पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत दरकाटा के समीप एक गाड़ी नम्बर HR49E-4527 के चालक अरविंद कुमार निवासी सदू वडग्रां तहसील वडोह ने अपने उपरोक्त कार को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर स्कूटी नं. HP40D-2178 को टक्कर मार दी इस दुर्घटना में स्कुटी चालक सुनीता देवी निवासी उज्जैन ड़ा0 वीरता तहसील व जिला कांगड़ा व पीछे बैठे कुमारी रमता निवासी समीरपुर तहसील व जिला काँगड़ा घायल हो गई। जिस पर हरिपुर थाना में मामला दर्ज हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां के संस्थापक राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में 1 फरवरी से 13 फरवरी तक विशाल वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का निमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया गया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की तरफ से श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला व ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने यह निमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिया। राष्ट्रीय वार्षिक समारोह उत्साह पूर्वक हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हर वर्ष मनाया जाता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को 4 फरवरी को होने वाली शोभायात्रा में ठाकुर जी की पालकी को उठाने के लिए बतौर मुख्य अतिथि आने का निमंत्रण दिया गया। वहीं श्रीमद्भागवत कथा में भी पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के साथ विशेष लगाव है, वह अनेक मौकों पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। इस वार्षिक समारोह में 4 फरवरी को शोभा यात्रा के शुभारंभ पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उपस्थित रहेंगे ।इसके लिए उन्होंने निमंत्रण को स्वीकार किया है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री का विशेष लगाव श्री राधा कृष्ण मंदिर के साथ है। उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति भव्य स्वागत के साथ जाएगी। अविनाश कपिला व राजीव भनोट ने निमंत्रण स्वीकार करने व शोभायात्रा में पहुंचने के लिए अपनी सहमति देने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।a
ग्राम पंचायत पाइसा में अब सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालों की खैर नहीं है अगर कोई भी व्यक्ति अपनी दुकानदारी की आड़ मे चंद सिक्कों के लालच की खातिर शराब का सेवन करने वालों को पनाह दे रहे है तो यह खबर आपके लिए है उक्त पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित कर एसपी कागंडा व जिलाधीश कांगड़ा को भेजने का मन बनाया और साथ ही किन्नर लड़के की शादी व लडके का जन्म पर मनमानी बधाई नही मांग सकेंगे जिसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बधाई के दाम तय किए है। वहीं पाइसा के प्रधान चुन्नी लाल ने कहा कि लडके की शादी एवम जन्म पर 1100 दाम तय किया है। वही पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि हमारी पंचायत मे ज्यादातर कई परिवार इस कोरोना सकंटकाल मे किन्नरो को मनमानी बधाई नहीं दे सकते हैं और इस गम्भीर समस्या पर लोगों की बार बार शिकायतें आ रही थी इसी बात को ध्यान मे रखते हुए बधाई राशि तय की गई है। पंचायत प्रधान चुन्नी लाल ने बताया कि पंचायत द्वारा तय किया गया है कि कोई भी बाहरी फेरी वाला समान बेचने नहीं आ सकता अगर इसका कोई उलंघन करता है तो उसे पुलिस के हवाले सौंपकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज शुक्रवार को श्री चामुण्डा नन्दिकेश्वर धाम का कैलेंडर जारी किया। उन्होंने बताया कि श्री चामुंडा मंदिर देशभर के लोगों की आस्था से जुड़ा है और हर वर्ष श्रद्धालु बड़ी संख्या में माता के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। आस्था का बड़ा केंद्र होने के कारण लोगों की रुचि मंदिर से जुड़े प्रमुख दिनों और उत्सवों में सदैव रहती है। इससे मंदिर में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहारों की जानकारी भक्तों को मंदिर के कैलेंडर के माध्यम से मिल सकेगी और मंदिर न्यास द्वारा मंदिर की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले उत्सवों को कैलेंडर में विशेष तौर से अंकित किया गया है। इसके माध्यम से भक्त मंदिर से जुड़े प्रमुख मेलों और उत्सवों की तिथि जान पायेंगे और तदानुसार अपनी यात्रा प्लान कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में नवरात्रि और अन्य धार्मिक त्योहार बड़े उत्साह से मनाये जाते हैं। देश-विदेश के हजारों भक्त प्रतिवर्ष इन त्योहारों के समय श्री चामुंडा देवी के दर्शन करने आते हैं। साथ ही इन उत्सवों में शामिल होकर लोक परंपरा के अनुसार मनाये जाने वाले इन त्योहारों की जीवंतता और उपासना पद्धति से रूबरू भी होते हैं। वर्षभर में कौन से त्योहार कब मनाए जाएंगे, भक्तों को इसकी जानकारी देने के लिए यह आकर्षक कैंलेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चैत्र नवरात्र 22 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 9) से 30 मार्च वीरवार (चैत्र प्रविष्टे 17 ) तक मनाये जाएँगे। जिसमें श्री दुर्गाष्टमी 29 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 16) तथा श्रीरामनवमी 30 मार्च (चैत्र प्रविष्टे 17) को होगी। वहीं श्रावण अष्टमी मेला 17 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 1) से 25 अगस्त (भाद्रपद प्रविष्टे 9) तक श्री चामुंडा मंदिर में चलेंगे। साथ ही आश्विन नवरात्र 15 अक्तूबर (आश्विन प्रविष्टे 29) से 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) तक मनाये जाएँगे। जिस दौरान श्री दुर्गाष्टमी 22 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 6) तथा विजयदशमी 24 अक्तूबर (कार्तिक प्रविष्टे 8) को रहेगी। साथ ही श्री चामुंडा मंदिर में 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, सहायक आयुक्त मंदिर तथा एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, सहायक नियंत्रक तिलक राज चौधरी तथा कुलदीप अवस्थी उपस्थित रहे।
कहा, टांडा में सुविधाओं को सुदृढ़ कर उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में किया जाएगा विकसित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला टांडा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। काँगड़ा ज़िला के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह शब्द कहे। उन्होंने आज वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज, ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नगरोटा और नागरिक अस्पताल पालमपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक और अन्य सभी वार्डों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने टांडा में उपचाराधीन रोगियों से भी बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। विधायक नागरोटा रघुबीर सिंह बाली भी साथ उपस्थित रहे। उन्होंने टांडा और धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़िले के स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से ज़िले के स्वास्थ्य संस्थानों में सभी ज़रूरी उपकरणों और मशीनरी उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इन संस्थानों को दुरुस्त कर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आ रही स्टाफ की कमी को भी दूर करने के लिये प्रतिबद्ध है। कर्नल शांडिल ने कहा कि सरकार आवश्यकता अनुसार सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति मेडिकल संस्थानों में करेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की तैनाती बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में हो इस पर सरकार ज़ोर रहेगा। दूरस्त क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति को उपलब्ध हो स्वास्थ्य सुविधा स्वाथ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों तक हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि सरकार रिमोट एरिया में रह रहे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भुगौलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरस्त क्षेत्रों से रोगियों को एयर लिफ्ट करने की सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा। स्वच्छता पर दिया जाये विशेष ध्यान स्वास्थ्य मंत्री में कहा कि अधिकतम बीमारियाँ तो स्वच्छता से ही ठीक हो जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में स्फायी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने रोगियों के उपचार हेतु ट्रीटमेंट के साथ स्वच्छता पर भी उतना ही बल देने की बात कही। तीमारदारों के रहने के लिये भी हो व्यवस्था कर्नल शांडिल ने कहा कि रोगी के स्वास्थ्य लाभ के साथ उसके तीमारदार की सेहत की चिंता करना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि रोगी की देखभाल के लिए उसके साथ आये व्यक्ति अधिकतम बार अधिक दौड़ भाग के चलते स्वयं अस्वस्थ हो जाते है। उन्होंने कहा कि बड़े स्वास्थ्य संस्थानों के पास तीमारदारों के ठहराव के लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देने की बात कही। तकनीक की मदद से सुगम बनाई जाएं व्यवस्थाएं ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला में स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। उन्होंने इस अवसर पर ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा रोगियों और बुजुर्गों के लिये ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग करते हुए इस प्रकार कि व्यवस्थाओं को विकसित करना चाहिए, जिससे रोगियों को सुविधा हो। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की भेंट स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से पालमपुर में उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि शांता कुमार ने आदर्श राजनीति स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतरी के लिए उनके सुझाव हमेशा लिए जाएंगे। विधायक पालमपुर आशीष बुटेल भी साथ रहे।
‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के प्रसार पर रहेगा जोर फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ के संदेश के साथ मतदाताओं को मतदान के महत्व और सहभागिता को लेकर जागरूक करने को विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने कार्यक्रम आयोजन को लेकर गुरुवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला के राजकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम पूर्वाहन् 11.45 पर आरंभ होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास रहेंगे। गीत संगीत, एकांकी, नाटकों के मंचन इत्यादि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान में सहभागिता को लेकर जागरूक किया जाएगा। बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिले में खेती-बाड़ी और इससे जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए करीब 4.90 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इनमें कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) के जरिए वर्तमान वित्त वर्ष में 2.57 करोड़ रुपए और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना में 2.29 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कांगड़ा सौरभ जस्सल ने गुरुवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आतमा) की गवर्निंग बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने बताया कि 4.90 करोड़ रुपए में से आतमा परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में जिले में किसानी, बागवानी और पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अब तक 1.56 करोड़ रुपए और प्राकृतिक खेती गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयासों पर 85 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। सौरभ जस्सल ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ आतमा परियोजना और सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने को कहा। कांगड़ा जिला के 35850 किसान कर रहे प्राकृतिक खेती एडीसी ने बैठक के उपरांत बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में कांगड़ा जिले में 4670 किसानों को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया गया है। साल 2018 से अब तक लगभग 35850 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का प्राकृतिक खेती में रूझान बढ़ा है और वर्तमान वित्त वर्ष में लगभग 3600 हेक्टेयर क्षेत्र में किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। 814 पंचायतों में लगाए प्रशिक्षण शिविर, हजारों किसानों को प्रदान किया अनुदान सौरभ जस्सल ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में दो दिवसीय 177 प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से 4670 किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत सभी 814 पंचायतों में यह प्रशिक्षण दे दिया गया है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 151 देसी गाय पर 25 हजार रुपए प्रति गाय अनुदान प्रदान किया गया है। गौशाला के फर्श को पक्का करने के लिए 883 किसानों को लाभान्वित किया गया है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत घटक बनाने के लिए 14563 प्लास्टिक ड्रम पर 75 प्रतिशत अनुदान के हिसाब से 12563 किसानों को लाभान्वित किया गया है। संसाधन भंडार बनाने के लिए 15000 अनुदान प्रति किसान के हिसाब से 219 किसानों को लाभ पहंुचा है तथा युवा जागरूकता शिविर में 17 युवाओं को इस योजना से अन्तर्गत 6 महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। स्कूल स्तर पर प्राकृतिक खेती के बारे में 850 बच्चों को जागरूक किया है। एडीसी ने बताया कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आतमा) द्वारा खंड स्तर पर कृषि सखी, पशु सखी व कृषि उद्योग सखियों को भी सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जो प्राकृतिक कृषि को पंचायत स्तर तक पहुंचाने सहयोग कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती के बढ़ावे को नई पहलें परियोजना निदेशक आतमा डॉ. शशि पाल अत्री ने बैठक का संचालन करते हुए विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत नई पहल करते हुए गांवों को प्राकृतिक खेती वाले गांव में बदलने, प्रति पंचायत प्रदर्शन प्लाट फार्म, प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विपणन के लिए कैनोपी और सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती का स्व-मूल्यांकन प्रमाण पत्र देने जैसे प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी सुशील कुमार, डॉ. संदीप मिश्रा, डॉ. पांडे, डॉ. पटियाल, डॉ. धीमान, धर्मशाला और फतेहपुर ब्लॉक स्तर से डॉ. सागर गुलेरिया, डॉ. चंदन, बीटीएम शिखा, अनीश, रोहित संग्राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान भी मौजूद थे।
तिलक राज। कांगड़ा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य पर 19 जनवरी को गांव ग्राम पंचायत जमानाबाद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को जिंदगी में आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। इसमें 51 लोगों ने भाग लिया और इसमें गांव के प्रधान कुलदीप कुमार और वार्ड पंच और अन्य सदस्य शामिल रहे। पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार ने युवाओं को खेलकूद और अन्य गतिविधियों बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरणा दी। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की टीम, पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, स्वयंसेवी राहुल और युवा मौजूद रहे।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को आर्थिक दिवालियापन की ओर धकेला है, जबकि कांग्रेस सरकार वित्तीय प्रबंधन का काम कर रही है और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम कर रही है। यह बयान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इंदौरा में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनमोहन कटोच के घर प्रीतिभोज पर आए थे। उन्होंने कहा कि आज ही उन्होंने कांगड़ा जिला में फ्रॉड व्हीकल रेजिस्ट्रेशन मामले में 1500 वाहन मालिकों को 15 करोड़ रुपए जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि इंदौरा, ऊना व नूरपुर में हो रहे अवैध खनन पर भी निर्णायक कारवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, शाह नहर व फिन्ना सिंह परियोजना का लाभ जनता को मिले, इस ओर प्रयास किए जाएंगे। वहीं, उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों पर नीति लाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसी 400-500 कर्मचारी वर्ग हैं, जो अपनी-अपनी बात कर रहे हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता अपने घोषणापत्र में दी गई 10 गारंटी पर है, उसके बाद बाकी भी सोचा जाएगा। अभी सरकार को बने हुए एक महीना हुआ है। सरकार 5 वर्ष के लिए बनी है, हर दिशा में जो जरूरी हुआ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना व प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली बेटियों का है, तो उन्हें सीधे नौकरी देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने प्राइवेट बस माफिया पर भी कारवाई करने की बात की। उन्होंने कहा कि कंदरोड़ी मलोट औद्योगिक क्षेत्र के लिए सड़क मार्ग की पर्याप्त व्यवस्था करने बारे संबंधित मिनिस्टर्स से बात की जाएगी और उद्योग को भी सबल किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल स्तरीय गण्तंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम कार्यालय देहरा में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को बलिदानी वीर भूनेश्वर डोगरा मैदान देहरा में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को बलिदानी वीर भुवनेश डोगरा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के उपरांत बलिदानी भूवनेश्वर डोगरा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य पर उपमंडल से संबंध रखने वाले वीरगति को प्राप्त हुए वीरों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ कार्यक्रम को आरंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षण संस्थानों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। एसडीएम ने अधिकारियों व विभागों को समारोह के सफल आयोजन के लिए पूर्व योजना एवं पूर्ण योजना से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार देहरा प्रवेश कुमारी, नगर परिषद अध्यक्षा सुनिता कुमारी, छतर सिंह वीडिओ देहरा, एसएमओ देहरा डाॅ. गुरमीत सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजिंद्र बग्गा, एसएचओ देहरा संदीप पठानिया व शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के अंतर्गत लोअर लंबागांव में हर वर्ष की भांति इस बार भी वसंत पंचमी के दिन चौथा भव्य सरस्वती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। कुशल खुराना और अंकु ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 26 जनवरी, 2023 को राम लीला कला मंच लंबागांव में वसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का भव्य जागरण होगा। सुबह 11 बजे हवन कार्यक्रम शुरू होगा और शाम को सरस्वती माता का जागरण कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जागरण में वॉइस ऑफ पंजाब के कलाकार गौरव कौंडल और उनका साथ देंगे सुजानपुर के भजन व हास्य कलाकार रितेश ऋतु। कुशल खुराना और अंकु ने जयसिंहपुर क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस जागरण में भारी से भारी संख्या में आकर इसकी शोभा को बढ़ाएं।
लोकसभा चुनाव में बेशक अभी एक साल से अधिक का वक्त हो लेकिन सांसद बनने के चाहवान नेता प्रो. एक्टिव हो चुके है। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कमोबेश ये ही स्थिति है जिनमें जाहिर है कांगड़ा संसदीय क्षेत्र भी शामिल है। इस सीट पर पिछले तीन चुनाव भाजपा जीती है, वहीं कांग्रेस को आखिरी बार 2004 में यहाँ विजय श्री मिली थी। तब चौधरी चंद्र कुमार सांसद बने थे। इसके बाद 2009 में भाजपा के राजन सुशांत ने जीत दर्ज की और 2014 में शांता कुमार सांसद बने। वहीं 2019 में शांता कुमार के चुनावी राजनीति को अलविदा कहने के बाद भाजपा के किशन कपूर यहाँ से सांसद है। बहरहाल बात करते है कांगड़ा में भाजपा की। मौजूदा सांसद किशन कपूर पार्टी की स्थापना के वक्त से ही भाजपाई है और उससे पहले भी जनसंघ में सक्रिय रहे है। पांच दशक लम्बे अपने राजनैतिक करियर में किशन कपूर कई बार विधायक और मंत्री रहे है। कपूर गद्दी समुदाय का बड़ा चेहरा है और एक बार फिर भाजपा टिकट के दावेदार भी। पर इस बार किशन कपूर की राह आसान नहीं दिखती। दरअसल बतौर सांसद किशन कपूर के नाम कोई बड़ी उपलब्धि नहीं दिखती। इसके अलावा हालहीं में हुए विधानसभा चुनाव में उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपा को 17 में से महज 5 सीटें मिली है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के इस कमजोर प्रदर्शन का खामियाजा भी किशन कपूर को उठाना पड़ सकता है। ऐसे में माहिर मान रहे है कि बार भाजपा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। बहरहाल कयासबाजी जोरों पर है कि अगर किशन कपूर नहीं तो फिर भाजपा का उम्मीदवार कौन हो सकता है। इस फेहरिस्त में करीब आधा दर्जन नाम शामिल है। इनमें एक नाम धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया का भी है। किशन कपूर के सांसद बनने के बाद नेहरिया 2019 के उपचुनाव में पहली बार विधायक बने थे, पर 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हालांकि नेहरिया को लेकर जमीनी स्तर पर कोई ख़ास नाराजगी नहीं थी, बावजूद इसके पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद उनके समर्थकों में खासा रोष था, लेकिन नेहरिया ने बगावत का रास्ता न अपनानाते हुए पार्टी के बैनर तले काम किया। इसका लाभ नेहरिया को मिल सकता है। 34 साल के विशाल नेहरिया भी गद्दी समुदाय से आते है जो इस संसदीय क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभाता है। ये फैक्टर भी नेहरिया के पक्ष में जा सकता है। बहरहाल नेहरिया के अलावा भी कई दावेदार है लेकिन निसंदेह विशाल नेहरिया का दावा खारिज नहीं किया जा सकता।
