हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने जुलाई, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 183 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 22,21,888 रुपये है। इनमें 86 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 09,19,032 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 90 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 11,99,920 रुपये है। अन्य 07 उपभोक्ताओं की राशि 1,02,936 रुपये है। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल के संशय के सम्बन्ध में उपभोक्ता दूरभाष नम्बर 01792-223611 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गुगल पे, अमेजाॅन, भीम ऐप फोन पे अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in के माध्यम से भी जमा करवा सकते हैं।
बनोग के गांववासियों को अब बिजली की समस्या से निजात मिल गयी है। बता दें कि इस गांव में वोल्टेज की समस्या काफी समय से थी। गांववासियों की मांग थी कि गांव में होने वाले बिजली के समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके उपरांत विधुत बोर्ड के अधिकारियों ने समस्या को सुन इसका निवारण किया और ट्रांसफर सहित बिजली के खम्बे लगा दिए। ट्रांसफार्मर लगने से अब गांववासियों को होने वाली कई समस्याओं से निजात मिलेगी। गांव के ग्रामीणों में बबलू अत्री सहित अन्य ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए एक्सईएन परवाणू राहुल वर्मा, एसडीओ व जेई का आभार व्यक्त किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को उपमंडलाधिकारी नालागढ़ का कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर इससे पहले कार्यकारी अधिकारी मनाली, खंड विकास अधिकारी कुल्लू तथा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नालागढ़ में उपमंडलाधिकारी का कार्यभार संभालने के अवसर पर अपनी प्राथमिकताओं के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव व इसकी रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण पर नियंत्रण के साथ-साथ देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में उद्योग व व्यापार का सुचारू संचालन भी उनकी प्रमुख प्राथमिकता है। सताईस वर्षीय युवा व ऊर्जावान महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि प्रशासनिक कार्य से संबंधित जन अपेक्षाओं का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।
प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सदस्य सोनू सोनी को प्रदेश भाजयुमो कार्यकारीणी का सदस्य चुना गया है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी वे इस पद पर लगातार तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। इससे पूर्व वे प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, जिला सोलन भाजयुमो के उपाध्यक्ष तथा अर्की नगर भाजपा उपाध्यक्ष के अलावा पार्टी के अन्य कई पदों को सुशोभित कर चुके हैं। सोनू सोनी ने पुनः अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा संगठन, प्रमुख नेताओं व अर्की भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। सोनू के इस पद पर पुनः नियक्त किए जाने पर अर्की भाजपा कार्यकताओं ने भी प्रदेश भाजपा संगठन व अर्की मंडल का धन्यवाद किया है।
मंगलवार को विकासखंड सोलन की 35 पंचायतों में बीआरसी जल शक्ति विभाग मंडल सोलन जयदेव द्वारा FTK से लगभग 200 महिलाओं को जल जांच गुणवत्ता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने सभी पंचायतों की महिलाओं से यह भी आग्रह किया कि पेयजल स्रोतों को साफ सुथरा रखें ताकि जल्द जल जनित रोगों से सुरक्षित रहें।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को, 2020 को सोलन फीडर नम्बर-1 के तहत विद्युत लाइनों के मुरम्मत तथा खराब विद्युत खम्बों को बदलने के दृष्टिगत सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 19 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक जिला न्यायालय, सिटी सेंटर प्लाजा, विवांता माॅल, सुन्दर सिनेमा, कलीन, सन्नी साइड, शेर कलीन, हिमानी रिजाॅर्ट, पैरागाॅन रिजाॅर्ट, हिमालयन पाइप व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोमवार को जल शक्ति विभाग मंडल सोलन बी.आर.सी द्वारा सोलन विकास खंड की पंचायतें धरोट, बसाल एवं सलोगड़ा की पांच-पांच महिलाओं को FTK से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जांच गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पेयजल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखे ताकि जल जनित रोगों से सभी सुरक्षित रहे। बी आर सी द्वारा लगभग 23 पंचायतों में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
दाड़लाघाट के अंतर्गत कोरोना वायरस के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है, ये मामले बीते रविवार को अम्बुजा, कंसवाला व ठेरा से आए। जानकारी के मुताबिक रविवार को क्षेत्र में पांच पॉजिटिव केस आने से हड़कम्प मच गया, हालांकि ये लोग पहले से ही होम कवारंटाइन थे। उक्त व्यक्तियों के सेंपल अभी हाल में ही लिए गए थे। गौर रहे कि रविवार को उक्त व्यक्तियों की सेंपल रिपार्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा इन्हें कोविड केअर सेंटर बखालग में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पांच पॉजिटिव केस में दो व्यक्ति अम्बुजा सीमेंट उद्योग से थे, जो कि बाहरी राज्य से आए थे। वहीं दो व्यक्ति कंसवाला से थे जिनकी पीजीआई से ट्रेवल हिस्ट्ररी बताई जा रही है। वहीं ठेरा का व्यक्ति भी बाहरी राज्य से आया बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय व्यापार मंडल दाड़लाघाट द्वारा एहतियातन के तौर पर सोमवार व मंगलवार को सुरक्षा के मध्य नज़र पूरे बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। इस बारे में दाड़लाघाट व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला व उपप्रधान हेमराज गौतम छोटू का कहना है कि वह स्थानीय प्रशासन के हर निर्णय में कंधे के साथ कंधा मिलाकर खड़े हैं तथा प्रशासन द्वारा जो भी आदेश दिए जाएंगे वे उसका पालन करेंगे। उधर, इस बारे में उपमंडलाधिकारी, अर्की विकास शुकला ने बताया कि दाड़लाघाट के आसपास के क्षेत्रों में 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने लोगो से आह्वाहन किया है कि कोरोना के खिलाफ सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे निदेर्शों का पालन करें।
भारतीय जनता युवा मोर्चा सोलन मण्डल द्वारा कण्डाघाट विकास खण्ड के अन्तर्गत चायल के नगाली गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपित किए गए। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि प्रकृति के संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है तथा हम सभी को इस मुहिम में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र में पौध रोपण का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य खादी बोर्ड रोजगार व स्वरोजगार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को अपना व्यवसाय आरम्भ करने के लिए पात्रता अनुसार ऋण उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। पुरूषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना हम सभी का कर्तव्य है। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो को आगे बढ़ाने व युवा मोर्चा की हर मुहिम में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि चायल क्षेत्रवासियों द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को उचित मंच पर उठाया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, भाजपा मण्डल सोलन के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, भाजपा नेता राजीव शर्मा, रिंकज गुप्ता, पंकज ठाकुर, इन्द्र सिंह ठाकुर, अरूण मेहता, दिनकर कुमार, अरूण ठाकुर, विशाल बैंस, गौरव साहनी, सुनील शर्मा, वैभव ठाकुर, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मदन शर्मा, भानु प्रकाश, पूर्व प्रधान मुन्नु राम, प्रधान मान सिंह तथा ओम प्रकाश उपस्थित थे।
