नववर्ष के आगमन के साथ ही शुरू होने वाले विभिन्न त्यौहारों एवं लोक उत्सवों की सूची में लोहड़ी का पर्व खास महत्व रखता है। लोहड़ी पर्व को लेकर डाडासीबा, नंगल चौक,चनोर, ढलियारा आदि में खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बच्चे तो बच्चे, युवा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी टोलियां बनाकर घर-घर जाकर सुंदर, मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले धी व्याही हो, सेर शक्कर पाई हो..ब आदि गीत गाकर बच्चों लोहड़ी मांगी। खासकर गांव डाडसीबा के युवाओं ने इस दौरान अपने क्षेत्र में नई शादी वाले घरों में लोहड़ी के साथ बधाई के गीत गाकर खूब जश्न मनाया। लोहड़ी का पर्व सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और खुशहाली का संदेश भी देता है।
** नगर परिषद को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग देने वालों को किया जाएगा सम्मानित स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगवां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगवां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगवां को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता में बेहतर बनाने के प्रयास करने वाले अधिकारियों, नागरिकों तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि बेहतरीन कार्य करने की सभी को प्रेरणा मिल सके। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां विस क्षेत्र को पूरे राज्य भर में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। नगरोटा विस क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया है। इसके लिए सभी अधिकारियों तथा नागरिकों की ओर से रचनात्मक सहयोग भी मिल रहा है। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा शहर के चरणबद्ध विकास के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सके। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में स्वच्छता के साथ साथ अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी नगरोटा विस क्षेत्र बेहतर गंतव्य बन सके।
** बरवाला और ढगवार में बनने वाले खेल मैदानों की रखी नींव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जनता के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में योल-बनोरड़ू-बरवाला सड़क का लोकार्पण किया। विधायक ने इस दौरान बरवाला और ढगवार में बनने वाले खेल मैदानों की भी नींव रखी। ढगवार में 22 कनाल पर बनने वाले खेल मैदान का भी शिलान्यास किया। इन मैदानों पर 25 लाख प्रति मैदान खर्च होंगे। इसके उपरांत उन्होंने दाड़ी में बाइस लाख से बनाए गए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के शिकायत निवारण कक्ष एवं कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का किया लोकार्पण दोपहर बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में नेत्र मोबाइल इकाई के विश्राम गृह व प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। ढगवार पंचायत में अपने संबोधन में सुधीर शर्मा ने कहा कि मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन के बाद इस पंचायत में 22 कनाल जमीन पर खेल मैदान का रास्ता साफ हो गया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि ढगवार मिल्क प्लांट की अपग्रेडेशन, ढगवार-मसरेहड़ सड़क के साथ ही यह खेल मैदान तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 10 लाख की राशि जारी हुई है। जरूरत पड़ने पर और मदद दी जाएगी। चकवन ढगवार में जिस स्थान पर खेल मैदान बनाया जा रहा है, वहां तक रोड भी बनाया जाएगा। यही नहीं, ढगवार से मसरेहड़ के लिए बनने वाली सड़क भी कहीं न कहीं इस खेल मैदान के लिए सुगम रहने वाली है। धर्मशाला विधानसभा हलके की हर पंचायत में बनेगा खेल मैदान सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा हलके की हर पंचायत में एक अच्छा खेल मैदान होना चाहिए। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मांझी खड्ड के तटीकरण के लिए 10 करोड़ की राशि आ गई है। तटीकरण के साथ मांझी खड्ड के किनारों को बेंच, गजीबो व साइकिलिंग रोड से सुंदर बनाया जाएगा। दाड़ी-मनेड-बगली सड़क पिछली सरकार के कार्यकाल में ठप थी, उसे प्राथमिकता के आधार पर बनाया गया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में भी रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इंतकाल और तकसीम आदि मामलों का तुरंत निपटारा करें। किसी तरह की विभागीय कोताही सहन नहीं होगी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी कहा है कि वह आपदा प्रबंधन के बचे कार्यों में तेजी लाए।
उप मंडल ज्वालामुखी में बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लायी गई है। विभाग को अंदेशा था कि एनएचआई विभाग के कॉन्ट्रैक्टर द्वारा जो फोरलेन का काम किया जा रहा था, उसमें बिजली चोरी की जा रही है। वहीं अधिकारी द्वारा ठेहड़ा नामक स्थान पर अपनी टीम सहित औचक निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने पाया कि एनएचआई के कॉन्ट्रैक्टर द्वारा निर्माण के दौरान बिजली की सीधी चोरी की जा रही है। बिजली विभागीय कर्मचारियों द्वारा उक्त जगह की तस्वीरें खींची वहां मौजूद पानी के भीतर रखी मोटर व बिजली की तार को जब्त कर इसकी सूचना ज्वालामुखी पुलिस को भी दी गई। बिजली विभाग के ज्वालामुखी के अधिशाषी अभियंता करणवीर सिंह पटियाल ने बताया कि विभाग द्वारा आरोपी कॉन्टै्रक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी गयी है। उनके खिलाफ अवैध रूप से बिजली के इस्तेमाल करने पर 2 लाख 11 हजार 721 रुपये जुर्माना लगाया गया है, वहीं इस राशि को विभाग को 1 हफ्ते के अंदर भरने की बात भी कही है। अधिकारी ने बताया कि इस ठेकेदार पर पिछले लगभग 3 महीने से गलत तरीके से बिजली चोरी करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। पटियाल ने स्थानीय जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी जनता को ऐसी कोई भी गतिविधि के बारे में पता चलता है तो तुरंत उन्हें संपर्क करें, उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।
ज्वालामुखी उप मंडल के तहत खुंडियां अस्पताल में शुक्रवार को एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला की हार्ट अटैक से दुखद मौत हो गयी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह महिला को समय रहते सीएचसी खुंडियां अस्पताल ले गए थे, परंतु वहां चिकित्सक नहीं होने की वजह से महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान सियोटी गांव की 62 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी स्वर्गीय किशोर चंद के रूप में हुई है। मृतका के परिवार वालों ने कहा कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक किसी काम के लिए अपने उच्च अधिकारियों से मिलने गए हुए थे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से सवाल किया है कि अगर कोई चिकित्सक किसी काम से बाहर गया है तो उनकी गैरहाजरी में मरीजों की जिम्मेदारी कौन लेगा। महिला के परिवारजनों ने कहा कि चंगर क्षेत्र का खुंडियां एक मात्र अस्पताल है, जहां सैकड़ों मरीज अपने इलाज के लिए आते हैं, लेकिन वहां ऐसी अव्यवस्था होने की वजह से आज एक महिला की जान चली गयी। वहीं, इस संदर्भ में बीएमओ ज्वालामुखी डॉक्टर संजय बजाज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खुंडियां अस्पताल में 2 डॉक्टर हैं, इनमें से एक चिकित्सक डेपुटेशन पर है व दूसरे डॉक्टर को मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि महिला की रिपोर्ट मंगवाई गयी थी, जिसमें उसकी हालत बेहत नाजुक थी।
