सोमवार को उपमंडल करसोग के आंगनवाड़ी केंद्र सनारली में बाल विकास परियोजना विभाग करसोग के सौजन्य से विभिन्न महिला मंडल को साथ लेकर पोषण माह दिवस मनाया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एनीमिया के बारे में भी जानकारी दी। इसमे महिला मंडल सनारली तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने तरह तरह के स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान बना कर लाए और पोषण के बारे में जानकारी दी गई। वही आईसीडीएस विभाग की सुपरवाइजर मीना देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी वृत सनारली में पंचायत स्तरीय पोषण दिवस जागरुकता शिविर का आयोजन किया जिसमें गांव वालों को स्थानीय व्यंजन बना कर खिलाए गये व उनके फायदे बताये गये। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मीना देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरला देवी, जितेन्द्रा शर्मा, नीलम, ज्ञानी, तारामणि, प्रिया नीलम और महिला मंडल सनारली, खनोरा की महिलाओ ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गागल में क्षेत्र के लिए 172.10 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने गागल में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए नेरचैक में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का मंडल स्थापित करने, बल्ह विधानसभा क्षेत्र में एक अटल आदर्श विद्यालय खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गागल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, स्योहली और सकरोहा ग्राम पंचायतों में पशु औषधालय खोलने, स्वास्थ्य उप केंद्र राजगढ़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने और शहीद सैनिक पुष्पराज के सम्मान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू का नाम बदलकर शहीद नायक पुष्पराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू रखने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र में 14 नवगठित ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण के लिए प्रत्येक भवन के लिए 10 लाख रुपये और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पैड़ी में स्टेडियम/मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बल्ह में एनसीसी अकादमी की स्थापना से संबंधित मामला उपयुक्त प्राधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला मंडल को अपनी ऐच्छिक निधि से प्रत्येक को 10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बैहना सड़क को डबल लेन बनाने से संबंधित मामला सीआरएफ के समक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा बल्ह क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। आज क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने 291.04 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही बल्ह क्षेत्र में चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया क्योंकि कांगड़ा जिला के पश्चात् मंडी प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।
हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव अनिल सेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गागल मंडी में मिला। अपनी प्रमुख मांग नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता और अनुबन्धकाल को कुल सेवा काल में जोड़ने के संदर्भ में ये मुलाकात कि गई। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शाल व टोपी पहना कर सम्मानित किया व कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांग कर्मचारी लंबे समय से उठा रहे हैं, प्रदेश के कोने-कोने से यह मांग उठ रही है अतः जेसीसी की बैठक में इस मांग को अवश्य पूरा किया जाएगा ल प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रचार प्रमुख मुरारी लाल ठाकुर, संगठन के जिला सचिव हरीश जमवाल, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, विनोद ठाकुर, जोगिंदर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष रवि बरवाल, सुंदर नगर ब्लॉक की अध्यक्ष रणजीत सेन, प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर,प्रदेश पुस्तकालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह गुलेरिया, कनिष्ठ अभियंता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, हर्ष ठाकुर, कमलेश कुमार, जसवंत ठाकुर, नरेश कुमार, पूर्ण चंद वालिया, नरेंद्र रावत, चूड़ामणि, व विभिन्न विभागों के लगभग 80 कर्मचारियों ने भाग लिया l प्रदेश महासचिव अनिल सेन ने कहा कि नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता ना मिलने पर अनुबंध से नियमित कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय हो रहा है l उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी के आरएंडपी नियमों के अनुसार एक अनुबंध कर्मचारी की वरिष्ठता व कुल सेवा काल की गणना नियमित होने के बाद ही की जाती है l पूर्व में अनुबंध कॉल 8 वर्ष का था, अतः कर्मचारियों को वरिष्ठता अनुबंध पर आने के 8 वर्ष के बाद नियमित होने पर मिलने लगी l अब अनुबंध काल 2 वर्ष का होने जा रहा है अतः कर्मचारियों को वरिष्ठता 2 वर्ष के बाद मिलने लगेगी l अर्थात जो कर्मचारी 8,6,5 या 3 वर्ष बाद नियमित हुए हैं उन्हें वित्तीय नुकसान तो हुआ हैं ही ,अंत में उनके कुल सेवाकाल में भी कमी आएगी l प्रदेश के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर अनुबंध कर्मचारियों ने 7 वर्ष,6 वर्ष,5वर्ष व 3वर्ष अनुबंध पर गुजारे l उनके नियमितीकरण से 7 दिन पूर्व ही उनके जूनियर प्रमोट होकर अनुबंध पर तैनात कर्मचारी से सीनियर हो गए हैं l जो कि अनुबंध कर्मचारी के साथ बहुत ही बड़ा कुठाराघात व सरासर अन्याय है l ऐसा हर विभाग व हर कैडर में हो रहा है l अनुबंध कॉल 8 से 6 वर्ष, 6 से 5 वर्ष, व 5 से 3 वर्ष घटते रहने के कारण भी बहुत सारी विसंगतियां पैदा हो गई हैं l 2012 में कार्यरत अनुबंध कर्मचारी भी 2017 में रेगुलर हुआ और 2014 में भर्ती कर्मचारी भी 2017 में ही नियमित हुआ l जो की बहुत बड़ी विसंगति है l प्रदेश महासचिव अनिल सेन ने कहा कि इन सभी विसंगतियों को आरएंडपी नियमों में बदलाव कर व नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता व अनुबंध काल को कुल सेवाकाल में जोड़कर ही दूर किया जा सकता है l उन्होंने कहा कि उन्हें यह वरिष्ठता नेशनल आधार पर चाहिए l सरकार इस चिरकालिक मांग को जीसीसी मीटिंग में हर हाल में पूरा करे अन्यथा कर्मचारियों को सड़कों पर उतरकर, धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा l उन्होंने कहा कि इस मांग के पूरी होने पर प्रदेश के लगभग 60000 अनुबंध व अनुबंध से नियमित कर्मचारी लाभान्वित हो सकेंगे l
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चण्डीगढ़ के तत्वाधान तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के सम्मेलन कक्ष में पोषण माह व कोराना जागरूकता को लेकर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्कूल, मंडी की छात्राओं, अध्यापकों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रस्ताव लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में नर्सिंग स्कूल, मंडी की कनिष्का ने पहला, रितिका ने दूसरा तथा शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी ने पहला, शीतल ने दूसरा तथा रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश ठाकुर ने कहा कि हमारी भोजन प्रणाली में यूरिया और कीटनाशकों का अत्याधिक प्रयोग किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसकी जगह ऑरगेनिक खेती करना लाभकारी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से टिकाऊ प्राकृतिक तथा संतुलित भोजन प्राप्त होगा और पर्यावरण पर भी इसका बुरा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से पैदा किया गया अनाज हर गर्भवती, दूध पिलाने वाली माताओं व बच्चों के भोजन के लिए संतुलित आहार के रूप में उपलब्ध होता है। उन्होंने भोजन के पोषक तत्वों के मूल्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की । डॉ. दिनेश ने बताया कि किसी भी बच्चे को स्वस्थ बनाने के लिए गर्भावस्था से ही नींव डाल दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान मां को आहार संबंधी जानकारी देना जरूरी है ताकि जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि प्रसव के एक घंटे के भीतर ही मां को अपना दूध पिलाना बहुत जरूरी है, जो बच्चों को निमोनिया, दस्त रोग, खसरा आदि रोगों से भी बचाता है। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव को लेकर सभी सावधानियां बरतने की अपील की। साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, पूर्ण चंद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, रीजनल आउटरीच ब्यूरो, चण्डीगढ़ के नोडल अधिकारी राजवीर सिंह व सुरजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व नबाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा के नेतृत्व में सरकाघाट विधानसभा के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकाघाट बस डिपो के मंडी, शिमला, जोगिंदरनगर, रामपुर ,रोहड़ू ,चंडीगढ़ ,हरिद्वार ,जम्मू, परवाणु व दिल्ली चलने वाले रूटों को धर्मपुर डिपो में स्थानांतरित नहीं करने की मांग उठाई गई। हालांकि धर्मपुर से चलने वाले लोकल रूटों को धर्मपुर स्थानांतरित करने पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई। लंबे रूटों की ऑनलाइन बुकिंग पर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 22 किलोमीटर का ₹51 किराए का अतिरिक्त बोझ भी पड़ेगा। सरकाघाट विधानसभा का भद्रोता व बैरा इलाका बसों के संकट से पहले ही बुरी तरह से जूझ रहा है और लोग महंगे किराए पर टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस फैसले को बदलने का आग्रह किया गया। मांग पत्र में सरकाघाट क्षेत्र के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय को शीघ्र ही सरकाघाट विधानसभा में खोलने व प्रस्तावित अटल आदर्श स्कूल के निर्माण कार्य को भी जल्दी शुरू करने की मांग उठाई। किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए इन पशुओं को उचित जगह पर बांधने या भेजने का प्रबंध करने का भी आह्वान किया गया। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की आधी से अधिक पंचायतें पीने के पानी के संकट से जूझ रही हैं या गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जल जीवन मिशन में क्षेत्र की अनदेखी हुई है। इस मामले में मुख्यमंत्री जी से उचित हस्तक्षेप करने की मांग की गई। सिविल अस्पताल सरकाघाट व बलद्वाडा अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की मांग भी उठाई गई । डॉक्टरों के खाली पदों के कारण लोग मंडी या हमीरपुर के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ व हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टरों के न होने की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकाघाट में सीटी स्कैन व एम आर आई टेस्ट सुविधा की सख्त जरूरत है। भद्रोता क्षेत्र में दिए गए सीएचसी अस्पताल की सुविधा को तुरंत शुरू करने की मांग की गई। भद्रोता उपतहसील भवन व बलद्वाडा मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करने व बल्द्वाडा को एसडीएम कार्यालय का दर्जा देने की मांग भी की गई। नेरचौक में प्रस्तावित हवाई अड्डे का वहाँ के किसानों द्वारा विरोध की परिस्थिति में इस हवाई अड्डे का निर्माण कार्य जाहू क्षेत्र में करने की मांग भी प्रदेश मुख्यमंत्री से की गई। मुनीष शर्मा ने कहा कि वह सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के हितों के लिए हमेशा संघर्ष व कार्य करते आए हैं व आने वाले समय में अपने अभियान को जनता के सहयोग से मजबूत करेंगे और उन्हें जनता से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
