हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट एवं नम्होल यूनिट की मासिक बैठक कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। यूनिट अध्य्क्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में एसोसिएशन के चुनाव करवाये गए। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया ओम प्रकाश भाटिया, सुखराम नड्डा व कमल ठाकुर की अध्यक्षता में चुनाव हुए। जिसमें अध्यक्ष के लिए प्रेम केशव, महासचिव किशोर चंद, वरिष्ठ उप प्रधान परसराम, उप प्रधान जगन्नाथ शर्मा और दिलाराम को चुना गया, वही कोषाध्यक्ष के लिए सुखराम नड्डा, सह सचिव बाबूराम, मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश भाटिया, सलाहकार कमल ठाकुर और ऑडिटर के लिए विजय सिंह को कार्यकारणी में चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के उपरांत प्रधान प्रेम केशव द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संगठन में अपनी हाज़री सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ सरकार एवं बोर्ड प्रबंधन से पुरानी सभी मांगों के बारे में भी आग्रह किया गया। विद्युत बोर्ड के एक्शियन से आग्रह किया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुरानी मांगों के बारे में उचित कार्यवाही करके संगठन को अवगत करवाएं। वहीं बैठक में फैसला लिया गया कि आम स्थानीय मुद्दों की पैरवी सेवानिवृत्त संगठन करता रहेगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्यामलाल, सुखराम, परसराम, सुहारु राम, रविंद्र सिंह, लेख राम, नरोत्तम दास, तुलसीराम, नंदलाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में बच्चों को हिमाचल दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाषा अध्यापिका अंजू कुमारी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया, तब से लेकर आज तक इस दिन को हिमाचल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश का नाम संस्कृत के विद्वान आचार्य दिवाकर दत्त ने दिया था। अध्यापिका ने कहा कि मेरी ईश्वर से यही कामना है कि हिमाचल प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति करें। अंत में उन्होंने कहा कि हमें हिमाचली होने पर गर्व है। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
शुक्रवार को पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी- हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम स्व मति यशोदा देवी पट्टाबराबरी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी पेंशनरों ने शोक व्यक्त किया। बैठक में डीडी कश्यप व अन्य सभी सदस्यों ने राज्य कार्यकारणी के नव नियुक्त अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व कार्यकारणी को बधाई दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए डीडी कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए छठे वेतन आयोग के आधार पर पेंशनरों को एरियर देना था, जो अभी तक नही दिया है। जिससे पेंसनरो में रोष है, इसे शीघ्र देने की मांग सरकार से की गई । पेंशनरों ने सरकार से मांग की वर्ष 2016 के बाद सेवा निवृत्त हुए सभी पेंसनरो को भी नए वेतन आयोग के आधार पर एक मुश्त एरियर दिया जाए। इसके अलावा पेंशनरों की बहुत पुरानी मांग 65, 70 व 75 वर्ष पूरा कर चुके पेंसनरो को उनके मूल वेतन के आधार पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ समायोजित करने की मांग भी सरकार से की गई। बैठक में मई महीने में होने वाला इकाई के स्थापना दिवस बारे में भी चर्चा की गई। इस बैठक में केशवा राम, जगदीश गर्ग, प्रेम चन्द कश्यप, दुनीचंद ठाकुर, बिशन दास, नेक राम कौंडल, खेम चन्द ठाकुर, शीला देवी, सन्तोष कुमार, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु प्रदत विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान सोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल ने पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि, उप प्रधान रोहित जोशी वार्ड सदस्य रक्षा शर्मा व तेजेंद्र सैनी को सोलन में प्रदान किया। जानकारी देते हुए प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्री ने बताया कि यह जो पुरस्कार ग्राम पंचायत को मिला है वह पंचायत की समस्त जनता को समर्पित है इन सभी लोगों के प्रयासों से हमें यह इनाम मिला है जिसके लिए मै और समस्त पंचायत पदाधिकारी जनता के आभारी है। उन्होंने इसके लिए बीडीओ कुनिहार का भी आभार प्रकट किया।
अटल शिक्षा कुंज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर शाहपुर (बद्दी) की झुग्गी - झोंपड़ियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए 500 से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और छात्रों ने झुग्गी - झोंपड़ियों में रहने वालों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तार से बताया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया। इसके साथ ही आईईसी विश्वविद्यालय में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इससे पहले आईईसी विश्वविद्यालय में बैसाखी पर्व भी धूमधाम के साथ मनाया गया। फसल की कटाई के बाद जो सुकून और आनंद किसान महसूस करते हुए इस पर्व को मानते हैं उसी खुशी की अभिव्यक्ति करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम को कृषि थीम से सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रशंसा की और भविष्य में भी चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
राजकीय सी एन्ड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके कार्यालय शिमला में मिले। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा। दुर्गानन्द शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष के साथ कमल चन्द, हरिओम शर्मा, यशपाल शर्मा , सतीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
हाटकोट पँचायत के ठाकुर द्वारा मन्दिर के साथ राजदरबार प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पूरे कुनिहार बाजार में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस कथा को वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास विष्णु त्रिदण्डी स्वामी मद भक्ति प्रशाद विष्णु गोस्वामी महाराज अपनी मधुर वाणी से रसपान करवा रहे हैं। ठाकुर द्वारा मन्दिर कमेटी अध्यक्ष राधा रमन शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। 20 अप्रैल को पुर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा तथा इसी दिन कुनिहार शहर में पहली बार भगवान जगरनाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने की अपील की है।
