सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी के दुर्गामाता मन्दिर परिसर में चल रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में भक्तों ने तीसरे दिन कथा का आनंद लिया. कथा वाचक शशांक कृष्ण कौशल ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सत्य मार्ग अपनाना चाहिए व झूठ का त्याग करना चाहिए. आचार्य ने शिव महिमा के प्रसंग द्वारा स्रोताओं को ज्ञानमयी अमृत यज्ञ की वर्षा से ओतप्रोत किया व शिव पार्वती से सम्बंधित कई प्रसंग भक्तो को सुनाए. कथा के दौरान कथा वाचक ने शिवलिंग पूजन विधि व रुद्राक्ष को कैसे धारण करना चाहिए सहित कई विधियों की जानकारी स्रोताओं को दी. मीडिया प्रभारी व मुख्य सलाहकार दुर्गा माता मंदिर कमेटी डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 12 मार्च तक चलेगी. प्रतिदिन कथा समाप्ति पर भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है. कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करने की अपील की है. इस अवसर पर मन्दिर कमेटी प्रधान राम कौशल, राम चन्द शर्मा, डीडी कश्यप, सुखराम, भूपेंद्र कुमार, कृष्ण ठाकुर, जगदीश शर्मा, रोशन लाल, दीनानाथ गर्ग, नेकराम, राकेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे.
ग्राम पंचायत धुन्दन के मठ मैदान में ज्ञान चंद मेमोरियल ट्रॉफी क्लब टुईरु द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में अर्की मंडल कांग्रेस के महासचिव व पूर्व प्रधान बलेरा जीतराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कुनिहार बीडीसी के उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर विशेष अतिथि रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला आर्यन इलेवन व टुईरु इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें आर्यन इलेवन की टीम ने टुईरु की टीम की हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।मुख्यातिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम आर्यन इलेवन को 21 हज़ार रुपये व ट्राफी दी। वहीं उप विजेता टीम टुईरु को 11 हजार रुपये सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यतिथि जीतराम ठाकुर ने विजेता व उप विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों को खेलने से जहाँ हम अनुशासित होते है, वहीं हमारा तन व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस बेहतर आयोजन के लिए ज्ञान चंद मेमोरियल ट्रॉफी क्लब टुईरु 5100 रुपये की राशि दी। इस मौके पर कुनिहार बीडीसी के उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस मौके पर अर्की मंडल कांग्रेस के महासचिव व पूर्व प्रधान बलेरा जीतराम, कुनिहार बीडीसी के उपाध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर, क्लब प्रधान सुनील कुमार ठाकुर,उपप्रधान पंकज ठाकुर, पुनीत, मनीष, विशाल, अंजू, यमन, सन्नी, किशन, युगल, रज्जत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत मांगल की महिला मंडल कृष्णाकुंज ननिहास की बैठक का आयोजन किया गया। ये बैठक भावना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकरिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से महिला मंडल की पूर्व प्रधान भावना को फिर से प्रधान बनाया गया। वही सचिव के लिए निशा देवी, कोषाध्यक्ष सत्या देवी,उ प प्रधान के लिए रीना देवी व सदस्यों में विमला देवी, कांता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, कमलेश कुमारी, चंपा देवी, वहतू देवी, सत्या देवी, गीता देवी, गुलाबी देवी, पार्वती देवी, धनी देवी, कलावती देवी, रीना देवी को सर्वसम्मति के साथ नई कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।पुनः प्रधान नियुक्त किए जाने पर भावना ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दुबारा उन्हें दी गई है, उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल स्काउट एंड गाइड एक दिवसीय ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करवाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, स्काउट मास्टर सुमित, गाइड कैप्टन आरती ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें 26 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के मुख्य मेहमान स्काउट मास्टर डीसी धीमान रहे। उन्होंने बच्चों को स्काउट एंड गाइड के नियम, उद्देश्य और लाभों के बारे में अवगत करवाया।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 30 अभिभावक, आशा वर्कर, एसएमसी प्रधान, अध्यापक व एमडीएम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने न्यू एजुकेशन पॉलिसी, क्वालिटी एजुकेशन, इन्क्लूसिव एजुकेशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आगामी परीक्षाओं के चलते किस तरह की सावधनियां बरतनी है, इसके बारे में बताया गया। स्कूल लेवल पर एक कमेटी भी गठित की गई जो सीडब्लयूएसएन बच्चों की पहचान करेगी व इनमें क्वालिटी एजुकेशन तथा इन बच्चों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी भी सांझा करेगी। आशा वर्कर सुनीता देवी ने कोविड से बचने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया व कोविड वैक्सीनेशन की महत्ता को भी बताया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
4 मार्च को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय कैडेट कोर का वार्षिक निरीक्षण ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर कर्नल आरएसलेहल, मेजर संतोष भंडारी, उप मेजर केबी गुरुंग और उप मेजर दिलीप राय द्वारा किया गया। एएनओ नीता शर्मा ने उन्हें विद्यालय में एनसीसी से संबंधित करवाई गई गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने कैडेटस को एन.सी.सी. के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा से मिलकर विद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया।
प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ हिमाचल प्रदेशजिला सोलन की कार्यकारिणी की अध्यक्ष चंचला ने प्रतिनिधि मंडल के साथ एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मांग पत्र सौंपा। चंचला ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं को चलाने का निर्णय सराहनीय कदम है। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रशिक्षित अध्यापक का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भर में लगभग 15 हजार गरीब बेरोजगार प्रशिक्षित नर्सरी एनटीटी हैं। जो पिछले 23 वर्षों से रोजगार की राह देख रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति जल्द से जल्द बिना किसी शर्त से की जाए व उच्च शिक्षा प्राप्त प्रार्थी को योग्यता के अनुसार प्राथमिकता दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में अल्का, कल्पना, अनिता, रीना, नवीन लता, रेणुका, मीरा, पवित्रा, लता कुमारी, पूनम उपस्थित रहीं।
राज्य बिजली बोर्ड का प्रबंध निदेशक अब कौन होगा इसे लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। बोर्ड में वर्तमान एमडी का कार्यकाल 6 मार्च को समाप्त हो जाएगा। अब देखना यह होगा की एमडी के पद पर कोई नया अधिकारी आएगा या फिर वर्तमान एमडी को ही सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसी मामले को लेकर पावर इंजीनीर्स ने आपत्ति जताई है। पावर इंजीनीर्स व अन्य एसोसिएशन नहीं चाहती कि इस पद पर अब किसी को भी सेवाविस्तार मिले। बता दें कि इससे पहले पूर्व सरकारे सेवाविस्तार देती रही हैं, जिससे पावर इंजीनियरों को नुकसान हुआ है। वरिष्ठता के आधार पर सौंपा जाए एमडी का पद पावर इंजीनीर्स , नॉन डिप्लोमा एसोसिएशन, आईटीआई डिप्लोमा संघ , कनिष्ट अभियंता संघ का कहना है कि वरिष्ठता के आधार पर ही बोर्ड में एमडी का पद सौंपा जाए जिससे निचले स्तर पर भी प्रमोशन चैनल चलता रहे। हालाँकि राज्य सरकार ने वरिष्ठता की तर्ज दी है, लेकिन फिर भी जुगाड़तंत्र से कुछ लोग अपनी इच्छाओं को बरकरार रखना चाहते हैं। उधर हिमाचल प्रदेश स्टील उद्योग एसोसिएशन ने भी प्रदेश विद्युत बोर्ड में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विस्तार देने का विरोध किया है। एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में स्टील उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश में विद्युत बिजली बोर्ड में अपनी सेवाएं दे चुके कर्मचारियों को दोबारा सेवाएं पर रखना युवा बेरोजगार के खिलाफ एक खिलवाड़ है। उन्होंने बताया जहां एक तरफ तो देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है दूसरी तरफ विद्युत बोर्ड लगातार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीमा विस्तार देकर युवाओं के साथ धोखा कर रहा है। संघ ने बताया कि पुराने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने से भ्रष्टाचार के मामले बढ़ने की संभावना भी सबसे अधिक रहती हैं। विभिन्न एसोसिएशन ने कहा है कि यदि इस पद पर वर्तमान प्रबंध निदेशक को ही सेवाविस्तार दिया गया तो सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेगा। वहीँ विभिन्न संघों का कहना है की यदि सरकार इस बार प्रबंध निदेशक को विस्तार देती है तो इसका खामियाजा सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक जिलाध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कुनिहार में आयोजित की गई। फाउंडर सदस्य पूर्व प्रधान स्व अमर सिंह ठाकुर के चित्र पर सभी पेंशनरों ने पुष्प अर्पित किए। बैठक में 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनरों को सम्मानित किया गया। बैठक में जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ कल्याण संगठन तथा जिले के समस्त इकाईयों के चुनाव बारे चर्चा की गई। जिसमें मार्च 2021 में समस्त इकाईयों व अप्रैल में जिला इकाई के चुनाव करवाए जाने बारे सहमती बनी। जिला अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की पुरानी मांगें 65, 70, 75 व 80 वर्ष पूरे कर चुके पेंशन भोगी के मुलवेतन में 5, 10, 15व 20 प्रतिशत समायोजित करना, विभिन्न विभागों में पेंडिंग मैडिकल बिलो की अदायगी समय पर न होना, मैडिकल बजट बढ़ाना, राज्य स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करना, उपायुक्त सोलन के साथ संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक न होना, 2003 के बाद के कर्मचारियों को पेंशन से वंचित रखना तथा पेंशनरों को एलटीसी की सुविधा न देने जैसी पेंशनरों की कई मांगों के प्रति हिमाचल सरकार उदासीन रवैया अपना रही है। जिसके लिए हमे एकजुट होकर संघर्ष करना होगा ताकि सरकार हमारी मांगों को गम्भीरता से ले। इस बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर भारद्वाज, महासचिव जगदीश पंवर, गोपाल ठाकुर, डीडी कश्यप, धनीराम तनवर, कृष्ण सिंह चौहान, बेलीराम राठौर, प्रकाश चन्द, ईश्वरदास शर्मा, रोशन लाल, मनोहर सिंह कंवर, विमला ठाकुर, सूर्यकांत जोशी, रूपराम शर्मा, उदय राम चौधरी, मनसा राम पाठक, अनन्त राम वर्मा सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज मौजूद रहे।
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चम्यावल में नई पंचायत की पहली ग्रामसभा का आयोजन नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों एवं लोगों में भारी जोश था। इस दौरान उर्मिला ठाकुर ने बैठक में आए सभी लोगों का उन्हें एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के चुनने पर जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी। इस दौरान सभी वार्डों से आये लोगों ने नई कार्यकारिणी को अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगे ग्रामसभा के समक्ष रखी। प्रधान उर्मिला ठाकुर द्वारा ग्रामसभा के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाकार्यकर्ताओं को कोरोनाकाल के दौरान बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब इस वैश्विक महामारी के दौरान लोग घरों में थे, तो सभी ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पँचायत में बेहतरीन सेवाएं प्रदान की, जिसके लिए सभी बधाई की पात्र है। इस दौरान इस ग्रामसभा में नवनिर्वाचित उप प्रधान चरणदास पंवर, पँचायत सचिव बाबूराम व सभी वार्ड सदस्यों व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की। सभा के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में गंभर पेयजल योजना के तहत कंपनी द्वारा पीने के पानी के कनेक्शन बिना जल शक्ति विभाग व ग्राम वासियों की सहमति के बगैर दिए जा रहे हैं। गंभर पेयजल योजना के साथ सरकार का फैसला 5 साल के लिए पानी की पूर्ण व्यवस्था के अलावा बनाए गए टैंकों में पीने के पानी देने तथा साफ-सफाई,दवाई डालना यह सभी समझौते में तय है। उन्होंने गंभर पेयजल योजना के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता से आग्रह किया कि yadi इस योजना के तहत कनेक्शन का सिलसिला जारी रखना हो तो 9:00 बजे से 5:00 बजे तक ही रखें,क्योंकि गांव बागा में रात 9:00 बजे कनेक्शन की प्रक्रिया जारी रखने पर ग्राम वासियों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सुधार सभा का जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से आग्रह किया है कि ग्राम वासियों की सहमति बगैर कोई भी कनेक्शन गंभर योजना से तब तक जारी न किए जाएं, जब तक टैंक में पानी नहीं डाला जाता। सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग से आग्रह करते हुए कहा है कि गंभर जल योजना का पानी भी लोगों को मुहैया होना चाहिए, तभी जो नए कनेक्शन इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं, उनकी वजह से दूसरी योजना पर स्थापित कनेक्शनों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल दाड़लाघाट अमन ठाकुर ने कहा कि इस बारे अभी तक कोई शिकायत मेरे पास नही आई है। अगर शिकायत आती है, तो कनिष्ठ अभियंता को बोलकर मामला उनके ध्यान में लाया जाएगा व लोगों की समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की कड़ी में आज ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर, गनोल, पट्टानाली, गुल्हाड़ी, बुघारकनैता तथा बरोटीवाला में 774 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर में 142, ग्राम पंचायत गनोल 119, ग्राम पंचायत पट्टानाली में 61, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में 142, ग्राम पंचायत बुघारकनैता में 143 तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला में 167 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। लोगों को बताया गया कि जब आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. प्रियंका सूद, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, डाॅ. प्रियंका किमटा, डाॅ. सोनिया धीमान, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा ठाकुर, दिनेश, सोनू, लता वर्मा, बबली, शंकर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन की रोगी कल्याण समिति के शासकीय निकाय की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। केसी चमन ने कहा कि विश्व भर में आयुर्वेद को बेहतरीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। गत वर्ष कोविड-19 महामारी के समय में भी आयुर्वेद की महत्ता स्पष्ट दृष्टिगोचर हुई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 काल में आयुर्वेद चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों ने न केवल जन-जन तक रोग प्रतिरोधक क्षमता की जानकारी पहुंचाई अपितु कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए स्थापित समर्पित केन्द्रों में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने आशा जताई कि आयुर्वेद विभाग सोलन भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के प्रबन्धन में रोगी कल्याण समिति का कार्य महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार और सहायता को और बेहतर बनाएं। कोविड-19 महामारी का खतरा अभी टला नहीं है और इसके लिए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यापार मण्डल सोलन को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने व्यापार मण्डल सोलन को निर्देश दिए कि निर्देश दिए कि सोलन में ‘नो मास्क नो राशन’ के नियम को लागू किया जाए। उन्होंने सभी दुकानों पर विक्रय के लिए मास्क उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। समिति द्वारा सूचित किया गया कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में रोगियों की सुविधा के लिए सौर चलित गीजर स्थापित करने के लिए समुचित धनराशि हिमऊर्जा के पास जमा करवा दी गई है। बैठक में वर्ष 2020-21 में समिति के अनुमानित बजट 58.35 लाख रुपये को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में कैंटीन खोलने के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2019-20 में अस्पताल की रोगी कल्याण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 96 रोगियों को लगभग 10 लाख 57 हजार रुपए तथा हिमकेयर योजना के तहत 147 रोगियों को लगभग 12.22 लाख रुपए की कैशलेस सुविधा प्रदान की गई। इस अवधि में 1500 रोगियों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया। 