पुलिस चौकी डाडासीबा के अन्तर्गत रोड़ी कोड़ी में देसराज निवासी रामनगर रोड़ी कोड़ी तहसील डाडासीबा पुलिस ने 5,250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि एसएचओ संदीप पठानिया ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर के अन्तर्गत विभिन्न आंगनवाडी केन्द्रो में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 18 से 24 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों का विधिवत तरीके से शुभारंभ हो गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि आज क्षेत्र भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित जन समूह को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। तदोपरांत आंगनवाड़ी सुपरवाइजर व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। सीडीपीओ अनिल कुमार ने कहा कि इन कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लिंग दर में सुधार लाना, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना, लड़कियों की शिक्षा की निरंतरता को बनाए रखना और मासिक धर्म के बारे में जागरूक करना है। उन्होनें कहा कि किसी वजह से स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों को दोबारा स्कूल में दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करना और आत्मनिर्भर कैसे रहे इस विषयों पर भी जानकारी मुहैया करवाना रहेगाl इसके लिए परागपुर ब्लॉक की समस्त आंगनबाडी केंद्रों और सशक्त महिला केंद्रों के और वृत्त सुपरवाइज़र के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार भी किया जाएगा। सीडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत 19 जनवरी 2023 को विशेष महिला सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें लिंगानुपात एवं लड़कियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्रत्येक पंचायत में चर्चा की जाएगी। 20 जनवरी 2023 को बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में लड़कियों को बढ़ावा देने वाले खेलों के बारे में जागरूक करना शामिल है। 23 जनवरी 2023 ,को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर ग्राम स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएगी। 24 जनवरी को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। वही, इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो की सुपरवाइज़र, कार्यालयों का स्टाफ व पर्यवेक्षक ने कार्यक्रम में भाग लेंगे और इस शपथ के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ वह कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक किया गया।
देहरा की पुलिस चौकी संसारपुर टैरस से चौकी प्रभारी संजीव कुमार व परिक्षेत्र अधिकारी डाडा सीबा नरेंद्र सिंह व वनखंड अधिकारी विनोद कुमार, संसारपुर टेरेस फॉरेस्ट गार्ड सुशील कुमार बीट जंडोर, फॉरेस्ट गार्ड राजेश कुमार बीट डाडा सीबा, फॉरेस्ट वर्कर जागीर सिंह बीट रैल, पुलिस टीम सहित गश्त व वन विभाग में अवैध कटान बारे रिडी़ कुठेरा जंडोर आदि के लिए रवाना थे। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे जंडोर के साथ लगते जंगल से पेड़ काटने व लकड़ियां गिरने की आवाज आई, जिस पर रेंज ऑफिसर डाडा सीबा की टीम ने घेराबंदी करके जंगल की तलाशी लेना शुरू किया, तो पता चला कि चार व्यक्ति स्वारघाट पंजाब की तरफ भागे, जिसमें तीन व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे और एक व्यक्ति को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन व्यक्तियों से खैर के 37 मोछें बरामद किए गए है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें अमित कुमार सुपुत्र रमेश कुमार गाँव रियाली फतेहपुर, अमन कुमार सुपुत्र महेंद्र सिंह ग्राम दोसड़का पंजाब, अजमेर सिंह उर्फ भोला सुपुत्र कीकर सिंह गांव संसारपुर टेरेस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें कलक उर्फ लक्की गांव दोसड़का अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने धारा 379-34,32,33 आईएफ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रेंजर ऑफिसर नरेंद्र सिंह डाडासीबा ने बताया कि पिछले दिनों संसारपुर टेरेस में चंदन की चोरी हुई थी, उसके बाद अफसरों के आदेश के बाद ही वन विभाग की टीम गशत पर थी और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उधर इस संबंध में डीएफओ सनी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है और इसी संबंध में डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया की मामले की छानबीन जारी है।
सूबे की सुक्खू सरकार में पालमपुर को दो कैबिनेट रैंक मिले है। यूँ तो पालमपुर वालों को आस मंत्री पद की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल पालमपुर को 2 कैबिनेट रैंक दिए गए है जिसमें पहले है विधायक आशीष बुटेल जिन्हें मुख्य संसदीय सचिव यानी सीपीएस का दर्जा दिया गया है और दूसरे है गोकुल बुटेल जिन्हें मुख्यमंत्री का आईटी सलाहकार बनने के साथ-साथ इनोवेशन का जिम्मा दिया गया है। यानी सुक्खू राज में पालमपुर का सियासी रुतबा बरकरार है। कांग्रेस के लिए बुटेल परिवार ने हमेशा पालमपुर में पार्टी का झंडा बुलंद किया है। कभी पीसीसी के पहले अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुञ्ज बिहारी लाल यहाँ से चुनाव लड़ते थे, तो आगे चलकर उनके भाई बृज बिहारी लाल बुटेल इसी पालमपुर से पांच बार विधायक बने। बृज बिहारी लाल बुटेल कई दफा मंत्री भी रहे और विधानसभा स्पीकर भी रहे। अब नई पीढ़ी के हाथ में कमान है। बृज बिहारी लाल बुटेल के बेटे आशीष बुटेल यहाँ से चुनाव लड़ते है और वर्तमान में दूसरी बार विधायक बनकर सीपीएस बने है। तो कुञ्ज बिहारी लाल बुटेल के पोते गोकुल बुटेल बेशक चुनावी राजनीति में न हो लेकिन पार्टी में उनका रसूख लगातार बढ़ा है। आशीष ने दोनों बार भाजपा के बड़े चेहरों को हराया : आशीष बुटेल ने इस बार दूसरी दफा पालमपुर से जीत दर्ज की है। इससे पहले आशीष बुटेल के पिता बृज बिहारी लाल बुटेल पालमपुर से 5 बार विधायक रहे है। बृज बिहारी लाल बुटेल वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रहे और विधानसभा अध्यक्ष भी रहे है। अब 2017 से उनकी राजनैतिक विरासत को उनके पुत्र आशीष बुटेल आगे बढ़ा रहे है। आशीष ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत इंडियन युथ कांग्रेस से की थी। 2017 में अपना पहला चुनाव उन्होंने भाजपा की वरिष्ठ नेता इंदु गोस्वामी को हराकर जीता था। हालांकि उस मर्तबा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। वहीं इस बार उन्होंने भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को हराया है। अब आशीष सुक्खू सरकार में सीपीएस बने है और माना जा रहा है कि उन्हें कई महत्वपूर्ण महकमों के साथ अटैच किया जा सकता है। लगातार बढ़ा का गोकुल का सियासी कद: गोकुल बुटेल पूर्ण राज्य बनने के बाद हिमाचल के सबसे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुंज बिहारी लाल बुटेल के पौत्र है। गोकुल बुटेल एआईसीसी के संयुक्त सचिव है। उन्हें 2012 से 2017 तक वीरभद्र सरकार में चीफ आईटी सलाहकार के साथ कैबिनेट रैंक से नवाज़ा गया था। इस बार भी सुक्खू सरकार ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें इनोवेशन विंग का जिम्मा भी मिला है। जानकार मान रहे है कि इस दिशा में सुक्खू सरकार जल्द कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। बता दें कि गोकुल बुटेल राहुल गाँधी के भी करीबी माने जाते है और देश के कई राज्यों में कांग्रेस के लिए काम कर चुके है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के वॉर रूम का जिम्मा उन्हीं के पास था जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ही राजनैतिक दलों की सियासत में हमेशा पालमपुर का ख़ास स्थान रहा है। इसी पालमपुर से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार चुनाव लड़ते थे और ये उनका गृह क्षेत्र भी है। भाजपा के राम मंदिर आंदोलन का आगाज़ भी पालमपुर से ही हुआ था। वहीं वर्तमान में ये भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का कर्म क्षेत्र है। पर 2007 के बाद यहाँ भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई। अब इसी पालमपुर को कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने दो कैबिनेट रैंक देकर बड़ा तोहफा दिया है। आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल दोनों दमदार नेता है और इनका सियासी रसूख बढ़ने से निसंदेह कांग्रेस और मजबूत होगी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 18 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका सप्ताह का आयोजन बाल विकास परियोजना देहरा द्वारा किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत 387 आंगनबाड़ी केंद्रों, 18 वृत्त कार्यालय, 79 पंचायतों व 2 एनएसी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार लाना, लड़कियों की शिक्षा में निरंतरता लाना, लड़कियों के स्वास्थ्य में सुधार और कौशल विकास रहेगा। इस संदर्भ में आज शपथ ग्रहण का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में किया गया था।
