महाकाली नगर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 किन्नर मंदिर में सुबह हवन का आयोजन माता कमली द्वारा किया गया .इस दौरान अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश को सेक्टर 26 के अलग-अलग मंदिर में वितरण किया गया . इस भव्य शोभायात्रा को सेक्टर 26 में निकला गया। इसमें मुख्य रूप से अमृत सागर, महाकाली नगर कार्यक्रम संयोजक राज अग्रवाल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र चंडीगढ़ के कार्यालय प्रमुख एवं महाकाली नगर पालक अंकुश गुप्ता, महानगर कार्यकारिणी सदस्य रेनू रोहिल्ला , सहसंयोजक बृजेश , आरएसएस नगर करवा आर एस नेगी, राजकिशोर, रघुवीर, नितिन,सुनील बागड़ी,अमित खेरवाल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा के कार्यकर्ता विवेक , अरुण , प्रिंस ,राज, सुमित, अमन, हेमंत ,पारस , विकास, अभिषेक, राहुल, गौतम, अजय , सौरव, अजीत , मनी , मुकेश एवं समस्त समाज उपस्थित रहे .
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंड मियानी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंदौरा से विधायक मलेंदर राजन का बतौर मुख्यातिथि स्कूल आगवन पर प्रधानचार्य राजेश चंदर भनोट ने स्कूल कमेटी के प्रधान आलमगीर सहित स्टाफ संग फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । समारोह की शुरुआत मुख्याथिति मलेंदर राजन द्वारा माँ सरश्वती के समक्ष दीप प्रज्वल करके की गयी जिसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । स्नेहा एंड पार्टी द्वारा गिद्दे व संजना ठाकुर एंड पार्टी द्वारा भांगड़े ने पूरे पंडाल को थिरकने पर मजबूर कर दिया । स्नेहा एंड पार्टी द्वारा नाटी की प्रस्तुति ने सबका भरपूर मनोरंजन किया । बहीं संदीप , आरती, एंड प्रिया द्वारा सौकन सौक़न पंजाबी गाने की पेशकश पर भरे पंडाल ने खूब तालियां बजाई ।स्कूल प्रशाशन द्वारा बर्ष भर शिक्षा के खेस्त्र में ,खेलों में ,तथा स्कूल की अलग अलग गतिबिधियों में अबल रहे बिधार्थियों सहित आये हुए गणमान्य बयक्तिओं को भी समृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया गया । विधायक मलेंदर राजन ने स्कूल प्रशासन को शानदार कार्यकम आयोजित करने पर बधाई देते हुए 21000 रुपए दान दिए । इस मौके पर पंचायत प्रधान काशिमदीन , उपप्रधान सुखविंदर , ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया , जसबीर कटोच , इंदौरा के पंचायत प्रधान भोपाल कटोच , मुरीद हुसैन , युवा नेता दिनेश शर्मा केवल कृष्ण फौजी , विजय शर्मा , पिंकी , आदि मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक शिक्षा को सर्वसुलभ बनाकर युवाओं को भविष्य का उत्तरादायी नागरिक बनाने के लिए कृत संकल्प है। नरेश चौहान आज सोलन की ग्राम पंचायत शमरोड़ के धारों की धार स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। नरेश चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी पूरे विश्व में संचार का सशक्त माध्यम है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हमारे छात्र छोटी कक्षाओं से ही अंग्रेजी भाषा की जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के छात्र सुगमता से आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। प्रमुख मीडिया सलाहकार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सोच सभी क्षेत्रों का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाना है। प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध आधार पर स्मार्ट कक्षाएं आरम्भ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनेंगे। सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगले 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को देश का सम्पन्न राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी संवेदनशील एवं दूरगामी सोच से आपदा के दौरान भी राज्य के पीड़ित लोगों को समय पर सहायता पहुंचाना सुनिश्चित बनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा पीड़ितों के लिए अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज जारी किया और आपदा राहत मेनुअल में संशोधन के माध्यम से पीड़ितों को समुचित सहायता राशि उपलब्ध करवाई। नरेश चौहान ने इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों के लिए अध्यापकों और छात्रों को बधाई देते हुए आशा जताई कि विद्यालय भविष्य में भी अपनी यात्रा जारी रखेगा।
राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षकों की कमी को पूरा करने के दृष्टिगत प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में टीजीटी एवं अन्य श्रेणियों के 5291 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने एस.एम.सी. शिक्षकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 2,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने व शिक्षा विभाग में कार्यरत अंशकालिक जलवाहकों के मानदेय को 1 अप्रैल, 2023 से 3900 रुपये से बढ़ाकर 4400 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना मनरेगा कांग्रेस की केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित रोज़गार देने के लिए सफल और लोकप्रिय योजना है। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में मिलने वाली मनरेगा दिहाड़ी को 266 रुपये से बढ़ाकर 294 रुपये किया है। मनरेगा मज़दूरों, जिनमें लगभग 65 प्रतिशत महिलाएं हैं, को बढ़ी हुई दिहाड़ी का लाभ मिल रहा है। पारितोषिक वितरण समारोह में छटी कक्षा की साक्षी ने प्रथम, दुर्गन ने दूसरा, गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, सातवी कक्षा की अलीना ने प्रथम, करुणा ने दूसरा व करिश्मा ने तीसरा स्थान पर रही, आठवीं कक्षा के दिव्यांश ने प्रथम, आयुषी ने दूसरा व नैतिक चारस ने तीसरे स्थान पर रहे, नवी कक्षा की शिखा ने प्रथम, शैरन भंडारी ने दूसरा व स्वस्तिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दसवीं कक्षा के कर्मा शेरपा ने प्रथम, शाक्षी ने दूसरा व आंचल ने तीसरा स्थान पर रहे, 11वी कक्षा आर्ट्स में अमृता नेगी ने प्रथम, ओशिता ने दूसरा व अरमान सोखल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 11 वी की विज्ञान कक्षा के ईशा ने प्रथम, आशुतोष ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 11 वी की वाणिज्य कक्षा के प्रीतम रेखा ने प्रथम, प्रियंका ने दूसरा व सरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। कल्पा स्कूल के 12 वी आर्ट्स कक्षा के आरुषि ने प्रथम, विक्रांत ने दूसरा व कशिश कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, 12वी विज्ञान के हर्ष ने प्रथम, विजेंदर कुमार ने दूसरा व वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 12वी वाणिज्य कक्षा की दीप्ति ने प्रथम, अनजाना ने दूसरा व वंश पंचारस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के राजन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ( छात्र) व शकुंतला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (छात्रा) से पुरुस्कृत किया गया और अरमान सोखल को सर्वश्रेष्ठ छात्र व अमृता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा से पुरुस्कृत किया गया। राजस्व मंत्री ने स्कूल को खेल कूद एवम अन्य गतिविधियों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के स्कूलों में लोक वाद्ययंत्रों को बढ़ावा देने के लिए वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए बजट का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा किया जायेगा। जिला किन्नौर के स्कूलों में पढ़ाई में गुणवक्ता लाने के लिए उपनिदेशक उच्चशीक्षा किन्नौर को अध्यापकों के लिए सेमिनार आयोजित करने के कहा। इस दौरान रा व मा पा कल्पा की प्रधानाचार्य चंद्रावती ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेम नगर शिक्षा खंड सराहा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में पाठशाला प्रबंधन समिति प्रेम नगर का वार्षिक अधिवेशन परीक्षा परिणाम तथा पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया . कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल युवा संस्था कसौली के संस्थापक ओम आर्य रहे . वशिष्ठ अतिथि के तौर पर एमसीसी अध्यक्ष अश्वनी सुद और वार्ड मेंबर मानसिंह ने बच्चों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया पाठशाला प्रभारी मायाराम शर्मा ने मुख्य अतिथि और समस्त अभिभावकों का स्वागत किया तथा सरकार और विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं से अभिभावकों को अवगत कराया गया पाठशाला की अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने बच्चों को इस वर्ष का वार्षिक परीक्षा परिणाम पढ़कर सुनाया पूरे कार्यक्रम का संचालन सृष्टि शर्मा द्वारा किया गया बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए अभिभावकों से सहयोग करने का अनुरोध किया गया . हिमाचल युवा कसौली के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया . वार्षिक परिणाम एवं अन्य सह संज्ञानात्मक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को मोमेंटो सेक्ष सम्मानित किया गया .कार्यक्रम में लगभग 100 भाग लिया ओम आर्य ने अपनी तरफ से सभी बच्चों के लिए ट्रैकसूट देने की घोषणा की तथा पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अश्वनी सुद और वार्ड मेंबर मान सिंह ने अपनी तरफ से सभी अभिभावकों और बच्चों को खाने की व्यवस्था की ओम आर्य ने बच्चों को अपने शुभ संदेश में कहा कि हमें नसे से दूर रहना चाहिए और अपने घर में बुजुर्गों की देखभाल करनी चाहिए . ओम आर्य जी की संस्था पाठशाला में बच्चों को अनेक तरह की सुविधा प्रदान करती रहती है बता दे ओम आर्य एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता है .
