तिलक राज। कांगड़ा 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उपमंडल स्तरीय समारोह नगर परिषद मैदान कांगड़ा के प्रांगन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि एसडीएम कांगड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, विभिन्न स्कूल के एनसीसी स्काउट ऐंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के शुभावसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था। एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बहुमूल्य योगदान, निस्वार्थ त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है तथा प्रदेश के युवा सुरक्षा बलों व सैन्य बलों में सेवा करना अपनी शान समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, सुर सागर एकेडमी से आए हुए बच्चों द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई, इस बार के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर योगा प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों के अंतर्गत योगा प्रतिस्पर्धा में करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने विशिष्ट सेवा के लिए समाजसेवक नंदन शर्मा को, वरुण गुप्ता व उनकी टीम द्वारा किए उत्कृष्ट कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों और योगा प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। आज के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर सहित वीडियो कांगड़ा नेत्रा मेती, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा, डीएसपी मदन धीमान, एसएचओ विजय कुमार, ईओ ललित कुमार, बीडीसी मेंबर अशोक कुमार, कांता सरोच, योग गुरु रंजीत सिंह, सुर सागर एकेडमी के प्रबंधक सागर और बच्चे मौजूद रहे।
तिलक राज। कांगड़ा बीती 22 जनवरी काे गग्गल चौक पर पठानकोट मार्ग पर एक अज्ञात चाेपहिया वाहन द्वारा गग्गल निवासी सतपाल तलवाड़ (45) को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और वाहन चालक माैके से फरार हाे गया था। गंभीर हालत में सतपाल काे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, वहां पर उनका उपचार चल रहा था, लेकिन घावाें के ताव काे सहते हुआ सतपाल ने 25 जनवरी काे देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में दम ताेड़ दिया। परिजनाें द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, पर काेई उचित कार्रवाई नहीं हाेने पर परिजनाें और ग्रामीणाें ने आज गगल चाैक पर डेड बॉडी से साथ प्रदर्शन कर एनएच मंडी-पठानकाेट जाम कर दिया। लाेगाें का आराेप है कि लगभग चार दिन हाेने के बावजूद भी पुलिस काेई कार्रवाई नहीं कर पाई है और न ही फरार चालक का पता लगा पाई है। घटना का पता चलते ही माैके पर एसडीएम कांगड़ा नवीन तंबर, डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान, एसपी हितेश लखनपाल, एसएचओ विजय कुमार और कई बड़े अधिकारी माैके पर माैजूद रहे। उन्हाेंने पीड़ित परिवार काे अश्वासन दिया कि आराेपी काे जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी और उन्हाेंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस अश्वासन के बाद ही लाेगाें काे एनएच मंडी-पठानकाेट काे बहाल किया। पंचायत गग्गल की प्रधान रेणु पठानिया तथा उप प्रधान भवनेश चड्ढा ने भी जिला प्रशासन से मांग की है कि दिहाड़ी लगाकर परिवार चला रहे सतपाल के परिवार काे अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए
विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी फहराया झंडा मनीष ठाकुर । इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में एसडीएम कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिसमें तहसीलदार विनोद टंडन ने झंडा फहराया| इस अवसर पर पुलिस थाना इंदौरा के एसआई सचित कालिया व उनकी टीम ने झंडे को सलामी दी। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमारे देश का है। संविधान से हम सुशाषित देशवासी बने, हमारा देश विविधताओं में रहते हुए भी एक हैं, आज हमारा फर्ज है कि हमारे मन में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। देश के लिए सभी शहीद हुए योद्धाओं के लिए यही हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके दर्शाए मार्ग पर चलते रहें।तहसीलदार विनोद टंडन ने कहा कि संविधान आज के दिन लागू हुआ था। हम संविधान के प्रति अपनी पूर्ण श्रद्धा निभाए व राष्ट्रहित के लिए कार्य करें। जैसे हम अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं वैसे ही हमें देश के प्रति इस सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए, देशभक्ति की प्रत्येक व्यक्ति के मन में निरंतरता रहनी चाहिए। इसी रसम को निभाते हुए अलग-अलग पंचायतों में पंचायतों के प्रतिनिधियों व कई जगह रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की इस रसम को अदा किया और देशभक्ति के लिए सर्वोपरि रहने की कसमें खाई। ग्राम पंचायत भोग्रवां में आर्मी से रिटायर्ड कैप्टन ने वहां पर आए हुए युवाओं को देश के लिए कार्य करने की वह देश को सर्वोपरि मानने की सलाह दी। नशे से दूर रहने की भी सलाह भी युवाओं को दी।
कांगड़ा जिला के डीएवी भडोली में राष्ट्रीय मतदान दिवस तथा राज्यत्व दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रीय मतदान दिवस देश में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी, इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदान दिवस घोषित किया गया। उन्होंने राज्य दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज आजाद भारत का हिमाचल 18वां राज्य है। जिसे पूर्ण राजत्व का दर्जा 25 जनवरी,1971 को मिला था। इस विशेष अवसर पर अध्यापकों व बच्चों ने अपने विचार रखें। वहीं कक्षा छठी और सातवीं के बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से वोट के महत्व के बारे में सभी को जागरूक किया। कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने हिमाचल संस्कृति का अवलोकन लोक नृत्य से करवा कर सबको नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया और प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। अंत मे सभी को पूर्ण राज्यस्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कांगड़ा जिले में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक उत्सव की तरह मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बीएड कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर ने की। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रोहित राठौर ने वोट को लोकतंत्र की ताकत बताते हुए मतदान के महत्व और सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं से अपना वोट बनवाने का आह्वान किया। इसके अलावा सभी मतदाताओं को देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी भागीदारी निभाने और मताधिकार का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत के नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के प्रयत्न के रूप में भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी मतदाताओं की भागीदारी तथा लोकतान्त्रिक मूल्यों को सुनिश्चित करने के लिए इस बार दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम“ रखी गई है। राठौर ने सभी मौजूदा और भावी मतदाताओं से भारत निर्वाचन आयोग की इस मुहिम में अपना योगदान देने और लोकतन्त्र की मजबूती में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया गया। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी ने इस मौके मौजूद लोगों को मतदान को लेकर शपथ दिलाई। इससे पहले उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अपने शानदार कार्यों के लिए कांगड़ा जिले का डंका बजा है। कांगड़ा के जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल को हिमाचल विधानसभा निर्वाचन 2022 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभिनव पहल और बेहतरीन उपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ निपुण जिंदल ने भारत चुनाव आयोग द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। जिलाधीश को कांगड़ा जिले में चुनाव व्यय निगरानी के डिजिटलीकरण के लिए एप्लिकेशन ई-कैच विकसित करने और उसका बेहतरीन उपयोग तय बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस पहल की नवीनता और दक्षता के कारण इसे आईटी क्षेत्र में पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ चुनावी पहल घोषित किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिले की समस्त जनता और चुनाव प्रक्रिया में सहयोगी रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए बधाई दी है। बता दें, कांगड़ा जिले में चुनावों के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन ने एक अभिनव पहल करते हुए ई-कैच ऐप (कांगड़ा एप्लीकेशन फॉर ट्रैकिंग चुनाव) तैयार की थी। चुनाव व्यय निगरानी के लिए ऐप विकसित करने का यह आइडिया डीसी डॉ. निपुण जिंदल का था। डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह ऐप फील्ड में तैनात विभिन्न निगरानी दलों के कामकाज को आसान और अधिक प्रभावी बनाने में कारगर रही। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी से जुड़ी सभी टीमों को प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की सुविधा मिली, इससे पहले व्यय निगरानी टीमों को रिपोर्ट रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में स्वयं जाकर जमा करवानी पड़ती थीं। ई-कैच ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी दलों को मौके से ही वाहनों की चेकिंग इत्यादि की डिटेल और जब्त सामान की रिपोर्ट प्रेषित करने की सुविधा हुई। वहीं इस ऐप के माध्यम से व्यय निगरानी टीमों द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के आकलन में आसानी रही।
