मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में कक्षा नौवीं के परीक्षा परिणाम व सरकार द्वारा प्राप्त मुक्त पुस्तकों के आवंटन का आयोजन किया गया।कक्षा नवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्र रोहन प्रथम, माही द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। इसके पश्चात विद्यालय में कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को फ्री पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में सभी छात्रों को शत-प्रतिशत परिणाम के लिए बधाई दी व अगली कक्षाओं में अधिक मेहनत करने की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक पवन कुमार, पवना शर्मा, अनीता शर्मा, पूर्णचंद, श्याम लाल, संतोष, वनिता व मदन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केडी शर्मा ने राज्य कार्यकारणी के नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम शर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी। केडी शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी गठन के लिए अमरनाथ भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया तथा चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत जिला शिमला से आत्माराम शर्मा को राज्य कार्यकारणी का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त्त कांगड़ा से सुरेश ठाकुर, सिरमौर से हरिदत्त शर्मा व मंडी से हरीश शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। हुकम सिंह ठाकुर को महासचिव तथा जगदीश कुमार नड्डा को मुख्य सलाहकार चुना गया। इसके अलावा सिसराम ठाकुर उप प्रधान, जगदीश पंवर ओडिटर, जगदीश सिंह नेगी अतिरिक्त महासचिव व संतराम शांडिल कोषाध्यक्ष चुने गए।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट गांव मलावन में हरिजन कल्याण समिति की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। संजय अवस्थी ने अपने संबाेधन में कहा वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे हैं। इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से हरिजन कल्याण समिति को 21 हजार, महिला मंडल मलावन व युवक मंडल मलावन को ₹20-20 हज़ार रुपए दिए। इसके अलावा सराय के निर्माण के डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर हरिजन कल्याण समिति के प्रधान चुन्नी लाल, सचिव देवीचंद, सह सचिव कांशीराम, लेखापाल, रामलाल, उपाध्यक्ष धर्मपाल एवं संगठन सचिव मनसा राम, मीरा शर्मा, जगत राम, जगदीश ठाकुर, हेमराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन में मां भंडारों वाली दुर्गा मां के प्रांगण में नवरात्रों के पावन अवसर पर 36वां श्री देवी पुराण कथा का प्रवचन व्यासचार्य अंकुर शर्मा कर रहे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान करमचंद ठाकुर व सचिव हेम चंद कपिल ने बताया कि यह मंदिर दुर्गा मां (भंडारों वाली) के नाम से विख्यात है तथा दुर्गा मां धुंदन पंचायत के अधिकांश लोगों व अर्की के राजा की कुलजा देवी है। इन नवरात्रो के दिनों में पूरा धुंदन क्षेत्र दुर्गा मां के कीर्तन व भजन की आवाज से गुजयमान हो रहा और कथा व्यास ने श्रोताओं से आवाहन किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ हमारी संस्कृति,संस्कार सभ्यता और अपने मां-बाप और गुरुजनों व अपने से बड़ों का आदर करने के संस्कार दें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी पर्व पर माता ज्वालाजी से जोत लाई जाएगी व रात्रि को कीर्तन मंडली द्वारा आखंड जागरण किया जाएगा, जबकि ग्यारह अप्रैल को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विधानसभा क्षेत्र अर्की के दाड़लाघाट में खंड विकास अधिकारी का कार्यालय खोलने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के जनप्रतिनिधि, क्षेत्रिय विकास समिति के सदस्य अर्की के भाजपा नेता रत्तनपाल की अगवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पीटर हाफ में मिले।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से दाडलाघाट में जल्द बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग की। दाडलाघाट क्षेत्र की 18 पंचायतों के लोगों का कहना है कि दाड़लाघाट करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। दाड़लाघाट उप तहसील की 25 पंचायतों का विकास खंड कार्यालय वर्तमान में कुनिहार में है। बैरल व मांगल पंचायतों को कुनिहार 80 से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दूसरे बीडीओ कार्यालय को दाडलाघाट में शीघ्र खोला जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि कुनिहार विकास खंड बहुत बड़ा विकास खंड है, जिसमें 64 पंचायतें शामिल हैं। क्षेत्र के लोग कई वर्षाें से दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पिछले अर्की विधानसभा के दौरे के दौरान भी दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अर्की के भाजपा नेता रत्नपाल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता धनीराम चौहान, पंचायत समिति सदस्य मांगल-बैरल बनिता चौहान, पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंशी राम, बरायली रीता शर्मा, रोडी रीना शर्मा, मांगल उप प्रधान सीताराम, बागा उप प्रधान श्यामलाल, सन्याडी मोड़ प्रधान शंकर, जगत राम, बलदेव, नोख राम, केशव, विमला, सरोज, मीना, उर्मिला, नरेंद्र, प्रवीण व हीरा लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार देने के निर्णय का कड़ा विरोध करती है। अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के कुलपति द्वारा जिस तरह पिछले कुछ वर्षों में धांधलियां की गई व नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से बैकडोर भर्तियां की गईं यह सीधे रुप से वहां के कुलपति की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को दर्शाता है। ऐसे भ्रष्ट कुलपति के सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग कुछ दिन पूर्व विद्यार्थी परिषद द्वारा की गई थी, परंतु जहां प्रदेश सरकार को ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारियों के खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी। वहां ऐसे अधिकारियों को अतिरिक्त सेवा विस्तार देना प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यह स्पष्ट करता है की प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश में ऐसे भ्रष्टाचारियों को सरंक्षण देने का कार्य कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के इस निर्णय का कड़े शब्दों में विरोध करती है। आने वाले समय में अब विद्यार्थी परिषद इस निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार के खिलाफ छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र की गुणवत्ता व शिक्षा क्षेत्र को भ्रष्ट अधिकारियों से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने लिया बैठक में फैसला फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन सोलन में सोमवार को प्रेस क्लब सोलन (रजि.) द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भविष्य में होने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने की। बैठक में तीन वर्षाें में क्या क्या कार्य किए व गतिविधियां की गई इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पिछली कार्यकरिणी भंग की गई। वहीं, क्लब के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष शारदा को प्रधान व प्रताप भारद्वाज को महासचिव चुना गया। वहीं, मनमोहन वशिष्ठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी बनाने के लिए प्रधान व महासचिव को अधिकार दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी छोटी बनाई जाए। बैठक के दौरान प्रेस क्लब सोलन के निर्माण के लिए प्रयास तेज करने का भी प्रस्ताव लिया गया, ताकि प्रेस क्लब का निर्माण अतिशीघ्र किया जाए। इस दौरान बैठक में प्रेस क्लब सोलन के मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चौहान, वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल, लक्ष्मी दत्त शर्मा, अनुराग शर्मा, मनमोहन वशिष्ठ, कीर्ति कौशल, संदीप शर्मा, अरविंद कश्यप, योगेश शर्मा, मोहिनी सूद, वासु, ललित कुमार, विनीत कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज ठाकुर, मुकुलदेव रक्षपति, अजय, सौरभ शर्मा, दयाराम, रोहित मोहन गोयल, सुनील कुमार, सोम मेहता, आदित्य सॉफत, विशाल वर्मा, मनुज व भावना मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत महिला मंडल कोटला नुम्हाला (दयोठी) की महिलाओं ने दयोठी गांव की सफाई की। आशा वर्कर अनिता गौतम ने बताया कि इस दौरान समस्त महिलाओं ने रास्तों के किनारे उगे अवांछित घास व भांग को उखाड़ा। बंद पड़ी नालियों और गलियों की सफाई की। उन्होंने सड़क के किनारे पॉलिथीन टायर ट्यूब तथा अन्य कचरा एकत्रित कर उसे जलाया गया।