंद, हेम पाल और नरेंद्र शांडिल मौजूद थे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागा (मांगल) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा ने की। इस मौके पर नौजवान समाजसेवी मस्तराम चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर ओर वंदे मातरम से कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके उपरांत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम बच्चों द्वारा पेश किए गए, जिसमें फौजी की वर्दी पहनकर हम फौजी देश की शान और हिमाचली गिद्दा मशहूर रहा। इस कार्यक्रम को उपस्थिति सभी दर्शकों ने पसंद किया और तालियों से बच्चों का हौसला बढ़ाया। मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य विशेष अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मस्तराम चौहान ने अपने अभिभाषण में बच्चों को नशे से दूर और अभिभावकों को अपने बच्चों पर पैनी नजर रखने को कहा। पूर्व बीडीसी सदस्य एवं मांगल के पूर्व प्रधान दीप लाल चौहान व बलबीर चौहान ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। दीपचंद शर्मा ने बागा मांगल की उपस्थित जनता को संबोधित किया। मंच संचालन प्रकाश चंद नेगी ने किया। पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौहान ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और ग्राम पंचायत मांगल से स्कूल के लिए सड़क सुविधा मुहैया कराने की सिफारिश की। मुख्यातिथि चौहान कृष्णा ने इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों को अपने मां-बाप के सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने को कहा तथा बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा बच्चों के माता-पिता से अपने बच्चों की जानकारी लेने हर माह स्कूल में आने को कहा। कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि चौहान कृष्णा, मस्तराम चौहान, दीपचंद शर्मा ने बच्चों को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों हेतु सम्मानित किया। इस अवसर पर मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा, पंचायत प्रधान दीपचंद शर्मा, नौजवान समाजसेवी मस्तराम चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य एवं पूर्व मांगल के प्रधान दीप लाल चौहान, मुख्याध्यापक दया लाल शर्मा, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौहान, बीआरसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, उपप्रधान लता चौहान, सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, निशा चौहान, सत्या चौहान, कौशल्या चौहान, बागा वार्ड दो की सदस्य सुरेंद्रा पंवर, करोग महिला मंडल की अध्यक्ष कमलेश कुमारी, करोग वार्ड सदस्य बनीता चौहान, समाजसेवी शेर सिंह कौंडल, बाबूराम पंवर, रतिराम कौंण्डल, मांगल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, रीना, शीतल, प्रकाश चंद नेगी, बागा थाना प्रभारी भूपेंद्र, सीटू यूनियन बागा के अध्यक्ष बलबीर चौहान, सचिव संजय पंवर, एसएमसी के सदस्यों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।
एवरग्रीन यूथ क्लब घुमारवीं द्वारा अंडर 17,19 व वरिष्ठ वर्ग की महिला हैंडबाल टीमों को रजत पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए एवरग्रीन यूथ क्लब के सदस्यों सुशील व प्रेम ने बताया कि गत वर्ष 22 से 28 दिसम्बर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में संम्पन्न हुई वरिष्ठ महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक, दिल्ली त्यागराज स्टेडियम में अंडर 19 स्कूल नेशनल में रजत पदक व हरियाणा के रोहतक में अंडर 17 स्कूल नेशनल में रजत पदक हासिल किया है। इन टीमों में अधिकतर खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी के रहे। समान समारोह में हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ सह सचिव राजेश भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रुप मे जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रविन्द्र लिल्ली ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को समानित किया। हैंडबॉल कोच स्नेहलता को ऋतु व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन चौधरी को सुशील कुमार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र लिल्ली, परवीन रणौत, ज्योति प्रशाद, नितिन उप्पल, निलक्ष गुप्ता, शकुंतला देवी, संदीप , मनोरमा, संजय कुमार, रविन्द्र, ऋतु, मिथिला शर्मा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला शेरा में स्कूली छात्राओं को आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश गृहरक्षा 11वी वाहिनी सोलन व नागरिक सुरक्षा द्वारा स्कूली छात्राओं हेतु संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त एचएचजी मनसाराम ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस शिविर में छात्राओं ने आत्म सुरक्षा और अन्य आपदाओं से निपटने के तौर तरीके सीखे। स्कूल मुख्याध्यापक विजय कुमार शर्मा व अन्य स्टाफ तथा स्कूल प्रबंधन समिति ने इस शिविर का आयोजन करने के लिए विभाग का धन्यवाद किया।
