बाहरा विश्वविद्यालय वकनाघाट ने (एआईस-जेआईटीएफ) अटल ऊष्मायन केंद्र ज्योथि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन से गुणात्मक उत्पाद विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इसके तहत बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के छात्र उत्पाद विकास के वैज्ञानिक आदान-प्रदान से सीधे लाभान्वित होंगे। यह ज्ञापन डॉ. एमजी अनंत प्रसाद सीईओ एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु और डॉ. प्रोबीएस नागेंद्र पाराशर कुलपति बहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट के बीच हुआ। इस समझौता ज्ञापन के तहत कार्यक्रमों और गतिविधियों में वित्तीय सहायता, संयुक्त अनुसंधान गतिविधियां, स्टार्टअप्स का सह-ऊष्मायन, संयुक्त उत्पाद विकास कार्यक्रम (जेपीडीपी) शामिल हैं। गौरव बाली पीआरओ बाहरा विश्वविद्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के छात्र किसी से कम नहीं है। एआईसी-जेआईटीएफ बेंगलुरु के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद बाहरा विश्वविद्यालय में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश से पढ़ने वाले छात्रों को उपयुक्त मंच मिलेगा।
कृषि-बागवानी और संबद्ध गतिविधियों से किसानों की आय बढ़ाने के लिए डॉ॰ वाई॰ एस॰ परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय के खेतों के तालाबों में मछली पालन शुरू कर दिया है। हाल ही में, विश्वविद्यालय ने चार उन्नत प्रजातियों की मछलियों के 3,000 शिशुओं को विवि के तालाबों में डाला गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने मुख्य परिसर के मॉडल फार्म में जल भंडारण तालाबों में इन मछलियों को डाला। इस अवसर पर डॉ. एम के ब्रह्मी, ओएसडी, डॉ. के एस पंत, संयुक्त निदेशक, डॉ. रोहित बिष्ट, डॉ. केएल शर्मा, डॉ. दीपक सुम्ब्रिया सहित तकनीकी और फील्ड स्टाफ, जो इस परियोजना पर काम करेंगे मौजूद रहे। इन मछलियों को हिमाचल प्रदेश राज्य मत्स्य विभाग के नालागढ़ प्रजनन फार्म से खरीदा गया था। इनमें हंगेरियन कार्प, मृगल, जयंती रोहू और कटला शामिल हैं। जहां हंगेरियन कार्प और मृगल बॉटम फीडर हैं वहीं जयंती रोहू और कटला क्रमशः कॉलम और सरफेस फीडर होती है। विश्वविद्यालय में मत्स्य पालन के क्षेत्र का अध्ययन करने के लिए सहायक निदेशक मात्स्यिकी डॉ. हमीर चंद ने मुख्य परिसर के खेतों का दौरा किया। मत्स्य पालन शुरू करने से पहले, डॉ. सोम नाथ, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और प्रबंधकीय कर्मियों को वैज्ञानिक मछली पालन के विभिन्न पहलुओं से परिचित करवाने के लिए दो प्रशिक्षण प्रदान किए। नालागढ़ और देवली में मछली प्रजनन फार्मों का एक्सपोजर दौरा भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. परविंदर कौशल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कृषि-बागवानी, वानिकी और डेयरी गतिविधियों के अलावा मत्स्य पालन भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कृषि-बागवानी और डेयरी गतिविधियों के साथ मत्स्य पालन से कृषि आय में वृद्धि हो सकती है। डॉ कौशल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक तर्ज पर वाणिज्यिक मत्स्य पालन और उत्पादन प्रदर्शन इकाइयों की स्थापना करना और नए तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से मछली पालन और प्रजनन प्रौद्योगिकी के शोधन पर कार्य करना है। डॉ. कौशल ने कहा कि हम भविष्य में पोल्ट्री और डक कल्चर को शामिल करके मछली आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहते हैं।विश्वविद्यालय मछली पालन को व्यापक बनाने और किसानों, विशेष रूप से राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिससे मछली पालन क्षेत्र को बढ़ाने और मछली उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने और उत्थान में मददगार होगा और किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित होगा। विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 3.00 करोड़ रुपये के वैज्ञानिक हस्तक्षेप और क्षमता निर्माण पर एक परियोजना प्रस्ताव भी तैयार किया है जिसे राज्य सरकार के माध्यम से भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए भेजा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण एवं गुरूद्वारा फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 तथा 19 सितम्बर, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, गुरूद्वारा रोड तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार प्रेस क्लब द्वारा महाराजा पदम् सिंह मेमोरियल स्टेडियम तालाब में रविवार 19 सितम्बर को एक मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमे कुनिहार प्रेस क्लब, बाघल प्रेस क्लब, एसडीएम इलैवन अर्की व डीसी इलैवन सोलन की टीमें भाग लेंगी। प्रेस क्लब के महासचिव लोकेन्द्र कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। रविवार को सुबह ठीक 9 बजे मुख्यातिथि का स्वागत कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया जाएगा। कुनिहार प्रेस क्लब ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस प्रतियोगिता के मैचों का आनन्द लेने के लिए तालाब मैदान पर पहुंचने की अपील की है।
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण इकाई की बैठक ,इकाई अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कुनिहार में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा के उपरांत प्रदेश सरकार से मांग की गई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 2 अगस्त 2021 को प्रेषित पत्र के आधार पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हिमाचल प्रदेश के पदधिकारियों शीघ्रातिशीघ्र वार्ता के लिए बुलाए । सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग है कि प्रदेश सरकार पेंशन एवं महंगाई भत्ते से सम्बंधित अपने आदेशों को बिना पक्षपात करते हुए एक समान रूप से लागू करें। उन्होंने कहा कि पेंशन एवं महंगाई भत्ते के संदर्भ में निर्णय केन्द्र सरकार करती है , तथा उसकी पालना प्रदेश सरकार को करनी होती है। हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता दिया जाए। भारत सरकार के अंतर्गत पेंशन प्रदान की जाए , जनवरी 2016 से वेतनमान जारी किया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 30 सितम्बर 2021 तक प्रदेश सरकार ने वार्ता के लिए नही आमंत्रित किया तो 1 अक्तूबर 2021 से सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी एक मंच पर लाकर सँयुक्त संघर्ष समिति का गठन करके सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करने कि रूप रेखा तैयार की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वंम ही कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए प्रेरित कर रही है और सरकार द्वारा सही समय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ हिमाचल कुनिहार इकाई की बैठक संघ के प्रधान ओपी भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा व जिला महामंत्री श्यामानंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को प्रदेश महासंघ की गत दिनों मंडी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय की विस्तृत जानकारी दी तथा सबसे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में पेंशनरों की प्रमुख मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सरकार से 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल वेतन में जोड़े जाने, 11% महंगाई भत्ते की किस्त का एकमुश्त भुगतान किए जाने, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को तुरंत लागू किए जाने, प्रदेश स्तर पर संयुक्त सलाहकार समिति का गठन किए जाने तथा कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किए जाने पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त पेंशनरों को हर माह मिलने वाली पेंशन का स्थाई भुगतान किए जाने की मांग की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की यदि सरकार समय रहते इन मांगों को स्वीकार नहीं करती तो प्रदेश महासंघ द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में महासंघ के महामंत्री मनीराम ,उप प्रधान जगदीश चंदेल ,वित्त सचिव राजेंद्र दीवान, सचिव रामस्वरूप, रमेश नाथ ,धनीराम ,रमेश चंद ,विरेंद्र कुमार ,मनमोहन शर्मा ,मोहन लाल जोशी, गोपाल कृष्ण ,जियालाल, रामप्रसाद, कंचनमाला ,शांता कश्यप उपस्थित रहे।
