पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत मलेथी गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश वर्मा सुपुत्र जीत राम ठाकुर,गांव मलेथी (नवगांव) ने कहा है कि 23 फरवरी को उसके पड़ोसी डीआर गांधी ने फोन करके बताया कि उसके रिहायशी मकान के दरवाजे खुले हुए है। जब वह अपने घऱ पहुँचा तो,देखा कि घऱ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच दरवाजे व उनके ताले टूटे हुए पाये गए। शिकायतकर्ता ने चैक करने पर पाया कि मकान से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।उसके मकान में सिर्फ चोरी करने की कोशिश की गई है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका मकान काफी दिनों से बन्द पड़ा हुआ था व मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 380,511 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयेजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर वाणी से प्रवचन रूपी अमृत ज्ञान गंगा को प्रवाहित करते हुए सृष्टि की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला , जिसमे मानव, देवता और दैत्य की उत्पत्ति पर विस्तार से विवरण किया गया। आचार्य द्वारा सनातन धर्म की श्रेष्ठता, महता,और आत्मीयता पर भी विस्तार से गुणगान किया गया। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष की पुत्री सती द्वारा भगवान शंकर की आराधना करना व उनके श्री चरणों की पूजा करना तथा स्त्री धर्म का व्याख्यान भी किया गया। माता सती ने किस तरह शंकर भगवान को पाने के लिए पांच सांसारिक सुखों का जिसमें ,नींद, दूसरों पर हंसना,फिजूल का लोगों से मिलाप छोड़ दिया था। कथा वाचक ने श्रोताओं से आह्वाहन किया कि समस्त सुखों को पाने के लिए हमेशा भगवान शंकर के सामने प्रभु श्री राम का नाम जपना चाहिए जो शंकर महादेव को अति प्रिय है।इस अवसर पर प्राचीन शिव तांडव गुफा के अध्यक्ष रामरतन तनवर, सचिव जोगिंदर कंवर, गुमान, रितु,और समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।
रा.व.मा.पा.बढलग में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पूरण चंद तथा सरिता ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 14 छात्राओं तथा 16 छात्रो सहित कुल 30 स्वयंसेवीयो ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई,जल स्त्रोतों की साफ सफाई, रास्तों की मुरम्मत तथा जागरूकता , रैली आदि विभिन्न गतिविधियो आयोजित की गई । इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, एच. आई.वी. एड्स, बाल्य अवस्था, खेलों का महत्व तथा महिला सशक्तिकरण आदि समसामयिक विषयों पर जानकारी दी गई। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि सतीश कुमार का स्वागत व धन्यवाद किया तथा शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियो के प्रयासों की सराहना की तथा उनसे समाजसेवा और राष्ट्रसेवा में निरंतर भाग लेने का आव्हान किया । समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग किया ।
युवा क्रिकेट कमेटी भयूँखरि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें भयूंखरी में पलोन और महाकाल इलेवन के बिच मुकाबला हुआ, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अशोक भारद्धाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व् साथ में बीडीसी सदस्य शशि कांत मौजूद रहे। इस मोके पर अध्यक्ष द्वारा क्रिकेट प्रेमिओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व समय आने पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आवाहन किया। इस मैच में महाकाल एलेवेन ने जीत हासिल की वही पलोन टीम 3 रन से हारी जिसमे की111 रनो का टारगेट रखा गया था था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कमेटी को अपनी और से 5100 की राशि दी। इस मोके पर हंसराज विक्रम प्रशांत ज्ञानचंद ताराचंद नीमचन्द संतराम अनु आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में चला। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों जय प्रकाश मिश्रा और अनिता कौंडल के दिशानिर्देशों द्वारा स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर से पॉलिथीन को हटाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों व स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।इस मौके पर विद्यालय के स्वयंसेवकों सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू के दो होनहार विद्यार्थियों को प्राथमिक उप शिक्षा निदेशक दीवान चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें की जिला स्तरीय समारोह सम्मान समारोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम व विश्वेश कौंडल को यह सम्मान दिया गया है। इस मोके पर बच्चों को सम्मान स्वरूप मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पाठशाला की मुख्य अध्यापिका ने अपने संबोधन में बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विज्ञान स्नातक के सुरेंद्र कुमार को इनके कार्य के लिए सराहना की यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया।
रंजीत सिंह । कुनिहार कुनिहार के प्राचीन शिव तांडव गुफा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिव महापुराण कथा का आयोजन शिव तांडव गुफा समिति व शंभु परिवार के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कथा के चतुर्थ दिवस में कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर एवं अमृत मई वाणी से प्रवचन रूपी अमृत की ज्ञान गंगा प्रवाहित करते हुए सभी से आह्वान किया की एक साधक को चाहिए वह अपने को शरीर, इंद्रिय, मन व बुद्धि का स्वामी मानकर उनके वश में न हो, बल्कि इंद्रियों को पतन कारक तथा अनावश्यक उनके मनमानी विषयों में जाने से रोक करके उसमें रहे हुए राग द्वेष से उन्हें छुड़ा करके मन को वश में करें और बुद्धि को एक मात्र परमात्मा निष्ठ निश्चय आत्मा बना करके परमात्मा में स्थिर कर दें। ऐसा हो जाने पर तो मन इंद्रियों के द्वारा होने वाले सभी कार्य सहज ही भगवत कार्य बन ही जाएंगे, परंतु इसके पहले साधन काल में भी इस आदर्श के अनुसार साधना करने से चित को प्रसन्नता एवं निर्मलता प्राप्त हो जाती है। उन्होंने अपने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संसार में कोई भी काम संपन्न करने के लिए मनुष्य को परमात्मा का सहारा और सहयोग चाहिए। नर और नारायण के संयुक्त प्रयासों से ही संसार का कारोबार चलता है और विकास होता है। मनुष्य और भगवान के बीच काम के बंटवारे का यही नियम है कि जिस काम की योग्यता मनुष्य में है, उसे मनुष्य को स्वयं ही करना चाहिए या किसी अन्य मनुष्य से करवाना चाहिए। भगवान को उसी काम के लिए कष्ट देना चाहिए, जो हम खुद ना कर सकें, जो हमारी सामर्थ्य से बाहर हो, मनुष्य जब अपनी भूमिका पूरी तरह निभा देता है, तो भगवान से यही उसकी मदद करता है। परमात्मा के रूप में सदा काम में लगे रहते हैं। यद्यपि इन तीनों लोकों में कुछ भी कर्तव्य नहीं है। वहीं, समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर ने बताया कि कथा के उपरांत हर रोज नारायण सेवा के रूप में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। शिविर में स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई की तथा विद्यालय प्रांगण को सजाया। सत्र में एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा रहे। इस सत्र में एनएसएस प्रभारी हेमलता द्वारा मंच संचालन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने टेकचंद शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की हमें अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन अमूल्य होता है। इस जीवन में मानव अपने इर्द-गिर्द के सभी अनुभवों को मिलाकर एक सफल जीवन की शुरुआत करता है। हमें सर्वदा निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य करते रहना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में अपनी सूझबूझ से रास्ता निकाल कर अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहिए। व्यक्तित्व विकास की ओर हमारा विशेष अवधान रहना चाहिए। उन्होंने बताया की कोविड-19 के कारण इस विशेष शिविर में बहुत सी सावधानियां बरती जा रही हंै। अत: सभी छात्रों को न केवल शैक्षणिक अपितु सामुदायिक कार्यों का अनुभव भी प्राप्त हो, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। एसएमसी अध्यक्ष टेकचंद शर्मा का अभिवादन किया।