नालागढ़ कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम 6 सेमेस्टर की होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉलेज प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है इस दौरान एग्जामिनेशन सेंटर के साथ-साथ कमरों में सनितिज़ेशन किया जा रहा है जहां पर बच्चे बैठ कर अपना पेपर देंगे । कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सभी कमरों और एग्जामिनेशन हाल को सन्नीटाईज़ किया जा रहा है नालागढ़ कॉलेज के दोनों हॉस्टल प्रशासन की ओर से आइसोलेशन सेंटर बनाए गए थे जिन्हें 10 अगस्त को प्रशासन ने खाली कर दिया उसके बाद से कॉलेज प्रबंधन उसमें सैनिटाइज कर रहा है जो बच्चे हॉस्टल में रहते हैं वह बिना डर से एग्जाम दे सकते हैं उनके लिए सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। प्रधानाचार्य ने कहा कि एग्जाम को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं,गेट पर एंटर होते ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी उसके बाद एग्जामिनेशन सेंटर में जाने के लिए सभी तरह की गाइडलाइन गेट पर ही बच्चों को उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने कमेटी का गठन कर दिया है। जो बच्चे अन्य राज्यों से आ रहे हैं वह अपना एडमिट कार्ड दिखाकर बैरियर से क्रॉस कर सकते है।
पुलिस थाना अर्की में कुते द्वारा एक व्यक्ति को काटने को लेकर मामला दर्ज हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार सुपुत्र चिन्ताराम,गांव कोठी जमोगी डाकघर बथालंग ने अपनी शिकायत में कहा है कि पिछले कल उसके गांव के ही रहने वाले ताराचंद के पालतू कुते ने उसके बेटे को बुरी तरह काट दिया है । उन्होंने कहा कि यह कुता कई मर्तबा अन्य लोगों व बच्चों को काट चुका है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है । शिकायतकर्ता ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अंडर सेक्शन 289 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री नेे कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अग्रसर है और अब तक के कार्यकाल में 1400 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कसौली में पौधरोपण करने तथा जोहड़जी में वन विश्राम गृह का शिलान्यास करने के उपरान्त स्थानीय लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत काबा कलां के जोहड़जी में 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वन विश्राम गृह की अधारशिला रखी तथा महत्वाकांक्षी ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत कन्या शिशुओं एवं उनके अभिभावकों को पौधा एवं किट वितरित की। डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को उनके घर-द्वार तक बेहतर स्वासथ्य सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं इस दिशा में अत्यन्त महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर ‘हिमकेयर’ योजना कार्यन्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत परिवार के पांच सदस्य 05 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। योजना में अब तक 5.50 लाख परिवार पंजीकृत हो चुके हैं तथा एक लाख से भी अधिक रोगी योजना के तहत अपना उपचार करवा चुके हैं। योजना के अन्तर्गत 92 करोड़ रुपये से भी अधिक व्यय कर लक्षित वर्गों को लाभान्वित किया गया है। आयुर्वेद मन्त्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में हिमाचल के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है और प्रदेश को इस अवधि में सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि-बागवानी सहित सतत् विकास लक्ष्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए अनेक राष्ट्र-स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। डाॅ. सैजल ने कहा कि जोहड़जी धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जोहड़जी सहित ग्राम पंचायत प्राथा, भोजनगर, नारायणी इत्यादि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि कसौली छावनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए प्रदेश के मुख्यमन्त्री के माध्यम से केन्द्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस दिशा में केन्द्रीय रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह से मिलकर इन समस्याओं के शीघ्र निपटारे की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिग, मास्क का प्रयोग तथा बार-बार अपने हाथ साबुन से धोना अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाईजर से साफ करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से इन नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र सुलझाया जाएगा। इस अवसर पर जोहड़जी में ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत पारूल, दिव्यांशी तथा अम्बिका के अभिभावकों ने क्रमशः दाड़ु, बेहड़ा तथा हरड़ के पौधे रोपे। डाॅ. सैजल ने कसौली में तुन्नी का पौधा रोपा। इस अवसर पर जगरेण्डा, रीठा, तुन्नी इत्यादि के 150 से अधिक पौधे रोपे गए। लोगों ने इस अवसर पर कसौली छावनी बोर्ड की समस्याओं को सुलझाने तथा कसौली-कालका सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की मांग की। वन मण्डल अधिकारी सोलन डाॅ. नीरज चड्डा ने कहा कि ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत जिला में 339 बेटियों को घर-द्वार पर बूटे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के सदस्य राजकुमार सिंगला, जोगेन्द्र्रा बैंक के पूर्व अध्यक्ष लाज किशाोर, कसौली छावनी बोर्ड के सदस्य देवेन्द्र गुप्ता, पूर्व सदस्य सुदेश बंसल, ग्राम पंचायत नारी के उप प्रधान हिमांशु गुप्ता, भाजपा मण्डल कसौली अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव अमित सहोटा, सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के अजमेर सिंह, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी अरण्यपाल अशोक चैहान, वन मण्डल अधिकारी डाॅ. नीरज चड्डा, सहायक अरण्यपाल पवन अचल, वन खण्ड अधिकारी संदीपना गुप्ता एवं प्रदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
जिला सोलन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष जेके ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश के नव नियुक्त स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सहज़ल से मिला। जिला अध्यक्ष जे के ठाकुर ने मंत्री को कर्मचारियो की मांगों व समस्या बारे अवगत करवाया। मंत्री ने संघ के प्रतिनिधि मंडल कि मांगो को गंभीरता से सुना व जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लायंस क्लब परवाणू ने कई स्थलों पर अटल त्रिवेणी लगाई । इन पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी। व समय-समय पर इन्हें खाद पानी दिया जाएगा। जिस प्रकार अटल जी ने सारा जीवन देश हित के लिए कार्य किया उसी प्रकार यह त्रिवेणी धर्म ही नहीं बल्क़ि स्वस्थ जीवन की भी प्रतीक हैं । यह सदैव ऑक्सीजन देकर मानव जीवन की सुरक्षा करेंगे।
डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय में 74वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा॰ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया । इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर और नौणी पंचायत के प्रधान ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया और यह सुनिश्चित किया गया की सभी ने मास्क पहना हो। इस अवसर पर एक विडियो संदेश के माध्यम से कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और महत्व को समझना चाहिए जो हमारे पूर्वजों के वर्षों के बलिदान के कारण हमें हासिल हुई है। इस अवसर पर उन्होनें कोरोना महामारी में दिन रात काम कर इस वैश्विक महामारी से लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया और सभी से इनका सहयोग करने और इस कठिन दौर में सरकार और स्वास्थ्य संगठनों द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों का सख़्ती से पालन करने की अपील की ताकि मिलकर हम इस बीमारी पर जीत हासिल कर सके।
शहीद रोशन क्लब पपलोल द्वारा शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहले ध्वजारोहण किया गया और उसके पश्चात सेवानिवृत सैनिकों को समानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि रहे समाजसेवी एवं पेशे से अधिवक्ता नीरज भारद्वाज जी ने भारतीय ध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नीरज भारद्वाज ने कहा कि आज की तारीख में भगत सिंह सभी को चाहिए परन्तु अपने बेटे को कोई भी भगत सिंह नही बनाना चाहता। उन्होंने कहा कि हमे भारत के सैनिकों से प्रेरणा लेनी चाहिये और कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय सेना के जवानों को भी उनकी सेवा भाव के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम में भारत माता के सपूत मदन ठाकुर, हरि दत्त शर्मा, अजय, राकेश, बलबीर, सागर चंद, अनिल को समानित किया गया। इस मौके पर शहीद रोशन लाल के पिता मोहन सिंह के साथ साथ विनीत रत्न, सिरी राम, हरनाम ठाकुर, हर्ष, राहुल, रामलाल, नंदलाल सहित महिला मंडल पपलोल के सदस्य मौजूद रहे। क्लब के निदेशक अरुण ठाकुर ने युवाओं में देश भावना भरने के लिए मुख्यातिथि का धन्यवाद किया।