40 रोगियों का क्षारसूत्र विधि से उपचार किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर रोगी कल्याण समिति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति द्वारा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डाॅ. लोकेश ममगई ने वर्ष 2019-20 की समिति की उपलब्धियों तथा आगामी वित्त वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा, राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता, आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. लोकेश ममगई, समिति के अन्य सरकारी व गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन व नाबार्ड के सहयोग से चलाई जा रही अमृतधारा दुग्ध सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन समिति की प्रधान शांता शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस बैठक में अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबधंक भूपेंद्र गांधी, पशुपालन विभाग से डॉ देवराज शर्मा, डॉ मानवी चौधरी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सभा प्रधान शांता शर्मा ने साधारण अधिवेशन में मौजूद लोगों को सभा की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। अम्बुजा सीमेंट के अध्यक्ष मनोज जिंदल ने कहा कि अमृत धारा दुग्ध सोसायटी इस क्षेत्र में दूध सम्बधी अच्छा कार्य कर रही है और सभी लोगों को समय पर व अच्छी किस्म का दूध वितरण कर रही है। उन्होंने अमृतधारा सोसायटी को हरसम्भव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ देवराज व डॉ मानवी चौधरी ने आये हुए पशुपालकों को पशुपालन के टिप्स दिए। उन्होंने पशुपालकों को फीड बनाने के तरीके भी बताए। इस अवसर पर अम्बुजा सीमेंट के प्लांट अध्यक्ष मनोज जिंदल,अम्बुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र गांधी, अमृतधारा दुग्ध सोसायटी की प्रधान शांता शर्मा, सीईओ रेणु ठाकुर, सचिव सुमन भट्टी, निदेशक कांता, हेमा, सुलोचना सहित गांव से आए पशुपालक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनी मटेरनी में स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान हंसराज ने की। बैठक में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्ताव डाला गया कि पाठशाला में पिछले लगभग 1 वर्ष से जेबीटी अध्यापक का पद रिक्त पड़ा है। पाठशाला में वर्तमान में 56 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति ने विभाग से इस पद को भरने का आग्रह किया। वंही, बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव को पास किया।इस मौके पर एसएमसी प्रधान हंसराज, विजय कुमार, प्रोमिला देवी, नीलम, दिनेश, ज्ञान चंद, रोशनी देवी, आशा देवी, रीना देवी, हरिराम, विद्या देवी, अंजना देवी, उषा देवी, अर्जुन सिंह, सत्या देवी, अंजना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शिव तांडव गुफा विकास समित कुनिहार द्वारा आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मंगलवार को कथा वाचक पंडित राज कुमार रसिक ने उपस्थित भक्तजनों को कथा का रसपान करवाया। उन्होंने कहा कि सतसंग से संस्कार, संस्कार से जीवन सफल होता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित भक्तजनों को ऐसे कई अन्य ज्ञान से पूर्ण तथ्य बताए। इस शिवमहापूराण कथा में स्थानीय निवासियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है।
भाजपा अर्की मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को भराड़ीघाट में संपन हो गया। समापन समारोह में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुयातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा पहले राज्य स्तर व संसदीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाए गए तथा अब मंडल स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ हैं तथा कार्यकर्ताओं को चुस्त दरूस्त रखने के लिए शिविर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बढ़ी पार्टी हैं। भाजपा ने छोटे से हिमाचल से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनााया है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं।उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार से पहले कांग्रेस की सरकार थी जिसे घोटालों की सरकार कहा जाता था तथा भारत पुरी दनिया में बदनाम था। वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के अब देश में कहीे भी भष्टाचार की बात नहीं होती हैं।उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे बढ़ी अर्थ व्यवस्था बन गई हैं।अर्थ व्यवस्था के मामले में देश छठें स्थान पर पहुंच गया हैं। सांसद ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना,जन धन योजना,जल जीवन मिशन व कई अन्य योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा हैं।कश्यप ने कहा कि केन्द्र ने पहली बार किसानों के लिए किसान समान निधी योजना शुरू की हैं जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश आज शिक्षा,स्वास्थ्य व बागवानी के क्षेत्र में पहले स्थान पर चल रहा हैं।उन्होंने कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा ने ग्राम सभा को जीत लिया हैं तथा अब वर्ष 2022 में विधानसभा भी जितेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अभी से इसकी तैयारी में लग जाए।इससे पूर्व प्रदेश के मुयमंत्री के राजनैतिक सलाहकार त्रिलोक जवाल ने सत्र में कहा कि सत्ता के माध्यम से गरिब समाज की सेवा करना भाजपा का उदेश्य हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना पांच निष्ठाओं पर हुई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनक टिप्स भी दिए। शिविर में अन्तिम दिन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल व जिला भाजपा प्रभारी पायल वैद्य ने भी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया।शिविर में पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा,मंडल
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने आज यहां कोविड-19 टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक की अध्यक्षता की। केसी चमन ने कहा कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण का तृतीय चरण 03 मार्च से आरम्भ किया जा रहा है। टीकाकरण के सफल कार्यान्वयन तथा इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रतिदिन जिला के 10 से 12 स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण होना है उनकी पूरी जानकारी जिला के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को समय पर उपलब्ध करवा दी जाएगी ताकि इन केन्द्रों पर टीकाकरण के लिए आने वाले व्यक्तियों को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण करवाने वाले सभी व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित टीकाकरण केन्द्र के लिए आरोग्य सेतु ऐप तथा वैबसाईटcovid.gov.in पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण सत्र के लिए 70 प्रतिशत आॅनलाइन पंजीकरण होगा तथा 30 प्रतिशत लोगों को आॅन स्पाॅट टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि यदि आॅन स्पाॅट 30 प्रतिशत से अधिक व्यक्ति टीकाकरण के लिए पहुंच जाते हैं तो उन्हें अगले कार्यदिवस पर टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा ताकि टीकाकरण