टेकचंद शर्मा ने छात्रों को अध्ययन एवं जीवन की सभी विकट परिस्थितियों के लिए तैयार होना तथा दृढ़ संकल्प रखना सिखाया। उन्होंने बताया कि कोई भी कार्य सरलता से हो जाए, ऐसा आवश्यक नहीं है, परंतु कार्य करने की ललक, कार्य पूर्ति की योजना एवं मन का साहस अत्यंत आवश्यक होता है। व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कुछ आवश्यक बिंदुओं को बच्चों के साथ साझा किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार ने टेकचंद शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव में गर्भवती महिला की गोदभराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खानपान का खास ख्याल रखने के बारे में बताया गया। रंगोली व पारंपरिक मंगलगीत के साथ गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा ने बताया कि गर्भवती महिला को माला पहनाकर, गोद में नारियल रखकर और मंगलगीत के बीच महिला को मिष्ठान खिलाकर गोद भराई से संबंधित हर रस्म निभाई गई। गर्भवती महिला एवं उनके साथ आए रिश्तेदारों को सुरक्षित प्रसव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराने के बारे में जानकारी दी। सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता व आशा कार्यकर्ता सरजमोनी ने भी अहम जानकारियां दीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा, सहायिका दामोदरी, स्वास्थ्य सखी सीता,आशा कार्यकर्ता सरजमोनी,मीना,उषा,भावना, सुनीता, हरदेई, विमला, कमला, रीता, तनु, राधा, सावित्री,यामिनी व आरती सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
उपमंडल संगड़ाह की गेहल पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव हडय़ोट में रविवार को बीमार युवती को संकरे व बर्फीले रास्ते से मुख्य सड़क तक पहुंचाए जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा 108 पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई गई। 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर, हरिपुरधार, गत्ताधार व नौहराधार की एंबुलेंस भी उस समय न होने के चलते युवती को प्राईवेट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य अधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि, पेट दर्द से पीडि़त युवती की हालत अब सामान्य है। ग्रामीणों ने पांजड़ी कहलाने वाले स्टेचर पर जिस बर्फीले दुर्गम रास्ते से युवती को सड़क तक पहुंचाया, उस रास्ते पर आम आदमी के लिए पैदल चलना भी आसान नहीं है। 22 जनवरी, तथा तीन फरवरी, को क्षेत्र में हुए भारी हिमपात के बाद हालांकि लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की सभी सड़कों से बर्फ हटाई जा चुकी है, मगर ऊपरी इलाके में रास्तों से बर्फ पिघलना शेष है। जिस कारण रास्ते में चलना मुश्किल है। पिछले एक दशक से भाजपा व कांग्रेस नेताओं द्वारा यहां सड़क निर्माण के कई दावे व घोषणाएं की गईं, मगर अभी तक छह किलोमीटर में से केवल डेढ़ किलोमीटर ही सड़क बनाई गई है। पंचायत प्रधान उपासना के अनुसार उनके कार्यकाल में सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल के माध्यम से इस सड़क को एक लाख का बजट मिला था और पूर्व प्रधान के समय में भी 10 लाख से इस सड़क का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि, स्थानीय भाजपा व कांग्रेस नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री को भी 25 परिवारों वाली अनुसुचित बस्ती अथवा गांव हडय़ोट के लिए पंचायत का प्रस्ताव भेज बजट उपलब्ध करवाने की मांग कर चुके हैं। प्रधान ने कहा कि, ग्रामीण पंचायत के लोग विभाग को जमीन देने को तैयार हैं। भलाड़ पंचायत के चुइनाधार संपर्क मार्ग से भी इस गांव के लिए सड़क बन सकती है। जिसकी दूरी महज तीन किलोमीटर तक होगी। हडय़ोट गांव की सड़क के शेष निर्माण कार्य को लेकर भी लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाएगी। अब मार्च माह के बाद ही बजट मिलने की उम्मीद है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत ग्याना में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्याना में चल रही भागवत महापुराण कथा में शिरकत की। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जबकि यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक विक्रमादित्य सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कथा का श्रवण किया और आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। बीते रोज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी कथा को श्रवण किया। इस अवसर पर विधायक विक्रमादित्य सिंह, सेवादल अध्यक्ष अर्की जय प्रकाश, चमन ठाकुर, नागेश ठकुर व नरेश ठाकुर सहित गांव ग्याना के स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई। शिविर का शुभारंभ 19 फरवरी को हुआ। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने अपने प्रतिदिन के क्रियाकलापों को करने में एवं नए अनुभवों को सीखने में तत्पर हो गए हैं। पहले दिन प्रातः काल जागरण से लेकर नियमित तौर पर अपनी दिनचर्या का पालन हुआ, जिसमें अल्पाहार के पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय में स्वच्छता की तथा एनएसएस वाटिका का निर्माण किया। स्वयंसेवकों ने मिल-जुलकर अपनी अपनी टीम के साथ यह कार्य किया। एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार एवं हेमलता बच्चों के साथ उपस्थित रहे। साथ ही प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता प्रातःकाल से ही सभी बच्चों के साथ विभिन्न कार्यों में उनका मार्गदर्शन करते रहे। मध्याह्न भोजन के पश्चात स्रोत व्यक्ति द्वारा बौद्धिक के प्रथम दिन भास्करानंद ठाकुर स्रोत व्यक्ति रहे। जिनका अभिवादन प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता एवं एनएसएस प्रभारियों द्वारा किया गया। भास्करानंद ने बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व बतलाया। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन योग प्राणायाम एवं व्यायाम करने चाहिए। इसके साथ ही कुछ पारिश्रमिक कार्य भी करते रहना चाहिए। आजकल यह देखा जा रहा है कि बच्चों में भी गंभीर बीमारियां घर बना लेती हैं।इसका सबसे बड़ा कारण कहीं न कहीं हमारी टेक्नोलॉजी ही है, जहां यह टेक्नोलॉजी पढ़ाई में वरदान साबित होती है। वहीं, इस का अधिक प्रयोग हमारे स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव भी डालता है। अतः हमें वातावरण के साथ घुलना मिलना चाहिए। प्रतिदिन का हमारा यह नियम रहना चाहिए कि हम प्रकृति के साथ भी समय बिताएं। साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार से घर में भी अनुशासन का पालन करते रहना चाहिए। सामाजिक अनुशासन क्या होता है, इस विषय पर विस्तार पूर्वक स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान चंडी विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना जो कि बीटेक कंप्यूटर कर रही है उपस्थित रही। प्रथम वर्ष में स्वर्ण पदक भी अर्जित किया है। भावना ने अपने विद्यालय जीवन को याद करते हुए कहा कि आज वह जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय माता-पिता एवं समस्त गुरुजनों को जाता है। इसी विद्यालय में रहकर उसने जीवन के लक्ष्य को पहचाना था तथा अनुशासित रहकर निरंतर परिश्रम किया। इसी प्रकार सभी को सभी अध्यापकों तथा अभिभावकों की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारे जीवन में उन्नति के लिए सबसे बड़ा आधार यही होता है। प्रधानाचार्य को भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की अनुशासन तथा परिश्रम यह जीवन में सतत चलने वाली प्रक्रिया है। आजीवन हमें इसका पालन करते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने भावना को उसके उज्जवल भविष्य के लिए मां सरस्वती से प्रार्थना की तथा उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वह आज के पथ पर अग्रसर है। वैसे ही चंडी विद्यालय का प्रत्येक छात्र अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सक्षम बने इसके लिए विद्यालय परिवार अहर्निशं प्रयासरत है। वहीं, हेमलता एवं दिनेश कुमार ने बताया कि एनएसएस विशेष शिविर सुचारू रूप से चल रहा है। पूर्णतया इस शिविर में कोविड-19 का पालन किया जा रहा है। छात्रों में अत्यंत उत्साह है तथा सभी कार्य बड़ी लग्न से किए जा रहे हैं।
कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में चल रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन ब्यास पंडित आचार्य नागेश कपिल ने कथा को आगे बढाते हुए भगवान शिव के प्राकट्य की व्याख्या की। शिवलिंग उत्पत्ति व शिवलिंग की पूजा अर्चना के बारे श्रोताओं को बताते हुए कहा कि शिव भगवान सभी देवों में सबसे भोले हैं तभी उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है, वह भाव के भूखे हैं। उनका थोड़ा गुणगान करने मात्र से वह खुश हो जाते हैं और अपने भगत को मनचाहा वरदान देते हैं। आचार्य ने कथा के दौरान गौरक्षा का उपदेश भी श्रोताओं को दिया। हर मनुष्य का फर्ज है कि वह गौरक्षा के लिए हर समय सजग व तत्पर रहे और गौवंश की रक्षा करे। इस अवसर पर गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर, गुमान कंवर, लायक राम, हेमन्त, दलीप, दीपक, मनु, मनी झांझी, मुकेश, रवि सहित समिति व शम्भू परिवार के सभी सदस्य व सेंकड़ों श्रोता मौजूद रहे।
आज नेहरू युवा क्लब द्वारा महाराजा पदमसिंह मैमोरियल स्टडियम कुनिहार में आशीष मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल द्वारा किया गया। सोमा कौंडल ने आयोजकों को प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं को भाग लेना चाहिए। आज इन्हीं छोटे-छोटे प्लेटफॉर्मों से खेल कर प्लेयर निकले हैं, जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर, सदस्य शशिकांत, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आयोजक सदस्य कमल ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्थानीय टीमों के अलावा, अन्य जिलों की लगभग 30 टीमें भाग ले रही हैं। हर मैच में मैंन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा फाइनल विजेता टीम को 51 हजार व ट्राफी तथा उप-विजेता टीम को 31 हजार व ट्राफी से नवाजा जाएगा। आज प्रतियोगिता का पहला मैच युवा क्लब बिलासपुर व ऑल स्टार कैथू शिमला के मध्य खेला गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान दाड़लाघाट में नाबार्ड प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक ने जलागम वाटरशेड परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। नाबार्ड हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी एवं महाप्रबंधक डॉ सुधांशु केके मिश्रा ने सोलन जिला में चल रही इस समीक्षा बैठक में डॉ बीआर प्रेमी महाप्रबंधक नाबार्ड व क्षेत्रीय कार्यालय से जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने भी भाग लिया। नाबार्ड द्वारा कुनिहार विकास खंड में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से सात जलागम परियोजनाएं का क्रियान्वयन किया जा रहा है व इस पर पंचकूला के माध्यम से 2 परियोजनाएं चलाई जा रही हैैं। इनमें से 4 परियोजनाओं में अंबुजा सीमेंट व एक परियोजना में अल्ट्राटेक की सहभागिता है क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में चल रही इन परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी व आद्यतन प्रगति के बारे में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से एरिया प्रोग्राम मैनेजर संजय शर्मा, प्रोग्राम मैनेजर भूपेंद्र गांधी, राजेंद्र खासा द्वारा जानकारियां दी गई। इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन जलागम विकास समितियों के माध्यम से किया जा रहा है, उन के प्रतिनिधि भी इस बैठक में शामिल रहे व परियोजनाओं के लाभों से अवगत करवाया। चर्चा का ब्यौरा देते हुए जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अशोक चौहान ने जानकारी दी कि मृदा और जल संरक्षण, सिंचाई हेतु जल, बेहतर कृषि तकनीकों व इनसे बेहतर लाभ उठाने की तरफ किसानों का रुख करना मुख्य है। परिणामस्वरूप किसान कृषि के साथ-साथ बागवानी को भी विशेष रुप से अपना रहे हैं। मुख्यतः सेब, पलम, खुमानी, पपीते व मशरूम इत्यादि की खेती करने से किसानों की बेहतर आय हो रही है। इसके अंतर्गत 10000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गतिविधियां की जा रही हैं, जिन से लगभग 90 गांवों के 5600 से अधिक परिवार लाभांवित हो रहे हैं। महाप्रबंधक डॉ बीआर प्रेमी द्वारा कार्यान्वयन संस्थाओं को परियोजना क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए प्रभारी अधिकारी डॉ मिश्रा द्वारा अपने जलागम विकास से संबंधित अपने वृहद अनुभवों को बैठक में सांझा किया गया। उन्होंने इस पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन व जलागम समितियों के कार्यों की सराहना की। प्रभारी अधिकारी द्वारा इस अवसर पर कौशल उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा नाबार्ड व अंबुजा द्वारा चलाए जा रहे जीएसटी टैली प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। समीक्षा बैठक के उपरांत पाट्टी, बड़ोग व कंधर जलागम परियोजनाओं का भी दौरा किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यूको बैंक दाड़लाघाट के प्रबंधक गौरव शर्मा ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई में करवाया। इसी दौरान महेश, मदन एसएलसी ऑफिसर ने प्रशिक्षणार्थियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी के बारे में जागरूक किया तथा एक सफल उद्यमी बनने के लिए सरकार को बहुत-सी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के वित्तीय विषय डिजिटल चुनो सुरक्षा के साथ इस कार्यक्रम में भरत आनंद एजीएम आरबीआई ने भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्येक वर्ष चुनिंदा महत्वपूर्ण वित्तीय विषय के बारे में आम जनता को जागरूक करता आ रहा है। इसी कड़ी में इस बार सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग जिसमे यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से सुरक्षित वित्तीय लेन-देन किया जाता है।अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में आए मेहमानों का उनके द्वारा बताए की जानकारी के लिए संस्थान की ओर से धन्यवाद किया। कार्यक्रम में संस्थान के 70 प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर हुए माइंड स्पार्क प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के लिए डाइट सोलन की तरफ से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष डाइट सोलन के सौजन्य से एक ऑनलाइन माइंड स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 2800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें धुंदन खंड के 4 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इन विद्यार्थियों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के कक्षा सातवीं के सत्यम ठाकुर व राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी की ज्योति ठाकुर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की साक्षी व लक्ष्मी भांखरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी चंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि मीडिया कॉर्डिनेटर डॉक्टर राम गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की। जिला परियोजना अधिकारी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम तथा ज्योति को प्रमाण पत्र और टैबलेट तथा साक्षी और लक्ष्मी भांखरी