प्रदेश में 17 से 23 सितम्बर तक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बतौर सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत उपमंडल सरकाघाट में भी आज यानी शनिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन भाम्बला में सेवा सप्ताह का दूसरा दिन तहसील कल्याण अधिकारी बल्द्वारा लक्ष्मण दास व तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट लेखराज वैद्य के सहयोग से बढ़ती उम्र का उल्लास कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया। इसमें विधायक सरकाघाट कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इसमें लगभग 65 लोगों ने भाग लिया, जिसके अंतर्गत बुजुर्गों ने उनके जिंदगी के अनुभव सांझा किए। विधायक ने कहा कि सभी बुजुर्ग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें l उन्होंने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों के लिए बहुत ही लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है। सभी बुजुर्ग इन योजनाओं का लाभ उठाएं ,साथ ही साथ बुजुर्ग योगा व अन्य गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
मंडी जिला में सेवा सप्ताह अभियान के पहले दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिलाभर में स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को लेकर शिविरों का आयोजन किया गया। बता दें कि मंडी जिला में 17 से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका मकसद बुजुर्गों का सम्मान करना और उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को और मजबूती देना है। सेवा सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंडी ने सेरी मंच पर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने इस शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, बाल विकास परियोजना अधिकारी कृष्ण लाल तथा माण्डव्य सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट मंडी के अध्यक्ष रणपत राणा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। जिला कल्याण अधिकारी आर.सी. बंसल ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को मंडी जिला के 50 स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसके तहत उनका सामान्य स्वास्थ्य चैकअप किया गया । वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग सिद्ध आश्रम मंडी, वृद्ध आश्रम भंगरोटू, देहरी, सुन्दरनगर तथा डे केयर सेंटर सुंदरनगर, हेल्पेज इंडिया तथा माण्डव्य चेरीटेबल संस्था मंडी द्वारा विशेष योग शिविरों का भी आयोजन किया गया। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मंडी अंजू बाला ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत शुक्रवार को सेरी मंच पर पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त दंडाधिकारी राजीव कुमार, मण्डी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश भी उपस्थित रहे। इस आयोजन में स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं, 0-6 माह के बच्चों, 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए खान-पान से सम्बन्धित आहार की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री व जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म करवाई व उनको पूरक फलाहार प्रदान किया। सेवा सप्ताह अभियान के तहत 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास विषय पर वरिष्ठ नागरिकों की प्रतिभाओं के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायन, नृत्य, कवि सम्मेलन इत्यादि का आयोजन होगा।19 सितम्बर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें जिला के प्रशासनिक अधिकारी जिला में वृद्ध आश्रमों, डे केयर सेंटरों का दौरा कर वहां पर रह रहे वृद्धजनों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेंगे। 20 सितंबर को आर्शीवाद दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा अपने बुजुर्गों का आर्शीवाद लेंगे जबकि 21 सितम्बर वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के उपलक्ष्य पर 90 वर्ष की आयु से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके कर कमलों से वृक्षारोपण किया जाएगा। 22 सितम्बर संवाद दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इसमें जिला के वरिष्ठ नागरिकों से संवाद स्थापित किया जायेगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञयता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों पर आधारित सफलता की कहानियां को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जायेगा ताकि वे इससे प्रेरित हो सके।
जोगिंदर नगर क्षेत्र की रोपापधर के बनेहड़ गांव में भूस्खलन होने से मक्की की फसल तबाह हो गई है। प्रभावित किसान खिड़कू राम, तेज राम, सुभाष चंद, टेक चंद, बुद्धि सिंह, सोमदत्त व धमेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि यह सारा नुकसान लोक निर्माण विभाग के कारण हुआ है। उन्होंने कहा है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सारा मलबा डंप किया गया था और बारिश में यह सारा मलबा स्लाइड हो गया, जिससे उनकी सारी जमीन बह गई और मक्की की तैयार हो चुकी फसल भी तबाह हो गई। उन्होंने मांग उठाई है कि उन्हें तबाह हुए फसल का मुआवजा देने सहित जमीन में क्रेटवाल लगाए जाएं, ताकि जमीन को कुछ हद तक बचाया जा सके। उधर ग्राम पंचायत की प्रधान रीता देवी ने कहा है कि भूस्खलन से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावितों को यथाशीघ्र मुआवजा देने की मांग उठाई है, ताकि उन्हें कुछ राहत भूदी जा सके।
उद्योग विभाग मंडी ने बालीचौकी में लोगों को हिमाचल प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण मिशन के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता बालीचौकी पंचायत समिति के अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर शेर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का इस ओर विशेष ध्यान है कि प्रदेष के युवा रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें। स्वरोजगार के जरिए यह संभव है। खाद्य प्रसंस्करण मिशन तथा मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना उद्योग विभाग की बड़ी योजनाएं हैं जो रोजगार उपलब्ध करवाने में अहम कड़ी साबित हो रही है। पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए । जिला उद्योग केंद्र मंडी के महा प्रबंधक ओपी जरयाल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे फल, सब्जियां, दूध, मांस, पोल्ट्री मछली उत्पादन, अनाज, खाद्य उत्पाद, चावल, आटा, दालें इत्यादि उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकतम 75 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिस पर मशीनरी तथा तकनीकी सिविल कार्य के लिए 33.33 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसी प्रकार डेयरी, मांस, जलीय और समुद्री उत्पाद आदि के लिए कोल्ड चेन बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्रों के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपये तथा मांस इत्यादि की दुकानों के नवीनीकरण के लिए 5 लाख तथा नये रिफर वाहन अथवा मोबाईल वैन खरीदने के लिए 50 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है । उन्होंने स्थानीय युवाओं का आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी तथा अपने क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत भी बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए 60 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें महिलाओं को 30 प्रतिशत तथा पुरूषों को 25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण बैंक के प्रबंधक शिवांश द्वारा बैंक की ऋण योजनाओं बारे तथा उद्योग केंद्र के प्रबंधक विनय वर्मा ने उद्योग विभाग की अन्य योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सराज भाजपा के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा, ग्राम पंचायत बालीचौकी के प्रधान दिले राम के अलावा क्षेत्र के लगभग 150 युवाओं व किसानों ने भाग लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने लोगों को उनके कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिलाव्यापी एक दिवसीय अभियान आयोजित किया। जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष राकेश कैंथला के दिशानिर्देशों के अनुसार चलाई गई इस मुहिम में जिलाभर में कार्यक्रम एवं विविध गतिविधियां आयेाजित कर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता और परामर्ष को लेकर जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया कि इस अभियान में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत करवाने और ऐसे व्यक्ति जो अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करने में असमर्थ हैं, उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता और कानूनी सलाह को लेकर षिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि विधिक प्राधिकरण आर्थिक दृष्टि से गरीब, पिछड़े और कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बूढ़े माता-पिता, असहाय महिलाओं व बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करती है। अन्य पात्र व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्ति और जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, वे भी निशुल्क कानूनी सहायता के लिए पात्र हैं। मंडी शहर में चलाए गए अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस अंजू बाला, बार एसोसियेशन मंडी के अध्यक्ष नीरज कपूर व बार कौंसिल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। शहर में प्रचार वाहन के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गई। वहीं प्राधिकरण ने निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देने के लिए प्रकाशित शिक्षा व प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की। मंडी शहर में लगी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसी कड़ी में मंडी इंदिरा मार्केट में आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने कहा कि गरीब, पिछड़े व कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाएं, असहाय व नाबालिक बच्चे, बूढ़े माता-पिता, असहाय पत्नी विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव ने बताया कि निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति सादे कागज पर उच्चतम न्यायलय, उच्च न्यायलय, जिला न्यायलय तथा उप-मंडल न्यायलय में गठित विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। इस दौरान 172 ग्राम पंचायतों में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा 230 पंचायतों में विधिक सेवा प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों से कानूनी ज्ञान को लेकर संवाद किया।
