राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में सोलन जिला के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रश्नोतरी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक ने दी। योगेंद्र मखैक ने कहा कि जिला के 76 विद्यालयों के 1629 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माध्यमों से महात्मा गांधी के जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, स्वतन्त्रता संग्राम में उनके योगदान तथा केन्द्र सरकार द्वारा उनके नाम से कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित प्रतियोगिता में अकशेली व शेरनी की टीम ने प्रथम तथा पूर्णिमा व यशस्वी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षाओं पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में भाषण तथा कविता वाचन करवाया गया। इसमें सौम्या, अंजना, तमन्ना तथा रंजना ने भाग लिया। छात्र-छात्रों ने इन गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अंहिसा व स्वच्छता के अगुवा थे और उन्होंने लोगों को स्वच्छता की दिशा में विभिन्न स्तरों पर जागरूक बनाया। उन्होंने कहा कि इन सब गतिविधियो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से परिचित करवाना है ताकि महात्मा गांधी के जीवन चरित्र और उनकी वर्तमान समय में भी प्रासंगिक शिक्षाओं एवं नीतियों का देश एवं युवा हित में सकारात्मक अनुसरण किया जा सके।
जम्मू-कश्मीर में हिमाचल का एक जवान शहीद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों को लेकर सेना का वाहन उधमपुर से श्रीनगर की तरफ जा रहा था, जो उधमपुर से कुछ ही दूरी पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई। इन दो जवानों में से एक हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांडों का कथ्याड इलाके से ताल्लुक रखता है। जवान का नाम सुरेश कुमार, उम्र 47 साल बताई जा रही है। शहीद के परिवार में दो बेटे, पत्नी व बूढ़े मां-बाप हैं। शहादत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन के रबोन के समीप फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 30 सितम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 30 सितम्बर, 2020 को रबोन, वशिष्ट काॅलोनी, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग भवन व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 11.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष्य पर पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट ने 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के टीके लगाए। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि प्रति वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। फ्रांस के प्रसिद्ध रसायनिक और सूक्ष्म जीवविज्ञानी लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने रेबीज का टीका बनाया था। डॉ मानवी चौधरी ने कहा कि रेबीज से संक्रमित जानवर के काटने पर इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है इसलिए पीड़ित को तुरंत चिकित्सीय सहायता देना आवश्यक रहता है और उसे जल्द से जल्द इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि टोटकों के चक्कर में न पड़े और समय पर वैक्सीनेशन करवाएं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन सहायक संत राम पंवर ने बताया कि रेबीज के खिलाफ वैक्सीन की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक डा.लुईस पाश्चर की स्मृति उपलक्ष्य में 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस पर 15 कुत्तों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मानवी चौधरी, पशु पालन सहायक संत राम पंवर, राम चंद, नीरज कुमार गर्ग सहित पशु पालन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के गांव बपडोण में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर सारे गांव की सफाई में सहायता की है। विकास खंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। रविवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव बपड़ोण के महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कई स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया।तथा रास्तों के इर्द-गिर्द उगी अवांछित झाड़ियों तथा घास को काटा गया। प्राकृतिक जल स्रोतों की बावड़ियों को साफ-सुथरा किया गया और गांव की नालियों की सफाई की गई।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल प्रधान रीना ठाकुर,सचिव अनुराधा ठाकुर,महिला मंडल सदस्य रमा, रीता, पूनम,सुनिता,कौशल्या, उर्मिला, विद्या ठाकुर,का विशेष योगदान रहा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला में सोलन जिला के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर निबन्ध लेखन किया। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक ने आज यहां दी। योगेंद्र मखैक ने कहा कि जिला के 84 विद्यालयों के 1819 छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, स्वतन्त्रता संग्राम में उनके द्वारा देश के आमजन को साथ लेकर किए गए आन्दोलन और अंहिसा के मार्ग के सम्बन्ध में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कि इन सब गतिविधियो का उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से परिचित करवाना है ताकि देश के लिए उनके योगदान को युवा पीढ़ी सदैव स्मरण रख सके और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण कर सके। विद्यार्थियों ने अपने निबन्ध लेखन के माध्यम से अगवत करवाया कि कि स्वराज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार स्पष्ट एवं अनुकरणीय थे। बच्चों ने निबन्ध के माध्यम से अवगत करवाया कि महात्मा गांधी भारतीय शिक्षा सरकार के नहीं अपितु समाज के अधीन है। इसलिए महात्मा गांधी भारतीय शिक्षा को ‘द ब्यूटिफुल ट्री’ कहा करते थे। महात्मा गांधी का मूल मंत्र ‘शोषण विहिन समाज की स्थापना’ करना था। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में 29 सितम्बर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर नारा लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
ग्राम पंचायत दसेरन के अंतर्गत गांव लल्हाणा में पोषण दिवस मनाया। इस दौरान एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने लोगों को पोषण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी, उन्होंने एनीमिया व पोषण के बारे में लोगों को विशेष जानकारियां दी। उन्होंने मौजूद महिलाओं को पोषण आहार के फायदे समझाया, वहीं गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जियां तथा दूध का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी सांझा किया। इस अवसर पर एसीएफ दाड़लाघाट से हेल्थ प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार सिंह, सखी स्नेह लता, जलागम के प्रधान हीरालाल गर्ग, समूह के प्रधान शकुंतला शर्मा, महिला मंडल के प्रधान शीला देवी, हेल्थ वर्कर प्रेम बंसल, आशा वर्कर वीना शर्मा, अंबिका पंवर, आंगनवाडी वर्कर कुसुम लता पंवर, बलिराम शर्मा, हीरालाल, लक्ष्मी, आशा, भागीरथ, भावना, सरिता, मनीषा, विमला, रामप्यारी, कमलेश, रमा, कांता, निर्मला, मीणा, भारती, मीता, विमला, शीला, पम्मी, जीवन लता, सत्या, हीरा देई, सुनीता, अनीता शर्मा सहित ग्रामीण, गांव की महिलाएं व किशोरिया शामिल रही।
दाड़लाघाट विद्युत विभाग के अंतर्गत गांव कनोह में विगत 18-20 वर्षों से बिजली के खंभे नाम मात्र खड़े थे लेकिन आज तक उनके ऊपर तारें नहीं बिछाई गई। वर्षों बाद अर्की विधानसभा के जुझारू नेता तथा विभाग के अधिशासी अभियंता के प्रयासों से तार बिछाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब नई तारें बिछने से इस गांव वालों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। इस कार्य के प्रारंभ होने से गांव की जनता बहुत खुश है तथा इस कार्य के लिए किसान मोर्चा महामंत्री प्रेम शर्मा, गीताराम, यशपाल, प्रवीण कुमार, नीरज, विमला, विजय कुमार ने अर्की विधान सभा के नेता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल व विभाग प्रमुख अधिकारी विकास ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चैहान ने की। बैठक में जिला परिषद सोलन की 19 फरवरी, 2020 से 29 सितम्बर, 2020 तक की लगभग 05.20 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में 48 मदों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चैहान ने इस अवसर पर कहा कि विकास कार्यों को करने से पूर्व विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सम्बन्धित क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य से समन्वय स्थापित कर कार्य करवाएं ताकि लम्बित पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते हैं। इससे बैठक में अनेक समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिलता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों का यह प्रयास रहता है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से जनता की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि समस्याआंे का अविलम्ब समाधान हो तथा विकास योजनाएं नियत समय पर पूरी हों। बैठक में लोक निर्माण, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण इत्यादि विभागों से संबंधित 48 मदों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिएं। उन्हांेने अधिकारियों से आग्रह किया कि विकासात्मक कार्योें में गुणवत्ता के साथ-साथ गतिशिलता लाएं। बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, पंचायत समिति कण्डाघाट की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, सविता ठाकुर, मीना वर्मा, सुमन लता, रमा ठाकुर, निर्मला देवी, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा तथा विभिन्न पंचायत समिति के अध्यक्षों सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन ने जिला की कण्डाघाट तहसील में क्षेत्र के बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए कण्डघाट तहसील के स्थानीय क्षेत्रों को नगर पंचायत बनाने के सम्बन्ध में प्रकाशन की तिथि के 02 सप्ताह के भीतर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव एवं आपत्तियां सचिव शहरी विकास, हिमाचल प्रदेश सरकार को उपायुक्त सोलन के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित नगर पंचायत कण्डाघाट में कण्डाघाट तहसील के पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल सिरीनगर एवं ग्राम पंचायत सिरीनगर के खसरा संख्या 286-800, 803-807, 824-842, 844-903 और 921-1368/1076, पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल दोलग एवं ग्राम पंचायत सिरीनगर में खसरा संख्या 1-11, 15-18, 20-85, 103-211 तथा 363-393 एवं पटवार वृत्त सिलहारी के उप मुहाल सिलहारी एवं ग्राम पंचायत क्वारग में किता 1005 को नगर पंचायत कण्डाघाट में सम्मिलत किया जाना है। उपायुक्त सोलन ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त नियत अवधि के भीतर यदि आक्षेप अथवा सुझाव हों तो प्रस्तुत करें। नियत अवधि के उपरान्त कोई आक्षेप अथवा सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
3 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के पश्चात भी पट्टा बरावरी में बनने वाला सामुदायिक भवन निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। इतना ही नही अभी तक उक्त भवन निर्माण कार्य के लिए घोषित राशि भी आधी अधूरी ही प्राप्त हो पाई है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में पूर्व समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने पट्टा बरावरी में बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था व सरकार से उक्त कार्य के निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत करवाए थे। ततपश्चात वर्ष 2018 में पट्टाबरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मेले के दौरान तत्कालीन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल ने भी उक्त निर्माणाधीन सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की थी। हैरानगी का विषय यह है कि मंत्री द्वारा घोषित राशि में से अभी तक मात्र 5 लाख रुपये ही मिल पाए हैं। इतना ही नहीं पट्टा बरावरी में बनने वाले इस सामुदायिक भवन के लिए जन सहयोग से भी लगभग 4 लाख रुपये पट्टा बरौरी निर्माण समिति को दिए गए थे। वर्तमान में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लटक गया है। निर्माणाधीन भवन की दीवारों में पलस्तर, खिड़कियों का काम, फर्श आदि होना शेष है। पँचायत समिति सदस्य सोलन डी डी कश्यप ने बताया कि पट्टा बरावरी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में राशि का सही उपयोग नहीं हुआ है। जन सहयोग से एकत्रित 4 लाख रुपयों की राशि को सरकार के 30-70 स्किम में डाला जाता तो आज राशि 12 लाख रुपयों के करीब होती। कश्यप ने रोष व्यक्त करते हुयेे कहा कि इतनी राशि खर्च होने के बावजूद धरातल पर कोई खास काम नजर नहीं आ रहा है व यह सब जांच का विषय भी है। कश्यप ने कहा कि वर्ष 2018 में मंत्री डॉ राजीव सहजल द्वारा पट्टा बरावरी से कन्यारा सड़क निर्माण करने के लिए अनुसूचित जाती उप योजना के तहत समुचित राशि उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा भी अधूरी पड़ी है।
भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा कसौली मंडल की बैठक अध्यक्षता वरुण शर्मा ने की। इस मौके पर जोगिन्द्रा कॉपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। युवाओं ने जोगिन्द्रा कॉपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन यशपाल ठाकुर का फूल मालाएं पहना कर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया व उन्हें वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं दी। इस बैठक में मुख्य रूप से वन बूथ 20 यूथ अभियान पर ग्राम केंद्र प्रभारियों के साथ चर्चा की गई। विशेष रुप से मदन मोहन मेहता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जोगिंदर शर्मा , लक्ष्मी दत्त अत्री, चंदन शर्मा और युवा मोर्चा की पूरी टीम उपस्थित रही।
कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने भाजपा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे जिस पर अब भाजपा ने प्रितिक्रिया देते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें उन्होंने कांग्रेस के उपाध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार व पच्छाद में भ्रष्टाचार आदि के आरोपो को सिरे से नकारते हुए आधारहीन बताया है। मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, मण्डल महामंत्री सुरेश ठाकुर, मण्डल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओ के आरोप झूठे व निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता पच्छाद में चल रहे विकास कार्यों को पचा नही पा रहे हैं व बौखलाहट में इस तरह के बयान जारी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने देश प्रदेश में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हों व जिस पार्टी की मुखिया व उनका बेटा भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों से ज़मानत पर हो व जिसके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सदस्य आय से अधिक संपत्ति के मामले व अन्य भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हों उन्हें बिना तथ्यों के आधार पर ऐसे झूठे आरोप नही लगाने चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम फिर से दौहराते हुए कहा पच्छाद कांग्रेस कि के नेता शायद ये भूल गए कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार मामलों से देवभूमि का नाम देश मे कलंकित हुआ था। उन्होंने यह भी दावा किया कि आज तक मोदी सरकार व जयराम सरकार के किसी विधायक या मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नही आया है जयराम सरकार बनने के बाद पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है और पच्छाद में हो रहे विकास को देख कर कांग्रेस के नेता बोखलाहट में हैं। कांग्रेस के नेताओ को जनहित में देखते हुए विकास की राह में सरकार का साथ देना चाहिए व तथ्यहीन बातों को नहीं करना चाहिए।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृखंला आरम्भ हुई। यह जानकारी उपनिदेशक उच्च शिक्षा योगेंद्र मखैक ने आज यहां दी। आयोजन की इस कड़ी में सर्वप्रथम आज उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आॅनलाइन प्रणाली के माध्यम से वर्चुअल सम्वाद आयोजित किया गया। उन्हांेने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष रूप से युवा पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, स्वतन्त्रता संग्राम में उनके द्वारा देश के आमजन को साथ लेकर किए गए आन्दोलन और अंहिसा के मार्ग के सम्बन्ध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्ताह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में आज जिला के 45 विद्यालयों में अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं के मध्य गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल संवाद आयोजित करवाया गया। इस वर्चुअल संवाद में जिला के 1895 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने कविता पाठ के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन चरित्र तथा उनकी शिक्षाओं का वर्णन किया। छात्र-छात्राओं ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से अगवगत करवाया कि किस प्रकार भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में वर्ष 1915 से वर्ष 1947 तक तथा तदोपरांत वर्ष 1948 तक महात्मा गांधी ने किस मुख्य भूमिका निभाई। इस युग को भारतीय इतिहास में महात्मा गांधी युग के नाम से जाना जाता है। छात्र-छात्रों ने इस अवसर पर विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार वर्णन एवं उनमें महात्मा गांधी की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने मुख्य रूप से वर्ष 1919 के असहयोग आन्दोलन, वर्ष 1930 के सविनय अवज्ञा आन्दोलन तथा वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। छात्रों ने वर्चुअल सम्वाद के माध्यम से बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्वच्छता के विषय अवधारणा को वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वृहद स्तर पर देश में अपनाया जा रहा है। महात्मा गांधी की विकसित ग्राम की परिकल्पना को भी वर्तमान में विशेष रूप से कार्यान्वित किया जा रहा है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा खंड अर्की की अध्यापिका ज्योति महाजन द्वारा गूगल मीट एप का उपयोग करके विद्यार्थियों को प्रतिदिन ऑनलाइन कक्षा में जोड़ा जा रहा है। ऑनलाइन कक्षा के द्वारा प्रतिदिन के शिक्षण कार्य के साथ-साथ विषययेतर गतिविधियों में विद्यार्थियों को जोड़कर सीखने के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं जिसमें विद्यार्थि बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जहां इस कोरोना महामारी के समय में प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थीयों को स्कूल में उपस्थित होना मुश्किल लग रहा था, वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्याणा की अध्यापिका ज्योति महाजन ने ऑनलाइन कक्षा के द्वारा सभी विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ रखा है। वह विभिन्न शिक्षण गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण प्रदान कर रही है। ज्योति महाजन अपने प्रयासों से राज्य व जिला के प्रबुद्ध शिक्षाविदों को अपने ऑनलाइन कक्षा में जोड़ रही हैं तथा विद्यार्थियों को सीखने तथा वार्तालाप करने के अवसर प्रदान कर रही है। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक सोलन रौशन जसवाल तथा जिला उपशिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा द्वारा ऑनलाइन कक्षा का निरीक्षण किया गया।उन्होंने विद्यार्थियों से वार्तालाप कर अध्यापिका और विद्यार्थियों की कार्यकुशलता को जांचा। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अध्यापिका और बच्चों की सराहना की। इस ऑनलाइन कक्षा में स्त्रोत व्यक्ति डॉ विरेंद्र कुमार ने बच्चों को सुंदर लिखने व अच्छी लिखाई के महत्वपूर्ण तरीके बता रहे है। अब तक इस ऑनलाइन कक्षा में ज्योति महाजन ने विभिन्न प्रबुद्ध शिक्षाविदों को जोड़ चुकी है, जिनमे डॉ विरेंद्र, प्रदीप, कोमिला हरनोट, पूनम कश्यप शामिल हैं।
घनागुघाट पंचायत के गांव कुन्नी निवासी मधु ठाकुर यूट्यूब चैनल से हिमाचली कल्चर को सात समंदर पार विदेशों तक पहुंचा रही है। यूट्यूब पर हिमाचली ब्लॉगर मधु ठाकुर व हिमाचली ऑलराउंडर नाम से मधु के दो चैनल चल रहे है। एक साल पहले शुरू किए गए इन चैनलों पर एक लाख के करीब सब्सक्राइबर हो चुके हैं। जल्द ही एक चैनल को सिल्वर बटन भी मिलने वाला है। देश के बाहर अमरीका, कनाडा, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, फ्रांस, इटली साउथ अफ्रीका आदि देशों में भी मधु का पहाड़ी कल्चर लोगों को खूब भा रहा है। अपनी वीडियों में मधु पहाड़ी संस्कृति, रीति रिवाज, गीत, नृत्य, पहनावे, गांव की जीवन शैली के साथ डेयरी फार्मिंग से सम्बंधित जानकारी देती हैं। मधु ठाकुर ने बताया कि परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी, बावजूद इसके कभी सुविधाओं के अभाव का रोना नहीं रोया। पति के पास नोकरी नहीं थी, खेती बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का गुजारा होता था। उसने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खूब मेहनत की, खेती बाड़ी के साथ साथ दूध का उत्पादन भी किया और परिवार की आर्थिकी बढ़ाई। दूध बेच कर ही पक्का घर बनाया और एक कार भी खरीदी। हमेशा से अपने पहाड़ी कल्चर और पशुओं के प्रति प्रेम को प्रमोट करने का सपना था। यूट्यूब से एक ऐसा प्लेटफार्म मिला जिसमें प्रमोशन के साथ साथ अर्निंग भी होने लगी। मधु चैनल के लिए एक साल में ढाई सौ से अधिक वीडियों बना चुकी है। यूट्यूब से होने वाली इनकम को वो दुग्ध उत्पादन में गायों के लिए बडा शेड बनाने में खर्च कर रही है। मधु ने बताया कि एक साल पहले उसने एक महिला ब्लॉगर से प्रेरित होकर चैनल शुरू किया था। शुरू में लोग हतोत्साहित करने के लिए कॉमेंट करते थे कि अब गोबर उठाने वाले भी ब्लॉगिंग करने लग गए है। नेगेटिव कॉमेंट्स से आहत नहीं हुई बल्कि वीडियो बनाने जारी रखे और कंटेंट को बेहतर किया। लोगों को सादे पहाड़ी कल्चर के साथ डेयरी का कंटेंट इतना पसंद आया कि साल भर में ही सुब्स्क्रिबेरो की संख्या एक लाख के आसपास पहुचने लगी। देश के बाहर विदेशों में भी चैनलों के सब्स्क्रिईबर है, जो उनके बनाए वीडियो बहुत पसंद करते है। मधु अपने वीडियो में युवा पीढ़ी को अपनी माटी से जुड़े रहने, जिम के अलावा खेतों में भी कड़ी मेहनत कर पसीना बहाने के लिए प्रेरित करती है।
कुनिहार स्थित 220 केवी सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव के चलते सोमवार को विद्युत उपमंडल सुबाथू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने बताया कि 28 सितंबर को सुबाथू, कुठाड़, गम्भर, देलगी, भारती व बनलगी आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक व अन्य व्यवधान के चलते समयावधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
शनिवार, हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे के साथ साथ पर्यटन विकास, कोरोना व ऐसे कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आज की इस बैठक में बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने और डिपुओं में पॉस मशीनों से राशन देने पर भी फैसला हो सकता है। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, मंत्री सरवीण चौधरी व अन्य नेतागण शामिल हुए है। हालांकि बैठक से सरकार के दो मंत्री नदारद रहे। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर और पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर अनुपस्थित रहे। बिक्रम ठाकुर स्टाफ सदस्य के संक्रमित पाए जाने के बाद क्वारंटाइन हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 सितम्बर, 2020 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र से संचालित फीडर सोलन नम्बर-1 तथा फीडर सोलन नम्बर-3 के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 27 सितम्बर, 2020 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक क्षेत्रीय अस्पताल, मधुबन काॅलोनी, जौणाजी रोड, मुख्य डाकघर कार्यालय, शक्ति नगर, शांडिल निवास, एमईएस, मालरोड, अप्पर बाजार, धोबीघाट, ठोडो मैदान, नगर परिषद क्षेत्र राजगड़ रोड व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष रूप से युवा पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र, उनकी शिक्षाओं, उनके द्वारा अपनाया गया कर्मपथ और देश के स्वतन्त्रता संग्राम में उनकी भूमिका के विषय में अवगत करवाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की श्रंृखला को 26 सितम्बर, 2020 से आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 सितम्बर, 2020 को उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती विषय पर वर्चुअल लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। 27 सितम्बर, 2020 को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। केसी चमन ने कहा कि 28 सितम्बर, 2002 को उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा वाद-विवाद एवं निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 29 सितम्बर, 2020 को उपनिदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रश्नोतरी, नारा लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 30 सितम्बर, 2020 को उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा चित्रकला गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रथम, अक्तूबर, 2020 को नेहरू युवा केन्द्र सोलन तथा जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी द्वारा नशा मुक्ति विषय पर सारगर्भित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। केसी चमन ने कहा कि 02 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न विभागों के सहयोग से स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को इस सम्बन्ध में गतिविधियां सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्थापित किए गए उच्च आदर्शों को आत्मसात कर सकें।