हिमाचल के चंबा में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत तीन कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए है। इनमें एक सीआईडी यूनिट चंबा का कर्मचारी भी शामिल है। 4 सितम्बर को जाँच के लिए कुल 239 सैंपल लिए गए थे जिसमे से तीन पोसिटिव पाए गए है, वहीं 176 सैम्पल की रिपोर्ट आना अभी बाकि है। पॉजिटिव पाए गए तीन व्यक्तियों में से एक 26 वर्षीय महिला है जो की JLNMC चम्बा की स्वस्थ्य कर्मी है। DIET सरु का एक 26 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी जो की इंस्टीटूशनल क्वारंटाइन में था, और एक 41 वर्षीय CID यूनिट चम्बा का कर्मचारी भी कोरोना पोसिटिव पाया गया है। चम्बा जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 478 पहुंच गया है। 112 सक्रिय मामले हैं और 361 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा मंडी से 12 नए मामले, काँगड़ा से 9 नए मामले और कुल्लू से 1 नया पॉजिटिव मामला सामने आया है जिनकी पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6855 पहुंच गया है। 1823 सक्रिय मामले हैं। 4932 मरीज ठीक हो गए हैं। 45 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं और 51 की मृत्यु हो चुकी है।
जिला सोलन की उपतहसील कृष्णगढ़ के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में एसएमसी अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस स्कूल में दो विषयों केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स के अध्यापको के तबादले के कारण बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा बाधित हो जाने के कारण हो रही परेशानी पर समीक्षा की गई। हालांकि उपरोक्त विषयों के अध्यापकों ने इस स्कूल से स्थानांतरण के बाद भी कोरोना संकट में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है जिसके लिए समस्त अभिभावकों ने निर्मल राज गौड़ ( प्रवक्ता केमिस्ट्री ) और नीलम (प्रवक्ता इकोनोमिक्स) की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव परिहार ने बताया कि आज की बैठक में विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के इन रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए सरकार और सम्बन्धित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए ताकि बच्चों की अचानक बंद हुई ऑनलाइन शिक्षा को नियमित रूप से चलाया जा सके और बच्चों की पढ़ाई का नुक्सान न हो। सभी अभिभावकों ने संयुक्त रूप से केमिस्ट्री और इकोनोमिक्स के अध्यापक जिनका तबादला हो चुका है उनसे आग्रह भी किया कि जब तक इस स्कूल में इन विषयों के रिक्त पदों को भरा नहीं जाता वे ही बच्चों पढ़ाई को जारी रखें ताकि बच्चों की नियमित पढ़ाई चलती रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि संभव हो सके तो बच्चों की ऑनलाइन क्लास गूगल मीट के माध्यम से भी ली जाए ताकि बच्चों को भी ऐसा प्रतीत हो कि वे कक्षा में ही बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव परिहार, शिक्षक सोहन लाल, बाबू राम सहित अभिभावक रविन्द्र शर्मा, दीपक, कुलवंत, बबीता, गंभरी, जमुना, अनु, लता आदि मौजूद रहे।
शुक्रवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा तीसरी से छठी तक के अभिभावकों के लिए इम्पॉवरिंग किड्स विषय पर ऑनलाइन अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में विद्यालय प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे हमें अपने बच्चों का मित्र बनकर उनकी परेशानियों को समझना है, एक पथ प्रदर्शक की तरह उन्हें जीवन में आगे आने वाली मुसीबतों का सामना करना सिखाना तथा सही निर्णय लेने के लिए तैयार भी करना है। इसके साथ-साथ प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को समझाया कि वह ही है जिन्हे बच्चों को जीत के साथ-साथ हार का सामना करना भी सिखाना है और जो आजकल डिप्रेशन और सुसाइड का ट्रेंड शुरू हुआ है उसे मिल कर समाप्त करने का प्रयास करना है। अभिभावक प्रधानाचार्य की बातों से सहमत रहे। उन्होंने भी इस वार्तालाप में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कराड़ाघाट से भराड़ीघाट तक तकरीबन 15 किलोमीटर सड़क के इतने बुरे हाल हो चुके है कि कई बार तो लगता है कि हम किसी जोहड़ या खड्ड में वाहन चला रहे हैं। पिछले दिनों हुई ट्यरिंग के उखाड़ने से विभाग की कार्यप्रणाली भी खुल कर सामने आ गई है। पूरा दिन व्यस्त रहने वाला नेशनल हाइवे 205 अपनी बदहाली पर आंसू रो रहा है और गड्ढों की गिरफ्त में आ चुका है, परन्तु यहां से गुजरने वाले मंत्री व आला अधिकारीयों को कभी भी यहां शायद गड्ढे महसूस नहीं हुए। वाहन चालकों के अनुसार वो जब भी यहां बाउंड्री क्रॉस करते है तो उन्हें अनायास ही भगवान का स्मरण हो जाता है। दोपहिया वाहन तो एक गड्ढे से बचते है तो दूसरे गड्ढे में जा गिरते है। बारिश के बाद तो पूरी सड़क किसी खड्ड का आकार लेते देर नहीं करती, बारिश में अक्सर कई वाहन इस सड़क में फंसते नजर आ जाते है। पिछले कुछ समय पूर्व सड़क की टायरिंग हुई थी, परन्तु खास कर दाड़ला मोड़, छामला अम्बुजा रोड, स्यार में जल शक्ति विभाग के दफ्तर के सामने व भराड़ीघाट मार्ग में बड़े बड़े खड्डों का रूप धारण कर वाहनों को दुर्घटना का न्योता देती नजर आ रही है। आने जाने वाले वाहन यात्रियों की मांग है कि इस सड़क को जेसीबी से सीधा कर इसे वास्तव में सड़क का आकार दिया जाए औरसड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि कोई अनहोनी घटना न घट सके। जब इस बारे एनएचएआई के इंजीनियर अमन गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क कार्य के लिए टेंडर लगाकर रोड को दुरस्त करने का कार्य ज़ल्द किया जा रहा है।
21 वर्ष बीत जाने के पश्चात भी शहीद धर्मेन्द्र के नाम बुघार-कनैता में आयुर्वेदिक चिकित्सालय नहीं खुल पाया। इतना ही नहीं शहीद के गांव बुघार-कनैता के लिए बनी सड़क की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि दो पहिया वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। सड़क में जगह जगह गढ्ढे व सारी टायरिंग उखड़ चुकी है। गौरतलब है कि 30 जून 1999 को कारगिल भारत-पाक युद्ध के दौरान शहीद धर्मेन्द्र ऑपरेशन विजय का पहला जिला सोलन का शहीद सपूत था। शहीद की शहादत पर तत्कालीन प्रदेश मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल भी शहीद के घर आकर शोकग्रस्त परिवार से मिले थे। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा शहीद धर्मेन्द्र की याद में गांव में एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोले जाने की मांग की गई। चिकित्सालय खोले जाने का सर्वे भी हुआ था लेकिन इस पर कोई सकरात्मत पहल नहीं हुई। शहीद धर्मेन्द्र के पिता पूर्व सेनिक नरपत राम ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए जिस सपूत ने अपना बलिदान दे दिया हो उसके नाम का आयुर्वेदिक चिकित्सालय खोले जाने के लिए मात्र सर्वे तो हुवे अभी तक चिकित्सालय नहीं खुल पाया। शहीद धर्मेन्द्र के गांव के लिए करीब वर्ष 1999-2000 में भाट की हट्टी से बुघार-कनैता तक कच्ची सड़क बनाई गई थी जो बाद में कुठाड़ तक बना दी गई। हालाँकि सड़क को पक्का भी किया गया था लेकिन वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खस्ता हो गई है। इस विषय में जब अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसौली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाट की हट्टी से बुघार-कनैता सड़क में टायरिंग होनी है इसके लिए टेंडर हो चुके हैं।
प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई है। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एक 70 वर्षीय महिला ने वीरवार देर रात दम तोड़ दिया। सिरमौर में कोरोना से यह तीसरी मौत हुई है। मृतक महिला पांवटा साहिब की रहने वाली थी जिसे 1 सितंबर को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल से डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। डायबटीज व हाईपरटेंशन रोग से ग्रसित इस महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। 3 सितंबर को देर रात आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इस महिला ने दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ केके पराशर ने बताया कि पांवटा साहिब में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया है। इसी के साथ प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 48 हो गया है।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी इकाई के कैडेट्स भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया में कमांडिंग ऑफिसर प्रथम छात्र वाहनी एन सी सी सोलन के मार्ग दर्शन से बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे है। जानकारी देते हुए विद्यालय एनसीसी एएनओ अमर देव ने बताया की एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया, योग आसन व् अन्य व्ययाम, खेल कूद घर में करते हुए अपने स्वास्थ्य में सुधार और शरीर को रोग प्रतिरोधी बना रहे है। एन सी सी कैडेट्स फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत घरों में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भी योग, व्ययाम और कोरोना जेसी महामारी से बचने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे है। एएनओ अमर देव ने बताया की यह अभियान 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलाया जा रहा है जिसमे एन सी सी कैडेट्स ऑनलाइन के माध्यम से अनेक गतिविधियाँ करेंगे और कोविड -19 में शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अपने घर के सदस्यों और आस-पास के गावं के लोगों को जागरूक करेंगे। एएनओ अमर देव कोविड -19 के चलते एन सी सी कैडेट्स की google meet ऑनलाइन के माध्यम से भी कक्षा ले रहे है और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है ी फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अभियान के तहत विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने-अपने घरों में योग किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एन सी सी कैडेट्स का मार्ग दर्शन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