को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र, हेमंत कपिला, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार छात्र विद्यालय कुनिहार की प्रबंधन समिति का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विद्यालय की समस्याओं व मांगों को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से मिला। उन्हाेंने सांसद को विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाकर एक मांग पत्र दिया, जिसमें विद्यालय के कार्यों को फंड उपलब्ध करवाने की मांग की गई। सांसद ने प्रबंधन समिति को आश्वस्त करते हुए शीघ्र ही फंड की व्यवस्था करवाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विद्यालय प्रधानचार्य बीएस ठाकुर व समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बरड़ कलोनी में विद्यालय प्रबंधन समिति की आमसभा प्रधान रीता ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आदर्श प्राथमिक पाठशाला कुनिहार केंद्राध्यक्ष रमेश चंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। रमेश शर्मा ने बच्चों से विद्यालय में नियमित उपस्थिति बारे अनुरोध किया व जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा विद्यालय के एक बच्चे को शिक्षण गतिविधि को सुचारू संचालन हेतु मोबाइल फोन वितरित किया। पाठशाला के मुख्य शिक्षक प्रेम चंद भाटिया ने उपस्थित अभिवावकों का धन्यवाद किया व मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्राध्यक्ष सहित जिला परियोजना अधिकारी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सुभाष गर्ग, मनजीत कौर व अभिवावक मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय खरड़ हट्टी की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका शर्मा ने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह जानकारी विद्यालय मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रियंका शर्मा को 10,000 प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए दी गई है। इससे विद्यालय व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ममता गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय विज्ञान अध्यापक शशिकांत को दिया। जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रियंका को इस मुकाम पर पहुंचाया। वहीं, विद्यालय अध्यापकों व एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। वहीं, प्रियंका गुप्ता से जब बात की गई, तो उन्होंने इस सब का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार द एसवीएन स्कूल ने आज लीड स्कूल संगठन के साथ संयोजन किया। पिछले दो वर्षों से काेरोना काल के कारण शिक्षा स्तर में जो पिछड़ापन आया है, उस स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एसवीएन स्कूल ने यह कदम उठाया। साथ ही भविष्य की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थी सफलता हासिल कर सके विद्यालय का यह भी प्रयास रहेगा। स्कूल चेयरमैन टीसी गर्ग ने बताया कि लीड स्कूल अकादमी संस्था से 3000 राष्ट्रीय व 500 अंतरराष्ट्रीय स्कूल जुड़े हैं। इस संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकी शिक्षा प्रणाली से शिक्षित किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीड अभिभावक एप के द्वारा अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुसार पहली से आठवीं तक कोडिंग सिखाई जाएगी व स्कूल को 100 प्रतिशत स्मार्ट स्कूल बनाते हुए हर कक्षा में एक स्मार्ट एलईडी होगी। जिसके माध्यम से बच्चों को रचनात्मक व रुचि पूर्ण तरीके से शिक्षा दी जाएगी। अंग्रेजी को एक विषय की तरह न पढ़ाकर कौशल की तरह पढ़ाया जाएगा। इस संयोजन कार्यक्रम का स्वागत करते हुए स्कूल प्रबंधक लूपिन गर्ग ने कहा कि हम विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास चाहते हैं। इसलिए बाल्यकाल से ही इस तरह की शिक्षा प्रणाली से रोजगार परक शिक्षा पाकर विद्यार्थी कॅरियर की ऊंचाई तक पहुंचेगा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य उमा यादव, स्कूल के सभी अध्यापकगण, अकादमी सदस्य निशांत जिंदल, हरविंदर सिंह, संजीव चौहान व विजय सैनी मौजूद थे।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर दीप वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन व सिरमौर जिला अध्यक्ष मस्त राम शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण, प्रावधानों व इसके सफल क्रियान्वयन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य वक्ताओं अनीता, रक्षा, भारती, नरेश तथा नंदलाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य मापदंडों 5+3+3+4 पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर दाड़लाघाट व अर्की स्कूल के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत रामशहर के ग्राम रिवालसर ग्राउंड में मुख्यातिथि के ताैर पर पहुंचे, जिस दौरान युवाओं ने स्वागत किया। इस माैके पर ध्वज भवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने कि बात कही व युवाओं को अपने माता-पिता कि सेवा करने के बारे में भी कहा गया। ध्वज भवर सिंह राणा ने बताया रामशहर में विधायक लखविंदर राणा द्वारा विधयक निधि से 100000 से रामशहर के युवाओं के लिए GYM खोला गया है। DCP फंड धौनी ग्राउंड के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करवा दिया गया है। रामशहर कुश्ती ग्राउंड के लिए DCP फंड से कम्युनिटी हॉल के लिए 1,75000 रुपए की स्वीकृत करवा दी गई है। रीटेनिंग वाल बेहरोटा राजपूता के लिए 1,75000 DCP फंड से स्वीकृत करवा दिया गया है, जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस माैके पर बरोटा B Vs सोर 11 के बीच मैच हुआ। सोर ने 12 ओवर में 161 रन बनाए बरोटा B 130 रन पर सिमट गई। सोर टीम ने पहले बलेबाजी कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट कमेटी रामशहर द्वारा कराया गया। साथ में जिला स्पोकेसपर्सन योगेश्वर राणा, जस्सी हरीश, तरसेम, रमेश, जगदीश, ज्ञानू व सूरज आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जिला स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, एडीसी सोलन इकबाल प्रभा, नेहरू युवा केंद्र की डिप्टी डायरेक्टर, एसडीएम अर्की शहजाद, गोविंद शर्मा व आशा परिहार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को उनकी उपलब्धियों पर पुरुस्कार भी वितरित किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की केंद्र सरकार ने अपने आम बजट में स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें पहाड़ी प्रदेशों की चिंता है। पर्वतमाला योजन के अंतर्गत केंद्र सरकार ने बजट में भारी प्रावधान किया, जिससे प्रदेश में रोप-वे और सड़क का अधिक से अधिक निर्माण हो सकेगा। पूरे देश में 25000 किलोमीटर हाई-वे बनने हैं, जिसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है, इससे देश को बड़ा लाभ होगा। हिमाचल में नई टनल के निर्माण से जानत को बड़ा फायदा होगा, सरकार ने हर घर योजना के अंतर्गत घर घर नल लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है, अब भारत अन्य देशों पर निर्भर ना होकर खुद की ताकत पर आगे बड़ रहा है। रक्षा उत्पादन आज देश में बनाए जाएंगे यह एतिहासिक है, आज से पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा की स्किल इंडिया के मध्यम से हमारे युवाओं को रोजगार के अनगिनत अफसर मिल रहे हैं और यही नहीं स्वावलंबन योजना के माध्यम से भारत का युवा रोजगार देने वाला भी बन रहा है। उन्होंने कहा की देश में युवाओं का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है, जिस देश का युवा सशक्त होता है वो देश भी सशक्त होता है, आज सांसद में 15 प्रतिशत युवा देश का नेतृत्व कर रहा है।
