प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अस्पताल में हिमकेयर कई जनरल सेवाएं शुरू कर रहे हैं। पहले ऑर्थो, कार्डियोलॉजी व जनरल सर्जरी की सुविधा हिमकेयर में शुरू की थी। लेकिन अब हिमकेयर के तहत अन्य विभागों में भी लोगों को ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी स्वास्थ्य सुविधाएं फोर्टिज कांगडा की ओर से लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। फोर्टिज के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अब जनरल मेडिसन को शुरू करने से आम बीमारियों से ग्रसित लोगों का अच्छा ईलाज मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किडनी, बीपी, शुगर सहित अन्य सभी बीमारियों कप शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हॉस्पिटल की ओर से आईसीयू बेड की क्षमता भी बढ़ाई गई है। अब हिमकेयर का मरीज आने पर उनका फोर्टिज में सही से ईलाज करने को विशेषज्ञों की टीम भी उपलब्ध रहेगी। जिससे 24 घंटे 365 दिनों में एडमिट होने बाद पूरी तरह कैशलेस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहयोग की बहुत आवश्यकता है। प्रदेश के प्रसिद्ध युवा पहाड़ी व भजन गायक सौरव शर्मा का कहना है कि पारंपरिक लोक संस्कृति को गायन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए आज के युवा कलाकारों की अहम भूमिका है, ऐसे में सरकार को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। सौरव शर्मा ज्वालामुखी उपमंडल के निवासी हैं, जिनके अपने 10 से ऊपर ऑडियो व वीडियो बन चुके हैं। इनके कई गीत काफी प्रसिद्ध हुए हैं। उनका माता का भजन जो कि पहाड़ी भाषा में गया है। घर मेरा निक्का जया 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके अलावा प्रदेश में होने वाले विभिन्न उत्सवों में भी वह अपनी प्रस्तुति दे चुके में कदम उठाने ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द लोक गायकों का एक बड़ा समूह मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से भी मिलेगा, ताकि हिमाचल की लोक सांस्कृति को ओर भी ज्यादा बढ़ावा मिले। आज विभिन्न कलाकार, जो कि हिमाचली भाषा में भजन गाने गा रहे हैं। उन्हें जनता द्वारा खासा प्यार दिया जा रहा है। श्रोता भी लोक गायन सुनना पसंद करते हैं। इसलिए सरकार इस पर कदम उठाएं।
हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला स्थित रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री नॉर्दन रेंज आईटी संबंधी मामलों की जांच पड़ताल के लिए नोटिफाइड है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के अधिकारी हर वर्ष इस लैब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। उसी के आधार पर निर्णय लिया जाता है कि लैब को जारी रखना है या नहीं। हाल ही में केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने RFSL धर्मशाला का दौरा कर मैन पॉवर सहित अन्य कमी को उजागर किया था, जिसे लैब अधिकारियों ने दूर कर दिया है, जिस पर केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने इस नोटिफाइड लैब को जारी रखने को कह दिया है। हिमाचल प्रदेश डायरेक्टरेट ऑफ फॉरेंसिक साइंस सर्विसेज की रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला पहली है, जोकि आईटी संबंधी मामलों की जांच पड़ताल के लिए अंडर सेक्शन 79ए आईटी एक्ट 2000 में नोटिफाइड है। वर्ष 2019 में आरएफएसएल धर्मशाला को आईटी संबंधी मामलों की जांच के लिए नोटिफाइड किया गया था। आरएफएसएल धर्मशाला की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी महाजन ने कहा कि आरएफएसएल लैब में हर वर्ष भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अधिकारी 2 दिन के दौरे पर आते हैं। केंद्रीय अधिकारियों की टीम द्वारा लैब में इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं को परखा जाता है। इसी के आधार पर अधिकारी भारत सरकार को रिपोर्ट प्रेषित करते हैं कि लैब को जारी रखना है या नहीं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के एनएसएस यूनिट ने गुरुवार को परिसर के सभागार भरतमंडल में परिसर प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गोपाल आर्य ने पर्यावरण आधारित जीवन पद्धति विषय पर विशिष्ट व्याख्यान देकर परिसरीय सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कैमिकल युक्त वस्तुएं एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निवेदन किया। इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्टतिथी डॉ. विपिन गुलेरिया (प्रधान वैज्ञानिक क्षेत्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र नूरपुर) ने शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका परिसरीय प्राध्यापिका डॉ. प्रतिज्ञा आर्या रहीं। मंच संचालन का कार्य डा. शक्तिशरण शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज श्रीमाल, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. पुरुषोत्तम, अमित वालिया, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. हरि ओम, डॉ. मुकेश शर्मा,अमर चंद, डॉ. रवि शास्त्री, डॉ. सत्यनारायण, डॉ.यज्ञदत्त आदि स्थित परिसर के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभा का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की राधा सूद ने जीत दर्ज करवाने के साथ ही इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। बीजेपी को एक बार फिर इस वार्ड में हार का सामना करना पड़ा है। दो मई को हुए मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना की गई। मतगणना में कुल 1036 मतों में से राधा सूद को 739 मत प्राप्त हुए, जबकि बीजेपी की रेनू कटोच को 288 मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस कैंडिडेट राधा सूद ने इस सीट को 451 मतों के अंतर से जीत लिया। वर्ष 2021 में हुए चुनाव में भी कांग्रेस कैंडिडेट ने इस वार्ड से जीत दर्ज की थी।
मई में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश से एचपीसीए और यहां खेलने वाली टीमों की चिंता बढ़ सकती है। अभी धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के करीब दो हफ्ते का समय है। 17 और 19 मई को यहां आईपीएल मैच खेले जाने हैं। कांगड़ा जिले में लगातार बारिश हो रही है। मैच के दौरान बारिश न हो, इसके लिए सात मई को एचपीसीए के पदाधिकारी खनियारा स्थित इंद्रुनाग देवता के मंदिर में शीश नवाएंगे। इंद्रुनाग को बारिश का देवता माना जाता है। माना जाता है कि क्षेत्र में जितने भी छोटे-बढ़े आयोजन होते हैं तो इंद्रुनाग देवता से बारिश न होने के लिए पूजा-अर्चना की जाती है। सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 7 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में भंडारा होगा और कन्या पूजन भी करवाया जाएगा। इससे पहले 19 फरवरी को भी पूजा की जा चुकी है।
डाक विभाग की ओर से महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। यह जानकारी आज यहां अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल राम देव पाठक ने दी। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अवधि दो वर्ष है और इस योजना के अंतर्गत निवेश पर 7.5 प्रतिशत ब्याज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला तथा अव्यस्क बालिका न्यूनतम एक हजार रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि का निवेश कर सकती है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत तीन माह के अंतराल में कई खाते खोले जा सकते है, किंतु अधिकतम निवेश की सीमा 2 लाख रुपये ही रहेगी। योजना के तहत ब्याज तिमाही के आधार पर समायोजित कर खाते में जमा किया जाएगा। राम देव पाठक ने कहा कि योजना में एक वर्ष के उपरांत जमा राशि के अधिकतम 40 फीसदी की निकासी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि खाता खोलने की तिथि के 6 माह के उपरांत खाता बंद भी किया जा सकता है, ऐसा करने पर योजना की देय ब्याज राशि घटकर 5.5 प्रतिशत रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाएं अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साईट फोटो और फोन नंबर सहित अपने नज़दीक डाकघर में योजना के लिए खाता खुलवा सकती हैं। राम देव पाठक ने कहा कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन के लिए सभी महिलाएं पात्र हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए डाकघर सोलन मंडल सपरून के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-220521 पर संपर्क किया जा सकता है।