देश-दुनिया से आएंगी कंपनियां, युवाओं को स्टार्ट-अप के लिए मिलेगी सुविधा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला धर्मशाला के चैतड़ू में बन रहा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। 17 करोड़ की लागत के इस पार्क का निर्माण सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने मंगलवार को चैतड़ू में सॉफ्टवेयर पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह जानकारी दी। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गोकुल बुटेल ने बताया कि यह आईटी पार्क कुल 50 कनाल भूमि में बनकर तैयार होगा, जिसमें से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा 21 कनाल में काम शुरू कर दिया गया है, जिसे इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगे शेष 29 कनाल भूमि में इस आईटी पार्क का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में स्टार्टअप के लिए इंक्यूबेशन सेंटर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देश-विदेश से स्टार्ट-अप में रूचि रखने वाले युवाओं को अपने आईडिआस पर कार्य करने के लिए स्पेस यहां उपलब्ध करवाई जाएगी। गोकुल बुटेल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि आज के युग में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने और सृजन करने के सबसे ज्यादा अवसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाले आईटी पार्क इस दिशा में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की तरफ आ रही अपरोच रोड़ और साथ लगती खड्ड से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश को यह आईटी पार्क पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला था। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इसका निर्माण बड़ी धीमी गति से हुआ, लेकिन प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार आने से इसके निर्माण की स्पीड को बढ़ाया गया है और इस वर्ष के अंत तक यह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क क्षेत्र को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जहां क्षेत्र के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं आस-पास की पंचायतों का भी विकास इससे होगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास के लिए उन्होंने पहले भी कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी इसके लिए हर संभव प्रयास उनके द्वारा किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आईटी पार्क धर्मशाला के विकास में अहम योगदान निभायेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताओं को समय रहते पूरे करने के निर्देश देते हुए सॉफटवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण को तय समयावधि में करने को कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक आईटी विभाग राजीव शर्मा, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के संयुक्त निदेशक सुनील अवस्थी, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रैत में आयोजित कार्यक्रम में सभी अभिभावकों से बच्चियों के स्वास्थ्य और पोषण पर पूरा ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने लड़कियों को समर्थन और समान अवसर प्रदान करने की बात करते हुए उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इससे पहले विधायक ने रैत में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में पौधा लगा कर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने योगासन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विधायक ने सभी बच्चों को अपनी ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट की। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चियों को उनके अधिकारों को लेकर शिक्षित करना है। ये दिवस उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लक्ष्यों के प्रति जागरूकता लाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि समाज से बेटी-बेटे के भेद को समाप्त करने में हर वर्ग को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित अपराध और लैंगिक असमानता से लेकर यौन शोषण तक की समस्याओं का समाधान जन जागरूकता से संभव है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत सन्तोष कुमारी ने विभाग की विविध गतिविधियों का ब्योरा दिया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर सुशील कुमार और अंजू लता, जिला परिषद सदस्य मधुवाला तथा नीना ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रुमा ठाकुर, ब्लॉक् कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता सैनी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रितिका शर्मा, पूर्व महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, नम्रता चम्बयाल, रीना पठानिया, सुमन देवी, जानवी महाजन, वार्ड सदस्य कुसम लता शिवानी शर्मा, उर्मिला राणा, रश्मा देवी, पंचायत समिति सदस्य भारती प्रधान दरगेला पंचायत उषा देवी, प्रधान वसनूर पंचायत संजू देवी, प्रधान पंचायत रच्छ यालु, अशवनी चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वलौकिया, नमिता मेहरा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हैल्पर व सुपरवाईजर मौजूद रहे।
बोले, देसी पशुओं के दूध और दुग्ध उत्पाद की बाजार में अच्छी मांग भूमि उपलब्ध होते ही ग्राम पंचायत घरेड़ में बनाएंगे पशु औषधालय, कंदकोसरी गांव पहुंचेगी सड़क फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास व पंचायती राज एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पशुपालकों की कठिनाईयों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है। बैजनाथ की ग्राम पंचायत घरेड़ में भूमि उपलब्ध होते ही पशु औषधालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को देसी नस्ल के दुधारू पशु पालने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देसी नस्ल के पशुओं में बीमारियां कम फैलती हैं और उनका दूध तथा दुग्ध उत्पाद अधिक पौष्टिक होते हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। वे मंगलवार को बैजनाथ की ग्राम पंचायत घरेड़ और दयोल में स्थानीय जनता द्वारा आयोजित अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय प्रधान, उपप्रधान व कांग्रेस यूथ क्लब के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। इस मौके किशोरी लाल ने क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारने के साथ ही कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन कार्यों को प्रमुखता से करने के निर्देश दिए। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि कंदकोसरी गांव को जल्द ही सड़क से जोड़ा जाएगा। दयोल पंचायत में नई बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि इस क्षेत्र के लोगों की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को दयोल में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने को कहा, ताकि इस को जल्द प्रयोग में लाया जा सके। किशोरी लाल ने लोगों से कृषि विभाग के विभिन्न किसान जागरूकता शिविरों में हिस्सा लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को खेती बाड़ी की आधुनिक तकनीक की जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि किसान अच्छी किस्म के बीजों का प्रयोग करें, ताकि पैदावार बेहतर हो और खेती से उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चलाई गई मनरेगा योजना ने अहम भूमिका निभाई है इससे ग्रामीण घर द्वार में रोजगार मिला है और शहर की तरफ पलायन कम हुआ है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घरेड़ के प्रधान हरी सिंह, उपप्रधान सुरेश कुमार, जिला परिषद सदस्य नीलम ठाकुर, रविंद्र बिट्टू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रीतू देवी, पार्षद कुलभूषण, रवि स्याल , पूर्व प्रधान दयोल ओम प्रकाश व यूथ क्लब दयोल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जांच को एसडीम की अध्यक्षता में बनाई तीन सदस्यीय कमेटी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने डमटाल के राम गोपाल मंदिर की भूमि पर स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के अवैध एवं अनाधिकृत संचालन का कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच को एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसे लेकर उपायुक्त ने आदेश जारी किए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि राम गोपाल मंदिर डमटाल की जमीन पर अनाधिकृत तरीके से स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों के संचालन का मामला ध्यान में आया है। इस संदर्भ में मंदिर के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम इंदौरा ने अवगत कराया है कि मंदिर की भूमि का उपयोग खनन और स्टोन क्रशर संचालन के लिए करने को इन ऑपरेटरों के साथ किसी लीज डीड पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। यह भी प्रतीत होता है कि स्टोन क्रशर संचालकों ने खनन व स्टोन क्रशिंग ऑपरेशन के लिए पीएमटी पंजीकरण और उद्योग तथा खनन विभाग, राज्य भू-वैज्ञानिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे विभिन्न विभागों से अन्य मंजूरी के संदर्भ में किसी भी वैधानिक आवश्यकता को पूरा नहीं किया है। उपायुक्त ने बताया कि मामले को देखते हुए रामगोपाल मंदिर, डमटाल की भूमि पर सभी स्टोन क्रशर एवं खनन पट्टे का निरीक्षण कर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंपने के लिए एसडीएम इंदौरा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। खनन अधिकारी नूरपुर, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के महाप्रबंधक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नूरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी केमटी के सदस्य होंगे। ये कमेटी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के साथ इन संचालकों द्वारा खनन एवं स्टोन क्रशर संचालन के लिए ली गई सांविधिक स्वीकृतियों के सम्पूर्ण दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगी।
तिलक राज । कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की छात्रा सुजैन को प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल में सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियाेगिता में सुजैन ने प्रथम स्थान हासिल कर जीएवी का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने बताया कि इतने बड़े मंच पर प्रथम स्थान हासिल कर सुजैन ने जीएवी की प्रतिभा को चार चांद लगाए हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि पेंटिंग के क्षेत्र में जिला कांगड़ा के जाने-माने सदस्य जिस निर्णायक मंडल में हों और कई स्कूलों के छात्र स्पॉट पेंटिंग में भाग ले रहे हो, जिसमें जीएवी की छात्रा का प्रथम स्थान में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सुजैन को स्कूल में सभी शिक्षकों ने बधाई दी व गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुजाता शर्मा, ड्राइंग की शिक्षक मीनाक्षी शर्मा तथा अंजू बाला ने भी सुजैन की हौसला अफजाई की।
