Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni has extended the last date for admissions for all its undergraduate, postgraduate and doctoral Programmes. The decision has been taken in view of COVID 19. The last date for online submission of application forms for admission to Undergraduate Programme- BSc (Hons) Horticulture/Forestry/B Tech Biotechnology, for both normal and self-financing seats has been extended till 15 August 2020. The last date for online submission of admission forms for MSc/ MBA (Agribusiness), MBA General, and Ph.D. has also been extended till 20th August. Moreover, this year the university will not be conducting an entrance test to fill the normal seats of UG programs. The basis of admission for UG normal seats shall be merit drawn on basis of marks obtained at 10+2 level examination in four subjects-English, Physics, Chemistry and Biology/ Mathematics plus weightage of participation in sports/ NCC, NSS, scouting, co-curricular activities (if any). The candidates have been advised to download the counseling proforma from the university website and fill it as per the instructions mentioned on it. Those students who want to be considered for both normal as well as self-financing seats need to fill two separate proformas. A single page pdf file must be created, containing scanned filled counseling proforma along with legible documents mentioned in the checklist as provided in the counseling proforma. For normal seats: the scanned pdf file must be sent through email to uhf.ugnormal20@gmail.com on or before 18th August 2020. For self-financing seats: the scanned pdf file must be sent by email to uhf.ugselffin20@gmail.com on or before 20th August 2020. Every candidate must submit the duly filled counseling proforma in order to be considered for admission.
दाड़लाघाट के शालाघाट से एक दुखद घटना सामने आई है। शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम कुलदीप सिंह, पुत्र सूरत राम, गांव समोती तहसील अर्की जिला सोलन, उम्र 42 वर्षबताई जा रही है। पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत शालाघाट के समीप गलोत मार्ग पर आल्टो कार के सड़क से नीचे गिरने से एक व्यक्ति की मौत का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार आल्टो कार नम्बर एचपी-58-0462 शादी में समोग गावँ जा रहा था, अचानक कार गांव गादा के समीप लगभग 60 मीटर नीचे गिर गई। जिसमें कुलदीप सिंह की मौका पर ही मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में करवाया जा रहा है। तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले कि पुष्टि की है।
दाड़लाघाट क्षेत्र में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। बीते दिनों इससे पहले कोरोना का मामला ग्राम पंचायत पारनु के गांव ठेरा में आया था ओर स्वस्थ होकर अपने घर वापिस आ गया था। ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के गांव छामला में शुक्रवार को भी कोरोना का 24 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसको लेकर लोगों में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक गांव छामला का रहने वाला 24 वर्षीय व्यक्ति नालागढ़ में फार्मा कंपनी में नौकरी करता है, 2 अगस्त रविवार को उक्त व्यक्ति अपने घर आया था, उक्त व्यक्ति 5 अगस्त 2020 को आईजीएमसी शिमला में जुखाम बुखार होने के चलते गया हुआ था, जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा इसका कोरोना टेस्ट किया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैसे ही प्रशासन को इस बारे में भनक लगी कि उक्त व्यक्ति की रिपार्ट पॉजिटिव आई है, वैसे ही उक्त व्यक्ति को बखालग कोरोना केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। गौर रहे कि कोरोना के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर लोगों में भय पैदा हो रहा है। उधर ग्राम पंचायत सन्याडी मोड़ के प्रधान हीरा सिंह ने बताया कि लोगों को समय-समय पर कोविड 19 की निर्देशानुसार जानकारी दी जा रही है और इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव छामला के रहने वाले व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव होने से, पंचायत में लोगों में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थानीय लोगों से अपील है कि इस तरह से डरने की कोई बात नही है, अगर कोई व्यक्ति उक्त व्यक्ति के संपर्क में आया है तो वो एहतियातन तौर में क्वारंटाइन कर ले। उन्होंने बताया कि रविवार को उक्त स्थान पर सेनिटाइज किया जाएगा।
नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किरपालपुर की न्यू किरपाल पुर कलोनी में पुलिया और गांव मैसी प्लासी में एक पक्के नाले को बनाने के निर्माण कार्य की पूजा अर्चना की और कार्य शुरू करने का शुभारंभ किया और उन्होंने बताया कि ये जनता की बहुत पुरानी डिमांड थी। इन दोनों कार्यों के निर्माण से जनता को बहुत लाभ होगा उन्होंने कहा कि लोगों की डिमांड के अनुसार न्यू कीरपाल पुर कलॉनी में गलियों और पानी की समस्या का भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और इस नाले को बनाने के लिए बहुत ज्यादा खर्च आएगा। जनता की मांग के अनुसार 20 लाख रुपए और देने की भी घोषणा की गई, इस नाले को बनाने से किरपाल पुर और मैसी प्लासी आदि अन्य गांव को भी इसका लाभ होगा। इस नाले को बनाने के साथ ही एक तरफ सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और इस नाले को सरसे में मिलाया जाएगा। नाले के दोनों तरफ पक्की दीवारे लगा कर जनता की जमीन को भूमि कटाव से भी बचाया जाएगा जिससे कि जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में गलियों और पानी, बिजली, सड़कों के 75%कार्य पूर्ण कर दिए हैं, और डाडी कनिया एससी बस्ती से खेड़ा के लिए बड़े पुल के निर्माण का भी जल्दी ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इन दोनों कार्यों के निर्माण से लोगो को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इन कार्यों को करवाने के लिए के एल ठाकुर का तहे दिल से धन्यवाद किया। मौजूद जनता ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका हल कर दिया गया है। के एल ठाकुर ने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है, तथा उन्होंने कहा कि अधिकारियो और कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश मे केंद्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि भिन्न-भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है और राज्य ओर केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर योजनाएं शुरू की जाती है। इस मौके पर ठेकेदार संजीव कुमार, प्रधान गुरप्रताप सिंह, उप प्रधान कमल धीमान, बीडीसी के चेयरमैन गुरबक्स चौधरी, पूर्व प्रधान धनी राम, दीवान चंद, राम आसरा गुरबक्स चौधरी डाडी, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, जोगिंदर सिंह, पम्मी डाडी, रूप चंद, रणजीत सिंह, बलविंदर सिंह चौधरी देव राज, पूर्व प्रधान दतोवाल रविन्द्र कुमार, व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवाग्राम में सोड़ी गुजरा गांव में बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर शुभारमभ किया। इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ठाकुर ने कहा कि इस ट्रांसफार्म के लगाने से लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। मौजूद जनता ने इस कार्य को करवाने के लिए केएल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया और तहेदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि आज बिजली के नए ट्रांसफार्म को लगा कर बिजली की किल्लत को दूर किया गया और बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई है। इसके लगने से दो पंचायतों नवाग्राम और भोगपुर पंचायत की कई गांवों की जनता को अब किसी प्रकार की कोई बिजली की समस्या नहीं होगी। लोगों ने बताया कि ये हमारी बहुत पुरानी समस्या थी जिसका अब हल कर दिया गया है। केएल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की बहुत पुरानी इस समस्या का आज समाधान कर दिया गया है जिससे लोगों को इसका लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि यहां पर दोनों पंचायतों में पांच, पांच टू वैल लगा दिए गए हैं जिनको जल्द से जल्द चालू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 60 लाख की एक पीने के पानी की स्कीम बनाई जा रही जिसके दो टू वैल एक