धर्मशाला की दो बहनों ने राष्ट्र स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर पदक जीता है। जानकारी देते हुए बॉयज स्कूल धर्मशाला के प्रधानाचार्य संजय मोगू ने बताया कि स्कूल की इन छात्राओं ने चंडीगढ़ में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में भारत व नेपाल की टीमों ने भाग लिया, जिसमें इन दोनों बहनों मालवी व मानवी के द्वारा सिल्वर मेडल प्राप्त कर प्रदेश व स्कूल का नाम रोशन किया गया है, जो कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इन दोनों बहनों ने कई मेडल जीतकर स्कूल एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इससे समाज को यह संदेश जाता है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मालवी चौहान अब फ्रांस में होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय पैराओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाएंगीं।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के बठरा गांव के अमित कुमार राणा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। अमित की इस नियुक्ति के उपरांत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमित राणा पुत्र शशि पॉल राणा ने अपनी ग्रेजुएशन चंडीगढ़ विश्विद्यालय मोहाली से की है। जहां उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। भारतीय सेना के प्रति गहरा लगाव और अपनी मेहनत की वजह से आज वे लेफ्टिनेंट बन गए हैं। अमित ने 29 अप्रैल को चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। बताते चलें कि अमित कुमार राणा के पिता शशि पॉल राणा केंद्रीय सेवा कर विभाग चंडीगढ़ में एक प्राशसनिक अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे हैं तथा उनकी माता अनिता कुमारी एक गृहिणी हैं।
सिंथेटिक स्टेडियम धर्मशाला में में जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन सात मई को होगा। जिला कांगड़ा एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़के व लड़कियों के लिए 60 व 600 मीटर रेस व शॉटपुट के मुकाबले होंगे। वहीं अंडर-16 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 300, 1000 मीटर रेस और शॉटपुट प्रतियोगिता होगी। वहीं अंडर-18 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर रेस और शॉटपुट, अंडर-20 लड़के व लड़कियों के लिए 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस का आयोजन होगा। वहीं शॉटपुट पुरुष व महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 और 10000 मीटर रेस व शॉटपुट प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी भाग लेना चाहते हैं, वह सुबह नौ बजे तक अपनी किट व आयु प्रमाण पत्र व 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर ही जिला कांगड़ा की टीम का चयन किया जाएगा, जो 21-22 मई को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि अरिहंत स्पिनिंग मिल्स (वर्धमान टेक्सटाइल की एक इकाई), इंडस्ट्रियल एरिया - मलेरकोटला, पंजाब ने ट्रेनीज के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें 40 पद पुरुष तथा 60 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इन्हें भरने के लिए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में 4 मई को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं, कद कम से कम 4 फुट 10 इंच या इससे अधिक, वजन कम से कम 40 किलोग्राम तथा आयु 18 से 25 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ट्रेनिंग अवधि के दौरान दो महीने तक 8540 रुपये, अगले 2 महीने ट्रेनिंग अवधि के दौरान 9060 रुपये तथा 4 महीने बाद 11 हजार 110 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8146626174 पर संपर्क किया जा सकता है।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत द्रंग पंचायत में मंगलवार को उप प्रधान के पद पर उप चुनाव का आयोजन हुआ। इस चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी, जिसमें ओम प्रकाश,चमन गोस्वामी, दीप चंद, विजय कुमार चुनाव में उम्मीदवार थे। इस उप चुनाव में कुल 869 मत पड़े, जिसमें 5 मत अस्वीकृत व 3 मत नोटा को पड़े हैं। शेष 861 मत उम्मीदवारों को पड़े। इस उप चुनाव में ओम प्रकाश विजयी रहे, जिन्हें 435 मत पड़े। दूसरे नंबर पर चमन गोस्वामी, जिन्हें 371 मत, दीप चंद को 22, विजय कुमार को 33 मत पड़े हैं। जीतने के उपरांत स्थानीय लोगों द्वारा माता की चुनरी देकर ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। वहीं, ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ज़िला कांगड़ा के पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है तथा इस सम्बंध में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र ही तैयार कर दी जाएगी। हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित 82 कनाल भूमि चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में स्थित है जो पालमपुर शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपए व्यय किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पालमपुर को सूचना प्रौद्योगिकी हब के रूप में विकसित कर रही है तथा इस हेलीपोर्ट के माध्यम से ज़िला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
भारतीय सेना की वीरता और सैनिकों की शौर्य स्मृति को समर्पित राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय धर्मशाला जल्द ही नए स्वरूप में दिखेंगे। सुंदरीकरण के साथ इनका कायाकल्प होगा, जिससे इन्हें अधिक आकर्षक बनाने के साथ-साथ देश भर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक यादगार स्थल के रूप में इनकी पहचान को और बढ़ाने का लक्ष्य सधेगा। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने सोमवार सायं को प्रशासनिक अमले के साथ राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय का दौरा कर वहां निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य शहीद स्मारक मेमोरियल सर्विस एवं विकास सोसायटी धर्मशाला के पदाधिकारियों के साथ वहां प्रत्येक निर्माण गतिविधि का निरीक्षण किया और कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें स्मारक के सुंदरीकरण के कार्यों और आगे की विकास योजना का ब्योरा दिया। जिलाधीश ने कहा कि राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय भारतीय सेना और सैनिकों के प्रति हमारे कृतज्ञ भावों के जीवंत दस्तावेज हैं। यह लोगों को उनकी पुण्य स्मृति को नमन करने तथा नई पीढ़ी के लिए अपने गौरवमयी इतिहास का परिचय पाने के पावन स्थल हैं। इसलिए इन स्थलों के सुंदरीकरण और जनभावनाओं के अनुरूप यहां सुविधाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पर करीब 55 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यहां आना लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बने। इसलिए राज्य शहीद स्मारक और युद्ध संग्रहालय में भ्रमण को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक तथा सुरुचिपूर्ण बनाने की दृष्टि से काम किया जा रहा है। इसके अलावा यहां पर्यटकों के लिए प्रसाधन कक्ष, बेहतर पार्किंग व्यवस्था समेत अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में भी कदम उठाए गए हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम धर्मशाला धर्मश रमोत्रा, राज्य शहीद स्मारक मेमोरियल सर्विस एवं विकास सोसायटी धर्मशाला के अध्यक्ष केकेएस डडवाल सहित अन्य पदाधिकारी तथा वन, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
पिछली सरकार ने भले ही सीएचसी इंदौरा का दर्जा बढ़ाकर इसे सिविल अस्पताल का कर दिया गया है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां आज तक कुछ नहीं बदला है। टेस्ट सुविधा तो क्रसना लैब खुलने से हो गई है, किन्तु एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की आज भी कोई सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाई। रेडियोलॉजीस्ट का पद पिछले लंबे समय से हास्पिटल में खाली चला है, जिस कारण लोगों को निजी अस्पताल व निजी लैबों में जाकर एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए निजी हॉस्पिटल पठानकोट या सिविल हॉस्पिटल नुरपुर जाना पड़ता है। सिविल हॉस्पिटल नुरपुर में भी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 15 से 20 दिन का समय दिया जाता। इसके चलते महिलाओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। राहुल, राजेश, प्रिया, सुमित ने वर्तमान प्रदेश से गुहार लगाई है कि 40 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने वाले इंदौरा हस्पताल की भी सुध ले। ज्यादा सुविधा नहीं तो रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड की सुविधा हॉस्पिटल में उपलब्ध करवाएं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं वह लोगों को परेशानियों का सामना न करना पडे व डाक्टर सही से इलाज कर सके। सरकार लोगों के हितों के लिए करेगी कार्य : विधायक इस संदर्भ में जब इंदौरा के वर्तमान विधायक मलेन्द्र राजन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले भी हम हॉस्पिटल की सुविधाओं के लिए मुद्दा उठाते रहे हैं। कुछ दिनों पहले विधायक बनने के बाद हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। जो-जो सुविधाएं हॉस्पिटल में होनी चाहिए, उसके लिए बीएमओ से बात की थी। जल्द से जल्द हॉस्पिटल में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयास : बीएमओ बीएमओ इंदौरा संदीप महाजन का कहना है कि लोगों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में वर्तमान सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई है हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द हॉस्पिटल में रेडियोलॉजीस्ट व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन स्थित धर्मशाला के वार्षिक चुनाव जिला न्यायिक परिसर धर्मशाला में आज एडवोकेट कमल किशोर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें लगातार सातवीं बार तरुण शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कुल 163 मत प्राप्त करके फिर से अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा बार एसोसिएशन धर्मशाला के उपाध्यक्ष के पद पर भारती कालिया ने 180 मत प्राप्त कर चुनाव जीता। वहीं महासचिव पद पर आशु पटियाल ने 174 मत प्राप्त करके पद अपने नाम किया है। वही सह सचिव के पद पर अमन पॉल ने 165 मत प्राप्त करके जीत हासिल की है। अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए काम किया जाएगा। जबकि हाई कोर्ट का सर्किट बेंच बनाने की बात जोर शोर से उठाई जाएगी।
