डाक मण्डल सोलन द्वारा गत दिवस हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित की गई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर मण्डल सोलन के अधीक्षक रतन चन्द शर्मा ने दी। रतन चन्द शर्मा ने कहा कि डाक मण्डल सोलन द्वारा 13 से 27 सितम्बर तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में बालक राम को विजेता, इस्माइल खान को उपविजेता तथा मोहित गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मोनिका वर्मा को विजेता, साहिब को उपविजेता तथा बालक राम को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में नेहा शर्मा विजेता तथा रविन्द्र ठाकुर उपविजेता रहे। हिन्दी टंकरण प्रतियोगिता में नेहा शर्मा विजेता तथा मोनिका वर्मा उप विजेता रहीं। श्रुतलेख प्रतियोगिता में कृष्ण चन्द विजेता तथा महेश चन्द उप विजेता रहे। रतन चन्द शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्यालय के कार्य में अधिक से अधिक राजभाषा हिन्दी का प्रयोग करें।
सोलन के ठोडो मैदान में कोविड-19 परीक्षण के लिए स्थापित आरटीपीसीआर परीक्षण केन्द्र को रबौण स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि 30 सितम्बर से आरटीपीसीआर परीक्षण आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षण के लिए पंजीकरण सुबह 10.00 बजे आरम्भ होगा। पंजीकरण 12.30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरपीसीआर परीक्षण 12.30 बजे के बाद आरम्भ होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुरोध किया है कि आरटीपीसीआर परीक्षण के लिए समय पर अपना पंजीकरण करवाएं और आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में अपना परीक्षण करवाएं।
उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग, गांव नगाली, डाकघर ओच्छघाट तहसील एवं जिला सोलन के छात्रावास के भूतल एवं प्रथम तल को तुरन्त प्रभाव से सूक्ष्म कन्टेमनेंट जोन घोषित कर दिया है। यह निर्णय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। उपमण्डलाधिकारी सोलन ने यह आदेश आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं। उपमण्डलाधिकारी ने पुलिस उप अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए हैं कि सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए ताकि कन्टेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति पैदल अथवा वाहन के माध्यम से यहां-वहां न जा सके। उन्होंने कन्टेनमेंट जोन में किसी भी सार्वजनिक पथ अथवा स्थान पर व्यक्तियों के खड़े होने पर भी पाबंदी लगाई है। कन्टेनमेंट जोन में वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही नाका लगाकर नियन्त्रित की जाए। किसी भी परिस्थिति में कन्टेनमेंट जोन में व्यक्तियों एवं वाहनों की आवाजाही प्रतिबन्धित रहेगी। कन्टेनमेंट योजना लागू करने, आवश्यक सेवाएं एवं चिकित्सा से सम्बन्धित वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही निर्बाध गति से जारी रहेगी। आदेशों के अनुसार मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग के उप प्रधानाचार्य कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। वह यह भी सुनिश्चित बनाएंगे कि उक्त कन्टेनमेंट जोन में कन्टनेमेंट प्लान, आवश्यक सेवाएं एवं चिकित्सा आपातकाल के लिए तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी को भी आवागमन की अनुमति न हो। किसी भी छात्र को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना घर जाने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। यह आदेश मुरारी लाल मेमोरियल काॅलेज ऑफ नर्सिंग में कोविड-19 के 25 पाॅजिटिव मामले पाए जाने के उपरान्त पारित किए गए हैं। आदेश का उद्देश्य समूचे क्षेत्र को सुरक्षित करना तथा कोविड-19 के प्रसार को रोकना है। आदेश केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों की अनुपालना में जारी किए गए हैं। उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता अंग्रेजी अनीता कौंडल के दिशा-निर्देशों द्वारा स्वच्छता अभियान एवम विद्यालय सौंदर्यकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर को साफ किया तथा क्यारियों से खरपतवार निकाली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल ने स्वयंसेवियों को बताया कि स्वस्थ शारीर में स्वस्थ आत्मा निवास करती है। अंत में स्वयंसेवियों ने पर्यावरण को शुद्ध एवम साफ रखने की शपथ ग्रहण की।
स्वस्थ जीवन के लिए ह्रदय का स्वस्थ होना अति आवश्यक है। ह्रदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 29 सितम्बर को विश्व ह्रदय दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयाँज में भी कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी की अध्यक्षता में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सभी को ह्रदय को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को ह्रदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ ह्रदय के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम, संतुलित आहार व तनावमुक्त दिनचर्या अति आवश्यक हैं। एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने स्वस्थ ह्रदय के लिए विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन व जंक फूड से दूर रहने का आग्रह किया। हिन्दी भाषा प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ ह्रदय के लिए हंसना व प्रसन्न रहना भी अति आवश्यक है। कला अध्यापक केशव वर्मा ने विद्यार्थियों को ह्रदय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी रुचि अनुसार संगीत, नृत्य, चित्रकला, लेखन अथवा किसी अन्य कला को अपने जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर अमरदेव शर्मा, अनुप शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, देवी सिंह ठाकुर, अजय त्यागी, पुष्पिन्दर शर्मा, विरेन्द्र कुमार, रमेश ठाकुर, हेमराज, प्रवीण कुमार, मुक्तेश गौतम व सरोज ठाकुर भी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में शिक्षा संवाद का आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान हेमराज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिक्षा संवाद के इस कार्यक्रम में लगभग 120 अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर व दिनेश खजुरिया ने विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया। अभिभावकों की तरफ से कुसुम ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव कार्यक्रम में प्रस्तुत किए। इसके उपरांत प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसमें विशेष रूप से बच्चों की प्रगति रिपोर्ट जिसमें एफए-1, एफए-2 और फर्स्ट टर्म फॉर्म के उपरांत बच्चों के परिणाम का आंकलन किया गया। इसके उपरांत ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में आ रही दिक्कत एवं उनके समाधान के बारे में भी चर्चा की गई, इसके अलावा स्वच्छता, धूम्रपान के दुष्प्रभाव, मोबाइल का सही उपयोग, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों जैसे एनएसएस, एनसीसी, फिट इंडिया मूवमेंट आदि कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करने का आग्रह किया गया। अंत में प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने उपस्थित सभी अभिभावकों व सभी अध्यापकों का शिक्षा संवाद के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए धन्यवाद किया।
सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आज यहां समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने की। बैठक में आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदाता सूचियां, निर्वाचन सामग्री एवं परिवहन प्रबन्धन, इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट की जानकारी एवं जागरूकता सहित राजनीतिक दलों, सैक्टर अधिकारियों, सैक्टर दण्डाधिकारियों, पुलिस एवं निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य के प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास कार्यक्रम, मतदान केन्द्र, महिला मतदान केन्द्र, वैब कास्टिंग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, डाक मतपत्र, स्वीप गतिविधियां, मतदान दिवस पर किए जाने वाले कार्य, मतगणना, कानून एवं व्यवस्था सहित उप निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक बनाने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्णयानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं कोविड-19 पाॅजिटिव मतदाता यदि चाहें तो वे डाक मत पत्र का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी अर्की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं और विधानसभा क्षेत्र का सर्वेक्षण कर डाक मत पत्र प्रयोग करने की इच्छुक इन श्रेणियों की जानकारी प्राप्त करें। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उप चुनाव में केवल उन्हीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी जो 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं। तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ.संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ.विकास सूद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग सोलन के अन्य कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना प्रथम, अक्तूबर को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अन्तिम तिथि 8 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 11 अक्तूबर को होगी। नाम वापिस लेने की अन्तिम तिथि 13 अक्तूबर निर्धारित की गई है। मतदान 30 अक्तूबर को होगा तथा मतणगना 2 नवम्बर को की जाएगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 5 नवम्बर तक पूर्ण कर ली जाएगी। कृतिका कुलहरी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए 27 सितम्बर तक कुल 92555 मतदाता हैं। इनमें 47163 पुरूष एवं 45392 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में 719 सेवा मतदाता हैं। इनमें 700 पुरूष एवं 19 महिला मतदाता हैं। उप निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रथम जनवरी की अहर्ता तिथि के अनुरूप तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के कुल 2556 सामान्य मतदाता हैं। इनमें 1385 पुरूष तथा 1171 महिला मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचियां वेबसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने अर्की निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें। मतदाता सूचियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के साथ-साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (उपमण्डलाधिकारी कार्यालय अर्की) सहित बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं। कृतिका कुलहरी ने कहा कि उप निर्वाचन के सुचारू नियन्त्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन में नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष में उप निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220191, टोलफ्री नम्बर 1800-322-1950 तथा टोल फ्री नम्बर 01792-1950 अथवा 1950 पर बात की जा सकती है। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 154 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 22 सहायक मतदान केन्द्र हैं। शहरी क्षेत्रों में कुल मतदान केन्द्र 3, शहरी सहायक मतदान केन्द्र 2, ग्रामीण मतदान केन्द्र 129 तथा ग्रामीण सहायक मतदान केन्द्रों की संख्या 20 हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितम्बर को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता पूरे सोलन जिला में लागू हो गई है।
कुनिहार: प्रदेश में एक लोक सभा व 3 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा होते ही आठ जिलों में लगी आचार संहिता के मध्य नजर अर्की विधान सभा के उपचुनाव के लिए सोलन जिला में भी आचार संहिता लग चुकी है व प्रशासन द्वारा डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी के आदेशों का पालन करते हुए विकास को दर्शाते सरकारी होर्डिंग हटाने में जुट गया है। बुधवार को अर्की विधान सभा क्षेत्र के कुनिहार में लगे छोटे- बड़े सभी सरकार के विकासात्मक कार्य को दर्शाते होर्डिंग लोक निर्माण विभाग द्वारा हटाए गए।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। इस शिक्षा संवाद में एस एम सी प्रधान कृष्ण चन्द, बच्चों के अभिभावकों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। शिक्षा संवाद के साथ साथ "हर घर पाठशाला", "फिट इंडिया मूवमेंट" तथा मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसान तथा ऑनलाइन से होने वाले फायदे एवं नुकसान के बारे में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार रखें। अन्त में प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने अभिभावकों को कोरोना महामारी से अपना एवं बच्चों के बचाव एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की तथा बच्चों को प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय भेजने को क
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र राम शहर में विकासखंड खोलने के लिये समाजसेवी अमरचंद ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को मांग पत्र प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले रामशहर का क्षेत्र शिवालिक की पहाड़ियों में बसा है और विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। क्योंकि विकास का माध्यम पंचायती राज है और पंचायतों का मुख्यालय ग्रामीण विकासखंड नालागढ़ में है, जो इलाके से बहुत दूर पड़ता है। उनका कहना है की लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्यायों के लिए भी नालागढ़ का रुख करना पड़ता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार दीक्कतों के कारण कार्य अधर में ही लटक जाता है। उन्होंने कहा की रामशहर में विकासखंड खोलने के लिए पिछले 20 सालों से लगातार मांग उठाई जा रही है। पूर्व में प्रेम कुमार धूमल ने रामशहर में विकासखंड खोलने की घोषणा भी की थी। लेकिन आज तक यहां विकासखंड नहीं खुल पाया है। उन्होंने मांग की है अति शीघ्र ग्रामीण विकास पंचायती राज को आगे बढ़ावा देने के लिए राम शहर में विकासखंड खोला जाए।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर को 11 केवी बड़ोग फीडर के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 सितम्बर तथा प्रथम अक्तूबर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने आदर्श आचार संहिता सम्बन्धित गतिविधियां के नोडल अधिकारी के सम्बन्ध में पूर्व में जारी आदेशों में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार उपायुक्त सोलन के सहायक आयुक्त नरेन्द्र चौहान को आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण, सी-विजिल सहित विभिन्न स्वीकृतियों के लिए भी नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। नरेन्द्र चौहान परिवहन प्रबन्धन के लिए भी नोडल अधिकारी रहेंगे। जिला नोडल अधिकारी से दूरभाष संख्या 01792-225308, 01792-223706 तथा मोबाइल नम्बर 94598-78383 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने आपराधिक दण्ड संहिता 1973 की धारा-144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला में किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा गैर सरकारी संस्था द्वारा सभी प्रकार के आग्नेय अस्त्र एवं गोला बारूद लेकर चलने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। जिला दण्डाधिकारी ने उक्त सभी को अपने आग्नेय अस्त्र एवं गोला बारूद सम्बन्धित पुलिस थाना अथवा शस्त्र एवं गोला बारूद विक्रेता के पास तुरन्त प्रभाव से जमा करवाने के निर्देश भी दिए हैं। यह आदेश पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सुरक्षा बलों, ड्यूटी पर तैनात सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं प्राधिकृत सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होंगे। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि 28 सितम्बर को भारत के निर्वाचन आयोग ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूरे जिले में तुरन्त प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन में 30 अक्तूबर को मतदान होगा तथा निर्वाचन प्रक्रिया 5 नवम्बर तक पूर्ण की जाएगी। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सोलन जिला की पड़ौसी राज्यों के साथ स्थित सीमा, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने एवं 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र में शांति पूर्ण उप चुनाव के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश 5 नवम्बर तक लागू रहेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयाँज में प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए अध्यापकों व अभिभावकों के मध्य शिक्षा संवाद का आयोजन हुआ। इस शिक्षा संवाद में हर घर पाठशाला कार्यक्रम,आनलाइन शिक्षा में माता पिता की भूमिका, हाल ही में हुई परीक्षाओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन, मोबाइल फोन का उचित उपयोग व नशे से विद्यार्थियों की दूरी, शिक्षा-संवाद के मुख्य बिन्दु रहे।इस संवाद में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, अनूप शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, देवी सिंह, अजय त्यागी, रमेश ठाकुर, हेमराज,पुष्पेन्द्र, डॉ मुक्तेश कुमार गौतम, सरोज, केशव वर्मा, प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च पाठशाला कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के माता पिता व अभिभावकों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के बारे में चर्चा की गई। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने कहा कि 9वीं से 10वीं कक्षा के बच्चों की सितंबर माह में ली गई परीक्षा में अभिभावकों ने अच्छी भूमिका निभाई है। आजकल 6वीं से 8वीं की SA-1 परीक्षा चल रही है आशा करते हैं कि सभी बच्चे ईमानदारी से परीक्षा दे रहे होंगें। ऑनलाइन पढ़ाई के कारण मोबाइल फोन का अधिक उपयोग आने वाले समय में चिंता का विषय बन सकता है इसके लिए अभिभावकों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 9वीं, 10वीं के लिए सरकार द्वारा स्कूल खोलने के निर्णय से अभिभावक व बच्चों में काफी उत्साह दिख रहा है। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने कहा कि आज की पीढ़ी नशे के प्रति प्रेरित हो रही है इसके लिए बच्चों के साथ मित्रता का व्यवहार करना चाहिए। बच्चों को दिए जाने वाले क्रियाकलापों को करने में अभिभावकों की अहम भूमिका रहती है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए हम सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करना चाहिए। हाथों को साबुन से समय-समय पर नियमित रूप से धोएं।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोलका में मंगलवार को हिमाचल सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान एफए-1 से एफए-2 तथा चल रही है, एसए-1 परीक्षा के विषय में अभिभावकों के साथ चर्चा की गई तथा हर घर पाठशाला के माध्यम से आने वाले पाठ्यक्रम और अभ्यास तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया। इस मौके पर शिक्षा संवाद का प्रारंभ अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रेषित शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सुनीता, संजय, अश्वनी, ज्योति, हेमावती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।उपप्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू ने मंच संचालन किया तथा उपस्थित सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनन्दन व स्वागत किया। प्रवक्ता राकेश ने हर घर पाठशाला के महत्व और अभिभावकों की भूमिका के बारें में, प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने अभिभावकों को बच्चों के द्वारा मोबाइल फोन का सदुपयोग करने व इस टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग न करने बारे सचेत किया। अनीता कौंडल ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सभी अभिभावकों को बच्चों को सभी प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने को प्रेरित किया। नरेंद्र लाल प्रवक्ता ने व जागृति कपिल ने छात्रों की परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के समक्ष रखी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में सभी अभिभावकों से आने वाले दिनों में बच्चों के प्रति आपका क्या कर्तव्य है तथा किस प्रकार से बच्चों को संस्कारी बनाना है के बारे में जानकारी दी। सूरजपुर पंचायत के पूर्व प्रधान ललित शर्मा ने स्कूल के विकास में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की सराहना की। अंत में प्रवक्ता विनोद ने उपस्थित सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया।
दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों की हर गली हर मोहल्ले में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ चुकी है। आवारा कुत्तों के झुंड आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। लोगों की मुश्किल यह है कि वे अपनी परेशानी बताएं तो बताएं किसे? न कोई अधिकारी सुनने वाला है न कोई विभाग इस तरफ ध्यान दे रहा है। ये कहना है दाड़लाघाट के स्थानीय लोगों का। लोगों बताया कि कई इलाकों में आलम यह है कि कुत्तों के इन झुंडों की वजह से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं का अकेले घर से निकलना दूभर हो गया है। आए दिन आवारा कुत्तों के कारण छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं। रात्रि के समय यदि किसी को अपने ही घर जाना हो या फिर घर से बाहर किसी काम से जाना हो तो 10-12 कुत्तों का समूह पीछे पड़ भौंकने लग जाता है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस तरफ ध्यान दे। दाड़ला चौक में कई कुत्ते इतने खूंखार बन चुके है कि आपस में ही एक-दूसरे को काट देते हैं व लहूलुहान हो जाते हैं। इनकी हालत देख साधारण व्यक्ति भयभीत हो जाता है। इन आवारा कुत्तों से परेशान जनता प्रशासन से इसके कुछ समाधान की मांग कर रही है। दाड़लाघाट निवासी पूर्णिमा, सत्या ठाकुर, रीना, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, इंदर सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह चौधरी, मनोज गौतम, पवन, मदन, हेमराज, हंसराज, अरुण, निशांत गुप्ता, अमित, संजू, पंकज, राजेंद्र कपिल, नीरज कपिला, प्रदीप, मनोज, सुमन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की दाड़लाघाट में आवारा कुत्तो का आतंक है। जगह-जगह कुत्ते इकट्ठे हो कर जोर-जोर से भौंकते हुई लड़ाई झगड़ा कर लोगों को परेशान करते है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरफ ध्यान दे ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
भगत सिंह को एसएफआई सोलन इकाई द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसएफआई का मानना है कि भगत सिंह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचार है जो सभी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आज भी शाहिद भगत सिंह के सपने अधूरे हैं। लोगों को धर्म - जाति के आधार पर लडवाया जाता है, मजदूरों किसानों की हालत में कोई परिवर्तन नहीं आया है। देश के अंदर जिस समाजवादी व्यवस्था के लिए भगत सिंह और उनके साथी काम किया करते थे, उनको खत्म कर पूंजीवादी और फासीवादी व्यवस्था की तरफ देश को धकेला जा रहा है। शहीद भगत सिंह विद्यार्थी जीवन में ही बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था और युवाओं पर अपने विचार की छाप छोड़ गए थे। उन्होंने विद्यार्थी और युवाओं के नाम बहुत से पत्र लिखे थे। आज उन पत्रों को पढ़ना बहुत जरूरी है क्योंकि भगत सिंह जिस देश का सपना देखा था वह अभी भी अधूरा है। शहीद ए आजम भगत सिंह एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जिसमें किसी भी इंसान का शोषण ना हो और ना ही लोगों में धर्म जाति के आधार पर कोई भेदभाव हो। सभी लोग एक समान हो उनके बीच कोई भी अमीरी गरीबी की रेखा न हो। सभी को पढ़ने का अधिकार हो सभी को रोजगार मिले। पर आज हमारे देश के राजनेता लोगों को धर्म जाति के आधार पर मरवा रहे हैं। किसानों मजदूरों की स्थिति आज देश के अंदर बहुत खराब हो गई है। अमीरी गरीबी की रेखा में बहुत बड़ा फैसला आ गया है जिसके लिए सभी लोगों को एकजुट होना पड़ेगा और अपने हकों की लड़ाई लड़नी पड़ेगी ,तभी हम भगत सिंह के द्वारा देखी गई वैज्ञानिक समाजवादी व्यवस्था स्थापित कर सकेगे। एसएफआई जिला कमेटी सदस्या वंशिका ने कहा कि एसएफआई अपनी स्थापना के समय से ही शहीद भगत सिंह के विचारों पर चलकर देश के अंदर एक जनवादी वैज्ञानिक और प्रगतिशील शिक्षा व्यवस्था और देश के अंदर अन्य समस्याओ को लेकर संघर्ष करती रहती है। इस मौके पर - वंशिका, संजय, संतोष, शिवानी, नेहा, निति, अदिति, श्रेया, शानू , साक्षी, गरिमा इत्यादि शामिल रहे।