तिलक राज। कांगड़ा स्थानीय विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जो भी खिलाड़ी किसी भी खेल की नेशनल टीम में शामिल होकर भाग लेगा, उसे एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार निजी तौर पर देंगे। ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में खेल मैदान बनाकर युवाओं को खेल सुविधा मुहैया करवाना उनका लक्ष्य है। काजल मंगलवार को ग्राम पंचायत ज़मानाबाद में युवा बजरंग दल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह दौरान बोल रहे थे। काजल ने युवाओं को आह्वान किया कि नशे से दूर रहकर क्रिकेट के अलावा कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल अन्य ग्रामीण खेलों में अनुशासन से भागीदारी सुनिश्चित कर अपने भविष्य को संवारे। काजल ने कहा क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार उन्हें जीता कर जो विश्वास जताया है। क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाकर और गरीब वर्ग के विकास, हक के लिए उनकी लड़ाई यथावत जारी रहेगी। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को दस हजार रुपए की नगद राशि भेंट की। युवा बजरंग क्लब ज़मानाबाद के राजीव ने बताया प्रतियोगिता में 65 टीमों ने भाग लिया। जमानाबाद के बजरंग क्लब की टीम ने फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में फ्लोरमिल क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा जमाया। इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान अशोक, राजीव काका, सरुप कुमार, साहिल व संदीप भी उपस्थित रहे।
पंचायत प्रतिनिधियों की सुनी समस्याएं मनरेगा में ऑनलाइन हाजरी का मामला केंद्र के समक्ष उठाने का दिया आश्वाशन फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर हिमाचल सरकार में पंचायती राज मंत्री व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंगलवार को कांगड़ा के शाहपुर रैत पहुंचे, जहां स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनका जोर दार स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रैत ब्लॉक भवन का मामला उठाया। साथ ही मनरेगा की ऑनलाइन हाजरी के खिलाफ भी पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज मंत्री को ज्ञापन सौंपा और इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाने की मांग रखी। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए इंदौरा जा रहे थे और शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा यहां पर उनका स्वागत किया गया और यहां कुछ लोगो की समस्याएं है जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने उन्हें पंचायती राज्य और ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी सौंपी है। पंचायतीराज संगठन रिड की हड्डी है इस विभाग में काम करने के लिए बहुत है। वे खुद भी जिला परिषद के अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में इस विभाग को नजदीकी से जानते है और जल्दी अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और प्रदेश में केंद्र की कितनी योजनाएं चल रही है, कितना फंड आ रहा है ओर नई योजनाओं को क्यों नहीं प्रदेश में लाई गई। इसको लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में पंचायती राज ओर ग्रामीण विकास विभाग में कितने पद खाली है। इसकी रिपोर्ट भी ली जाएगी और उन पदों को भरने की कवायद भी जल्दी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी की मांग पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितिया अन्य राज्यों से अलग है ऐसे में कई जिला के जनप्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी में आ रही दिक्कतों को उनके समक्ष की मांग रखी गई है और वह इस मांग को केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे और केंद्रीय मंत्री से मिलकर भी उन्हें इससे अवगत करवाएंगे कि हिमाचल दुर्गम क्षेत्र है और हिमाचल को इसमें रियायत दी जाए। वहीं, उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ रिकवरी की जो शिकायतें आई हैं, उनका जल्द निपटारा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने नया भवन निर्माण की मांग की है। रैत ब्लॉक का भवन जो कि 1959 में बना है, उसकी हालत काफी खराब है और ये भवन को-ऑपरेटिव साेसायटी के नाम है, इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी ब्लॉक को बजट की कमी नही आने दी जाएगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश को 75 हजार करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में इस तरह की योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि प्रदेश अपने पांव पर खड़ा हो सके और प्रदेश में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वादे चुनावों में किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला अखिल भारतीय बीएसएनएल पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के खिलाफ बीएसएनएल मुख्यालय चीलगाड़ी धर्मशाला में प्रदर्शन किया। संघ के प्रधान अमरजीत सिंह व सचिव लाल सिंह चौहान ने बताया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल में दूरसंचार विभाग से विलय किए गए कर्मचारियों को पेंशन केंद्र सरकार देती है। इन पेंशनर्स की पेंशन पहली जनवरी, 2017 से रिवाइज होनी थी, लेकिन 6 वर्ष का समय बीतने के बाद भी पेंशन रिवाइज नहीं की गई है, जिसके विरोध में मंगलवार को देश भर में बीएसएनएल कर्मियों ने महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महाप्रबंधक के माध्यम से संचार सचिव दूरसंचार विभाग को एक मांग पत्र भी भेजा गया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा जल्द ही संचार भवन दिल्ली के घेराव की रणनीति बनाई जाएगी, जिस में प्रदेश के पेंशनर्स भी भाग लेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज दोपहर नूरपुर पहुंचने पर बदूही हेलीपैड पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक भवानी सिंह पठानिया, संजय रतन, यादविंदर गोमा, केवल सिंह पठानिया, आशीष बुटेल, आरएस बाली, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त डॉ. निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । देहरा डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। अगर हर वाहन चालक जागरूक होकर ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तो वास्तव में सड़कों पर होने वाले हादसों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु वर्ग से पहले वाहन चलाने से भी परहेज करना चाहिए। डीएसपी देहरा विशाल ने कहा कि स्कूली बच्चे अपने घरवालों को भी यातायात नियमों के बारे में जागरूक करके अभियान में सहयोग करें साथ ही नियमों से अनजान युवा वर्तमान में हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाहन चलाते समय कोई भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दाेपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि बिना हेलमेट के बिना होने वाले हादसों में कमी आ सके। वहीं, उन्होंने कहा कि सड़क हादसों के ग्राफ में कमी लाने के लिए सड़क एवं यातायात के नियमों की जानकारी होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अधिकांश दुर्घटनाओं के पीछे लापरवाही कारण होता है। ऐसे में यातायात के नियम चालकों को सही एवं सुरक्षित वाहन चलाने की सीख देते हैं। यातायात नियमों की जानकारी केवल वाहन चालकों को ही नहीं, बल्कि एक आम आदमी, एक राहगीर को भी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा करके कभी भी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। ऐसे लोग स्वयं तो काल का ग्रास बनते ही हैं। साथ ही अन्य मासूम लोगों के लिए भी काल साबित होते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदाैरा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकू ने इंदौरा युवा कांग्रेस के साथ बैठक कर बनाई यात्रा के स्वागत की रूपरेखा। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के इंदौरा में 19 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर जहां कांग्रेस ने कमर कसी है। वहीं, युवा कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। जिला कांगड़ा युकां ने भी इंदौरा युकां के साथ बैठक कर यात्रा के इंदौरा में आने को लेकर स्वागत की रूपरेखा तय की है। इसी कड़ी सोमवार को युकां जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु की अध्यक्षता में इंदौरा युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युकां अध्यक्ष निगम भंडारी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन कटोच, युवा कांग्रेस इंदौरा के अध्यक्ष विजेंद्र पठानिया, युवा कांग्रेस सचिव कुणाल पठानिया, महासचिव डॉ. चिराग महाजन विशेष रूप से शामिल रहे। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की सराहना हर वर्ग कर रहा है। पंकज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। यात्रा जिस भी राज्य में जा रही है, वहां पर लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के चलते इंदौरा आने पर भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। पंकज कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत युवाओं की बात रख रहे हैं। युवा जो देश का भविष्य है, उनके लिए योजनाएं लाना और बेरोजगारी को दूर करने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पंकज कुमार पंकु ने कहा कि भारत जोड़ा यात्रा के इंदौरा में स्वागत के लिए युकां कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है तथा भारी संख्या में 19 जनवरी को युकां कार्यकर्ता, इंदौरा में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा मां बगलामुखी, मां ज्वालाजी व मां चिंतपूर्णी के आंचल में बसे देहरा की पावन भूमि 18 जनवरी, 2023 को ट्रेड फेयर मैदान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला देहरा के जिला युवा छात्र महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है। 18 जनवरी को आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन में हिमाचली प्रसिद्ध लोकगायक करनैल राणा मुख्यातिथी तथा अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री आकाश नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन के जिला संयोजक दिनेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठनात्मक जिला देहरा के कोने-कोने के शिक्षण संस्थानों से युवाशक्ति सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्सुक है। सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रबुद्धजन क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की दशा व दिशा सहित हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वर्तमान परिदृश्य व क्षेत्र के सामाजिक परिदृश्य पर चर्चा के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चिंतन में अपनी महती भूमिका अभिनित करेगे। सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद की 75 वर्ष की गौरवमय गाथा को समाज तक पहुंचाया जाएगा तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किए गए कार्य जो राष्ट्र हित व राष्ट्र पुनर्निमाण के किए अथक प्रयास को समाज के सामने रखा जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय लोगों से आह्वान करती है कि इस पुनीत कार्य में भागीदार बने तथा सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए।