चिडिवाला, और एक भांगला में लगाए जाएंगे जिससे कि चिडीवाला, भोगपुर, भांगला और पलांट, नसराली, आदि गांवों को पीने के पानी का बहुत लाभ होगा। इस ट्रांसफार्म को लगने से यहां लगे सिंचाई के कई वोर वैल लगे है और आटे की चक्की भी लगी है जिसको इस ट्रांसफार्म लगने से बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते हैं ताकि जनता के कार्य को जल्दी से जल्दी हल किया जाए। उन्होंने बताया कि इन दोनों पंचायतों की गलियों और सड़कों की 75% समस्याओं को पूरा कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी समाधान कर दिया जाएगा और बिजली पानी सड़ कों की समस्याओं को भी जल्दी से जल्दी समाधान किया जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है प्रदेश मे केन्द्र सरकार द्वारा और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाएं जनता के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है उन्होंने बताया कि भिन्न भिन्न योजनाओं का जनता लाभ उठा रही है ओर राज्य ओर केन्द्र सरकार द्वारा समय समय पर योजनाएं शुरू की जाती है। केएल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष रखा और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इसके कार्य को शुरू करवा दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर कार्य की क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके। इस मौके पर ठेकेदार मोहित शर्मा, हकीम दीन, नरेन्द्रपाल शर्मा, सुरजीत सिंह जिता, राम लोक, सितार मोहमद, राम चंद ठाकुर, राजिंदर सिंह गुरीवाल, चौधरी बालक राम, हनी शर्मा, प्यारे लाल, हरदेव सिंह, दाता राम, शिव कुमार शर्मा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रेस क्लब सोलन ने चंबा में पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की चंबा जिला प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। प्रेस क्लब का कहना है कि चंबा के उपायुक्त द्वारा पत्रकारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले प्रेस से प्रशासन का टकराव बढ़ता जा रहा है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनीष शारदा और मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, महासचिव सोम मेहता, उपाध्यक्ष सुनील विशिष्ट, संघठन सचिव मनमोहन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस के शुरुआत से उपायुक्त चंबा की ओर से विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकारों के ऊपर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर इसलिए दर्ज करवाई गई कि उन्होंने कोविड-19 सेंटर और क्वारंटाइन सेंटरों की हालात बयान करती हुई लाइव कवरेज की थी। पत्रकारिता का दायित्व है कि प्रशासन की अच्छाइयां और कमियों को जनता के सामने ऐसी ही तथ्यपरक खबरों के जरिए पहुंचाएं लेकिन उपायुक्त चंबा को यह नागवार गुजरता है यदि समाचार पत्र जिला प्रशासन की किसी कमी को उजागर करें। ● ये है मामला प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि हाल ही में एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता ने एक शिलान्यास कार्यक्रम में शिलान्यास पट्टिका पर सांसद किशन कपूर के अलावा स्थानीय विधायक के नाम की बजाय डीसी चंबा विवेक भाटिया ने अपने नाम का उल्लेख करा लिया था। चूँकि सांसद ने खुद मौके पर ही इस बात पर आपत्ति जताई थी। ऐसे में पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए संवादाता ने इस खबर को लिखा और समाचार पत्र ने इस खबर को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी गलती मानी और शिलान्यास पट्टिका से उपायुक्त चम्बा का नाम हटाते हुए वहां पर स्थानीय विधायक का नाम लिखवा दिया। लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय नेताओं, विधायक और आम जनता ने खासी नाराजगी जताई थी जिससे उपायुक्त चंबा नाराज हो गए। गलती सामने आने से नाराज जिला उपायुक्त ने लोक जनसंपर्क अधिकारी चंबा के माध्यम से समाचार पत्र के संवाददाता को नोटिस भेजकर गलत खबर छापने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दे दी। ● मुख्यमंत्री से डीसी और डीपीआरओ चंबा के खिलाफ कार्रवाई करने की कि मांग प्रेस क्लब सोलन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन का यह कदम संवाददाता और समाचार पत्र को गलत बताने से स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाने का प्रयास है। लिहाजा चंबा के उपायुक्त और डीपीआरओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।
दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2019-20 में समिति की प्रगति की समीक्षा की गई और वर्ष 2020-21 की वार्षिक कार्य योजना पर सारगर्भित चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर तरीके से लाभान्वित किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने आग्रह किया वर्ष 2020-21 में समिति के क्रियाकलापों को बढ़ाया जाए और यह सुनिश्चित बनाया जाए कि समिति अपने निर्धारित लक्ष्यों में सफल रहे। बैठक में वर्ष 2019-20 में दुधारू पशु सुधार कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2020-21 में समिति द्वारा कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल बजट का 20 प्रतिशत विस्तार एवं प्रशिक्षण पर, 35 प्रतिशत प्रजनन दक्षता सुधार एवं आनुवांशिक सुधार, 15 प्रतिशत चारा उत्पादन सुधार एवं दुधारू पशु प्रबन्धन तथा 10 प्रतिशत विपणन कार्यों पर व्यय किया जाएगा। बैठक में दुधारू पशु सुधार समिति सोलन के अध्यक्ष रविन्द्र परिहार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, सहायक निदेशक पशुपालन डाॅ. अशोक सैणी, दुधारू पशु सुधार समिति के निदेशक एवं सदस्य तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे सुरेश भारद्वाज, कार्यक्रमों का होगा डिजिटल प्रसारण उपायुक्त सोलनके.सी.चमन ने कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। के.सी.चमन यहां इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास, संसदीय कार्य, विधि तथा सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 के कारण इस वर्ष के जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। के.सी.चमन ने कहा कि इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत जिला स्तरीय समारोह पूरी तरह केन्द्रीय गृह मन्त्रालय तथा प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि समारोह से पूर्व एवं उपरान्त समारोह स्थल सहित शहर को सेनिटाइज किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत इस वर्ष का जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस वर्ष घर पर रहकर ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का डिजिटल प्रसारण देखें। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, समादेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन ने नगर परिषद सोलन के कलीन वार्ड में एक प्रवासी श्रमिक के कोरोना वायरस से सक्रंमित पाए जाने के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशों एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन की रिपोर्ट के आधार पर कलीन वार्ड को कन्टेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिला दण्डाधिकारी ने आगामी आदेशों तक कलीन वार्ड की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश दिए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त कन्टेनमेंट जोन में लोगों तथा वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोलन कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी सोलन उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार सोलन उनके सहायक होंगे। आदेश में सूचित किया गया है कि उपमण्डलाधिकारी सोलन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कलीन वार्ड में निवास करने वाला प्रवासी श्रमिक जो कि कोविड-19 पाॅजिटिव पाया गया है, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला से 94 अन्य प्रवासी श्रमिकों के साथ वापिस आया था। उक्त श्रमिक बस नम्बर एचपी-64-7703 तथा एचपी-14-बी-5998 में आए थे और यात्रा के दौरान उक्त प्रवासी श्रमिक अन्य प्रवासी श्रमिकों के नजदीकी सम्पर्क में रहा। यह आदेश कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत जारी किए गए हैं। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
सवारियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बस स्टैंडों व छोटे-छोटे स्टोपेजों पर वर्षा शालिकाओं का निर्माण करवाया हुआ है लेकिन कुनिहार के पुराने बस अड्डे पर स्थित वर्षा शालिका शराबियों का अड्डा बनी हुई है। यंहा हर समय शराबी बैठे व सोए रहते है व गन्दी भाषा का इस्तेमाल करते रहते है। जिस कारण स्थानीय दुकानदारों सहित बस के इंतजार में खड़ी सवारियों को इन शराबियों की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हर समय यहां शराब की बदबू चली रहती है कई बार तो शराबी वर्षा शालिका में ही शराब पीने लग जाते है। और यंहा गन्दगी फैलाते है। इन शराबियों की वजह से महिलाओ समेत अन्य सवारियों को मजबूरी वश बाहर खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों पदम्, धर्मसिंह, सतीश पूरी, प्रवीण, कुलदीप आदि ने कहा कि वर्षा शालिकाएँ सवारियों की सुविधा बरसात व धूप से बचने के लिए बनाई गई है ताकि इसमें बैठ कर सवारियां बस का इंतजार कर सके लेकिन शराबी इसे अपनी जागीर समझ कर इसमें पड़े रहते है। इन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन शराबियों पर उचित कार्यवाही करें ताकि सवारियां वर्षा शालिका की सुविधा का लाभ ले सके।
तेज बारिश और तूफान से मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल तेज आंधी से खेतों में लेट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान हेतराम, बाबूराम, रोशन ठाकुर, रूपलाल, जगन्नाथ, धनीराम चौधरी, इंदर सिंह चौधरी, रामदत्त जसवाल, रामदत्त ठाकुर, कलीराम, लायक राम शुक्ला, जगदीश ठाकुर, सोहनलाल, देवी सिंह, रिंकू गौतम, मनसाराम, धर्मचंद शर्मा, हरीश कुमार, प्यारे लाल, विनोद शर्मा, हरि ओम आदि ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी। मंगलवार व बुधवार को चली तेज हवाओं ने मक्की की फसल को लेटा दिया है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी थी, लेकिन बुधवार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन किसानों ने बताया कि मक्की सहित अन्य मौसमी फसलों पर भारी असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि अब तक उनके द्वारा फसल उगाई के लिए की गई मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान की जाए।
ब्लॉक कुनिहार पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष व पंचायत दाड़लाघाट के बीडीसी सदस्य जगदीश ठाकुर ने कहा है कि बुधवार को भारी बारिश और तूफान के कारण किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिसके कारण किसानों की मक्की की फसल, टमाटर की फसल, गोभी, मकान, डंगे, मवेशी खाना इत्यादि का भारी नुकसान हुआ है। दाड़लाघाट पंचायत के कई गांव व साथ लगती कई पंचायतों में इस बार बारिश व तूफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जगदीश ठाकुर ने कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मिलना चाहिए। किसानों ने बीज, खाद के अलावा कड़ी मेहनत करके खर्च किया है। तथा कहा की मुख्यमंत्री व जिलाधीश सोलन व एसडीएम अर्की से गुजारिश कि है कि इस नुकसान का आंकलन करके किसानों की आर्थिक मदद की जाए व बैंकों से किसानों ने जो भी ऋण केसीसी स्कीम के तहत फसल व दवाइयों हेतु लिए हैं, उसे सरकार तुरंत माफ करें ताकि किसानों को राहत मिल सके। जगदीश ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से पहले ही काफी अधिक नुकसान हो चुका है अब जो बचा था उसका भी नुकसान होने से किसानों पर संकट आ गया है।
हिमाचल राज्य ऑटो रिक्शा फेडरेशन के पदाधिकारियों का चयन वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। यह कार्यकारिणी प्रदेश की सभी ऑटो यूनियन ने सर्वसम्मति से चयन की है। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। अभी तक ऑटो यूनियन की इस तरह की कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ था। इस कार्यकारिणी के गठन से सभी यूनियनों में भारी उत्साह है। उनका कहना है की अब उनकी सभी समस्याओं का समाधान प्रदेश स्तर पर होगा। सोलन से दिनेश दत्त शर्मा को सर्व सहमति से प्रदेशाध्यक्ष चुना गया व मोहनलाल को मुख्य संगठन सचिव, वेद प्रकाश को संगठन सचिव की जिम्मेदारी मिली। इन नियुक्तियों को लेकर सोलन ऑटो यूनियन में भरी उत्साह है। नवनयुक्त पदाधिकारियों ने इन नियुक्तिओं के लिए सभी यूनियनों का आभार व्यक्त किया है व कहा है की वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपने पदों की जिम्मेदारी निभाएंगे।
जब कभी अकस्मात भगवान की कृपा किसी पर हो जाए तो उस आनन्द का ठिकाना नहीं रहता और अगर भगवान के इस कृपा रुपी प्रसाद में किसी को गुरु मिल जाए तो उसका तो जीवन ही संवर जाता है। इंसान किसी भी विद्या को ग्रहण करके अपने जीवन में ढाल ले परन्तु जब तक वो किसी को विधिवत रूप से गुरु न माने तब तक वो अज्ञान के अँधेरे में भटकता ही रहता है। संत कबीर ने भी अपने दोहों में गुरु शब्द की महिमा का बखान किया है : "पंडित यदि पढि गुनि मुये, गुरु बिना मिलै न ज्ञान | ज्ञान बिना नहिं मुक्ति है, सत्त शब्द परमान ||" भगवान की ऐसी ही असीम कृपा का जीवंत उदाहरण तब देखने को मिला जब जिला सोलन के कुठाड़ से सम्बन्ध रखने वाले राजीव शर्मा ने अभी श्रावण मास में अपना लिखा हुआ शिव भजन "बिगड़ी बना दे मेरी भोले नाथ" रिलीज़ किया। इस ट्रैक को रिलीज़ करने के बाद उन्होंने अपने इस भजन को कृष्ण कालिया जोकि हिमाचल के भजन सम्राट के नाम से प्रसिद्ध अश्वनी शर्मा के गुरु हैं को भी इस भजन का ट्रैक सुनने को भेजा। ज्ञात रहे कृष्ण कालिया हिमाचल में ही नहीं पूरे भारत वर्ष में संगीत प्रेमियों के लिए एक जाना पहचाना नाम है और खासकर आकाशवाणी शिमला के अविस्मरणीय कार्यक्रमों को प्रसारित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव ने बताया कि इस शिव भजन को सुनने के बाद उन्हें कृष्ण कालिया ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया और अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करके उनके संगीत के आगामी सफर को एक नई दिशा दे डाली। हालांकि सिंगर राजीव हिमाचल के पुराने कलाकरों जैसे राम शर्मा, बलदेव शर्मा, रौशनी देवी, हेतराम कैंथा, परस राम तोमर, रमेश चन्द्र, इंद्र पाल छाबड़ा आदि का सानिध्य प्राप्त कर चुके हैं पर विधिवत रूप से उन्होंने कृष्ण कालिया को अपना गुरु धारण किया है और अब वे उनके सानिध्य में अपने आगामी संगीत के सफ़र पर निरंतर अग्रसर होंगे।
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन व भव्य मन्दिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य पर गुफा समिति सदस्यों ने 151 मोमबतियां व 151 दिये जलाकर अपनी खुशी व प्रभु श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की सभी ने मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया व एक दूसरे को बधाइयां दी। इस शुभ अवसर पर गुफा विकास समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, चमन लाल मल्होत्रा, देसराज झाँझी, हरिसिंह पाल, जयपाल मनु भारद्वाज, ओमप्रकाश, रितेश जोशी, दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित हुए। रामरतन तनवर ने बताया कि 500 वर्ष की तपस्या का फल देश के राम भक्तों को मिला है जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वीकार करना चाहिए। सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा याद रखेंगे। इसी उपलक्ष्य पर आज गुफा समिति के सभी सदस्यों ने इकठ्ठे होकर गुफा को मोमबत्तियों व दियों से शुशोभित कर श्री राम का गुणगान किया व मिठाई बांटी।
अयोध्या नगरी में हिंदुओं के आराध्यदेव प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर निर्माण का कार्य शुरू होने पर देश भर में खुशी का माहौल है। लोग कहीं पटाखे चलाकर अपनी खुशी प्रकट कर रहे है तो कहीं भजन कीर्तन कर भक्तिमय माहौल में खुशी मना रहे है। उपमंडल की ग्राम पंचायत बलेरा के महिला मंडल करोली की सभी महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान वनिता महाजन के नेतृत्व में सफाई अभियान छेड़ा। महिलाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना के चलते शारिरिक दूरी के नियमो का भी पालन किया। सभी महिलाओं ने इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलेरा के खेल प्रांगण में सफाई की और वहां उगी घास काट कर प्रांगण को साफ किया। इस दौरान सभी महिलाओं ने विद्यालय की पानी की टँकीयों को भी साफ किया। विद्यालय के आसपास उगी सभी कंटीली झाड़ियों को भी काटकर साफ किया। इस दौरान इस कार्य मे स्थानीय विद्यालय के अध्यापक राकेश शर्मा, स्थानीय ग्राम पंचायत उप प्रधान जीतराम ठाकुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोग के मुख्याध्यापक चैतराम ने भी अपना विशेष योगदान दिया। इस सफाई अभियान में रोशनी देवी, मंजू, शकुंतला, रीता और सुमन सहित सभी महिलाओं ने अपना सहयोग दिया।
