मनाेज कुमार। दाड़लाघाट शिव शक्ति कला मंच कुनिहार के कलाकारों ने चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान शिव कला मंच कुनिहार के कलाकारों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम व वाहन फिटनेस के बारे गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत चौधरी कॉम्प्लेक्स दाड़लाघाट व शालुघाट बागा में नुक्कड़ नाटक पेश किए गए हैं और कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि गाड़ी लेने से पहले कानूनन उम्र 18 की होनी जरूरी है। लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक चलते समय हेल्मेट का प्रयोग, सीट बैल्ट लगाना, ओवर स्पीड व ओवरटेकिंग न करना, किसी भी नशे की हालत में गाड़ी न चलाना, गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल नहीं करना आदि यातायात नियमों के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, आरटीओ सोलन से पवन, शिव शक्ति कला मंच कुनिहार से चेतन, राघव, गोपाल, राहुल, गगन, महक, पूजा, दीक्षा व वीरेंद्र सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जबकि विद्यालय से स्थानीय गांव पट्टा तक एक जागरूकता रैली निकाली गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय एवं सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालक प्रवक्ता सूचना एवं प्रौद्योगिकी अनूप शर्मा ने छात्रों को विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य प्रेमलाल नेगी और विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने भी छात्रों को वर्तमान परिस्थितियों में विद्यालय सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, अमरदेव शर्मा, दीपक ठाकुर, देवी सिंह, अमर सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर, हेमराज ठाकुर, विरेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा, सरोज ठाकुर व केशव वर्मा सहित विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
रंजीत सिंह । कुनिहार विकास खंड सोलन के ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का हवन व पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ। 9 दिनों तक काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर कथा श्रवण की। विगत 6 मार्च से चल रहे इस भक्ति, शक्ति के अनुष्ठान में पधारे हिमाचल प्रदेश के गौरव विश्वविख्यात कथाव्यास श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशल ने 9 दिन तक भक्तों को जगदंबा के विभिन्न चरित्रों व देवी पूजन के विधानों से अवगत कराया व अनेक सामाजिक कुरीतियों पर करारी चोट की। कथा के अंतिम दिवस उन्होंने रुद्राक्ष, भस्म धारण और तिलक के विषय में बताते हुये कहा कि हर हिंदू का माथा सदा तिलक से अलंकृत होना चाहिए। बिना तिलक के कोई भी कार्य सफल नहीं होते। अपनी इष्ट साधना के अनुसार तिलक लगाएं व किसी भी अन्य तिलक की निंदा न करें। अपवित्र अवस्था में रुद्राक्ष धारण न करें व अन्य किसी का रुद्राक्ष भी धारण न करें। भस्म धारण करने वाला व्यक्ति साक्षात शिवस्वरूप होता है व यज्ञ से उत्पन्न भस्म ही श्रेष्ठ है।इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा कथाव्यास एवं उनके साथियों का संम्मान किया गया। व्यासपीठ से मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कथा समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कथा समिति के अध्यक्ष श्रीराम कौशल, डीडी कश्यप, सुखराम, राम चंद शर्मा, भूपेंद्र व अजित कुमार आदि सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए दिए सहयोग के लिए संपूर्ण क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
रंजीत सिंह। कुनिहार कुनिहार में बेटियों ने अपनी मृतक माता को मुखाग्नि दी। जिसे देख हर किसी की आंख नम हो गई। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे के आस पास जैसे ही शिमला से मृतक आशा देवी का पार्थिव शरीर उनके घर हाटकोट बाजार में लाया गया, तो हर किसी की आंख नम थी, जब मृतक महिला को क्षेत्र के श्मशानघाट ले जाया गया, वहां उक्त महिला की सबसे बड़ी बेटी मीनाक्षी व उसके पति पवन शर्मा ने अंतिम संस्कार की संपूर्ण विधि को संपन्न किया व मुखाग्नि देने के लिए मीनाक्षी शर्मा की छोटी विवाहिता बहन ज्योति व शिक्षा ग्रहण कर रही बहन उपासना शामिल रही। अपनी मृतक माता को मुखाग्नि देने के उपरांत तीनों बेटियों ने नम आंखों से अपने पिता का हौंसला बढ़ाया। गौरतलब है कि गत दिन कुनिहार शिमला मार्ग बडेहरी के समीप सड़क हादसे में आशा देवी की मृत्यु हो गई थी। मृतक आशा देवी का गत रविवार को ही जन्मदिन था व वह कुछ दिनों से शिमला में ही थी। इस खुशी को मनाने वह अपने पति के साथ शिमला से कुनिहार अपने घर आ रहे थे, जंहा बेटियों ने अपनी माता का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारियां भी कर रखी थी, पर उन्हें क्या मालुम था कि ऐसी कोई दुखद खबर भी सुनने को मिल जाएगी। उक्त घटना से जंहा परिवार पर दुखों का पहाड़ पड़ा, तो वहीं, संपूर्ण क्षेत्र शोकाकुल हो गया।
आशीष आजाद। साेलन एसएफआई सोलन छात्रा उप समिति द्वारा प्राचार्या को आज ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में एसएफआई ने गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं को आ रही दिक्कतों की ओर विशेष ध्यान दिया। गर्ल्स कॉमन रूम की बात करें, तो वहां सफाई न होने की वजह से छात्राओं को वहां बैठने में दिक्कत आ रही है। साथ ही वहां पर सिंक में ब्लॉकेज की वजह से छात्राएं उसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इसके साथ-साथ वॉशरूम के अंदर में सफाई के हालात कुछ अच्छी नहीं हैं। इसीलिए एसएफआई मांग करती है कि छात्राओं को आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। अन्यथा एसएफआई छात्राओं को इकट्ठा करते हुए एक उग्र आंदोलन तैयार करेगी, जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आज से ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक’ आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेंद्र चौहान ने आज यहां दी। नरेंद्र चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन कर हम जहां बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकते हैं। वहीं, ईधन की खपत को भी कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से इस दिशा में लोगों को जागरूक करना सड़क सुरक्षा जागरूकता का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में ही बहुमूल्य जीवन की रक्षा निहित है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी से सहायता प्राप्त करने में न हिचकें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता नुक्कड़ नाटक के अन्तर्गत आज सप्तक कला रंगमंच दोलग के कलाकारों द्वारा न्यू बस अड्डा तथा पुराना बस अड्डा सोलन के साथ-साथ मालरोड सोलन पर लोगां को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नुक्कड़ विधा के विभिन्न माध्यमों द्वारा लोगों को जागरूक बनाया गया। उन्होंने कहा कि आज ही हिम सांस्कृतिक दल ममलीग द्वारा अर्की उपमंडल के तहत अर्की बस अड्डा तथा बातल में लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि 15 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत सूरजपुर-पिपलूघाट चौक पर प्रातः 11.00 बजे तथा जयनगर चौक पर दिन में 2.00 बजे, दाड़लाघाट अंबुजा चौक पर प्रातः 11.00 बजे तथा बागा सालुघाटी में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाएगा। कलाकारों द्वारा 15 मार्च को ही कंडाघाट विकास खंड के अंतर्गत कंडाघाट मुख्य बाजार में प्रातः 11.00 बजे, चायल बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे, सोलन विकास खंड के अंतर्गत नौणी बस अड्डा में प्रातः 11.00 बजे, सलोगड़ा बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे तथा सुबाथू बस अड्डा पर सांय 4.00 बजे सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत कुनिहार बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे तथा दिग्गल बस अड्डा पर दिन में 2.00 बजे, नवगांव मुख्य बाजार में प्रातः 11.00 बजे तथा पंचायत घर मांगू में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन कंडाघाट विकास खंड के अंतर्गत वाकनाघाट चौक पर प्रातः 11.00 बजे, बस अड्डा सायरी में दिन में 2.00 बजे, सोलन विकास खंड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन सपरून में प्रातः 11.00 बजे, चौक बाजार सोलन में दिन में 1.00 बजे तथा कोटलानाला में सांय 3.00 बजे नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। नरेंद्र चौहान ने कहा कि 17 मार्च को कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत भूमति में प्रातः 11.00 बजे, धुंदन बाजार में दिन में 2.00 बजे, कंडाघाट तहसील के अंतर्गत हरिपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रांगण में प्रातः 11.00 बजे, तथा ममलीग के मुख्य बाजार में दिन में 2.00 बजे सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को ही कुम्हारहट्टी बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे, शामती बस ठहराव पर दिन में 1.00 बजे तथा दियोठी बस ठहराव पर सांय 3.