दून विधानसभा क्षेत्र में आज महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को थाना पंचायत में मनाया गया। इस दौरान विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शोषितों, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियाँ सदैव याद रखेंगी।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे। कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए। सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी। इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया। इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर की अध्यक्षता में प्रभारी भाजपा हिमाचल अविनाश राय खन्ना को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 1999 की पेंशन लागू करने के बारे को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा की बकाया बचे कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ अन्याय हुआ है। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री से 20 अप्रैल 2022 तक हमारी वार्ता प्रदेश सरकार से करवाने का आश्वासन दिया है। इसके लिए प्रभारी अभिनाश राय खन्ना का हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी कमेटी धन्यवाद करती है। इसलिए हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी ने अपना जो अभियान उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा जाना था, उसे प्रभारी के आग्रह पर अगले 15 दिनों तक स्थगीत कर दिया गया है। यदि सरकार को-ओरडिनेशन कमेटी के साथ बातचीत नहीं करती है, तो अपना आन्दोलन 15 दिनों के बाद योजना अनुसार शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष देवी लाल ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर सेवानिवृत्त को-ओरडिनेशन कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल का यह दिन पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे युग पुरुष थे जिनके कर्म जिनकी सोच पूरी मानव जाति के लिए भी और पूरे विश्व के दलितों पिछड़ों के लिए प्रेरणा और उम्मीद थी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को संविधान का निर्माता भी कहा जाता है।अध्यापिका ने कहा कि आओ हम संकल्प ले कि हम उनके जीवन को आदर्श बनाएं और समाज निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ग्राम पंचायत कोटलू में श्रम कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा ग्रामीणों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।यह आयोजन पंचायत प्रधान नर्वदा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे।कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा मनरेगा में काम करने वाले कामगारों का पंजीकरण तथा मनरेगा में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में कल्याण बोर्ड से आए सहायक मोहन चौहान ने विस्तृत जानकारी दी।इस शिविर में 19 कामगारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया।इस शिविर में कोटलू पंचायत के लगभग 200 लोगों ने भाग लिया।
गौ आदर्श युवा समिति कुनिहार के सौजन्य से गौशाला बझोल घाटी कुनिहार में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक होगा। कथा वाचक पण्डित नागेश कपिल अपनी मधुर वाणी से इस कथा को सुनाएंगे। कथा के पश्चात प्रतिदिन जंहा भण्डारे की व्यवस्था गौधाम परिवार की ओर से की जाएगी तो वन्ही लोगो को लाने व जाने की व्यवस्था भी गौधाम परिवार करेगा। गौधाम परिवार के सेवादार अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी क्षेत्र वासियो से गौधाम परिवार ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करें। उन्होंने बताया कि दूर दराज क्षेत्रो से आने जाने वाले भक्तों के लिए प्रतिदिन आने जाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है।
बुधवार को महिला मण्डल लोहारा - बडोरी की मासिक बैठक महिला मण्डल प्रधान व आशा वर्कर मनोरमा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उपस्थित सभी महिलाओं को मनोरमा शर्मा ने स्वछता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे व घर में पानी की टँकीयों को समय समय पर साफ करते रहे। कंही भी अनचाहा पानी इक्कठा न होने दे। इस दौरान मनोरमा शर्मा ने महिलाओं को हाथ धोने की विधि बारे जानकारी दी। अंत मे प्रधान मनोरमा शर्मा द्वारा महिला मण्डल की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी गठन का प्रस्ताव डाला गया। इसमे सर्व सम्मति से सुनिता शर्मा को महिला मण्डल का नया प्रधान बनाया गया। इसके अलावा उप प्रधान मीना ठाकुर, सचिव उर्मिला शर्मा व सन्तोष शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सर्वसम्मति से हुए महिला मण्डल गठन के लिए मनोरमा शर्मा ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर करुणा शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा, लता ठाकुर, माला, कमलेश ठाकुर, वीना, कांता, वर्तिका, जयवंती आदि महिला सदस्य मौजूद रही।
-प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने की अध्यक्षता सोलन जिला के अर्की में बुधवार को स्वास्थ्य मेला एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. रचना गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के सीमित साधन होते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों से दसवीं कक्षा के उपरान्त पाठ्यक्रम का चयन सोच समझ कर करवाना चाहिए ताकि भविष्य में आजीविका के लिए संघर्ष ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि बेरोज़गार महिलाओं तथा बेटियों को अपने घर पर ही आजीविका के संसाधन जुटाने का प्रयास करना चाहिए ताकि व आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. गुप्ता ने मीडिया कर्मियों का आहवान किया कि महिलाओं द्वारा घर पर एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बनाए गए उत्पादों का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि महिलाओं के स्वरोज़गार की तरफ बढ़े कदम सफल हो सकें। उन्होंने इस अवसर पर महिला स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया और प्रदर्शित उत्पादों में गहरी रूचि दिखाई। कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा अपने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी सोलन डॉ. सीमा कंसल तथा उपनिदेशक पशुपालन विभाग सोलन डॉ बी.बी गुप्ता ने अपने विभाग से संबंधित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के सौजन्य से विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद विक्रय के लिए रखे गए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी सोलन तारा शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, अध्यक्ष नगर पंचायत अर्की अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर पंचायत अमिदन्र गुप्ता, सदस्य नगर पंचायत सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रुचिका गुप्ता, भारती वर्मा, निर्मला देवी, कार्यकारी उपमण्डलाधिकारी अर्की रमन ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा 17 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट, सोलन साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ बैसाखी और हिमाचल दिवस मनाया। स्कूल परिसर में पंजाब व हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया । इस दौरान छात्र, विशेष रूप से छोटे बच्चे, रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में थे। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य के रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों के साथ हुई। सभी कक्षाओं के शिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा और नाटी के साथ समारोह का समापन हुआ। स्कूल के अध्यक्ष रामिंदर बावा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। समारोह के बाद सभी शिक्षकों और शिक्षार्थियों ने एक साथ नृत्य किया और खूब आनंद लिया।