सेना प्रवक्ता ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना 06 अक्टूबर से 14 अक्टूबर, 2020 तक पड्डल मैदान मण्डी में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी पुरुष, सैनिक तकनीकी गोला बारूद निरीक्षक (एटी) पुरुष, सैनिक तकनीकी उड्डयन तथा सैनिक तकनीकी उपचार सहायक एन.ए. पुरुष पदों के लिए होगी। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन करने वाले युवा मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी की गई 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट पर देखें। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशहर से सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा दिनांक 16 फरवरी, 2020 को जारी की गई अधिसूचना के तहत पहले पंजीकृत हो चुके हैं उन्हें भी दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। सेना के प्रवक्ता ने भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से अपील की कि वे दलालों व जालसाजों के चुंगल से दूर रहे, क्योंकि सेना की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड धर्मपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 अगस्त, 2020 को धर्मपुर फीडर-1 की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता गौरव अधीर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 07 अगस्त, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक सनवारा, मंगोटी मोड़, मंडोधार, सनावर, काटल, सुखी जोड़ी, सूजी, पीएन पिनियन, शाॅगली व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं 22 अगस्त, 2020 दोपहर 12.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। इन्हें 24 अगस्त 2020 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोला जाएगा। परिवहन कार्य के लिए निविदा प्रपत्र 1000 रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किया जा सकता है। फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। मिलाप शांडिल ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की जयंती पर आदर्श महिला मंडल बागा ने बागा वार्ड दो कि पंचायत सदस्य और आदर्श महिला मंडल के सदस्य सुरेंद्रा पंवर की अध्यक्षता में उन्हें पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सुखदेई चौहान ने हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि कैसे उन्होंने हिमाचल के 8 जिलों से 12 जिले में स्थापित किए और हिमाचल में कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व कायम किया। सुखदेई चौहान ने कहा कि हिमाचल में सड़कों का जाल बिछाने वाले प्रथम मुख्यमंत्री और बागवानी को बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री साबित हुए, उनकी 114 वी जयंती पर महिला मंडल की सदस्यों ने उन्हें शत-शत नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष मौके पर आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान, उप प्रधान लता चौहान, महासचिव मखना चौहान, सचिव सरला चौहान, कोषाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, रीना पंवर और वीना चौहान उपस्थित रहे।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास के जाने से उत्साहित राम भक्तों द्वारा बुधवार को ग्राम सुधार सभा बेटड के सदस्यों व उपतहसील दाड़लाघाट के साथ लगते क्षेत्रों में पटाखे चलाकर, हल्वा व लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया। इस दौरान ग्राम सभा सुधार बेटड के सदस्यों ने मैन गेट अम्बुजा,ट्रक यार्ड में हलवा बांटकर तथा जय श्री राम के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अनूप शर्मा, मदन शर्मा, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, अमित, मनोज सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।
रक्षाबंधन का पर्व अल्ट्राटेक सीमेन्ट प्लांट बागा द्वारा बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्य अतिथि प्लांट हैड नवनीत चौहान रहे। इस त्योहार के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि द्वारा ट्रक चालकों को रक्षा बंधन की बधाई दी व साथ ही कोरोना महामारी के बचाव को लेकर जानकारी दी। इस उपलक्ष पर मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों द्वारा सभी चालकों को जो सीमेन्ट दुलान के लिए आए थे को राखी के साथ सैनाटाईजर व मास्क का वितरण किया। इसके अलावा जो चालक पैट कोक, फलाई ऐश व अन्य कच्चा माल लेकर प्लांट के अन्दर आए थे, उन्हें उनके ट्रकों के पास जा जाकर राखी, सैनाटाईजर व मास्क का वितरण किया, ताकि सभी चालक सम्मान के साथ राखी के इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ मना सके। रक्षाबंधन के इस त्यौहार को अल्ट्राटेक सीमेंन्ट प्लांट द्वारा इस अनुठे व अदभुत तरीके से मनाने पर सभी चालकों ने आभार व्यक्त किया व मुख्य अतिथि का तह दिल से धन्यवाद भी किया। इस तरह इस पर्व को मनाने पर ट्रांसपोर्ट सभाओं द्वारा भी सराहा गया व कम्पनी का धन्यावाद किया।इस अवसर पर एचआर राजेश जमवाल, प्रशासनिक प्रमुख नरेश मावा, प्लांट लोजिस्टीक मुखिया पंकज महलौत्रा सहित लीजिस्टीक्स के सभी अधिकारीगण व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत मांगल के गांव हवाणी कोल के निवासी धार्मिक भजन गायक पवन कुमार ठाकुर के रिकाॅर्ड किए गए धार्मिक भजन मैया शेरा वालीये का सोमवार को रिलीज़ किया गया। एसडीपीओ कार्यालय दाड़लाघाट में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इस वीडियो को रिलीज किया। संगीत व छायाकार प्रिंस शर्मा की प्रस्तुत उक्त वीडियो में पवन कुमार ठाकुर की मधुर आवाज में संगीत की माला में पिरोया है। इस वीडियो शूट में हरीश शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई है। पवन ठाकुर ने भजन मैया शेरावालीये को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर भाव विभोर किया। पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका बचपन से सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पवन कुमार ठाकुर द्वारा हिमाचल के साथ साथ जिला व स्थानीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। वही जन्माष्ठमी से एक दिन पहले 11 अगस्त को कृष्ण भजन लांच होगा। उन्होंने बताया कि मैया शेरा वालीये उनका पहला नया भजन आज रिलीज कर दिया गया है। इस भजन को यु ट्यूब पर प्रिंस म्यूजिक स्टूडियो व पवन ठाकुर 5853 के माध्यम से देखा जा सकता है। इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने गायक कलाकार पवन कुमार ठाकुर को बधाई दी और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर, मांगल पंचायत के प्रधान दीप चंद शर्मा, पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मनीष कुमार ठाकुर मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की द्वारा विधानसभा अर्की के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा डॉ परमार को अर्की उपमंडल के दाडलाघाट, अर्की, कुनिहार व जयनगर सहित अन्य स्थानों पर याद किया गया व पुष्प अर्पित किये गए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सदस्य भीम सिंह ठाकुर, धनीराम तनवर, तिलकराज शर्मा, लक्ष्मण चौहान, वेद ठाकुर, ललित मोहन, कृष्णा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मंडल अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने दी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त, 2020 को 11 केवी हिमाचल कण्डक्टर फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य तथा विद्युत लाइनों को स्पर्श करती वृक्षों की टहनियों को काटने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिषाशी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 अगस्त, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, शमलेच, शराणू, नगाली, चेवा, बड़ोग, बाड़ा, कलोल, कोरो कैंथड़ी तथा लघेच घाट व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 के दृष्टिगत कुछ क्षेत्रों को सूक्ष्म कन्टेनमेंट जॉन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय द्वारा जारी निर्देशों तथा उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट के अनुरूप लिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल के खेड़ा गांव में हंसराज पटवारी की काॅलोनी/भवन जहां कोविड-19 रोगी पाया गया है, नालागढ़ स्थित आकाश अस्पताल, उप तहसील पंजेहरा के गांव कल्याणपुर में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास, अमरावती अपार्टमेन्ट बद्दी के समीप कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास नम्बर 14, बद्दी तहसील में बसन्ती बाग स्थित आवास नम्बर 137, बद्दी तहसील के गांव किशनपुरा में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास/भवन, बद्दी तहसील में गांव कुन्जाहल (बलियाना) में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास/भवन, बद्दी तहसील में भारतीय स्टेट बैंक के समीप सूरज माजरा लबाणा में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास/भवन, बद्दी तहसील