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को चंडी-कृष्णगढ़ बाजार में प्रातः 11.00 बजे, उपराला बस अड्डा पट्टा में दिन में 2.00 बजे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को धर्मपुर विकास खंड के अंतर्गत कसौली मालरोड पर प्रातः 11.00 बजे तथा कुठाड़ बस अड्डा पर सायं 3.00 बजे एवं 22 मार्च, 2022 को परवाणू बस अड्डा पर प्रातः 11.00 बजे और धर्मपुर बस अड्डा में दिन में 2.00 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर विकास खंड धर्मपुर की पंचायतों के सैकड़ाें मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सुबह से मनरेगा मजदूर धर्मपुर बस स्टेंड में लंगेहड़ पंचायत के प्रधान संजय ठाकुर, बनाल पंचायत की प्रधान डॉली ठाकुर, कुम्हारडा पंचायत की प्रधान मीना देवी व जोढन पंचायत की प्रधान किरण देवी के नेतृत्व में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। बस स्टेंड में एकत्रित होने के बाद मनरेगा मजदूरों ने एसडीएम ऑफिस तक रैली निकाली व फिर वहां पर अपना मांग पत्र दिया। मनरेगा मजदूरों के धरना प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव चन्द्रशेखर ने भी संबाेधित किया। चन्द्रशेखर ने उपस्थित मजदूरों को संबाेधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर मनरेगा कानून के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकारे मनरेगा को सही ढंग से लागू करने में असफल रही है। मनरेगा मजदूरों को मजदूरी करने के बाद कई महीनों तक तो मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता व काम मांगने पर समय पर काम भी नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों का नेतृत्व कर रहे लंगेहड़ पंचायत के प्रधान संजय ठाकुर, बनाल पंचायत की प्रधान डॉली ठाकुर, कुम्हारडा पंचायत की प्रधान मीना देवी व जोढन पंचायत की प्रधान किरण देवी ने कहा कि सरकार जानबूझ कर ऐसे नियम बना रही है, जिससे मनरेगा को लागू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन हाजरी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं, परंतु कई वार्ड मेंबरों के पास एंडराेयड फोन ही नहीं है, जबकि कई जगह सिग्नल ही नहीं होता है। उन्होंने मांग कि अगर वार्ड मेंबरों का मानदेय कम से कम पांच हजार किया जाए और मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी 350 की जाए। इसके साथ ही मांग की गई कि मजदूरों को समय पर काम उपलब्ध करवाया जाए और मजदूरी का भुगतान काम खत्म होने के 14 दिनों के अंदर किया जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा नेताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद के पार्टी में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस को झटका लगा है। हिमाचल के प्रदेश के नालागढ़ के रहने वाले धर्मपाल चौहान जो की कांग्रेस के प्रदेश सचिव और भूतपूर्व सोलन जिला परिषद चेयरमैन रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। इस मौक़े पर संगठन चेयरमैन सतीश ठाकुर मौजूद रहे। धर्मपाल चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चुनने का एकमात्र कारण यही है कि आम आदमी पार्टी मौजूदा स्थिति केवल एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आम जनता के बारे में सोचती है और जो भी कहती है, वह कर के दिखाती है। केजरीवाल आज पूरे देश में जनता के नायक हैं और उनके काम और सेवाभाव का क़ायल हूं। उन्होंने कहा कि वे भूतपूर्व में कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रह कर सचिव पद छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस में परिवारवादी नेता ही पार्टी और देश को खोखला करने में लगे हैं। साथ ही उन्होंने केजरीवाल और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का आभार जताया। वहीं, प्रदेश प्रभारी रितनेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हिमाचल में आम आदमी के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। हिमाचल की जनता भाजपा कांग्रेस के शासन से दुखी हो गई है और आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को विकल्प देने जा रही है।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर के वार्ड दो से वार्ड सदस्य कर्म सिंह कंवर की ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक मोत हो गई। कर्म सिंह को शुक्रवार को घर पर दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिमला ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। कर्म सिंह 60 वर्ष के थे व हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव जीत था। वह अपने पीछे वृद्ध पिता, एक बेटी व पत्नी को छोड़ गए है। उनकी ईकलौती बेटी कनिका ने उन्हें मुखाग्नि दी। एकाएक हुई इस घटना से क्षेत्र के सभी लोग स्तब्ध है। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और सभी वार्ड सदस्यों ने कर्म सिंह की आकस्मिक मोत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ कोविड काल में जिला व प्रदेश में ऑनलाइन संस्कृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने और संस्कृत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले उपाध्यक्ष रा. संस्कृत शिक्षक परिषद रावमापा रारंग में कार्यरत डॉ, जङछुब नेगी शास्त्री और रामापा जोनगे (चगांव) में कार्यरत डॉ. योगेश अत्रि शास्त्री को पिछले कल 12 मार्च को सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय डंगार बिलासपुर में संस्कृत अकादमी कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ) मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश सचिव संस्कृत अकादमी डॉ, केशवानंद कौशलव प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पकंज ललित भी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। अर्की नव निर्मित साई पंचायत में राशन डिपो खुल चुका है, जिससे साई पंचायत मे आज (रविवार) से स्थानीय जनता को राशन मिलना शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा के प्रयास से वर्ष 2021-22 मे व अन्य सदस्यो के साथ सोसायटी का गठन किया गया। जिससे साई पंचायत मे उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो खुल गया। डिपो खुलने से स्थानीय जनता मे बहुत खुशी है। बता दें कि पहले लोगों को तकरीबन पांच किलो मीटर चल कर बालेरा से राशन लाना पड़ता था। समय और गाड़ी न मिलने के कारण लोगों को काफी मुश्किलाें का सामना करना पड़ता था। वहीं, उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो मे लोगों को सस्ती दरो पर राशन के साथ अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय जनता का कीमती समय और धन की बचत होगी। नई पंचायत में डिपो खुलने पर पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, पंचायत समीति सदस्य शशि कांत सोशल एक्टिविस्ट हेमराज व युवा नेता वेद प्रकाश ठाकुर ने स्थानीय जनता को बधाई दी।
रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के आठवें दिन भक्तों का भारी सैलाब देखने को मिला। कथाव्यास के रूप में पधारे विश्व विख्यात कथा व्यास शशांक कृष्ण कौशल ने उपस्थित भक्तों को देवी के अनेक प्रसंगों से ओत-प्रोत किया। भगवान शिव के विवाह का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि किस प्रकार हलाहल राक्षस के वध के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव गर्व करने लगे, तो लीला के कारण पार्वती और लक्ष्मी लुप्त हो गईं। लक्ष्मी क्षीर सागर के घर में जन्मी और पार्वती ने पहले दक्ष प्रजापति के और फिर हिमालय के घर में जन्म लेकर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया। श्रीमद् देवी भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भगवती मनसा देवी, भगवती मंगलचंडिका और भगवती सुरभि की कथाओं का वर्णन किया। एक विशेष प्रषंग के माध्यम से उन्होंने भगवान कृष्ण की सर्वप्रिया शक्ति राधा रानी के विषय में विस्तार से चर्चा की और बताया कि राधा रानी भी साक्षात जगदंबा का स्वरूप हैं। वे मूल प्रकृति के पांच स्वरूपों में से एक है और भगवती स्वयं कहती हैं कि वृन्दावन में मैं राधा हूं। वृंदा राधा के 16 नामों में से एक है। गौरतलब है कि इस वर्ष भी मंदिर समिति की ओर से कथा का आयोजन किया गया है, जिसकी 14 मार्च को पूर्णाहुति है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी उपस्थिति हुए। यह जानकारी डीडी कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कैप्टन एजे सिंह सहित 50 प्रधानाचार्यों काे उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारत के शीर्ष स्कूल विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बैंगलोर में भारतीय स्कूल मेरिट अवार्ड्स-2021 का आयोजन किया गया। उपलब्धियों की सूची में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक और संस्थापक प्रधानाचार्य कैप्टन एजे सिंह को 2021' में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 50 प्रभावी प्रधानाचार्यों सहित उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। हिमाचल प्रदेश जिला सोलन में पत्रिकाओं द्वारा पाइनग्रोव स्कूल को बोर्डिंग रैंकिंग में नंबर-वन का दर्जा दिया गया और और देश भर में बोर्डिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर रखा गया है। गत वर्षों में भी विभिन्न अन्य पत्रिकाओं द्वारा भी स्कूल को कई बार देश के शीर्ष 5 बोर्डिंग स्कूलों में स्थान प्राप्त होता रहा है। पाइनग्रोव स्कूल को अपने छात्र केंद्रित स्वस्थ व्यक्तित्व विकास पर आधारित शिक्षा और कार्य नैतिकता के लिए जाना जाता है। पाइनग्रोव स्कूल ने मुट्ठी भर सपनों और आकाक्षाओं के साथ 1991 में अपनी यात्रा शुरू की और तीन दशकों तक छात्रों को नई ऊंचाईयों को छूने के लिए प्रेरित किया।