उपतहसील दाड़लाघाट में रामपाल शर्मा ने नायब तहसीलदार का अतिरिक्त पदभार संभाला। नायब तहसीलदार का अतिरिक्त पदभार सम्भालते हुए रामपाल शर्मा ने कहा कि आम लोगो के कार्य के लिए पहले प्राथमिकता रहेगी तथा सबके लिए पारदर्शिता तथा स्वच्छ प्रशासन रहेगा। कार्यभार संभालने के बाद नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा ने कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नायब तहसीलदार ने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी अपने काम में पारदर्शिता बरतें और समय पर काम निपटाएं, ताकि उप तहसील में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के कामकाज पूरी लगन मेहनत के साथ पहल के आधार पर किए जाएंगे। यदि फिर भी किसी व्यक्ति को कोई परेशानी आती है, तो उनसे सीधा संपर्क कर सकता है।
कामधेनु हितकारी मंच दुग्ध उत्पादन सहकारी सभा के पीपलूघाट क्लस्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित हुई।बैठक में लगभग 55 दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। इस दौरान शाखा प्रबंधक पीएनबी पीपलूघाट खेम सिंह मुख्यतिथि के तौर पर मौजूद थे। शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों को केसीसी डेयरी और बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बैंक महिलाओं को पशुपालन के लिए बिना गारंटी के 1लाख 60 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाती है। इसके लिए उनके पास दो दुधारू पशु और खाते का सिविल ठीक होना आवश्यक है। डेयरी के लिए 60 हाजर तक की केसीसी लिमिट पर तीन प्रतिशत के अनुदान का भी प्रवधान किया गया है। केसीसी की राशी को पशुपालक पशुओं के चारे, दवाईयों के अलावा अन्य उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रयोग कर सकते है। इसके अलावा उन्होंने सोबरेन गोल्ड बांड योजना की भी विस्तृत जानकारी पशुपालकों को उपलब्ध करवाई। बैठक में सभा सचिव जीत राम कौंडल, क्लस्टर हेड मनसा राम कौशल, समन्वयक चमन शर्मा, कृषि प्रसार अधिकारी चेतन ठाकुर, जय देव, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव गवाह के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों में विनोद शर्मा, नथू राम, मनोहर लाल, कुलदीप शर्मा, धर्मचंद शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, सत्य पाल, प्यारे लाल महाजन ने बताया कि गांव गवाह के सभी लोगों को छटेरा पेयजल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और साथ ही गांव गवाह के सभी लोगों में जल आपूर्ति का विभाजन एक बराबर मात्रा से नहीं किया गया है जिस कारण गांव में पानी की नियमित आपूर्ति न होने की वजह से गांव के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव गवाह के सभी लोगो के द्वारा पानी के बिल का उचित समय अवधि में भुगतान करने के उपरांत भी गांव के लोगो को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोगों ने विभाग के अधिकारियो से मांग की है कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करके गांव गवाह के लोगों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाए। जब इस बारे कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र धीमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहाँ जो पम्प ऑपरेटर है वो आजकल छुट्टी पर है, दूसरे पम्प ऑपरेटर की ड्यूटी लगाई है उसे समय सारणी का पता नहीं था जिस कारण समस्या आ रही थी, अब पुराना पम्प ऑपरेटर आ जाएगा व लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
कोविड के चलते सरकार सख्त है और प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर निगरानी सख्त की गई है। ऐसे में बाहरी राज्य से व्यक्ति चोर रास्तों के द्वारा प्रदेश में पहुंच रहे है। ऐसा ही एक माजरा कुनिहार में देखने को मिला, जब पिंजौर पंचकूला से कुछ फेरी वाले लोग कंबल व कपड़ो का व्यापार करने कुनिहार बाजार में प्रवेश कर गए। स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें थाने में तलब किया। जब इस बारे में थाना प्रभारी रूपेश कांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर यह लोग परवाणु में रजिस्ट्रेशन करवा कर आए थे। इन्हें एहतियातन तौर पर वापिस भेज दिया गया है तथा इन्हें दुबारा क्षेत्र में बिना परमिशन घूमने व व्यापार न करने की चेतावनी दे दी गई है।
कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत हाटकोट पंचायत के वरिष्ठ समाज सेवी भाई-बहन की जोड़ी क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए जानी जाती है। डिफेंस लेखा विभाग से सेवा निवृत्त वरिष्ठ लेखा अधिकारी राजकुमार ने कुनिहार क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों व सफाई कर्मचारियों के परिवारों को खाने की राशन सामग्री वितरित की। तो वहीँ राज कुमार की शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बहन पुष्पा मैडम भी कुनिहार जनपद में समय-समय पर मंदिरों स्कूलों व गरीबों के उत्थान के लिए निस्वार्थ भाव से आर्थिक योगदान देती रहती है। दोनों भाई-बहन ने लॉकडाउन के दौरान भी गरीब लोगों के लिए खाद्य सामग्री बांटी व जो आज भी अनवरत जारी है। राजकुमार ने कहा कि जरूरतमन्दों की सहायता के लिए हर व्यक्ति को तैयार रहना चाहिए। जितना भी हो सके गरीबों की मदद करें। जन्म से कोई गरीब नही होता हालात व्यक्ति को गरीब बना देते हैं।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अब पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, नियमों को ताक पर रखने वाले अब पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सकेंगे। इसके लिए अब बद्दी पुलिस ने ड्रोन के जरिए नियमों की उलंघना करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जिला पुलिस बद्दी के कप्तान रोहित मालपानी ने बताया कि बद्दी पुलिस अब पूरे बीवीएन में ड्रोन के जरिए ट्रैफिक पर नजर बनाए रखेगी ताकि आने वाले समय में ट्रैफिक जाम व दुर्घटना जैसी स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाया जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस कर्मियों को उचित निर्देश दिए गए हैं।
दून भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन डी आर को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया। कैप्टन डी आर चंदेल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्सन सैनी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैध, दून भाजपा के प्रधान बलबीर ठाकुर का आभार जताया है।
चमाकड़ी पुल के निवासियों ने चमाकड़ी पंचायत न बनने की सूरत में आने वाले सभी चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है। 7 गांव के लोगों ने एक स्वर में कहा है कि एक ओर प्रदेश सरकार जहां पंचायतों का पुनर्गठन कर रही है, बड़ी पंचायतों को छोटा कर रही है ताकि लोगों को सरकारी विकास की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति दी जा सके, वहीं दूसरी ओर कुछ पंचायतें क्षेत्रफल व आबादी ज्यादा होने बावजूद भी इस बार जस की तस रह गई। चमाकड़ी के लगभग 7 गांव के लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी कि उनकी धुन्दन पंचायत का भी विभाजन होगा व नई पंचायत चमाकड़ी बनेगी। लोग इस बारे बड़े-बड़े नेताओं को भी अपनी दिक्कते बयां कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फाइल सम्बंधित विभाग, विभाग के मंत्री व मुख्यमंत्री को भेजी गई लेकिन इसके वावजूद इस पंचायत को दो भागों में नही बांटा गया है। ज्ञात रहे कि इस पंचायत के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को किसी भी निजी एवं सरकारी कार्य के लिए यहां तक की केवल एक परिवार रजिस्टर नकल प्रस्ताव, चरित्र प्रमाण पत्र व स्थायी निवासी प्रमाण पत्र के लिए भी लगभग पांच किलोमीटर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों मे गांव रणो खालसा, गांव डूगनू, गांव डूगनीहार, गांव दांव, गांव मलेपड़, गांव चमाकड़ी, के नरेन्द्र हांडा, कौशल्या देवी, ओमप्रकाश, अशोक, बालकृष्ण, हेमन्त, राज पाल, राजेश, पमी, पपू, जगदीश शर्मा, लता, राकेश, कर्म चंद, इंदू, सुंदरी देवी, राजेश, जिया लाल, संजू, प्रकाश, हेमचंद, काकू, धनीराम, अमरजीत, कृष्णु, निमचंद, धर्मपाल, सिमा देवी, हेमराज, दीपराम, जीतराम रविंद्र, कमलू, मनोहर, मनोहर, खजाना राम ने बताया कि इस बार उक्त पंचायत से अलग पंचायत बनाने का प्रस्ताव सम्बंधित विभाग को भेजा गया था। कुछ गांव पंचायत मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि अलग पंचायत न बनने से लोगों मे भारी रोष है।