महिलाओं ने दुकानदारों से दुकानों के आगे कचरा न फेंकने का आग्रह किया और कहा कि दाड़ला को हरित और स्वच्छ बनाने में हर नागरिक का योगदान अपेक्षित है। महिलाओं ने नशे जैसे बुराइयों को खत्म करने की शपथ भी ली। इस मौके पर वंदना शर्मा, जया शुक्ला, तरुणा शुक्ला, निशा गौतम, नीलम गौतम, सरिता गौतम, संध्या गौतम, कविता गौतम, सुमन गौतम, मीना गौतम, आंगनबाड़ी हेल्पर निशा गौतम व आशा वर्कर अनिता गौतम सहित अन्य महिलाओं ने इस सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसाल की बीडीसी सदस्य कुसुम लता महिला मंडल की 31 महिलाओं सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल पूर्व विधायक के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे।
एबीवीपी ने सरकार की ओर से नौणी विश्वविद्यालय के भ्रष्ट कुलपति के सेवा विस्तार का कड़ा विरोध किया है। एबीवीपी के इकाई मंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान के कुलपति कुछ वर्षों से धांधलियों में लिप्त हैं। नियमों को ताक पर रखकर बैकडोर भर्तियां की गई हैं जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है। एबीवीपी ने ऐसे भ्रष्ट कुलपति को सेवा विस्तार न दिए जाने की मांग की थी। अफसोस जहां सरकार को ऐसे भ्रष्ट कुलपति की जांच करवानी चाहिए थी, वहीं पर उसे सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इससे पता चलता है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। एबीवीपी इसका कड़ा विरोध करती है। अब एबीवीपी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी। सरकार अपना फैसला जल्द से जल्द वापस ले वरना उग्र आंदोलन होगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र कश्लोग द्वारा पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली के माध्यम से बच्चों ने पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए आयुर्वेद और योग के बारे में जागरूक किया। बच्चों में जंक फ़ूड न खाने, नशा न करने व एनीमिया रोग को दूर करने के बारे में जड़ी-बूटियों के महत्व के बारे में बताया।रैली को ग्राम पंचायत कश्लोग के प्रधान भागीरथ ठाकुर एवं बीडीसी सदस्य मनीष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह रैली आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र कश्लोग से नेवड़ी गांव होती हुई कश्लोग गांव तक पहुंची। इस माैके पर डॉ. अर्चना महाजन, नरेश कुमार, देवराज, सुनीता, आशा वर्कर, रजनी, कमलेश, निशा, रिया, प्रियंका, हर्षा, देवयानी, वरुण, शालिनी, प्रियांशु, भावना, जतिन, मोहित, चेतना व नैंसी सहित अन्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च अधिमान दे रही है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत पांच बजटों में महिला कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए। वीरेंद्र कंवर आज सोलन जिला के दिग्गल में आयोजित जनमंच में बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री शगुन तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के उपरांत उपस्थित जन समुदाय को संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। यह योजना महिलाओं को प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने में सहायक बनी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अब तक 3.23 लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन प्रदान किए गए है। योजना के तहत इस वर्ष से पात्र परिवारों को 03 गैस सिलेंडर निःशुल्क मिलेंगे। पशु पालन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान तथा शगुन जैसी कल्याणकारी योजनाएं पात्र परिवारों को सहारा प्रदान करने में सफल रही हैं। उन्हाेंने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति में लड़के व लड़की को एक समान अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जहां पात्र कन्याओं को लाभान्वित कर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वहीं, लोगों को इस दिशा में जागरूक भी बना रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि लड़का-लड़की में कोई भेदभाव न करें और लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत दिग्गल की नेहा, मेहक, शिवानी, वीनाक्षी और बदोखरी की अंशिका को एफडी प्रदान की गई। उन्होंने शगुन योजना के तहत दिग्गल की मीरा देवी की दो बेटियों को 31-31 हजार रुपए तथा दिग्गल की तारावती की तीन बेटियों को सहायता के रूप में 31-31 हजार के चेक प्रदान किए। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 02 लाभार्थियों को सहायता तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन प्रदान किए। वीरेन्द्र कंवर ने इस अवसर पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत नीम और अमरूद का पौधा भी रोपा। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कमलेश पंवर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, अमर सिंह ठाकुर, राहुल शर्मा, प्रदेश के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फर इकबाल, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में चिन्हित ग्राम पंचायतों के निवासी जनमंच में उपस्थित थे।
बीएल सैंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का शैक्षणिक सत्र 2022-23 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। इस संबंध पाठशाला के प्रैजीडेंट ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस सैशन में लगभग 240 बच्चों की आधी फीस माफ की है। वहीं लगभग 34 बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। निजी स्कूलों में 25 सीटों को नि:शुल्क शिक्षा हेतु आरक्षित करना सुनिश्चित किया है। प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन दीवान चंदेल ने बताया कि पहली से आठवीं तक हर निजी स्कूल में 25 सीटों को फ्री एजुकेशन देना जरूरी है। पहली और छठी कक्षा में नि:शुल्क 6-6 सीटों के लिए आवेदन 5 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक मांगे गए हैं। इसके लिए बीपीएल प्रमाण पत्र, तहसीलदार की ओर जारी आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और पिछली कक्षा का अंक प्राप्त प्रमाण लाना जरूरी होगा। 8 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदनकर्ता छात्रों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परिणाम के बाद चयनित छात्रों के अभिभावकों को सूचित कर दिया जाएगा। यह शिक्षा आरटीई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका पूरा लेखा-जोखा प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की देख-रेख में किया जा रहा है।