पुलिस मैदान धर्मशाला में 3 अप्रैल से 7 मई तक चलने वाले विरासत फेस्टिवल में दिव्यांग बच्चों के हाथों से बने बांध के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हैं। फेस्टिवल में धर्मशाला सूर्य उदय चेरिटेबल ट्रस्ट के दिव्यांग बच्चों ने बांस व चीड़ की पत्तियों से बनाए उत्पादों को सजाया है, जोकि हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। बताते चलें कि धर्मशाला में होने वाले फेस्टिवल दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचान दिलाने महत्वपूर्ण योगदान अदा करते हैं। ट्रस्ट के दिव्यांग बच्चों ने धर्मशाला ब्लॉक कार्यालय के माध्यम से बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लेने के बाद इन उत्पादों को तैयार किया जाता है। जिन्हें विरासत फेस्टिवल में सजाया जा रहा है। जानकारी देते हुए सूर्य उदय चेरिटेबल ट्रस्ट में कार्यरत रेखा देवी ने कहा कि स्टोल में ट्रस्ट के स्पेशल बच्चों के हाथों से बने बांस व चीड़ की पत्तियों से बनी वस्तुएं सजाई गयी हैं। उन्होंने कहा कि स्पेशल बच्चों द्वारा इन उत्पादों को दो तीन दिन में बनाकर तैयार किया जाता है। रेखा ने कहा कि स्पेशल बच्चों द्वारा बनाए बांस के उत्पादों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और इन्हें खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाते हैं। रेखा का कहना है कि उत्पादों को तैयार करने से पहले बच्चों को प्रशिक्षण भी दिलाया जाता है उसके बाद ही उत्पादों को प्रदर्शनी में सजाया जाता है।
कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र से संबंध रखने वाले हिमाचली गायक बंटी इंदौरीया का नया गाना "हाय काम रिस्की" उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जिसको लिखा और गाया बंटी इंदौरीया ने है और म्यूजिक रोहनी डोगरा ने दिया है। हिमाचल के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर राजीव नेगी द्वारा इसे विडियो दिया गया है और एकलव्य, नीलू , कुलबीनदर, तनुजा ,रूपाली और बहुत सारे फेमस चेहरों ने इसमें अभिनय किया है। जनता द्वारा भी इस गाने को काफी प्यार दिया जा रहा है।
सचिव शिक्षा डॉ. अभिषेक जैन ने आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस मौके बोर्ड के अध्यक्ष और उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल तथा सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. विशाल सहित बोर्ड के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. अभिषेक जैन ने शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों से उनके कार्यों का ब्योरा लेते हुए, शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम को तैयार करते समय बच्चों का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। टॉपर्स को दिए जाएं मेडल उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में दसवीं और बारहवीं कक्षा में शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो मेधावी बच्चें वर्ष भर मेहनत करके स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करते हैं, उनका सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बोर्ड स्कॉलरशिप तो देता ही है लेकिन राज्य स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर टॉपर्स को बोर्ड द्वारा अच्छे मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाए। उन्होंने इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को बुलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। अन्य राज्यों के मॉडल किए जाएं स्टडी सचिव शिक्षा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को अपनी सार्थकता और गुणवत्ता बढ़ाने की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश के अन्य स्कूल बोर्डस् को स्टडी कर उनमें से श्रेष्ठ चीजों को अपने पाठ्यक्रमों और व्यवस्थाओं को अपनी कार्यप्रणाली में सम्मिलित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए उन्हें योग, सांस्कृतिक पहलू, भाषा, खेल-कूद और हिमाचल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध हो इसके लिए भी पाठ्यक्रम में प्रयास करने चाहिए। परीक्षाओं से जुड़े कामों में बरती जाए पारदर्शिता उन्होंने कहा कि बच्चें बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए वर्षभर कड़ी महनत करते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं से जुड़े सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के भविषय को लेकर सजग है और उनसे जुड़े पहलुओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहनीय नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर सेटिंग और पेपर चेकिंग की व्यवस्था में पारदर्शिता का पूरा ध्यान दिया जाए। साथ ही निरंतर इस प्रक्रिया में रोटेशन की जाए। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं से संबंधित कहीं भी कोई सुधार की आवश्यकता हो तो उसे तुरंत करें। इन बातों पर दिया जाए ध्यान डॉ. जैन ने कहा कि समय के साथ शिक्षा बोर्ड को अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ आवश्यक बदलाव करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में कार्यों को करने के लिए सब्जेक्टिविटी से ज्यादा ओब्जेक्टिविटी पर बल दें। उन्होंने कहा कि इसके साथ तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कर डिजिटाइजेशन की ओर बढ़ें।
सहायक अभियंता रमन भरमोरिया, विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मई को विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग और स्मार्ट सिटी कार्यों के संबंध में इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों कोतवाली बाजार, खनियारा रोड, तिब्बतन लाइब्रेरी, खड़ा डंडा मार्ग, दाड़नू, गमरू, मैकलोडगंज बाईपास तथा साथ लगते क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर12 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत ठेहड़ के बार्ड नंबर 2 बुहाल की एक महिला ने खेतों में एक पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी अनुसार 46 बर्षीय महिला बबली देवी बीती देर शाम गले में चुनी का फंदा लगाकर एक पेड़ से झूल गई। मृतका के पति जीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह बीती शाम जब घर पहुंचा तो घर के दरबाजे बंद थे। उसने घर के बाहर रुककर पत्नी का इंतजार किया, किन्तु काफी देर तक जब वह घर नहीं आई तो उसे ढूंढने निकल गया। ढूंढते -ढूंढते जब वह खेत में पहुंचा तो वहां पर उसने अपनी पत्नी को पेड़ से लटका हुआ पाया। उसने तुरंत उपप्रधान और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विकास खंड फतेहपुर की पंचायत बतराहन के उप प्रधान, 4 वार्ड सदस्य व संबंधित बीडीसी शुक्रवार को बीडीओ फतेहपुर से मिलने उनके फतेहपुर स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने सुपरिंटेंडेंट मनोज शर्मा के माध्यम से बीडीओ को लिखित निवेदन देते हुए अवगत करवाया कि वे सब पंचायत कार्यों में प्रधान के पति की दखलंदाजी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर प्रधान के पति द्वारा पंचायत के कार्यों में किये जा रहे हस्तक्षेप पर विभाग द्बारा कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो वे लोग सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। इस दौरान पंचायत के उप प्रधान रमेश चंद ने बताया पंचायत में होने वाले कार्यों में उन्हें विश्वास में ही नहीं लिया जाता है। इसलिए उन सभी ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वहीं, बीडीसी सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा ने बताया कि पंचायत के कार्यों में प्रधान के पति की अकसर दखलंदाजी रहती है, जिस कारण विकास कार्यों की गुणवत्ता भी जांच के घेरे में आ रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बीडीओ से पंचायत के कार्यों की जांच करने की मांग की है। अगर सात दिन के भीतर जांच नहीं की गई तो पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वे भी अपना इस्तीफा विभाग को सौंप देंगी। इस मौके पर वार्ड 1 सदस्य अभिषेक कुमार, वार्ड 3 सदस्य मंगल सिंह, वार्ड 5 सदस्य पूनम देवी और वार्ड 7 से सदस्य प्रतिभा धीमान उपस्थित रहीं।