गांव के कुछ बुद्धिजीवियों का यह भी कहना है कि यदि पंचायत के लिए जनसंख्या की बात है तो इन गांव में नई पंचायत बनाने के लिए जनसंख्या पर्याप्त है तथा यह स्थान सभी गावों का केंद्र स्थान है जहाँ पर सभी का आना जाना लगा रहता है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से मांग है कि इस पर पुनर्विचार कर धुन्दन पंचायत को विभाजित कर चमाकड़ी पंचायत को अलग किया जाए, अन्यथा सम्बंधित सभी गांव के लोग आने वाले सभी चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग में नेहरू युवा क्लब के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस नेता व समाजसेवी कपिल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जिनका आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल-टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टुयरु और शिमला टीम के बीच हुआ। फाइनल प्रतियोगिता में शिमला टीम को हरा कर टुयरु टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की जिसमें शिमला टीम ने पहले मैच खेलते हुए जिसके जवाब में टुयरु के खिलाड़ियों ने इस मैच को अपने नाम कर दिया। खेल समाप्ति के बाद मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 11000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की व उपविजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान कमेटी की तरफ से रोहन को मैन ऑफ द सीरीज और विजय ठाकुर को मेन ऑफ़ द मैच से पुस्कृत किया गया। मुख्यातिथि कपिल ठाकुर ने अपने सम्बोधन में आयोजकों को इस खेल के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि खेलों के माध्यम से हमारे अंदर भाईचारे और सद्भावना के विचार पनपते है क्योंकि सभी खिलाड़ी मिलकर खेलते है। उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 2100 रुपये व क्रिकेट किट प्रदान की। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता में कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया गया। इस मौके पर कपिल ठाकुर, उपप्रधान अशोक कुमार, धर्म चंद, पंचायत सदस्य जयदेव शर्मा, शीश राम, नवल किशोर, मनोज कुमार, देवराज, धर्मपाल सहित क्लब के समस्त सदस्य, स्थानीय लोग और आसपास के इलाकों से आए बहुत से युवा भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के गांव मनलोग बड़ोग के ग्रामीणों ने दोबारा से शिमला-हनुमान बड़ोग बस वाया मनलोग बड़ोग चलाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री, अर्की के भाजपा नेता रत्न सिंह पाल का धन्यवाद व्यक्त किया। गौर रहे कि यह बस कई दिनों से बंद पड़ी थी, परन्तु दोबारा चलने से लोगों मे खुशी का माहौल उमड़ गया है ।ग्रामीणों ने कहा कि कुछ समय से यह रूट बन्द था, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के पास फरियाद लेकर एक प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों को हो रही समस्या पर संज्ञान लेते हुए दोबारा से इस रूट को शुरू करने का आश्वासन दिया जिसे पिछले कल मंगलवार से दुबारा मनलोग बड़ोग रूट में बस चलने से लोगों को आ रही दिक्कतों से निजात मिली।मनलोग बड़ोग के लोगों ने कहा कि बाजार व नॉकरी करने वाले लोगों को दाड़ला जाने के लिए खड़ी पहाड़ी पार करके पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ता था। ज्ञात रहे कि यह बस तकरीबन सात वर्ष पूर्व चली थी पर किन्ही कारणों से बीच मे बन्द हो गयी, जिससे लोगो को परेशानियों का समना करना पड़ रहा था। परन्तु अब बस का दोबारा से चलने पर गांव मनलोग बड़ोग के लोगो मे खुशी छाई है। लोगो ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री से आग्रह किया है कि इस बस को दोबारा से बन्द न किया जाए वरना लोगों को दोबारा से मुश्किलात का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों में नरेश शर्मा, मनोज, जयदेव, शीश राम, देवराज, जयचंद, सोहनलाल, योगराज, नवल किशोर, हरीश, अमर शर्मा, रामलाल, कांशी राम, कामेश्वर सहित गांव मनलोग बड़ोग के ग्रामीण शामिल रहे।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन के वाणिज्य प्रवक्ता नरेंद्र कपिला का चयन शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए किया गया है। नरेंद्र कपिला को अध्यापक दिवस पर, 5 सितंबर को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह इस पूरे क्षेत्र के लिए अति गौरवपूर्ण अवसर है। नरेंद्र कपिला प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हैं, के साथ धुंदन स्कूल में कार्य कर रहे हैं। नरेंद्र कपिला के पिता स्वर्गीय जीत राम कपिला भी इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे। नरेंद्र कपिला की शिक्षा दीक्षा भी इसी विद्यालय से पूर्ण हुई। उनके अनुसार यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि उन्हें इसी विद्यालय में सेवा करने का मौका मिला है। नरेंद्र कपिला कहते हैं कि उन्हें प्रधानाचार्य के नेतृत्व में कार्य करने में बहुत आनंदानुभूति हो रही है। उन्होंने प्रधानाचार्य की कार्य कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने विद्यालय को बुलंदियों तक पहुंचाने हेतु प्रयास किए हैं।उनके मार्गदर्शन में मेधावी विद्यार्थियों ने बोर्ड की मेरिट लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। उन्ही के मार्गदर्शन में कोविड-19 के चलते उन्होंने गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ाया। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के शुभ आशीर्वाद को तथा प्रधानाचार्य व सभी सम्माननीय अध्यापक साथियों को देते हैं। विशेषकर अर्थशास्त्र के प्रवक्ता प्रकाश बट्टू के सहयोग को वह अपनी इस सफलता को समर्पित करते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीन नेशनल हाईवे 205 वेटरनरी से जाने वाली सड़क कोटला पुजारियां, कोटला नुमाला, डवारु, ककेड़, शिवनगर का कार्य धीमी गति से होने के चलते स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों में ग्राम सुधार सभा कोटला के अध्यक्ष राम दत्त शर्मा, चेतराम शर्मा, हेतराम शर्मा, सतीश चंद शास्त्री, नीम चंद, लाला शंकर, वीरेन्द्र शर्मा, बालक राम, मदन, नीम चंद, कामेश्वर का कहना है कि 2018-2019 में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और इस सड़क का निर्माण सिर्फ 1 किलोमीटर तक ही हुआ, उसके बाद इस सड़क का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। लोगों का कहना है कि इस सड़क का कुल बजट 66 लाख 86 हजार रुपए के लगभग है और सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 20 हजार रुपये सेंक्शन हुआ, जिस में से इस सड़क निर्माण में ढाई लाख रुपए खर्च भी किए जा चुके है लेकिन लोगों का कहना है कि पिछले साल से हो रहे इस सड़क निर्माण कार्य को किस कारण से रोका गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब विभाग के अधिकारियों से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले इस बजट को खर्च करना था, लेकिन 31 मार्च का समय पूरा होने के बाद यह बजट लेप्स हो गया। लोगों ने कहा कि अगर यह पैसा 31 मार्च से पहले खर्च होना था तो यह कार्य किस वजह से आगे नही बढ़ा। लोगों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के पास अभी हाल में ही 10 लाख रुपये का बजट आ गया है, लेकिन न जाने किन कारणों से सड़क का कार्य निर्माण कार्य रुका पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर किसी समय कोई गांव का व्यक्ति, बजुर्ग, महिला या बच्चे बीमार हो जाये तो गांव के रास्ते से सड़क तक पैदल ही आना जाना पड़ता है। लोगों को इस वजह से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द हो जाए तो स्थानीय लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द रुके पड़े सड़क निर्माण कार्य को शुरू किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। जब इस बारे में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राशि स्वीकृत है, जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पुलिस पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन कुनिहार के प्रधान धनीराम तनवर, दीपराम ठाकुर, रत्तीराम शर्मा, लेखराम काइथ, संतराम चंदेल, गुरदयाल चौधरी, पतराम पंवर, रुपराम ठाकुर, केदार ठाकुर, मुनीलाल चौहान, बिना चोहान, आशा ठाकुर, पुष्पा सुद इत्यादि ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल के पत्र द्वारा एसोसिएशन को सुचित किया गया है कि आप द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर मैंने कुनिहार सिविल अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के लिए प्रबंधक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को निर्देश दिए हैं कि जल्दी इस पर कार्रवाई करें। इसके लिए एसोसिएशन ने मन्त्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद किया है। प्रधान धनीराम तनवर ने कहा है कि एसोसिएशन चाहती है कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इससे पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा हमें अवगत करवाया गया था कि उन्होंने एम्बुलैंस प्रभारी शिमला को निर्देश दिए हैं कि आप कुनिहार विकास सभा द्वारा मांग पर जल्दी कार्रवाई करें मगर आज तक कुछ नहीं हुआ। अब मंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य मिशन देखते हैं कि कितनी जल्दी इस पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल कुनिहार में विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती हो गए है जिसकी मांग बहुत समय से लगातार कुनिहार बिकास सभा द्वारा की जा रही थी। इस मांग के पूरा होने पर कुनिहार विकास सभा स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल का धन्यवाद करती हैं। अब हमें आशा है कि इसी प्रकार हमारी वर्षों से चली आ रही एम्बुलेंस 108 की मांग भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