** बचपन से ही था ड्राइंग का शौक, कोरोना काल में शुरू किया पोर्ट्रेट बनाना ** अब राष्ट्र स्तर पर रोशन किया क्षेत्र और प्रदेश का नाम ** गुरु करण और अपने माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय देश की राजधानी दिल्ली में 7 जनवरी से 13 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के रोपड़ी गांव के अखिल ने विजुअल आर्ट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अखिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। अखिल ने इससे पहले भी जिला एवं राज्य स्तर पर कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब राष्ट्र स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। अखिल को बचपन से ही ड्राइंग का शौक है। वर्ष 2020 में कोविड काल में जब सब कुछ बंद था तो अखिल ने पोर्ट्रेट बनाने का काम शुरू किया और अपने अंदर छिपी इस कला को निखारा। अखिल ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने गुरु करण और अपने माता-पिता को दिया है। वहीं बखिल द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कार जीतने की सूचना जब गांववालों को मिली लगी तो हर कोई अखिल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।
** नूरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष ने सरकार के 1 साल के कार्य को शून्य दिया करार **कहा, इस सरकार में बद से बदतर हो गए नूरपुर के हालात भाजपा द्वारा हिमाचल की सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नूरपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता की और सरकार के 1 साल के कार्य को शून्य करार दिया। पठानिया ने कहा कि सीएम सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन की बात करते हैं, लेकिन इस सरकार में नूरपुर के हालात बद से बदतर हो गए हैं। एक वर्ष में जो व्यवस्था परिवर्तन हुआ है, मैं उसका हाल बताने आया हूं। एक साल में नूरपुर अस्पताल की हालत खराब हो गई है। अस्पताल के लिए जो मशीनरी पहुंची थी, उसे उठाकर ऊना पहुंचा दिया गया है। आज नूरपुर रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। वहीं, चक्की पुल 22 महीने से बंद पड़ा है। ज्ञापन देने के बावजूद भी इसे नहीं खोला जा रहा है। 25 जनवरी तक सरकार का रवैया इसी प्रकार रहा तो 26 जनवरी को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जसूर में फ्लाईओवर का काम बहुत धीमी गति े चला हुआ है, जिससे दुकानदार काफी परेशान हैं।
जन कल्याण संस्था तलवाड़ लंबागांव का 6वां वार्षिक समारोह आज हनुमान मंदिर तलवाड़ में अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा व संस्था के मार्गदर्शक पूर्व विधायक रवि धीमान मौजूद रहे। जयसिंहपुर जिला पार्षद संजीव ठाकुर व संस्था के कोषाध्यक्ष त्रिलोक चौधरी सचिव जगन्नाथ डोगरा, वरिष्ठ सदस्य चंद्रभान, सतीश, करतार चंद चौधरी, रविंद्र भाटिया सूबेदार अशोक कटोच कुलदीप कटोच, मोहन सिंह, शक्ति चंद चौधरी रमेश, शक्ति चंद के साथ संख्या के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रवि धीमान ने संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज नासिक में हुए राष्ट्रीय युवमहोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को एनएसएस के छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से दिखाया गया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, बीएड विभागाध्यक्ष प्रो. शीशराम , एनएसएस अधिकारी अमित वालिया सहित डॉ.मनोज श्रीमाल, डॉ. मनीष कुमार, अमर चंद, डॉ. विनोद शर्मा, आशीष भाटिया व प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
वन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार धर्मशाला वन वृत्त ने त्रिउंड और अन्य ट्रैकिंग मार्गों के लिए प्रवेश शुल्क और टेंटिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा प्रवेश शुल्क दो सौ रुपये से कम कर 100 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन किया गया है, जबकि दो व्यक्तियों के लिए प्रवेश शुल्क सहित टेंटिंग शुल्क 1100 रुपये से घटाकर 550 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां नियम, 2021 के तहत पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त विविध साहसिक गतिविधियां संचालकों के पंजीकृत स्थानीय गाइडों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पंजीकृत गाइडों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
प्रशासक पुनर्वासन और पुन: स्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना हेतु 15 जनवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में इस जनसुनवाई को रद्द किया गया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को सूचित किया है कि पूर्व में 15 जनवरी को ग्राम सभा में होने वाली जनसुनवाई को निरस्त कर दिया गया है।
जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विकास खंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इन स्थानों पर खुलेंगी दुकानें पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत जरोट के वार्ड सं. 6, विकास खंड कांगड़ा की ग्राम पंचायत सहौड़ा के गांव पैहग के वार्ड 5, ग्राम पंचायत झिकली इच्छी के गांव मंगरेहड़ वार्ड 8 तथा ग्राम पंचायत अनसोली के वार्ड 3, विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत मिन्जग्रा के गांव भोल ठाकरा के वार्ड 4, ग्राम पंचायत खज्जन के वार्ड 4, ग्राम पंचायत नागनी के वार्ड 1 और ग्राम पंचायत भडवार के वार्ड 3, विकास खण्ड रैत की ग्राम पंचायत कनोल के वार्ड 2, ग्राम पंचायत कनोल के गांव लाहडी के वार्ड 6 व ग्राम पंचायत मैटी के गांव बंगरेड़ वार्ड 3, विकास खंड देहरा की ग्राम पंचायत लगडू के वार्ड 5, नगर परिषद देहरा के हनुमान चौक वार्ड 2 तथा ग्राम पंचायत पुखरू के गांव दोधरू वार्ड 1, विकास खंड परागपुर की ग्राम पंचायत कोलापुर के गांव जटोली व ग्राम पंचायत कस्बा जागीर, विकास खण्ड बैजनाथ की ग्राम पंचायत मझोटी के गांव मेहला-दान पत्थर के वार्ड 5, विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत तलवाड़ के गांव रक्कड़ रायपुर, विकास खंड सुलह की ग्राम पंचायत सुलह के गांव मझाकड़ा वार्ड 5, विकास खंड नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत उपरली मझेटली वार्ड 3, विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत सिरत के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें आवंटित की जानी हैं। ऐसे करें आवेदन उन्होंने बताया कि इच्छृक व्यक्तियों/संस्थाओं से आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित https://emerginghimachal.hp.gov.in वैबसाइट पर 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 फरवरी के बाद भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन-पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जायेंगे तथा कोई भी आवेदन ऑफलाइन/हस्तचालित या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जायेंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 01892-222877 पर सभी कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। ये हैं जरूरी दस्तावेज आवेदन के साथ सहकारी सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह इत्यादि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबंध प्रमाण, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल/ एससी/ ओबीसी/ एसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)। जिस वार्ड में दुकान खेली जानी है उसी वार्ड के निवासी होने का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) अवश्य लगाएं।
पंचरुखी जोन की बैठक आज होटल पीक बाऊंड में देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें रवि धीमान ब विस्तारक सतीश राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में देवेेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दें और एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें। राणा ने कहा कि आज पूरा विश्व मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित है चाइना जैसा देश भी आज मोदी की अगुवाई में भारत की तरक्की की सराहना करता हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि धीमान, घनश्याम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश राणा, विस्तारक विधानसभा स्वरूप डोगरा, मंडल महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री पार्टी के बूथ अध्यक्ष बूथ पालक जॉन के पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