सत्र पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न हो तथा कोविड-19 के लिए निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर लोगों द्वारा मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाए। उपायुक्त ने जिलावासियों से आग्रह किया कि कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करने और बार-बार अपने हाथ साबुन तथा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कोविड-19 टीकाकरण के तृतीय चरण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उपमंडलाधिकारी सोलन अजय यादव, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कोटलु की आम सभा गांव फुगाना मे की गई। इस आम सभा में गांव सेरा,समाना,फुगाना तथा बरसणु के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत कोटलु की प्रधान नर्वदा शर्मा ने सबसे पहले कोटलु पंचायत के भवन के लिए भूमि दान करने वाले संतराम (जट्टू राम) तथा उनके सुपुत्र प्रकाश चंद का फूल मालाएं पहनाकर धन्यवाद किया तथा सभी ग्रामीण और कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया की पंचायत को भूमि दान करने वाले संतराम (जट्टू राम) तथा उनके परिवार को सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कीमों में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। बाद में पंचायत प्रधान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा आने वाली गर्मियों को देखते हुए पानी की किल्लत उनकी पंचायत में ना हो इसके बाबत अधिशासी अभियंता जल विभाग अर्की में जाकर मिली हैं तथा एसडीओ दाङलाघाट को भी गंबर खड्ड के पानी की सप्लाई पंचायत के गांवों में शुरू करने के लिए कहा है। प्रधान नर्वदा शर्मा ने कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था को सही करने की दृष्टिकोण से उप स्वास्थ्य केंद्र सेरा में एमपीडब्ल्यू तथा एफएचडब्ल्यू की भर्ती के लिए स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल के माध्यम से हेल्थ डायरेक्टरेट को निर्देश दिलवाए गए हैं,इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों को उनके हक दिलाने के लिए बीपीएल सर्वे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र भेजा गया है। प्रधान ने सभी को विश्वास दिलाते हुय कहा की विकास कार्यों में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा,परंतु धरातल पर काम को पूरा करने के लिए ग्रामीणों तथा पंचायत सदस्यों का सहयोग भी बहुत जरूरी है,स्कीम पास कराने के बाद यदि ग्रामीण समय रहते संबंधित कागज जमा नहीं करवाते हैं,तो बाद में स्कीमों के लिए आवंटित पैसा लैप्स हो जाता है,अतः पास हुई स्कीमों को पहले प्राथमिकता दी जाए।इस मौके पर उप प्रधान अतरु राम,पंचायत सचिव विनोद कुमार,प्रदीप कुमार,कनिष्ठ अभियंता यशपाल शर्मा सहित समस्त पंचायत सदस्य तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर में मंगलवार को भागवत महापुराण कथा का शुभांरभ कलश यात्रा के साथ किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण कौशल का पट्टा बरौरी पधारने पर दुर्गा माता मंदिर कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान राम कौशल, वरिष्ठ उप प्रधान राम चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप, उप प्रधान सुख राम, सहित अन्यों द्वारा आचार्य शशांक कृष्ण को पगड़ी, शॉल व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। आचार्य शशांक कृष्ण ने भगवान की कई लीलाओं का वर्णन किया। इस महापुराण कथा में विशेष रूप से कृष्ण सिंह ठाकुर, नरेश ठाकुर, राम चंद शर्मा, सुख राम, डीडी कश्यप, रोशन लाल कौंडल, जगदीश शर्मा, राकेश कौंडल, हंस राज शर्मा, दिनानाथ गर्ग, राम कौशल, भुपेंद्र कौशल, दिवाकर शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
सीएचसी अस्तपाल दाड़लाघाट का मुद्दा ग्राम पंचायत दाड़लाघाट व नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में खूब छाया रहा। पंचायत दाड़लाघाट व नवगठित पंचायत रौडी व बरायली में ग्राम सभा का आयोजन हुआ । ग्राम सभा में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल विशेष रूप से मौजूद रही। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने बताया कि ग्राम सभा में ग्राम पंचायत दाड़ला नवगठित पंचायत रौडी व बरायली के लोगों ने सीएचसी अस्तपाल के बारे में आवाज उठाई। वही लोगो मे इस बात में भारी नाराजगी है कि अस्तपाल का कार्य पूर्ण हुए दो वर्ष हो रहा है और आज तक इसे शुरू नही किया जा रहा है।गौर रहे कि इस सीएचसी अस्पताल के शुरू होने से दाड़लाघाट ही नही इसके इर्द गिर्द की कई पंचायते भी इसके आने से फायदा पहुंचेगा।ओर हर बीमारी के इलाज व टेस्ट आदि के लिए शिमला या अन्य जगह जाने से भी निजात मिलेगी। आजकल के हालात में भी इस अस्पताल से लोगो को राहत मिल सकती थी अगर यह सुचारू रूप से शुरू हो जाता। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस सीएचसी अस्पताल के लिये बजट का प्रावधान कर सीएचसी अस्पताल को जल्द शुरू किया जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट,रौडी बरायली ग्राम सभा में इन मुद्दों के अलावा मनरेगा,15वे वितायोग के साथ साथ वर्ष 2021-22 हेतु किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल,पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंशी राम भाटिया,रौडी पंचायत की प्रधान रीना शर्मा,बरायली पंचायत की प्रधान रीता,उपप्रधान दाड़ला हेमराज,उपप्रधान रौडी जीत राम बिट्टू,उपप्रधान बरायली कृष्ण चंद भट्टी तथा पंचायत सदस्यों सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिला के विभिन्न स्थानों पर डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्राधिकरण द्वारा फरवरी माह विभिन्न विषयों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं जिला व सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने की। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने आज यहां दी। गुरमीत कौर ने कहा कि शांति निकेतन बाल आश्रम सुबाथू सोलन तथा बाल आश्रम अर्की के बच्चों को निःशुल्क कानूनी सहायता, नशे के दुष्प्रभाव, गुड टच व बैड टच तथा कोरोना माहामारी से निपटने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि दुर्गा ग्राम संगठन कण्डाघाट की महिलाओं के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा कोविड-19 से बचाव के बारे में अवगत करवाया गया। शिविर में लोगों को डिजिटल माध्यम से नागरिकता का भाव, वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता तथा परामर्श प्रदान करना और तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण योजना 2015 के पीड़ितों की रोकथाम व बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। गुरमीत कौर ने कहा कि अधीक्षक जिला कारागार सोलन के साथ डिजिटल माध्यम से आयोजित शिविर में कैदियों के अधिकार, प्ली बारगेनिंग तथा निःशुल्क कानूनी सहायता तथा कोविड-19 के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि फरवरी माह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर मेें बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, सड़क सुरक्षा नियमों तथा किशोर कानून के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा ग्राम पंचायत कोट, चेवा, खनलग, दानोघाट, सायरी में डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। लोगों को विधिक सहायता प्रदान करने के तरीकों तथा विभिन्न विवादों के वैकल्पिक समाधान के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली लोक अदालत के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर डिजिटल माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रतवाड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओच्छघाट के छात्रों को जागरूक किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक समानता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गुरमीत कौर ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार के सहयोग से विकास खण्ड कुनिहार की 17 ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में लोगों डिजिटल माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता, पंचायती राज संस्थाओं की न्यायिक शक्तियां, पीड़ित मुआवजा योजना, नशीली दवाओं के शिकार लोगों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, कोविड-19 से बचाव तथा मध्यस्थता एवं लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा डीएलएसए सोलन के नाम से बने यू-टयूब चैनल के माध्यम से 41 वीडियो को अपलोड किया है। इनमें जिला के विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा विभिन्न कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा इस माह 11 पीड़ित प्रतिकर महिलाओं तथा 2 ऐसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मुआवजा राशि प्रदान की गई है। गुरमीत कौर ने कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है