14 मई को ज़िला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोलन, कण्डाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंधु चौधरी ने दी। अंधु चौधरी ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता अधार पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कम्पाउंडेबल अपराध, चैक बाउंस मामले, मोटर वाहन चालान, धन वसूली इत्यादि के मामलों की सुनवाई कर इनका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सड़क दुर्घटना मुआवज़ा, श्रम विवाद, बिजली तथा पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित मामले और सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में उन मामलों का निपटारा भी किया जाएगा जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकद्दमे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष को सज़ा नहीं होती। अंशु चौधरी ने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई 2022 से पूर्व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन अथवा ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन उन न्यायालयों में भी किए जा सकते हैं जहां मामले विचाराधीन है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट सोलन प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा सोलन ज़िला की विभिन्न प्राथमिक एवं एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा दीवान चन्द ने दी। उन्होंने कहा कि चयनित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों को शैक्षणिक सत्र के दस माह के लिए 5625 मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। दीवान चन्द ने कहा कि पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्करों के खाली पड़े पदों की सूचना प्रारम्भिक शिक्षा विभाग की वैबसाईट तथा सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज़ पर अपना आवेदन 13 अप्रैल, 2022 से 27 अप्रैल, 2022 सांय 05.00 बजे तक सम्बन्धित खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ सभी प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की स्व प्रमाणित फोटोकापी भी जमा करवानी होगी। आवेदन पत्र पर स्व प्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ लगाना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के उपरान्त कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। उप निदेशक ने कहा कि इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को सम्बन्धित पंचायत सचिव अथवा सम्बन्धित शहरी स्थानीय निकाय के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी दूरी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पात्रतानुसार विधवा, अनाथ, दिव्यांग प्रमाण पत्र, अत्याधिक गरीबी जीवनयापन कर रहे परिवार के सदस्य का प्रमाणपत्र, परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, पाठशाला निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले परिवारों के उम्मीदवारों से भूमि दान प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल प्रमाण पत्र तथा जिन उम्मीदवारों के परिवार से कोई भी सदस्य सरकार या गैर सरकारी नौकरी में नहीं है को इस आशय का प्रमाण पत्र अपने आवेदन के साथ लगाना होगा। यह भर्तियां हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर पाॅलिसी 2020 तथा इसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार की जाएंगी।
कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के विद्यार्थी मंगलवार को शैक्षणिक भृमण पर एआईएचएम अम्बाला के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे विद्यालय प्रचार्य केके यादव ने विद्यालय की प्लस टू की 30 छात्राओं व 28 छात्रो को विद्यालय के अध्यापक कमलेश व पवन कुमार के मार्गदर्शन में एआईएचएम अम्बाला के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। केके यादव ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भृमण से विद्यार्थियों को काफी कुछ नया सीखने को मिलता है।
यूरो किड्स प्ले स्कूल में बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर सभी बच्चे पारम्परिक परिधानों में स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को बैसाखी पर्व का महत्व समझाया जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समां बाँध दिया। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बताया कि स्कूल में निरंतर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति और त्योहारों के बारे में जान सके। इस कार्यक्रम में अनेय, गौरांश, सात्विक, अवनी, देविक, कियांश , गुरनूर, शनाया, आरव , आद्विक, राघव , परि सहित अन्य बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जयराम सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने ढालपुर स्थित गौड़ निवास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसान-बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार ने बीज कीटनाशक दवाईयों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार प्रदेश में नई योजनाओं को धरातल पर उतारने में पूरी तरह से असफल रही है और योजनाओं को सिरे चढ़ाने की बजाए मात्र मनभावन नाम दिए जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की जगह बाहरी राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले जा रहे हैं। यहां पर जिन भी विभागों में पद भरे जा रहे हैं, वह भी पिक एंड चूज के आधार पर ही हो रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता सहित पर्यटन सहित अन्य व्यवसायियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें राहत तक नहीं दी गई है, जबकि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 72 हजार करोड़ के ऋण माफ कर किसानों को राहत प्रदान की है। इंदु पटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जुमलेबाजी और झुठी घोषणाओं से तंग हो गई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में आयुर्वेद डॉ. अर्चना महाजन द्वारा बच्चों को अनीमिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि असंतुलित आहार ही शरीर में खून की कमी का सबसे बड़ा कारण है। घरेलू उपायों के द्वारा हम अपने शरीर में खून की कमी का पता लगा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार में हमें हरी सब्जियां, फल, दूध, घी व मक्खन हमें अपने आहार में शामिल करने चाहिए। डॉ, अर्चना महाजन ने अंत में कहा कि आयुर्वेद ही जीवन जीने का सही तरीका है तथा आयुर्वेद की तरफ जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की कंडाघाट ब्लॉक इकाई ने आज सम्मेलन आयोजन किया। इस सम्मेलन में विशेष तौर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कि राज्य अध्यक्षा डॉ रीना सिंह तंवर भी मौजूद रहे। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में बात रखते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनमें पितृसत्तात्मक समाज के द्वारा तय किए गए बंधनों से जूझने के साथ-साथ महिलाएं समाज में एक बराबरी के नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों को हासिल करने की लड़ाई पिछले लंबे समय से लड़ती आई है। वर्तमान समय में जब से केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी है, उसने लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह मनुस्मृति की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के दबे-कुचले तबकों पर हमले तेज किए हैं। इसमें दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों पर भी हमले किए गए हैं। समय-समय पर सत्ता में बैठे नेताओं द्वारा महिलाओं के विषय पर अनाप-शनाप बातें कहीं जाती हैं। वह महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक के तौर पर दर्शाने की कोशिश की जाती है। इसके साथ साथ केंद्र सरकार के आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से विफल होने का भी बहुत गहरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। बेरोजगारी अनियंत्रित महंगाई व देश के युवाओं के नशे की चपेट में आने जैसी अनेक ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे महिलाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। डॉ रीना सिंह तंवर ने कहा की इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को संगठित होने व अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। इस सम्मेलन के अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया व वर्तमान समय में महिलाओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों व महिलाओं पर बढ़ते हुए। हम लोग के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस सम्मेलन से यह फैसला लिया गया, की आने वाले समय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गांव गांव तक पहुंच कर महिलाओं को संगठित करने का काम करेगी। वह उनके आए दिन की समस्याओं के बारे में उन्हें जागरूक करते हुए, महिलाओं का एक मजबूत आंदोलन तैयार करने की तरफ आगे बढ़ेगी। इस सम्मेलन में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें 13 सदस्य ब्लॉक कमेटी व 7 सदस्य सचिवालय का गठन किया गया। इस मौके पर नीलम को अध्यक्ष, सुषमा को सचिव, इसके अलावा अरुणा को कोषाध्यक्ष, सुनीता और अंजू को उप प्रधान व मंजूषा वर्मा को सह सचिव नियुक्त किया गया।
मनाेच शर्मा। दाड़लाघाट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के दसेरन बूथ संख्या-44 ग्राम केंद्र भराड़ीघाट पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्ष चत्तर सिंह, बूथ पालक भूप सिंह और बीएलए हीरा लाल गर्ग से मुलाकात की। सुरेश कश्यप ने कहा यह अपने आप में यह बड़ी बात है की एक राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर की बैठक लेने के लिए आए हैं। यह हमारा राष्ट्रीय निर्णय है की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी बूथ स्तर की बैठक लेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए कहा की हम सब को बूथ पर काम करना हैं और यह मेरा सौभाग्य है की मुझे यहां एक बूथ की बैठक लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा की संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ की ताकत को और बढ़ाना है, इससे पार्टी को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि संगठन कोई भी निर्णय लेता है, वो कार्यकर्ताओं के हक में होता है। नड्डा ने कहा की भाजपा इतना बड़ा संगठन बन गया है की आज हम सब एक बूथ बैठक भी ले रहे हैं, कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद किया और धरातल पर वास्तु स्थिति भी जानी, कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपने विचार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखे। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दाड़लाघाट पहुंचने पर भाजपा मंडल अर्की द्वारा मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस थाना से लेकर दाड़लाघाट अम्बुजा चौक तक जेपी नड्डा ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय आशा परिहार, योगेश गौतम, महेंद्र ठाकुर, हेमंत व राकेश गौतम सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आशा वर्कर मीरा ठाकुर द्वारा स्वच्छता से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित महिलाओं को दी गई। आशा वर्कर द्वारा महिलाओं को स्वच्छता से संबंधित अनेक टिप्स बताए गए तथा टीबी जैसी क्योरेबल बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है, ऐसी जानकारी लोगों को दी गई, जबकि सभी को स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने बावड़ी व आसपास की कांटेदार झाड़ियों को काटा व साथ लगती नालियों को भी साफ किया। पखवाड़े के दौरान पंचायत सदस्य मीना द्वारा पानी का सैंपल भी टेस्टिंग लैब हेतु लिया गया। इस अवसर पर जानकी, यशोदा, मीरा, मंजू, लता, अनिता, शीला, उमा व रजनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन प्रेस क्लब सोलन व जिला पत्रकार संघ के बीच शनिवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। पुलिस लाइन सोलन के मैदान में आयोजित इस एकतरफा मुकाबले में प्रेस क्लब सोलन की टीम ने जिला पत्रकार संघ को 49 रनों के बड़े अंतर से रौंद दिया। अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के लिए प्रेस क्लब के खिलाड़ी विशाल वर्मा को मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया। जिला पत्रकार संघ के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ, जब पहले ओवर में प्रेस क्लब के सलामी बल्लेबाज आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विशाल वर्मा व विजय ने पारी को संभाला और संघ के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की एक भी नहीं चलने दी और दूसरे विकेट के लिए 140 रनों की साझेदारी की। निर्धारित 15 ओवरों में प्रेस क्लब की टीम ने दो विकेट खोकर पहाड़ जैसा 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें विजय ने नाबाद 73 और विशाल ने 52 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला पत्रकार संघ की शुरूआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर सलामी बल्लेबाज को खो दिया। इसके पश्चात कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज़ पर टिक नहीं पाया और एक के बाद एक संघ के बल्लेबाजों के विकेट का पतन होता रहा। प्रेस क्लब की ओर से विशाल वर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, जबकि योगेश ने दो और दुली व अजय ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। विशाल वर्मा को बेहतरीन 52 रन व तीन विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन द मैच का खिताब प्रदान किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्राम पंचायत ममलीग में स्थित बगलामुखी मंदिर में पूर्व मंत्री विधायक सोलन डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने देवी भागवत कथा के प्रवचन सुने और भंडारा ग्रहण किया। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय ठाकुर और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तंवर सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
साेलन 'आजादी का अमृत महोत्सव' की श्रृंखला में ग्राम पंचायत चेवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में साेलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमार हट्टी द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ पवन द्विवेदी के निर्देशानुसार कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के सहायक प्रो. डॉक्टर सुमी शर्मा एवं कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ योगिता गौतम ने लोगों का स्वस्थ परिक्षण किया। इस शिविर में लगभग 50 लाेगाें के स्वस्थ्य परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। इससे पहले इसी श्रृंखला में कुमारहट्टी व सुबाथु में भी निःशुल्क शिविराें का आयोजन किया गया था। इसमें क्रमशः 50 से 40 लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गई थीं। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए अपने आसपास के क्षेत्र वासियों की स्वस्थ्य संबंधी जरूरताें काे देखते हुए समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से कर रहा है। इस श्रृंखला में आगामी शिविर 22 अप्रैल को खील जझली गांव में आयोजित किया जाएगा।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र कोटला नुम्हाल में महिलाओं ने विधिवत हस्त प्रक्षालन के तौर तरीके सीखे। इस दौरान आशा वर्कर अनिता गौतम व आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा कुमारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता कितनी अनिवार्य है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, कोटला नुम्हाल की महिलाओं ने गांव की ओर आने वाले सभी रास्तों की झाड़ियों की कांट-छांट करके गांव के आसपास एकत्रित हुए कचरे को जलाकर, गांव की नालियों की सफाई की।इस कार्यक्रम में महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर गीता गौतम, अनीता, अंजना देवी, शालिनी गौतम, धनी देवी, रीमा गौतम, राधा, कृष्णा, रीता, रंजनी, चंद्रप्रभा व मृदुल सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