सैर पर्व को हिमाचल प्रदेश में कई जगह मनाया जाता है। सैर को सायर उत्सव भी कहा जाता है तथा जोगिंदर नगर उपमंडल में भी सैर उत्सव को काफी उत्साह से मनाया जा रहा है । गौरतलब है कि सैर अश्विन महीने की सक्रांति को मनाई जाती है। वास्तव में यह त्यौहार वर्षा ऋतु के खत्म होने और शरद् ऋतु के आगाज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन “सैरी माता” को फसलों का अंश और फल चढाए जाते हैं और साथ ही राखियाँ भी उतार कर सैरी माता को चढ़ाई जाती हैं। सैरी माता के पुजारी मदन लाल ने बताया कि सैर त्यौहार पुराने समय से मनाया जाता है । उन्होंने कहा सैर के पिछली रात को काले महीने का अंत हो जाता है । काले महीने को काल का महीना भी कहा जाता है । उन्होंने कहा कि जिन - जिन घरों में सैर का दिया जलता है , वहां कोई भी बाधा या मुसीबत नहीं आती है। उन्होंने सब से अनुरोध किया है कि इस प्रथा को बनाए रखें । ताकि हमारे घर परिवार की रक्षा हो सके।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय करसोग में हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में भूकंप आपदा आने की परिस्थिति और उससे निपटने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में आज इस प्रकार की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें जिला मंडी के अंतर्गत आने वाले इस महाविद्यालय को मॉक ड्रिल के लिए चुना गया था। इस "मॉक ड्रिल" के दौरान लगभग 11:00 बजे सायरन की आवाज से ही महाविद्यालय की सभी कक्षाओं से बच्चे इस प्रकार बाहर निकले, मानो सचमुच ही भूकंप बिल्डिंग को झकझोर रहा हो। इस प्रक्रिया के दौरान रोवर रेंजर इकाई, एनएसएस व एनसीसी की कुछ विद्यार्थियों ने घायल छात्रों के रोल को निभाया जिसमें की रोवर रेंजर यूनिट से राधिका, अमृता, शीशराम, चमन, हितेश, दीपक, एनएसएस इकाई से प्रिया, शेफाली, राज, निखिल शर्मा, कुमार सोनू, आशीष, डोली राज, रविकांत तथा एनसीसी यूनिट से नेहा, पूजा ठाकुर, सुरेश ,सुशील ,दिनेश, गंगेश, ओमप्रकाश, सुरेंद्र आदि सम्मिलित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग, फायर डिपार्टमेंट, स्थानीय मेडिकल विभाग तथा बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी और सभी ने कार्रवाई करते हुए समय के भीतर आवश्यक साजो सामान के साथ कॉलेज में उपस्थिति दर्ज की। पुलिस विभाग और फायर डिपार्टमेंट के साथ मिलते हुए रोवर रेंजर एनसीसी व एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में भाग लिया।रोवर रेंजर इकाई से ज्योति, आरती, पूनम, सुनील, प्रमोद, मुनीश तथा एनसीसी से मीनाक्षी, प्रतीक्षा, ज्योति, वर्णिका, विजय कुमारी, रोहित, हेमचंद, रोहित तथा एनएसएस इकाई से पूजा ठाकुर, मुस्कान, साक्षी ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने आपातकालीन की स्थिति में घायलों को विभिन्न 14 प्रकार विभिन्न तरीकों को अपनाते हुए घायलों को बाहर निकाला। बाद में उन्हें तुरंत हॉस्पिटल के लिए एंबुलेंस में स्थानीय प्रशासन की मदद से रवाना करने में सहयोग दिया। आपको बता दें कि विभिन्न प्रकार के मेथड्स को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विभिन्न कार्यशाला के दौरान सीखा है। महाविद्यालय की त्रिवेणी इकाई ऐसी आपातकालीन स्थिति में महत्वपूर्ण रोल निभा सकती है। इस मॉक ड्रिल के दौरान स्थानीय प्रकाश प्रशासन की विभिन्न इकाइयों में सहयोग तथा कमियां देखने को उजागर हुई। इसी कड़ी में महाविद्यालय ने भी इस मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अपनी कमियों को ढूंढा तथा भविष्य में से सीख लेने के लिए उचित कार्रवाई करने का मन बनाया है। इस प्रकार की मॉक ड्रिल महाविद्यालय ही नहीं अपितु महाविद्यालय में पड़ने वाले विभिन्न छात्रों के माध्यम से करसोग के विभिन्न क्षेत्रों तक यह जानकारी को पहुंचाएगा, जिसके माध्यम से ऐसी आपदा वाली स्थिति से निपटने के लिए लोग जागरूक होंगे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर गुलशन महाजन ने बताया कि महाविद्यालय अपने स्तर पर भी आने वाले समय में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी टास्क फोर्स मजबूत करने के लिए कदम उठाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यार्थियों से भी आह्वान किया कि वह आपदा निष्पादन की यह प्रक्रिया सीखें और समय आने में समाज में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। साथ ही साथ उन्होंने सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सनी शर्मा का भी आभार प्रकट किया जिनके माध्यम से इस मॉक ड्रिल का आयोजन जागरूकता के लिए महाविद्यालय में किया गया।
एसएफआई इकाई करसोग ने महाविद्यालय में अध्यापकों के 18 रिक्त पदों को लेकर एसडीएम करसोग सनी शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और महाविद्यालय से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसमें इकाई सह सचिव साथी तोपेश ने बात रखते हुए कहा कि महाविद्यालय मे लंबे समय से अध्यापक के रिक्त पद पड़े हुए है और साथ ही महाविद्यालय से अन्य अध्यापको का अन्य कॉलेज के लिए भेजा जा रहा है जिसके चलते महविद्यलय मे प्रिंसिपल के साथ 18 अध्यापको के रिक्त पद पड़े हुए है जिसमें हम देखते है कि इसके अतिरिक्त 7 अध्यापक पीटीए पर लगे हुए है। साथ ही इकाई अध्यक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन मांगो को सरकार पूरा नहीं करती है तो एसएफआई सभी छात्रो को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन करेगी जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।
भारत की जनवादी नौजवान सभा जोगिंद्रनगर ने आगामी पुलिस भर्ती में कुछ निर्णयों से आपत्ति जाहिर करते हुए एसडीएम जोगिंद्रनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इकाई सचिव संजय जम्वाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के वेतनमान में कटौती की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुराना वेतनमान ही देने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से नियमित वेतन प्रबंध को आठ साल की बजाय तीन साल करने की मांग की गई है। साथ ही मांग की गई कि अभ्यर्थियों से कोरोना प्रोटोकॉल का तहत बढ़ाई गई 100 रुपये फीस न ली जाए। यह भी मांग की गई कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर की तर्ज पर महिला अभ्यर्थियों की फीस माफ की जाए। संजय जम्वाल ने कहा कि महामारी, मंदी और बेरोजगारी झेल रहे युवाओं की इन मांगों को पूरा कर राहत दी जाए।
प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई सहारा योजना का मुख्य उद्देश्य है , राज्य में जो लोग बीमारियों से संक्रमित है और जिनके पास इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं है, उन सभी लोगों का इलाज फ्री में करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में नियमावली के अनुसार प्रतिमाह 3000 रुपए की राशि भी प्रदान कराई जाएगी, ताकि वे सभी गरीब लोग अपनी गुजरबसर कर सके। इसी कड़ी में जब लोत राम गांव दारल के घर का दौरा किया गया । वहां पाया कि लोत राम किसी दुर्घटना में वर्ष 2015 में कमर में भारी चोटें लगने के कारण उनका कमर से नीचे का हिस्सा बिल्कुल अपंग हो चुका है। चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशानुसार उन्हें नियमित दवाइयों का सेवन करने का सुझाव दिया गया । यह भी पाया गया कि अभी तक लोत राम का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है। जिस कारण वह दिव्यंगता पेंशन व प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ,अन्य सुविधाएं सहारा जैसी योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा कर , इन्हें पेंशन वह सहारा योजना के अंतर्गत पंजीकृत करवाया जाएगा, ताकि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। लोत राम ने सरकार से गुहार लगाई कि मैं बेबस हूँ ,ना कमा सकता हूँ और न ही परिवार पाल सकता हूँ। मेरी तीन बेटियां हैं प्रशासन उन्हें पढ़ाए लिखाए तो बहुत आभारी रहूँगा।लोत राम की घर की हालत भी बहुत खराब है घर कच्चा है और बारिश के दिन पानी घर के अन्दर टपकता है। लोत राम की घर की हालत देख कर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाया जाएगा।
प्रदेश कौशल विकास निगम युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक आंचल शर्मा ने दी। आंचल शर्मा ने बताया कि आईटीआई मंडी (Grade-A) में विभिन्न प्रकार के शॉर्ट टर्म कोर्स करवाए जा रहे हैं। जिसमें कि आटोमोटिव सर्विस टेक्निशियन (Level-4), डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर(Level-4), फील्ड टेक्निशियन एयर कंडीशनर (Level-4), फूड एंड बेवरेज सर्विस स्टीवर्ड (Level-4) अल्प अवधि के कोर्स आदि शामिल हैं। यह कोर्स 3 से 6 माह की अवधि के लिए करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोर्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। किसी भी ट्रेड में इच्छुक कैंडिडेट 10th ,12th पास होने चाहिए। आंचल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कैंडिडेट 20 सितंबर तक आईटीआई में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं ।
17वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में गुरुकोठा वुशु क्लब के जूनियर , सब जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आगाज नाचन के विधायक विनोद कुमार व समापन हिमाचल प्रदेश के वुशु संघ के महासचिव पीएन आजाद ने किया। इस प्रतियोगिता में गुरुकोठा वुशु क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल झटके। सब जूनियर ताऊलु इवेंट में जयश्री, कशिश, परीक्षित ने गोल्ड व उत्कर्ष शर्मा ने रजत मेडल जीता। जूनियर वर्ग में 56 किलो भार वर्ग में अंतरिक्ष राठौड़ ने गोल्ड जीता, वहीँ सिनियर वर्ग में दिपक कुमार, कृष्ण कांत व दीप कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विवेक कौंडल और शेर सिंह ने भी रजत मैडल तथा संवत व शेर सिंह ने रजत पदक जीते। इस तरह गुरुकोठा बुशु क्लब ने 7 गोल्ड व 3 रजत के साथ कुल 10 मेडल अपने नाम किए। प्रधानचार्य मोहिन्दर पाल ठाकुर ने खुशी व्यक्त की और सभी बच्चों, उनके अभिभावकों व उनके कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।