वर्षों पश्चात भी तीन विधान सभा क्षेत्रों दून, कसौली व अर्की का संगम स्थल बांवा बाड़ी गांव के गंभर नदी के उपर करोड़ों रुपयों की लागत से बनने वाले नव निर्मित पुल का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है जिसके चलते ग्रामीणों ने विभाग के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है और लोक निर्माण विभाग से मांग करते हुए कहा कि विभाग इस काम को प्राथमिकता दे क्योंकि पुल निर्माण हो जाने के बाद बुघार कनैता से कुनिहार की दूरी काफी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं बरसात के दौरान गंभर नदी हमेशा उफान पर रहती है व् जान माल का हमेशा खतरा बना रहता है क्योंकि पुल न होने के कारण यहाँ पहले भी हादसे हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार गाँव बाँवा बाड़ी स्थान पर गंभर नदी के उपर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जून 2017 को पुल का टैंडर पास हुआ व तीन माह तक निर्माण कार्य पर मजदूर एवं मशीनरी काम करती रही लेकिन भूमि सम्बन्धित अड़चन आने की वजह से लगभग एक वर्ष तक पुल निर्माण कार्य को बंद रखना पड़ा। तत्पश्चात विवाद सुलझ जाने के बाद कुछ माह निर्माण कार्य चलता रहा लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी के चलते देश में लॉकडाउन लग गया। उसके बाद उक्त पुल निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पद गया व् निर्माण स्थल पर सामग्री जंग खा रही है। पुल के बन जाने से बनिया देवी, बांवा, बाड़ी, पट्टा, जाडली, डीव, बुघार गुजरा, कायल, बुघार कनैता आदि गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। इन ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण करने, ग्रामीणों का कुनिहार बाजार में खरीदारी व अन्य कार्यो के लिए प्रतिदिन आना जाना रहता है। वर्तमान में कुनिहार से बुघार कनैता बाया गंभर पुल से कुल दुरी करीब 18 किलो मीटर है जबकि बाया बनिया देवी सड़क सुविधा से जुड़ने के पश्चात यह दुरी करीब 8 किलो मीटर रह जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल बन जाने से हमारे समय व पैसे की बचत तो होगी ही साथ मे हादसों का जो डर बना रहता है वह भी दूर हो जाएगा। इसी विषय के बारे में जब अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली राजेश गर्ग से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में है व् पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया व्ले बर की समस्या आ गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग भी उक्त पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए तत्पर है। बरसात खत्म होते ही काम दुबारा शुरू हो जाएगा व् ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। प्रधान ग्राम पंचायत बुघार कनेता हेमचंद ने कहा कि विभाग इस पुल निर्माण कार्य में तेजी लाये बुघार से गंभर खड्ड तक बनाई जा रही। सड़क का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीण नरपत राम ने कहा कि कई बार विभाग के समक्ष पुल निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने कि बात कि जा चुकी है लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी ग्रामीण सड़क सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे है। पुल निर्माण स्थल पर सामग्री जंग खा रही है।
बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा सोलन मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। इस बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी कृष्णकांत विशेष रुप से मौजूद रहे। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा गत 3 महीनों में किए गए अनेकों कार्यक्रम, ब्लड डोनेशन से लेकर शहीद परिवारों को सम्मान व पौधरोपण जिसमे युवा मोर्चा के पूरे मंडल के अंदर 2500 पौधे रोपित किए, की समीक्षा की। इस बैठक में भाजपा के डाक्टर राजेश कश्यप भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अपना मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में उपस्थित रहे : जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री संजीव सूद, मंडल सचिव अभिषेक ठाकुर, जिला सचिव दिनकर, जिला महामंत्री भूपेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, अमित भारद्वाज, पंकज ठाकुर, सचिन थापा, कृष्ण भारद्वाज, दिव्यांशु हंस, विमल शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, मंगलेश राजपूत, मनमोहन सिंह, गौतम कुमार, गौरव साहनी, विशाल वैश, शुभम वर्मा, अभिषेक गुप्ता, रजत, संतोष कुमार आदि।
बुधवार को नालागढ़ में सभी नम्बरदारों ने एस डी एम को सम्मानित किया और अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की कि नए नम्बरदार बनाने से पहले संगठन को सुचित किया जाए ताकि गलत नम्बरदार न बने। इस दौरान आल इंडिया नम्बरदार एसोसिएशन प्रधान चौधरी भगत राम व नालागढ़ के प्रधान नरेश लाल व महा सचिव यशविनदर सिंह, उप प्रधान डा कृष्ण, शाम लाल, राम, किशन कुलतार सिंह, तारा चन्द, शीरी राम मौजुद रहे। एस डी एम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया की नंबरदार एसोसिएशन उनसे मिला था जिसमें उन्होंने अपनी मांगे रखी। नंबरदार एसोसिएशन ने मार्च के बाद मानदेय न मिलने का मुद्दा भी उठाया है। संबंधित विभाग से इसके बारे में जवाब मांगा गया है, साथ ही नए नंबरदार की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें नंबरदार एसोसिएशन की सहमति जरूर ली जाएगी।
अर्की में आइसोलेशन में रखे गए एक मरीज के अस्पताल से भाग जाने पर पुलिस थाना अर्की में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएमओ अर्की ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था परंतु यह 30 अगस्त को दोपहर बाद से फरार पाया गया। उसके द्वारा दिए गए मोबाईल नंबर पर भी उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उसने फोन नहीं उठाया जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
श्री हनुमान टिल्ला अर्की की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अयोध्या के लिए ग्यारह हजार रू की राशि भेजी गई। टिल्ला के संयोजक ई.एल.आर.कौंडल ने बताया कि यह राशि सभी अर्की वासियों के सहयोग से एकत्रित राममंदिर के निर्माण हेतू एक छोटा सा योगदान है। उन्होने बताया कि यह राशि तुलसीदल के रूप में भेजे गए हैं ताकि अर्की वासियों पर भगवान राम का आशीर्वाद बना रहे। ज्ञात रहे कि अर्की के वार्ड नं सात में ई.एल.आर. कौंडल की पहल से पहाड़ी पर हनुमान की प्रतिमा स्थापित की गई है। कौंडल ने बताया कि मंदिर के निर्माण में लोकनिर्माण विभाग के साथ साथ विशेषकर वन, जल शक्ति तथा विद्युत विभाग का भी विशेष सहयोग रहा।
दि चंडी लैंड लूजर प्रभावित एवं बेरोजगार परिवहन सहकारी समिति सेवड़ा चंडी ने जिलाधीश (DC) सोलन से अंबुजा सीमेंट कारखाना दाड़लाघाट में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार जैसे सीमेंट, क्लींकर माल इत्यादि ढुलाई का कार्य दिलवाकर रोजगार उपलब्ध कराने का निवेदन किया है। समिति के सदस्य कृष्ण चंद,मदन लाल,किशोर चंद,केशव ठाकुर, कुलदीप, मनोज शर्मा ने बताया कि जिलाधीश सोलन को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि वे अंबुजा खनन क्षेत्र की प्रभावित पंचायत सेवड़ा चंडी से संबंध रखते हैं जिसमें वर्ष 1992 में सीमेंट कारखाने के लिए पानी की मुख्य सप्लाई भी इसी ग्राम पंचायत के गांव पजीना से की गई है। उनका कहना है कि सेवड़ा चंडी दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट प्लांट में कार्यरत किसी भी परिवहन सहकारी सभा में आज तक सम्मिलित नहीं है।अंबुजा सीमेंट कारखाना दाड़लाघाट से रोजाना लगभग 1500 टन क्लिंकर व 400 टन सीमेंट का उत्पादन हो रहा है। अंबुजा उद्योग से उत्पादन की माल ढुलाई के लिए 6 सहकारी सभाएं कार्य कर रही है, लेकिन स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार के लुभावने वायदे देकर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है और हम लोगों को हमेशा से ही ठगा गया है। उनके अनुसार सेवड़ा चंडी पंचायत क्षेत्र से 0 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित क्षेत्र में आती है पंचायत का आधा क्षेत्र अंबुजा कंपनी की ओर से एक्वायर किया गया है, लेकिन खेद का विषय यह है कि सभाओं में खनन क्षेत्र ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के प्रभावितों के लिए रोजगार का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया। इन सभाओं के नियम अधिनियम इस तरह बनाए गए हैं जिसमें इस पंचायत के लोगों को इन सभाओं की सदस्यता नहीं मिल सकी। उन्होंने जिलाधीश से पुरजोर मांग करते हुए कहा की है कि इस गांव के प्रभावितों को भी अंबुजा उद्योग में बेरोजगारों को कोई न कोई रोजगार दिलवाएं।
