इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) से सम्बंधित कोर्सेज बी ए, बी कॉम तथा डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ऐसे अभियार्थी जो IGNOU विश्वविद्यालय से सम्बंधित उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है वे जल्द से जल्द आवेदन करें यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभियर्थियों को प्रवेश सम्बंधित कोई कठिनाई आ रही हो तो वे कुनिहार स्थित अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशनल सोसायटी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज कुनिहार से सम्पर्क कर सकते हैं। समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया में IGNOU द्वारा ऐसे अभियार्थी जो sc/st श्रेणी में आते है उनके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान रखा गया है।
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों और मजदूरों की मांगे पूरी न होने पर पूरे देश में 24 से 30 जुलाई तक "सरकार जगाओ सप्ताह" मनाया जाएगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर महासचिव राम लाल ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और भारतीय मजदूर संघ मिलकर 27 जुलाई को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री को सोलन में उपायुक्त के माध्य्म से ज्ञापन सौपेंगे व इसी दिन खंड स्तर पर भी मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन उपमंडल अधिकारी के माध्यम से भिजवाया जाएगा। जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर ने कहा कि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को कर्मचारी महासंघ व भारतीय मजदूर संघ के आला नेता रूपरेखा को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 21 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में लिया गया जिसमे राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिपिन डोगरा, महासचिब मंगत राम नेगी, हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एन आर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर व महासचिब गोपाल झिलटा व राज्य पदाधिकारीयों व समस्त प्रदेश जिला अध्यक्षो ने बैठक में तय किया गया कि महासंघ राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारी संबंधित समस्याओं को भी राज्य सरकार से उठाएगा। इन नेताओं ने आगे कहा कि हिमाचल सरकार पिछले अढ़ाई वर्षाे में कर्मचारी मांगों को लेकर उदासीन रही है। माना कि सरकार कोविड महामारी से निपट रही है और इसमें प्रदेश के कर्मचारियों ने सरकार का भरपूर सहयोग किया ओर आगे भी करेंगे पर कर्मचारियो कि पीड़ा को भी सरकार को समझना चाहिए आश्वाशन के बावजूद कर्मचारियो के साथ सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक अभी तक न करने से कर्मचारिओं में रोष है। तीसरे वर्ष की दहलीज पर पहुँची प्रदेश सरकार की तरफ से कोई ऐसी सार्थक पहल नहीं हुई है, जिसमें कर्मचारियों को राहत मिल सके। कांग्रेस सरकार ने तो पिछले 5 सालों में कर्मचारियों को पूरी तरह से ठगा, लेकिन अब भाजपा भी उसी राह पर चलना चाह रही है कर्मचारिओं के साथ जेसीसी बैठक न करना न ही कर्मचारी हित में है और न ही सरकार के हित मे कांग्रेस ने मुश्किल से एक बैठक जेसीसी की बुलाई थी, वह भी बेनतीजा रही। भाजपा सरकार भी इसी तर्ज पर कर्मचारियों को बेवकूफ समझने की भारी भूल कर रही है। महासंघ के नेताओं ने कहा कि जिन मुख्य मांगों पर नाराजगी है वह वेतन आयोग की रिपोर्ट को पंजाब सरकार का इंतज़ार किए बगैर अविलंब लागू करना है। इसके अलावा पुरानी पेंशन की बहाली, फ्रीज डीए को बहाल करना, जेसीसी की बैठक जल्दी बुलाकर पहले से सरकार को सौपे गए 56 सूत्री मांग पर चर्चा और समाधान करना है। जबकि कर्मचारी और श्रमिक विरोधी नीतियों को बर्खास्त करना, अंधाधुन्ध किए जा रहे निजीकरण और ठेका प्रणाली को समाप्त करना, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को सुलझाना, रद्द श्रम कानूनों को बहाल करना, कर्मचारी-श्रमिकों की वेतन विसंगतियां दूर करने तथा उन्हें पूरा वेतन देना आदि शामिल है। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नंद लाल शर्मा व प्रदेश सचिव देवी दत्त तंवर ने संयुक्त ब्यान में बताया कि 24 जुलाई को आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्कर, 108 एंबुलेंस सेवा कर्मी, 25 जुलाई को बिजली बोर्ड और परिवहन मांगों के संदर्भ में ज्ञापन देंगे। जबकि 26 जुलाई को सभी प्राइवेट उद्योगों के कामगार, 27 जुलाई को सरकारी कर्मचारी, 28 जुलाई को बैंक और बीमा कर्मी, 29 जुलाई को असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक तथा 30 जुलाई को निजी क्षेत्र के कर्मचारी और मजदूर इन मांगों बारे सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे।
बुधवार को एसआईयू टीम ने बघुवाला खड लिंक रोड मदाला में नाके पर हरियाणा की तरफ से एक कार के अंदर से 29 पेटी शराब अंग्रेजी व देशी बरामद की। चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र नानक चंद निवासी जोलूवाला टांडा तहसील कालका जिला पंचकूला उम्र 28 वर्ष के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करके तफ्तीश बरोटीवाला थाना के हवाले की जा रही है।
बुधवार को भी वाकनाघाट सब्जी मंडी पर 20 जुलाई से शुरू हुए हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट के धरना प्रदर्शनों की श्रृंखला जारी रही व लगातार तीसरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। हिमाचल किसान सभा पिछले लंबे समय से किसानों से फसलों पर काट न काटने, सब्जी मंडी में बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, किसानों की सब्जियों की बोली लगाए जाने, सब्जी मंडी के विस्तार व सोलन में टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग लगाने सहित वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण आदि मांगे उठाती आ रही है। इस धरने के चलते पिछले कल सब्जी मंडी प्रशासन द्वारा कुछ मांगों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही की गई थी व बाहर से आढ़तियों को बुलाए जाने, सब्जियों की बोली लगाए जाने व किसानों से काट न काटे जाने जैसी मांगों को मान लिया गया व अमल में लाया जा रहा है। इसके पश्चात किसान सभा ने चेतावनी दी थी कि यदी समय रहते सभी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो किसान सभा आने वाली 30 जुलाई को एक बार पुनः पूरे क्षेत्र के किसानों को इकट्ठा करते हुए लगभग 500 किसानों के साथ सब्जी मंडी वाकनाघाट पर विरोध प्रदर्शन करेगी व सोलन सब्जी मंडी के विस्तार, टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग व वाकनाघाट में कोल्ड स्टोर के निर्माण जैसी मांगों को लेकर हल्ला बोलेगी। इस लक्ष्य के साथ किसान सभा ने 30 जुलाई के लिए ज़ोरों शोरों से तैयारीयां शुरू कर दी है। इस अवसर पर किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष पदम कंवर, सचिव अशोक, जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा सहित बालकृष्ण, अमीचन्द, तेजराम, बनीता, संगीता आदी क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जहां आज के इस युग में लोग चंद सिक्को की खातिर अपना ईमान खो देते है वहीं कुछ लोगो के दिल मे आज भी ईमानदारी जिंदा है। ऐसा ही वाक्या उपमंडल के गांव सहलाणा में हुआ। सहलाणा गांव के एक दुकानदार ने अपनी दुकान पर आए एक व्यकित द्वारा भूले नोटों से भरा पर्स वापिस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि सहलाणा गांव के पास के कल्याणपुर गांव के निवासी प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख विहिप हिमाचल प्रदेश डा.नर्वदेश गौतम अपने घर से किसी कार्य के लिए गांव सहलाणा आए। वे स्थानीय दुकानदार कमलेश की दुकान में बैठ गए तथा अपने पर्स से ट्रक डृाईवर को अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री खरीद के पैसे दिए। इसके पश्चात वे अपने घर को निकल गए तथा अपना पर्स दुकान पर ही भूल गए। अगले दिन जब डा.गौतम को किसी अन्य कार्य हेतू पैसों की आवश्यकता पड़ी तो वे अपना पर्स ढूंढने लगे परंतु उन्हें पर्स नहीं मिला जिस पर वे परेशान हो गए। उन्हें याद नहीं आ रहा था कि वे अपना पर्स कहां भूल गए। इसी उधेड़ बुन में वह घूमते घूमते पुनः कमलेश की दुकान पर पहुंचे जहां दुकानदार कमलेश ने उन्हें बताया कि वे पिछले दिन जल्दबाजी में अपना पर्स यहां पर भूल गए थे जोकि उसने संभाल कर रख लिया था तथा पूरी तरह से तसल्ली करने के बाद वे उस पर्स को उन्हें सौंपने वाले थे। पर्स वापिस पाने पर डा. गौतम ने कमलेश को ईनाम की राशि भेंट करनी चाही जिसे उन्होने लेने से इंकार कर दिया। डॉ गौतम ने बताया कि पर्स में लगभग पचास हजार रुपये की राशि थी। ज्ञात रहे कि कमलेश की पत्नी मीना देवी पूर्व में बीडीसी सदस्य रह चुकी है। क्षेत्र में कमलेश की ईमानदारी की खूब चर्चा है।