डीएवी विद्यालय के प्राचार्य संजय ठाकुर द्वारा शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने समस्त शिक्षक वर्ग को पौधों से होने वाले लाभों से अवगत करवाया और सभी को पौधारोपण करने के भी सुझाव दिए। वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है- ‘वृक्षों को उगाना’, प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। मानव जीवन को सुखी तथा समृद्ध बनाए रखने के लिए वृक्षों का बहुत महत्व है। हमारे पूर्वज वृक्षों की देवता के रूप में आराधना भी किया करते थे, उस समय वृक्ष ही सर्दी, गर्मी व बरसात में माता-पिता के समान रक्षा किया करते थे। यह परम्परा आज भी जीवित है। आज भी हम पीपल, तुलसी बड़, केला इत्यादि के वृक्षों की पूजा करते हैं। इसीलिए पेड़ों को काटना हमारे लिए नुकसानदायक है। इस कड़ी में विद्यालय के शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग ने व विद्यालय के सभी छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से इस कार्क्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
जोगिंदरनगर की बेटी ज्योति को इंसाफ दिलवाने के लिए युवा कांग्रेस जोगिंद्रनगर 13 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगी। जोगिंदरनगर ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कमल ठाकुर ने जारी ब्यान में कहा कि एक महीने से ज्योति लापता थी, लेकिन पुलिस प्रशासन उसे ढूंढने में नाकाम रहा। एक महीने तक पुलिस व प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। एक महीने बाद जिस हालत में ज्योति का शव मिला है, उससे साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ज्योति के परिजन भी इसे हत्या ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ज्योति को इंसाफ दिलवाने के लिए 13 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगी व जब तक ज्योति को इंसाफ नहीं मिल जाता यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन के उच्चाधिकारियों से यह मांग रहेगी कि ज्योति को इंसाफ दिलवाने के अलावा इस बात की भी जांच की जाए कि क्यों एक महीने तक पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस की मांग है कि अब मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जाए और इस मामले में जो भी अधिकारी नियुक्त किए गए है उनके ऊपर भी जल्द कार्रवाई की जाए।
पंचायती राज संगठन बल्ह के अध्यक्ष तारा तुंगला ने कहा कि आजकल उनका संगठन व बल्ह ब्लॉक कांग्रेस अपने बल्ह विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में लगातार बैठकें आयोजित कर रही हैं। इन बैठकों के दौरान बहुत से लोग भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस तरह भाजपा को छोड़ कर जाने पर पार्टी के नेता गण बौखला गए हैं। बौखलाहट में वो यह तक कह रहे हैं कि जो लोग कांग्रेस में जा रहे हैं वो कभी भाजपा में नहीं थे। वहीं कांग्रेस पार्टी में इन सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। हिमाचल की वर्तमान भाजपा सरकार और बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी से उनके कार्यकर्ता नाराज़ हो कर कांग्रेस में आ गये है । इस तरह से अनदेखी का शिकार पार्टी कार्यकर्ता आए दिन पार्टी बदलते रहते है और इस तरह की बयान-बाजी भी सुनेने को मिलती रहती है।
हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एंव जोगिंंद्रनगर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा जोगिंद्रनगर में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत सडक़ों के निर्माण को लेकर झूठा श्रेय लिया जा रहा है। जारी ब्यान में ठाकुर सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में पूर्व में सरकार के कार्यकाल में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की अनेक सडक़ों को नाबार्ड के तहत पूरा करवाने की स्वीकृति उन्होने प्रदेश सरकार से करवाई थी,लेकिन विभागीय कमज़ोर कार्यप्रणाली के चलते इनका कार्य पूरा नही हो पाया, जोकि क्षेत्र के लिए भी दुर्भागयपूर्ण है। अब इन सडक़ों के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठा श्रेय लिया जा रहा है। ठाकुर सुरेंद्र पाल ने कहा कि क्षेत्र में सडक़ों के निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च करने की बात करने का झूठा श्रेय लेने वाले बताएं कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कौन सी नई सडक़ के लिए राशि स्वीकृत हुई है। ठाकुर सुरेंद्र पाल ने आग्रह किया कि क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों से आम जन को सुविधा प्रदान करने और विभागीय अधिकारियों को जनता के आशाओं के अनुरूप काम करना चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने ज्योति की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ज्योति की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और उन्होंने मामले से जुड़े सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेलने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि ज्योति की हत्या या आत्महत्या से जुड़े सभी तथ्यों की सच्चाई पुलिस को ज्योति के परिवारजनों तथा लोगों के समक्ष जल्द से जल्द समक्ष रखी जानी चाहिए। जिससे ज्योति के परिवारजनों को न्याय मिल सके। इसके साथ उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं और नशे की तरफ बढ़ रहे युवाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि ज्योति के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा ज्योति को अपने चरणों में स्थान दे।
पिछले कुछ दिनों से प्रकाश में आए ज्योति ख़ुदकुशी या हत्या मामले में किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज द्वारा 14 सितम्बर को किए जाने वाले सामूहिक उपवास में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। भराड़ू पंचायत की गड़ूही गाँव की ज्योति की पति के साथ हुई कथित कहासूनी के बाद गुमशुदगी मामले में पूरी सच्चाई सामने, केस की हर पहलू से जांच करने तथा दोषियों को कानूनन कड़ी सजा दिलवाने के लिए सबसे पहले इंसाफ का झण्डा बुलंद करने वाले किसान नेता एवं जिला परिषद के सदस्य कुशाल भारद्वाज ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ज्योति की लाश जंगल में गली सड़ी हालत में मिलने के बाद उनके पति की गिरफ्तारी के बाद अब सारी निगाहें फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के इंतजार में हैं। जिससे इस केस से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। यह बात उल्लेखनीय है कि कुशाल भारद्वाज के समझाने पर ही ज्योति के परिजनों ने शव को ससुराल के आँगन में जलाने की योजना को बदल दिया। कुशाल भारद्वाज ने आज ऐलान किया कि केस की जांच प्रक्रिया तेज करने, ज्योति को इंसाफ दिलाने, सभी असली गुनाहगारों को कानूनन गिरफ्तार करने तथा उन्हें सजा दिलाने के लिए वे मंगलवार 14 सितंबर को जोगिंदर नगर में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे। इस मौके पर ज्योति के माता-पिता, रिश्तेदार, अन्य शुभचिंतक तथा भराडू क्षेत्र के लोग भी इंसाफ की लड़ाई में साथ होंगे। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में इकट्ठे होने के बाद वे लोकतांत्रिक तरीके से एक विशाल जलूस लेकर थाने के सामने गांधी की प्रतिमा के सामने सामूहिक उपवास करेंगे। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी तथा यह पता लगाया जाएगा कि अभी तक इस केस की जांच बारे कितनी प्रगति हुई है। यदि कोई संतोषजनक प्रगति नजर नहीं आई तो उसी दिन संघर्ष के अगले चरण की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे इलाके और जोगिंदरनगर विधान सभा क्षेत्र को शर्मसार करने वाली घटना है और इंसाफ की इस लड़ाई को हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे। ज्योति के माता-पिता व अन्य परिजनों ने ही कहा था कि जो भी तारीख अगले संघर्ष की आप तय करेंगे उसमें हम सब शामिल हो जाएँगे। असली गुनाहगार कौन है और कितने हैं इसका पता लगाना और गुनाहगारों को सजा दिलवाने के लिए साक्ष्य जुटाना पुलिस का काम है।
करसोग की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हो रहे प्री जनमंच कार्यक्रम में लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों को विभाग पोर्टल पर मांग की कैटेगिरी में अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम ने कुछ विभागों की इस तरह की चालाकी को पकड़ा है। जिसके बाद प्रशासन ने सभी विभागों को शिकायतों और मांग के बीच में अंतर समझने की हिदायत दी। एसडीएम ने वीरवार को ग्राम पंचायत भनेरा में आयोजित हुए प्री जनमंच कार्यक्रम में विभागों को हिदायत दी कि वे इस तरह की गलती न करें। लोगों की शिकायक्त का समाधान शिकायत के तौर पर ही किया जाए। एसडीएम ने विभागों का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि कुछ जगह पर देखने मे आया है कि विभागों ने हल होंने वाली शिकायतों को भी मांग की केटेगिरी में डाल दिया। इसलिए भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराई जाए। प्रशासन ने आम जनता से भी शिकायतों और मांग के बीच अंतर समझने की अपील है। करसोग की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रमों में पोर्टल में अपलोड की जा रही शिकायतों पर एसडीएम खुद नजर रख रहे हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने शिकायतों को मांग की कैटेगिरी में डाले जाने वाली लापरवाही को पकड़ लिया है। प्रशासन ने कहा है कि प्री जनमंच में प्राप्त होने वाली लोगों की शिकायतों का हल किया जाए, अधिकारियों ने किस शिकायत का क्या हल निकाला है, इसका जवाब पोर्टल में अपलोड किया जाए। इसे करसोग में 12 सितंबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में मंत्री के सामने रखा जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को प्री जनमंच के माध्यम से सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को भी कहा है। ताकि आम जनता सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सके। एसडीएम सन्नी शर्मा का कहना है कि प्री जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त हुई शिकायतों को कुछ विभागों ने गलती से या फिर अज्ञानता वश मांग की कैटेगिरी में डाल दिया है। ऐसे में विभागों को दोनों के बीच अंतर समझने की हिदायत दी गई है। ताकि भविष्य में इस तरह की गलती न हो। उन्होंने लोगों ने भी जनमंच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