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजवैद्य विद्याधर विद्यालंकार सरस्वती विद्या मन्दिर सोलन में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को जो स्वतंत्रता मिली है वह अधूरी है। हमें क्षत-विक्षत अवस्था में भारत दिया गया है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमें भारत के पूर्ण स्वरूप के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस दिशा में कार्य भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि को विश्व में महान व त्याग की भूमि कहा गया है। राकेश शर्मा ने कहा कि भारत पर हज़ारों आतताईयों ने आक्रमण किए व मुंह की खाकर वापिस जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी भी किसी राष्ट्र पर अधिकार व कब्जा नहीं किया। उन्होंने भगवान श्रीराम का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने किष्किन्धा नरेश बाली का वध करके उसके वास्तविक हकदार सुग्रीव को ही वहां राजा बनाया एवं रावण का वध कर सोने की लंका विभीषण को प्रदान की। उन्होंने आग्रह किया कि भारत के प्रत्येक नागरिक को भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित मर्यादाओं का ही अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है तथा प्रत्येक नागरिक को इस ओर प्रयत्नशील रहना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष बुध राम ठाकुर, उपाध्यक्ष पूर्ण पंडिता, अधिकृत सदस्य व जिला संघ चालक गुरदीप साहनी, प्रबन्धक कन्हैया लाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शर्मा, सभी आचार्य, दीदीगण उपस्थित रहीं।
शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कोरोना योद्धाओं एवं जिला की उन कन्याओं को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सुरेश भारद्वाज ने जिला के बद्दी की 22 वर्षीय मुस्कान जिन्दल को सम्मानित किया। मुस्कान जिंदल ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सविर्सिज परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 87वां रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी वृत सोलन के तहत हरिपुर में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुरेखा को सम्मानित किया। उन्होंने प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सोलन की शीतल गुप्ता के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान समर्पण एवं एकनिष्ठ भावना के साथ कार्य करने के लिए सोलन पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी मोहन दत्त, वाटर कैरियर देवेन्द्र तथा आरक्षी विकास सहित क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तैनात डाॅ. कमल अटवाल एवं डाॅ. सुप्रिया अटवाल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, पूर्व परिवहन मंत्री महेन्द्र नाथ सोफत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से भाजपा के उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, नगर परिषद सोलन की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, अन्य पार्षद, सोलन भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष चंद्रकान्त शर्मा, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नंदलाल कश्यप, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सोलन मंडल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अजय बंसल, उपायुक्त केसी चमन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अपनी विधान सभा के ग्राम पंचायत, पंजैहरा, नवांग्राम, कशमीरपुर के पंचायत घरों में पंचायत के प्रतिनिधियों व जनता के साथ पंचायत घर में तिरंगा लहराया और बधाई दी। इस मौके पर पंजैहरा के प्रधान हरमेश चौधरी, प्रधान कश्मीर पुर अमरजीत कौर, प्रधान नवां ग्राम सुशीला ठाकुर, उप प्रधान लज्जा राम, उप प्रधान हाकम सिंह, समाजसेवी ज्ञान ठाकुर, श्याम वार्ड पंच, करनेल सिंह, विजय शर्मा, जय पाल, पाल सिंह, केशवा नंद, गुरचरन सिंह, दलविंदर कौर कांता देवी, श्याम वार्ड पंच वार्ड पंच गोपाल जॉनी, बबीता शारदा, भजनों देवी, निशा देवी व पंचायत सचिव राकेश कुमार, नीरज भंडारी, योग राज व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में हर्षॉल्लास के साथ ऑनलाइन माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल ने बताया की कोरोना महामारी के चलते इस स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के सभी एन० सी० सी० कैडेटों, एन० एस० एस० स्वयंसेवकों स्काउट एंड गाइड, लायन इको क्लब की विभिन्न टुकड़ियों, विद्यालय के अन्य बच्चों और सभी अध्यापकों ने ऑनलाइन वीडियो कालिंग के माध्यम से जुड़कर कर इस समारोह का हिस्सा बने। प्रधानाचार्य ने बताया की विद्यालय अध्यक्ष ने विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय गान गाया। सभी बच्चों और अन्य अध्यापकों ने ऑनलाइन ध्वजारोहण का आनदं लिया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल ने बताया की इस स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के बच्चों ने घर में रहकर ऑनलाइन अनेक गतिविधियां तैयार की जैसे कविता, नारा लेखन, पोस्टर, चित्रकला, नृत्य आदि। उन्होंने बताया की ऑनलाइन गतिविधियाँ करवाने के लिए अध्यापक और अभिभावक कड़ी मेहनत कर रहे है। विद्यालय अध्यक्ष ने विद्यालय के सभी बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ऑनलाइन के माध्यम से बधाई दी और अपने संबोधन में कहा की हमे केवल अच्छे अच्छे शब्द ही नहीं बोलने चाहिए बल्कि दूसरों के प्रति अपने मनोभावना भी अच्छी रखनी चाहिए और सभी को सच्चाई और इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। यही सभी शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और अन्य सभी सदस्यों ने भी सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा भी मौजूद रहे।
वो दौर था 1857 का, पूरे देश में क्रांति की ज्वाला भड़क रही थी। ऐसे में पहाड़ों की शांत वादियों में लगी चिंगारी भी कम नहीं थी। धीमें से सुलग रही इस क्रांति की चिंगारी ने जब विकराल रूप लिया तब लगभग पूरा हिमाचल इसकी जद में आ गया। 20 अप्रैल 1857, वो दिन जब पहली बार हिमाचल प्रदेश में अंग्रेज़ों के खिलाफ धधक रही ज्वाला ने विकराल रूप धारण किया। क्रांति का आगाज़ हुआ कसौली से। अंबाला राइफल डिपो के छह भारतीय सैनिकों ने कसौली थाने को आग के हवाले कर दिया। अंग्रेजों के सुरक्षित गढ़ कही जाने वाली कसौली छावनी पर हुए इस हमले से गोरे बौखला उठे और उन्होंने अन्य छावनी क्षेत्रों व कंपनी सरकार के कार्यालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी। गोरों ने कई क्रांतिकारियों को जेलों में डाल दिया और कईयों को सूली पर चढ़ा दिया, पर सैनिकों का बलिदान ज़ाया नहीं गया। कसौली से भड़की इस ज्वाला ने पूरे हिमाचल में आज़ादी की अलख जगा दी। इसके बाद डगशाई छावनी, सुबाथू, कालका व जतोग में क्रांति की लहर दौड़ी। उधर कांगड़ा, नूरपुर, धर्मशाला, कुल्लू-लाहुल, सिरमौर व अन्य रियासतों में भी विद्रोह प्रखर हो गया। बुशहर के राजा शमशेर सिंह, कुल्लू-सिराज के युवराज प्रताप सिंह, सुजानपुर के राजा प्रताप चंद गुप्त रूप से क्रांतिकारियों की गतिविधियों में संलिप्त हो गए। 11 मई को अंग्रेजों को मेरठ, दिल्ली और अम्बाला में विद्रोह की सुचना मिली। गोरों ने कसौली, सुबाथू, डगशाई व जतोग की छावनियों को अंबाला कूच का आदेश दिया। भारतीय सैनिकों ने इस आदेश का खुले तौर पर विद्रोह किया और बगावत का ऐलान कर दिया। 13 मई को जतोग में गोरखा रेजिमेंट ने सूबेदार भीम सिंह के नेतृत्व में देशी सैनिकों ने अंग्रेजों पर धावा बोल दिया। सिर्फ 45 क्रांतिकारियों ने 200 अंग्रेजों को धूल चटा दी। सैनिकों ने कसौली ट्रेजरी को लूटा और जतोग की तरफ बढ़ने लगे। इस बारे में अंग्रेज़ों के तत्कालीन कमिश्नर पी. मैक्सवैल ने अपनी डायरी में जिक्र किया है और हैरानी जताई है कि कैसे मुट्ठीभर क्रांतिकारियों ने अपने से चार गुना अधिक अंग्रेजी सेना को हरा दिया था। इसके बाद विद्रोह की डोर स्थानीय पुलिस ने अपने हाथों में ली। स्थानीय पुलिस गार्ड के दरोगा बुद्धि सिंह जतोग पर कब्जे के लिए रवाना हो गए। जतोग पहुँचते पहुँचते रास्ते में अंग्रेजी सेना ने कुछ क्रांतिवीरों को पकड़ लिया तो कुछ मारे गए। जबकि बुद्धि सिंह ने गोरों के हाथों मरने से भला स्वयं को गोली मरना समझा और वो शहीद हो गए। पहाड़ी रियासतों में क्रांति योजनाबद्ध तरीके से हो रही थी, जिसके लिए एक गुप्त संगठन बना हुआ था, जिसके सदस्य सूचनाओं को यहां-वहां पहुंचाया करते थे। पहाड़ों में इस क्रांति के नेता पंडित राम प्रसाद वैरागी थे। वैरागी सुबाथू मंदिर में पुजारी थे। वे संगठन पत्रों के माध्यम से संदेश भेजा करते थे। 12 जून 1857 को इस संगठन का कुछ पत्र अंबाला के कमिश्नर जीसी बार्नस के हाथ लगे, जिसमें दो पत्र राम प्रसाद वैरागी के भी थे। इसके साथ ही संगठन का भेद खुल गया। वैरागी को पकड़ कर अंबाला जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। क्रांतिकारियों को सहयोग न मिला व अंग्रेज़ों ने 1857 के विद्रोह को दो महीनो में ही दबा दिया और प्रदेश में लगी विद्रोह की ज्वाला कुचल दी गई।