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मन्त्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार पात्र व्यक्तियों तक उपदान दरों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाई जाने वाली वस्तुएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और कोविड-19 के दृष्टिगत यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि समाज के कमजोर वर्गों को इस दिशा में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राजिन्द्र गर्ग आज यहां खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न भण्डारण गृहों का निरीक्षण करने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि गत 02 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र उपभोक्ताओं को 03 दालें, 02 लीटर खाद्य तेल तथा एक किलोग्राम आयोडाईज नमक उपदान दरों पर उपलब्ध करवाने पर 450 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस वर्ष 230 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान गरीब एवं समाज के कमजोर वर्गों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र वर्गों एवं प्रवासी श्रमिकों को अप्रैल, मई तथा जून माह में सामान्य राशन के अतिरिक्त 05 किलो प्रति व्यक्ति चावल तथा एक किलो काला चना दाल निःशुल्क प्रदान किए गए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न योजनाआंे का अधिक से अधिक प्रचार सुनिश्चित बनाया जाए ताकि पात्र वर्ग समय पर इनसे लाभान्वित हो सकें। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक निगम के विभिन्न भण्डारण गृहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने आटा-चावल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं को जांचा और इनके सुरक्षित भण्डारण एवं समयबद्ध निरीक्षण के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक आबिद हुसैन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाई जा रही वस्तुओं की गुणवत्ता के सम्बन्ध में समुचित जानकारी प्रदान की। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। इससे पूर्व पहली बार सोलन पहुंचने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मन्त्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार रहे डाॅ. राजेश कश्यप, पशु दुग्ध सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, पार्षद एवं भाजपा मण्डल सोलन के महामन्त्री भरत साहनी, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन की एनएसएस यूनिट ने 51वां राष्ट्रीय समाज सेवा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवियों में से हिमानी, भगत और शिवानी ने ऑनलाइन नारा लेखन और चित्रकला के माध्यम से इस दिवस को मनाया। "स्वयं से पहले आप" (लॉगो) प्रतीक चिन्ह को भी चित्रकला के माध्यम से उभारा। गीतांजलि, यशस्वी, कशिश, तमन्ना, हिमांशु, भाविक व दिशांत ने इस दिवस पर सामाजिक कार्य किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पेय जल टंकी की सफाई की व साथ लगती नालियों की सफाई की। टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया।प्रकाश चंद बट्टू कार्यक्रम अधिकारी ने टीम या संगठन का महत्व ऑनलाइन एक कहानी के माध्यम से बताया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष व प्रकाश चंद के साथ पूरी यूनिट को बधाई दी।
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार में एक व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में कीटनाशक निगलने का मामला सामने आया है। बताय जा रहा है की ग्रामीणों द्वारा व्यक्ति को स्थानीय नागरिक चिकित्सालय कुनिहार लाया गया जंहा डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुनिहार क्षेत्र के गांव समोत के एक व्यक्ति ने नशे की हालत में कीटनाशक निगल लिया व अचेत अवस्था में अर्की कुणीपुल के समीप ग्रामीणों को मिला। उन्होंने उक्त व्यक्ति को तुरंत नागरिक चिकित्सालय कुनिहार पहुंचाया जंहा डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया व उसे शिमला आई जी एम सी रैफर कर दिया। डॉक्टर अरुण ने बताया कि एक व्यक्ति को चिकित्सालय में लाया गया था। उसका प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे शिमला आई जी एम सी रेफर कर दिया गया।
कुनिहार। पंचायत समिति कुनिहार की बैठक विकास खण्ड कुनिहार के सभागार में समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द चोपड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल व पंचायत निरीक्षक रत्तन चन्द नेगी मौजूद रहे। बैठक में 15 वें वित्त आयोग के सेल्फ के कार्य योजना के लिए पंचायत समिति कुनिहार के लिए करीब 44,62,000 की राशि स्वीकृत हुई। यह राशि कुनिहार पंचायत समिति के तहत 23 समिति सदस्यों को आवंटित होगी जिसमें प्रत्येक समिति सदस्य की करीब 1 लाख 90 हज़ार की राशि विकासात्मक कार्यों के लिए मिलेगी। समिति सदस्यों ने रोष व्यक्त किया कि पंचायतो ने अभी तक उनका पिछले बजट का पैसा खर्च नही किया है, जिस कारण विकासात्मक कार्य प्रभावित हुए है। बैठक में कुनिहार विकास खण्ड के तहत दूरदराज क्षेत्र माँगल व बेरल के समिति सदस्यों ने दाड़लाघाट में सब ब्लॉक बनाये जाने की मांग रखी, जिसका प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। माँगल व बेरल पंचायत कुनिहार से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है व पंचायत के लोगो को विकासात्मक कार्यो के लिए लम्बा सफर करना पड़ता है। माँगल बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, हीरा पाल, दीप चन्द व पवन आदि बीडीसी सदस्यों ने बैठक में दाड़लाघाट को सब ब्लॉक बनाने की मांग रखी, जिसका सभी समिति सदस्यों ने समर्थन किया। सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने कार्य क्षेत्र के तहत विकासात्मक कार्यो को 15 वें वित्त आयोग की कार्य योजनाओं में डलवाया। इस बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष प्रेम चन्द चोपड़ा, खण्ड विकास अधिकारी विवेक पॉल, पंचायत निरीक्षक रत्तन चन्द नेगी, नीलम रघुवंशी, सीमा महंत, गीता ठाकुर, राकेश कुमार, हीरा पाल, सुरेश कुमार सहित 18 बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन द्वारा आज सोलन बाजार में विभिन्न मीट तथा चिकन की दुकानों तथा अन्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियन्त्रक मिलाप शांडिल ने दी। मिलाप शांडिल ने कहा कि इस दौरान 23 दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा नियमों की अवहेलना के लिए विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि 11 मीट व चिकन की दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई तथा ये विक्रेता जिला दण्डाधिकारी सोलन द्वारा निर्धारित किए गए मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे थे। इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6/ए के अन्तर्गत आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई तथा 125 किलोग्राम मीट व चिकन जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि विभिन्न उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा कि सभी मीट व चिकन विक्रेता अपनी दुकानों पर मीट व चिकन की मूल्य सूची दैनिक तौर पर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने फ्राइड, चिली तथा तन्दूरी चिकन विक्रेताओं से भी आग्रह किया कि वे उपभोक्ताओं से मनमाने दाम न वसूलें और प्रत्येक कार्य दिवस में मूल्य सूची प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार उक्त आदशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर निरीक्षक अरूण ठाकुर तथा धर्मेश शर्मा भी उपस्थित थे।
जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक टशी संडूप ने बैंक के नव निर्वाचित एवं नामित निदेशकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बैंक के नए अध्यक्ष योगेश कुमार भरतीय तथा उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित सभी सदस्यों को पद भार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं प्रेक्षक के रूप में उपस्थित थीं।