सोलन जिला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितम्बर 2021 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने बुधवार को दी। गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि सेवा सप्ताह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके प्रति समाज में आदर सत्कार की भावना को बल प्रदान करना है। सेवा सप्ताह का आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ सभी उपमण्डलों में भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 18 सितम्बर को बढ़ती उम्र का उल्लास पर कार्यक्रम होगा। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के परस्पर संवाद से जुडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सित्मबर को जिला प्रशासन द्वारा वृद्धाश्रमों व डे-केयर केन्द्रों का दौरा कर वहां वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन व सुविधाओं को जांचा जाएगा। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि 20 सितम्बर को आशीर्वाद दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन पंचायत स्तर पर लोगो को अपने घरों में वृद्धजनोंके प्रति मान-सम्मान व आदर सत्कार की भावना रखने के बारे में प्रेरित किया जाएगा। 21 सितम्बर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवा मनाया जाएगा। इस दिन वरिष्ठ नागरिकों को पौधरोपण जैसे कार्यो में शामिल किया जाएगा। 22 सितम्बर को संवाद दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों को कॉल कर उनके अनुभवों को जाना जाएगा। 23 सितम्बर को प्रज्ञता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को मीडिया बाइट व साक्षात्कार के माध्यम से समाज में सांझा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 सितम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 16 सितम्बर को दिन में 2.30 बजे चम्बाघाट स्थित नए परिधि गृह का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त नए परिधि गृह से ही वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं तथा नागरिक अस्पताल अर्की के पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का विधिवत शुभारम्भ करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरान्त 3.20 बजे कथेड़ में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की आधारशिला रखेंगे। वे 3.40 बजे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री सांय 4.00 बजे पुराना बस अड्डा सोलन में कण्डाघाट तहसील की ग्राम पंचायत दंघील एवं हिन्नर के कुरगल, नौहरा, करोग, छोब तथा टकराणा गांव के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण करेंगे। वे तदोपरान्त ग्राम पंचायत हिन्नर के सवागांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। जयराम ठाकुर इसके उपरान्त पुराना बस अड्डा सोलन में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
टल शिक्षा कुञ्ज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा 'औषधि विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया जिसमें कुल 203 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 6 तकनीकी सत्रों में आयोजित इस सम्मेलन में प्रतिभागिओं और शोधकर्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प उपलब्ध थे। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक जी एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए इस तरह के सम्मेलनों की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि हिमाचल में जैव विविधता, औषधि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर छात्रों और शोधकर्ताओं को और अधिक अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर सिमी कौशिक और शिव कौशिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के पहले दिन फार्मास्युटिकल साइंसेज संस्थान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के निदेशक, प्रोफेसर एसी राणा, उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी, हमीरपुर के वाइस चांसलर प्रो करतार सिंह वर्मा ने तकनीकी सत्र के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और निदेशक, प्रोफेसर शैलेंद्र सराफ ने समापन सत्र के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग, बायोजेनटा ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ - ऊना, इनोवा कैपटेब लिमिटेड - बद्दी और बायोसेफ मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड - रांची, के सहयोग और मार्गदर्शन से आयोजित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्मी में प्रधानाचार्य रमेश कुमार की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी के भाषा अध्यापक हरी चन्द व हिंदी की प्रवक्ता मीना ठाकुर ने हिन्दी दिवस पर हिन्दी की महत्वत्ता की विस्तृत जानकारी दी। हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है भारत में रहने वाले हर नागरिक की पहचान हिंदी से है। देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन मूल्य संस्कृति, संस्कार का संवाहक, परिचायक हिंदी है। हिंदी एक सरल, सहज और मधुर भाषा है। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जहां हिन्दी राष्ट्रभाषा है, वहीं हिंदी का परिपूर्ण ज्ञान देश के प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिन्दी दिवस पर विचार दिए। मंच का संचालन राम पाल प्रवक्ता रासायनिक विज्ञान ने किया।
उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 संकटकाल में समाज के सभी वर्गों ने सराहनीय कार्य किया है और कोरोना योद्धाओं का सम्मान जन-जन का सम्मान है। बिक्रम सिंह आज यहां प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। बिक्रम सिंह ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण पूरे विश्व को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अभी भी कोरोना का संकट टला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संकट के कारण समाज के विभिन्न वर्गों को अनेक परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना सहित केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए जारी वित्तीय पैकेज लक्षित वर्गों के लिए सुकूनदायक सिद्ध हुए हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज, प्रशासन और सरकार के मध्य महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकार जहां जन-जन तक कल्याणकारी योजनओं की जानकारी पहुंचाते हैं वहीं अपनी लेखनी के माध्यम से कमियों को भी उजाकर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सोलन द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान समाज के सभी वर्गों को संकट से ग्रस्त व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रेस क्लब सोलन को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी और आशा जताई कि प्रेस क्लब सोलन भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों को संबल प्रदान करने के लिए कार्यरत रहेगा। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र कश्यप, प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, हिमको फैडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ.राजेश कश्यप, बीडीसी कण्डाघाट के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री भरत साहनी, जिला परिषद सोलन की पूर्व अध्यक्ष शीला, वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र परिहार, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के सोलन विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत शडियाना के वार्ड पनूह कुठालां एवं वार्ड गद्दों-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पनूह कुठालां को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। वार्ड गद्दों-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला गद्दों, वार्ड गद्दों-3 के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड छपरोली के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला छपरोली, वार्ड ओलगी के लिए कार्यालय ग्राम पंचायत शडियाना, वार्ड कोठी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला शडियाना को मतदान केन्द्र घोषित कया गया है। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग को मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। धर्मपुर विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मंधाला के वार्ड नम्बर-1 सैन्सीवाला में उप निर्वाचन के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुल्हाड़ीवाला को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कुनिहार विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कुंहर के वार्ड नम्बर-3 कुंहर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला लड़ोग को मतदान केन्द्र घोषित किया है। कण्डाघाट विकास खण्ड के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-5 सिरीनगर में उप निर्वाचन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट को मतदान केन्द्र घोषित किया है। नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्र का प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन के लिए मतदान केन्द्र घोषित किए हैं। ग्राम पंचायत मलहेनी के वार्ड नम्बर-5 रजवाती के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मलहेनी, ग्राम पंचात राजपुरा के वार्ड नम्बर-5 मुसेवाल-2 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजपुरा, ग्राम पंचायत किशनपुरा के वार्ड नम्बर-6 किशनपुरा-1 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला किशनपुरा तथा ग्राम पंचायत रडयाली के वार्ड नम्बर-6 दत्तोवाल-5 के लिए पंचायत घर रडयाली को मतदान केन्द्र घोषित किया है।
मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड, मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड, भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में विभिन्न श्रेणियों के 268 पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 17 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा मैसर्ज एस्क्लिपीअस वेलनेस प्राईवेट लिमिटिड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (कमीशन आधारित) के 200 पद भरे जाएंगे। इसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, बीए, बीएससी, बीकाॅम निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 30 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि मैसर्ज प्रोक्टर एण्ड गेम्बल होम प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटिड में अपरेंटिस आईटीआई टर्नर, इलैक्ट्राॅनिक, मैकेनिक, फीटर तथा इलैक्ट्रीशियन के 18 पद भरे जानें हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संचार निगम लिमिटिड एवं केपी ग्र्रुप-9 में सेल्स मैनेजर एवं टीम लीडर के 50 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितम्बर, 2021 को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595, 98170-69798, 98826-74079 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने कोविड-19 संकट के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा 14 सितम्बर को जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार जिला सोलन में आवासीय विद्यालयों को छोड़कर सभी विद्यालय 21 सितम्बर तक बन्द रहेंगे। अध्यापन व गैर अध्यापन कार्य से जुड़े कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। आवासीय विद्यालयों में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में राजभाषा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर हिंदी पखवाड़े की शुरूआत की गई।इस कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 15 दिनों तक हिंदी भाषा से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता,पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने हिंदी भाषा की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदी और संस्कृत की लिपि तथा व्याकरण वैज्ञानिक है जो हर तरह से तथ्यपरक है इसलिए हमें आंगल भाषा को सीखना अवश्य चाहिए और इतनी उत्कृष्टता से सीखना चाहिए कि हमारा मुकाबला अंग्रेजी भाषा में भी कोई न कर सके, लेकिन अपनी हिंदी भाषा पर अंग्रेजी को हावी नहीं होने देना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कपूर ने बताया कि यह आयोजन पूरा एक सप्ताह चलता रहेगा और अंतिम दिन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर, प्रोफ़ेसर मनोज, प्रोफेसर विश्वज्योति, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर अजय व प्रोफेसर सुरेश उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 17 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक रबौण, वशिष्ट काॅलोनी, कोविड अस्पताल, राधा स्वामी सत्संग, नेगी काॅलोनी, एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार परिसर में सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के विशेष अभियान के तहत एक कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के दिव्यांग जनों को दूसरी वैक्सीन लगाई गई। सोसायटी जंहा दिव्यांग जनों को पढ़ाई व खेल के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने में हमेशा आगे रहती है तो वन्ही दिव्यांगों के स्वास्थ्य का भी संस्था पूरा ख्याल रखती है। पहले संस्था ने दिव्यांग जनों को कोविड-19 की प्रथम वैक्सीन लगवाई थी और अब दूसरी वैक्सीन लगवाकर संस्था ने सराहनीय काम किया है। संस्था ने दिव्यांगों के आने जाने के साथ खाने की व्यवस्था भी की है। दिव्यांगों के अभिभावकों ने संस्था के समन्वयक रोशन लाल शर्मा, बीएमओ अर्की व सीएमओ का धन्यवाद किया। सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की एसओपी के तहत यह कैम्प आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि तय समय के अनुसार दिव्यांगों को दूसरी वैक्सीन लगवाई जाएगी । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से कृष्णचन्द वर्मा ,रमा शर्मा, मीना एवं अंजना, नीलम एवं गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार की तरफ से समन्वयक डॉ रोशन लाल शर्मा व बालक राम, चन्द्रकांता, तमन्ना, ज्योति व आकांक्षा आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया।स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गीता राम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार व जागृति कपिल शास्त्री ने स्वर की देवी मां सरस्वती की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू ने किया व हिंदी दिवस की महिमा का गुणगान किया। प्रवक्ता हिंदी धनी राम ने हिंदी दिवस पर विस्तार से अपना वक्तव्य रखा तथा अपने वक्तव्य में कहा कि भारत वर्ष में हमारी अधिकांश जनसंख्या हिंदी भाषी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात बोहर राजेन्द्र सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर के साथ मिलकर हिंदी भाषा को एक आधिकारिक भाषा बनाने का प्रयास किया। उनके हिंदी भाषा के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही 14 सितंबर 1953 को पहली बार बोहर राजेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर हिंदी दिवस मनाया गया और तभी से 14 सितंबर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। अनीता कौंडल प्रवक्ता अंग्रेजी ने हिंदी दिवस पर अपनी एक कविता प्रस्तुत की।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने भी हिंदी दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारत में विविधता में एकता है तथा हिंदी के माध्यम से ही हम एक दूसरे के साथ जुड़ें है तथा हमें हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, सुमन देवी, नीलम शर्मा, रेणुका, नरेंद्र लाल, आरती, पूर्णिमा, अनीता, किरण, लता देवी, उर्मिला ठाकुर, वीना कुमारी, मंजू, जागृति कपिल, सुषमा, प्रवीण, मुकेश, पूनम, विमला, चमन, जितेंद्र चंदेल, रजनीश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी दिवस के उपलक्ष पर साई इंटरनेशनल स्कूल में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी पाठ गतिविधि, पोस्टर और नारा लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वंही बच्चों ने विचारोत्तेजक और सुंदर पोस्टर भी डिजाइन किए।दुनिया में सबसे विविध राष्ट्रों में से एक होने के नाते, भारत एक ऐसा स्थान है जहां कई परंपराएं, रीति-रिवाज, धर्म और भाषाएं पनपती हैं। और सभी भाषाओं में, हिंदी को प्रमुख माना जाता है और साथ ही भारत में व्यापक रूप से बोली जाती है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को भारत में एक उच्च दर्जा मिला, जब इसे देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया। तब से 14 सितंबर को भारत की आधिकारिक भाषा को श्रद्धांजलि देने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी दिवस का उत्सव भारतीय आबादी को उनकी सामान्य जड़ों और एकता की देशभक्ति की याद दिलाता है।