दाड़लाघाट एडीकेएम के पूर्व प्रधान व वर्तमान सदस्य वेद प्रकाश शुक्ला ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दाड़लाघाट में एडीकेएम के निलंबित प्रधान पर अपने पद का दुरुपयोग कर सभा नियमों के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगाए हैं। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि अर्की तहसील के जितने भी बेरोजगार है उनका सिर्फ कमाई का साधन ट्रांसपोर्टेशन है। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र के दो बड़े उद्योग है जिनमें पहला अम्बुजा सीमेंट कंपनी दाड़लाघाट और दूसरा अल्ट्रा सीमेंट कंपनी जो मांगल में स्थित है दोनों उद्योग अर्की तहसील में पड़ते है। शुक्ला ने कहा कि जिनमें सीमेंट और क्लींकर की ढुलाई करने के लिए सबसे पहले एसडीटीओ सभा का निर्माण हुआ फिर एडीकेएम का निर्माण हुआ वैसे ही आगे बाघल लैंड लूजर, गोल्डन सभाओं का निर्माण होता चला गया। शुक्ला ने कहा कि पहले सभा के चुनाव आम सहमति से हुआ करते थे,उसके उपरान्त सभाओं में वार्डों का गठन किया गया व चुनाव प्रक्रिया विभाग के माध्यम से करवाई जाने लगी, सभा एडीकेएम जिसमें कुल 425 सदस्य हैं जिसमें 21 वार्ड बनाए गए हैं जो मेरे ख्याल से बिल्कुल गलत हैं जो एक्ट 1968 के अन्तर्गत सही नहीं है। शुक्ला ने सभा का चुनाव वार्ड के हिसाब होता है, जिसमें वार्ड की संख्या 16 से 25 तक की होती है। पहले कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव है बाद में कार्यकारणी प्रधान,उपप्रधान व कोषाध्यक्ष का चुनाव करती है। हमारी सभा का चुनाव पिछले 2016 को अक्टूबर माह में हुआ था। वेद प्रकाश शुक्ला ने आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कहा कि एचपी-11-3057 ने दिन में दो दो चक्कर 200 किलोमीटर के लगाए हैं। अगर ध्यानपूर्वक देखा जाए तो 29,30,31 दिसम्बर 2018 को तीन दिन में 77500 रुपए का इस गाड़ी ने कार्य किया है। वही यह गाड़ी निरन्तर सभा द्वारा अम्बुजा कंपनी में लगाई गई है,जिसका 90000 रुपए का भुगतान कंपनी द्वारा किया जाता है। हमारी सभा की 6 चक्का गाड़ी महीने में करीब 100000 रुपए से 120000 रुपये का कार्य करती है,परन्तु यह गाड़ी एचपी-11-ए-3057 गाड़ी मालिक तुसली देवी पत्नी बालक राम शर्मा पूर्व प्रधान महीने में 2,30000 रुपए का कार्य करती है।इस गाड़ी के कार्य के बारे में सभा के सभी सदस्यों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सभा में विवादित जो 9 गाड़ियां चल रही थी, इसकी आरटीआई द्वारा विभाग से सूचना मांगी तो उसमें ये पाया गया कि जो सभा के सदस्य नहीं है,न उनकी गाड़ी है ढाई वर्ष तक सभा द्वारा उसके खाते में कैसे भुगतान किया गया।जिसका कुल आकलन ढाई करोड़ रुपये के आसपास है। यह कहना बिल्कुल गलत है कि इन सभा सदस्यों को कार्यकारणी द्वारा आरसी बनाने का समय दो या तीन महीने दिया गया था, परन्तु इन सदस्यों को कागज बनाने के लिए ढाई वर्ष का समय कैसे लगा।इसके लिए भी पूर्ण रूप से कार्यकारणी जिम्मेदार है। शुक्ला ने कहा कि एचपी-11-5793 मल्टीएक्ससल गाड़ी को अवैध रूप से चलाया गया। शुक्ला ने कहा कि जहाँ तक सभा भवन निर्माण की बात है, भवन की जमीन के रेट के बारे में चर्चा हुई तो जमीन मालिक पूर्व प्रधान बालकराम शर्मा रेट कम की बात कहते तो मुकर जाया करते लेकिन बाद में सभा के एक सदस्य की आड़ में प्रधान ने अपनी जमीन नियमों को ताक पर रखकर 28 लाख में सभा को बेची दी। यही नहीं उस जमीन रजिस्ट्री होने से 14 महीने पहले 28 लाख का चेक अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि सभा में जो भी कार्य किये वो सभा के नियमों के खिलाफ किये जिसमे की सभा के सदस्यों द्वारा प्रधान के बोलने से बाहर की सीमेंट की गाड़िया इधर उधर बेचना, सभा के गाड़ी टोकन को क्रय विक्रय करना,गाडियों में डीजल डलवाना, टायरों का कार्य करना,सभा के सदस्यों को 5 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से पैसा देना इस प्रकार के सारे कार्य बहुत ही निंदनीय है। ये जो सीमेंट माफिया है ये जरुरी नहीं हमारी सभा में है ये सभी सभाओं में हो रहा है सभी सभाओं के सदस्य ऐसे कार्य को अंजाम देते हैं लेकिन हमारी सभा का प्रधान इस कार्य को सभा सदस्यों से खुद करवाता था।शुक्ला ने कहा कि सबसे पहले 425 सदस्यों वाली एडीकेएम सभा कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के बजाय 11 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की जाये व वार्डों को सही तरीके से गठित किया जाएं, क्योंकि आज भी सभा में एक ही परिवार के चार सदस्यों को अलग-अलग वार्डों में धकेला गया है क्योंकि यह सारा ड्रामा इन्हीं कुछ लोगों द्वारा किया गया है। शुक्ला ने कहा को आज हमारा सर शर्म के मारे झुक रहा है कि दाड़लाघाट में 4 परिवहन सहकारी सभाएं होने के बावजूद तीन सभाओं में प्रशासक की नियुक्ति विभाग द्वारा की गई है क्योंकि यह ट्रांस्पोटर कार्य भ्रष्टाचारियों का रुप धारण कर चुका है। वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि विभाग इसमें 67, 69 की जांच अमल में लायें व भ्रष्टाचारियों को दण्डित करें व सजा दें ताकि आने वाले समय में कोई भी सभा प्रबन्धक ऐसा निंदनीय कार्य करने की हिम्मत न करें। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच करवाने व विजलेंस जांच करवाने की मांग भी रखी।
हिमाचल प्रदेश अनुबंध कर्मचारी संघ ने सरकार से चुनावी घोषणापत्र के वादे को पूरा करते हुए अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने की मांग की है। अनुबंध कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार को बने हुए 3 वर्ष होने को आए हैं, किंतु अभी तक अनुबंध को घटाने के वादे को लेकर सरकार ने कोई घोषणा नहीं कि प्रदेश में हजारों अनुबंध कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें सभी अनुबंध कर्मचारियों ने सरकार के घोषणापत्र में अनुबंध अवधि को कम करने वाले वादे को देखते हुए चुनाव समय में परिवार सहित सरकार का साथ दिया था, किंतु सरकार बनने के बाद अब सरकार को अनुबंध कर्मचारियों का सहयोग याद नहीं आ रहा है। अनुबंध संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, मीडिया प्रभारी अजय पटियाल, कानूनी सलाहकार सुमित मन्हास, सदस्य कपिल भारद्वाज, गीतांजलि, कमल गौतम, हितेश, कमल शर्मा, कंचन शर्मा, अग्निवेश, हरीश शर्मा, प्रकाश चंद, मुकेश गौतम, अजय पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अनुबंध कार्यकाल 2 वर्ष का किया जाए, ताकि अनुबंध कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिले और सरकार का भी वादा पूरा हो जाए। संघ ने आग्रह किया है कि मानसून सत्र में सरकार अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष का करें ताकि किसी को सरकार की तरफ से निराशा न होना पड़े।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से पिछले कई वर्षों से सेवा विभाग के अनेक सेवाभावी बन्धु भगिनीयों के सहयोग से दाड़लाघाट, धुन्दन, नवगांव क्षेत्र के सरकारी विद्यालय के पिता विहीन तथा अति गरीब परिवारों के इस विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण करते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला विभाग के सेवा प्रमुख राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस कड़ी में स्वयंसेवकों की टोली ने इस वर्ष दाड़लाघाट के गांव रोड़ी में रहने वाली एक बहन जिसके पास चार कॉलेज और विद्यालय में पड़ने वाली बेटियां है और परिवार के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है। इस साल कोरोना के महामारी के कारण ऑन लाइन पढ़ाई में इन बेटियां की पढ़ाई में आ रही मुश्किल को देखते हुए, इन बेटियों को पढ़ाई में मदद के नमित एक सैमसंग कम्पनी का एंड्राइड मोबाइल सेट, रजिस्टरों का एक बड़ा सेट तथा कॉलेज फीस के लिए नकद राशि प्रदान की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिमला विभाग के सेवा प्रमुख राजेन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी अर्की तहसील की सरली पंचायत के गांव सरोग ऐसे ही एक अति गरीब परिवार जिनके मुखिया का गुर्दे की गम्भीर बीमारी के कारण देहांत हुआ तथा उनका एक एक नौजवान बेटा जो एक दुर्घटना में सिर की गम्भीर चोट के कारण लकवाग्रस्त होने के कारण बिल्कुल भी चल फिर नहीं पाता तथा पिछले दो तीन वर्षों से पीजीआई से अंदरर्ट्रीटमेंट है। इस परिवार के अति खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस परिवार को आर्थिक सहयोग के नमित 6500 रुपये की राशी प्रदान की। गांव रौडी में टोली के सदस्यों ने इस परिवार को मदद देते समय कहा कि इस कार्य मे दाड़लाघाट अम्बुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत कर्मचार, अधिकारी तथा दाड़लाघाट क्षेत्र के अनेक बन्धु जो नर सेवा सेवा को नारायण सेवा मानकर हमारा इस कार्य मे पिछले कई वर्षों से सहयोग कर रहे है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस यूनिट ने भारत सरकार द्वारा चलाए गए फिट इंडिया अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी ने बताया कि 15 अगस्त 2020 से 2 अक्टूबर 2020 तक चलाए जा रहे इस अभियान का औचित्य ऑनलाइन ही बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया। इस अभियान का लक्ष्य स्वास्थ्य को फिट रखना है। कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर घर में रहने से काफी लोग मानसिक तनाव, आलस्य, चिंता आदि कई बीमारियों की चपेट में आ गए। इन से मुक्ति पाने के लिए स्वयंसेवियों ने योग प्रात :कालीन सैर, दौड़, व्यायाम, आसन, ध्यान आदि गतिविधियों द्वारा परिवार के साथ भाग लिया। स्वयंसेवी कशिश, गीतांजलि, भावना, यशस्वी, प्रियंका, दीक्षा, हर्षिता, हिमानी, भगत, तान्या, ललिता, अंजलि, जैस्मिन, अनामिका, दिव्यांशु, वंदना आदि कई स्वयं सेवियों ने परिवार के लोगों को भी इस अभियान में जोड़ा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू ने बताया कि शारीरिक, मानसिक, वैचारिक, फिटनेस के लिए लगातार योग, व्यायाम, आसन के साथ-साथ दौड़ भी लगाई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बच्चों को ऑनलाइन ही बताया की ऐसी विकट परिस्थितियों में यह अभियान प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने वह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर कारगर होगा।