आज पाइनग्रोव स्कूल ने एक, विशुद्ध रूप से सह-शैक्षिक आवासीय विद्यालय के रूप में अपनी पहचान बना ली है।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक वी एसएलएम बीएड कॉलेज चंडी में जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े जटिल मुद्दों व लंबित चल रही मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान केडी शर्मा ने कहा कि लंबे समय से पेंशनर्ज पंजाब की तर्ज पर 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 5,10 व 15 प्रतिशत बढ़ोतरी उनके मूल वेतन में समायोजित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार पंजाब की तरह इसे लागू नहीं कर रही है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। शर्मा ने हिमाचल सरकार से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के नए वेतन के अंतर्गत प्रदेश में भी लागू किया जाए। अन्यथा 1.5 लाख पेंशनर्ज अपनी इन मांगों को लेकर रोष प्रकट करने जल्द ही सड़कों पर उतरेंगे। सरकार ने अभी तक न तो सयुंक्त सलाहकार समिति का गठन किया है और न ही सयुंक्त सलाहकार की बैठक बुलाई है।बैठक में चर्चा के दौरान उठाये गए मुद्दों का जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में लंबित पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी समय से नही हो रही है। इससे भी पेंशनरों में भारी रोष है। बैठक में पिछले काफी लंबे समय से उपायुक्त सोलन के साथ भी सयुंक्त सलाहकार की बैठक नहीं हुई है। उपायुक्त सोलन से आग्रह करके जल्द सयुंक्त सलाहकार समिति की बैठक रखी जाए। बैठक में राज्य स्तरीय पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के चुनाव बिलासपुर जिला के घुमारवीं में 27 मार्च को होने है। केडी शर्मा ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए व जिला की 10 इकाइयों से 2 डेलीगेट्स हर इकाई से चुनाव में भाग लेने के लिए राज्य पेंशनर्ज कार्य कारणी संगठन से अपील की जाती है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए शर्मा ने कहा कि 2003 के बाद जितने भी अधिकारी व कर्मचारी नोकरी में भर्ती किए गए हैं, उन्हें सरकार ने पेंशन से वंचित रखा है। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग भी बैठक में रखी। इस बैठक में जीआर भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश पंवर महासचिव, डीडी कश्यप मीडिया प्रभारी, रोशन लाल कौंडल, बेली राम राठौर, रोशन लाल, बलदेव सिंह, उदय राम चौधरी, नरेश घई, मनोहर सिंह कंवर, रोशन लाल, सूर्यकांत जोशी राज्य प्रतिनिधि, रूप राम शर्मा राज्य प्रतिनिधि, दलीप राणा व जगदेव गर्ग सहित काफी संख्या में पेंशनर्ज मौजूद रहे।
रंजीत सिंह । कुनिहार जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शंभू परिवार द्वारा कल जेष्ठ सोमवार को क्षेत्र वासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से गुफा में राम चरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे कल सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। उसके उपरांत दोपहर से भंडारा आरंभ कर दिया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन डीसी इलेवन और प्रेस क्लब सोलन के बीच शनिवार मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। दुर्गा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में खेले गए इस रोमांचक मैच में डीसी इलेवन ने प्रेस क्लब सोलन को 6 विकेट से मात दी। डीसी इलेवन के कप्तान एसडीएम सोलन अजय कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। प्रेस क्लब की ओर से ओपनर विशाल वर्मा व अजय कौशिक की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की। शुरू के ओवर में धीमी पिच व बाद में सधी हुई गेंदबाज़ी की बदौलत प्रेस क्लब की टीम निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 117 रन ही बना पाई। इसमें विशाल वर्मा ने सर्वाधिक 48 रन का योगदान दिया, जबकि मनोज ने 36, अजय ने 6 व अनुराग ने 5 रन बनाए। डीसी इलेवन के गेंदबाज ओमकांत ने एक विकेट लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। 118 रनों के पीछा करने उतरी डीसी इलेवन के दोनों ओपनर ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। प्रेस इलेवन की किसी हुई गेंदबाज़ी के बावजूद दोनों ने अपना-अपना छोर संभाले रखा। हालांकि बीच बीच में बल्लेबाज़ आउट होते गए, जिससे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, लेकिन डीसी इलेवन के बल्लेबाजों ने रन बटोरते हुए 12 ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम।के।लिए ओपनर दीपक ने 42, विकास सूद ने 22, गुरमीत नेगी ने 19, अजय यादव ने नाबाद 7 और दीपक ने नाबाद 12 रनों के योगदान दिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास शशांक कौशल ने उपस्थित जनसमूह को देवी की कथा में बताया कि दुर्गम नामक दैत्य के अत्याचार से जब सारे के सारे वेद और मंत्र लुप्त हो गए थे, तो यज्ञ नष्ट हो गए, यज्ञ के नष्ट होने से देवों को उनका भाग नहीं मिल पाता था, जिस कारण वर्षा आदि नहीं हो पाती थी, ऐसे समय में जब तीनों लोक में हाहाकार मचा, तो देवों ने भगवती जगदंबा की उपासना की भगवती एक दिव्य स्वरुप में प्रकट हुई, जिसमें देवी के हजारों नेत्र थे और उनकी आंखों से लगातार जल बहता रहा, जिससे देवी का यह स्वरूप शताक्षी कहलाया। देवी ने हाथ में अस्त्र-शस्त्र की जगह विविध प्रकार की साग सब्जियां पकड़ी हुई थी। जिस कारण देवी शाकंभरी कहलाए और अंत में देवी ने जब दुर्गम का वध किया, तो दुर्गम का वध करने से वह दुर्गा कहलाए। उन्होंने देवी गीता के ऊपर चर्चा करते हुए बताया कि जिस प्रकार श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया वह श्रीमद्भगवद्गीता कहलाया, उसी प्रकार भगवती जगदंबा ने हिमालय राज को उपदेश दिया, जो देवी गीता कहलाया, इसके अंदर देवी ने अपने स्वरूप पूजन और स्थान आदि का वर्णन करते हुए बताया है कि मैं ज्वालामुखी हिंगलाज मां त्रिपुर तुलजापुर करवीर आदि स्थानों में हमेशा रहती हूं और आसाम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या महा शक्ति पीठ है, जो मेरा सबसे प्रिय स्थान है। कथा मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि स्थानीय व दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ाें लोग कथा श्रवण करने आ रहे हैं। कथा के बाद सभी को भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है। 14 मार्च को पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के प्रांगण में तहसील कल्याण अधिकारी के सौजन्य से पूजा कला मंच बाडीधार के कलाकारों ने नशा निवारण विषय पर गीत संगीत व नाट्य के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जहां कलाकारों द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किए गए। वहीं, नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रुचि दिखाई, जबकि पाठशाला के समस्त अध्यापक इस मौके पर मौजूद है। अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं तहसील कल्याण अधिकारी डॉ गौतम कुमार शर्मा ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में बच्चों को जागृत किया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से कमलेश शर्मा, सौरव शर्मा, पूजा कला मंच के कलाकार, विद्यालय के प्रवक्ता व अध्यापकों सहित बच्चे उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट व बागा के ट्रक ऑपरेटरों ने प्रदेश सरकार व प्रशासन से एनएच-205 पर घंडल में बने पुल से ट्रकों को जाने की अनुमति देने की मांग की है। ट्रक ऑपरेटरों में हेमचंद, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, जयप्रकाश, संजय ठाकुर, नरेश, सुरेश, कमलजीत, संजीव, रमेश, सतीश, कुलदीप ठाकुर, राजू, दीपू व श्याम सहित अन्य ऑपरेटरों ने कहा है कि आम वाहनों के आवागमन के लिए बनाया 20 टन वजन सहन करने वाला काम चलाऊ पुल आज ट्रक ऑपरेटरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि पुल से 20 टन से ज्यादा भार के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, वाहनों के बाहर को आंकने के लिए कोई भी मशीन नहीं लगाई है। एक तरफ तो उन्हें ज्यादा तेल खर्च व घूम कर आना पड़ रहा है। वहीं, ट्रकों को नुकसान भी हो रहा है, लेकिन सरकार व एनएचएआई की निद्रा के चलते अभी तक इस सड़क के पुननिर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि इस सड़क पर बने पुल से प्रतिदिन सरकार में बैठे सभी दलों के प्रतिनिधियों व सरकारी उच्चाधिकारियों का आवागमन होता रहता है तथा उन्हें पुल के कारण होने वाली कठिनाइयों के बारे में सब कुछ ज्ञात है, लेकिन जाने किस कारण इस सड़क के निर्माण के लिए कोई आवाज नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि किन्नौर जैसी जगहों पर बने पुलों पर भी छह टायर वाले ट्रक आ जा सकते हैं, तो घंडल पर बने पुल से छह टायर वाले ट्रकों का आना जाना क्यों बंद किया गया है, जिसके कारण ऑपरेटरों को अभी तक लाखों का नुक़सान हो चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क का जल्दी से निर्माण कार्य किया जाए व जब तक सड़क निर्माण नहीं होता है, तब तक छह टायर वाले ट्रकों को इस पुल से गुजरने की परमिशन दी जाए, ताकि ट्रक ऑपरेटरों को राहत मिल सके।
वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में फ्रेशर पार्टी 'सांस्कृतिक मिलन' का आयोजन रंजीत सिंह। कुनिहार वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के सभागार में फ्रेशर पार्टी "सांस्कृतिक मिलन-2022" का आयोजन किया गया। इस पार्टी का आयोजन कॉलेज में नव प्रवेश किए हुए B.Ed एवं डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को आयोजित किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में इस सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएलएड एवं बीएड प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएलएड द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु प्रेरणा शर्मा एवं मोहित ने इस कार्यक्रम में मंच संचालन को संभाला। इन दोनों ने स्वागत भाषण में सभागार में उपस्थित जन समुदाय का स्वागत एवं अभिनंदन किया। B.Ed एवं D.El. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बारी-बारी से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें हिमाचली गीदा, नाटी, एकल गीत, पंजाबी भांगड़ा, हरियाणवी, राजस्थानी लोक नृत्य एवं शिक्षाप्रद लघु नाटिका प्रस्तुत दी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों ने सभागार का समा बांध दिया एवं उपस्थित सभी को नाचने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलेज में नव प्रशिक्षुओं को रखी गई मॉडलिंग प्रतियोगिता रही। इसमें डीएलएड के मोहित मिस्टर फ्रेशर एवं उपासना नेगी को मिस फ्रेशर से नवाजा गया। B.Ed के अभिषेक को मिस्टर हैंडसम और वैशाली पुंडीर को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से सामाजिकता की भावना एवं नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने आह्वान किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा एवं महेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का शुअवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज विभागाध्यक्ष एचडी शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और अपने संबोधन में कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में सर्वांगी गुणों एवं चौमुखी व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर कॉलेज शिक्षा प्रवक्ता संजीव चौहान, सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, आभा ठाकुर, अनुराधा ठाकुर, सुमेधा ठाकर, प्रीति शर्मा, हुक्मी दत्त, सुमन रितिका एवं वीएसएलएम संस्कार भारती स्कूल समस्त स्टाफ के सदस्य के अलावा डीएलएड और बीएड के समस्त प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार एसपी अकादमी कुनिहार के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को विधानसभा शिमला का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अकादमी समन्वयक पंकज वैस की अगवाई में सभी विद्यार्थी अर्की विधानसभा के विधायक संजय अवस्थी से मिले। संजय अवस्थी ने सभी विद्यार्थियाें को विधानसभा की कार्यवाही से अवगत करवाया। सभी ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा की प्रोसिडिंग को देखा व समझा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और आने वाले हिमाचल विधानसभा के चुनावों में भी भाजपा मिशन रिपीट करेगी। यह बात जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विकासशील सोच के कारण ही आज देश की जनता का विश्वास भाजपा के ऊपर बना है। आज जहां देश मे शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलकन हेतू का काम हो रहा है। वहीं, महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियों से छुटकारा मिला है। आज किसान को उसके सम्मान हेतू 6 हजार मिल रहे हैं। आज देश मे भाजपा की सरकारों का सत्ता में दोबारा आने का मुख्य कारण राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से करना है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और गुड गवर्नेस इसका प्रमुख कारण है और इसके लिए देश के प्रधानमंत्री बधाई के पात्र है। जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है। 2022 में हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हिमाचल में भी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में नए रूप में बढ़ाया है। राकेश गौतम ने कहा कि जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना में रह गए परिवारों को हिमकेयर योजना, उज्ज्वला योजना में रह गयी महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस सिलिंडर देने के अलावा अनेक काम जनहित के लिए किये है। इन्ही कार्यों को देखते हुए हिमाचल की जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के साथ बसे गांव कोठी की निवासी सीमा शुक्ला की एल्बम "ढोलना" धमाल मचाती हुई रिलीज हो चुकी है। इस एल्बम को सीमा शुक्ला ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के बोल एफ रोज़्ज़ द्वारा लिखे गए हैं। साथ ही म्यूजिक सिध्द द्वारा दिया गया हैं। जिसे चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया गया है। सीमा शुक्ला ने बताया कि इस गीत के वीडियो को फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौधरी व मनीष चौहान द्वारा निर्देशत किया गया हैं, जबकि वीडियो के निर्माता राकेश शुक्ला है। जिसे कांगड़ा जिला की खूबसूरत वादियों के विभिन्न स्थानों में फिल्माया गया है। इससे पहले भी सीमा शुक्ला की चार वीडियो एलबम रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्य करने वाले कुलविंदर लाज, मंजू बाला, मनीष चौहान, फ्रंटलाइन फिल्म्स के अखिल चौहान, अखिल चौधरी, एफ रोज़्ज़, सिध्द, राकेश शुक्ला तथा अन्य सभी मार्ग दर्शकों का धन्यवाद किया है। इस एल्बम में सीमा शुक्ला की मधुर आवाज तथा मनमोहक अभिनय द्वारा अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। शुक्ला एक निजी विद्यालय में अध्यापिका है। सीमा शुक्ला को विश्वास है कि उन्हें अपने सुनने वालों का प्यार इसी तरह इस वीडियो में भी मिलेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में लोकल ऑटोमोबाइल कार्यशालाओं के उद्यमियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक गोवर्धन शर्मा रहे, जबकि जिला उद्योग केंद्र सोलन से अनुराग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऑटोमोबाइल कार्यशाला के उद्यमियों को तिलक तथा बैजिज लगाकर की गई। इस दौरान संस्थान की छात्राओं ने पहाड़ी नाटी इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर अनुराग शर्मा ने उद्यमियों को मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बहुत ही सरल उदाहरणों के साथ बताया कि किस प्रकार से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है व सरकार की योजनाओं में जो अनुदान दिया जा रहा है, उसका फायदा उठाया जा सकता है। इस दौरान अतिथियों ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई की ओर से सभी उद्यमियों को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह सम्मान के तौर पर भेंट किए। यह वह उद्यमी हैं, जिनके पास संस्थान के प्रशिक्षु वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। यह उद्यमी प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ उनकी वित्तीय सहायता भी करते हैं। इन उद्यमियों ने अपने विचार सांझा किए व प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में भी हर मदद देने की इच्छा जाहिर की। उद्यमियों में महक ऑटोमोबाइल, शर्मा टायर, गौतम ऑटो जोन, सुरेश मोटर, राजा बाबू ऑटोमोबाइल, सोनू मोटर, दिल्ली ऑटो सर्विस, विश्वकर्मा ऑटो सर्विस, सत्यम मोटर्स के प्रतिनिधि तथा सुरेश, चमन लाल, कमलजीत व बृजलाल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सबका धन्यवाद किया व उनके सहयोग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, राकेश कुमार, सोनू शर्मा व मोनिका चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर उपमंडल धर्मपुर की लौंगनी पंचायत के स्याठी गांव 11 वर्षीय नैना ठाकुर जो गत सप्ताह सरकाघाट के गहरा चंदेश में परिवहन निगम बस हादसे में घायल हुई थी, जिसमें उसकी बहन