पोषण माह के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा जिला के सभी विकास खण्डों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने कहा कि पोषण माह के दौरान पोषण पंचायत, बच्चों की वृद्धि निगरानी, किचन गार्डिंग, पोषक पदार्थों की प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज धर्मपुर विकास खण्ड की विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिशु के प्रथम 1000 स्वर्णिम दिनों के बारे में गर्भवती महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता को अपने बच्चे के प्रथम 1000 दिनों में शिशु का ध्यान रखना चाहिए तभी बच्चों का सुखद भविष्य सम्भव है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषक पदार्थों के संदेश के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी एवं हरी-भरी सब्जियों की रंगोली भी बनाई गई। आंगनवाड़ी केंद्रों में धात्री माताओं को आंगनबाड़ी न बुलाकर उनके घर जाकर उनके और उनके बच्चों की वृद्धि निगरानी की गई साथ ही स्तनपान का अवलोकन भी किया गया। गर्भवती व धात्री महिलाओं को इस दौरान संतुलित आहार की जानकारी दी गई । जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि इन सभी सत्रों में ग्रामीणों को कोविड-19 महामारी से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने तथा सुरक्षित सामाजिक दूरी के पालन के लिए प्रेरित किया गया। विकास खण्ड नालागढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कार्यक्रम के दौरान परिवार के सभी सदस्यों को शामिल करते हुए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा बच्चों को घर पर ही रहकर विभिन्न गतिविधियां करने लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को उनके पसंदीदा सब्जियों व फलों में रंग भराकर फलों व सब्जियों के लाभ बारे अवगत करवाया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल की गरिमामयी उपस्थिति में जोगिन्दा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से योगेश कुमार भरतीय को चुना गया। यह चुनाव प्रोटेम अध्यक्ष हजूरा सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र से जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के लिए निदेशक मण्डल में मनोनीत यशपाल ठाकुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ऊर्जावान नेतृत्व में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश सहित पूरे देश में बैंक को सक्रिय कार्य प्रणाली एवं पारदर्शी सेवाओं के लिए जाना जाएगा। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक टशी सन्डूप, सहायक पंजीयक सहकारी समिति नीलम, बैंक के सहायक महाप्रबन्धक रूप सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मण्डल के हाल ही में संपन्न चुनवों में सोलन जोन से बुद्ध राम, कसौली-धर्मपुर जोन से लाज किशोर शर्मा, नालागढ़ से योगेश कुमार भरतीय, अर्की-कुनिहार से किरण कौंडल, कण्डाघाट जोन से विजय ठाकुर तथा दून जोन से संजीव कौशल विजयी रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के गांव ध्यानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। विकास खंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वीरवार को इस कार्यक्रम के अंतर्गत गांव ध्यानपुर के महिला मंडल की महिलाओं द्वारा कई स्थानों पर उगी भांग को उखाड़ा गया तथा रास्तों के इर्द-गिर्द उगी अवांछित झाड़ियों तथा घास को काटा गया। प्राकृतिक जल स्रोतों की बावड़ियों में बरसात के मौसम में भरे मलबे को हटाया गया और गांव की नालियों को साफ किया गया। समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम इसी प्रकार 5 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल प्रधान कांता देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष गोदावरी, महिला मंडल सदस्य सोमा, सुनीता, ममता, मीना, निशा, रीता, राधा, शकुंतला, पूनम, पुष्पा, कौशल्या, विद्या और शर्मिला का विशेष योगदान रहा।
डीएवी एवीएन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में 14 सितंबर से 24 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े में हिन्दी अध्यापकों ने विद्यालय के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन गतिविधियों का आयोजन किया। पखवाड़े के पहले दिन से ही छात्रों में हिन्दी दिवस को लेकर उत्साह दिखाई पड़ा। कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा दसवीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुच्छेद लेखन, वाद-विवाद, कविता वाचन, नारा लेखन एवं कहानी वाचन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ऑनलाइन गतिविधियों में भाग लेने का उत्साह छात्रों में देखते ही बनता है। सभी अध्यापक कोरोना काल में बच्चों को इन गतिविधियों से जोड़ने के लिए एवं कोरोना काल में स्कूल बंद रहने की वजह से ज्ञान के अंतर को कम करने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी अध्यापक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज जिंदल ने भी प्रधानाचार्य, विद्यार्थियों, अभिवावकों एवं अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला आज प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। परवाणू पहुँचते ही सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार वापस लाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कांग्रेस की सरकार का वापस आना बेहद जरूरी है। सोलन कांग्रेस व कण्डाघाट के कार्यकर्तों ने सोलन में राजीव शुक्ला का ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व सोलन के कई बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सोलन में कार्यकताओं द्वारा किए गए स्वागत के बाद राजीव शुक्ला शिमला के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शिमला में वह देर शाम को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद में वह प्रमुख नेताओं से अकेले में भी मुलाकात कर सकते हैं।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन 25 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2020 तक किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश कुमार धीमान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया फ्रीडम रन का उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक को फिट रहने के लिए प्रेरित करना है। यह दौड़ पूरे देश में आयोजित की जा रही है तथा इसमें किसी भी आयु वर्ग व लिंग के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मानक परिचालन परिचालन प्रक्रिया जारी की है जिसके अन्तर्गत फिट रहने के लिए कहीं भी, कभी भी कोई भी दूरी, दौड़ या अपनी क्षमता अनुसार चल कर इस अभियान का हिस्सा बन सकते है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने जिला के सभी लोगों से अपील की है कि इस अभियान का हिस्सा बनें और अपनी क्षमता अनुसार दौड़ कर या चल कर किलोमिटर का ब्यौरा अपने नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पत्ते सहित इस कार्यालय को के मोबाईल नम्बर 98168-77200, 98176-34676, 94180-24862, 98165-10666 पर व्हाट्सऐप कर भेजें। दौड़ में भाग लेने वालों को फिट इंडिया फ्रीडम रन पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दौड़ में भाग लेने वालों को फिट इंडिया फ्रीडम रन का प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतिभागी उक्त तिथियों में फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेगें वे अपनी प्रतिदिन प्रतिभागिता की वीडियो तथा फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते है ताकि वीडियो देखकर अन्य भी फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223462 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
दाड़लाघाट। कोरोना के मरीजों की देखभाल और सांस रोगियों हेतु ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर की बहुत आवश्यकता होती है। कोरोना से संक्रमित मरीज़ों के उपयोग हेतु बुधवार को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख ने सिविल हॉस्पिटल अर्की 3 ड्यूल ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर भेंट किया जिससे की कोरोना से संक्रमित मरीजो के इलाज में सहायक उपयोगी हो सके। इस दौरान एसडीएम अर्की विकास शुक्ला ने कोरोना से बचाव हेतु जनभागीदारी को बढ़ाने और उनका सहयोग लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। वही मनोज जिंदल ने इस बात पर बल दिया कि अम्बुजा सीमेंट उद्योग ने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग, कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच निरंतर करते हुए जन भागीदारी का सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन, अम्बुजा हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग अर्की के साथ निरंतर समन्वय करके योजना बनाकर समुदाय के लोगो को जागरूक कर रहा है जिससे लोग इस बीमारी के खतरे से सावधान रहें, सतर्क रहें, अपने और आस पास एक बीमारी मुक्त वातावरण का निर्माण कर सकें। इस अवसर पर एसडीएम अर्की विकास शुकला,अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड के इकाई प्रमुख मनोज जिंदल, तहसीलदार अर्की रमन, बीएमओ अर्की (सिविल हॉस्पिटल अर्की) डॉ राधा शर्मा, सीएमओ ओएचसी अम्बुजा सीमेंट डॉ नताशा सिंह, कार्यक्रम संयोजक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गाँधी, सामुदायिक स्वास्थ्य संयोजक अजीत कुमार सिंह, प्रवीण लखनपाल उपस्थित रहें।