फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भराड़ी उप तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने तथा भगेड़ में लोक निर्माण विभाग का अनुभाग खोलने की घोषणा कपाहड़ा एवं भगेड़ में जल शक्ति विभाग के नये अनुभाग खोलने की भी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 117 करोड़ लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के उपरांत घंडालवी के समीप लदरौर में जनसभा को संबाेधित करते हुए भराड़ी उप तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने तथा लोक निर्माण विभाग के कपाहड़ा उपमंडल के अंतर्गत भगेड़ में लोक निर्माण विभाग का अनुभाग खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बागवानी अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र, कपाहड़ा एवं भगेड़ में जल शक्ति विभाग के नये अनुभाग खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला भगेड़, पंतेहड़ा और कल्लर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में मेडिकल कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह, कठलग, छत और कोट में वाणिज्य कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलियां और अमरपुर में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडयार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरितलंग्यार को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। जय राम ठाकुर ने दधोल में प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ को 10 बिस्तर क्षमता के स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने पनयाला (कोठी) तथा पपलाह में पशु औषधालय खोलने घोषणा की। उन्होंने खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी-एक को घुमारवीं से बदल कर भराड़ी में स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराड़ी और नागरिक अस्पताल घुमारवीं में लैब टेक्निशियन के दो-दो पद स्वीकृत किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने आज अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और यह कार्यकाल अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान और गरीब एवं जरूरतमंदों के कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद सरकार ने विकास की गति को बनाए रखा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लिए केेंद्र से 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत करवाने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त राज्य के लिए एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), चार मेडिकल कॉलेज और एक मेडिकल डिवाइस पार्क केेंद्र द्वारा प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद विपक्ष के नेता राज्य को केंद्र सरकार द्वारा कुछ भी न देने के आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा जिस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, वह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपने वर्तमान कार्यकाल में राज्य सरकार ने गरीबों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अब कांग्रेस के नेता सत्ता में आने पर इन योजनाओं को बंद करने की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों ने भाजपा की सरकारों पर पुनः अपना विश्वास जताया है और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भी अब मिशन रिपीट सुनिश्चित कर इतिहास रचेंगे ताकि विकास की गति को निर्बाध जारी रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 95 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3.41 करोड़ की लागत से बाड़ा दा घाट से बम वाया सलौन सड़क में द्रग खड्ड पर निर्मित पुल, ग्राम पंचायत मुंडखर तथा तलाओ पलासला की शेष बस्तियों के लिए 2.29 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं में 1.09 करोड़ से निर्मित अतिरिक्त कमरों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में 90 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, नागरिक अस्पताल घुमारवीं के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर 66 लाख की लागत से निर्मित ओवरहेड पैदल पुल, मरहाणा (भदरेट), माकड़ी तथा सलाओ उपरली गांव के लिए 92 लाख लागत की उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा में 5.02 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना छत हिम्मर से हर घर को नल उपलब्ध करवाने, राजकीय डिग्री महाविद्यालय में 1.34 करोड़ के ई-पुस्तकालय इत्यादि तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के घुमारवीं मंडल के अंतर्गत 70 लाख से निर्मित विद्युत उपमंडल भराड़ी के भवन तथा 14 लाख की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला घंडावली के दो कमरों का उद्घाटन किया। जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 से भागदबन गांव के लिए 1.85 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग, घुमारवीं में 3.89 करोड़ से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के भवन, उठाऊ पेयजल योजना कोठी, पन्याला और बहाव पेयजल योजना औहर के 12.34 करोड़ से होने वाले संवर्द्धन कार्य, 8.27 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना दियारा और लन्झता के संवर्द्धन, उठाऊ सिंचाई योजना औहर, पलथीं, सेपड़ा, बकरोआ, पलेह, पेहडवीं, मझासु व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए 15.73 करोड़ से निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, सीर खड्ड पर विभिन्न सिंचाई व पेयजल योजनाओं के पुनर्भरण के लिए 3.61 करोड़ के वर्षा जल संग्रहण के निर्माण कार्य, उठाऊ पेयजल योजना नगर परिषद घुमारवीं के लिए 20.96 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, नगर परिषद घुमारवीं में 13.53 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना के कार्य तथा करलोटी, कपाहड़ा तथा फटोह के लिए सतलुज नदी से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 19.03 करोड़ रुपये निर्मित होने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। स्थानीय विधायक व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में घुमारवीं क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आभार रैली का आयोजन मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए किया गया था, क्योंकि मुख्यमंत्री क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव ही सवंदेनशील रहे हैं। घुमारवीं भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भोरंज की विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडुता के विधायक जे.आर. कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, बिलासपुर जिला भाजपा के सह-प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर व स्वामी राजिन्द्र गिरी सहित अन्य गाणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी की 100 दिन में पंजाब में निकली हवा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी। खन्ना के कहा की चार महीने में ही आप की सरकार की हवा पंजाब में निकल चुकी है और पंजाब की जनता ने आप नेताओं को सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान आपने ही बूथ से हार गए और आप पार्टी को लीड नहीं दिला पाए। आप पार्टी ने पंजाब का माहौल बिगाड़ दिया है, जिसका परिणाम आज निकलकर सामने आया है। खन्ना ने कहा की करीब 100 दिन पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पंजाब की जनता को ठगा था। लेकिन संगरूर उपचुनाव के रूप में मिली पहली राजनीतिक चुनौती में ही हार गई। जनता के सामने आया आप का असली चेहरा आप सरकार के छोटे से कार्यकाल में पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हुई। पार्टी की इमेज को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से लगा। मान सरकार ने वीआईपी सुरक्षा में कटौती करने का फैसला करते हुए 28 मई को एक लिस्ट जारी की। इसमें गायक मूसेवाला का भी नाम था। उन्होंने कहा की अगले ही दिन 29 मई को ताबड़-तोड़ फायरिंग कर मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया। जनता ने इस हत्याकांड को मान सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा बताया। आज बैकफुट पर है आप पार्टी खन्ना ने कहा की आप के लिए इस सीट पर जीत इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल था क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार सांसद चुने गए थे और इस समय राज्य में आप सरकार के मुखिया भी भगवंत मान ही हैं। खन्ना के कहा की पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, तीन कबड्डी खिलाड़ियों की हत्या, पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमले जैसी घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर अनेकों सवाल उठते है। इस दौरान गंभीर बिजली संकट भी एक बड़ा मुद्दा बन गया रहा है।
बरसात से निपटने के विभागों को दिए गए हैं निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ने पंजाब में उपचुनाव में हुईं आम आदमी पार्टी की हार पर टिपण्णी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का न देश में और न ही हिमाचल में कोई भविष्य है। पंजाब में आप सरकार बनने के बाद हालात बेहद खराब है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है खालिस्तान के झंडे और नारे लग रहे हैं, जो पंजाब के लिए ठीक नहीं है। वहीं, मुख्य्मंत्री ने कहा कि बरसात से निपटने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। अगर कहीं पर सड़क इत्यादि को क्षति होती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि आगामी सेब के सीजन प्रभावित न हो। मुख्य सुचना आयुक्त का नाम तय न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कागजी कारणों से कल नाम फाइनल नहीं हो पाया, लेकिन शीघ्र ही अगली डेट तय करके नाम फाइनल हो जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कुफरी-जुंगा बूथ संख्या 24 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मान की बात कार्यक्रम के 90वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मन की बात कार्यक्रम के जरिए भारत को एकीकृत किया है। कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल में चल रही साइकिल रैली का जिक्र किया, जो शिमला से मंडी तक चली थी। इस रैली से प्रधानमंत्री ने हरित क्रांति का संदेश दिया। यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिमाचल का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के लोगों के मन की बात के चलचित्र इस खूबसूरत कार्यक्रम में देखने को मिले, यह राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के प्रति