भी सफर कर रही थी। नैना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया था, जहां जब उसका ब्रेन पूरी तरह से काम करना बंद कर गया, तो डॉक्टरों की सलाह पर नैना के परिजनों ने अपने जिगर के टुकड़े को इस उम्मीद से जिंदा रखने का प्रयास किया है कि किसी भी जरूरतमंद को अगर हमारी बेटी के अंग काम आ जाए, तो हम ये समझेंगे की हमारी बेटी एक नहीं चार-चार जगह अपनी जिंदगी जी रही है। इसी सोच के साथ परिजनों ने बेटी की किडनियां व आंखों का कोर्निया दान करके जहां अपनी बेटी को जिंदा रखने का एक अनोखा प्रयास किया है। वहीं, दूसरी तरफ दो लोगों को किडनियां व दो लोगों को आंखों की रोशनी देकर नई जिंदगी दी है। उनके इस पुनित कार्य पर क्षेत्र में जहां भूरी-भूरी प्रसंसा की जा रही है। वहीं, एक छोटी सी बेटी की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में होंसला दे रहे हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ, आरआरसी नालागढ़ द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में बलजिंदर सिंह (सेनानी) 14 वी वाहिनी एनडीआरएफ के दिशा निर्देशानुसार स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों द्वारा भूकंप, आग, लैंड स्लाइड, क्लाउड बर्स्ट और अभिलांच आने के दौरान बचाव के तरीके बच्चों को सिखाए गए व आपदा के दौरान होने वाली सॉफ्ट टिससु इंजरी इम्पेल्ड ऑब्जेक्ट, आई बॉल इंजरी, ब्लड कंट्रोल, सकल इंजरी, सीपीआर और एमरजेंसी व नॉनमर्जेन्सी मूव का प्राथमिक उपचार (प्री हॉस्पिटल ट्रीटमेंट) के बारे मे जानकारी दी गई। इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 550 विद्यार्थी व सभी अध्यापक मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार कुनिहार भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिला परिसद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य कौसल्या कंवर, प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री विषय ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र कसौली महिला मोर्चा की प्रभारी प्रतिभा कंवर, ज़िला सचिव सुरेश जोशी, पूर्व सचिव ओंम प्रकाश, पूर्व ज़िला परिषद सदस्या कंचन माला, चेत राम तंवर, आरपी जोशी, ओम प्रकाश गर्ग, राजिंदर धीमान, मनीराम, हीरा लाल चंदेल, श्यामा नंद शांिडल, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण, सुरेश शर्मा व ठाकुर दत सहित अन्य ने उतर प्रदेश, मणिपुर, उतराखंड व गोवा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रास्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। जारी बयान मे मीडिया प्रभारी इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि इन राज्यो में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत का नया रिकार्ड बनाया है। शर्मा ने कहा की प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा यंहा भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्य काल में किए गए अभूतपूर्व विकास के कार्य तथा हर वर्ग के लिए दिए गए आर्थिक लाभ व जनकल्याण की अनेकों योजनाओं पर जनता दाेबारा से यहां पर भाजपा को विजयी बनाएगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सूरजपुर में महिला मंडल सिम्मू द्वारा गांव सिम्मू में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने इकट्ठा होकर गांव की नालियों की सफाई की और गांव के रास्तों को सवारा। रास्तों के साथ उगी झाड़ियों को काटा और सार्वजनिक जगहों में बिखरे सिंगल यूज प्लस्टिक और पॉलीथिन को इकट्ठा कर उसको जलाया। महिला मंडल की अध्यक्षा प्रवीणा ने यह जानकारी सांझा करते हुए बताया कि स्वछता अभियान में पंचायत के सिम्मू वार्ड की सदस्य किरण, कोमल, गीता, अंजना, नर्बदा, कृष्णा, कांता, बिमला, पार्वती व कमला आदि ने बढ़-चढ़कर कार्य किया है। उन्होंने बताया कि महिला मंडल द्वारा गांव के पारंपरिक जल श्रोतों की देख रेख और साफ सफाई भी करेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में प्रधानाचार्य विनोद कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा नियम के संबंध में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने के साथ रैली के माध्यम से एक संदेश दिया। रैली में अध्यापकों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इसका प्रभाव जहां समाज के विभिन्न वर्गों में देखा गया। वहीं, बच्चे भी सड़क सुरक्षा नियमों को जाने के लिए अग्रसर रहें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट से सेवानिवृत शास्त्री व दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के पत्रकार केशव वशिष्ठ की माता के स्वर्गवास होने व उनके भाई के बेटा व बेटी के पिछले कल गंभर पुल के पास कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समस्त स्टाफ व बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी तथा कहा की पूरा विद्यालय परिवार दुख की इस घड़ी में साथ है। सभी ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन राज्यपाल आज सोलन जिला के नौणी में डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में विभाग महिलाओं के लिए प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत आयोजित की गई, जिसमें 800 से अधिक किसान महिलाओं ने भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि किसान महिलाओं का योगदान प्रेरणादायक है और उनके योगदान से हिमाचल देश में प्राकृतिक खेती में अग्रणी राज्य बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राकृतिक खेती का श्रेय प्रदेश के किसानों को दिया है। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रदेश की ओर से आश्वासन दिया है कि राज्य में शीघ्र ही इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इस दिशा में महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने प्राकृतिक खेती को घर का चिकित्सक बताया क्योंकि प्राकृतिक खेती के उत्पाद स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह पद्धति नई नहीं है और यह हमारी पारंपरिक प्रणाली रही है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि राज्य में 1.68 लाख किसान इससे जुड़े हैं और 55 प्रतिशत महिलाएं इस पद्धति से कार्य कर राज्य को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत 25,000 एकड़ भूमि को लाया गया है। डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वाणिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती में महिलाओं का अनुभव वास्तव में प्रेरक है, जो इस कृषि पद्धति को और आगे बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के नकारात्मक परिणाम आए हैं, पंरतु प्राकृतिक खेती के परिणाम उत्साहजनक रहे हैं। उन्होंने किसानों से इसे पूरी तरह अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों और बागवानों के हित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। कृषि सचिव राकेश कंवर ने कहा कि यह कार्यक्रम पहाड़ी क्षेत्र की महिलाओं को समर्पित है, क्योंकि हिमाचल में प्राकृतिक खेती की सफलता का वास्तविक श्रेय महिलाओं को ही जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने भी बजट में 50 हजार हेक्टेयर भूमि को इस कृषि पद्धति के अंतर्गत लाने, 100 गांवों को प्राकृतिक खेती वाले गांव बनाने, 50 हजार किसानों का प्रमाणीकरण करने और प्राकृतिक कृषि उत्पादों को बेचने के लिए राज्य के हर जिला में दुकानें बनाने का भी प्रस्ताव रखा हैं। उन्होंने कहा कि इस कृषि पद्धति को अपनाने से किसानों की आय में 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। प्राकृतिक कृषि खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर चंदेल ने राज्यपाल का स्वागत किया और तीन दिवसीय कार्यशाला की विस्तृत जानकारी प्रदान दी। इस मौके पर महिला किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। जिला सोलन के आतमा परियोजना के निदेशक सुरेंद्र ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, कृषि वैज्ञानिकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रंजीत सिंह। कुनिहार उतर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की जीत पर कुनिहार भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी मनाई। सुबह से ही सभी लोग चुनाव नतीजों को देखने के लिए टीवी के पास बैठे रहे और जैसे-जैसे तस्वीर साफ हुई कि उतर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा कार्यकर्ता अनिल तनवर, सुरेश कुमार जोशी, विनोद तनवर, सुरेंद्र, अंकुश, देवराज व प्रवीण आदि ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी लहर ने रंग दिखाया, जिसका यह परिणाम है। 