कंडाघाट में 2.24 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने 04 वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण तथा आधारभूत सुविधाओं के सृजन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाया है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के कंडाघाट में नगर पंचायत कंडाघाट द्वारा लगभग 2.24 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के उपरान्त उपस्थित जनसभा के सम्बोधित कर रहे थे। शहरी विकास मंत्री ने 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर पंचायत कंडाघाट के वार्ड-3 में 9 लाख रुपए की लागत से पड़ाव मैदान (ओपन पार्किंग) को पक्का करने के, वार्ड-5 में राज-राजेश्वरी मंदिर के 9 लाख रुपए की लागत से किए गए सौन्दर्यीकरण कार्य, वार्ड-5 स्थित हनुमान मंदिर में 7 लाख की लागत से निर्मित शिशु पार्क, वार्ड-5 में प्राथमिक पाठशाला से दीपक ठाकुर के आवास तक 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग तथा वार्ड-7 में 9 लाख रुपए की लागत से निर्मित चनौली मार्ग का लोकार्पण किया। सुरेश भारद्वाज ने नगर पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में 1.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कार पार्किंग के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखी। विधि मंत्री ने सप्तम नवरात्र के पावन अवसर पर त्रिपुर सुंदरी राज-राजेश्वरी ललिता माता के मंदिर में शीश नवाया और सभी की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना की। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सभी नगर निकायों को अपनी आय बढ़ाने की दिशा में सत्त प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने इस अवसर पर नगर पंचायत कंडाघाट को कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए एक वाहन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप ने क्षेत्र में हुए विकास का श्रेय भाजपा सरकार को दिया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, नगर पंचायत कंडाघाट की अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष मुनीष सूद, नगर पंचायत के पार्षद गण, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद, रजनी, सुषमा शर्मा, रेखा साहनी, सीमा, संजीव मोहन, प्रियंका अग्रवाल, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी, नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट डाॅ. विकास सूद, खंड विकास अधिकारी कण्डाघाट मयन्क शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
रंजीत सिंह। कुनिहार शूलिनी प्राइवेट बस ऑपरेटर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रंजीत ठाकुर को अध्यक्ष व धीरज पूरी को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा कैलाश ठाकुर, नितेश वर्मा, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष व अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें बलवीर ठाकुर को मीडिया प्रभारी व रघुविंदर मेहता, प्रताप ठाकुर व लक्ष्मी सिंह ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरी कार्यकारणी को साथ लेकर हर समय ईमानदारी के साथ प्राइवेट बस ऑपरेटरों के हितों के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट साई इंटरनेशनल स्कूल में आज नवरात्र का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ दुर्गा मां की आरती से शुरू किया गया। बच्चों के द्वारा माता की स्तुति व डांडिया नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा बच्चों द्वारा स्क्रेप फाइल पर नवरात्र संबंधी रचनात्मक कलाकृतियां बनवाई गईं। प्राइमरी विंग के बच्चे अलग अलग वेशभूषाओं में तैयार हो कर आए और माता की पूजा-अर्चना की। स्कूल प्रबंधक रमिंदर बावा ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट किसी भी गांव की तकदीर तभी बदली जा सकती है, जब वह गांव मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हो। यदि गांव में सड़क सुविधा न हो, तो विकास की बात करना किसी को अपमानित करने जैसा ही है। ग्राम पंचायत बैरल के मट्रेच गांव में आज तक सड़क की सुविधा नहीं है और तो और इस गांवों तक पैदल चलने के रास्ते भी नहीं है। इसी मांग को लेकर पंचायत सदस्य मट्रेच नंद लाल की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल अर्की के वरिष्ठ भाजपा नेता रत्नपाल से मिला और पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से उन्हें अपनी समस्या बारे अवगत करवाया। सदस्य नंदलाल ने बताया कि इससे पूर्व भी इस सड़क निर्माण हेतु प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री व सभी विभागों को पत्र लिखकर अवगत करवा चुके हैं, लेकिन आज तक न तो मुख्य्मंत्री कार्यालय से न ही किसी विभाग से कोई जवाब आया है। गौरतलब है कि सोलन जिला की दूरदराज एवम पिछड़ी पंचायत बैरल के गांव मट्रेच में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क व पैदल चलने वाले रास्तों की सुविधा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो उसे सड़क तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो बीमार व्यक्ति रास्ते में ही अपनी जान गवां चुके हैं। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि अब स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन दिया है कि इस गांवों को जल्द से जल्द सड़क निर्माण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में मट्रेच वार्ड सदस्य नंदलाल, लेखराज, जगदीश, किशोरी, भगत राम, जगतपाल, हरिचंद, जयदेव, राकेश, दिलाराम, लब्धु राम व जोगिंदर सहित अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
रंजीत सिंह। कुनिहार कोरोना काल के दो वर्षों बाद दानों देवता कुनिहार वासियों को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। कुनिहार मे दानों देवता की जात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण राज दरबार कुनिहार में किया जा रहा है। समिति के प्रधान अरविंद जोशी ने बताया की हाटकोट के निवासी हर वर्ष सुन्नी से दानों महाराज का रथ यात्रा की जात्रा की जाती थी, परंतु पिछले 2 वर्षों से करोना महामारी के कारण यह जातरा नहीं हो पाई थी, जबकि इस वर्ष ग्राम पंचायत हाटकोट के निवासी पूरी श्रद्धा और लगन के साथ दानों महाराज की जात्रा का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को दानों महाराज की जात्रा को लाने के लिए काफी संख्या में लोग सुन्नी तातापानी जा रहे हैं व सभी लोग शाम को ठीक 4 बजे तलाब मंदिर कुनिहार में पहुंचेंगे। वहीं से यह यात्रा पूरे शहर की परिक्रमा कर राजदरबार प्रांगण में पहुंचेंगी व सोमवार को नवरात्रों के पावन पर्व पर प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें सभी लोगों से अपील की जाती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर दानों महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्रदान कर प्रसाद ग्रहण करें।