प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने का फैसला लिया है और मुझे इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी हो रही है। हम जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और ऐसा लग रहा है कि नवंबर में चुनाव होंगे, हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है और बूथ स्तर पर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आइए हम सभी संकल्प लें कि इस बार विधानसभा चुनाव में हम इस कसुम्पटी सीट को जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि हमारी पार्टी के उत्साह को देखकर कि 'बार कसुम्पति में कमल खिलेगा'। इस अवसर पर कसुम्प्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, नरेश चौहान, ब्रिगेडियर भोलेश्वर चोपड़ा, प्रतिभा बाली भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय की राष्ट्रीय स्तर की संचालन समिति (एनएलएससी) ने क्लस्टर विकास कार्यक्रम (एमएससी-सीडीपी) के अंतर्गत हिमाचल के लिए दो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इन परियोजनाओं को स्वीकृत करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां कहा कि यह दोनों परियोजनाएं ऊना जिला की घानरी तहसील के जीतपुर बेहरी में तथा सोलन जिला के परवाणू के खादीन में औद्योगिक एस्टेट के उन्नयन के लिए स्वीकृत की गई हैं। इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 22.29 करोड़ रुपए हैं। इसमें से केंद्र सरकार का अनुदान 15.92 करोड़ रुपए और राज्य का योगदान 6.37 करोड़ रुपए होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में विनिर्माण ईकाइयों की दक्षता में वृद्धि होगी। केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत में सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक राज्यों में से एक के रूप में उभर रहा है और भारत की पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से राज्य को सक्रिय सहयोग मिल रहा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने देश में एमएसएमई की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता के साथ-साथ क्षमता निर्माण बढ़ाने के लिए क्लस्टर विकास दृष्टिकोण की रणनीति अपनाई है। इससे उनकी सेवाओं को अधिक लाभ प्रदान करने में मदद मिलेगी और लागत में कमी के साथ एमएसएमई निर्माताओं के लिए सेवाओं की उपलब्धता में सुधार होगा। हिमाचल को इस योजना के अन्तर्गत चार बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं में से तीन के लिए अन्तिम स्वीकृति मिल चुकी है। इन परियोजनाओं में मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है, जिसमें सड़क, स्ट्रीट लाइटिंग और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने में प्रयासरत चैस मैराथन के सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनकी टीम द्वारा लगातार 72 घंटे तक डिजिटल चैस बोर्ड पर शतरंज खेलने का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के बारे में जानकारी दी। इसका डिजिटल लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने टीम के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हितेश आजाद, संजीव वेकटा, अनिल शोष्टा, विक्की कुमार, अक्षय शोष्टा व दलीप सिंह सहित अन्य शतरंज खिलाड़ी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जम्वाल ने राज्य मंत्रिमंडल के इस निर्णय का स्वागत किया कि राज्य सरकार 'अग्निवीर' को रोजगार सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार आम जनता को रोजगार देने के लिए केंद्रित है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं, कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग में 3970 पैरा वर्कर्स को मानदेय के आधार पर (प्रति दिन छह घंटे) लगाने की मंजूरी दी। विभाग की पैरा वर्कर नीति के अनुसार राज्य भर में विभागीय योजनाओं के लिए। हमारी सरकार पंचायती राज विभाग में पंचायत सचिवों के 389 पदों को कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध के आधार पर भरेगी। मंत्रि-परिषद ने कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से संविदा आधार पर सीधी भर्ती के माध्यम से पंचायती राज विभाग में 124 नये पद सृजित करने और तकनीकी सहायकों के 40 पदों को भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। सरकार ने नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए चयन समिति के माध्यम से ग्राम रोजगार सेवकों के 124 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की। सरकार आबकारी एनडीपीएस और अन्य नियामक कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्य आबकारी विभाग में पुलिस कर्मियों के 73 पदों को भी सृजित और भर रही है। यह न केवल सरकारी राजस्व की रक्षा करेगा, बल्कि समग्र रूप से नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करेगा। मंत्रि-परिषद ने चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी से तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नति पदों में संवर्ग संख्या में रिक्तियों की कुल संख्या में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में एक प्रगतिशील और संवेदनशील सरकार चला रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बीते कुछ दिनों से लगातार जुब्बल-हाटकोटी रोड पर हादसों पर हादसे देखने को मिल रहे पिछले कल भी एक हादसा सामने आया था और आज भी जुब्बल दोषी के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया, राशन से भरा ट्रक (HP 640 381) दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा कि हादसे का कारण ब्रेक फेल होना है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई हैं।
पहली जुलाई को युवाओं के समर्थन में हल्ला बोलेंगे चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में इस साल मक्की के बीज पर सरकार ने 1 करोड़ रूपये का उपदान घटा दिया है। सरकार इसपर 6.09 करोड़ रूपये का उपदान दे रही है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 63 लाख की राशि उपदान में दी है। बाकि की राशि राज्य सरकार ने जुटाई है। पिछले साल सरकार ने इसपर 7 करोड़ की राशि दी थी। इस बार केंद्र से मक्की के बीज पर उपदान काम आया है। इस कारण सब्सिडी घट गयी है। कृषि विभाग के अधिकारियो के अनुसार सरकार किसानों को 40 रूपये प्रति किलो के हिसाब से उपदान दे रही है। प्रदेश में 279 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्की की बिजाई की जाती है। सरकार ने किसानों को हाइब्रिड मक्की का बीज उपलब्ध करवाया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बीज से किसान 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मक्की का उत्पादन सकते है। वंही कृषि मंत्री वीरेंदर कंवर ने कहा कि मक्की के बीज पर उत्पादन केंद्र सरकार देती है। इस बार उत्पादन कम आया है।
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है। राजभवन शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं।जस्टिस अमजद ए सैयद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
रोहडू में लगातार गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। कभी हत्या तो कभी मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी एक हत्या का मामला सुलझा ही था वही 21 को देर कुठाड़ी के पुराने पंचायत भवन में एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे नशे की हालत में कुठाड़ी के पंचायत प्रधान ललित संग्रेल बिंटू सहित दो और व्यक्ति शादी से गांव लौट रहे थे। इसके बाद वे तीनों पुराने पंचायत भवन में पहुंचे एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण चालक व परिचालक को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। परिचालक व चालक ने पूरे घटनाक्रम की एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से बारिश का क्रम जारी है और प्रतिदिन आकाश में बादलों और सूरज के बीच लुका छुपी देखने को मिल रहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में 25 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी भागों में 23 व उच्च पर्वतीय भागों में 24 जून से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह कम बारिश होने के आसार है। वही किसानों और बागवानों की फसलों और बाग बगीचों को बर्बाद होने से बचाने के लिए भी मौसम विभाग एक स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में मौसम विभाग कृषि और बागवानी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्ट्सॅअप ग्रुप बनाएगा, जिसमें किस जिले और क्षेत्र में कब बारिश और ओलावृष्टि होगी ये जानकारी दी जाएगी ताकि किसान बागवान समय रहते अपनी फसल का बचाव कर सके और साथ ही मौसम विभाग सभी जिलों के लिए तीन-तीन घण्टे बाद मौसम का फोरकास्ट जारी करेगा।
अग्निपथ योजना के विरोध में राजनितिक दलों के बाद अब किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। इस कड़ी में आज हिमाचल किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया हैं कि अगर 24 जून तक सरकार अग्निपथ योजना तो वापिस नहीं लेती है तो किसान सभा देश भर में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेगी और आंदोलन करेगी।किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि किसानों के बाद अब युवाओं के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। जिस तरह किसान आंदोलन के विरोध के बाद क़ृषि क़ानून वापिस लिया गया, यही हाल इस योजना का भी होगा। सेना में किसानों के बच्चे ही भर्ती होते हैं इस तरह सरकार किसान आंदोलन का बदला इस योजना को लाकर किसानों से ले रही हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसी नेता और न ही अधिकारी के बच्चे सेना में जाते हैं। किसान का बेटा एक खेत में तो दूसरा सेना में जाता है जिस पर सरकार ने कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा 24 जून को सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।
प्रदेश भर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और राजनीतिक दलों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों ने भी आयोजन को फीका नहीं होने दिया। लोग बड़ी संख्या में विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे और इस खास दिन की अहमियत जताई। विभिन्न योगासनों से प्रदेश को फिट रहने का संदेश दिया। सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिमला विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योग आसन किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में योग किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है। आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने। जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें। मंडी जिला मंडी के पराशर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था। हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है। रोहतांग अटल टनल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