**तंगरोटी तथा सकोह स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक ने होनहार नवाजे धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों के बाहर तय दायरे में स्पीड ब्रेकर बनाने पर फोकस रहेगा। यह ऐलान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को तंगरोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सालाना समारोह में किया। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि तंगरोटी स्कूल ने अब तक कई हीरे तराशे हैं। यहां के छात्र आज उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने होनहार छात्रों को सम्मानित करने के दौरान उन्हें सालाना एग्जाम में जुट जाने को कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने आगे कहा कि तंगरोटी स्कूल को बेटियों के लिए और सुविधाजनक बनाया जाएगा। सुधीर शर्मा ने इस दौरान तंगरोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चार कमरे व एक हाल बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को जल्द एस्टीमेट बनाकर काम शुरू करने को कहा। तंगरोटी में ही सुधीर शर्मा ने वहां प्राइमरी स्कूल में भी तीन नए कमरे बनाने की घोषणा करते हुए इस कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही। बाद में सुधीर शर्मा ने सकोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सालाना समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। उन्होंने यहां मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने तंगरोटी और सकोह स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियां देने वाले छात्रों को 21-21 हजार रुपए दिए। अधिकारी आमजन की समस्याएं तुरंत निपटाएं इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें बिजली, पानी व राजस्व कार्यों से जुड़ी समस्याएं रहीं। सुधीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तय समय में जनता की समस्यांए निपटाएं। पीडब्ल्यूडी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला-सकोह, धर्मशाला-पालमपुर समेत अन्य लिंक रोड किनारे ड्रेनेज बनाएं। लोग लगातार इस बारे में शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने सर्दी में जलशक्ति विभाग को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में भी रियल टाइम वाटर क्वालिटी मानीटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह के बेहतर आयोजन के लिए संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तरीय समारोह के मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रात: 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जबकि स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समारोह के दृष्टिगत शहर की साफ सफाई सुनिश्चित बनाने और शहर में स्थित विभिन्न स्मारकों की स्वच्छता हेतु भी विशेष प्रबन्ध करने के अलावा गणतंत्र दिवस पर इन स्मारकों में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करने के निर्देश दिए।
पंचरुखी में आज पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक रवि धीमान ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। दस गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है, लेकिन इस सरकार ने सत्ता में आते ही लगभग 900 संस्थान बंद कर दिए, हजारों नौकरियां खत्म कीं। मनरेगा में प्रदेश सरकार का दस प्रतिशत दिहाड़ी खातों में नहीं पड़ रही है, एक सौ सात रूट एचआरटीसी के बंद कर दिए, जिसमें माहिलाओं को आधा किराया माफ़ था। अब यह रूट निजी लोगों को दिए जा रहे हैं। अब माताओं व बहनों को फुल किराया देना पड़ रहा है। हिम केयर योजना के तहत भुगतान निजी अस्पतालों को नहीं मिलने से अस्पतालों ने इलाज करने से मना कर दिया है, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। पत्रकार वार्ता में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा महामंत्री स्वरूप डोगरा उपस्थित थे।
नाडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में आज एंजेल दिव्यांग आश्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नूरपुर के एसपी अशोक रत्तन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में तीन विधानसभाओं के 15 युवा क्लबों एवं महिला मंडलों ने भाग लिया और तंबाकू मुक्त जीवन का प्रण लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसपी ने बताया कि तंबाकू का उपयोग युवाओं के लिए एक धीमा जहर साबित होता है। तंबाकू नियंत्रण के तहत कोटपा अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों के आसपास इस पर विशेष नजर रखनी चाहिए। स्कूलों के उपयोग कोटपा का सख्ती से पालन हो यह जरूरी है। यह सुखद है कि नियमों का शक्ति से पालन किया जा रहा है। इस अवसर साहित्यकार पंकज दर्शी ने बताया कि सृजन कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को इनोवेशन और इन्नोवेटिव कार्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। इस दिशा में लिए गए प्रयास युवा व्यवहार में बड़े बदलाव करने में सक्षम हैं। बात को आगे बढ़ाते हुए नेहरू युवा केंद्र के नरेश कुमार ने कोटपा अधिनियम में तंबाकू खरीददार की मौजूदा आयु 18 से बढ़ाकर 21 करने का समर्थन किया। वहीं, नाडा इंडिया के मंगल सिंह ने कहा कि नाडा यंग इंडिया तंबाकू मुक्त हिमाचल और युवा के लिए सदैव से संघर्षरत है। युवा दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन युवाओं के लिए नव संचार का बड़ा स्रोत होते हैं। यह दिन युवाओं के सपनों को संबल देता है। कार्यक्रम में हनुमान युवक मंडल, परशुराम युवक मंडल, नोबल कम्युनिटी फाउंडेशन एवं एंजेल दिव्यांग की मौजूदगी ने सकारात्मक संदेश दिया कि भविष्य की राह कठिन जरूर किंतु नामुमकिन नहीं।
पुलिस थाना रक्कड़ के के अंतर्गत कटोह में एक नॉनवेज की दुकान से पुलिस ने 2 पेटी देसी संतरा शराब बरामद की है। दुकानदार की पहचान पवन कुमार निवासी कटोह के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस उक्त दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वसुंधरा रंगमंच धर्मशाला के कलाकारों ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के चलते गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वीरवार को यह कार्यक्रम डाडासीबा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से डाडासीबा बस स्टैंड में किया गया। डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल और कुलदीप कुमार ने इस कार्यक्रम की सराहना की जो की तहसील वेलफेयर ऑफीसर कार्यरत है। कार्यक्रम में हिमाचली पंजाबी गायक रोहित वोहरा ने अपने हिट गीत गाकर लोगों को मोहित किया और फिर हिमाचल की मशहूर मॉडल रुचिका ने अपने नृत्य से लोगों को कार्यक्रम देखने पर मजबूर किया। नाटक लत बुरी लगी गई में हिमाचली फिल्मों के अदाकार पुरुषोत्तम ने अपनी एक्टिंग से खूब तालियां बटोरी नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए शुभ और लेखराज ने हारमोनियम ढोलक पर गीत गया डॉक्टर सुरभि ने नाटक में अपनी कला से और जानकारी से लोगों को नशा मुक्ति मोबाइल एप और टोल फ्री नंबर 1908 के बारे में बताया रजनी बोहरा ने नशा मत करना गीत को खूब सराहा गया इस मौके पर डाडासीबा पंचायत के प्रधान परमेश्वरी दास, व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।
**जयसिंहपुर हलके में लगाई जाएंगी 25 हाई मास्क लाइटें **जांगल चौक और मलोढ़न में दस-दस लाख से बनेंगे प्रवेश द्वार जयसिंहपुर हलके का पपरोला गांव साढ़े 8 करोड़ से बनने वाले पुल से आलमपुर-जांगल सड़क से जोड़ दिया जाएगा। यह जानकारी आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने ज्ञान विद्या पीठ विद्यालय जांगल के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कटे पपरोला गांव के लिये पुल निर्माण कार्य को उन्होंने विधायक प्राथमिकता में डाला है और आने वाले वर्षों में इस कार्य को पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं इस क्षेत्र का दौरा किया है और इसके लिये स्वयं चिंतित हैं। गोमा ने कहा कि परागे दा गलू से शिवनगर सड़क मार्ग को डबल लेन बनाने पर 16 करोड़ रुपये किये जायेंगे और इस सड़क का निरमा नाबार्ड के तहत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के मुख्य स्थानों के लिये उन्होंने 25 हाई मास्क सोलर लाइट स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि जांगल चौक तथा आलमपुर चौक में भी हाई मास्क सोलर लाइट लगाई जा रही हैं। उन्होंने परागे दा गलू में भी हाई मास्क सोलर लाइट लगाने की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि बालकरूपी हमारा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है और इसके महत्व और आस्था को देखते हुए जांगल चौक में 10 लाख से आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जायेगा और इसे लाइटों से भी सुसज्जित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जांगल, आलमपुर, जगरूपनगर पंचायतों में पेयजल सुधार पर एक करोड़ से अधिक राशि व्यय की गई है। मंत्री ने विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी। उन्होंने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि स्कूल की और आने वाली संपर्क सड़क के शेष कार्य को भी पूरा कर परागे दा गलू से जोड़ा जाड़ने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं की रिद्धि ने यादविंदर गोमा का बनाया स्कैच भेंट किया। इसके उपरांत यादविंदर गोमा ने मलोढ़न और साई गांव के लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने मलोढ़न गांव की सड़क और शमशान घाट निर्माण तथा जयसिंहपुर हलके के प्रवेश मलोढ़न गांव में प्रवेश द्वार के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने साई गांव की बाबड़ी में शेड निर्माण कार्य, जांगल के वार्ड 7 में शमशान निर्माण के लिये 3 लाख देने की घोषणा की।
-कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थिया को दी फ्रेशर पार्टी मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इंदौरा में बीएड के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती को माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में मिनर्वा कॉलेज के अध्यक्ष जेएस पटियाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने नए प्रशिक्षु अध्यापकों के मंगल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया और उनको भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम का आरंभ रचनात्मक तरीके से किया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रैंप वॉक, डांस कॉम्पिटिशन व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मिस्टर फ्रेशर रिजुल और मिस फ्रेशर नेहा को चुना गया। वहीं, अर्चित को मिस्टर पर्सनालिटीऔर काजल को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। इसी दौरान नरेश को मिस्टर हैंडसम और दीक्षा को मिस ब्यूटीफुल चुना गया। समारोह के अंत में कॉलेज के अध्यक्ष जेएस पटियाल और प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा चुने हुए प्रशिक्षु अध्यापकों को मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में लोहड़ी के त्योहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में लोहड़ी पूजन किया गया, जिसमें पॉपकॉर्न, मूंगफली और मिठाइयां वितरित की गईं। विद्यार्थियों ने पंजाबी गीतों पर डांस किया, लोहड़ी के गीत गाए आदि। सभी ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पंजाब में रहने वाले लोग लोहड़ी को बहुत महत्व देते हैं क्योंकि यह त्योहार लोगों को भगवान के प्रावधानों के लिए आभारी होने और उनकी रचनाओं का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित किया।
** प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश ** छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना जरूरी हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में वर्दी के रंग-रूप और अन्य पहनावों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विद्यार्थी बालों में जेल, हाथों में नेल पॉलिश, शरीर पर टैटू और खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहनकर नहीं आ सकेंगे। वहीं, छात्राओं के लिए घुटने से नीचे तक स्कर्ट, कमर से नीचे तक शर्ट पहनना और लंबे बाल होने पर दो चोटी बनाना अनिवार्य होगा। पहली से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों को नए सत्र से पहनावे में बदलाव लाना होगा। अस बाबत शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशकों को तय नियमों का नए सत्र से पालन सुनिश्चित करवाने के लिए पत्र भेज दिए हैं। बालों में जेल लगाने पर भी रोक शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट है कि छात्राओं के सूट की लंबाई घुटनों से एक इंच नीचे होगी। सलवार की मोरी न तो बहुत अधिक होगी और न अधिक तंग। स्कूल शर्ट-स्कर्ट चुनते हैं तो शर्ट के कॉलर सफारी सूट जैसेे होंगे। सूट और शर्ट पूरे बाजू के बनाने होंगे। लंबी जुराबें पहननी होंगी। टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांध कर दो चोटी करनी होगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। छात्राओं को दुपट्टा भी पहनना होगा। छात्रों को छोटे बाल रखने होंगे। सिख समुदाय के छात्रों को सफेद पटका पहनना होगा। बालों में जेल लगाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची एड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक लगाई है। स्कूल प्रमुख-एसएमसी करेंगे वर्दी का चयन सरकार ने वर्दी का रंग और रूप तय करने का अधिकार स्कूल प्रमुख और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) को दिया है। इसके लिए वर्दी के रंगों के छह विकल्प हैं। वर्दी का कोई भी विकल्प तय नहीं होने पर स्कूल पुरानी वर्दी चुन सकेंगे। बैग फ्री डे या अन्य किसी विशेष दिवस पर स्कूल ट्रैक सूट भी लगा सकेंगे।
विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि लोगों को शुद्ध तथा स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा धर्मशाला तथा चामुंडा धाम सहित विभिन्न पर्यटक गंतव्यों पर पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के तहत 25 प्वाइंट विकसित किए जाएंगे। विधायक सुधीर शर्मा ने बुधवार को धर्मशाला में 18-18 लाख की लागत से शहीद स्मारक तथा डीआरडीए के समीप वास्तविक समय पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली स्कीम का शुभारंभ किया। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जल प्रदूषण वर्तमान एक बहुत बड़ी चुनौती तथा लोगों को स्वच्छ जल प्राप्त हो इस के लिए धर्मशाला में पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली को विकसित किया जा रहा है। अगर प्रयोग सफल रहा तो अन्य जगहों पर भी इसी तरह से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के तहत ही 80 करोड पेयजल तथा सिंचाई योजनाएं मंजूरी के लिए भेजी गई हैं जबकि 28 करोड़ की तीन सिंचाई योजनाओं स्वीकृत करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 32 करोड़ की 15 योजनाएं क्रिर्यान्वित की जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतर पेयजल की सुविधा मिल सके। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि 100 लीटर प्रतिव्यक्ति प्रति दिन के आधार पर ही पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जाएगा ताकि प्रत्येक व्यक्ति को पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सभी पेयजल योजनाओं में फिल्टर तथा युवी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग अनिवार्य तौर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला को सुंदर तथा स्वच्छ बनाने की दिशा में भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो सके। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी तथा सभी अधिकारियों को समयबद्व कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वास्तविक समय पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता आईपीएच सुरेश महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
हिमालयन आईटीआई लगबलियाना में 16 जनवरी को रोजगार मेला लगेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी 50 से अधिक आईटीआई पास बच्चों के 15657 रुपए प्रतिमाह सैलेरी पर नौकरी देगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में वे युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है और जिन्होंने फिटर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर,पेंटर, कोपा, टर्नर डीजल मैकेनिक व टेक्निकल ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा किया हो। चयनित युवाओं को कंपनी की तरफ से विशेष सुविधा के रूप में कैंटीन और बस की सुविधा दी जाएगी और फ्री बर्दी दी जाएगी। इच्छुक युवाओं को जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 9 बजे से पहले हिमालयन आईटीआई में पहुंचना होगा।
आईटीआई नैहरनपुखर में एक बार फिर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। 19 जनवरी को स्वराज माजदा लिमिटेड द्वारा युवाओं को आईटीआई नैहरनपुखर में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा । कंपनी के एचआर विभाग के अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को होने वाले कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के शैक्षणिक योग्यता आईटीआई के तकनीकी व्यवसाय मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिक डीजल, टूल व डाई मेकर मेें कोर्स पूरा कर चुके सभी पुरुष व महिला अभ्यर्थी पात्र होंगे। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं मे फ्रेशर को 12688 रुपये, 2 वर्ष अनुभव के साथ 13598 रुपये व 3 वर्ष अनुभव के साथ 14638 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा वर्ष 2020, 2021, 2023 में आईटीआई पास कर चुके अभ्यर्थियों को बतौर अप्रेंटिशिप ट्रेनी चयन किया जाएगा। अप्रेंटिशिप ट्रेनी को प्रतिमाह 10640 रुपये भत्ता दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा नियमानुसार भत्ते व सुविधाएं दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। पात्र युवा 19 जनवरी को सुबह दस बजे चार पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपियों के साथ पहुंच जाने चाहिए। इस विषय बारे संस्थान प्रधानाचार्य ई. ललित मोहन ने बताया कि युवाओं की चयन प्रक्रिया में पहले एक लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन होगी और उसके बाद साक्षात्कार लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी मुकेश कौशल से दूरभाष 9418162333 व सदस्य रवि गुलेरिया से 8580467991 पर संपर्क किया जा सकता है।