2022 में हिमाचल में भी उतर प्रदेश की तरह भाजपा रिपीट करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर धर्मपुर मुख्यालय में आज सुबह अस्पताल रोड पर मुड़ती बार ब्रेक न लगने के कारण एक बोलरो यूटिलिटी जीप पीछे फिसल गई और होटल माइल स्टोन के पास नीचे जा फंस गई। यह घटना उस वक्त घटी, जब एक जीप चालक एक व्यक्ति जिसको हार्ट में दर्द हो रहा था और उसे सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गाड़ी के फिसल जाने से बड़ी घटना होते-होते बच गई। स्थानीय लोगों ने जीप से बीमार व्यक्ति व उसके साथ आई महिला को साथ खड़ी एक निजी गाड़ी की मदत से अस्पताल पहुंचाया। बाद में बीमार व्यक्ति को अस्पताल से सरकाघाट के लिए रेफर कर दिया। समय पर लोगों की सहायता व गाड़ी की सहायता मिलने से बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से बीमार व्यक्ति को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बाल विकास परियोजना धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के एक-एक रिक्त पद को भरने के लिए वाॅक-ईन-इन्टरव्यू 22 मार्च को प्रातः 10.00 बजे उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन पदों पर सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वाॅक-इन-इन्टरव्यू के दौरान 22 मार्च को उपमंडलाधिकारी कार्यालय नालागढ़ में भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना वृत बरोटीवाला के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शेरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंनगबाड़ी केंद्र कोटी में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाना है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र हैं, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभांवित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उतीर्ण होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आठवीं उतीर्ण होनी चाहिए। आठवीं उतीर्ण शैक्षणिक योग्यता के उम्मीदवार उपलब्ध न होने की स्थिति में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास महिला के मामले में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी तथा प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रतिहस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे अधिकर स्तर के अधिकारी प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नंबर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन हिमाचल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बीएड कॉलेज जटोली में विश्व महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि धर सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि ने रश्मि धर सूद ने नारी शक्ति को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। धर ने कहा कि महिला शक्ति को परिवार के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" विषय पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला समाज में तभी बराबरी कर सकेगी, जब बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। धर ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिला को तभी बराबरी का अधिकार मिलेगा, जब पुरुष वर्ग मातृ शक्ति को सम्मान और आदर भाव रखेगा। मुख्यातिथि ने डॉ अनीता गौतम, प्रेरणा शर्मा व नील कमल सहित कॉलेज की छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने महिला मोर्चा की सभी बहनों को भी सम्मानित किया। इस दौरान इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मनोरंजन किया।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के अंतर्गत एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन धुन्दन में हुआ।शिविर की अध्यक्षता खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठौर ने की। जबकि खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी बृज लाल पंवर की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी रहे। खंड स्त्रोत समन्वयक बीआरसीसी खंड धुन्दन नरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड धुन्दन की विभिन पाठशालाओं के लगभग 130 सदस्यों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा, विद्यालय प्रबंधन समितियों के कार्य तथा शक्तिओं शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, ई-संवाद, प्री प्राइमरी शिक्षा समावेशी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम, स्कूल सुरक्षा व आपदा प्रबंधन फिट इण्डिया अभियान आदि विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में केन्द्राध्यक्ष दाड़लाघाट कुलदीप कुमार, सेवानिवृत शास्त्री एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मस्त राम शर्मा स्त्रोत व्यक्ति रहे तथा स्त्रोत व्यक्तियों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सभी प्रमुख बिंदुओं से अवगत करवाया गया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन डॉ जगदीश नेगी ने उपस्थित प्रतिभागियों को अपने संदेश में कहा कि अच्छे अध्यापक और अच्छे अविभावक ही अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहायक होते है। अत: अध्यापकों के साथ साथ माता पिता की भूमिका भी बच्चों के सर्वागिण विकास में आवश्यक है। इस उपलक्ष्य पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य धुन्दन सरताज राठोर, बीईईओ धुन्दन बृज लाल पंवर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य रतन सिंह, केसी शर्मा, सेवानिवृत बीईईओ अम्बिका शर्मा, मीरा कोशल, सेवानिवृत डीएसपी व प्रधान धुन्दन शकुंतला शर्मा, उपप्रधान मदन शर्मा, खंड धुन्दन के 97 प्रारम्भिक विद्यालयों व 24 हाई व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्य कर रही विद्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा सेवानिवृत शिक्षकों ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार एक भक्त के जीवन में सबसे बड़ी बाधा कोई है तो वो है अहंकार। इसी अहं भाव के कारण ही श्री प्रह्लाद जी का नर-नारायण के साथ युद्ध हुआ।श्री प्रह्लाद जी तीर्थों में दर्शन कर रहे थे पर भीतर का अहंकार अभी भी जागृत था। अतः आप सब भी कभी तीर्थ में जाओ तो पहली बात ये कि तीर्थ का सेवन होता है भ्रमण नहीं। तीर्थ के कुछ नियम दिये गये हैं-तीर्थ में कम कहना, कम सोना व कम बोलना चाहिये पर इससे विपरीत तीर्थ में अधिक चलना व अधिक भजन करना चाहिये। एक विशेष नियम के तहत तीर्थ में किसी भी प्रकार से पाप नहीं करना चाहिये अन्यथा वो अखण्ड हो जाता है। ये सब बातें पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस विश्वविख्यात कथाव्यास शशांक कृष्ण कौशल ने कही। उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा से बताया कि भगवान कृष्ण की लीला में सहायता देने के लिये जगदम्बा कई रूपों में आई। श्रीमद्देवी भागवत के अनुसार तो योगमाया, राधा, द्रौपदी, देवकी व रुक्मिणी-ये पाँचों भी जगदम्बा का ही स्वरूप हैं। गौरतलब है कि पट्टा बरावरी में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से प्रतिवर्ष कथा का आयोजन किया जाता है जिस श्रृंखला में इस वर्ष देवी कथा का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्रवासियों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर श्रीराम कौशल, डी डी कश्यप, सुखराम, भूपेन्द्र, अजीत, दुर्गाराम, प्रोमिला व काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के असेंबली हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संगिनी महिला मंडल की अध्यक्ष मोनिका माथुर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि व अन्य अथितियों ने दीप प्रज्वलित कर किया और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।कार्यक्रम का संचालन रीना शर्मा एवं किरण चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके बारे में किरण चौहान द्वारा बताया गया एवं प्रीति सूर्यवंशी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर और महिला शिक्षा क्यों जरूरी है, इस विषय पर डॉ सरोज द्वारा अपने विचार रख कर सहभागियों को अवगत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडल और एसएचजी समूह तथा स्कूल स्टाफ द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें नाटी, गिद्दा, पंजाबी डांस व समूह संगीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोनिका माथुर ने कहा कि महिलाओं के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण महिलाएं सक्षम हुई है एवं आज वह समाज के हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर अपने परिवार एवं समाज का मार्गदर्शन कर रही है। इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य रवि परमार एवं सहायक राजकुमार व अन्य साथियों का काफी सहयोग रहा। इस अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभारी कुलीन देशमुख, एबीपीएस के प्रधानाचार्य व स्कूल अध्यापिका स्टाफ और विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला मंडल, एसएचजी समूह, कंप्यूटर की छात्राएं, सिलाई की छात्राएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के दाड़लाघाट से संवाददाता केशव वशिष्ठ की माता सरस्वती देवी के आकस्मिक निधन पर बाघल प्रेस क्लब अर्की के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बाघल प्रेस क्लब अर्की ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दुख की इस घड़ी में बाघल प्रेस क्लब अर्की के सभी सदस्य इस शोकाकुल परिवार के साथ हैं।