विधान चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में दो दिन विभिन्न कमेटियों की बैठक कर आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बनाई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजीव शुक्ला से कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर राजनीतिक दल में गुटबाजी होती है, लेकिन कांग्रेस में मतभेद है,मनभेद नहीं है। सिरमौर कांग्रेस नेताओं में चल रहे विवाद पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी के ध्यान में यह मामला है और इसमें उचित कार्रवाई की जायेगी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापिस लाना चाहते हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से युवा बेरोजगार महिला, हर वर्ग परेशान है, जिसका खामियाज़ा सरकार को आगामी विधान सभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं योग दिवस के प्रदेश संयोजक राम सिंह ने पत्रकारों को संबोधित कराते हुए कहा कहा की कल 21 जून मंगलवार प्रातः 5:00 बजे संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में शक्तिकेंद्र स्तर पर योग कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से पूरे देश में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व राज्य स्तरीय समस्त कार्यकर्ता, नेतागण व पूरे देश की आम जनता के साथ सम्मलित होकर इस दिन के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। योग दिवस का यह कार्यक्रम कल 21 जून दिन मंगलवार को सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला व मंडी के शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर में आयोजित किया जा रहा है। राम सिंह ने कहा की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में सम्मलित होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र के हिमरश्मि परिसर विकास नगर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर, पौंटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी तथा आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सेजल सम्मलित होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री राजिंदर गर्ग सम्मलित होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के पराशर झील के निकट होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी तथा राज्य मंत्री महिंदर सिंह सम्मलित होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में अटल बिहारी बाजपाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्मित अटल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों लोग 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग करेंगे। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस आयोजन में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान, सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल होंगे। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री गृह मंत्रालय और युवा मामले और खेल मंत्रालय निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा सम्मलित होंगे। राम सिंह ने कहा की सोलन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले योग कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन राणा सम्मलित होंगे। संपूर्ण प्रदेश में सभी विधायक, सांसद, मंत्री गण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन व मोर्चो प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के योग कार्यक्रम में रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उनके साथ उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हमीरपुर के पुलिस मैदान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावशाली तरीके से लोेगों तक ले जाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का भी प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व नेता संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान न केवल राष्ट्र का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया, बल्कि देशवासियों के लिए स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो व टेटनस इत्यादि के टीके कई वर्षों के पश्चात भारत को उपलब्ध हुए, लेकिन कोविड-19 के पहले मामले के नौ माह के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली गई। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 200 करोड़ निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाने के अलावा दुनिया के कई देशों को इस वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टीकाकरण के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं नेताओं ने अब टीकाकरण करवा लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य की पात्र आबादी को दो खुराकों के साथ शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि समाज के कमजोर वर्गों और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को सभी देय लाभ प्राप्त हों जिसके फलस्वरूप भाजपा ने चार राज्यों में जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के पश्चात कोई सरकार पुनः सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि 389 सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों और 377 सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में पहली बार सरकार पुनः सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में पहली बार अपने दम पर जीत सुनिश्चित की और अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमीरपुर संसदीय सीट पर लगातार नौ बार जीत हासिल की है। इस संसदीय क्षेत्र की जीत का श्रेय यहां के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हितांे की अनदेखी की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विशेष श्रेणी राज्य के दर्जे को बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र-राज्य सरकारों के 90ः10 के औसत को भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज भी अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग भी प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार है। आईआईएम और एम्स जैसी परियोजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य को स्वीकृत की गई और केंद्र में भाजपा सरकार के कारण ही चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और मंडी में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना संभव हो पाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, हिमकेयर और मुख्यमंत्री शगुन जैसी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ से अधिक व्यय कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्धता और समर्पण भाव के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश में विकास निर्बाध गति से चलता रहे। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है और इसका श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने भाजपा के इस विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त कर शक्ति अर्जित करना नही है अपितु पार्टी के लिए सत्ता समाज सेवा का एक साधन है। इसी विचार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं। धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि यद्यपि विश्व एक कठिन दौर से गुजर रहा है परन्तु देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह संभव हो पाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अग्निपथ एक दूरदर्शी योजना है जो युवाओं को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है और प्रदेश के कई धरती पुत्र सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह योजना देश और प्रदेश के और अधिक युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना की वर्दी पहनने के युवाओं के सपने को साकार करने का एक माध्यम है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बाहरी और आन्तरिक खतरों तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्निपथ योजना के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी और यह योजना सशस्त्र बलों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है और समाज में वापिस लौटने पर युवाओं को पुनः रोजगार के पर्याप्त अवसर सुनिश्चित करती है उन्होंने त्रिदेव से लोगों को भाजपा को समर्थन प्रदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश का विकास निर्बाध जारी रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी का समय पूरे विश्व के लिए परीक्षा की घड़ी थी, परन्तु भाजपा नेतृत्व और इसके कार्यकर्ताओं ने इस दौर में जरूरतमंद लोगों की सहायता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की एक अभिनव योजना क्रियान्वित की। उन्होंने प्रदेश की पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में अग्रणी राज्य बनने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की आठ वर्षों की सरकार कांग्रेस के 60 वर्षों की सरकार से शासन से कई मायनों में बेहतर है। इन आठ वर्षों के दौरान विकास समाज के हर वर्ग का समग्र और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने कंेद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई विकासात्मक योजनाओं का विवरण दिया। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केन्द्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी का यह तीसरा त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का राज्य और विशेष रूप से इस संसदीय क्षेत्र से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना शुरू करने के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हर वर्ष 46,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि जय राम ठाकुर फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, राज्यसभा के सदस्य प्रो. सिकंदर कुमार, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुकेश अग्निहोत्री पर दागे सवाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति और अपने मृदु भाषी लोगों के लिए जाना जाता है, पर कांग्रेस के नेता यहां की संस्कृति और स्वस्थ राजनीति के माहौल को खराब करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। कश्यप ने कहा की सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानों के माध्यम से आग उगलने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा परिवार उनके द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। उनका यह बयान प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति पर एक कलंक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा की कांग्रेस पर एक कहावत बिलकुल सटीक बैठती है। खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। सत्ता की भूख कांग्रेस के नेताओं के सर चढ़कर बोल रही है। इसका उद्धारण है कि कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री का सीएम पर की गई अभद्र टिप्पणी, राजशाही की परिपाटी पर चलने वाली कांग्रेस के नेताओं को गरीब निर्धन परिवार का लड़का सीएम की कुर्सी पर नहीं भा रहा है। कश्यप ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि अग्निहोत्री गरीब के बेटे को क्या सीएम बनने का हक नहीं? क्या सत्ता केवल धनवानों की जागीर हैं? प्रदेश में क्या जनता के लिए काम करने वाले हिमाचल के बेटे को अपशब्दों का सामना करना पड़ेगा? क्या केवल एक ही परिवार के लोगों को हक है। सीएम बनने का? प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र सिराज से आने वाले हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसे नेताओं को हक नहीं की वो भी अपने राज्य के लिए कुछ कर सकें? क्या मुकेश अग्निहोत्री यह हार का डर है, जो आप को अभी सताने लगा है? कश्यप ने कहा की कांग्रेस के नेताओं के पास अब काम तो कुछ रह नहीं गया है, तो उनकी सोच अब मीडिया में बने रहेने के लिए कुछ विवाद पैदा कर के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की हो गई है। सत्ता की लालसा में चूर कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री पहले अपनी गिरेबां में झांकें कि कितने दाग कांग्रेस के दामन में हैं। कांग्रेस शासन काल में कैसे स्कूटरों पर सेबों की ढुलाई हुआ करती थी। कैसे बर्फ साफ करने के नाम पर सरकारी बजट साफ किया जाता था। कैसे मलाईदार विभाग में अपने लोगों की पोस्टिंग की जाती थी। केंद्र में यूपीए की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला युवा नेता चेतन बरागटा ने सेब पैकेजिंग मैटीरियल कार्टन व ट्रे के बढ़ते दामों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से सेब पैकेजिंग मैटीरियल कार्टन व ट्रे की किमतो में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एक सिंगल कार्टन की किमत लगभग 40 रूपए तक बढ़ीं है, जबकि ट्रे बंडल में एक वर्ष में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चेतन बरागटा ने कहा कि पिछले सात- आठ वर्षों से बागवान को एक पेटी सेब की किमत 1000 से 1800 रूपए मिल रही है, जो अभी तक पिछले कई वर्षों से जस की तस है, जबकि सेब की एक पेटी को तैयार करने का खर्चा लगातार बढ़ रहा है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग मैटीरियल, स्प्रे की दवाईयां, लेबर रेट तथा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा नुकसान बागवानों को हो रहा है। बागवान परेशान हैं, सेब को मार्केट तक पहुंचाने के लिए उसकी अधिक लागत व्यय हो रही है, जबकि उसकी ऐवज में दाम बागवान को कम मिल रहे हैं। 6 हजार करोड़ का रैविनीयू जरनेट करने वाली बागवानी आज ख़तरे में नज़र आ रही है। पिछले साल अक्तूबर में पैकेजिंग मैटीरियल पर जीएसटी स्लैब को 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत किया गया था, जिस कारण कार्टन व ट्रे के दाम अधिक बढ़ गए। चेतन बरागटा ने कहा कि 28, 29 जून को चंडीगढ़ में जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी निश्चित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है कि इस बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पैकेजिंग मैटीरियल पर जीएसटी स्लैब को 5 प्रतिशत करने की मांग की है। चेतन बरागटा ने कहा कि ये प्रदेश के बागवानों की मांग है अगर इसको मान लिया जाता है, तो इसका सीधा लाभ हिमाचल के बागवानों सहित उत्तराखंड व जम्मू -कश्मीर सहित बागवानी बाहुल्य प्रदेशों को भी होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज ओक ओवर शिमला में नर्सरी ट्रेंड टीचर एसो. के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट की। यह भेंट भारतीय जनता मजदूर संघ के महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपनी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सिरमौर जिला के नाहन शिवपुरी स्थित हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक के घर जाकर, उनके बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 30 वर्ष के थे। गौरतलब है कि प्रबल कौशिक, प्रतिभा कौशिक के पोते थे, जो भाजपा की एक वरिष्ठ नेता हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद सुरेश कश्यप, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन के भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की सफलता के लिए उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने यह बात आज सोलन जिला के बद्दी में आयोजित जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज के उद्योग और निवेश विषय पर आधारित दूसरे राउंड के समापन समारोह को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग करके जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज़ के आयोजन की अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में पहली बार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महाक्विज़ में प्रतिभागी भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। अभी तक इसमें लगभग 40 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। पहले राउंड में 23467 दूसरे राउंड में 14407 और तीसरे राउंड में 14000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाक्विज में भाग लिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाक्विज़ के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं को जानने और समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके माध्यम से लोग और जागरूक होंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। हिमाचल पावर सरप्लस राज्य है, यहां कानून व्यवस्था बेहतरीन है और राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। प्रदेश की इज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंची है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की गई, जिसमें 96 हजार करोड़ के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए और बहुत ही कम समय में हजारों करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने फार्मा हब के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एशिया की 45 प्रतिशत दवाइयां हिमाचल के उद्योगों से निर्यात हो रही हैं। कम संसाधन वाले इस छोटे राज्य में प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण पर सबसिडी भी प्रदान की जा रही है। योजना में महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी गई है। इस योजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। इसके माध्यम से 11000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश के तीव्र एवं संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रदेश सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बद्दी में आयोजित समारोह में विधायक परमजीत सिंह पम्मी व लखविंदर राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महाक्विज़ के प्रतिभागियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज परिधि गृह रोहड़ू में युवा कांग्रेस ने विधायक मोहनलाल बराकटा का 58वां जन्मदिन मनाया। विभिन्न लोगों ने बराकटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, रोहडू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिनटियाण, उपाध्यक्ष अशोक डंडा, उपाध्यक्ष रमन सेवादल प्रदेश सचिव जयप्रकाश जिला महासचिव, सुदिर शोंगी, अनुप ठाकुर, पृथ्वीराज ललटवान, संदीप गेदटा, युकां महासचिव, मोनिका रोंगटा, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रजत हामटा, पृथ्वीराज बरवाल, अंशुल ठाकुर, शाशि कला, कुलवंता, प्रदीप नेगी जोन अध्यक्ष रनसार लाइका मेहता जोन अध्यक्ष मांडलगढ़ पंकज ठाकुर जोन अध्यक्ष टिकराल मनीष कुमार राठौर, जोन अध्यक्ष लक्की दत्ता, रजनीश, रामकृष्ण एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रतीक कौशल, गौरव ठाकुर, मंजीत ठाकुर आदि शामिल रहे।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से नर्सिंग संस्थानों को खोलने के नियम सरल करने के बाद 20 आवेदन आए हैं। हिमाचल में इस समय कुल 54 निजी नर्सिंग संसथान है जिसमें सरकार के दो नर्सिंग संस्थान हैं। इसमें एक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज(आईजीएमसी) और दूसरा जिला मंडी में है। इनमें 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं नर्सिंग, मिड वाइफ के कोर्स कर रही हैं। निजी संस्थानों में नर्सिंग का कोर्स करने के लिए तीन से चार लाख रुपये फीस ली जाती है। इसमें हॉस्टल,वर्दी व अन्य खर्चे शामिल है। चिकित्सा शिक्षा संस्थान (डीएमई) कार्यालय में मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर जिला में संस्थान खोलने के लिए आवेदन आए हैं। पहले निजी नर्सिंग संसथान को खोलने के लिए 100 बिस्तरों का होना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि पहले संस्थान खोलने के लिए नियम सख्त थे, अब इनमें राहत दी गई है।