आयुष विभाग द्वारा धर्मपुर विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे एनीमिया जागरूकता शिविरों की तिथियों तथा स्थान में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने आज यहां दी। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 04 मार्च को ग्राम पंचायत आंजी मातला में आयोजित होने वाला एनीमिया जागरूकता शिविर अब 06 मार्च को आंजीमातला में ही होगा। 04 मार्च को ग्राम पंचायत दाड़वा के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनलगी में आयोजित होने वाल शिविर अब पंचायत घर दाड़वा में आयोजित किया जाएगा। 05 मार्च को ग्राम पंचायत धर्मपुर के तहत महिला मण्डल धर्मपुर में आयोजित होने वाला एनीमिया जागरूकता शिविर अब आर्य समाज मंदिर धर्मपुर में आयोजित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 मार्च, 2021 को 132 केवी सोलन विद्युत उप केन्द्र में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों छावशा, वाकनाघाट, चायल, दोची तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 03 मार्च, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव गत दिवस यहां सम्पन्न हो गया। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने दी। उत्सव का आयोजन जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित किया गया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला के प्रत्येक विकास खण्ड से विभिन्न स्पर्धाओं में चयनित 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय उत्सव में हारमोनियम, तबला वादन, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत, लोक गीत, कथक, सितार तथा वाद्य यंत्र स्पर्धाएं आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि हारमोनियम स्पर्धा में सोलन विकास खण्ड के सागर ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट विकास खण्ड के अरूण ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के पुरूषोत्तम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला वादन स्पर्धा में धर्मपुर विकास खण्ड के सुरेश ने प्रथम तथा कुनिहार विकास खण्ड के निखिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में नालागढ़ विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने प्रथम, सोलन विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने द्वितीय तथा धर्मपुर विकास खण्ड के प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुदेश कुमार धीमान ने कहा कि शास्त्रीय संगीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड के ईशान ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड के पवन ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड के कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत स्पर्धा में कण्डाघाट विकास खण्ड ने प्रथम, नालागढ़ विकास खण्ड ने द्वितीय तथा सोलन विकास खण्ड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कथक स्पर्धा में कण्डाघाट की शबनम पहले स्थान पर रही। सितार वादन स्पर्धा में कण्डाघाट के अंश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पारम्परिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में कुनिहार विकास खण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है। विभाग युवाओं को खण्ड से राष्ट्रीय स्तर तक मंच प्रदान करता है ताकि युवा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिता में सुनीता शर्मा, डाॅ. राजेश चैहान तथा डाॅ. अभिलाषा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कोषाधिकारी सोलन श्यामा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के दीपक कुमार, सीताराम शर्मा, रक्षा वर्मा, मोहित, उमावती, चंकित, अरूण ठाकुर, बलवंत ठाकुर, प्रियंका, सुनीता तथा टीम प्रभारी गौरी शंकर, रमेश ठाकुर, नीलम राणा, मस्तराम, सितेन्द्र व अन्य उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की श्रृखंला में आज ग्राम पंचायत चण्डी, बरोटीवाला तथा जाबली में 244 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चण्डी में 119, ग्राम पंचायत बरोटीवाला में 50 तथा ग्राम पंचायत जाबली में 75 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि 03 मार्च को ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनावर, ग्राम पंचायत गनोल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पंचायत घर परोल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के सामुदायिक केन्द्र बघार घाट तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बुरांवाला शिव मंदिर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ. मंजेश शर्मा, डाॅ. कामिनी, डाॅ. रक्षा, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी वर्धा ठाकुर, लता वर्मा, सोनू, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज में विद्यालय स्तरीय शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने की। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रहे।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कोविड 19 महामारी के दौरान सुरक्षा एवं छात्रों की पढ़ाई के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे परीक्षा के लिए छात्रों की तैयारी के साथ साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से भी बचाएं।व्यक्तिगत स्वच्छता, छात्रवृत्ति,मध्यान्ह भोजन योजना,क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित सदस्य और पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय में विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स प्रदान किए। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय में 31 मार्च को पुनः शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर,पंचायत उप प्रधान प्रकाश गौतम,प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी,एसएमसी अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित लगभग 75 अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घनागुघाट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान मधुबाला ने की। इस ग्राम सभा में पँचायत के उपप्रधान प्रवीण ठाकुर द्वारा लाए गए चोली प्रथा को बन्द करने के प्रस्ताव पर उपस्थित सभी लोगों ने सहमति जाहिर करते हुए इसे बन्द करने को पहल की है। उप प्रधान प्रवीण ठाकुर ने कहा कि दाह संस्कार के दौरान मृत शरीर पर कपड़ा डालने यानि चोली प्रथा को पंचायत के अंदर बन्द करने को लेकर लोगों ने अपनी सहमति देकर प्रस्ताव को पारित किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रथा पर रोक लगने से इसपर खर्च होने वाले धन का सही से सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में भाग लेने वाले लोग यदि मृत शरीर पर ओढ़ने वाले कपड़े पर खर्च किए जाने वाले धन को उसी परिवार या किसी अन्य जरुरतमंद लोगों के लिए खर्च करे तो वह अधिक पुण्य का भागी होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में इस प्रस्ताव के अलावा मनरेगा,15वे वितायोग के साथ साथ वर्ष 2021-22 हेतु किए जाने वाले विकासात्मक कार्यो पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बलदेव