रविवार को कुनिहार में बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता यतेंद्र पाल ने की। इस बैठक में बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ सोलन इकाई के मुख्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन में समाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए एवं सरकारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए किया गया। इस बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता रमेश ठाकुर ने बताया कि इस बैठक में प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ सोलन की नव नियुक्त मुख्य कार्य कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में यतेंद्र पाल, उप प्रधान पद के लिए हीरा दत शर्मा, महासचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार, सह सचिव नरेश कुमार, संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में देवेंद्र कुमार एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप सतवीर सिंह को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों के रूप में पवन कुमार, धनपाल, संतराज, रोशन लाल, रूपलाल एवं रमेश कुमार को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है, साथ ही भविष्य में इस नवनियुक्त कार्यकारिणी का समय-समय पर विस्तार भी किया जाएगा जिससे सोलन जिला के सभी क्षेत्रों को समुचित प्रतिनिधित्व मिल सके । इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सदस्यों ने एक सुर मे प्रस्ताव पारित कर वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार से सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे हजारों की संख्या में(पीईटी) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के पदों को शीघ्र अति शीघ्र भरने की मांग की। इसके अलावा बैठक में सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश में शारीरिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षकों के साथ हो रही निरंतर अवहेलना एवं उपेक्षा पर दुख प्रकट किया। उन्होंने बताया कि संघ के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि जो वर्तमान सरकार में दो वर्ष पहले दो हजार शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों के (पीईटी) के पदों के भरने की बात की थी, वर्तमान हिमाचल सरकार इस विषय पर भी गंभीरता पूर्वक विचार कर केंद्र सरकार के समक्ष शिक्षा के अधिकार 2009 की इस शर्त में संशोधन की बात प्रभावशाली तरीके से रखें। संघ के सभी सदस्य वर्तमान हिमाचल प्रदेश सरकार से उम्मीद लगा रखी है कि वे पीईटी एवं डीपीके सरकारी स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र अति शीघ्र भरेगी क्योंकि डीपी के पद भी कमीशन वाइस 2000 के बाद नहीं भरे हैं। यदि सरकार बेरोजगार शारीरिक प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करेगी तो मजबूर होकर के भविष्य में सोलन का संघ भी हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के साथ मिलकर के अपनी मांगों को लेकर के उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
निदेशक सेना भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि पड्डल मैदान जिला मण्डी में 6 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2020 तक सेना भर्ती कार्यालय मण्डी द्वारा जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरुष), सैनिक तकनीकी (गोला बारुद परीक्षक) (एटी)(पुरुष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स गु्रप)(पुरुष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एन ए) (पुरुष) पदों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि मापदण्ड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी 06 अगस्त, 2020 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखें। उल्लेखनीय है कि जो उम्मीदवार सेना भर्ती रामपुर बुशैहर शिमला में सैनिक तकनीकी वर्ग के लिए सेना भर्ती कार्यालय, शिमला द्वारा 16 फरवरी, 2020 को जारी अधिसूचना के तहत पहले पंजीकृत हो चुके है, उनको भी दोबारा पंजीकरण करना है।
जिला सोलन एडीपीओ एलिमेंट्री योग राज घई सोमवार को राजकीय मिडल स्कूल ग्रोनघाटी से सेवा निवृत्त हुए। कोविड 19 के चलते उन्हें विद्यालय स्टॉफ द्वारा एक साधारण समारोह में विदाई दी गई। वन्ही केंद्र बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व स्टाफ ने योगराज जी का स्वागत किया। बीएस ठाकुर ने योगराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी।
कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत हाटकोट पंचायत में करीब 7 लाख रु की लागत से श्मशान घाट तैयार किया गया है। ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान सुनीता ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया, कि हाटकोट पंचायत के लोगो की मांग पर पंचायत द्वारा यह श्मशान घाट हॉर्टिकल्चर की नर्सरी खटनाली के पास बनाया गया है। श्मशान घाट के लिए करीब 1 किलोमीटर जीप के लिए सड़क मार्ग बनाया गया है। वहीँ श्मशान घाट पर एक शेड, स्टोर रूम सहित शौचालय की व्यवस्था भी की गई है ताकि लोगो को धूप व बारिश में बैठने की सुविधा हो सके। श्मशान घाट की आस पास की भूमि पर जामुन, बिल, सुगन्धित फूलों सहित कई औषधीय व छायादार पौधे भी लगाए गए है
केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी का आईपीओ लाने के फैसले का एलआईसी कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है एक केंद्र सरकार एलआईसी की डिसइनवेस्टमेंट कर रही है। सोमवार को एलआईसी नालागढ़ कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने पोस्टर मेकिंग के तहत इसका विरोध किया। नालागढ़ एलआईसी कार्यालय के हेड पीके चौहान ने बताया सरकार की ओर से पार्लियामेंट में एलआईसी की आईपीओ में लिस्टिंग काबिल रखा जा रहा है इसका सभी कर्मचारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। पॉलिसी होल्डर के हितों की रक्षा करने के लिए सभी कर्मचारी इस बिल का विरोध कर रहे हैं।
पिछले पांच महीनों से घर से बेघर बिमला देवी के घर के ताले बैंक ने खोल दिए है। रविवार को टीम बड़का भाऊ संजय शर्मा ने बिमला देवी के घर पर पंहुच कर उसके परिवार का दुखड़ा सुना और परिवार की आर्थिक मदद की। बिमला ने हाउस लोन को चुकता करने के लिए रिश्तेदारों से कर्ज लिया है। दुकान के लिए मुद्रा लोन का नो लाख 75 हजार ही अब बकाया है। बिमला देवी ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी की वजह से उसके साथ साथ उसके भाई कमलेश कुमार का परिवार भी सड़क पर आ गया है। उसने एक व्यक्ति से पांच लाख का कर्ज लिया था।जिसकी एवज में उस व्यक्ति ने भाई कमलेश के ट्रक का टोकन सिक्युरिटी के तौर पर रखा था। सारे पैसे व्याज सहित वापिस लौटने के बावजूद टोकन को हड़प लिया गया।दाड़लाघाट में कार्यरत बड़े ट्रांसपोर्टर छोटे और सीमांत ट्रांसपोर्टर्स के साथ जमीदारों जैसा व्यवहार कर उनकी गाड़ियों को हथिया लेते हैं। गोरखधन्धा पिछले 10 -15 सालों से सभी ट्रक ऑपरेटर सोसिटीयों मे चल रहा है। क्षेत्र में कार्यरत ट्रक कोऑपरेटिव सोसाइटीयों में सदस्यता सहित टोकन की खरीद फरोख्त की जाती है,जबकि कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट के अंर्तगत सदस्यता को बेचने का कोई प्रावधान ही नहीं है उसने बताया कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी के साक्ष्यों की सीडी दौरान तफ्तीश दाड़लाघाट थाने में दी थी जिसकी जांच होना बेहद महत्वपूर्ण है जिसकी जांच नही की गई है। टोकन हड़पने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने टोकन 13 लाख में खरीदा है जो सरासर झूठ है दोनों के बैंक खातों की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। संजय शर्मा ने कहा कि दाड़लाघाट में सरकार के समानांतर व्यवस्था खड़ी कर दी गयी है जिससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके हाथ लग गए है वो जल्द मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मिलेगें।