13 जून को सीमा के समीप पब्बर से समोली निवासी नरेन्द्र कुल्ला का शव मिला था। इस संबंध में शनिवार को छुट्टी से लौटने के बाद डीएसपी चमन लाल ने जांच शुरू की थी। इस संबंध में डीएसपी ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि समोली में बने कपिल का स्विमिंग पुल पर झगड़ा हुआ था। कपिल व नेपाली महेश ने नरेन्द्र के शव को आल्टा के-10 से बडियारा की तरफ ले जाकर पब्बर नदी में फेंक दिया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 14.38 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। उन्होंने 12.95 करोड़ की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के 100 बिस्तर क्षमता केे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य खंड, 46 लाख की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र मोहल, 16 लाख की राशि से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र बागन का लोकार्पण तथा नगर पंचायत कार्यालय भुन्तर और विकास खंड कार्यलय भुंतर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भुंतर सब्जी मंडी परिसर में आयोजित चार दिवसीय भुंतर मेेले (शाढ़ी जाच) के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर कुल्लू का नाम शहीद बालकृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करने की घोषणा की। उन्होंने भुंतर में लघु सचिवालय खोलने, प्राथमिक पाठशाला रसकट को माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला डोभी खराल को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय नरोगी को उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय खोखन को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला घाट ग्राम पंचायत भलान को माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला रामनगर ग्राम पंचायत जेष्ठा को माध्यमिक विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणिकर्ण में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने मेला आयोजन स्थल पर छत निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जयराम ठाकुर नेे कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति को सहेजने में यहां आयोजित होने वाले मेलों, त्यौहारों और उत्सवों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में 3 लाख से 5 लाख की बढ़ोतरी की गई है, राष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि 2 लाख से 3 लाख, राज्य स्तर के मेलों की राशि एक लाख से बढ़ा कर डेढ़ लाख, जबकि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों की अनुदान राशि को भी बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति के लिए उसकी संस्कृति का संरक्षण और प्रसार अनिवार्य है। सांस्कृति धरोहर से संपन्न राष्ट्र ही विश्व में अपनी पहचान और वर्चस्व रखते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गत साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान जिला कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विभिन्न भवन निर्माण कार्यों के लिए 113.63 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई जिसमें से 42 लाख के व्यय से तेगुबेहड़ में ट्रांजिट आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनाग, स्वास्थ्य उप केंद्र पिन्नी, स्वास्थ्य उप केंद्र रतोचा, सिविल अस्पताल मनाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकुहल, आदि भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि 66 करोड़ 62 लाख के व्यय से आनी में निर्मित होने वाले 100 बिस्तर क्षमता के भवन, 13 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन दलाश, 2 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ के भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने के अतिरिक्त जिला के अनेक अस्पतालों को स्तरोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू विकास खंड हिमाचल प्रदेश का 76 ग्राम पंचायतों वाला सबसे बड़ा विकास खंड है। लोगों की सुविधा के लिए 76 में से 49 ग्राम पंचायतों के लिए भुन्तर में खंड विकास कार्यालय बनाया गया है। भुंतर में इस कार्यलय के आरम्भ होने से दूर-दराज की ग्राम पंचायत मलाणा सहित आस-पास की पंचायतों के लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है तथा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की पहुंच के लिए भी यह कार्यालय सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन की संभावनाओं का दोहन करने के लिए लग घाटी को नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत शामिल किया गया है। बिजली महादेव के लिए रोपवे का कार्य आरंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों तथा जिलावासियों की सुविधा के लिए कुल्लू में बीओटी के आधार पर अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया गया। कुल्लू-करौन सड़क पर भराई खडड पर 2 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि 3 करोड़ की लागत से इसी सड़क पर एक अन्य पुल का निर्माण कार्य भी किया गया। 6 करोड़ की लागत से बनने वाली पीज से बुआई सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोरन सरली वाया खलाड़ा सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ तथा भटगरां मोड़ से खड़ीहार के लिए 3 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं तथा 11 करोड़ से बदाह-पाहनाला, शिलीहार सड़क तथा 8 करोड़ व्यय कर खड़ीहार से लिंगर बांछू सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य में विकास की गति अवरूद्ध नहीं हुई है। केंद्र सरकार से राज्य को हजारों करोड़ रुपए की सहायता मिली है। केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के चलते राज्य में चहुंमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री को कुल्लू-भुंतर प्रधान संघ और नगर पंचायत भुन्तर के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत भुन्तर की अध्यक्षा मीना ठाकुर तथा पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एग्रो इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष युवराज बोध, भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव चंद शर्मा, जिला भाजपा के पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
शिमला में हुई घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में लिया निर्णय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री व घोषणा पत्र समीति के अध्यक्ष धनी राम शांडिल, विधायक रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया इत्यादि ने बैठक में भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी। छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकारें इसे पहले ही बहाल कर चुकी हैं। बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया। इसे भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा व बागवानी के लिए नई योजनाएं बनाने सहित नशा और खनन माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इन सब क्षेत्रों में व्यापक सुधार करने के लिए नई नीतियों का स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में पेश करेगी। ग्रामीण लोगों की आय के साधन बढ़ाने की योजनाओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता कानून भी लाएगी, जिससे लोगों को जनप्रतिनिधियों की आय के स्रोतों व वृद्धि का हर साल पता चल सकेगा।
प्रेस क्लब ऑफ शिमला में हुआ कार्यशाला का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सोशल मीडिया में फेक न्यूज, फोटो, वीडियो की सत्यता परखने तथा मीडिया कर्मियों को इसकी सटीक जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ शिमला के परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गूगल सर्टिफाइड ट्रेनर व वरिष्ठ पत्रकार जतिन गांधी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने फेक न्यूज के मायाजाल को लेकर मीडिया कर्मियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया झूठी और भ्रामक खबरों को वायरल करने का एक बड़ा माध्यम बन गया है तथा लोगों को पता ही नहीं है कि उनके मोबाइल फोन और कंप्यूटर में आने वाली सूचनाओं में कौन सी खबर झूठी और कौन सी सही है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी खबर या संदेश को भेजने से पहले उसकी सत्यता की परख लें। इसके बाद ही आगे प्रेषित करें। ज्यादातर मामलों में जानबूझ कर लोगों का नुकसान करने के लिए भी फेक न्यूज का सहारा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि गूगल ने किसी भी तस्वीरों को परखने-जांचने के लिए बहुत सारे टूल्स इजाद किए हैं। जैसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च। इस गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल से गूगल डेटाबेस के जरिए किसी भी तस्वीर की असलियत का पता लगाया जा सकता है। बताया कि गूगल अर्थ एप्लीकेशन पर किसी भी स्थान का ऑर्काईबल हिस्ट्री और हूइज से किसी भी फेक वेबसाइट का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने फेसबुक, ट्वीटर और ट्वीटडैक के बारे में भी मीडिया कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्जवल शर्मा ने बताया कि ऐसी कार्यशाला से न केवल मीडिया के साथी लाभान्वित होते हैं, बल्कि वे प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से समाज को भी फायदा पहुंचाते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नंद लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला में सामुदायिक भवन, वर्षा शालिका और मौजूदा बेरिंग नाग देवता मंदिर परिसर के विस्तार का उद्घाटन किया। ये कम्युूनिटी एसेट्स एसजेवीएन ने अपनी कारपोरेट सामाजिक उत्त रदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत 804 मेगावाट जंगी थोपन पोवारी जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाए गए हैं। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन अपनी परियोजनाओं और इसके आसपास के क्षेत्रों के समावेशी विकास में विश्वालस रखता है। हमारे द्वारा की गई प्रत्येक सीएसआर पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है और हमारे सीएसआर विजन के अनुरूपजनता को हमारे विकास में भागीदार बना रही है। एसजेवीएन अपनी सीएसआर और सततशीलता नीति को कार्यान्वित करने के लिए गठित एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से सभी सीएसआर पहलों को निष्पादित करता है। एसजेवीएन ने जिला किन्नौर में विभिन्न पहले जैसे जिला अस्पताल रिकांगपिओ को अत्याधुनिक वाईडी वाईएजी लेजर मशीन, जिला अस्पताल रिकांगपिओ, सीएचसी पूह और सीएचसी भावानगर को ऑटो हीमो एनालाइजर मशीन, किन्नौर और स्पीति के छात्रों और खिलाड़ियों को मेधावी पुरस्कार योजना आदि को कार्यान्वित किया है। जिला के समग्र विकास के लिए एसजेवीएन सतलुज संजीवनी सेवा-मोबाइल हैल्था वैन के माध्यम से घर द्वार पर चिकित्सा सेवाएं और दवाएं प्रदान करना, ढांचागत विकास एवं सामुदायिक संपत्ति का निर्माण, मंदिरों और किलों के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण द्वारा संस्कृति और विरासत का संरक्षण, बागवानी आधारित सतत आजीविका हेतु अवसर पैदा करने के लिए एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास योजना आदि विभिन्नए कार्यक्रम भी कार्यान्वित कर रहा है। इस अवसर पर आरसी नेगी परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस, विकास महाजनपरियोजना प्रमुख जेटीपीएचईपी, ईश्वर लाल नेगी प्रधान मंदिर समिति सांगला, देव सांकी नेगी प्रधान सांगला, प्रदीप नेगी प्रधान बटसेरी, इंदु लक्ष्मी प्रधान कामरू, मनोहर देवी प्रधान थैमगरंग और बीरबल नेगी प्रधान चांसु भी उपस्थित रहे।
