पुलिस चौकी धीरा के तहत क्यारबां सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 100 फुट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा रविवार दोपहर एक बजे के करीब पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय क्रैशर पर काम कर रहे लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और धीरा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक ठाकुरद्वारा, जबकि मृतकों में एक मारंडा और एक युवक जरोह का है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा फिल्म निर्माण क्लब सिनेडिकेट के सहयोग से विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए फ्रेम्स एंड स्टोरीज शीर्षक से एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। सत्र के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक ओजस्वी शर्मा थे, जिन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। वह भारत के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं, जिन्हें भारत सरकार द्वारा 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में उनकी फिल्म एडमिटेड के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार रजत कमल से सम्मानित किया गया था। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया के निदेशक प्रोफेसर विपिन पब्बी ने अतिथि का स्वागत किया और कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के बीच रचनात्मकता, नवाचार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। फ्रेम्स एंड स्टोरीज़ ने एक अद्वितीय मंच की पेशकश की, जिसने सिनेमा, पत्रकारिता, एलजीबीटीक्यू+ वकालत और अभिनय के विविध क्षेत्रों को एक समृद्ध अनुभव में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इंटरैक्टिव पैनल चर्चा थी, जिससे छात्रों को ओजस्वी शर्मा के साथ सीधे बातचीत में शामिल होने का दुर्लभ अवसर मिला। उनकी गहन अंतर्दृष्टि और शिल्प के प्रति अटूट जुनून ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया और प्रेरणा की एक अमिट छाप छोड़ी। फिल्म निर्माण पैनल ने सिनेमाई कहानी कहने की जटिल कला पर प्रकाश डालते हुए केंद्र स्तर पर कदम रखा। एक विचार की कल्पना करने से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन में अंतिम उत्कर्ष तक, इस पैनल ने कल्पना की मनोरम छवियों में परिवर्तन को स्पष्ट किया, जिससे छात्रों को फिल्म निर्माण प्रक्रिया की गहन समझ से समृद्ध किया गया। पत्रकारिता पैनल ने मीडिया और सिनेमा के बीच सहजीवी संबंध का पता लगाने के लिए निपुण पत्रकारों के एक पैनल को एक साथ लाया। इस दिलचस्प चर्चा ने न केवल सार्वजनिक धारणा को आकार देने में मीडिया की भूमिका को प्रदर्शित किया, बल्कि इस बात पर भी जोर दिया कि सिनेमा संचार के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में कैसे कार्य करता है। रुत्रक्चञ्जक्त+ पैनल सिनेमा में समावेशिता और विविधता पर एक दिलचस्प चर्चा थी। ओजस्वी और पैनलिस्टों ने प्रामाणिक एलजीबीटीक्यू+ प्रतिनिधित्व के महत्व पर प्रकाश डाला, रूढ़िवादिता को चुनौती देने और स्वीकार्यता को बढ़ावा देने की सिनेमा की शक्ति को स्वीकार किया। द एक्टर्स पैनल नाम के एक अन्य पैनल में अभिनय की कला पर प्रकाश डाला गया, जिसमें पात्रों को सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करने की जटिलताओं को उजागर किया गया। दर्शकों में महत्वाकांक्षी अभिनेताओं को कला में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त हुई, जिससे उनके अभिनेता बनने के सपने संजोए गए। सिनेडिकेट के अध्यक्ष निहित श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म निर्माण क्लब शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रेरित और सशक्त बनाने वाले कार्यक्रमों की मेजबानी करता है और भविष्य में इस प्रकार के कई कार्यक्रम करने की योजना है। सत्र का समापन प्रो.विपिन पब्बी के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। अपनी टिप्पणी में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को उद्योग के दिग्गजों के साथ बातचीत करने, उनके जुनून का पता लगाने और उनके क्षितिज को व्यापक बनाने के लिए एक मंच प्रदान करने की विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। सत्र में छात्रों, संकाय सदस्यों और उत्साही फिल्म प्रेमियों ने भाग लिया, जो ओजस्वी शर्मा की उपस्थिति और ज्ञान के भंडार को साझा करने की उनकी इच्छा से मंत्रमुग्ध थे।
-छोटी माली में हरदीप दिल्ली ने विशाल कांगड़ा को दी पटकनी गुग्गा दंगल कमेटी बढूं द्वारा 2 दिवसीय मेले व दंगल का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। मेले में मुख्यातिथि राजन फर्नीचर हाउस के मालिक राजन व सुरेश करियाना स्टोर के मालिक सुरेश रहे। झंडा पूजन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। कुश्ती में छोटी माली हरदीप दिल्ली व विशाल कांगड़ा के मध्य हुई, जिसमें हरदीप दिल्ली ने विशाल कांगड़ा को हराकर जीत हासिल की। वहीं, बड़ी माली रजत कांगड़ा व पवन सोनीपत के बीच हुई। माली बराबरी पर छूटी। छोटी माली के विजेता को 9 हज़ार व उपविजेता को 6 हजार इनामी राशि दी गई। वहीं, बड़ी माली बराबरी पर रहने के कारण दोनों पहलवानों को 25500 व 25500 की राशि दी गई। इस अवसर पर दलजीत चौहान मौजूदा प्रधान बढूं वीना शर्मा एक्स प्रधान जीवन कुमार कमेटी प्रधान मुकेश शर्मा सचिव भुवनेश शर्मा व संदीप चौहान अनूप कमल गुग्गा मंदिर के पुजारी यशपाल मेहता तिलक राज मेहता सहित गांव के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा के तीनों लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को पत्र लिख कर प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एकजुटता के साथ प्रयास करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवा कर विशेष आर्थिक मदद लेने का आग्रह किया है। प्रतिभा सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से हुए भूस्खलन की बजह से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। प्रदेश में एक ओर जहां करोड़ों रुपये की चल व अचल संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है, वहीं इस आपदा से जन जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों की ऐसी आपदाओं के समय लोगों को राहत पहुंचाने व पुनर्वास कार्यों के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। राजनीति में भले ही हमारी विचारधारा अलग-अलग है, पर हिमाचल प्रदेश के सांसद होने के नाते हमारा कर्तव्य बन जाता है कि प्रदेश में आई इस आपदा में हमसब एकजुट होकर प्रभावित लोगों की मदद करें और पुनर्वास कार्यों में प्रदेश सरकार का सहयोग करें। अगर सब मिलकर प्रधानमंत्री से प्रदेश में इस आपदा से हुए भारी जानमाल के नुकसान से अवगत करवाएं तो अवश्य ही प्रधानमंत्री प्रदेश की पीड़ा को समझते हुए विशेष आर्थिक मदद की मांग को पूरा करेंगे।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शौकत सिकंद को राज्य महासचिव चुना रायजादा बोले- हिमाचल में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं, मेहनत से करेंगे काम हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ का चुनाव ऊना जिला मुख्यालय के एक होटल में किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा को सर्वसम्मति से राफ्टिंग संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश इकाई के चुनाव के समय सभी जिलों के अध्यक्ष और महासचिव सहित राफ्टिंग संघ से जुड़े तमाम लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यकारिणी चुनाव बतौर रिटर्निंग ऑफिसर उच्च न्यायालय शिमला के एडवोकेट रजनी कुमारी एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की तरफ से बतौर ऑब्जर्वर संजय कुमार की देखरेख में हुआ। सभी जिलों के आए डेलिगेट्स ने सर्वसम्मति से सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना। इसके अलावा संरक्षक चंबा से रितिका जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला हमीरपुर से एचआरटीसी डायरेक्टर महेंद्र संधू, बिलासपुर के इम्तियाज़ खान एवं राफ्टिंग गेम्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शौकत सिकंद को राज्य महासचिव चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए सोलन से बबलू पंडित मनोहर, शिमला से अनीता शर्मा, सिरमौर से साधना बर्मन, चंबा से केवल वर्मा, मंडी से शकुंतला कश्यप को चुना गया। बिलासपुर से शिष्ट गौतम को ट्रेजर वित्त सचिव व मंडी से वंदना ठाकुर को सलाहकार लिया गया। इसके अलावा सह सचिव के पद पर सोलन से तृप्ता डोगरा, शिमला से जिला परिषद रीना कुमारी, हमीरपुर से कमल कुमार, कुल्लू से दिलीप सिंह ठाकुर, शिमला से रितु भारती एवं उच्च न्यायालय शिमला के अधिवक्ता ज्योति डोगरा को कानूनी सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में चंबा से विशाल ठाकुर, ऊना से राणो देवी, हमीरपुर से अक्षत जैन, मंडी से गिरजा चौहान व शिमला से मुदस्सर भट्ट को लिया गया। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने अपने मनोनयन के लिए राफ्टिंग संघ की सभी जिला इकाइयों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं और इस खेल को बढ़ावा देने के लिए संघ को मजबूत किया जाएगा। हिमाचल में राफ्टिंग की संभावनाओं पर बोलते हुए सतपाल रायजादा ने राफ्टिंग को भी क्रिकेट की ही तरह हिमाचल में विशेष पहचान दिलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब क्रिकेट संघ को भी संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ा था, लेकिन आज भारत का क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विश्व के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में पहचान बना चुका है। इसी तरह राफ्टिंग की भी शुरुआत हुई है और आगे चलकर इस खेल को भी लोकप्रिय बनाया जाएगा।
-धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-11 एवं अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सुरियां प्रोफेसर राकेश पठानिया ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और साथ में उन्होंने बधाई दी कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी जिला कांगड़ा का प्रदर्शन बढ़िया रहे। अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी का तन्मय विजेता तथा आरव उपविजेता रहे। अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या चौधरी विजेता एवं कपूर बैडमिंटन अकादमी की आशी उपविजेता रही। वहीं, अंडर-13 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के सूर्यांश विजेता तथा तन्मय उपविजेता रहे। अंडर-13 लड़कियों के एकल मुकाबले में नूरपुर की वैष्णवी सिंह पठानिया विजेता तथा धर्मशाला की आराध्या चौधरी उप विजेता रही। अंडर-11 लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या चौधरी एवं आशी की जोड़ी विजेता तथा धर्मशाला की नईशा और पर्ल की जोड़ी उप विजेता रही। अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के राजवीर एवं तन्मय उप विजेता तथा आरव एवं आरिव महाजन उप विजेता रहे। अंडर-13 लड़कों के युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के सूर्यांश एवं तन्मय की जोड़ी विजेता तथा पंचरुखी के आरीव महाजन एवं तक्ष महाजन की जोड़ी विजेता रहे। अंडर-13 लड़कियों के युगल मुकाबले में योल कैंट की अनोशी एवं हसीना की जोड़ी विजेता तथा धर्मशाला की आराध्या चौधरी एवं नूरपुर की वैष्णवी सिंह पठानिया उपविजेता रही। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा संदीप ढींगरा विशाल मिश्रा गौरव चड्ढा पवन चौधरी हरविंदर कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जो विजेता और विजेता रहे हैं वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित की जाएगी उसमें हिस्सा लेंगे और उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ उन सभी का धन्यवाद करता है जो हर एक प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ का सहयोग करते हैं बिना सहयोग से अच्छी प्रतियोगिताएं करवाना बहुत ही मुश्किल है। आगे भी इसी तरह से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ काम करता रहेगा और बहुत ही जल्दी यहां पर बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के चलते पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना डमटाल की टीम ने आज नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर नशा माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसके चलते थाना डमटाल की टीम ने आज मोहम्मद यूसुफ व मोहम्मद मक्खन निवासी गांव व डाकघर किड़िया, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर को नाकाबंदी के दौरान 51.16 ग्राम हीरोइन चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अभियोग अधिनियम धारा 21,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है 7
