संविधान दिवस पर प्रदेश विवि में आयोजित संगोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह का शुभारंभ आचार्य मनीष शर्मा के आचार्यत्व में सचिन शर्मा, यशपाल शर्मा एवं हेमराज शर्मा ने वैदिक एवं लौकिक मंगलाचरण से हुआ। अतिथि परिचय सिंपल सुशील शर्मा ने तथा अतिथि सम्मान विकास कुमार ने किया। विषय प्रवेश विनीत भारद्वाज ने किया। मुख्य अतिथि प्रो चांसलर प्रो. राजेंद्र वर्मा ने कहा कि लोग अधिकार तो मांगते हैं, लेकिन कर्तव्य को भूल जाते हैं। गांधी के कारण डॉ. अंबेडकर को प्रारुप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। डीन आफ स्टूडेंट्स ने कहा कि संविधान के निर्माण अंबेडकर, नेहरू सहित अनेक लोगों का योगदान रहा। संविधान दिवस के महत्व पर यूएलआईएस के ऐश्वर्या कश्यप, सुप्रिया ठाकुर एवं अंबेडकर पीठ के दिनेश ने विषय रखा। प्रो. विवेकानंद तिवारी की पुस्तक वर्ण एवं जाती व्यवस्था तथा अंबेडकर का लोकार्पण हुआ। पुस्तक का रिव्यू कमल दीप ने किया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रो. राम शर्मा, प्रो. कमल मनोहर शर्मा, डॉ. लता, डॉ. सुनील अनूप, कमल दीप, प्रदीप सिंह, उर्गेन दोर्जे शीतल ठाकुर आदि उपस्थित थे।
- सात लोग हुए घायल, अस्पताल में उपचाराधीन - जालंधर से ऊना में एक शादी समोराह में आ रहे थे सभी लोग ऊना के पंडोगा में एक छोटी पिकअप गाड़ी ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई। इसमें सवार १० लोगों में से ७ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। पिकअप गाड़ी में सवार सभी लोग पंजाब के जालंधर से ऊना में एक शादी समोराह में कारीगरों का काम करने के लिए आ रहे थे कि अचानक पंडोगा पहुंचते ही गाड़ी की ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल लोगों का इलाज जिला के सरकारी अस्पताल में करवाया जा रहा है।
जिला पुलिस नूरपुर को नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस ने अटाहड़ा में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस की टीम ने एक कार को रोका तो चेकिंग के दौरान उसमें सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने कार में बैठे युवकों आशीष कुमार निवासी लाहड़, दिव्यांशु पठानिया निवासी नियाड़, अमन पुन्नी निवासी डंगा बाजार नूरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
-गर्वनर ने की अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल ने शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की और कहा कि मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इस संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे। खुशहाली के लिए आगे बढ़ने के साथ-साथ संस्कृति का संरक्षण भी आवश्यक है। राज्यपाल ने यह जानकारी आज जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन समारोह के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। लेडी गवर्नर तथा राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा, संस्कृति तथा खुशहाली के लिए जाना जाता है, लेकिन नशे की प्रवृत्ति राज्य की समृद्धि पर ग्रहण लगा रही है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ मिल-जुल कर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशे का अंत केवल मौत है तथा इस बुराई से प्रदेश को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिरमौर कृषि तथा बागवानी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जिले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को श्री रेणुका जी झील के सौंदर्यकरण के लिए कहा। शुक्ल ने कहा कि रेणुका जी मेला माता रेणुका जी के प्रति भगवान परशुराम की श्रद्धा तथा भक्ति का प्रतीक है तथा यह मेला भारतीय समाज के उच्च मूल्यों को संरक्षित करने में अहम् भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले तथा उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के द्योतक हैं और इन्हें हर हाल में संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में सभी के योगदान के लिए बधाई दी तथा कहा कि माता रेणुका जी का अपना एक धार्मिक महत्व है। इस मेले में प्रदेश तथा अन्य राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इससे पूर्व, राज्यपाल ने भगवान परशुराम जी मंदिर तथा माता रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देव विदाई शोभा यात्रा में भी भाग लिया। उपायुक्त तथा श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष सुमित खिमटा ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने लेडी गवर्नर को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व, राज्यपाल ने पदम्श्री विद्या नंद सरैक के मार्गदर्शन में 1500 से अधिक स्थानीय महिला कलाकारों द्वारा प्रदर्शित सिरमौरी नाटी का आनंद लिया। उन्होंने सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनियों में गहरी रूचि दिखाई तथा विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। सांसद सुरेश कश्यप, विधायक विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, रेणुका विकास बोर्ड के पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सिरमौर आगमन पर मैना हैलीपैड पर प्रात: विधायक विनय कुमार, उपायुक्त सुमित खिमटा तथा जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश के मशहूर युवा महफिल लोक गायक कपिल शर्मा का यूट्यूब चैनल हैक हो गया है। कपिल शर्मा ने काफी कम समय में यूट्यूब पर लोकप्रियता हासिल की। देखते ही देखते चंद समय मे ही यूट्यूब पर उनके हजारों सब्सक्राइबर हो गए लाखों लोग उनके वीडियो यूट्यूब पर देखने लगे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया, जिसकी वजह से उनकी सारी की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। लोक गायक कपिल शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनका यूट्यूब चैनल हैक हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि टेक्निकल एक्सपर्ट की राय व सहायता लेने के बाद चैनल तो रिकवर कर लिया, लेकिन उनके चैनल पर जितनी भी ऑडीयंस यानी लोग जुड़े थे वो सभी निष्क्रिय हो गया है। यूट्यूब की तरफ से 90 दिनों में एक हजार सब्सक्राइबर की शर्त और 4 हजार मिनट वाच टाइम की शर्त लगा दी है। ऐसे में कपिल शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इतने कम समय में उन्हें लोगों का अपार प्यार मिला है तो उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लोग उन्हें फिर जरूर मदद करेंगे और इस शर्त की समय सीमा को जल्द पूर्ण करेंगे।
-मेधावी बच्चों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे -स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा-निर्देश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के 30 नवंबर के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान सोलन जिला के आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राहत के अनुरूप चैक वितरित करेंगे तथा सुखाश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। वे मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल प्रवास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से विभाग वार जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल ठाकुर, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मंडल के सदस्य जतिन साहनी, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद पुनीत नारंग तथा रजत थापा, खंड कांग्रेस समिति के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेंद्र शर्मा, अजय कंवर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज ने आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर), नई दिल्ली और एमएस स्वामीनाथन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के सहयोग से शूलिनी में एप्लाइड साइंसेज और बायोटेक्नोलॉजी संकाय द्वारा समर्थित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार, जिसका विषय था 'उत्तर-पश्चिम हिमालय में खाद्य पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पादप जैव विविधताÓ, इस क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण की तत्काल आवश्यकता पर चर्चा करने के लिए प्रतिष्ठित हस्तियों और विशेषज्ञों को एक साथ लाए। मुख्य अतिथि आईएसपीजीआर के अध्यक्ष और टीएएएस, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. आरएस परोदा थे, जिन्होंने हर्बल पौधों की रक्षा करने, सोयाबीन और कीवी जैसे मुख्य खाद्य पदार्थों से परे फसलों में विविधता लाने और भारतीय बच्चों में कुपोषण के मुद्दों का समाधान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और पश्चिमी हिमालय की सुरक्षा में उद्योग और जैव प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया। अपने स्वागत भाषण में, उन्होंने जैव विविधता और पर्यावरण की रक्षा पर केंद्रित पहल के लिए सरकारी सब्सिडी मांगने के महत्व को रेखांकित किया। प्रोफेसर खोसला ने स्थायी परिणाम प्राप्त करने में विज्ञान और पर्यावरण के साथ-साथ अर्थशास्त्र की अभिन्न भूमिका पर भी प्रकाश डाला। एएसआरबी, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने मानवता और हिमालय की समृद्ध जैव विविधता के बीच गहरे संबंध पर अंतर्दृष्टि साझा की। हिमालयी वनस्पतियों के चिकित्सीय गुणों पर जोर देते हुए, उन्होंने जागरूकता बढ़ाने में सामुदायिक भागीदारी और मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की वकालत की। डॉ. आरपीसीएयू, पूसा, बिहार के चांसलर डॉ. पीएल गौतम ने जैव विविधता की साझा विरासत और पर्यावरण के संरक्षण के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। शूलिनी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर पीके खोसला ने जैव विविधता संरक्षण में योगदान देने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ चमकने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आईएसपीजीआर की महासचिव और सेमिनार की आयोजन सचिव डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने सम्मानित अतिथियों और मुख्य अतिथियों के बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव दिया। संगोष्ठी में डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. मोनिका शर्मा द्वारा संकलित 'फ्रेंच बीन डिजीजÓ नामक पुस्तक का आधिकारिक विमोचन भी हुआ। यह प्रकाशन पौधों के स्वास्थ्य से संबंधित ज्ञान को बढ़ाता है और जैव विविधता संरक्षण पर चल रही बातचीत में योगदान देता है। विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम द्वारा संकलित राष्ट्रीय संगोष्ठी की स्मारिका, जिसका शीर्षक 'उत्तर पश्चिम हिमालय में खाद्य, पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पादप जैव विविधताÓ है जारी किया गया, जिस में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के प्रमुख संदेश शामिल है। डॉ. मंजूषा वर्मा, डॉ. मोहर सिंह, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. शेरी जैकब, डॉ. पदमावती, डॉ. शांतनु मुखर्जी, प्रोफेसर वाईएस नेगी, प्रो. सौरभ कुलश्रेष्ठ, डॉ. मोनिका और डॉ. कुलदीप त्रिपाठी द्वारा संकलित और आईएसपीजीआर द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय संगोष्ठी की स्मारिका है। इस प्रकाशन में आमंत्रित वक्ताओं के व्यावहारिक लेख भी शामिल हैं, जो सेमिनार की चर्चाओं पर एक व्यापक संसाधन पेश करते हैं।
