नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ओबीसी भवन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी व मौके पर ही उन समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान वहां पर भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे।
नशे के खिलाफ पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज दो आरोपियों को 102 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर में विशेष नाका लगाकर नशे की खेप के साथ आरोपियों को काबू किया है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शनिवार सुबह 11 बजे घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों के चलते आज परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह 11 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित करने के लिए लगभग सारी औपचारिक्ताएं पूरी की जा चुकी हैं।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) परागपुर में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को नशा निवारण के ऊपर भाषण, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताका आयोजन किया गया, जिसमें बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय के शिवाजी सदन द्वारा नशा निवारण के ऊपर एक रैली का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस रैली में सभी अध्यापकों, छात्रों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर धर्मशाला बस स्टैंड पर न्यू पेंशन स्कीम के जिला प्रधान राजेंद्र बनारस, उनके सहयोगियों और एचआरटीसी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और लोगों को लड्डू बांटे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री और एचआरटीसी महाप्रबंधक का भी धन्यवाद जताया। एचआरटीसी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का निर्णय किया है तथा साथ में ही मुख्यमंत्री से परिचालकों की वेतन विसंगतियां को जल्द दूर करने की अपील की है। सभी कर्मचारियों को यह पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जल्दी इस वादे को भी पूरा करेंगे। इस मौके पर धर्मशाला डिपो के ऋषि, मनुज ठाकुर, मदन, रोहित कुमार, विपन, अजय, रविंद्र, डिंपल, रोहित, नरेंद्र, सौरव तथा अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला के सौजन्य से खंड तीयारा में आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसको मनाने का उद्देश्य डेंगू के बारे में जानकारी देना, लक्षणों का पता लगाना, उपचार के लिए लोगों को जागरूक करना, डेंगू मच्छरों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाना है। इस विषय पर जानकारी देते हुए डॉक्टर तरुण सूद कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला ने बताया डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। इसमें खून को थक्का बनाने की क्षमता कम हो जाती है जो जोकि एडिज एजिपटाई मच्छर के काटने से फैलती है ।एक मनुष्य से दूसरे को नहीं फैलती यह मच्छर के काटने से ही होता है । हमें मच्छरों के बचाव करके इस बीमारी और उससे होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया की किसी भी प्रकार का तेज़ बुखार होने पर खून की जांच करवा कर हम पता लगा सकते हैं ।डेंगू के लक्षण तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, पेट दर्द मांसपेशियों में दर्द, तेज सिर दर्द, उल्टी आना और शरीर के किसी से दाने निकलना, खून का बहना जैसे लक्षण होने पर हमें डॉक्टर को जल्दी से जल्दी दिखाना जरूरी है और डॉक्टरी सलाह के अनुसार इलाज करवानाहै। आगे जानकारी देते देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया डेंगू मच्छर मैं सफेद धारियां होती हैं। इसे टाइगर मॉस्किटो की बोला जाता है। यह 100 मीटर तक उड़ता है बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है माताओं बच्चों और बुजुर्गों में डेंगू घातक हो सकता है ।गर्भावस्था में डेंगू होने पर गर्भ गिर सकता है, कम उम्र बच्चे पैदा हो सकते हैं ,और मां से बच्चे में भी डेंगू के खतरे हो सकते हैं। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। डेंगू बुखार तीन प्रकार का होता है सामन्यता डेंगू , खून बहने बाला डेंगू खतरनाक हो सकता है। इसमें व्यक्ति वेहोश भी हो सकता है और मौत भी हो सकती है। समान्यता डेंगू में घबराने की जरूरत नहीं है घर पर ही इलाज किया सकताहै और 10 दिन के बाद मरीज ठीक हो जाता है हमें मच्छरों के वचाब के लिए अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए ।घर में भरे पानी को अगले दिन खाली करना चाहिए। पानी को हमेशा ढक कर रखना चाहिए ।ऐसी के पानी को भी इकट्ठा ना होने दें। कूलर का पानी भी बदलें आसपास जमा पानी को हटाए घर में जाली के दरवाजे बंद कर रखें, बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाए। डेंगू होने पर मच्छरदानी का प्रयोग करें अगर इन सभी सावधानियों को हम अपनाते हैं तो हम डेंगू से बच सकते इसमें स्वास्थ्य शिक्षक अंजलि तथा ब्लॉक के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहे नर्सिंग वीक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर RS बाली का जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स-डे था, तभी से टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग वीक कार्यक्रम चल रहा थ। ऐसे में RS बाली को यहां बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। आज कार्यक्रम के समापन समारोह में RS बाली ने शिरकत की और अपने विचार साझा किए। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस की तरफ से नर्सिंग वीक की मुख्य थीम OUR NURSES OUR FUTURE रखी गई थी। कार्यक्रम के इस पूरे हफ्ते नर्सों की जिंदगी को लेकर चर्चा भी हुई और नर्सों के योगदान को लेकर कई अधिकारियों ने अपने अपने विचार भी साझा किए।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में आज न्यू पेंशन योजना जिला कांगड़ा इकाई और महाविद्यालय प्राध्यापक वर्ग की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैठक में पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया गया। महाविद्यालय प्राध्यापक वर्ग की तरफ से डॉ. सुरेंद्र सोनी ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए किए गए लंबे संघर्ष के लिए न्यू पेंशन योजना कर्मचारी संघ की सराहना करते हुए कहा कि संगठन के अथक प्रयासों से ही सरकारी कर्मचारियों को उनका हक मिल पाया है। संघ की धर्मशाला इकाई के अध्यक्ष डॉ. विक्रम वत्स ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया पुरानी पेंशन योजना का निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय है। प्रदेश के कर्मचारी इसके लिए सदैव सरकार के ऋणी रहेंगे। न्यू पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला कांगड़ा इकाई के अध्यक्ष राजिंदर मिन्हास ने इस अवसर पर कहा कि यह जीत उस प्रत्येक कर्मचारी की जीत है जिसने प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सालों तक दिन रात संघर्ष किया। सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में लिए गए इस निर्णय ने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। बैठक में न्यू पेंशन योजना कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य, महाविद्यालय के प्रधायपक डा. रंजीत ठाकुर, डा. अजय कुमार ने भी अपने विचार प्रकट किए। बैठक में धर्मशाला में 28 मई, 2023 को प्रस्तावित आभार रैली के संबंध में भी चर्चा की गई। श्री राजेंद्र मिन्हास ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों से आभार रैली में शामिल होने का निवेदन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग द्वारा 28 मई, 2023 को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली के लिए 21000 रुपए का अनुदान भेंट किया गया। इस अवसर पर डा. बलराज , डा. रजनीश दीवान, डा. अजय चौधरी, डा. भरत भूषण, डा. एस एस रंधावा, डा. आशीष रंजन, डा. संजीव, डा. बालक, डा. गोविंद, डा. संजय, डा. राधे श्याम, डा. गौरव महाजन उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने अपनी विधानसभा की ग्राम पंचायत मूमता में मछिन्द्रनाथ मेला कमेटी मूमता द्वारा आयोजित मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बाली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो रोजगार का वादा पांच हजार नौकरियां देने का किया है, वह पूरा किया जाएगा। उन्होंने मूमता पंचायत के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने पंचायत में होने वाले कार्यक्रमों को करने के लिए एक स्टेज बनाने के लिए 2 लाख देने का भी एलान किया। बाली ने जीएस बाली को याद करते हुए उनके विकास कामों को याद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नगरोटा