मनोज शर्मा डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में ट्रेनिंग कैंप लगाया। यह कैंप अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के सौजन्य से प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में करवाया गया। इस दौरान अंबुजा हॉस्पिटल से डॉ. लताशा सिंह ने प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कैंप का मकसद जरूरत के समय लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान करना है। उन्होंने इमरजैंसी, स्ट्रेचर बनाना, पट्टी बांधना आदि के बारे में बताया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में भारतीय मजदूर संघ के श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ हिन्दू नववर्ष को मनाया। इस दौरान अंबुजा सीमेंट के समीप मंढोड देवता के मंदिर पहले भोग लगाया गया तथा उसके बाद अंबुजा एडमिन गेट के पास सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों प्लांटों के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया और प्रसन्नता प्रकट कर एक-दूसरे को बधाई दी। अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज पाश्चात्य संस्कृति की और अधिक आकर्षित हो रहा है और हम अपनी हिन्दू समाज की रीति नीति सभ्यता और संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, जो कि अत्यंत चिंताजनक है। इसलिए अपनी संस्कृति को उजागर करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। अन्यथा आने वाली पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। अपनी सभ्यता और संस्कृति को जिंदा रखना है। इसलिए हम सभी को अपने उत्सव और त्यौहार को श्रद्धा से मनाना चाहिए और सभी को अपना समय देना चाहिए। अंत में अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के उपमहामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने मंढोड देवता की प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया और सभी को हिन्दू नववर्ष की बधाई दी और कहा की नवरात्रि की शुभ बेला में हम सभी इस अम्बुजा उद्योग के प्रांगण संकल्प लेते हैं की अंबुजा सीमेंट दिन दुगुनी और रात चौगुनी उन्नति करें। इसके लिए हम सब तन मन औऱ ईमानदारी से काम करें। इस माैके पर मानव, संसाधन के महाप्रबंधक विशाल सिंह, उपमहाप्रबंधक पदमनाभ शर्मा, महामंत्री नरेश कुमार, रुवेश कुमार, बलदेव राज, मदन शर्मा, राकेश महाजन व अमरचंद शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन नवरात्रों के उपलक्ष्य पर सोलन के मास्टर राहुल का भजन "तेरा आसरा" चिल्लर रिकार्ड्स के बैनर तले हुआ रिलीज। इस भजन को मास्टर राहुल द्वारा गया गया है व इस भजन के बोल गायक व गीत लेखक रोहित कश्यप द्वारा लिखें व कम्पोज़ किए गए है l इस खूबसूरत भजन का संगीत हिमाचल के जाने माने संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी द्वारा दिया गया है l गीत को शिमला में ढिंगू माता मंदिर में गोलू ठाकुर द्वारा फिल्माया गया है l चिल्लर रिकार्ड्स की तरफ से जानकारी देते हुए रोहित कश्यप आर के ने बताया की चिल्लर रिकार्ड्स हिमाचल की बहुमुखी प्रतिभा को एक मंच देने के लिए तत्पर है व इससे पहले भी 'कान्हा तेरी मुरली' व 'दिल दा हिस्सा' गीत के माध्यम से सोलन के युवा गायकों को मंच प्रदान किया जा चुका है। 'तेरा आसरा' भजन को आप यूट्यूब चैनल चिल्लर रिकार्ड्स पर जाकर देख सकते हैं।
मनोज शर्मा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोग्राम करवाया गया। इस दौरान एसएमसी प्रधान नीम चंद ठाकुर, ग्राम पंचायत उपप्रधान मदन लाल शर्मा व विद्यालय प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के प्रांगण में 21 प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों एवं गैर शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
रंजीत सिंह। कुनिहार राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के छात्र युधिष्ठिर शर्मा ने जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कुनिहार के गांव दोची के 14 वर्षीय युधिष्ठिर को बचपन से ही केसियो व हारमोनियम बजाने का शौक है। युधिष्ठिर के परिजनाें ने बताया कि बचपन से ही इसे म्यूज़िक का शौक था और पहली कक्षा से ही हार्मोनियम बजाना शुरू कर दिया था। पिछले वर्ष ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया था और वहां से जिला स्तर के लिए इसका चयन हुआ। जहां युधिष्ठिर ने शानदार प्रदर्शन कर जिलाभर में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके लिए शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य परियोजना अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर युधिष्ठर को सम्मानित किया गया। युधिष्ठिर के माता-पिता ने कहा कि हमें अपने बच्चे पर गर्व है। युधिष्ठिर की इस उपलब्धि से विद्यालय में भी खुशी की लहर है। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, शिक्षकों, अन्य स्टाफ व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने युधिष्ठिर व माता-पिता को बधाई दी है।
पहले लोगों पर कोरोना ने कहर ढहाया और अब बढ़ती महंगाई कमर तोड़ रही है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है, मगर पेट्रोलियम पदार्र्थाें की बढ़ती कीमतों ने जीना दुश्वार कर दिया है। इसी के चलते माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी सोलन ने जिला अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि पेट्रोल और डीजल में ली जाने वाली केन्द्रीय उत्पाद कर को पूरी तरह खत्म किया जाए। गरीबों को मुफ्त राशन वितरण को बन्द करने के फैसले को वापस लिया जाए। राशन डिपुओं में दालें, खाद्य तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं के दामों में की गई वृद्धि को वापस लिया जाए। आयकर सीमा से नीचे के सभी परिवारों को 6 महीने तक 7,500 रुपए प्रतिमाह नकद सहायता प्रदान की जाए। सभी गरीब व जरूरतमन्द लोगों को प्रति माह 10 किलोग्राम खाद्यान व इसके साथ ही दालें, खाद्य तेल, चीनी, मसाले, चाय आदि मुफ्त उपलब्ध करवाएं जाएं। बढ़े हुए किराए कम किए जाएं। बिजली व पानी की दरों में भी कमी की जाए। मनरेगा में 120 दिन का रोजगार सुनिश्चित करते हुए तीन माह से लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान किया जाए। शहरी क्षेत्रों के लिए भी रोजगार गारंटी कानून लाया जाए। किसानों के लिए एम.एस.पी. का कानून बनाया जाए, मजदूर विरोधी 4 श्रम सहिंताओं को निरस्त किया जाए और श्रम कानूनों को बहाल किया जाए। इस मौके पर जिला सचिव मोहित वर्मा, प्यारे लाल वर्मा, शिवानी, आर्यन, भुवन आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार सुबाथू के पाइनग्रोव स्कूल में कोरोनाकाल के दो वर्ष बाद नियमित कक्षाएं आरंभ होने की खुशी में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान ईश्वर से कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करने की प्रार्थना की गई। देर शाम तक चले गुरु के लंगर में स्कूली छात्रों सहित आसपास के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों से देश भर के स्कूलों के छात्र घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। ऐसे में उनकी न तो नियमित कक्षाएं लग रही थी और न ही खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो पा रही थी, जिससे छात्रों की प्रतिभा कुंद हो कर रह गई थी। हाल ही में सरकार ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू करने के आदेश जारी किए हैं, जिससे निजी व सरकारी क्षेत्र के स्कूलों में छात्रों की नियमित आवाजाही शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू व धर्मपुर में भी सभी छात्र अपनी कक्षाओं में पहुंच गए हैं, जिससे स्कूल का माहौल बेहद खुशनुमा लग रहा है। पाइनग्रोव स्कूल के निदेशक व हैड मास्टर कैप्टन एजे सिंह ने इस खुशी को दोगुना करने और कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करने प्रार्थना के लिए स्कूल परिसर में तीन दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया। मंगलवार से आरंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में पाठियों ने पूरे विधि-विधान से पाठ किया और कोरोना महामारी को जड़ से समाप्त करने की ईश्वर से प्रार्थना की। तीन दिनों के इस अनुष्ठान के बाद वीरवार को दोपरह बाद गुरु का लंगर आरंभ हुआ, जिसमें स्कूल के सैकड़ों छात्रों के अलावा देर शाम तक आसपास के गांवों च्याली, खालटू, आरला व खारशी के सैकड़ों ग्रामीणों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक व हैडमास्टर कैप्टन एजे सिंह की पत्नी समीक्षा सिंह व स्कूल स्टाफ ने बेहद गर्मजोशी से लोगों का स्वागत किया। जाडला पंचायत की प्रधान अंजुला भंडारी के अलावा बीडीसी सदस्य सुनील, उपप्रधान हेमंत कुमार, वार्ड सदस्य रीना, निर्मला, पंचायत सचिव भारत भूषण व पंचायत सहायक छाया भी मौजूद रही।