ठाकुर,प्रेमचंद,देवीचंद,धर्मपाल,कुलदीप,सोनिया,सावित्री,कुसुमलता व उमावती सहित अन्य पंचायत वासी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत बागा (करोग) में पहली ग्राम सभा हुई। पंचायत प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान पंचायत को स्वच्छ रखने को लेकर चर्चा हुई। ग्राम सभा मे पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा उप-प्रधान श्याम लाल चौहान व बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने भी भाग लिया। इस मौके पर प्रधान सुरेंद्रा पंवर ने कहा कि इस दौरान सभी सातों वार्ड सदस्यों ने पहली ग्राम सभा में उपस्थित पुरी पंचायत के सदस्यों का दिल से आभार एवं धन्यवाद किया। क्योंकि आपकी उपस्थिति से ही इस ग्राम सभा का कोरम पूरा हो पाया और आगामी कार्यों की रुप रेखा तैयार की गई और वो आप सभी के बीच सुनाई गई भविष्य में भी आप सभी पंचायत के वाशिंदों से यही आशा करते हैं कि अपनी इस पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना सहयोग देंगे। अंत में आदर्श महिला मंडल की अध्यक्षा सुख देई चौहान और समस्त आदर्श महिला मंडल की सदस्यों के साथ पंचायत की प्रधान सुरेंद्रा पंवर,बीडीसी सदस्य बनीता चौहान ने पौधारोपण किया।
हिमाचल प्रदेश में सरकार के निर्देशानुसार रविवार को पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गई। पहली ग्राम सभा की इस बैठक में लोगों से विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई। कुनिहार खण्ड की ग्राम पंचायत दानोघाट में पहली ग्राम सभा का आयोजन पंचायत परिसर में प्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा मे सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग लिया।दानोघाट पंचायत के सभी वार्ड के लोगों ने बढ़चढ़ कर ग्राम सभा मे भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी मांगे ग्राम सभा मे रखी। ग्राम पंचायत की यह पहली बैठक शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। दानोघाट ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक तकनीकी सहायक कर्मचंद की उपस्थित में आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम सभा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।ग्राम सभा की बैठक में विकास कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रधान मंजू देवी उपप्रधान टेक चंद,तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल और समस्त वार्ड सदस्यों सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए चले समर्पण निधि अभियान कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद दाड़लाघाट इकाई ने कहा कि अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार का समर्पण बढ़ चढ़कर हो रहा है।यह मंदिर केवल मंदिर ही नहीं अपितु इसके साथ-साथ यह देश विदेश के लिए शोध का केंद्र स्थापित होने वाला है। इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव ने कहा कि बड़ी लंबी लड़ाई हुआ संघर्ष के बाद आज श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। जो कि हिंदू समाज के लिए गर्व का विषय है। इसी समर्पण अभियान में दाड़लाघाट नगर के महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख पंचायत दाड़लाघाट के गांव स्यार निवासी अश्वनी ठाकुर (सन्नी) के परिवार ने ₹101000 (एक लाख एक हजार रुपए का समर्पण किया और प्रत्येक हिंदू समाज के सदस्य से इस समर्पण में बढ़-चढ़कर अपना समर्पण करने का आवाहन भी किया। परिवार के सभी सदस्यों ने स्वयं प्रेरणा से राम मंदिर के लिए खुशी खुशी अपना समर्पण दिया।और कहा कि सभी को इस नेक कार्य के लिए स्वयं बढ़ चढ़ कर आगे आना चाहिए।इस अवसर पर जिला प्रचारक श्री देव,नगर विस्तारक हरीश,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप गौतम,नगर महाविद्यालय छात्र कार्य प्रमुख अश्विनी ठाकुर,रमेश ठाकुर,देवराज ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,अनु चंदेल,भावना चंदेल,पूनम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को भाजपा अर्की मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भराड़ीघाट में शुरू हुआ।शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा ने किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को मजबूत करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहीं है। शिविर के दुसरे सत्र मे प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मि धर सूद ने कहा कि महिलाएं आज राजनीति मे अहम भूमिका निभा रही है।शिविर में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।शिविर में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप,मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय,जिला अध्यक्ष आशुतोष व सभी बूथ अध्यक्षों,महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सभी मंडल,जिला व प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के बद्दी में भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढ़ग से प्रचार प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य भाजपा की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए। जय राम ठाकुर ने कहा कि 11 जिला परिषदों में से 9 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि कांग्रेस केवल दो जिला परिषद ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर निगम चुनावों में और उसके बाद 2022 के विधान सभा चुनावों में भी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का नेतृत्व सशक्त नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है, जो विश्व नेता के रूप में उभरे हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा आईटी विभाग से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास और पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, विधायक दून परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, पूर्व विधायक विनोद चंदेल और केएल ठाकुर भी रहे उपस्थित ।
विधानसभा में कांग्रेस द्वारा राज्यपाल की गाड़ी रोकने व धक्का मुक्की करने पर भाजपा अर्की मंडल ने भराड़ीघाट में मुकेश अग्निहोत्री का पुतला फूंका। इस घटना पर अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने इसका विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस ज्यादा न उछले अपनी हद में रहे। इस तरह की हरकतों का अंजाम बुरा होगा। इस मौके पर अर्की मंडल के समस्त पदाधिकारी व युवा मोर्चा अर्की के अध्यक्ष सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्री ने की। उन्होंने बैठक में आए हुए सभी ग्राम पंचायत हाटकोट के लोगों का धन्यवाद किया व आगामी कार्यों के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। वही ग्राम पंचायत सचिव रविंदर कुमार ने त्रैमासिक आय व्यय का ब्यौरा दिया। मनरेगा बजट बारे में अनुमोदन, ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी, साथ ही ग्राम पंचायत का वार्षिक बजट भी पारित किया गया। वही इस मौके पर उपप्रधान रोहित जोशी, वार्ड सदस्य प्रदीप पुरी, रक्षा शर्मा, संजय जोशी, पूजा ठाकुर, विमला शर्मा,तेजेंद्र कुमार ,कल्पना व अनिल कुमार सहित ग्राम पंचायत हाटकोट के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रविवार को दाड़लाघाट के ग्राम पंचायत दावटी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम सभा में पंचायत के समस्त लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।