में गांव डोगरांवाला में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास, गांव बद्दी में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी का आवास, बद्दी तहसील के गांव थाना में मैसर्ज प्रोसपेरिटी फार्मा का पूरा उद्योग परिसर तथा तहसील बद्दी के भुड गांव में मैसर्ज डाॅ. रेड्डी फार्मा के पूरे उद्योग परिसर को सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने उक्त सभी सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन की पूर्ण बाड़बन्दी के आदेश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में लोगों तथा वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। आदेशों के अनुसार उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार नालागढ़ तथा बद्दी उनके सहायक होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा उक्त क्षेत्र की सैम्पलिंग एवं सभी सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी चमन ने कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत जिला की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अन्य राज्यों से आने वाले प्रदेश के निवासियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों की अनुपालना के लिए जिला के परवाणू नाका तथा टीटीआर नाका तथा क्वारंटाइन केन्द्र पर कर्मियों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने 05 अगस्त से 09 अगस्त 2020 तक प्रातः, सांय तथा रात्रि समय की तीन शिफ्टों के लिए जिला के परवाणू नाका, टीटीआर नाका तथा क्वारंटाइन केन्द्र में कर्मियों की तैनाती की है। 05 अगस्त से 09 अगस्त 2020 तक परवाणू नाके पर प्रातःकालीन डयूटी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गईघाट के शेर सिंह एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर की रश्मी राठी, सांयकालीन डयूटी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा मसूलखाना केे लेख राम एवं राजकीय उच्च पाठशाला भागुड़ी के राकेश कुमार तथा रात्रि डयूटी के लिए महर्षि मार्कण्डेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय कुम्हारहट्टी के अनिल और टिंक राज उपस्थित रहेंगे। इसी अवधि में जिला के टीटीआर नाके पर प्रातःकालीन डयूटी के लिए सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के डाॅ. मनीष एवं डाॅ. प्रदीप, सांयकालीन डयूटी के लिए सोलन होम्योपेथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शुभम दीक्षित एवं पुनिया नाबिंग तथा रात्रि समय में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के मलहा सिंह एवं पुमेश मेहता उपस्थित रहेंगे। इस अवधि के दौरान क्वारंटाइन केन्द्र में एम.एन. डीएवी दन्त महाविद्यालय के दीप चंद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
हर वर्ष की भांति ही क्षेत्र में रक्षाबंधन से लेकर गुग्गा नवमी तक गुग्गा जाहर की छड़ी अपने स्थल से लोगो के घरों में एक रात का वास करने निकल पड़ती है परन्तु इस वर्ष कोरोना महामारी की वजह से रक्षाबंधन के दिन गुग्गा की छड़ी का सिर्फ हार सिंगार व पूजा ही की गयी व अपने स्थान पर ही रखा गया। फांजी गांवों के गुग्गा छड़ी के पुजारी दीपराम शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन से लेकर गुग्गा नवमी तक छड़ी लोगो के घर द्वार जाकर अपना आशीर्वाद लोगो को देती थी कई लोगो की मनोकामनाये पूर्ण होने पर लोग गुग्गा छड़ी को अपने घर मे रात भर ठहराते हैं जिसे गुगे का डेरा भी कहा जाता है। रात भर गुग्गे के गीत गाकर दूसरे दिन नंगे पाव ही दूसरे घर की ओर प्रस्थान किया जाता है व इस दौरान जहां भी प्रस्थान करने जाना होता है सभी गुग्गा कथा वाचक नंगे पाव ही चलते है। स्थानीय निवासी परसराम, मुकेश, सुरेंद्र, बबलू, सुभाष आदि का कहना है कि जब से उन लोगो ने होश संभाला है तब से इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते आ रहे है व इन नो दिनों तक न कोई दिहाड़ी लगाते है, न ही कोई भी वाचक कार्यालय जाता है तथा घर भी गुग्गा नवमी को ही जाते है परन्तु इस बार कोरोना महामारी के चलते सभी डेरे जात्रा स्थगित कर दी है और गुग्गा मंडली लोगो की इस महामारी में मंगल कामना करते है।
हिमाचल की बेटी मुस्कान जिंदल ने पूरे देश में प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। वह मूल रूप से सोलन जिला के बद्दी से ताल्लुक रखती हैं। मुस्कान ने 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में ही कुछ ऐसा कर दिखाया जो हिमाचल की बेटिओं के लिए एक मिसाल बन गया। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश मे 87वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब वह देश के लिए प्रशासनिक सेवाएं देंगी। उनका फाइनल इंटरव्यू दिल्ली में 28 जुलाई को हो चुका है और अब मेडिकल का परिणाम आने के बाद आईएएस परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मुस्कान जिंदल के आईएएस बनने से पूरे प्रदेश व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बता दें मुस्कान के पिता पवन जिंदल बद्दी में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं व उनकी माता ज्योति जिंदल एक ग्रहणी है। मुस्कान जिंदल की दो बहनें और एक भाई है। मुस्कान की स्कूलिंग बद्दी के वी.आर पब्लिक स्कूल से हुई है। बचपन से ही मुस्कान पढ़ाई में बहुत तेज थी, उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 96 फीसदी नंबर लेकर स्कूल में टॉप किया था। उसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज से बीकॉम किया। इस के साथ वह आईएएस परीक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही थी। मुस्कान ने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर एक मिसाल कायम की है।
वैश्वीकरण और निजीकरण के वर्तमान दौर में शिक्षित युवाओं के लिए ऐसा रोजगार प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है जो न केवल उनकी मूलभूत आवश्यकताओं अपितु सुरक्षित भविष्य के सपने को भी साकार कर सके। ऐसी परिस्थितियों में आंखों में हज़ारों सपने लिए शिक्षित किन्तु बेरोज़गार युवाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभर रही हैं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की वो योजनाएं जिनके अन्तर्गत सही समय पर उचित उपदान के साथ ऋण प्राप्त हो रहा है। ऐसी ही एक महत्वकांक्षी योजना है प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम वर्तमान केन्द्र सरकार ने अपने पूर्व तथा इस कार्यकाल में योजना का समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाया। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण योजना से पहाड़ के युवा को लाभान्वित करने के लिए प्रचार के साथ-साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा जिला उद्योग केंद्रों को युवाओं तक इस योजना को पहुंचाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। प्रचार माध्यमों से योजना की जानकारी मिली सोलन जिला के ओच्छघाट की रहने वाली रजनी शर्मा को प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी शिक्षित रजनी ने इस सम्बन्ध में लघु स्तर पर कपड़ा उद्योग स्थापित करने के लिए वर्ष 2017-18 में जिला उद्योग केन्द्र सोलन से जानकारी प्राप्त की। जिला उद्योग केन्द्र से उन्हें अवगत करवाया गया कि कपड़ा उद्योग के लिए उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत समुचित ऋण उपलब्ध करवाया जा सकता है। रजनी शर्मा ने अपने देवर भानु शर्मा के साथ मिलकर ओच्छघाट में कपड़ा उद्योग स्थापित करने की विस्तृत योजना खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को प्रस्तुत की। उन्हें शीघ्र ही वर्ष 2018 में लघु कपड़ा उद्योग स्थापित करने के लिए 08 लाख रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। योजना के तहत महिलाओं को ऋण पर 35 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है। उन्हें खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 35 प्रतिशत उपदान भी प्राप्त हुआ। रजनी शर्मा ने इस ऋण की सहायता से ‘कामाक्षी एंटरप्राइजिज’ के नाम से अपना लघु उद्योग स्थापित किया। यहां उन्होंने विभिन्न विद्यालयों की वर्दी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में कार्यरत उद्योगों की वर्दी तथा प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त होने वाली वर्दी इत्यादि का उत्पादन आरम्भ किया। उनकी कार्यकुशलता एवं कार्य के ज्ञान ने उनके लघु उद्योग को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रजनी शर्मा ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने उद्योग स्थापित करने से पूर्व जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से 10 दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वे