जोगिन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 141 करोड़ रूपये की धनराशि विभिन्न सडक़ों, पुलों एवं अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जा रही है। जिनमें प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 50 करोड़ जबकि नाबार्ड के माध्यम से लगभग 37 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत कुल आठ सडक़ निर्माण कार्यों पर लगभग 50 करोड़, नाबार्ड के माध्यम से विभिन्न सडक़ परियोजनाओं पर 37 करोड़, पुलों के निर्माण पर 28 करोड़ तथा विभिन्न भवनों के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। केवल प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र में आठ सडक़ परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जिनमें लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये की लागत वाली गलू-भटवाड़ सडक़, पांच करोड़ रूपये की लागत वाली भराडू-बनारू डोम सडक़, लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रही कस-पथोलू सडक़, सवा चार करोड़ रूपये की लागत से बन रही गुम्मा- खारसा सड़क, पौने पांच करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रही द्रुब्बल-बनवार सडक़, लगभग अढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही चक्का-झमेहड़, लगभग 13 करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही ढेलू-भटेहड़ तथा तीन करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही आहजू-सूजा सडक़ का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त सांढापत्तन में ब्यास नदी पर लगभग 23 करोड़ जबकि जोगिन्दर नगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर मच्छयाल में रणा खड्ड पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रूपये की लागत से पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जोगिन्दरनगर संजीव सूद ने बताया कि जोगिन्दर नगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 141 करोड़ रूपये की राशि व्यय हो रही है, जिसमें से वर्तमान में लगभग 115 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनमें सडक़ों पर पीएमजीएसवाई के तहत 50 करोड़ व नाबार्ड के माध्यम से 19 करोड़, 2 पुलों के निर्माण पर 28 करोड़ जबकि 9 भवनों के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। वंही जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र को लगभग 73 करोड़ रूपये की नई विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिनमें पीएमजीएसवाई के तहत 23 करोड़, नाबार्ड के अंतर्गत 37 करोड़ तथा पुलों व अन्य विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। मंडी जिला के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में बुधवार देररात हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल आधी बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया था। हालाँकि बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैैै। वंही, सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बुधवार को विश्वकर्मा संगठन गोपालपुर क्षेत्र इकाई के प्रधान प्रकाश चंद द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मा स्टेट इकाई के लिए नानक चंद भारद्वाज को स्टेट समन्वयक के रूप में चुना गयाहै। इस अवसर पर गोपालपुर क्षेत्र के विश्वकर्मा इकाई के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रुप से मुख्य सचिव ठाकुरदास, कोषाध्यक्ष बीरबल कुमार, सह सचिव रमेश कुमार, कानूनी सलाहकार राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार इसके अलावा ध्यानचंद, करनैल सिंह, आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल है। इकाई के समन्वयक नानक चंद भारद्वाज ने बताया कि वह इस कार्यभार को अपने कर्तव्य और निष्ठा से निभाएंगे और विश्वकर्मा संगठन के हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल जोगिंदरनगर में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। स्कूल की शिक्षिका शिल्पा राणा व रुचि पंत ने कहा कि वे खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं कि उन्हें अपनी मातृभाषा पर अपने शब्दों को व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने क डीएवी जोगिंदर नगर के प्रधानाचार्य संजय ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदी पखवाड़े का सातवां दिन है और जिस विषय पर उन्हें अपने शब्दों को प्रकट करना है वह है -"वर्तमान समय में हिंदी की स्थिति।" उन्होंने कहा कि यह विषय किसी से भी अछूता नहीं है कि हिंदी हमारी राजभाषा है और इसे राजभाषा के रूप में पूर्ण सहमति 14 सितंबर 1949 को मिली थी। आज यह भाषा केवल भारत में ही नहीं अपितु संसार के हर कोने में अपनी एक विशेष जगह बना चुकी है। वंही उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंदी केवल आम बोलचाल की भाषा तक ही सीमित रह गई है। अंग्रेजी का उपयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी अपनी राजभाषा को संजो कर रखें व उसका सम्मान करें।
जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा की अगुवाई में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने हिमाचल पथ परिवहन सरकाघाट डिपो के क्षेत्रीय व लंबे रूटों को बसों व स्टाफ सहित धर्मपुर डिपो में स्थानांतरित करने के विरोध में सरकाघाट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया और मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व एमडी एचआरटीसी से इस फैसले को वापिस लेने की मांग की। गौरतलब है कि मुनीष शर्मा की अगुवाई में इससे पहले पंचायत प्रतिनिधि, सरकाघाट नगर परिषद के प्रतिनिधि, महिला मंडल व युवक मंडल इस निर्णय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मुनीष शर्मा ने कहा कि इस फैसले से सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त हो चुका है व लोग अपने आप को अनदेखी का शिकार महसूस कर रहे हैं। इस फैसले से सरकाघाट डिपो कमजोर होगा क्योंकि अच्छी आमदन वाले क्षेत्रीय रूट व लम्बे रूट जोकि सरकाघाट से चलते थे, उनको जानबूझकर धर्मपुर डिपो में स्थानांतरित किया गया है। मुनीष शर्मा ने कहा कि अगर विधायक को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की चिंता है तो इन बस रूटों को धर्मपुर स्थानांतरित करने से रोकें। उन्होंने आगाह किया है कि सरकाघाट विधानसभा की अनदेखी और विधायक के नकारेपन के खिलाफ बड़े स्तर का अभियान शीघ्र ही छेड़ दिया जाएगा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति से कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र शिमला, मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर के लिए बूथ स्तर की कमेटियों की कार्य निगरानी व कार्य आवंटन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि शिमला ससंदीय क्षेत्र का प्रभार प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी व कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर को दिया गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर व कांग्रेस सचिव केशव नाईक को दिया गया है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव केवल पठानिया व कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा को दिया गया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभार कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व कांग्रेस सचिव कमल पठानिया को दिया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई है।
हिमाचल प्रदेश ओबीसी कमिशन के चेयरमैन रामलोक धनोटिया ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहारघाटी का दौरा किया और ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुना। ओबीसी मोर्चा मंडी के जिला अध्यक्ष कपूरचंद ने सबसे पहले ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी ने ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके सबसे पहले अपने मंत्रिमंडल में ओबीसी के सांसदों को शामिल करके यह बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग की कितनी हितेषी है। साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश को ओबीसी कमिशन के चेयरमैन बनाकर ओबीसी को बड़ा तोहफा दिया है। जिस कारण ओबीसी वर्ग को अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में आसानी होगी। कपूरचंद ने रामलोक धनोटिया के समक्ष मांग की है कि ओबीसी सर्टिफिकेट एक वर्ष की समय अवधि से 5 वर्ष की जाए जिससे हमारे लोगों को वर्ष की प्रक्रिया से ना गुजरना पड़े । क्योंकि हमारे बच्चों को इतनी छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती जितनी कि इसे बनाने में समय और पैसा बर्बाद होता है। कपूर ने यह भी कहा कि ओबीसी वित्त निगम निचले क्षेत्र यानी कि कांगड़ा में होने के कारण ऊपर के क्षेत्र को इसका लाभ नहीं मिल पाता है अतः ओबीसी वित्त निगम की एक शाखा ऊपर वाले क्षेत्र जिला मंडी में खोलने की कृपा की जाए। जिससे ऊपर वाले क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। साथ ही कहा कि चौहारघाटी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना है और चौहारघाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करके यहां की बेरोजगारी को भी खत्म किया जा सकता है। जिससे सरकार को भी आमदनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजों के समय बनी ट्राली कई सालों से बंद पड़ी है उसको भी दोबारा बहाल किया जाए। जिससे चौहारघाटी के पर्यटक को चार चांद लग सकते हैं। साथ ही लोगों का सामान लाने और ले जाने में कम लागत और कम समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में समान विकास करवा रही है और सभी विधानसभा क्षेत्र में यानी कि हिमाचल में नए नए आयाम स्थापित किए हैं। वही द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर के मार्गदर्शन से द्रंग विधानसभा के विकास की नई गाथा लिखी है। चाहे सड़कों की बात हो, पानी की बात हो या बिजली की बात हो । उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा हर समय काम कर रहा है और आने वाले चुनावों में भी ओबीसी मोर्चा कोई कमी नहीं छोड़ेगा और दोबारा 2022 में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में दोगुने उत्साह के साथ काम करेगा। इन सभी बातों को सुनने के बाद ओबीसी कमिशन के चेयरमैन रामलोक धनोटिया ने बताया कि उपरोक्त सभी बातों को जयराम ठाकुर के समक्ष रखा जाएगा और तुरंत ही समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा द्रंग मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद, उपाध्यक्ष खूब सिंगज, महामंत्री खेख राम, भोखी राम, दीवान चंद, पवन कुमार, सुभाष चंद, रामदास, रोशन लाल, गंगी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी जिला के रघुनाथ का पधर में प्रदेश के पहले सरकारी क्षेत्र के 20 बिस्तरों की क्षमता वाले आदर्श नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के आदि युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नशे की आपूर्ति और मांग को कम करने और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान को कम करने के उद्देश्य से राज्य में त्रिस्तरीय रणनीति लागू की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में रखा है और इस अपराध में शामिल लोगों की सम्पत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केंद्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, विनोद कुमार और प्रकाश राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, उपायुक्त अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नशा निवारण बोर्ड के राज्य संयोजक ओ.पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मण्डी में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहली बार पैशनरो के प्रदेश स्तरीय समानांतर संगठनों ने भाग लिया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्य्म से महासंघ के प्रदेश महा मंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया की इस बैठक में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ, हिमाचल प्रदेश पैन्शनर फैडरेशन, सेवा निवृत पथ परिवहन कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश, पुर्व प्रदेश स्तरीय व जिला के विभिन विभागीय संगठनो के नेताओ व सदस्यों ने भाग लिया ।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रिय पैन्शनर महा संघ के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष घनश्याम शर्मा ने की। बैठक में भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मा नंद, महामंत्री इन्दर पाल शर्मा, उपाध्यक्ष केसी शर्मा, हिमाचल प्रदेश पैशनर फैडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, महामंत्री टीड़ी ठाकुर व उनके प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों, पथ परिवहन सेवा निवृत कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष बल राम पूरी, उपाध्य्क्ष बृज लाल ठाकुर व उनके अन्य पदाधिकारी, भारतीय मजदुर संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित, जिलाधीश कर्मचारी महा संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष परवालिया, जय नंद शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महा संघ के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष बेली राम वर्मा, विद्युत बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष विद्या सागर शर्मा, सहित अनेक संघो के 300 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों की प्रमुख मांगो को सरकार द्वारा अभी तक स्वीकार नहीं किए जाने पर सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया और इसके लिये सभी समान्तर संघो की एक सँयुक्त संघर्ष समिति का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसका गठन एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। यह समिति आगामी संघर्ष व आंदोलन की रुप रेखा तय करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्य अतिथी घनश्याम शर्मा ने अपने सम्बोधन में मांगो का समर्थन करते हुये कहा की मुझे 10दिन का समय दो मैं मुख्यमंत्री से इस पर अन्तिम बार बात करना चाहता हूं यदि सरकार इन मांगो को स्वीकार नहीं करती है तो मैं आपके साथ पुरे प्रदेश में सरकार के विरूध आन्दोलन करूंगा। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि सँयुक्त संघर्ष समिति एक सप्ताह में सरकार को अपना नोटिस जारी कर देगी और पुरे प्रदेश में सम्पर्क अभियान आरम्भ कर सभी पैन्शनरो को एक जुट किया जाएगा।
मण्डी जिले की उप-तहसील पांगणा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में 1985 से ही अपने अस्तित्व में आने के बाद से पांगणा और आसपास की कलाशन, मशोग, सोरता, बही-सरही, थाच-कुफरीधार, गलयोग-सीणी, परेसी, बाढु-रोहाड़ा, जाच्छ-काण्ढा, कटवाची, मशोग, कनेरी-माहोग पंचायतों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस चिकित्सालय में 2009 में एक्स-रे प्लांट स्थापित हुआ लेकिन एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित न होने के कारण पिछले 12 वर्षों में एक भी एक्स-रे नही हो पाया। एक्स-रे तकनीशियन के अभाव से त्रस्त पांगणा उप-तहसील वासियों ने स्वास्थ्य विभाग, नेताओं-कार्यकर्ताओं,प्रशासन से लेकर सरकार तक गुहार लगाई,लेकिन निराशा ही हाथ लगी। अब ऐतिहासिक नगरी पांगणा के महिला मण्डल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित करने के लिए लामबन्द हो रही हैं। इसी तरह से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में प्रयोगशाला तकनीशियन का पद तो भरा है, लेकिन बायोकैमिस्ट्री आटो एनालाईजर, हैमैटोलाजी आटो एनालाईजर, सी बी सी काऊंटर मशीन ,माइक्रोस्कोप, डिजीटल एक्स-रे मशीन न होने से चिकित्सा, निदान मात्र रोग लक्ष्ण पर आधारित रह गया है। यह सभी उपकरण ज्यादा महंगे भी नहीं है और लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर स्थापित किए जा सकते हैं, लेकिन अफ़सोस अब तक ऐसा हो नहीं सका। वहीँ 20 जून 2019 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में दंत चिकित्सक का पद भी रिक्त पड़ा है। दंत चिकित्सक के अभाव में दंत उपकरण भी जंग खा रहे हैं। ग्राम पंचायत पांगणा की पांगणा वार्ड-2 की वार्ड सदस्या पदमा देवी गुप्ता प्रशासनिक और सरकारों की बेरुखी से बेहद खफा दिखी। उनका कहना था कि 16 सितम्बर 1994 को नागरिक औषधालय पांगणा का दर्जा बढ़कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होने के समय भी पांगणा-साना के महिला मण्डलों ने जिलाधीश मण्डी व प्रभारी चिकित्साधिकारी के सहयोग से चिकित्सा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को अपने स्तर पर जुटा कर सफलता की राह दिखाई थी। आज फिर सभी महिला मण्डल सहकारिता के मूल मंत्र को आधार मानकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। पंचायत वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता, महिला मण्डल पांगणा-3 की प्रधान नागेश्वरी देवी, पांगणा-2 की प्रधान दीप माला, सचिव वनिता-चेतना देवी, महिला मण्डल साना की प्रधान बिन्द्रा देवी, महिला मण्डल तोगड़ा की प्रधान तारा देवी सहित महिला मण्डल की सभी सदस्यों,सुभाषपालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा सहित उपरोक्त पंचायतों के महिला मण्डलों, स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं ने जिलाधीश मण्डी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांगणा में प्रयोगशाला उपकरणों की कमी को जल्द पूरा किया जाए तथा एक्स-रे तकनीशियन का पद सृजित करने के साथ दंत चिकित्सक के खाली पद को शीघ्र भरा जाए,ताकि पांगणा उप-तहसील वासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।
वीरवार को युवा कांग्रेस करसोग ने तहसीलदार राजेन्द्र ठाकूर के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत बेचने की घोषणा की है। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाईपलाइन कुछ और नहीं बल्कि एक देश बेचो योजना है। जनता के खून पसीने की कमाई से बनी सरकारी सम्पतियों को मोदी सरकार अपने चार पांच मित्रो के हाथो में सौपना चाहती है। सरकार का यह कदम ज्यादातर युवाओं के लिए घातक है। अभी तक सार्वजनिक क्षेत्र निष्पक्ष था, इसमें किसी का एकाधिकार नहीं था। युवाओं को संविधानिक प्रावधानों के अनुसार रोजगार के अवसर मिलते थे। पर सरकार द्वारा जो यह तुगलकी फरमान आया है इसका युवा कांग्रेस जोरदार विरोध करती है। ज्ञापन के माध्यम से युवा कांग्रेस ने सरकार को आगाह किया कि यदि नेशनल पाइपलाइन बेचने का फैसला वापस नहीं लिया तो हिमाचली युवा कांग्रेस पूरे हिमाचल प्रदेश में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश कुमार , पूर्व पीसीसी सदस्य महेश राज , युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक बुनीत कश्यप, कमलनयन शर्मा, अधिवक्ता रंगीला राम नेगी, उत्तम चौहान, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपलाल ठाकुर, छयाल ठाकुर , हरिचंद , दिला राम उपस्थित रहे।
लडभडोल: सरकार जनता के द्वार जन समस्याओं को हल करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सिमस का दौरा किया। ग्राम पंचायत सिमस पहुंचने पर लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय पँचायत प्रधान विवेक जसवाल ने विधायक प्रकाश राणा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत सिमस के लोगों की समस्याओं को बारी-बारी सुना और मौके पर आए अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। विधायक प्रकाश राणा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लडभड़ोल को हिमाचल में अलग पहचान मिली है। इसका श्रेय जाता है भड़ोल की जनता को जाता है। आज भड़ोल में कई विकास कार्य चल रहे हैं। बड़े बड़े प्रोजेक्ट यहाँ पर लग रहे हैं। आज नाबार्ड के तहत एक साथ 9 स्कीमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई है तथा यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी विस् क्षेत्र को 9 नाबार्ड की स्कीमें एक साथ मिली हैं। सिमंस,नैला, ग्वाला सड़क के लिए भी हमने 4 करोड़ से ज्यादा धन की स्वीकृत नाबार्ड से मिली है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रीमा राणा, बीडीसी चेयरमैन रम्मा देवी, स्थानीय प्रधान विवेक जसवाल, उप-प्रधान सभी वार्ड मेंबर्स, बूथ प्रधान ब्रह्मदास, पूर्व प्रधान तारावती, युवक मंडल प्रधान रविंदर जसवाल, सेवानिवृत प्रधानाचार्य व्यासदेव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य तिलक राज, खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।
उपमंडल करसोग में कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। बताते चलें कि दूरदराज क्षेत्रों में घर द्वार तक कोविड टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी कई मिलो तक पैदल चलकर बारिश व नदी नालों को पार करके पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को करसोग के दूरदराज क्षेत्र काहणो में सामने आया है। जहां पर स्वास्थ्य कर्मी नाले को बड़ी मुश्किल से पार करके कोरोना वैक्सीनेशन लगाने पहुंचे और इससे पहले भी स्वास्थ्य कर्मी जेसीबी के बगट में बैठकर कोरोना वैक्सीन लगाने गए थे। कोरोना वैक्सीन अभियान के तहत पहली डोज का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करने वाला हिमाचल यूं ही देश का पहला राज्य नहीं बना है। यह स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत का फल भी है। इस टीम में पंचायती राज सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी अपनी सहायता कर रहे हैं। मंगलवार को दुर्गम क्षेत्र में कोरोना का टीकाकरण करने गए स्वास्थ्य कर्मी जब नाला पार कर रहे थे तो उसमें एक व्यक्ति को चक्कर आ गया। इसके बाद भी इन्होंने टीकाकरण अभियान को जारी रखा व स्थान पर पहुंच कर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई। इन सभी कर्मियों ने लोगों से अपील की है कि विकट परिस्थितियों को देखते हुए भी घर द्वार में पहुंचकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है तथा इसमें जनता भी उनका सहयोग करें ताकि हिमाचल में जल्द ही कोरोना टीकाकरण का अभियान पूरा करके हिमाचल को कोरोना मुक्त बना सकें।
राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन के शाखा कार्यालय चैल चौक के अन्तर्गत गोहर ब्लॉक की नेहरा पंचायत में दो दिन पहले राज कुमारी पत्नी नवीन कुमार का घर बारीश के कारण गिर गया था। घर गिरने के बारे में घर के लोगों को पहले ही अंदेशा हो गया था, जिस कारण उन्होंने घर खाली कर दिया और कोई जान का नुकसान नही हुआ। संस्था को इस बात की खबर उस समय लगी जब पीड़ित परिवार को कुछ जानकारी देने के लिए शाखा कार्यालय से कॉल की गई। अभी तक परिवार को किसी दूसरी जगह से कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई है। घटना का पता चलते ही राष्ट्रीय मानव देखभाल संगठन शाखा कार्यालय चैलचोक से सहायक प्रबन्धक रवि कांत और लेखापाल इनोष नन्दा पीड़ित परिवार की मदद के लिए पोहोच गए।
देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इसी के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा में भी एनएसएस.के स्वयंसेवकों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा पोस्टर मेकिंग, पैटिंग, जिन महापुरुषों ने आजादी को दिलाने में अहम भूमिका निभाई उन पर बच्चों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। इसमें नेहा, चेतन, इशिता, मधु, पियूष, प्रियांशी, हिमानी, गामिनी, भारती, नीलाक्षी, कामना, कार्तिक गुप्ता, चेत राम, रीता, जितेंदर सहित कई स्वयंसेवियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के प्रधानाचार्य संजय कुमार, एनएसएस इंचार्ज हिंदी प्रवक्ता डोलमा शर्मा, इंग्लिश प्रवक्ता दीपक गुप्ता ने बच्चों द्वारा इस दौरान की गई गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का रचनात्मक विकास होता है, और साथ में देश प्रेम की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने भविष्य के लिए भी सभी विद्यार्थियों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मण्डी के कोटली में लोगों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों को शीघ्र सुविधा प्रदान करने के लिए कोटली में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में गठित चार नई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत को 11 लाख रुपये प्रदान करने, मण्डी में किसान भवन की मुरम्मत के लिए 10 लाख रुपये, पुलिस चौकी कोटली को पुलिस स्टेशन में स्तरोन्नत करने, आईटीआई कोटली में दो नए ट्रेड आरम्भ करने, कोटली में अटल आदर्श पाठशाला खोलने, क्षेत्र में पांच सम्पर्क मार्गों के लिए प्रत्येक मार्ग को पांच लाख रुपये देने तथा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के धुआं देवी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने धुआं देवी में पटवार वृत्त खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडोह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, मण्डी में बंदोबस्त कार्यालय खोलने तथा क्षेत्र के पशु औषधालय को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। उन्होंने रंधाड़ा, कोट मसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने समारोह में भाग लेने वाले प्रत्येक महिला मण्डल को 15 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निरन्तर जारी रहे। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रदेश के लोगों के सक्रिय तथा पूर्ण सहयोग को जाता है, जो सरकार के लिए प्रेरणा तथा प्रोत्साहन का स्रोत रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत में पहले एक भी पीपीई किट तैयार नहीं की जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप आज देश में 6 लाख पीपीई किट प्रतिदिन तैयार की जाती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को स्मरण करवाया कि 50 वर्षों से भी अधिक अवधि तक सत्ता में रहने के बावजूद प्रदेश में केवल 50 वेंटिलेटर थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निवेदन पर प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर प्रदान किए तथा आज प्रदेश में लगभग 800 वंेटिलेटर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार गत 50 वर्षों के दौरान प्रदेश में केवल दो आॅक्सीजन संयंत्र थे, लेकिन अब प्रदेश में 28 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने कोविड टीकाकरण के तहत पहली खुराक लगाने में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ रुपये की लागत से मण्डी शहर में संस्कृति सदन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल कलस्टर विश्वविद्यालय मण्डी पर 22 करोड़ रुपये तथा मण्डी शहर में सड़कों, पुलों तथा भवनों के निर्माण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर में जल जीवन मिशन के तहत 48 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं तथा सीवरेज योजना के तहत 68 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।जयराम ठाकुर ने गत साढ़े तीन वर्षों से अधिक की अवधि के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई महत्त्वपूर्ण विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन ने वृद्धजनों तथा हिमकेयर, सहारा योजना, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना ने समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण तथा उत्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने जिले के पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मिथ्या बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेता की उदासीनता तथा सत्ता के लिए आतुरता को प्रदर्शित करता है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ रुपये की लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए, जिनमें जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत लागधार में 16.66 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना रोडा नाला सताहण, 5.42 करोड़ रुपये के ग्रामीण विकास केन्द्र सदयाणा के भवन तथा 58 लाख रुपये के पशु औषधालय बीर के भवन का उद्घाटन शामिल है। जयराम ठाकुर ने जल जीवन मिशन के तहत तहसील सदर की ग्राम पंचायत बीर बाड़ी, गुमाणु सदयाणा, कसाण, सदोह और तमरोह में कथयारी तथा समीप के गांवों के लिए 18.37 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार तथा संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने नाबार्ड के तहत 5.08 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत निचला लोट, बग्गी, सेहली, साई व कसाण की पुरानी पाइपों को बदलने, एडीबी के तहत 4.57 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना स्तरैण, पतरौण तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना रंधाड़ा के सुधार व संवर्धन कार्य, 15.37 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भरगांव, कोटली, चनियारा ऊपरली सुराड़ी व खलाणू के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा 12 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना चाम्बी, जोला, झाल, पधीयूं, तल्याहड़ व सैण का शिलान्यास भी किया। उन्होंने 58 लाख रुपये की लागत से रंधाड़ा-अलाथू वाया चचहोला सड़क, 1.26 करोड़ रुपये की लागत से ऊपराल थनौट सड़क वाया सैहली, 19 लाख रुपये की लागत से गांव सताहण के लिए सड़क तथा 92 लाख रुपये की लागत से गांव बनौण से ठारू तथा गैहरा सड़क का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने आरएफएसएल, सीआर मण्डी में आरटीपीसीआर आधारित कोविड-19 टेस्टिंग सुविधा का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक संघों इत्यादि ने स्वागत किया। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि राज्य का नेतृत्व जिला मण्डी सेे सशक्त और ईमानदार नेता जय राम ठाकुर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जिला मण्डी के लोगों की बहुत समय से लम्बित इच्छा और आकांक्षा पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का जल जीवन मिशन कार्यक्रम देश और राज्य के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य आंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य में 6.04 लाख पानी के नल लगाए गए हैं। मण्डी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने उनके गृह क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में अवगत करवाया। पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर ने मुख्यमंत्री और इस मौके पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने नव स्तरोन्नत नगर निगम मण्डी के लिए 15 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मण्डी नगर में 200 करोड़ रुपये की लागत से शिवधाम बनाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुनीष कपूर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता भुवनेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, दं्रग के विधायक जवाहर ठाकुर, बल्ह के विधायक इन्द्र सिंह गांधी, जोगिन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, मिल्कफैड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, महासचिव बाल कल्याण परिषद पायल वैद्य, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, नगर निगम मण्डी की महापौर दीपाली जस्वाल, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शारीरिक शिक्षक संघ द्रंग खंड सेकिंड की नई कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार की अध्यक्षता में डायनापार्क में किया गया। जिसमें शारीरिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें उच्च पाठशाला गरलोग में तैनात शारीरिक शिक्षक राकेश चौहान को प्रधान चुना गया, वही देवी राम मिडल स्कूल खिल को उप प्रधान चुना गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमा, सह सचिव राकेश वर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार, मुख्य सलाहकार वीरी सिंह, सलाहकार मनीराम को चुना गया। वही शारीरिक संघ के सभी सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया। इस अवसर पर करीब दो दर्जन से भी ज्यादा शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रदेश में बरसात के मौसम में कुदरत का कहर लगातार बरप रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है। वंही एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार मंडी और कुल्लू के बीच भूस्खलन की वजह से रात लगभग 12 बजे से नेशनल हाईवे फिर बंद हो गया है। चंबा जिले में भी भूस्खलन से पांच सड़कें बंद हो गई है। वहीं, बाया कटोला मंडी-कुल्लू मार्ग पर भारी जाम लग गया। हाईवे बंद होने के चलते इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक लोड से कई किलोमीटर लंबी लाइन गई। उधर, चंबा जिले के तुन्नूहट्टी-ककीरा मार्ग पर देररात भारी बारिश नाले में बढ़े जलस्तर की वजह से एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। म़ृतक की पहचान कर्म चंद पुत्र जीतो राम निवासी लड़ेरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बकलोह पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की पुष्टि एसपी चंबा अरुल कुमार ने की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में 140 करोड़ रुपये लागत की 12 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं सरकाघाट क्षेत्र के बलद्वाड़ा में क्रियान्वित की जाएंगी। जयराम ठाकुर ने तलाऊ में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 के.