ग्राम सभा में मनरेगा सेल्फ व 15वां वित सेल्फ का अनुमोदन किया गया तथा आवास योजना, पेंशन योजना, गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थियों का चयन किया गया। ग्राम सभा के पश्चात समस्त लोगों ने पंचायत मुख्यालय शिवनगर व इसके आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उपप्रधान हीरा सिंह कौंडल, वार्ड सदस्य लेखराज, बृजलाल, रीता, हेमलता शर्मा, ग्राम रोजगार सेवक मोहनलाल, जगदीश व मीना शर्मा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ये बात उपण्डलाधिकार कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने कही। डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है की महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की गई योजनाओं के लाभ घर-घर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवनों की नवीनतम स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में चल रहे हैं, उन्हें नजदीकी राजकीय प्राथमिक पाठशाला भवनों में स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें ताकि नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं तथा वातावरण उपलब्ध हो सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में बेटी है अनमोल योजना के प्रथम तथा द्वितीय घटक में वर्ष 2020-21 में 298 पात्र लाभार्थियों को 7.16 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई है। बैठक में बेटी है अनमोलन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, महिलाओं के उत्थान के लिए स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल, सशक्त महिला योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित किए गए मुहिम अभियान पर भी चर्चा की गई। मुहिम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य, विधिक, आय सृजन गतिविधियों, कौशल विकास, वित्तीय सुरक्षा पर जानकारी प्रदान की जा रही है। बैठक में पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पोषाहार अभियान के अंतर्गत शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों के छोटे कद को कम करने, पोषण की कमी के कारण वजन की कमी की समस्या में कमी लाने, रक्त की समस्या में कमी लाने तथा किशोरियों एवं महिलाओं में रक्त की कमी की समस्या को कम करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को योजना के तहत दिए गए लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने को कहा गया ताकि वर्ष, 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाया जा सके। बैठक में अवगत करवाया गया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में प्रथम मार्च से 15 मार्च, 2021 तक पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत सिरीनगर की प्रधान रविंद्र कौर, सीडीपीओ कण्डाघाट पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एसईबीपीओ मंजूला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित थीं।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव स्यार में 28 फरवरी 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
गुरु रविदास महाराज की 644वां प्रकाशोत्सव का गुरु रविदास समाज सभा अर्की के सौजन्य से छामला (दाड़लाघाट) में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर चंडीगढ़ से आए मुख्य रागी हरि सिंह के जत्थों द्वारा गुरु रविदास महाराज की वाणी का गुणगान व प्रचार किया गया।जिससे पूरा इलाका गुरुमय हो गया व लोगों ने गुरुवाणी का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान अर्की की सभा के सदस्यों द्वारा चंडीगढ़ से आए विशेष रागी जत्थों को सरोचे देकर सम्मानित किया गया। गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, बंधुतत्व तथा अकालपुरख की भक्ति के लिए प्रेरित किया था। जयंती में अर्की की कार्यकारिणी द्वारा सभी लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। पंचकूला से आए डॉ विजय कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों का उपचार किया। इस मौके पर 2 बजे के उपरांत भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।वही गुरु रविदास महाराज के मंदिर की नींव भी रखी गई। इस अवसर पर सभा के प्रधान विजय भाटिया, उपप्रधान नरेश बंसल, सचिव सोनू, कोषाध्यक्ष संजीव, पूर्व उपप्रधान ताराचंद पंवर, पीएस बंसल, सीडी पंवर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार के सौजन्य से करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का शुभारम्भ रविवार 28 फरवरी से पुराण स्वागत व भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह कलश यात्रा सुबह 9 बजे प्राचीन शिव मन्दिर तालाब से आरम्भ होकर मुख्य कुनिहार बाजार से होते हुए कथा स्थल प्राचीन शिव ताण्डव गुफा पहुँचगी। कलश स्थापना के साथ ही कथा का शुभारम्भ होगा। जिसे 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। इस कथा को कथा वाचक राजकुमार रसिक ( साई वाले) अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रवण करवाएंगे।कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा व 4 से 6 बजे तक प्रतिदिन भण्डारा वितरण का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें कई कार्यक्रम होंगे व 12 मार्च को विशाल भण्डारा सभी क्षेत्र वासियों के लिए होगा। गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार ने सभी शिव भक्तों से कथा श्रवण करने व अन्य कार्यक्रमो में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है।
कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यान्वित किए जा रहे टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला के 12 स्थानों पर 295 फ्रन्ट लाईन वर्करों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ.राजन उप्पल ने दी। उन्होंने कहा कि जिला में 130 फ्रन्ट लाईन वर्करों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि 138 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण की पहली डोज तथा 165 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई। डाॅ.राजन उप्पल ने कहा कि सभी लाभार्थियों को टीके के सम्बन्ध में पूर्व में मोबाईल पर सूचना प्रेषित की गई थी। उन्होंने कहा कि 28 दिन के उपरांत दूसरा टीकाकरण होगा। आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 28 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। डाॅ. सैजल 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 9.40 बजे से दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उपस्थित रहेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तदोपरान्त दिन में 1.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामियां में जनसमस्याएं सुनेंगे। डाॅ. सैजल इसी दिन सांय 4.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के देहूंघाट श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में आयोजित भण्डारे में भाग लेंगे तथा ग्राम पंचायत सपरून में जनसमस्याएं सुनेंगे।
मैसर्ज वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटिड बद्दी, जिला सोलन द्वारा ऑपरेटर के 300 पदों के लिए 2 मार्च, 2021 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यह कैम्पस इंटरव्यू आठवीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें 18-30 वर्ष आयुवर्ग के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। संदीप ठाकुर ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय कसौली, जिला सोलन में कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 86269-76454 एवं 94188-18977 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ व धर्मपुर की ग्राम सभाओं की वर्ष 2021 की प्रथम बैठक अब 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला पंचायत अधिकारी मोती राम ने दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में विकास खण्ड नालागढ़ तथा धर्मपुर की ग्राम सभाओं की प्रथम बैठक 28 फरवरी, 2021 को निर्धारित की गई थी। किन्हीं प्रशासनिक कारणों के दृष्टिगत अब यह प्रथम बैठक 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सप्तक कलामंच के कलाकारों ने आज नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत किरपालपुर तथा लोधी माजरा में गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत राज्य में 2.85 लाख महिलाओं को निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे महिलाओं को जहां खाना पकाने के चुल्हे के धुएं से मुक्ति मिली है वहीं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम के साथ ही विशेष प्रचार अभियान संपन्न हो गया। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया कि योजना के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कुनैक्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है। लोगों को बताया गया कि सोलन जिला में योजना के तहत अब तक 16 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, आयुष्मान भारत योजना तथा हिमकेयर योजना की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कलाकारों ने इस अवसर पर लोगों को कोराना वायरस से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया। लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति न केवल स्वयं का नुकसान करता है अपितु इससे परिवार भी पूरी तरह बिखर जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत किरपालपुर के उप प्रधान मुकेश सिंह, वार्ड सदस्य सरोज देवी, रामकौर, मुख्य अध्यापिका प्रवीण कुमारी, ग्राम पंचायत लोधी माजरा के उप प्रधान गुरचरण सिंह, वार्ड सदस्य तरसेम लाल, जीतो देवी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