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर में 9 करोड़ 18 लाख रूपये से निर्मित 6.5 किलोमीटर लंबी सापनी संपर्क सड़क तथा 1 करोड 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला सापनी का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री ने ग्राम पंचायत सापनी के कनई गांव का दौरा किया और जनसमस्याएं सुनी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल में आपदा के समय राहत एवम पुनर्वास का कार्य तेजी से किए गए जिससे प्रदेश के प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशील है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान की। इस विशेष पैकेज के तहत घर के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर सात लाख रुपये व कच्चे मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख रुपये तथा पक्के घर के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर भी एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके उपरान्त राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने प्राइमरी कक्षा से ही अंग्रेजी की कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया है ताकि राजकीय विद्यालयों में प्रदान की जा रही शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होनें कहा कि कोविड के कारण विद्यार्थियों की पढ़ने व लिखने की क्षमता में गिरावट आई है। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध है और इस स्थिति को सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और शैक्षणिक सत्र 2023- 24 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी में शैक्षिक क्षेत्र में छठी कक्षा के आयुष को प्रथम, चाहत नेगी को दूसरा व इशिता को तीसरा, सातवीं कक्षा की भावना को प्रथम, आराध्या को दूसरा व एंजल को तीसरा, आंठवी कक्षा के अमरेन्द्र को प्रथम, भूमिका को दूसरा व सोनम को तीसरा, नवीं कक्षा की सुहाना को प्रथम, सुशाल को दूसरा व धहरूव को तीसरा, दसवीं कक्षा की सवीना को प्रथम, आयुष भंडारी को दूसरा व अनुषका किरण को तीसरा, ग्यारहवीं कक्षा अरमान को प्रथम, शुभम को दूसरा व सुरभा को तीसरा तथा बारवीं कक्षा के आयुष को प्रथम, अभय भंण्डारी को दूसरा व कपिल को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया । सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी लड़कों में अरमान व लडकियों में सुहाना और प्रमुख लडकों में शुभम व लडकीयों में सुषमा सर्वक्षेष्ठ खिलाडी लडकों में धीरज व आर्यन तथा लडकीयों में सोनम को भी पुरस्कृत किया गया।
जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल तथा सचिव जिला परिषद नीलम कटोच, जिला परिषद के सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला परिषद नीलम कटोच ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई इसके साथ ही गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि व आय-व्यय के बारे में, मनरेगा सेल्फ के अनुमोदन तथा 15 वें वितायोग भी चर्चा की गई। जिला परिषद सदस्यों ने सोलर लाइट्स की आपूर्ति को लेकर भी कई सवाल उठाए गए इसके साथ ही बैठक में स्थायी समिति का गठन भी किया गया है जो कि अढ़ाई वर्षों के लिए मान्य होगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल विद्युत परियोजनाओं से संबंधित एफसीए और एफआरए मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वीकृतियों संबंधी मामलों के कारण लगभग 11 हजार मेगावाट क्षमता की जल विद्युत परियोजनाएं रूकी हुई हैं। उन्होंने एफसीए और एफआरए प्रक्रिया को सुगम बनाने के दृष्टिगत वन और ऊर्जा विभाग को एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलों में आवश्यक वनीकरण के दृष्टिगत उपायुक्तों और वनमण्डलाधिकारियों को भूमि चिन्हित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने के दृष्टिगत जल विद्युत क्षमता का समुचित दोहन सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी संबंधित विभाग इन परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा लोगों को इसका समय पर लाभ उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत कार्य करें। उन्होंने 800 मेगावाट क्षमता की पार्वती और 100 मेगावाट की ऊहल तृतीय चरण जल विद्युत परियोजनाओं को वर्ष, 2024 तक पूरा करने के भी निर्देश दिए। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश व यहां के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है और विद्युत परियोजनाओं में रॉयल्टी बढ़ाने का मामला इसी के दृष्टिगत उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा के लिए वे शीघ्र ही केन्द्रीय विद्युत मंत्री के साथ बैठक करेंगे ताकि प्रदेश के लिए और अधिक राजस्व सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार विद्युत परियोजनाओं को पहले 12 वर्षों में 20 प्रतिशत, अगले 18 वर्षांे में 30 प्रतिशत व शेष 10 वर्षांे में 40 प्रतिशत रॉयल्टी राज्य को देने का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने पांच मेगावाट से कम क्षमता की विद्युत परियोजनाओं के लिए हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के चरण-2 की भी समीक्षा की। इसके तहत राज्य सरकार 100 किलोवाट से 500 किलोवाट क्षमता की सौर विद्युत परियोजनाओं के लिए युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही द्वितीय चरण की यह योजना शुरू करेगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना आरम्भ कर इसके प्रथम चरण में ई-टैक्सी की खरीद पर युवाओं को 50 प्रतिशत उपदान का प्रावधान किया है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अधोसंरचना सलाहकार अनिल कपिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, राज्य विद्युत बोर्ड के निदेशक कार्मिक डॉ. अमित कुमार शर्मा, हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभकरण सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी सोलन के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन तथा वल्नरबिलिटी मेपिंग के कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर दो से तीन वाहनों (टेक्सी) को ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा स्वीकृत दरों पर उक्त कार्यों के सफल संचालन के लिए लगाया जा सकता है। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी। कविता ठाकुर ने कहा कि इच्छुक कमर्शियल वाहन मालिक व फर्म ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा स्वीकृत दरों पर अपने वाहन (टेक्सी) को उपरोक्त कार्य के लिए लगवाना चाहते है, वह 02 जनवरी, 2024 को प्रातः 11.30 बजे तक उपमण्डलाधिकारी सोलन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आउटसोर्स की जगह स्थाई भर्ती करने का फैसला युवाओं के सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में युवाओं के साथ केवल शोषण होता रहा है। पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने पांच साल में जितनी भी नौकरियां दी उनमें चहेतों को ही रोजगार मिला। जबकि योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की गई। जबकि वर्तमान की सुख की सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल में 20 हजार के ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल चुका है जबकि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम सीमा पर रही है। भाजपा के काल में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ती रही और बेरोजगारों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई। और जयराम के पांच साल के शासन में बेरोजगारी की दर 15 फीसदी से उपर ही रही। बलदेव ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स के नाम पर धोखधड़ी की गई। लेकिन अब ऐसा नहीं होगी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अगुवाई में प्रदेश के युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी।ै बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ धोखा किया है। जयराम सरकार के समय ही पुलिस पेपर भर्ती का पेपर लीक हुआ। पुलिस भर्ती का पेपर 8 से 10 लाख रुपए में बिका है। जिसमें सरकार ने फर्जी जांच कराई है। पेपर बेचे गए और भाजपा के चहेतों को नियमों के खिलाफ नौकरियां मिलती रही। भाजपा उन्हीं नौकरियों को अपनी उपलब्धि बताती रही और प्रदेश के लाखों युवाओं को धोखा देती रही। यही नहीं स्वास्थ्य जैसे महकमे में भी भाजपा के संरक्षण में घोटाले होते रहे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक साल में ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था प्रदेश को दी जो सबसे बड़ी उपलब्धि है।