जल शक्ति विभाग मंडल सोलन बीआरसी जयदेव द्वारा सोलन विकास खंड की पंचायतों सेर-बनेड़ा, शमरोड़ और कोठों की पांच-पांच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जांच गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पेयजल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखें ताकि जल जनित रोगों से सभी सुरक्षित रहें। बीआरसी द्वारा लगभग दो दर्जन पंचायतों में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
जब जब स्वतंत्रता संग्राम की बात की जाती है तो पहाड़ के जांबाज़ों का ज़िक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। स्वतंत्रता संग्राम में हिमाचल प्रदेश के सपूतों ने महात्मा गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर जो योगदान दिए वो किसी से कम नहीं। देवभूमि के वीर सपूतों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जो आंदोलन का बिगुल बजाया तो उसकी गूंज पूरे भारत वर्ष को सुनाई दी। चाहे 1857 की महाक्रांति हो या 15 अगस्त 1947 तक का आंदोलन हो, छोटे से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल ने भी इनमें अहम भूमिका निभाई। आजादी की लड़ाई के लिए हिमाचल में गुरिल्ला बम बने। सशस्त्र क्रांतियां हुईं। हजारों क्रांतिकारियों ने पूरे दमखम से स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। तो आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हम उन्हीं कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे। पंडित राम प्रसाद वैरागी उस समय पूरे देश में क्रांति के संचालन के लिए एक गुप्त संगठन बनाया गया था। पहाड़ों में इस क्रांति के नेता पंडित राम प्रसाद वैरागी थे। वैरागी सुबाथू मंदिर में पुजारी थे। वे संगठन को पत्रों के माध्यम से संदेश भेजा करते थे। 12 जून 1857 को इस संगठन के कुछ पत्र अंबाला के कमिश्नर जीसी बार्नस के हाथ लगे, जिसमें दो पत्र राम प्रसाद वैरागी के भी थे। इसके साथ ही संगठन का भेद खुल गया। वैरागी को पकड़ कर अंबाला जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया। क्रांतिकारियों को सहयोग नहीं मिला और अंग्रेज़ों ने 1857 के विद्रोह को दो महीनो में ही दबा दिया और प्रदेश में सुलगी विद्रोह की ज्वाला कुछ समय के लिए शांत हो गई। 'हिमाचल निर्माता' डॉ॰ यशवंत सिंह परमार डॉ॰ यशवंत सिंह परमार, हिमाचल निर्माता के नाम से भी जाने जाते हैं। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. परमार ने हिमाचल में विकास की नींव रखी थी। सिरमौर में जन्मे परमार सिरमौर की रियासत में 11 साल तक सब जज और मजिस्ट्रेट रहे। उसके बाद न्यायाधीश के रूप में 1937-41 तक अपनी सेवाएं दीं। इसी दौरान वह सुकेत सत्याग्रह प्रजामंडल से जुड़े। नौकरी की परवाह न करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना पूरा योगदान दिया। उनके ही प्रयासों से यह सत्याग्रह सफल हुआ। 'पहाड़ी गांधी' बाबा कांशी राम पहाड़ी गांधी कहे जाने वाले बाबा कांशीराम ने आज़ादी की लड़ाई में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जब तक भारत को आजादी नहीं मिल जाती तब तक काले कपड़े पहनने की शपथ ली थी। बाबा कांशी राम ने अपने पहाड़ी गीतों और कविताओं से पहाड़ी राज्य हिमाचल और देश को आजादी के लिए जगाने में सराहनीय प्रयास किए। उन्होंने गांव-गांव घूमकर अपने लिखे लोकगीतों, कविताओं और कहानियों से अलख जगाई। कांशी ने पहली बार पहाड़ी बोली को लिखा और गा-गाकर लोगों को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा। सरोजनी नायडू ने उन्हें बुलबुल-ए-पहाड़ के खिताब से नवाजा। 1930 और 1942 के बीच वो 11 बार जेल गए और अपने जीवन के 9 साल सलाखों के पीछे काटे। जेल के दिनों में लिखी हर रचना उस वक्त लोगों में जोश भरने वाली थी। ‘समाज नी रोया’, ‘निक्के निक्के माहणुआं जो दुख बड़ा भारा’, ‘उजड़ी कांगड़े देश जाना’ और ‘कांशी रा सनेहा’ जैसी कई कविताएं मानवीय संवेदनाओं और संदेशों से भरी थीं। दौलतराम सांख्यान आजादी की लड़ाई में बिलासपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी दौलतराम सांख्यान के संघर्ष को आखिर कौन भुला सकता है। बिलासपुर में प्रजामंडल का गठन कर दौलतराम सांख्यान ने ब्रिटिश सरकार को सीधी चुनौती देकर कई मुश्किलें खड़ी कर दीं थी। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें इस मुहिम के लिए कई यातनाएं दीं। अंग्रेजी सरकार ने उनकी चल-अचल संपत्ति तक जब्त कर ली थी। इतना ही नहीं 11 जून 1946 से 12 अक्तूबर 1948 तक रियासत से निष्कासित कर दिया गया। इसके बावजूद स्वतंत्रता संग्राम के इस सेनानी ने हार नहीं मानी और डट कर अंग्रेजों का सामना किया। कैप्टन राम सिंह ठकुरी वहीं आजाद हिंद फौज के सिपाही और संगीतकार कैप्टन राम सिंह ठकुरी ने भारत के राष्ट्र गान जन गन मन की धुन तैयार की है। उन्होंने अपनी वीरता के लिए किंग जार्ज-पंचम मेडल प्राप्त किया। जब सुभाष चंद्र बोस ने उनसे मुलाकात की तो उन्हें वोइलिन भेंट की, जिसे वह हमेशा अपने पास रखते थे। उन्होंने 'कदम-कदम बढ़ाए जा-खुशी के गीत गाए जा' जैसे सैकड़ों ओजस्वी गीतों की धुनों की रचना की। 15 अगस्त 1947 को राम सिंह के नेतृत्व में आईएनए के आर्केस्ट्रा ने लाल किले पर शुभ-सुख चैन की बरखा बरसे गीत की धुन बजाई। कौमी तराना नाम से यह गीत आजाद हिंद फौज का राष्ट्रीय गीत बना, इस गीत की ही धुन को बाद में जन-गण-मन की धुन के रूप में प्रयोग किया गया। पदम् देव पदमदेव जिला शिमला के गांव भनोल से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने 1930 में असहयोग आंदोलन और सिविल अवज्ञा में(सिविल डिसओबेडिएंस) में भाग लिया। वह हिमालय रियासती प्रजा मंडल के संस्थापक सदस्य थे और गरीबी व अस्पृश्यता(अनटचेबिलिटी) के खिलाफ लड़े थे। 1952 में वह विधानसभा के लिए चुने गए और राज्य के पहले गृह मंत्री बने। 1957 में वह लोकसभा, 1962 में क्षेत्रीय परिषद और फिर 1967 में विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह कविराज के नाम से मशहूर थे। यश पाल उस समय यश पाल कॉलेज में ही थे जब उनकी मुलाकात भगत सिंह और सुखदेव से हुई। उन्होंने चरमपंथी समूह हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एचएसआरए) को ज्वाइन किया। एचएसआरए ने 1929 में लॉर्ड इरविन को ले जाने वाली ट्रेन को उड़ाने की योजना बनाई थी। यशपाल ने उस में बम से विस्फोट किया था। कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद यशपाल ने चंद्रशेखर आजाद को एचएसआरए को फिर से संगठित करने में मदद की। 1932 में उन्हें गिरफ्तार किया गया और वह 6 साल तक जेल में रहे। वह एक प्रतिभाशाली लेखक थे और प्रसिद्ध किताब ‘सिम्बालोकन’ सहित कई पुस्तकें लिखी थीं। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। शिवानंद रामौल, पूर्णानंद, सत्य देव, सदा राम चंदेल, सत्यानंद स्टोक्स, ठाकुर हजक सिंह इत्यादि ऐसे अन्य प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया था। आज भले ही यह हस्तियां हमारे बीच नहीं हैं पर उनके दिए गए बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।
ग्राम पंचायत कोटली के गांव कोलका में नेहरू युवक क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में लगभग 45 क्रिकेट की टीमों ने भाग लिया। फाइनल प्रतियोगिता में बड़ोग टीम को हरा कर फ्रेंड्स इलेवन टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। बड़ोग ने पहले मैच खेला की जिसके जवाब में फ्रेंड्स इलेवन के खिलाड़ियों ने इस मैच को अपने नाम कर दिया। इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच उदय रहे तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट धर्म रहे। इससे पूर्व आयोजकों ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहना कर समान्नित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने नेहरू युवक क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन करवाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे जैसी गन्दी बीमारियों से दूर रहे और लोंगो को भी इस बारे जागरूक करें। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 11000 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया। रनर अप टीम को 51 सो रुपये व ट्रॉफी दी गई। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया गया। विशेषकर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया। मुख्यातिथि सुशील ठाकुर ने आयोजकों को इस खेल के बेहतरीन आयोजन के लिये हार्दिक बधाई दी और अपनी तरफ से उन्हें 11000₹ रुपये भी भेंट किए। पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा ने 5100 ₹ की राशि क्लब के सदस्यों को भेंट की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष सुशील ठाकुर,पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष ऋषि देव शर्मा,ग्राम पंचायत चंडी के उपप्रधान जय चंद,नेहरू युवा क्लब कोलका के प्रधान संजीव, पंकज, नवीन सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