'होली' पालमपुर के लोगों की आस्था का उत्सव : गोकुल बुटेल 5 से 8 मार्च तक आयोजित होगा होली महोत्सव फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर 5 से 8 मार्च तक राज्य स्तरीय होली महोत्सव के आयोजन को लेकर एसडीएम एवं मेला समिति के अध्यक्ष डॉ अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा नवाचार) गोकुल बुटेल विशेष रूप में उपस्थित रहे। सीपीएस के कहा कि राज्य स्तरीय होली महोत्सव का देशभर में अपना विशेष महत्व है। उन्होंने पालमपुर होली महोत्सव के स्तर को बढ़ाने तथा अधिक मनोरंजन बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशा उन्मूलन को चुनोती के रूप में लिया है। उन्होंने कहा कि होली महोत्सव के आयोजन का थीम भी नशा निवारण निर्धारित किया जाये और मंच से प्रस्तुतियां देने वाले नामी कलाकार भी युवा पीढ़ी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। आशीष ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव समाज का उत्सव है और इसमें सभी की सहभागिता और योगदान को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों की होली उत्सव से भावनात्मक जुड़ाव है और लाखों लोगों आशाओं का प्रतीक है। उत्सव में होगा कब्बडी और महादंगल का आयोजन उन्होंने कहा कि आयोजन समिति को उत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं को केवल मात्र औपचारिकता के लिए ही नहीं, बल्कि इनमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि होली उत्सव को कोरोना काल से पूर्व की तरह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें महादंगल का आरंभ किया जाए और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ कब्बडी की प्रतियोगिता को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को अधिक आकर्षण बनाने के लिए इनसे जुड़ी नामी हस्तियों को भी आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा। आशीष ने कहा कि उत्सव के दौरान लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके। आकर्षक रूप में दिखेगा होली कला मंच आशीष ने कहा कि होली महोत्सव की चारों संस्कृतिक संध्या को अधिक मनोरंजक बनाया जाए, जिसमें देश के नामी कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूलों और महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित करने की बात कही, ताकि प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को भी देखने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि होली कला मंच रिपेयर के साथ मंच को आकर्षक रूप देने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी प्रारूप बनाकर कार्य करें, ताकि महोत्सव से पूर्व अच्छा मंच तैयार हो। होली पालमपुर के लोगों की आस्था का पर्व : गोकुल बुटेल इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने कहा कि पालमपुर होली महोत्सव लोगों की आस्थाओं से जुड़ा पर्व है। पालमपुर के लोग बेसब्री से साल भर इस उत्सव के आयोजन का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि होली सभी का उत्सव है और सामूहिक प्रयासों से महोत्सव को भव्य महोत्सव बनाया जाएगा। उन्होंने उत्सव के आयोजन के लिए अपनी तथा सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में बेहतर कलाकारों के अतिरिक्त स्कूलों तथा महाविद्यालय के छात्रों को भी प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान बड़ा सहयोग देने वाले लोगों को बेहतर बैठने व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने मौसम खराब होने पर भी लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें। इसके लिये वाटर प्रूफ टेंट लगाने की बात कही। महोत्सव में पुलिस लोगों को साइबर क्राइम के प्रति करें जागरूक गोकुल ने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्सव के दौरान प्रदेश पुलिस लोगों साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनियों में अपना एक स्टाल लगाया जाए। इससे पहले एसडीम पालमपुर एवं महिला समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित गुलेरिया ने आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल का स्वागत किया तथा बैठक की कार्रवाई को संचालित किया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और विभिन्न विभागों को धन संग्रह के लिए लक्ष्य भी दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन भव्य रूप में किया जायेगा। बैठक में नगर निगम पालमपुर की महापौर पूनम वाली, उपमहापौर अनीश नाग, पार्षद ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता करुण शर्मा, अर्चित बुटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तिलक राज। कांगड़ा पूरे भारतवर्ष में 24 जनवरी काे राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतवर्ष में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में उपमंडल कांगड़ा में भी राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस महत्वपूर्ण दिन को धूमधाम से मनाया गया। संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा से आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने फ्लैग दिखाकर संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा से की और इस रैली को कांगड़ा शहर में निकाला गया, जिसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आशा वर्कर ने भाग लिया। एसडीएम कांगड़ा ने बताया कि रैली निकालने का उद्देश्य लोगों को बेटियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, जिससे लोग बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, तथा पोषण की महत्वता को समझें। उन्होंने कहा किसी भी समाज और देश के विकास के लिए देश की बेटियों का चौमुखी विकास होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना बेटियों के योगदान के किसी भी देश का विकास संभव नहीं हो सकता। आज की इस रैली में एसडीएम कांगड़ा सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना कटोच, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा, तृप्ता, अनीता, बाला और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता, अंजना, रचना, सरला, सुमन, कंचन, संदला और निशा आदि ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा पुलिस चाैकी डाडासीबा के अंतर्गत नंगल चाैक में पुलिस द्वारा ट्रैफिक चेकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 24 बोतल अवैध शराब देसी मार्का संतरा बरामद की है। पुलिस से सूचना के मुताबिक उक्त शराब बिना लाइसेंस/परमिट के अवैध रूप से लेकर जा रही थी। डाडासीबा पुलिस ने उक्त अवैध शराब को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र जसवां प्रागपुर के गांव प्रागपुर में सोमवार को सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली के संचालक सुदर्शन सरगम ने खूब धमाल मचाई और 'नचना श्याम दे नाल', 'श्यामा तू अपना ना बनेया' भजनों के साथ लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। आपको बता दें गायक सुदर्शन सरगम ग्राम पंचायत चौली के रहने वाले है और किसी परिचय के मोहताज नहीं है। गायक सुदर्शन बहुत ही सुंदर आवाज के मालिक व बहुत ही अच्छा जागरण करते है। इसी के साथ गायक सुदर्शन सरगम दिन-प्रतिदिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। कुछ दिन पहले कृष्णा ने बंसरी बजाई भजन भी इनके पेज सरगम म्यूजिकल ग्रुप चौली पर खूब वायरल हुआ। गायक सुदर्शन सरगम का कहना है कि मातारानी की कृपा से आने वाले कुछ दिनों में बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन व पहाड़ी गीत लेकर आपके बीच आऊंगा। आप सभी अपना प्यार और आशिर्वाद बनाए रखें। इसी के साथ इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल सिंगर सुदर्शन सरगम को सब्सक्राइब करने की अपील की।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी में सड़क सुरक्षा क्लब ज्वालामुखी द्वारा एक एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ज्वालामुखी सहायक थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने शिरकत की उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया।उन्होंने बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों का पालन करने को कहा। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने को कहा। 18 वर्ष से कम आयु और बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं। नशे में गाड़ी चलाना अपराध है। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए सहायक थाना प्रभारी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी विकास धीमान, अशोक कुमार डीईपी, दिनेश कुमार व श्यामा आदि उपस्थित रहे।
'त्रिगर्त युवोत्सव' 25 को धर्मशाला में होगा युवाओं का महासंगम फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा के जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा में 25 जनवरी को 'त्रिगर्त युवाेत्सव' जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती, बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह वर्ष विद्यार्थी परिषद का 75वां वर्ष है। इस प्रैस रिलीज में जिला संयोजक अभिनव चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज स्कूल से ले कर के आज आईटीआई, आईआईटी व सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है वह WOSY जैसे प्रकल्पों द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक वासुदेव कुटुंबकम व राष्ट्र के पुनर्निर्माण के विचार के साथ लाखों छात्रों को जोड़ते हुए आज परिषद काम कर रहा है। विद्यार्थी परिषद के अमृत महोत्सव को मानने हेतु आने वाले दिनों में अभाविप देश के सभी जिलों में जिला सम्मेलनों का आयोजन करने जा रही है। यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी (स्वामी विवेकानंद जयंती) से 23 जनवरी (सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती) यानी युवा दिवस से लेकर पराक्रम दिवस तक विद्यार्थी परिषद इस सम्मेलन को आयोजित करेगी। इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से लेकर के आईटीआई के छात्र इस जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने संगठनात्मक जिला कांगड़ा में 1200 छात्र-छात्राओं की भागीदारी के साथ यह सम्मेलन करने जा रही। इसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान से लेकर गांव गांव व दूरदराज क्षेत्रों से भी छात्र जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज क्षेत्र की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी। इस जिला सम्मेलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वावलंबी भारत का सपना देखते हुए स्वावलंबी हिमाचल को बढ़ावा देते हुए भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। अपने जिला में लोकल फार बोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे। छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे। जिला सम्मेलन में समापन पर शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिला सम्मेलन में आईआईटी से लेकर आईटीआई तक छात्र भाग लेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा सरकारी आईटीआई नैहरनपुखर में शाम साढे़ 4 बजे छुट्टी के बाद गेट के बाहर दो छात्र गुटाें में आपस में लड़ाई-झगड़ें का मामला प्रकाश में आया है। सडंक के बीचों-बीच चौक पर हुआ यह गुंडगर्दी का नंगा नाच, जाे कि सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया है। वहीं, वहां पर मौजूद लोग बीच बचाव न करते, तो यह झगड़ा बड़ा रूप ले सकता था। मौके पर पुलिस की प्राथमिक जांच में इस मारपीट के लिए कुछ बाहरी युवा होने की बात भी सामने आई है। अचानक दो गुट्टों में हुई ऐसी मारपीट को देखते हुए वहां आबादी वाले क्षेत्र मे सनसनी फैल गई उक्त दोनों छात्र गुट आपस में क्याें भिडे़ इस बात का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही तय हो पाएगा। वहीं, इस मारपीट की सूचना लोगों ने आईटीआई के प्राचार्य ललित मोहन व डीएसपी देहरा विशाल वर्मा को दी। पता चलते ही आईटीआई प्राचार्य ललित मोहन ने उक्त हमलाबर छात्र गुटों को कैंपस लाया गया व प्राचार्य ललित मोहन ने इसकी सूचना उक्त छात्रों के परिजनों को दी। प्राचार्य ललित मोहन ने कहा कि इस तरह उक्त छात्रों में हुई आपसी मारपीट ठीक नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। हमलावर युवाओं से पुलिस छानबीन कर रहे हैं।