विधानसभा में आएंगे और इस विधानसभा के लिए कई घोषणाएं करके जाएंगे। मूमता पंचायत में हुई कुश्ती के लिए RS बाली ने 50 हजार और इसके अलावा 20 लाख पंचायत कार्यों को देने का एलान किया है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि वीएमटी स्पिनिंग मिल्स (वर्धमान टेक्सटाइल की एक इकाई), क्ल्याणपुर, बद्दी, सोलन ने डोफर एंड वाइंडर ट्रेनी के 50 पद अधिसूचित किए हैं। इनमें 25 पद पुरुष तथा 25 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इन्हें भरने के लिए उक्त कंपनी द्वारा उपरोजगार रोजगार कार्यालय देहरा में 20 मई को पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं से बारहवीं, कद कम से कम 5 फुट या इससे अधिक, वजन कम से कम 36 किलोग्राम तथा आयु 18 से 27 वर्ष रखी गई है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा ट्रेनिंग अवधि के दौरान पहले महीने 9000 रुपये, दूसरे महीने 9500 रुपये तथा 6 महीने बाद ट्रेनिंग समाप्ति पर 13 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय देहरा पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8894727302 तथा 8894312726 पर संपर्क किया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में कंवर दुर्गा चंद की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य अशोक कटोच की उपस्थिति में प्राचार्य महोदय व कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कतिपय छात्र व छात्राएं भी उपस्थित रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरान्त कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने कवर दुर्गा चंद के व्यक्तित्व पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मूल्यों एवं आदर्शों पर राजनीति करने वाले कंवर दुर्गा चंद का जन्म 24 सितंबर, 1922 तथा 17 मई, 2000 के दिन वे हमारे बीच से रुखसत हुए थे। कंवर दुर्गा चंद एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक समाजसेवी व लोकप्रिय जननेता भी थे। वे प्रदेश विधानसभा के लिए 1967, 1972, 1985, 1990 एवं 1995 में निवार्चित हुए और सदन के सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त 1977-80 में कांगड़ा व चंबा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। सेवाभाव एवं समर्पण 1 की भावना उनमें इतनी थी कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कांगड़ा के लोगों के साथ मिलकर सेवा समिति नाम की सामाजिक संस्था बनाई तथा अन्य सामाजिक कार्यों के साथ-साथ छात्राओं के लिए कई नए स्कूल खोले। वे अपने पूरे राजनीतिक जीवन के दौरान नि:स्वार्थ भाव से हमेशा जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहे। आज उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी स्मृति में उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्राचार्य जी ने उनके आदर्शों एवं जीवन को जनमानस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया।
11केवी फीडर चोबिन और महाकाल में मरम्मत कार्य और सामान्य रखरखाव हेतु 19 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण गांव महाकाल, कुंसल, बडिओ, चोबीन, चौबू लघु, ग्वाल, नगेहर, डूक गांधीग्राम, बही मंधोल, राजली, कुडेल, कृष्णानगर इत्यादि गावों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी या बिजली कटौती की जाएगी।
अग्निपथ योजना के तहत पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन धर्मशाला में किया जाएगा। कांगड़ा और चंबा जिले से संबंध रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस बार 16 जून से 25 जून तक साई मैदान और इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। रैली में लगभग सात से आठ हजार युवा भाग लेंगे। दस दिन तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन करीब 750 से 800 युवा रैली स्थल में पहुंचेंगे। उपायुक्त ने भर्ती रैली के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। उन्होंने आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी डीसी ने कहा कि भर्ती रैली के प्रबंधों के लिए एसडीएम धर्मशाला को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार धर्मशाला को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम धर्मशाला भर्ती कार्यालय के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को समय से पूर्व करवाना सुनिश्चित करेंगे। बस स्टैंड से रैली स्थल तक होगी शटल सेवा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भर्ती रैली सुबह 5 बजे शुरू होगी, इस दौरान अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर समय से पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए धर्मशाला बस स्टैंड से रैली स्थल तक सुबह-सुबह शटल सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने एचआरटीसी को धर्मशाला बस स्टैंड से रैली स्थल तक केवल सुबह-सुबह शटल सेवा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए अभ्यर्थियों को साधारण बस किराया स्वयं देना होगा। फुटबॉल मैदान में होगी गाड़ियों की पार्किंग उपायुक्त ने भर्ती रैली के दौरान कानून और यातायात व्यवस्था के लिए एएसपी धर्मशाला को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एचपीसीए स्टेडियम के सामने बने फुटबॉल मैदान में भर्ती रैली में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रैफिक व्यवस्था के संचालन के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। साई में ग्राउंड तथा इंडोर में होगा मेडिकल अग्निवीर भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं का पहले साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मैदान में ग्राउंड टेस्ट लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राउंड को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल इंडोर स्टेडियम में होगा। इससे पहले भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल मनीष ने धर्मशाला में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है और यह युवाओं से एक अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें और किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों। साथ ही रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने आज शिमला में प्रदेश पर्यटन विभाग निगम की बैठक की अध्यक्षता निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की। बाली ने कहा कि वह हिमाचल के पर्यटन को देश भर में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने भी बार-बार कहा है कि कांगड़ा जिले को हिमाचल की पर्यटन राजधानी बनाना है और हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हम हिमाचली सिर्फ हिमाचल में रहते नहीं हैं, हम इसे जीते हैं। हिमचालियत हमारे लिए जीवन जीने का एक तरीका है और हमें यह अनुभव देश-विदेश के सभी पर्यटकों को देना चाहते हैं। अपनी रोज़गार संघर्ष यात्रा के बारे में बात करते हुए उनका कहना है कि लोगों को रोज़गार देना सुक्खू सरकार की प्राथमिकता है और बाली का पर्यटन विभाग इसमें अपनी पूरी क्षमता से योगदान देगा। बाली होटल, आइस स्केटिंग रेंज, गोल्फ कोर्स और अन्य चीजें बनाने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि इससे न केवल प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि रोजगार भी पैदा होगा।
धरोहर गांव गरली के खन्ना गांव स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में गत दिवस से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य भगवतस्वरूप महाराज ने कहा कि संसार में मात्र सुख का आभास है, लेकिन वास्तव में सुख नहीं है। आचार्य ने कहा सुख का सच्चा केंद्र मात्र भगवान के चरणों में है, संसार में नहीं। उन्होंने एक कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा कि एक बार एक गुरु और उनका शिष्य कुएं में पानी पीने गए, तभी अचानक शिष्य की नज़र कुएं में दिख रहे एक बहुत सुंदर हार पर पड़ी। उस शिष्य ने उस हार को निकालना चाहा, लेकिन वो नहीं निकला। तभी गुरु ने उस शिष्य को पेड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वो देखो वो हार उस पेड़ पर है, जिसकी परछाई तुम्हें कुएं में दिख रही है। लेकिन वास्तव में वह सुंदर हार पेड़ पर टंगा है कुएं में नहीं है। उसी तरह सांसारिक सुख भी इसी हार की परछाई की तरह है,वास्तव में सुख है नहीं, मात्र आभास है और सच्चा सुख भगवान के चरणों में ही है। कथा के दौरान बीच बीच में आचार्य जी द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र भर के काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने कहा कि सामाजिक कल्याण सुक्खू सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मजबूत नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही ही। सरकार का गांव, गरीब, असहायों को संबल व आश्रय देने, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस है। किशोरी लाल बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के बीड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मंगलवार को स्वर्गीय न्यायाधीश मेहर चन्द महाजन ट्रस्ट द्वारा आयोजित चार दिवसीय आंखों की चेकअप के निशुल्क कैम्प का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे। इस कैंप में 7 से 18 साल तक के सरकारी स्कूल के बच्चों, कारीगरों, बुनकरों, चाय बीनने वालों तथा उनके परिवारों के लिए आंखों की चेकअप की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। मुख्य संसदीय सचिव ने आंखों को ईश्वर का अनमोल उपहार बताते हुए उनकी उचित देखभाल करने तथा समय समय पर चेकअप कराते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। किशोरी लाल ने विद्यार्थियों से एकाग्र मन के साथ शिक्षा ग्रहण करने के साथ साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा ही भविष्य का उन्नत प्रदेश व देश बनाएंगे। ऐसे में बच्चों का, युवाओं का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया वे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अपनी लोक संस्कृति को भी अपनाएं। उन्होंने छात्रों से नशे से सदैव दूर रहने की अपील की। इससे पहले मैनेजिंग ट्रस्टी विवेक महाजन व ट्रस्ट के सदस्यांे ने मुख्य संसदीय सचिव को शाल, टोपी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रथम दिन शिविर में करीबन 150 बच्चों की आखों का निशुल्क चेकअप किया गया। 25 बच्चों को चश्मे वितरित किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पैराग्लाइडिंग एसासिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेक्टरी विकास राणा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, सी आई कनवीनर टूरिज्म हरमीत, मैनेजिंग ट्रस्टी विवेक महाजन, अनुश्री महाजन , डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चन्द, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल, प्रिंसीपल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुक्ता टंडन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार की लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल के तहत इंदौरा उपमंडल की बडूखर पंचायत में मंगलवार को प्रात: 10 बजे प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विधायक मलेंद्र राजन ने की। कार्यक्रम एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर व सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले चरण में विकास खंड की चार पंचायतों बडूखर, भोग्रवां, पलाखी तथा सुरड़वां के लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निपटारा सुनिश्चित किया गया। लगभग 150 लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक व विभाग के समक्ष पहुंचे थे। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस दौरान इंतकाल के लंबित मामलों, राहत राशि के वितरण सहित अन्य राजस्व मामलों का भी समाधान किया गया। इस मौके पर जन्म एवं मृत्यु और बीपीएल आदि प्रमाणपत्र भी जारी किए गए। कार्यक्रम में पात्र लोगों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों व अन्य विभागीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल के नमूनों की भी जांच सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल नहीं किया गया। विधायक मलेंद्र राजन ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल पंचायतों के लोग सुबह 9 बजे से आयोजन स्थल पर अपना पंजीकरण करवाया, जिसके बाद व 11 बजे पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुन निवारण की प्रक्रिया शुरू की गई। विधायक ने संबंधित पंचायतों के लोगों से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया । विधायक ने बताया कि 150 के करीब समस्याओं को लेकर लोग हमारे पास आए थे, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का समय पर ही हल कर दिया गया व बाकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के लिए विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। कार्यक्रम में विधायक मलेंद्र राजन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया (मालटू), देवेंद्र मनकोटिया, कमल किशोर, भोपाल कटोच, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा व थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा, रेंज अफसर रे चैन सिंह, एक्सईएन बिजली विभाग अमन चौधरी, जसवीर कटोच, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप विमान, बीएमओ इंदौरा संदीप महाजन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सिकंदर पठानिया, एसडीओ जल शक्ति विभाग महिंद्र सिंह, एक्सईएन शाह नहर दलेर सिंह, नायब तहसीलदार गगन सिंह, विशाल ठाकुर, संदीप कटोच व अन्य विभागीय अधिकारी व समस्त जनता मौजूद रही।
भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट की 20वीं बटालियन के समस्त अधिकारियों एवं जवानों ने स्वेच्छा से शक्ति पीठ माता ज्वालाजी के मंदिर में स्मृति चिन्ह के रूप में पीतल धातु क़ी लगभग 400 किलोग्राम क़ी एक जोड़ी शेरों की स्थापित क़ी। स्मृति चिन्ह की स्थापना के समय 20 डोगरा के कमान अधिकारी कर्नल एस. भनोट, सूबेदार मेजर दारा सिंह और समस्त जवान उपस्थित रहे। कमान अधिकारी ने ज्वालाजी क़ी प्रबंधन समिति को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को सेना द्वारा प्रसाद बांटा गया।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय द्वारा पूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी के 7 पदों के लिए साक्षात्कार 23 और 24 मई को बैच आधार पर निर्धारित किए गए हैं। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मई तथा अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार 24 मई को साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वालों के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हो कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने श्री चामुंडा नन्दीकेश्वर धाम में जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कृषि मंत्री ने मृतकों के घर में जाकर परिवार के लोगों से संवेदनाएं प्रकट की। कृषि मंत्री ने दुर्घटना प्रभावित तीनों परिवारों से मिलकर ढांढस बांधा। उन्होंने परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज वे शोकग्रस्त परिवारों को सरकार की संवेदनाएँ प्रकट करने आये हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ घटी इस दुर्घटना से प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी काफ़ी आहत हुए हैं और उन्होंने गहरी संवेदनाएं और शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार विपदा ग्रस्त परिवारों के साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिये कि सरकार की जिस भी योजना का लाभ प्रभावित परिवारों को मिल सकता है, उसको उपलब्ध करवाया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 25 हज़ार प्रति व्यक्ति और गंभीर रूप से घायलों के लिए 10 हज़ार रुपये की फ़ौरी राहत उपलब्ध करवायी गई है। इसके अतिरिक्त परिवारों की सहायता के लिए जो भी संभव होगा सरकार वो करेगी।
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील कार्यालय खुंडिया के समस्त कर्मचारियों ने सोमवार को जीपीएफ खाते खोलने केलिए आवेदन व नई पेंशन स्कीम से पुरानी पेंशन में आने के लिये एसओपी में दिये अनुबन्ध-॥य अनुबन्ध-।।। भरकर तहसीलदार आहरण व वितरण अधिकारी तहसील खुंडिया सुभाष कुमार के पास प्रस्तुत किए। बता दें कि सरकार द्वारा ओपीएस बहाली के फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं, इसी संदर्भ में खुंडिया में इस प्रक्रिया को अंजाम दिया।
प्रदेश सरकार की लोगों को घर-द्वार के नजदीक बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल के तहत उपमंडल की बडूखर पंचायत स्थित कम्युनिटी हाल में 16 मई को प्रातः 10 बजे "प्रशासन जनता के द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता विधायक मलेंद्र राजन करेंगे, जबकि सभी विभागीय अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम के पहले चरण में विकास खंड की चार पंचायतों बडूखर, भोग्रवां, पलाखी तथा सुरड़वां पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़ें। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस दौरान इंतकाल के लम्बित मामलों, राहत राशि के वितरण सहित अन्य राजस्व मामलों का भी समाधान किया जाएगा। इस मौके पर जन्म एवं मृत्यु और बीपीएल आदि प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में पात्र लोगों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामलों व अन्य विभागीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जल शक्ति विभाग द्वारा पेयजल के नमूनों की भी जांच सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में न्यायालय में लंबित मामलों को शामिल नहीं किया जाएगा।