बेरोजगार युवक व युवतियां जो 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की आयु के हैं उनके लिए यूको आरसेटी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि यूको आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय व यूको बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीण युवक युवतियां अपनी रूचि के अनुसार निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आचार, पापइ बनाना, जूट उत्पाद बनाना, महिला टेलर, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड बनाना, डेरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन तथा इनके साथ साथ 64 अन्य प्रकार के प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व डोर से आने वाले जरूरतमंद प्रशिक्षुओं को बस किराया भी प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिसके आधार पर वे अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक में ऋण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूको आरसेटी के दूरभाष संख्या 01792-220936 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
जल शक्ति विभागीय कर्मचारी किसी कोरोना वारियर से कम नही है जो भरी बरसात के दौरान भी उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए सदा ततपर रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा कुनिहर क्षेत्र की मुख्य पेयजल स्किम जाबलु में देखने को मिला। क्षेत्र में गत दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान उक्त स्किम के नाले में भारी गाद व मिट्टी आ गई जिसकी वजह से उपभोक्ताओं के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए जल शक्ति विभागीय कर्मियों ने उक्त स्किम के आस पास की झाड़ियो की सफाई के साथ साथ स्किम में बहते नालो में भरी गाद मिट्टी को भी साफ किया ताकि उपभोगताओं के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हो सके।
प्रदेश सरकार के बस किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस के प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस समीति के महासचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार द्धारा बस किराए मेें की गई पच्चीस प्रतिशत वृद्धि का विरोध किया है। उनका कहना है कि एक तो कोरोना महामारी के कारण किए गए लाॅकडाउन के दौरान वैसे ही लोगों पर आर्थिक मार पड़ी है तथा उपर से सरकार द्धारा बस किराए में की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता पर और अधिक बोझ पड़ा है। अवस्थी ने कहा कि सरकार का यह कहना कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण बस किराए में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था तर्कसंगत नहीं है। उन्होने कहा कि यदि ऐसा था तो सरकार पैटृोलियम पदार्थाें पर लगाए गए टैक्स व सैस में छूट देकर प्रदेश की जनता को राहत दे सकती थी।परंतु ऐसा न करना सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। संजय अवस्थी के अनुसार केंद्र सरकार द्धारा भी पैटृोल व डीजल के दाम बढ़ाना सरासर गलत है जबकि अंतराष्टृीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी आई है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बस किराए मेें की गई वृद्धि का विरोध करती है तथा सरकार से अपने इस निर्णय को जनहित में वापिस लेने का आहवान करती है।
भाजपा किसान मोर्चा अर्की मंडल के प्रवक्ता मनीराम शर्मा ने अंबुजा कंपनी के प्रधान अनुपम अग्रवाल व अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक भूपेंद्र गांधी को लिखे एक पत्र में कहा है कि बरसात के दिनों में अंबुजा कंपनी द्वारा हर वर्ष कंपनी के साथ लगती पंचायतों व नजदीक के गांवों पनसोड़ा, कुणकुण, छामला व कोटी में पौधरोपण किया जाता है। मनीराम शर्मा ने कंपनी प्रबंधन व एसीएफ से आग्रह किया है कि इस वर्ष भी पौधरोपण किया जाए तथा धार्मिक मंदिरों में बिल पत्र, रुद्राक्ष, आंवला व चंदन जैसे पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के पौधे श्मशान घाट जैसे पवित्र स्थान पर भी रोपे जाए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में किसान मोर्चा भी अपना सहयोग करेगा।
कोरोना के महामारी के दौरान देश भर में जिन चिकित्सकों की एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मृत्यु हुई उन्हें मंगलवार को सीएचसी नालागढ़ के चिकित्सकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं प्रार्थना की ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। डॉ अजय पाठक ने बताया की कोविड के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वस्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने की पहल आज हमने सीएससी नालागढ़ से की है और हमारा यह कदम इसलिए भी है ताकि जो भी कर्मचारी एवं चिकित्सक कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं उनका मनोबल ऊंचा बना रहे। जब एक चिकित्सक अपनी ओपीडी में जाता है, आईसीयू में जाता है या कोर्ट में जाता है या सैंपल लेने जाता है तो उसके मन में यह भावना अवश्य होती है कि हो सकता है कहीं उसे यह बीमारी न हो जाए लेकिन फिर भी वह अपने तन मन से समर्पित होकर अपना कर्तव्य निभाता है। अभी तक भारतवर्ष में सबसे ज्यादा चिकित्सक अपनी जान इस बीमारी से गवां चुके हैं। जब यह बीमारी चिकित्सक को होती है तो मृत्यु दर एकदम ज्यादा बढ़ जाती है। इस अवसर पर डॉ आनंद डॉक्टर गगन, डॉ रुपेश, डॉ दीक्षित, डॉ ऋतु डॉक्टर अतुल भारद्वाज, डॉक्टर संयोग मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मजदूर महासंघ की बैठक में लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में बहुत से उद्योग सालों से कार्य कर रके मजूदरों की छटनी करने में लगे हुए हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ-साथ कोविड-19 के लिए बनाए गए सुरक्षा मानकों को भी दरकिनार किया जा रहा है। महासंघ ने सरकार से मांग की है कि उद्योगों को सुचारू तौर पर चलाया जाए, जिससे कि रोजगार के नए मौके सृजित हो सकें। छटनी किए जा रहे मजदूरों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए। इसके अलावा वेतन अदायगी भी सुनिश्चित समय में की जाए। लॉकडाउन की अवधि के दौरान रोका गया वेतन भी सभी मजूदरों को मुहैया करवाया जाए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा व मुख्य सलाहकार एनके शर्मा भी उपस्थित रहे।
बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में हर जगह विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व व्यक्तिगत तौर पर लोगों द्वारा पौधे रोपित किए जाते है। इसी कड़ी में मौसम की उपयोगिता को देखते हुए मंगलवार को उपमंडल अर्की के ग्राम पंचायत बातल की महिला मंडल रहेड़ के सौजन्य से बागी के ठेडु में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर देवरा-बातल पंचायत के बीडीसी सदस्य राकेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पौधारोपण कार्यक्रम में महिला मंडल रहेड़ के सदस्यों सहित गांव के लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के करीब डेढ़ सौ पौंधे रोपित किए। महिला मंडल रहेड़ पिछले 15 वर्षों से लगातार पौधरोपण कर लोगों के लिए जहाँ प्रेरणास्रोत बना है वहीं इनके सदस्य लोगों को पौधें लगाने के लिए प्रेरित करता आ रहा है। बीडीसी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि हर वर्ष महिला मंडल रहेड़ द्वारा आयोजित किए जाने वाला पौधारोपण कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है हुए इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दे सकते है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी लोग मिलकर एक एक पौधा लगाए तो प्रकृति को हरा भरा रखने के साथ साथ हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु दे सकते है। इसलिए ऐसे कार्यो में सभी लोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं महिला मंडल रहेड़ की प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि उनका हर वर्ष यह प्रयास रहता है वह प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए पौधा रोपण करते रहे। उन्होने कहा कि इस वर्ष उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के करीब 150 पौधे रोपित किये है। इस मौके पर गांव के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल रहेड़ समय समय में इस तरह के सामाजिक कार्यो में आगे रहता है व आगे भी ऐसे कार्यो को करने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर महिला मंडल की सदस्या कौशल्या, पूर्णिमा, पूनम, आशा, भावना, राधा, नर्वदा, मीरा, संगीता, स्वाति स्थानीय लोग महेश, रूपराम, पूर्णचंद, रमन, अमन व उदित इत्यादि मौजूद रहे।