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सोलन इकाई की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि कर्मचारी सरकार व प्रशासन की रीढ़ है। कर्मचारी वर्ग को सशक्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कर्मचारी हितैषी निर्णय लेकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जाता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों में कर्मचारियों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर सुलझ सकने वाली कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को अविलम्ब सुलझाया जाए और जिला स्तर एवं राज्य सरकार को प्रेषित की जाने वाली मांगों को शीघ्र उचित स्तर पर प्रेषित किया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की मांगों तथा समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त कार्यालय सोलन में कर्मचारियों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने, कृषि उपनिदेशक कार्यालय सोलन के सम्पर्क मार्ग, नगर निगम सोलन के प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, सोलन शहर व जिला के अन्य शहरों में आवारा कुतों से निजात दिलाने, पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप शौचालय का प्रावधान करने, सोलन की निजी पार्किंग व नगर निगम सोलन की पार्किंग में अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूलने, सोलन शहर में परचून व सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने, पशु औषधालय कैंडोल के भवन की मुरम्मत, जिला के समस्त विकास खण्डों में आवासीय काॅलोनियों के निर्माण सहित अन्य मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इस अवसर उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष जे.के. ठाकुर, उपाध्यक्ष सतपाल राणा, महासचिव रामलाल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन का निरीक्षण किया और अधोसंरचना सहित पुस्तकालय इत्यादि में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं छात्रों की मांगें सुनीं और इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर महाविद्यालय के पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जांच भी की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को डिजिटल पद्धति से आरम्भ किया जाना चाहिए ताकि छात्र नई तकनीक से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घरद्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान में कोविड-19 नियमों की अनुपालना के साथ महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य जारी है। उन्होंने अध्यापकों एवं छात्रों से आग्रह किया कि सभी के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोविड नियमों का पालन करें और अपनी पढ़ाई में रूकावट न आने दें। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इस अवसर पर महाविद्यालय में कन्या छात्रावास के जीर्णोद्धार एवं निर्माणाधीन वाणिज्य भवन के कार्य को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया। विद्या भारती के उत्तर भारत के महासचिव देशराज शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर 14 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। बिक्रम सिंह ठाकुर 14 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे डाॅ.यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को सर्व सुलभ बनाकर भारत को ज्ञान की वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी। गोविन्द सिंह ठाकुर आज यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श एवं संवाद के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन स्टार्स परियोजना के तहत किया गया। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में सभी हितधारकों को पूर्ण जानकारी प्रदान कर उनके सुझाव आमन्त्रित करने के लिए इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। यह प्रदेश की ऐसी चैथी कार्यशाला है। इससे पूर्व प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू एवं मण्डी जिलों में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ऐसी प्रथम शिक्षा नीति है जिसे देशभर में परामर्श की सघन प्रक्रिया के उपरान्त तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में 2.5 लाख ग्राम पंचायतों, 6600 विकास खण्डों, 06 हजार स्थानीय शहरी निकायों तथा 676 जिलों से प्राप्त लगभग 02 लाख से अधिक सुझावों को इस नीति में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 शिक्षा के सार्वभौमिकरण के लक्ष्य को आत्मसात करने की दृष्टि से कार्यान्वित की जाएगी। नीति के अन्तर्गत कम से 5वीं कक्षा तक मातृ भाषा में पढ़ाई पर बल दिया जाएगा। गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का लक्ष्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करना है। उन्होंने का कि इस नीति के विभिन्न उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से समग्र रूप से लाभान्वित करने और सभी हितधारकों के सुझावों के क्रियान्वयन के लिए ही कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में प्रस्तुत सुझावों को राज्य स्तर पर साझा कर कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्यशाला में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संगठन, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं छात्रों को आमन्त्रित किया गया है। पूर्व सांसद, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कश्यप, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, सदस्य दर्पणा ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन शर्मा सहित जिला के अध्यापक, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए 6 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आज से आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने किया। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम को भली-भान्ति समझें ताकि वे अपने उत्तरदायित्व का समुचित निवर्हन कर सकें। शिविर में ग्राम पंचायत डांगरी, ओच्छघाट, कक्कड़हट्टी, शडियाणा, भारती, पट्टाबरावरी, सपरून, शामती, अन्हेच, देवठी तथा रणो के 86 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर में जिला पंचायत अधिकारी द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को 73वें संविधान संशोधन के विषय में अवगत करवाया गया। पंचायत निरीक्षक ने ग्राम पंचायत, ग्राम सभा, उप ग्राम सभा तथा महिला ग्राम सभा की बैठकों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्य, अभिलेख व रजिस्टर, ग्राम पंचायत का वित्तीय प्रबन्धन, ई-एप्लीकेशन, न्यायिक कार्य, महत्वपूर्ण योजनाओं, सूचना का अधिकार एवं सामाजिक अंकेक्षण, निर्माण कार्य प्रबन्धन, आपदा प्रबन्धन इत्यादि विषयों पर समुचित जानकारी प्रदान की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 15 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 15 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने सोमवार को सोलन महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने कॉलेज में व्यवस्थाओं को जांचा व कॉलेज प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की बोकॉम ब्लॉक जल्द से जल्द बनाया जाए, महाविद्यालय में पार्किंग की उचित सुविधा की जाए, छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम को पुनः खोला जाए व BBA ब्लॉक में खिड़कियों में शीशे जल्द लगाए जाये एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री को कॉलेज में आ रही पानी की समस्या से भी अवगत करवाया। इसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पूरा आश्वासन दिया है कि विद्यार्थी परिषद की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।