पंजाब नंैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभागियों का मागदर्शन करते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवाओं तथा युवतियों को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए बैंक की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है तथा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से नियमित तौर पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर पंजाब नंैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान की निदेशक गरिमा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला कांगडा की 55 महिला प्रशिक्षणाथियों ने भाग लिया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे प्रशिक्षणार्थियों ने स्किल डेवलपमेंट के साथ जूट बैग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से शीघ्र ही दस दिवसीय डेयर फार्मिंग, तीस दिवसीय कटिंग टेलरिंग, दस दिवसीय मधुमक्खी पालन के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां नजदीक गर्वमेंन्ट काॅलेज ओडिटोरियम सिविल लाईन धर्मशाला, पी0 एन0 बी0 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा मे संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक गरिमा के मोबाइल नंबर 9418883050 एवं आफिस नंबर 01892227122 पर संपर्क कर सकते है।
कांगड़ा जिला के सभी स्कूलों का आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जाएगा ताकि इसे स्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जा सके। इस बाबत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से धर्मशाला में मिनी सचिवालय के सभागार में खंड प्रारभिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एडीएम रोहित राठौर ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक व्यापक स्कूल आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने में स्कूलों की सहायता के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन तैयार की है इस ऐप के माध्यम से स्कूल आपदा प्रबंधन की योजना बना सकेंगे और उसी के अनुरूप मॉकड्रिल का आयोजन कर सकेंगे, जिसकी निगरानी उच्च स्तर पर भी आसानी से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से विद्यालय अति संवेदनशील जगह होती है जहां पर एक साथ सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं इसलिए विद्यालयों का आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अत्यंत जरूरी है इसी के दृष्टिगत आपदा को लेकर विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में भी आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन प्लान को एक माह के भीतर मोबाइल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक भानु शर्मा ने कार्यशाला को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारियों को आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने तथा उसे स्कूल सेफ्टी मोबाइल ऐप पर अपलोड करने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। नोडल अधिकारी स्कूलों में अन्य प्राधिकृत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ताकि सभी स्कूलों का आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जा सके। इसके साथ बच्चों को भी स्कूल सेफ्टी ऐप के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर विंटर कार्निवाल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रिज पर लगे स्टॉल्स को लेकर शिमला के स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया है। लक्कड़ बाजार के दुकानदारों का कहना है कि विंटर कार्निवल होना चाहिए लेकिन रिज पर कपड़े व अन्य खाद्य पदार्थों के स्टॉल नही लगने चाहिए इससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। लक्कड़ बाजार दुकानदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि शिमला के रिज मैदान का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पर बनी पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य महान नेताओं की प्रतिमाओं की गरिमा को दरकिनार कर स्टॉल से ढक दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिज पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है लेकिन लक्कड़ बाजार व शिमला के दूसरे बाजार खाली पड़े हैं जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रिज पर खाने-पीने व कपड़ों के स्टॉल नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने पहले भी इसको लेकर प्रशासन के सामने आवाज उठाई थी लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। दुकानदारों ने कहा कि रिज पर लोग यहां की सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं फोटो खिंचवाते हैं लेकिन अब स्टॉल व यहां की साजो सज्जा से रिज मैदान को ढक दिया गया है जो की सही नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इन स्टॉल को हटाने की मांग की है।
हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने तथा ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी सरकारी विभागों को एक जनवरी, 2024 से डीजल या पैट्रोल वाहन न खरीदने के निर्देश दिए हैं। अति-आवश्यक होने पर केवल प्रदेश मंत्रिमण्डल की स्वीकृति के बाद ही विभाग पैट्रोल या डीजल वाहनों की खरीद कर सकेंगे। अपने पहले बजट में ही ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विद्युत चालित वाहन (ई-वाहन) पर राज्य सरकार का विज़न स्पष्ट किया और आगे बढ़कर स्वयं भी इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग कर मिसाल पेश की। राज्य सरकार के प्रयासों के कारण ही आज सरकारी ई-वाहनों की संख्या 185 हो गई है, जबकि प्रदेश में पंजीकृत निजी इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 2733 तक पहुंच गई है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘‘राज्य सरकार हिमाचल में ई-व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। परिवहन विभाग पहला ऐसा विभाग है, जिसमें ई-वाहन का उपयोग शुरू किया गया तथा चरणबद्ध तरीके से सभी सरकारी महकमों में भी इन वाहनों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। ई-वाहन केवलमात्र एक नई शुरूआत नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित बनाना होगा तथा इसकी शुरूआत आज से ही करनी होगी।’’ सरकारी विभागों में गाड़ियों की आवश्यकता पूरी करने के लिए राज्य सरकार ने ई-टैक्सी अनुबंध पर लेने की अनुमति प्रदान की है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत युवाओं को ई-टैक्सी के परमिट प्रदान किए जा रहे हैं। ई-टैक्सी की खरीद पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जा रही है। इन गाड़ियों को घर पर भी चार्ज किया जा सकता है तथा राज्य सरकार भी चार्जिंग के लिए आधारभूत ढांचा तैयार कर रही है। ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 6 राजमार्गों को ग्रीन कोरिडोर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए परिवहन विभाग ने 54 स्थानों को अंतिम रूप दिया है, जिनमें से कुछ लगभग बनकर तैयार हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की सभी डीजल गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से ई-बसों में बदला जा रहा है। हाल ही में ई-बसें बनाने वाली कंपनियों के साथ बैठक में हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप गाड़ियां तैयार करने का अनुरोध किया गया है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा ‘‘राज्य सरकार लंबे रूटों पर भी ई-बसें चलाने जा रही है। एचआरटीसी के बेड़े में टाइप-1, 2 और 3 ई-बसों को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जा रहा है, ताकि 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को स्वच्छ व हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। ’’
29 दिसम्बर 2023 सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा भारतीय सेना में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के चार नौजवानों को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंन्द्र कामठी (नागपूर) के लिए रवाना किया गया। चार नौजवानों में से एक जवान वारंट अफसर, एक जवान नायक और दो जवान सिपाही के पद पर भर्ती हुए। इन जावनों का मेडिकल 1 दिसम्बर 2023 को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में हुआ था। अंतिम दस्तावेजीकरण के बाद 29 दिसम्बर 2023 को इसको को सेना डाक विभाग प्रशिक्षण केंन्द्र कामठी (नागपूर) के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा रवाना करने पहले भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने भारतीय सेना में इनका स्वागत किया और मेहनत तथा लगन से प्रशिक्षण पूरा करने के लिए कहा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक संगड़ाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे श्री रेणुका जी कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान ने शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रेणुका जी के विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आना था, लेकिन उनको किसी आवश्यक कार्य से दिल्ली बुलाया गया है। उन्होंने फोन कर उन्हें समारोह जानेे के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह में जहां सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है, वहीं अन्य विद्यार्थियों को आगे बढऩे में प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मेहनत और मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें, ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियां का सामना करने में सक्षम बन सकें। इस कार्यक्रम में संगड़ाह पंचायत की प्रधान नीलम, रेडली पंचायत हेमचंद कुशल सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान दलीप सिंह, स्थानीय स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हृदय राम भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान,स्कूल के स्टाफ सहित बीवीएन पब्लिक हाई स्कूल के प्रधानाचार्य बाबूराम शर्मा और विभिन्न स्कूलों से आए मेधावी विद्यार्थियों सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।