मनाेज कुमार । दाड़लाघाट ग्राम पंचायत कोटलु के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरा की स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मपाल को श्रेष्ठ प्रधान के खिताब से नवाजा गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट सोलन द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल ने धर्मपाल को इस उत्कृष्टता तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने हेतु सम्मानित किया।विद्यालय के प्रभारी अध्यापक बृजलाल शर्मा, अध्यापिका हीरा देवी व सुमन महाजन ने एसएमसी प्रधान को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपील की।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस चर्चा में विद्यार्थियों ने विद्यालय के स्टाफ के साथ भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा के लिए पिछले दिन से ही उचित व्यवस्था बनाई गई थी। सभी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इस चर्चा में भाग लिया। प्रधानाचार्य से बातचीत में छात्र गिरिराज, गीता, आशीष सिंह, जानवी तथा रोहित कौशल ने बताया कि वे भविष्य में इस चर्चा में प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई सभी बातों पर अमल करेंगे तथा इससे लाभान्वित भी होंगे। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, धनी राम, जितेंद्र, सुरेन्द्र, मुकेश, जय प्रकाश, विनोद, सुमन बट्टू, रेणुका, अनीता, सुषमा, जागृति, किरण बाला, विजय, रंजना, मंजू, अंजना, संतोष, नीरज, अनीता कौंडल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, सदस्य मेहर चंद, गीता राम, प्रेम भगत, देवेंद्र, अंबिका व लता सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम जलागम समिति पाट्टी बड़ोग व एफपीओ दाड़लाघाट के द्वारा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सहयोग से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सेर वाला व सेर जेरी में हुआ। कार्यक्रम में ग्राम सेर वाला में हल्दी प्लांट का निरीक्षण उप प्रधान अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन चंद्रकांत के द्वारा किया गया। एफपीओ दाड़लाघाट के प्रधान कृष्ण चंद ने बताया कि इस हल्दी प्लांट से पहाड़ी हल्दी नाम से हल्दी को बेचा जाएगा, जिसका लक्ष्य इस वर्ष के लिए 36 टन रखा गया है। स्थानीय लोगों से इस बारे में विस्तृत चर्चा भी की।इसके पश्चात कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया गया, जबकि पशु स्वास्थ्य सेविका सुलोचना, स्वास्थ्य दीदी अंबिका, कृषिक मित्र रेखा ने ग्राम में किए जा रहे अपने-अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। चंद्रकांत ने एफपीओ दाड़लाघाट के द्वारा स्थापित हल्दी प्लांट की सराहना की तथा अपनी शुभकामनाएं भी दी। इसके बाद चंद्रकांत व आए हुए सभी एसीएफ के अधिकारियों के ग्राम सेर वाला में सोलर लिफ्ट, सेर जेरी में स्टोन फ्रूट के बागीचों का निरीक्षण, जलागम परियोजना में बनी कूल्ह पानी के टैंक, चैक डैम का निरीक्षण भी किया व ग्राम के किसानों से भी मिले। जलागम परियोजना के तहत किए जा रहे सभी कार्यों के सराहना की तथा बागवानों और किसानो को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उप प्रधान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन चंद्रकांत, एपीएम अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन संजय, कार्यक्रम प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी, जलागम समिति पाट्टी बड़ोग प्रधान अनिल कुमार, एफपीओ दाड़लाघाट के प्रधान कृष्ण चंद, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन से प्रदीप, अमर चंद, मदन, हरी कृष्ण, योगेश, दलीप, ग्राम सेर वाला व सेर जेरी से रमेश, मेहर चंद, जगदीश, संजय व अंकुश सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी (दाड़लाघाट) में वार्षिक परीक्षा परिणाम के मौके पर पारितोषिक वितरण समारोह व शिक्षा संवाद का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा शकुंतला शर्मा रहीं। सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अध्यापक ने सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6 से 8 का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जो शत-प्रतिशत रहा। मुख्यातिथि शकुंतला शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा प्राप्त उत्कृष्टता के लिए पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने खुशी के इस मौके पर अनेक मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों हेतु बधाई दी व विद्यालय की प्रगति की कामना करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने नेक कमाई से 5100 रुपए दान दिए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शकुंतला शर्मा, नरेश कुमार, मुख्याध्यापक पवन कुमार, रीना देवी, नीतू देवी, हेमलता, लता, मदन लाल, विभा, पूनम देवी, कमलादेवी, जमुना शर्मा, हीरा लाल, मदन मोहन, अरुण कुमार, पूर्णचंद्र, अनीता शर्मा, पीताम्बर व पवना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला में सालाना परीक्षा परिणाम के साथ ही शिक्षा सवांद का आयोजन किया गया। पाठशाला में आगामी सत्र 2022-23 के लिए आकदमिक शिक्षा के साथ ही कम्युटर शिक्षा व नाैनिहालों को खेलते-खेलते शिक्षा देने के लिए स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय के तहत शिक्षा दी जाएगी। निजी विद्यालयों की तरह ही प्री नर्सरी से प्रदेश सरकार भी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में जिला सोलन के अंतर्गत स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय विद्यालय के तहत प्राथमिक पाठशाला केंद्र कुनिहार के ऊर्जावान केंद्राध्यक्ष व विद्यालय की प्रगति के लिए हमेशा निष्ठावान एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने करीब 15 लाख से विद्यालय का कायाकल्प किया है, जिसमें 10 लाख से एक हॉल, डिजिटल कक्ष सहित विद्यालय कार्यालय पर खर्च किए गए। करीब 5 लाख से खेलकूद, कंप्यूटर लेब व साउंड सिस्टम सहित अन्य बुनियादी जरूरत की वस्तुओं पर खर्च किए गए हैं। अब बच्चे खेलते-खेलते जंहा शैक्षणिक शिक्षा पाएंगे, तो वहीं, डिजिटल कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को भी समझेंगे। शिक्षा सवांद के दौरान सभी अभिवावकों ने केंद्राध्यक्ष व एसएमसी अध्यक्ष द्वारा विद्यालय के लिए निष्ठा से किए गए कार्य को सराहा। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान मिलने पर भी विद्यालय एसएमसी को बधाई दी गई। एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा व विद्यालय केंद्राध्यक्ष रमेश शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया था। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ, अध्यापक वर्ग व विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बजीवण में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने छात्रों को इनाम बांटे। वहीं मेधावी छात्रों की सराहना की गई और भविष्य में उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक कामेश्वर वर्मा, शिक्षक शीश राम, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गीता, पंचायत सदस्य कुसुम, ईश्वर दत्त शर्मा, विद्यासागर शर्मा, महेंद्र शर्मा, उमेश शर्मा, दिवाकर शर्मा, सचिन शर्मा, प्रणव शर्मा व हेमन्त शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