-समापन समारोह में आने के लिए शिक्षा मंत्री का जताया आभार नीतीश। खेलकूद प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का काम करती हैं। यह बात जय बनाड़ स्पोर्ट्स क्लब सुंडली के अध्यक्ष राकेश खोकटा, प्रधान अमित धौटा, कोषाध्यक्ष मून खोकटा, सचिव साहिल दिलटा, बनी और अक्षय ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि क्लब की मेहनत और आपसी सहयोग से लगातार 13वें संस्करण की क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो पाया है, जिसका श्रेय क्लब के हर पदाधिकारी को जाता है। क्लब ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का व्यस्तता के बावजूद भी समापन समारोह में भाग लेने के लिए क्लब की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया और प्रतियोगिता 18 दिन तक चली। क्लब ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का क्लब को 50 हजार की राशि देने के लिए आभार जताया। उन्होंने बलवंत झौटा, अजय सौटा विक्की घेजटा, यशवंत धौटा, केतन नेगी, मदन जनटा, नवीन चौहान तक्षु औकटा, विक्की राठौर, रवि दिलटा, भूपी सौटा, मनोज मंटा,अशोक दिलटा का क्लब को सहायता राशि देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। क्लब ने सयुंक्त रूप से प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का धन्यवाद किया और विजेता टीम जीटीसी बराना और उप विजेता टीम जेएमसी खलाई को बधाई दी। वहीं, सुंडली के ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री को सरस्वती नगर (सावडा) में मुख्यमंत्री राहत कोष में 31000 रुपये का चेक भी भेंट किया।
-निवेशकों के करवाए 2,000 टूअर, पुलिस की विशेष जांच टीम ने किया खुलासा क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में एक नया खुलासा हुआ है। एसआईटी की जांच के दौरान पता चला है कि निवेशकों को आरोपियों ने दुबई, हांगकांग और बैंकॉक की सैर भी करवाई है। इन आरोपियों ने निवेशकों के 2,000 टूअर कराए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम ने यह खुलासा किया है। मुख्य चार आरोपियों में से अकेले सुभाष शर्मा ने 500 करोड़ का घोटाला किया है। इस पैसे से उसने हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में संपत्तियां बनाई हैं। एसआईटी प्रमुख डीआईजी अभिषेक दुल्लर की टीम 2,500 करोड़ के इस घोटाले का हर पहलू खंगाल रही है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस बाहरी राज्यों में भी दबिश दे रही है। मुख्य आरोपी सुभाष के दुबई में कनेक्शन का भी पता लगा रही है। आशंका है कि सुभाष के साथ विदेश में बैठे कुछ आरोपी भी घोटाले में संलिप्त हैं।
-एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में निकलने वाली रैली में मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा प्रदेश सरकार ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे पशुपालकों को राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार वीटा और वेरका के मुकाबले पशुपालकों से ऊंची कीमत पर दूध खरीदेगी। प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे। सरकार उपमंडल स्तर पर दुग्ध कमेटियां का गठन करेगी और मिल्कफेड के जरिये ब्लॉक स्तर पर कमेटियां गठित कर दूध की खरीद की जाएगी। पशुपालकों की संख्या के आधार पर दुग्ध कमेटियां गठित कर मिल्कफेड के पास पंजीकृत करवाई जाएंगी। पशुपालकों से घर द्वार दूध खरीदने के लिए मिल्कफेड के माध्यम से वाहनों की भी व्यवस्था करवाई जाएगी। मिल्कफेड के दत्तनगर और डगवाल संयंत्र को अपग्रेड करने की भी योजना है, जिससे बेहतर गुणवत्ता का दूध खुले बाजार में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जा सके। मौजदूा समय में मिल्कफेड पशुपालकों से दूध गुणवत्ता के आधार पर 24 से 30 रुपये किलो खरीद रहा है। इसे बढ़ाकर 30 से 35 रुपये किया जा सकता है। उधर, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार का कहना है कि सरकार ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। पशुपालकों से वेरका से महंगी दरों पर दूध खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जयंती की लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षाओं का वर्तमान में भी विशेष महत्व है और लोगों से आग्रह किया कि इन शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक व पहले सिख गुरु गुरु नानक देव जी समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवन भर अथक प्रयास करते रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि प्रदेश सरकार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपयुक्त समय पर कांग्रेस पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से परामर्श के उपरांत मंत्रिमंडल के विस्तार का निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण की शुरुआत की गई है। इसके तहत युवाओं को आय का साधन प्रदान करने के लिए ई-टैक्सी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत परिवहन विभाग को लगभग 70 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे योजना के प्रति लोगों का सकारात्मक रवैया प्रदर्शित होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण के तहत कृषि क्षेत्र में स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए योजना लाई जाएगी। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बबलू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थान पर आयोजित किए जाने वाले मेलों और उत्सवों को आर्थिक दृष्टि से व्यापक स्तर पर मनाया जा आवश्यक है। डॉ. शांडिल गत सायं सोलन जिला के विकास खंड कंडाघाट के जदारी के दो दिसवीय बिजेश्वर देव (बागुडी) मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व जदारी में 20 लाख रुपये से निर्मित केवीके फार्म के फील्ड स्टोर तथा प्रजनन प्रयोगशाला तथा ध्यारी गांव से केवीके फार्म तक लगभग 3 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव घयाड़ी में पेयजल टैंक मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला मंडल जधारी के भवन के मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मेला समिति को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति की धरोहर हंै। उन्होंने कहा कि मेलो में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे न केवल व्यापार में बढ़ोतरी होती है, बल्कि आर्थिकी में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के आधुनिक युग में मेले हमें हमारी सांस्कृति धरोहर से जोड़े रखने में आवश्यक भूमिका निभाते है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न मेलों और त्यौहारों में स्थानीय हस्तशिल्प और हथ-करघा निर्मित वस्तुओं के क्रय-विक्रय को बढ़ाया जाना आवश्यक है। इससे हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रही है। रोज़गार सृजन के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुखाश्रय योजना जहां बेसहारा बच्चें के लिए आशा की किरण बनेंगी वहीं 680 करोड़ रुपये की स्टार्ट अप योजना शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल (किप्स) सनवारा में आज गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पाठ, अरदास एवं कीर्तन का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व उप प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा दी गई शिक्षा और उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने गुरु का लंगर ग्रहण किया।
-एसडीएम ने फेसबुक पर वीडियो शेयर न करने की अपील की इन दिनों हिमाचल के शिमला जिले के रोहड़ू में चुड़ैल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोग खौफ में आ गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने इस वीडियो को शेयर न करने की अपील भी जारी कर दी है। एसडीएम रोहडू के फेसबुक पेज पर ये लिखा गया है कि रोहड़ू क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील है कि वे सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे अंधविश्वास एवं भ्रांतियों पर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर इस तरह की निराधार अफवाहों से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों के मन पर बुरा प्रभाव डलता है व अनावश्यक भय का माहौल बनता है। बताया जा रहा है कि समाज में अंधविश्वास फैलाने और लोगों में भय पैदा करने वाला यह वीडियो कट-कॉपी पेस्ट कर बनाया गया है और इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। इस वीडियो में एक चुड़ैल को पहले ट्रक पर दिखाया गया है। इसके साथ दूसरा वीडियो सीसीटीवी का लगाया गया है। सीसीटीवी के वीडियो में सड़क पर भाग रही किसी महिला को चुड़ैल बनाया गया है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नेपाली मूल के दंपती रात को आपस में लड़ते हैं। पति की मार के डर से पत्नी सड़क पर भागती है। इसी महिला को किसी शरारती तत्व ने चुड़ैल बनाकर लोगों में भय पैदा करने का काम किया है। इस मामले पर एसएचओ रोहड़ू प्रवीण राणा ने बताया कि यदि कोई शिकायत करता है तो इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर न करने की एडवाइजरी जारी की है।