उपमंडल ज्वालामुखी के लगड़ू के समीप पड़ते धाटी परमाला के 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि समय यह घटना पेश आई, उस समय युवक घर पार अकेला था। युवक ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। मृतक की पहचान बॉबी शर्मा सुपुत्र धर्म चंद के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75वें में वर्ष में प्रवेश करने पर देश के हर संगठनात्मक जिला में अमृत महोत्सवी जिला सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कांगड़ा द्वारा जिला सम्मेलन धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में 21 जनवरी को करवाया जा रहा है, जिसमें कांगड़ा जिला के प्रत्येक शिक्षण संस्थान से छात्र शक्ति और विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज उसी के संदर्भ में जिला सम्मेलन का पोस्टर विमोचन अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा द्वारा किया गया। पुष्पा राणा जी ने कांगड़ा के सभी युवा साथियों से इस जिला सम्मेलन में आने का आग्रह किया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा गत करीब 12 वर्षों से लगातार डाडासीबा बाजार में बनी वर्षा शालिका के नीचे जीवन यापन कर रहे मानसिक तौर से अज्ञात बुजूर्ग व्यक्ति अब आगे की जिंदगी बेहतर ढंग से जी पाएगा, जिसके लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही समाजिक कल्याण संस्था के अनुयाइयों ने इसे अपनी गोद लेकर रहन सहन भोजन उपचार आदि की तमाम जिम्मेदारी ली है। लिहाजा समाजिक कल्याण सस्था अब पीड़ित बुजूर्ग को जिला कांगड़ा के गांव नगरी में बने डेरा सच्चा सौदा परिसर मे रखेंगे। रविवार सुबह पंचायत प्रधान पंडित परमेश्वरी दास व अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मानसिक तौर से परेशान जीवन यापन कर रहे उक्त बुजुर्ग को यहां लेने पहुंचे सामाजिक कल्याण संस्था के हवाले किया गया। गौरतलब रहे यह मानसिक तौर से पीड़ित बुजूर्ग करीब 12 वर्षों से लगातार डाडासीबा बाजार में बनी वर्षा शालिका में लावारिसों की तरह रह रहा है, जिससे डाडासीबा के स्थानीय लोगों द्वारा काफी पूछताछ की गई थी, लेकिन इसका कोई भी पता व नाम मालूम न हुआ लिहाजा उक्त व्यक्ति के नाम का पता न होने के कारण स्थानीय व बाहरी लोगों द्वारा इस व्यक्ति को पीनी नाम से पुकारा जाता था, जो कि उपरोक्त ना मालूम व्यक्ति चाय पीनी नाम से पुकारने पर जिस व्यक्ति द्वारा आवाज दी जाती है। यह व्यक्ति उसी के पास कुछ ना कुछ लेने पहुंच जाता है। यह नाम किसी व्यक्ति द्वारा बोले जाने वाले चाय पीनी शब्दों से ही रखा गया है। क्योंकि यह व्यक्ति डाडासीबा बाजार में आने वाले स्थानीय लोगों वह राहगीरों से सिर्फ चाय पीने की इच्छा रखता है। यह डाडासीबा क्षेत्र के दो-तीन किलोमीटर के एरिया में ही दिन भर घूमता रहता था और शाम को वर्षा शालिका डाडासीबा में ही रहता था। पिछले दिनों यह काफी बीमार हो गया था और कुछ समाजसेवियों द्वारा बस स्टैंड पर ही इसका इलाज करवाया था और बड़ी मुश्किल से इसकी जान बच पाई थी। डाडासीबा पंचायत के प्रधान पंडित परमेश्वरी दास ने बताया इस व्यक्ति की देखरेख के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही सामाजिक कल्याण संस्था के अनुयायियों के हवाले आज रविवार को किया गया, जिससे इसकी देखरेख व इसका इलाज करवाया जा सके, ताकि इसकी मानसिक हालत ठीक हो सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय रतन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीएस का एक बड़ा मुद्दा बहाल कर दिया है। ओपीएस बहाल होने के उपरांत यह साबित हो चुका है कि कांग्रेस सरकार ही कर्मचारी हितैषी सरकार है। चुनावों से पूर्व कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले ओपीएस का मुद्दा बहाल किया जाएगा। वहीं, सरकार ने अपना वादा निभाते हुए पहली ही केबिनेट बैठक में कर्मचारियों को ओपीएस देने के ऊपर मोहर लगा दी है। संजय रत्न ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रही है। सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है संजय रतन ने कहा कि ओपीएस बहाल होने से हिमाचल के सैकड़ों कर्मचारी आज खुशी मना रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई, जिसके तुरंत बाद इस निर्णय को लागू कर दिया गया। प्रदेश 1.36 लाख कर्मियों को लोहड़ी पर्व पर यह तोहफा मिला है। ओपीएस 2003 में बंद हुई थी। संजय रत्न ने कहा कि छत्तीसगढ़ के फार्मूले को आधार बनाकर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपना फार्मूला तैयार कर इसे लागू किया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा के तहत गुम्मर निवासी एवं समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल में इन दिनों चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर चिन्हित जगहों पर सुरक्षा कैमरे लगाने की मांग की है। मुकेश कुमार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ज्वालामुखी में इतने चोरी के केस बढ़ गए हैं कि आम जनता का जीना त्रस्त हो गया है। समाजसेवी एवम सोशल एक्टिविस्ट मुकेश कुमार ने कहा कि बीते दिवस मझीन में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से मोटर चोरी कर ली जो की एक दुखद विषय है। ज्वालामुखी पुलिस इस पर त्वरित कार्यवाई करे ओर चोरों को जल्द हिरासत में लिया जाए। मुकेश ने कहा कि ज्वालामुखी उपमंडल के तहत मझीन, गुम्मर, सपडी, आधे दी हट्टी व भड़ोली इत्यादि जगहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें, ताकि चोरी जैसी वारदातों पर लगाम कस सके।
कहा, समग्र विकास के लिए बनाएंगे ठोस नीति बेसहारा पशुओं तथा जंगली जानवरों से दिलाएंगे निजात युवाओं को कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय से जुड़ने के लिए करेंगे प्रेरित फर्स्ट वर्डिक्ट। जवाली कृषि तथा पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा है कि किसानों को आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाने के साथ लोगों की कृषि और पशुपालन व्यवसाय में रुचि बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। ताकि वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकें। यह विचार उन्होंने आज ज्वाली विश्राम गृह में अधिकारियों तथा लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी मंडलाध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कृषि मंत्री ने कहा कि खेती की विभिन्न किस्मों को उगाने के प्रति किसानों को प्रेरित करने हेतु जहां कृषि विशेषज्ञों द्वारा खेतों में जाकर मिट्टी की जांच सुनिश्चित की जाएगी वहीं पैदावार को बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से खेतीबाड़ी करने बारे भी लोगों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषकों और पशुपालकों के समग्र विकास के लिये प्रदेश सरकार द्वारा ठोस नीति लायी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को बेसहारा पशुओं तथा जंगली जानवरों से बचाने के लिए एक निर्णायक नीति बनाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लंबे समय तक कृषि से जुड़े रहे हैं। इसलिए कृषकों की समस्याओं को भलि-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूम रहे पशु जहां लोगों की फसलों को उजाड़ रहे हैं। वहीं, दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पशुओं की पहचान के लिए टैगिंग की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि उसके असली मालिक की पहचान कर उसे जुर्माना लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि तथा पशुपालन हर प्रकार से लाभ का व्यवसाय है, लेकिन आज कि पीढ़ी इसमें रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। ताकि वे अपने अन्य कार्यों के साथ इन व्यवसायों को अपना कर लाभ कमा सकें। कृषि विशेषज्ञ खेतों में जाकर करें किसानों की समस्याओं का समाधान कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों से किसानों की खेतीबाड़ी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से खेतों में जाकर निपटारा करने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले प्रतिज्ञा पत्र में दी गई सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओपीएस बहाल करने की मांग को पूरा कर उनसे किए गए वायदे को पूरा कर सबसे बड़ा तोहफा दिया गया है।उन्होंने सभी अधिकारियों को सड़कों के बेहतर रखरखाव, पानी तथा बिजली की नियमित आपूर्ति के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर बनाये रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी लग्न, निष्ठा तथा ईमानदारी से कार्य करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। ओपीएस बहाली पर विभिन्न सगठनों ने जताया आभार न्यू पेंशन स्कीम एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजिंद्र मन्हास की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने भी कृषि मंत्री का पुरानी पेंशन बहाली के लिए सुक्खू सरकार का आभार जताया। इसके अतिरिक्त राजा का तालाब , नगरोटा सूरियां तथा ज्वाली ब्लॉक के विभिन्न कर्मचारी संघों ने भी कृषि मंत्री से मिलकर ओपीएस बहाली पर आभार जताया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सैनिक लीग कार्यालय पालमपुर नजदीक सैनिक विश्राम गृह पालमपुर में रविवार को 7वीं डोगरा रेजीमेंट का 58वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में 7 डोगरा रेजीमेंट के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व सैनिक व परिजन शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 7 डोगरा के कमान अधिकारी रहे सेवानिवृत्त कर्नल बीसी लगवाल, सौर्य चक्र तथा सैनिक लीग पालमपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता सीडी सिंह गुलेरिया ने संयुक्त रूप से की। कर्नल लागवाल ने 7 डोगरा रेजीमेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 जनवरी 1966 में सातवीं डोगरा रेजीमेंट का गठन मेरठ में हुआ था। इस रेजीमेंट के पहले कमान अधिकारी कर्नल बलबीर सिंह दयाल और सूबेदार मेजर के पद पर सूबेदार मेजर बलबीर सिंह गुलेरिया रहे। उन्होंने बताया कि 58 वर्ष के इतिहास में रेजीमेंट ने भारतीय सेना में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों ने बतौर सिविलियन कई उच्च पदों पर प्रशासनिक एवं विभागीय सेवाएं प्रदान कीं। 7 डोगरा रेजीमेंट इस दौरान हुए युद्धों में दुश्मनों को सबक सिखाया। यहां तक कि ऑपरेशन ब्लू स्टार, ओपी पवन और कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