वी. सब-स्टेशन, ग्राम पंचायत नवानी, कशमैला, धनलग चैक, जाहमत और नरोला के लिए डेहर में सतलुज नदी से 27.85 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के संवर्धन कार्य, 3.14 करोड़ रुपये की लागत से बने खुडला-सारस-समलोन-कलथार सड़क और 2.83 करोड़ रुपये की लागत से बने अप्पर भामला से खरेड़ दधवान सम्पर्क मार्ग के उद्घाटन किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के लिए लगभग 97 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। यह चिकित्सकों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के परिश्रम के अतिरिक्त प्रदेशवासियों के सक्रिय सहयोग से सम्भव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति बिस्तर और ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण चिकित्सीय उपचार से वंचित न रहे। देश में जब यह महामारी फैली थी उस समय प्रदेश में केवल दो ऑक्सीजन सयंत्र थे जबकि अब राज्य में लगभग 28 ऑक्सीजन सयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें से 12 सयंत्र कार्यशील किए जा चुके हैं। सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने क्षेत्र के लिए 140 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों के दौरान सड़कों और पुलों के लिए 145 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा आज जल शक्ति मण्डल सरकाघाट के अन्तर्गत 55.25 करोड़ रुपये की विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं और जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत स्तरीय संवर्धन कार्य से क्षेत्र में जल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की विस्तृत जानकारी दी। विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल व इन्द्र सिंह गांधी, सुंदरनगर संगठन जिला भाजपा के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, मण्डी जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजपा मण्डल की अध्यक्ष निशा ठाकुर, उपायुक्त मण्डी अरिन्दम चैधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री इस अवसर पर अन्य सहित उपस्थित थीं।
भारतीय जीवन बीमा निगम और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की तरफ से ग्राम पंचायत कुन्नू के मोहड़धार में स्थानीय महिला मंडल के सहयोग से लगभग 100 फलदार पौधे रोप कर वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जीवन बीमा निगम मंडी के प्रबंधक प्रवीण यादव ने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत कुन्नू की प्रधान पमिन्द्रा देवी, मोहड़धार और नारला की स्थानीय महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रबंधक प्रवीण यादव ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते है और हमारे वातावरण को भी शुद्ध रखते हैं ।
प्रदेश में लगातार भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह सात मील के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-3 करीब तीन घंटे बंद रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि वैकल्पिक मार्ग वाया बजौर से वाहनों की आवाजाही की गई, लेकिन जाम की वजह इस मार्ग पर भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। करीब तीन घंटों बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। मंडी के एएसपी आशीष शर्मा ने कहा हाईवे को बहाल कर दिया गया है। बता दें मंगलवार रात को भी रात करीब एक बजे सात मील के पास भूस्खलन के कारण एनएच बंद हो गया था जो बुधवार दोपहर एक बजे खुला।
हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी के निर्देशानुसार हिमाचल किसान यूनियन गोपालपुर खंड सरकाघाट की चुनाव प्रक्रिया बैठक शुक्रवार सुबह 11:00 बजे नौवाही की ग्राम पंचायत भवन नौवाही में होने निश्चित हुए है। कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए यूनियन के संविधान अनुसार निश्चित गोपालपुर खंड सरकाघाट की सभी लगभग 50 पंचायतों से केवल दो-दो प्रतिनिधि सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस बैठक में जिला मंडी व राज्य प्रेषक विशेष तौर पर अनिवार्य रूप से अपनी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की धांधली ना हो सके।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एंव हिमाचल कांग्रेस मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने सोमवार को 23 अगस्त 2021 को जोगिन्द्र नगर में हिमाचल के पूर्व सांसद राम स्वरूप के परिवार से मुलाकात की एंव उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और उनकी धर्मपत्नी चम्पा शर्मा स्वरूप से मिले। संजय दत्त ने राम स्वरूप के 3 पुत्रों शांति स्वरूप, आन्नद सवरूप और क्रांति स्वरूप से फोन पर बात कर अपनी संवेदनायें व्यक्त की। संजय दत्त ने कहा कि राम स्वरूप एक नेक सरल सज्जन एंव लोकप्रिय नेता थे जिन्हें मण्डी की जनता ने भारी बहुमत से लोक सभा में सांसद चुनकर भेजा था। दुख की इस घडी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खडी है। पिछले कल ही संजय दत्त ने पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु पर सीबीआई या रिटार्यड जज की निगरानी में जांच की मंडी में मांग की तथा आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार उनकी मृत्यु के कारणों को छुपाने का प्रयास कर रही है, जबकि उनके परिवार एंव मण्डी की जनता को उनकी मृत्यु के असली कारण जानने का हक है। पूर्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सार्वजनिक रूप में कह चुके हैं कि यदि परिवार मांग करेगा तो इस पर सीबीआई की जांच करवाई जाएगी परन्तु अब सरकार ऐसा करने से गुरेज कर रही है। आज परिवार से बात करने पर संजय दत्त को उनकी बातों में वेदना का अहसास हुआ। संजय दत्त ने मौत के कारणों को जानने के लिए सीबीआई या रिटार्यड जज की निगरानी में जांच करवाने की मांग की है।
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत चौरी के गांव कलस के जय राम शर्मा सुपुत्र गौरी दत्त को हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी के महासचिव नियुक्त हुए हैं। मौजूदा समय में जय राम शर्मा बतौर फिजिक्स प्रवक्ता अपनी सेवाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ में दे रहे हैं। महासचिव चुने जाने पर जयराम शर्मा ने चुनाव अधिकारी अमित कौशल तथा प्रदेश संघ के अध्यक्ष केसर सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश सैनी तथा सभी डेलिगेट्स का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की मंडी इकाई के चुनाव शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदर नगर में हुए। चुनाव अधिकारी अमित कौशल की अध्यक्षता में हुए इसमें राजेश सैनी को अध्यक्ष तथा जयराम शर्मा को सचिव चुना गया। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह भी इस चुनाव में शामिल हुए। जिला मंडी प्रवक्ता संघ के महासचिव जय राम शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष राजेश सैनी के साथ मिलकर प्रदेश के प्रवक्ताओं की मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाने सदैव तत्पर रहेंगे। जय राम शर्मा को महासचिव नियुक्त होने पर चौरी प्रधान कांता शर्मा, प्रवक्ता ओंकार राव, सुभाष रावत तथा रजनीश पाल सकलानी, अनिल शर्मा, विनय राणा, डॉक्टर दीपक शर्मा, दिनेश सरोच, राकेश तपवाल, राम लाल यादव, मनोहर लाल शर्मा, गगन शर्मा, दिनेश नारंग, शशि शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, ममता गुप्ता, रजनी कौंडल, सुरेंद्र शर्मा आदिखुशी व्यक्त करते हुए बधाई संदेश भेजें हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के उपमंडल करसोग के रामपुर सड़क मार्ग के किनारे फिरनु में देर रात रेत की खान की पहाड़ी दरकने से 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ। जब देर रात पहाड़ी से रेत निकली जा रही थी उस वक्त अचानक रेत की पहाड़ी दरक गई और दो व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घयल हो गया। मृतक की पहचान नंद लाल (57) पुत्र हिमानंद निवासी फिरनु के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रामकृष्ण पुत्र मंगत राम निवासी तेबन के रूप में हुई है जो कि आईजीएमसी में उपचाराधीन है।
करसोग में न्यायालय परिसर में तैनात नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत महिला पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दो स्थानीय वकीलों के विरुद्ध पुलिस थाना करसोग में पिछले कल एफआईआर दर्ज करवाई है। जिससे करसोग बार एसोसिएशन में भारी रोष है। उन्होंने तुरंत वीरवार सुबह बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई और कोर्ट कार्य प्रस्ताव के माध्यम से अनिश्चितकाल तक स्थगित कर दिए। जिसकी सुचना करसोग के विभिन्न न्यायालयों को कर दी गयी। उसके बाद बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने एसडीएम करसोग सनी शर्मा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा और मांग की कि हमारे उपरोक्त दोनों वकीलों के विरुद्ध जो झूठी एफआईआर दर्ज की गई है, उसे वापस लिया जाए और नायब कोर्ट के पद पर कार्यरत उपरोक्त महिला पुलिस को इस पद से तुरंत हटाया जाए ताकि न्यायालय परिसर में शान्ति बनी रहे। करसोग न्यायालय में कार्यरत महिला अधिवक्ता रंजना चौहान ने कहा कि हमें इस न्यायालय में कार्य करते हुए 10 से ज्यादा वर्ष हो गए है आज तक कोई भी ऐसी हरकत नहीं हुई, लेकिन इस एफआईआर से मन बहुत दुःखी है क्योंकि अगर पुलिस ही असुरक्षित है तो फिर सुरक्षित कौन होगा और यहां तो कथित घटना स्थल न्यायालय परिसर है। जो सरासर झूठ के आधार पर है। जिसका हम विरोध करते हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा व सीनियर एडवोकेट रमेश कपूर ने कहा कि हम इस घटना का विरोध करते हैं और जल्द सरकार व पुलिस अधिकारियों से मांग करते हैं कि उपरोक्त एफआईआर वापिस ली जाए और नायब कोर्ट को तुरंत न्यायालय परिसर से कहीं और बदला जाए, ताकि हमें कोई और कदम ना उठाने पड़े। गौरतलब रहे कि उपरोक्त नायब कोर्ट इस साल मार्च तक इसी न्यायालय में थी, उस समय भी ऐसी घटना व शिकायत इस महिला पुलिस ने की थी। लेकिन बार एसोसिएशन करसोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों से इसे बदलने की मांग की थी और उन्होंने इसे यहां से बदल भी दिया था, लेकिन अब इसे यहां फिर से तैनात कर दिया, जिस कारण यह उपरोक्त घटनाक्रम हुआ। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त नायब कोर्ट के आर्डर उच्च अधिकारियों द्वारा किए गए हैं, जिसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है और जो एफआईआर हुई है वह शिकायत कर्ता की शिकायत के आधार पर हुई है, जिसकी जांच होगी और जो दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्यवाही होगी।


















