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रवेश प्रक्रिया नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रारंभ की गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कोविड-19 के चलते लगभग 5 महीने विद्यालय में पढ़ाई ठप रहने के बाद अब सरकार के आदेशों का पालन करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक नई व्यवस्था के अंतर्गत पढ़ाई शुरू कर दी है। इस व्यवस्था के अनुसार बुधवार को नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अभिभावकों की पूर्ण सहमति के बाद विद्यालय में बुलाया गया जिसमें 70 बच्चों में से 50 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विद्यार्थी,स्टाफ के लोग या अन्य आगंतुक जैसे ही विद्यालय के प्रवेश द्वार पर पहुंचते हैं। लैब अटेंडेंट विमला देवी और चमन लाल द्वारा उन का तापमान थर्मल स्कैनर द्वारा जांचा जाता है,उसके बाद सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए हैंड वॉश कर, मास्क की जांच कर प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश करवाया जाता है। प्रातः कालीन सभा में सामाजिक दूरी बनाकर केवल राष्ट्रगीत गाकर कक्षाओं में प्रवेश किया जाता है। विद्यालय में 1 दिन में एक ही कक्षा बुलाई जा रही है। उस कक्षा को संख्या के आधार पर तीन या चार कमरों में बिठाया जाता है और सभी कमरों में अलग-अलग विषय की पढ़ाई चलती है। वीरवार को दसवीं कक्षा शुक्रवार को प्लस वन और शनिवार को प्लस टू कक्षा की उपस्थिति होगी। प्रधानाचार्य ने कहा कि उसके बाद फिर बच्चों की संख्या देखकर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इस प्रकार विद्यालय में सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करते हुए इस सत्र की पढ़ाई प्रारंभ कर दी गई है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि बच्चों का सही पोषण ही उनके सुखद व सुदृढ़ भविष्य की नींव है तथा इस दिशा में प्रत्येक परिवार को यह समझना होगा कि नौनिहालों के पोषण के साथ कोई समझौता न हो। केसी चमन गत दिवस यहां राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के जिला स्तरीय वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि सही पोषण देश रोशन की परिकल्पना को साकार करने के लिए बच्चे के जन्म के आरम्भ के 1000 दिन महत्वपूर्ण हैं। शिशु के लिए माता का दूध सर्वोत्तम। इससे बच्चें का मानसिक व शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि पोषण माह की सार्थकता तभी संभव है जब एक माता अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उसके प्रथम 1000 दिनों को पूरे समर्पण भाव से उसके समग्र पोषण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने वेबिनार के माध्यम से विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने सम्बन्धित क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को पोषण चार्ट तैयार कर उसके अनुसरण के लिए उन्हें प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पोषण माह के अन्तर्गत ग्राम स्तर पर प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित की जाएं ताकि लोगों को सुपोषण के बारे में जागरूक किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य के लिए विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी से सभी को एहतियात रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सीमाएं आवाजाही के खोल दी गई हैं ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी नियमों का स्वयं अनुसरण करें। आवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकले। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य पहनंे तथा सुरक्षित सामाजिक दूरी का पालन करें। वेबीनार में जिला आयुर्वेद विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सीमा गुप्ता एवं क्षेत्रीय अस्पताल के बाल चिकित्सक डाॅ. धर्मेेंद्र ने भी बहुमूल्य विचार सांझा किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने वेबिनार का संचालन किया तथा पोषण के अन्तर्गत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषण माह के दौरान पोषण पंचायत, बच्चों की वृद्धि निगरानी, किचन गार्डिंग, पोषक पदार्थों की प्रदर्शनी एवं रंगोली तथ अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मटनाली के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई जिसमें 2 आदमी चेतन चावला (उर्फ चांद) आयु 34 वर्ष पुत्र स्वर्गीय देवेन्द्र चावला निवासी वार्ड नं0- 3 राजगढ़ तथा सन्दीप आयु 36 वर्ष पुत्र सुमन शर्मा निवासी घील पबियाना की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। बुधवार सुबह करीब 9.00 बजे वेद प्रकाश पुत्र जगतराम ग्राम जोन मयोग डाकघर चुरवाधार जब अपने साथी कमलेश के साथ गाड़ी द्वारा राजगढ़ जा रहा था तो जब वह मटनाली के समीप पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क पर गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं तथा सड़क पर टायर की रगड़ के निशान पड़े हुए हैं। गाड़ी से उतरकर जब सड़क से नीचे देखा तो डेड बॉडी खून से लथपथ पड़ी हुई थी जिसपर तुरन्त उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद वह व उसका साथी नीचे नाले में उतरे तो देखा कि वंहा पर पिकअप जीप क्षति ग्रस्त हालत में पड़ी हुई है तथा दो डेड बोडियां पड़ी हुई है। राजगढ़ पुलिस ने मौका पर पहुंच कर शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक लाया तथा पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया जंहा पर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने थाना राजगढ़ में वेदप्रकाश के ब्यान पर चालक के खिलाफ दिनांक 23-09-2020 धारा 279,304 (A) आइपीसी के तहत लापरवाही का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
Vandana Yadav, the engineer-turned journalist and writer from Paonta Sahib, Sirmaur, bagged the Her Rising Award 2020. One of the 27 awardees at the mega event organised and hosted online by the Jobs For Her platform, Vandana was acknowledged and celebrated for being a rising leader in the field of education. While accepting her award at the virtual event, Vandana spoke about how women can support each other unconditionally in their professional and personal journeys. She shared how making unconventional choices comes easily to oneself if he/she has identified their passion and are willing to pursue it relentlessly. She added, “Learning must never cease in life because if that happens, life loses all its purpose. Jobs for Her is a profound initiative which has taken a lead in this area and is bringing together wonderful women and helping them rise in their careers.” Currently based in Chandigarh, Vandana comes with a rich journalistic experience with respect to an academic setting. She has been working with top-tier institutes like IIT Gandhinagar, IIM Ahmedabad, EDII, ISB Mohali and more over the past eight years. This is not the first time that she has made the state proud. This year in March, she was also bestowed with the prestigious WEF Exceptional Woman of Excellence Award, 2020 at the annual WEF event held in Cairo, Egypt. The event was held under the auspices of H.E. Abdelfattah El Sisi, President of Egypt, and had brought together over 1,000 women from more than 75 countries who exchanged their experiences and knowledge with each other. Previously, she has been awarded with The Lioness Inspiring Young Woman title by a Hyderabad-based NGO.
आम आदमी की सुविधा के लिए खोले गए लोकमित्र केंद्र व साइबर कैफे (जनसेवा केंद्रों) पर लूट मची हुई है। प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदकों का जमकर शोषण किया जा रहा है। 39 रुपये आवेदन शुल्क के स्थान पर 70 रुपये से लेकर 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में अभ्यर्थियों को 100 से 150 रुपये देने पड़ रहे हैं, वहीं तहसील प्रशासन लिखित शिकायत का इंतजार कर रहा है। इन दिनों विभिन्न शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों में नौकरी की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मारामारी मची हुई है। दाड़लाघाट उप तहसील के लोकमित्र केन्द्रो व प्राइवेट सायबर कैफों पर सुबह से ही भीड़ होना शुरु हो जाती है। डिजीटल इंडिया के तहत सरकार की ओर से सायबर कैफे भी खोले गए हैं। उप तहसील क्षेत्र में इन केंद्रों की संख्या 8, 9 है। इन केंद्रों पर कोई भी व्यक्ति प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकता है। कम्प्यूटराइज खतौनी प्राप्त कर सकता है लेकिन आवेदन बनाने के नाम पर उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार की ओर से आवेदन शुल्क 37 रुपये तय किया गया है, लेकिन इन केंद्रों पर 70 रुपये से लेकर 150 रुपये तक लिए जा रहे हैं। निशांत, मनीष, प्रेम केशव, राजेश गुप्ता, जय सिंह ने बताया कि दाड़लाघाट में लोकमित्र केंद्र व सायबर कैफे पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं लेकिन, उप तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इधर, उप तहसीलदार दाड़लाघाट बसन्त लाल राजटा ने कहा कि जनसेवा केंद्रों में ज्यादा वसूली से संबंधित कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा है तो आकस्मिक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