11 हजार के करीब टीडीसीओ कर 10 करोड़ उगाही का लक्ष्य शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विद्युत उपभोक्ताओं के बिल की पेंडेंसी अधिक होने के चलते इसकी वसूली के लिए मुहिम शुरू की है। बोर्ड को इस मुहिम में सफलता भी मिल रही है। इसी माह बोर्ड की ओर से 11 हजार के करीब टेम्परेरी डिस्कनेक्शन ऑर्डर यानी टीडीसीओ कर चुका है, जिसकी एवज में बोर्ड ने 10 करोड़ के करीब के पेंडिंग बिलों की उगाही का लक्ष्य तय किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (आप्रेशन) नॉर्थ चीफ इंजीनियर ऑफिस धर्मशाला के अंतर्गत विद्युत बोर्ड की तीन जिलों कांगड़ा, चंबा व ऊना में करीब 75 करोड़ रुपए की बिल पेंडेंसी थी, जिस पर बोर्ड ने बिल उगाही की मुहिम शुरू की। जिसके चलते अब हर माह पेंडेंसी कम हो रही है। पिछले माह भी बोर्ड की ओर से तीन जिलों में 33 हजार टीडीएस कि गए थे, जिसके चलते लंबित बिलों के रूप में 11 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। गौरतलब है कि जिला कांगड़ा, चंबा व ऊना में विद्युत बोर्ड के 9 लाख उपभोक्ता हैं, जिनसे 65 करोड़ रुपए विद्युत बिल लिए जाने हैं। जिस तरह से बोर्ड ने बिल वसूली के लिए मुहिम शुरू की है, उससे बोर्ड को उम्मीद है कि लंबित बिलों का भुगतान जल्द हो जाएगा। इसी के साथ बोर्ड अधिकारियों द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं से लगातार बिल भुगतान की अपील की जा रही है, जिनके बिल लंबे समय से पेंडिंग हैं। विद्युत बोर्ड अधिकारियों की माने तो बोर्ड की सेहत अच्छी होगी, तो अच्छी सेवाएं उपभोक्ताओं को मिलेंगी, लेकिन यदि बिल की उगाही ही नहीं होगी, तो सेहत कैसे अच्छी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (आप्रेशन) नॉर्थ के चीफ इंजीनियर अजय गौतम ने बताया कि लंबित बिल वसूलने के लिए बोर्ड की ओर से मुहिम शुरू की गई है। पिछले माह बोर्ड ने कांगड़ा, चंबा व ऊना में 33 हजार टीडीसीओ किए थे, जिसके चलते लंबित बिलों के रूप में 11 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। इस बार भी 11 हजार के करीब टीडीसीओ कर दिए हैं कुछ और भी हो रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि शेष फंसा हुआ भुगतान भी हो जाएगा। तीन जिलों में 9 लाख उपभोक्ता हैं। 65 करोड़ के करीब बिल के रूप में उपभोक्ताओं से लेना है। इस माह भी बोर्ड ने 10 करोड़ रुपए के करीब वसूली का टारगेट निर्धारित किया है।
व्यवस्था का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात मनीष ठाकुर । इंदाैरा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल कांग्रेस के सभी नेता आजकल इंदाैरा का का निरीक्षण कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जो कि 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरने वाली हैं। उसको लेकर हिमाचल के सभी शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के बाद जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन को पहले ही खालिस्तानी समर्थक पन्नु द्वारा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में न जुड़ने की चेतावनी दी गई हैं, जिसके बाद अब हिमाचल शासन और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसके लिए हिमाचल के सभी कांग्रेस के नेता व प्रशासन विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा ले रहे हैं। इस संदर्भ में आज अर्की विधायक संजय अवस्थी, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण किया, वह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रसाशन व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। वह प्रशासन को उचित सुविधा उपलब्ध करवाने की हिदायत दी। इस उपलक्ष पर एसडीएम इंदौरा विनय मोदी, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन व समस्त अधिकारीगण, कांग्रेस के सभी पदों पर आसीन अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के मझीन उप तहसील के अंतर्गत जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से चोरों द्वारा मोटर और अन्य सामान उड़ा ले जाने का समाचार मिला है। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने दो अन्य पेयजल योजनाओं से 4 चोरियां की थी, अब इन चोरों की टोलियां के हौसले बुलंद हो गए हैं और लोगों के घरों का सामान भी चोरी होने लगा है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी मझीन में की है और शीघ्र ही चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। अमित कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी संतोष कुमार लाइनमैन जब स्कीम पर पानी छोड़ने गया, तो उसने देखा की पंप हाउस के दरवाजे टूटे हुए हैं और शातिर मोटर और अन्य सामान को उड़ा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि 7:50 हॉर्सपावर की मशीन और अन्य विद्युत उपकरण उड़ा ले गए हैं। क्षेत्र के समाज सेवक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय धीमान ने बताया कि क्षेत्र में चोरों की कई टोलियां सर गर्म होने की खबर है। क्षेत्र के कई लोगों की छिटपुट चोरियां हो रही हैं, उनके अपने घर में भी चोरों ने कुछ सामान उड़ा लिया है। ऐसे में उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र वासियों की तरफ से आग्रह किया है कि एक अभियान छेड़ कर इन चोरों से लोगों को निजात दिलाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की वारदातें क्षेत्र में ना हो पुलिस चौकी प्रभारी रवि दत्त ने लोगों को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे। वहीं, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस ऐसे असामाजिक तत्व पर नकेल डालेगी l आरोपी शीघ्र ही पुलिस की हिरासत में होंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा पुलिस द्वारा हथियारबंद नकाबपोश ने दिन-दहाड़े लूट के इरादे से चिंतपूर्णी के एक व्यापारी के बेटे तुषार घर को गोली मारकर हत्या के मामले में 9वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बताते चलें इस मामले में स्थानीय लोगों की मदद से घटना वाले दिन ही 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी जोड़ने पर इस मामले में खुलासे होते गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि इस मामले में कुल 9 लोग शामिल थे, जिसके बाद देहरा पुलिस द्वारा पंजाब और अन्य राज्यों में छापेमारी कर पांच अन्य आरोपियों को पकड़ लिया गया और हमला करने के लिए इस्तेमाल वरना गाड़ी को भी पकड़ लिया गया, परंतु पिछले 2 महीनों से इस घटना में शामिल आरोपी तूफान सिंह पुलिस को चकमा देता रहा, परंतु पुलिस लगातार पकड़ने का प्रयास करती रही, जिसके बाद पुलिस को अब सफलता मिली है और इसे जीरकपुर से पकड़ कर देहरा लाया गया है और अब मामले में शामिल सभी आरोपी पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने उक्त आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
तिलक राज। कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर पालिका मैदान कांगड़ा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में यंगस्टर्स फुटबॉल क्लब कांगड़ा की टीम ने पुराना कांगड़ा के टीम को 2-0 गोल के अन्तर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में स्थानीय विधायक पवन काजल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। काजल ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो का अनुसरण कर जीवन का लक्ष्य हासिल करने की अपील की। काजल ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के विचार है कि जिद करो और दुनिया बदलो। युवाओं को भी नशे से दूर रहकर खेलों में अपने भविष्य को आजमा कर नौकरियों में आरक्षण का लाभ लेना चाहिए। काजल नें कहा नगर पालिका मैदान के विकास पर पहले भी पांच लाख रुपए खर्च किए गए हैं और इस मैदान में आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजकों को ग्यारह हजार रुपए और दोनों टीमों को जो फाइनल में खेल रही थी, उन्हें एक-एक हजार रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर दी। इससे पहले काजल नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एबीवीपी के प्रांत संगठन अनूप ठाकुर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा महोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में नगर पालिका मैदान कांगड़ा में डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के एबीवीपी संगठन के छात्रों द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 17 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं को एबीवीपी के इतिहास की जानकारी दी। इस मौके पर एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री कोमल, कांगड़ा एबीवीपी इकाई अध्यक्ष केशव शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनी, महासचिव रजनीश मोना, रमेश, राकेश मेहरा, तिलक सोनी, अभिनव शर्मा व आशुतोष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शक्तिपीठ मां ज्वालजी में माथा टेककर की काँगड़ा दौरे की शुरुआत कहा, कृषि और पशुपालन व्यवसाय से जुड़े लोगों के समग्र विकास के लिए बनाएंगे ठोस नीति फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल सरकार में कृषि तथा पशुपालन मंत्री का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार गृह जिला कांगड़ा पहुंचने पर जवाली के विधायक चंद्र कुमार का क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के जिला कांगड़ा में आने पर स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही काफी उत्साहित रहे। सुबह से ही लोग उनके स्वागत के लिए जिला के विभिन्न क्षेत्राें में एकत्रित होना शुरू हो गए। लोगों ने ज्वालामुखी से जवाली विधानसभा के ढन तक जगह जगह कृषि मंत्री का काफिला रोक के फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कृषि मंत्री चंद्र कुमार का जगह-जगह हुआ स्वागत ज्वालामुखी, रानीताल, कांगड़ा बायपास, कांगड़ा बाज़ार, मटौर, गगल, सनौरा चौक, कुठमां, बनोई, चंबी, 39 मील, 35 मील, भाली, कल्लरी, 32 मील, कोटला, जोंटा, धमीन, अमणी, मस्तगढ़, भल्लाढ़, पलोहरा, लब, कैहरियां और ढन में लोगों में भारी संख्या में पहुंच कर प्रो. चंद्र कुमार का स्वागत किया। कृषि मंत्री का इंतजार कर रहे लोगों ने उनके पहुंचने पर पटाखे चलाए और बैंड और नगाड़ों की स्वर लहरियों तथा देशभक्ति के नारों के साथ उनका अभिवादन किया। नई पेंशन कर्मचारी महासंघ खंड कांगड़ा के प्रतिनिधियों ने भी कृषि मंत्री का कांगड़ा में स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए सुक्खू सरकार का आभार जताया। शाहपुर के चंबी में हुआ भव्य स्वागत समारोह इस