नवरात्रों व रमज़ान के समय भी युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया भव्य रक्तदान शिविर का शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। बीबीएन अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी (क्योरटेक ग्रुप) की ओर से आज स्व. अमित सिंगला के जनम दिवस पर 22वां भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस भव्य शिविर का शुभारंभ बीबीएन के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर 101 लोगों जिनमें स्थानीय उद्योगपति व विभिन्न युवा संगठन के युवकों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। राम कुमार चौधरी को इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान सुमित सिंगला ने सम्मानित किया। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीबीएन क्षेत्र में सामाजिक और विकास कार्यों में लगी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि पीजीआई चंडीगढ़ ट्राइसिटी में ब्लड की भारी कमी को देखते हुए संस्था ने 22वां रक्तदान शिविर आयोजन करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस शिविर में स्थानीय उद्योगपति वर्ग, युवा वर्ग व कर्मचारी वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला, जिसमें स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने सभी रक्तदानियों को आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई महादान नहीं है। क्याेंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इस शिविर में पंजाब, हरयाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से रक्तदानी भाग लेने पहुंचे। सोसाइटी के प्रधान सुमित सिंगला ने बताया कि इस शिविर में युवा कई रक्तदानी इस प्रकार के भी थे, जिन्होंने 11वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर बीबीएन के भारतीय जनता पार्टी के प्रधान बलबीर ठाकुर, रमेश कौशल, डॉ श्रीकांत, सतीश बंसल, हिमाचल प्रदेश पत्रकारिता संगठन के प्रधान रनेश राणा, कृष्ण ठाकुर व आर्य अनिल आर्य समाज इत्यादि उपस्थित थे। इस मौके पर संजीव चौधरी, तरसेम चौधरी व सुरजीत चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन्हाेंने किया रक्तदान जसविंदर सिंह, शोभित, राजिंदर कुमार, कृष्ण, प्रिंस कुमार चंदेल, अमन कौशिक, मुनीश वर्मा, जयपाल, पिंटू, हरजीत सिंह, रिंकू कुमार, दीपक, नीरज, हरीश, गुरजेश, मंगली लाल, साहिल कुमार, विशाल, ऋतिक चौहान, अजित कुमार, आशीष शर्मा, निहार, रामेश्वर, लवण कुमार, अमित डोगरा, सतवीर सैनी, जय सिंह, सत्य पाल, गुरदीप सिंह, बंटी, चंदन कुमार, राकेश सिंह, योगेश, संजीव कुमार, मनोज, लक्की, बलविंदर, सुरजीत, प्रदीप, अमन, यश, रविंदर, अनुरोध, सुनील कुमार, विनोद कुमार, होशियार सिंह, गुरमुख सिंह, रामेश्वर, विशाल, गोल्डी, संतोष, जितेंदर, जगजीवन, बेअंत सिंह, मुकेश, विजय, दीपक, पवन, विजय कुमार आनंद, संदीप कुमार, बलवंत, अमित कुमार, राजकुमार, कोशी, हिमांशु, भूपिंदर, सौरभ कश्यप, अमित, दर्शन, अखिल राणा, प्रयांशुल, अमर चांद, गुरजीत सिंह, सुभाष, सुखदेव सिंह, अशोक, टशन, रोहित ठाकुर, मोहित शर्मा, सुशिल शर्मा, संजीव, महेश, वीरेंदर, नितिन कुमार, रविंदर, प्रीतम उपाध्याय, राहुल, शुशील कुमार, अक्षय, संदीप, सुनील, वीरेंदर सिंह, गणेश सिंह, अतुल कम्बोज, शुभम, अजय ठाकुर, अनिल कुमार, बलदेव सिंह, आकाश, जयवीर, देवेंदर सिंह, भूपिंदर, सुरेश, मनप्रीत, गुरप्रीत, दीपक कुमार, जैसिंघ, अरविंद शर्मा, भुवनेश, नागु राम, मनोज, गौरव गोयल, विवेक कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, नित्यानंद, मुकुल शर्मा, अनिल कुमार, कुलदीप, विनोद व पवन कुमार शामिल थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में अटल वर्दी योजना के अंतर्गत विद्यालय में विद्यार्थियों को वर्दी वितरित की गई।आउट गोइंग 12वीं के विद्यार्थियों में भारती, नीलम, वीना, भारती, अनिता, ज्योति, भारती, प्रीतम सिंह, हितेश, हरीश, चेतन, दीक्षित, प्रवीण, धीरज और कुलदीप आदि ने अपने ही विद्यालय में बाहर के प्राइवेट विद्यालयों से आए विद्यार्थी जिनको अभी विद्यालय से वर्दी नहीं मिल पाई, उनको अपनी वर्दी देकर अपने जीवन में नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर एक नेक कार्य को अंजाम दिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में इको क्लब के छात्रों ने क्लब इंचार्ज आशु वर्मा के मार्गदर्शन में विप्रो इंडिया द्वारा संचालित प्रोजेक्ट विप्रो भू-प्रोग्राम में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाते हुए हिमाचल प्रदेश के टॉप 20 स्कूलों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इस मौके पर विज्ञान और पर्यावरण के संयुक्त सचिव सतपाल धीमान, मैजिस्ट्रेट अजय यादव, डेप्युटी डाइरेक्टर उच्च शिक्षा सोलन योगिंदर के सौजन्य से इको क्लब के छात्रों को सहभागिता सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव, क्षेत्रीय अधिकारी अनुराधा शर्मा एवं स्कूल प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
रंजीत सिंह। कुनिहार पेंशनर्ज एसोसिएशन कुनिहार की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रस्ताव पास कर सरकार द्वारा पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पेंशन का भुगतान करने पर सरकार का धन्यवाद किया व 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को भी नई दरों से शीघ्र भुगतान करने का सरकार से आग्रह किया गया। बैठक में सभी पेंशनरों द्वारा राज्य कार्यकारणी में नव निर्वाचित अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा व पूरी कार्यकारणी को बधाई दी गई। इस बैठक में पीसी पंवर, कृष्ण दास वर्मा, कृष्ण लाल तनवर, चेतराम, ज्ञान जोशी, ज्ञान ठाकुर, राम स्वरूप, दिला राम पंवर, डीएन परिहार व कृष्ण चन्द आदि पेंशनर उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सोनल जिला के पपलोल बूथ पर महसंपर्क अभियान में भाग लिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान दो बूथ अध्यक्षों के घर पर उनकी नाम पट्टिका लगाई और भाजपा का झंडा फहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की भाजपा की ताकत उसके बूथ में है और भाजपा बूथ पर काम करती है। उन्होंने कहा की भाजपा का महासंपर्क अभियान पूरे प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ चल रहा है, कल हर मंडल में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे प्रदेश में भाजपा के महासंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा की भाजपा के सभी नेता घर घर जाकर बूथ त्रिदेवों से मिल भी रहे हैं और उनके घर पर पट्टिका भी लगा रहे हैं। इस अभियान से पता चलता है की भाजपा का कितना विराट रूप है। उन्हाेंने कहा की भाजपा 365 दिन काम करने वाली पार्टी है, पर कुछ पार्टियां एसी भी हैं, जो चुनावों से कुछ दिन पहले आ कर प्रदेश में हो हल्ला करती हैं। कश्यप ने कहा की भाजपा की सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और हम काम के दम पर मिशन रिपीट की ओर बड़ रहे हैं। जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में हर वर्ग का खयाल रखा है, जिसके कारण सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। उन्होंने कहा की 9 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इससे हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज साई इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा चौथी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमे हेल्दी