57096 महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पाया स्वरोजगार फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वावलंबन किसी भी वर्ग को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की पूर्ति हेतु भी भारत के गांव, नगर और वहां रहने वाले लोगों का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है। जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर अपने पैरों पर खड़ा होने का सुअवसर प्रदान कर रहा है। इसके तहत गांव-देहात में रहने वाली महिलाएं स्वयं सहायता समूह का निर्माण करके स्वावलंबन की राह थाम रही हैं। कांगड़ा जिला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंर्गत 7693 स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। इन स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जिला की 57096 महिलाएं स्वावलंबन की राह थाम आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों के गठन पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में पंजीकृत कुल 7693 स्वयं सहायता समूहों में से 1890 इस वर्ष बनाए गए हैं, जबकि वर्ष का लक्ष्य 1200 स्वयं सहायता समूह बनाने का था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बने 1890 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जिले के 13973 परिवारों की महिलाओं को जोड़ा गया है। कार्य के लिए सरकार द्वारा फंड करवाया जा रहा उपलब्ध उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों को अपना कार्य करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत फंड भी सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 2022-23 में अभी तक 924 स्वयं सहायता समूहों को 23 लाख 10 हजार का स्टार्ट-अप फंड, 1021 स्वयं सहायता समूहों को 190 लाख का रिवॉलविंग फंड, 76 विलेज ऑर्गेनाईजेशन को 31 लाख 90 हजार का स्टार्ट-अप फंड, 312 स्वयं सहायता समूहों को 127.42 लाख का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड मुहैया करवाया गया है। इस अनुदान के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अपनी क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर अपने लिए आजीविका के रास्ते निर्मित कर रही हैं। हिम-इरा शॉप के माध्यम से हो रही कमाई स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा हिम-इरा शॉप स्थापित करवाई गईं हैं। जिले में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जो भी उत्पाद बनाती हैं, उनका विक्रय हिम-इरा शॉप में होता है। हिम-इरा शॉप में हाथों से बने उत्पादों के अलावा खेती के उत्पादन भी बेचे जाते हैं। जिले के 15 ब्लॉक में विभिन्न स्थानों में 21 स्थाई हिम-इरा शॉप चल रही हैं। परियोजना अधिकारी डीआरडरीए ने बताया कि हिम-इरा शॉप के माध्यम से इस वर्ष अब तक 6 लाख 31 हजार 494 रूपए के उत्पाद बेचे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले में 321 स्थानों पर साप्ताहित हिम-इरा मार्केट भी लगाई गई हैं। जिसके तहत 5 लाख 9 हजार 81 रूपए की आमदन की गई है। उन्होंने बताया कि इसका लाभ गांव की साधारण महिलाओं और कृषकों को मिल रहा है। जिला में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए ओर उपयुक्त मार्ग प्रशासन द्वारा तलाशे जा रहे हैं। आचार, चटनी, पापड़, बडि़यां, मुरब्बा, स्थानीय हस्तकला और हस्तकरघा जैसे कईं उत्पाद जो आसानी से स्थानीय स्तर पर अच्छी क्वालिटी के साथ उपलब्ध हो सकते हैं, उनकों इस स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इससे जहां इन चीजों के लिए बड़े ब्रांडस् पर हमारी निर्भरता कम होगी, वहीं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। कृषि आजीविका के तहत मिल रहा महिलाओं को प्रशिक्षण परियोजना अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला कृषकों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अपने खेत-खलिहानों और पशुपालन के जरिए भी जो महिलाएं अपनी आजीविका अर्जित कर स्वावलंबी बनना चाहती हैं, उनको भी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में कृषि आजीविका के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में लगभग 7 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि कृषि आजीविका के तहत कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के माध्यम से इन महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष अभी तक 168 कृषि सखी और पशु सखी को कृषि विभाग और 163 को पशुपालन विभाग के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया है। कृषि उपकरणों को किराये पर देकर विलेज ऑर्गेनाईजेशन कर रही कमाई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक क्षेत्र में बने विभिन्न स्वयं सहायता समूह के उपर एक विलेज ऑर्गेनाईजेशन बनाई गई है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिला कांगड़ा में वर्ष 2022-23 में ऐसे 265 विलेज ऑर्गेनाईजेशन बनाए गए हैं। कृषि आजीविका के तहत विलेज ऑर्गेनाईजेशन को चार लाख के कृषि उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कस्टम हायरिंग सेंटर में उपलब्ध इन उपकरणों का उपयोग कृषि सखियां और आम जनमानस भी कर सकते हैं। इन कृषि उपकरणों को किराये पर देकर विलेज ऑर्गेनाईजेशन आमदन प्राप्त कर रही हैं। इन उपकरणों का उपयोग लोग अपने कृषि संबंधित कार्यों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021-21 में 4 ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत में कार्यरत चार विलेज ऑर्गेनाईजेशन को कस्टम हायरिंग सेंटर खोल के दिये गये थे, जिनमें कृषि उपकरण उपलब्ध करवाए गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में आठ विकास खंडो में 8 ग्राम पंचायतों की विलेज ऑर्गेनाईजेशन को कस्टम हायरिंग सेंटर के साथ कृषि उपकरण उपलब्ध करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कस्टम हायरिंग सेंटर के अन्तर्गत कृषि उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक विलेज ऑर्गेनाईजेशन को 4 लाख रूपये दिए जाते हैं। क्या कहते हैं उपायुक्त उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने इसमें बड़ी मदद की है। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनी है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। वहीं, स्थानीय परंपराओं और लोक जीवन से जुड़े उत्पादों और कामों को भी बढ़ावा मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए जहां सरकार और प्रशासन नए रास्ते विकसित कर रहे हैं। वहीं, समाज का भी इसमें शत-प्रतिशत योगदान वांछित है।
तिलका राज। कांगड़ा विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. सुनील कुमार रैना, डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) ने आज (साेमवार को) 'तंबाकू मुक्त हिमाचल प्रदेश' पर चर्चा करने के लिए कांगड़ा ब्लॉक जिला कांगड़ा के प्रधान के लिए बीडीओ ऑफिस में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। शुरुआत में कैच, डीआरपीजीएमसी के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर डॉ साक्षी सुपेहिया ने बैठक में आए प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही में कैच और उसके तहत की गई पहलों का परिचय दिया। डॉ ऐश्वर्या, जिला कॉर्डिनेटर, कैच ने तंबाकू प्रभाव, COTPA वर्गों, तंबाकू मुक्त गांव के दिशा-निर्देशों पर प्रस्तुति दी। बीएमओ तियारा डॉ. सूद ने तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में बताया। बीडीओ कांगड़ा ने सभी उपस्थित प्रधान को तंबाकू मुक्त गांव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। गांव के प्रधानों के बीच तंबाकू संबंधित यह पहला प्रशिक्षण था। अंत में शपथ ग्रहण समारोह के साथ बैठक समाप्त हुई। बैठक में प्रधान, महिला मंडल और सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्य सहित कुल 45 प्रतिभागी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने बैठक कर विभागों को दिए पैसे के सदुपयोग के निर्देश शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला सुशासन सूचकांक में जिला कांगड़ा को प्रदेश में वर्ष 2020-21 के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ था। प्रथम पुरस्कार में मिलने वाले 50 लाख में से 12 लाख 50 हजार की पहली किश्त जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त राशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने प्राप्त धनराशि के सदुपयोग के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राप्त राशि को जलशक्ति विभाग, डीआरडीए, जिला सूचना कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों को आवश्यकता अनुसार देने के निर्देश दिए। बता दें, जिला सुशासन सूचकांक की रिपोर्ट 8 मुख्य विषयों, 19 फोकल बिंदुओं और 76 संकेतकों पर एकत्रित डाटा के आधर पर तैयार की गई थी। डीसी ने कहा कि जिला को यह सम्मान मिलना पूरी टीम के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जा सकेंगे। उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिए निरंतर बेहतर कार्य करते रहने का आह्वान किया, ताकि जिला की उच्च रैंकिंग को बरकरार रखा जा सके। इस अवसर पर जिला सांख्यिकि अधिकारी स्वर्ण लता ने बताया कि आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा के मार्गदर्शन में इस प्रोगराम को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने के लिए सभी विभाग अपने कार्यों की जानकारी और उससे संबंधित डाटा को भविषय में भी समय पर उपलब्ध करवाने का प्रयास करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल के ग्राम पंचायत झिकली भेठ में लखदाता मेले में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सीपीएस का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर लखदाता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होनें मेला कमेटी की मांगों को चरणबद्ध और प्राथमिकता पर हल करने आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करवाया कि विकास तो तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों शीघ्र एफआरसी केस तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इस क्षेत्र के विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर सीपीएस ने लखदाता कुश्ती के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेले में बड़ी माली के विजेता को 9000 रुपए तथा गागर, उपविजेता को 7000 रुपए दिए गए। छोटी माली के विजेता को 900 रुपए, जबकि उपविजेता को 700 रुपए दिए गए। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, प्रधान वर्षा देवी, उप प्रधान राज कुमार, मेला कमेटी प्रधान पप्पी कुमार, रविंद्र बिट्टू, मोहिंदर सिंह, विकास राणा, उत्तम चंद व कृष्ण चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी डीएवी भड़ाेली में महान स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा-निर्देश में किया गया। कक्षा सातवीं के बच्चों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा', जय हिंद नारे लिखकर नेताजी को स्मरण किया और उन्हें नमन किया। वहीं, विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को विषय दिया गया, टेक्नोलॉजी से पढ़ाई रोचक और सरल इसे आजमाए। प्रधानाचार्य ने बच्चों को नेताजी के आदर्श चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटाल खुर्द में कार्यरत मुख्य शिक्षक एवं ज्वालामुखी उपमंडल के निवासी राजेंद्र राणा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप में टीम कैप्टन के रूप में हुआ है। यह चैंपियनशिप 2 फरवरी से 5 फरवरी 2023 को तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर व सचिव ललित ठाकुर ने पत्र के माध्यम से दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत सोमवार को डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह की देखरेख में पुलिस माल खाना में एक्साइज एक्ट के तहत जब्त की गई 36 शराब बोतल को नष्ट किया गया, जिस दौरान थाना प्रभारी ओम प्रकाश व थाना का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। बताते चलें ज्वालामुखी पुलिस ने एक्ससाइज एक्ट के अवैध शराब पकड़ी थी, जिसे नष्ट किया गया।
तिलक राज। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली का दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक संपूर्ण होने पर प्रधान केवल चौधरी व उनकी पत्नी ने केक काटकर लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर शपथ ली कि आगे मेहनत और लग्न से लोगों का काम करेंगे। इस अवसर पर पंचायत सचिव सोनी कुमार, रोजगार सेवक संजीव कुमार, सिलाई अध्यापिका सुमना देवी, उप प्रधान विजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य निशू कुमार, अनिता देवी, प्रेमलता, सुमना देवी, ऐमना, कामना, संजीव, विक्रम, सर्बजीत, कमलेश कुमारी व शिल्पा चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा बाल विकास परियोजना देहरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 03 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत कमलोटा के कमलोटा केंद्र, हरोडी के बाह केंद्र और बदोली के डोल केंद्र में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 16 फरवरी, 2023 तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 17 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय दूरभाष न. 01970234096, 9418374454 पर संपर्क कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ज्वालामुखी में सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी, स्कूल स्टाफ ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को उनके जीवनी और बलिदान के बारे में बताया और बच्चों को उनके बताए रास्ते पर चलने तथा देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तिलक राज, रेखा पाल, विकास धीमान, आशा, सुखदा सूद, रजनीश, अंकिता शर्मा, दीक्षा और मंजू आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सचिन जसवाल खंड अध्यक्ष एवं जिला महासचिव अश्वनी सपेहिया व सदस्य हरबंस रांगड़ा, रजनीश कुमार, सर्वेश सपेहिया, मुकेश कुमार, केशव सिंह, सुनील कुमार, अवतार सिंह, संजीव कुमार व पूर्व खंड उपाध्यक्ष दिलीप कुमार इत्यादि ने पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया व सरकार का धन्यवाद किया है। इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एवं कामगार बोर्ड के प्रति भी आभार व्यक्त किया है कि इन्होंने भी पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए अपना अत्यधिक सहयोग दिया है।
विनायक ठाकुर । देहरा नेता सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पराक्रम दिवस को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर बच्चों को नेता जी के जीवनी के बारे में अवगत करवाया और विद्यालय के लगभग 25 एनसीसी कैडेट्स ने परागपुर के गांव मसोट के शहीद अजय जसवाल के स्टेचू की सफाई की और नेताजी को भी याद किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालाय नलेटी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में आज पराक्रम दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी गतिविधियां सुभाष चंद्र बोस को समर्पित थी। इस कड़ी में कक्षा आठवीं की बालिका राशि शर्मा और वंशिका मिन्हास ने ओजस्वी भाषण देकर प्रांगण को ओज युक्त बना दिया। कक्षा पांचवी की छात्रा वानिका ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा' लगाकर वातावरण को ओजस्वी बना दिया। विद्यालय प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस हमारे देश की महान विभूति है, जो हमेशा ही हमें ओजस्वी बनाकर देश के लिए कुछ करने का संदेश देते रहेंगे। आज के दिन को संपूर्ण भारतवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में बना रहा है। पराक्रम दिवस सुभाष चंद्र बोस के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके पराक्रम, शोर्य को याद करने का दिन है।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में शुक्रवार को राजिंद्र भाटिया ने मानव अधिकार सभा का आयोजन किया। जिसमें बहुत से लोगों ने भाग लिया। अनिता देवी ने बताया कि हमे इस सभा में लोगों का जो हनन होता है, उसके बारे में लोगों को शासन से, प्रशासन से और परिवार से न्याय दिलाने के बारे में अवगत करवाया, जो लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उनकी सहायता करने का जिमा उठाया। जिसमें जिला हमीरपुर से अंजना देवी को जिलाध्यक्ष व दुर्गा देवी को महासचिव इसी के साथ जिला कांगड़ा से कल्पना कुमारी को जिलाध्यक्ष व अनीता कुमारी को महासचिव बनाया गया। आपको बता दें इस सभा में इन सभी सदस्यों को मानवाधिकार संगठन को जलाने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष महिला विंग कल्पना कुमारी ने बताया कि इस सभा में लोगों को अपने अधिकारों के लिए आगे आने व अपने अधिकार लेने की पूर्णत: जानकारी दी। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष कांगड़ा कल्पना कुमारी ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पैरा नीति के तहत रखे गए पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी 2 वर्ष की आईटीआई प्रशिक्षण व टेक्निकल एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए अपने नियमित कार्यकाल को 8 वर्ष से घटाकर 5 बर्ष करने की मांग की। इसी के साथ जल शक्ति विभाग के यह कर्मचारी 6 से 8 घंटे विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा इन्हें जो वेतनमान दिया जा रहा है, वो इनकी मेहनत और कार्य के अनुसार बहुत कम है। इसके लिए इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिनिमम 9000 रुपए वेतनमान देने की भी मांग की। अध्यक्ष कुलवंत का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए थोड़ा समय मांगा तथा बजट सत्र में वेतनमान को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कुलवंत, उपाध्यक्ष बेलीराम बिटटु ,सचिव राजेश दुली,सलाहकार सुनील, कोषाध्यक्ष मनोज , मनीष,भुमिलाल, बंटी,अजीत मौजूद रहे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष बेलीराम बिट्टू ने दी।
विनायक ठाकुर । देहरा जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश में पैरा नीति के तहत रखे गए पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। पैरा पंप ऑपरेटर व पैरा फिटर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अपनी 2 वर्ष की आईटीआई प्रशिक्षण व टेक्निकल एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए अपने नियमित कार्यकाल को 8 वर्ष से घटाकर 5 बर्ष करने की मांग की। इसी के साथ जल शक्ति विभाग के यह कर्मचारी 6 से 8 घंटे विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा इन्हें जो वेतनमान दिया जा रहा है, वो इनकी मेहनत और कार्य के अनुसार बहुत कम है। इसके लिए इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिनिमम 9000 रुपए वेतनमान देने की भी मांग की। अध्यक्ष कुलवंत का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमारी मांगों को पूरा करने के लिए थोड़ा समय मांगा तथा बजट सत्र में वेतनमान को बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कुलवंत, उपाध्यक्ष बेलीराम बिटटु, सचिव राजेश दुली, सलाहकार सुनील, कोषाध्यक्ष मनोज, मनीष, भुमिलाल, बंटी व अजीत मौजूद रहे। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष बेलीराम बिट्टू ने दी।