माकपा विधायक राकेश सिंघा पर एफआईआर दर्ज की गयी है। दरअसल बीते दिन ठियोग क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय विधायक राकेश सिंघा और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ठियाेग हाटकाेटी हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने जाम लगाने पर विधायक राकेश सिंघा सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध थाना ठियोग में आईपीसी की धारा 143, 341 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस के एएसआई राकेश कुमार ने यह मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि बीते 15 जून काे जब वह अपने कर्मचारियों के साथ नंगल देवी के पास कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर थे, ताे उसी समय ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के नेतृत्व में 50 से 60 लोगों ने लगभग 1 घंटे 5 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया। वे जल शक्ति विभाग के खिलाफ पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे आम जनता की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले को लेकर बवाल मच गया है। प्रदेश के लगभग हर क्षेत्र में अग्निपथ योजना को लेकर प्रदर्शन किये गए। वंही आज यानि गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में रोड शो से ठीक पहले युवाओं ने कांगड़ा के गगल, हमीरपुर व मंडी जिले में योजना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सेना भर्ती नियमों में हुए संशोधन से गुस्साए युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ स्थानों पर युवाओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक भी देखने को मिली। उग्र प्रदर्शनकारियों ने गगल एयरपोर्ट पर रोड शो के लिए लगाए पीएम मोदी के होर्डिंग भी फाड़ दिए। वंही कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने युवाओं को समझने का प्रयास किया और प्रदर्शन बंद करने को कहा। लेकिन प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस व युवाओं में धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है। जिला कांगड़ा में विभिन्न जगह पर प्रदर्शन पर रहे करीब 80 युवकों को दो बसों में शाहपुर थाने लाया गया, जबकि एक बस में युवाओं को कोटला चौकी भेजा गया है। भर्ती नियमों में बदलाव के फैसले से गुस्साए युवाओं ने कई जगह तोड़फोड़ की। वहीं, हमीरपुर में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। सेना भर्ती रद्द करने को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने सेना में स्थायी भर्ती की मांग उठाई। वहीं, हाथ में तिरंगा लेकर मंडी के सेरी मंच पर भी युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि प्रदेश के युवा काफी लम्बे समय से सेना भर्ती की मांग कर रहे थे लेकिन अब सेना भर्ती प्रक्रिय में केंद्र सरकार द्वारा किये गए बदलाव के कारण युवाओं में भारी रोष है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा निदेशक उच्चतर डॉ अमरजीत शर्मा से मिला तथा प्रवक्ताओं की प्रोमोशन सूची जल्द निकालने का आग्रह किया। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि शिक्षकों के आग्रह पर निदेशालय में प्रवक्ताओं के नाम को जमा करवाने की तिथि को बढ़ाने का आग्रह किया गया है। जिसे निदेशक ने स्वीकार कर दिया है। अब 20 तारिक तक प्रोमोशन हेतु अपने नाम जमा करवा सकते हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 16 जून से होने वाले दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी सम्मेलन हॉल में तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड शो की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दल अपने पारंपरिक परिधानों और संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवों के अखिल भारतीय सम्मेलन स्थल और रोड शो स्थल का भी दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।
भाजपा महासचिव त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हिंसक विरोध का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में वायनाड के सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सम्मन किए जाने के खिलाफ विपक्षी दल की हलचल इसकी प्रगतिशील गिरावट दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा हिंसा के कारण कांग्रेस के नेतृत्व वाले असहयोग आंदोलन को बंद करने के फैसले की ओर इशारा किया गया था, जो कि भ्रष्टाचार के एक मामले में जांच का विरोध करने वाले कांग्रेस द्वारा वर्तमान हिंसक विरोध के विपरीत था। जमवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता, जिनसे नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पूछताछ की जा रही है, न तो पार्टी के अध्यक्ष हैं और न ही विपक्ष के नेता, जबकि उनके लिए कांग्रेस की ताकत दिखाने पर सवाल उठाया गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पूर्व कांग्रेस सरकार के शुरू किए गय कार्यो के ही फीते काट रही है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को चुनौती दी है कि वह अपने इस कार्यकाल के केवल पांच कार्य ही गिना दे जिसे उन्होंने शुरू किया और पूरा किया हो। आज बिलासपुर में एक पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है,सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती,लोगों को गुमराह करना इसकी पुरानी आदत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा घोटाला है।इस घोटाले में बड़े अफसरों से लेकर कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल है। सरकार जांच के नाम पर लीपा पोती कर रही है।
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डॉक्टर सर्जरी डिपार्टमेंट में कार्यरत थी और लक्कड़ बाजार में किराए के मकान में रह रही थी। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन प्राथमिक जांच में ये मामला सुसाइड का लग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा सैन्य बलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को स्वीकृति प्रदान करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ एक दूरदर्शी योजना है, जो देश की सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि के नाम से जाना जाता है तथा प्रदेश के सपूत सैन्य बलों में अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यह योजना देश तथा प्रदेश के युवाओं को सैन्य बलों में सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। योजना के तहत इस वर्ष 46000 अग्निवीर भर्ती किए जाएंगे, जिससे रोज़गार अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत देश में बाहरी व आंतरिक खतरों तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता को बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ किया जाएगा। इससे सैन्य बलों में नई युवा ऊर्जा समाहित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना के तहत अग्निवीरों को पहले वर्ष 30,000 रुपए, दूसरे वर्ष 33000 रुपए, तीसरे वर्ष 36500 तथा चौथे वर्ष 40000 रुपए का आकर्षक अनुकूलित मासिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। चार वर्ष की कार्य अवधि के पूर्ण होने पर अग्निवीरों को 11.71 लाख रुपए की एकमुश्त सेवा निधि पैकेज का भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें बिना किसी आर्थिक दबाव के अपने भविष्य के सपनों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना के तहत अग्निवीरों को सर्वोत्तम संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा कौशल व योग्यता बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सेवाएं प्रदान करने के उपरांत अग्निवीरों को पर्याप्त पुनः रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा वे युवाओं के लिए रोल मॉडल बनकर उभरेंगे।
पानी के लिए पहाड़ों की रानी शिमला में त्राहिमाम मचा है। शहर में कई -कई दिनों बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। शहर के लगभग सभी हिस्सों में 3 से 4 दिन बाद पानी आ रहा है, जबकि कई इलाकों में 6 से 7 दिन बाद पानी आ रहा है। आलम ये है कि जहाँ होटल कारोबारी पानी खरीद रहे है, वहीं मजबूरन लोग गंदा पानी पीने को विवश है। बावड़ियों में भी लोगों की कतारें लगी हैं। लोगों में सरकार के प्रति रोष है और सरकार के हाथ में आश्वासन देने के अलावा कुछ दिख नहीं रहा। कहने को तो शिमला स्मार्ट सिटी है लेकिन हकीकत ये है कि इस स्मार्ट सिटी में सरकार पेयजल तक मुहैया नहीं करवा पा रही। शहर के कई इलाकों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मसलन राजधानी के विकासनगर में एक बाबड़ी से लोग पानी भर रहे हैं। यहां पर प्रशासन की तरफ से साफ लिखा गया है कि ये पानी पीने योग्य नहीं है लेकिन लोगों के सामने कोई विकल्प नहीं हैं और पानी भरने के लिए कतारें लगी हुई हैं। स्थानीय निवासी बता रहे हैं कि अब इसके सिवाए कोई चारा नहीं बचा है। शहर में हर साल गर्मियों के मौसम में इस तरह की स्थिति पैदा हो रही है लेकिन सरकार के पास लगता है इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है। शहरवासी नगर निगम शिमला और शिमला जल प्रबंधन निगम से खासे नाराज हैं। उधर, नगर निगम इस मामले पर ज्यादा बोलने से बचता दिखा रहा है और बात शिमला जल प्रबंधन निगम पर डाल रहा है। चुनावी वर्ष में सत्तरूढ़ भाजपा के लिए ये स्थिति बेहतर नहीं कही जा सकती। उधर विपक्ष भी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। विपक्ष द्वारा सरकार के 24 घंटे पानी देने के वादे भी याद करवाए जा रहे है और वास्तु स्थिति का भी खूब बखान हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी पेयजल किल्लत को लेकर सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। रोजाना 47 से 48 एमएलडी पानी की जरुरत शहर में 35 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है और हर रोज पानी देने के लिए शहर में 47 से 48 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है। सोमवार को 36.3 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ है। जबकि 10 जून को 36.04 एमएलडी, 11 जून को 36.31 और 12 जून को 32.01 एमएलडी पानी आया। गुम्मा और गिरी स्त्रोत से सबसे ज्यादा 42 एमएलडी पानी आता है लेकिन यहां से भी कम पानी आ रहा है। इसके अलावा कोटी बरांडी, चुरट, अश्वनी खड्ड और सयोग जैसे छोटे सोर्स से 9 एमएलडी पानी प्राप्त होता था लेकिन अब ये 2 से 3 एमएलडी पानी रह गया है। जयराम सरकार पेयजल तक मुहैया करवाने में विफल : विक्रमादित्य कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों की महिलाएं पहले पीएम का आभार जताती हैं कि हर जगह नलके लगा दिए लेकिन उसके बाद कहती हैं कि पानी नहीं आता है, हर जगह केवल टूटियां ही नजर आती हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में हर जगह पाइपों के ढेर लगे हैं लेकिन इन पाइपों का कोई लेखा-जोखा नहीं है। प्रदेश के कई हिस्सों में पानी के लिए हाहाकार मचा है, सरकार उचित प्रबंध करने में विफल रही है। जबकि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने शिमला शहर में पानी की आपूर्ति के लिए वर्ल्ड बैंक की मदद एक योजना शुरू की थी, जिस पर अभी काम चल रहा है। कोशिश है सभी को बराबर मात्रा में पानी मिले समर सीजन पीक पर है, तापमान में बढ़ौतरी और बारिश न होने के चलते पानी के स्त्रोत सूख रहे हैं, जिन सोर्स से पानी आ रहा है वहां पर भी कमी होने लगी है। 