-कांगड़ा तथा शाहपुर के एसडीएम को जमीन का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश कांगड़ा जिला के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले परिवारों के पुनर्वास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम कांगड़ा तथा एसडीएम शाहपुर जमीन की ज्वाइंट इंस्पेक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों का व्यवस्थित तरीके से पुनर्वास हो सके। इस बाबत शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों के 22 के करीब भवन तथा अन्य आधारभूत ढांचे जिसमें सड़कें, पेयजल पाइप लाइन, विद्युत ट्रासफार्मर भी विस्तारीकरण क्षेत्र में आ रहे हैं तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन आधारभूत ढांचों को आवश्यकतानुसार नई जगह पर तैयार करने के लिए वैकल्पिक प्लान भी तैयार करें, ताकि प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनवार्सित करने की जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। विस्तारीकरण की जद में आने वाले स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पशु औषधालयों तथा पंचायत घरों की रिपोर्ट भी तैयार की गई है तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भूमि का निरीक्षण करने के पश्चात सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हिमुडा को डिटेल मैप तैयार करने तथा के निर्देश दिए गए हैं। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आठ पंचायतों के 14 राजस्व गांवों की भूमि अधिग्रहित करना प्रस्तावित है इसमें राजस्व गांव रच्छियालु, जुगेहड़, भड़ोल, कयोडिय़ा, बाग, बल्ला, बरसवालकड़, भेड़ी, ढुगियारी खास, गगल खास, झिकली इच्छी, मुगरहाद, सहौड़ा, सनौरा शामिल हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर भवनों, फलदार पौधों, पेंड़ों तथा फसलों का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है इसमें आउटसोर्स एजेंसी के साथ साथ राजस्व, उद्यान, वन तथा कृषि विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे हैं मूल्यांकन कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के सामाजिक हित किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हों इस के लिए सामाजिक सर्वेक्षण भी करवाया गया है।
-स्कूलों में हाउस सिस्टम अनिवार्य करने व वार्षिक समारोह आयोजन करने के दिए निर्देश -नाग देवता बारंग के देव सदन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रुपये का दिया योगदान राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी स्कूलों में हाउस सिस्टम अनिवार्य करने व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजन करने के निर्देश दिए ताकि एसएमसी सदस्यों और अभिवकों को बच्चों और स्कूल के प्रगति का पता चल सके। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है प्रदेश सरकार ने इसी दिशा में आगें बढते हुए विद्यार्थियों को खेलो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्टस हॉस्टल में रह रहे खिलाडिय़ों की डाइट मनी को 120 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 240 रुपये प्रतिदिन किया गया है। राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग में जयपाल सिंह नेगी की गुंन्याली नामक काव्य संग्रह का विमोचन किया व स्कूल को खेल कूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग में शैक्षिक क्षेत्र में छठी कक्षा की नेगी शबनम को प्रथम, अरषित को दूसरा व तृषा नेगी को तीसरा स्थान, सातवीं कक्षा के विरेन को प्रथम, शिवराज नेगी को दूसरा स्थान व संजीव कुमार को तीसरा स्थान, आठवीं कक्षा की मन्नत को प्रथम, सुप्रिया को दूसरा व आर्यन को तीसरा स्थान, नवीं कक्षा की ऐनजल नेगी को प्रथम, दिव्यांजली को दूसरा स्थान व अर्चिता को तीसरा स्थान, दसवीं कक्षा की तेजल को प्रथम, अदिति को दूसरा स्थान व राज लक्ष्मी को तीसरा स्थान, ग्यारहवीं कक्षा की रतन लक्ष्मी को प्रथम, विवेक कुमार को दूसरा स्थान व मंहक को तीसरा स्थान तथा बारवीं कक्षा की शीतल को प्रथम स्थान, अमन को दूसरा स्थान व अमन दीप को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया । प्रारंभिक अनुभाग में सर्वक्षेष्ठ लड़का आठवीं कक्षा के शिवराज व लडकी सांतवी कक्षा की नेगी शभनम तथा सेकंडरी अनुभाग में सर्वक्षेष्ठ लडका बारवीं कक्षा के विवेक व लडकी बारवीं कक्षा की रतन लक्ष्मी को भी सम्मानित किया गया। सर्वक्षेष्ठ खिलाडी लडको में बलविन्द्र बॉस्केट बॉल व लडकीयों में सुप्रिया ऊंची कूद, कबड्डी को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत बारंग मुकेश कुमार ने राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री के समक्ष सड़क को पक्का करने और बारंग के लिए बस की मांग रखी। राजस्व मंत्री ने ग्राम बारंग में जनसमस्याएं सुनीं और उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया तथा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल सरकार पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का हर एक क्षेत्र में विकास पूर्ण तत्परता के साथ सुनिश्चित कर रही है।
-डीजीपी और एसपी मामले में विचार-विमर्श कर लेंगे फैसला मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक के बाद वापस शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आलाकमान के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में तय हुआ कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूत और ईमानदारी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। वहीं, लोकसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़े जाएंगे, इसको लेकर उन्होंने कहा कि ये मुद्दे आने वाले वक्त में तय होंगे। वहीं, प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को वर्तमान पद से हटाए जाने के आदेश पर उन्होंने कहा कि वे इन ऑर्डर्स को पढ़ेंगे और इसके बाद विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे। नए मंत्रियों को जल्द देंगे विभाग हाल ही में बने नए मंत्रियों को विभाग आवंंटित करने के मामले में सीएम ने कहा कि जल्द ही नए मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि बैठक में तय हुआ कि पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूत और ईमानदारी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों का भी स्वागत किया है और कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। पिछले सत्र 2023-24 में इस महाविद्यालय को एनएसएस की आधी इकाई की स्वीकृति मिली थी। सप्त दिवसीय शिविर के समापन समारोह में महाविद्यालय प्रचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। इस शिविर में महाविद्यालय के 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया, जिनमें 5 लड़के व 20 लड़कियां शामिल थे। राष्ट्रीय सेवा योजना की देहरा के कार्यक्रम अधिकारी प्रो परवीन कुमार ने सात दिनों में करवाई गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयसेवियों को सफलतापूर्वक सात दिवसीय शिविर पूरा करने पर बधाई दी। श्रुति ने एनएसएस गीत, शिखा ने देश भक्ति नृत्य व पहाड़ी गीत मुस्कान ग्रुप ने प्रस्तुत किया। स्वंयसेवी रुपाली और पूनम ने सात दिवसीय कैंप में सीखी बातों को सबके समक्ष रखा। अंत में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया।