सीएम ने जी-20 सम्मेलन के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रि भोज में लिया भाग मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और उनके समक्ष प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को 'राष्ट्रीय आपदाÓ घोषित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भू-स्खलन और बाढ़ के कारण प्रदेश में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 13 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है, जिस कारण हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। आपदा के कारण प्रदेश में हुए अभूतपूर्व नुकसान के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भुज और केदारनाथ मेें आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल को भी विशेष राहत पैकेज दिया जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित अन्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, 19 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि, संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
-कांगड़ा जिले में 231 पीड़ित महिलाएं हुई लाभान्वित -जिला प्रशासन महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निदान कर रहा सुनिश्चित : डीसी कांगड़ा जिला की महिलाओं के लिए सखी वन स्टाप सेंटर काफी मददगार साबित हो रहा है। जिला में करीब 231 महिलाएं सखी वन स्टाप सेंटर से लाभान्वित भी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन सखी वन स्टाप सेंटर के तहत प्राप्त शिकायतों सा समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित कर रहा है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को आपातकालीन प्रतिक्रिया और बचाव सेवाएं, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोसामाजिक समर्थन, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग सुविधा, साइकोलॉजिस्ट, 5 दिन का अस्थाई आश्रय और खाना-पीना नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। वन स्टाप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिल रही मदद उन्होंने बताया कि 'वन स्टाप सेंटर स्कीम का मतलब है एक ऐसी व्यवस्था, जहां हिंसा से पीड़ित कोई भी महिला सभी तरह की मदद एक ही छत के नीचे एक साथ पा सकती हैं। जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थाई रूप से रहने के लिए जगह, केस फाइल करने के लिए मदद, काउंसिलिंग सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होती है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला, बलात्कार, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, टैऊफिकिंग, एसिड अटैक, विक्टिम, विच हंटिंग, दहेज संबंधित हिंसा, सत्ी, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां जा सकती हैं। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से कम उम्र की पीड़ित लड़कियों सहित सभी महिलाएं उठा सकती हैं। सखी के नाम से भी जानी जाती है यह योजना वन स्टाप सेंटर योजना हिंसा प्रभावित महिलाओं की सहायता और समर्थन करने के लिए शुरूआत की। इस योजना को ''सखीÓÓ के नाम से भी जाना जाता है। योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिला को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वन स्टॉप सेंटर में सहायता उपलब्ध करवाना है। उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला में वन स्टाप सेंटर योजना के तहत 39 महिलाओं को कानूनी सहायता, नौ महिलाओं को चिकित्सा सहायता, 27 महिलाओं को पुलिस सहायता, 130 महिलाओं को मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्श तथा 24 महिलाओं को अस्थायी आश्रय तथा दो स्थायी आश्रय में भेजा गया है। डपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर- हेल्पलाइन नंबर 01892-227115 पर संपर्क किया जा सकता है।
-कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी करने के लिए हुई स्क्रीनिंग -शिविर में 13 रोगियों की कलैफ्ट सर्जरी के लिए की गई पहचान कंवर अस्पताल ऊना में रविवार को हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा पसरीचा अस्तपाल जालंधर के सहयोग से जन्म से कटे होंठ व तालु का फ्री प्लास्टिक सर्जरी करने हेतु स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पसरीचा अस्पताल से रवि कुमार ने रोगियों की जांच की व उन्हें चिकित्सकों के परामर्श से ऑपरेशन हेतु चयनित किया। शिविर में 13 रोगियों की कलैफ्ट सर्जरी के लिए पहचान की गई, जिनका जालंधर में पसरीचा अस्पताल में फ्री ऑपरेशन किया जाएगा। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव व कैंप प्रभारी डॉ. रविंद्र सूद ने बताया कि पसरीचा अस्पताल के सहयोग से हिमोत्कर्ष द्वारा आयोजित फ्री प्लास्टिक सर्जरी कैंप में रोगियों की निशुल्क जांच की गई, जिसमें 13 रोगियों को सर्जरी के लिए चयनित किया गया। इन रोगियों को फ्री में जालंधर पसरीचा अस्पताल ले जाकर वहां पर सर्जरी की जाएगी। शिविर के दौरान हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद, नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला, कंवर अस्पताल स्टाफ नर्स रजनी, अनु, पूनम ठाकुर, रुचि व अन्य उपस्थित थे। इनकी होगी फ्री सर्जरी शिविर में कर्मजीत सिंह, मंजीत, मलकीयत सिंह, अंकित, संजय, शिव कुमार, प्रियंका, नवदीप, कर्ण, मनसीरत, मुस्कान, शम्मी व अन्य को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनकी जालंधर में मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।
-पंचायत ने अपने स्तर पर बनाई थी परियोजना, बरसात में वो भी हो गई बंद -गांववासियों ने सरकार व स्थानीय विधायक से की योजना का नवनिर्माण करने करने की मांग आजादी के 75 वर्ष बाद भी कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट बेजा के मजेड गांव में जल शक्ति विभाग की कोई भी पेयजल योजना नहीं है। हालांकि पंचायत स्तर पर गांव के लिए एक स्कीम द्वारा पानी पहुंच रहा था, लेकिन इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण पंचायत द्वारा बनाई गई परियोजना का नामोनिशान मिट गया है। फलस्वरूप गांव में पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांववासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को पेयजल योजना को हुए नुकसान की जानकारी दे दी है। वहीं, अब पंचायत के लिए इस परियोजना को बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। पेजयल परियोजना की पाईप ठीक हालत में है, लेकिन पेयजल टैंक के ऊपर भारी मलबा आ गया है, हालांकि टैंक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पंचयात के तहत आने वाली इस योजना के पेयजल स्टोर टैंक की कई वर्षों से सफाई भी नहीं हुई है। साथ ही विभाग की स्कीम न होने के कारण इसमें कोई दवाई (ब्लिचिंग पाउडर) भी नहीं डाला जाता है। गांववासियों द्वारा टैंक की समय-समय पर सफाई की जाती है। पेयजल लाइन की रिपेयर का कार्य ग्रामीणों द्वारा अपने खर्चे पर किया जाता रहा है। अब पंचयात ने प्रस्ताव पास कर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी से आग्रह किया है कि बरसात में खत्म हुए पेयजल स्त्रोत का नवनिर्माण करवाया जाए व जल शक्ति विभाग की गिरि पेयजल योजना से उक्त गांव को जोड़ा जाए, ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। युवा कांग्रेसी नेता पुष्पेंद्र कंवर व ग्रामीणों अरविंद सिंह, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेेंद्र सिंह विपिन आदि ने बताया कि बरसात में पेयजल स्त्रोत खत्म हो गया है, जिस कारण गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक से मांग की है कि पेयजल योजना का नवनिर्माण करवाया किया जाए।
जिला पुलिस नूरपुर ने वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में एक होटल में रेड करके बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नूरपुर पुलिस ने शनिवार को एक निजी होटल बाड़ी में दबिश दी तथा होटल के मालिक राजीव पठानिया व मैनेजर सूर्यकांत निवासी बासा बजीरा व वेश्यावृत्ति करने वाली एक लड़की को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना नुरपुर के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी खड्ड में एक होटल में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को उक्त होटल में वेश्यावृत्ति की शिकायतें मिल रही थीं जिस पर पुलिस ने होटल में दबिश दी तथा वहां पर वेश्यावृत्ति में शामिल एक लड़की, होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से कुमारहट्टी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तकनीकी टीम ने पहाड़ों के दरकने के कारण का पता लगाया। इस टीम में आईआईटी रुड़की, आईआईटी मंडी और एनएचएआई के सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद थे। टीम ने चक्की मोड़ में मिट्टी के सैंपल भी भरे। इसी के साथ फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी से भी किस प्रकार की कटिंग की गई है, समेत कई प्रकार के इनपुट लिए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शिमला से भी कई प्रकार का डाटा टीम ने मांगा है। जैसे ही यह डाटा विशेष तकनीकी टीम के पास पहुंचता है, उसके बाद परवाणू-सोलन फोरलेन पर आगामी निर्माण कार्य के लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस माह के अंत तक यह रिपोर्ट तैयार कर एनएचएआई को देगी। इसके बाद ही कई महत्वपूर्ण जगहों पर कार्य शुरू किया जाएगा। इसी टीम की रिपोर्ट के अनुसार चक्कीमोड़ पर निर्माण कार्य के लिए ड्राइंग तैयार की जाएगी। वहीं वर्तमान में भी चक्कीमोड़ में पहाड़ से मलबा नहीं रुक रहा है। भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ रही है। वहीं परवाणू से सोलन के बीच कई जगह ऐसी हैं, जहां मलबा हटाना गले की फांस बनता जा रहा है। जैसे ही मलबा हटाया जा रहा है, वैसे ही पहाड़ी से भूस्खलन हो जाता है। परवाणू से कुमारहट्टी तक एनएचएआई की विशेष टीम ने दौरा किया है। कुछ डाटा एनएचएआई से भी मांगा है, जो टीम को जल्द दे दिया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्य शुरू होगा। - आनंद दहिया, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई शिमला।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दिव्यांग महिला के लिए सड़क सुविधा मुहैया करवाने के सिरमौर जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने उपायुक्त सिरमौर को आदेश दिए कि दिव्यांग याचिकाकर्ता को दो माह के भीतर सुलभ सड़क मुहैया करवाएं। अदालत ने आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट भी तलब की है। अदालत ने कहा कि सड़क तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। इसके अलावा विकलांगता अधिनियम, 2016 के तहत दिव्यांग व्यक्ति को सुलभ सड़क प्रदान करना राज्य की जिम्मेवारी है। इस अधिनियम में दिव्यांग व्यक्ति को सड़क सुविधा देने के लिए विशेष प्रावधान है। शिलाई क्षेत्र की आरूशी की याचिका का निपटारा करते हुए अदालत ने यह निर्णय सुनाया। अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता नाबालिग है और शारीरिक रूप से 75 फीसदी दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। वह अपने पिता की पीठ पर स्कूल जाने को मजबूर है। इस कारण वह अपने घर से 80 किलोमीटर दूर नाहन में पढ़ाई कर रही है। याचिकाकर्ता और ग्राम पंचायत ने कई बार प्रशासन से सड़क बनाने की मांग की। दो वर्ष के बाद उपायुक्त सिरमौर ने शिलाई क्षेत्र के जामली से डुंगड कितेश वाया समदी मोहाल धारवा सड़क के निर्माण के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। 31 मई 2023 को स्वीकृत राशि के बावजूद सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाए। अदालत ने तथ्यों का अवलोकन करने के बाद सड़क बनाने के आदेश दिए।
-बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान और राहत व पुनर्वास कार्यों का लिया जायजा - प्रभावितों का दुख-दर्द जाना, हर संभव सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज करसोग विधानसभा क्षेत्र की आपदा प्रभावित पंचायतों मनोला नराश और कलाशन का दौरा कर बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान और राहत व पुनर्वास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। सांसद ने मनोला नराश व कलाशन में भूस्खलन से ध्वस्त हुए मकानों का जायजा लेने के बाद प्रभावित लोगों से मिलकर उनके दुख-दर्द को जाना। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं और जो बेघर हो गए हैं, उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार उन्हें बसाने के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित की जाए। प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट भी ली। वहीं, मनोला गांव की सड़क की हालत सुधारने व गांव के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-सीनियर नेताओं के साथ महामंत्री के मंच सांझा करने पर हुआ बवाल - सीनियर्स ने बड़ी मुश्किल से शांत करवाए कार्यकर्ता, एकजुट रहने की दी सलाह शाहपुर भाजपा मंडल की पहली ही मीटिंग में सीनियर नेताओं के सामने कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े। करीब दस मिनट तक चले इस हंगामे में सीनियर नेताओं ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और फिर उनके गिले-शिकवे दूर कर एकजुट रहने का पाठ पढ़ाया। इस बैठक में कांगड़ा के विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश चौहान, शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नैनो देवी, खंड महामंत्री जनमेज सिंह, बीजेपी प्रवक्ता विश्व चक्षु और कई जिला के पदाधिकारी भी पहुंचे थे। हुआ यूं कि शाहपुर से पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी पहले ही मंच पर बैठ गई थीं। इसके बाद उनके साथ मंच पर भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल के साथ जिला महामंत्री राकेश चौहान भी बैठ गए। इस पर सरवीन चौधरी मंच से उठकर कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बैठ गईं। इस पर पूर्व महामंत्री अवनीश परमार सहित सरवीन चौधरी के अन्य समर्थक और कार्यकर्ता भड़क गए और कहने लगे कि सीनियर नेताओं के साथ मंच पर महामंत्री कैसे बैठ गए। इतना कहने पर राकेश चौहान भी खड़े हो गए और अवनीश परमार को कहने लगे कि आप यह कहने वाले कौन हैं। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी मुश्किल से कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और उन्हें एकजुट रहने की सलाह दी।
झूठी गारटियों में फंसाया प्रदेश की जनता को, अब देना होगा जवाब हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शनिवार को कांगड़ा व शाहपुर मंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस की सरकार पर करारा हमला बोला है। महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की दिशावहीन सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास की तस्वीर को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के नौ माह बर्बादी भरे साबित हुए हैं। खुशहाल प्रदेश में नौ माह में ही बेरोजगारों की फौज बना दी, प्रदेश के समुचित निरंतर प्रयास निरर्थक कर दिए और लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था तक धड़ाम हो चुकी है। महामंत्री ने कहा कि अपनी नाकामियों के चलते कांग्रेस सरकार ने राज्य की आम जनता के विश्वास को पूरी तरह से खो दिया है। अब एक साल से पहले ही कांग्रेस सरकार के नेताओं व पदाधिकारियों की ये स्थिति हो गई है कि लोकसभा चुनावों के लिए लोगों के पास खड़े तक नहीं हो पाएंगे। सत्ता हांसिल करने के लिए जितने भी झूठे वायदे आम जनता से करने का ढ़ोंग कांग्रेस कर सकती थी, उन्होंने किए हैं। अब जनता उन लोलिपोप को लेकर सवाल पूछेंगे, तो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता जनता को मुंह दिखाने के लिए लायक भी नहीं बचेंगे। महामंत्री ने कहा कि बड़ी हैरानी का विषय है कि नौ माह की सरकार में मुख्यमंत्री को शैडयूल अधारित प्रवास ही नहीं हो पाए। अब तक मात्र घटनाओं, शादी-समारोह, यारों के कार्यक्रमों में पहुंचने को ही सरकारी तंत्र का दुरूप्रयोग होता रहा है। सीएम अपने कार्यक्रमों के ही झाल में फंसे रहे हंै, जनता की उन्हें कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री को साढ़े चार महा का समय तो हाईकमान व प्रदेश के संगठन में विरोधाभास खत्म करने में ही निकल गया। भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने संगठन की अंर्तकलह, अपने पदाधिकारियों व नेताओं के ब्यानों के स्पष्टीकरण के लिए सरकार के हैलीकाफ्टर का प्रयोग करते रहे हैं। अब तक दिल्ली जाने को अपने हाईकमान और प्रदेश के संगठन में तालमेल बिठाने का खेल चलता रहा, जबकि प्रदेश के विकास व जनता की आवाज को लेकर दिल्ली में कोई भी काम नहीं हो पाया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक कांगड़ा पवन काजल ने केंद्र की मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का विकास व नीतियों का लोहा देश ही विश्व ने माना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों व नीतियों को लेकर प्रदेश का हर वासी आतुर है। ऐसे में मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने की आवाज उठा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा ने संगठनात्मक दृष्टि से मंडलों को ओर अधिक मजबूत किए जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भाजपा के केलेंडर माह के तहत हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर कांगड़ा मंडल अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए मंडल कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कांगड़ा जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें श्रम विवाद और सेवा मामले, मोटर दुर्घटना दावे, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, भूमि अधिग्रहण, पारिवारिक कानूनी मामले, समझौता योग्य फौजदारी मामले, सभी प्रकार के सिविल मामले, बैंक रिकवरी मामले, बिजली एवं जल विवाद के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के 10,175 केस लगाए गए थे, जिसमें 3018 मामलों में समझौता किया गया तथा आठ करोड़ 26 लाख चार हजार 693 की राशि प्राप्त हुई है। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने देते हुए बताया कि लोक अदालत के माध्यम से आम जनमानस को शीघ्र व सुलभ न्याय उपलब्ध करवाया जाता है। इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा करने का प्रावधान किया गया है।
स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत दिवस सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंजी के बडलयाणा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावितों को आश्वास्त किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत आंजी, ग्राम पंचायत सपरुन व ग्राम पंचायत शामती के पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायतों से सम्बंधित समस्याओं से अवगत करवाया व पंचायतों में सामूहिक रूप में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में भी स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया व मांग पत्र सौंपा।स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीणों की मांगों पर विचार कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, मनोनीत पार्षद रजत थापा, ग्राम पंचायत आंजी की प्रधान कविता,ग्राम पंचायत सपरुन की प्रधान रेनू ,ग्राम पंचायत शामती के उपप्रधान राकेश मेहता, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी अमित रंजन तलवार सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
- राजोल पशु चिकित्सालय के प्रथम तल के निर्माण पर आठ लाख होंगे खर्च - विधायक ने किया एंबुलेंस मार्ग तथा पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र की सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शनिवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने 45 लाख की लागत से निर्मित होने वाली भोई सड़क तथा आठ लाख की लागत से राजोल पशु चिकित्सालय के भवन के प्रथम तल का शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंडी और अनसूई पंचायतों के मध्ये गज खड्ड के किनारे बसे भोई गांव के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे, उनकी इस मांग को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा ताकि भोई क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्व है तथा विकास कार्यों के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। विधायक पठानिया ने कहा कि बंडी-कल्याड़ा ओबीसी बहुल क्षेत्र है, यहां शीघ्र ही एक ओबीसी भवन बनवाकर कोचिंग क्लासिज भी शुरु की जाएंगी ताकि यहां के बच्चों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिल सके। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राजोल में बाढ़ को रोकने के लिए भी एक करोड़ 65 लाख से धन स्वीकृत हुआ है। केवल पठानिया ने कहा कि क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दृष्टिगत ही सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के भवन निर्माण के लिए करोड़ 85 लाख व्यय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी इस के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा रहा है इस के लिए विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। इससे पहले कल्याड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी ने सड़क के शिलान्यास् पर विधायक का आभार जताते हुए कहा कि लोगों की चिरलंबित मांग पूरी हो गई है। इस अवसर पर एसडीएम करतार चंद, तहसीलदार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग व एसडीओ जलशक्ति विभाग, प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान सुशील कुमार, रिटायर कानूनगो देश राज,पवन कुमार, रेखा शर्मा, बलबीर चौधरी पूर्व प्रधान,रक्षा देवी पूर्व प्रधान काका चौधरी,रजिंदर कुमार पूर्व प्रधान,नवनीत शर्मा पूर्व उप प्रधान,कांग्रेस नेता राजिंद्र वालिया,प्रधान सपना देवी,पूर्व उप प्रधान सुदर्शन कटोच,डॉक्टर यशपाल शर्मा,अश्वनी चौधरी, राजिंद्र बलिया सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