अर्की उपमंडल में चार अप्रवासी लोगो के कोविड 19 पॉजिटिव पाने की खबर के चलते अर्की क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। लोग किसी भी बाहरी आदमी के अर्की आने पर एकदम चौकन्ने हो जाते है। ऐसा ही वाक्या सोमवार को अर्की में भी हुआ। अर्की प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य से कर्मचारी बुलाए गए एवं उन्हें कार्य करने से पूर्व 14 दिन क्वारंटाइन करने के लिए नगर पंचायत के रैनबसेरा में रखा गया ताकि पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा सके। परन्तु स्थानीय लोगो को जब यह पता चला तो वे एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के आवास पर पहुंच गए तथा उत्तराखण्ड से आए लोगो को पब्लिक के बीच बने रैनबसेरे से कही अन्यंत्र जगह भेजने की मांग करने लगे। स्थानीय लोगो के भय को देखते हुए एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने आबादी से दूर बनी गौशाला में उन लोगो को स्थानांतरित कर दिया। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि उन्हें कई मौकों पर महसूस हुआ है कि लोग बाहरी लोगों के आने से भयभीत हो रहे है। बाकी कई बार बाहर से आये लोगो व अन्य कार्यो के लिए आए कर्मचारियो को आबादी के बीच मे बने क्वारंटाइन सेन्टर में रखा जाता है जिससे लोगो मे इस बीमारी के फैलने का भय व्याप्त हो जाता है। उन्होंने बताया की लोगो का भय सही है लेकिन यदि क्वारंटाइन किए व्यक्ति किसी स्वस्थ व्यक्ति से छ: फीट की दूरी बना कर रखे व 15 मिनट से ज्यादा सम्पर्क में न आये तो किसी को कोई भय नही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई क्वारंटाइन व्यक्ति कहीं खुले में घूम रहा है या थूक रहा है तो यह क्वारंटाइन कानून की अवहेलना मान कर उसके खिलाफ आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जो नियमो के आधार पर क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करें उनसे डरने की कोई आवश्यकता नही है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि विभिन्न विकास कार्यो व अन्य सरकारी कार्यो के लिए आने वाले कर्मचारियों को क्वारंटाइन करने में प्रशासन का सहयोग करे एवं भय न करे न ही फैलाए क्योंकि पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी एवम साफ्टवेयर की मदद से इन लोगो की हर हरकत पर प्रशासन की नजर है।
बाल विद्या निकेतन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने नालागढ़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट लेने वाले चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों को 20 पीपीई किटें प्रदान की है। बीबीएन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कर्मयोद्धा अपने कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, और सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में कोरोना योद्धाओं को सहयोग करने में उनसे जो यथासंभव सहयोग हो सका है वो उन्होंने पीपीई किट प्रदान कर किया है और भविष्य में भी आवश्यकता व यथासंभव सहयोग उनकी ओर से जारी रहेगा। नालागढ़ अस्पताल के स्पेशल बीएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डा. अजय पाठक ने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर उनका मनोबल ऊंचा होगा। उन्होंने कहा यह मुहीम इतनी बड़ी है कि समाज की सहभागिता के बिना चल नहीं सकती।
लघु वन योजना भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित समूचे नालागढ़ वन मंडल क्षेत्र में जल, जंगल व जमीन के संरक्षण तथा पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए लाभकारी साबित होगी। यह जानकारी दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत सनेड़ के गांव कसंबोवाल में नालागढ़ वन मंडल द्वारा आयोजित 71वें वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लघु वन योजना के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में दी। दून विधायक ने कहा कि जन सहभागिता के बिना पर्यावरण की चुनौती से निपटना मुश्किल है इसलिए हम सब को चाहिए की प्रदूषण मुक्त वातावरण तथा बेहतर पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं तथा उनका संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि आग की घटनाओं तथा बेसहारा पशुओं के कारण जंगलों में पेड़ पौधों को भारी नुकसान होता है जिसकी रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा हम सभी को भी हर संभव योगदान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दून विधायक ने अपने कर कमलों से पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सीधा प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वन मंडल नालागढ़ के उप अरनयपाल यशुदीप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नालागढ़ वन मंडल में प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विद्यार्थी वन मित्र योजना, सामुदायिक वन संवर्धन योजना तथा एक बूटा बेटी के नाम सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित 102 वर्ग किलो मीटर में फैले नालागढ़ वन मंडल में कुल 61 सीमाकित संरक्षित वन हैं। यशुदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में नालागढ़ वन मंडल में 140 हेक्टेयर क्षेत्र में आमला, खैर, शीशम, बहेड़ा, हरड़, कचनार, वयूल, इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के 1,19,175 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लघु वन योजना के अंतर्गत एक बीघा से 13 बीघा तक की सरकारी अथवा निजी मैं वनीकरण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा मुफ्त पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा उन्हें लगाने एवं सुरक्षित रखने के लिए भी वन विभाग द्वारा मार्गदर्शन किया जाएगा, ताकि भविष्य में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ सहित वन मंडल नालागढ़ में जैव विविधता को सुरक्षित कर पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सके। इस अवसर पर जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी,खंड विकास समिति नालागढ़ के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हंसराज चंदेल, जिला भाजयुमो महामंत्री संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सनेड़ के प्रधान बीरेंद्र सिंह, वन विभाग के सहायक अरनयपाल मनीष प्रभारी, सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट में स्थापित 2 बड़े सीमेंट उद्योग में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किए जा रहे है लेकिन स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतु, संतराम, परसराम, किरपा राम, प्रेम लाल, यशु, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अम्बुजा कंपनी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए दाड़ला चौक से कंपनी परिसर, गांव रौडी, सुल्ली, पछियुर, बागा, कुन, सरडमरास सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को इस बस से सुविधा थी लेकिन कोविड-19 के चलते सरकार के निर्देशानुसार बसों की आवाजाही बन्द कर दी गई। अब कुछ समय पहले ही सरकार ने बसों की आवाजाही शुरू कर दी और 100 प्रतिशत सवारी भी शुरू कर दी है, परन्तु अम्बुजा कंपनी प्रबंधन अभी तक लोगों को हो रही असुविधा पर कोई हल निकालने के लिए आगे नही आ रही है। वही कोविड-19 के दौरान लोगों को अपने गांव के लिए पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब तो सरकार ने भी 100 प्रतिशत सवारी लेने के लिए अपने आदेश दे दिए है, पर अम्बुजा प्रबंधन पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा। पहले बसों की आवाजाही से लोगों को दाड़ला चौक से धार क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने के लिए इन बस का प्रयोग करते थे पर आज तक अम्बुजा प्रबंधन ने बसों की आवाजाही शुरू नही की है। लोगों ने कहा है कि इस बस से गांव के लोगों को सुविधा रहती है कि दिन में समयानुसार ओर बस की समयसारिणी अनुसार इन बसों में आवाजाही कर आने जाने में आसानी रहती है। लोगों ने अम्बुजा प्रबंधन के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बसों की आवाजाही को शुरू करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
देवधार समीति अर्की के सदस्यों ने रविवार को मंदिर प्रांगण में घास फूस व कंटीली झाड़ियां काट कर साफ सफाई कर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया। इसके साथ ही समीति के सदस्यों ने मंदिर के आस पास पौधारोपण भी किया। ज्ञात हो कि समीति के सदस्यों ने आजकल प्रत्येक रविवार को मंदिर परिसर व इसके आसपास सफाई अभियान चला रखा है। इस अवसर पर अनुज गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, हेमंत गुप्ता, राहुल गौतम, मनोज गुप्ता, संजय रघुवंशी, भुवनेश्वर गुप्ता व नन्हीं बच्ची काव्या गुप्ता ने साफ सफाई व पौधारोपण में सहयोग दिया।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के अर्की उपमण्डल के कुनिहार में कोविड-19 पाॅजिटिव मामले सामने आने के उपरांत कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। यह निर्णय उप मण्डलाधिकारी अर्की की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुनिहार में कुसुम गर्ग की दुकान (अमरटैक्स) से राज दरबार (वार्ड नम्बर 3) तक एवं भारतीय स्टेट बैंक एटीएम (राणा भवन) से लोक राम भारद्वाज की दुकान (वार्ड नम्बर 4 का हिस्सा) तक की पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। पंचायत घर कुनिहार के समीप स्थित गौतम निवास (उच्चा गांव की सीमा पर एकांत स्थल) की भी पूर्ण बाड़बंदी की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोलन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी अर्की उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। नायब तहसीलदार कुनिहार उनके सहायक होंगे। उप मण्डलाधिकारी अर्की यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
नालागढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित नीलम खुल्लर ने कब्जा कर लिया है। निर्वाचन अधिकारी एग्जाम की देखरेख में करवाए गए चुनाव में 5 पार्षद मौजूद हुए जिसमें सर्वसम्मति से नीलम खुल्लर को दूसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया। पार्षद मनोज वर्मा ने नीलम खुल्लर का नाम आगे रखा जिसका नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने समर्थन किया। इस मौके पर तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि नीलम खुल्लर के उपाध्यक्ष बनने से नालागढ़ में कांग्रेस और मजबूत हुई है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया की उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज का दिन तय किया गया था जिसमें 5 पार्षद ही मौजूद हुए बैठक में चार पार्षद अनुपस्थित रहे नीलम खुल्लर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पौधा रोपण कार्यक्रम शिव गुफा कुनिहार के साथ वन क्षेत्र दबसीर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने शिरकत की।कुनिहार पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा व सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान दबसिर वन क्षेत्र में मुख्यातिथि ने पीपल का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने पौधा रोपण किया। मुख्यातिथि ने भाजपा महिला मोर्चा के स्लोगन पांच सखियां एक पौधा कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प मौजूद सभी महिलाओं से किया। 30 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम को प्रदेश भर में सफल बनाया जाएगा व पांच सखियां एक पौधा स्लोगन के तहत लगाए गए सभी पौधों को कामयाब किया जायेगा। इस दौरान शिव गुफा परिसर में पहुंच कर सभी महिलाओं को वन महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया, जिला सोलन अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, जिला महामंत्री उर्मिल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्या कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, किरण कौंडल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना, कंचन माला, सुनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी सदस्यता मौजूद रही। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, जिला सचिव सुरेश जोशी, प्रेम चोपड़ा, ओमप्रकाश, राजीव शर्मा, हँसराज ठाकुर, राम रतन तनवर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला की अंतरराज्यीय सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रदेश के निवासियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों की अनुपालना के लिए जिला के परवाणू तथा टीटीआर नाके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। 20 जुलाई , 2020 को परवाणू नाके पर प्रातः कालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा तथा सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शुभम दीक्षित सेवाएं प्रदान करेंगे। 21 जुलाई से 26 जुलाई 2020 तक प्रातःकालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के प्रदीप राणा तथा सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के डाॅ. अमित कौशल सेवाएं प्रदान करेंगे। सांयकालीन ड्यूटी में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के हरदेव एवं कमल किशोर तथा रात्रि ड्यूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के पुनियो मगखनलियों सेवाएं प्रदान करेंगे। इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन डयूटी में सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की नेहा शर्मा एवं लता ठाकुर, सांयकालीन डयूटी में महर्षि मारकण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुमारहट्टी अमित एवं टिन्कू राज तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के दीपक कुमार एवं धीरज गुप्ता सेवाएं प्रदान करेंगे।
दि विकासशील समिति नैना देवी गांव धोबटन (दाड़लाघाट) ने सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट को बिजली की बाधित आपूर्ति के बारे में एक पत्र लिखा है। गांव मंझेड, धोबटन, नौणी, सेरा के ग्रामवासियों ने पत्र के माध्यम से उनका ध्यान इन गांव में बिजली की समस्या पर दिलाया है। व कहा है कि यह समस्या बहुत समय से चली आ रही है। जिसमें कोई भी दिन ऐसा नहीं कि यहां बिजली नियमित रूप से रही हो और यदि मौसम खराब हो जाए तो रात के अंधेरे में ही समय निकालना पड़ता है। यदि गलती से बिजली आ भी जाए तो यह आंख मिचौली का खेल खेलती रहती है। जिस कारण बिजली के सभी उपकरण खराब हो रहे हैं व बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पढ़ रहा है।बिजली के उपकरणों से कोई भी काम नहीं हो पाता है। सभी ग्राम वासियों को इस बिजली की लुका चुप्पी की भयंकर समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। विभाग के संज्ञान में ग्रामीणों ने यह बात पहले भी रखी थी और फोन के माध्यम से कई बार बता चुके हैं।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र इस समस्या का समाधान करें। जब इस बारे में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता दाड़लाघाट सर्वज्ञ गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आंधी तूफान के कारण लाइट चली गई होगी, लेकिन मौसम ठीक होने के बाद बिजली सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया। अगर फिर भी समस्या आ रही है तो जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
दी अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के कार्यकारणी सदस्य इंदर सिंह चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है एडिकेम समिति द्वारा विभाग की कार्यवाही में कहा गया है कि जब एडिकेम जमीन का सौदा किया जा रहा था तो वर्तमान मूल्य के क्रय करने की बात की गई थी। तो इसमे एक कमेटी सदस्य होने के नाते मेंरे द्वारा दो-तीन प्लॉट सड़क के पीछे चार लाख रुपये प्रति बिस्वा के रेट बताए गए थे वो सरासर गलत है। इंदर सिंह चौधरी ने कहा है कि ना ही कभी दाड़ला में चार लाख प्रति बिस्वा जमीन बिकी है। इंदर सिंह चौधरी ने इस रेट की बात का पुरजोर खंडन किया है।
दी अम्बुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा सभा सोसायटी में गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष रूप से जांच करवाने के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विभाग का धन्यवाद किया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि जयराम सरकार ने गलत करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, फिर चाहे वो लोग पार्टी से सम्बंधित क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी का जो प्रधान है वो भी भाजपा समर्थित है लेकिन जय राम सरकार ने शिकायत को देखते हुए भाजपा समर्थित प्रधान का पदमुक्त होने से क्षेत्र में जयराम सरकार की प्रसंशा की जा रही है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा है कि सभा सोसायटी में हो रही अनिमितताओं के बाद सही ढंग से जांच व छानबीन हुई है इसको लेकर एडीकेएम सोसायटी सहित दाड़लाघाट में कार्य कर रही अन्य सभाओं के ट्रक ऑपरेटरों में भी खुशी की लहर है।
नालागढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव शनिवार को स्थगित करने पड़े। कोरम पूरा न होने के कारण एसडीम नालागढ़ ने सोमवार का समय निर्धारित किया है। उस दिन भी यदि कोरम पूरा न हुआ तो जो पार्षद मौजूद होंगे उन्हीं में से उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा। शनिवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में केवल 5 पार्षद ही मौजूद रहे इस दौरान कोरम पूरा करने के लिए 7 पार्षदों की जरूरत थी, लेकिन चार पार्षद अनुपस्थित रहे। पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, मनोज वर्मा, अलका वर्मा, नीलम खुल्लर और पवन कुमार पम्मा उपस्थित रहे। एसडीम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया की कोरम पूरा न होने के कारण नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव स्थगित करने पड़े। अब सोमवार 11:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में हिमफेड के खाद डिपू में पिछले कई दिनों से खाद न होने के कारण किसान परेशान हैं,जबकि मक्की,धान,अदरक सहित सब्जियों की फसल को खाद लगाने का यह ठीक समय चल रहा है।खाद डिपू में खाद न मिलने के कारण किसान खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, परन्तु प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।