जिला विश्व टीकाकरण सप्ताह जोकि 24 से 30 अप्रैल तक विश्व भर में मनाया जा रहा है, इसी को देखते हुए 28 अप्रैल को जिला स्तरीय विश्व टीकाकरण सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से सिविल अस्पताल जवाली में मनाया गया। इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य यहां पर उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वंदना ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम है। यह ऐसा प्रोग्राम है जिसमें गर्भवती माता से लेकर, जन्म के समय के शिशु के पैदा होने से लेकर 16 साल तक की उम्र के बच्चों को 12 बीमारियों के बचाव हेतु नि:शुल्क टीके लगाए जाते लगाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में रूटीन टीकाकरण, फ्रेक्शनल आईपीवी तीसरी डोज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। डॉ. वंदना जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया अब नियमित टीकाकरण के साथ 9 महीने के बच्चों को फ्रेक्शनल आईपीवी की तीसरी डोज भी दी जाएगी, जो कि 9 महीने एमआर के टीके साथ दी जाएगी। ये बच्चे की बाएं बाजू के ऊपरी भाग में दी जाएगी यह जनवरी महीने से बच्चे को 9 महीने की खुराक के साथ आईपीवी की खुराक दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कौन सा टीका कहां पर और किस बीमारी को रोकने के लिए लगाया जाता है। उन्होंने टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ते हुए बताया कि टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है इससे हम बहुत सारी जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं आगे जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है बच्चों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच टीकाकरण है यह बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रक्षा करता है। उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है ।हमारे यहां टीकाकरण की बदौलत बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाया जा रहा है। और यह सभी टीके सभी बच्चों को मुफ्त सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। जन्म के समय हेपेटाइटिस बी, पोलियो, बीसीजी की खुराक जरूर दिलाए अगर बीसीजी ना लगा हो तो 6 हफ्ते मैं टीकाकरण की खुराक के साथ जरूर लगाएं जरूर लगाए। एक साल तक बीसीजी का टीका, रोटा वायरस की पांच बुदे, 6,10,14 सप्ताह में जरूर पिलाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बताया कि टीकाकरण बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है इससे समय-समय पर टीकाकरण की जानकारी होना बहुत जरूरी है इस जानकारी को जन जन तक तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेवारी हैं।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय मंडी की निरीक्षण टीम ने महाविद्यालय का मंडी विश्वविद्यालय से संबंधन हेतु निरीक्षण किया एवं महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के बारे में जानकारी ली। समन्वयक प्रोफेसर राजेश कुमार शर्मा सीडीसी एसपीयू मंडी की अध्यक्षता में नामित सदस्य प्राचार्य, राजकीय कॉलेज तकीपुर एवं विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश शर्मा, डॉक्टर जगदीश वर्मा डॉक्टर चेतन चौहान, डॉ प्रवेश गिल ने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विभागों का गहन निरीक्षण किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संजीवन कटोच के नेतृत्व में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान डॉक्टर अजय चौधरी प्रवक्ता वाणिज्य विभाग ने महाविद्यालय की पुस्तकालय प्रयोगशालाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।
विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत हरिपुर के नजदीक ग्राम पंचायत खैरियां के सपडू वार्ड में सड़क की तंगहाली से लगातार इसी जगह पर पांचवां एक्सीडेंट होने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार को एक स्कूटी जिस पर मां बेटा देहरा को काम से जा रहे थे अचानक स्कूटी तंग सड़क से नाले की तरफ गिर गई व मां बेटा दोनों ही गहरे नाले में गिर गए। स्थानीय पंचायत सदस्य राजकुमारी व लोगों के प्रयासों से उन्हें निकाला गया उसी समय पुलिस हरिपुर की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। उन्होंने शीघ्र अपनी गाड़ी में घायलों को बैठाकर कर हरिपुर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार हेतु पहुंचा गया। वहीं खैरियां पंचायत के उप प्रधान जसबीर गुलेरिया ने बताया कि दोनों स्कूटी सवारों को काफी चोट आई हंै, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सड़क तंग होने की वजह से यह हादसा हुआ है और इससे पहले भी यहां पांच हादसे हो चुके हैं।
राज्य के बागवानी विभाग ने 1293 करोड़ रुपये से विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपीएचडीपी) के अंतर्गत फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्र जाच्छ (नूरपुर) में लगभग 13 कनाल क्षेत्र में आम की 6 नई किस्मों के साथ 605 पौधों का बगीचा तैयार किया है, जिसमें पूसा अरुणिमा, पूसा लालिमा, पूसा सूर्या,पूसा श्रेष्ठा, मल्लिका तथा चौंसा किस्में तैयार की गई हैं। प्रदेश के बागवान अब एक कनाल भूमि में 44 पौधे लगाए जा सकते हैं। विभाग ने भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली से इन पौधों की कलमें लाकर पीसीडीओ केंद्र, जाच्छ में पौधों को तैयार किया है। इसमें रेज्ड बेड प्रणाली बनाई गई है, जिस पर इन पौधों को लगाया गया है। इनकी सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम भी लगाया गया है। इन पौधों पर दूसरे वर्ष से ही फल लगना शुरू हो गए हैं लेकिन इनके बेहतर विकास के लिए फलों को तोड़ दिया गया है। परागन के लिए यहां मधुमक्खियों के लिए प्राकृतिक मड हाउस बनाए गए हैं। विभाग ने इन किस्मों के अब तक 2500 पौधे तैयार किये हैं। इन पौधों को विभाग क्लस्टर में बागवानी कर रहे किसानों को मुहैया करवाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग ने इस वर्ष आम,लीची, किन्नू, गलगल, पपीता तथा कटहल सहित अन्य फलों के 30 हज़ार पौधे तैयार कर बागवानों को उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। जिससे बागवान आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से आम के साथ अन्य फलों की खेती कर सकेंगे। रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस केंद्र में मनरेगा के तहत पंजीकृत लोगों को नर्सरी में काम के लिए लगाया जाता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार के साथ बागवानी बारे तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त हो रहा है। नई किस्म की विशेषताएं आम की पारंपरिक खेती (साधारण बागवानी) में पौधे से पौधे की दूरी 10 मीटर के करीब रखी जाती है जहां एक कनाल भूमि पर मात्र 4 पौधे ही लगते थे वहीं नई किस्म के तैयार होने से हाई डेंसिटी बागवानी करते समय अब पौधे से पौधे की दूरी 3 मीटर के करीब रख कर भूमि पर 44 पौधे लगाए जा सकते हैं यानी अब किसान अपनी सीमित भूमि से भी अधिक उत्पादकता के साथ ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। राज्य के बागवानों की दशहरी,लंगड़ा, चौसा तथा संदूरी आम की फसल अन्य आम उत्पादक राज्यों की फसल के साथ पीक सीजन में बाजार में आती है । यह आम अधिकतर हरे व पीले रंग के ही होते हैं। जिस कारण बागवानों को प्रतिस्पर्धा के कारण उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता है। लेकिन आम की इन हाइब्रिड किस्मों में फल ऑफ सीजन यानी सिंतबर में तैयार होता है जोकि सिंदूरी और लाल रंग का होगा। जिससे हिमाचल के किसान-बागवान बाजार की प्रतिस्पर्धा में बने रहने के साथ सामान्य बागवानी की तुलना में उतने ही क्षेत्र में तीन से चार गुणा ज्यादा उत्पादन कर ऊंचे दाम पा सकेंगे। तीन साल के बाद ये आम के पौधे पूरी तरह तैयार हो जाएंगे। आम के इन पौधों की लंबाई केवल सात से आठ फ़ीट तक ही होगी जिससे किसानों को फल तोड़ने में भी आसानी होगी। इसके साथ ही आम के शौकीनों को नया स्वाद मिलेगा। क्या कहते हैं बागवानी विभाग के अधिकारी बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने बताया कि वर्ष 2021 में विभाग ने भारतीय कॄषि अनुसंधान संस्थान, पूसा(नई दिल्ली) से आम की इन किस्मों की कलमें लाकर पीसीडीओ केंद्र, जाच्छ में बगीचा लगाकर पौधों की नई किस्में तैयार की है। इसके अतिरिक्त विभाग ने इस केंद्र में लीची, किन्नू, गलगल, पपीता तथा कटहल के पौधे तैयार किये हैं। जिनके पौधे भी सीजन पर किसानों को उपलब्ध करवाये जाएंगे। बागवानी विभाग किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कोर्स भी आयोजित करवाता है। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रशिक्षण टूर पर भी भेजता है। उनका कहना है कि प्रदेश के बागवान इस प्रदर्शन केंद्र का जरूर भ्रमण करें, ताकि वे आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के गुर सीख सकें। मुख्यमंत्री प्रदेश को फल राज्य के तौर पर नई पहचान दिलाने के साथ बागवानों को आर्थिंक रूप से समृद्ध बनाने के लिये बागवानी विकास को विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं। राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए फल क्लस्टर/हब विकसित करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कार्य शुरू करने की पहल की है, जिसके तहत हाई डेंसिटी प्लांटेशन और माइक्रो इरीगेशन सिस्टम को विकसित किया जाएगा