शूलिनी यूनिवर्सिटी ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) के साथ साझेदारी में प्रौद्योगिकी में भविष्य के करियर और विज्ञान और प्रौद्योगिकी की लगातार विकसित हो रही दुनिया में सीखने और फिर से सीखने के महत्व पर एक सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन नैसकॉम, फ्यूचर स्किल्स और डिजिटल अड्डा का एक संयुक्त प्रयास था, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-संचालित करियर के गतिशील परिदृश्य के लिए बिजनेस और आईटी के क्षेत्र के छात्रों को तैयार करना था। चांसलर प्रो. पीके खोसला ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया और तकनीकी प्रगति की तीव्र गति और नैसकॉम और शूलिनी जैसे संस्थानों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रोफेसर अतुल खोसला कुलपति शूलिनी विश्वविद्यालय ने कहा कि कि समय तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इसलिए नैसकॉम शूलिनी के साथ प्रशिक्षण और सहयोग की साझेदारी, करने के लिए ये कांफ्रेंस राखी गयी थी। इनोवेशन के अध्यक्ष आशीष खोसला, शूलिनी विश्वविद्यालय में वैश्विक सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनुराग सिन्हा के साथ एक व्यावहारिक ऑनलाइन बातचीत में शामिल हुए। आईटी उद्योग में नौकरी की संभावनाओं की खोज पर पैनल चर्चा का आयोजन और संचालन नैसकॉम की सेक्टर स्किल काउंसिल का प्रतिनिधित्व करने वाली कामना जैन ने किया, इस सत्र में आकर्षक चर्चाएं हुईं, टेक महिंद्रा के योग्यता प्रमुख तारिक शर्मा ने छात्रों को अपने पाठ्यक्रमों के साथ-साथ उद्योग के लिए तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया। वूस्पर इन्फोटेक के निदेशक और सीईओ रमनजीत सिंह ने छात्रों को तकनीकी कौशल के साथ-साथ रणनीतिक योजना पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इनोवेशन के अध्यक्ष आशीष खोसला ने इस पैनल चर्चा के दौरान भविष्य के कौशल के साथ शूलिनी की साझेदारी की घोषणा की। सॉफ्टप्रोडिजी के सीईओ सौम्यजीत चक्रवर्ती और हिटबुल्सआई के सह-संस्थापक हिरदेश मदान जैसे उद्योग विशेषज्ञों वाले पैनल ने मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की और क्षेत्र के अनुभव, इंटर्नशिप की तैयारी और बहुत कुछ के बारे में छात्रों के सवालों के जवाब दिए। सम्मेलन का समापन शूलिनी विश्वविद्यालय में प्रबंधन विज्ञान के डीन प्रोफेसर मुनीश सहरावत के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी एक क्षैतिज पैमाना है, इसलिए सहयोग और पुनर्कल्पना आगे बढ़ने का रास्ता है।
-सौरभ वैद और दरशोक ठाकुर को चुना वरिष्ठ उपाध्यक्ष - प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में संपन्न हुए चुनाव प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव आज प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस जोगटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी लाल सिंह चावला तथा सह प्रभारी हेम सिंह ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में सभी 12 जिलों के अध्यक्षों तथा उनके प्रतिनिधि और 90 विभिन्न कर्मचारी संगठनों केअध्यक्ष-महासचिव व अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभागार में लगभग 1100 कर्मचारी उपस्थित रहे। चुनाव में प्रदीप ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में सौरभ वैद जिला कांगड़ा तथा दरशोक ठाकुर जिला हमीरपुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव भरत शर्मा जिला शिमला तथा कोषाध्यक्ष इंद्रजत शर्मा जिला सिरमौर से चुने गए। शमशेर ठाकुर मुख्य सलाहकार, कुशल शर्मा मुख्य प्रवक्ता, एम आर वर्मा मुख्य संरक्षक, पंकज शर्मा मीडिया प्रभारी, सुनील तोमर उपाध्यक्ष, नसीब सिंह, सोनम, मोहनलाल कश्यप, हंसराज उपाध्यक्ष रजनीश प्रवक्ता, अंकुर सचिव, ईश्वर उपाध्यक्ष, प्रवेश, हितेश शर्मा सचिव, कश्मीर सचिव, विनोद सलाहकार, नवीन रविकांत सोलन उपाध्यक्ष, मराठा सलाहकार, देव नेगी कार्यालय सचिव, नित्यानंद, रामेश्वर, कंवर सिंह ठाकुर, सुनीता मेहता उपाध्यक्ष, संजय कुमार, रजनीश, कमल शर्मा, सुरेश कुमार, जीवन गौतम, सरवन, पूजा सेन, भावना ठाकुर इत्यादि को राज्य कार्यकारिणी में चुना गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने उन्हें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष चुनने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु प्रयास करेगी, जिसके लिए आज शाम को ही कार्यकारिणी की बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने प्रदेश भर से पहुंचे सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर सभी समस्याओं को उनके समक्ष रखा जाएगा। उनसे जल्द संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक हेतु भी आग्रह किया जाएगा, ताकि संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों के सभी समस्याओं का निपटारा हो सके।
- कहा, बजट भाषण में प्रदेश से किए गए वादे भूली सरकार -मुख्यमंत्री बताएं- हरित प्रदेश से जुड़ी योजनाओं में क्या काम हुआ और कितने लोगों को लाभ मिला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का पहला हरित राज्य बनाने का दावा कहां गया। शपथ ग्रहण से लेकर बजट तक मुख्यमंत्री ने हिमाचल को देश का पहला हरित राज्य बनाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं थीं। सरकार बने 9 महीने और विधानसभा में बजट को आए लगभग 7 महीने का समय बीत गया है। इस दौरान सरकार ने हिमाचल को हरित प्रदेश बनाने की दिशा में कौन से कदम उठाए हैं। इस बात का जवाब मुख्यमंत्री को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ़ हजार इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा एचआरटीसी में शामिल करने और निजी बसों के संचालकों को इलेक्ट्रिक वाहन लेने पर सब्सिडी देने की घोषणा थी, परिवहन मंत्री प्रदेश को बताएं कि कितने निजी बस संचालकों को यह सब्सिडी अब तक दी गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन सारे वादों, सारी योजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री ने बिना किसी प्लान के ही कर दी थी। इसलिए आज तक इन योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाया है और जिस प्रकार यह सरकार काम कर रही है उससे यह साफ़ है कि इनकी हिमाचल को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की कोई नीयत नहीं है। नालागढ़ में मेडिकल डिवाइसेज में गाड़ी लगाने को हुआ गोलीकांड दुर्भाग्यपूर्ण नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के मेडिकल डिवाइसेज पार्क में गाड़ी लगाने को लेकर हुए गोलीकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया पूरी तरह से हावी है। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को प्रभावित करेंगी और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को भी समाप्त कर देंगी। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन इस तरह की वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिल रही हैं। माफिया की इस तरह के मनोबल का क्या कारण हैं। उन्हें कौन शह दे रहा है। मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में पनप रहे इस तरह के संगठित माफिया राज के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय शिवनगर में सत्र 2023-2024 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राचार्य एवं संरक्षक (पीटीए) प्रो. उपेेंद्र शर्मा के संरक्षण में नई कार्यकारिणी गठित हुई। नवनिर्मित इकाई में विनोद कुमार को अध्यक्ष, प्रो. संजीव शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रो. योगेश पांडे को सचिव, जरनैल सिंह को संयुक्त सचिव, बबली देवी को मुख्य सलाहकार, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, रविंद्र प्रसाद शर्मा एस.डी.ओ (सेवानिवृत्त) को सहयोजित सदस्य विनोद कुमार एवं डॉ. नीतिका शर्मा को लेखाकार चुना गया। सदस्यों के अंतर्गत विजय कुमार, नेक चंद, पूजा देवी, श्रीमती रंजना देवी, प्रो. शिखा धरवाल, प्रो. विवेकानंद शर्मा, डॉ. उज्जवल सिंह को चुना गया। नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय के भविष्य के लिए जी-जान से जुटने का संकल्प लिया।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की वार्षिक सभा प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया। बैठक के प्रारंभ में प्रो. खुशी राम ने आम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं प्राध्यापकों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने अभिभावकों को संबोधित किया और कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को शुरू किया। वार्षिक सभा में सर्वसम्मति से चंद्र शेखर को अध्यक्ष, अमर सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. खुशी राम भगत को सचिव, सोनिया कुमारी को संयुक्त सचिव, हरि दास को कोषाध्यक्ष, कमल जीत सिंह को मुख्य सलाहकार एवं प्रो. रविंद्र कुमार और प्रो. अरविंद कुमार को अकेक्षक और दीप शर्मा, भुवनेश, कलवीर सिंह, दलीप सिंह, डॉ. सुरजीत सिंह राणा, प्रो. विकास कलोत्रा, प्रो. किरण शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी को संघ के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद ने आनी के बारिश व भूस्खलन क्षेत्रों का किया दौरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भारी बारिश व भूस्खलन से प्रभावित लोगों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। आज जिला कुल्लू के आनी के मुख्य बाजार व पोखरी पंचायत में भूस्खलन से जमींदोज हुए भवनों का जायजा लेने के बाद प्रभावित लोगों से मिलकर उन्होंने उनके दुख-दर्द को सुना। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के भवन पूरी तरह नष्ट हो गए हंै और जो बेघर हो गए है उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार उन्हें बसाने के लिए उपयुक्त जगह का चयन जल्द किया जाए। प्रतिभा सिंह ने आनी में भूस्खलन से नष्ट हुई संपत्ति पर दुख प्रकट करते हुए प्रभावित लोगों से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रदेश में भारी जानमाल का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा नुकसान न हो इसके लिए हमें जागृत होना होगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ हमें पर्यावरण सरंक्षण की भी चिंता करनी होगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि उन्हें अपने भवन वास्तुकार की योजना व पहाड़ की स्थिति के अनुरूप आपदारोधी भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचा जा सके। प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की एक योजना बनाई है, जिसमें प्रदेश में हुई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाना व राहत व पुनर्वास कार्यों के लिये विशेष आर्थिक मदद की मांग करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की तंगहाल वित्तीय स्थिति को देखते हुए प्रदेश को इस विकट आपदा से निपटने के लिए विशेष आर्थिक मदद जारी करेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद,यादवेंद्र मिश्रा व पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