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर नगर पंचायत के लिए सीवरेज योजना के लिए 56 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृति हेतु भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। वे आज (सोमवार) को शाहपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत शाहपुर के सभी नागरिकों को स्वच्छ पेयजल हेतु 2.27 करोड़ से बनाई जा रही पेयजल योजना को अगले पांच महीने में पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पंचायत शाहपुर के संयुक्त प्रयासों से किए गए विकास कार्यों के लोकार्पण किए। उन्होंने नागरिक अस्पताल शाहपुर के लिए करीब 55 लाख रुपये की विविध सौगातें दीं। अस्पताल में स्थापित 29 लाख रुपये के लैब ऑटोमेटिक एनालाइजर, सैल काउंटर, यूरिन एनालाइजर तथा टीबी जांच को सीबी नैट लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने नगर पंचायत शाहपुर द्वारा 20 लाख से क्रियान्वित नागरिक अस्पताल शाहपुर के शौचालय ब्लॉक का जीर्णाेद्धार एवं प्रांगण सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा 5 लाख रुपये से बने 8 किलोवाट के सौर ऊर्जा सयन्त्र का उद्घाटन किया। केवल पठानिया कहा कि अस्पताल में इन सुविधाओं के जुड़ने से शाहपुर विधानसभा के लोगों के साथ साथ ज्वाली विधानसभा तथा साथ लगते चम्बा जिला के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। पठानिया ने कहा यहां स्वास्थ्य सम्बन्धी लगभग सारे टेस्ट निशुल्क होंगें और उसी दिन उनकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी। जिससे लोगों को सहूलितय तथा उनके समय तथा धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सोलर संयन्त्र से औसतन 1000 यूनिट प्रति माह तैयार होगी। इससे हॉस्पिटल के बिजली के बिल में प्रतिमाह लगभग 6 हजार की बचत होगी। उन्होंने थायराइड जांच मशीन लेने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने नशा निवारण कमेटी शाहपुर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह कमेटी बहुत अच्छा कार्य कर रही है और इनको जो भी सहयोग सरकार की तरफ से चाहिए होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अभी अपने दिल्ली दौरे के दौरान के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हैं और उन्होंने फोरलेन से जुड़ी शाहपुर बाजार वालों की समस्या से उनको फिर अवगत करवाया है।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में सोमवार को शिक्षा नीति और धर्म शिक्षा विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी व मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन्होंने परिसर में अपने विशिष्ट व्याख्यान के दौरान भारत की नई पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन देने का कार्य किया।गौरतलब है कि वाराणसी में धर्म संघ की स्थापना स्वामी करपात्री जी महाराज ने की थी व भारत हिंदू राष्ट्र बने यही उनके जीवन का लक्ष्य था। "धर्मो रक्षति रक्षिता" की उद्घोषणा के साथ-साथ भारत में राम राज्य की स्थापना के लिए स्वामी करपात्री जी महाराज जीवन पर प्रयासरत रहे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रोहित सिंह ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में वेदव्यास परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ के समक्ष अपने विचार रखे। वहीं स्वामी अभिषेक करपात्री जी ब्रह्मचारी ने भगवान राम के जीवन से जुड़े हुई बहुत सारे वृतांत वेदव्यास परिसर के सभागार में मौजूद छात्र छात्राओं स्टाफ के समक्ष रखे। इस दौरान परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक सहित बी. एड. विभागाध्यक्ष डा शीशराम, डा श्रीनाथधर द्विवेदी, डा भूपेंद्र ओझा, डा अमित वालिया, डा दीप कुमार, डा विनोद शर्मा , डा श्यामशरण शर्मा, डा पीयूष त्रिपाठी, डा अमरचंद, डा राहुल झा, डा गोविंद पांडे, डा यज्ञदत्त, डा मुकेश शर्मा,आदि एसिस्टेंट प्रोफेसर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डाडासीबा तहसील में खाली चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर नायब तहसीलदार जगजीत सिंह ने पद भार ग्रहण कर लिया है। यह पद छह महीने पहले नायब तहसीलदार अभी राय सिंह ठाकुर की ट्रांसफर के बाद से खाली हुआ था। नायब तहसीलदार जगजीत सिंह इससे पहले उप तहसील सियुतां जिला चंबा में अपनी सेवाएं दी हैं। डाडासीबा तहसील में तहसीलदार बीरबल और स्टाफ के कर्मचारियों ने नए नायब तहसीलदार का कार्यालय में नियुक्त होने पर स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता राजस्व विभाग में लंबित कार्यो का जल्द से जल्द निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को कार्यालय में हो रही समस्याओं को भी समय रहते हल किया जाए। नायब तहसीलदार की नियुक्ति होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
जिला कांगड़ा के गरली के निकटवर्ती गांव रक्कड़ की आशिता शर्मा और अनन्या शर्मा ने सीबीएससी 12वीं (नॉन मेडिकल ) की बोर्ड परीक्षा में 97.4% अंक हासिल किये हैं। विदित रहे कि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रककड़ गांव की रहने वाली ये दोनों बहनें सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के असिस्टेंट एडवोकेट जनरल विनोद शर्मा व वरिष्ठ अधिवक्ता रीना शर्मा की बेटियां हैं और उन्होंने इसी वर्ष नोएडा के नामी स्कूल एलपीएस ग्लोबल स्कूल में प्लस टू में दाखिला लिया है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विधायक होशियार सिंह द्वारा हरिपुर में जन आशीर्वाद समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के करीब 2500 लोगों ने भाग लिया। सर्वप्रथम हरिपुर बाजार से होते हुए एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। विधायक होशियार सिंह ने देहरा से उन्हें विजयी बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने जमकर सियासी बाण छोड़े। उन्होंने भाजपा नेता रमेश धवाला एवं रविंद्र रवि की तुलना खो-खो गेम से कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के ये दोनों नेता खो-खो खेलते खो गए। दोनों नेताओं को इन चुनावों में जनता ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। विधायक केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर भी बरसे। विधायक ने बहुचर्चित मुद्दे नंदनाला पुल का भी जिक्र किया। कहा कि अब कार्य रुकवाने के लिए रेलवे वालों को फोन आना शुरू हो गए हैं। रानीताल में एक नेता आया और वहां किसी ने उन्हें बोला कि काम जोरों-शोरों से शुरू हो गया है। लेकिन कुछ नेताओं द्वारा उक्त काम को रुकवाने लिए प्रेशर बनाना शुरू कर दिया गया है, ताकि कहीं इस काम का क्रेडिट होशियार सिंह को न मिल जाए। विधायक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव भी आ रहे हैं। उक्त नेता काम रोकने का फैसला सोच समझ कर लें।
विकास खंड लंबागांव में पंचायत समिति लंबागांव की बैठक में जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। बैठक में विशेष तौर पर विकास खंड लंबागांव में विकास कार्यों की समीक्षा रही। बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष कुलवंत राणा व खंड विकास अधिकारी सिकंदर ने शॉल व टोपी से मुख्यातिथि गोमा को सम्मानित किया। अध्यक्ष पंचायत समिति द्वारा मांग रखी गई कि प्रत्येक समिति सदस्य को विधायक निधि एक लाख विकास कार्यों हेतु अनुदान स्वीकृत करने की मांग रखी, जिसे मुख्यातिथि महोदय ने तुरंत मांग स्वीकार करते हुए अनुदान देने की घोषणा की व समस्त पंचायत को निर्देश दिया गया कि विकास कार्यों को पूर्ण तीन महीने के भीतर करना सुनिशिचत करें। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, पंचायत सचिव तकनीकी सहायक व ग्राम रोजगार सेवक व खंड के प्रसार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी शिमला ने आज से पूरे शिमला में "पंछी हमारे मित्र" नाम का एक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत विकासार्थ विद्यार्थी शिमला, सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ मिलकर शिमला के 15 से ज्यादा स्थानों में पक्षियों के लिए जल-पात्र रखकर छात्र समुदाय में प्रकृति व उसके जीव-जंतुओं के प्रति अपने कर्तव्यों आह्वान का शुरुआत की। विकासार्थ विद्यार्थी शिमला के जिला सयोंजक ने कहा कि गर्मियां आ रही है। इस दौरान पक्षियों को किसी भी प्रकार अन्न और जल की कमी न हो इसलिए एक सकोरा एक प्राण, सेल्फी विद सकोरा नाम से अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत शिमला में जगह 15 मिट्टी से निर्मित सकोरे लगाए हैं और इन सकोरों में अन्न और जल रखा है। उन्होंने कहा कि विकासार्थ विद्यार्थी ने यह अभियान पूरे देश भर में चलाया है। इस अभियान के माध्यम से पक्षी मित्र, सकोरा इंचार्ज जैसे प्रयोगों के नाम से SFD केवल सकोरा लगाने का नहीं उन्हें गर्मियों तक नियमित भरने और उनकी साफ सफाई के लिए भी विद्यार्थियों को नियुक्त कर रही है। एसएफडी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में छात्रों के साथ मिलकर इस मुहिम की इन गर्मियों के आने के साथ ही शुरुआत की है। बढ़ते हुए तापमान और प्राकृतिक जल स्रोतों के सुख जाने के कारण पक्षियों और पशुओं को पीने के पानी की समस्या होती है जिससे इनकी मृत्यु तक हो जाती है एसएफडी ने इस पहल के माध्यम से परिसरों में छात्र समुदाय को पुनः जागृत करने का बीड़ा उठाया है, और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि विभिन्न माध्यमों से हम समुदाय के बीच पहुंचकर इस कार्य को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करते रहेंगे। ज्ञात हो कि स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट या विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी), प्रतिवर्ष शैक्षणिक परिसरों में गर्मियां आते ही पक्षियों के लिए पानी के सिकोरे रखने की मुहीम वर्षों से चलता आ रहा हैं, जिसमें अनेकों की संख्या में प्रतिवर्ष छात्र उनके साथ जुड़ते हैं। इसके अलावा पर्यावरण से अन्य महत्वपूर्ण कार्य कारण की भी जिम्मेदारी वर्षों से एसएफडी लेता आया है। भारत देश में सभी प्राणियों के प्रति अपनत्व का भाव यहाँ की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा। इसका जीता-जागता उदाहरण हमारे साहित्य लेखन में स्पष्टरुप से दिखाई पड़ता है। खासतौर से पक्षियों में चातक (पपीहा) नामक जीव का मनोहक वर्णन पक्षियों के प्रति हमारे प्रेम देखभाल की परंपरा को दर्शाता है। अब ये भाव जनमानस में कहीं धुंधला होता जा रहा है जिसका परिणाम आज इन जीवों की कम होती संख्या के रूप में देखा जा सकता है। एक सकोरा एक प्राण और सेल्फी विद सकोरा के नाम से यह अभियान देश के अलग अलग प्रांतों में जनमानस के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
आस्था का प्रतीक बाबा क्यालु मंदिर ठाकुरद्वारा में वार्षिक भंडारा एवं मेले का आयोजन 16 मई को किया जाएगा। जानकारी देते हुए लंगर के संचालक राणा प्रताप सिंह, कमेटी के प्रधान गुरदीप सिंह व पंचायत प्रधान गणेश कुमार ने बताया के 15 मई को रामायण का पाठ आरंभ किया जाएगा और 16 मई को सुबह 7 बजे रामायण पाठ का भोग व हवन डालकर सुबह 7 बजे से ही लंगर का शुभारंभ कर दिया जाएगा। गुरदीप सिंह ने बताया कि 16 मई को दिन के समय पंजाब व हिमाचल से आई हुई धार्मिक भजन गायन पार्टियां बाबा जी की महिमा का गुणगान करेंगी और रात को अजय कौशल एंड पार्टी गंगथ बाले व मिठू एंड पार्टी ठाकुरद्वारा बाले महामाई का जागरण करेंगे।
पालमपुर में जल शक्ति विभाग पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर व मल्टी पर्पस वर्कर यूनियन की राज्य स्तरीय मीटिंग I&PH, PWD INTUC के प्रदेश अध्यक्ष सैनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर व मल्टी पर्पस वर्कर यूनियन के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा ( महेश ) ने अपनी मांगें रखीं। अंकुश शर्मा ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने का आग्रह किया है। अंकुश शर्मा का कहना है कि पैरा पॉलिसी में जल्द बदलाव किया जाए। उन्होंने कहा कि हमें 6 - 8 - 12 साल का नहीं, बल्कि केवल 4 सालों के कार्यकाल के बाद अनुबंध पर लाया जाए। 2 साल डेली वेज व 2 साल कांन्ट्रैक्ट पर लाया जाए। 4 साल टोटल कार्यकाल के बाद रेगुलर किया जाए। पैरा कर्मचारियों को व डिप्लोमा होल्डर को उचित प्रोमोट करके आगे लाया जाए व सैलरी पर भी ध्यान दिया जाए, क्योंकि 4400 रुपये प्रति माह में किसी का घर नहीं चलता। ये कर्मचारियों का शोषण है।
धर्मशाला विधानसभा हलके के तहत उथड़ाग्रां पंचायत के रसेहड़ गांव में दर्दनाक हादसे पर विधायक सुधीर शर्मा ने गहरा दुख प्रकट किया है। रविवार दोपहर बाद हुए हादसे की सूचना मिलने पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रशासन समेत अपनी टीम को मौके पर पहुुंचाया। विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशों पर प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीडि़तों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। विधायक सुधीर शर्मा 13 मई की शाम को धर्मशाला हलके में कार्यक्रमों के बाद शिमला गए थे। सुधीर शर्मा ने कहा है कि पीडि़तों को प्रदेश सरकार की ओर से हरसभंव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन दुख की घड़ी में पूरी प्रदेश सरकार इस हादसे से पीडि़त लोगों के साथ है। गौर रहे कि रविवार दोपहर बाद धर्मशाला के उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे, लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सडक़ से करीब 100 मीटर नीचे लढक़ गया जिसके चलते चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल महिला ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग एक ही परिवार के थे।
कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन आकर्षण को बढ़ाने के लिए नई पहल की गई है। शाहपुर के ऐतिहासिक चंबी मैदान में पर्यटकों के लिए हॉट एयर बैलून का लुफ्त लेने का इंतजाम किया गया है। लोग यहां गरम हवा के गुब्बारे की सवारी का आनंद ले सकेंगे। बता दें, इससे पहले पर्यटक सिर्फ मनाली में हॉट एयर बैलून की रोमांचक सवारी का आंनद ले पाते थे, लेकिन अब निजी उद्यम द्वारा चंबी में भी ये रोमांच उपलब्ध होगा। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस सुविधा का शुभारंभ करते हुए कहा कि हॉट एयर बैलून की सवारी एक ऐसा अनुभव है जो कांगड़ा के आकर्षण को और बढ़ाएगा और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वे इसके लिए निजी उद्यमियों के साथ बातचीत के साथ लगातार प्रयासरत थे, जिसका सुखद परिणाम मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को पूरा करने में सरकारी और निजी दोनों स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में निजी निवेश को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारा फोकस कांगड़ा आने वाले पर्यटकों को परंपरागत पर्यटन गतिविधियों के साथ ही नए आकर्षण मुहैया करवाने पर है, ताकि यहां आने का उनका अनुभव यादगार बने। ऐतिहासिक स्थलों, खूबसूरत घाटियों और साहसिक खेल गतिविधियों सहित क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को निखारने की दृष्टि से काम किया जा रहा है। इससे क्षेत्र और प्रदेश की आर्थिक मजबूती के साथ साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए और प्रचूर अवसर बनेंगे।
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने आज ग्राम पंचायत नरवाना खास में पंद्रह लाखकी लागत से बनने वाले खेल मैदान और जिम का शिलान्यास किया। उन्होंने इसके बाद कण्ड बगियाड़ा में पंद्रह लाख की लागत सेबनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया। उन्होंने इस दौरान धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 10 के राधा कृष्ण मंदिर श्यामनगर में जनता ही जनार्धन प्रोग्राम में शिरकित की।स्थानीय लोगों ने विधायक का यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में धर्मशाला के लोगों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाददेकर जो विश्वास दिखाया है उसके लिये वे ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि विकास को लोगों की मांग और इलाके की जरूरत के अनुसारआगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मांगो को चरणबद्ध पूरा किया जाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूतढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं।सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर में टीन शेडऔर संसारी माता मंदिर का साइट विजिट किया और इनका कार्य जल्दी पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसअध्यक्ष विनीत धीमान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, पार्षद वार्ड 10 शेलेंद्र आचार्य, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीपचौधरी, उप प्रधान कण्ड बगियाड़ा सुनील कुमार, पूर्व प्रधान कण्ड बगियाड़ा रेशमा देवी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभागजगतार ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, राजकुमार कश्यप, शशी आचार्य, सरिता आचार्य, वीरेन्द्र शर्मा, अनु शर्मा, अनूप लता, चम्पा, अनिल शर्मा, पूर्व प्रधान नरवाना खास बहादुर सिंह, पूजा राणा, अमर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया काॅर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने कर्नाटक में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर कहा कि देश में तेजी के साथ परिर्वतन की लहर चल पड़ी है तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र से मोदी सरकार का भी सुपड़ा साफ होना तय हो गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो या़त्रा के दौरान देश की जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिला, उसका रुझान कर्नाटक विधान सभा चुनाव में साफ देखा जा रहा है। पुनीत मल्ली ने कहा कि कर्नाटक विस चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्टार प्रचारक के तौर पर अपनी अहम भूमिका निभाई है, तथा सभी ने मिलकर जनता के बहुमुल्य समर्थन से कर्नाटक में भाजपा को चारों खाने चित कर अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की हुई जीत का असर भी कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने नफरत की राजनीति को भी नाकार दिया है तथा जनता ने भाजपा तथा मोदी सरकार को उसका सही आईना दिखाया है। पुनीत मल्ली ने कहा कि इस जीत ने यह भी बतला दिया है कि केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से अब देश की जनता पूरी तरह से तंग हो चुकी है तथा सत्ता से भाजपा को पूरी तरह से बाहर करना चाहती है। जनता फिर से केंद्र में कांग्रेस की सरकार चाहती है ताकि भाजपा के राज में महंगाई से त्रस्त लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को कुछ उद्योगपति मिलकर चला रहे हैं तथा केंद्र की सरकार द्वारा मात्र उद्योगपतियों के हितों पर ध्यान दिया जा रहा है। मल्ली ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के साथ ही जनता की सोच भी बदल रही है तथा यह बदलाव अब लोकसभा चुनावों में भी भाजपा देखेगी।
सीबीएसई ने सत्र 2022-2023 के कक्षा 12वीं का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया है । जिसमें डीएवी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के छात्र नीरव सूद ने 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रजत चौहान ने 90.4 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। जनत 88.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। पुष्पित ने 86.8 फीसदी अंक , संगम राणा ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किए। काव्या सूद ने 84.6 फीसदी अंक और आदित्य ने 84.4 फीसदी, वंश जसवाल ने 84 फीसदी, रीतिका ने 83.8 फीसदी, सूर्यांश डोगरा ने 82.2 | फीसदी और अंकुश वर्मा ने 81.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर उच्च अधिकारी आर्यरत्र, डॉ. पूनम सूरी और प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने अभिभावकों और छात्रों को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने शिक्षकों की कड़ी मेहनत की
धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ 27 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनियारा में 1 करोड़ 35 लाख 96 हजार की लागत से बने अतिरिक्त भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को समर्पित किया। जिसमें सात क्लास रूम, एक लाइब्रेरी और एक कंप्यूटर रूम का निर्माण किया गया है। सुधीर शर्मा ने लोकार्पण करने के पश्चात कमरों का निरक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पासु में एक करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री लोक भवन और 1 करोड़ 91 लाख की लागत से माझी खड्ड पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को माझी खड्ड का तटीकरण कर फ्लड प्रोटेक्शन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व माझी खड्ड में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान को दुरुस्त करने का कार्य मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार करेगी। सुधीर शर्मा ने खनियारा में सूर्य उदय चेरिटेबल ट्रस्ट के नए भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सबसे पहले मानवीय संवेदनाओं के आधार पर निराश्रित बच्चों को राज्य के बच्चे घोषित किया और उनके लिए सुखाश्रय कोष की स्थापना की। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि इस डे बोर्डिंग स्कूल के दिव्यांग बच्चो भी को हर त्योहार में 500 रूपये की ग्रांट देने के साथ सुख आश्रय योजना के अंतर्गत लाया जाए। उन्होंने बच्चो द्वारा बनाए गए उपकरणों का निरक्षण भी किया। उन्होंने सूर्या उदय चेरिटेबल ट्रस्ट की चार दिवारी व भवन में अन्य कमरें बनवाने का आश्वासन दिया। -जनता ही जनार्दन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएं इसके बाद सुधीर शर्मा ने खनियारा में आयोजित जनता ही जनार्दन कार्यक्रम में लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने खनियारा गांव के लोगों का विधान सभा चुनाव में दिये अपार जनसमर्थन के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी और पूरे क्षेत्र का योजनात्मक रूप में विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और जरूरतों के अनुरूप ही विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। -यह रहे उपास्थित इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शकुन मनकोटिया, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जगतार ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम पृथीपाल सिंह, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, बीडीओे धर्मशाला ओम पाल डोगरा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग दसविंद्र पाल, वाइस चेयरमैन बीडीसी विपिन कुमार, महिला लीगल सेल अध्यक्ष नताशा कटोच, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दक्ष राणा, उपाध्यक्ष गोरखा एसोसेशन श्रवण थापा, पार्षद वार्ड नंबर 17 निशा गुरुंग, आशा ठाकुर, परनिशा थापा , राजकुमार कश्यप, श्रवण चौधरी, सुशील चौहान, प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनियारा रंजना कुमारी, पार्षद दीनानाथ, प्रधान पासु सन्नी कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा चौधरी, प्रधान शीला भटकल सोनिया, दर्शन कुमार, प्रताप चन्द, अमर सिंह, शुभकरण कपूर, अनुराधा शर्मा, सचिन, स्कूल स्टाफ, स्कूल के बच्चो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रताप वर्ल्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, डायरेक्टर विशाल महाजन, एम डी रिचा महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा व 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित हुआ। इस परीक्षा में बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए 12वीं कक्षा से जीया ने 94% ,स्वधा ने 91%, हर्षिता पठानिया ने 90%, अखिल नागला ने 89.2%, अकर्षिता ने 89%, उदयदीप भारद्वाज ने 89%, नवज्योति ने 86%, हर्ष भारद्वाज ने 82.4%, अभिनन्दन ने 82.4%, महक ने 81.2%,विनेष ठाकुर ने 80.4%,अंक प्राप्त किए। 10 वीं कक्षा में बंशिका ने 95.4%,पुष्कर ने 95%,आयुष परमार ने 95%,वनिशा राणा ने 93%,नवोदित ने 90.2%,सूरज ने 90%,जीया ने 90%,इशिता ने 89.2%,जतिन ने 88.4%,अंकिता ने 86%,हरनूर ने 84%,अकांक्षा ने 83%, संसिता ने 83%, श्रेया ने 82%, अक्षित ने 81.4%, ध्रूव ने 81.4% अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल कि एमडी रिचा महाजन ने बच्चों व अभिवावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प पर गर्व है।