दौरान शाहपुर के चम्बी मैदान में कृषि मंत्री के स्वागत में विशाल जनसभा का आयोजन स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा किया गया। स्वागत समारोह में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास करेगी और सुशासन की सरकार साबित होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने कांग्रेस पर पूरा विश्वास जताते हुए प्रदेश में सरकार निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लोगों का यह ऋण चुकाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार क्षेत्र के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला कि हर जरूरत पर गंभीरता से विचार करते हुए उसे पूरा किया जाएगा। परिपक्व नेता को मंत्री बना बढ़ाया कांगड़ा का मान इस अवसर पर विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार का क्षेत्र की जनता की और से स्वागत करते हुए उनको मंत्री पद के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चौधरी चंद्र कुमार जैसे परिपक्व नेता को मंत्री पद देकर कांगड़ा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के माध्यम से जिला कांगड़ा के सभी कार्यों को दृढ़ता से पूरा करवाया जाएगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में प्रदेश को मज़बूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अपने नेता के स्वागत में ज्वाली के लोगों ने मनाया उत्सव कृषि मंत्री चंद्र कुमार के जवाली विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर स्थानीय लोगों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। जवाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मंत्री के आगमन को उत्सव के रूप में मनाया। जगह- जगह पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ चौधरी चंद्र कुमार का स्वागत लोगों द्वारा किया गया। प्रो. चंद्र कुमार विनम्रता से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते एवं उनका आभार जताते हुए काफिले के साथ जवाली पहुंचे। कृषि मंत्री के पहुंचते ही पहले से ही इंतजार में खड़े स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश की लहर फैल गई। सभी ने जोशीले नारों एवं फूलों के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर जवाली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जवाली वासियों के विश्वास और स्नेह के कारण ही वे हिमाचल के कृषि मंत्री के पद तक पहुँचे हैं। कृषि मंत्री के तौर पर जनता की सेवा का अवसर उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि वे हृदय से जवाली के लोगों के ऋणी हैं और प्रत्येक के जीवन में खुशियां लाना ही उनका लक्ष्य है। कृषि और पशुपालन से जुड़े लोगों का होगा समग्र विकास कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की अधिकतम जनसंख्या कृषि और पशुपालन व्यवसाय से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि इन विभागों के माध्यम से प्रदेश की बड़ी आबादी के हित जुड़े हैं। चंद्र कुमार ने कहा कि कृषकों और पशुपालकों के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा ठोस नीति लायी जाएगी। जिससे ना केवल इन व्यवसायों को लेकर एक सुव्यवस्थित ढांचा विकसित होगा, बल्कि प्रदेश लोगों की आर्थिकी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कृषि से संबंधित सबसे बड़ी दिक्कत जो आज लोगों को आ रही है, वह है बेसहारा पशुओं की समस्या। चंद्र कुमार ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए एक निर्णायक नीति बनाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लंबे समय तक कृषि से जुड़े रहे हैं, इसलिए कृषकों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि हर प्रकार से लाभ का व्यवसाय है, लेकिन आज कि पीढ़ी का इसमें रुचि नहीं दिखाना दुखद है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के संगम से कृषि को पुनः फायदेमंद और रुचिकर बनाना सरकार का ध्येय रहेगा। देवियों के दर्शन से की कांगड़ा दौरे की शुरुआत कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने आज मकरसंक्रांति के दिन शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी में माथा टेककर अपने कांगड़ा दौरे की शुरुआत की। इसके बाद कांगड़ा के श्री मां ब्रजेश्वरी शक्तिपीठ में भी उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने शक्तिपीठों में प्रदेश वासियों के कल्याण और उत्तम स्वास्थ की कामना की। विधायक ज्वालामुखी संजय रत्तन, विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती, सुरेंद्र मानकोटिया व करण पठानिया भी साथ उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएचबीटी) पालमपुर ने 13 जनवरी 2023 मे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पर एक राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यशाला की मेज़बानी की। पदमश्री डॉ. ओमेश भारती, महामारी रोग विशेषज्ञ (एपिडेमियोलॉजिस्ट) प्रधानाचार्य और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शिमला समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। अपने भाषण में उन्होनें श्रोताओं को क्षय रोग (टीबी) होने के करको जैसे पोषण और प्रतिरक्षा तथा इससे जुड़ी कुरीतियों के बारे में सूचित किया। डॉ. ओमेश भारती ने अपने कुछ निजी अनुभवों का भी वर्णन किया, जिसमें एक टीबी पीड़ित का समर्थन करना और बीमारियों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों पर काबू पाना शामिल है। उन्होने सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य उत्पादों के विकास के माध्यम से कुपोषण को कम करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। इसी के साथ डॉ. भारती ने समाज से टीबी को खत्म करने में संस्थान की सहायता भी मांगी। इससे पहले डॉ. राजेश कुमार सूद, महामारी रोग विशेषज्ञ (एपिडेमियोलॉजिस्ट), ज़िला टीबी अधिकारी, कांगड़ा ने "प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी रोगी को सामुदायिक सहायता" पर एक व्यापक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि “निक्षय 2.0” क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित लोगों को संगठित करने और सामुदायिक सहायता प्रदान करने का एक अभियान है। उन्होंने टीबी रोग पर कुपोषण, तंबाकू के उपयोग, प्रतिरक्षा और सहरुग्णता के प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऐसी बीमारियों से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों के परिणामस्वरूप रोगियों को होने वाली मनोवैज्ञानिक कठिनाइयों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. योगेंद्र एस. पदवाड़, प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मचारियों और अध्येताओं ने भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर शनि सेवा सदन पालमपुर में आज विधायक मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल द्वारा शनि सेवा सदन 'लाइफ लाइन सेवा केंद्र' का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व लोग उपस्थित रहे। शनि सेवा सदन द्वारा शुरू की गई इस सेवा प्रकल्प में लोगों की सेवा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नेबुलाइजर व्हीलचेयर हियरिंग ऐड मशीन, स्टिक, डायपर्स, मास्क तथा कृत्रिम अंग कंबल, गलब्ज ,ऑक्सीमीटर थर्मामीटर, सैनिटाइजर कुछ दवाईयां, मरहम पट्टी, जानवरों के प्राथमिक इलाज का समान, राशन, कंबल व अन्य दान की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शनि सेवा सदन शीघ्र ही एक शनि सेवा वाहन का भी इंतजाम करेगा, जिसमें 10 किलोमीटर के दायरे में लोगों को कुछ विशेष सेवा दी जाएगी। सैनिक रेस्ट हाउस के सामने इस केंद्र का शिलान्यास पालमपुर के विधायक व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्टर सेक्रेटरी आशीष बुटेल द्वारा 14 जनवरी को किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आशीष बुटेल ने कहा कि शनि सेवा सेवा सदन लोगों की सेवा में बेहतरीन कार्य कर रहा है तथा इस निस्वार्थ सेवा से असहाय बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सदन के प्रमुख परमेंद्र भाटिया ने बताया की शनि सेवा सदन की यह यूनिट लोगों की सेवा में हर समय कार्यरत रहेगा तथा लोगों को कई तरह की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसमें कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का कार्य भी शुरू करने की योजना है। इसके अतिरिक्त एक वाहन भी लिया जाएगा, जो जरूरतमंद और अति निर्धन परिवारों की सेवा में उपलब्ध रहेगा।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा के श्री बज्रेश्वरी मंदिर में आज (शनिवार) को सुक्खू सरकार में नव नियुक्त कृषि मंत्री एवं ज्वाली से विधायक चौधरी चंद्र कुमार ने शीश नवाया। बताते चलें की मंत्री बनने के उपरांत माता बज्रेश्वरी के दरबार पहुंचे। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने मंत्री चंद्र कुमार को पूरे विधिवत माता की पूजा-अर्चना करवाई। चंद्र कुमार जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने हैं। वहीं, मकर सक्रांति के पावन अवसर पर उन्होंने माता बज्रेश्वरी के दरबार पहुंचकर मां का आशीर्वाद भी लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को इस लहाेड़ी एवं मकर संक्रांति त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा उन्हें माता की चुनरी एवं माता का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
तिलक राज। कांगड़ा न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ब्लॉक कांगडा ने पुरानी पेंशन बहाली पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार का भव्य स्वागत किया। साथ ही प्रदेश सरकार का पुरानी पेंशन बहाल करने पर आभार व्यक्त किया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने पहली कैबिनेट में पेंशन बहाली का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली करके कर्मचारियों को जो लोहड़ी का तोहफा दिया, उसके लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। कर्मचारियों ने इस अवसर पर लड्डू बांटकर जश्न मनाया। एनपीएसईए के जिला कोषाध्यक्ष वीरेश भारती एवं ब्लॉक प्रधान राजीव समकरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन की बहाली के ऐतिहासिक फैसले द्वारा कर्मचारियों और उनके परिवारों को अभूतपूर्व सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। कर्मचारी नए जोश व लगन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सरकार की नीतियों को धरातल पर उतारेंगे और जनता के प्रति संपूर्ण सेवा भाव से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर वीरेश भारती, राजीव समकरिया, संजीव कपूर, मनीष पांजलु, अमन वालिया, विजय कुमार, योगराज, राजीव कुमार, राजेश कुमार, गगन, रोमी व अनिल कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्वविख्यात माता ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को सुक्खू सरकार में नव नियुक्त कृषि मंत्री एवं ज्वाली से विधायक चौधरी चंद्र कुमार ने शीश नवाया। बताते चलें की मंत्री बनने के उपरांत पहली बार चंद्र कुमार माता ज्वाला के दरबार पहुंचे। इस दौरान ज्वालामुखी से विधायक संजय रत्न भी उपस्थित रहे। मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्री चंद्र कुमार को माता की पूजा-अर्चना करवाई। चंद्र कुमार जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने हैं। वहीं, मकर सक्रांति के पावन अवसर पर उन्होंने माता ज्वाला के दरबार पहुंचकर मां का आशीर्वाद भी लिया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को इस त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान स्थानीय विधायक संजय रत्न द्वारा उन्हें माता की चुनरी एवं माता का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