स्थानीय बाजार के बीच स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व प्रान्त संयोजक देशबंधु के नेतृत्व व बीडीसी अध्यक्ष रेणु जामला की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट द्वारा हाल ही में रक्कड़ सीएचसी में 24*7 सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए गए फैसले हेतु एक आभार सभा का आयोजन किया गया | इस दौरान तहसील रक्कड़ के विभिन्न गांवों के लोगों ने सभा स्थल पर एकत्रित होकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पूर्व मुख्यमंत्रियों शांता कुमार व प्रेमकुमार धूमल, उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर तथा संगठन मंत्री पवन राणा का आभार जताते हुये सीएचसी रक्कड़ में प्रसूति कक्ष, ट्रॉमा केंद्र के अतिरिक्त सीएचसी रक्कड़ को जल्द नागरिक चिकित्सालय का दर्जा देकर सुविधाएं देने की मांग की | गौरतलब है कि 24 अगस्त को आयोजित कैबिनेट बैठक में सीएचसी रक्कड़ को स्तरोन्नत कर इसे 24*7 एमरजेंसी स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा दिया गया था | इस मौके पर बीडीसी परागपुर की अध्यक्षा रेणु जामला,रक्कड़ पंचायत के पूर्व प्रधान रत्नसिंह राठौर, पूर्व प्रधान प्रेमचंद शर्मा, बीडीसी सदस्य अनुज शर्मा, समाजसेवी प्रकाश ठेकेदार, चौली के पूर्व प्रधान उपिंद्र धीमान, हंसराज धीमान, चपलाह के पूर्व प्रधान जयकरण सहित लगभग 200 लोग मौजूद रहे |
वन विश्राम गृह पीपलूघाट में देव भूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा स्वर्ण आयोग गठन के लिए संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सवर्ण आयोग गठन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और जल्द ही नजदीकी सभी पंचायतों में संगठन की कार्यकारिणी गठित करने के लिए आव्हान किया गया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखकर आए हुए समस्त पदाधिकारियों ने लोगों का आभार जताया और स्वर्ण आयोग गठन की बैठक में रूमित सिंह ठाकुर, मदन ठाकुर ने अपने विचारों से लोगों का मार्गदर्शन किया। इसके बाद चइया धार पंचायत में सवर्ण आयोग गठन के लिए बैठक आयोजित हुई। बैठक में सवर्ण आयोग गठन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन युवाओं, बुजुर्गो माताओं बहनों ने दिया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर, मदन सिंह ठाकुर, जयदेव सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, चइयाधार पंचायत के उप प्रधान देव ठाकुर व संगठन के अन्य सदस्यों सहित लगभग २०० लोगों ने भाग लिया।
रविवार को ग्राम पंचायत सैन्ज में विधायक मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंचायत प्रधान देवेन्द्र कुमार कि अध्यक्षता में विधायक डॉ धनीराम शांडिल का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही प्रधान ने अपनी पंचायत की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। वहीं अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने पूरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विधायक द्वारा करवाए गए कार्यो के बारे में बताया। वहीं पंचायत प्रधान की मांगों का समर्थन किया। विभिन्न विकास कार्यो के लिए धनराशि देने कि घोषणा की गयी। संजीव ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन, रामेश्वर शर्मा पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति, जगदीश शर्मा उपाध्यक्ष जिला कॉंग्रेस, प्रधान देवेन्द्र कुमार, इंद्र पाल, इंद्र सिंह चेयरमैन SC सेल, उप प्रधान विनोद शर्मा, संतोष शर्मा पूर्व सदस्य ब्लाक समिति, कृष्ण लाल पूर्व सदस्य ब्लॉक समिति, रूप लाल, महिला मंडल, युवा मंडल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनमंच में समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रदत्त समय सीमा का पालन हो और विभिन्न समस्याओं को जन आकांक्षाओं के अनुरूप सुलझाया जाए। बिक्रम सिंह रविवार को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। बिक्रम सिंह ने भारत संचार लिमिटिड को निर्देश दिए कि क्षेत्र के बांटी गांव तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगजीतनगर में सिग्नल की समस्या को शीघ्र सुलझाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बुघारकनैता से रामपुर सड़क की मुरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करें। उन्होंने उठाऊ पेयजल योजना कुठाड़ के सम्बन्ध में उपमण्डलाधिकारी कसौली को जांच के आदेश दिए। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम को निर्देश दिए कि सोलन-ऊना वाया सुबाथू-कुठाड़-पट्टा-बद्दी-नालागढ़ बस को आरम्भ करने तथा परवाणू-दाड़वां बस को कुठाड़ तक चलाने के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बनलगी को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि द्वितीय निवेशक मीट में बनलगी क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बनलगी में हेलीपैड निर्मित करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को निर्देश दिए कि उप स्वास्थ्य केन्द्र बधौणीघाट चढियार में युक्तिकरण के माध्यम से कर्मचारी की सेवाएं लें। उन्होंने बढ़लग की रामेश्वरी देवी के आवास पर जल जीवन मिशन के तहत शीघ्र नल लगाने के निर्देश दिए। बिक्रम सिंह ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं के निर्माण से पूर्व सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें तथा समुचित सर्वेक्षण के उपरान्त ही कार्य आरम्भ करें। उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में जन्मी 06 बालिकाओं के अभिभावकों को 12000-12000 रुपए की एफडी भी प्रदान की। उन्होंने बनलगी की सोनाली तनवर तथा हैज़ल, कृष्णगढ़ की लवन्या, तृषा, रामपुर की दिवांशी तथा चन्होल की तान्या के अभिभावकों को यह एफडी प्रदान की। उन्होंने शगुन योजना के तहत खारसी की दीपिका, च्याली की संगीता ठाकुर, बजताणा की प्रियंका, गोयला की मीना देवी तथ सरयाला की किरण बाला को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत गुम्मू की पार्वती, बणिया की भुवनेश्वरी तथा बागी की बिन्ता देवी को निःशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान किए। उन्होंने ग्राम पंचायत दाड़वां के तिमली गांव के दीपक भारद्वाज तथा सोमा देवी को मुख्यमंत्री गृह अनुदान योजना के तहत 75-75 हजार रुपए की प्रथम किश्त का चैक प्रदान किया। उन्होंने बनलगी की जमना देवी एवं कोमल तथा पनाथड़ी की सुमन कुमारी को सिलाई मशीन भी भेंट की। बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर बेहड़े का पौधा भी रोपा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा हिम ईरा के तहत स्थापित स्टाॅल में प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई। आज का जनमंच कोविड-19 के विभिन्न दिशा-निर्देशों के पूर्ण पालन के साथ आयोजित किया गया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गोपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ने अधिकारियों का आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को समझकर इनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को उनके घरद्वार समीप ही न्याय मिल सके। बिक्रम सिंह रविवार को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे।रविवार का जनमंच प्रदेश का 23वां, सोलन जिला का 20वां तथा दून विधानसभा क्षेत्र का चैथा जनमंच था। बिक्रम सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी अपने क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं समझकर उनका समाधान करें तो हर दिवस जनमंच बन सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियांे की कार्य कुशलता तथा संवेदनशीलता ही आमजन को समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है। उद्योग मंत्री ने कहा कि जनमंच का उद्देश्य आमजन के घरद्वार के समीप पहुंचकर उनकी बात सुनकर समस्याओं का निराकरण करना है। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य में सफल भी रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में अब तक आयोजित 19 जनमंच में कुल 5318 शिकायतें एवं मांगे प्राप्त हुईं। इनमें से 1562 शिकायतों में से 1561 का निपटारा कर दिया गया है। प्राप्त 3756 मांगों में से 3033 का निपटारा कर दिया गया है। बिक्रम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 90 दिन तक कार्य करने वाले कामगार हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे पंजीकृत कामगारों को अनेक लाभ प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्यरत है। इसके लिए आवश्यक है कि लोगांे तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि आज के जनमंच के लिए नामित 11 ग्राम पंचायतों में इस सम्बन्ध में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं ताकि 90 दिन तक मनरेगा के तहत काम करने वाले कामगार अपना पंजीकरण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ करवा सकें। आज आयोजित जनमंच के लिए 74 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 27 का निपटारा पूर्व जनमंच कार्यक्रमों में सुनिश्चित बनाया गया। शेष में अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। कुल 71 मांगें प्राप्त हुईं। बनलगी में आयोजित जनमंच में 02 हिमाचली प्रमाण, 11 आय प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 21 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 13 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। 