सामाजिक संस्था यूथ एंपावरमेंट सोशल सर्विस, यस हिमाचल द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 1000 से अधिक युवाओं एवं खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ बतौर " ब्रांड एंबेसडर" कार्य करने की शपथ दिलाई गई है। यह बात यस, हिमाचल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में युवाओं को नशे के खिलाफ बतौर एंबेसडर कार्य करने की शपथ दिलाते हुए बतौर मुख्य वक्ता मौजूद पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रहे नरेंद्र अत्री ने मौजूद युवा एवं स्थानीय जनमानस को संबोधित करते हुए कही। नरेंद्र अत्री ने कहा, 'यह सही है कि सरकारी स्तर पर ड्रग माफिया पर नियंत्रण करने के लिए, राष्ट्रीय की युवा शक्ति को नशे के जहर से बचाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है परंतु इस सत्य को भी अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि राष्ट्र विरोधी लोग निरंतर हमारे देश की युवा शक्ति को क्षीण करने के लिए नशे रूपी जहर को गाँव-गाँव में फैलाने में लगे हुए हैं। अतः ऐसे में यह आम जनमानस की जिम्मेवारी बन जाती है की सभी सामूहिक तौर पर, सामाजिक तौर पर प्रयास कर इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे युवाओं की ऊर्जा का दोहन सही दिशा में हो, युवा नशे से दूर रहें, युवा निरंतर खेल के मैदान में जाकर खुद को शारीरिक और मानसिक तौर पर सशक्त बनाए ताकि आने वाले जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता पूर्वक सामना करते हुए राष्ट्र, समाज के काम में आते हुए जीवन में आगे बढ़े। इस मौके को संबोधित करते हुए नरेंद्र अत्री ने यस हिमाचल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए हुए इस अभियान की प्रशंसा की एवं संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी। समाजिक संस्था यस हिमाचल के प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने बताया की संस्था ने अभी तक धर्मपुर के घरभासडा, हमीरपुर, सुजानपुर, शिमला आदि क्षेत्रों में अभियान के तहत कार्यक्रम किए हैं एवं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर इस अभियान को तेज़ किया जाएगा। इस मौके पर संस्था यस के खेल कूद विभाग के प्रदेश प्रभारी नरेश राणा कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र चौहान, मनोज वर्मा नितिन ठाकुर राकेश शर्मा दीपक शर्मा कमलेश कुमार रितिक पठानिया सहित लगभग 200 युवा मौजूद रहे।
स्थानीय पुलिस ने एमबी एक्ट के तहत अनेकों वाहनों की जांच की ।वहीँ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने 3 वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने 4 वाहन चालकों के ओवर लोडि़ंग के चालान काटे हैं और माईनिंग एक्ट के तहत 2 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। एसएचओ प्रवीण राणा ने वाहन चालकों को चेताया कि वह ट्रैफिक नियमों का उलंघन न करें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने जलाड़ी में स्थित एक ढावे से 11 बोतल देशी शराब ऊना न०1 की बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगजीत सिंह के ढावे पर छापा मारा तो छापे के दौरान ढावे से 11 बोतल शराब की बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने बूण में एक दुकान से 3 बोलत शराब की पकड़ी हैं। मामलों कि पुष्टि करते हुए एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुजानपुर के विधायक एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल में आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने में फेल हो गई है। जनहित के कई मसलों पर लंबे समय से सरकार निर्णय नहीं ले पा रही है तथा जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय सरकार भाजपा के भीतर की राजनीति पर पूरी तरह से केंद्रित हो गई है। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा के आपसी घमासान में विकास थम गया है। उन्होंने कहा कि सीएम हैल्पलाइन सेवा भी आम लोगों की समस्याओं के समाधान निकालने की बजाय इन्हें उलझा कर रखने में ही अपनी भूमिका निभा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है तथा सरकार की ओर से की जा रही तमाम घोषणाओं पर अमल करने में किसी अधिकारी की कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार में सब अपनी-अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हुए हैं।प्रदेश में हुए हिमपात के दौरान यातायात बहाली में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है तथा आपदा प्रबंधन का सरकार ने कचूमर निकाल दिया है।