वर्दी के लिए कच्चा माल अर्थात कपड़ा दिल्ली, अम्बाला एवं लुधियाना से मंगवाते हैं। उन्होंने कहा कि तैयार उत्पादन की गुणवत्ता उनकी पहचान है व कहा कि तैयार उत्पाद को वे उचित एवं ऐसे प्रतियोगी मूल्य पर उपलब्ध करवाते हैं जो कपड़ा उद्योग के केन्द्र लुधियाना एवं अम्बाला से बेहतर है। उन्होंने कहा कि उनका उद्योग 02 वर्ष की अल्प अवधि में ही अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। रजनी इस अल्पकाल में ही अपने इस उद्यम से महीने में लगभग 25,000 रुपए कमा रही हैं। वर्तमान में उनके उद्योग में 10 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त है। रजनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की ऐसी अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है जो शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार आरम्भ करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने एक शिक्षित युवा के आत्म सम्मान एवं परिश्रम के माध्यम से सफल होने की जीजिविषा को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। रजनी शर्मा मिसाल है उन असंख्य युवाओं के लिए जो स्वरोज़गार स्थापित करने के लिए राह की तलाश कर रहे हैं। ज़रूरत है केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के रूप में उपलब्ध उन राहों पर चलने की जो शिक्षित युवाओं को स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही हैं।
कंडाघाट में कोरोना पॉज़िटिव का मामला सामने आया है जिसके चलते सोमवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे कंडाघाट बाजार को बंद करवाकर सेनेटाइज करवाया गया। एसडीएम डा. संजीव धीमान ने दुकानदारों को आगामी आदेशों तक होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश जारी कर दिए है जिसके पश्चात कंडाघाट की दुकानों एवं आंगनबाड़ी को भी सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है की कंडाघाट बाजार में मिठाई की दुकान में काम करने वाले नौकर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे कंडाघाट बाजार को बंद करवाकर सेनेटाइज करवाया गया, साथ ही जिस बिल्डिंग में वह व्यक्ति रहता था उसे भी पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया। बाजार में सेनेटाइजर के छिड़काव का कार्य एसडीएम कंडाघाट की देखरेख में करवाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी कंडाघाट ब्रिज लाल, नायब तहसीलदार सत्य देव शर्मा उपस्थित रहे। बाजार में सेनेटाइजेशन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। सेनेटाइजेशन के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सोलन से अग्निशमन से वाहन मंगवाए गए थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा सोमवार को नौ दुकानों जिनमें उक्त व्यक्ति सामान लेने गया था जिसमें किराना, दूध, राखी की दुकान, मिठाई की दुकान, राशन की दुकान, सब्जी की दुकान शामिल हैं उन दुकानों को सील किया गया, साथ ही उक्त व्यक्ति जो पॉजिटिव निकला उस बिल्डिंग में बेसन के दुकानदार द्वारा स्टोर बनाया गया था। उस बिल्डिंग को व आंगनबाड़ी सेंटर कंडाघाट को भी सील कर दिया गया है। एसडीएम डा. संजीव धीमान ने इन दुकानदारों को आगामी आदेशों तक होम क्वारंटाइन में रहने के निर्देश जारी कर दिए है।
थाना रामशहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्यार कनैता के गांव बिंदी में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कल मंडल नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर के अंतर्गत पड़ते गांव बिंदी, जो की अर्की विधानसभा क्षेत्र के भी साथ लगता है, वहाँ पर आपसी रंजिश के चलते गांव निवासी हेमराज और उसके पड़ोसी प्रेम चंद में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, विवाद इतना बढ़ गया कि हेमराज ने 48 वर्षीय प्रेम चंद (जो की अपाहिज अपंग है) के सिर पर डंडे से हमला कर दिया जिसके बाद प्रेम चंद जमीन पर गिर गया। घायल अवस्था में प्रेमचंद के भतीजे ने उसे तुरंत अर्की अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। गांव वासियों और रिश्तेदारों ने घटना की सूचना रामशहर पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिमला आईजीएमसी भेज दिया गया और आगामी कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि थाना रामशहर के अंतर्गत पड़ते बिंदी गांव में पिछले कल 10 बजे के करीब थाना रामशहर में सूचना मिली कि आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी ने एक अपाहिज व्यक्ति के सर पर डंडे से वार किया जिसके बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला मंडल हवाणी कोल की प्रधान पवना कुमार की अध्यक्षता में गांव कोल में बावड़ी और पानी के मुख्य स्त्रोत फ़ाटलू के पास झाड़ियों की कटाई और सफाई की गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बृज लाल, श्याम लाल, दुर्गा, सोनू महाजन, संजय महाजन सहित लोगों ने नीम के पौधे लगाए। महिला मंडल की प्रधान पवना कुमारी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि हम सभी कोरोना वायरस बीमारी से बचे रहें। इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान पवना कुमारी, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, सह सचिव बनिता देवी, सलाहकार गीता देवी, कमला देवी, विमला देवी, चिंता देवी, प्रेमी देवी सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्रालय मिलने पर अर्की उपमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय संगठनों व लोगों ने खुशी जताई है। अर्की से कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को बधाई संदेश भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक सोलन जिला के वरिष्ठ मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य मंत्रालय दिए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है। अर्की से भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने भी कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को बधाई दी, जबकि अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डीके शर्मा तथा अन्य पदाधिकरियों व सदस्यों के साथ भाजपा के यूथ संगठनों व ग्रामीण बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं द्वारा भी बधाई संदेश भेजे गए हैं और इन कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक सरयांज सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एनएल वर्मा ने भी डॉ राजीव सहजल को बधाई संदेश भेजा है।संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में कैबिनेट मंत्री के सरयांज आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरयांज पंचायत के भाजपा नेता जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं में कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य विभाग का कार्य भर सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की है। लोगों ने बताया कि सोलन जिले के इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ज्यादा लाभ होने की संभावनाएं बढ़ गई है। सरयांज में वर्षों से बिना चिकित्सक के चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित चिकित्सक मिलने की संभावना को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने डॉक्टर राजीव सहजल को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपे जाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का भी आभार जताया है।