-चार दिसंबर को होगी '1' नंबर की ई-नीलामी गाड़ियों में वीआईपी नंबर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वीआईपी नंबर का शौक रखने वाले लोगों के लिए अब हिमाचल सरकार भी एक नई पालिसी लेकर आयी है। जो वीआईपी नंबर 1 पहले सिर्फ सरकारी वाहनों में दिखता था अब वो नंबर कोई भी आम व्यक्ति ले सकता है। हिमाचल सरकार अब आम जनता के लिए वीआईपी नंबर '1Ó उपलब्ध करवा रही है और इसके लिए चार दिसंबर से ई-नीलामी करेगी भी शुरू हो जाएगी। वीआईपी नंबर की बेस वैल्यू पांच लाख रुपये रखी गई है और ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 27 नवंबर (सोमवार) से 2 दिसंबर (शनिवार) तक करवाया जा सकता है। रविवार को इसकी बोली लगाई जाएगी और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को शाम पांच बजे तक नंबर अलॉट कर दिया जाएगा। सरकार की ई-निलामी योजना से पहले भी परिवहन विभाग को काफी ज़्यादा मुनाफा हुआ है। पहले चरण में ही वीआईपी नंबरों की नीलामी से विभाग ने 8 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए है। इस योजना के बारे में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार परिवहन विभाग से 1000 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करेगी। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। यह लक्ष्य परिवहन विभाग में रिकॉर्डतोड़ राजस्व अर्जित करने का होगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी गाडिय़ों पर ही '1Ó नंबर लगाया जाता था, जिसे अब आम जनता के लिए खोला जा रहा है। यह नीलामी पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
-सरकार ने बढाई 15 हजार रुपये खरीद राशि -आगामी चार वर्ष तक नहीं खरीद सकते है कोई अन्य उपकरण हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कुछ छूट प्रदान की है। जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक सचिव अब एक लाख रुपये तक की कीमत के डिजिटल डिवाइस खरीद सकेंगे। आपको बता दें की पहले 85 हजार रुपये की कीमत के डिजिटल डिवाइस खरीदने की छूट थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने खरीद राशि को 15 हजार रुपये बढ़ा दिया है। इसकी खरीद के लिए सरकार की ओर से धनराशि दी जाएगी। डिजिटल डिवाइस के तहत लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड, फैबलेट, नोटपैड, नोटबुक, नेटबुक, मोबाइल फोन, मैकबुक, प्रिंटर और यूपीएस की खरीद कर सकेंगे। वित्त विभाग की मंजूरी लेकर डिजिटल टेक्नालॉजी और गवर्नेंस विभाग ने इस बाबत सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चार साल तक डिजिटल डिवाइस सरकारी संपत्ति होगी। चार वर्ष तक संबंधित सचिव डिवाइस के रखरखाव के लिए जिम्मेवार होगा। एक बार डिवाइस खरीदने वाला सचिव आगामी चार वर्ष तक नया डिवाइस खरीदने के लिए पात्र नहीं होगा।
-इससे पहले हो चुकी है हिम तेंदुए की गणना -लगातार बढ़ रही है तेंदुए की संख्या हिमाचल प्रदेश में स्नो लैपर्ड के बाद पहली बार तेंदुए की गणना होने जा रही है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के माध्यम से तेंदुए की गणना के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए किसी एजेंसी को हायर किया जा सकता है, जो कि तेंदुए की संख्या का सर्वेक्षण करेगी। उम्मीद जताई जा रही है की दिसंबर में तेंदुए की गणना के लिए संबंधित एजेंसी अपने तरीके से कार्रवाई करेगी। वाइल्ड लाइफ हमीरपुर के डीएफओ रिगनोल्ड रॉयस्टन ने बताया कि प्रदेश में तेंदुए की गणना की जाएगी। तेंदुए की गणना के लिए संबंधित एजेंसी अपने तरीके से कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी या अन्य उपकरणों की मदद से सर्वेक्षण कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। इसके लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से एजेंसी से सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे पूरा होने पर पता चलेगा कि प्रदेश में कितने तेंदुए है। बीते कुछ समय पहले राज्य वन विभाग के वन्य प्राणी विभाग ने प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन बंगलूरू के सहयोग से हिम तेंदुओं की गणना की गई थी। उस गणना में पता चला था कि हिमाचल में 73 स्नो लैपर्ड है।
-26 दिनों तक फरार रहा आरोपी -जमीन के लिए गोलियों से भूना था भाई-भाभी को हिमाचल में जमीनी विवाद के लिए भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले डबल मर्डर के आरोपी दीपक कुमार ने २६ दिन बाद सोमवार को सरेंडर कर दिया है। इससे पहले आरोपी ने ६ राज्यों में भागकर कांगड़ा पुलिस को खूब छकाया। मगर, पुलिस भी आरोपी के पीछे साए की तरह लगी रही। आखिर में दीपक को आत्मसमर्पण करना पड़ा। पुलिस के अनुसार,आरोपी मर्डर करने के बाद अपनी गाड़ी में दिल्ली पहुंचा। पुलिस ने कुछ दिन बाद दिल्ली के पहाड़गंज से आरोपी की गाड़ी सीज कर दिया। मगर, आरोपी यहां से भागने में कामयाब रहा और गोवा जा पहुंचा। जब तक पुलिस गोवा पहुंचती, तब तक वह गोआ से राजस्थान के जयपुर के लिए फरार हो गया। जयपुर से आरोपी मथुरा पहुंचा। मथुरा से नोएडा आया। फिर वह अमृतसर पहुंचा। अमृतसर से वह होशियारपुर आया। होशियारपुर में वह बीती रात अपनी बहन के घर पहुंचा। यहां से जीजा व बहन उसे लेकर रात ११ बजे सीधे स्क्क ऑफिस पहुंचे। पुलिस ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज के आधार पर आरोपी के पीछे लगी रही। बता दें कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के जसौर पंचायत के वार्ड नंबर में बीते दो नवंबर को डबल मर्डर करके आरोपी दीपक कुमार फरार हुआ था। यह मर्डर जमीनी विवाद के कारण किया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता, पत्नी और बेटी को भी मर्डर की साजिश में शामिल होने के आरोपों में गिरफ्तार कर रखा है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
-स्पेशल महिला कमांडो भी भर्ती किए जाएंगे हिमाचल में भविष्य में होने वाली पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हमीरपुर में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान गांधी चौक पर आयोजित जनसभा में की। उन्होंने कहा कि इस भर्ती में स्पेशल महिला कमांडो की भर्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते चलन को देखते हुए एंटी नारकोटिक्स पुलिस फोर्स की भर्ती की जाएगी, जिसमें 1200 से अधिक पुलिस जवान भर्र्ती होंगे। इसी भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसी भर्ती के दौरान प्रदेश में पहली बार महिला कमांडो फोर्स गठित की जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों में वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व में 1100 करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान है। शराब ठेकों की नीलामी से सरकार को 500 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व शराब के ठेकों की नीलामी से राज्य सरकार को 500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में जल्द ही राज्य चयन आयोग शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार 6000 अध्यापकों, 2000 से अधिक वन मित्रों के पद भरने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 30 व 31 अक्तूबर को इंतकाल अदालतों का आयोजन किया, जिसके परिणाम बेहतर रहे तथा इंतकाल के लंबित 41,907 मामलों में से 31,105 का निपटारा कर दिया गया। आगामी पहली व दो दिसंबर को पुन: प्रदेश भर में इस प्रकार की विशेष अदालतों का आयोजन किया जाएगा, जिन्हें राजस्व लोक अदालत का नाम दिया गया है। इस विशेष अदालत में इंतकाल के साथ-साथ तकसीम के लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
** पहले ग्रीन हिमाचल के नाम पर इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी देने की बात की, अब उसे ही बना दिया स्टार्टअप फण्ड : जयराम ठाकुर शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर हर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए 10 करोड़ के हिसाब से 680 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फण्ड का प्रबंध करेगी। जिससे युवा अपने लिए रोज़गार के साधन जुटाए और अन्य लोगों को रोज़गार भी देंगे। कांग्रेस के कई नेताओं ने इसके लिए युवाओं से फॉर्म भी भरवा लिए थे। चुनाव के एक साल तक सरकार इस फण्ड के नाम पर ख़ामोश रही। पिछले हफ़्ते राज्य सरकार ने 680 करोड़ के राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्टअप योजना की शुरुआत करने की घोषणा की। इस योजना के तहत सरकार युवाओं को ई-टैक्सी के लिए 50 फ़ीसदी की सब्सिडी देने की घोषणा की। इस तरह की बात सरकार पिछले 9 महीनें से कर रही है। सरकार की यह योजना कब परवान चढ़ेगी यह तो वक्त बताएगा। अभी एक भी व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिला लेकिन कांग्रेस के नेता इसे तीसरी गारंटी पूरी करने के रूप में प्रचारित करना शुरू कर चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने हरित हिमाचल के तहत भी ई-टैक्सी, ई-बस और ई-ट्रकों पर भी 50 फ़ीसदी सब्सिडी देने की बात की थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दो योजनाओं के बीच में घालमेल किया जा रहा है। ई-वाहनों पर सब्सिडी देना अलग बात है। पूरे देश में ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारों द्वारा निजी एवं व्यवसायिक वाहनों की ख़रीद पर विभिन्न प्रकार की छूट दी जा रही हैं। जिसमें शून्य रजिस्ट्रेशन फ़ीस के साथ लाखों रुपए के अनुदान शामिल हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसे तीसरी गारंटी के रूप में प्रचारित करना स्टार्टअप के लिए आर्थिक सहायता का इंतज़ार कर रहे प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी गारंटियां उसी तरह पूरी करनी पड़ेगी, जिस तरह से उन्होंने प्रदेश के लोगों से की हैं। किसी अन्य प्रकार की योजना को दूसरी योजनाओं के साथ जोड़कर वाहवाही लेने का समय अब ख़त्म हो गया है। सरकार को जनहित में मुद्दे पर गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा की सरकार को स्टार्टअप के लिए विशेष नीति बनाकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। जिससे प्रदेश में युवा नवोन्मेष के साथ आगे आए और नए उद्योग धंधे स्थापित करें। इससे न सिर्फ़ वह अपनी आय के साधन बढ़ाएंगे बल्कि अन्य लोगों को रोज़गार देने के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास में भी अपना योगदान देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसके लिए सरकार को अपनी नीयत सही करनी होगी, इधर-उधर की बात करने के बजाय विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि खेल गतिविधियां सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान युग में मानसिक तनाव को कम करने में मास्टर गेम्ज़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं सहायक सिद्ध होगी। डॉ. शांडिल