फूड खाने के लाभ और जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को खाने पीने की अच्छी आदतों के बारे में जानकारी दी गई। कक्षा पहली, तीसरी और चौथी के बच्चों को फर्स्ट एड बॉक्स बनवाया गया। प्राइमरी विंग के बच्चों को स्वास्थ्य संकेतों की जानकारी दी गई। इन सभी गतिविधियों से बच्चों ने स्वस्थ खाने और स्वस्थ रहने की प्रेरणा ली। स्कूल प्रबंधक रमिंदर बावा जी ने भी बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर वोकेशनल ट्रैनर रंजना ठाकुर व डॉ. अनीता देवी ने बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। रंजना ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया कि 1950 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस से बचाव, प्रदूषण नियंत्रण व संक्रमित बीमारियों के कारणों की जानकारी के बारे में लोगों को जागरूक करना है। डॉ. अनीता ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छता, कूड़े कचरे का सही निपटान, हैंड वाश, संतुलित आहार, योगा, व्यक्तिगत साफ-सफाई और लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी के बारे में जागरूक किया। इस वर्ष का थीम हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ्य है। इसके अलावा प्लस टू के छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, राकेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेंद्र लाल, अनीता कौंडल, सुमन, प्रवीण, जितेंद्र, सुरेन्द्र, मुकेश, जय प्रकाश, रेणुका, अनीता, सुषमा, जागृति, किरण बाला, विजय, रंजना, मंजू, अंजना, संतोष व नीरज सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिला सलाहकार समिति तथा यूको आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फर इकबाल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर आर्थिकी को मजबूती प्रदान करने में वित्तीय संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ज़फर इकबाल आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समिति की 166वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ज़फर इकबाल ने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पहुंचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला के गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने महत्वाकांक्षी जन धन योजना के तहत अधिक से अधिक खाते खोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। ज़फर इकबाल ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि 31 दिसंबर, 2021 से पूर्व लंबित पड़े ऋण मामलों को निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए, ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरंभ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण संबंधी मामलों के अविलंब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह को जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत एक वर्ष का प्रीमियम मुफ्त में किया जाएगा। इससे संबंधित डाटा सभी बैंकर्स को 30 अप्रैल तक अद्यतन करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोग लाभान्वित हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में 31 दिसंबर, 2021 तक प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 01 लाख 98 हजार 458 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 11 हजार 945 लाख रुपए जमा किए गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 03 लाख 61 हजार 584 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 01 लाख 85 हजार 617 तथा अटल पेंशन योजना से 38 हजार 478 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में दिसंबर, 2021 तक 27 हजार 740 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 09 हजार 762 लाभार्थियों को लगभग 03 हजार 625 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 13 हजार 604 व्यक्तियों को लगभग 31 हजार 136 लाख रुपए तथा तरुण श्रेणी के तहत 05 हजार 374 लाभार्थियों को लगभग 37 हजार 555 लाख स्वीकृत किए गए हैं। जिला में दिसंबर, 2021 तक 35 हजार 710 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि यूको आरसेटी को कृषि व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ करने की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान कर सकें। युको आरसेटी को विभिन्न विभागों से बेहतर समन्वय स्थापित कर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा केसीसी मेलों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण लोग लाभान्वित हो सके। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक यश वर्मा ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक केके जसवाल, निदेशक यूको आरसेटी रोहित कश्यप, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सीमा कंसल सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पुलिस थाना बागा के तहत गाली-गलौज व हाथापाई करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में नीलकमल पत्नी धर्मपाल वासी गांव बागी पिपलूघाट ने कहा कि वह मांगल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा की प्रबंध समिति सदस्य हैं। 6 अप्रैल को दोपहर दो बजे के करीब वह सहकारी सभा के कार्यालय में मौजूद थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उससे कहा कि वह प्रबंध समिति के रूम में चलो आपसे कुछ बातचीत करनी है। जैसे ही वह उनके साथ गई तो उन्होंने गाली-गलौज कर उससे मारपीट की। इतना ही नहीं उसे बंधक भी बना दिया गया। जब वह कमरे से बाहर निकलने लगी तो उसका रास्ता भी रोक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाड़घाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंडी स्वास्थ्य केंद्र से डॉ उदित शुक्ला ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इस दौरान विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य को आत्मसात करने के लिए छात्रों ने अत्यधिक उत्साह के साथ एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। लघु नाटिका के माध्यम से छात्रों ने यह संदेश दिया कि स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने आसपास के पर्यावरण तथा पृथ्वी पर उपलब्ध संसाधनों का ध्यान रखने की अत्यधिक आवश्यकता है, इसमें कोई एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता, अपितु पूरे समाज को प्रयासरत होने की आवश्यकता है। यदि हमें स्वस्थ रहना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधनों की उपलब्धता को बनाए रखना है, ताे लघु नाटिका के अलावा छात्रों ने पोस्टर बनाना, भाषण नृत्य आदि गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि डॉ उदित शुक्ला ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की तथा स्वस्थ जीवन जीने की गुर बताएं। इसके साथ साथ कैसे हम नशे से मुक्त रह सकते हैं। इसके बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. उदित शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई गई आयुष्मान तथा हिम केयर योजना के बारे में जानकारी दी तथा सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने डॉ. उदित का धन्यवाद किया और बताया कि संस्थान का यह कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों के लिए समर्पित है। इसके अलावा छात्रों को विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और इस मुहिम को अपने समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त