Dagshai Public School, Dagshai, organized a virtual competition on Krishna Janmashtmi, the birth anniversary of Lord Krishna who was born to show the world a right path of Karma; as he says in Bhagwat Gita- “karmanye vadhikaraste, Ma phalehou kada chana, Ma karma phala hetur bhurmatey sangostvaakarmani”. Videos and pics were demanded from the students based on different themes like Krishnavtar, dances, songs, bhajans, life sketch and pranks of Lord Krishna. Students gave a huge response to the competition by sending their videos and pics to the school in their respective class groups. They donned the roles of Lord Krishna and Gopikas and many other characters related to Janmashtmi. They won the soul of the viewers by their dresses and performances in the form of dances, poems, bhajan stuti, songs, stories and speeches based on the theme of Janmashtmi. The pranks of Lord Krishna marked the event with more fun and frolic. The celebration created awareness about the Indian tradition, culture and custom. The theme of the celebration was conceptualized, planned, and executed by the Administrative Officer Jaspal Kaur who is keeping the students and staff engaged in such activities by motivating them for participation to defeat the monotony of the COVID-19 situation. Principal Dr. Jaspal Singh applauded the efforts of students, teachers and parents and shared his views on the occasion. He expressed that such celebrations keep our culture alive for future generations and help in the overall development of the students. Executive Director S. Amarjit Singh and Advisory member Simran Thapar congratulated the winners and praised the efforts of the school administration. A religious function was also organized in the school premises by the school administration and the staff on duty.
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई ने गंदगी मुक्त मेरा गांव अभियान 8 अगस्त 2020 से 14 अगस्त 2020 तक मनाया। यह अभियान कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद के नेतृत्व में मनाया गया। स्वयंसेवी गीतांजलि, ललिता, प्रवीण, जस्मिन, अनामिका, चेतना, यशस्वी, राहुल, प्रियंका, मोहित, अंजलि, हर्षिता, हिमांशु, भुवनेश, पुष्पांजलि स्वयंसेवियों ने अपने घरों के नजदीक पौधारोपण किया। वही गंदगी मुक्त गांव के लिए पॉलिथीन उठाया व उचित स्थान पर एकत्रित किया। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने ड्राइंग मैडम पूनम के नेतृत्व गंदगी मुक्त गांव चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभूति ने प्रथम, मोक्ष ने दूसरा व भुवनेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष के नेतृत्व में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें चेतना ने प्रथम, ललिता ने दूसरा व अनामिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया व अपील की, इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
मिली जानकारी के अनुसार मार्च माह की 10 तारीख को होली के दौरान मानपुरा में मामूली कहासुनी के चलते आशीष कुमार पुत्र राम जी मिश्रा निवासी छत्तीसगढ़ उम्र 24 वर्ष की कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिसके बाद गंभीर हालत में आशीष को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान 3 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई। लॉक डाउन के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया जा सका था। अब बद्दी पुलिस द्वारा सातों आरोपियों को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही ही।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। उसी के अंतर्गत दाड़लाघाट पंचायत में दाड़ला से कंसवाला रोड पर 26 लाइट लगाई गई। किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा महामंत्री प्रेम शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पपू, छांगा राम, युवा नेता हेमराज ठाकुर, उमेश शर्मा, राम सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश शर्मा, सिंगा तथा सभी नौणी व दाड़ला की शिव मार्केट की जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अर्की के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
सोलन ज़िला के अर्की उपमंडल में भी कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर पसारना शुरू कर रहा है। अर्की में बुधवार को 11 नए कोरोना के नए मामले सामने आए है जिनमें अर्की मुख्यालय सहित दाड़लाघाट के आस पास के क्षेत्र है। एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कहा कि छामला से 5, अर्की से 3, डुमैंहर से 1, मंज्याट से एक व दाड़लाघाट से पुलिस विभाग का एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। छामला में पॉजिटिव आए 5 व्यक्ति व 1 पुलिस कर्मचारी पहले आ चुके एक पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले है जबकि अर्की मुख्यालय में बाहर से आए 3 व्यक्ति जो होम क्वारंटाइन थे वह भी पॉजिटिव है। अर्की अस्पताल में एक डुमैंहर की गर्भवती महिला व देवरा पंचायत के गांव मज्याट का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर बाहवां (बखालग) शिफ्ट किया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि अर्की अस्पताल को एतिहात के तौर पर 24 घण्टे के लिए बन्द कर दिया गया है व वहाँ senitization करवाया जा रहा है। शुक्ला ने कहा कि उपायुक्त सोलन के आदेशानुसार दो मिनी कंटेंनमैंट जोन के तहत छामला से लेकर दाड़ला मोड़ व नगर पंचायत अर्की का अधिकतर बाजार का एरिया बन्द रहेगा। उन्होंने कहा कि अर्की शहर, छामला व दाड़लाघाट को सेनेटाइज किया जा रहा है। इसके साथ पॉजिटीव लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनके सैम्पल लिए जाए। विकास शुक्ला ने कहा कि कंटेंनमेंट जोन के बाहर जल्द ही ऐसी जगह चिन्हित की जाएगी जहाँ पर लोग आवश्यक समाग्री ले सके। वही उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह संयम बनाएं रखे व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करे।
On the occasion of "Krishna Janamashtami" Solan Public School Solan organized a special assembly on the theme - "Hamari Sanskriti - Hamara Gaurav" to celebrate the festival virtually. Fancy dress competition was organized for its Pre-primary students where they dressed up as various characters from the epic Mahabharata. The tiny tots participated enthusiastically in the competition. Also, there was a virtual "Shlok Recitation Competition" for the students from Primary & Middle school. Raj Kaushal, the mentor of the school was the Chief Guest for the occasion. She appreciated the students for the wonderful recitation of Shlokas and advised the students and teachers to take inspiration from the life of Lord Krishna. Also virtually present on the occasion were Managing Director - Preetee Kumar, Director Academics - Anjali Razdan and Headmistress - Kiran Sharma, students, their parents and teachers. The winners of the fancy dress competition were Winner: Kushan Thakur - UKG 1st Runner up: Divyam - UKG 2nd Runner up: Aarushi - LKG Award of appreciation: Anaya and Aastha - Nursery The results of Shlok recitation were Primary Winner : Arav - Grade-3 1st Runner Up: Nirmeet - Grade-2 2nd Runner Up: Ayush - Grade-1 and Prajas - Grade-4 Middle school : Winner: Angel - Grade-7 1st Runner Up: Sudiksha - Grade-7