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर गत दिवस केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को एक हिंदी मूवी 12वीं फेल दिखाई गई। इस फिल्म में जिस किरदार ने यह रोल निभाया है, वह एक आईएएस बनना चाहता था। इसी पर आधारित एक मोटिवेशनल मूवी है, जो कि छात्र-छात्राओं को दिखाई गई, ताकि वह भी इस फिल्म से कुछ प्रेरणा ले सकें और भविष्य में आईएएस व आईपीएस जैसे देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हो सकें। इस अवसर पर परिसर के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर की प्रभारी निदेशक डॉक्टर प्रतिज्ञा आर्या ने किया व कार्यक्रम का संचालन हिंदी विषय के सहायकाचार्य डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी ने किया।
भाजपा मंडल की आलमपुर व शिवनगर जोन की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश पार्टी विस्तारक सतीश राणा व पूर्व विधायक रवि धीमान ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। रवि धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनहितैषी नीतियों व कार्यक्रमों का ही करिश्मा है कि तीनों राज्यों में कमल खिला है। रवि धीमान ने कहा कि कांग्रेस की तीनों ही राज्यों में हुई हार से यह अनुभूत होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें 400 से पार होंगी और हिमाचल में भी चारों की चारों सीटें भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवा कटोच, गंदड़ पंचायत की प्रधान विंता कटोच,आलमपुर पंचायत की प्रधान शकुंलता देवी, अशोक कटोच, मंगल व्यास, हनुमंत प्रसाद, राजीव राणा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाए नशे के खिलाफ अभियान के तहत 16 मार्च, 2023 को पुलिस थाना इंदौरा के अधीन एसडीएम ऑफिस इंदौरा के नजदीक नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर एच पी 12 जे 7996 में सवार अमन कुमार पुत्र चंदन सिंह व एक नाबालिग के कब्जे से 260 ग्राम हीरोइन बरामद की थी। मामले में थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 42/23 धारा 21-25-29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों से पूछताछ कर व अन्य तथ्यों के आधार पर या पाया गया कि चिट्टे की खेप सोनू पुत्र श्यामलाल को दी जानी थी, जिस पर आरोपी सोनू पुत्र श्यामलाल को 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन आरोपियों ने हीरोइन मंगा सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी कपूरथला, पंजाब से खरीदी थी। इस पर जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने 18 मार्च 2023 को उपरोक्त मंगा सिंह के किराए के मकान मोहल्ला चंदन नगर जिला जालंधर पंजाब में छापामारी करके आरोपी के कब्जे से 9 किलो 514 ग्राम चूरा पोस्त व 223000 नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियोग में आरोपियों की संपत्ति की वित्तीय जांच नियमानुसार अमल में लाई गई, जिसमें आरोपी सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी गांव गंगथ तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा की 5844818 मूल्य की चल व अचल संपत्ति को जब्त करके आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया गया, जिस पर सक्षम अधिकारी ने 2 जनवरी के आदेशों द्वारा उपरोक्त संपत्ति के जब्ती संबंधी आदेश की पुष्टि की है।
-कार्यक्रम में विधायक संजय रत्न रहे मुख्यातिथि दिल्ली कान्वेंट स्कूल ज्वालामुखी में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न मुख्यातिथि व डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्यतिथि द्वारा माता सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्ववलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में पहले कक्षा नवमीं व दसवीं के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई, उसके उपरांत पहली कक्षा के छात्रों द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। पांचवीं कक्षा के छात्रों द्वारा नेशनल इंटीग्रेशन, दूसरी कक्षा के छात्रों द्वारा पंजाबी डांस, हिमाचल प्रदेश का नाटी, हरियाणा का फोक डांस, पंजाब का गिद्दा, जम्मू की डोगरी, उत्तराखंड का शरारा सहित अन्य राज्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। वहीं, स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत द्वारा सभी अतिथियों का आने पर स्वागत व अभिनंदन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। वहीं, विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि विधायक संजय रत्न द्वारा छात्रों की बेहतरीन प्रस्तुति देने पर अध्यापकों सहित स्कूल प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। विधायक ने कहा कि एनुअल डे हर एक स्कूल छात्र के लिए खास दिन होता है, जहां बच्चे सीखने के साथ सिखाते भी हंै। बच्चों के लिए यह सबसे बेहतरीन मंच हैं। इस दौरान दिल्ली कान्वेंट स्कूल अंब के प्रधानाचार्य रश्मि राजपूत , सुनहेत से गुंजन परमार, सुरानी से निशित शर्मा, पूर्व प्रधान हिरण प्रदीप मनकोटिया, देहरा कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर कर्ण पठानिया, ज्वालामुखी नगर परिषद के मनोनीत पार्षद सुरेंद्र चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।
-आयुष तथा खेल विभाग देने के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, यादविंदर गोमा ने बुधवार को पंचरुखी में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया और शेष समस्याओं को शीघ्र निपटारे के लिये अधिकारियों को आदेश दिये। गोमा ने कहा कि आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व ने सौंपी है। इसे बखूबी निभायेंगे और पूरी क्षमता से प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिये कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, चिकित्सा की प्राचीन और कारगर उपचार पद्धति है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक सरकार आयुर्वेद स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करवा रही है और आने वाले समय इसे ओर मज़बूत किया जायेगा।उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिये मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। गोमा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विभाग आवंटित करने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि जो भी इन्हें ज़िम्मेवारी दी है उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी को युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा, जवाली में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा मुद्दों पर आधारित थीम पर वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन और हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा देश भक्ति व लोक गीत की समूह गान स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के युवा इस आयोजन में होने वाली विभिन्न गतिविधियों और स्पर्धाओं के भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा, जवाली में आयोजित की जाने वाली उक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपना नाम जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय धर्मशाला में भेजना सुनिश्चित करें।
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की अपर लंबागांव शाखा ने नाबार्ड के सौजन्य से गांव तलवाड़ झूंगा देवी में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें शाखा प्रबंधक साहिल जैन ग्राम पंचायत प्रधान रेनू वार्ड सदस्य स्वर्ण देवी रिशला डोगरा अनिता कुमारी बीडीसी तथा वेटरनिटी हॉस्पिटल तलवाड़ से डॉक्टर सुनीत राणा असिस्टेंट विनय शर्मा ग्रामीण रोजगार वर्कर नेहा एवं अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। इसमें एसएचजी लोन, कृषि लोन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना तथा एटीएम फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर आरबीआई द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में भी बताया गया।
-पेमेंट नहीं मिलने के कारण कंपनी ने बंद किया काम हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में स्थापित क्रसना लैब ने आज से टेस्ट और एक्स-रे करना बंद कर दिया है, जिससे आज सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना कंपनी ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद किया है। दो जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में मरीज टेस्ट करवाने के लिए भटकने को मजबूर हो गए हैं। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद क्रसना लैब टेस्ट करती है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी लैब द्वारा सेेवाएं बंद करने से मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आए मरीजों ने कहा कि कुछ मरीज तो निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए जा रहे हंै, लेकिन हर मरीज निजी लैब की फीस नहीं दे सकता। सरकारी अस्पताल में जो टेस्ट फ्री में होने थे, अब उन्हें करवाने के लिए उन्हें निजी लैब में 1800-1900 रुपये देने पड़ेंगे।