पुलिस थाना दाड़लाघाट में शराब पकड़े जाने को लेकर एक मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार छामला के पास पुलिस ने नाके के दौरान चमन लाल पुत्र हुकमचन्द गांव सरडमरास डाकघर पारनु अर्की अपनी स्कूटी एचपी-11ए-6200 पर जा रहा था तो उसे शक के आधार पर रोके जाने व चैकिंग के दौरान उससे 10 बोतले देशी व अंग्रेजी शराब की बरामद की है। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कुनिहार(सोलन)- एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय कुनिहार के छात्र सुधीर वर्मा का इंडियन एयर फोर्स की टेक्निकल ब्रांच में बतौर एयरमैन चयन हुआ है। एसवीएन पब्लिक स्कूल कुनिहार के 2018-19 सेशन के नॉन मेडिकल के छात्र रहे सुधीर वर्मा ने ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली इंडियन एयर फोर्स की परीक्षा में 108 वां रेंक हासिल करके यह उपलब्धि हासिल करके विद्यालय व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौर रहे कि इस विद्यालय में पढ़ाई कर चुके बहुत अधिकतम विद्यार्थी प्रदेश व देश के विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एसवीएन स्कूल के निदेशक टीसी गर्ग ने विद्यालय के होनहार छात्र सुधीर वर्मा के इंडियन एयरफोर्स में टेक्निकल ब्रांच में बतौर एयरमैन चयन होने पर सुधीर के परिजनों व विद्यालय के कर्मठ अध्यापक वर्ग को बधाई दी। उन्होंने सुधीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, कि सुधीर की इस कामयाबी से विद्यालय व कुनिहार क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों से सुधीर की इस कामयाबी से सीख लेते हुए लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया,ताकि वे भी अपने तय मुकाम को हासिल कर सके।
क्षेत्र की मंडियों में सब्जी के दाम बढ़ने के कारण रसोई का बजट भी बढ़ गया है। सब्जियों के रेट ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। इन दिनों टमाटर ने रसोई का तड़का महंगा कर दिया है। वर्तमान में 80 के ऊपर टमाटर बिक रहा है। इसके अलावा गोभी ₹80 घीया ₹50 व आलू 35 से ₹40 बिक रहा है। सब्जियों के दामों में एकदम आई तेजी ग्रहणी ओं पर भारी पड़ रही है। गृहणी ओं का कहना है कि पहले एक माह का खर्चा 4 से ₹5000 आता था जो वर्तमान में 7 से 8000 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा की सब्जियों के बढ़ते दाम आम आदमी पर भारी पड़ रहे हैं लोगों का कहना है कि अगर वह सब्जियां नहीं खाएंगे तो क्या खाएंग।
आज युवा मोर्चा सोलन मण्डल ने परिचय कार्यक्रम किया जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की और रोहित भारद्वाज ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व प्रदेश उपाध्यक्ष खादी बोर्ड पुरुषोत्तम गुलेरिया जी से भेंट करवाई और युवा मोर्चा ने उनसे आशीर्वाद लिया और गुलेरिया जी ने युवा मोर्चा को कार्यकारणी बनने पर बधाई दी और सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को नए दायित्व के लिए बधाई दी और कहा युवा मोर्चा हर समय हर फ़ील्ड के लिए तैयार रहता है हर बार युवा मोर्चा के माध्यम से ही पार्टी कार्य होते हैं और युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है इस परिचय कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर जी ,बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता जी ,मंडल महामंत्री अरूण ठाकुर जी ,ज़िला सचिव दिनकर कुमार, आधि सभी नवनुक्यत कार्यकारणी मौजूद रही।
अर्की,27 अगस्त:- अर्की पुलिस थाना में माननीय अर्की न्यायालय के आदेश पर ऑन लाईन ठगी का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर पुत्र केवलराम निवासी गांव शाहूनाग तहसील आनी जोकि आजकल गांव बागी डा. पिपलूघाट तह अर्की में रह रहा है ने इस आशय की शिकायत अर्की थाना में दर्ज करवाई है । शिकायत कर्ता के अनुसार उसने दिनांक 23 जुलाई को ओएलएक्स पर अपनी सिलाई मशीन बेचने के लिए विज्ञापन डाला जिसकी कीमत 9500 रू रखी गई थी । श्याम सुंदर का कहना है कि अगली सुबह 24 जुलाई को लगभग साढ़े आठ बजे दो अलग अलग नंबरों से किसी अज्ञात व्यक्ति जिसने अपना नाम सोनू कुमान निवासी धर्मशाला बताया का फोन आया कि वह विज्ञापन में दिए गए मूल्य पर मशीन खरीदने को तैयार है । उक्त व्यक्ति ने कहा कि दस बजे के आसपास उसका भाई आज ही शिकायतकर्ता के पास मशीन की डिलीवरी लेने के लिए आएगा । उक्त व्यक्ति ने मशीन की कीमत आॅनलाईन से अदा करने की बात कही । अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत कर्ता को आगे बताया कि वह भारतीय सेना में सेवा कर रहा है और इसलिये उसका बैंक खाता संवेदनशील माना जाता है इसलिए वह क्यू आर कोड के माध्यम से मशीन की कीमत अदा करेगा तथा शिकायतकर्ता को उसके द्धारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने को कहा । शिकायत कर्ता को क्यू आर कोड प्रणाली के बारे में कोई जानकारी नहीं थी इसलिए जब उसने अज्ञात व्यक्ति द्धारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके पंजाब नेशनल के बैंक खाते से 9500 रू अज्ञात व्यक्ति सोनू कुमार के एक्सििस बैंक खाते में टृांसफर हो गए । इस पर शिकायत कर्ता ने अज्ञात व्यक्ति उक्त राशि वापिस करने को कहा । इस पर सोनू नाम अज्ञात ने शिकायतकर्ता को बताया कि यह चूक के कारण हुआ है और शिकायतकर्ता को यह आश्वासन देकर पुनः जाल में फंसा लिया उसकी राशि को वापिस करने जा रहा है साथ ही मशीन की कीमत 9500 रू अर्थात कुल 19000 रू शिकायतकर्ता को भेजने का आश्वासन दिया । अज्ञात व्यक्ति ने शिकायत कर्ता को पुनः भेजे गए लिंक का उपयोग करके क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए कहा । शिकायत कर्ता ने ज्यों ही उक्त व्यक्ति द्धारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके खाते से 19000 रू की राशि अज्ञात व्यक्ति के खाते में चली गई । इस प्रकार उक्त अज्ञात व्यक्ति द्धारा शिकायत कर्ता से कुल 28500 रू की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत डिजिटल मोड के माध्यम से विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोगों को उनके घर पर ही कानूनी प्रदान की जा सके। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव गुरमीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा पूर्व की भान्ति अगस्त माह में भी डिजिटल माध्यम से शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष भूपेश शर्मा व उन्होंने कारागार में कैदियों को उनके अधिकारों व कानूनों की जानकारी दी। शिविरों में कैदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी अवगत करवाया गया ताकि उनके अधिकारों का हनन न हो। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा बाल आश्रम, अर्की व शांति निकेतन आश्रम, सुबाथू के बच्चों से भी डिजिटल मोड के माध्यम से बातचीत की गई। इस दौरान बच्चों को उनसे जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई । बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत सिरीनगर (कंडाघाट) व ग्राम पंचायत सपरून (सोलन) में पंचायत प्रतिनिधियों व पैरा लीगल वालंटियरों और गांव के लोगों को डिजिटल मोड के माध्यम से कानूनी जानकारी से अवगत करवाया गया। डिजिटल मोड के माध्यम से अगस्त महीने में लगभग 175 लोगों ने कानूनी जानकारी का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए अपना एक यू ट्यूब चैनल (डीएलएसए सोलन) के नाम से बनाया गया है। इस यू-टयूब चैनल पर सोलन जिला में तैनात सभी न्यायाधीशों द्वारा यौन उत्पीड़न और अन्य अपराधों के शिकार लोगों को मुआवजा, विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस, यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण अधिनियम, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, पर्यावरण विधि, नाबालिगों द्वारा ड्राइविंग, श्रम कानून, वाहन दुघर्टना मुआवजा इत्यादि विभिन्न विधिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी से आग्रह किया है कि किसी भी तरह की कानूनी जानकारी के लिए यू-ट्यूब चैनल डीएलएसए सोलन से लाभ उठाएं। अगस्त महीने में अभी तक लगभग 2064 लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस यूट्यूब चैनल से जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10.00 से सायं 05.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव डवारू धार के लोगों ने उपायुक्त सोलन को लिखे पत्र में पंचायत दाड़ला में रखने बारे आपत्ति जताई है।स्थानीय लोगों में मदन शर्मा,ललित शर्मा,वीरेंद्र कुमार शर्मा,प्रेम लता,कलावती,बबिता,अमर देव,बीना,पवन शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गांव डवारू धार को पुरानी पंचायत दाइलाघाट में ही रखा गया है,इसको लेकर गांव डवारू धार के ग्रामीणों ने अपना विरोध जताते हुए कहा है कि गांव डवारू धार के साथ लगते अन्य गाँव शमेली,ककेड,बुडम व सतोटी को नई प्रस्तावित पंचायत बरायली में डाला गया है। इस कारण गांव डवारू धार इन चारों गाँव के बीच में पड़ता है तथा पुरानी पंचायत दाड़लाघाट से चारों तरफ से अलग हो जाता है,इसलिए गांव डवारू धार की कोई भी सीमा दाड़ला पंचायत के साथ नहीं लगती हैं। डवारु धार के लोगों ने उपायुक्त सोलन को लिखे पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पंचायती राज मंत्री,निर्देशक पंचायती राज विभाग,उपायुक्त सोलन,जिला पंचायत राज अधिकारी, पंचायत प्रधान,सचिव को भी प्रेषित की है। गांव डवारू धार के ग्रामीणों ने अनुरोध किया है कि गांव डवारु धार को नई प्रस्तावित पंचायत बरायली में डाला जाए ताकि अन्य गाँव की तरह इस गाँव का भी अन्य गाँव की तरह समग्र विकास हो सके अन्यथा हम क्षेत्रिय विकास में बहुत पिछड़ जायेगे इसलिए गांव डवारु धार के समस्त ग्रामवासी इस गाँव को दाड़लाघाट पंचायत में रखने के लिए अपनी आपत्ति जताते है। लोगों ने कहा कि हमारे गाँव डवारू धार को दाड़लाघाट पंचायत की जगह नई प्रस्तावित पंचायत बरायली में डाला जाए।