अटल शिक्षा कुंज कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) सैल ने एक सैमीनार करवाया। यह सैमीनार हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) के सहयोग से करवाया गया। दो दिन तक चला यह सैमीनार बौद्धिक संपदा अधिकार हाल के प्रतिमान विषय पर आधारित रहा। इसमें लगभग 250 प्रतिभागियों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन हिस्सा लिया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. शमीम अहमद ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य बौद्धिक संपदा के विभिन्न पहलुओं, पेटेंट फाइलिंग प्रक्रिया, कॉपीराइट प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को एक बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम दीप प्रज्वन से शुरू हुआ। तकनीकी सत्र में डा. सुरेश कुमार, सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर, फार्मास्युटिकल एंड ड्रग रिसर्च विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा हर्बल उत्पादों के साथ आईपीआर पर विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रमाण पत्रों से संबंधित तकनीकी पहलू पर डा.राहुल तनेजा, वैज्ञानिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (हरियाणा सरकार) पंचकूला की ओर से जानकारी साझी की गई। वहीं डा.शैलेश शर्मा, प्रो. और निदेशक अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रूपनगर ने कॉपी राइट के संबंध में जागरूक किया। सैमीनार के दूसरे दिन के तकनीकी सैशन में डा. शशि धर समन्वयक एचपी रोगी सूचना केंद्र शिमला हिमकोस्टे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार आदि पर चर्चा की। ड्रग रेगुलेटरी अप्रूवल विषय पर विपुल कुमार गुप्ता हेड रेगुलेटरी अफेयर्स, रोश प्रॉडक्ट्स, इंडिया प्रा. लिमिटेड नई दिल्ली ने जागरूक किया। वहीं डा. कांकीपति श्रीनिवास राव एसोसिएट प्रोफेसर ऑफ कॉमर्स विवेक वर्धिनी कॉलेज ऑफ आर्ट्स कॉमर्स साइंस एंड पीजी स्टडी (उस्मानिया यूनिवर्सिटी) जंबाग, कोटि हैदराबाद ने व्याख्यान दिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम करवाया गया। यह कार्यक्रम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष नीम चंद की अध्यक्षता में करवाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने संबोधित किया। वहीं प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने छठी से आठवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम सुनाया। वहीं बेहतर पोजीशन हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, धनी राम, जितेंद्र, सुरेन्द्र, मुकेश, जय प्रकाश, विनोद, सुमन, रेणुका, अनीता , सुषमा,जागृति, किरण बाला, विजय, रंजना, मंजू, अंजना, संतोष, नीरज, अनीता कौंडल, प्रबंधन समिति के सदस्य मेहर चंद, गीता राम, देवेंद्र, प्रेम भगत आदि मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोलका में चतुर्थ शिक्षा संवाद करवाया गया। इस दौरान छात्रों के वार्षिक परिणाम भी घोषित किए गए। वहीं मेधावी छात्रों को पारितोषिक वितरण भी किया गया। वहीं कोरोना के चलते इस वर्ष ऑनलाइन स्टडी हुई थी। ऑनलाइन स्टडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी नवाजा गया। इस दौरान छात्रों कोरोना से बचने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसलिए छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान अध्यापक और स्टाफ मौजूद रहा।
कुनिहार राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा सवांद करवाया गया। पाठशाला में आगामी सत्र 2022-23 में छात्रों को स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय के तहत शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत अकादमिक शिक्षा के साथ कंप्यूटर और नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार निजी पाठशालाओं की तरह ही सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने जा रही है। जिला सोलन में प्राथमिक पाठशाला केंद्र कुनिहार के केंद्राध्यक्ष व एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा ने करीब 15 लाख से पाठशाला का कायाकल्प करवाया है। इसके तहत 10 लाख की लागत से एक हॉल, डिजिटल कक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह से करीब 5 लाख रुपए खेलकूद, कंप्यूटर लैब, साउंड सिस्टम आदि पर खर्च किए हैं। इसकी अभिभावकों ने प्रशंसा की है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान मिलने पर भी बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष राजेश शर्मा व विद्यालय केंद्राध्यक्ष रमेश शर्मा को स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने सम्मानित किया था।
रंजीत सिंह। कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बढलग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वोकेशनल विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विषय अध्यापिकाओं शिल्पा व कविता द्वारा आईईसी यूनिवर्सिटी कालू झंडा में औद्योगिक भ्रमण करवाया गया, जिसमें टेलीकॉम और हेल्थ केयर के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के परिसर का भ्रमण किया। छात्रों ने कम्युनिकेशन शकील दूरसंचार फिजियोथैरेपी व दवाइयों तथा इनसे संबंधित उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान छात्रों की कैरियर काउंसलिंग भी की गई, ताकि वे भविष्य में अपने कौशल को जान सके और अनुसरण कर सके। बच्चों ने वहां के स्टाफ द्वारा करवाई गई हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज सोलन के कोटला नाला स्थित तहसील परिसर के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भण्डारण कक्ष से 288 वीवीपीएटी बीईएल फैक्टरी पंचकुला स्थानांतरित गई। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी अजय यादव, भारतीय जनता पार्टी के सुनील, भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर नायब तहसीलदार निर्वाचन दिवान चंद व निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से टीबी दिवस उन्मूलन दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मुरारी लाल मेमोरीयल नर्सिंग कॉलेज कॉलेज ओच्छघाट सोलन में करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहारी ने की। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कायक्रम एनटीईपीसी में बेहतरीन कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सोलन जिला क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन कर पाया है। उन्होंने इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्षए दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष, दवा निरीक्षक तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज ओच्छघाट द्वारा भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता और टीबी उन्मूलन पर 2 नाटक भी करवाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने तपेदिक उन्मूलन के विषय में बताया। वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने सभी का धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत बरायली के गांव शमेली में बुधवार को आग लगने से एक गौशाला जल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी-माली नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में ग्राम पंचायत की प्रधान रीता शर्मा ने बताया कि बुधवार को गांवके परमानंद की गौशाला में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए और आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना मिलते ही हलके के पटवारी ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया। पटवारी ने नुक्सान का आकलन कर लिया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
ग्राम पंचायत नवगांव के आंगनबाड़ी केंद्र नवगांव-1 में पोषण पखवाड़ा मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता ऊषा देवी की अगुवाई में एनीमिया कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सखी सीता नेगी ने 20 महिलाओं,10 किशोरियों और 5 पुरुषों का हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। उन्होंने महिलाओं को सही खान-पान रखने की हिदायत दी। इस दौरान सूरजमोनी, स्वास्थ्य सखी सीता नेगी,सहायिका दामोदरी, मीना, विमला, भावना, कांता, प्रियल, यामिनी, राम वचन, रोशनी, लता, रीता, आरती, हिना ,लेख राम, फूलचंद, मीणा, सावित्री, गीता, लता देवी, अमन, गीतांजलि, कमला, ऊषा, तेजस्वी, काव्यांजलि आदि मौजूद रहीं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नाहन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31 मार्च को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में करोड़ों रुपए की लागत कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री 31 मार्च को प्रातः 11:15 बजे कफोटा में राजकीय महाविद्यालय कफोटा के भवन का लोकार्पण के उपरांत विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 11:55 पर उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय कफोटा का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 12:15 बजे मुख्यमंत्री कफोटा के समीप पाब में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में विगत दो वर्षों से निरंतर विकास कार्य प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। इन कार्यों में अधिकांश कार्य जन सहयोग के माध्यम से किय जा रहे हैं। विद्यालय में अनेक सामाजिकों ने योगदान दिया है। इसमें उपप्रधान तुलसीराम गांव च्याण्डा (सेवड़ा चंडी) जो वर्तमान में हैं तथा पाठशाला भवन निधि समिति के दानकर्ता सदस्य भी हैं का योगदान समय-समय पर मिलता रहा है। इस विद्यालय में जल समस्या वर्षों से बनी रही। अन्य क्षेत्रों की भांति चंडी में भी जलसमस्या गंभीर है। प्रतिदिन विद्यालय के लिए पानी मिलना तो नामुमकिन ही था। इस विद्यालय में छात्र संख्या भी अधिक रहती है, जिससे प्रतिदिन का व्यय भी अधिक होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने विभाग स्तर पर इस मांग को रखा, अथक परिश्रम के पश्चात उन्होंने विद्यालय के लिए पृथक पाइपलाइन भी बिछवाई, परंतु जब तक जल पर्याप्त संग्रहीत नहीं हो पाता था। उस समय एसएमसी तथा अन्य सामाजिक बैठक के लिए आमंत्रित किए गए। इस बैठक में बोर करके पानी प्राप्त करने का विचार किया गया, जिसका व्यय 4 लाख तक का अनुमानित था। इसके उपरांत भी जब पानी की इस गंभीर समस्या का कोई स्थाई नहीं निकल पाया, तो तुलसी राम ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय एवं छात्रहित में अपनी नेक कमाई से अपने स्तर पर पानी की इस ज्वलंत समस्या के स्थायी समाधान का संकल्प लिया और इस दिशा में त्वरित कार्यवाही करते हुए पाठशाला प्रांगण में मंदिर के साथ लगभग 4 लाख की लागत से स्थापित होने वाले हैंपंप की बोरिंग का काम आरंभ कर दिया। तमाम व्यय उन्होंने अपनी नेक कमाई से वहन किया और इस प्रकार सबमरसिव पंप लगवाकर सदा के लिए पानी की समस्या का स्थाई समाधान करके एक पुनीत कार्य के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे जीवनभर के लिए विद्यालय में पानी की समस्या का निदान हो गया है। तुलसीराम का कहना है कि विद्या मंदिर में शैक्षणिक कार्यों के लिए दिल खोलकर दान करना चाहिए। शैक्षणिक संस्थानों को विकासित किए बिना हम समाज को विकसित नहीं कर सकते, जिस प्रकार चंडी विद्यालय में अपना हैंपंप लगाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों से जहां विद्यालय विकास होता है। वहीं, समाज के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है। पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता रहती है। अब बच्चे हर पल स्वच्छ जल प्राप्त कर सकेंगे। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेक चंद, प्रधानाचार्य भूपेन्द्र गुप्ता, समस्त स्टाफ, एसएमसी सदस्यों व छात्रों एवं अभिभावकों ने उप प्रधान सेवडा चंडी तुलसी राम का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नवगांव की एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। यह सम्मान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग मंत्री डॉ राजीव सैजल के हाथों प्राप्त किया।मुख्य शिक्षक नंदलाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल धुंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्य शिक्षक नंदलाल शर्मा ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान अनुरीता एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।इस मौके पर कनिष्ठ शिक्षक नरेश कुमार, शिक्षिका रीता शर्मा, नर्सरी अध्यापिका अमिता, एसएमसी अध्यक्ष अनुरीता, जल वाहिका लाल देई व पंचायत सदस्य सीता नेगी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन किसान सभा का कहना है कि ममलीग (वाकनाघाट) के आस-पास 10-12 पंचायतें हैं। अफसोस यहां कोई कॉलेज ही नहीं हैं मजबूरन बारहवीं के बाद छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए या तो शिमला जाना पड़ता है या फिर सोलन। बहुत से छात्र इसी परेशानी के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते हैं। दूर पढ़ाई के लिए जाने पर सारा समय बर्बाद हो जाता है।यही नहीं यदि वे वहां जाकर पढ़ाई करने की सोचें तो महंगे रेंट पर पर कमरा लेना पड1ता है। कई छात्र बहुत गरीब होते हैं। अतः वे किराए का कमरा लेने में असमर्थ होते हैं। अतः किसान सभा की क्षेत्रीय कमेटी ममलीग ने कॉलेज खोलने की मांग की है, ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई बीच में ही न छोड़नी पड़े। इसके अतिरिक्त किसान सभा ने ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण करने की भी मांग उठाई है। इसलिए किसान सभा यह मांग करती है की ममलीग में सब्जी मंडी का निर्माण भी किया जाए। इन दो मागों को लेकर के किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी ममलीग 25 अप्रैल को महापंचायत कर रणनीति बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन पब्लिक स्कूल संचार, सहयोग, महत्वपूर्ण और रचनात्मक के उपकरण और तकनीक प्रदान करके अनुभवात्मक शिक्षा के साथ-साथ मिश्रित एव एकीकृत पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसी सोच के साथ सोलन पब्लिक स्कूल ने 28 मार्च को अपना तीसरा संस्थापक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य पर सोलन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने फन फिस्टा समारोह का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने तरह-तरह के व्यंजनों को तैयार किया। विभिन्न खेलों का आनंद लिया व रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरान्त सोलन पब्लिक स्कूल विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका प्रीती कुमार द्वारा किए गए प्रयासों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके परिवार का तह दिल से अभिनदंन किया व विद्यालय की उन्नति के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चेतन जग्गा मुख्यातिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
दाड़लाघाट केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। वहीं, लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन बागा ने भी इस दो दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया। इस धरना प्रदर्शन में पूरे प्लांट के सभी मजदूरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपना रोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने केंद्र सरकार के खिलाफ जो 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम सहिंताओं में बदलाव कर रही है, जो कि मजदूर विरोधी है। मंच के माध्यम से उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर इन 4 कानूनों को लागू करती है, तो सभी उद्योगों के मजदूर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे और इन कानूनों को वापस करवाएं, जिसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सभी सरकारी तंत्र को निजी हाथों में बेच रही है, जिसको सीटू कभी भी होने नहीं देगी। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बलबीर चौहान ने कहा कि हम सभी मजदूर इन चार श्रम सहिंताओं को मजदूरों के ऊपर थोपे जा रहे हैं और हम इसका विरोध करते हैं और सरकार को चेताना चाहते हैं कि जो मजदूरों के 44 श्रम कानून हैं, उनको बदलने की कोशिश करती है, तो पूरे देश का मजदूर सड़कों पर सरकार का विरोध करेगा।