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर माँगल पंचायत के उपप्रधान श्यामलाल चौहान के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बागा में बरगद का पौधा लगाया गया। इस दौरान मुख्य रुप से स्थानीय निवासी सुंदर राम भाटिया जोकि 88 साल के हैं ने भाग लिया और आश्वासन दिया कि जब तक जीवित है, नेक कार्य करते रहेंगे। इस दौरान सभी सदस्यों ने प्रण लिया कि आने वाले 15 अगस्त के दिन गांव वासियों सहित नजदीकी जंगल में पौधरोपण किया जाएगा और जंगल को हरा-भरा करने में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे।श्यामलाल चौहान ने सभी उपरोक्त साथियों का इस नेक कार्य में भाग लेने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब माँगल के प्रधान पूर्ण चन्द चौहान,पाठशाला की अध्यापिका शीतल नेगी, आशा वर्कर जमना चौहान, स्कूल प्रबंधन समिति बागा की सदस्य नीशा चौहान, राजकीय उच्च विद्यालय बागा के अध्यक्ष राकेश चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा उपस्थित रहे।
वन महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत बुघार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़चढ़ कर भाग ले, ताकि पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना सहयोग दे सके व आने वाले समय में वनों के विनाश से होने वाले नुकसान, जैसे की जल की कमी, वायु का प्रदूषित होना जिससे अन्य प्रकार की बीमारियों पैदा हो जाती है व ऑक्सीजन की कमी से बचा जा सके। इस दौरान सभी ने मिलकर कचनार, आंवला, बेड़ा, जामुन, करियालो के लगभग 100 पौधे लगाए। इस अवसर पर ओबीसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी, मनीराम ठाकुर, मनसा राम शर्मा, सत्य प्रकाश गौतम, मनोहर लाल, पवन, नागेंद्र ठाकुर, भाजपा युवा नेता धर्मपाल शर्मा धर्मा, विजय सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे।
हर साल पूरे भारत वर्ष में जन्माष्टमी के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। वहीँ इस वर्ष कोरोना जैसी महामारी के चलते भी लोगो की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर बंद ,घरों में मनाई जन्माष्टमी जहाँ पूरे भारत में कहीं भी मंदिरों को खुलने की अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई है ऐसे में लोगो ने घरों में रह कर ही अपने परिवार के साथ जन्माष्टमी का पर्व धूम धाम से मनाया ऒर घरों में ही रह कर श्री कृष्ण जी की पूजा की। नहीं हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता जन्माष्टमी पर हर वर्ष सोलन व् आसपसस के क्षेत्रों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजना किया जाता रहा है। विशेषकर कुमारहट्टी व शहर के मॉल रोड पर इनामी प्रतियोग्ताएं आयोजित होती है जिनमे दूर दाज से क्षेत्रों से सड़कों टीमें हिस्सा लेने पहुँचती थी। किन्तु इस वर्ष कोरोना के चलते उक्त प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई। सोशल मीडिया में दिखी जन्माष्टमी की धूम इस वर्ष जन्माष्टमी की धूम सोशल मीडिया पर देखने को ज्यादा मिल। लोगो ने बच्चों को श्री कृष्ण व राधा के भांति भेष भूषा पहनाकर तरह तरह की फोटोज फेसबुक व अन्य साइट्स पर अपलोड क। साथ ही जन्माष्टमी की शुभकामनाये भी एक दूसरे को सोशल मीडिया पर ही दी।
इस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव के भव्य आयोजनों पर भी कोरोना का असर रहा। लोग व मन्दिर प्रशासन बड़े आयोजन तो नहीं कर पाए लेकिन कोरोना के चलते कुनिहार के ठाकुरद्वारा मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना व कृष्ण जन्मोत्सव पर रात 12 बजे तक भजन कीर्तन गाकर कृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की व बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश में भी श्री लड्डू गोपाल की पालकी का भृमण पूरे कुनिहार क्षेत्र में प्रभात फेरी के साथ किया। ज्यादातर लोगों ने अपने अपने घरों में ही कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। कहीं केक कटा, तो कहीं माखन मिश्री का प्रसाद बंटा। भजन गीत गाकर कृष्ण भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे रहे व सभी ने कोरोना महामारी के जल्द खत्म होने की प्रार्थना भगवान कृष्ण से की।
कुनिहार विकास सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर, गोपाल पंवर, ज्ञान ठाकुर, दीपराम ठाकुर, बिनोद जोशी, बाबूराम, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, प्रेम चौधरी जगदीश ठाकुर इत्यादि ने कुनिहार के कोठी घाटी में अटल आदर्श विद्यालय बनाने के लिए खुशी जाहिर की। सभा के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने बताया कि यह 29 बीघा कोठी गांव की शामलात भूमि थी जिसे 50 साल पहले परमार सरकार में मंत्री स्वर्गीय हरीदास ठाकुर ने विद्यालय बनाने के लिए शिक्षा विभाग के नाम करवाया था। मगर सालों से विकास सभा ने सरकार व शिक्षा विभाग को कई बार लिखित आग्रह किया कि इस खाली जमीन को उपयोग किया जाए मगर कुछ नहीं हुआ। जब मुख्यमंत्री ने कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की तो विकास सभा ने फिर से लिखित आग्रह किया कि इस विद्यालय को इसी जगह खोला जाए। आज इस मांग को पूरा होते देख कर सभा के लिए खुशी का माहौल है। सभा सरकार से मांग करतीं हैं कि इस खाली जमीन पर जल्दी से इस विद्यालय को बनाए जाने के आदेश जारी करें ताकि कुनिहार के लोगों की मांग पूरी हो व जल्दी से भवन निर्माण कार्य पूरा हो सके।
बुधवार को जल शक्ति विभाग मंडल सोला बी.आर.सी द्वारा सोलन विकास खंड की पांच पंचायतें कोरों, चेवा, अन्हेच, काबाकलां एवं नेरी कला की पांच-पांच महिलाओं को FTK से जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल जांच गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पेयजल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखे ताकि जल जनित रोगों से सभी सुरक्षित रहे। बी आर सी द्वारा लगभग 23 पंचायतों में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
कुनिहार क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय खोले जाने का रास्ता साफ हो गया हैं। उपमंडलाधिकारी अर्की नागरिक विकास शुक्ला के आदेशानुसार मंगलवार को शिक्षा उप निदेशक प्रारम्भिक सोलन रोशन लाल जसवाल के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत कोठी में वर्षो से खाली पड़ी शिक्षा विभाग की भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में मौजूद सभी ने उक्त भूमि पर अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाने की हर संभावनाओं पर अपने अपने विचार रखे ताकि एक रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त सोलन को प्रेषित कर सके। क्षेत्रवासियों में भी इस बात की खुशी है कि प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा कुनिहर में अटल आदर्श विद्यालय खोले जाने की घोषणा पूर्ण हो गई है। गौरतलब है कि कुनिहर में 25 जनवरी 2019 को आयोजित प्रदेश स्तरीय पूर्ण राजस्व दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र के लिए अटल आदर्श विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व की अधिसूचना इसके आड़े आने लग गई थी व प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के समय पर पूर्ण न होने के चलते कई विपक्षीय नेताओं ने भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। ततपश्चात प्रदेश सरकार ने अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाने की पूर्व की अधिसूचना में कुछ संसोधन किए जिसके चलते अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया। इसी का नतीजा है कि कुनिहर सोलन मार्ग कोठी चौक के समीप वर्षो से खाली पड़ी शिक्षा विभाग के नाम लगभग 30 बीघा भूमि का चयन अटल आदर्श विद्यालय बनाए जाने के लिए हो सकता है। इतना ही नहीं विभाग को अगर विद्यालय बनाए जाने के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी तो साथ लगती सरकारी भूमि का भी अधिग्रहण किया जा सकता है। इस अवसर पर मोजूद नायब तहसीलदार कुनिहार डी आर चोधरी ने सभी विभागीय आधिकारियों को कुनिहार शिमला मार्ग कोठी चौक के समीप शिक्षा विभागीय भूमि की हदबंदी से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर, एस एम सी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी प्रेमचन्द, प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट सुनीता ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी शंकरलाल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग राजकुमार, कानूगो रविन्द्र कुमार शर्मा, पटवारी धीरज, वर्क इसन्स्पेक्टर आई पी एच जगतराम, सहित अन्य विभागीय प्रतिनिधियों सहित समाजिक संगठन के लोग मौजूद थे। इस मौके पर मौजूद डी पी ओ शिक्षा विभाग सोलन चन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र में अटल आदर्श विद्यालय बनाया जाना है इसके लिए उप मंडलाधिकारी नागरिक अर्की के आदेशानुसार विभागीय अधिकारियों व् पंचायत प्रतिनधियो द्वारा कुनिहार के कोठी में खाली पड़ी शिक्षा विभाग के नाम भूमि का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण टीम द्वारा एक रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त सोलन को प्रेषित की जाएगी। उप निदेशक शिक्षा विभाग प्रारम्भिक रोशन लाल जसवाल ने बताया कि कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोला जाना है इसके निरीक्षण टीम द्वारा भूमि का निरीक्षण किया गया है व् बहुत शीघ्र कुनिहार क्षेत्र को अटल आदर्श विद्यालय की सौगात मिल जाएगी।