रंजीत सिंह। कुनिहार बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनीहार में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा हुई, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अर्की को विद्यालय के खेल मैदान के बाकी बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करके विद्यालय प्रशासन को सौंपने बारे प्रस्ताव डाला गया, ताकि कोरोना पाबंदियों के बाद 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए खुले स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। वहीं, विद्यालय के पुराने अनसेफ भवन को गिराने का काम चला हुआ है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसकी जगह विज्ञान भवन बनाना प्रस्तावित है व बजट में इस भवन के लिए प्रावधान रखा गया है। विज्ञान भवन के जल्द निर्माण हेतु बजट राशि को देने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेंगे, ताकि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से चल सके। इस तरह विद्यालय की अन्य समस्याओं बारे भी चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, प्रतिभा कंवर, दुर्गानंद शास्त्री, एसएमसी उपाध्यक्ष देशलता, सलाहकार अकरेश शर्मा, गोपाल चंद, अनुराधा, दीक्षा, कांता, रमा, रीता, संजू, सुमन व बीना आदि उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आईएचएम एजुकेशन सोसायटी ने ग्राम पंचायत दानोघाट में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर शिविर में विवाह हेतु सहायता, शिक्षा हेतु सहायता, पेंशन सुविधा, विकलांगता पेंशन सुविधा, अंतिम संस्कार हेतु सहायता, मृत्यु सहायता, बेटी के जन्म पर उपहार योजना, मानसिक रूप में मंद अपने बच्चे के लिए योजना, विधवा पेंशन योजना, हॉस्टल सुविधा योजना, मनरेगा कामगार व मुख्यमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला मे पंजीकरण कैसे करवाया जाए, उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, उप प्रधान टेक चंद, पंचायत सचिव तेजेन्द्र वर्मा, जीआरएस जितेंद्र शर्मा, ॐ साई समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रणजीत सिंह, कामगार कल्याण बोर्ड के को-ऑर्डिनेटर अजैब सिंह नायर, पंचायत के अन्य सदस्य सहित लगभग 140 लोगों ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 18 फरवरी शुक्रवार से शुरू होने वाली 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर, उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व सचिव गोपाल कृष्ण शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे प्राचीन तालाब मंदिर पर महापुराण ग्रंथ व कथावाचक ब्यास पंडित नागेश कपिल का स्वागत किया जाएगा। उसके उपरांत तालाब मंदिर से भव्य कलश यात्रा भजन-कीर्तन के साथ निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा कुनिहार बाजार, लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, कोठी चौक से होते हुए कथा स्थल शिव गुफा पहुंचेगी। कलश स्थापना के बाद कथा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि 18 से 28 फरवरी तक चलने वाली इस कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। 4 से 6 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरण कार्यक्रम रहेगा। शंभू परिवार व सभी समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर परामर्श का आयोजन किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की कक्षा दसवीं से जमा दो कक्षा के विज्ञानं संकाय, वाणिज्य संकाय और कला संकाय के छात्र- छात्राओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग की गई I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बारहवीं कक्षा के बाद विभिन्न प्रकार के शिक्षा के क्षेत्र , विभिन्न प्रकार के कोर्स का चयन कैसे किया जाए के बारे में जानकारी दी I विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों को बताया कि परीक्षा की तैयारी कैसे करनी चाहिए व परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त कैसे रहा जाए I उन्होंने माता –पिता और अध्यापकों को भी बताया की समय-समय पर बच्चों से विचार साँझा करने चाहिए जिससे बच्चों के व्यवहार का अध्ययन व उनके समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्यायों की जानकारी उनका समाधान किया जा सके और बच्चों को बेहतर वातावरण मिल सके। भविष्य में आने वाली कठनाइयों से सचेत रह सके I प्रधानाचार्य ने बच्चों को अनुशासन में रहने, समय के पाबंद रहने, समय का सही उपयोग कैसे करें आदि की भी जानकारी दी I काउन्सलिंग के दौरान बच्चों ने भी अपने –अपने विचार प्रस्तुत किए I
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने 2019 में पुलवामा में शहीद हुए 45 जवानों के व अरुणाचल में हाल ही में शहीद हुए सात जवानों को याद किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेन्द्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट/ दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से आईएचएम एजुकेशन सोसाइटी और ओम साईं सेवा समिति ने विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोटलु, चंडी, कश्लोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम पंचायत कोटलु में आयोजित इस शिविर में लगभग 140 लोगों ने, कश्लोग में 120 और चंडी पंचायत में 160 लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगों को विवाह सहायता,शिक्षा सहायता,पेंशन सुविधा,विकलांगता पेंशन सुविधा, अंतिम संस्कार सहायता, किसी की मृत्यु पर सहायता, बेटी के जन्म पर उपहार योजना, मानसिक रूप में मंद अपने बच्चे के लिए योजना, विधवा पेंशन योजना, हॉस्टल सुविधा योजना, मनरेगा कामगार व मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गई। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड शिमला मे पंजीकरण कैसे करवाया जाए उसके बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। ओम साईं सेवा समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि यह कैंप पूरे हिमाचल प्रदेश में करवाया जा रहे हैं जिनमें जिला सोलन की समस्त जनता से आग्रह है कि वह अपनी पंचायत में हो रहे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले, ताकि विभाग द्वारा चलाईं जा रही लोकहित योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके,और लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर सकें।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अगर मन में कुछ करने का जुनून हो तो किसी भी काम को बखूबी किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ करके दिखा रहे हैं अर्की उपमंडल के कुनिहार, अर्की व दाड़लाघाट के दाती के रहने वाले तीन युवा जवान। हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड हिमाचल प्रदेश के जवानों ने एक चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं। बता दे कि बैंड में अर्की तहसील के तीन पुलिस जवान शामिल हैं। अर्की तहसील के साथ लगते कुनिहार की कृतिका तंवर कांस्टेबल हैं, जो बैंड में बतौर गायिका काम करती हैं। दाड़लाघाट के दाती गांव के कांस्टेबल दलीप शर्मा बैंड में सेक्सोफोन और बांसुरी वादक हैं। वहीं, अर्की के हितेश भारद्वाज भी कांस्टेबल हैं व बैंड में ढोलक के साथ हैंड सोनिक प्लेयर के रूप में काम कर रहे हैं। इस आर्केस्ट्रा बैंड की टीम ने एक चैनल (कलर टीवी) के शो हुनरबाज में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी हेड सब इंस्पेक्टर विजय कुमार टीम की अगवाई कर रहे थे। गायिका एवं कांस्टेबल कृतिका तंवर, दलीप शर्मा, हितेश भारद्वाज ने कहा कि उनके पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड हारमोनी ऑफ पाइन के द्वारा शो में शानदार प्रदर्शन किया गया है और अब उनका चयन अगले राउंड के लिए हो गया है।उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम अगले राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इन तीनों ने अपनी समस्त टीम की ओर से हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू का उनके आर्केस्ट्रा बैंड की हौंसला अफजाई को लेकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के ही आशीर्वाद से आज पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड मायानगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अर्की के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के अलावा देशभर से जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट/ कुनिहार सोलन विकास खण्ड की पट्टाबराबरी पँचायत में देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिस बारे में रविवार को पूर्व पँचायत समिति सदस्य डीडी कश्यप की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी शिव महापुराण कथा वाली कमेटी प्रधान श्रीराम कौशल ,वरिष्ठ उपप्रधान राम चन्द शर्मा, मुख्य सलाहकार डीडी कश्यप, उप प्रधान सुखराम, महासचिव अजित कौशल ,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार कश्यप तथा सलाहकार रोशन लाल कौंडल आदि इस कथा का प्रबंधन व देखरेख करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 मार्च से 14 मार्च तक यह कथा आयोजित की जाएगी। आचार्य शशांक कृष्ण कौशल करसोग को कथा का व्याख्यान करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाते एक आल्टो कार बस की ड्राइवर साइड में टक्कर मारने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस चालक गोपाल सिंह पुत्र लाल सिंह, गांव कुथाड जिला मंडी ने कहा कि वह बस (एचपी-03बी-6166) को मनाली शिमला रूट पर लेकर जा रहा था, जब बस को लेकर दाड़लामोड से थोड़ा पीछे पहुंचा, तो दाड़ला की तरफ से एक आल्टो गाडी (एचपी-52बी-2882) तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आई तथा बस की ड्राईवर साईड मे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को कोई भी चोट नहीं आई। यह हादसा गाडी (एचपी-52बी-2882) के चालक राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव थीरू, जिला मंडी द्वारा गाड़ी को गलत दिशा में तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार व गलत दिशा में गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
रंजीत सिंह। कुनिहार प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से गुफा प्रांगण में शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष पर 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा का आयोजन 18 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिसे धुन्धन अर्की के कथा वाचक ब्यास पंडित नागेश कपिल अपनी मधुरवाणी से श्रोताओं को सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को सुबह 9 बजे कलश व पुराण यात्रा कुनिहार बाजार से शिव गुफा तक निकाली जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन 1 से 4 बजे तक रहेगा तथा कथा के उपरांत 4 से 6 बजे तक नित्य भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। पहली मार्च को शिवरात्रि पर्व हर वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। अध्यक्ष ने बताया कि रविवार 13 फरवरी को जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा के पाठ का शुभारंभ होगा, जिसे 14 फरवरी जेष्ठ सोमवार हवन व पूजा-अर्चना के साथ विराम दिया जाएगा। इस दिन क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा। इसी दिन सायं 5 बजे शिवरात्रि पर्व पर होने वाली 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा के संदर्भ में बैठक रखी गई है, जिसमें सभी सदस्यों से अपील की गई है कि बैठक में पहुंचकर सभी के विचारों व सुझावों से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
रंजीत सिंह । कुनिहार महाराजा पदम् सिंह मैमोरियल स्टेडियम कुनिहार में एहसास क्लब के सौजन्य चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला वाइस एसोसिएशन क्लब अर्की व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रजा कश्मीर इलेवन व दुर्गा क्लब मंडप के मध्य खेला गया जिसमें दुर्गा क्लब मंडप ने पहले खेलते हुए रजा कश्मीर को 20 ओवरों में 130 रन का लक्ष्य दिया। रजा कश्मीर की पूरी टीम टारगेट का पीछा करते हुए 16.2 ओवरों में दुर्गा क्लब के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई। इस तरह दुर्गा क्लब मंडप ने फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच विक्की रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। आज इस अवसर पर समाज सेवी राजेंद्र ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे, जिन्होंने आयोजकों को खेल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी तथा मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की सेहत सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसको लेकर 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 80 विद्यार्थियों को कोविड की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल गौतम ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों की सूची तैयार कराई गई, जिसमें 80 विद्यार्थियों को आज कोरोना की दूसरी डोज लगी है। उन्होंने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए हर किसी को टीकाकरण कराना चाहिए। टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र तरीका है। साथ ही कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करते रहे, जिससे इस बीमारी की चपेट में न आएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट / कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में होगी। बैठक बारे जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप ने बताया कि यह बैठक जनवरी में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था, अब यह बैठक 15 फरवरी को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ सरकार व जिला प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर मनरेगा औऱ निर्माण मजदूरों के बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलने वाली शिक्षण छात्रवृत्ति में इस वर्ष से तीन गुणा बृद्धि की है। जिसके चलते अब पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले लड़के व लड़की को 8400 रु वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। नॉवीं से दस जमा कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को 12 हज़ार रुपये वार्षिक तथा बीए/बी एस सीबी काम या इसके समकक्ष शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को 36 हज़ार रुपये मिलेंगे।स्नातकोत्तर डिग्री करने वालों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक तथा एक या दो साल का डिप्लोमा कोर्स करने वाले बच्चों को 48 हज़ार रुपये तथा पोलिटेकनिक करने वाले बच्चों को 60 हज़ार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इंजीनियरिंग, एमबीबीएस औऱ पीएचडी तथा रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख बीस हजार रुपये वार्षिक सहायता राशी मिलेगी। इसके अलावा होस्टल में रहने वाले बच्चों को 15 से बीस हजार रुपये वार्षिक इसके अलावा सहायता मिलेगी। मनरेगा व निर्माण मज़दूर फेडरेशन के राज्य महासचिव तथा पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी यूनियन ने धर्मपुर विकास खण्ड में दस हजार मजदूरों को पिछले सात सालों में बोर्ड का सदस्य बनाया है जिन्हें ये सहायता राशी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने वर्ष 2020 में जिन मज़दूरों ने यूनियन के माध्यम से आवेदन किया था उनकी छात्रवृति की राशी बोर्ड से स्वीकृत होना शुरू हो गई है, जो लंबे समय राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण रुकी हुई थी।यूनियन ने रुके हुए सभी लाभ जारी करने के लिए 2 दिसंबर को बोर्ड कार्यालय शिमला पर प्रदर्शन भी किया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रम एवं कामगार बोर्ड के चेयरमैन व किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली से दाड़लाघाट झरना भोजनालय में मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दाड़लाघाट पहुँचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश बबली ने कामगार बोर्ड के बारे में जानकारी दी और बोर्ड योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं का हर मजदूर वर्ग को लाभ मिलना चाहिए। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, किसान मोर्चा अर्की के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सचिव नागेंदर कौशल,पवन गौतम मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी के प्रधान जीआर भारद्वाज ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि संस्था पिछले करीब आठ वर्षों से प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत डे केयर सेंटर चला रही है। जिसमे लोग फिजियोथैरेपी का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन किसी कारण वश इस डे केयर सेंटर के पद पर तैनात प्रबंधक एवं फिजियोथेरेपिस्ट ने अपना त्यागपत्र दे दिया है। जीआर भारद्वाज ने बताया कि संस्था ने निर्णय लिया है कि जल्द ही इस पद को भरकर नियमित सेवाएं शुरू कर दी जायँगी। उन्होने इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक व्यक्तियों से अपना आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता तथा अनुभव के साथ संस्था के प्रधान को 18 फरवरी तक भेजने का आग्रह किया हैं। संस्था जल्द ही इस पद को भरकर डे केयर सेंटर की सुविधाएं लोगों को नियमित कर देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार विधायक संजय अवस्थी अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अर्की कांग्रेस सोसल मीडिया प्रभारी जयपाल योगिराज ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक 14 फरवरी को लोक निर्माण विभाग कुनिहार के विश्राम गृह में दोपहर ठीक 2 बजे पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु विधायक से मिले व उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ राजगढ़ पुलिस थाना की एक टीम ने एक व्यक्ति से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह कामयाबी पुलिस को उस समय मिली, जब पुलिस थाना राजगढ़ की एक टीम अमर दत एएसआई की अगवाई मे राजगढ़-नौहराधार सड़क पर दीदग के आसपास सामान्य गश्त पर थी, तो एक सड़क चलते एक व्यक्ति को पुलिस ने रुकने को कहा, तो उसने भागने की कोशिश की, मगर पुलिस दल ने उसे मौका से फरार नहीं होने दिया और उसकी तलाशी ली तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से लगभग 7 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट मे 15 से 18 साल के प्रशिक्षुओं को कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन हुई। इस दौरान 28 प्रशिक्षुओं को यह डोज़ लगाई गई। इस वैक्सीनेशन ड्राइव का आयोजन ईएसआई हॉस्पिटल दाड़लाघाट के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर चार प्रशिक्षुओं को पहली कोविड की खुराक और 24 प्रशिक्षुओं को दूसरी खुराक दी गई। इस ड्राइव में आशा वर्कर अनीता कुमारी, प्रेरणा, कम्युनिटी हैल्थ वर्कर अनुराधा शर्मा ने वैक्सीनेशन का काम किया। प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने हैल्थ वर्कर्स का धन्यवाद किया और इस के साथ अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन पर काम हो गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार से बारहवीं कक्षा विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस ड़ा० राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल महाविद्यालय टांडा जिला काँगड़ा में चयन होने पर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है की इस वर्ष विद्यालय से विज्ञान संकाय की छात्रा तारिणी ठाकुर का एमबीबीएस में चयन हुआ है I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर बहुत ही मेहनती छात्रा है उसी की कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्ग दर्शन व् माता पिता के आशीर्वाद से उसका चयन एमबीबीएस में हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस विद्यालय से कई छात्रों का एमबीबीएस चयन हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए छात्रा तारिणी ठाकुर तथा उसके पिता राजेंदर ठाकुर व् माता अरुणा ठाकुर, अध्यापक वर्ग और विद्यालय प्रधानाचार्य को बधाई दी I उन्होंने बताया की तारिणी ठाकुर शैक्षणिक क्षेत्र के साथ साथ सह-पाठ्यक्रम,अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बड़ चढ़ कर भाग लेती थी I तारिणी ठाकुर का छात्र विज्ञान सम्मेलन, एनएसएस, लायन एको क्लब आदि इकाईओं में उम्दा प्रदर्शन रहा और अनेको खिताबो को अपने नाम कर विद्यालय का, माता –पिता व् इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया इस उपलब्धि से विद्यालय में ख़ुशी के लहर है और तारिणी ठाकुर ने विद्यालय और इलाके का पुरे राज्य में नाम रोशन किया है I विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने तारिणी ठाकुर को एमबीबीएस में चयन होने पर बहुत बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की I उन्होंने कहा की तारिणी ठाकुर ने विद्यालय का , माता –पिता का, अपने गुरुवों का और इलाके का नाम रोशन किया है I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर और सभी सदस्यों ने तारिणी ठाकुर काएमबीबीएस में चयन होने पर तारिणी ठाकुर और उसके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी I विद्यालय अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है कि यह बच्चे शिक्षा जगत के हर क्षेत्र में विद्यालय का और इलाके का नाम रोशन कर रहे है I
फर्स्ट वर्डिक्ट। कुनिहार (सोलन) सीएंडवी अध्यापक संघ चिरकाल से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग को भारत सरकार के "भारत राजपत्र" के अधीन शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अधिसूचना के अन्तर्गत विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कुछ मापदंड/पात्रता नियम तय किये हैं। इन सभी मापदण्डों का विस्तृत आलेख राजपत्र की अधिसूचना 23/08 /2010 संख्या नई दिल्ली अगस्त 25, /2010 / BHADRA 3.1932 में किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार पैरा नम्बर (1) और पैरा नम्बर (2) में पात्रता निर्धारण के साथ विभाग में नियुक्त होने वाले अध्यापकों को तीन श्रेणियीं में विभक्त किया गया है। (1) 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त अध्यापक (2) 3 सितंबर 2001 से 1 जनवरी 2012 तक नियुक्त अध्यापक। (3) 1 जनवरी 2012 के बाद नियुक्त होने वाले अध्यापक। उपरोक्त तीनो श्रेणियों के लिये इस अधिसूचना के पैरा नम्बर 2 और 4 में वांछनीय और अनिवार्य योग्यता निर्धारण किया गया है कि 23/08 /2001 से पहले कार्यरत अध्यापकों की योग्यता को प्रथम नियुक्ति के समय वांछनीय योग्यता को ही टीजीटी पदनाम हेतु यथावत समझा जाएगा और उन्हें कोई भी विशेष शिक्षण - प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता नही है। 