लोगों के अभिवादन कार्यक्रम के सिलसिले में चंगर क्षेत्र लपियाणा पहुंचे थे विधायक परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में की पूजा-अर्चना जल भंडारण, खेल मैदान और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 48 लाख देने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक केवल सिंह पठानिया आज (रविवार) लपियाना में लोगों के अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका व साथ उपस्थित उनकी पत्नी सुनंदा पठानिया का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों काधन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिसका वर्तमान में उदाहरण मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों से मिलता है। जिन्होंने अपने अभी के छोटे से कार्यकाल के दौरान ही अनाथ बच्चों तथा वृद्ध आश्रमों में रहने वाले वृद्धजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मियों के लिए ओपीएस कि पुनः बहाली जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे लाखों की संख्या में आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने लपियाना क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की, जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे,16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके काम के लिए उनसे कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तुरंत जानकारी दें। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की उस बात को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सरकार चलाने नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं। उन्होंने इस चंगर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं, जिसमें बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य तथा कृषि से संबंधित का निवारण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह सभी कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सड़क और पुलों के रुके हुए निर्माण कार्यों को अति शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिनिधियों द्वारा रखी सभी मांगों पर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। इस मौके उन्होंने लपियाना क्षेत्र के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यरत स्व. कैप्टन सिमर सिंह के साथ मिलकर किए जन कार्यों को याद किया तथा उनकी पत्नी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विधायक शाहपुर सहित, प्रदेश महामंत्री गुलशन कुमार, जिला वन अधिकारी संजीव शर्मा, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी संजीव धीमान, डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान, सुमित कटोच एक्सन आईपीएच, संदीप चौधरी एक्शन इलेक्ट्रिसिटी, राहुल कटोच डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर, विपुल पुंज एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सतवीर मन्हास जनरल मैनेजर केसीसी बैंक, वीडियो कांगड़ा नेत्रा मैती, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, एसएचओ शाहपुर कुलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी कांगड़ा सुभाष चंद , जोगेंद्र राणा आरो लपियाना, एमओ लपियाना डॉक्टर नितिका, देवदत्त शर्मा, डीसी राणा नायब तहसीलदार हारचकिया, ब्लॉक शाहपुर जनरल सेक्रेटरी कांग्रेस अशोक भारती, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, परगोड पंचायत प्रधान हेमराज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मनजीत राणा, तिलक जमवाल प्रधान हारचकिया पंचायत, निशा प्रधान पंचायत मनेई, अपर लंज और लोअर लंज के प्रधान, एक्स प्रधान मनेई रेखा चौधरी, बीडीसी मेंबर तमन्ना देवी और रेशमा देवी, चंगर कांग्रेस कमेटी प्रधान सुरजन सिंह, जनरल सेक्रेटरी मनजीत राणा, कैशियर ठाकुर सिंह राणा, महिला मंडल सदस्य व युवक मंडल सदस्य और आम लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा अगर आप चोरी छिपे प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग करके मनमाने दामो पर सब्जी करियाना मिठाई व अन्य सामान बेचने वालों की अब खैर नहीं है। लोगों की शिकायत पर हिमाचल सरकार के सख्त निर्देश जारी होते ही अब संबंधित खाद्य आपूर्ति विभाग एक्शन में आ गया है। इतना ही नहीं विभाग की आखों मे धूल झोंक कर जो भी ढाबा, हलवाई, चाय वाले व अन्य दुकानदार अपनी दुकान मे घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे हैं, वह भी संभल जाएं, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाई करते देर नहीं लगेगी। वहीं, इस दौरान सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा ने अपनी टीम सहित गांव बीहन, घियोरी व बडलठोर आदि क्षेत्राें में अचानक दबिश देकर अपनी दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन का प्रयोग कर रहे 5 दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ते हुए उनसे गैर जैब निम्नीकरणी कचरा (नियंत्रण) अधिनियम 1995 के तहत 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया। वहीं, इस दौरान अपने क्षेत्र भर में कई सब्जी, करियाना व ढाबों की दुकानों पर अचानक जगह-जगह छापामारी की। पता चलते ही क्षेत्र भर में हड़कंप मच गया, परंतु चेकिंग के दौरान दुकानदारी की आड़ में पोलिथिन लिफाफों का प्रयोग करते कुछेक दुकानदार पकड़े गए। जानकारी देते हुए सिविल सप्लाई निरिक्षक लवनीत डोगरा ने बताया कि अगर विगत एक माह की बात करें, तो कई ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए करीब 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। सिविल सप्लाई इंसपेक्टर लवनीत डोगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि यहां क्षेत्रभर में जो भी सब्जी करियाना विक्रेता आदि प्लास्टिक के लिफाफे प्रयोग कर रहे हैं, वह भी समय रहते संभल जाएं, वरना भबिष्य में इसी तरह चैकिंग जारी रहेगी। साथ ही निरिक्षक लबनीत डोगरा ने ढाबों, हलवाई व चायवाले आदि दुकानदारों को भी दोटूक कहा है कि वह घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें, वरना पकडे़ जाने पर कारवाई का जाएगी। इसके अलावा कोई भी दुकानदार प्लास्टिक के कैरी बैग का जो चोरी छिपे इस्तेमाल कर रहे हैं वह भी सुधर जाएं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़ इंदाैरा द्वारा आज मेधावी छात्रवृति प्रतियोगिता हिमाचल व पंजाब प्रदेश के 16 केंद्रों में संचालित की गई, जिसमें लगभग 2600 विद्यार्थियाें में जिसमें 5वीं, 10वीं, 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल व मेडिकल बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा OMR प्रणाली के तहत ली गई और परिणाम भी कम्प्यूटरऐज निकाला जाएगा, जो बच्चे मेरिट में आएंगे उनको तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर सभा मुख्यातिथि द्वारा नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। सभा के प्रेस सचिव सुरिंद्र शर्मा द्वारा प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि सभा के द्वारा इस परीक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रही है। दयानंद माडल स्कूल धर्मशाला केंद्र में 102बच्चों ने भाग लिया, इसमें स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी गौतम, अध्यापक सुरेंद्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, दिनेश राणा, प्रवीण कुमार व कुलदीप सिंह ने परीक्षा संचालन में अपनी सेवाएं दी। इसके साथ मंदिर सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच, परीक्षा संयोजक रमेश शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा वेव सचिव मोहन शर्मा ने परीक्षा संचालित करवाने के समस्त केंद्र प्रभारियों, इन्विजिलेटर सभा द्वारा प्रतिनियुक्ति अध्यापकों की बहुमूल्य, निशुल्क सेवाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि अध्यापक बंधु इस परीक्षा की परिक्रीया को संपन्न करवाने की लिए एक महीने से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल ओर्गनाईजेशन जसवां-प्रागपुर के विभिन्न पदाधिकारियों ने संयुक्त व्क्तव्य में विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वे ये भूल चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में है और इसी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया है। ब्लॉक महिला अध्यक्षा अनुराधा सपेहिया, ब्लॉक महासचिव कुशल सपेहिया, युवा अध्यक्ष शुभम नांगला, अन्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष कैप्ट सोमराज, एससी सेल के अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव किसान सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक पंचायती राज के अध्यक्ष अनीश धीमान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलवर जीत सिंह, जिला परिषद सदस्या पुष्पा मिन्हास, ब्लॉक महिला कार्यकारी अध्यक्षा अंजना शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पराशर व पूर्व पंचायत प्रधान वीरेंद्र राणा आदि ने कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले बिक्रम ठाकुर को उस समय नैतिकता का ज्ञान क्यों नहीं हुआ, जब भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने सैकड़ों कर्मचारियों को खूब प्रताड़ित किया। समस्त पदाधिकारियों ने बिक्रम शर्मा डिक्की के ब्यान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान के समर्थन में बोल कर डिक्की ने ये साबित कर दिया कि वे बीजेपी के लिए कार्य करते हैं तथा चुनावों के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं किया तथा जसवां-परागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पहले ही उन्हें सर्वसम्मति से निष्काषित कर चुकी है। पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही एक डैपुटेशन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अध्यक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलेंगे और जो बयान विक्रम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में दिया है, उससे अवगत करवाएंगे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा जिला कांगड़ा पेंशन संघ विकासखंड प्रागपुर की त्रिमासिक मासिक बैठक रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस के प्रांगण में खंड के प्रधान जगजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में लगभग 50 पेंशनर्स ने भाग लिया भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में हरबंस सिंह कालिया, रमेश चंद, सूरूम सिंह, ख्याल चंद व कुलदीप सिंह सपेहिया ने अपने विचार व्यक्त किए एवं कर्मचारी हित में विचार-विमर्श किया पेंशनर की मुख्य समस्याओं जैसे जनवरी 2016 से लेकर जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मियों की वेतन निर्धारण मामले जो एजी कार्यालय में भेजे गए थे, उन्हें शीघ्र अति शीघ्र निर्धारित किया जाए, ताकि कर्मचारियों को नए पे स्केल का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया डीए की दो किस्तों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए पेंनशनर को चिकित्सा भत्ते का विकल्प दिया जाए। सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। अंत में उन्होंने सभी ने एकमत से नई सरकार का कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है और अन्य लंबित मांगों को भी शीघ्र निपटारा करने का अनुरोध किया है।