यूनियन के महासचिव बृजलाल ने भी मंच के माध्यम से कहा कि मौजूदा सरकार मजदूर विरोधी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंपनी मैनेजमेंट को 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। समय रहते कंपनी मांग पत्र पर वार्ता शुरू करें और मजदूरों की मांगे पूरी करें, नहीं तो कंपनी का सारा मजदूर मांग पत्र को लेकर हड़ताल में उतरेगा और उद्योग का पूरा काम बंद करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष गणपत राम, लालमन भाटिया, संजय कुमार, तिलक राज, पवन कुमार, तसवेर खान, केहर सिंह, जगन्नाथ पटेल, बालकराम, कमल, किशोर, वीर सिंह, रूपलाल व अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च पाठशाला सारमा शिक्षा खंड धुंदन कि एसएमसी को विद्यालय के सर्वांगीण विकास में दिए गए अविस्मरणीय एवं महत्वपूर्ण सहयोग के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। इस जिला स्तरीय उत्कृष्ट एसएमसी सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के मंत्री डॉ. राजीव सैजल थे। राजकीय उच्च पाठशाला सारमा के हेड मास्टर डॉ रमेश चंद शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति ने पाठशाला की बेहतरी और बच्चों के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कारण स्कूल पूरे धुंंदन शिक्षा खंड में सर्वश्रेष्ठ एसएमसी अवार्ड अपने नाम किया है। इसके लिए स्कूल मुख्याध्यापक ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सरोज मोदगिल एवं अन्य सदस्यों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा की नियुक्ति की है। गौर रहे कि दाड़लाघाट के बागा करोग पंचायत के चौहान कृष्णा जो पिछले काफी समय से बिना किसी पद के सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को घेरते नजर आ रहे थे और कांग्रेस की नीतियों का प्रसार-प्रचार करते देखे जा रहे थे को जिला कांग्रेस कमेटी सोलन के जिला सचिव पर महत्वपूर्ण तैनाती दी है। कुलदीप राठौर ने चौहान कृष्णा को ये तैनाती ऐसे समय मे दी है, जब आम आदमी पार्टी भी आम घरों के लोगों को पार्टी में आगे लाने की बात कर रही है। चौहान कृष्णा की सचिव पद पर तैनाती से अर्की क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। खुद कृष्णा चौहान अपनी ताजपोशी को आम कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात बता रहे हैं। उन्होंने अपनी ताजपोशी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सांसद प्रतिभा सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जैनब चंदेल, विधायक संजय अवस्थी, विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर, जिला सोलन अध्यक्ष शिव कुमार, अर्की ब्लॉक के अध्यक्ष सतीश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। चौहान कृष्णा ने अपने राजनीतिक गुरु स्व. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आप सदैव अमर रहे और आपका आशीर्वाद सदैव साथ रहे। दूसरी ओर चौहान कृष्णा का सोलन के जिला सचिव के लिए नियुक्त होने पर दीप लाल चौहान, श्याम लाल चौहान, नत्थू राम चौहान, हरि राम पंवर, श्याम लाल शांडिल, राकेश चौहान, श्याम लाल कौंडल, भाग सिंह, संजीव पंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
दाड़लाघाट सड़कें जहां हमारी भाग्य रेखाएं हैं, वहां ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी टीस जीवन भर उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण देते हाें, तो राहगीर क्या करें? सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के दावे में कितनी सच्चाई है। इस बात की कहानी दाड़लाघाट की सड़कें खुद-ब-खुद बताती हैं। हकीकत यह है कि यहां की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। यही हाल नेशनल हाईवे-205 अंबुजा चौक दाड़लाघाट सड़क का है। सड़क की खस्ता हालत के चलते वाहन चालक परेशान हैं। यही नहीं जगह-जगह पड़े गड्ढों से हादसे की भी आशंका बनी हुई है। इस सड़क पर उद्योग होने से भारी-भरकम वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है। इससे सड़क जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को तो क्या पैदल चलने वाले भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश महाजन, नीरज कपिला, सुमन गौतम, प्रदीप, अनिल, हेमराज गौतम, भरत, कुलदीप मोदगिल, होशियार सिंह, केके गुप्ता, मस्तराम, देवराज, मनोहर व संजय ठाकुर आदि ने बताया कि दाड़लाघाट अंबुजा चौक, एसबीआई बैंक के समीप व जालपा मंदिर के पास सड़क की हालत बदतर हो गई है। सबसे ज्यादा मुश्किल राहगीराें को हो रही है। सड़क खराब होने के कारण एनएच-205 सड़क की पंचिंग निर्माण कार्य कुछ समय पूर्व किया गया था, पर कुछ समय मे ही पंचिंग गड्ढों में तब्दील हो गई। सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बने गड्ढे दिनों-दिन और गहराते जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण सड़क से प्रतिदिन राज्य के आला-अधिकारियों और वीआईपी का आना-जाना लगा ही रहता है। बावजूद इसके इन गड्ढों को भरने की दिशा में भी कोई पहल नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन गड्ढों को ठीक करवाया जाए या पंचिंग दोबारा से की जाए। जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढाें का मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही गड्ढाें को सही करवा दिया जाएगा, ताकि आम जनता व वाहन चालकाें काे परेशानी न हाे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सीटी स्कैन मशीन का विधिवत लोकार्पण किया। इस मशीन की स्थापना एवं अन्य अधोसंरचना निर्माण पर लगभग 6 करोड़ खर्च हुए हैं। यह मशीन सार्वजनिक-निजी सहभागिता के अंतर्गत स्थापित की गई है। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने से सोलन जिला के साथ-साथ सिरमौर और शिमला जिला के निवासियों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अन्य अत्याधुनिक मशीनें भी स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत परिवारों के लिए सीटी स्कैन सुविधा निःशुल्क रहेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि रोगियों को सीटी स्कैन रिपोर्ट शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि उनका उपचार अविलम्ब आरम्भ हो सके। आयुष मंत्री ने कहा कि अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए पोर्टेबल अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन स्थापित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए भी अत्याधुनिक मशीन स्थापित कर दी गई है। डॉ. सैजल ने कहा कि सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए अस्पताल के निर्माण के लिए लगभग 86 बीघा भूमि का चयन किया गया है। अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल के निर्माण के लिए आरंभिक राशि के रूप में 31 करोड़ रुपए उपलब्ध करवा दिए हैं। नए अस्पताल के निर्माण से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं, ट्रामा सेंटर इत्यादि का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रथम अप्रैल, 2022 से हिमकेयर योजना के तहत नए परिवारों का पंजीकरण पूरे वर्ष होता रहेगा। हिमकेयर कार्ड नवीनीकरण की अवधि तीन वर्ष की गई है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 100 आयुष औषधालयों को वेलनेस केंद्र के रूप में स्तरोन्नत किया जाएगा। डॉ. सैजल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें में भी चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी उपलब्ध हैं। प्रदेश सरकार इस वर्ष चिकित्सा अधिकारियों के 500 नए पद सृजित करेगी। उन्होंने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और पैरा मेडिकल कर्मियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को इनके निपटारे के निर्देश दिए। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से लोगों को एक और सुविधा कम मूल्य पर प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इन मशीनों की स्थापना के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन सहित जिला के अन्य चिकित्सा संस्थानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी पवन गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, नगर निगम सोलन के पार्षद मीरा आनंद, शैलेंद्र गुप्ता, संजीव मोहन और कुलभूषण गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र परिहार, रितु सेठी, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, उपमंडलाधिकारी अजय यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नवगांव के साथ लगते गांव समलोह में 7 दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। गांव के निवासी जगदीश राम शास्त्री द्वारा करवाए गए इस अनुष्ठान में पंडित सूर्यकांत शैल के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत के भक्तिमय तथा संगीतमय अनेक कथानकों की रसधारा बहती रही और पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालुओं की धार्मिक जिज्ञासा को शांत करती रही। पंडित सूर्यकांत शैल ने व्यास की गद्दी को सुशोभित करते हुए इन दिनों में भगवान का गुणगान करते हुए अनेक प्रेरक प्रसंगों द्वारा श्रोताओं को समाज में पनप रही अनेक विसंगतियों से सचेत किया तथा इन विसंगतियों से बचने के उपाय भी सुझाए। पंडित सूर्यकांत शैल ने बीच-बीच में कोविड-19 के खतरों से भी श्रोताओं को आगाह किया और उन्हें मास्क पहनकर ही पंडाल में आने को बाध्य किया।