गांव बटेड़ में दो नेपालियों की आपस में हुई मारपीट में एक की मौत होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दाड़लाघाट थाने में 6 सितंबर को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले के बारे पूछताछ तो पाया कि नेपाली मूल के ये लोग पिछले करीब 2 महीने से गांव बटेड़ में मिट्टी के कच्चे मकान में रहते हंै। 6 सितंबर को जन्माष्टमी पर धर्मराज शराब पीने लगा। समय करीब 10 बजे जब ये लोग वापस आए तो इन्होंने देखा कि धर्मराज अचेत अवस्था में सोया हुआ था औऱ उसने बिस्तर के साथ ही उल्टी की हुई थी। उसके बाद इन्होंने अपने मालिक और प्रधान ग्राम पंचायत हनुमान बडोग को फोन किया। उन्होंने बताया कि धर्मराज की मृत्यु अधिक मात्रा में शराब पीने के कारण हुई है। इसके उपरांत पुलिस धर्मराज को मेडिकल करवाने हेतु अर्की अस्पताल ले गई। जहां पर धर्मराज को मृत घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत धर्मराज के शव को शव गृह में रख दिया गया। लाश का बारीकी से निरीक्षण करने पर उस पर मारपीट के निशान पाए गए। लाश को पोस्टमोर्टम हेतु आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। 8 सितंबर को मृतक के भाई व अन्य परिजनों के सामने शव का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि मृतक की मृत्यु अत्यधिक मारपीट करने व स्ट्रैंगुलेट करने के कारण हुई है, जो संदिग्ध है। मामले में जांच के दौरान पाया गया है कि 5 सितंबर की शाम को धर्मराज की साथी काली बहादुर से मारपीट हुई थी तथा 6 सितंबर को सुबह जब धर्मराज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो वे लोग उसे उपचार हेतु प्राईवेट क्लीनिक धुंधन ले गए थे। धर्मराज की ज्यादा तबीयत खराब होने पर इसे बिस्तर पर लेटा दिया था। पुलिस को सूचना मिलने पर धर्मराज को परिजन उपचार हेतु अर्की अस्पताल ले गए थे, जहां पर धर्मराज को मृत घोषित किया गया था। जांच में पाया गया कि धर्मराज की मृत्यु काली बहादुर द्वारा मारपीट करने के कारण हुई है। पुलिस ने 8 सितंबर को काली बहादुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है।
-बोले, सरकार बने 9 महीने हो गए, एक भी गारंटी नहीं हुई पूरी - राशन डिपो में राशन महंगा और बसों में सामान ले जाना बना परेशानी प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल अपने लोगों के लिए ही सुख की सरकार है, लेकिन प्रदेश की जनता के लिए नहीं। यह बात आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कही। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बने 9 माह का समय बीत चुका है, लेकिन सरकार प्रदेश की जनता को दी गई 10 गारंटियां अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। राकेश शर्मा ने कहा कि एक साल में एक लाख नौकरियां देने का वादा युवाओं से किया था, लेकिन सुक्खू सरकार ने प्रदेश के तमाम युवाओं से किया वादा भी पूरा नहीं किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने राशन डिपो में मिलने वाला सस्ता राशन भी महंगा कर दिया है। इतना ही नहीं परिवहन की बसों में पहले यात्री अपने सामान को आसानी से ले जा सकते थे, लेकिन अब 15 किलो तक का सामान बसों में ले जाना यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार को सम्मानित किया। विजय कुमार को यह अवॉर्ड अनके शिक्षा के क्षेत्र में किएजा रहे आधुनिक उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। विधायक राजन ने उन्हें इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया व शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में विजय कुमार एकमात्र ऐसे अध्यापक हंै, जिन्हें वर्ष 2023 में इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि यह इंदौरा क्षेत्र व हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया मालटू, एसडीएम इंदौरा सुरेेंद्र ठाकुर, महासचिव कमल किशोर इत्यादि उपस्थित रहे।
-कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर विशेष रूप से रहीं उपस्थित -नेत्र रोग विभागाध्यक्ष ने समझाई नेत्रदान की बारीकियां आईजीएमसी शिमला में नेत्र रोग विभाग की ओर से 38वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। यह पखवाड़ा 25 अगस्त से लेकर 8 सितंबर तक चला, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों में नेत्रदान को लेकर जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर एलइडी और पंपलेट के माध्यम से लोगों को नेत्रदान से संबंधित जानकारी दी गई। 31 अगस्त को दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी में नेत्रदान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज के विजेताओं को शुक्रवार के दिन सम्मानित किया गया। नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन आईजीएमसी प्रिंसिपल डॉक्टर सीता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रही। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामलाल शर्मा ने नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला में मौजूदा समय तक 404 नेत्रदान किए गए हैं, जबकि 336 कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश भर के करीब 1234 लोगों ने नेत्रदान की शपथ ली है। इसके बाद डॉक्टर वाईपी रांटा ने आईजीएमसी के आई बैंक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, वार्ड सिस्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कोई भी व्यक्ति कर सकता है नेत्रदान कोई भी व्यक्ति जीवित रहते हुए नेत्रदान करने की शपथ ले सकता है। नेत्रदान मृत्यु के बाद संभव होता है। मृत्यु के करीब 6 घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। नेत्रदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उजाला होता है। एक से लेकर 100 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति नेत्रदान करने में सक्षम होता है। संक्रमण फैलाने वाली बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति का नेत्रदान संभव नहीं हो पाता क्योंकि यह नेत्र अगर दूसरे व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट कर दिए जाएं तो संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। अस्पताल के अलावा नेत्रदान घर पर भी किया जा सकता है। आई डोनेशन सेंटर के 50 किलोमीटर के दायरे में अस्पताल से प्रशिक्षित स्टाफ की टीम जाती है और मृत व्यक्ति के शरीर से नेत्र निकालकर व संरक्षित करके उन्हें दूसरे व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाता है।
- दो दिन चलेगी प्रतियोगिता, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने किया शुभारंभ - कहा, अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे स्टेट लेवल के लिए होंगे चयनित जिला कांगड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय अंडर-11 और अंडर-13 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज आगाज किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के विभिन्न भागों से बच्चे भाग ले रहे हैं। यहां पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टेट लेवल के लिए चुना जाएगा तथा स्टेट लेवल में अच्छा प्रदर्शन करने के उपरांत उन्हें नेशनल के लिए चुना जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए जिला कांगड़ा बैडमिंटन एसोसिएशन का धन्यवाद किया।
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप में भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए 1,500 और 2,000 रुपये के सस्ते टिकटों के नौ स्टैंड रिजर्व रखे गए हैं। इनमें चार स्टैंड 1,500 और पांच 2,000 रुपये के टिकटों के होंगे। 22 अक्तूबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए सभी स्टैंडों के टिकटों के दाम आईसीसी ने फाइनल कर दिए हैं। सबसे सस्ता टिकट 1500 और महंगा 30 हजार रुपये का है। धर्मशाला में कॉरपोरेट बॉक्स को छोड़कर 14 स्टैंड हैं। इनके दाम 1,500, 2,000, 3,500, 7,500, 10,000, 15,000 और 30 हजार तय हैं। क्लब लॉज मैन पेवेलियन के टिकट के दाम 15 हजार रुपये है। पेवेलियन टैरेस में टिकट के दाम 10 हजार होंगे। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला में 22 अक्तूबर को होने भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों के दाम तय कर दिए हैं। एक-दो दिन में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। यहां पर विश्वकप के कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने जांचीं व्यवस्थाएं बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को धर्मशाला स्टेडियम का दौरा कर आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्वकप की चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी उनके साथ रहे। उन्होंने शाह को स्टेडियम के हर स्टैंड की जानकारी दी और मैचों के दौरान दी जानी वाली सुविधाओं के बारे में बताया। शाह ने एचपीसीए के पदाधिकारियों को सभी काम जल्द पूरा करने के लिए कहा।
पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सरकार से महंगाई भत्ते की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया गया। सरकार से यह भी मांग की गई कि 2016 के बाद रिटायर हुए पेंशनरों को बढ़ी हुई पेंशन की अदायगी शीघ्र की जाए। बैठक में सभी कार्यकारिणी के सदस्यों से आग्रह किया गया कि हर महीने की 7 तारीख को पेंशनर कार्यालय कुनिहार में बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि पेंशनरों की समस्या पर चर्चा कर उनका हल किया जा सके।
वरिष्ठ लेखिका डॉ. नलिनी विभा 'नाजली' को 'आजीवन साहित्य उपलब्धि सम्मान' चार युवा लेखिकाओं-डॉ. प्रेरणा ठाकरे, डॉ. देवकन्या ठाकुर, दीप्ति सारस्वत 'प्रतिमा' और डॉ. देविना अक्षयवर को मिलेगा 'युवा साहित्य सृजन सम्मान' देश और प्रदेश में अपने अनूठे साहित्यिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सोच के कार्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच पांच महिला लेखिकाओं को उनके हिंदी और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में दिए रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेगा। इन रचनाकारों में हिंदी और उर्दू की प्रख्यात वरिष्ठ लेखिका-गजलकार डॉ. नलिनी विभा 'नाजली' को 'आजीवन उपलब्धि साहित्य सम्मान' और चार युवा लेखिकाओं-डॉ. प्रेरणा ठाकरे (नीमच मध्य प्रदेश), डॉ. देवकन्या ठाकुर, दीप्ति सारस्वत 'प्रतिमा' व डॉ. देविना अक्षयवर को 'हिमालय युवा साहित्य सम्मान' से अलंकृत किया जाएगा। यह जानकारी प्रख्यात लेखक व हिमालय साहित्य मंच के अध्यक्ष एसआर हरनोट ने आज शिमला में एक प्रेस नोट जारी कर मीडिया को दी। सम्मान समारोह शिमला में अक्तूबर मास में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथियों की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। डॉ. नलिनी विभा 'नाजली' वरिष्ठ लेखिका डॉ. नलिनी विभा 'नाजली' का नाम एक शायरा/गजलकार के रूप में देश भर में प्रख्यात है। उनके अब तक 13 गजल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें दो पुस्तकें बच्चों के लिए भी शामिल हैं। हाल ही में उनका गजलों का वृहद् गं्रथ 'दीवान-ए-नाजली' प्रकाशित हुआ है जिसमें उनकी पांच सौ के करीब गजलें संग्रहीत हैं। नाजली को प्रदेश और देश के अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। डॉ. प्ररेणा ठाकरे डॉ. प्ररेणा ठाकरे की मूल भाषा मराठी है, जबकि वे पिछले लगभग 25 सालों से हिंदी की मंचीय कविता में बेहद सक्रिय हैं और अपने प्रदेश में एक सैलेब्रिटी की तरह लोकप्रिय हैं। हिंदी साहित्य में पीएचडी डॉ. प्रेरणा ठाकरे मध्य प्रदेश के नीमच में एक सरकारी कॉलेज में हिन्दी की आचार्य हैं। मंचीय कविता और बच्चों को कई व्यवहारिक सम सामायिक विषयों को पढ़ाने में उनकी महारथ है। वे हिंदी कविता, गजल और कहानी लेखन में सम्मान रूप से सक्रिय हैं। उनकी अबतक कविता और गजलों की चार और कहानी की एक पुस्तक प्रकाशित हैं। वे कई राज्य सम्मानों से अलंकृत हैं। डॉ. देवकन्या ठाकुर डॉ. देवकन्या ठाकुर हिंदी साहित्य और फिल्म निर्माण में सक्रिय हैं। अब तक अंग्रेजी और हिंदी में पांच पुस्तकें प्रकाशित हैं और हिमाचल के कई दुर्लभ विषयों में कई फिल्मों का निर्माण कर चुकी है जिन्हें कई राज्य और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। पिछले कई सालों से देवकन्या ठाकुर शिमला अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का सफल संचालन कर रही है। दीप्ति सारस्वत 'प्रतिमा' दीप्ति सारस्वत 'प्रतिमा' लेखन के साथ अध्यापन में रहते हुए हिन्दी की सेवा कर रही है। उनकी अब चार कविता और एक कहानी की पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। साथ ही डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। डॉ. देविना अक्षयवर डॉ. देविना अक्षयवर मूल रूप से मोरिशस की निवासी हैं, लेकिन जेएनयू में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने स्थायी निवास शिमला बना लिया है। वे फ्रेंच भाषा की विद्वान भी हैं। इन दिनों शिमला के प्रतिष्ठित कॉलेज सैंट बीड्स में हिंदी की सहायक प्रोफेसर हैं। प्रवासी साहित्य को लेकर उनका अध्ययन हैं और वे कविता, कहानी और आलोचना में समान रूप से अपनी भूमिका निभा रही हैं।
-अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी को 42 वोट से हराकर महासचिव का पद जीता -एबीवीपी और एसओआई गठबंधन को दिया जीत का श्रेय जिला सिरमौर की विधानसभा क्षेत्र श्री रेणुका जी के विकास खंड सगड़ाह की तहसील नौहराधार के गांव देवामानल निवासी गौरव रापटा ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव में महासचिव के पद पर जीत हासिल की है। बता दें कि गत 6 सितंबर को पंजाब विवि चंडीगढ़ और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में स्थित डीएवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं एसओआई गठबंधन की ओर से गौरव रापटा महासचिव पद के उम्मीदवार थे। गौरव रापटा ने महासचिव पद के लिए कांटे की टक्कर में एचएसए, एचपीएसयू और एचआईएमएसयू के गठबंधन के उम्मीदवार लक्ष्य सधैक को 42 वोटों के अंतर से हराया। गौरव रापटा के पक्ष में कुल 1758 वोट पड़े, जबकि लक्ष्य को कुल 1716 वोट मिले। इस गठबंधन में प्रधान पद के उम्मीदवार जसनप्रीत सिंह और ज्वाइंट सेक्रेटरी उम्मीदवार प्रथम राणा ने भी जीत का परचम लहराया। गौरव रापटा ने इस जीत का श्रेय एबीवीपी और एसओआई परिवार (गठबंधन) को दिया है। सुधीर वर्मा, शमशेर वर्मा,कपिल शर्मा पत्रकार सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के यूथ विंग इंचार्ज जतिन ठाकुर, केशव ठाकुर, अभिनेय चौहान तथा अन्य सदस्यों ने गौरव को जीत की बधाई दी है।
विधायक ने कुठमां में मोटर संचालित हैंडपंप का किया शुभारंभ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह उद्गार विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को कुठमां पंचायत के बेंटलू में हैंडपंप में विद्युत संचालित मोटर का शुभारंभ करने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा पेयजल हर नागरिक को उपलब्ध करवाना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता इसके उपरांत विधायक पठानिया ने रच्छ यालु पंचायत में लोगों की समस्याएं भी सुनने के उपरांत कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है तथा लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर ही हल सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार बार चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़े। उन्होंने कहा कि रच्छ यालु ,पंचायत कुठमां को लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण होने पर रच्छ यालु पंचायत के लगभग 125 परिवारों के पलायन होने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार इनके साथ खड़ी है तथा इनकी सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक माना जाएगा, इनके पुनर्वास के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे, ताकि इस पंचायत के लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आएं। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी करतार चंद, एक्सियन जलशक्ति विभाग अमित डोगरा, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग बलबीत सिंह,तहसीलदार राकेश कुमार,प्रधान संजू देवू, उप प्रधान मुख्तयार सिंह पम्मू, दुर्गा दास, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार, एसडीओ जलशक्ति विभाग रजाक मोहम्मद आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
विधायक ने पंचायत घरों में स्कीमों से संबंधित बोर्ड लगाने के दिए निर्देश समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद एवं पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह बात विधायक संजय रत्न ने धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर कल्याण विभाग के अधिकारी जागरूकता शिविर लगाना सुनिश्चित करेंगे। विधायक संजय रत्न ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें इस के लिए तहसील कल्याण अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के आवेदन इत्यादि एकत्रित करने की व्यवस्था तैयार करें इस के लिए क्षेत्रवार विजिट का कलेंडर भी तैयार किया जाए इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्रों में देना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगा निर्धारित शेड्यूल के तहत तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ मिल सकें। सामाजिक सुरक्षा के 7966 नए मामलों को दी मंजूरी कांगड़ा जिला में गत छह माह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 7966 नए मामलों को मंजूरी प्रदान की गई जिसमें वृद्वावस्था पेंशन के तहत 6402, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन के तहत 193, इंदिरा गांधा राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 113, विधवा पेंशन के 679, अपंग राहत भत्ता के तहत 572, कुष्ठ रोग पुर्नवास भत्ता के सात मामलों को मंजूरी दी गई है कांगड़ा जिला में अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत एक लाख 66 हजार 84 पात्र लोग लाभांवित होंगे। अस्सी वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को घर द्वार पर मिले पेंशन जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष, विधायक संजय रत्न ने कहा कि अस्सी वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्वजनों को घर द्वार पर पेंशन देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि वृद्वजन पोस्ट आफिस या बैंक तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन घर तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गृह निर्माण के लिए 324 पात्र लोगों को मिलेगा अनुदान जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय रत्न ने बताया कि कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 324 पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति के 211 लोगों को गृह निर्माण के लिए तीन करोड़ 16 लाख, 50 हजार रुपये का अनुदान, अनुसूचित जनजाति के 22 लोगों को गृह निर्माण के लिए 33 लाख रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 91 लोगों को एक करोड़ 36 लाख 50 हजार का अनुदान दिया जाएगा। अक्षम छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति विधायक संजय रत्न ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तहत अक्षम छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए 25 लाख का बजट कांगड़ा जिला के लिए आवंटित हुआ है। उन्होंने बताया कि पहली से पांचवीं तक अक्षम बच्चों के लिए 625 रुपये प्रतिमाह, आवासीय छात्रों के लिए 1875, छठी से आठवीं तक के अक्षम बच्चों के लिए 750 तथा आवासीय छात्रों के लिए 1875, नवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 950 तथा आवासीय छात्रों के लिए 1875 प्रतिमाह इसी तरह से दस जमा एक तथा जमा दो के छात्रों के लिए 1250 तथा आवासीय छात्रों के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह, स्नातक के छात्रों के लिए 1875 तथा आवासीय छात्रों के लिए 3750, स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए 2250 तथा आवासीय छात्रों के लिए 3750 प्रतिमाह, बीई, बीटेक तथा एमबीबीएस के छात्रों के लिए 3750 तथा आवासीय छात्रों के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विधायक संजय रत्न ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोई भी अक्षम छात्र-छात्राएं छात्रवृति से वंचित नहीं रहे इस के लिए समाज कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। एससी तथा ओबीसी के छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था: आर्थिक तौर पर कमजोर अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करने की व्यवस्था की गई है ताकि वे प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में भाग ले सकें। अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र जिनकी सभी स्रोतों से कुल वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपये या इससे कम हो, योजना के तहत लाभ के पात्र होंगे। जिला कांगड़ा से इस योजना के तहत 116 आवेदकों के नामों की सूची निदेशालय को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है, ताकि आवेदकों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि निशुल्क कोचिंग की योजना के बारे में जमा दो तथा कालेज के छात्रों को जानकारी प्रदान करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पात्र छात्र इस योजना का लाभ ले सकें। इस अवसर पर विधायक होशियार सिंह, विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक यादवेंद्र गोमा, उपायुक्त डा निपुण जिंदल सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री ने टापरी मंडी का दौरा कर बागवानों व आढ़तियों को दिया आश्वासन राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के टापरी स्थित मंडी का दौरा किया और उपस्थित बागवानों और आढ़तियों को आश्वासन देते हुए कहा की सेब की फसल को जिले के बाहर भेजने के लिए उपयुक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के बागवानों की प्रमुख आजीविका सेब की फसल है। ऐसे में यह प्रदेश सरकार का दायित्व है कि सेब की फसलों को मंडी तक पहुंचाने में बागवानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि निगुलसरी में बाधित हुई सड़क को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा बागवानों को उनकी सेब तथा मटर सहित अन्य नकदी फसलों को मंडी तक पहुंंचाने में किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए निगुलसरी में स्पेन की सुविधा तुरंत प्रभाव से आरंभ कर दी जाएगी। वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानी हितैषी सरकार बागवानी मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बागवानी हितैषी सरकार है तथा प्रदेश के किसानों व बागवानों की फसलों से होने वाली आमदनी में बढ़ौतरी के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में जहां किसानों व बागवानों को उन्न्त किस्म के पौधे वितरित किए जा रहे हैं वहीं बागवानी विभाग के माध्यम से समय-समय पर बागवानी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से किसानों व बागवानों को खेती करने के लिए नवीन उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं तथा खेती की नवीन तकनीकों से भी अवगत करवाया जा रहा है। किन्नौर कैलाश एग्रो फ्रेश कंपनी का किया दौरा इसके उपरांत, बागवानी मंत्री ने मीरु पंचायत के चोलिंग में स्थापित किन्नौर कैलाश एग्रो फ्रेश कंपनी लिमेटिड ग्रेडिंग और पैकिंग इकाई का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर बागवानों को संबोधित करते हुए, बागवानी मंत्री ने कहा की जिला किन्नौर में बागवानों को एकजुट हो कर कार्य करने के लिए फार्म प्रोड्यूसर कंपनी (एफ.पी.सी) का स्थापित होना प्रशंसनीय है। बागवानों का समृद्ध होना आवश्यक उन्होंने कहा कि बागवानों का समृद्ध होना आवश्यक है तथा बागवानों व किसानों को समृद्ध करने और एकजुट करने के उद्देश्य के लिए ऐसे एफपीसी का गठन अनिवार्य है। उन्होंने कहा की जिला किन्नौर में इस प्रकार की पहल सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई की बागवानों के हितों में यह संगठन बढ़-चढ़कर कार्य करेगा। उन्होंने कहा की जिला किन्नौर के चोलिंग में स्थापित एफपीसी में 17 विभिन्न गांव के बागवान से संयुक्त तत्वावधान में स्थापित की गई है। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस दौरान एग्रो फ्रेश कंपनी के सदस्यों के साथ बैठक की तथा सदस्यों द्वारा रखी गई सभी उचित मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। रिकांगपिओ अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान एक महादान है जिस दान से हम जरूरतमंद इंसान की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने जिला के सभी लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल के अधिकारियों को अस्पताल में व्यवस्था से संबंधित उचित दिशा-निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग ने आपदा कोष में दिया 1 लाख का अंशदान इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपदा राहत कोष के लिए 1 लाख 1 हजार 1 रुपये के अंशदान का चैक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को भेंट किया गया।