सोमवार को महिला एवं बाल विकास जिला सोलन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2021 व मुख्यमंत्री सेवा संकल्प सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गुलेरिया, उपाध्यक्ष खादी बोर्ड हिमाचल प्रदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन में पोषण प्रदर्शनी व On Spot Cooking प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला की पांच टीमों ने भाग लिया व सभी ने पौष्टिक व्यन्जन बनाकर पेश किए। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार भी वितरित किये गए,जिसमें On Spot Cooking प्रतियोगिता में सोलन के वृत रूरल को प्रथम, वृत कसौली को द्वितीय व वृत कुमारहट्टी को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। इस अवसर पर पोषण रंगोली का भी आयोजन किया गया जिसमें वृत कुमारहट्टी की टीम सी द्वारा फल व सब्जियों से बनाई गई पोषण के पाँच सूत्र रंगोली को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वृत कुमारहट्टी द्वारा समूह गान व वृत भोजनगर द्वारा पोषण कवाली प्रस्तुत कर पोषण माह का संदेश आम जनता तक पहुँचाया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन सुरेंदर टेगता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन कविता गौतम, कंडाघाट पवन कुमार, सशक्त महिला समूह व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साहिकाएँ मौजूद रही।
बिजली की वोल्टेज अचानक बढ़ जाने से ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार में कई लोगों के घरों में लगे अनेक विद्युत उपकरण जल गए।स्यार गांव में लोगों के घरों में बल्व, ट्यूब लाईट गिज़र, ब्लोअर, टीवी, फ्रिज व अन्य विद्युत् उपकरण भी जल गए। इससे स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी रोष है। गांव स्यार के निवासी नीरज कपिला, पंकज कपिला, अभिनव, दीप राम, सरताज सिंह राठौर, रोशन, बॉबी, प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनके घरों में लगी एलसीडी सहित अन्य विद्युत उपकरण अचानक वोल्टेज बढ़ने से जल गए। क्षेत्र में कई अन्य लोगों ने भी विद्युत उपकरण जलने की शिकायत की है। वही लोगों ने इसकी शिकायत 1100 पर की है। लोगों का कहना है कि हर माह मरम्मत व रख रखाव के नाम पर विभाग पूरा दिन विद्युत आपूर्ति बंद रखता है, फिर भी इस तरह के हादसे होना चिंता का विषय है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि विभाग उनके घरों में हुए नुकसान की भरपाई करें अन्यथा उपभोक्ता अदालत में इस मामले को उठाएंगे। इस संबंध में विभाग के एसडीओ तृप्त राज ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते यह समस्या पेश आई है जिसे ठीक कर दिया है।
डॉ.वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में 2021-22 शैक्षणिक सत्र के लिए बागवानी, वानिकी, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि व्यवसाय और व्यापार प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। इस वर्ष, विश्वविद्यालय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ICAR AIEEA (UG) 2021 के स्कोर पर बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और बीटेक जैव प्रौद्योगिकी की सामान्य सीटों में एडमिशन देगा। एमएससी, एमबीए (कृषि व्यवसाय) और पीएचडी की सामान्य और स्व-वित्तपोषित सीटें पर प्रवेश क्रमशः ICAR AIEEA (PG) और AICE-JRF/SRF में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रशांत सरकेक ने बताया कि जिन छात्रों ने इस महीने की शुरुआत में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए आईसीएआर परीक्षा दी है और विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, ऐसे छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। उन्होंने बताया कि वह उम्मीदवार जो आईसीएआर परीक्षा नहीं दे पाए हैं वह भी स्नातक कार्यक्रमों की स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर बीएससी और बी टेक जैव प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों की स्व-वित्तपोषित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कुलसचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन पत्र और ऑनलाइन भुगतान रसीद जमा करने में विफल रहने वाले उम्मीदवार विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र नहीं होंगे। आईसीएआर परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा वेबसाइट पर ऑनलाइन काउंसलिंग के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। ऑनलाइन मोड के अलावा अन्य किसी भी प्रकार का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सोमवार को सोलन जिला में सयुंक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के आवाहन पर PWD रेस्ट हाउस सोलन से DC ऑफिस तक किसान रैली को निकालकर भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा में 4 विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान व सदस्यों ने हिस्सा लिया। सोलन के किसानों ने केंद्र सरकार व कृषि बागवानी मंत्री की खिलाफ नारे लगाए व तीनो कृषि कानून को तुरन्त रदद् करने के लिए कहा। संयुक्त किसान मोर्चा सोलन के सहसंयोजक नीतीश ठाकुर ने कहा कि किसानों की उन्नति बिना फसलों के MSP पर बने क़ानून के बिना मुमकिन नही है, हिमाचल प्रदेश सरकार ने झूठे वादे ही किए और जुमलेबाजी ही किसानों को मिली है। साथ ही नीतीश ने कहा कि जहाँ सेब बागवान सभी पार्टियों के साथ होते हुए भी किसान व सेब की बागवानी को ख़तरे में देख एकजुटता से जबरदस्त आंदोलन कर सेब के उचित व लाभकारी मूल्य के लिए सड़कों पर लामबंध हुए हैं, वे हम टमाटर सब्जियों के उत्पादकों के लिए प्रेरणास्रोत है। ग्रामीण संघर्ष समिति के सचिव मनोज वर्मा ने कहा ही मौजूदा सरकार ने किसानों को छलने का काम ही किया है। टमाटर व सब्जियों के उचित दाम सोलन के किसान बागवानों को भी मिल सकते हैं, किंतु मौजूदा सरकार सालों साल से किसानों को टमाटर सब्जी प्रोसेसिंग यूनिट पर सिर्फ गुमराह कर वोट बटोर कर सत्ता पर काबिज हो जाती हैं और किसानों को टमाटर सब्जियों से लाभकारी दाम से हमेशा ही महरूम रहना पड़ता है। वही मनीष ठाकुर सँयुक्त किसान मोर्चा सोलन संयोजक ने केंद्र सरकार को आड़े हाथो लिया और तीनो कृषि कानून को वापिस करने के लिए कहा, यदि सरकार तीनो कानून को वापस नही करती तो कोई न कोई नई सरकार ये काम करेगी और किसान भी उन्हीं सरकार को अपना समर्थक देगी जो किसानों की मांगों को अपने मेनिफेस्टो में अंकित करेगा जिसमे तीनो कानून को रद्द करना, फसलों पर MSP कानून बनाना, दूध के लिए चिल्लिंग प्लांट व एक डिपू स्टोर का निर्माण जहाँ किसानों को सस्ती दर पर तूड़ी, फीड व दवाइयां उपलब्ध करवाई जाए। जयराम सरकार व उनके मंत्री किसानों पर उलटी सीधी बयानबाजी दिन प्रतिदिन देते है। इससे अच्छा होता वे किसानों की फल सब्जियों की फसलों का लाभकारी दाम दिलाने के लिए MSP लागू करते और किसान के पक्ष में नीति बनाते। संयुक्त किसान मोर्चा सोलन की रैली में कंडाघाट, सोलन व धर्मपुर ब्लॉक से सैकड़ो किसानों ने भाग लिया । सड़को पर संघर्ष किए बिना अपनी मांगों को जब तक किसान नही लड़ेगा तब तक वह समृद्ध नही बन सकता। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा सोलन में आने वाले दिनों में गाँव मे छोटी छोटी मीटिंग आयोजित कर किसानों को शिक्षित करेगा। इसके बाद महापंचायत द्वारा सरकारों की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेगा। इस प्रदर्शन में मनीष ठाकुर, मनोज वर्मा, देवेंद्र, विकास ठाकूर, नीतीश ठाकुर, अनोखी राम वर्मा, मोहित, प्यारे लाल वर्मा, अशोक वर्मा, जोगिंदर, अमन, अनिल, सुरेश, तारा दत्त आशीष, कली राम हरबन्स, मदन, नरेन्द्र आदि सेकड़ो किसान शामिल रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वोकेशनल ट्रेनर आरती के मार्गदर्शन में जमा दो कक्षा की छात्रा हिमानी ने विश्व पर्यटन दिवस पर विस्तार से जानकारी दी तथा अपने वक्तव्य में कहा कि कोविड काल में पर्यटन के क्षेत्र में भारी कमी आई। जबकि पर्यटन का क्षेत्र विश्व में सबसे तेजी से आय अर्जित करने वाला क्षेत्र है। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी विश्व पर्यटन दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी तथा कहा की भारत में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू,राकेश शर्मा, विनोद कुमार, सुमन देवी, नीलम शर्मा, रेणुका, नरेंद्र लाल, आरती, अनीता, किरण, लता देवी, उर्मिला ठाकुर, वीना कुमारी, मंजू, जागृति कपिल, सुषमा, प्रवीण, मुकेश, पूनम, विजय, विमला, चमन, जितेंद्र चंदेल, रजनीश शर्मा आदि उपस्थित थे।
मैसर्ज पाॅयनियर एम्ब्रोयाड्रिज लिमिटिड तथा जेगहम मेडिकल सर्विसिज प्राईवेट लिमिटिड में विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 29 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। मैसर्ज पाॅयनियर एम्ब्रोयाड्रिज लिमिटिड में विभिन्न प्रकार के ऑपरेटर्स के 300 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि जेगहम मेडिकल सर्विसिज प्राईवेट लिमिटिड में फील्ड एडवाईजर एवं फील्ड सुपरवाईजर के 35 पद भरे जानें हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं इससे अधिक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितम्बर को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595, 98170-69798, 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पुरूषोत्तम गुलेरिया आज कुम्हारहट्टी में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सेवा संकल्प सप्ताह और राष्ट्रीय पोषण माह 2021 के अन्तर्गत आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि सभी को पोषण की मूल अवधारणा से अवगत करवाने तथा लक्षित वर्गों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्र्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक सगंठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी भी अपेक्षित है। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि पोषण माह का प्रथम संदेश पोषण वाटिका से मिलता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध उत्पाद भी काफी पोषणयुक्त होते हैं और अनुसन्धानों से यह सिद्ध हुआ है कि हमारे प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध भोजन सभी प्रकार से पोषणयुक्त हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषाहार का नियमित सेवन करें। यह न केवल आसानी से उपलब्ध है अपितु शरीर की पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं की भी पूर्ति करते हैं। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर सिद्ध हो रही हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से महिलाओं को संबल प्रदान करने का सफल प्रयास किया गया है। उन्न्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीन तलाक जैसी कठोर प्रथा को समाप्त करना देश की महिलाओं को आत्सम्मान प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं तथा आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 संकट के समय में अत्यन्त सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि यह समूह भविष्य में भी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ कार्यरत रहेंगे। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर पोषाहार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित स्थानीय पोषाहार में गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्थापित जागरूकता पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर अन्न प्राशन्न, गोद भराई की रस्म भी सम्पन्न करवाई गईं। एक बूटा बेटी के नाम के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर बालिका सम्मान वाटिका में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पोषण के महत्व को दर्शाता रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। पाक कला प्रतियोगिता एवं पोषण रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सीमा गुप्ता ने पोषण में आयुष की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान सुमन देवी, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कुमार, बीडीसी सदस्य किरण, ग्राम पंचायत चेवा के उप प्रधान संजय कुमार, छावनी परिषद डगशाई के पार्षद राकेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेन्द्र शर्मा सहित आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी विद्युत लाईन के आवश्यक कार्य के दृष्टिगत 28 सितम्बर को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता आर विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 28 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विवांता माॅल, न्यायालय परिसर, कलीन, हिमालयन पाइप, सुन्दर सिनेमा, पैरागोन होटल, हिमानी होटल, मैसर्ज रोमा फार्मा, अमर होटल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
रविवार को ग्राम पंचायत आंजी के गाँव मौरि, सुमति, कथयाला में विधायक मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने सृष्टि महिला मंडल के नेतृत्व में विधायक कर्नल डॉ धनी राम शांडिल का भव्य स्वागत किया। बाद में स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष एक एम्बुलेंस रोड दयोघाट से मौरि तक को पका करने की मांग रखी, दूसरी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए मांग रखी, तीसरी एक लिंक रोड बनाने की मांग रखी। वहीं अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक द्वारा करवाये जा रहे कार्यों को बताया। वहीं बड़ती मंहगाई, बेरोजगारी से भी अवगत करवाया और लोगों की मांगों को विधायक के समक्ष प्रमुखता से उठाया। वहीं विधायक ने मंच से ही सारी मांगों को स्वीकार करते हुए लिंक रोड को पका करने के लिए दो लाख, महिला मंडल भवन निर्माण के लिए दो लाख और लिंक रोड निर्माण के लिए एक लाख देने कि घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में पीने के पानी की कमी को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए। महिला शक्ति से किरन मेहता, जिला कॉंग्रेस के महासचिव हेम राज ठाकुर, पंचायत प्रधान कविता, ममता, उषा, भारत भूषण, यशवंत, निश्चल कुमार, सुरिन्दर ठाकुर, सृष्टि महिला मंडल के सदस्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के बड़ोग गांव में दो भालू के बच्चे एक टैंक में फंस गए जिन्हें वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। रविवार की सुबह चंडी ब्लॉक से वन खंड अधिकारी सत्यदेव शुक्ला को सूचना मिली की चंडी बड़ोग में दो भालू के बच्चे एक टैंक के बीच में फंस गए हैं और बाहर मादा भालू ने भयावह वातावरण बना रखा है। खंड अधिकारी दानोघाट सत्यदेव शुक्ला ने वन मंडल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता को सूचित किया तथा एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह को भी इस घटना की तुरंत सूचना की। एसएचओ जीत सिंह की अगुवाई में एक टीम चंडी को रवाना हुई। उधर शिमला से वन्य प्राणी रेस्क्यू टीम जिसमें 2 डॉक्टर तथा तीन वन खंड अधिकारी विनय कुमार की अगुवाई में चंडी पहुंची।वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि टैंक में लगभग डेढ़ फुट पानी के मध्य भालू के बच्चे चीखें मार रहे थे और बाहर मादा भालू रेस्क्यू टीम के कार्य में बाधा डाल रही थी। वह भय के कारण टैंक के समीप नहीं जा पा रहे थे। अंततः, उन्होंने जोखिम उठाते हुए एक सीढ़ी जैसे कैसे टैंक में डाली और दोनों भालू के बच्चे सीढ़ी को लांघकर एकदम बाहर निकले और अपनी मां के साथ जंगल में चले गए। वन मंडल अधिकारी कुनिहार एचके गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की है।