सीपीएस ने टांची में पुरस्कृत किए पहलवान फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल का बैजनाथ हलके की ग्राम पंचायत महालपट्ट तथा टांची में पधारने पर ढोल-नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर महालपट्ट में 10 लाख की लागत से बने राजीव गांधी सेवा भवन लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के संतुलित विकास के सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बैजनाथ से महालपट्ट के लिए बस सुविधा आरंभ करने का आश्वासन दिया और बंद बस रूटों को बहाल करने की भी बात कही। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सुधार के लिए जल शक्ति विभाग को शीघ्र पुरानी पाइप लाइन को बदलने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात मुख्य संसदीय सचिव ने लखदाता मेला टांची के समापन समारोह में भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं और इनके आयोजनों से अगली पीढ़ी को भी संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होता है। उन्होंने ने कहा कि मेले और उत्सव से आपसी भाईचारा और मेल-जोल बढ़ता है। मेले में कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी माली के विजेता को 11000 रुपए तथा गुर्ज और उपविजेता को 9000 रुपए दिए गए। छोटी माली के विजेता को 9000 और उपविजेता को 7000 रूपये दिए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत महालपट्ट की प्रधान आशा देवी, उपप्रधान बनवीर कुमार, बूथ कमेटी महालपट्ट अध्यक्ष टेक चंद ठाकुर, रविंद्र बिट्टू, अजय अवस्थी, रवि स्याल, प्रधान टांची बबली देवी, उपप्रधान कुलदीप, मेला कमेटी प्रधान प्रकाम सिंह, मेला कमेटी उप गजे राणा, सचिव रविंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाला के तहत वार्ड-1 सनोट में स्थानीय निवासी महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पूर्व उप प्रधान धवाला विजय कुमार ने बताया कि उक्त महिला की पहचान शकुंतला देवी पत्नी बली राम सनोट वार्ड-1 के रूप में हुई हैं। महिला ने ऐसा क्यों किया, यह फिलहाल पुलिस के लिए तफ्तीश का मामला है, परंतु माैके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मामले कि पुष्टि थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को एसडीएम कार्यालय शाहपुर में विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि अधिकारी यह तय बनाएं कि लोगों के काम अनावश्यक न लटकें और उन्हें बार बार ऑफिसों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बैठक में राजस्व मामलों को लेकर एसडीएम मुरारी लाल सहित पटवार सर्किल शाहपुर के सभी पटवारियों, कानूनगो एवं अन्य अधिकारियों से ब्योरा लिया और निशानदेही, रिलीफ केस, इंतकाल व तकसीम लंबित केसों की समीक्षा की। विधायक पठानिया ने इंतकाल निशानदेही तथा जमीनी बंटवारे से संबंधित मामलों के जल्द निपटारे को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले प्रत्येक नागरिक से अच्छा व्यवहार करें। ध्यान रखें जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। केवल सिंह पठानिया कहा कि रेवन्यू कर्मचारियों की बैठने की व्यवस्था और भवन होना जरूरी है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक गौर करने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पठानिया ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को सत्ता के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए चुना है और शाहपुर हल्के की जनता के सेवक के नाते, जनता को सुविधा तय बनाना उनका ध्येय है। यह कार्य अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से ही पूरा होगा। एसडीएम डॉ. मुरारी लाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग से संबंधित जरूरतों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों की समस्याओं बारेे भी विधायक को अवगत करवाया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सोशल मीडिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनय ठाकुर व तहसीलदार प्रकाश चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला का सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। 2.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित यह भवन बहुत जल्द जनता के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। इसके चालू होने पर टांडा अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के प्रधानाचार्य डॉ. भानू अवस्थी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सराय भवन का काम पूरा कर लिया है। सराय भवन केे संचालन का जिम्मा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा को सौंपना प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी गई है। बहुत जल्द सराय का संचालन शुरू हो जाएगा। सराय में एक समय में 50 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध डॉ. अवस्थी ने कहा कि टांडा अस्पताल प्रबंधन सभी रोगियों की समुचित सेवा और स्वास्थ्य सुरक्षा तथा तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यह अस्पताल प्रदेश के विभिन्न जिलों को सेवाओं प्रदान करता है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों की अधिक संख्या के चलते सभी के लिए ठहरने की व्यवस्था करना एक चुनौती है। फिर भी इसे लेकर संस्थान द्वारा हर संभव प्रयास किए जाते हैं। सराय भवन के संचालन से इसमें और सहूलियत होगी। रोगियों को दी जा रहीं बेहतर चिकित्सा सेवाएं उन्होंने कहा कि अस्पताल ने लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तर भारत के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यहां के अनुभवी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अत्याधुनिक मशीनरी की उपलब्धता से रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों को सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक सूची की 526 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें रोगियों को मुफ्त दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क दवाईयों के साथ-साथ अनेक प्रकार के टेस्ट और जांच भी संस्थान में निशुल्क उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा अस्पताल में हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क इलाज की सुविधा है। क्या कहते हैं जिलाधीश वहीं, जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि टांडा अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है और कांगड़ा के अलावा साथ लगते जिलों को भी सेवाएं प्रदान करता है, लिहाजा यहां लोगों की आमद ज्यादा है। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा, सेवा और सुविधा का ख्याल रखना प्राथमिकता है। अस्पताल प्रबंधन इसे लेकर पूरे समर्पण से काम कर रहा है। संस्थान में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
पंजाल और सेहल में हुआ सीपीएस का जोरदार स्वागत फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल शनिवार को ग्राम पंचायत पंजाला तथा सेहल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में मुख्यातिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्य संसदीय सचिव का पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार यहां पहुंचे किशोरी लाल का लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बैजनाथ के लोगों ने उन पर विश्वास जताकर भारी मतों से विजय हासिल करवाई है। वह इसके लिए बैजनाथ के लोगों के हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा और मांग के अनुरूप बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जनमानस की सेवा के लिए हमेशा समर्पित भावना से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के अस्पतालों लोगों की सुविधा के लिए एक्स-रे तथा अल्ट्रासाउंड अहित उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं आरंभ करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को तकनीकी रूप में दक्ष बनाने के लिए बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार उनकी प्राथमिकता में है, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर बने। किशोरी लाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग ओल्ड पेंशन बहाल कर उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में लोगों को दी गई सभी 10 को पूर्ण करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसके उपरांत सीपीएस ने सेहल के लखदाता मेले में भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेलों से हमारी परंपराओं और सभ्यताओं की जानकारी प्राप्त होती है और हमें इनके आयोजन बढ़-चढ़कर करना चाहिए। लखदाता मेले में कुश्ती का आयोजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि सेहल ग्राम पंचायत में जल्द ही वाटर टैंक का काम शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक पाठशाला पंजाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। किशोरी लाल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 2100 रुपए दिए। इस अवसर पर बड़ी कुश्ती का ईनाम विजेता को 4100 और उपविजेता को 3100 रुपए दिया गया। इस अवसर पर प्रधान अंजू देवी पंजाला, उप प्रधान राम लाल पंजाला, राजेश शर्मा महासचिव रामानंद ट्रस्ट संसाल, गीता देवी, प्रधान सेहल सुषमा, मेला कमेटी प्रधान ईश्वर दास, पूर्व प्रधान सेहल रविंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत लंबागांव ब्लॉक बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय न होने से राहगीरों और बाजार के दुकानदारों को मुश्किलाें का सामना करना पड़ता है। लंबागांव एक सार्वजनिक शौचालय की राह ताक रहा है। लंबागांव बाजार में जयसिंहपुर विधानसभा में सबसे बड़ा ब्लॉक है, जहां पर पंचायतों से लेकर अन्य ब्लॉक के कार्य करवाने लोग आते हैं। इसके साथ यहां पर डाकघर, यूको बैंक, कांगड़ा बैंक, आईटीआई, बाल विकास अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी, श्रम रोजगार कार्यालय व यहां पर ज्ञान मेडिकल सेंटर भी हैं, जहां पर हर समय भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा घर की जरूरी समान के लिए भी लोगों को बाजार आना पड़ता है। लंबागांव के निवासियों ने सरकार व विधायक से अपील की है कि जल्दी से जल्दी लंबागांव बाजार में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाए, ताकि यहां पर आने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी से जूझना न पड़े।