अल्ट्राटेक सीमेंट बागा द्वारा कोविड-19 की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बागा, सराई घाटी, दरोबड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में हाइड्रोक्लोराइड का छिड़काव किया गया। कंपनी के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि इस दौरान ज़रूरतमंद परिवारों को सरकार के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। साथ ही साथ स्वयं सहायता समूह, महिला मंडलों के माध्यम से मास्क बनाए गए एवं उनका वितरण ट्रक ड्राइवर, कामगार मजदूर एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगो में किया गया। नवनीत चौहान ने बताया कि इस मौके पर साथ ही साथ ट्रक ड्राइवरों को डायरी व पेन आदि वितरित किए गए। चौहान ने बताया कि व्यापक जन जागरूकता हेतु ऑडियो, वीडियो के माध्यम से कोविड-19 के बचाव की जानकारी भी दी गई। कंपनी द्वारा अपने कारखाना परिसर में सीमेंट एवं क्लिंकर ढूलाई क्षेत्रों में सैनिटाइज़र का छिड़काव किया गया, जिससे कोविड-19 के प्रभाव को कम किया जा सके। यूनिट हेड नवनीत चौहान ने बताया कि कंपनी द्वारा आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 की रोकथाम हेतु अनेकों कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्राम पंचायत, बीडीसी मेंबर एवं महिला मंडलों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मिल रहा है।
यशस्वी फोटो स्टूडियो दाड़लाघाट के बैनर तले पंचायत दाड़लाघाट के कोटला पुजारिया के कुफरी में छैल छबिलियां गीत की शूटिंग सफल हुई। सब-उपमंडल दाड़लाघाट की ग्राम पंचायत पारनु के गांव कंसवाला से संबंध रखने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक व संगीत के प्रति समर्पित केशव वशिष्ठ द्वारा यह गीत सुंदर शब्दों में लिखा, संगीतबद्ध किया तथा मधुर आवाज में गाया गया है। ऑडियो एसएम रिकार्ड्स शिमला में बनी तथा वीडियोग्राफी व निर्देशन यशस्वी फ़ोटो स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता सहित उनकी टीम गोपाल ठाकुर, मिनक्स चांदला, प्रवीण शैल तथा हरि ओम कौशिक ने की है। इस वीडियो शूट में सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। यशस्वी स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता ने बताया कि इस बेहतरीन पहाड़ी गीत का वीडियो जल्द ही यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।
अर्की। उपमंडल की ग्राम पंचायत पलोग की कार्यप्रणाली पर सोशल मीडिया में लगाए गए सवालिया निशान को लेकर पंचायत लामबंद हो गई है। मामला पंचायत के गांव घ्याणा का है जहां के एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ईश्वर दत्त अपने पुत्रों की मौत के बाद अकेले रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पंचायत पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा गया है कि पंचायत की लापरवाही के चलते बुजुर्ग को सरकारी राशन बिजली सुविधा व अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। इस मामले को पंचायत द्धारा एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत प्रधान ने सोशल मीडिया में जो पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर आक्षेप लगाए हैं उनका खंडन किया। पंचायत की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधान योगेश चौहान ने कहा कि ईश्वर दत्त को पंचायत द्धारा सरकारी योजनाओं के अधिकतर लाभ मुहैया करवाए गए हैं। उन्होने बताया कि वर्ष 2018 में ईश्वर दत्त को पंचायत द्धारा वृद्धावस्था पैंशन लगाई गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा ईश्वर दत्त को वर्ष 2019 में किसान सम्मान निधि का लाभ आंरभ करवाया गया जिसकी पांच किश्तें उक्त व्यक्ति ले चुका है। पंचायत प्रधान योगेश ने उक्त व्यक्ति के घर में जो गत दिनों बिजली कनैक्शन को लेकर पंचायत की कार्यशैली पर उंगलियां उठाई गई हैं वह निराधार हैं क्योंकि ग्राम पंचायत ने दिसंबर 2019 मे विद्युत विभाग को ईश्वर दत्त के घर पर बिजली पहुंचाने के लिए खंबा लगाने के लिए प्रस्ताव पारित कर विभाग केा भेज दिया गया था। परंतु कोरोना काल के चलते यंह कार्य लंबित हो गया था। यही नहीं आगामी होने वाली ग्राम सभा में ईश्वर दत्त का नाम बीपीएल में डालने का पंचायत द्धारा निर्णय लिया गया है क्योंकि उन्होने इसके लिए इससे पूर्व कभी आवेदन नहीं किया था। प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पंचायत के कुछ लोग सोशल मीडिया में गलत जानकारी डाल कर पंचायत की छवि धूमिल कर रहे हैं जोकि निंदनीय है। पंचायत प्रधान ने कहा कि पंचायत की छवि खराब करने पर पंचायत की ओर से कानूनी कार्यवाही पर भी विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर उपप्रधान भूपचंद शर्मा, वार्ड सदस्य पूजा शर्मा तथा सचिव संदीप कुमार तथा पँचायत कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कुनिहार(सोलन)। पंचायतों के पुनर्सीमांकन के लिए लोग अभी भी प्रशासन व सरकार से आग्रह करते नज़र आ रहे हैं। ऐसा ही नज़ारा मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय कुनिहार में देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत बखालग के लोग प्रधान किरपा राम की अगुवाई में पंचायत के लोगों का हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र लेकर कुनिहार विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे। खण्ड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में उन्होंने करीब 400 लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को पंचायत निरीक्षक रत्तन सिंह नेगी को सौंपा। ग्राम पंचायत प्रधान किरपा राम ने बताया कि करोना महामारी के कारण पंचायत की बैठक पिछले काफी समय से नहीं हो सकी व इस कारण पंचायत के विभाजन का प्रस्ताव नही डाला जा सका था। 21 सितंबर को ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चला कर करीब 400 ग्रामीणों के हस्ताक्षर करवा कर बखालग पंचायत के विभाजन करके नई पंचायत खेंरघाटी बनाए जाने की मांग रखी। गौर रहे कि वर्तमान में बखालग पंचायत करीब 25 किलोमीटर के दायरे में फैली हुई है। इस पंचायत की कुल आबादी करीब 3000 व करीब 1800 मतदाता है। पंचायत का क्षेत्रफल ज्यादा होने के कारण कई गांवो तक सरकार की विकासात्मक योजनाएं नही पहुंच पाती थी। आज ग्रामीणों की मांग पर बखालग पंचायत का विभाजन करके खेंरघाटी को नई पंचायत बनाये जाने के लिए मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार को देना था। परन्तु खण्ड विकास अधिकारी के सरकारी कार्य से सोलन में होने के कारण दूरभाष पर उनसे बात करके यह मांग पत्र पंचायत निरीक्षक रत्तन सिंह नेगी को दिया गया। पंचायत प्रधान ने पुनर्सीमांकन की अवधि समाप्त होने के बावजूद अगर ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही नही होती है, तो ग्रामीण प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर बखालग पंचायत के पुनर्सीमांकन का आग्रह करेंगे। इस दौरान प्रधान किरपा राम, वार्ड सदस्य बलदेव गौत्तम, विनोद कुमार, सुरेन्द्र वर्मा, ईश्वर दास, वीरेंद्र वर्मा, नरेश कुमार, तुलसी राम, धनी राम, दिनेश आदि मौजूद रहे।
कुनिहार। कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में बतौर मुख्यातिथि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान ब्रह्मानन्द ने की। सर्वप्रथम महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने आए सभी अतिथियों एवं संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ तथा जिला सोलन पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष जयनन्द शर्मा, पथ परिवहन सेवानिवृत्त संघ के प्रदेषाध्यक्ष बलराम पूरी, वरिष्ठ उप प्रधान बृजलाल ठाकुर, प्रधान ब्रह्मानंद, कर्मचारी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आयोजित बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने संघ की मांगों को विस्तृत रूप से सभा के समक्ष रखा। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मूल पेंशन में जोड़ने व प्रदेश में कर्मचारी बोर्ड का गठन करके उसका अध्यक्ष घनश्याम शर्मा को बनाए जाने की मांग रखी गई। बैठक में पेंशनरों के लिए राज्य स्तरीय सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन करने, केंद्र सरकार के 7वें वेतन की सिफारिश प्रदेश में लागू करने, पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन का स्थाई प्रावधान किए जाने ,2003 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाना, चिकित्सा आपूर्ति भत्ते का भुगतान कैशलेस किये जाने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त सभी मांगो का एक। मांग पत्र प्रदेश मुख्यमंत्री के अतिरिक्त केंद्र सरकार को भी इसकी प्रति भेजी जाएगी। महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सरकार से उपरोक्त सभी मांगो को स्वीकार किये जाने की पुरजोर मांग की गई। अन्यथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ इसके समर्थन में सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगा। आयोजित बैठक में हमीरपुर जिला के प्रधान पी आर शर्मा, महासचिव महेंद्र सिंह, बिजली बोर्ड के राज्य सचिव दिनेश मेहता, रतन सिंह तनवर, परिवहन के बलबीर सिंह, रघुनाथ शर्मा, रमेशनाथ, रामस्वरूप, पुलिस विभाग से चेतराम तनवर, ओमप्रकाश गर्ग, आर पी जोशी, वन विभाग से कृष्ण चन्द, रघुवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग से कंवर सिंह, गोपाल कृष्ण, सहित अन्य विभाग से भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से सरकार ने लगभग 6 मास पश्चात् नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए, लेकिन कोरोना के चलते किसी किसी विद्यालय में नाम मात्र की उपस्थिति पाई गई।