9 जून के बाद से शहर में वैकल्पिक दिनों में पानी दिया जा रहा है। 9 जून से तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है लेकिन शनिवार को हल्की बारिश के साथ आए तूफान से चाबा में राज्य बिजली बोर्ड की एक बड़ी एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। 24 घंटे बाद बिजली रिस्टोर हुई। अश्वनी खड्ड में लाइन टूट जाने से भी आपूर्ति बाधित हुई। इसी के चलते कुछ इलाकों में काफी दिनों बाद आपूर्ति हुई। कोशिश यही की जा रही है कि सभी को बराबर मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जाए। उम्मीद है कि कुछ दिनों में बारिश होगी तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। - आर.के.वर्मा, जनरल मैनेजर , शिमला जल प्रबंधन निगम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सत्ता में वापसी के लिए आखिरी क्षणों में खूब छटपटा रहे हैं। इसलिए वह बार-बार दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री को हिमाचल ला रहे हैं। यदि जयराम ठाकुर ने साढ़े चार साल में काम किए होते तो आज नरेंद्र मोदी समेत अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल लाने की जरूरत नहीं पड़ती। ये कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का। प्रतिभा सिंह मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थी। इस दौरान विधायक और प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। खेल कूद के इस कार्यक्रम के बहाने एक बार फिर होलीलॉज का शक्ति प्रदर्शन यहां देखने को मिला। हज़ारों लोगों की भीड़ ने साबित कर दिया की इस क्षेत्र में होलीलॉज का जादू बरकरार है। आयोजन के दौरान एक बार फिर प्रतिभा सिंह ने कोंग्रेसियो को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत बने, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिये सभी को एकजुट होना होगा। वहीं प्रतिभा सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक प्रकरण पर जयराम सरकार को जमकर घेरा। वहीं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस समारोह में उपस्थित नेताओं व लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मकसद लोगों की सेवा करना है और आपसी मेलजोल को मजबूत करने का है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह बेरोजगार युवाओं व महिलाओं के लिए जल्द ही रोजगार मेलों का आयोजन करेंगे। विपक्ष में होने के बावजूद उन्होंने इस क्षेत्र में 90 करोड़ के विकास कार्य किये है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से विकास कार्य होने थे वह नही हुए। भाजपा ने हमेशा ही क्षेत्रवाद की राजनीति करते हुए विकास में भी बड़ा भेदभाव किया। उन्होंने जयराम सरकार को चुनौती दी कि वह अपने इस कार्यकाल में ऐसे बड़े पांच कार्य ही गिना दे जो उन्होंने शुरू किए और उन्हें पूरा भी किया। विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों के हितों को देखते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण एवं एतिहासिक योजना मिशन अग्निपथ की घोषणा की है, जिसके माध्यम से भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके तहत चुने गए युवा अग्निवीर कहलाए जाएंगे। अग्निपथ योजना देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देता है। अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों को अधिक युवा, आधुनिक एवं फिट बनाने के लिए कारगर साबित होगा और साथ ही राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को और प्रज्वलित करेगा। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार हमारे युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दे रही है। जम्वाल के कहा की इस योजना की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं, जैसे सशस्त्र बलों में नामांकन के माध्यम से अगिन्वीर के रूप में राष्ट्र की सेवा करने का अवसर। अग्निपथ योजना के माध्यम से तीनों सेवाओं में नामांकन करने का अवसर, अखिल भारतीय योग्यता आधारित भर्ती। आकर्षक मासिक परिलब्धियां और 'सेवा निधि' पैकेज का मिलना। नियमित संवर्ग में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर। योग्यता और संगठनात्मक आवश्यकता के आधार पर, चार वर्षाें के बाद, 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को केंद्रीय, पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से नियमित संवर्ग के रूप में चुना जा सकता है। जमवाल ने कहा की इस योजना का लाभ सशस्त्र बलों के लिए बेहतर युद्ध तैयारी, सर्वश्रेष्ठ का चयन युवा प्रोफाइल स्किल इंडिया के लाभों का दोहन करने का प्रयास। इससे युवाओं के लिए अधिक अवसर, अच्छा आर्थिक पैकेज, सैन्य प्रशिक्षण से आत्मविश्वासी और बेहतर नागरिक बनाने की प्रक्रिया। राष्ट्र के लिए इस योजना में सभी क्षेत्रों की महिलाओं सहित युवाओं को समान अवसर के साथ विविधता में एकता पर आधारित राष्ट्रीय एकता। नागरिक समाज में सैन्य लोकाचार के साथ सशक्त, अनुशासित और कुशल युवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश में बढ़ती पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सासंद प्रतिभा सिंह ने सरकार के हर घर के जल के नारे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की घोषणाएं धरातल पर कम ही नजर आती है। उन्होंने कहा है कि सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है, पर लोगों को कोई भी सुविधा नही मिल रही है। शिमला जल प्रबंधन निगम व नगर निगम शिमला शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने में पूरी तरह विफल रहा है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट पर सरकार की ढुलमुल व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रतिभा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ते पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल जीवन मिशन की बड़ी-बड़ी बातें करती है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रूपए के पाईप खरीदे गए हैं, पर वह सड़कों के किनारे पड़े हैं। सरकार ने ऐसी कोई भी योजना किसी भी शहर या गांव को नहीं बनाई, जिससे लोगों को पेयजल संकट से कोई राहत मिलती। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का पैसा भाजपा ने अन्य कार्यों पर खर्च किया और यही वजह है कि आज लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव में भी पेयजल आपूर्ति 4 व 5 दिनों बाद की जा रही है। इससे उनके मवेशियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय जब पेयजल संकट होता था, तो सरकार टेंकरों की व्यवस्था कर शहर व गावों में पेयजल आपूर्ति करती थी, पर भाजपा सरकार की ऐसी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार लोगों के प्रति संवेदनहीन है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन पर आज कांग्रेस सांसद सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने पैदल ED कार्यालय तक पहुंचकर विरोध किया। वहीं, पार्टी का छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देशव्यापी हो रहे कांग्रेस के आंदोलन में रचनात्मक तरीके से विरोध किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 8 वर्ष में जब-जब कांग्रेस नेतृत्व ने नरेंद्र मोदी सरकार की हकीकत उजागर की है, तब-तब सरकार ने हमारे नेतृत्व को डराने की मंशा से इन एजेंसियों का इस्तेमाल किया है। हाल ही में कश्मीरी पंडितों पर हुए आतंकवादी हमलों पर फिल्मी प्रचार में व्यस्त मोदी पर सवाल उठाने से लेकर चीन के अतिक्रमण पर गृह मंत्री की जवाबदेही तय करने के विषय को राहुल ने उठाया, जिससे छवि के भरोसे राजनीति करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और एजेंसियों का इस्तेमाल कर दबाव बनाना चाहते हैं, वो शायद इस बात को भूल गए हैं कि स्थापना से आजादी आंदोलन तक व उसके बाद 75 वर्ष तक कांग्रेस नेतृत्व को देशहित में सच बोलने से कोई नहीं रोक पाया है, जब हम क्रूर अंग्रेजी शासन से नहीं डरे, तो उनके अनुयायियों और चाटुकार रही विचारधारा से क्या ही डरेंगे? प्रदेश NSUI अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि मीडिया में बयान जारी करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मैं ED से पूछना चाहता हूं कि पिछले 8 साल में जब जब सरकार पर संकट आता है, तो ED बचाव क्यों उतर आती है? पिछले 8 साल से वो नेशनल हेराल्ड मामले में पुछताछ करती हैं, कुछ न मिलने के बाद बेंरग लोट जाती हैं और फिर गृह मंत्री व प्रधानमंत्री के दवाब में पुछताछ करने आ जाती है, जो कठपुतली बन कर रह गई हैं। वहीं, सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय मे भी ED की इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता मे प्रदर्शन किया गया। छत्तर ठाकुर ने बताया की देश में बेरोजगारी चर्म सीमा पर है। महंगाई दिन दो गुनी रात चार गुनी तरक्की की रफ्तार से बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था के हालात दिन प्रति दिन बद से बतर हो रहे हैं। इन सभी ज्वलंत मुद्दो से ध्यान भटकाने के लिए यह सब ड्रामेबाजी एड के द्वारा की जा रही है, ताकि जुमलेबाज सरकार की ज्वलंत मुद्दों को लेकर मिमीकरी ना हो। इस दौरान प्रदर्शन में वीनू मेहता (राज्य उपाध्यक्ष), राज्य महासचिव यासीन बट्ट, अमित चौहान, रक्षा जोकटा, योगेश यादव, महेश ठाकुर, अजीत, पवन नेगी, अखिल व यशपाल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जुब्बल-हाटकोटी नेशनल हाईवे पर सोमवार को बधाऊली पेट्रोल पंप के समीप भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आईं हैं। इस हादसे का कारण अन्य वाहन का ओवरटेक लेना बताया जा रहा है, जिससे वाहन न. (एचपी 63सी 2257) अनियंत्रित होकर साथ में खड़ी गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार महिला को चोटे आई हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल जुब्बल में उपचार के लिए भेजा गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। चंडीगढ़/बीबीएन विश्व डोनर डे-2022 जो दुनिया भर में रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर उत्तरी भारत के सरकारी अस्पताल पीजीआई चंडीगढ़ के भारद्वाज ऑडिटोरियम में भव्य रूप में उत्तरी भारत के रक्तदानियों को सम्मानित कर मनाया गया। इस अवसर पर क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला जो अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक चेयरमैन भी हैं, को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है के कोविड महामारी के दौरान अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 4 रक्तदान शिविर आयोजित कर सैकड़ों यूनिट ब्लड पीजीआई में दाखिल मरीज़ों की जान बचने हेतु उपलब्द करवाया था। इस अवसर पर पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने सुमित सिंगला को सम्मानित करते हुए कहा कि कोविड का तीसरा विश्व युद्ध यदि भारत ने जीता है, तो वह हेल्थ वर्कर्स के टीम वर्क और योग्य नेतृत्व में रक्तदानियों की समय पर भरपूर मदद से ही जीता जा सका है। उन्होंने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल हज़ारों मरीज़ों की जान बचाने हेतु इस आपदा में आगे आए और रक्तदान के लगभग 400 शिविर लगाए गए। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने पीजीआई के डायरेक्टर प्रो, विवेक लाल को अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी की और से भविष्य में किसी भी आपदा और आवश्यकता के समय पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा क्योरटेक ग्रुप देश के बेहतरीन मेडिकल संस्थान की टीम के साथ कंधे से कन्धा मिलकर कार्य करेगा और जरूरतमंदों के लिए मेडिसिन व रक्त उपलब्ध करवाता रहेगा। इसके अतिरिक्त अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोविड महामारी के दौरान चार रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया गया जो कि पी.जी.आई. व हिमाचल प्रदेश के हॉस्पिटल में दाखिल कोविड मरीज़ों हेतु रक्त की आवश्यकताओं को पूरा किया। कोविड महामारी के दौरान अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आवश्यक दवाओं, सेनेटाइजर लंगर के साथ-साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जा चुका है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला किशोरों और बच्चों को अपना सबसे बेफिक्र और खुशहाल समय परिवार और समाज की देखभाल में बिताना चाहिए। हालांकि, पूरी दुनिया में अभी भी बहुत से बच्चे गरीबी और भूख से ग्रस्त हैं, उनके पास भर पेट खाना नहीं है और पर्याप्त कपड़े भी नहीं। यहां तक कि बड़ी संख्या में बच्चे ऐसे हैं, जो उन बोझों को जल्दी उठा लेते हैं, जो उनके नहीं होते हैं और शोषित बाल मजदूर बन जाते हैं। 12 जून को बाल श्रम के खिलाफ़ विश्व दिवस है। कामना है कि दुनिया भर में विभिन्न देशों के बाल बच्चे सुखी जीवन बिता सकेंगे और अपने सबसे सुनहरे बचपन के काल का आनंद उठाएंगे। दुनिया भर में बड़ी संख्या में बच्चे तीसरे पक्ष या नियोक्ताओं के घरों में भुगतान या बिना भुगतान के घरेलू काम में लगे हुए हैं। ये बच्चे विशेष रूप से शोषण की चपेट में हैं। उनका काम अक्सर लोगों की नज़रों से छिपा रहता है और वे अलग-थलग पड़ सकते हैं या घर से दूर काम कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने बाल श्रम के बारे में वैश्विक चिंताओं और इसे मिटाने के लिए कार्रवाई की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की स्थापना की। हर साल 12 जून को विभिन्न देशों की सरकारें, नियोक्ता, श्रमिक संगठन, नागरिक समाज, और करोड़ों लोग बाल श्रम की दुर्दशा को उजागर करने के लिए एक साथ आए और उनकी मदद कैसे करने पर विचार-विमर्श करते हैं। चीन एक बड़ी आबादी वाला देश है और साथ ही साथ बच्चों की एक बड़ी आबादी वाला देश भी है। साल 2020 में सातवीं राष्ट्रीय जनगणना के परिणामों के अनुसार, वर्तमान में चीन में 0-17 आयु वर्ग की जनसंख्या लगभग 29.8 करोड़ है। लंबे समय में चीन बाल बच्चों के स्वस्थ विकास पर बड़ा ध्यान देता है। देश के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यों के लगातार विकास के चलते चीनी लोगों के जीवन में निरंतर सुधार आया है। किशोरों और बच्चों के जीवन के प्रति विभिन्न गारंटी उपाय भी लगातार बढ़ रहा है। चीनी बच्चों के जीवन में ठोस भौतिक नींव, उन्नत मानसिक स्थिति, गर्मजोशी भरा परिवार, मजबूत सामाजिक समर्थन उपलब्ध हैं। पहली जून,2022 को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के दिन चीन ने नव संशोधित “नाबालिग संरक्षण कानून” लागू किया, जिसने कानूनी स्तर पर किशोरों और बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए गारंटी को बढ़ावा दिया है। वास्तव में युद्ध, गरीबी और बीमारी बाल श्रम के महत्वपूर्ण कारण हैं। क्रूर युद्ध और निर्मम बीमारी ने अनगिनत लोगों की जान ले ली और हजारों बच्चों को अनाथ कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में बाल बच्चों को जीवन का बोझ जल्दी उठा लेना पड़ता है। कुछ नौकरियां उनके शारीरिक, मानसिक या आध्यात्मिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती हैं। बच्चे देश का भविष्य और राष्ट्र की आशा है। इसके साथ ही वे दुनिया का भविष्य भी हैं। एक-एक अंकुर को पनपने के लिए सावधानीपूर्वक देखभाल की आवश्यकता होती है। 12 जून, बाल श्रम के खिलाफ़ विश्व दिवस है। इस दिन, आइए हम आह्वान करें कि विश्व में युद्धों और संघर्षों को कम करें, विकास के लिए प्रतिबद्ध हों और दुनिया के भविष्य के फूलों के लिए शांति और स्थिरता के लिए उपजाऊ जमीन बनाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेधावी दिव्यांग पीएचडी छात्रा सवीना जहां को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 'गुरु अंतरराष्ट्रीय शोधार्थी रत्न' सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने वहां दो संगोष्ठीयों में इंडोनेशिया की रामायण कविन और भारत की रामचरितमानस के विभिन्न पक्षों पर दो शोधपत्र पढ़े। श्रीराम कथा के वैश्विक स्वरूप पर उनके गहन अध्ययन को विद्वानों ने काफी सराहा। प्रदेश विश्वविद्यालय के विकलांगता मामलों के नोडल अधिकारी प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल, प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश और अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल के साथ ही हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पान सिंह ने सवीना जहां को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उनका कहना है कि इस छात्रा ने न सिर्फ हिंदी विभाग और विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सवीना जहां विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में जूनियर रिसर्च फेलो हैं और सहायक प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में इंडोनेशियाई रामायण ककविन और रामचरितमानस के तुलनात्मक अध्ययन पर पीएचडी कर रही हैं। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका बोहल शोध मंजूषा, यूक्रेन के इंडो यूरोपियन लिटरेरी डिस्कोर्स और गुरु फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिया गया। प्रो. अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सवीना जहां इंडोनेशिया की रामायण पर पीएचडी के लिए शोध करने वाली हिमाचल की पहली शोधार्थी हैं। उन्होंने कहा आज देश भर में जिस प्रकार से जिहाद छेड़ने के अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र चल रहे हैं और देवी-देवताओं का अपमान किया जा रहा है। ऐसे में एक मुस्लिम छात्रा का श्रीराम पर गहन अध्ययन एवं शोध कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह छात्रा सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है और प्राचीन हिंदू संस्कृति के प्रति उसके मन में बहुत सम्मान है। यह आज के दौर में दुर्लभ है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान हास्यास्पद हैं। आप नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं। उन्होंने केवल हिमाचल प्रदेश की जनता का मजाक बनाया है। उन्होंने कहा कि हम आप नेताओं को चुनौती देते हैं कि वे पंजाब में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र लेकर आएं। उनके द्वारा की गई सभी घोषणाएं पूरी होने से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और जयराम सरकार ने जनता के साथ अपने वादे पूरे किए हैं, सहारा योजना और आयुष्मान भारत इसका सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने हमीरपुर और मिंजर मेले के बारे में जो बयान दिया है, वह उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता की मिंजर मेले चंबा में होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केवल शराब की दरों में कमी की है। पंजाब में 'आप' के सत्ता में आने के बाद से पंजाब का माहौल असुरक्षित होता जा रहा है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंजाब में खुली फायरिंग और दिन-दहाड़े हत्याएं आम बात हो गई हैं। हाल ही में एक व्यापारी से 1.50 करोड़ की लूट हुई और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अविनाश ने कहा कि पंजाब में एक डमी मुख्यमंत्री है और केजरीवाल उसके पीछे का मास्टरमाइंड है। पंजाब सरकार के अधिकारियों को बैठकों और निर्देशों के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि आप नेताओं के कहने और करने में बहुत अंतर है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनता से झूठ बोलने में पीएचडी कर ली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधनी शिमला के बेरियर में सड़क पर एक सूखा पेड़ आ गिरा। जिसकी चपेट में सड़क से गुजर रही दो गाड़ियां आ गई। पेड़ के गिरने से गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। एक गाड़ी पर्यटकों की थी और चार पर्यटक उसमें सवार थे, जिन्हें हल्की छोटे आई है। पर्यटक शिमला की ओर आ रहे थे और अचानक एक सूखा पेड़ आ गिरा और गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं एक ओर गाड़ी पर भी पेड़ गिरा, लेकिन उसमें सवार लोगों को चोट नहीं आई। कुछ देर के लिए यातायात भी ठप्प हो गया। वहीं लोगों ने पेड़ को सड़क से हटा दिया और यातायात बहाल हो गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे, उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ना उनका लक्ष्य है। आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है, जो समय-समय पर मेरा मार्गदर्शन करते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए उन्हें उनके हाथों को ओर मजबूत करना है, जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें। पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहे हैं, वह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ मांगे भी रखीं, जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 12,50 लाख रुपए भी स्वीकृति किए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा, एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा, ऊषा, दवेंद्र, बीडीसी सीता शर्मा, रीता भारद्वाज, आशा वर्मा, प्रेम शर्मा व किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल, पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।


















