व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे मरीज शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला डॉक्टर की सलाह, चेकअप, रिपोर्ट दिखाने और दवाइयों में बदलाव के लिए हर बार अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इलाज की टेलिमेडिसिन प्रणाली से मरीज अब घर बैठे ही इन सब सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए टेलिमेडिसिन की सेवा शुरू करने वाला फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा प्रदेश का पहला निजी अस्पताल बन गया है। टेलिमेडिसिन पर जानकारी देते हुए फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस परमार ने बताया कि अस्पताल में शनिवार से टेलिमेडिसिन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे हर छोटी-मोटी बीमारी से लेकर लंबे समय तक चलने वाले इलाज और रिपोर्टें दिखाने के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में टेलिमेडिसिन की सेवा से अब मरीज घर बैठे-बैठे स्पेशलिस्ट डॉक्टर से परामर्श, रिपोर्टें दिखाने के साथ-साथ दवाइयों के बारे में सलाह ले सकेंगे। टेलिमेडिसिन सेवा के जरिए पर्ची कटवाने से लेकर डाॅक्टरी सलाह और रिपोर्ट होगी चेक सोमवार से शनिवार सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपलब्ध रहेगी सुविधा अस्पताल के सामान्य खर्च के साथ ही यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे आने-जाने के खर्च और परेशानी से बचने के साथ-साथ मरीजों का समय भी बचेगा। डॉ. परमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर के देशों सहित भारत सरकार ने भी टेलिमेडिसिन को बढ़ावा दिया है। इससे अस्पतालों पर काम का दबाव भी कम होगा। फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन ने कहा कि दो महीने के सफल ट्रायल के बाद अस्पताल ने इसकी शुरुआत कर दी है। मरीज सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि विडियो कॉल के साथ-साथ मैसेज और ऑडियो कॉल के माध्यम से चिकित्सकीय लाभ लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए फोर्टिस कांगड़ा का लैंडलाइन नं 01892242555 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीसी ने की विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के समस्त विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायतों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर काम करने पर जोर दिया। साथ ही सभी बीडीओ को इसके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डीसी ऑफिस में शनिवार को आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल सहित जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों, डीआरडीए, योजना और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने सभी विकास खंड अधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इन योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), पंचवटी पार्कों, अमृत सरोवर, वॉटर शैड योजना, पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों के निर्माण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर समग्र मनरेगा पर विशेष फोकस करने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। उपायुक्त ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर निर्माण कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विकास खंड अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर दें विशेष ध्यान डीसी ने बताया कि पंचायतों में प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, जिसमें कृषि, सिंचाई, जल प्रबंधन, पौधारोपण जैसे विभिन्न कार्य आते हैं, उन्हें प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के 9134 कार्य प्रगति पर हैं, जो कि कुल कार्यों के लगभग 55 प्रतिशत है। डीसी ने बैठक में निर्देश दिए कि पंचायतों में पर्यावरण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्लॉस्टिक कचरे का प्रबंधन भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पलांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिसमें भवारना पंचायत की कलूंड पंचायत में इसका क्रियान्वयन हो गया है। उन्होंने बाकी विकास खंडों में भी इसके शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए। अमृत सरोवरों पर दिया जाए विशेष बल उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्राकृतिक संसाधनों और स्रोतों के सरंक्षण को लेकर अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक 60 अमृत सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं। वहीं, लगभग 30 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अतिरिक्त अमृत सरोवरों के निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाली 26 जनवरी को प्रत्येक अमृत सरोवर में किसी स्वतंत्रता सेनानी, बलिदानी परिवार के सदस्य, प्रतिष्ठित व्यक्ति या क्षेत्र के किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा तिरंगा भी फहराया जाए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ उनकी उपयोगिता को भी सुनिश्चित किया जाए। पर्यटन की दृष्टि से विकसित की जाएं पंचायतें अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा कि हमारे यहां लगभग प्रत्येक विकास खंड में पर्यटन की दृष्टि से कोई न कोई महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने कहा कि वॉटर स्पोर्टस, कैंपिंग, मंदिर, पौराणिक किलों, वन विहार और अन्य प्रकार के प्राकृतिक स्थल हमारे यहां हैं, जिन्हे पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रत्येक ब्लॉक अपने यहां महत्वपूर्ण स्थलों का चयन कर वहां पर्यटन की दृष्टि से भी उन्हें विकसित करने के लिए मार्ग तलाशे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा अपितु पर्यटकों के आने से स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के साधन उपलब्ध होंगे। बैठक में परियोजना अधिकारी डीआडीए सोनू गोयल, जिला योजना अधिकारी आलोक धवन, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा व डीएम डीआरडीए पारुल कटियार सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाैरा में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई, जिसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इसके उपरांत बच्चों के बार्षिक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाए गए, छात्राओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया व दर्शकों को मनोरंजित किया। छात्राओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मलेंद्र राजन द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। अच्छे से पढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही गई, वह मुख्यातिथि ने यह भी कहा की यदि किसी भी छात्रा को मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत पड़ती है, तो वे बेझिझक मुझसे मदद ले सकते हैं। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान कर समारोह का समापन किया गया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन शर्मा व समस्त स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में ज़िला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमण्डल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ WELFARE-CUM-CRIME MEETING आयोजित की गई। इस मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लंबितकल्याणकारी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट सम्बंधित प्रभारियों से प्राप्त की गई। क्राईम मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लम्बित चले आ रहे अभियोगों में अन्वेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/ निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिये गये। मीटिंग में मौजूद समस्त अधिकारियों, थाना प्रभारी व अन्वेषणाधिकारियों को “सत्यनिष्ठा ऐप” के संदर्भ में सजग किया जाकर ऐप में सम्बंधित डाटा एन्टर करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कार्यप्रणाली को ओर कुशल बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने मादक द्रव्य एंव मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई हेतु व ज़िला में बढ़ते हुए पर्यटन के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु सभी इकाईयों को उचित आदेश दिए गये है। तथा जिला कांगड़ा में नशे की समस्या से निपटने हेतू उचित कदम उठाने, हर 15-दिन में रेड़ करने, नशे के तस्करों का डाटा बेस बनाकर उनपर निगरानी रखने एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का सहयोग लेने हेतू दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा में पूर्व में हुई चोरीयों के पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी अन्वेषण हेतू पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा ने हितेश लखनपाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राम प्रशाद, उपपुलिस अधीक्षक (एलआर) एवंम विक्रांत बोंसरा, उप पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा के अगुवाई में तीन विशेष अन्वेषण दस्तों का गठन कर उन्हे चोरों की धरपकड़ के लिए सक्त कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।
जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है। इस चिड़ियाघर को बनाने के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिस पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने दी। इसके अलावा बैठक में राज्य के चिड़ियाघरों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया ताकि यहां पर पर्यटकों की बढ़ौतरी हो। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कहा कि विभाग जिला कांगड़ा में एक बड़ा चिड़ियाघर बना रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विभाग को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में इस चिड़ियाघर को बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। राजीव कुमार ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वन मंडलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिड़ियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।


















