इस कथा का श्रवण करने स्थानीय लोगों के अतिरिक्त विधायक संजय अवस्थी ने भी विशेष रूप से पधारे और आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।जगदीश राम शास्त्री तथा उनके परिवार ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन भी किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बरायली के लोग इन दिनों बाघ के आतंक से सहमे हुए हैं। आलम यह है कि पंचायत में पिछले कई दिनों से बाघ ने आतंक मचा रखा है, जिसकी वजह से गांव बस्याना, छटेरा, चल्यावण, छांब व आस-पास के लोग खासे परेशान हैं। बस्याना गांव के ग्रामीण मस्त राम, मनसा राम, विनोद, वैभव, धर्म चंद व बंटू ने बताया कि गत दिनों से बस्याना गांव में बाघ के आतंक से लोग परेशान हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया की गांव में लकड़ी, घास लाने में बड़ी मुश्किल हो रही है। यही नहीं शाम को लोगों को अपने घर से बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने तो बाघ को काफी नजदीक से देखा है इन लोगों का कहना है कि अब इस दहशत के साथ जीने को मजबूर हो गये है कि कहीं यह बाघ उनके ऊपर हमला न बोल दें। इन लोगों को कहना है की रात के समय तो यहां बाघ गांव के बिल्कुल नजदीक रहता है और लोगों के पालतू जानवर और कुत्तों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है और सारी रात यह बाघ दहाड़ता है। लोगों का कहना है कि बाघ ने गांव बस्याना के मस्त राम की गौशाला से दो गायाें पर हमला किया, जिसके कारण मस्त राम की दो गाय मर गईं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें हर समय डर सताता है कि कहीं बाघ उनके बच्चों को अपना शिकार ना बना ले। ग्राम पंचायत प्रधान रीता शर्मा, उप प्रधान कृष्ण चंद भट्टी व स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि बाघ को पकड़कर उचित स्थान पर भेजा जाए, ताकि कभी अनहोनी न हो। इस बारे जब वन विभाग दाड़लाघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए शीघ्र ही बाघ को पकड़ा जाएगा।
रंजीत सिंह। कुनिहार हाटकोट पंचायत के न्यू बस स्टैंड पर महाऋषि मारकंडेश्वर अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 रोगियों की निःशुल्क जांच तथा उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। अस्पताल से आए डॉ. मनप्रीत सिंह ने इस शिविर के बारे व अस्पताल की सुविधा बारे जानकारी दी। अपने संबोधन में ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि ने कहा कि इस तरह के चिकित्सा कैंप लगते रहने चाहिए, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। वहीं, उन्होंने सफल कैंप के लिए अस्पताल प्रशासन का धन्यवाद किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान जगदीश अत्रि, उपप्रधान रोहित जोशी, डॉ मनप्रीत सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, गौरव शर्मा, अभिनभ झांजी सहित सैकड़ाें लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु व पंचायत संघोई के गांव बंजाण में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने गांव जाबलु व बंजाण में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। संजय अवस्थी ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि लोगों ने विधायक चुनकर उन्हें विधानसभा भेजा है, उसके लिए वह सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। अवस्थी ने कहा कि वह राजनीति में सेवा भाव से आए हैं, ताकि लोगों की सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की मांगों को उजागर किया है। इस मौके पर गांव जाबलु व बंजाण के स्थानीय लोगों ने उनके समक्ष समस्याओं को रखा। जिन्हें विधायक संजय अवस्थी ने ध्यानपूर्वक सुना व उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत रोड़ी के गांव जाबलु के लिए महिला मंडल के लिए दस हजार व पानी की मोटर के लिए 50000 व बंजाण में सामुदायिक भवन के लिए एक-लाख व युवक मंडल के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की, जबकि गांव बंजाण में लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से शिमला से खाली रुट पर चलने वाली पथ परिवहन निगम की बस कई दिनों से बंद पड़ी है। इसे सुचारू रूप चलाने के लिए विधायक ने कहा कि एमडी से इस बारे बात की जाएगी। इस मौके पर जाबलु व बंजाण के स्थानीय जनता ने विधायक अर्की के समक्ष सड़क, पानी आंगनबाड़ी व अन्य समस्याओं को रखा। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अर्की यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, पंचायत चंडी के उपप्रधान तुलसी राम शर्मा, जय चंद, प्रेम केशव, कुलदीप चौधरी, बाबूराम, बाल कृष्ण, कृष्ण चंद, नानक चंद, देवी चंद, मस्तराम, परसराम, जीतराम, विकेश, संजय, तारा चंद, जागृति महिला मंडल खाता (जाबलु) की प्रधान रमा देवी, सचिव दया, सदस्य बंती, प्रेमदेई, निशा, रुक्मणी व कल्पना सहित गांव जाबलु व बंजाण में अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबाेधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का एक महत्वपूर्ण विंग है, जिसके माध्यम से पार्टी सशक्त और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था कि युवाओं में देश को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीवंत बनाए रखने के लिए विभिन्न मोर्चे महत्वपूर्ण हैं। युवाओं में विश्व और राष्ट्र में बड़ा बदलाव लाने की शक्ति है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजयुमो का नेतृत्व किया है, जो राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने और भविष्य के नेता तैयार करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकटकाल में भी युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदेश सरकार ने राज्य में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में कार्यान्वित किया और प्रदेश पात्र समूहों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाने में न केवल देश में पहला राज्य बना, बल्कि पात्र आबादी को पूर्ण टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बनकर भी उभरा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सदस्यों ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने और उन्हें टीकाकरण केंद्राें तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ना भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य युवाओं से बेहतर कोई और नहीं कर सकता। उन्हांेने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों के आर्थिक उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। प्रदेश सरकार का पहला ही निर्णय वृद्धजनों का उत्थान था और वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने की आयु सीमा को बिना किसी आय सीमा के 80 से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे 60 वर्ष कर दिया गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के माध्यम से लोग अपनी शिकायतें घर बैठे ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रतिमाह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत 5 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया गया है और प्रदेश के 2.25 लाख लोगों के उपचार के लिए 205 करोड़ से अधिक रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से राज्य देश का पहला चूल्हा धंुआमुक्त राज्य बनकर उभरा है। इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों की लड़कियों की शादी के समय उन्हें 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