3 सितंबर से 1 जनवरी 2012 के मध्य विभाग में सेवारत अध्यापकों को सरकारी स्तर पर छः महीने का दूरवर्ती विशेष अध्यापक पात्रता प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। जनवरी 2012 के बाद नियुक्त सभी अध्यापकों को बीएड होना अनिवार्य है। अब हिमाचल प्रदेश में निशुल्क शिक्षा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है और इस नीति में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति की जा रहा है, ऐसा जवाब संघ को इस मांग के संदर्भ में विभाग के उच्चाधिकारियों से बार बार दिया जा रहा है,जबकि विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की दिशा और दशा कुछ और है। अभी भी हमारे वर्ग को इस अधिसूचना में वर्णित और निर्धारित प्रावधानों के अनुसार योग्यता पूरी रखने के बाद भी पद नाम नही दिया गया है। सीएन्डवी प्रदेश राज्य अध्यक्ष दुर्गा नद शास्त्री ने यंहा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,कि संघ सरकार से विनम्र आग्रह करता है कि आप हिंदी और संस्कृत अध्यापकों को इस अधिसूचना की अनुपालना करते हुए टीजीटी पदनाम देने का प्रवधान करे अधिसूचना में किये गए प्रावधानों के अनुसार ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को पद नाम देने की भी व्यवस्था करें या अनुभव के आधार पर विशेष व्यवस्था कर इन सभी अध्यापकों को टीजीटी पदनाम प्रदान करे। ताकि वर्षों से एक सम्मान जनक पद की आस लगाए बैठे हजारों हिंदी - संस्कृत अध्यापक टी० जी० टी० पद नाम प्राप्त कर अपनी पदोन्नति की राह प्रशस्त कर सकें। समस्त राज्य के हिंदी,संस्कृत अध्यापक प्रदेश सरकार की ओर ऐसे निहार रहे हैं जैसे प्यासा पपीहा बादलों को निहारता है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री इस मामले पर गम्भीरता से विचार करेंगे और संघ की इस मांग पर संघ को एक अमूल्य भेंट दे कर कृतार्थ करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के नेतृत्व में कई गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट सुष्मिता ने स्वतंत्रता हमने कैसे पाई विषय पर भाषण दिया। कैडेट्स सुष्मिता, नम्रता, हेमलता, जागृति, राकेश, वेदांश, गिरीश, एंजेल व हिमांशी आदि ने विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति पर सुंदर रंगोली बनाकर देश प्रेम के लिए प्रेरित किया। कैडेट यश, केतन, सागर, चेतन तथा सुजल ने मनमोहक देशभक्ति पर चित्रकला बनाई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, जागृति, जितेंद्र चंदेल, अनिता, नीलम, सुषम व नरेंद्र कुमार ने कैडेट्स के कार्य की खूब सराहना की।
विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत आज सोलन तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन का भण्डारण किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीईएल फैक्टरी बैंगलूरू से एम-3 ईवीएम मशीन के 654 बैलेट यूनिट तथा 467 कन्ट्रोल यूनिट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सोलन लाए गए। तदोपरान्त तहसील परिसर स्थित ईवीएम भण्डारण कक्ष को विभिन्न राजनीतिक दलों की उपस्थिति में खोला गया। इसमें इन ईवीएम कन्ट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट का भण्डारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया के जिला सचिव अनूप पराशर, शहरी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कंचन राणा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव,निर्वाचन विभाग के अधीक्षक राजेश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का किया समर्थन फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने "सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन" का गठन किया है और इसकी कार्यकारिणी चुनी गई है। कुल 38 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनी गई है, जिसमें विशाल वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के प्रधान विशाल वर्मा ने कहा कि इस एसोसिएशन के सदस्य अपनी पुरानी संस्थाओं के साथ जुड़े रहेंगे और इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों के हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रयास करना रहेगा। इस दौरान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही एक शर्त को इसमें से हटाने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस नीति में सरकार द्वारा उसी संस्थान को मान्यता देने की बात कही गई है, जिनका अपना पोर्टल हो और दो साल पूरे कर लिए गए हो। सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन मांग करती है कि दो साल पूरा करने की शर्त को हटाकर पहले से पत्रकारिता क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकार और उनके नए पोर्टल को मान्यता दी जाए। विशाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिला भर से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार सदस्य बनने से रह गए है, उन्हें जल्द ही सदस्यता दी जाएगी। इससे पहले सोलन में डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने मिलकर सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के लिए बनाई जा रही पॉलिसी को लेकर बैठक की। इस दौरान सरकार द्वारा बनाई जा रही पॉलिसी का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि इसे हिमाचल वेब मीडिया एसोसिएशन के साथ ही समबद्धता दी जाए। इसके साथ ही यह भी निष्कर्ष निकला कि कुछ बदलावों के साथ पत्रकार सरकार द्वारा लागू की जाने वाली पॉलिसी का समर्थन करेंगे। ये है कार्यकारिणी में शामिल सोलन वेब-डिजिटल मीडिया एसोसिएशन में अमरप्रीत सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान, मनप्रीत व दीपक को उप-प्रधान, अजय भट्टी को महासचिव, योगेश शर्मा को संगठन सचिव, वासु मदान को सह सचिव, अशोक वर्धन को कोषाध्यक्ष, की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में ज्ञान सुमन, नरेश पाल, यशपाल कपूर, अमित डोभाल, पुनीत वर्मा, मोहन चौहान, भूपेंद्र ठाकुर, संजय हिंदवान, सुखदर्शन ठाकुर, राजेश, पूनम, रविंदर पंवर, दयाराम कश्यप, रविंदर कौर, विवेक वर्मा, संजय जोशी, मोहन ठाकुर, नमन गोयल, पूजा वर्मा,कृतिका शामिल हैं। बीबीएन से आदित्य चड्डा, सुरेन्द्र सोनी, अनवर हुसैन और अजय रत्न, कुठाड से राजीव, अर्की से योगेश शर्मा, राकेश को इसका सदस्य बनाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट पुलिस थाना बागा के अंर्तगत अल्ट्राटेक बागा में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अल्ट्राटेक कॉलोनी में प्रशासनिक प्रबंधक प्रदीप कुमार आहलुवालिया पुत्र सुखदेव आहलुवालिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि अल्ट्राटेक बागा के टनल ईस्ट पर स्थित आउट वे ब्रिज पर कांटे का वजन सत्यापित करने के लिए 50 किलो के 120 बाट रखे थे, जिन्हें 25 नवंबर, 2021 को चेक किया गया था, तो पुरे 120 बाट (बट्टे) वहां पड़े थे,उसके उपरांत 2 फरवरी 2022 को जब अन्य स्थान पर बाट की आवश्यकता हुई, तो वहां पर सिर्फ 45 बाट ही मिले और शेष 75 बाट वहां से गायब पाए गए। वे ब्रिज पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को चैक करने पर पाया गया कि एक ट्रक एचपी-11-5104 आउट वे ब्रिज के पास लगा। जिसमें सवार ड्राईवर व अन्य व्यक्तियों के द्वारा वे ब्रिज के नीचे से बाट चुराकर उपरोक्त ट्रक में डालकर ले जाए गए। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आईपीसी की धारा 379,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के बाड़ीधार, चौरटू, सरयांज, घनागुघाट, शिवनगर, कराडाघाट, शावग, कठपोल टिब्बा, ध्यानपुर, कांगरीधार सहित हरसंग धार में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्राें में बर्फ के फाहे बीच-बीच में गिरते हुए नजर आए। वहीं, बीच बीच में बारिश का दौर भी जारी रहा। गौर रहे तकरीबन एक सप्ताह बीत जाने के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी देखने को मिल रहे हैं। लोग कई वर्षों बाद इस नजारे को देखने के लिए लालायित हो रहे हैं। इस दौरान बर्फ देखने के लिए ग्रामीणों ने जहां बाड़ीधार व शिवनगर, घनागुघाट जाकर आनंद लिया। वहीं, पिछले कल से हो रही बारिश से जहां ठंडक बढ़ गई, तो साथ ही साथ ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फ से तापमान में गिरावट भी देखने को आई है। बाजारों में लोगों की चहलकदमी भी कम ही देखने को मिली। स्थानीय लोग मुकेश, अनिल, दीपराम, कमलेश, बिज्जू, दिलाराम, कब्बू,पिंकू व दीपक वशिष्ट आदि का कहना है कि इस बार यहां पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहीं, मौसम में तापमान की गिरावट से लोग कमरों में दुबके रहे, तो युवा और बच्चे बर्फ में मस्ती करते नजर आए। लोगों के अनुसार यदि रबी फसलों की बात की जाए, तो गेहूं मटर जैसी फसलों के लिए यह बर्फबारी काफी हद तक फायदेमंद मानी जा रही है। कुल मिलाकर फरवरी माह की शुरुआत कई वर्षों पश्चात स्थानीय लोगों को बर्फ के रूप में खुशी की सौगात लाई है।


















