14 लोगों का आधार के लिए नामांकन किया गया। 02 हल्फनामें भी बनाए गए। 21 इन्तकाल किए गए। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 05 पात्र परिवारों की कागज़ी कार्यवाही पूरी की गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में 184 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 30 व्यक्तियों के नेत्र जांचे गए। 40 व्यक्तियों के एक्सरे किए गए। 31 व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 व्यक्तियों का नामांकन किया गया। जनमंच में आज पहली बार कोविड-19 परीक्षण एवं बचाव टीकाकरण भी किया गया गया। 05 व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव के लिए पहली खुराक तथा 17 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई। कोरोना संक्रमण जांच के तहत 05 व्यक्तियों का रैट परीक्षण किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 87 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर में दूध के 100 नमूने एकत्र किए गए। मल के 80 नमूने एकत्र किए गए। शिविर में 107 पशुओं की जांच की गई। आज के जनमंच में 1500 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहे। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गोपाल ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल सरकार द्वारा परंपरागत कला के उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना का शुभारंभ रौड़ी पंचायत प्रधान रीना शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रौड़ी के खाता गांव में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रौड़ी पंचायत के उपप्रधान जीतराम बिट्टू ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदीप कुमार चित्रकारी, मॉडर्न आर्ट में गांव के बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।प्रशिक्षु छात्रों में मोनिका ठाकुर, उषा ठाकुर, कोमल वर्मा, चांदनी, साधना ठाकुर इत्यादि शामिल हुए।
सोलन जिला के विभिन्न न्यायालयों में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 विभिन्न मामले आपसी समझौते के आधार पर सुलझाए गए। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि आज यानि शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विवाह सम्बन्धी, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मामले, श्रम विवाद, पैंशन, कर्मचारी क्षतिपूर्ति, बैंक वसूली के मामले, बिजली एवं टैलीफोन बिल, आवास, वित्त से सम्बन्धि मामले, उपभोक्ताओं की शिकायतों के मामले, आवास विवाद इत्यादि से सम्बन्धित मामलों को सोलन जिला के सभी न्यायालयों में आपसी सहमति के आधार पर सुलझाया गया।
ग्राम पंचायत मांगल, बेरल व बागा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा अर्की मंडल के सचिव धनीराम चौहान की अगुवाई में उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत मांगल, बेरल तथा बागा को विद्युत सप्लाई नम्होल के बजाए बागा से देने की मांग की है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री से तीनों पंचायतों की थ्री फेस वाली विद्युत सप्लाई में प्रयोग होने वाले खंबे ट्रांसफार्मर तथा अन्य सामग्री भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाने हेतु निवेदन किया है। धनीराम चौहान ने बताया कि मंत्री ने शीघ्र ही इस कार्य को करवाने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में उर्मिला रघुवंशी प्रधान मांगल पंचायत, सुरेन्द्रा प्रधान ग्राम पंचायत बागा, सीताराम उपप्रधान बागा पंचायत और उपप्रधान बागा श्यामलाल भी शामिल रहे।
बहुदेशीय परियोजनाएं तथा ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी आज यानि शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर थे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल की अपार जल विद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार जल विद्युत क्षमता के समुचित दोहन के लिए 10 वर्षीय कार्य योजना के कार्यान्वयन की दिशा में अग्रसर है। हिमाचल में लगभग 25000 मैगावाट जल विद्युत क्षमता उपलब्ध है। राज्य में वर्तमान में 10,400 जल विद्युत क्षमता का दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षीय कार्य योजना के कार्यान्वयन से समुचित जल विद्युत क्षमता के त्वरित एवं वैज्ञानिक दोहन में सहायता मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत क्षमता के दोहन के साथ-साथ राज्य सरकार लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलवाने तथा विद्युत से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन-जन को समय पर कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने तथा विभिन्न समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर करने के लिए दृढ़ संकल्प है। सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी विद्युत लाईनों के लिए स्थापित लकड़ी के खम्बे बदलने का कार्य निर्धारित समय सीमा के अनुसार किया जा रहा है। अर्की विधासभा क्षेत्र में अभी तक लकड़ी के 1602 खम्बे बदले जा चुके हैं। शेष 1535 खम्बों को अप्रैल, 2022 तक बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं तथा पुराने ट्रांसफार्मरों का स्तरोनयन भी किया जा रहा है। सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर विश्वास दिलाया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं को समयबद्ध आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सरली में 33 केवीए विद्युत उप केन्द्र तथा ग्राम पंचायत चण्डी कश्लोग, ग्याणा, मांगू, संघोई तथा कोटलू में लो वोल्टेज की समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मन्त्री ने सभी से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियम पालन में कोताही न बरतें तथा अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं। राज्य सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्री, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य देवेन्द्र तनवर, पैंशनर संघ के जयनन्द शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य कौशल्या कंवर, जिला भाजपा महामंत्री अमर सिंर परिहार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट प्रताप ठाकुर, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधीषाशी अभियन्ता विकास ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आज पीटीए कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर ने की। चुनाव से पहले सत्र 2020-21 का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग किया गया और नई कार्यकारणी का गठन हुआ। इसमें वीरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया, अमर चंद को उपप्रधान, संदीप को सचिव, सहसचिव हरीश को बनाया गया। वही गीता देवी को सलाहकार बनाया गया, जबकि राजेश गुप्ता को दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया।कार्यकारणी सदस्यों में चेत राम, उमा देवी, लेखराम, रीमा देवी, सुरेश कुमार,अजय कुमार को चुना गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ जनेश कपूर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी।