प्रदेश में सीमेंट उत्पादन कर रही देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट जो निरंतर तय मानकों एवं विधिक प्रावधानों का अक्षरस अनुपालना करने का दावा करती है व अपने दावों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। अल्ट्राटेक सीमेंट के प्रदेश में बागा और बघेरी में दो सीमेंट कारखाने हैं, बघेरी में सीमेंट उत्पादन हेतु बागा से ही क्लिंकर का ढुलान होता है। इस ढुलान को बागा के स्थानीय सहकारी परिवहन सभाएं करती है, पिछले लगभग 44 दिनों से अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा बागा के स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को क्लींकर ढलान कार्य नहीं प्रदान किया गया, नतीजन ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर अल्ट्राटेक प्रबंधन द्वारा अपने बघेरी स्थित सीमेंट कारखाने में सीमेंट उत्पादन हेतु क्लींकर कोटपुतली राजस्थान से रेल द्वारा चंडीगढ़ दड़वा तक मंगवाया गया। उसके आगे 10 चक्की गाड़ियों में मोटर वाहन अधिनियम में निर्धारित भार क्षमता से कई गुना अधिक क्लिंकर लादकर बघेरी कारखाने तक पहुंचाया गया। इस संपूर्ण प्रकरण से अल्ट्राटेक सीमेंट की अधिकतम मुनाफा एवं विधि द्वारा स्थापित मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों की सरेआम अवहेलना की पराकाष्ठा प्रतिलक्षित होती है। जहां एक ओर अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा बागा के स्थानीय ट्रक ऑपरेटर को समुचित माल ढुलाई प्रदान न कर बाहरी राज्यों से मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों की घोर सवेंदनहीनता का परिचय दिया है। वहीं दूसरी ओर ओवरलोडिंग माल ढुलाई करवाकर पहाड़ी राज्य पर्यावरण को प्रदूषण करने में भी पहल कर दी है।
देश सहित प्रदेश भर में मंगलवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। भले ही कोरोना महामारी के चलते अभी तक प्रदेश के सभी मंदिर बन्द है और श्रद्धालुओं को मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं है लेकिन बावजूद इसके लोग घर में ही लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे रहे। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था और इसी उपलक्ष्य में दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में लोग अधिकतर घरो में ही विशेष पूजा अर्चना की। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को सुंदर व सुनहरे कपड़ो व आभूषणों से सजाया गया है। विद्वानों का मानना है कि रात 12 बजे लड्डू गोपाल जी के जन्मोत्सव पर माखन मिश्री का भोग लगाया जाएगा व भजन कीर्तन के साथ उनका अभिषेक किया जाएगा।वहीं छोटे बच्चो में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वह सुंदर परिधानों से सुज्जित होकर ये बच्चे अठखेलियां करते हुए नजर आए। इस मौके पर कई स्कूलों द्वारा बच्चों को जन्माष्टमी पर्व को लेकर पेंटिग, गीत व नृत्य की ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसको लेकर बच्चो में काफी दिलचस्पी देखने को मिली।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर जिला के अर्की बाजार, विकास खण्ड धर्मपुर के गड़खल तथा धर्मपुर बाजार में सब्जी एवं फल विक्रेताओं की 22 दुकानों का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग के निरीक्षक दल द्वारा हि.प्र. वस्तु मूल्याकंन व प्रदर्शन आदेश, 1977 तथा हि.प्र. जमाखोरी व मुनाफाखोरी उन्नमूलन आदेश, 1977 के अन्तर्गत 08 दुकानदारों को दोषी पाया गया तथा 154 कि.ग्रा. सब्जियां एवं फल जब्त किए गए। मिलाप शांडिल ने सभी किराना, फल एवं सब्जी विक्रेताओ से आग्रह किया कि वे अपनी दुकान पर सब्जियों व फलों की मूल्य सूची दैनिक आधार पर अनिवार्य रुप से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण दल में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के अतिरिक्त सुनील कुमार, निरीक्षक कुनिहार तथा धर्मेश शर्मा निरीक्षक धर्मपुर शामिल रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने सभी प्रदेशवासियों विशेषकर सोलन जिला के निवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। डाॅ. सैजल ने अपने सन्देश में सभी के बेहतर स्वास्थ्य एवं समृद्धि का कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता के माध्यम से प्राणीमात्र को सफल जीवन एवं तदोपरान्त अन्नत यात्रा के गहन बिन्दुओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता आज भी समूचे विश्व को उचित मार्ग दिखा रही है। उन्होंने आशा जताई कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्यौहार सभी में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
हिमाचल प्रदेश सरकार, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के निर्देशानुसार बीए, बीकॉम अंतिम सत्र की परीक्षाएं 17 अगस्त 2020 से आरंभ हो रही है। दाड़लाघाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के चलते यदि राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का अंतिम सत्र का कोई भी विद्यार्थी कोविड-19 से पीड़ित है अथवा कंटेनमेंट जोन में है या होम क्वारंटाइन है तो इसकी सूचना महाविद्यालय प्रशासन को 13 अगस्त 2020 तक या दूरभाष नंबर 248084 अथवा जीमेल (gdcdarlaghat@gmail.com) पर आवश्यक रूप से दें, ताकि शिक्षा निदेशालय को इस बारे में आगामी कार्रवाई हेतु सूचित किया जा सके। डॉ जनेश कपूर ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले सभी विद्यार्थी अपने विषय की परीक्षा के नियत दिनों में सत्र आरंभ होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे कि आवश्यक एहतियात के उपाय किए जा सके। सभी कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना तथा व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखना आवश्यक होगा। यदि किसी विद्यार्थी को खांसी, जुकाम आदि की समस्या हो तो इसकी जानकारी परीक्षा शुरू होने से पूर्व स्टाफ को देनी होगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रांगण को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जा रहा है।
सदर पुलिस थाना के तहत सोमवार को पुलिस ने जटोली के समीप कोठों स्कूल के नीचे की ओर घासनी में तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है जबकि भाजयुमो से निष्कासित जुआ खेलने का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। यातायात पुलिस के मुख्या आरक्षी भगत सिंह जब जटोली के समीप गश्त पर थे तो उन्हें सूचना मिली की कोठों स्कूल के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की जाकर कोठो स्कूल से निचे घासनी में खुले स्थान पर चार व्यक्ति पैसों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्होने हाथ में पकड़े ताश के पतो को निचे रखी ताश की ढेरी में मिला दिया तथा जुआ पर लगाए गए पैसों को भी ताश की ढेरी के ऊपर छोड़ दिए जिनमें से एक व्यक्ति मौका से भाग गया तथा बाकि तीनो व्यक्तियों को कर्मचारियों की सहायता से काबु किया गया जिन्होंने पूछने पर अपने-अपने नाम : जय सिंह निवासी गाँव डमरोग, रणजीत शर्मा निवासी गांव गलाना जिला शिमला व नरेन्द्र मैहता निवासी गांव कावगड़ी जिला सोलन बताए। मौका से भागने वाले व्यक्ति का नाम उपरोक्त तीनो व्यक्तियों ने देवेन्दर ठाकुर उर्फ बिन्द्रु गांव कावगड़ी जिला सोलन बताया। बताया जा रहा है की फरार आरोपी भाजयुमो से निष्कासित है और उस पर शराब तस्करी के भी आरोप हैं। आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