किसानों ने बताया कि मक्की को खाद लगाने का समय आया है तो खाद की किल्लत हो रही है, परन्तु प्रदेश सरकार, विभाग व प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गाव चाखड़, बुघार, दाड़लाघाट, रच्छाकड़ा, मांगल, सूरजपुर, धुन्दन, दाड़ला मोड़, नवगांव,पारनु,बागा, खाता, कोटला नुमाला, काकड़ा के किसान हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, बाबू राम शर्मा, हेतु, संतराम, परस राम, किरपा राम, प्रेम लाल, धर्मदत्त, यशु ठाकुर, ललित शर्मा, मनशा राम, ललित कुमार, अजय कुमार, दिलाराम, वीरेंद्र, सुरेंद्र, श्यामलाल आदि किसानों का कहना है कि खाद के लिए वह कई दिन से खाद डिपू स्यार के चक्कर लगा रहे है, परन्तु खाद नही मिल रही है। किसानों ने बताया कि अगर यहाँ पर तैनात बाबू से इस बारे पता करें कि खाद कब तक आनी है तो वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते, जिस कारण किसान सुबह से शाम तक बैठकर खाद आने का इंतजार करते है और शाम को निराश होकर घर को वापिस जाना पड़ता है। किसानों ने सरकार, प्रशासन व विभाग से मांग की है कि इस डिपू में जल्द खाद उपलब्ध करवाई जाए ताकि किसान समय रहते अपनी फसल को खाद दे सके। जब इस बारे हिमफेड के एरिया मैनेजर सोलन विजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस डिपू में जल्द ही एक ट्राला भेज दिया जाएगा। खाद की पीछे से ही कमी चल रही है।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ जिला सोलन इकाई की ऑनलाइन बैठक गुरु पूर्णिमा उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम पर आयोजित की गई।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत महामंत्री हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ विनोद सूद इस ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में उपस्थित रहे। विनोद सूद ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा, गुरु का राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करें व अपना शाश्वत जीवन मूल्य बच्चों में समर्पित करें से अपने विचारों से अवगत करवाया। प्रांत महामंत्री विनोद सूद ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम में महा ऋषि वेदव्यास पर अपने विचार व्यक्त किए। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कपिला ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। वहीं गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर गुरु वंदन कार्यक्रम मे उपस्थित सभी हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के समस्त पदाधिकारियों और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में संगठन मंत्री अमर देव शर्मा,जिला मंत्री गगन चतुर्वेदी, महिला उपाध्यक्ष ज्योति महाजन, प्रवक्ता संवर्ग की उपाध्यक्ष सुमन बट्टू, अतिरिक्त जिला मंत्री प्रदीप चंदेल, एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा, खण्ड कार्यवाह अर्की अशोक,मंडल धुन्दन कार्यवाह अमर चंद शर्मा, राज्य कार्यकारणी सदस्य भीम सिंह, बद्दी मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा, नालागढ़ खण्ड के अध्यक्ष दीपक शर्मा, खण्ड बौद्धिक प्रमुख प्रकाश बट्टू, सोलन खण्ड से मनोज शर्मा, कोषाध्यक्ष केएल शर्मा, जागृति, संतोष, बरेली से संजीव सक्सेना सहित विभिन्न खंडों के अध्यक्ष, खंड मंत्री व अन्य पदाधिकारी इस वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग में शामिल हुए।
दाड़लाघाट पुलिस द्वारा अम्बुजा कंपनी एरिया कशलोग व हरसंग धार में अम्बुजा कंपनी के कर्मचारीयों व स्थानीय लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई ड्रग फ्री मोबाईल ऐप के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह भी मौजूद रहे। एसएचओ जीत सिंह ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इस मोबाईल ऐप के माध्यम से उक्त व्यक्ति की सूचना पुलिस को दे सकते है, जो व्यक्ति आपके आस-पास के क्षेत्र में मादक पदार्थ का इस्तेमाल करता है, तस्करी करता है या उत्पादन करता है तथा आपके सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति खिलाफ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाएगी तथा आप इस ऐप के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने में अपना योदगान दे सकते है। इस मौके पर लगभग 35 लोगो को ड्रग फ्री मोबाईल ऐप डाऊनलोड करवाई गई। इस अवसर पर एचएचओ जीत सिंह, हेड कांस्टेबल ब्रजमोहन, कॉन्स्टेबल पवन कुमार, मंजीत सहित स्थानीय लोग व अम्बुजा कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर की साफ सफाई करके स्वच्छ व सुंदर बनाने में जुटे परिषद के सफाई कर्मियों को 25 पीपीई किटें प्रदान कर समाजसेवी पुनीत शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया है। कोरोना की इस लड़ाई में वॉरियर्ज की भूमिका निभाने वाले परिषद के अधीन आने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए बी.बी.एन. स्कूल के डायरेक्टर व समाजसेवी पुनीत शर्मा ने यह किट मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, जिनमें प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर परिषद सहित सफाई कर्मचारी सहित अन्य सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में शहर की हर गली कूचे को साफ करने व लोगों के घरों से कूड़ा कचरा एकत्रित करने में अपनी सेवाएं देने जुटे हुए लोगों की हौसला अफजाई करने के लिए यह पी.पी.ई. किट प्रदान की है। समाजसेवा का यह काम भविष्य में भी यथासंभव जारी रहेगा। नप अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि सफाई कर्मचारी पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर सफाई कर्मियों का मनोबल ऊंचा होगा।
Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has extended the last date of submission of online admission forms for its undergraduate, M Sc, MBA Agribusiness and Ph.D. programs for the academic year 2020-21. In undergraduate programmes, the University is offering B Sc (Hons) Horticulture and B Sc (Hons) Forestry at its four constituent colleges i.e. College of Horticulture and College of Forestry at the main campus, College of Horticulture and Forestry (COH&F), Neri and College of Horticulture and Centre of Excellence in Horticulture Research (CEHRE), Thunag. The university also offers B Tech Biotechnology programme at COH&F Neri. The last date for receipt of applications for undergraduate programmes has now been revised till 31st July for normal and self-financing seats. The last date for receipt of online applications for M Sc, MBA (Agribusiness), MBA General and Ph.D. programmes has also been extended till 5th August. The entrance examination for admission undergraduate and MSc/ MBA Agribusiness programmes has been postponed till further orders. The application process is online and interested students can apply by logging on the university website www.yspuniversity.ac.in. The detailed admission notice with total seats for each programme can be viewed on the website.
जिस प्रकार कोरोना जैसी महामारी पूरे विश्व मे फैली है जिससे कि भारत भी अछूता नहीं रहा है। इस प्रकार की महामारी से बचने के लिए सरकार व प्रसाशन द्वारा समय-समय पर कई दिशा निर्देश दिए जाते है जिसका सभी को पालन करना चहिए, जिससे की आप अपना और अपने परिवार व समाज को इस महामारी से बचाने में हितकारी सफल होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सोलन के कार्यकर्ताओं द्वारा सोलन व शामति में झुगी और झोमपड़िओं में रहने वाले लोगों को मास्क वितरित किए। इकाई सचिव राघव ठाकुर ने कहा कि सभी भारतवासियों से यही अनुरोध करते हैं कि इस महामारी से लड़ने के लिए घरों से बाहर ना निकले अपने घर पर रहे खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिवार वालों को भी सुरक्षित रखे यदि कोई अति आवश्यक कार्य हो तभी घरों से बाहर आए , विद्यार्थी परिषद जिला सोलन ने अपील कि है कि इस महामारी के संकट में जरूरतमंदों की मदद करे।
It was an exuberant moment for the Principal students, teachers and parents of Dagshai Public School, Dagshai as the results of ISC class 12th were declared. The ambiance of the school spreading cheers and applauds duly depicted the fabulous performance of the students with a 100% result. Out of 13 students appeared 04, scored above 90% in aggregate. Three students scored 100% marks in Physical Education while three more scored 99%. Tina Bharti from Humanity stood topped the school by securing 92.5% marks. She got 100 marks in Physical Education and 96 in Political Science. Jaismeen Kaur from commerce stream stood second in school with a score of 92% followed by Saloni Chauhan(91%) and Shipra Sood(90%). All students cleared their exams with the first division. Executive Director S. Amarjit Singh, Principal Dr. Jaspal Singh and Administrative Officer Mrs. Jaspal Kaur showered their blessings on the teachers and the students for the success.