रक्षा बंधन पर बहनों ने भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर लम्बी उम्र की दुआ मांगी तो वहीँ भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा का वचन दिया। इस बार राखी के त्यौहार पर कोरोना का असर भी दिखा। नजदीक रहने वाली शादीशुदा बहने तो अपने भाईयों के घर राखी बांधने पहुंची लेकिन दूर ब्याही बहनों ने डाक द्वारा अपने भाइयों को राखी भेजी जिसे भाइयों ने अपनी कलाई पर बांधा। कुनिहार क्षेत्र में भी राखी के त्यौहार पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी व भाइयों ने अपनी बहनों के लिए उपहार भेंट किए। दूर रही जिन बहनों ने अपने भाइयों को राखी डाक द्वारा भेजी उन्होंने फोन व वीडियो कॉल द्वारा अपने भाइयों के साथ बात कर एक दूसरे को राखी के बंधन की शुभकामनाएं दी व एक दूसरे का साथ व रक्षा का वचन दिया।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन ने 03 अगस्त, 2020 को रक्षाबंधन के त्यौहार के दृष्टिगत रविवार 02 अगस्त, 2020 को जिला के उन क्षेत्रों में भी बाज़ार खुले रखने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं जहां रविवार को बाजार बन्द रहते हैं। यह आदेेश जिला में कोविड-19 के दृष्टिगत स्थापित कन्टेनमेंट जोन पर लागू नहीं होंगे। आदेश दुकान एवं वाणिज्यिक संस्थान अधिनियम 1969 के तहत जारी किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में आने वाली बाड़ीधार चुड़ावली नलीनाल भ्याली कल्यानाघाटी सड़क को स्थानीय लोगों ने मरम्मत करने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों में नंदलाल, जगदीश शर्मा, निका राम, लेखराम ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के अंतर्गत आने वाली सड़क कार्य रोड संख्या 2010, 307, 912 बजट पास, सड़क व मांग संख्या 32 अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत है। लोगों का कहना है कि 11 अगस्त 2019 को भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पैदल चलने लायक रास्ता भी नही बचा है। लोगों को आपातकालीन स्थिति मे विशेष कर गाँव में महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें आपातकालीन स्थिति में न तो पीठ पर उठाया जा सकता और न ही पैदल चलने का रास्ता है। लोगों ने इस बारे अधिशाषी अभियन्ता अर्की को बार-बार मौखिक रुप से आवेदन किया गया कि गाँव वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाडीधार चुड़ावली नलीनाल स्याली रोड़ की मुरम्मत्त करवाई जाए, परन्तु कोई कारवाई नहीं हुई। लोगों ने अधिशाषी अभियन्ता अर्की से मांग कि गाँव वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रोड़ की तुरन्त मुरम्मत करवाये जिससे स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जब इस बारे अधिशाषी अभियन्ता अर्की रवि कपूर से बात करनी की कोशिश की गई तो उनको बार बार फोन करने पर उन्होंने फोन नही उठाया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन समय से विभिन्न रूपों में रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया जाता रहा है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक का यह त्यौहार अद्वितीय है। उन्होंने आशा जताई कि रक्षाबंधन का यह त्यौहार सभी के जीवन में स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता लाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी बहनों को अपने भाईयों को विभिन्न नियमोें की अनुपालना के साथ यह शपथ दिलानी होगी कि वे कोविड-19 के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर सदैव मास्क पहनेंगे, दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे और अपने हाथ बार-बार साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाईयों को भी बहनों से यही प्रण लेना होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए इन नियमों का पाालन आवश्यक है। डाॅ. सैजल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार एक नई शुरूआत का प्रतीक बनेगा।
वाकनाघाट में एक दुखद घटना सामने आई है। स्कूटी व एक ट्रक कि टक्कर में एक व्यक्ति कि मौत हो गई है। मृतक का नाम गोविन्द पुत्र चमन लाल निवासी गाँव ढ़भोग, तहसील सुन्नी बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविन्द अपनी स्कूटी से देर रात घर जा रहा था। उसी दौरान एक ट्रक वाकनाघाट की तरफ से तेज रफ्तार के साथ गलत दिशा मे आया जिसने उसे टक्कर मार दी। ट्रक स्कूटी को घसीटते हुए 30 मी० के करीब गलत दिशा मे कच्चे रस्ते में ले गया तभी ट्रक चालक उतर कर मौका पर फरार हो गया। यह हादसा ट्रक न० HP 13-2142 के चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलाने के कारण हुआ है। इस हादसा में स्कुटी चालक गोविन्द कि शिमला में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कण्डाघाट में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले कि पूरी पूछताज इस घटना का साक्षत्कार पाने वाले चेतराम निवासी गांव व डाकघर तथा त० नौहराधार जिला सिरमौर से ली गई। उसी ने इस पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
ग्राम पंचायत गोलजमाला के गांव नंगल में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ट्रांसफार्म का उदघाटन किया। लोगो की बहुत पुरानी इस समस्या का हल करने के लिए जनता ने के एल ठाकुर का जोर दार स्वागत किया। ठाकुर ने कहा कि इस पंचायत की अन्य समस्याओं को भी हल कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के यजसवी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, बिजली, की किल्लत को भी जल्द से जल्द हल किया जा रहा है। इस मौके पर बीडीसी के चेयरमैन गुरबख्श चौधरी टेक चंद चंदेल जय प्रकाश, देव राज चंदेल, कैलाश राणा, सोहन सिंह, राजेन्द्र राणा, गुरदेव राणा, राज राणा, राकेश कुमार अनु, गुरदेव राणा, मलकीत सिंह, राम लोक राणा, हैप्पी, रिशव शर्मा, शुभाश राणा, भाग सिंह, रमेश चन्द , राजेश राणा, विंदर चौधरी, तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत दानोघाट के अंतर्गत कराड़घाट में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा ने की। यह कार्यक्रम कराड़ा के देवधार प्रांगण से प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। इस मौके पर गोविंदराम शर्मा ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का पर्यावरण संरक्षण के इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु साधुवाद किया। इस कार्यक्रम में उनके साथ एडीकेएम के प्रधान बालक राम शर्मा, भाजपा नेता जीतराम ठाकुर, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश गौतम, ओबीसी नेता नरेंद्र चौधरी, युवा नेता हेमराज ठाकुर, कश्लोग पंचायत से अमरदेव शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीला शर्मा और भाजपा युवा नेता धर्मपाल धर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी.चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 के दृष्टिगत कुछ क्षेत्रों को सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप लिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल के जगातखाना स्थित विश्वकर्मा इन्जीनियरिंग उद्योग के पूर्ण परिसर, बनियाला गांव (जोघोें) में कोविड-19 रोगी के आवास, काठा बद्दी में कोविड-19 रोगी के आवास, मलपुर बद्दी में कोविड-19 रोगी के आवास, बद्दी स्थित दीपक स्पीनिंग मिल्स उद्योग के पूर्ण परिसर, काठा बद्दी स्थित अल्ट्रा ड्रग्स प्राईवेट लिमिटिड, यूनिट-2 के पूर्ण परिसर तथा अमरावती सोसाईटी बद्दी में कोविड-19 रोगी के आवास को सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है तथा सभी सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन की पूर्ण बाड़बन्दी के आदेश दिण् ग्ए हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में लोगों तथा वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। आदेशों के अनुसार उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार नालागढ़ तथा बद्दी उनके सहायक होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा उक्त क्षेत्र की सैम्पलिंग एवं सभी सैम्पल की परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
सिंचाई एवं पेयजल योजना गंभर खड्ड पट्टा बरावरी में लगाई गई पाइपे जगह जगह से फटी पड़ी है जिसकी वजह से काफी पानी व्यर्थ में बह रहा है। यह मुद्दा पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा बरावरी एवं हरिपुर इकाई द्वारा आयोजित बैठक में गरमाया रहा। जल शक्ति विभाग मंडल सोलन से इस बावत उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डी डी कश्यप ने की। मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए जल शक्ति विभाग से मांग करते हुए कहा कि उक्त योजना के तहत खालवा घाट में एक बड़े पेयजल टेंक का निर्माण किया जाए। जँहा से घोउड़ी खालवा, घडियांन, खडकी, पन्याली टयुकरी बरावरी तथा घड़याच आदि गांव सिंचाई योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। बैठक में घोड़ी गांव से खालवा घाट एक किलो मीटर सम्पर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाये जाने की अपील की गई, इसके अतिरिक्त पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कार्यालय के समीप शौचालय निर्माण किए जाने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डी डी कश्यप ने कहा कि सभी पेंशनर्स वर्ष 2020-21 का जीवन प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक दिए जा सकते हैं। इससे पूर्व मौजूद सदस्यों ने पेंशनर्स संघ के सदस्य धर्मचन्द, जगदीश, ज्ञान कश्यप, सीताराम के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में जगदेव गर्ग, जगदीश शर्मा, महमूद बेग, खेमचंद ठाकुर, प्रेमचन्द कश्यप, ख्याली राम, शीशराम कश्यप, नेकराम कोंडल, रामदीया चौहान आदि मौजूद रहे।