दाड़लाघाट में बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दाड़लाघाट सहित लगते गांव में बिजली गुल रही, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बोर्ड द्वारा बिजली कट की कोई भी सूचना नहीं दी गई, जिसके चलते रविवार व सोमवार को लोग परेशान रहे। जानकारी के अनुसार कई दिनों से लगाए जा रहे अघोषित बिजली कट से लोग परेशान हैं। रविवार व सोमवार को सुबह,दिन व रात के समय बार बार बिजली गुल होती रही, जिससे दुकानदारों व आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि इससे पहले भी बोर्ड द्वारा कई बार अघोषित बिजली कट लगाए जा चुके हैं। बोर्ड द्वारा बिजली कट की कोई भी सूचना न देने से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों में मनोज गौतम, नरेश शर्मा, शुभम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतराम ठाकुर, रति राम शर्मा, प्रेम ठाकुर, यशपाल ठाकुर, ओमप्रकाश, जगन्नाथ, जगदीश शास्त्री, चेतराम जसवाल सहित स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली कट की सूचना न मिलने के चलते लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे कटों से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जाने कटों के बारे में सूचना दी जानी चाहिए। जब इस बारे बिजली बोर्ड के सहायक अभिंयता ई.बृजलाल लाल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली की लाइन में कोई फाल्ट आ गया था, जिसे दूरस्थ किया जा रहा है, जिसके चलते बिजली बाधित रही। जल्द ही लोगों को हो रही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।
किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, पवन गौतम, महामंत्री किसान मोर्चा प्रेम शर्मा, बंटू शुक्ला, बूथ अध्यक्ष बरायली संतराम ठाकुर, मनीराम, बसंत सिंह, नरेश ठाकुर, मन्नू शुक्ला, सचिव अन्य पिछड़ा वर्ग श्याम चौधरी तथा दाड़लाघाट क्षेत्र के सभी किसानों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष फंड कृषि से जुड़ी सुविधाओं हेतु दिया तथा 8.5 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए के हिसाब से धन राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में डाले हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा अर्की क्षेत्र के नेता रतन सिंह पाल का धन्यवाद किया। मोर्चा के सदस्यों ने व किसानों ने आभार व्यक्त करते हुए भाजपा को और आगे बढ़े अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
सोमवार सुबह 5 बजे के करीब एक पिकअप जिसका नम्बर HR-66-B-5533 है जो कि ओवर स्पीड मे जोघों की तरफ से आ रही थी और सोबन माजरा (पंजैहरा) में आकर पुलिस के बेरिकेट को उड़ाते हुए सीधी दुकानों मे जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकानों के नुकसान के साथ-साथ वहाँ पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी भी बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे तुरन्त नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
एसवीएन स्कूल बडोर घाटी कुनिहार के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर सिंगल यूज प्लास्टिक ' को इकठ्ठा कर सफाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के स्टाफ द्वारा बच्चों के साथ मिलकर अध्यापिका कृष्णा ठाकुर की अगुवाई में गाँव उच्चा गाँव की बावड़ी के आसपास साफ सफाई, रंजना जुनेजा ने पौधा रोपण और लालीमा जोशी व शिखा शर्मा ने बच्चों के साथ सार्वजनिक जगहों के आस - पास फ़ैली गंदगी व प्लास्टिक को इकठ्ठा कर सफाई अभियान चलाया। विद्यालय चेयरमैन टी सी गर्ग ने बताया कि कोरोना काल में सफाई ही संक्रमण के ख़िलाफ़ एक बड़ा हथियार है । स्कूल चेयरमेन टी सी गर्ग ने निदेशक लूपिन गर्ग व प्रधानाचार्या उमा देवी के कुशल नेतृत्व में अध्यापकों व सभी विद्यार्थियों का इस कठिन परिस्थिति में भी इस तरह के आयोजन कर उनकी सहभागिता व प्रयासों को सराहा।
बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन ईपीटीम का आयोजन किया गयाI विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार नर्सरी से जमा दो के बच्चों के अभिभावकों के साथ ईपीटीम की गई I अध्यापकों ने सभी अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गूगल मीट से चल रही पढ़ाई, गृह कार्य, गतिविधियों, परीक्षा सम्बन्धी जानकारी दी I अध्यापकों ने अभिभावकों को और बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्यायों को भी जाना और उनका विश्लेषण किया I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग अपनी कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों से बच्चों को ऑनलाइन गूगल मीट वीडियो कॉल और वाट्सएप के माध्यम से विभिन्न प्रकार की शिक्षण पद्दति को अपनाकर बच्चों की समय सारणी के अनुसार लाइव क्लास ले रहे है और शिक्षण सामगी भी दे रहे है I विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा व सभी अध्यापकों ने सभी अभिभावकों का ईपीटीम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया I यह ईपीटीम सुचारू रूप से सम्पन्न हुई I
कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 1546 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 1546 व्यक्तियों में से 1136 व्यक्तियों को होम क्वारेनटीन किया गया है। 144 व्यक्ति संस्थागत क्वारेनटाईन में हैं। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि जिला में 08 व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखाा गया है। इनमें से 02 व्यक्तियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, 02 व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, 02 व्यक्तियों को एमएमयू कुम्हारहट्टी तथा 02 व्यक्तियों को अर्की में आईसोलेट किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 19103 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 20649 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखें। उन्होेंने सभी से आग्रह किया कि आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करें और इस एप में दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आ रहे सभी व्यक्तियों को क्वारेनटीन के सम्बन्ध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोगों द्वारा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सहयोग प्रदान किया जाना आवश्यक है। डाॅ. सैजल कसौली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी में सनावर फाॅरेस्ट नेचर कैम्प के समीप पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर हरड़ का पौधा लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने अनार का पौधा रोपा। डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में सत्त रूप से हो रही वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए एस.एम.एस सूत्र का पालन ज़रूरी है। एस अर्थात सोशल डिस्टेन्सिग, एम अर्थात मास्क तथा एस अर्थात सेनिटाईजेशन। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में दो व्यक्तियोें केे मध्य कम से कम दो गज की दूरी तथा मास्क पहन कर रखना कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सहायक है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी अपने हाथ नियमित रूप से साबुन अथवा एल्कोहल युक्त साबुन से धोते रहें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि इस दिशा में जन-जन को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ स्वंय सेवी संस्थाओं को मिल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशानुसार दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन जन आकांक्षाओं के अनुरूप करने का प्रयास करेंगे। जन-जन से जुड़े स्वास्थ्य विभाग में सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना उनका लक्ष्य रहेगा। आयुर्वेद मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोलन जिला में इस वर्ष 298 हैक्टेयर भूमि पर 03 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने सोलन जिला में पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वन विभाग के साथ-साथ भाजपा किसान मोर्चा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे केे निर्देश दिए। पौधरोपण कार्यक्रम में हरड़, अनार, दाड़ु, जामुन, कचनार, शीशम सहित अन्य प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए। भाजपा मण्डल कसौली के महामन्त्री जगदीश ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश जल प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के प्रधान मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत जाबली के प्रधान दुनी चन्द धीमान, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य सुन्दरम ठाकुर, जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री निशा शर्मा, उपाध्यक्ष बिल्लो नेगी, किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष डुरेश ठाकुर, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, वन खण्ड अधिकारी करतसर सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपसिथत थे।














