युवा शक्ति मंडल की ओर से नवी मुंबई में 21वीं विशाल माता की चौकी का आयोजन हर्षोउल्लास से किया गया, जिसमें जम्मू की मशहूर गायिका सर्स भारती ने एक से बढ़कर एक माता के भजनों से भक्तों को निहाल किया। युवा शक्ति मंडल नेरुल नवी मुंबई के सदस्य मुकेश शर्मा, विवेक शर्मा,अजय शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक, किशोर, बली एवं भक्तों द्वारा बहुत ही भव्य तरीके से चाकी का आयोजन किया गया। युवा शक्ति मंडल में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से संबंधित व्यक्ति, जो कि मुंबई में रहते हैं, उन्होंने इस भव्य आयोजन में भाग लिया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रवीण सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित होने पर बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा यह पुरस्कार उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली में प्रदान किया गया। कांगड़ा जिला से संबंधित प्रवीण सिंह बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। प्रवीण सिंह माउंट एवरेस्ट और माउंट कंचनजंगा को दो बार फतह करने के साथ-साथ 20 से अधिक हिमालयी चोटियों पर सफलतापूर्वक पर्वतारोहण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक खेलों में प्रवीण की उल्लेखनीय उपलब्धियां दूसरे लोगों के लिए प्रेरक हैं और सभी को कड़ी मेहनत तथा समर्पण के बल पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
हिमाचल प्रदेश पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर संगठन के सचिव सुमित कुमार ने कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि शिक्षा विभाग में प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में करीब 7000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं। ये कर्मचारी सुबह 8:30 बजे से 3:30 बजे तक सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि इनके लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर कर्मचारी विधवा, विकलांग, अनाथ व अति निर्धन परिवारों से संबंधित हैं, अधिकतर कर्मचारी 40 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के हैं, जिन्हें सरकार समय रहते नियमितीकरण का लाभ दे। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मिडल स्कूलों में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर को सैलरी दी जाए।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गगल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्रस्तावित पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन योजना पर प्रदेश हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने यह रोक मामले की अगली सुनवाई तक लगाई है। विस्तारीकरण के लिए प्रस्तुत की गई सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट, विशेषज्ञ समूह रिपोर्ट और तकनीकी आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद राव और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने स्पष्ट किया, चूंकि इस बात की संभावना है कि प्रदेश सरकार मामले के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार को आगे बढ़ाने के अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकती है और ऐसी स्थिति में शुरू की गई आरएंडआर प्रक्रिया में लगने वाला समय और खर्च बर्बाद हो जाएगा। हाई कोर्ट ने आदेश दिए कि मामले की बगली सुनवाई तक आरएंडआर प्रक्रिया के साथ-साथ भूमि के अधिग्रहण एवं विध्वंस के लिए अधिसूचित भूमि पर कब्जा लेने के संबंध में यथास्थिति रखी जायेगी। मामले में अगली सुनवाई 29 फरवरी को होगी।
** अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट न होने पर काम किया बंद ** 700 अस्पतालों में 12 बजे के बाद पैथोलॉजी टेस्ट ** 115 अस्पतालों में एक्स-रे नहीं होंगे हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में आज से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अस्पतालों में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे के लिए अनुबंधित कंपनी क्रसना ने पेमेंट नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। इससे 700 अस्पतालों में 12 बजे से पैथोलॉजी टेस्ट और 115 अस्पतालों में दोपहर से एक्स-रे नहीं होंगे। दरअसल, सभी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक सरकारी लैब में टेस्ट होते है। इसके बाद प्राइवेट क्रसना लैब टेस्ट करती है।
-खनियार खास स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं, 100 उच्च पाठशालाओं तथा 200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पठन और पाठन की बेहतर सुविधा मिल सके। मंगलवार को विधायक सुधीर शर्मा ने कैप्टन राम सिंह ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खनियारा खास के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे। उन्होंने कि वर्तमान शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन काल में ही अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए बच्चों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम जिस तरीके हम स्वयं ढालेंगे उसी तरह से हमार भविष्य निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम के साथ साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी अत्यंत जरूरी है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर जन गण मन की धुन के रचयिता कैप्टन राम सिंह ठाकुर को भी याद करते हुए कहा कि देश निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी द। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा नशा एक अभिशाप थीम पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधी से 21 हजार की राशि भी प्रदान की गई। पास्सू स्कूल के नए भवन के लिए डीपीआर तैयार करने के दिए हैं निर्देश इससे पहले विधायक सुधीर शर्मा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल पास्सू में नया भवन निर्मित किया जाएगा। इस के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। पास्सू में बनेगा ओबीसी भवन उन्होंने कहा कि पास्सू पंचायत में ओबीसी का भवन का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इसके साथ ही पास्सू पंचायत में मांझी खड्ड के तटीकरण कार्य के लिए दस करोड़ की राशि मुहैया करवाई जाएगी, ताकि बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
**धर्माणी को टेक्निकल, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग **यादवेंदर गोमा को आयुष और खेल विभाग हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त 2 मंत्रियों को आज पोर्टफोलियो अलॉट कर दिए गए हैं। बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले राजेश धर्माणी को टेक्निकल एजुकेशन, वोकेशनल एंड इंडस्ट्रियल एजुकेशन दिया गया है, जबकि कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले यादवेंदर गोमा को आयुष और खेल विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान से आयुष विभाग, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से खेल विभाग और शिक्षा मंत्री रोहित शर्मा से तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग लेकर नए मंत्रियों को सौंपा है।
-बोले, विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार कृतसंकल्प पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि कांगड़ा जिले के वनखंडी 619 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित होने प्राणी उद्यान पर्यटकों को भ्रमण का यादगार अनुभव प्रदान करेगा इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मंगलवार को कांगड़ा तथा नगरोटा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि यह पार्क पर्यटकों को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़ी जैव विविधता से रू-ब-रू करवाएगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आरएस बाली ने कहा कि क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का समुचित दोहन करने के उद्देश्य से इस प्राणी उद्यान के डिजाइन में क्षेत्र की विविध पर्यटन क्षमताओं का समावेश किया गया है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल सतत् विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में यह परियोजना मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए पार्क में ओरिएंटेशन सेंटर, वॉक-इन एवियरी, प्रदर्शनी और थीम आधारित जोन जैसे काम्यक वन, दैवत्व वन, चित्रकूट, दंडक वन के अनुभव आगंतुकों के लिए आकर्षण का मुख्य केन्द्र होंगे। उद्यान में एक्वाटिक जोन, नॉक्टर्नल हाउस और मोनोरेल में सफारी इत्यादि विविध आकर्षण भी शामिल किए गए हैं। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में आत्मनिर्भर हिमाचल के संकल्प को पूरा करने के लिए अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है तथा इसी दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं तथा सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को चरणबद्व तरीके से भरा जा रहा है ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत कुठारना गांव की बेटी ओमान में मुसीबत में थी कनोल से पूर्व प्रधान निर्मल सिंह ने शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के समक्ष बेटी को भारत लाने की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने गत बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष यह मामला उठाया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने सीएम को बताया कि 24 वर्षीय पवना 16 दिसंबर को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। अब बेटी मुसीबत में है। बेटी के किसी परिचित ने विधायक से संपर्क किया और इसके बाद उन्होंने इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा था। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढ़ने के बाद भाई को वीडियो काल की थी और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वायस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और सात-आठ और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जान खतरे में है। पवना ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी कुछ लोगों ने ले लिया है। भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है व उसकी जान को खतरा है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को विदेश मंत्रालय के समक्षा रखा जिसका नतीजा आज कुठारना की बेटी 24 वर्षीय पवना सउदी अरब में भारतीय दूतावास मे सुरक्षित पहुंच गयी, जिस पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तधन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से पवना को सुरक्षित घर लाने के लिए मांग उठाई थी, जिसका नतीजा आज पवना सुरक्षित सउदी अरब भारतीय दूतावास में पहुंच गई है और जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। परिजनों एवं सभी रिश्तेदारों ने खुशी मनाई ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का तहदिल से धन्यवाद किया।
-मंत्री ने लंबागांव स्कूल में 67 मेधावियों को वितरित किए टैब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में ऐतिहासिक बदलाव किये हैं। यह उदगार कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने मंगलवार को श्रीनिवासन रामनाजुन छात्र डिजीटल योजना में 67 मेधावी छात्रों को टैब वितरण के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबागांव में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा खंड जयसिंहपुर में 39 दसवीं तथा 28 जमा दो के मेधावी छात्रों को टैब वितरित किये। इनमें 47 छात्रायें और 20 छात्र शामिल रहे। यादविंदर गोमा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को शीर्ष पायदान पर लाने के लिये सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिये तथा नयें बदलाव किये हैं। उन्होंने ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन योजना के अंतर्गत प्रदेश में 10,540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं और जिला कांगड़ा में भी 2 हजार मेधावियों को टैब उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। अगले सत्र से अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ पाएंगे विद्यार्थी मंत्री ने कहा कि आगामी सत्र से प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के उद्देश्य से हर श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 स्कूलों को राज्य स्तर तथा जिला स्तर पर 5-5 स्कूलों को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्री ने सभी मेधावी छात्रों को टैब प्राप्त करने की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा उपलब्ध टैब का उपयोग छात्र पढ़ाई तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों हासिल करने के लिये करें। इस अवसर पर लंबागांव स्कूल की दसवीं की छात्रा आंचल देवी ने मंत्री यादविंदर गोमा का स्कैच उन्हें भेंट किया। झूंगा देवी में बनेगा डे-बोर्डिंग स्कूल, 5 करोड़ जारी गोमा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश हर विधानसभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 18 विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए गए और जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र के झूंगा देवी में इस विद्यालय की स्थापना के लिये 5 करोड़ रुपये जारी किये हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अप्पर लंबागांव के नये भवन के लिये डेढ़ करोड़ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर के भवन 1 करोड़ 60 लाख उपलब्ध करवाये गये हैं। जयसिंहपुर अस्पताल में तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ इसके उपरांत यादविंदर गोमा ने बीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर वार्षिक उत्सव की बधाई दी और बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में यह स्कूल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कहा कि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किये गये हैं और अगले महीने यहां बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 15 लाख से डिजीटल एक्सरे उपलब्ध करवा दिया गया है। 30 लाख से होगा जयसिंहपुर मैदान का सौंदर्यीकरण गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान के सौंदर्यीकरण के 30 लाख जारी किये गये हैं और 2 हाई मास्क लाइट लगाई जा रही हैं। उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की।
जसवां-परागपुर में जीवन धीमान मारपीट मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। एक कांग्रेस नेता व उनके करीबियों के खिलाफ जीवन धीमान को मारने के आरोप लगे हैं। अब ज्वालामुखी के समाजसेवी मुकेश कुमार भी जीवन धीमान के साथ खड़े हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर जीवन धीमान' मुहिम चला दी है। इस मुहिम को बहुत से लोगों ने समर्थन देना भी शुरू कर दिया है। समाजसेवी मुकेश कुमार ने इस मुहिम को बड़े ही जोरो-शोरों से सोशल मीडिया पर चलाया है। मुकेश ने कहा कि वह सदैव सच की लड़ाई लड़ते हैं। इस वक्त उन्होंने सोशल मीडिया पर यह मुहिम चलाई है, जिसका सभी समर्थन करें और जीवन धीमान को न्याय दिलाएं।
-बोले, युवाओं के कौशल विकास को किया जाएगा प्रोत्साहित पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने व स्वच्छ ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत सौर ऊर्जा के दोहन के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 को शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह योजना 100 किलोवाट से 500 किलोवाट तक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं (एसपीपी) को स्थापित करने पर केंद्रित है। यह योजना राज्य के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगी। यह योजना 21 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को उद्यमशीलता के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ कौशल विकास को प्रोत्साहित करेगी। सोमवार को कांगड़ा तथा नगरोटा बगवां में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत प्रतिभागियों को तीन बीघा भूमि पर 100 किलोवाट क्षमता की परियोजना स्थापित करने के लिए 25 वर्षों तक लगभग 20,000 रुपये मासिक आय और क्रमश: पांच और दस बीघा भूमि में स्थापित की जाने वाली 200 किलोवाट और 500 किलोवाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए 40,000 रुपये व एक लाख प्रतिमाह मासिक आय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत, वित्तपोषण में राज्य सरकार द्वारा 70 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध करवाने में सहायता और राज्य सरकार द्वारा 30 प्रतिशत इक्विटी प्रदान की जाएगी। सौर ऊर्जा डेवलपर को केवल 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करवानी होगी। यह जमानत राशि 25 वर्षों के उपरान्त डेवलपर को वापिस कर दी जाएगी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण स्तर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्प है इसके साथ ही लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