देहरा। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन केंद्रीय छात्र परिषद द्वारा नवरंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अंतर विभागीय कार्यक्रम में नौ अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई और अपने विभाग के लिए मेडल हासिल किये। उल्लेखनीय है कि ढलियारा कॉलेज अपने स्वर्ण जयंती समारोह मना रहा है और दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन संस्थापक सदस्य, पूर्व प्रिंसिपल, पूर्व प्राधयापक, पूर्व छात्र उपस्थित रहे थे और उन्होंने अपने अनुभव मंच से साझा किये थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को दूसरे दिन एकल गान, एकल नृत्य, कविता पाठ, ग्रुप नृत्य, माइम एवं स्किट में अपनी अपनी टीम ने हिस्सा लिया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू आर चौहान ने मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए और कॉलेज प्रशासन इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करता है और इसी कड़ी में कॉलेज में एक विशेष बोर्ड भी लगाया गया है, जो हमारी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। ये रहे विजेता ग्रुप डांस में बीए प्रथम ने पहला, बीबीए द्वितीय ने दूसरा एवं बीसीए ने तृतीय स्थान हासिल किया तथा फेंसी ड्रेस में मुस्कान ने प्रथम एवं जेसमीन ने द्वितीय स्थान हासिल किया, एकल गान में विवेक कुमार ने प्रथम एवं काजल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, एकल गान गीत गजल में निखिल ने प्रथम स्थान एवं दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया, एकल इंस्ट्रुमेंटल में बलजिंदर सिंह ने प्रथम एवं ललित ने दूसरा स्थान हासिल किया एवं काव्य पाठ में आवृति ने प्रथम एवं दीपक शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेरी बंगलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता महेश राज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष हरिओम शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चहिए। उन्होंने कहा कि आज के युवा कल का भविष्य है। युवा वर्ग को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मुख्यातिथि द्वारा खंड व जिला स्तर पर भाग लेने वाले खिलाडिय़ों और शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक विभिन्न गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पाठशाला के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सराहन वार्ड किशोरी लाल, स्थानीय पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, खंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान यशपाल सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक भी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीणी लारथ में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल देवेेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन उपस्थित रहे। स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार व समस्त अध्यापकों तथा छात्रों ने आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत का मंचन किया गया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी का दिल जीत लिया। वहीं, मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कार्यक्रम को देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई। विद्यालय के प्रत्येक छात्र ने मंच पर अनेक राज्यों की वेशभूषा तथा ऐतिहासिक नृत्य शैली प्रस्तुत की और सभी के दिलों को जीत लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, प्रधान भोपाल कटोच, कर्ण सिंह,मनोहर पिंकी, किरण बाला, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सिकंदर सिंह, बीडीओ इंदौरा सुदर्शन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
कोटखाई में एक एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा आंशिक रूप से झुलस गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उनको कोटखाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह घटना शुक्रवार अल सुबह करीब तीन बजे एसडीएम अश्वनी कुमार शर्मा के आवास में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटखाई बाजार में स्थित प्रताप जस्टा बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में वे किराये के आवास में रहते हैं। घटना के दौरान वह आवास में अकेले थे। तड़के करीब तीन बजे वह गर्म पानी पीने के लिए रसोई में गए और गैस चूल्हा चालू करने की कोशिश की। लेकिन जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया, तो अचानक ब्लास्ट हुआ और पूरी रसोई में आग लग गई। उसके बाद पूरी मंजिल आग की चपेट में आ गई। साथ ही खिड़कियां और दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और एसडीएम को वहां से बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने रेगुलेटर पर गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाया।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में केंद्रीय छात्र परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम 'उत्साह' का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमन शर्मा रहे। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यहां पर बच्चों ने बहुत ही अच्छी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन बच्चों को मंच मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। आज की युवा पीढ़ी को अगर नशे से दूर रहना है तो पढ़ाई, खेलकूद और हुनर को निखारने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। केंद्रीय छात्र परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता पाठ में प्रथम स्थान पर कशिश बीए द्वितीय वर्ष से, दूसरे स्थान पर दिव्यांशी बीकॉम प्रथम वर्ष से तथा शैलजा बीए द्वितीय वर्ष से तीसरे स्थान पर रहीं। एकल गान में सिमरन बीए प्रथम वर्ष से प्रथम, दूसरे स्थान पर शिल्पा बीए द्वितीय वर्ष से तथा प्रिंयका बीकॉम द्वितीय वर्ष से तीसरे स्थान पर रहीं। युगल नृत्य में सानिया और नेहा प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर कनिका और प्रीति और तीसरे स्थान पर प्रीतिका और खुशबू रहीं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय शिक्षक वर्ग से प्रो. विकास, डॉ. सुषमा, डॉ. जसपाल, प्रो. रविंद्र, प्रो. मीना, प्रो. शैलजा तथा प्रो. श्वेता कोहली तथा गैर शिक्षक वर्ग से अधीक्षक सत्यकाम, पीटीए प्रधान तथा पीटीए सदस्य मौजूद रहे।
महाविद्यालय ज्वालाजी में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आज समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने शिरकत की। मीट में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल ठाकुर द्वारा विभिन्न प्रकार के इवेंट करवाए गए। लड़कियों में शिया जैसवाल और लड़कों में अखिल ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की 100 मीटर रेस में साहिल राणा प्रथम, अभय सिंह द्वितीय और आर्यन डोगरा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर सिया और तृतीय स्थान पर अंजू वाला रही। 200 मीटर रेस लड़कों में प्रथम स्थान पर साहिल, द्वितीय स्थान पर वरुण और तृतीय स्थान पर मोहित रहे। 200 मीटर रेस लड़कियों में प्रथम स्थान पर सिया जसवाल, द्वितीय स्थान पर अंजू बाला और तृतीय स्थान पर शाल्वी रही। 400 मीटर लड़कों की रेस में प्रथम स्थान पर आर्यन, शुभम, साहिल, मोहित द्वितीय स्थान पर अंकित, वरुण, शाहिद, निशीकांत और तृतीय स्थान पर अखिल, शुभम, विकास और प्रवेश रहे। शॉट पुट लड़कियों में प्रथम स्थान पर रितु द्वितीय स्थान पर दीक्षा तृतीय स्थान पर शाल्वी रही । शॉट पुट लड़कों में प्रथम स्थान पर अखिल द्वितीय स्थान पर निखिल तृतीय स्थान पर अभय रहे। लॉन्ग जंप लड़कियों में प्रथम स्थान पर शाल्वी द्वितीय स्थान पर रितिका तृतीय स्थान पर रितु रही। लॉन्ग जंप लड़कों में प्रथम स्थान पर आर्यन डोगरा द्वितीय स्थान पर शुभम शर्मा और तृतीय स्थान पर अखिल रहे। हाई जंप लड़कियों में प्रथम स्थान पर सिया जसवाल द्वितीय स्थान पर रितु और तृतीय स्थान पर निकिता रही। हाई जंप लड़कों में प्रथम स्थान पर अखिल द्वितीय स्थान पर शुभम शर्मा और तृतीय स्थान पर गुलाम दीन रहे। जैवलिन थ्रो लड़कों में प्रथम स्थान पर सूर्यांश द्वितीय स्थान पर चेतन व तृतीय स्थान पर आर्यन डोगरा रहे।
-कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस सात दिवसीय शिविर का आयोजन 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक प्रो. विकास कलोत्रा के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. किरण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन और शिक्षा के हर पहलू और कारक को विस्तारपूर्वक साझा किया। उन्होंने छात्रों के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी उपस्थित शिक्षक वर्ग को भी इस ज्ञानवर्धक चर्चा-परिचर्चा में शामिल किया। शिविर के समापन पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात छात्रों ने अपने सात दिवसीय शिविर के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरजीत सिंह राणा व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग ने मुख्य अतिथि को सामृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