छह विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों और आईसीएआर संस्थानों के 20 वैज्ञानिकों ने डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान और प्रशिक्षण स्टेशन मशोबरा का दौरा किया और सेब में सफल प्राकृतिक खेती परीक्षणों के बारे में जाना। यह दौरा विश्वविद्यालय द्वारा प्राकृतिक खेती पर आयोजित दो सप्ताह के राष्ट्रीय प्रशिक्षण का हिस्सा था। इस कार्यक्रम को आईसीएआर राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना की संस्थागत योजना (एनएएचईपी आईडीपी) द्वारा समर्थित किया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल के वैज्ञानिक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। यह दौरा सेब की खेती के लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित प्राकृतिक खेती मॉडल को प्रदर्शित करने के लिए किया गया। डॉ. उषा शर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा प्राकृतिक खेती के तहत सेब पर किये गये विभिन्न सफल परीक्षणों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। प्राकृतिक खेती सेब प्रदर्शन बगीचे का एक भ्रमण भी आयोजित किया गया। विभिन्न सब्जियों जैसे गोभी, बीन और जंगली गेंदा आदि के बारे में समझाया गया, जो इस पर्यावरणीय कृषि पद्धति के तहत बहुस्तरीय फसल प्रणाली के तहत लगाए गए थे। परीक्षण के नतीजे प्रशिक्षुओं के साथ भी साझा किये गये। केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. दिनेश ठाकुर ने भी प्रशिक्षुओं से बातचीत की और उन्हें स्टेशन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के साथ विश्वविद्यालय की प्राकृतिक कृषि टीम के सदस्य डॉ. कुलदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे। गांव धगोगी में किसानों के खेतों का दौरा भी किया गया, जहां मोहन वर्मा, खिमी देवी और कपिल वर्मा ने सेब के साथ-साथ अपनी आय बढ़ाने के लिए उनके द्वारा उगाई जाने वाली शिमला मिर्च, बीन, भिंडी और खीरा जैसी अतिरिक्त फसलों के लिए अपने प्राकृतिक खेती मॉडल दिखाए। किसानों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें बताया कि कैसे प्राकृतिक खेती को अपनाने से उन्हें अपनी आय में सुधार करने में मदद मिली है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के योगानंद सेंटर फॉर थियोलॉजी (वाईसीटी) ने विश्वविद्यालय परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी शाम का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक विषयों के छात्रों की अटूट भक्ति और उत्साह का प्रदर्शन हुआ। यह आयोजन, आध्यात्मिक गतिविधियों की एक श्रृंखला द्वारा चिह्नित किया गया। उत्सव की शुरुआत भगवान कृष्ण की भक्ति के साथ सत्र की शुरुआत संचालन निदेशक ब्रिगेडियर मेहता और प्रबंधन विज्ञान संकाय की मीनाक्षी अहलावत ने की। प्रबंधन, कानून, उदार कला, विज्ञान और इंजीनियरिंग सहित विविध पृष्ठभूमि के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया, जो भगवान कृष्ण के प्रति उनकी गहरी भक्ति और असीम उत्साह को दर्शाता है। क्रिएटिव स्टूडियो के छात्रों द्वारा मटकी सजावट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें पलक, सुहानी और मोनिका विजेता रहीं। शाम का समापन एक मनभावन भजन संध्या और आरती के साथ हुआ, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ, जिससे उपस्थित सभी लोगों के बीच दिव्य आनंद और एकता का माहौल बन गया। शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विज्ञान संकाय और योगानंद सेंटर फॉर थियोलॉजी की समन्वयक डॉ. सुप्रिया श्रीवास्तव ने चांसलर प्रो. पीके खोसला, कुलपति प्रो. अतुल खोसला और विवेक अत्रे पूर्व (आईएएस), वाईसीटी, शूलिनी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष, के समर्थन से इन आध्यात्मिक रूप से समृद्ध गतिविधियों का आयोजन किया।
-स्वास्थ्य मंत्री ने ठोडो मैदान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. शांडिल आज यहां एतिहासिक ठोडो मैदान में सोलन हॉकी क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की 14 टीमों के लगभग 200 महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि खेल युवाओं को परिपक्व बनाकर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और एक निष्ठ प्रयास आवश्यक हैं तथा खेल हमें इन सभी गुणों को आत्मसात करने में निपुण बनाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत को पूरे विश्व में हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। गत ऑलम्पिक खेलों में हॉकी में कांस्य पदक जीतकर भारत पुन: हॉकी में अपना लोहा मनवाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय हॉकी अपना खोया वैभव प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम स्तर तक खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यरत है। बेहतर सुविधा युक्त खेल मैदान निर्मित करने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन में हॉकी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान विकसित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोलन में बेहतर सुविधा युक्त स्टेडियम भी निर्मित किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि यह प्रतियोगिता ख्लिाड़ियों की प्रतिभा निखारने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि अपने युवा साथियों को नशे से दूर रखने में निर्णायक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल को प्राकृतिक आपदा के कारण अप्रत्याशित नुक्सान उठाना पड़ा है। उन्होंने युवाओ से आग्रह किया कि प्रदेश के पुनर्निर्माण में रचनात्मक सहयोग प्रदान करें। डॉ. शांडिल ने सोलन हॉकी क्लब को अपनी एच्छिक निधि से एक लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। सोलन के प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद गुप्ता ने इस अवसर पर डॉ. शांडिल को मुख्यमन्त्री राहत कोष के लिए 51,000 रुपए का चैक भेंट किया। प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा अवगत करवाया गया कि सोलन हॉकी क्लब की ओर से गत चार वर्षो से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए युवाओ को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, जोगिेंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव कुनाल सूद, अस्पताल रोगी कल्याण समिति के सदस्य विनीश धीर, वरिष्ठ कांगे्रसी नेता सुशील चोधरी, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, उप मंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, सोलन हॉकी क्लब के अध्यक्ष कैप्टन एसपी जगोता, आयोजक सचिव पंकज गुप्ता, अन्य सदस्य, गणमान्य अतिथि तथा खिलाड़ी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी द्वारा छोटे-छोटे सामान का किराया वसूलना बहुत अनुचित है। क्या शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री इसी व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को इस तरह का व्यवस्था परिवर्तन नहीं चाहिए। जहां पर सरकार के ऐसे जनविरोधी फ़ैसले की वजह से लोगों को परेशान होना पड़े। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी को शादी का एल्बम ले जाने के बदले आधा टिकट का पैसा लिया जा रहा है तो किसी को को दवाओं के पैकेट के कारण अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। सरकार का काम लोगों को सुविधाएं देने का कम करना चाहिए, सुविधाएं लेने का नहीं। उन्होंने कहा कि आम लोगों पर बोझ डालने वाले इस फ़ैसले को सरकार वापस ले।
-कहा, सनातन धर्म पर जानबूझकर किया जा रहा हमला -हिमाचल कांग्रेस के नेता अपने घमंडिया विपक्ष के नेताओं पर रुख स्पष्ट करें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा जानबूझकर सनातन धर्म पर हमला किया जा रहा हैं। आए दिन घमंडिया गठबंधन का कोई न कोई नेता सनातन धर्म पर अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन करता है। उनके इस कृत्य पर देश के तमाम कथित बुद्धिजीवी और नेता या ख़ामोश रहकर उनका समर्थन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सनातन को मिटाने का सपना देखने वालों को यह समझना चाहिए कि हज़ारों वर्षों से आताताइयों ने सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश की लेकिन वह स्वयं मिट गए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का यह कुत्सित प्रयास बंद होना चाहिए। किसी संप्रदाय की भावनाओं को इस तरह आहत करने का क्या औचित्य है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन के नेता एक के बाद एक सनातन धर्म के खिलाफ़ शर्मनाक बयान दे रहे हैं और कांग्रेस कर्ता-धर्ता खामोश हैं, यह नहीं चलेगा। उन्हें देश भर के लोगों को जवाब देना पड़ेगा।उन्हें बताना पड़ेगा कि वह सनातन धर्म के खिलाफ़ आने वाले बयानों के साथ है या खिलाफ़। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सनातन के ख़िलाफ उल्टी सीधी बातें करने वालों के खिलाफ़ हिमाचल के कांग्रेस के नेताओं को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। हिमाचल कांग्रेस के नेता बताए कि वे सनातन के ख़िलाफ़ अपने सहयोगियों की टिप्पणी पर क्या राय रखते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी चुनाव जीतने पर सबसे पहले ऐसी ही बातें की थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में जाकर बड़े गर्व से कहा था कि वह हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदुत्व की विचारधारा को हराकर सत्ता में आए हैं। इस तरह के बयान का असर हिमाचल ने भी देखा है।