हालांकि स्कूल में आधा स्टाफ उपस्थित रहा फिर भी नाममात्र अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत दिखाई। उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में पचास फीसद स्टाफ के साथ यहां कुछ विद्यार्थी ही पहुंचे। हालांकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर स्टाफ के साथ चर्चा की। अध्यापकों की ओर से उनको प्रदेश सरकार की ओर से जारी प्रपत्र के बारे में जानकारी दी गई तथा उसे भरने के बाद ही स्कूल आने के लिए कहा। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में कुछ छात्र पेपर जमा करवाने के लिए स्कूल पहुंचे थे। यही स्थिति आसपास के अन्य विद्यालयों में भी रही। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आज फिर से खुल गया। इस दौरान पाठशाला में 50% अध्यापकों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों को गेट पर ही सैनिटाइज किया गया और उनके तापमान को माप कर पाठशाला में प्रवेश दिया गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों में आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया। इस दौरान पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि दाड़लाघाट पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव बागा, नौणी के लिए रोड बने हुए लगभग 13 वर्ष हो चुके हैं, व सड़क की हालत बे-हद खस्ता हो चुकी है। सड़क पर छोटे वाहनों का चलना बहुत ही मुश्किल है। इस सड़क में टायरिंग का कार्य शुरू हुआ था मगर अब काफी समय से वह कार्य बंद पड़ा हुआ है। गांव बागा, नौणी के लोग विभाग के सहायक अभियंता से भी मिले व उन्होंने इस सड़क की मरम्मत के लिए कनिष्ट अभियंता से बजट बनाने का भी आग्रह किया पर सड़क का काम विभाग के आश्वासन तक ही सिमटा रहा। सभा के सदस्यों ने सहायक अभियंता से आग्रह किया है कि इस सड़क की असली हालत का जायजा लिया जाए, ताकि लोगों को इस कोरोना काल में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
पोषण माह के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा जिला के सभी विकास खण्डों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज कृषि विज्ञान केन्द्र कण्डाघाट द्वारा किचन गार्डन और न्यूट्री गार्डन की कि व्यवस्था की गई ताकि दैनिक जीवन में पोषक पदार्थो की गुणवत्ता को सुनिशित किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार तेगटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘पोषण के लिये पौधे’ मुहिम के अंतर्गत जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र कण्डाघाट ने भी महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से अभी तक चार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी है जिनमे उत्तम किस्म के बीजों की जानकारी और वितरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र चायल, मंज्याट तथा तन्सेटा, बरोटीवाला, दाउंटी तथा कुमारहट्टी में भी किचन गार्डन और न्यूट्री गार्डन बनाये गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत इस वर्ष देश में ‘सही पोषण की परिकल्पना लागू करने के लिए ‘हर घर पोषण उत्सव, हर घर पोषण त्यौहार’ विषय निर्धारित किया गया है ताकि बच्चों, किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार पोषण अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिला के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला के 1281 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण के संबंध में जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों में महिलाओं को स्तनपान के महत्व से अवगत करवाया जा रहा है और शिशु एवं बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की उचित मात्रा की जानकारी दी जा रही है।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कुनैक्शन काट दिए जाएंगे, जिन्होंने अगस्त, 2020 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता विदुर ने दी। उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनैक्शन की कुल संख्या 420 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 42,34,478 रुपये है। इनमें 184 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 14,13,517 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 213 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 22,50,413 रुपये है। अन्य 23 उपभोक्ताओं की राशि 5,70,548 रुपये है। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल के संशय के सम्बन्ध में उपभोक्ता दूरभाष नम्बर 01792-223611 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपने बिल पेटीएम, गुगल पे, अमेजाॅन, भीम ऐप फोन पे अथवा वैबसाईट www.hpsebl.in के माध्यम से भी जमा करवा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितम्बर, 2020 को 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर, 2020 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक इस विद्युत उपकेन्द्र में 3-फेज विद्युत ट्रान्सफार्मर का कार्य व विद्युत उपकरणों का मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके दृष्टिगत 33 केवी राजगढ़ विद्युत उपकेन्द्र तथा उठाऊ जलापूर्ति योजना विद्युत उपकेन्द्र गौड़ा की विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
कुनिहार। ग्राम पंचायत बुघार कनेता के बुघार घाट में आयर्वेद विभाग धर्मपुर द्वारा अनीमिया के रोकथाम हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद विभाग से डॉक्टर रक्षा शर्मा, फार्मासिस्ट लता वर्मा, व नर्स मीरा देवी मौजूद रही। इस मौके पर सम्बन्धित पंचायत के करीब 115 ग्रामीणों के खून की जांच के साथ साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी से भी अवगत करवाया गया। प्रधान ग्राम पंचायत बुघार क्नेता हेमचन थलयाली ने कहा कि समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए ताकि ग्रामीणों को अपने घर द्वार में ही स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी मिलती रहे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा, लीला देवी, अनिता शर्मा, कुंता देवी, आशा वर्कर पमिता, पूनम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
भाजपा की तेज़तर्रार नेता व पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने सोमवार को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में आखिरी सासें लीं। उनके आकस्मिक निधन से पुरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें श्यामा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ से उन्हें चंडीगढ़ PGI रेफेर कर दिया गया पर श्यामा ने बीच रस्ते में ही दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्यामा ने 16 सितम्बर को ही प्रधानमंत्री मोदी को फेसबुक पर शुभकामनाएं प्रेषित की थीं, पर उस समय कौन जनता था वह चंद रोज़ में दुनिया को अलविदा कह देंगी। श्यामा अपनी आखिरी समय तक राजनीती व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहीं। उनका राजनितिक करियर 42 सालों का रहा। वह तीन बार विधायक और एक बार मंत्री भी रहीं। उन्होंने भाजपा को जिला सिरमौर में पहचान दिलाई व संगठन के लिए कई बड़े कार्य किए। उन्होंने छात्र राजनीती से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की। श्यामा शर्मा नाहन से तीन बार विधायक 1977, 1982 व 1990 में रही। 1977 में वह तात्कालीन सरकार मेें पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति तथा विधि मंत्री रही। इसके बाद प्रेम कुमार धूमल की सरकार में राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रही। मुख्यमंत्री ने जताया शोक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने कहा श्यामा शर्मा ने पार्टी और जनता की निस्वार्थ एवं समर्पण भाव से सेवा की है। भगवान उनकी दिवंगत आत्मा काे शांति प्रदान करे व परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।


















