आयुष विभाग द्वारा सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड में एनीमिया जागरूकता शिविरों की कड़ी में आज ग्राम पंचायत नारायणी, नाहरी तथा कालूझिंडा में 353 व्यक्तियों की जांच की गई। यह जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 353 व्यक्तियों की एनीमिया के लिए जांच की गई एवं उचित परामर्श प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत नारायणी में 140, ग्राम पंचायत कालूझिंडा में 118 तथा ग्राम पंचायत नाहरी में 95 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में जिन रोगियों का हीमोग्लोबिन स्तर बहुत कम पाया गया, उन्हें पूरी जांच के लिए परामर्श दिया गया। डाॅ.राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में लोगों को बताया गया कि एनीमिया रोग का पूर्ण निदान सम्भव है तथा उचित पोषाहार के माध्यम से सदैव एनीमिया से बचा जा सकता है। शरीर में रक्त की कमी के कारण एनीमिया होता है। एनीमिया के कारणों में सबसे प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी है। जब आपके आहार में लौह तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं होता है, तब व्यक्ति एनीमिया पीड़ित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी भी कारण से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है तो भी यह समस्या उत्पन्न होती है। चोट लगने पर खून निकलना, माहवारी या प्रसव में अधिक मात्रा में खून का बहना भी एनीमिया का एक कारण है। शिविर में लोगों से आग्रह किया गया कि अपने भोजन में नियमित आधार पर फल एवं सब्जियां लें। इस अवसर पर रोगियों को एनीमिया की निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। डाॅ. राजेन्द्र शर्मा ने प्रथम मार्च, 2021 को ग्राम पंचायत चण्डी के बेड चण्डी, ग्राम पंचायत बरोटीवाला के पंचायत घर तथा ग्राम पंचायत जाबली के पंचायत घर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।03 मार्च को ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सनावर, ग्राम पंचायत गनोल के पंचायत घर, ग्राम पंचायत पट्टानाली के पंचायत घर परोल, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के पंचायत घर, ग्राम पंचायत बुघारकनैता के सामुदायिक केन्द्र बघार घाट तथा ग्राम पंचायत बरोटीवाला के बुरांवाला शिव मंदिर में एनीमिया से जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आज आयोजित शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सक डाॅ.मंजेश शर्मा, डाॅ.सपना शर्मा, डाॅ.कामिनी, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी दिनोश, शंकर, सोनू, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 28 फरवरी, 2021 को कैंसर रोग के निदान एवं परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इस शिविर का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की केंसर केयर यूनिट की ओपीडी के कमरा नम्बर 222 में किया जाएगा। शिविर के लिए पहले से पंजीकरण करवाना आवश्यक है। शिविर में देश के प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेंडारकर उपस्थित रहेंगे। डाॅ. गुप्ता ने कैंसर के रोगियों से आग्रह किया है कि पंजीकरण करवाकर 28 फरवरी को आयोजित होने वाले इस शिविर का लाभ उठाएं।
28 फरवरी के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 फरवरी, 2021 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। उनके प्रवास कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मुख्यमंत्री 28 फरवरी, 2021 को प्रातः 09.45 बजे नालागढ़ उपमण्डल के तहत दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला (बटेड़ गांव) में चिकित्सा खण्ड चण्डी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर-3 की आधारशिला रखेंगे। वे तदोपरांत प्रातः 10.10 बजे सन सिटी रोड बद्दी में सन सिटी मार्ग के बाईं ओर इण्डोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे तथा बद्दी प्रवेश पुल से पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के समीप स्थित पेट्रोल पम्प तक सन सिटी मार्ग के फोरलेन कार्य का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर प्रातः 10.45 बजे से होटल ली मेरिएट में भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग प्रकोष्ठ की बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री होटल ली मेरिएट में तदोपरान्त ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। जयराम ठाकुर दिन में 12.00 बजे हाण्डा कुण्डी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण करेंगे। उसके बाद वे हाण्डा कुण्डी में जिला की बद्दी तहसील में स्थित धर्मपुर भूपनगर तथा कोटला की उठाऊ जलापूर्ति योजना के लिए ट्यूबवेल उपलब्ध करवाने, बद्दी तहसील में गांव खरोटा गुरदासपुरा एवं साथ लगते गांव के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना तथा बडेहरी एवं साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना भटोलीकलां के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, जलजीवन मिशन के तहत किशनपुरा एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा मलपुर एवं साथ लगते गांवों की उठाऊ जलापूर्ति योजना के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर राजपूत बस्ती थाना के लिए रत्ता खड्ड पर निर्मित होने वाले 60 मीटर लम्बे स्पैन पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगें। वे महिला पुलिस थाना बद्दी का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री हाण्डा कुण्डी में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
26 फरवरी को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र नमन मालपानी को सम्मानित किया गया। नमन मालपानी ने 2015-16 को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वाणिज्य वर्ग में 93% अंक प्राप्त कर 12वीं कक्षा पास की थी। अब वह भारतीय स्तर पर हाल ही में हुई सीए परीक्षा में 45वां स्थान प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन चुके हैं। यह उपलब्धि उन्होंने मात्र 21 वर्ष की आयु में प्राप्त की है। उनकी इसी उपलब्धि और खुशी को विद्यालय ने उनके साथ साझा किया तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वंही, विद्यालय में विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर नारा लेखन तथा मॉडल मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंचायत धुन्दन में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान शंकुतला शर्मा ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यवेक्षिका वृत्त भराड़ीघाट धर्मी देवी विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर मुहिम आंदोलन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटियों को बधाई पत्र दिया गया तथा सभी को इस योजना बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उर्मिला कपिल, जीवनलता, मंजू, मीना, रामकली, शकुंतला, वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।


















