सोलन के कथेड़ बाईपास में शेड्स सीएचएम कॉलेज के 7 विद्यार्थियों ने एपपीयु द्वारा घोषित बीएचएम सेमेस्टर के परिणामों में प्रदेश में 7 सीटों पर कब्जा किया। इस मौके पर कॉलेज में ख़ुशी का माहौल रहा व मिठाईयां बांटी गई। शेड्स कॉलेज की साक्षी ने 532 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, आनंद शर्मा ने 502 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, शिवानी ने 501 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, अंजली व महिमा ने 451 अंक लेकर चौथा स्थान, राहुल ने 480 अंक लेकर पांचवा स्थान, पवन ने 472 अंक लेकर छठा और प्रियंका ने 471 अंक लेकर सातवां स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज की चेयरपर्सन सुनीता और डायरेक्टर नारायण सिंह ठाकुर ने बच्चों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में जिले के सकूलों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल में अंकुर यादव 98 प्रतिशत अंकों के साथ पहले, अभिषेक वर्मा 96 प्रतिशत व प्रभात थरेजा 92 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के एमडी हीरा ठाकुर व प्रिंसिपल डॉ. संजीव मैनरा ने स्कूल के सराहनीय रिजल्ट पर बच्चों व शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सब विद्यार्थियों की मेहनत व अध्यापकों के प्रयासों से ही संभव हुआ है।
सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के छात्र छात्राओं ने अव्वल स्थान हासिल किया है। सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुनिहार के एकमात्र सीबीएससी स्कूल द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में ऑल इंडिया लेवल की वार्षिक परीक्षा में न केवल शत प्रतिशत परिणाम दिया बल्कि स्कूल के छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर इलाके का नाम रोशन किया। स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी जिसमें 21 के 21 छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा पास की। जिसमें सर्वाधिक सृष्टि चौहान ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि मन्नत पाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया व साक्षी कौशल ने 83प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही आरुषि कालिया ने 82.4 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान तथा विशाल वर्मा ने81. 2 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पांचवां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया। परीक्षा परिणामों में छात्र छात्राओं ने गणित,हिंदी व अंगेजी में अधिकतम 97,96,96अंक हासिल किए। वही सृष्टि चौहान ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व एसबीएन परिवार को दिया। वही विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही छात्राओं को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयर मैन टीसी गर्ग, निदेशक लुपिन गर्ग ने बच्चों व उनके अभिभावकों और स्कूल के कर्मठ अध्यापकों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी।वही प्रधानाचार्या उमा शर्मा ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल करने पर छात्र छात्राओं को आशीर्वाद व भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व उन्होंने सभी बच्चों व अभिभावकों से आग्रह किया कि जहां तक हो सके अपने घरों में ही रहे। घर से बाहर तभी निकले जब कोई आवश्यक कार्य हो घर में रहकर ही सुरक्षित रहें। इस मौके पर पद्मनाभम, गुरप्रीत सिंह बाजवा, सुनीता, सीता, निशा, सांगवा, मुकेश कुमार, संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
लॉरेंस स्कूल सनावर हि.प्र. के विद्यार्थी हर्षअंगद सिंह ने सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में 96.6 फीसदी अंक प्राप्त करके अपने स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। हर्षअंगद सिंह ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। लॉरेंस स्कूल सनावर देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जिसने देश को कई राजनेता व हस्तियां दी हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल खाची ने वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की 04 जिलों में स्वीकृत परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। इनमें 02 परियोजनाएं सोलन जिला की हैं। यह जानकारी नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक सोलन अशोक चैहान ने दी। अशोक चैहान ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव ने वीडियो काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से सोलन, सिरमौर, कुल्लू व मण्डी जिलों में नाबार्ड की स्वीकृत परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। जिला विकास प्रबन्धक ने कहा कि सोलन के लिए कन्धर जलागम परियोजना तथा रूरल मार्ट का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि कन्धर जलागम परियोजना के माध्यम से जिला के कुनिहार खण्ड के 04 गांवों के 237 परिवारों के 1152 लोग लाभान्वित होंगे। इनमें 16 प्रतिशत परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना द्वारा क्षेत्र में जल एवं मृदा संरक्षण की स्थिति में सुधार होगा। इससे फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और आय में आशातीत वृद्धि होगी। अशोक चैहान ने कहा कि कन्धर जलागम परियोजना का क्रियान्वयन नाबार्ड एवं अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा काॅरपोरेट सोशल रिस्पाॅन्सिबिलिटी के तहत किया जाना है। परियोजना के अन्तर्गत 1371 हैक्टेयर क्षेत्र में उपचार, जल निकासी उपचार, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास इत्यादि गतिविधियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि रूरल मार्ट की स्थापना सोलन के देहूंघाट में की जा रही है। इसके लिए नाबार्ड द्वारा मां शूलिनी एग्रो मार्केटिंग कॉरपोरेटर सोसाइटी सोलन को 3.45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मार्ट से 34 स्वयं सहायता समूहों के सदस्य जुड़े हैं। इनका गठन शेड्स सोसायटी सोलन द्वारा नाबार्ड स्वीकृत परियोजना के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ट से स्थानीय कृषि व गैर कृषि उत्पादों विशेष रूप से घी, आचार, लहसुन, बड़ियां, हल्दी, ऊनी कपडे़, कूशन तथा बांस आधारित उत्पादन की बिक्री की जाएगी। उन्हांेने कहा कि 03 से 04 लाख रुपये तक की बिक्री लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि मार्ट के साथ और अधिक समूहों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह मार्ट स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों के विपणन के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाएगा। अशोक चैहान ने कहा कि जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक सोलन को मोबाइल वैन के लिए 15 लाख रुपये की अनुदान सहायता भी स्वीकृत की गई। इस वैन के माध्यम से जिला में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। सोलन में इस अवसर पर पंचकूला, शेड्स सोलन तथा ग्राम जलागम समिति कन्धर के प्रतिनिधि तथा वीडियो लिंक के माध्यम से अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेल्फेयर फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई, 2020 को एचटी लाईन के रखरखाव एवं वृक्षों की टहनियों की कटाई के कारण 11 केवी चम्बाघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के सहायक अभियंता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 16 जुलाई, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक चम्बाघाट, बावरा रोड, सूर्य किरण काॅलोनी, कथेड़, एचएफसीएल के समीप का क्षेत्र, ईटीडीसी के समीप का क्षेत्र तथा चम्बाघाट में वैक्सीजेन हेल्थ केयर के समीप के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