आज सोलन के ठोडो मैदान में 12वीं हिमाचल प्रदेश मास्टर गेम्ज़ का शुभारम्भ करने के उपरांत प्रतिभागियों और अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि आयु बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर की कार्यप्रणाली धीरे होने लगती है। शारीरकि एवं मानसिक रूप से क्रियाशील बने रहने के लिए यह आवश्यक है कि हम नियमित रूप से कुछ समय खेल एवं व्यायाम को दें। उन्होंने कहा कि मास्टर गेम्ज़ मध्य आयु वर्ग से लेकर बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिकों तक को खेलों के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सभी को नियमित रूप से अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति स्वयं व आस-पास के लोगों के जीवन को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने कहा कि अपने तथा समाज के विकास के लिए सकारात्मक वातावरण आवश्यक है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल-कूद गतिविधियां व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक रूप से क्रियाशील रखकर सामाजिक विकास में अहम योगदान देती है। उन्होंने कहा कि खेल हमें विज्ञान और मनोविज्ञान सीखा कर अनुशासित रहना सीखाते हैं। उन्होंने कहा कि मास्टर गेम्ज़ में 96 वर्ष के लायक राम ने 100 मीटर की दौड़ में भाग लेकर सभी के लिए एक मिसाल कायम की है। डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन में खेल परिसर बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि सभी खेलों को एक ही परिसर में आयोजित किया जा सके। मास्टर गेम्ज में प्रदेश से आए 400 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश मास्टर गेम्ज़ ऐसोसिएशन को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मोके पर ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, ज़िला कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, ईशा सूद, संगीता ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा, विजय ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, खण्ड कांग्रेस सोलन के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेन्द्र शर्मा, कांग्रेस नेत्री संगीता धोल्टा, मधु ठाकुर, तहसीलदार सोलन मूल्तान सिंह बनियाल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, मास्टर गेम्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव तेजस्वी शर्मा, कोषाध्याक्ष मस्त राम शारदिया, उपाध्यक्ष अजय कंवर, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मनोज कंवर, ज़िला अध्यक्ष रजनीश कौशिक, सह सचिव रविन्द्र शर्मा, केवल राम, सीमा परमार सहित अन्य गणमान्य एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।
ज्वालामुखी उपमंडल के तहत लगड़ू दोदरु में बीते दिवस एक 52 वर्षीय व्यक्ति को उसकी पत्नी और एक 29 वर्षीय लड़के द्वारा ह*त्या कर मौ*त के घाट उतारने का निर्मम मामला सामने आया है। लगड़ू के दोदरु में 52 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर ह*त्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को बीती देर रात हिरासत में लिया है। इनमें से एक तो मृतक की पत्नी सुनीता देवी उम्र 43 वर्षीय जबकि अन्य आरोपी उनका ही पड़ोसी जिसकी पहचान निवेश कुमार उम्र 29 वर्षीय के रूप में हुई है, उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की पुष्टि डी एस पी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों की छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। डॉ. शांडिल आज साउथवेल द वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को मज़बूत बनाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल-कूद गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व में निखार लाकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा समय की मांग है और प्रदेश सरकार इस दिशा में योजनाबद्ध कार्य कर रही है।उन्होंने आशा जताई कि साउथवेल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयोजित की जा रही गतिविधियों को भविष्य में भी जारी रखेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के संस्थापक चोपड़ा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें पुरस्कृत करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह, मनोनीत पार्षद रजत थापा, विजय ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, कांग्रेस नेत्री संगीता धोल्टा, मधु ठाकुर, खण्ड कांग्रेस सोलन के महासचिव कुनाल सूद तथा लोकेन्द्र शर्मा, शूलिनी विश्वविद्यालय के उप कुलपति पी.के खोसला, स्कूल के संस्थापक ऋषभ चोपड़ा, निदेशक राजीव चोपड़ा, प्रधानाचार्य शशि जुल्का, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, नगर निगर सोलन की संयुक्त आयुक्त प्रियंका, तहसीलदार सोलन मूल्तान सिंह बनियाल, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित छात्र व अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।
**पूरा घर क्षतिग्रस्त होने पर पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपये की किस्त जारी **शहर में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत आज हमीरपुर जिला में आपदा प्रभावित परिवारों को 14 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि प्रदान की, जिनमें 122 परिवारों के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी किए। ऐसे परिवारों को कुल पहली किस्त के रूप में 3.66 करोड़ रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने जिला के दो बेघर परिवारों को भूमि के दस्तावेज सौंपे तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए 555 मकानों की मरम्मत के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्हें कुल 5.55 करोड़ की राशि जारी की गई। इसके अलावा उन्होंने प्रभावित 8 दुकानों और ढाबों मालिकों को भी एक-एक लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की। उन्होंने क्षतिग्रस्त 622 गौशालाओं की मरम्मत के लिए 3.11 करोड़ रुपए, आपदा में अपना सामान गंवा चुके 71 परिवारों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा आपदा के कारण जिला हमीरपुर में क्षतिग्रस्त हुई 1103 कनाल भूमि की एवज में 10 हजार रुपए प्रति बीघा की दर से कुल 55 लाख रुपए तथा 1760 कनाल भूमि पर किसानों की फसल को हुए नुकसान पर 4 हजार रुपए प्रति बीघा की दर से 35.20 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने 27 पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को 8 लाख रुपए की राशि जारी की। **हमीरपुर में खुलेगा बिजली बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में विद्युत बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय खोलने तथा हमीरपुर शहर की बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक वर्ष में शहर की बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। उन्होंने वर्षों से लम्बित बस स्टैंड के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नेरी में तीन करोड़ रुपये की लागत से बागवानी विश्वविद्यालय के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन और गरीब की सरकार है तथा उनके दुःख-दर्द को बेहतर ढंग से जानती है। आपदा के दौरान राज्य सरकार ने 48 घंटे में बिजली, पानी जैसी आवश्यक सेवाएं बहाल की तथा फंसे हुए 75 हजार पर्यटकों और 15 हजार गाड़ियों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इतिहास में पहले कभी भी इतने व्यापक पैमाने पर क्षति नहीं हुई, लेकिन भाजपा नेता विधानसभा सत्र की मांग करते रहे। जब सत्र बुलाया तो तीन दिन की चर्चा के बाद भी आपदा प्रभावितों के समर्थन में लाए गए प्रस्ताव का साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले, लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने एक पैसे की मदद नहीं की। यही नहीं नियमानुसार 10 हजार करोड़ रुपए के क्लेम केंद्र को भेजे गए हैं।
ज्वालामुखी :लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से मिला 85 लाख का अनुदान
कथोग स्तिथ लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ने न केवल 85 लाख का अनुदान हासिल किया है, बल्कि डीएसटी फिस्ट के तहत पूरे उत्तर भारत में ए-स्तरीय फार्मेसी संस्थानों के निर्विवाद चैंपियन के रूप में दावा करते हुए अद्वितीय ऊंचाइयों तक पहुंच गया है। डॉ. एम.एस. आशावत विस्मयकारी प्रधान अन्वेषक, गर्व से घोषणा करते हैं कि एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार फार्मेसी ए-स्तर के संस्थानों ने इस स्मारकीय अनुदान की महिमा का लाभ उठाया है। डीएसटी का "फंड फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ एस एंड टी इंफ्रास्ट्रक्चर (एफआईएसटी)" सिर्फ एक फंड नहीं है। यह एक जादुई अमृत है जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को पार करना है, इसे सबसे उन्नत क्षेत्रों में अभूतपूर्व अनुसंधान एवं विकास के लिए एक स्वप्नलोक में बदलना है। यह एक प्रकाशस्तंभ है, जो शैक्षिक ज्ञानोदय के पवित्र हॉल की शोभा बढ़ाने के लिए दूर-दूर से नई प्रतिभाओं को बुला रहा है। संस्थान के प्राचार्य एवं निर्देशक डॉ. एम एस आशावत और प्रबंधक एवं निदेशक डॉ. रण सिंह, ने सभी स्टाफ के सदस्यों को ढेरो शुभकामनाये दी। उन्होंने बताया कि अब न केवल हम अनुदान के प्राप्तकर्ता हैं बल्कि एक क्रांति के अग्रदूत हैं और हम सफलता के शिखर पर खड़े हैं, डॉ. एम एस आशावत एवं डॉ. रण सिंह ने संकाय को हार्दिक बधाई देते हुए संकाय से आग्रह किया कि वे इस विशाल अनुदान को एक शक्तिशाली तलवार की तरह इस्तेमाल करें, बाधाओं को पार करें और प्रभावशाली अनुसंधान की एक विरासत बनाए।
मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। यह राशि शिक्षण संस्थान के संचालक प्रवेश चंदेल व राकेश चंदेल द्वारा स्थानीय विधायक राजेश धर्मानी के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी गयी। इस मौके पर शिक्षण संस्थान के संचालक प्रवेश चंदेल ने कहा कि यह प्रदेश हमारा घर है और जब घर पर कोई विपदा आती है तो हर आदमी का कर्तव्य है, कि वह सरकार के साथ खड़ा होकर अपना पूर्ण सहयोग दे। हिमाचल में बरसात से कई लोग बेघर हुए हैं ,कईंयों की जान गई है। आपदा की इस घड़ी में मिनर्वा शिक्षण संस्थान का हर सदस्य सरकार के साथ है। उन्होंने बताया कि यह राशि संस्थान के अध्यापकों कर्मचारियों तथा बच्चों ने मिलकर आपदा में बेघर हुए लोगों के लिए इकट्ठी की है। जिसे आज विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जा रहा है। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य विनय शर्मा, अनिल शर्मा, मदन लाल शर्मा, राजीव शर्मा ,प्रशांत चन्देल,अनु चंदेल ,आरती चंदेल, पूजा चंदेल तथा अन्य अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