बाघल प्रेस क्लब अर्की के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अजय गुप्ता, कृष्ण रघुवंशी, राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, योगेश चौहान, राकेश कुमार, योगेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कमल, शहनाज भाटिया, आशीष गुप्ता, मनोज शर्मा, राकेश अत्री, विनोद शर्मा, हरीश शर्मा, चेतन ठाकुर इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार समाज शोक संतप्त परिवार के साथ है। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में सुनीता एवं दुर्गादत्त तथा शारदा एवं जयानंद गौतम ने अपनी सुपुत्री स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय को कूलर भेंट किया। गौर रहे कि विद्यालय चंडी में पिछले 2 वर्षों से निरंतर विद्यालय का सर्वांगीण विकास चल रहा है।।इस विकास कार्य में सामाजिक सेवा भाव रखने वाले लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है जो समय-समय पर विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु अपना सहयोग देते रहते है। बुधवार को स्वर्गीय तनुजा गौतम की पुण्यतिथि पर विद्यालय में पानी के कूलर की स्थापना हुई। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व स्वर्गीय तनुजा का आकस्मिक निधन हो चुका था जिसकी याद में विद्यालय में बच्चों को शुद्ध निर्मल पानी पीने के लिए पानी का कूलर विद्यालय को दान किया गया। इसकी आज विधिवत पूजा करके संपूर्ण विद्यालय के समक्ष स्थापना पूजन एवं दान संकल्प किया गया। इसके उपरांत समस्त छात्रों को भोजन करवाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सर्वप्रथम विद्यालय परिवार की संवेदनाएं गौतम परिवार के साथ है जिनके परिवार पर यह संकट आया है। इस प्रकार के मानसिक संवेदनशील परिस्थिति में विद्या मन्दिर के लिए ऐसे पुनीत कार्य निश्चय ही संबल प्रदान करते है। इस परिवार ने जल दान करके पुण्य का कार्य किया है। विद्यालय में इस प्रकार दो और कूलर लगे हैं, यह तीसरा कूलर एमडीएम भवन के साथ लगाया गया है ताकि बच्चे मध्याह्न भोजन के समय इस जल का उपयोग कर सकें, साथ ही मंच में होने वाले कार्यक्रमों पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। संपूर्ण विद्यालय परिवार इस कार्य के लिए गौतम परिवार का आभार व्यक्त करता है एवं प्रार्थना करता की स्व.तनुजा की आत्मा को शांति मिले तथा परिवार जनों को संबल प्राप्त हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष टेकचन्द शर्मा, जयानन्द गौतम, पुनीत गौतम, एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।
सोलन नगर निगम में अब वेबसाइट के जरिये होगा बिलो का भुगतान सोलन की जनता को अब नगर निगम के तहत होने वाले बिलो का भुगतान घर बैठे कर सकेगी। नगर निगम सोलन के द्वारा पानी,कूड़ा तथा प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर राजीव कुमार ने बातचीत में बताया की अप्रैल माह के अंत तक नगर निगम के तहत होने वाले भुगतानों को ऑनलाइन कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा की नगर निगम की वेबसाइट तैयार हो चुकी है और अप्रैल माह के अंत तक इस शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा ऑनलाइन सिस्टम होने से लोगो को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा उपभोक्ता कही पर हो अपने बिल का भुगतान समय पर जब चाहे तब कर सकता है। इसे पहले भुगतान करने के लिए लोगो को निगम के चक्कर लगने पड़ते थे, ऑनलाइन होने के बाद लोगो को निगम आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें पंजीकरण करने का आसान तरीका है। रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले निगम की वेबसाइट www.mcsolan.in पर सिटीजन लॉग इन करें। इसके बाद उपभोक्ता आईडी बनाई जाएगी। आईडी पर डाटा सबमिट करने के तथा सफल पंजीकरण होने के बाद उपभोक्ता के नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा। इसके बाद उपभोक्ता घर बैठे ही रजिस्टर हो जाएगा और वह प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, कूड़ा, हाउस टैक्स और शॉप रैंट के बिल जमा कर सकेंगे। ऑनलाइन के साथ - साथ ऑफलाइन की भी रहेगी सुविधा : नगर निगम सोलन बिलो के भुगतान के लिए ऑनलाइन सिस्टम तो कर रही है, लेकिन जो लोग ऑनलाइन भुगतान करने में सक्षम नहीं है निगम के द्वारा उनके लिए ऑफलाइन सुविधा भी जारी रखी है। सोलन की जनता ऑनलाइन तथा ऑफ़ लाइन दोनों प्रकार से भुगतान कर पाए गए। नगर निगम सोलन के अंतर्गत शहर में करीब 12 हजार पानी के कनेक्शन हैं। निगम द्वारा उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह पानी का बिल दिया जाता है। इनमें 626 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कई माह से निगम को पानी का बिल नहीं दिया है। शहर के करोड़पति लोग निगम को बिल के नाम पर अंगूठा दिखा देते हैं या यूं कहे कि बहुमंजिला भवनों में रहने वाले लोग कई माह से मुफ्त का पानी पी रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को पहले भी मौखिक रूप से कई बार चेतावनी दी लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित समय में यदि पानी का बिल जमा नहीं करवाया तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना किसी पूर्व सूचना के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अब ई-मेल पर मिलेंगे हर प्रकार के बिल ई-मेल किए जाएंगे ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने सोलन के कुलदीप वर्मा को विधानसभा सोलन के सोशल मीडिया अध्य्क्ष का कार्यभार सौंपा गया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश मीडिया अध्यक्ष के बारे में अधिसूचना जारी की गयी है। इस पद के लिए कुलदीप वर्मा को चयनित करने के लिए कुलदीप वर्मा ने प्रदेश कांग्रेस का आभार व्यक्त किया है। कुलदीप वर्मा ने बताया की वह इस दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के सम्मानित शीर्ष नेतृत्व व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, सोशल मीडिया के चेयरमेन अभिषेक राणा व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त करते है। कुलदीप वर्मा ने कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई जिम्मेदारी का दिल से निर्वहन करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने की। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश की प्रथम ट्रक चालक महिला नीलकमल रही। छिब्बर गांव के महिला मंडल की महिलाओं ने मुख्यातिथि नीलकमल के दृढ़ इरादों का उत्साह के साथ पूरा करने और जीवन में आए संकट के क्षणों का मजबूती के साथ सामना करने की बात की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को उनकेे इस आचरण से सीख लेने की बात कही। महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि नील कमल ने महिला होते हुए भी जीवन में आई रुकावटों को हिमाचल की प्रथम ट्रक चालक बनकर महिलाओं की मजबूती पर मिसाल पेश की है। उन्होंने इस मौके पर नीलकमल को सम्मानित किया। युवा जागृति क्लब छिब्बर के युवकों ने इस मौके पर महिला मंडल की समस्त महिलाओं को सम्मानित किया। धनीराम रघुवंशी ने नीलकमल के हौसले की सराहना की। महिला मंडल की कुसुम लता ने अपनी शायरी के माध्यम से महिलाओं में जोश भर दिया। अंत में नीलकमल ने कहा कि अब महिला अबला नहीं, बल्कि सबला बनकर हर कार्य में दृढ़तापूर्वक अपना योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम में गांव के सभी पुरुषों तथा महिलाओं ने भाग लिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार ग्राम पंचायत पट्टा बरावरी के प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से इस वर्ष "श्रीमद्देवी भागवत कथा" का आयोजन किया गया है, जिसमें पधारे श्रद्धेय श्री शशांक कृष्ण कौशलजी ने कथा के तीसरे दिवस विशाल जनसमूह को संबाेधित करते हुए बताया कि देवी के वर्ष में चार नवरात्रे आते हैं, जिसमें 2 प्रगट व 2 गुप्त हैं। शरद ऋतु व वसंत ऋतु देवी की प्रिय ऋतु हैं। इस काल में देवी की उपासना से अवश्य मनइच्छित फल की प्राप्ति होती है। कन्या पूजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि 2 से 10 वर्ष की ही कन्या के पूजन का विधान है। एक वर्ष की कन्या का पूजन इसलिए नहीं किया जाता। क्योंकि "परमज्ञा तु भोगानां गन्धादीनां च बालिका" उसे रस और गंध का अनुभव नहीं होता और 10 वर्ष तक कि बालिका कन्या कहलाती है। देवी की उपासना मूर्ति, यंत्र अथवा शालिग्राम में करनी चाहिए पर घर में और गांव में खंडित ग्रन्थ और मूर्ति आदि की पूजा कदापि नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पुण्य की हानि होती है। उन्होंने सीताजी के काली रूप धारण करने की अद्भुत लीला सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उनके साथ पधारी संगीत मंडली ने "मैं तेरे बिन रह नहीं सकदा मां" "उच्चेयां पहाड़ां लाया डेरा" और "मेरे मन में बसी हो बसी रहना" जैसे भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कथा समिति के प्रधान श्रीराम