कुनिहार: प्रदेश में तीन विधानसभा व एक लोकसभा सीट के उपचुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरूरत है। यह बात शनिवार को प्रदेश ऊर्जामंत्री सुखराम चौधरी ने अपने अर्की विधान सभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कुनिहार के लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में कही। ऊर्जा मंत्री अपने तय कार्यक्रम पर शनिवार को जब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे, तो भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व विद्युत विभाग के आला अधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री ने जंहा लोगों की समस्याएं सुनी, वंही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उपचुनाव के लिए तैयार रहकर एक जुट होकर कार्य करने व घर-घर तक प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार व केंद्र में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विकास करवाने में सक्षम है। इस मौके पर पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं ऊर्जा मंत्री को बताई। जिनमें से अधिकतर समस्याएं मौके पर ही हल कर दी गई व सम्बंधित विभागों को लोगों की समस्याएं निर्धारित समय सीमा में हल करने के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, अर्की भाजपा मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जयनन्द शर्मा, दलीप सिंह पाल, इंदरपाल शर्मा, अमरसिंह परिहार, राकेश गौतम, सन्तोष शुक्ला, सुरेश जोशी, अनिल गर्ग, राजीव शर्मा, जगदीश अत्रि, कौशल्या कंवर, किरण कौंडल, प्रतिभा कंवर, रक्षा शर्मा, सुनीता ठाकुर, विकास ठाकुर, महेंद्र चौधरी, पंचायत प्रतिनिधि, बीडीसी जिला परिषद सदस्यों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने दून विधानसभा से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी की कथित वीडिओ क्लिप पर विधायक समेत जयराम ठाकुर सरकार को घेरा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भण्डारी ने एक बयान जारी करते हुए विधायक से इस वायरल वीडियो क्लिप पर सफाई की मांग की है। आईडी भण्डारी ने विधायक परमजीत सिंह पम्मी से सवाल किया है कि जब पूर्व एसपी का मामला उनके संज्ञान में आया उन्होंने तभी उसको क्यों नही उठाया। उन्होंने आगे कहा कि अगर परमजीत पम्मी उक्त सवाल का जवाब नही दे सकते तो विधायक खुद संदेह के घेरे में आ जाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के विधायक और मंत्री लगातार ऐसे बयान देकर प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का अपमान कर रहे है जो नाकाबिले बर्दाश्त है। अपनी 35 साल की पुलिस की नौकरी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप जनता की सेवा में दिन रात लगे रहने वाले पुलिस विभाग को हतोत्साहित करते है। साथ ही उन्होंने बीजेपी को सलाह दी कि ऐसी द्वेषपूर्ण बयानों से परहेज करें और अगर ऐसे मामलों में जरा सा भी संदेह है तो जांच कर दोषियों को सज़ा दे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए हैं कि सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले जनमंच के लिए अभी तक प्रेषित की गई 49 समस्याओं पर की गई कार्यवाही को जनमंच पोर्टल पर अद्यतन करें। कृतिका कुल्हरी धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में आयोजित होने वाले जनमंच की तैयारी के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनमंच में स्वंय उपस्थित रहें ताकि विभिन्न समस्याओं का त्वरित एवं सन्तोषजनक निपटारा सम्भव हो। 12 सितम्बर को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में जनमंच आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह इस जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने कहा कि यह जनमंच बनलगी स्थित सब्जी मण्डी परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस जनमंच में दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां, जाडला, मंडेसर, जगजीतनगर, बाड़ियां, गांगुड़ी, भागुड़ी, कृष्णगढ़, कैंडोल, पट्टानाली तथा बुघारकनैता की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच में समेकित बाल विकास एवं परियोजना, उद्यान, कृषि, उद्योग, श्रम एवं रोजगार, स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास, लोक मित्र केन्द्र, पशुपालन विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनमंच स्थल पर कोविड-19 परीक्षण तथा टीकाकरण का समुचित प्रबन्ध किया जाए। उपायुक्त ने सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जनमंच में पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं का समाधान अपने घरद्वार के समीप ही करवाएं। उन्होंने जनमंच के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर सुभाष अत्री सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
हाल ही में कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में जल संरक्षण और विभिन्न प्रकार की सूक्ष्म सिंचाई पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ.उदय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोलन जिला के बागवानी उपनिदेशक द्वारा कुनिहार ब्लॉक के 30 किसानों को प्रायोजित किया गया था। डॉ.शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न फलों और सब्जियों में जल संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई के बारे में अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान फलों और सब्जियों में विभिन्न प्रकार की मल्चिंग की भूमिका, कम लागत वाले फार्म टैंक का निर्माण, ड्रिप सिंचाई और फर्टिगेशन, प्राकृतिक खेती, फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती जैसे कई विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की सह समन्वयक डॉ.आरती शुक्ला ने मशरूम की खेती और रोग प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि हरजीत सिंह, उप प्रबंधक इफको ने नैनो डीएपी जैसी नई उर्वरक सामग्री के उपयोग पर बात की। डॉ जेके चौहान, प्रभारी केवीके सोलन ने निम्न और मध्यम पहाड़ियों के लिए कम पानी की आवश्यकता वाले गुठलीदधार फलों की महत्वपूर्ण किस्मों के बारे में बताया। उन्होंने फसलों के उचित रासायनिक प्रबंधन विषय पर बात की। डॉ सीमा ठाकुर और डॉ राजेश ठाकुर ने सब्जियों और फूलों की फसलों की वैज्ञानिक खेती पर प्रदर्शन किया। किसानों ने ड्रिप सिंचाई, कम लागत वाले जल संचयन, हाइड्रोपोनिक्स और मल्चिंग जैसी विभिन्न तकनीकों के प्रदर्शन के लिए मशोबरा स्टेशन और डॉ वाईएस परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी का भी दौरा किया।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर 13 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। गोविन्द सिंह ठाकुर 13 सितम्बर को होटल पैरागाॅन सोलन में प्रातः 09.30 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला सोलन इकाई की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक 13 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी करेंगी। बैठक दिन में 12.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।
रावमापा घड़याच का आज यानि शुक्रवार को पँचायत उपप्रधान कुहंर विनोद ठाकुर की अगुवाई में स्थानीय वार्ड सदस्य ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पाया कि स्कूल भवन की हालत खस्ता है, गलियों से पानी अंदर कमरों में घुस रहा है। इसके साथ ही स्कूल के मैदान का कुछ हिस्सा गिर गया है, वहीं मैदान के आसपास काफी झाड़ियां उग आई है। उपप्रधान विनोद ठाकुर ने कहा कि स्कूल प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधन समिति का कार्य संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्कूल को अपग्रेड किए हुए करीब 4 वर्ष हो गए है, लेकिन अभी तक स्कूल के विकासात्मक कार्यों पर कोई भी पैसा खर्च नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल प्रबंधन समिति की आम बैठक बुलाई जाएं ताकि सभी अभिभावकों से भविष्य को लेकर स्कूल के विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा कर उन्हें करवाया जाएगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य मेहर चन्द शर्मा, जुगल किशोर, भुवनेश्वर ठाकुर, मेहर चन्द शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीएस दुरानी ने की। बैठक में उपमंडल दाड़लाघाट व उपमंडल नम्होल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया। महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में महंगाई भत्तों की किश्तों को जारी करने का आग्रह प्रदेश सरकार एवं बोर्ड प्रबंधन से किया गया। सदस्यों ने कहा कि पुरानी मांग कई सालों से प्रदेश सरकार के पास है जिसमें 65,70,75 व 80 वर्ष पूर्ण करने के बाद 5-10-15 व 20% भत्ते को बेसिक पेंशन में समायोजित करने बारे सरकार से कई बार आग्रह किया जा चुका है। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा पंजाब पे कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने का भी आग्रह किया गया। सदस्यों द्वारा प्रदेश सरकार व विद्युत परिषद मैनेजमेंट से आग्रह किया गया कि बिजली कानून 2020 जो बिजली बोर्ड कर्मचारियों एवं पेंशनरों के ऊपर थोपा जा रहा है, उसके खिलाफ रोष भी जताया गया। इस बिजली कानून के थोपने से गरीब उपभोक्ता भी दायरे में लाए जा रहे हैं, जो बहुत ही निंदनीय है। बैठक में 2003 के बाद बहुत से सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपनी पेंशन बारे में मुद्दा रखा तथा सरकार से आग्रह किया गया कि इन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाल की जाए। इस अवसर पर सुखराम नड्डा, बीएस दुरानी, प्रेम केशव, नंदलाल, धनीराम, जगन्नाथ, ओम प्रकाश शर्मा, लच्छू राम, फुलू राम, प्रेमलाल, चेतराम, बालक राम, राम लाल, दिल्लू राम, बद्रीनाथ सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन की एनएसएस इकाई ने "अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस" आभासी कक्ष के माध्यम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने छात्रों को साक्षरता के विषय में जानकारी प्रदान की। निरक्षरता समाज पर एक कलंक है। 21वीं शताब्दी में भी लोग निरक्षर है, यह उस देश के लिए चुनौती है। यद्यपि स्वतंत्रता के बाद भारत ने साक्षरता दर में बढ़ोतरी की है, लेकिन अभी भी हम 72% से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। साक्षरता के लिए ज्योतिबा फूले, सावित्री बाई फूले व डाॅ भीम राव अंबेडकर को यह सामाज युगों तक याद रखेगा। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के अतिरिक्त वाणिज्य प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, अमर सिंह व कार्यक्रम अधिकारी अनिता ने भी ऑ लाइन भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी स्वयंसेवीयों व उपस्थित अध्यापकों के इस प्रयास की सराहना की।
भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मेंआजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी केअंतर्गत सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी द्वारा आयुष सप्ताह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयुष चिकित्सा प्रणालियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सोलन के विभिन्न स्कूलों में कक्षा प्रथम से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया गया। इसमें सभी बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया था। कक्षा एक से पांच तक जूनियर वर्ग और कक्षा 6 से बारहवीं तक सीनियर वर्ग बनाए गए थे। इन सभी बच्चों को वर्चुअल माध्यम से आयुष के अंतर्गत आने वाली विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुमित शर्मा ने बताया कि आयुष के अंतर्गत भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद योग युनानी सिद्धा और होम्योपैथिक सम्मिलित है। बच्चों को यह बताया गया कि हम आयुष को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत होम्योपैथिक कॉलेज द्वारा जिला सोलन के लगभग 115 स्कूलों में यह अभियान 30 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मंत्रालय द्वारा 4 सितंबर को हमारा आयुष हमारा स्वास्थ्य विषय पर नेशनल वेबीनार का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्य के स्कूल वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। सोलन से गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एनपी सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा की अगुवाई में आयोजित हुई। जानकारी देते हुए इन्दर पाल शर्मा ने बताया कि 15 सितंबरको दोपहर 2 बजे न्यू बस स्टैंड कुनिहार के एवर ग्रीन होटल में कुनिहार यूनिट की बैठक बुलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पेंशनरों की विभिन्न मांगो पर चर्चा की जाएगी तथा गत दिनों मण्डी में आयोजित की गई बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। बैठक में जिला संघ के महामंत्री श्यामा नंद शान्डील, कुनिहार यूनिट के प्रधान ओंम प्रकाश भारद्वाज, महामंत्री मनीराम, जिला सचिव ओम प्रकाश, प्रेस सचिव आरपीजोशी, ठाकुरदत मेहता, एसपी शर्मा, जसवंत सिंह, बाबु राम तंवर उपस्थित रहे।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण समाज के द्वारा पौधरोपण दिवस पर धरमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवभूमि क्षेत्रीय संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर ने कहा कि आज संगठन द्वारा धरमपुर में पौधरोपण किया। कोरोना काल के दौरान देशभर में लोगों को ऑक्सीजन कि कमी से झूझना पड़ा था। यह हम सभी का कर्त्वय है कि सभी पौधरोपण कर वनो को संरक्षित करे। उन्होंने सभी से पौधरोपण के लिए आगे आने कि अपील की। इस अवसर पर देवभूमि क्षेत्रीय संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विशाल ठाकुर, हैप्पी ठाकुर, भानु ठाकुर, गौरव ठाकुर, अजय ठाकुर, बिंद्रा ठाकुर, सनी ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सड़क पर सामान सजाकर रखने वालों की अब खैर नही है पुलिस ने ऐसे व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुख्य मार्ग कुनिहार पर एक व्यापारी द्वारा सड़क पर सामान सजाकर रखने पर मामला दर्ज किया है। गौर रहे कि कुनिहार बाजार व्यापारिक दृष्टि से काफी विकसित हो गया है और बहुत से दुकानदार अपना सामान सड़को पर सजा देते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही के साथ साथ पैदल चलने वालों को भी खासी समस्या आती है। पुलिस द्वारा कई बार दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर न लगाने की हिदायते भी दी जा चुकी है लेकिन अधिकतर दुकानदार इन सभी हिदायतों को दरकिनार कर सड़क पर अपना सामान लगा देते है जिससे आम जनता व वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। ड्यूटी गश्त के दौरान कुनिहार पुलिस ने पी एन बी बैंक कुनिहार के पास कुनिहार सोलन मार्ग पर "यश दी हट्टी" करुणा हैण्डलूम के मालिक यश कालड़ा जिसने अपनी दुकान का सामान फोम के गद्दे बड़े पैकेट, मैट सड़क मार्ग पर सजा रखे थे जिससे आम जनता व वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन हो रही थी के खिलाफ धारा 283 भा द स मामला दर्ज किया गया व पुलिस द्वारा भविष्य में सड़क पर दुकान का सामान न रखने की हिदायत दी है। विजय, सोहन लाल, नानक चन्द, अनिल, देवराज, कृष्णलाल आदि लोगों ने कहा है कि बाजार के अंदर व बाहर व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान सजाया रहता है जिस कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है सबसे ज्यादा परेशानी बजुर्गो, महिलाओं व बच्चों को आती है। लोगो का कहना है कि बाजार के अंदर सामान के साथ साथ बाइक, स्कूटर भी पार्क किए होते है अगर कोई आगजनी या अन्य आपदा आ जाए तो अग्निशमन वाहन बाजार के अंदर पहुंचाना आसान नही है। लोगो ने प्रशासन से ऐसे लोगो पर शिकंजा कसने की मांग की है जो अपनी दुकानदारी व वाहन सड़को पर लगा कर रखते हैं। इस बारे में जब थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजार के अंदर व बाहर कंही भी सड़क पर सामान लगाना व वाहन पार्क करना गलत है इस बारे में सभी व्यापारियों को समय समय पर हिदायतें दी जाती रही है। एक बार फिर सभी व्यापारियों से अपील है कि अपना सामान दुकान के बाहर सड़क पर न लगाएं। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
सोलन में उपायुक्त कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान कृतिका कुल्हरी ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाओं को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन-राजगढ़ बाईपास सड़क का निर्माण कार्य 30 नवम्बर से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को ग्राम पंचायत कोठों में निर्माणाधीन बहुद्देश्शीय सभागार के कार्य को दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। कृतिका कुल्हरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोटीवाला एवं बद्दी तथा नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायलिसिस केन्द्र के कार्य को भी शीघ्र आरम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल के तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बरोटीवाला के कार्य को समय पर पूरा किया जाए। बैठक में अर्की, सोलन, दून, कसौली, तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में निर्माणाधीन विकास योजनाओं पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों को इन योजनाओं के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलर ज़फ़र इकबाल, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, नरेन्द्र कुमार, नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा, सोलन के सहायक आयुक्त नरेन्द्र चैहान, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


















