** मिनर्वा स्कूल में राम सिया की करुण कहानी एक है चन्दन एक है पानी मिनर्वा स्कूल घुमारवीं में रविवार को 21वां वार्षिक समारोह हर्षोउल्लास से मनाया गया। समारोह में उन विद्यार्थियों को जिन्होंने वार्षिक परीक्षाओं व अन्य गतिविधियों में वर्ष भर अपना बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राजेश धर्मानी मौजूद रहे उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को सम्मानित किया। धर्माणी ने कहा कि हमे अच्छा लगता है जब यहां से कहीं बाहर जाते हैं तो मिनर्वा स्कूल के बारे में चर्चा होती है। शैक्षणिक स्तर के अलावा मिनर्वा स्कूल अन्य गतिविधियों में हर वर्ष अव्वल रहता है। चंदेल परिवार के अलावा स्कूल के अध्यापक यहां बच्चों के भविष्य ओ तराशने में अपना कर्तव्य निभाते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में परिजन व अध्यापक अपना योगदान दें। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिनर्वा शिक्षण संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र बीस साल पूरे किये है और आज ये संस्थान जिस मुकाम पर पहुंचा है उसमें इन बच्चों व अध्यापकों का अहम रोल है। इन बच्चों की मेहनत से ही यह संस्थान इन ऊंचाइयों को छू पाया है। उन्होंने उन सभी अभिभावकों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने संस्थान पर विश्वास जताया है। समारोह में बच्चों ने जीने का चार दिन, बाप्पा मोरिया, जट्टा हो गया रूटीन तेरा नित दा, राम सिया की करुण कहानी एक है चन्दन एक है पानी, राम सिया राम सिया राम जय जय राम, यार दी गरारी मित्रो, कहने तो जश्न बाहारा है आदि पर खूब धमाल मचाई। कार्यक्रम के दौरान तविषि एन्ड दिव्या, वंशिका एन्ड ग्रुप, आयुषी एन्ड ग्रुप, नीलेश एंड ग्रुप, अदिती एंड ग्रुप, शौर्य एंड ग्रुप, प्राची एन्ड ग्रुप, देवांशी एन्ड ग्रुप, अंशिका एन्ड ग्रुप, सूर्यांश एंड ग्रुप, पर्निका एन्ड ग्रुप, गौरी एन्ड ग्रुप, आयुष एन्ड ग्रुप, रिद्धिमा एन्ड ग्रुप, संचित एंड ग्रुप, अंशिका एंड ग्रुप, छोडोन एंड ग्रुप, टशी एंड ग्रुप, वैष्णवी एंड ग्रुप, निर्जल एंड ग्रुप, दिशा एंड ग्रुप, आकृति एंड ग्रुप, कंगन, अदिति, शिवांश एंड ग्रुप, लक्ष्य एंड ग्रुप, दिव्य एन्ड ग्रुप, कृतिका एन्ड ग्रुप, पायल एंड ग्रुप, सूर्यान्श एंड ग्रुप, कामाक्षी एन्ड ग्रुप, गौरव एंड ग्रुप, वेदिका एंड ग्रुप ने सरस्वती बन्दना, योगा गीत, सिया राम, पंजाबी भांगडा, बॉलीवुड मैस-अप, हरयाणवी गीत, जुम्बा नृत्य, कल्चरल, मिक्स गीत (जन्माष्टमी थीम), पंजाबी भांगडा, किन्नौरी नाटी, हिप-हॉप गीत, पहाड़ी गिद्दा गीत, साऊथ इंडियन, पैट्रोटिक गीत, मिक्स गीत राजस्थानी मिक्स गीत, तिब्बतीयन नृत्य, कश्मीरी गीत, मराठी गीत, सेमी क्लासिक गीत, पंजाबी गीत, तमिल नृत्य, शिव तांडव, पहाड़ी नाटी, पंजाबी फोक नृत्य, ओल्ड, रिटरो गीत, बंगाली गीत, भांगड़ा, फैस्टीय फ्यूजन, कोरियोग्राफी नृत्य, पहाड़ी नाटी गीत प्रस्तुत की। राजेश धर्माणी ने बोर्ड की परीक्षाओं में दसवीं में प्रदेश भर में अव्वल स्थान पर रहने वाले आरव ठाकुर, शिवानी, नमन शर्मा, पिंकल चंदेल को स्कूल की तरफ से 5000 का चेक भेंट किया गया। जमा दो कक्षा की परीक्षा में प्रदेश भर में अव्वल रहने पर अर्शिया ठाकुर, तनिष्क चौधरी को स्मृति चिन्ह व 5 हजार का चेक दिया गया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों में अंशुल धीमान, तन्मय, संजीदा शर्मा, आयुषी, संभव, दिया आठवीं कक्षा से प्राणिक शर्मा, कार्तिक पुष्कल, विक्रम, आदर्श, वंशिका, नित्या, ईशा, सिया, शिवानी, सारा, आर्यान्श, ओषर्वि, रुद्रांश, देवेश्वरी, अक्षित, नव्या, सुरभि, निष्ठा, शौर्या, आयुषी, अलंकृता, वंश, कर्णव, 9वीं कक्षा से आदर्श, कशिश, आदित्य, नितिका, दर्शील, राधिका, वैष्णवी, आयुष, ओशीन, अनिकेत, अयान, वंश, सूर्यांश, आकाश, विश्व, छेरिंग डोलमा, हितांशी, नवनीत, ओशीन, स्वस्तिक, प्रीतिश, कक्षा जमा एक से उदय, शुभम, प्रियल, एंजेल, मन्नत, गौरव, प्राची कौशल, श्रद्धा, शिवे मंथन, तंज़ीन, मुस्कान, पैरिश चौहान, रिया, रिद्धिमा, हार्दिक, अंशिता, रितिका, प्रशम, अनिमेष, आकांक्षा, गौरव, दीक्षांत, वेदांश, निधि, अक्षिता, भूमिका को बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में इन्हें मिला सम्मान रिद्धिमा, गौरी, मानिक, वंश, राधिका, ओषर्वि, मयंक, तेंजिन, आयान, प्रगति, वैष्णवी, सुजल, अक्षित, शास्वत, वात्सायन, अनन्य, राधिका, नैंसी, अपूर्व, रितिका, अनिक, इशिका, स्नेहा, तृषा, नित्या, सौम्य, हीरल, सोनाली, नॉमिका, अम्बिका, आदित्या, निपुण, अनुराग, नवनीत, धनंजय, दीपांशु, शौर्य, प्रांशुल, निखिल, आदित्य, शक्षम, नव्या, करणवीर, गौरी, पुष्कल, ऋजुल, विक्रम, तुषार, तनिष्क, विग्नेश, मृदुल, साहिल, आदर्श, उज्ज्वल, रजत, दावा, नमन, आदित्य, हीरल, सोनल, ओशन, आयुष, दीक्षित, कृष, मोहित, प्रथमेश, सरजीत, सोनाक्षी, मयंक, अभिमन्यु, तन्वी, सवांजली, गरिमा, पलक, सूर्यान्शी, अपर्णा, मृणाल मेहता, उमंग, अर्पित, शुभम, रिभु, राघव, समर, संकेत, यशराज मलकानिया, ध्रुव, अन्वेशा, तारा, छोडोन, मृणाल, प्राची, दीक्षित, मुस्कान, सुभम, निवेदिता, आदिल, हर्षता, अर्पित, उदय, एकांत, कर्मा, निक्षे, अभय आदि को सम्मानित किया गया।
शूलिनी विश्वविद्यालय के कानूनी विज्ञान संकाय के सेंटर फॉर क्लिनिकल लीगल एजुकेशन (CCLE) ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय कानून उत्सव 2.0 का आयोजन किया, जो कल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 23 नवंबर से आयोजित यह कार्यक्रम भारत के संविधान दिवस के साथ मेल खाता है, जो हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। कानूनी शिक्षा में सिद्धांत और व्यवहार को एकीकृत करने के उद्देश्य से आयोजित इस उत्सव में विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं शामिल थीं, जिनमें मूट कोर्ट प्रतियोगिता, अपराध स्थल की जांच, केस कमेंट्री प्रतियोगिता, जनहित याचिका मसौदा प्रतियोगिता, लेख लेखन प्रतियोगिता और विधायी समीक्षा प्रतियोगिता शामिल थी। सर्वोच्च न्यायालय, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली और शिमला के उच्च न्यायालयों के प्रतिष्ठित न्यायाधीश और वकील, साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रसिद्ध शिक्षाविद, कार्यक्रमों के न्यायाधीश थे। लॉ फेस्ट में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों सहित देश भर के लॉ स्कूलों और कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। पूर्व उप महाधिवक्ता एडवोकेट दीपक जिंदल ने कानूनी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। एचपीयू के लॉ स्कूल के डीन प्रोफेसर संजय सिंधु ने व्यावहारिक प्रदर्शन के लिए भारत में राष्ट्रीय कानून दिवस के महत्व पर जोर दिया। उत्सव के मुख्य अतिथियों में प्रोफेसर डॉ. संजय सिंधु, डॉ. दीपक जिंदल, राजीव चौहान, अधिवक्ता। -मनोज वर्मा, अधिवक्ता। राजपाल वर्मा, डॉ. पुष्पांजलि, डॉ. संतोष, डॉ. रुचि, डॉ. चंद्रिका, बिनीत सचदेवा, युग सिंघल, और दिल्ली पुलिस से किरण सेठी शामिल थे। समापन समारोह में चांसलर प्रो. पीके खोसला, प्रो-चांसलर विशाल आनंद और कुलपति प्रो. अतुल खोसला भी उपस्थित थे। कुलपति प्रोफेसर अतुल खोसला ने उभरते वकीलों के लिए एक उल्लेखनीय मंच प्रदान करने और उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाने के लिए कानूनी विज्ञान संकाय को बधाई दी। उत्सव के विजेताओं में शामिल हैं, मूट कोर्ट प्रतियोगिता: विजेता - एमिटी लॉ स्कूल, ग्वालियर, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन: विजेता - जीएच रायसोनी यूनिवर्सिटी, एमपी, केस कमेंटरी प्रतियोगिता: विजेता - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, शिमला, जनहित याचिका प्रारूपण प्रतियोगिता: विजेता - एनएमआईएमएस, मुंबई, लेख लेखन प्रतियोगिता: विजेता - नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, महाराष्ट्र। लॉ फेस्ट के दौरान एक पुस्तक प्रदर्शनी का दूसरा संस्करण, जिसमें एचपी हैमिल्टन, एससीसी, लेक्सिस नेक्सिस, सीबीएस प्रकाशन, न्यू एज पब्लिकेशन, यंग ग्लोबल और स्मार्टबुक इंडिया जैसे प्रमुख प्रकाशन गृहों के बेस्टसेलर और ज्ञान बढ़ाने वाले प्रकाशनों का प्रदर्शन किया गया। द सेंटर फॉर क्लिनिकल लीगल एजुकेशन (सीसीएलई) की निदेशक डॉ. रेनू पाल सूद ने कहा, केंद्र दृष्टिकोण और कौशल विकसित करने, मूल्यों को स्पष्ट करने, नैतिक निर्णय लेने और क्लिनिकल सेटिंग में छात्रों के आत्मविश्वास और जिम्मेदारी को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है। प्रोफेसर नंदन शर्मा एसोसिएट डीन फैकल्टी ऑफ लीगल साइंसेज ने कहा कि स्कूल ऑफ लॉ कानूनी शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और देश को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ न्यायाधीश और वकील तैयार करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रोफेसर शर्मा ने सभी को संविधान दिवस की बधाई दी।