मंगलवार को सुबह 11:00 बजे जोड़ जी साहिब के पास कला रोड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पौधरोपण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के जंगली पौधे जिनकी तादात डेढ़ सौ के लगभग थी वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परवानों द्वारा रोहित किए गए। वहां पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अधिकतर कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रमेश चौहान प्रवक्ता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, शिवकुमार अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, ठाकुर दास शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, राजेश शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सतीश वेरी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रविंद्र गर्ग अध्यक्ष परमाणु कांग्रेस कमेटी, हरीश शर्मा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, संदीप चौहान सजीव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व मुख्य तौर से विनोद सुल्तानपुरी महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं में इस कार्य को करने के लिए भरपूर जोश था और सभी ने पूरे मन के साथ इस कार्य को पूर्ण किया और आगे भी बरसात के मौसम में यह कार्य हर कार्यकर्ता अपने स्तर पर 10-10 पौधे लगाकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरित करेगा। वनों को को हरा-भरा रखना हमारा परम कर्तव्य है व पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारा परम धर्म है, इस मंत्र को लेकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को किया है।
केन्द्र सरकार द्वारा हथियार अधिनियम में संशोधन के उपरांत अब शस्त्र धारकों को अधिकतम 02 शस्त्र रखने की अनुमति प्रदान की गई है। यह जानकारी दण्डाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि जिन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस में 03 शस्त्र दर्ज हैं को अपना तीसरा शस्त्र 12 दिसम्बर, 2020 से पूर्व निकटतम पुलिस थाना अथवा अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाना होगा। सेना में कार्यरत उपरोक्त शस्त्र धारको को अपना तीसरा शस्त्र शस्त्रागार इकाई में जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि तदोपरांत 90 दिन की अवधि में यह शस्त्र सम्बन्धित लाइसेंस प्राधिकारी द्वारा खारिज कर दिए जाएगें। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि इन निर्देशों की अवमानना करने पर लाइसेंस धारकों के विरूद्ध लाइसेंस अधिनियम 1959 के अनुरूप आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत सरकार द्वारा 13 दिसम्बर, 2019 को जारी अधिसूचना के अनुसार लिया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार हथियार अधिनियम की धारा 3(2) में संशोधन किया गया है। इस संशोधन के अनुसार शस्त्र धारकों को अधिकतम 02 शस्त्र रखने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने आग्रह किया कि लाइसेंस में 03 शस्त्र वाले सभी शस्त्र धारक 12 दिसम्बर, 2020 से पूर्व अपना तीसरा हथियार जमा करवाएं, तथा कहा कि आदेशों की अवहेलना पर होने वाली कार्यवाही के लिए शस्त्र धारक स्वयं उत्तरदायी होंगे।
बुधवार को सीबीएसई द्वारा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसके अंतर्गत गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने सभी अध्यापक वर्ग और छात्रों को हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के मंगलमय भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने भी शत-प्रतिशत परिणाम पर बधाई दी। परीक्षा परिणाम इस प्रकार से रहा: नाम अंक रमणीक अटल 96% मन्नत काटना 95.2% प्रिंस शांडिल 93.8% गुंजन ठाकुर 92.2% कर्मा लामो 91.6% ख्याति वर्मा 91.6% काव्य 90% अविरल आकर्ष 89.8% अधिकतम अंक नाम अंक अंग्रेजी पलक रघुवंशी, कोविध 96 हिंदी रमनीक अटल 98 गणित बेसिक रमनीक अटल 95 गणित स्टैंडर्ड मन्नत कटना 98 सामाजिक विज्ञान प्रिंस शांडिल 96 कंप्यूटर रमनीक अटल, पलक 99 विज्ञान कर्मा लामो, प्रिंस शांडिल 89
15 जुलाई, 2020 को हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट द्वारा वाकनाघाट में एक दिवसीय अधिवेशन आयोजन किया गया। किसान सभा वाकनाघाट इकाई ने वर्ष 2019 में सब्जी मंडी वाकनाघाट की जो समस्याएं उठाई थी, उनके संबंध में मंडी सचिव व सोलन मंडी बोर्ड के चेयरमैन महोदय ने यह आश्वासन दिया था कि वाकनाघाट मंडी में परिसर का विस्तार किया जाएगा और बाहर से आने वाले आढ़तियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। यह भी आश्वासन दिया गया था कि किसानों से फसल तोल कर ली जाएगी। किसी किस्म की कोई काट नहीं काटी जाएगी, व बोली करवाने के लिए मंडी प्रशासन द्वारा कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी सब्जी मंडी में किसानों की फसल की कोई बोली नहीं हो रही है। आढ़तियों द्वारा किसानों से काट काटी जा रही है व मंडी का कोई भी विस्तार नहीं किया गया है, ना ही बाहर से कोई आढ़ती यहां आ रहा है तथा किसानों की मनमानी लूट चल रही है। किसान सभा क्षेत्रीय इकाई वाकनाघाट ने 26 जून, 2020 को भी सचिव एपीएमसी से एक ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई थी, कि सब्जी मंडी प्रशासन अपना प्रभावशाली हस्तक्षेप करके बाहर से आढ़तियों की पहुंच व बोली के लिए मंडी में प्रशासन का कर्मचारी तुरंत नियुक्त करवाए व फसल की बिक्री तोल कर करने की व्यवस्था की जाए तथा काट काटने की प्रथा को शीघ्र बंद करवाया जाए। इसके साथ ही साथ किसान सभा ने 15 जुलाई तक इन समस्याओं का समाधान न होने के मामले में किसान सभा को मजबूरन क्षेत्रीय स्तर पर किसान अधिवेशन को आयोजित करते हुए आंदोलन की राह पर चलने की चेतावनी भी दी थी। इस मौके पर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सब्जी मंडी प्रशासन से मिला जहां पर काट न काटे जाने व किसानों की सब्जियों की बोली सुबह 8 से 11 बजे तक लगाए जाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी। इस अधिवेशन में लगभग 150 किसानों ने भाग लिया व आगामी रणनीति पर चर्चा की गई व यह तय किया गया कि किसान सभा किसानों को लामबंद करते हुए 30 जुलाई, 2020 को सब्जी मंडी वाकनाघाट पर टमाटर पर आधारित प्रोसेसिंग उद्योग व मंडी के विस्तार की मांगों को लेकर प्रदर्शन आयोजित करेगी। इसके साथ ही साथ यदि सब्जी मंडी प्रशासन द्वारा किए गए वादों को 30 जुलाई तक अमल में नहीं लाया जाता है तो उस विषय पर भी प्रशासन से सवाल किए जाएंगे। इस मौके पर हिमाचल किसान सभा जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा, क्षेत्रीय कमेटी वाकनाघाट अध्यक्ष पदम कंवर, सचिव अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष तेजराम, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण सोनी सहित अमीचंद, लता शांडिल, संगीता, कृष्णदत्त आदी क्षेत्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सुबाथू : पाइनग्रोव स्कुल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर सी. बी. एस. ई. बारहवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूबे में स्कुल का नाम रोशन किया है। विज्ञान और कॉमर्स वर्ग के 69 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 49 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कुल का मान सम्मान बढ़ाया। कॉमर्स वर्ग में कबीर सिंह बेदी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं विज्ञान वर्ग में राहुल सोनी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कुल की शोभा बढ़ाई। विज्ञान वर्ग में दूसरे स्थान पर 95.4 प्रतिशत लेकर राशि और अजयपाल सिंह रहे जबकि तीसरे स्थान पर अश्नित कौर ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी प्रकार कॉमर्स वर्ग में द्वितीय स्थान पर 97.2 प्रतिशत अंक लेकर कृष्या गाबा रही, वहीं तृतीय स्थान पर 96.8 प्रतिशत अंक लेकर देवांश महेश्वरी रहे। यह उपलब्धियां स्कुल के लिए विशेष महत्त्व रखती हैं क्योकि छात्र वर्ष भर अन्य कई गतिविधियों में व्यस्त रहते है। यह परिणाम छात्रों ने न केवल अपनी मेहनत बल्कि अपने गुरुजनो के अथक प्रयास एवं मार्गदर्शन के बलबूते पर प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम में एक और रोचक तथ्य यह रहा की सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। पाइनग्रोव स्कुल के सभी छात्र 91.95 प्रतिशत कक्षा औसत प्राप्त करने में सफल रहे। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्कुल के हेडमास्टर कैप्टन एजे सिंह ने मेधावी छात्रों को बधाई संदेश देते हुए कहा कि वे आगे चलकर भी मेहनत करते हुए नए आयाम स्थापित करें।