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत शराब पीकर गाली गलौज व जान से मारने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में कल्पना देवी पत्नी राजकुमार गांव बागा ने कहा है कि गत रात्रि इसके देवर लालाराम जब अपने घर शराब पीकर आया तो इसे गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी तथा जान से मारने धमकियां देने लगा। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 504,509 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने की है।
15 अगस्त से 15 सितंबर तक चल रहे विभिन्न गतिविधियों में फिट इंडिया मूवमेंट रन फॉर इंडिया के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी कैडेट्स बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते यह सभी गतिविधियां कैडेट्स के द्वारा अपने अपने घर से ही की जा रही है। रन फ़ॉर इंडिया के अंतर्गत केडेट केतन बट्टू तथा केडेट रवि शर्मा ने 2 किलोमीटर की दौड़ लगाकर इस गतिविधि में भाग लिया। एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू तथा 1एचपी बटालियन सोलन के दिशा निर्देश अनुसार कैडेट्स फिटनेस के प्रति जागरूक होकर योग,व्यायाम तथा अन्य फिटनेस की गतिविधियों को घर पर करके अपने परिवार तथा गांव के लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक हो सके।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने शहरी निकाय के चुनावों के दृष्टिगत नियमानुसार जिला के विभिन्न शहरी निकायों में आरक्षण के सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर पालिका नियम 2015 के चैप्टर-प्प् के तहत नियम 10 के अनुरूप जारी की गई है। अधिसूचना के अुनसार नगर पंचायत अर्की में वार्ड नम्बर-01 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नम्बर-03 महिला तथा वार्ड नम्बर-07 को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर-02, 04, 05 तथा 06 अनारक्षित हैं। नगर परिषद परवाणु में वार्ड नम्बर-01, 02, 06, 07 तथा 09 अनारक्षित हैं। वार्ड नम्बर-03 महिला, वार्ड नम्बर- 04 अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड नम्बर-05 महिला तथा वार्ड नम्बर-08 महिला के लिए आरक्षित हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत लोगों को नियम पालन के बारे में जागरूक बनाएं ताकि व्यापक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सके। डाॅ. सैजल गत देर सांय यहां नगर परिषद सोलन तथा विभिन्न ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कोराना संक्रमण की रोकथाम के लिए विचार-विमर्श कर रहे थे। डाॅ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में कोविड-19 के ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। इस कारण कोविड-19 से बचाव की दिशा में अत्यन्त सजग होकर कार्य किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी बीमारी से निपटने के लिए सजगता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने कहा कि अभी भी यह पाया जा रहा है कि लोग कोविड-19 से बचाव के लिए एहतियाती उपायों का पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। इस दिशा में नगर परिषद तथा ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों को आगे आना होगा और जन-जन को जागरूक बनाना होगा। डाॅ. सैजल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी (एस), मास्क का प्रयोग (एम) तथा बार-बार अपने हाथों को साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सैनिटाईजर (एस) से धोने की आदत को दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के विरूद्ध एस.एम.एस का यह सूत्र मज़बूत सुरक्षा चक्र है। उन्होंने आग्रह किया कि लोगों को मास्क पहनने का सही तरीका भी बताया जाए क्योंकि अधिकतर लोग मास्क से अपने नाक एवं ठोड़ी को पूरी तरह कवर नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क को इस प्रकार लगाया जाना चाहिए कि नाक एवं ठोड़ी ढकी रहे। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि एसएमएस का पालन न करने वालों के विरूद्ध उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए ताकि लोग इसके महत्व को समझें। उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए एवं किए जा रहे उपायों की जानकारी प्रदान की। बैठक में नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, सोलन से भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी रितिका, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपसिथत थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त, 2020 को 11 केवी लाइन को स्पर्श करती वृक्षों की शाखाओं की कटाई के दृष्टिगत 33/11 केवी कथेड़ विद्युत उपकेन्द्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 29 अगस्त, 2020 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक जौणाजी, शिल्ली, फशकना, कोटला, मशिवर, अश्वनी खड्ड, चांगड़, शुन्नु, दामकड़ी, चम्बाघाट, स्टील रोलिंग मिल, फोरेस्ट काॅलोनी चम्बाघाट, फ्रेन्डस काॅलोनी चम्बाघाट, बेर पानी, जिला उद्योग केन्द्र, चम्बाघाट चैक, बेर खास व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में भाजपा की कार्यकारिणी में सह जिला मीडिया प्रभारी के पद पर भाजपा नेतृत्व द्वारा युवा तुर्क राकेश शर्मा की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, मूल रूप से गांव हीयूं ,पंचायत करगाणु, तहसील राजगढ़ ,पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले राकेश शर्मा ने मीडिया प्रभारी जिला सिरमौर का दायित्व मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, हि. प्र.भाजपा अध्यक्ष तथा लोकसभा सांसद श्री सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री पवन राणा ,ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष श्री बलदेव तोमर, पच्छाद की विधायक श्रीमती रीना कश्यप , सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विनय कुमार गुप्ता , भाजपा मंडल पच्छाद तथा अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया! राकेश शर्मा ने कहा कि जो विश्वास उन पर शीर्ष नेतृत्व ने दिखाया है उस पर वह अपने परिश्रम तथा ईमानदारी से भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे! राकेश शर्मा की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय सोलन से हुई है जहां पर वह वर्ष 2003 से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से एक कार्यकर्ता के रूप में जुड़ गए! इसके पश्चात वर्ष 2005 में राजकीय महाविद्यालय सोलन की एबीवीपी इकाई के सचिव तथा बाद में जिला संयोजक का दायित्व भी उन्होंने निभाया है! छात्र संघ चुनावों में सिरमौर तथा सोलन के छात्रों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले राकेश शर्मा ने विद्यार्थी परिषद कि चुनावों में जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! वर्ष 2008 से 2014 तक सिरमौर छात्र कल्याण संघ के चेयरमैन के रूप में सिरमौर के छात्रों की समस्याओं को विभिन्न मंचो पर उठाया तथा साथ ही छात्र- हित के लिए कई आंदोलन भी किए! 2012-2013 मैं "यूथ अगेंस्ट करप्शन "में भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया! वर्ष -2015 से भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक के रूप में अर्की ,दून, कसौली तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बूथ स्तर पर सुदृढ़ किया तथा नए कार्यकर्ता जुड़े! वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की ओर से ठियोग विधानसभा क्षेत्र में कार्य किया तथा भाजपा को शिमला संसदीय सीट से बढ़त दिलवाने में अहम भूमिका निभाई! राकेश शर्मा को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर सोलन तथा सिरमौर के युवा साथियों तथा समर्थकों में खुशी का माहौल है!
ग्राम पंचायत पलोग के मांजू स्थित कार्यालय में जल की शुद्धता तथा गुणवत्ता जांचने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत प्रधान योगेश चौहान ने की। इस जागरूकता शिविर में स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों को जलीय गुणवत्ता बारे जागरूक किया गया। कुनिहार ब्लॉक के बीआरसी सुशील कुमार ने एक टेस्टिंग किट के माध्यम से लोगों को जल की गुणवत्ता जांचने का प्रशिक्षण दिया। सुशील कुमार ने बताया कि इस टेस्टिंग किट के अंदर उचित मात्रा में जल डालकर 24 घण्टे के बाद जांचना चाहिए,यदि पानी का रंग काला हो जाए,तो वह जल पीने योग्य नही होता।इस मौके पर पंचायत प्रधान योगेश चौहान, पंचायत सचिव संदीप कुमार, टीए देवराज,वार्ड सदस्य वेद प्रकाश चौहान, समाजसेवी बलिराम चौहान, विनोद पाठक, मोहनसिंह चौहान, सुशील पाठक, देवेंद्र कुमार, अर्चना पाठक, मनोरमा पाठक व सुरेन्द्रा चौहान आदि उपस्थित रहे।


















