दी कुर्गन लैंड लूजर सोसाइटी मांगू के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। सोसायटी के महासचिव कुलदीप पुरी ने बताया कि चुनाव में कुल 5 वार्ड बनाए गए थे, जिसमे एक नंबर वार्ड से रत्नचंद, दो नंबर वार्ड से जितेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 3 से दिलीप कुमार, वार्ड नंबर चार से मदनलाल व वार्ड नंबर 5 से करमचंद विजय घोषित किए गए। इसमे रतन चंद को प्रधान पद तथा उपप्रधान पद के लिए मदनलाल को चुना गया व कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार तथा जनरल सचिव पद पर जितेंद्र कुमार और सदस्य करमचंद को बनाया गया। नवनियुक्त प्रधान रत्न चंद ने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्यों का उन्हें प्रधान बनाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर निष्ठा व मेहनत से कार्य करेंगे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में एक बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार से सोलर फेंसिंग लगाने के लिए 80% अनुदान राशि स्वीकृत की जाए तथा 20% राशि अम्बुजा सीमेंट कंपनी से स्वीकृत की जाए। वहीं अम्बुजा सीमेंट कम्पनी को अपने किए वायदे के तहत गरीब लेंड लूजर को आवश्यक मदद करने का आग्रह भी किया गया। लोगों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस कोरोना काल में किसानों की मदद की जाए तथा निजी स्कूलों की कोरोना काल मे फीस माफी की जाए। बैठक में गांव बरायली, बुडम, स्तोटी, स्यार, सुल्ली, नोणी, बागा, खाता, पछीवर, जाबलु, चल्यावन सहित ग्राम पंचायत दाड़ला, रौडी (धार) व बरायली के लोगों ने भाग लिया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में चौक के समीप दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर अम्बुजा चोक व शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते की सफाई कर कचरा एक जगह एकत्रित करके उसे जलाया। दुकानदारों ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने आसपास, अपने गांव में व अपने वार्ड में सफाई करें। ताकि पूरे क्षेत्र की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा सके। इस मौके पर अनिल गुप्ता, राम चंद शर्मा, नरेश ठाकुर, रामू भैया, रितिक, मोहित, राकेश, नितीश, जतिन ठाकुर सहित अन्य दुकानदारों ने अपना सहयोग दिया।
NPS कर्मचारी महासंघ धर्मपुर, कसौली, सुबाथू, परमाणु ब्लॉक के चुनावी बैठक BRC कार्यालय धर्मपुर में सम्पन्न हुईं। चुनावों में सर्वसहमति से इस ब्लॉक से अध्य्क्ष सुनील शर्मा, अध्य्क्ष महिला विंग चंचल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित कुमार, महासचिव अश्वनी गौतम, कोषाध्यक्ष चरण दास, उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, मुख्य सलाहकार कुलदीप सिंह, प्रेस सचिवमनीष कुमार को चुना गया। उपरोक्त चुनाव ज़िला कार्यकारिणी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षक सरोप सिंह और पवन ठाकुर की देख रेख में सम्पन्न किये गए। इस बैठक में ब्लॉक के सभी विभागों के लगभग 80 सदस्यों ने भाग लिया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्य्क्ष ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार से पेंशन बहाली की मांग की।
अर्की : फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी गौतम एंटरटेनमेंट ने अपनी नई एलबम सिला ए वफ़ा लांच कर दी है । ज्ञात रहे कि इस वीडियो को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर जगत गौतम शर्मा हिमाचल की अर्की तहसील के रमणीक व ऐतिहासिक स्थल बाड़ी धार के रहने वाले है। साथ ही टी सीरीज कम्पनी के चैनल पर चल रहे इस गाने में हिंदुस्तान की प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम व आज़म अली मुकर्रम ने अपनी आवाज़ दी है । अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम एंटरटेनमेंट के निदेशक जगत गौतम ने बताया कि इस गाने को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है । गौतम ने बताया कि इस वीडियो के निर्माण में उनके सहयोगी अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल से मिलकर नई प्रतिभाओं को मौका प्रदान करने के लिए टी सीरीज कम्पनी से मिलकर के एक मंच बनाया है। जिसके चलते पहली एलबम सिला ये वफ़ा का एक वीडियो का लॉन्च किया गया ह। जिसमे हिमाचल की नई प्रतिभाओं को लांच किया गया है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट तथा नवगठित ग्राम पंचायत रौड़ी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त में राशन के बैग वितरित किए गए। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत प्रधान बंसी राम व भाजपा अर्की मंडल किसान मोर्चा के प्रधान जगदीश्वर शुक्ला तथा ग्राम पंचायत रौड़ी में पंचायत प्रधान रीना शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये दोनों कार्यक्रम उचित मूल्य की दुकान पर आयोजित किए गए। किसान मोर्चा के अर्की मंडल के प्रधान जगदीश शुक्ला ने बताया कि गरीब परिवारों के पात्र व्यक्तियों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत अभी शुरुआती तौर पर लगभग 50 राशन के बैग मुफ्त में बांटे गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रौड़ी में भी आज इस योजना के अंतर्गत लगभग 35 राशन बैग मुफ्त में बांटे गए।इस प्रकार दोनों पंचायतों में सामान के साथ गरीब लोगों को सम्मान भी दिया गया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पंचायत उपप्रधान हेम राज ठाकुर ने सरकार द्वारा खंड विकास कार्यालय की कोरी घोषणा व सामुदायिक चिकित्सालय का उद्घाटन केवल मात्र पट्टिकाओं पर ही करने हेतु सरकार के प्रति रोष प्रकट किया है। हेमराज ठाकुर ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन लगभग तीन-चार वर्षों से तैयार होकर धूल फांक रहा है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन पट्टिका लगाकर उसका उद्घाटन तो कर दिया लेकिन यह कैसा उद्घाटन हुआ कि दो-तीन माह बीत जाने के बाद अभी तक वहां स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं, जबकि यह 32 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। यहां दो-दो सीमेंट उद्योग होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन एकदम उपयुक्त उपचार न मिलने के कारण लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कनस्वाला पारनू सड़क की दयनीय दशा पर भी लोगों के रोष से अवगत करवाया है और विभाग से जल्द उसे ठीक करने का आग्रह किया है।