पुलिस थाना देहरा के बाहर वीरवार रात को एक चोर फिल्मी स्टाइल में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला, हालांकि कुछ ही देर में उसको पकड़ भी लिया गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति चोरी के कई मामलों में संदिग्ध है, उसे पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस से पुलिस थाना देहरा पूछताछ के लिए लाया जा रहा था। वीरवार करीब रात के सवा आठ बजे जब पुलिस उसे लेकर देहरा थाने के गेट पर पहुंची तो इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। उसके भागते ही पुलिस व स्थानीय लोग उसका पीछा करने लगे। इतने में आरोपी व्यक्ति पुलिस थाना के पास ही डिपो बाजार स्थित पूर्व विधायक दिलीप सिंह के घर की छत पर जा पहुंचा। पूर्व विधायक के बेटे विकास ने बताया कि उन्हें लोगों की आवाजें सुनाई दीं कि आपके घर में कोई घुस गया है। इतने में चोर उनके घर की छत से कूद गया, जिसे उन्होंने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति चोरी के कई मामलों में संदिग्ध है। इसे पूछताछ के लिए लाया गया था। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन इसे पकड़ लिया गया है।
शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी द्वारा 3 मई को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि इस दिन शहीद स्मारक दाड़ी में प्रातः 11 बजे एक समारोह में शहीद मेजर दुर्गामल और कैप्टन दल बहादुर थापा को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा प्रार्थना सभा भी आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सुधीर शर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने समस्त स्वतंत्रता सेनानियों, मंच के समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता संग्राम में आजाद हिंद फौज के प्रखर योद्धा रहे शहीद मेजर दुर्गामल को 25 अगस्त, 1944 और कैप्टन दल बहादुर को 3 मई, 1945 को अंग्रेज सरकार ने लाल किला दिल्ली में फांसी दे दी थी।
विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा में बच्चों के लिए स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू कर दी गयी है। स्विमिंग पूल के उद्घाटन कार्यक्रम में राकेश आहलूवालिया वाइस प्रेसिडेंट स्विमिंग एसोसिएशन एंड टेक्निकल डायरेक्टर ऑफ स्विमिंग हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्विमिंग पूल का उद्घाटन उनके कर कमलों से करवाया गया। बाद में पुष्पजीत सिंह स्विमिंग कोच को स्विमिंग पूल के संचालन की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि विजय मेमोरियल स्विमिंग पूल, जो अपनी तरह का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र का पहला स्विमिंग पूल है, इसमें बच्चे स्विमिंग की बारीकियां सीख सकेंगे। तैराकी के खेल में बच्चों का भविष्य उज्जवल है । इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिया शर्मा ने कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल में पढ़ाई का स्तर हो या वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में बात हो दिन-प्रतिदिन उसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देना ही हमारा उद्देश्य हैं। हमें बेहतर शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद और प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना है। वहीं स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर सचिन शर्मा ने बताया कि 9 एकड़ के स्कूल में अन्य गतिविधियों को जोड़ने का उद्देश्य यह है कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। आने वाले कुछ वर्षों में स्कूल में विश्वस्तरीय सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए कई योजनाओं पर काम और प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इन सुविधाओं और योजनाओं को स्कूल की कार्यकारिणी का हिस्सा बनाकर बच्चों को उनकी क्षमताओं को ध्यान में रखकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रधान भूपेंद्र उपस्थित रहे।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ शिक्षा जगत में अस्थाई नियुक्तियों की योजना को सरकार द्वारा निरस्त कर सामान्य ढंगे से नियुक्ति करने पर गदगद हो गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन व जिला कांगड़ा प्रभारी सचिन जसवाल, राज्य प्रेस सचिव संजय चौधरी, जिला कांगड़ा स्तर की कार्यकारिणी में से राज्य पैटर्न सरोज मेहता, राज्य उपाध्यक्ष गोविन्दर पठानिया, सहित जिला कांगड़ा के महासचिव अश्वनी सिपेहिया वित्त सचिव सुमन चौधरी खंड अध्यक्षों, जिनमे से धर्मशाला से पवन चौधरी, पालमपुर से नागेश्वर पठानिया, नगरोटा बगवां से तेजपाल,पंचरुखी से कुशल राणा, रक्कड़ से कुलदीप राणा, भवारना से देव मेहता, बैजनाथ से अनिल सुग्गा, देहरा से सुशील ठाकुर, राजा का तालाब से विवेक शर्मा, फतेहपुर से संजय धीमान, इंदौरा से यशपाल, नूरपुर से विपिन चौधरी, कोटला से अनूप सिंह, ज्वाली से रशपाल, विकास नंदा, नगरोटा सुर्रिया से भारत भूषण, डाडासिबा से अश्वनी सिपहिया, जयसिंहपुर से हंस राज राणा, चढियार से अरुण कुमार, रैत से लोकेश नंदन, कांगड़ा से जितेंद्र जसवाल आदि समस्त कार्यकरिणी ने आज माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का ऐसी किसी भी तरह की प्रदेश में अस्थाई नियुक्तियां न करने के क्लेरिफिकेशन से शिक्षा गुणवत्ता व अध्यापक हितों का संरक्षक शिक्षक संघ ने राहत की सांस ली है। राज्य चेयरमैन ने सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत किश्त जारी करने पर भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री जी ने मीडिया में वायरल हो रही अस्थाई शिक्षकों की नियुक्तियों पर हैरानी जताई और कहा कि अभी सरकार की ऐसी कोई योजना नहीँ है। इस घोषणा पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जोरदार स्वागत करता है और कर्मचारियों की हितैषी सरकार का धन्यवाद करता है। जसवाल ने बताया कि इस सरकार की छोटी सी अवधि में ही कई कर्मचारी हितैषी फ़ैसले लिए गए हैं जिनमे NPS की कटौती को बंद किया गया है और डीए की बकाया राशि को भी GPF खातों में डाला जायेगा
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इसका ताजा उदाहरण गुरुवार सुबह सीरां दा भरोअ बनखंडी में उस बक्त देखने को मिला जब बिहार की 22 वर्षीय महिला ने आपातकालीन गाडी़ 108 में स्वस्थ लडके को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार गांव बीहण की गर्भवती प्रवासी महिला पूनम पत्नी संजीत कुमार निवासी सीतामढ़ी, बिहार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। महिला को निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचा गया। देहरा हॉस्पिटल में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की हालत देख एंबुलेंस में तैनात ईएमटी पवन कुमार और चालक संजीव कुमार ने गांव बनखंडी सीरां दा भरोअ के पास रोककर महिला का सफल प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