कौशल, डीडी कश्यप, सुखराम, राम चंद शर्मा, अजीत, भूपेंद्र व अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेटस के द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी विजय चंदेल, क्षमा शर्मा तथा एनसीसी प्रभारी तेजेंद्र शर्मा ने भी महिलाओं के योगदान जो कि आज सभी क्षेत्रों में दिया जा रहा है के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों के सहयोग से एनएसएस और एनसीसी के बच्चों ने एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश खजुरिया, रुचि, वीना, माया, डीपीई भोपाल सिंह व अन्य साथियों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सोलन के अर्की विधानसभा में सीमेंट कंपनियों का मामला उठाया और कंपनियों पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप लगाए। अवस्थी ने सरकार से पूछा कि अब तक कितनी बार वायु प्रदूषण का सर्वे करवाया गया है और कितने लोगों को रोजगार दिया गया। संजय अवस्थी ने कहा कि स्थापित सीमेंट कंपनियां यहां पर उत्पादन करती है और दूसरे राज्यों में सस्ता सीमेंट बेचती है। हिमाचल में महंगा सीमेंट बिकता है। सीमेंट कंपनियों ने आज तक ग्रामीण क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सर्वेक्षण क्यों नहीं करवाया, जबकि इन क्षेत्रों में सीमेंट प्लांट लगे हुए हैं। इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के आस पास काफी प्रदूषण फैला हुआ है, जिसे लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा इन दोनों सीमेंट फैक्ट्रियों के लिए 11 पैरामीटर तैयार किए गए थे, जिसमें से किसी का भी पालन यह कंपनियां नहीं कर रही है। प्रदूषण की वजह से बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर बनने वाला सीमेंट यहां के लोगों को ही महंगा दिया जा रहा है, जबकि उनके क्षेत्र का स्त्रोतों का दोहन किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के बावजूद भी लोगों को यहां पर महंगे दामों पर सीमेंट दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार इन दोनों फैक्ट्रियों के आसपास के क्षेत्रों के लोगों के स्वास्थ्य और वायु गुणवत्ता की जांच करें। साथ ही अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कम दामों पर सीमेंट मुहैया करवाया जाए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में श्रम विभाग सोलन की तरफ से पंचायत भवन दाड़ला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में लेबर इंस्पेक्टर सोलन संतराम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में विभाग की ओर से चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का लोकमित्र केंद्राें में निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत बैंक खाता, जनधन खाता एवं मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत घरेलू कामगार, बोझ उठाने वाले, भट्टे पर काम करने वाले, मोची, कचरा उठाने वाले, धोबी, फेरी वाले, कृषक कामगार, भवन एवं निर्माण, हस्तकला, हथकरघा, चर्म, ऑडियो एवं वीडियो कार्य, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, स्वरोजगार एवं मनरेगा व अन्य व्यवसाय में सम्मिलत व्यक्ति पात्र हैं। योजना के अंतर्गत ईएसआई, ईपीएफ एवं आयकर दाता व पेंशन धारी पात्र नहीं हैं। योजना के तहत न्यूनतम मासिक अंशदान 55 रुपए तथा अधिकतम मासिक अशंदान 200 रुपए निर्धारित किया गया है। मासिक अंशदान का बराबर भाग केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। लेबर इंस्पेक्टर सोलन संत राम वर्मा ने ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा या किसी भी कार्य क्षेत्र में 90 दिन तक रोजगार प्राप्त करने वाले कामगार इस बोर्ड में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के उत्थान के लिए कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनका लाभ उठाकर कामगार अपनी मृत्यु होने के बाद भी अपने आश्रितों को पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कामगारों के दो बच्चों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपए, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 50 हजार,साधारण मृत्यु होने पर दो लाख और दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख की सहायता राशि का प्रावधान है। इसके अलावा पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 700 रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था है। उन्होंने सभी पात्र कामगार से योजना का लाभ उठाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान व्यापार मंडल दाड़ला हेमराज गौतम, पंचायत सचिव धनीराम, पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, अमर देई, पिंकी, विमला, अनुराधा, कांता, सीएससी ऑपरेटर गोपाल शर्मा व रविंद्र ठाकुर, भरत गौतम, मोनू, दीपक गजपति, घन श्याम, प्रवेश, भगतराम, रमेश कुमार व पवन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस दौरान विद्यालय की समस्त स्टाफ़ महिला सदस्यों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस माैके पर प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह वर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि इस दिवस को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। वर्ष 1908 में अमेरिकी शहर न्यूयार्क में कामकाजी 15000 महिलाओं के द्वारा सड़क पर मार्च निकाल कर एक आंदोलन किया था, जिसमें उनकी मुख्य मांगे काम करने के घंटों को कम करना, बेहतर वेतन और मतदान का अधिकार प्राप्त करना था। यह प्रदर्शन काफी समय तक चला तथा एक वर्ष बाद सोशियोलिष्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। वर्ष 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया। यह दिवस हर वर्ष एक थीम के तहत मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम जैंडर इक्वालिटी फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो है। यानी एक स्थाई कल के लिए लेंगिक समानता रखा गया है और इस बार महिला दिवस का रंग बैंगनी, हरा, सौर सफेद तय किया गया है, जिसमें बैंगनी रंग न्याय तथा गरिमा का प्रतीक है, जबकि हरा उम्मीद तथा सफेद शुद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में प्रवक्ता संगीत नरेंद्र कुमार ने इस दिवस पर महिला स्टाफ सदस्यों के सम्मान मे "एक नन्ही सी गुड़िया सुहानी सुनाए" अपनी कहानी की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, प्रवीण कुमार, मदन शर्मा, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सोलन जिला के कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के मंझोल गांव में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्कृष्टता केंद्र में कामगारों के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह जानकारी निगम का जिला सोलन की समन्वयक रश्मी सलूरिया बंसल ने दी। रश्मी बंसल ने कहा कि यह स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर मंझोल गांव में निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया। शिविर में 70 कामगार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की और से डॉ. चांदनी, नरेश कुमार, कृतिका तोमर और सुषमा शर्मा द्वारा एचआईवी, कोविड-19, एनीमिया, जल जनित रोगों की जानकारी के साथ-साथ पोषण एवं पोषाहार का महत्व बताया गया। कामगारों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रश्मी बंसल ने कहा कि इस अवसर पर सभी कामगारों को हिमाचल प्रदेश कौशला विकास निगम द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क, हैंड सेनिटाईजर और पेपर सोप वितरित किए गए। इस अवसर पर श्यामली ठाकुर, रविन्द्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। अर्की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्की महा विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संभव संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा कंवर को मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। प्रतिभा कंवर का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष अंकिता ठाकुर ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंकिता ठाकुर ने महिला दिवस उपस्थित छात्राओं को महिला दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम जिसमें नाटी, गीधा, एकल गीत व भ्रूण हत्या पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि प्रतिभा कंवर ने अपने संबाेधन में महिला शसक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि महिला दिवस का यह कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम ही बनकर न रह जाए, इस दिन महिलाओं को हर वर्ष महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए एक संकल्प लेना चाहिए व अगले वर्ष उसपर मंथन करें, तभी इसकी सार्थकता होगी। मुख्यातिथि ने अपनी ओर से रंगारंग कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 5100 रुपए दिए। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


















