देशभर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रशासन के लिए धोखाधड़ी से पंजीकरण रोकना सबसे बड़ी चुनौती बना है। जीएसटी प्रणाली में धोखाधड़ी से किए गए पंजीकरण से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार के राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने भी जीएसटी राजस्व की सुरक्षा और वृद्धि के लिए कई पहल की हैं। जीएसटी प्रणाली में धोखेबाजों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए विभाग ने पंजीकरण आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के उचित सत्यापन के बाद मैन्युअल मोड में जीएसटी पंजीकरण के शत-प्रतिशत अनुमोदन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा, विभाग जोखिमपूर्ण समझे जाने वाले पंजीकरणकर्ताओं के भौतिक सत्यापन के लिए भी उचित उपाय कर रहा है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग कर चोरी की पहचान करने और उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके दृष्टिगत विभाग द्वारा केंद्रीय कर अधिकारियों के साथ भी समन्वय के साथ कार्य किया जा रहा है। धोखाधड़ी करने वाले करदाताओं का शीघ्र पता लगाने के लिए विभाग द्वारा राज्य मुख्यालय में पुख्ता व्यवस्था स्थापित की जा रही है, ताकि कर चोरी के मामलों को प्रथम चरण में ही रोके जाने के साथ ही राजस्व हानि को कम किया जा सके। स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए विभाग ने कर चोरी के मामलों का शीघ्र पता लगाने, कर प्रशासकों की क्षमता निर्माण, राजस्व वृद्धि की गुंजाइश वाले क्षेत्रों की पहचान व क्षेत्र संरचनाओं के प्रदर्शन की निगरानी में सुधार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए जीएसटी के तहत राजस्व वृद्धि के लिए नई पहल की हैं। जीएसटी मुआवजे के घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा जीएसटी राजस्व वृद्धि परियोजना आरम्भ की गई है। इस परियोजना से सामान्य राजस्व वृद्धि के अलावा लगभग 250 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व वृद्धि अपेक्षित है। प्रदेश सरकार कर अनुपालना में गुणात्मक सुधार लाने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत व्यापारियों, निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सद्भावना योजना-2023 शुरू की है। इसके तहत सामान्य बिक्री कर, केंद्रीय बिक्री कर और प्रवेश शुल्क इत्यादि अधिनियमों के तहत लम्बित मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। कर चोरी मामलों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों की दक्षता और क्षमता बढ़ौतरी के लिए पुनच्श्रर्या कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संविधान दिवस के अवसर पर आज शिमला स्थित, चौड़ा मैदान में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर प्रदेशवासियों की ओर से पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा व रवि ठाकुर, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़, नगर निगम शिमला के पार्षदगण और अन्य व्यक्तियों ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग व डॉ. भीम राव अम्बेडकर वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आगामी वर्ष से संविधान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम राजकीय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर समाज सुधारक और प्रख्यात विद्वान थे। उनके आदर्श सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। शिक्षा और समाज की प्रगति के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे।
-10वीं गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में मिली मंजूरी -प्रधान सचिव वन एवं चेयरमैन डा. अमनदीप गर्ग ने की परियोजना कार्यों की सराहना -मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने पेश की विस्तृत रिपोर्ट -20 एजेंडे पर हुई चर्चा, पिछले 6 माह की रिपोर्ट पर भी हुआ मंथन जाइका वानिकी परियोजना अब स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग करेगा। गत शनिवार को 10वीं गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में यह निर्णय लिया। प्रधान सचिव वन एवं गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन डा. अमनदीप गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछले छह महीने के विकास कार्यों पर मंथन किया गया और 20 के करीब नए एजेंडे पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव वन डा. अमनदीप गर्ग ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत हो रहे विकासात्मक कार्यों में और तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार परियोजना क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि गवर्निंग बॉडी की मीटिंग हर छह माह के भीतर आयोजित की जाती है। इस बार की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कुल्लू में जाइका परियोजना के तहत 106 स्वयं सहायता समूह हैं, जो हैंडलूम प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इन उत्पादों की ब्रांडिंग जाइका खुद करेगा। इसके अलावा हिमाचल में विलुप्त हो रहे उतक संवर्धन यानी टिशू कल्चर प्रजातियों के पौधे जाइका की नर्सरियों में तैयार किए जाएंगे। बुरांश और भोजपत्र जैसे पौधे तैयार करने के लिए कार्य शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल तक प्रदेश में 46 हजार हेक्टेयर भूमी पर पौधरोपण किया गया। इस साल 2 हजार हेक्टेयर भूमी पर पौधे रोपने का लक्ष्य था जो रिकार्ड 23 सौ हेक्टेयर भूमि पर किया गया। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की रिइम्बर्समेंट सौ प्रतिशत हो चुका है। उन्होंने कहा कि गवर्निंग बॉडी की मीटिंग में जिन-जिन एजेंडे पर चर्चा की गई जिसमें से अधिकांश को मंजूरी भी दी गई। बाक्स: मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना पर काम पीसीसीएफ एवं वन विभाग के मुखिया राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना पर आर अधिक कार्य कने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से जाइका परियोजना ने कार्य करना शुरू किया, तब से लेकर अब तक कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, मधुमक्खी पालन, पत्तल व्यवसाय, मशरूम की खेती, हथकरघा एवं बुनकर समेत कई क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को आजीविका कमाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
**बैकुंठ चौदस के पावन अवसर पर बैजनाथ शिवमंदिर में भक्तों का तांता ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में बैकुंठ चौदस पर अखरोटों की बारिश का आयोजन किया गया। देर शाम सात बजे मंदिर में होने वाली आरती के बाद मंदिर पुजारियों ने मंदिर परिसर के दाएं तरफ स्थित मां पीतांबरी देवी की मूर्ति की पूजा अर्चना की और अखरोटों की बारिश की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। हर साल बैकुंठ चौदस पर बैजनाथ मंदिर में इस उत्सव का आयोजन किया जाता है और हज़ारों अखरोटों की बारिश की जाती है। आस्था से भरे इस अनूठे पर्व का गहरा महत्त्व है। मंदिर पुजारी सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि भगवान विष्णु की ओर से देवताओं के आग्रह पर शंखासुर नामक राक्षक का वध किए जाने पर अखरोटों की बारिश का यह समारोह खुशी के रूप में मनाया जाता है। बैकुंठ चौदस के अवसर पर शिव मंदिर बैजनाथ में 15,000 अखरोटों की बारिश स्थानीय व्यापारी एवं ट्रस्टी घनश्याम अवस्थी की ओर से करवाई गई। शिव मंदिर की रात की आरती के पश्चात मंदिर में स्थित मां पीतांबरा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के गुंबद से मंदिर के चारों दिशाओं में अखरोटों की बारिश की गई। इनको इकट्ठा करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर अखरोट रूपी प्रसाद ग्रहण करते हैं।
उपमंडल ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले डॉक्टर हिमांशु कौंडल जो कि वर्तमान में एम्स दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में उत्कृष्ट नवाचार (इनोवेशन) के लिए यंग इन्वेस्टिगेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। टोरंटो, कनाडा में वर्ल्ड स्ट्रोक संस्था द्वारा आयोजित 15वीं वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस 2023 में उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं अवार्ड के साथ 1000 अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कार के रूप में उन्हें प्रदान की गई है। बता दें कि यह पुरुस्कार विश्व के विकासशील देशों में से कुल 20 स्वास्थ्य पेशेवरों (Health Professionals) को दिया जाता है जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान में उत्कृष्ट नवाचार (इनोवेशन) से गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में व उसके शीघ्र निदान में अहम भूमिका निभाई है। 106 देशों से प्रतिभागियों ने टोरंटो, कनाडा में आयोजित 15वीं वर्ल्ड स्ट्रोक कांग्रेस 2023 में भाग लिया। वहीं जानकारी देते हुए ज्वालामुखी विकास सभा के महासचिव राकेश चंद्र ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए डॉक्टर हिमांशु का चुना जाना पूरे हिमाचल प्रदेश और ज्वालामुखी के लिए गौरव का क्षण है। इस उपलब्धि के लिए ज्वालामुखी विकास सभा ने डॉ. हिमांशु कौंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सदस्य रोहित शर्मा एडवोकेट ने कहा कि गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सुख सरकार द्वारा जारी 3500करोड़ रुपए के राहत पैकेज का लाभ लेने के लिए सभी पात्र लाभार्थी पहुंचे। आम आदमी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वस्थ होने के बाद पहली बार अपने गृह जिला हमीरपुर में गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रभावित एवं सुखाश्रय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 3500 करोड़ की विशेष राहत पैकैज से राशि प्रदान कर इस योजना को अमलीजामा पहनाएंगे। आमजन में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बहुत ज्यादा जोश है। मुख्यमंत्री का गांधी चौक पर भव्य स्वागत होगा।
इंदोरा : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स खेलों का पौंग डेम में हुआ समापन
वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा पौंग डैम में अंतर महाविद्यालीय हिमाचल प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स (किनोइंग, काइकिंग) खेलों का विधिवत तरीके से समापन हुआ। अंतर विद्यालीय प्रतियोगिता के मुख्यातिथि अटल विहारी वाजपेयी क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम के इन्चार्ज राकेश वालिया रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में वाटर स्पोर्ट्स की अंतर महाविद्यालय की काइकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं प्रथम बार हमारे क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम में सम्पन्न हुई इसके लिए मैं हिमाचल प्रदेश की सरकार व इस प्रतियोगिता को आयोजित करने वाले वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार सरोच, आयोजन सचिव प्रो. देवेन्द्र सिंह व समस्त स्टाफ का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमारे प्रशिक्षण संस्थान में ये प्रतियोगिता आयोजित करवाई, इससे पर्यटन की दृष्टि से पौंग डेम का विकास होगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता को करवाने मुख्य उद्देश्य पोंग डैम व इसके आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से तथा वाटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करना है और कांगड़ा जिला को पर्यटन जिला बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें एडवेंचर टूरिज्म को प्रमोट करने का लक्ष्य भी रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों में अपार संभावनाएं हैं तथा इन्हेंने अटल विहारी वाजपेयी क्षेत्रीय प्रशिक्षण जल क्रीडा संस्थान पौंग डेम के इन्चार्ज व समस्त स्टाफ का प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश अन्तर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स (कायकिंग और कनोइंग) पुरूष प्रतियोगिता में ऑल ओवर चेम्पयिन में प्रथम स्थान पर वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी रहा, दूसरे स्थान पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मण्डी रहा तथा तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय ऊना रहा। हिमाचल प्रदेश अन्तर महाविद्यालय वाटर स्पोर्ट्स (कायकिंग और कनोइंग) महिला प्रतियोगिता में ऑल ओवर चेम्पयिन में प्रथम स्थान पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मण्डी रहा, दूसरे स्थान पर महाराजा लक्षमण सेन मेमोरियल महाहाविद्यालय सुन्दरनगर रहा तथा तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय इन्दौरा रहा।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर यहाँ विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जनजातीय उपमंडल भरमौर से संबंधित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था को शुरू करने के लिए खंड विकास अधिकारी को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था की आवश्यकता है। उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि साडा क्षेत्र में भवन निर्माण गतिविधियों को हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के अनुसार करना सुनिश्चित बनाया जाए। साथ में भवन निर्माण के लिए नक्शे स्वीकृति की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पुराना बस स्टैंड भरमौर से लेकर हेलीपैड तथा भरमाणी माता मंदिर मार्ग में स्ट्रीट लाइट् साडा के माध्यम से स्थापित की जाएगी। बैठक में पुराने बस स्टैंड भरमौर के समीप निर्मित पार्किंग को लेकर भी विस्तृत चर्चा के दौरान उपायुक्त ने शुल्क आधारित व्यवस्था शुरू करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया। इस दौरान कार्यवाही का संचालन एसडीम कुलबीर सिंह राणा ने किया। बाद में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय प्राइमरी तथा उच्च पाठशाला सठली का निरीक्षण करते हुए यहां मिड डे मील तथा शिक्षा गुणवत्ता की जांच के साथ स्कूली विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति हरमिंदर चौणा, सहायक अभियंता विद्युत संतोष कुमार, सहायक अभियंता विशाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजीटल लाइब्रेरी खोलने को उठाएंगे कदम: बाली पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा, जिसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया जाएगा। शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पुस्तकालय कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों में पाठन की अभिरूचि विकसित की जा सके। आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया। कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क उन्होंने कैंटीन और सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा मटौर में 5 करोड रुपए की लागत से जल्द एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 1.5 करोड़ों रुपए की राशि से टंडन क्लब का विस्तारीकरण किया जाएगा। कांगड़ा की बाढ़ 5 में नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने रिहेड़ी, फड़ी, और सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित स्थान मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील चैक में खाली पड़ी जमीन पर एक परिसर बनाने के बारे में जल्द चर्चा की जाएगी इसके उपरांत इस कार्य को भविष्य में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण से युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा तथा उनकी कोशिश रही है जिस भी जगह पर बतौर अधिकारी कार्य किया है वहां पर पुस्तकालय खुलवाए हैं।
हिमाचल सरकार द्वारा प्रदेश में आई त्रासदी से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत आज विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसके तहत किन्नौर जिला में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा प्रति व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुर्नवास एवं पुन-उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के संकल्प, ‘प्रदेश में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास’ को आगे बढ़ाते हुए आज विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया तथा जिला के 11 प्रभावितों के पुनर्वास के लिए राशि वितरित की गई। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी भोगौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से हमेशा से ही संवेदनशील राज्य रहा है। इस वर्ष मौनसून के दौरान आई भारी बारीश, भूस्खंलन, बाढ़ इत्यादि के कारण प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने लगभग 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान झेला, कई क्षेत्र सड़क सम्पर्क से कट गए और घर व अन्य सम्पदा बह गई। उन्होंने कहा कि इस आपदा की परिस्थिति में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने प्रभावितों का दुख सांझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यथा-सम्भव सहायता प्रदान की और पुनःनिर्माण व पुनःउत्थान के लिए 45 सौ करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने की घोषणा की। प्रदेश सरकार द्वारा मुआवज़ा राशि में, ऐतिहासिक वृद्वि की गई क्षतिग्रस्त मकानों के पुनःनिर्माण के लिए भूमि, प्रभावित परिवारों को रहने के लिए किराए का प्रावधान और 6 महीने तक निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। विशेष राहत राशि वितरण समारोह में किन्नौर जिला के प्रभावित परिवारों में शामिल सांगला गांव के ज्ञान प्रकाश, अर्जुन सिंह, प्रेम राज व सुभाष चंद्र, ब्रुआ गांव की राम कुमारी, जीवन लाल व भूपेंद्र सिंह, होमते गांव के हमीर सिंह, काफनू गांव के पुष्पेंद्र कुमार व अक्षय कुमार तथा काचे गावं के नर बहादुर को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए प्रत्येक व्यक्ति 03 लाख रुपये का चैक वितरित किया गया। इसके उपरान्त राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व मुकदमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए तथा इंतकाल के मामले शीघ्र निपटाने को कहा। उन्होंने जिला में राजस्व के हो रहे कार्यों के प्रति संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में चौथे दिन पहुंचे सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य डॉक्टर गणेश दत्त शर्मा ने एन एस एस स्वयंसेवियो को राष्ट्र के प्रति प्रेम भावना सेवा भावना का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवियो को आपसी भाईचारा व आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही स्वयंसेवियो ने स्कूल के प्रांगण में उगी झाड़ियां को काटकर विद्यालय को सुंदर बनाया।
धर्मशाला वृत्त के वन क्षेत्रों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है। धर्मशाला वृत्त में इको-टूरिज्म से जुड़े विषयों पर मंत्रणा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वन संरक्षक, धर्मशाला ई. विक्रम ने यह बात कही। सीसीएफ कार्यालय धर्मशाला के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में वन विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों सहित सर्कल लेवल इको-टूरिज्म सोसाइटी के सदस्य, धर्मशाला होटल एसोसिएशन, एडवेंचर टूरिज्म एंड ट्रैकिंग ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख होटल व्यवसायियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य वन संरक्षक ई. विक्रम ने वन क्षेत्रों में ट्रैकिंग और अन्य इको-टूरिज्म गतिविधियों को विनियमित करने के लिए धर्मशाला सर्कल स्तरीय इको-टूरिज्म सोसाइटी द्वारा की गई पहल के बारे में सभी हितधारकों को जानकारी दी। सीसीएफ ने उल्लेख किया कि इको-टूरिज्म सामान्य जन पर्यटन से अलग है क्योंकि इस प्रकार का पर्यटन पर्यावरण के साथ-साथ इको-पर्यटकों दोनों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, यह तभी संभव है जब यह साइट की वहन क्षमता के भीतर किया जाए। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा निर्धारित वहन क्षमता के आधार पर ट्रैकिंग और टेंटिंग के लिए केवल सीमित संख्या में परमिट जारी किए जाएंगे। परमिट हिमाचल इको-टूरिज्म सोसाइटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और साथ ही रेंज कार्यालयों और अन्य नामित/अधिसूचित प्रवेश बिंदुओं से ऑफलाइन भी प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए 29 कमरों की क्षमता वाले 14 वन विश्राम गृहों की बुकिंग इको-टूरिज्म सोसाइटी की वेबसाइट himachalecotourism.hp.gov.in पर ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों से अनुरोध किया कि वे पर्यटकों को इन विषयों पर शिक्षित करें और उन्हें अनुमति के बिना ट्रैकिंग गतिविधियों में शामिल न होने की सलाह दें।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला व पुरुष श्रेणी के 330 पद सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 28 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय लम्बागांव, 29 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां तथा 30 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय कस्बा कोटला में सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन होगा आवेदन रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदकों को साक्षात्कार में भाग लेने से पूर्व ईईएमआईएस डॉट एचपी डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए उक्त वेबसाइट पर अपनी ई-मेल से लॉगइन करने के बाद अपने डैशबोर्ड में दिख रही इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। यह रहेगी योग्यता क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक और आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। उक्त पदो ंके लिए पुरुषों के लिए लंबाई 173 सेंटीमीटर और वजन 60 किलोग्राम से अधिक व महिला आवेदकों के लिए लंबाई 163 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 12000 से 22000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल, पंजाब व हरियाणा रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918 तथा 8221862918 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की देहरा टीम ने डॉ सृजन के नेतृत्व मे देहरा विधानसभा की चपलाह पंचायत में जनता की सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान 101 लोगों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं 56 मरीजों का रक्तजांच नि:शुल्क किया गया। जिसके उपरांत मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं निःशुल्क दवाईयों दी गई। देहरा वासियों के लिए पिछले दो साल से चलाई जा रही इस लाभकारी योजना के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का क्षेत्रवासियों की तरफ से धन्यवाद करते हुए भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर ने कहा कि देहरा क्षेत्र में बहुत से बड़े बजुर्गों व गरीब जनता के लिए यह योजना वरदान बन रही है, इसके साथ ही कई बार सड़क दुर्घटनाओं में मरीज़ों को तुरन्त अस्पताल पहुंचा कर भी देहरा की जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। चपलाह में स्वास्थ्य जांच के दौरान 6 मरीज हड्डियों से संबंधित बीमारी से जबकि 11 मरीज उच्च रक्तचाप, मरीज मधुमेह, चमड़ी 04 एवं 36 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए ।
अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में 25 वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में रोहड़ू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, टेबल टेनिस में कल्लू विजेता और कांगड़ा उपविजेता रहा, बैडमिंटन में कांगड़ा विजेता और सुंदरनगर उपविजेता रहा, बास्केटबॉल में कांगड़ा विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा और कबड्डी में सुंदरनगर विजेता और अंबोटा उपविजेता रहा। वॉलीबॉल में रोहड़ू से अभिजीत, टेबल टेनिस में कुल्लू से हिमांश गिल, बैडमिंटन में कांगड़ा से जसमन, बास्केटबॉल में कांगड़ा से प्रियांशु और कबड्डी में सुंदरनगर के निखिल शर्मा को बेस्ट प्लेयर चुना गया। शनिवार को खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है सभी शैक्षणिक संस्थानों में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश कर सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा लर्निंग इत्यादि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित करना है, जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल 11 माह के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र के वादे के अनुरूप अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने की अपनी तीसरी गारंटी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। इससे पहले प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 456 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने उनके समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ज्वांइट डायरेक्टर तकनीकी शिक्षा एस.के गौतम, डीएसपी अंकित शर्मा, सुमन वर्मा, निशु मोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरोटा मानसिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, पार्षद सौरव चैधरी, संस्थान के अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे।
आज राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर में राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई द्वारा एनसीसी दिवस मनाया गया जो छठी एनसीसी स्वतंत्र कंपनी ऊना द्वारा संचालित है। अपने स्थापना के 75 वर्ष संपूर्ण होने पर एनसीसी द्वारा अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें कर्नल मस्तान सिंह जसवाल सेवानिवृत्त ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी वर्दी में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल जसवाल को परेड के साथ सलामी दी। अपने विशेष संबोधन में मुख्य अतिथि कर्नल जसवाल ने बच्चों को सफलता के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को मैथ और विज्ञान में कड़ी मेहनत करने के बारे और खेलो में रुचि बढ़कर लेने के बारे में प्रेषित किया और साथ में मां-बाप की इज्जत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत गा कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने की। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा उपस्थित रहे l साथ ही समस्त स्टाफ जिसमें भूत पूर्व एनसीसी अधिकारी सुभाष ठाकुर, तरसेम कुमार, कुलदीप कुमार, निशा कुमारी, गीतिका तोमर, रजनीश, नवनीत शर्मा, राजीव कुमार अमन ठाकुर, आशीष पठानिया चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय ज्वाला जी में प्रधानाचार्य डा सुशील कुमार बस्सी के निर्देशन में संविधान दिवस मनाया गया जिसमें ज्वालाजी की बीएलओ ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजक राजनीति विभाग की अध्यक्षा प्रो हरिप्रिया ने इस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को संविधान के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) पढ़ी गई व चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमे सभी संकाय के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ एसएस रंधावा व समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे।
अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा "रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फार्मासिस्टों से जुड़ें" थीम पर आधारित 62वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अटल शिक्षा कुंज में उत्साहपूर्वक जागरूकता रैली निकाली, विश्वविद्यालय परिसर में औषधीय पौधे लगाए और साथ ही बेस्ट ऑफ वेस्ट और फेस आर्ट जैसी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से प्रोफेसर सुरेश कुमार और एचडीएमए, राज्य अध्यक्ष, डॉ० राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ० सुरेश कुमार ने 'फार्मासिस्ट होने पर गर्व है' विषय पर व्याख्यान दिया जो छात्रों के लिए बहुत जानकारीपूर्ण और इंटरैक्टिव था। उन्होंने छात्रों को फार्मासिस्ट के पेशे की बारीकियां समझाई और सभी छात्रों को भविष्य के अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया। वहीँ डॉ० राजेश गुप्ता जी ने फार्मास्युटिकल औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित अपना महत्वपूर्ण ज्ञान छात्रों से साझा किया। यह छात्रों के लिए बहुत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर छात्रों ने नाटी, कविता और स्किट जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किए गया।
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 25 नवम्बर से इंटर हॉउस खेलकूद स्पर्धाओं का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक कुनिहार के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ व विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम व स्वागत गीत से सभी का स्वागत किया। इस दौरान आज की खेलकूद स्पर्धाओं में 100 मीटर व 200 मीटर रेस ,पासिंग द बॉल, रिले रेस, थ्री लेग रेस, बेडमिंटन, फ्रॉग रेस, बैलून रेस, रिंग रेस व रस्सा कस्सी आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चंद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया व इस दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का विवरण सबके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को अभिभावकों की खेलकूद स्पर्धा भी करवाई जाएगी। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को हर एक खेल कूद स्पर्धा को पूरी लगन व जी जान से खेलने के लिये प्रेरित किया व सभी को अपने जीवन मे तय लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हुए पाने के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने अपनी ओर से खेलकूद प्रतियोगिता के लिये 21 हजार रु की राशि दी।
इन दिनों केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में यूथ फेस्टिवल(युवमहोत्सव) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। जहां वेदव्यास परिसर की नई निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कमर कस ली है वहीं शारीरिक शिक्षा उप निदेशक डा संजय मनकोटिया व युवमहोत्सव संयोजक प्रो मंजूनाथ भट्ट सहित समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी सभी पूरी फॉर्म में दिख रहे हैं। वहीं छात्र छात्राएं भी इस यूथ फेस्टिवल के सफल आयोजन हेतु बढ़ चढ़ कर कार्य कर रहे हैं। परिसर का एन. एस. एस. विंग भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार के दिन भी एन. एस. एस. छात्र छात्राओं ने एन एस एस संयोजक कवि पंकज के नेतृत्व में परिसर की सफाई व्यवस्था में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं परिसर के अन्य कर्मचारी भी सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो सत्यम कुमारी ने बताया कि आगामी 28 नवंबर से आरंभ होने वाले तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल के आयोजन हेतु इन दिनों समस्त शिक्षकों ,गैर शिक्षक कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने कमर कस ली है। निदेशक ने बताया कि परिसर में होने वाला कोई भी आयोजन चाहे वह क्रीडा से संबंधित हो या अन्य शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित हो,टीम वर्क के साथ ही उसका सफल आयोजन संभव है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है ताकि सभी मिलजुल कर काम कर सकें व इस आयोजन को सफल बनाएं। उधर शिक्षा शास्त्री विभाग के अध्यक्ष एवं इस यूथ फेस्टिवल के क्रय समिति संयोजक प्रो शीश राम इन दिनों अपनी टीम के साथ खेल व अन्य शैक्षिक और सांकृतिक कार्यक्रमों से संबंधित समान को एकत्रित करने में जुटे हुए हैं।
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव में नशा निवारण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आयुष विभाग की ओर से डॉ गीतिका नें बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार नशा हमारे देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। कुछ असामाजिक तत्व विद्यालयों में और कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशे की ओर धकेल रहे हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ भी उपस्थित रहा।


















