प्रशिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशिक्षित स्नातक विज्ञान अध्यापिका उर्मिला ठाकुर ने स्वास्थ्य के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा ही निवास करती है और स्वास्थ्य ही एक अनमोल धन है। मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि शरीर के स्वस्थ होने के साथ-साथ मनुष्य का सामाजिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि इस वर्ष 2022 के विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है "हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ्य" इस दौरान बच्चों ने एक सुंदर रैली निकालकर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया। इस अवसर पर आशा वर्कर सुनीता देवी सहित विद्यालय परिसर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस थाना बागा के अंर्तगत रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़े व मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में सुदर्शन पाठक पुत्र कश्मीरी लाल गांव भडेतर बिलासपुर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है। पांच अप्रैल को वह ट्रक लोडिंग के लिए अल्ट्राटेक कंपनी बागा में आया था। वहां प्रदीप कुमार सुपुत्र चमन लाल गांव बहल, डा. बहल ने पहले तो रास्त रोक कर गालियां निकाली और बाद में उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसके तीन साथी आए और चारों ने मिलकर उसे पीटा। इस संबंध में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
ग्राम पंचायत मांगल में देव भूमि युवा क्लब समत्याड़ी के सौजन्य से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान जिला सोलन कांग्रेस सचिव व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बटवाड़ा ब्लास्टर सुकेत सुंदनगर टीम व सुपर स्टार खारसी बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें बटवाड़ा ब्लास्टर सुकेत सुंदनगर टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 15000 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम को 9100 रुपए व ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने आयोजकों को अपनी तरफ से 8100 रुपए दिए। वहीं पंचायत समिति सदस्य वनीता चौहान, मांगल पंचायत के उपप्रधान सीता राम ने 3100-3100 दिए। राकेश चौहान ने 1100 रुपए दिए। इस अवसर पर जिला सोलन कांग्रेस सचिव व मांगल पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा, बीडीसी सदस्य बनिता चौहान,मांगल पंचायत के उपप्रधान सीता राम ठाकुर, मांगल पंचायत कांग्रेस महासचिव एवं एससीएसटी शैल अर्की कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश चौहान,संजीव पंवर,पवन पंवर,संजय पंवर, सुरजीत सिंह सेन,बबलु पंवर, अनिल पंवर, हरीश,चमन लाल, केशव,मदन, अशोक चौहान, प्रकाश रघुवंशी,संत राम,मनोहर,देवेंद्र,सोम दत अवस्थी,हरी ठाकुर,राहुल अवस्थी,अतुल वर्मा, संजीव अवस्थी, कमल सेन,आशीष कुमार,बलजीत, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
एसवीएन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल कुनिहार में गायत्री महायज्ञ और हवन पाठ का आयोजन कर नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 का आगाज किया गया। प्रधानाचार्य टी सी गर्ग ने स्कूली विद्यार्थियों सहित पूर्णाहुति डालने के उपरांत मिठाई बांटी गई। इस दौरान सरस्वती पूजन कर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा भी की गई। प्रधानाचार्य टी सी गर्ग ने कहा कि किसी भी शुभ घड़ी का शुभारंभ भगवान को याद कर किया जाता है। एसवीएन स्कूल आज अर्की उपमण्डल का एक प्रतिष्टित शैक्षणिक संस्थान बन कर विकसित हुआ है। यहां शिक्षा ग्रहण कर निकले विद्यार्थी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला में नए सत्र के आगाज से विद्यार्थी भी खासे उत्साहित हैं। वही इस मौके पर प्रधानाचार्य टी सी गर्ग, रामेश्वर, रमेश, राकेश, प्रीति ठाकुर, हेमराज, देश लता, सीमा ठाकुर, निर्मला, किरण, सुमन, प्रियंका पाल, दीक्षा शर्मा, वीना शर्मा, प्रिया भाटिया, राजेश आजाद, मीनाक्षी, सीता देवी, वैशाली देवी, कांता देवी व स्कूल अध्यापक गण व अभिभावक वर्ग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। वाकनाघाट हिमाचल को स्वच्छ और हरा-भरा रखना समय की मांग है। वर्तमान परिदृश्य में गिरावट के बीच बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट और सनराइज यूथ क्लब बसाल ने सोलन स्थित करोल पर्वत की ओर ट्रैक पर स्वच्छता अभियान चलाया। करोल चोटी 2240 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और मनमोहक दृश्य लिए हुए सोलन की सबसे ऊंची चोटी है। पौराणिक मान्यता है कि यहां स्थित गुफा पांडवों के लिए हिमालय की ओर यात्रा के दौरान एक घर रही है। गर्मी के मौसम में हमेशा करोल पर्वत स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां पहुंचने पर एक ताजगी का अहसास हाेता है। मगर साथ ही इसके कुछ दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। अफसाेस है कि यहां आने वाले लोग कचरा फैलाते हैं। इस कारण यहां का वातावरण प्रदूषित हाे जाता है। इसकाे देखते हुए बाहरा विश्वविद्यालय वाकनाघाट और सनराइज यूथ क्लब बसाल ने यहां स्वच्छता अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत एक टन कचरा एकत्रित कर उसका निस्तारण भी किया गया। इस अभियान में लगभग 70 लोग जुटे। बाहरा विश्वविद्यालय के पीआरओ ने कहा कि कीप हिमाचल क्लीन एंड ग्रीन बाहरा विश्वविद्यालय द्वारा एक अनूठी पहल है। हिमाचल देवी-देवताओं की भूमि है, अतः इसकाे स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति काे जागरूक हाेना चाहिए। इसी िदशा में यह एक सार्थक पहल है।इस पहल का उद्घाटन पिछले वर्ष स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने किया था। बाहरा विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रशिक्षित करने और उन्हें पर्यावरण से संबंधित मुद्दों से अवगत कराने के लिए स्कूलों और कॉलेजों के कम से कम 50 ईको क्लबों के साथ सहयोग किया है, ताकि आने वाली पीढ़ी इसे नैतिक जिम्मेदारी के रूप में ले और उनकी रक्षा करे। निदेशक एडमिशन एंड मार्केटिंग बाहरा विश्वविद्यालय, सनराइज युथ क्लब क्लब मोहित, हितेश एवं विवेक, छात्रों, कर्मचारियों एवं सदस्यों के साथ उपस्थित थे।
अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं की मीटिंग हुई। यह मीटिंग उपायुक्त सभागार सोलन में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अगुवाई में हुई। इस दौरान अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के अलावा माइनिंग एरिया के पांचों पंचायतों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। परिवहन सहकारी सभाएं जैसे एसडीटीओ, एडीकेएम, बीएलएल, जीएलएल सभाओं ने इस बात का समर्थन किया कि जिन लोगों की अंबुजा सीमेंट कंपनी में लैंड अधिकृत की गई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर कार्य मिलना चाहिए। वहीं दि माइनिंग एरिया लैंड लूजर के संस्थापक परसराम ने बताया कि सभा का मकसद है कि बेरोजगारों को रोजगार देना है। हमारी सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं,जोकि पिछले 3 माह से खड़ी हैं। उपायुक्त सोलन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। इस मौके पर परसराम, देशराज, रूप राम, संत राम, नेक राम, राम कृष्ण शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, जयदेव कौंडल, बालकराम राम शर्मा, जगदीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।


















