उन्होंने कहा कि सरकार सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता के दावे करती है लेकिन हकीकत यह है कि पूरे प्रदेश में या तो सड़कों के निर्माण ठप्प पड़े हुए हैं या जहां पर सड़कों का निर्माण चल रहा है, वहां पर घटिया स्तर का काम किया जा रहा है जिससे बड़े पैमाने पर जनता के पैसे पर सुनियोजित तरीके से डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे एक मंत्री अक्सर राज्य में अपने जिला स्तर पर होने वाली बैठकों में सरकार के ढीले-ढाले कामकाज की पोल खोलने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्याज पर भी सरकार की काफी किरकिरी हो रहे है क्योंकि अब सरकार डिपुओं के माध्यम से सस्ता प्याज देने की बात कह रही है जबकि उससे सस्ता प्याज खुले बाजार में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार या तो अपने निर्णय बदलती है या फिर देर से गलत निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि घोटालों व आरोपों के बीच पिस रही सरकार बताए कि एचआरटीसी के बेड़े में नई बसें कब आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व वायदाखिलाफी को जनता भी समझ चुकी है तथा वक्त का इंतजार कर रही है।
विधायक जीत राम कटवाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की और ले जाती है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के लिए बच्चों को बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों को उनकी रूची के अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित करने के लिए सहयोग प्रदान करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है तथा युवाओं की उर्जा के कारण ही समाज व देश आगे बढ़ सकता हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी उर्जा को साकारात्मक गतिविधियों में लगाकर देश तथा सामाजिक निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के अत्यधिक संवेदनशील होने के दृष्टिगत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ‘मिस्त्रियों के लिए जोखिम प्रतिरोधी निर्माण प्रशिक्षण’ योजना आरंभ की गई है। इसी कड़ी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित द्वितीय चरण की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज संपन्न हो गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत तोप की बेड़, भारती, नेरीकलां, देवठी तथा शमरोड़ के मिस्त्रियों को हिमकोस्ट तथा बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के विशेषज्ञों के सहयोग से गृह निर्माण की सुरक्षित तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने कहा कि राजमिस्त्री भवन निर्माण प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए राजमिस्त्रयों को कम लागत में भूकंप रोधी भवन निर्माण की सभी जानकारियां उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे इस तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग भवन निर्माण में कर सकंे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे राजमिस्त्रयों से प्रशिक्षण में सिखाई जा रही भूकंप रोधी भवन निर्माण तकनीक की बारीकियों को गहनता से सीख कर अपने अन्य साथी मिस्त्रियों को भी सिखाने को कहा। उन्होंने हका कि इसके उपयोग में जिला में कार्यरत सभी राजमिस्त्री पारंगत होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति भवन निर्माण में पूंजी लगाकर अपने परिवार और पूंजी को सुरक्षित करना चाहता है। इसलिए आवश्यक है कि इस कार्य में नियुक्त मिस्त्री भूकंप रोधी आवास निर्माण तकनीक को जानते हों ताकि हम सुरक्षित निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यशाला में मिस्त्रियों को नींव डालने तथा सरिए को बांधने की तकनीक के बारे में बताया गया। इस दौरान मिस्त्रियों को बीम डालने के लिए ‘स्प्रेड फुटिंग’ तकनीकी की जानकारी दी गई।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मिस्त्रियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यशाला में हिमकोस्ट के रिसोर्स पर्सन गोपाल जैन, प्रेम ठाकुर, वरिष्ठ वास्तुकार प्रेमलाल जेआरफ कंचन राना, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समन्वयक अपूर्वा, लेखन समन्वयक गौरव मैहता तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के राजमिस्त्री उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 जनवरी को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चंबाघाट, बेर खास तथा एनआरसीएम के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे एवं सांय 5.00 से 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि चंबाघाट स्थित डीजल पंप के आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों के अंतर्गत पूर्व मंत्री व विधायक राम लाल ठाकुर शुक्रवार को ग्राम पंचायत माकड़ी के गांव उटप्पर, ग्राम पंचायत भाखड़ा के गांव खुलवीं, ग्राम पंचायत तरसूह के नैहला, तथा ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव धलेत में जनता से रूबरू हुए। इस मौके पर विभिन्न जन समस्याओं की सुनवाई के साथ साथ बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही समाधान विधायक ने किया। इस गांव के कीर्ति चक्र विजेता शहीद विजय कुमार की शहादत को नमन करते हुए विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि सरकार ने न तो अपने कहे मुताबिक स्थानीय स्कूल का नाम शहीद विजय कुमार के नाम से किया और न ही शहीद के गांव की कोई सुध ली। उन्होंने कहा कि वो इस मसले को सरकार के समक्ष उठायेंगे। इस मौके पर विधायक राम लाल ठाकुर ने गांव उटप्पर के लिए संपर्क सड़क निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि प्रदान की, साथ ही युवक मंडल को भवन निर्माण हेतू राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने युवाओं को चिट्टा आदि नशे की बढ़ते कुचक्र से बचने की बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने नशा निवारण के संदर्भ में भारतवर्ष के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखा है। राम लाल ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कि आज हमें युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की शपथ लेनी चाहिए क्यूंकि युवा ही देश की असली धरोहर तथा भविष्य हैं। ग्राम पंचायत भाखड़ा में विभिन्न विकास कार्यों हेतू छ: लाख रुपये की राशि प्रदान की । स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़ों और फूल मालाऐं पहनाकर अपने लोकप्रिय विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदीप शर्मा, भाखड़ा पंचायत के प्रधान प्रभात चंदेल, उप प्रधान नरेंद्र पुरी, सहदेव राज पुरी, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र पाल शिंदा, पूर्व प्रधान किशनलाल, संजय शर्मा, तरसूह वार्ड से बीडीसी सदस्य राधे श्याम, युवा कांग्रेस के सदस्य अतुल , सेवानिवृत्त डाक्टर रामचंद, खुर्शीद मोहम्मद, लैहड़ी पंचायत के उप प्रधान रणजीत सिंह, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव चमेल सिंह ठाकुर, राम पाल शास्त्री, मनोज कुमार गुर्जर, अनिल कुमार, घ्वांडल पंचायत के पूर्व प्रधान बीरी सिंह सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंद्ध शिव शक्ति कलामंच कोठी के कलाकारों ने सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शड़याणा तथा तोप की बेड़ तथा सप्तक कला रंगमंच के कलाकारों ने कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत चायल तथा सकोड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों ने नुक्कड़ ‘दादी री ब्यथा’ के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को बताया कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया है। वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1300 रूपये से बढ़कार 1500 रूपये की है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन को 750 रुपये से बढ़ाकर 850 रुपये किया गया है। कलाकारों ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए पात्र व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी या तहसील स्तर पर तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को योजनाओं के लाभ समय पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं आरम्भ की हैं जो आम जन के जीवन में सार्थक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हुई है। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मुख्य फसलों के लिए मुआवजा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत गत दो वर्षों में 90150 किसानों को मुआवजा प्रदान करने के लिए 19.50 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। लोगों को अवगत करवाया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से उपभोक्ता प्रदेश में किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। अब उपभोक्ताओं को बार-बार अपना डिपू बदलवाने की आवश्यकता नहीं होगी। उपभोक्ताओं के लिए फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाने की योजना भी आरंभ की गई है। इस आटे में आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं। यह आटा प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्यवर्धन के लिए सहायक सिद्ध होगा। सप्तक कला रंगमंच के कलाकारों ने कण्डाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत चायल तथा सकोड़ी में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने उपस्थित लोगों को माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप के बारे में बताया। लोगोे को बताया गया कि इस ऐप के माध्यम से लोग अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चायल के प्रधान महेश चंद, उपप्रधान अनिल वर्मा, वार्ड सदस्य प्रदीप शर्मा, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेंद्र सिंह, उपप्रधान जितेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य बाबू राम, बीना, सुनंदा, ग्राम पंचायत शड़याणा की प्रधान मंजू, उपप्रधान हमिन्द्र, वार्ड सदस्य कपिल, मंजू, आशीष, पूनम, ग्राम पंचायत तोप की बेड़ के प्रधान मधु ठाकुर, उपप्रधान कर्मदत्त, वार्ड सदस्य कांता देवी, नरेश कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। .


















