ग्राम पंचायत चाखड़ मे उचित मूल्य की दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत चाखड के उप प्रधान मनसा राम ठाकुर ने लोगो को मुफ्त राशन वितरण किया।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्ष दिवाकर सेन,वार्ड सदस्य धर्म पाल, बीडीसी सदस्य बलवंत सिंह, बीजेपी कार्यकर्त्ता जीत राम, महेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में वार्षिक कैंपस जॉब फेस्टिवल "अवसर - 21" का आयोजन किया। इसमें टेक महिंद्रा, टाइम्स ऑफ इंडिया, एचडीबी फाइनेंस, स्किल लैप्स, शिपिंग कार्गो, ग्लोबल एजुकेशन, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एस्पायर फॉक्स, इंडोस्विफ़्ट, वोन होटल, सुखजीत एग्रो, बजाज कैपिटल्स, रैडिसन होटल, जस्ट डायल जैसी प्रसिद्ध कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईईसी यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित आसपास के इलाके के अन्य छात्रों व प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से चले साक्षात्कार में सभी छात्रों को उनके शैक्षणिक और पारस्परिक स्किल के आधार पर चयनित किया गया। निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंपस जॉब फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य सभी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में एक्सपोजर के साथ-साथ नौकरी के अवसर प्रदान करना था। यह आयोजन छात्रों के लिए कंपनियों और कॉर्पोरेट जगत से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 के इस दौर में जहां कई युवाओं की नौकरी चली गई, वहां आईईसी विश्वविद्यालय छात्रों को नौकरी के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने भविष्य में युवाओं को और अधिक बेहतर अवसर प्रदान करने की बात भी कही।
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल द्वारा शिमला से आज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हिमाचल प्रदेश के लाभार्थियों के साथ सम्वाद एवं अन्न उत्सव कार्यक्रम का जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सीधा प्रसारण किया गया। जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों और उचित मूल्य की दुकानों पर भी कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। सोलन में नगर निगम हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को अनाज युक्त राशन बैग भी प्रदान किए। डाॅ.सैजल ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 संकट के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पात्र वर्गों का मज़बूत संबल बनकर उभरी है। सोलन जिला में वर्तमान में 53547 परिवार योजना के दायरे में हैं। इन परिवारों के 227548 सदस्य प्रत्यक्ष तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। 316 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से इन परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट में गत वर्ष एवं इस वर्ष भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना पीड़ित मानवता को आवश्यक खाद्यान्न उपलब्ध करवाने में सफल सिद्ध हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का दर्शन समग्र विकास तथा जन-जन के कल्याण पर केन्द्रित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में इस दर्शन के अनुरूप आमजन को सहायता पहुंचाने के लिए सफल कार्य किया जा रहा है। अन्न उत्सव कार्यक्रम को सोलन विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत हाॅल कण्डाघाट तथा नगर निगम हाॅल सोलन में, कसौली विधानसभ क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर तथा नगर परिषद हाॅल परवाणू, अर्की विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार तथा सामुदायिक हाॅल अर्की, दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कार्यालय बद्दी तथा बीएड काॅलेज चण्डी एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन परिसर नालागढ़ तथा पंचायत हाॅल रामशहर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारित किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि रोगियों को पूर्ण उपचार प्रदान करने में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है और प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मासिस्ट संघ की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है। डाॅ. सैजल आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ सैजल ने कहा कि फार्मासिस्ट का पदनाम फार्मासिस्ट अधिकारी तथा मुख्य फार्मासिस्ट का पदनाम मुख्य फार्मास्टि अधिकारी करने का मामला प्रदेश सरकार के ध्यान में है। उन्होंने कहा कि इन पदनामों को बदलने के विषय में शीघ्र सकारात्मक पग उठाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने संघ से आग्रह किया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी रोगियों को प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, हिमकेयर तथा मुख्यमंत्री सहारा जैसी योजनाएं आमजन के लिए विशेष सहायक हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाआंे की उचित जानकारी मानवीय जीवन को बचाने में मददगार सिद्ध हो सकती है। आयुष मंत्री ने कहा कि संघ को प्रदेश सरकार के साथ मिलकर यह सुनिश्चित बनाना होगा कि 30 नवम्बर तक सभी प्रदेशवासियों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए टीके की दूसरी खुराक प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट और रोगियों के मध्य नियमित संवाद रहता है और इस परस्पर विचार-विमर्श के माध्यम से रोगियों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ दवा के उचित उपयोग की बेहतर जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने आशा जताई कि फार्मासिस्ट पूर्व की भान्ति समर्पण एवं लगन के साथ अपना कार्य करते रहेंगे। डाॅ. सैजल ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा महामंत्री नंदराम कश्यप, हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मास्टि संघ के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महासचिव मनोज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवानी ठाकुर, प्रेस सचिव प्यारे लाल सोनी सहित प्रदेशभर से आए फार्मासिस्ट इस अवसर पर उपस्थित थे।
नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदविस पर आज यहां फिट इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस मैराथन को सुभाष चंद्र बोस पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन ठोडो मैदान तक आयोजित की गई। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ भारत समर्थ भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विख्यात चितंक और लेखक थे जिन्होंने अन्तोदय को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक, नेहरू युवा केन्द्र के रतीराम, ज्योति कश्यप, रवीन्द्र, कमल नेगी सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 24 सितम्बर को विद्यालय खोलने के सम्बन्ध में जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार शिक्षा विभाग को सोलन जिला में 27 सितम्बर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यालय खोलने की अनुमति दी गई है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा विभाग ऐसी मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार करेगा जो कोविड-19 नियम पालन तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हो। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को सोलन जिला के परवाणू के प्रवास पर आ रहे हैं। सुरेश भारद्वाज 28 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे परवाणू में हिमाचल शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शनिवार को कुनिहार लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कुनिहार स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने की इस अवसर पर जिला मीडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं को इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व के इतिहास के बारे में बताते हुए पंडित दीनदयाल के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी के पूर्व संस्थापकों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित और प्रदेश हित में कार्य करें। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश जोशी, महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य कौशल्या कंवर, उपप्रधान कोठी पंचायत व बूथ अध्यक्ष प्रीतम जॉनी, उपप्रधान हाटकोट रोहित जोशी, ग्राम केंद्र प्रभारी चेतराम तंवर , बूथ अध्यक्ष अभिनव जोशी, अनिल गर्ग, नवनीत शर्मा, आरपी जोशी, पूर्व जिला सचिव ओम प्रकाश भारद्वाज, श्यामानंद शर्मा, जगदीश चंदेल, ओम प्रकाश गर्ग, ठाकुर दत्त मेहता, राजेंद्र धीमान, अशोक तंवर, वार्ड मेंबर रक्षा शर्मा, विमला देवी, पूर्व बीडीसी सीमा महंत, देवेंद्र तंवर, गोपाल कृष्ण, युवक मंडल के प्रधान विकास कंवर ग्राम केंद्र प्रभारी हरजिंदर ठाकुर, गौरव शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी (अर्की) में पिछले कल भारी बारिश होने से स्कूल के विज्ञान भवन की दीवारें भूस्खलन होने से क्षर्तिग्रस्त हो गई।जिससे काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह भवन करीब 6 वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। इस स्थान पर पहाड़ी वाली जगह होने के कारण कटिंग की गई थी, उसके बाद भवन का निर्माण किया गया। भारी बारिश होने के चलते हुए भूस्खलन के कारण स्कूल के भवन की दीवारें जहां जर्जर हो गई है, वहीं खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही कई कमरों में मिट्टी घुस गई है। मौके पर पटवारी व पीडब्ल्यूडी के जेई, पंचायत प्रधान, एसएमसी के पदाधिकारी व स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। जेई व पटवारी ने घटनास्थल का जायजा लेकर बताया कि इसका करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्कूल प्रशासन व एसएमसी के पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि यहाँ जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार लगाई जाए व क्षर्तिग्रस्त हुए भवन का भी सुधार किया जाए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धामी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज महाविद्यालय धामी के विद्यार्थियों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान के बाद प्रधानाचार्य के माध्यम से स्थानीय मांगों को लेकर एचआरटीसी विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि 16 मील से दाडलाघाट तक जल्द से जल्द बस की सुविधा दी जाए। जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इकाई अध्यक्ष दिवेश ने जानकारी देते हुए बताया की NH 205 घण्डल जूडिशल अकैडमी के समीप भारी बारिश के कारण रोड को भारी नुकसान हुआ था। लेकिन उसका कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। रोड तकरीबन पिछले 15 दिनों से बंद है। दाडला, शालाघाट, अर्की के विद्यार्थियों को गलोग से सोलह मील तक 5 किलोमीटर तक का सफर रोजाना पैदल तय करना पड़ता है। जिस कारण विद्यार्थी कई बारी अपनी कक्षाओं के लिए समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया। सभी विद्यार्थियों की बात सुनने के बाद विद्यार्थी परिषद ने प्रधानाचार्य के माध्यम से एचआरटीसी विभाग प्रबंध निदेशक ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी की वजह से लगभग 2 वर्ष बाद धामी महाविद्यालय को खोला गया हैं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 52वा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया। इस पावन दिवस का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनएसएस ध्वजारोहण से किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू ने आभासी कक्ष के माध्यम से एनएसएस स्थापना दिवस की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 24 सितम्बर 1969 को इसकी स्थापना भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय ने की। एनएसएस योजना ऊर्जा से परिपूर्ण एक ऐसा नाम है, जो युवाओं में निस्वार्थ भाव, सेवा संकल्प, सच्चाई व नेतृत्व से कई गुणों का विकास करता है। 51 वर्षो से एनएसएस ने निस्वार्थ भाव से स्वयं से पहले आप आदर्श वाक्य के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में एक विशेष आयाम प्राप्त किया है। इस पावन दिवस पर एनएसएस यूनिट विद्यालय परिवार को कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बट्टू व अनिता ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संवाद कार्यक्रम का जिला सोलन के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 25 सितम्बर, 2021 को लाईव प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि कार्यक्रम का लाईव प्रसारण प्रातः 11.00 बजे से शिमला स्थित पीटर हॉफ से होगा। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले मंत्री पीयूष गोयल इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से योजना के विभिन्न लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए सोलन जिला के 10 स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन स्थापित कर दी गईं हैं। सोलन विधानसभा क्षेत्र में नगर पंचायत हॉल कण्डाघाट तथा नगर निगम हॉल सोलन में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय धर्मपुर तथा नगर परिषद हॉल परवाणू में कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार तथा सामुदायिक हॉल अर्की में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा जा सकेगा। दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कार्यालय बद्दी तथा बीएड कॉलेज चण्डी में अन्न उत्सव का लाईव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ट्रक यूनियन परिसर नालागढ़ तथा पंचायत हॉल रामशहर में कार्यक्रम को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारित करने की व्यवस्था की गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में कोविड नियमों का पालन करते हुए बड़े उत्साह से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर व विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान जगदीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर विद्यालय की एनएसएस इकाई ने "पर्यावरण मित्र" अभियान का आरंभ किया। पर्यावरण मित्र अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों व लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी, पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान जगदीश शर्मा "पर्यावरण मित्र" अभियान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करके किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्य भीम सिंह, अमरदेव शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अनुप शर्मा, देवीसिंह, मुक्तेश गौतम, रमेश ठाकुर, प्रवीण कुमार, विरेंद्र कुमार, बिरेंद्र शर्मा, सरोज, केशव वर्मा, अजय त्यागी, प्रभुदयाल, जानकी, महेंद्र, परसराम, त्रिपता भी अभियान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कर "पर्यावरण मित्र" बने। एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी अन्य विद्यार्थियों व लोगों को पर्यावरण मित्र बनाने के लिए अभियान को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगे। उल्लेखनीय है कि विद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा लोगों को साक्षर करने के लिए "परियासा" अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व एनएसएस प्रभारी अनुप शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इतिहास व महत्व विद्यार्थियों से साझा किया। प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी ने विद्यार्थियों से समाज सेवा में बढ़ चढ़ भाग लेने का आह्वान किया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने विद्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों "परियासा" व "पर्यावरण मित्र" की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सामाजिक जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिन्दी भाषा प्रवक्ता भीम सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की शुभकामनायें दीं। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवियों के लिए कोरोना से बचाव विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्राऐं मनिषा व नीलम ने संयुक्त रूप से प्रथमदीक्षा द्वितीय व कक्षा बारहवीं की छात्रा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयसेवियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।


















