राज्य कर व आबकारी विभाग द्वारा रिकांगपिओ बाजार में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने वाले ठेकों के चालान किए। यह जानकारी जिला किन्नौर व स्पीति क्षेत्र के सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी सुरेेंद्र ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने की शिकायत आ रही थी व इसी के मध्यनजर औचक निरीक्षण कर एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेचने वाले ठेकों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों को हिदायत दी गई कि भविष्य में एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब न बेचें तथा विभाग द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट प्रत्येक ठेकों पर होने जरूरी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ठेकों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
ज्वालामुखी उप मंडल के तहत ग्राम पंचायत पीहड़ी में स्वामी विवेकानंद अस्पताल पालमपुर के सौजन्य से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ईएनटी, ऑर्थो, पीलिया आदि की जांच की गई। कैंप में लगभग 350 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसमें डॉक्टर सोनाली यादव, डॉक्टर मानव गुप्ता, डॉक्टर मेघना, डॉक्टर अजय आदित्य ने लोगों की जांच की और मुफ्त में दवाएं दीं। शिविर में पंचायत प्रधान विक्रम सिंह व उप प्रधान सुरजीत सिंह ने लोगों को बैठने व चाय पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई। प्रधान विक्रम सिंह ने कैंप लगाने के लिए स्वामी विवेकानंद अस्पताल के कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
-कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल होंगे मुख्यातिथि कंडाघाट विकास खंड की सायरी पंचायत के पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सायरी इकाई इस बार भी नववर्ष बड़ी धूमधाम से मनाएगा। इकाई अध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने बताया कि यह नववर्ष कार्यक्रम 1 जनवरी को सायरी के शाही कॉम्प्लेक्स में मनाया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनिराम शांडिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता वीके शर्मा अखिल भारतीय पैरा मिलिट्री बल सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अध्यक्ष करेंगे। वहीं, केडी शर्मा राज्य कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार एवं जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के नाटय दल को भी आमंत्रित किया गया है जो गीत-संगीत के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथसरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जीआर भारद्वाज ने जिला कार्यकारिणी व जिला की सभी सब इकाइयों के पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह किया है कि इस नववर्ष समारोह में सुबह 10 बजे शाही कॉम्प्लेक्स सायरी में पहुंचे।
-पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में लिया आरोपी -एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने की मामले की पुष्टि भोरंज पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गश्त के दौरान जाहू के पास कुल्लू जिला के एक व्यक्ति से 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और मादक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस की टीम जाहू के पास गश्त पर थी। पुलिस ने वहां से गुजर रही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 5 किलो 22 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी व्यक्ति कुल्लू जिले का निवासी है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश में है कि आरोपी किसके लिए यह नशे की खेप लेकर चला हुआ था और उसके संपर्क में कौन-कौन नशे के व्यापारी रहे हैं।
-कहा, बहुत अहम है 2024 का लोकसभा चुनाव -वैश्विक अर्थव्यवस्था में है भारत का बड़ा योगदान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर जिला के लिए रवाना होने से पहले हमीरपुर में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत ही खास है, क्योंकि देश और दुनिया की नजर इस चुनाव पर टिकी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने नए आयाम स्थापित किए हैं। आज वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं, पौंग झील किनारे बसे गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में शामिल करने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर ईको सेंसेटिव की बैठक को फिलहाल स्थगित करवा दिया गया है। इससे 52 गांवों के बाशिंदों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका मिला है।
-पीडि़ता ने न्यू शिमला महिला थाना में दर्ज करवाई शिकायत -पंजाब के लुधियाना के रहने वाले युवक पर लगाया आरोप शिमला में पंजाब की एक मॉडल से रेप का मामला सामने आया है। जालंधर की रहने वाली पीडि़ता ने न्यू शिमला महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। उसने लुधियाना के युवक पर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने कहा कि वह २२ दिसंबर को शूटिंग के लिए शिमला आई थी और रात को एक होटल में ठहरी थी तो आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। २३ साल की पीडि़ता मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत दी थी। वहीं, एएसपी शिमला सुनील नेगी बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है।
-शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारी -कहा, पहले लेबर न होने के कारण नहीं हुई थी पेड़ों की शिलाई -लेबर मिलने पर ठेकेदार द्वारा अब करवाया जा रहा यह काम विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ठिठोली गांव के लकड़ी के ठेकेदार सुरिंदर कुमार के खिलाफ वन विभाग को शिकायत मिली थी कि उन्होंने बिना अनुमति के लाखों रुपये के खैर के सैकड़ों पेड़ों को काट दिया है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंज ऑफिसर अभिनव ठाकुर मौके पर जायजा लेने पहुंचे। रेंज अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार के पास खैर की लकड़ी को डंप करने की परमिशन है, जो कि डीएफओ द्वारा दी गई है। ठेकेदार के पास लेबर न होने के चलते पेड़ों की शिलाई नहीं हो पाई थी। अब लेबर मिलने पर ठेकेदार द्वारा शिलाई करवाई जा रही है। ठेकेदार ने अनुमति लेकर ही पेड़ों की कटाई-शिलाई की है।
विकास एवं चेतना मंच ज्वालामुखी की बैठक शुक्रवार को ज्वालामुखी में आयोजित की गई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर विधायक संजय रत्न को सर्वसम्मति से मुख्य सचेतक, संयोजक फतेह सिंह, प्रीतम चंद शर्मा, सलाहकार राष्ट्रपति अवॉर्डी पूर्व शिक्षा बोर्ड सदस्य सत्य पाल शर्मा, सुखदेव सिंह परमार, एसएस चंबयाल, अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि दत्ता, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, होशियार सिंह, अजय कुमार, राजिंद्र राणा, निर्मला राणा, सीमा देवी, महासचिव वीरेंद्र कुमार, सयुंक्त सचिव त्रिलोक ठाकुर, आशु शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण शास्त्री, लेखाकार गीजिंद्र चौहान, मोहिंद्र धीमान, कानूनी सलाहकार मोहिंद्र कुमार, मुकुल शर्मा जनसंपर्क सतीश शर्मा, समाज सेवक डॉ. सुखदेव शर्मा, कुलदीप धीमान, कै. जगत राम, मदनलाल, अवीनेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सूद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिय गया कि मकर संक्रांति के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोहड़ी मनाने के लिए रविवार को बैठक नर्मदा होटल में आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक संजय रत्न मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में सभी नए पुराने आजीवन सदस्य बुलाए गए हैं।
-अधिवेशन में नई शाखाएं खोलने का निर्णय भी लिया गया कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का 77वां साधारण अधिवेशन वीरवार को बड़ू में आयोजित हुआ। अधिवेशन में एक साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने की। अधिवेशन में आगामी एक साल के कार्यों को लेकर भी प्रस्तावों को अनुमति प्रदान की गई है। अधिवेशन में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में घाटे में चल रही केसीसी बैंक की शाखाएं बंद होंगी। उन्होंने कहा कि केसीसी बैंक की प्रदेश के पांच जिलों में 217 ब्रांच चल रही हैं। इनमें से 40 के लगभग शाखाएं घाटे में चल रही हैं। सभी का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के दौरान घाटे के कारणों का पता लगाया जाएगा। पांच वर्ष से लगातार घाटा पाया जाने पर शाखाओं को बंद करने या अन्य में मिलाने का निर्णय किया जाएगा। पांच जिलों में नई शाखाएं खोलने का निर्णय किया गया। उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं के एक प्रतिशत अधिक ब्याज देने के मुद्दे पर चर्चा हुई है। एनपीए में सुधार होने के बाद जल्द ही भर्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में दिव्यांगों के चार प्रतिशत आरक्षण के बैकलॉग को पूरा करने के लिए भर्ती का फैसला किया गया।