कुलाणी- चंदपुर- भरमात- सिंबलू पट्टी सड़क के विस्तार एवं सुधार कार्य पर 7.28 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा एवं शहरी आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत चंदपुर में लोगों की समस्याओं को सुनने के अवसर पर पर दी। उन्होंने कहा कि 9.30 किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य 18 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि चंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सुधार के लिये भी 1 करोड़ 92 लाख से पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चंदपुर के लोगों को भरपूर एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए फिल्टर बेड निर्माण के साथ साथ एक लाख लीटर से अधिक क्षमता के 4 टैंक भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं का सृजन उनकी प्राथमिकता है और इस पर योजनात्मक रूप में कार्य चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि चन्दपुर को कंडवाडी तथा स्पैडू से जोड़ने के लिए दो पुलों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि रच्छयाड़ा में पुल का निर्माण हो चुका है जबकि कुलाणी में पुल के अप्रोच कार्य के लिये 25 लाख रुपये जारी कर दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि चंदपुर में बिजली वोल्टेज की समस्या को भी समाप्त करने का प्रयास किया गया है और यहां के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि गांव कमलोटा को जोड़ने के लिये पैदल पुल का निर्माण की घोषणा की। उन्होंने चन्दपुर पंचायत ओर से आई सभी मांगों को चरणबद्ध पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बगीची महिला मंडल भवन को प्रयाप्त धनराशि तथा दादी माता सरायें भवन को 3 लाख तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला मण्डलों को 15-15 हजार देने की घोषणा की। इसके पश्चात सीपीएस ने ग्राम पंचायत भगोटला के कुशमल में 13 लाख से निर्मित वन रक्षक कुटीर का लोकार्पण किया किया। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय भगोटला के नये भवन के लिये पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने भगोटला में भी सभी मांगो को चरणबद्ध पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ब्रह्म ऋषि जी स्मृति में पार्क बनाने के लिये डेढ़ लाख रुपये, युवक मंडल भवन के कार्य के लिये डेढ़ लाख रुपए और दो महिला मण्डलों को 20-20 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक कपुर, डॉ मदन दीक्षित, महासचिव रोशन लाल चौधरी, अमर नाथ, ग्राम पंचायत प्रधान चंदपुर कमला कपूर, उपप्रधान सतीश चंदेल, प्रधान भगोटला सतीश कुमार, बीडीसी सदस्य तनु देवी, राम सिंह कपूर, पूर्व प्रधान औंकार ठाकुर पूर्व प्रधान कुलदीप चंद, मनी राम, संतोष कुमार, कमला कपूर, प्रीतम चन्द, विजय कुमार, डीएफओ नितिन पाटिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एचपीएस अनिल कुमार ने वीरवार को देहरा में बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि नशे पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यातायात की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा नशा माफिया, वन माफिया, शराब माफिया व खनन माफिया से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
जिला कांगड़ा के लोअर लंबागांव के वार्ड नंबर 6 में कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर के पास विजय कुमार के घर में एक सात फुट लंबा सांप घुस आया। विजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ने सांप को दिन के तीन बजे घर में देखा, जिसे देख कर वह घबरा गई। उस समय सांप वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद सांप बार-बार उनके घर की ओर आ रहा था। सांप उनके घर पर बने स्टोर के अंदर चला गया। इस पर विजय कुमार ने आलमपुर निवासी स्नेक सेवर माथुर धीमान को सूचित किया। माथुर धीमान ने इस सांप को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। माथुर धीमान ने बताया कि यह सांप विषहीन है। इस सांप को घोड़ा पछाड सांप भी कहा जाता है। अगर इस सांप को घोड़े की दौड़ में भी दौड़ा दें तो घोड़ों को भी पीछे छोड़ देता है।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला देवी के दर्शनों के लिए आए पंजाब के एक श्रद्धालु बुजुर्ग महिला का मंदिर की सीढ़ियों पर पैर फिसल गया, जिसके कारण उसके पांव में फ्रैक्चर हो गया है। उक्त बुजुर्ग महिला दर्द से कराहने लगी। यह दृश्य देखकर मंदिर चौकी प्रभारी विजय ठाकुर का दिल पसीज गया और उसने बुजुर्ग श्रद्धालु महिला को ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाने में परिवार वालों की मदद की। उक्त नौजवान पुलिस कर्मचारी की इस नेक काम के लिए हर जगह तारीफ़ हो रही है कि हिमाचल पुलिस में भी नेक दिल और ईमानदार लोग अभी हैं। ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वाला के दर्शनों के लिए पहुंचे पंजाब के श्रद्धालु परिवार की बुजुर्ग महिला पूर्णिया से गिरने के कारण टांग में चोट आने से दर्द से कहरा रही थी। उनके दर्द को देखते हुए मंदिर चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने उक्त महिला बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर उठाकर बुजुर्ग गाड़ी तक पहुंचाने में मदद की। घायल बुजुर्ग महिला की बहू सपना देवी ने बताया कि उनकी सासु माताजी का पांव सीढ़ियों पर अचानक पर फिसल गया, जिससे उनके पांव में फैक्चर हो गया। लेकिन उन्हें मदद के लिए कोई भी रास्ता नहीं सूझ रहा था, जिस पर उन्होंने मंदिर चौकी में बैठे मुख्य आरक्षी विजय कुमार से मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने उनकी गाड़ी जो कि बस स्टैंड में पार्किंग में लगी थी, उसको बुलवाया और माता जी को अस्पताल पहुंचा कर सराहनीय कार्य किया है। वहीँ मंदिर चौकी प्रभारी पुलिस जवान विजय कुमार की दरियादिली पर शहरवासियों ने भी गर्व महसूस किया है।
उपमंडल देहरा में वीरवार को नई एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कार्यभार संभाल लिया। पहले ही दिन उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा भी किया। बताते चलें कि एक प्रशासनिक अधिकारी बनना किसी जंग को जीतने से कम नहीं होता। इसके बाद कोई अढ़ाई साल के मासूम को गोद में लेकर कैंसर को हरा दे तो दूसरी जंग में विजय मानी जा सकती है। करीब सवा साल से एसडीएम के पद पर तैनात शिल्पी बेक्टा हौसले के दम पर लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वे न केवल कैंसर जैसी बीमारी से लड़ीं, बल्कि जीती भी हैं। 2012 में बेटी के एचएएस अधिकारी बनने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। 2018 में अचानक ही कैंसर डिटेक्ट हुआ तो परिवार में मायूसी का आलम पैदा हुआ। 2019 में पहली रेडिएशन थेरेपीके बाद सिर पर एक बाल भी नहीं था। खुद का चेहरा देखकर डरी नहीं, बल्कि अढ़ाई साल के मासूम बेटे को भी दुलार देती रहीं। महिला प्रशासनिक अधिकारी को करीब से जानने वाले बताते हैं कि कैंसर की बीमारी सुनते ही होश फाख्ता हो जाते हैं, लेकिन वो नहीं घबराई। बल्कि खुद को जंग लड़ने के लिए तैयार कर लिया। होनहार व बहादुर बेटी के जहन में अपनी नानी के शब्द हमेशा आया करते थेज्.नानी कहा करती थी 'चोट लगने पर दर्द होता है, मगर कष्ट आपका अपना विकल्प होता है।Ó हालांकि, पूरा परिवार शिल्पी के साथ खड़ा था। बहन तीमारदारी के लिए न्यूयार्क से पहुंच गई थीं। लेकिन हर कोई यह जानता था कि केवल और केवल शिल्पी का हौसला ही उसे नवजीवन दे सकता है। इंसान में होनी चाहिए दृढ़ इच्छाशक्ति बेक्टा बताती हैं कि इंसान में दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। घंटों योगा किया करती थीं। लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव किए। वर्कआउट भी प्राथमिकता में शामिल किया। जीवन से जुड़ी सकारात्मक व प्रेरणादायक किताबें पढ़ा करती थीं। ये सब कुछ ट्रीटमेंट से अलग था। ये आपको डॉक्टर नहीं देते हैं, बल्कि खुद करना होता है। बिना कोचिंग के पास की एचएएस परीक्षा 2012 में परिवार की मेधावी बेटी शिल्पी बेक्टा ने बगैर कोचिंग के ही हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक परीक्षा को उत्तीर्ण किया था। बैंक पीओ की नौकरी छोड़ दी, क्योंकि जन सेवा की ललक थी। पिता, एक्साइज विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद से रिटायर हुए हैं। मां, बैंक अधिकारी रही हैं। धर्मशाला में ही दसवीं की पढ़ाई की थी।
विकास खंड इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलाख में गेहूं में आग लगने के कारण 8 किसानों की फसल जल कर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर पाया काबू। मामले की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत पलाख की प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि गेहूं की फसल में भयानक आग लग गई है। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर जायजा लिया व आसपास के लोगों से मदद मांगी। लोग ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे, लेकिन आग इतनी फैल चुकी थी कि काबू होने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन के माध्यम से सूचित किया व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ग्राम पंचायत पलाख के लगभग 8 किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि सरकार से किसानों को मुआवजा देने की गुहार लगाई जाएगी और किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। वहीं, नायब तहसीलदार इंदौरा गगन सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। नुकसान की जानकारी जुटा ली गई है। टीम के द्वारा किस-किस किसान को कितना नुकसान हुआ है, उसकी फाइल तैयार करके उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जो भी उचित मुआवजा बनेगा वह किसानों को दिलवाया जाएगा।
जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते संसारपुर टैरेस में तलवाड़ा डैम रोड पर एक कार पलटने का मामला प्रकाश में आया है। हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी फतेहपुर से चिंतपुर्णी की तरफ जा रही थी कि अचानक बांध से कुछ दूरी पहले सड़क पर पलट गई। चालक के अनुसार सड़क पर पड़े गड्ढे से बचने के चक्कर में वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। वहीं, मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
ब्लॉक खंड परागपुर के तहत बठरा पंचायत के उप प्रधान पर मनरेगा में सरकारी आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे अपने ही बेटे की फर्जी हाजिरियां लगाने का अरोप लगा ह। ग्रामीण परीक्षित चौहान ने पूरे तथ्यों के साथ इस धांधली की लिखित शिकायत ब्लॉक खंड अधिकारी परागपुर को सौंपी है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाए हैं कि पंचायत बठरा के उप प्रधान ने मनरेगा में फर्जी हाजिरियां लगाकर मनरेगा के कार्य में धांधली की है। शिकायतकर्ता ने लिखा है उप प्रधान प्रकाश चंद ने मनरेगा के कार्य में अपने बेटे रमनदीप की 1 नवंबर, 2021 से 15 नवंबर 2021 तक फर्जी हाजिरी लगाई है, जबकि उप प्रधान का बेटा आईटीआई डाडासीबा में पढ़ाई कर रहा है। 1 नवंबर, 2021 से 15 नवंबर 2021 तक आईटीआई डाडासीबा में भी उसकी हाजिरी लगी है। वहीं, उप प्रधान ने कहा कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। उधर, इस संबंध में बठरा पंचायत की प्रधान सुनीता कुमारी से बात की गई तो उन्होंने बताया मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। वहीं, इस संबंध में ब्लॉक खंड अधिकारी परागपुर वीरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया इसकी शिकायत की कॉपी आज ही उनके पास आई है। शीघ्र ही इसके जांच करवाई जाएगी।
मुख्य संसदीय सचिव, शिक्षा और शहरी विकास आशीष बुटेल ने पालमपुर हलके में 19 लाख से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा के भवन का लोकार्पण किया। पढियारखर और दराटी में जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने विधान सभा चुनावों में भारी जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लोगों ने उनपर जो विश्वास प्रकट किया है उनकी जनभावनाओं पर खरा उतरते हुए लोगों की सेवा समर्पित भावना से करेंगे। उत्तम आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा के लिये सरकार वचनबद्ध सीपीएस ने कहा कि सरकार, प्रदेश वासियों को उत्तम और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों तक भी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को सुगम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा सुधार पर 3139 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। उन्होंने पढियारखर पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य संस्थान भवन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद उपचार की लोकप्रिय और प्राचीन पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी उपचार में आयुर्वेद का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ा है और आयुर्वेद का भी प्रदेश में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चालू वित्त वर्ष में 250 'आयुष वैलनेस केन्द्र संचालित करने का निर्णय लिया है और इनमें विभिन्न प्रकार के उपचार उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रीय आयुष मिशन' में औषधीय पौधों के क्लस्टर बनाकर इनकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक विधान सभा चुनाव क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को "आदर्श स्वास्थ्य संस्थान" के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इन संस्थानों में विशेषज्ञों और अन्य स्टाफ सहित 134 तरह की लैबोरेटरी जाँच सुविधाएं तथा आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड 3D डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साढ़े 9 करोड़ से बनेगी रजेहड़ पढियारखर सड़क आशीष ने कहा कि रजेहड़, रामपुर, नीलकण्ठ, सरसावा, पढियारखर सड़क के निर्माण पर साढ़े 9 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल सुविधा के सुधार के लिये सुंगल में ट्यूबवेल लगा दिया गया है और रजेहड़ में ट्यूबवेल लगाया जायेगा। उन्होंने बदरैणा से झिकली-बेठ सड़क पर 500 मीटर तक बरसात से पूर्व टाररिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश विभाग को दिये। उन्होंने सोली कूहल को भी ठीक करने के आदेश विभाग को दिये। उन्होंने महिला मंडल ककरैना और आंगनवाड़ी सरसावा के भवन को डेढ़ डेढ़ लाख, कार्यक्रम में उपस्थित महिला मण्डलों और तीन युवा क्लबों को 15-15 देने की घोषणा की। कार्यक्रम में ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, पूर्व अध्यक्ष मदन दीक्षित, पढियारखर की प्रधान कंचन देवी, उपप्रधान शिव कुमार, प्रधान दराटी संजय कुमार, प्रधान हंगलोह प्यार चन्द, बीडीसी सदस्य पूजा शर्मा, बीडीसी सदस्य रविंदर कुमार, बीडीसी सदस्य आँचल गुलेरिया, कृष्ण कटोच, अमर सिंह, करतार चन्द, प्रधान सुंगल निशा देवी, मिलाप चन्द, अजय भरमौरी, टीआर कपूर, कमला कपूर, बीडीसी सदस्य रविंदर कुमार, डीएफओ नितिन पाटिल, अधिशाषी अभियंता सुरेश वालिया, एसडीओ सार्थक सूद, डॉ वनिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धर्मशाला में आज जेबीटी प्रशिक्षशुओं ने पुलिस ग्राउंड से प्रारंभिक शिक्षा विभाग कचहरी तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। धर्मशाला पहुंचे अलग-अलग कॉलेजों से छात्रों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा और मांग रखी कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। जेबीटी प्रशिक्षु संघ के सचिव रोहित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जेबीटी प्रशिक्षुओं की संख्या 40 हजार से अधिक है। प्राथमिक कक्षाओं को जेबीटी ही बेहतर तरीके से पढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा जब बीएड डिग्री धारक जेबीटी में आ जाएंगे तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने कहा कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी भर्ती में शामिल करने का गलत फैसला लिया है। प्रशिक्षुओं ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है। सरकार को बीएड धारकों की जेबीटी में भर्ती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कई बार पूर्व सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया। पूर्व सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार से अग्रह किया है कि उनकी इस मांग को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि बेरोजगार प्रशिक्षु अपने आप को ठगा सा महसूस न करे।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल चड़ी आशीष कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे अपने लंबित बिलों का भुगतान 5 मई तक करें। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं करने पर बिजली के मीटर काट दिए जाएंगे। इसके लिए अलग से नोटिस नहीं भेजा जाएगा। आशीष ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द बिजली बिलों का भुगतान करें।
सर्व मंगल ज्योति संस्था के संस्थापकों अभिषेक और मोहित के सहयोग से हरिपुर में फ्री मेडिकल चेकअप और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया मेडिकल कैंप में 120 लोगों के स्वस्थ्य की जांच सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गग्गल द्वारा की गई। साथ ही रक्तदान शिविर में 50 यूनिट ब्लड लोगों द्वारा दान किया गया। जांच शिविर में लोगों के फ्री बीपी, शुगर के टेस्ट किए गए। साथ में लोगों को सम्बंदित रोगों के लिए उचित परामर्श दिया गया सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के और से इस्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता, मेडिसिन विभाग से डॉक्टर वरुण सहगल और रिणाम, सुनैना, आशुतोष चौधरी और हिमालयन सेवियर की और से हरीश जी कैंप में विशेष रूप से मौजूद रहे।
ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी-नादौन एनएच पर पुरतयाला नामक स्थान पर पुलिस ने एक व्यक्ति से 22.39 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सेंटी पुत्र सतीश कुमार निवासी हलेड, डाकघर फकलोह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ भारत से सम्बद्धता प्राप्त मोर्चा संस्थापक प्रवीण शर्मा ने पैरा पंप ऑपरेटर अमन शर्मा को ज्वालामुखी से मोर्चा का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है। मोर्चा संस्थापक प्रवीण शर्मा ने कहा कि अमन शर्मा कर्तव्य व निष्ठा से अपने पीड़ित लोगों के लिए लड़ेंगे। बिलासपुर से अंकित कुमार की सेहत ठीक न होने के कारण उन्हें राज्य में अन्य जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे नवनिर्वाचित मोर्चा राज्य अध्यक्ष अमन शर्मा का सहयोग करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास, आशीष बुटेल ने पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्ला के घमरोता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के कमरे का लोकार्पण किया। घमरोता और जिया में जनसभा को संबोधित करते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा के सुधार तथा विस्तार पर 8828 करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा और बच्चों के भविष्य सवारने की दिशा में संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। सरकार, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध है और इस स्थिति को सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों को दिये जा रहे 40 हजार डेस्क बुटेल ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्र डेस्क पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करें, इसके लिये प्रदेश के स्कूलों में 40 हजार डेस्क दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 10 हजार मेधावी छात्रों को सरकार ने इस वर्ष टेबलेट/मोबाइल फ़ोन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश में डिजिटल शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिये लगभग साढ़े 17 हजार से अधिक प्राथमिक अध्यापकों को भी सरकार द्वारा टेबलेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को सवारना सरकार की प्राथमिकता है ताकि युवा पीढ़ी राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान दें। कंडवाडी में बनेगा डे-बोर्डिंग स्कूल आशीष ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के सभी 68 हलकों में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इनमें प्री-प्राईमरी से बारहवीं तक की शिक्षा सुविधा के साथ सभी प्रकार की इन्डोर एवम् आउटडोर खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहाँ पानी की समुचित उपलब्धता होगी वहाँ स्वीमिंग पूल का भी प्रावधान किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार चरणबद्ध योजना के तहत 300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधान सभा के कंडवाडी में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिये जमीन का चयन किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को स्वास्थ्य उपकेंद्र घमरोता के रास्ते का कार्य पूर्ण करने के निदेश दिये। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय को अपनी ओर से कंप्यूटर एवं एलइडी टीवी, स्थानीय युवा क्लब को जिम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घमरोता को अतिरिक्त कमरा, कक कमरे के रिपेयर, विद्यालय के पास ड्रेन, 3 महिला मण्डलों को 15-15 हजार, प्राथमिक स्कूल घमरोता छात्रों को 5 हजार तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राख के बच्चों को 5 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चंद, बल्लाह के प्रधान ओम प्रसाद, उपप्रधान विजय कुमार, पूर्व प्रधान मदन दीक्षित, संतोष कपूर, एसएमसी की प्रधान तृप्ता देवी, प्रधानाचार्य सुनीता देवी, हरि ओम, मुख्य शिक्षक विपन वर्मा, कमला कपूर, पूर्व प्रधान झोंफी राम, टीआर कपूर, ओंकार चन्द, अमर नाथ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से आज जिला स्तरीय विश्व मलेरिया दिवस ब्लॉक भवारना के अंतर्गत डरोह में मनाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है। आमतौर पर गर्मियों तथा बरसात में यह मच्छर पैदा होता है। मच्छर चार प्रकार के होते हैं। परंतु हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक प्लाज्मोडियम वाइबैक्स होता है। कुछ मामले प्लाज्मोडियम फैलसीपैरम के भी पाए जाते हैं। मच्छर के काटने के बाद 10 से 14 दिन के भीतर व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण आ जाते हैं। इसमें मनुष्य को सर्दी के साथ बुखार आता है, इसलिए जरूरी है कि जब भी बुखार आए तो मलेरिया के लिए खून की जांच जरूर करवाएं तथा मलेरिया की पुष्टि होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई का प्रयोग करें। इसकी दवाई स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध होती है। मलेरिया गर्भवती माताओं और बच्चों में खतरनाक हो सकता है। अगर हम समय पर अपना इलाज ना करवाएं तो व्यक्ति की जान भी जा सकती हैं ।आगे जानकारी देते हुए जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जगदंबा मेहता ने बताया कि मलेरिया से बचने के उपाय बड़े सरल हैं ।इसमें बुखार आने पर नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपने खून का परीक्षण कराएं। अपने घर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई रखें। गड्ढे मिट्टी से भर दें, पानी कहीं भी खड़ा ना होने दें। कूलर का पानी समय-समय पर बदलते रहें, घर में जाली का दरवाजा बंद रखें, ताकि घर में मच्छर प्रवेश न कर सके, पूरी बाजू के कपड़े पहने। अगर बहुत मच्छर है तो सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बताया कि 2030 तक भारत को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अतः मलेरिया से बचाव के लिए जो भी जानकारी दी है, उसे अपनाएं तथा संदेश को जन जन तक ले जाएं। इस मौके पर संबंधित गांव के प्रधान, स्वास्थ्य शिक्षिका दया देवी , स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आम जन जनमानस उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता से किए वायदों को बखूबी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच से प्रदेश एक नई दिशा की और आगे बढ़ रहा है जिसमें हर वर्ग को लाभ की आशा नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस की बहाली कर, महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा कर तथा बेरोजगारों के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने से किए गए बायदों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 17 हजार शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को भरने की नीति बनाने का फैंसला लिया है। उन्होंने कहा कि केबिनेट सब कमेटी की बैठक में यह सामने आया है कि शिक्षकों के पदों को भरने के लिए भाजपा ने कोई खास रुची नही दियाई जिसका खामियाजा उन शिक्षकों को भुगतना पड़ी जो रोजगार की आस में बैठे थे। मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर क्षेत्र में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे आने वाले समय में प्रदेश से धीरे-धीरे बेरोजगारी भी कम होगी।
निचला करियाड़ा में मंगलवार सुबह साढे 8 बजे 76 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण दत्त शर्मा के मकान में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में कमरे में रखे सोने-चांदी के जेबरात, नकदी व कपड़ों से भरी अलमारी, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घर में जब आग लगी तो बुजुर्ग कृष्ण दत्त अपने परिवार के साथ गेहूं की कटाई करने खेतों में गया था। घटना का पता चलते ही गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस थाना देहरा को दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक बजुर्ग की जीवन भर की जोड़ी संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने का कारण बिजली का शाट सर्किट बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान लीला देवी व उप प्रधान राज कुमार ने कहा कि बजुर्ग कृष्ण दत्त का भारी नुकसान हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत फौरी राहत देने की मांग उठाई है। वहीं मौके पर पहुंचे एचएएसआई जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार, महिला पुलिश कर्मी पूजा देवी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली का शाट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है। वहीं, हलका पटवारी कर्म चंद ने कहा कि नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
सिस्टर्स कोबाइन्स की ओर से 28 अप्रैल से सात मई तक विरासत आर्ट क्राफ्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टिवल धर्मशाला में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर सुनील वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोक गीत-संगीत व हेंडीक्राफ्ट को प्रमोट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 1600 के करीब लोग जुड़े है। ऐसा ही कार्यक्रम उत्तराखंड में भी किया जाता है, जो देशभर में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा की इसके लिए बाकायदा वर्कशाप भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को भी लोक गीत-संगीत व क्लासिकल की प्रस्तुती देने का मौका मिलेगा। वरुण ने कहा कि आर्ट व कल्चर को प्रमोट करने के लिए कबाली, सूफी, बॉलीवुड नाईट भी रखी गई है, जिसका आगाज शहनाई से किया जायेगा, जबकि फोक भी रहेगा। कार्यक्रम में गायक शेखर व हिमाचली लोक कलाकारों, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, हरियाणा, तिब्बती व अन्य कल्चर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


















