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जनता को जो 10 गारंटियां दी है उन्हें धरातल पर लागू करने की शुरुआत कर दी है तथा पांच वर्ष के भीतर सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। ये बात उन्होंने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सपैल तथा कटोरा पंचायतों में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है। कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार पात्र महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों को पशुपालन व्यवसाय की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिये गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके तहत दूध गंगा योजना पर 500 करोड़ रुपए व्यय किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध करवाने के लिए सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शीघ्र ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चंद्र कुमार ने उन्हें विधायक चुनने तथा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों के साथ राजनीति से ऊपर उठ कर विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांवों के विकास और यहां के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में दूसरे दलों की सरकारें बनीं है प्रदेश में विकास कार्यों को ग्रहण लग जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकास कार्यों का निष्पादन पूरी गुणवत्ता तथा समयबद्धता से किया जायेगा। कृषि मंत्री ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाने के साथ सभी जलापूर्ति स्कीमों का निरीक्षण करने व बंद पड़े हैंडपम्प तथा ट्यूबवेल को शीघ्र क्रियाशील बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की सड़कों के बेहतर रखरखाब तथा उन्हें शीघ्र ठीक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, लग्न व मेहनत से कार्य करने पर बल दिया ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं का तुरन्त निपटारा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को जहां पूरा करने का भरोसा दिया वहीं इसके लिए समुचित धनराशि उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां की अधिकतर नई सड़कों के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हो सकें। ये रहे मौजूद तहसील बाल कृष्ण,बीडीओ श्याम सिंह, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी राकेश पटियाल, एसएमएस (कृषि) राज कुमार भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शR र्मा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सतीश मैहरा, कांग्रेस महासचिव राम पाल धीमान, मीडिया प्रभारी कृष्ण भारद्वाज,कांग्रेस नेता प्रवीण गुलेरिया, अशोक शर्मा, सपैल की प्रधान रविन्द्र कौर, पूर्व प्रधान मीना ठाकुर, भुवनेश भारद्वाज, ओबीसी उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते टिहरी में शुक्रवार को एक निजी स्कूल द्वारा बच्चों के लिए लगाई गई टैक्सी बस अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते के साइड में बने कच्चे घर से टकराते -टकराते बची। बताते चलें कि उक्त टैक्सी में ज्वालामुखी के एक निजी स्कूल के दो छात्र बैठे हुए थे और अन्य छात्रों ने अगले स्टेशन पर बैठना था कि अचानक उक्त गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बताते चलें हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है,परन्तु एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया है। टैक्सी में सवार उक्त दोनों छात्र सुरक्षित हैं ।
आर्मी पब्लिक स्कूल कंदरोड़ी के एनसीसी कैडेट्स द्वारा पोखरण 2 परमाणु बम परीक्षण की 25 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गई। एनसीसी ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि 7 पंजाब बटालियन एनसीसी गुरदासपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अंकुश नागयाल के दिशा निर्देश अनुसार यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पोखरण 2 परमाणु बम परीक्षण के इतिहास , वर्तमान में परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्वक प्रयोग ,वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत तथा तत्कालीन दृढ़ संकल्पित प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के कार्य दक्षता के बारे में अवगत करवाया गया। गौरतलब है कि 11 मई 1999 से इस दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि परमाणु ऊर्जा उस दोधारी तलवार के समान है जो विनाश और विकास दोनों करने में योगदान दे सकती है। इसलिए हमें इसका सही उपयोग मानवता और देश की तरक्की के लिए ही करना चाहिए।
धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने स्मार्ट सिटी के विकास के सफर में एक और मील पत्थर रखते हुए ढगवार मिल्क प्लांट को 350 करोड़ रु़पए मंजूर करवा दिए हैं। इस बजट से यह मिल्क प्लांट नई तकनीक से बनेगा। इससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने साथ साथ रोजगार का भी सृजन होगा। वीरवार को धर्मशाला में दो बड़े प्रोग्राम में सुधीर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी। पहला कार्यक्रम धर्मशाला नगर निगम के तहत वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में हुआ। सिद्धबाड़ी वार्ड नंबर 17 में जनता जनार्दन कार्यक्रम सजा। इसमें सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने मौके पर ही ज्यादातर समस्याओं का निपटारा कर दिया। शेष मामलों के लिए वहां मौजूद अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए। कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि धर्मशाला में बेहतर सुशासन से जनता को लाभ मिल सके। सिद्धबाड़ी गोरखा भवन को पांच लाख जनता की मांग पर दिग्गज कांग्रेस नेता व विधायक सुधीर शर्मा ने सिद्धबाड़ी में गोरखा भवन के लिए पांच लाख रुपए मंजूर करवाए हैं। इसके लिए जनता ने सुधीर शर्मा का आभार जताया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि रक्कड़ में हेलिपोर्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तेजी से प्रोसेस चल रहा है। इससे पर्यटन का नया अध्याय शुरू होगा। दरूणी मेला कमेटी को सौगात सुधीर शर्मा ने रक्कड़ में दरूणी मेला कमेटी को ढाई लाख प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने किसानों की खातिर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साब कूहल को प्राथमिकता के आधार पर संवारा जाएगा। उन्होंने कृषि, बागबानी, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मशाला हलके के निचले इलाकों में सडक़, बिजली, पानी व कूहलों को हर हाल में बरसात से पहले दुरुस्त करें। बनगोटू में आईटी पार्क-वेलनेस सेंटर सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार से बनगोटू में आईटी पार्क मंजूर करवाया है। गत रोज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वहां आईटी पार्क के लिए साइट ओके की है। सुधीर शर्मा के विजन से ही बनगोटू में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इसके अलावा बनगोटू में ही वेलनेस सेंटर बनने जा रहा है। सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा किया जाएगा।
ज्वालामुखी स्तिथ कथोग लॉरिएट फार्मेसी शिक्षण संस्थान में रेड रिबन क्लब द्वारा व्यक्तित्व विकास के संदर्भ में अनुवाद करवाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यबक्ता सहायक प्रोफेसर इन दी इवनिंग स्टडीज डिपार्टमेंट हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी डॉ. विपन कुमार भुलाल रहे। संस्थान के प्राचार्य डॉ. (प्रो) एम् एस आशावत ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डॉ. भुलाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी होता है व्यक्ति का खुद को अनुशासित रखना। अगर आप सेल्फ डिसिप्लिन की कला सीख लेतें हैं तो आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते है। उन्होंने छात्रों को इंटरव्यू फेस करने के लिए और टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में संस्थान के इंडस्ट्रियल प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ शम्मी जिंदल, इनोवेशन कौंसिल के इंचार्ज डॉ. परवीन, डॉ संजय, डॉ स्वाति, सहायक प्रोफेसर देव राज शर्मा, सहा. प्रो आरती एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
इंदौरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 10 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सी.डी.पी.ओ. इंदौरा ओम प्रकाश ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग हि.प्र. द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन व योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु डाह व डागला पंचायत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के क्रमशः एक - एक पद। भोजपुर , भपू, गंगथ, सूरजपुर उपरला में आंगनवाड़ी सहायिका का क्रमशः एक - एक व इंदौरा में 4 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों को भरा जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए 21 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं ही उम्मीदवार होंगी। जिनके परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक न हो व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 12वीं तथा सहायिका पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी 14 जून तक अपने दस्तावेज आवेदन पत्र सहित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं तथा उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 15 जून को एस.डी.