कांगड़ा जिले में पौंग झील के किनारे बसे लोगों के लिए केंद्र की ओर से राहत भरी खबर आई है। झील किनारे बसे लोगों और स्टेक होल्डर्स की मांग को देखते हुए डैम किनारे बसे गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में डालने की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से लंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी वीरवार को केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दी। भोटा में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी उनसे इस विषय पर बात की थी। जिस पर उन्होंने तुरंत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पूरी बात बताई और उन्होंने तुरंत प्रभाव से इन गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में डालने की प्रक्रिया को लंबित कर दिया है और साथ में यह भी कहा है की स्थानीय जनता व वहां के स्टेक होल्डर्ज के साथ बातचीत करके और इस विषय में और जानकारी जुटाकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
-डिवाइस लगने से अभिभावक भी देख सकेंगे बसों की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में अब बिना व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के स्कूल बसों की पासिंग नहीं होगी। परिवहन विभाग ने स्कूल बसों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग की ओर से इसको लेकर सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों और मोटर व्हीकल निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल बसों में वीएलटीडी लगने के बाद परिवहन विभाग के पास पूरी जानकारी होगी कि बस कब और कहां गई। यही नहीं वीएलटीडी लगने के बाद अभिभावक भी स्कूल बसों की लोकेशन देख सकेंगे। बता दें कि परिवहन मंत्रालय की ओर से भी इसको लेकर आदेश जारी हुए हैं। वीएलटीडी लगाने का फैसला स्कूल बसों में सफर करने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर लिया गया है। इसके जरिये आपात स्थिति में बच्चों तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।
-डायरेक्टर ज्योति सौगुनी व प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने की अध्यक्षता -विधायक रणवीर सिंह निक्का रहे कार्यक्रम में मुख्यातिथि गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर ज्योति सौगुनी व प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का उपस्थित रहे। प्रिंसिपल कुमुद शर्मा, समस्त अध्यापकों एवं छात्रों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का भव्य स्वागत किया। वहीं, नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समारोह में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व अन्य लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए बच्चों की तारीफ की। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर ज्योति सौगुनी ने बताया कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है। समारोह में स्कूल की कार्यकारिणी सभा द्वारा स्कूल में अनेकों वर्षों से कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सदवां के प्रधान पवन कुमार, बीडीसी सदस्य लदोडी रीता पठानिया, सदवां पंचायत के सचिव सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे। अंत में स्कूल के डायरेक्टर ज्योति सौगुनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यावाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया।
-1 करोड़ से बने निगुलसरी स्कूल के भवन का किया उद्घाटन -3 करोड़ के 200 फुट लंबे बैली पुल का भी किया लोकार्पण राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी अपने सात दिवसीय किन्नौर प्रवास के प्रथम दिन 1 करोड़ 12 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन निगुलसरी का उद्घाटन किया व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्कूल की वार्षिक पत्रिका हिम रश्मि का विमोचन किया। मंत्री ने निगुलसरी में 1 करोड़ 2 लाख से निर्मित सराय भवन और एसजेवीएन डैम नाथपा के समीप 3 करोड़ से निर्मित 200 फुट बैली पुल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में आदर्श विद्यालय खोले जाएंगे, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समस्त प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का विकास प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है उसी प्रकार का विकास जनजातीय जिला किन्नौर में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार एकलव्य मॉॅडल आवासीय स्कूल प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुणवता लाने के उद्देश्य से सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालो में लाईब्रेरी खोले जा रहें है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन निगुलसरी के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
उप मंडल देहरा के अंतर्गत लॉरेंस पब्लिक स्कूल गुलेर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुकृत सागर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक मनोज गुलेरिया ने की तथा मंच का संचालन स्कूल की एमडी मधु गुलेरिया ने किया। समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर की तथा स्कूली छात्राओं ने सरस्वती बंदना की प्रस्तुति दी। उसके बाद गणेश वंदना से पहली प्रस्तुति छठी कक्षा के छात्रों शुरुआत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा, हरियाणवी डांस, गणेश वंदना, छम छम, मैं निकला गाड़ी ले के, चिट्टा मुर्गा, पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटक की प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की इन शानदार प्रस्तुतियों ने पंडाल में उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देशभक्ति पर आधरित एक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर सभी की आंखें नम हो गयी। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों को सबके समक्ष रखा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। मुख्यातिथि ने बच्चों को हमेशा सच्चाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनसे आह्वान किया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न अपनाए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक ने मुख्यातिथि व कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल हरिपुर प्रेसीडेंट अतुल महाजन, डॉक्टर योगेश रैना, डॉक्टर अरविंद व अन्य मौजूद रहे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सात दिवसीय शिविर के आज छठे दिन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी छात्रों को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के लिए प्रोफेसर रजनी के नेतृत्व में जयसिंहपुर के नजदीकी गांव डलू में ले जाया गया। तत्पश्चात इस इकाई के द्वारा जयसिंहपुर मैदान की अच्छी तह साफ-सफाई की गई। स्वच्छता के प्रति संदेश फैलाने के लिए पूरी जयसिंहपुर बाजार में रैली निकाली गई। इस रैली में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा इकाई के संयोजक प्रो विकास कलोत्रा व स्थानीय एसडीएम, स्थानीय प्रधान, उपप्रधान, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो. रविंद्र कुमार, रणजीत, गगनदीप भी मौजूद रहे। इस रैली के बाद एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को मैदान में कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उन्हें दंडित किया जाएगा और 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा।
जसवां-परागपुर से कांग्रेस नेता व कर्मचारी कल्याण बोर्ड पूर्व के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में मनकोटिया द्वारा मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। अपने संबोधन में मनकोटिया ने छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं वहीं, छात्रों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण योजना के बारे में भी बताया कि छात्र मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण ले सकते हैं। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ हर मंच पर बोलना सीख जाते हैं, इंग्लिश बोलना सीखते हंै, अच्छी आदतों पर काम करते हैं, महान लोगों की जीवनी एवं प्रेरक पुस्तकें पढ़कर अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करते हैं तो वे महत्वपूर्ण बनने का प्रयास कर रहे हैं। आज इस विद्यालय में कुछ विद्यार्थी सम्मानित हुए हैं तो कहीं न कहीं उनमें अनूठी प्रतिभा है। केवल शिक्षा, पढ़ाई से आप एक अच्छे पद को प्राप्त करके या व्यापार में अच्छे पैकेज को पाकर अपनी जीविका के लक्ष्य को पूरा करते हो, मगर रचनात्मक गतिविधियों से जीवन जीने की कला का लक्ष्य पूरा होता है पढ़ाई के साथ साथ रचनात्मक कार्य करके हम बहुमुखी प्रतिभा के धनी हो जाते हैं। उन्हानें कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप बहुमुखी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित करेंगे और समाज को उज्ज्वल बनाएंगे।
कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर हमीरपुर के धरोग गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा ने शिरकत की और ग्रामीणों के बीच में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य देवीदास शहंशाह, पुरुषोत्तम कालिया भी मौजूद रहे। अनीता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को गारंटियों को पूरा करने के नाम पर आज के समय में बीजेपी नेता गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने तीन गारंटियों को एक साल में पूरा कर दिया है और आने वाले समय में बाकी गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा।
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रक्कड़ में गुरुवार को कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मनकोटिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 में की गई थी। कांग्रेस पार्टी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू बने थे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर खादी बोर्ड के निदेशक सुदर्शन सिंह, मुल्तान सिंह, प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा के सचिव वीरेंद्र ठाकुर, प्रधान पंचायत कुड़ना रेणु शर्मा, एडवोकेट गोपाल शर्मा, ममता कटवाल, अंजना शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चिंतपूर्णी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के 139वें स्थापना दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी दी। ब्लाक अध्यक्ष डा. रविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों ने पंजोआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू भी मौजूद रहे। इस दौरान लड्डू बांटकर सभी को कार्यकर्ताओं का मूंह मीठा करवाया गया। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और इसका एक गौरवमय इतिहास रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजाद भारत की अखंडता तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हमेशा बड़ी कुर्बानियां दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने इसका नेतृत्व किया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का बलिदान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र के प्रति प्रेम के साक्षात प्रमाण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों तथा प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम जम्वाल, ब्लॉक के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व नरेश बरोटिया, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य डॉ. राजपाल शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, नपं अंब के पार्षद रितेश शर्मा व राजेश शर्मा, डॉ. नरेश कुमार, सुरिंदर बैंस सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-समारोह में कांग्रेस प्रवक्ता व हॉटलियर्स एसोसिएशन के पैट्रन वेद गर्ग रहे मुख्यातिथि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस प्रवक्ता व हॉटलियर्स एसोसिएशन के पैट्रन वेद गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम से हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य कमल चौहान व एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मुख्यातिथि को मफलर, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक, खेलकूद, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों ने मेधावियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि वेद गर्ग ने कहा कि वह 1980 में इस स्कूल से पासआउट हुए थे। उन्होंने विधार्थियों से आह्वान किया कि उन्हें जिस भी क्षेत्र में इंटरस्ट हो, उसमें ही जाएं। उन्होंने अपनी जेब से स्कूल के शौचालयों के लिए सभी तरह की समाग्री और बच्चों को खेलकूद व संगीत वाद्य यंत्रों की खरीद के लिए धन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अपने मित्रों के साथ 70 हजार की राशी भी एकत्रित की गई है, जिसे जल्द स्कूल को दिया जाएगा। समारोह में एसएमसी के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, राजकुमार गर्ग, अवतांश गर्ग, मनमोहन सिंह, एनएस बेदी, रवि सकलानी, बॉबी ठाकुर, सुभाष चौहान, काजल रूद्रपाल, सुनील ठाकुर, अनिल कालरा, विवेक मितल, आशीष गुप्ता, लीलादत्त, धर्मपुर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र कश्यप, अर्पणा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्थानीय पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर किशोर चंद ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में आने पर एनएसएस अधिकारी प्रो. खेम चंद ने उनका स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किशोर चंद ने कहा कि हमें इस तकनीकी युग में नई-नई तकनीकों को सावधानीपूर्वक इस्तेमाल में लाना चाहिए और उनकी पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, यातायात के नियमों का पालन करने और एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. जतिंदर कुमार ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
-18 वर्षीय रिया कंवर के इलाज के लिए चाहिए लाखों रुपये गरीब परिवार से संबंध रखने वाली कुनिहार के गांव थावना की 18 वर्षीय रिया कंवर का पढ़-लिखकर अपने गरीब मां-बाप का सहारा बनने का सपना उस समय धराशाही हो गया, जब उसे पता चला कि उसे ब्लड कैंसर हो गया है। लगभग 25 दिन पहले रिया के पेट में अचानक दर्द उठा तो परिजन उसे सिविल अस्पताल कुनिहार ले गए, जहां चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड लेने के लिए कहा तो परिजन उसे आईजीएमसी शिमला ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे ब्लड कैंसर बताया और पीजीआई चंडीगढ़ को रेफर कर दिया। यह जानकर इसके परिवार पर तो मानों दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे विजेंदर सिंह कंवर अब अपनी बेटी के इलाज के लिये लगभग 40 लाख रुपये कहां से लाएंगे, उन्हें दिन-रात यही चिंता सता रही है। इतनी बड़ी राशि को इक_ा करना गरीब मां-बाप के बस की बात नहीं है। ऐसे में लड़की के परिजनों ने आम लोगों व सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि उनकी बेटी के इलाज के लिए अपने सामथ्र्य अनुसार जितना सहयोग कर सकें, करें। अगर कोई सज्जन व्यक्ति इस गरीब परिवार की मदद करना चाहता है तो वह रिया के एसबीआई बैंक खाता नंबर 65256856400 में पैसे डाल सकता है।
-कॉलेज के प्रथम प्राचार्य बीएस पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत -कॉलेज की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर हरी राम के वंशज भी रहे उपस्थित राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में वीरवार को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रथम प्राचार्य बीएस पठानिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस कॉलेज को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर हरी राम के वंशज आईपी सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इससे पहले 1998 में कॉलेज की सिल्वर जुबली भी मनाई गयी थी। आज मनाए गए स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में संस्थापक सदस्य, प्रिंसिपल एवं पूर्व प्राध्यापक सहित पूर्व छात्र उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 1973 में अस्तित्व में आए ढलियारा कॉलेज का 1984 में सरकार ने अधिग्रहण कर लिया और बीएस पठानियाप्रथम प्रिंसिपल तैनात हुए। ढलियारा कॉलेज ने पिछले पचास वर्ष में सफलता की बुलंदियां छुयी हैं। कार्यक्रम में हिमाचल के कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने भी लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान कॉलेज के पूर्व प्राचार्यों एवं पूर्व प्राध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, मुख्यातिथि ने बताया कि कॉलेज को शुरू करने में क्या-क्या समस्याएं आईं और कैसे स्थानीय लोगों के समर्थन से कॉलेज शुरू किया जा सका। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का पचास वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। इस कार्यक्रम में बीएस पठनीया, आईपी सिंह, पीटीए प्रधान सुतिंदर महंत, पूर्व प्रध्यापक एवं प्राचार्य पीसी डडवाल, एलआर डडवाल, एमडी शर्मा, एमएल शर्मा, नीना शर्मा, एसडी शर्मा, चंद्ररेखा, डॉ. रक्षपाल जिंदल, डॉ. वीणा गौतम, डॉ. सुल्तान जसवाल, विजय कुमारी, कांती सूद,जेएस. सिपहिया, एसएस सिपहिया, डॉ. वनिता, जेएस डडवाल, अशोक, डॉ. सुनीता शर्मा, सुर्म चांद प्रवीण राणा, प्रवीण शर्मा, सुनील राणा, जय चंद, हर्षित पटियाल, सुरजीत ठाकुर, गगन सिंह गुलेरिया, नेहा राजपूत, निर्मल सूरी, सुमन शर्मा, सुलतान सिंह जसवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र डडवाल, आईपी सिंह, कमल कांत, सरूप सिंह, प्रिंस गर्ग, मुकेश पंडित, सतपाल, सहित विभिन्न वशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।


















