13 जुलाई को सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसके अंतर्गत गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा 2 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति ने प्रधानाचार्य अध्यापक वर्ग अभिभावक वर्ग व सभी छात्रों को खूब बधाई भी। विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने इसका श्रेय सभी अध्यापक वर्ग और विद्यार्थियों को दिया। परीक्षा के परिणाम इस प्रकार से है : पाखी राणा 97% प्रियांशी राणा 95% कनिष्क तांता 93.8% तारुषी अरोड़ा 93.6% दीक्षांत शर्मा 93.4% सार्थक गुप्ता 93% राशि परमार 91.6% शिवम शर्मा 90.8% , शुभम 90.8% चंचल 90%, मृज्ञा मलिक 90% विषय नाम आंक शारीरिक शिक्षा शिखा 100 हिंदी कनिष्क तांटा 97 गणित पारखी राणा 99 इतिहास चंचल 97 जीव विज्ञान राशि परमार 95 रसायनिक विज्ञान प्रियांशी, पारखी 95 भौतिकी सार्थक, प्रियांशी 95 सामाजिक शास्त्र कनिष्क तांटा 96 अंग्रेजी पारखी 98 भूगोल चंचल 96 संगीत चंचल 100 सूचना एवं प्रौद्योगिकी शिवम शर्मा 93
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2020 तक गूगल फॉर्म के द्वारा, जिसका लिंक https://bit.ly/ged-admissions है, के द्वारा अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जनेश कूपर ने बताया कि इसके लिए उन्हें अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन करना पड़ेगा, जिससे कि उनके दवारा अपलोड की जाने वाले प्रमाण पत्रों की प्रति सुरक्षित रहें। गूगल फॉर्म का उपरोक्त लिंक महाविद्यालय के फेसबुक पेज जीडीसी दाड़लाघाट पर भी उपलब्ध है। प्रवेश पंजीकरण का लिंक admissiongdcdarlaghat@gmail.com पर ईमेल भेजकर अथवा 89884-60621 पर व्हाट्सएप या मैसेज करके भी प्राप्त किया जा सकता है। पंजीकरण के पश्चात अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेशार्थियों के मोबाईल नंबर पर उन्हें आगामी कार्यवाही के बारे में सूचित किया जाएगा।द्वितीय और तृतीय वर्ष में रोल ऑन प्रवेश के लिए भी विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी अथवा सहायता के लिए 01796-248084 पर संपर्क करें।
बरसात का मौसम शुरू होते ही सड़को पर गड्ढे पड़ना व पानी खड़ा होना शुरू हो जाता है। नेशनल हाईवे 205 मुख्य मार्ग में पड़े गड्डो को एनएचएआई द्वारा अभी कुछ दिन पहले ही दुरुस्त किया गया था, लेकिन ये गड्ढे अब फिर पुरानी स्थिति में देखे जा सकते है। हकीकत ये है कि कुछ समय पहले ही नेशनल हाईवे 205 शालाघाट से लेकर भराड़ीघाट तक पड़े इन गड्ढों को भरने का कार्य किया गया था, लेकिन जैसे ही बरसात का मौसम शुरू हुआ तो सड़क में पड़े गड्ढे फिर पुराने रूप में नजर आने लगे। स्थानीय लोगों में पंचायत सदस्य स्यार रमेश कुमार भाटिया, लक्ष्मी चंद, रमेश कुमार, रोशन लाल, संजीव गौतम, दीप राम चंदेल, संतराम ठाकुर, बाबू राम, अनिल गुप्ता, वीरेंद्र, लाल चंद, मदन का कहना है कि नेशनल हाईवे 205, शालाघाट दाड़लाघाट से भराडीघाट व राजघाटी तक सड़क में बड़े-बड़े गड्डो व सड़क खराब होने का मुख्य कारण ये है कि विभाग द्वारा सड़क में पड़े गड्ढे तो भर दिए गए, लेकिन सड़क के साथ नाली का निर्माण ना करने से बरसात के मौसम में पानी खड़ा होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। लोगों ने कहा कि स्यार में जल शक्ति विभाग कार्यालय के नजदीक पड़े एक बड़े गड्ढे को अभी कुछ समय पूर्व ही भरा गया था, लेकिन जैसे ही बरसात का मौसम शुरू हुआ तो ये गड्ढा पुराने हालात में आ गया। लोगों ने कहा कि अगर जिस समय सड़क की मुरम्मत की जा रही थी अगर उस समय सड़क के साथ नालियों का निर्माण किया जाता तो सड़क की हालत इतनी खराब नही होनी थी जिससे आने वालों दिनों में बरसात के कारण सड़क की हालत खस्ताहाल हो जाएगी। लोगों का कहना है कि यदि सड़क में गड्ढे पड़ते रहे व सड़क क्षतिग्रस्त होती रही तो आने वाले दिनों में यह मालूम कर पाना मुशिकल हो जाएगा कि सड़क में गड्ढे है या गड्डो में सड़क। लोगों ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के चलते वाहन चालक परेशान है, वही जगह-जगह पड़े गड्ढों से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। इस सड़क पर उद्योग होने से भारी-भरकम वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इससे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को तो क्या पैदल चलने वाले भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को ठीक करवाया जाए या पंचिंग दोबारा से की जाए। जब इस बारे एनएचएआई के इंजीनियर अमन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वहा पर लोगो व दुकानदारों ने घर को जाने के लिए रैंप लगाए है जिस वजह से नालियां जाम हो जाती है।ज ल्द ही विभागीय अधिकारी को भेज कर उन नालियां को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में डीएवी अम्बुजा दाड़लाघाट कि होनहारों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में नियति गौतम ने 96% अंक हासिल कर प्रथम स्थान, 91.8% अंकों के साथ हर्षिता ने दूसरा तथा 90.4% अंकों के साथ स्नेहल ने तीसरा स्थान हासिल किया।वहीं वाणिज्य संकाय में आर्यन गुप्ता ने 96.4% अंक लेकर प्रथम, 88.8% अंकों के साथ किरण ठाकुर ने दूसरा तथा 77% अंकों के साथ कुणाल शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान संकाय में कुल 25 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 19 विद्यार्थी थे, तथा सभी ने परीक्षा परिणाम में बेहतर करके दिखाया और इसके लिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की कड़ी मेहनत और अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विकास खण्ड सोलन में तकनीकी सहायकों के 02 रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 जुलाई, 2020 को प्रातः 10.00 बजे विकास खण्ड कार्यालय सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी ललित दुल्टा ने दी। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया है वे निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें ताकि उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा सके।
बरसात के मौसम में लोगों को जलजनित रोगों से बचाने और दूषित जलस्त्रोतों की पहचान के लिए जल शक्ति विभाग ने कमर कस ली है। पानी के स्त्रोतों से जल के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं और उन्हें परीक्षण में जल की गुणवत्ता सही होने के बाद ही लोगों को इसके उपयोग की अनुमति दी जा रही है। विभाग के ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर जयदेव ने सोमवार को ग्राम पंचायत देवठी और चामत-भड़ेच में पानी के नमूने एकत्रित किए। उल्लेखनीय है कि बरसात के मौसम में दूषित जल के उपयोग से कई प्रकार के जलजनित रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। इस मौसम में कई जलजनित रोग हर वर्ष जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग की मुश्किलों को बढ़ाते हैं, लेकिन इस वर्ष विभाग ने इसके लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पेयजल स्त्रोतों की जांच की जा रही है ताकि समय रहते दूषित पानी का पता लगाया जा सके और लोग इसके सेवन से बच सकें। जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर बीआरसी जयदेव ने देवठी व चामत-भड़ेच पंचायतों के जलस्त्रोतों से पानी के नमूने एकत्रित किए। जयदेव ने बताया कि फील्ड टेस्ट किट(एफटीके) के माध्यम से उसी वक्त पानी की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन स्त्रोतों या हैंडपंपों का पानी पीने लायक नहीं होता, उन पर विभाग द्वारा चेतावनी बोर्ड स्थापित किए जाते हैं और पंचायतों व स्थानीय निकायों के संबंधित जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी जाती है ताकि वह लोगों को जागरूक कर सकें।


















