एम. कार्यालय इंदौरा में लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। जिनकी जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 11(ज्वालामुखी वार्ड नंबर 4,5,6,7, देहरा, खबली, नौ शेरा, शेरलुहारा , थिल, जरुंडी, राजोल), तियारा 7(ओल्ड कांगड़ा, डाडोली, जन्यांकर, स्काउट , तरसू, बगली), गोपालपुर में 17(पालमपुर वार्ड नं 3 , बड़सर, चचियां ,गदियारा, रजेड, भरवाना, टीकरी दुहकी, चंद्रोपा, कोठी पहाड़ा, पालमपुर वार्ड नं 4,9,14),नूरपुर में 19( नूरपुर वार्ड नं 1 से 9, पक्का ताला, लोहारपुरा, सिंबली,बसा, गयोरा, जसूर, बागनी, बडूही, रिट, अटाडा, भलाक, पंद्रेहड, सांदवा, सुखर,चरुड़ी, झिकली खन्नी , खन्नी, पूंदर), नगरोटा बगवां में 9(नगरोटा बागवान वार्ड नं 2,3,5,6,7, योल,मुंडला, गोरभ, सद्दू बड़ाग्रान,तंगरोती खास, कीरचंबा),थुरल में 6 (पपलाह, धुपकियारा, बटाहन,भ्रांता,तंबेर, हारसी), भवारना में 7(खरूल (सरू),धीरा , धोरन, मंसीमबल,रायपुर, सिहौल ,हेंजा), फतेहपुर में 10(बरोट खास , पता जटिया, ठेहर, हारा, कुरल,लठियाल,बरूना,रेहन, बतरहन, नागल),डाडासीबा में 1(गुरनवार),नगरोटा सूरियां में 4(अंबल, बट्ट, भलुन,चलवारा 2), महाकाल में 6(छेक, मझेडा, भिरडी सेहल,मुल्तान,स्वाड) ,शाहपुर में 7 (भलेड़,थेड, चीलगाड़ी, मेहरना, काल्जोत, सिविल लाइंस, सकोह) पद भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा ।इस आवेदन के लिए आवेदन करता उसी वार्ड अथवा पंचायत का स्थाई निवासी हो ,शादीशुदा, विधवा ,तलाकशुदा अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो। उन्होंने कहा कि आवेदन करता अपना आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ,अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करें और अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें।
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाने हैं। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा ने बताया की स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी में 11(ज्वालामुखी वार्ड नंबर 4,5,6,7, देहरा, खबली, नौ शेरा, शेरलुहारा , थिल, जरुंडी, राजोल), तियारा 7(ओल्ड कांगड़ा, डाडोली, जन्यांकर, स्काउट , तरसू, बगली), गोपालपुर में 17(पालमपुर वार्ड नं 3 , बड़सर, चचियां ,गदियारा, रजेड, भरवाना, टीकरी दुहकी, चंद्रोपा, कोठी पहाड़ा, पालमपुर वार्ड नं 4,9,14),नूरपुर में 19( नूरपुर वार्ड नं 1 से 9, पक्का ताला, लोहारपुरा, सिंबली,बसा, गयोरा, जसूर, बागनी, बडूही, रिट, अटाडा, भलाक, पंद्रेहड, सांदवा, सुखर,चरुड़ी, झिकली खन्नी , खन्नी, पूंदर), नगरोटा बगवां में 9(नगरोटा बागवान वार्ड नं 2,3,5,6,7, योल,मुंडला, गोरभ, सद्दू बड़ाग्रान,तंगरोती खास, कीरचंबा),थुरल में 6 (पपलाह, धुपकियारा, बटाहन,भ्रांता,तंबेर, हारसी), भवारना में 7(खरूल (सरू),धीरा , धोरन, मंसीमबल,रायपुर, सिहौल ,हेंजा), फतेहपुर में 10(बरोट खास , पता जटिया, ठेहर, हारा, कुरल,लठियाल,बरूना,रेहन, बतरहन, नागल),डाडासीबा में 1(गुरनवार),नगरोटा सूरियां में 4(अंबल, बट्ट, भलुन,चलवारा 2), महाकाल में 6(छेक, मझेडा, भिरडी सेहल,मुल्तान,स्वाड) ,शाहपुर में 7 (भलेड़,थेड, चीलगाड़ी, मेहरना, काल्जोत, सिविल लाइंस, सकोह) पद भरे जाने हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई 2023 शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा ।इस आवेदन के लिए आवेदन करता उसी वार्ड अथवा पंचायत का स्थाई निवासी हो ,शादीशुदा, विधवा ,तलाकशुदा अलग रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी। उम्र 25 से 45 साल के बीच हो। आवेदन करता अपना आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र ,अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करें ।अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा
वीरवार को स्थानीय विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के अवसर पर कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस ठेकेदार के विरुद्ध निर्माण कार्य में कोताही की जांच विजिलेंस के पास चल रही है ऐसे ठेकेदार को कोई भी कार्य आवंटित नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ठेकेदार का कार्य तय मानकों के अनुरूप सही नहीं पाए जाने पर उसका भुगतान रोकने सहित उसे ब्लैक लिस्ट में करने के भी अधिकरिओं को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने सहित इनकी गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर बल दिया। चंद्र कुमार ने अधिकारियों को सरकारी भवनों के निर्माण व रखरखाव के लिए जमा राशि की टेंडर प्रक्रिया को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त स्कूल भवनों सहित अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण करवाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मोहिंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, अधिशासी अभियंता रवि भूषण व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा नेता एवं देहरा से समाजसेवी वरुण कुमार का कहना है कि चुनाव से पहले देहरा के विकास के दावे करने वाले सभी नेताओं से सवाल करने का समय आ गया है। चुनाव के समय हर कोई खुद को देहरा हितैशी बता रहा था। साथ ही दावा कर रहा था कि उनके पास देहरा के विकास को लेकर दृष्टकोण है। लेकिन अब कोई नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद देहरा में विकास कार्य लगभग रुक से गए हैं। विधानसभा चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशी रहे 26 साल के वरुण बुधवार को नेहरन पुखर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय बड़ मुद्दा रहे नंदनाला पुल का काम काफी समय से बंद पड़ा है। साथ ही देहरा में शुरू हुआ बस स्टैंड भवन का काम भी अब रुका पड़ा है। देहरा के सिविल अस्पताल में काफी समय से कई डाक्टरों के पद खाली हैं। लेकिन अब उनके सिवा कोई और इन मामलों पर बोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि चुनाव के समय इन लोगों ने दावा किया था कि वे चाहे हारे या जीतें देहरा के लिए लड़ते रहेंगे।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि यदि लोक निर्माण विभाग ने कोटला बेहड स्थित पीडब्ल्यूडी डिवीजन के ऑफिस की निर्माण प्रक्रिया को 15 दिनों के भीतर शुरू नहीं किया तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। बिक्रम ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए इस डिवीजन को अन्य जगह शिफ्ट करने का षड्यंत्र हो रहा है जिससे जसवां क्षेत्र की दुर्गम पंचायतों के बाशिंदों में भारी आक्रोश पनप उठा है। भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने संबंधित ठेकेदार को 10 दिनों के भीतर अवॉर्ड लैटर जारी करने की मांग करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी किसी के झांसे में न आयें अन्यथा ऐसे अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।
कांग्रेस जिला देहरा सचिव आशीष ठाकुर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष व आम जनता को खुश व भला करने वाली है तथा इन नीतियों से जनता के चेहरों पर खुशी झलकती नजर आ रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियों की सजा जनता बराबर उसे दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने जनता को भटकाने का काम किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सबसे मजबूत मुख्यमंत्री के रुप में उभर कर सामने आ रहे हैं। जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेताओं में बौखलाहट का दौर चला हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डब्ल इंजन की सरकार के नाम पर पांच सालों तक लोगों को गुमराह किया। पूर्व भाजपा की सरकार केंद्र से बेरोजगारों के लिए कोई योजना नही ला सकी। रोगजार के नाम पर बेरोजगारों से भाजपा ने छल किया। केंद्र तथा प्रदेश भाजपा ने मिलकर प्रदेश की जनता के हित्तों से खिलबाड़ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है, जनता व कर्मचारी वर्ग में खुशी की लहर देखी जा रही है, जबकि उसके विपरित भाजपा नेता लगातार घटिया ब्यानबाजी कर अपने कद को उंचा रखने का प्रयास कर रहे हैं। आशीष ने कहा कि केंद्र में भी भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा भाजपा राज में चल रही कमर तोड़ महंगाई से जनता को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में हो रहे चुनावों में मोदी की गिरती छवि को बचाने के लिए भाजपा अब साजिश कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है उन राज्यों में कांग्रेस मजबूती से जनता की आवाज को उठा रही है। उन राज्यों में नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर ईडी सीबीआई आईटी जैसी संस्थाओं को भेजकर कांग्रेस नेताओं को डरा धमका रही है।


















