प्रतिमा राणा। बैजनाथ उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने न्यायाधीश की नियुक्ति करने के उपरांत जारी की गई अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति कहे। कपूर ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने पालमपुर के भाजपा सरकार में अधिसूचित अतरिक्त जिला न्यायालय में स्थायी पीठासीन न्यायधीश की नियुक्ति कर भाजपा के अंतिम 6 महीनों में नोटिफाइड कार्यालयों में अपनी प्रशासनिक मोहर लगा दी है। त्रिलोक कपूर ने माननीय उच्च न्यायालय के प्रशासनिक आदेश के लिए न्यायालय का बहुत धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय के पालमपुर में स्थायी पीठ की मांग काे उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास रखी थी, जिसे उन्होंने न केवल स्वीकार किया बल्कि घोषणा कर नोटिफाइड भी किया था। उन्होंने कहा कि जहां वर्तमान सरकार ने 12 दिसम्बर 2022 को सारी 6 महीने की नोटिकफिकेशन डी-नोटिफाई कर दी। वहीं, न्यायालय के डर से इस से छेड़छाड़ नहीं की, जिससे यह स्पष्ट पता लगता है कि अन्य डी-नोटिफिकेशन भी गैर कानूनी है। इन्हें भी जल्द न्यायालय के पास ले जाएगा और जल्द ही फिर से सब तहसील, बीडीओ कार्यालय, उपमंडल कार्यालय वेटरीनरी अस्पताल आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और कंडबाडी में सीएचसी खोली जाएगी।
तिलक राज। कांगड़ा कांगड़ा के उद्यान विभाग मधुमक्खी पालन कार्यालय नॉर्थ जोन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 से 13 जनवरी तक आयोजित किया गया, जिसका आज समापन हाे गया। इस प्रशिक्षण शिविर में खाेली ग्राम पंचायत के प्रधान केबल चाैधरी ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें उद्यम विकास खंड कांगड़ा व धर्मशाला के लगभग 50 किसानों ने इस शिविर में भाग लिया। इसमें किसानों को मधुमक्खी पालन के महत्व, लाभ और इस में होने वाली आमदनी के बारे में भी अवगत करवाया गया। मधुमक्खियों की मानव जीवन में महत्वत्ता जैसे कि परागन जिसके कारण फसलों, फलों व सब्जियों की पैदावार को 10 -12 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही मधुमक्खियाें द्वारा शहद उत्पन्न में वृद्धि के साथ-साथ फसलों की पैदावार को बढ़ाया जाता है एवं मधुमक्खियों से हमें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इस मौके पर डॉ. संत प्रकाश, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. राजेश शर्मा, प्रधान केबल चाैधरी और अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
तिलक राज । कांगड़ा पुरानी पेंशन बहाली की खुशी में एनपीएस कर्मचारी महासंघ के सदस्यों सहित अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कांगड़ा के तहसील चौक में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पटाखे भी फोड़े़ तथा ढोल नगाड़े पर डांस कर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। एनपीएस कर्मचारी महासंघ के जिला कोषाध्यक्ष वीरेश भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोहड़ी के अवसर पर पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी मांग लंबे अरसे से कर्मचारी वर्ग करता आ रहा है। कर्मचारी वर्ग का यह संघर्ष आज रंग लाया है, इसके लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं। साथ ही खंड प्रधान रमेश समकरिया ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार का धन्यवाद करते हुए उन्हें पुरानी पेंशन बहाल करने पर आभार जताया तथा रैली निकालकर लोगों को लड्डू बांटे। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने ढोल नगाड़े पर सरकार के पक्ष में नारे लगाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर अजय कुमार, राजेश कुमार, राजीव, गगन, रोमी, अनिल व प्रशांत सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद वाटिका धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम धर्मशाला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। एसडीएम ने ज्योति प्रज्वलन और वाटिका में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से स्वामी जी के आदर्शों का अनुकरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। एसडीएम ने उनसे ईमानदारी को जीवन में उतारने और नशे से दूर रहने की अपील। कार्यक्रम सहायक नीलम चौधरी ने सभी का स्वागत करते हुए नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं, सारिका कटोच ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में दीपक और अमन ने भी स्वामी विवेकानंद जी की कर्तृत्व के बारे में बताया।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर पूर्व उद्योग एवम परिवहन मंत्री एवम जसवां:परागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने डीजल में 3 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी पर सुक्खू सरकार पर सीधा हमला करते हुए प्रदेश सरकार को अलोकतांत्रिक व लोक भावनाओं पर गहरा कुठाराघात वाला निर्णय करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ ही हिमाचल की जनता को डीजल पर करीब चार रुपए की बढ़ोतरी का तोहफा मिला है, जो कांग्रेस नेता विपक्ष में रहकर महंगाई का ढिढोरा पीटते थे और सत्ता में आने पर महंगाई कम करने की बातें करते थे। अब उनका सत्ता में आते ही जनता को असली चेहरा दिखने लगा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुश्किल से करीब एक माह बाद सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है। यह उनकी सरकार और पार्टी का निजी मामला हो सकता है, लेकिन कैबिनट विस्तार के साथ जनता को जो पूर्व जयराम सरकार के समय हिमाचल में डीजल पर 4.40 प्रतिशत बैट हुआ करता था। उसमें 3 प्रतिशत बैट को बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। यानी हिमाचल में डीजल अब चार रुपए और महंगा मिलेगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य में सुक्खू सरकार के एक माह में हिमाचल की जनता को बहुत कुछ अनचाहा मिल गया है। उन्होंने कहा कि बिना कैबिनेट मंजूरी से राज्य में 520 कार्यलयों को सीएम सुक्खू ने डी-नोटिफाइड कर दिया है। उन्हाेंने कहा कि सुक्खू सरकार प्रदेश की ऐसी पहली सरकार हो गई। जिसने अपने एक माह के कार्यकाल पूरा करते करते जनता को सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा अभी तो सुक्खू सरकार ने जो दस गारंटियों को चुनावी दिनों में जनता को दी है, उन्हें भी पूरा करना है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने ठेहड़ा के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 02.27 ग्राम चिट्टा बरामद करने की सूचना प्रकाश में आई है। बताते चलें आरोपी की पहचान विक्की सपुत्र कृष्ण चंद निवासी भदरोल, डाकघर सेरा, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है। उक्त युवक उस स्थान से पैदल जा रहा था, जिसकी पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी के दौरान मौके पर 02.27 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्र पाल ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर परागपुर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत मुहीं में गुरुवार को कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित शाखा प्रागपुर के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक अधिकारी अनिल शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे क्षेत्र भर के दर्जनो उपभाेक्ताओं ने भाग लिया। वहीं, इस दौरान बैंक प्रबंधक अनिल शर्मा ने मौजूद तमाम उपभाेक्ताओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, कृषि कार्ड राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार, आजीविका तथा बैंक की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर बैंक की तरफ से अरविंद शर्मा, विवेक पटियाल, पंचायत प्रधान सुभाष चंद्र, उप प्रधान मेहर सिंह, सचिव दिनेश कुमार व वार्ड सदस्य तथा स्थानीय जनता ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर। देहरा निबूंआ व रुनझुनुआ पहाडी गाने पर अपनी महारत हासिल कर चुके देहरा के तहत पाईसा के हिमाचली सुपर स्टार लोकगायक मोहित गर्ग का "फेसबुक वाला लव" गाना भी रलीज हो गया। लिहाजा प्रदेश मुख्य मंत्री सुखविंदर सिह सुक्खू ने गुरुवार को अपने सरकार के अन्य सहयोगियो के साथ शिमला मे गाने का पोस्टर रलीज किया, जो कि पहाडी लोक गायक मोहित गर्ग व क्षेत्र के लिए बडे गर्व की बात है। वहीं, इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पहाड़ी लोक गायक मोहित गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा गाया रुनझुनुआ पहाडी गाना मेरा बहुत पसंदीदा गाना है। इस मौके पर गगरेट के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने देहरा के विधायक होशियार सिह आदि सरकार के नेताओं पहाड़ी लोक गायक मोहित को बधाई दी मोहित गर्ग ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी दिल की गहराईयो से धन्यवाद किया है। मोहित गर्ग ने अपने नए गाने के बारे में बताया की इसका कंपोजिशन अश्वनी कुमार व बिक्रम ठाकुर द्वारा किया गया है। इसे संगीत परमजीत पमी ने दिया है। गाने के बोल संदीप ठाकुर ने लिखें हैं। वहीं, इसका निर्देशन अखिल द्वारा किया गया है। उन्होंने इस गाने के लिए पंकज व निशांत का विशेषकर धन्यवाद किया। गाना जल्द ही मोहित के यूट्यूब चैनल सारंग स्टूडियो पर रिलीज किया जाएगा। बताते चलें मोहित गर्ग का एक के बाद एक पहाड़ी लोकगीत हिट होता जा रहा है।


















