-बाहे दा पट्ट में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बोले मंत्री -कहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का नया भवन बनाया जाएगा कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर हलके का संपूर्ण विकास और यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये वे कटिबद्ध हैं। गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बाहे दा पट्ट में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम तथा राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा के वार्षिक उत्सव में बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा में विकास को योजनात्मक रूप में आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी कार्य पूर्ण करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खैरा क्षेत्र की मुख्य सड़क जो इस क्षेत्र को सुजानपर-हमीरपुर से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि बुहला खैरा से परागे-दा-गलू तक सड़क का विस्तार और सुधार के लिये नाबार्ड के अंतर्गत 16 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को स्वीकृति के प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के विस्तारीकरण से हजारों लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कुरु केलण सड़क पर मंद खड्ड में भी पुल निर्माण के लिये 3 करोड़ 18 लाख रुपये तथा कुरु केलण सड़क के निर्माण 2 करोड़ 25 लाख खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के नए भवन के निर्माण पर 5 करोड खर्च हो रहे हैं और लगभग इसका कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से नयें भवन में कक्षाओं को आरम्भ कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा का नया भवन बनाया जाएगा और इसके लिए अगले बजट में धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी और यहां 20 से 25 बिस्तरों के अस्पताल के रूप में स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिये एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बाहे दा पट्ट मैदान में हाई मास्क लाइट देंने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय की मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खैरा ज़ोन गांवों में पेयजल के सुधार के लिए भी नयीं पाइप लाइन बिछाने के साथ साथ टैंको का निर्माण किया गया है। विद्यालय की ओर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये 11 हजार का ड्राफ्ट मंत्री यादविंदर गोमा को सौंपा गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, प्रधान ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट विनोद कुमार, उपप्रधान राजिंदर कटोच, रश्मपाल भगांलिया, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उप प्रधान, अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा, सरवन ठाकुर, डीएफओ नितिन पाटिल, तहसीलदार सार्थक शर्मा, मुख्याध्यापक बलविंदर कटोच, सिकंदर कुमार विभिन्न विभागों के अधिकारी, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-शराब पीने और गाली-गालौज करने पर 5 हजार होगा जुर्माना हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की करेरी पंचायत में अगर कोई शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे 10 हजार जुर्माना किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत पड़ी पंचायत करेरी और यूथ क्लब की एक संयुक्त बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया। पंचायत की प्रधान सुषमा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि करेरी पंचायत में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा और न ही शराब पीएगा। यदि कोई भी व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं, जो व्यक्ति शराब पीता पाया गया, उसे 5000 जुर्माना देना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त कोई व्यक्ति गाली-गलौज करता हुआ पकड़ा गया तो उसे भी 5000 जुर्माना देना पड़ेगा। प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि गांव में पिछले कई समय से कुछ लोग सरेआम शराब बेच रहे हैं, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत में यह निर्णय लिया है। ग्राम सभा में इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया गया है। खास बात यह है कि यह निर्णय युवा क्लब करेरी के सहयोग और समर्थन से लिया गया है।
जवाली के चलवाड़ा में 29 दिसंबर को गगन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। गगन का कहना है कि मामले में अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने बताया कि 29 दिसंबर को जब वह अपने खेतों में गेहंू की फसल को पानी लगा रहा था, तो गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बेटे ने घर आकर मुझे बताया उसके साथ किसी ने हाथापाई की है। जब गगन सिंह अपने खेतों में जा रहे थे तो हमलावर ने उस पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें छुड़ाया गया व उपचार के लिए ज्वाली अस्पताल ले गए। जहां पुलिस द्वारा गगन सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। गगन ने कहा कि उन पर तीन लोगों ने हमला किया था, किंतु मामला एक व्यक्ति पर ही दर्ज हुआ है। मामले में आगामी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जवाली विरी सिंह ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है व अल्ट्रासाउंड करवाने को कहा है। मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के एक सोशल मीडिया पर वायरल लड़ाई झगड़े के मामले पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया सामने आए हैं। मनकोटिया ने कहा की एक वीडियो में जदामन गांव के व्यक्ति साथ मारपीट का वाक्या सामने आया है, जिसमें उक्त व्यक्ति की पत्नी द्वारा उनपर व उनके संबंधियों पर बेरहमी से मारपीट के आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि जीवन ने इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ अपशब्द बोले थे, इस पर उनके भतीजे ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद से वह दो दिन और एक रात पुलिस हिरासत में रहा है ऐसे में बड़ा सवाल है कि उस पर किसी ने कब हमला कर दिया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को मनकोटिया ने पति-पत्नी का रचाया ड्रामा करार दिया है। उनके अनुसार गुंडागर्दी भाजपा करती है। उन्होंने भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गुंडागर्दी भाजपा शासनकाल में होती रही है। जब भाजपा के युवा नेताओं ने संसारपुर टैरेस स्थित विश्राम गृह में एसडीओ पर भी जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री पति-पत्नी के रचाए ड्रामे को सच साबित करने की कोशिश में हैं।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने अपने हलके में एक युवक की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने सुक्खू की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगता है और इस क्षेत्र में एक युवक को किस तरह बेरहमी के साथ पीटा गया। बिक्रम ठाकुर ने जदामण गांव से जीवन कुमार नामक युवक की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता के इशारे पर जीवन कुमार को उसके घर के निकट बेरहमी के साथ पीटा गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न होना चिंताजनक है। बिक्रम ने जसवां परागपुर क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को कांग्रेस का सियासी आतंक बताते हुए कहा कि किसी भी सूरत में इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिक्रम ठाकुने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि लोक निर्माण विभाग में एक कार्य के लिए 10 फीसदी कमीशन के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। अपने आप को सीएम का खासमखास बताने वाले नेता ने कानून का सहारा क्यों नहीं लिया? आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इशारे पर उसके सगे संबंधियों तथा अन्य समर्थकों ने घर जाकर जीवन कुमार नामक युवक पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जीवन कुमार की पत्नी का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे न्याय की गुहार लगा रही हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है । उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर जीवन कुमार द्वारा हमारे खिलाफ भी वीडियो पोस्ट किए गए थे लेकिन हमने अपने किसी भी कार्यकर्ता को कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया। हमने कानून का सहारा लिया और इस बाबत पुलिस में शिकायत की।


















