डॉ. राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला के पांच मंडलों के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की ओर से उन्हे बधाईयां प्रदान की जा रही है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पुर्व लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पुर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, के एल ठाकुर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष संजीव कस्यप, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य कौशल्या कंवर, आशा परिहार, किरण कौंडल, सभी जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री अमरसिंह ठाकुर, नंद राम, जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, सचिव सुरेश जोशी, अर्की मण्डल अध्यक्ष देविंदर उपाध्याय, जिला परिषद सदस्या कंचन माला, बी डी सी सीमा महंत, अनिल गर्ग, सुरेश कुमार जोशी, विनोद ठाकुर सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने उन्हे बधाई और सुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अति महत्व पूर्ण विभाग दिया जाना सोलन जिला के लिए गौरव की बात है। डॉ सहजल ने जिस तरह से आज तक मन्त्री के तौर पर सराहनीय कार्य किया यह उस ही का परिणाम है की मुख्य मंत्री ने उन्हे इस महत्व पूर्ण विभाग का दायित्व सौपा है।
विकास खण्ड सोलन की पटाबरोरी पंचायत के पन्याली गाँव के निवासी जगदीश सिंह अध्यक्ष कोली समाज जिला सोलन ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पन्याली के समीप शमशानघाट के आस पास अपने 74वे जन्मदिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया। जिसमें अनार, आँवला, जामुन, गुरबेलिया तथा गेंदा के फूल के लगभग 100 पौधों का रोपण किया। इस मौके पर पँचायत समिति सदस्य व पेंसर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघठन इकाई पटाबरोरी व हरिपुर के अध्यक्ष डीडी कश्यप, जगदेव गर्ग महासचिव , ख्याली राम , नेक राम कौंडल, प्रेम चन्द कश्यप, बेली राम कश्यप, परमानन्द गर्ग, मेहर सिंह, राम दिया चौहान तथा प्रेम सिंह आदि ने जगदीश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी व पौधा रोपण में भाग लिया। इस मौके पर डी डी कश्यप ने कहा कि पौधों का मनुष्य जीवन मे बहुत बड़ा योगदान रहता है हमे इनकी हिफाजत करनी चाहिए व अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए क्योकि इससे वातावरण शुद्ध रहता है व हमारी बहुत सी जरूरते पेड़ पौधों से पूरी होती है।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 संक्रमित रोगियों की जानकारी मिलने के उपरान्त कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के निर्देशों के अनुरूप जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में एनआरआई चैक से अमरावती सोसायटी की सीमा तक हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेज-3 के समूचे क्षेत्र को कवर करते हुए कन्टेनमेंट जोन स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र के पूर्ण यातायात को हनुमान चैक अथवा सिक्का होटल की ओर से भेजा जाएगा। जिला दण्डाधिकारी ने झाड़माजरी बद्दी स्थित समूची शिवालिक नगरी को भी कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कन्टेनमेंट जोन की सीमाओं को पूरी तरह सील किया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। उक्त क्षेत्र में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। आदेशों के अनुसार पुलिस अधीक्षक बद्दी कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों का आवागमन नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार नालागढ़ एवं बद्दी उनके सहायक होंगे। उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
एक तरफ देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, दूसरी तरफ फसलों पर अज्ञात कीड़े ने हमला कर दिया है। सब उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयांज के गांव धराठ में किसान नंद लाल वर्मा ने बताया कि मक्की की बुआई की थी, जिसे किसी अज्ञात कीड़े द्वारा मक्की की फसल को काटकर जमीन पर गिरा दिया है। नंद लाल वर्मा ने बताया कि पहले तो मक्का आंधी और बारिश ने बर्बाद किया और अब यह अज्ञात कीड़ा इसे चौपट कर रहा है। खेतों में मक्का का पौधा बड़ा हो रहा है, उसमें अज्ञात कीड़े ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसको लेकर उन्होंने सम्बंधित विभाग, पंचायत प्रधान व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर को अवगत करवा दिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस बीमारी का समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा है कि महंगाई के समय मे इतना नुकसान उठाना मुश्किल होता है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि मक्की की फसल को अज्ञात कीड़े से बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएं जिससे अन्य किसानों को लाभ मिल सके। जब इस बारे उप निदेशक सोलन राजेश कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसान सबसे पहले राख,खेत की मिट्टी व सुखा रेत सबसे ऊपरी पत्ते व छले में भरे। अगर बारिश ना हो तो इस पर पानी भर दे। या बीटी 2 ग्राम प्रति लीटर नीम आधारित कीटनाशकों में मेटाराइजियम 5 ग्राम प्रति लीटर का प्रयोग करे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट से निकलने वाले एनएच-205 की गांव स्यार के पास बनी जर्जर स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इस मार्ग पिछले कई दिनों से हो रही वर्षा के कारण बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक स्किट होकर चोटिल हो रहे हैं, साथ ही छोटी गाड़ियों कारों इत्यादि का नुकसान हो रहा है और इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी एनएचएआई विभाग नहीं चेत रहा है। सीमेंट व क्लिंकर से भरे वाहनों के कारण स्यार से निकलने वाले मार्ग पर गोयल मोटर के सामने सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। गांव स्यार के स्थानीय निवासी राजेश चंदेल, संतराम, रमेश भाटिया, राहुल चौधरी, बाबूराम, लेखराम, भारत भूषण, हेमराज गौतम, भानु गौतम, सुमन गौतम ने बताया कि इस मार्ग की हालत बेहद खराब है, आए दिन सड़क पर पड़े गड्ढ़ो के कारण दुर्घटना घट रही है। उसके बाद भी एनएचएआई विभाग इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्यार वार्ड के पंचायत सदस्य रमेश भाटिया व युवा ग्राम सुधार समिति दयोठी स्यार के प्रधान हेमराज गौतम व सदस्यों ने कहा कि जल्द सड़क दुरुस्तीकरण का काम नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे क्योंकि इस मार्ग पर किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ ने स्वतंत्रता सेनानियों की विवाहित पुत्रियों और पौत्रियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को सराहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया, सचिव हरीश गुप्ता, संजय रत्न, नरेश शर्मा, हितेंद्र, नरेंद्र सांख्यान, डॉ रविंद्र, नवरत्न राम, मधु ठाकुर, नीलम ठाकुर, सुषमा दत्याल, राजकुमार, मोहनी शर्मा, मुकेश शर्मा, रोशन लाल तथा रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस निर्णय के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी लेकिन, सर्वोच्च न्यायलय ने प्रदेश सरकार की इस अपील को खारिज कर दिया है। अब प्रदेश में भी विवाहित पुत्रियों और पौत्रियों को आरक्षण यथावत दिया जाएगा। इस फैसले से विवाहित पौत्रियां जो सशर्त नौकरी कर रही थीं, उन्हें राहत मिली है।
अर्की भाजयुमो द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल द्वारा अर्की मंडल के अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में मांगू गांव में युवा मोर्चा के सदस्यों ने विभिन्न प्रजाति के 200 पौधों का रोपण किया। इस पौधा रोपण अभियान मैं विशेष रूप से अर्की भाजयुमो अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पुरी, युवा सचिव हरीश शर्मा, भीम शर्मा आरोग्य सेतु ऐप संयोजक, यूथ क्लब मांगू के प्रभारी व युवा मोर्चा जिला सोलन के महामंत्री सनी ठाकुर, युवा मोर्चा जिला के उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, संतराम ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यशपाल कश्यप वरिष्ठ महामंत्री, जिला सचिव राकेश गौतम, दलीप पाल सचिव प्रदेश किसान मोर्चा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, प्रेम शर्मा महामंत्री किसान मोर्चा अर्की, ओमप्रकाश सचिव किसान मोर्चा अर्की, रूपराम कार्यालय सचिव अर्की, बूथ पालक दलीप भट्टी, बलदेव भट्टी, कृष्ण भट्टी, सुरेन्द्र वर्मा, कर्म चंद भाटिया, रवीन्द्र पुरी, रत्तन चंद, राम लाल, वार्ड सदस्य सूर्य प्रकाश, मौजूद रहे।इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं डॉक्टर काांत, युको बैंक मैनेजर धीरज नेगी व ग्राम पंचायत प्रधान रुपा ठाकुर को समानित किया गया।


















