कृषि मंत्री ने सोलधा तथा भाली पंचायतों में जानीं प्रभावितों की समस्याएं कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में गत दिनों बरसात से हुए भारी नुकसान के कारण भूमिहीन तथा क्षतिग्रस्त हुए मकानों के परिवारों को दोबारा बसाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। कृषि मंत्री ने आज शुक्रवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत सोलधा तथा भाली पंचायतों में भारी बरसात तथा भूस्खलन से धंसी जमीन, क्षतिग्रस्त मकानों तथा सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कृषि मंत्री ने कहा कि आपदा से मिले गहरे जख्मों पर मरहम लगाना सरकार का दायित्व है, जिसका निर्वहन बड़ी जिम्मेवारी के साथ किया जा रहा है। राज्य सरकार लोगों को राहत और पुनर्वास सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है और उन्हें आपदा से हुए नुकसान से उभारने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने सोलधा गांव में लोगों की संबोधित करते हुए कहा कि सोलधा पंचायत में हुए विकास कार्यों का श्रेय केवल कांग्रेस सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है। पहली बार मकान के क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा राशि को दस हजार से बढ़ाकर एक लाख 15 हजार किया गया है। भूमिहीन हुए परिवारों को दी जाएगी भूमि उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान लोगों की जान को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता थी। जिसके लिए राज्य सरकार ने प्रशासन व लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। इसके बाद प्रदेश सरकार प्रभावितों को राहत राशि देने के साथ भूमिहीन हुए परिवारों को भूमि आवंटन करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों तथा रास्तों का किया निरीक्षण कृषि मंत्री ने सोलधा ग्राम पंचायत कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को इनके निवारण के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। इसके बाद, कृषि मंत्री ने भाली पंचायत के चिचड़ गांव में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क तथा रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने मकानों की सुरक्षा के दृष्टिगत चिचड़ खड्ड में क्रेट वाल लगाने का स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया । ये रहे मौजूद कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,आईटीआई चेयरमैन मनु शर्मा, नायब तहसीलदार सीताराम,बीडीओ श्याम सिंह,बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता आदर्श शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा,पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश कौंडल,भू-संरक्षण अधिकारी चंचल राणा,एसएमएस ज्योति राणा सहित स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
-उप मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद डीजीपी ने किया स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन 11 सितंबर 2022 को जिला मुख्यालय के गांव अबादा बराना में कार हादसे की जांच को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इस हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई थी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हस्तक्षेप के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम का गठन करते हुए डीआईजी नॉर्थ जोन अभिषेक दुल्लर को टीम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सिंह ठाकुर, आईआरबी बनगढ़ के कमांडेंट खुशहाल शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। जो कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर पुलिस हेडक्वाटर को रिपोर्ट सुपुर्द करेंगे। गौरतलब है कि 11 सितंबर 2022 में आधी रात को आबादा बराना के समीप एक कार सडक़ हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद जहां मृतक के परिजनों ने हादसे पर सवाल उठाए थे, वहीं अस वक्त नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने भी मामले को लेकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई थी। आचार संहिता, विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनने के बाद मामला ठंडा पड़ गया, लेकिन सलोह के राजन जसवाल के पिता कुलदीप सिंह जसवाल न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच घालूवाल में आयोजित युवा मिलन कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री ने जल्द ही पिता को एसआईटी गठन करवाने का आश्वासन दिया। मात्र 6 दिनों के भीतर ही उप मुख्यमंत्री के आदेश के बाद एसआईटी का गठन हो गया। मामले में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पांच युवकों की एक साथ मौत हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर अब एसआईटी निष्पक्ष रूप से जांच करेगी और मृतक के परिजनों को न्याय मिलेगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरकेएमवी इकाई ने आज महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं व प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में विद्यार्थी परिषद के लगभग 38 कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना-प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के दायरे को घटाने के विरोध में, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक एवं गैर शिक्षक भर्ती शीघ्र करवाने, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में लैब की उचित व्यवस्था करने, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों की आधारभूत संरचना सुदृद्ध करने, सभी महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने, प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा देने व राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रदेशभर में लागू करने की मांग की। इकाई सचिव दीक्षिता ठाकुर ने कहा है कि उपरोक्त मांगों का यदि प्रशासन जल्द से जल्द समाधान नहीं करता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
बोले- झूठी 10 गारंटियों का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस, अब तक एक भी गारंटी नहीं कर पाई पूरी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज से ठीक नौ माह पहले हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी व राज्य में जयराम के नेतृत्व में अपार विकास हुआ। यह बात उन्होंने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता में कांगड़ा के विधायक पवन काजल, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा भी मौजूद रहे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा ने सरकार नहीं रिवाज बदलने की बात कही थी, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। इसमें कांग्रेस ने झूठी 10 गारंटियों का सहारा लिया। नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन का नाम दिया, जिसमें सुक्खू की ठग सरकार ही अब तक स्थापित हुई है। चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि 1500 मिलेंगे, लेकिन कांग्रेस के 1500 रुपये अब तक महिलाओं के खाते में नहीं आए हंै। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो बोला है, लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। अब कांग्रेस दीवारों पर लिखे स्लोगन को मिटाने का कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट हो रहा है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पांच लाख नौकरी देने की बात कही थी, उसमें इस वर्ष की एक लाख व नौ माह की 75 हजार नौकरियां कहां है? उन्होंने कहा कि दूध 80 रुपये की खरीदने की बात कही थी, लेकिन सीएम से पूछना चाहते हैं कि किसकी गाय-भैंस खरीदा है? कपूर ने कहा कि गोबर खरीदने की बात कही थी, अब लोग पूछते हैं। लोग गोबर के बारे में पूछते हैं, तो उसे अब लोकसभा चुनावों के लिए गोबर संभाल कर रखने की बात कही कही है। जब वह आएंगे तो तब वह गोबर काम आएगा। प्रदेश भाजपा महामंत्री ने भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यो को गिनवाया। उन्होंने कहा कि डीजल-पैट्रोल में वेट बढ़ाकर गारंटियों को पूरा करने की कोशिश में महंगाई जनता पर थोप दी। कपूर ने कहा कि जिस अधिकारी पर आरोप लगाए थे, अब उन्हें सीएम कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, सीएम सूक्खु से जबाब मांगा है। नौ माह में कितने विधानसभा में दौरे किए हैं। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। कांगड़ा जिला का सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोलटिकल मर्डर कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नेहरिया, भाजपा नेता राकेश चौधरी, धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया, मंडल महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (बाल) परागपुर में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 70 विद्यार्थियों ने स्वयं बनाए हुए विज्ञान एवं गणित मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस मॉडल प्रदर्शनी को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका बच्चों के पेरेंट्स ने भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय प्रबंधन कमेटी, स्थानीय प्रधानाचार्य सीमा कौशल समस्त समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सूचना राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रभारी विवेक शर्मा जी ने दी।
पूरे प्रदेश में 13 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण उप मंडल जयसिंहपुर में भारी बारिश से पपलोई दी कुआली में जयसिंहपुर- हारसीपतन सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जो कि लगभग 21 दिनों के उपरांत यातायात के लिए बहाल हो गया है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण सड़क के साथ लगी रिटेंनिग वॉल गिर गई थी तथा यहां सड़क धंस चुकी थी, जिससे यातायात ठप हो गया था। इस कारण जयसिंहपुर, हारसीपतन व आलमपुर की लाइफ लाइन कहा जाने वाला यह मार्ग बंद हो गया। जयसिंहपुर से यह सड़क कई गावों से गुजरती है। मार्ग के बंद होने से बस हारसीपतन या चिड़ियार से जयसिंहपुर के सिविल अस्पताल तक आ रही थी, जिससे स्कूल और अन्य गांवों को जाने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। हालांकि यह मार्ग वाया मक्कड़ होकर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था, लेकिन इसमें भी अधिक जाम की समस्या बन रही थी। वहीं लोक निर्माण विभाग को जल्दी से इस सड़क चलाने के लिए दबाव बना हुआ था, लेकिन लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी इस सड़क को शुरू करने के लिए दिन-रात लगे हुए थे। अब सड़क बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
-श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कुमारहट्टी में आयोजित की गई प्रतियोगिता श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर वीरवार को कुमारहट्टी में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पिंकू इलेवन की टीम ने मटकी फोड़ कर खिताब पर कब्जा किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व इनाम की राशि देकर पुरस्कृत किया। कुमारहट्टी के वीरभद्र खेल परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में हजारों ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कृष्ण सखा मंडल को अपनी ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्व हितकारी शिक्षा निकेतन कुमारहट्टी, मानव एकता पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर, पाइन व्यू स्मार्ट स्कूल कुमरहट्टी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अघोरी की झांकी, राधा कृष्ण व काली माता की झांकी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। आयोजन में बच्चों की स्पून रेस, कॉपी रेस, महिलाओं व पुरुषों की म्यूजिकल चेयर रेस, व रस्साकशी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवीन सूद ने किया। व्यापार मंडल व कृष्ण सखा मंडल ने विधायक विनोद सुल्तानपुरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, अनहेच पंचायत के प्रधान मोहनलाल कंवर, बड़ोग पंचायत के उप प्रधान गुरुदेव शर्मा,भानु गर्ग, रूपलाल ठाकुर बड़ोग, कुणाल गर्ग, आकाश ठाकुर, रजत सूद, साहिल बंसल,मुकेश ठाकुर, हिमांशु सूद, अजय ठाकुर, वरुण अग्रवाल, मोंटू अग्रवाल, अंकुश सूद, संदीप अग्रवाल, सनी सूद, रूप लाल ठाकुर सुल्तानपुर, कुंदन वर्मा, देवेंद्र गुप्ता,सौरभ अग्रवाल, हार्दिक ठाकुर, प्रताप ठाकुर,जयपाल अग्रवाल, हंसराज सूद, गौरव गुप्ता, विजय गर्ग, अशोक सूद, जियालाल ठाकुर, ज्ञान अग्रवाल, राजेश गुप्ता व अन्य गाने मान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सुलतानपुरी ने खेलों में प्रथम आए बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों व विभिन्न खेलों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है। वहीं बच्चों को अपनी संस्कृति को पहचानने का भी अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में, मटकी फोड़ प्रतियोगिता को शुरू करने की शुरुआत भी कुमारहट्टी से ही हुई थी। कृष्ण सखा मंडल इस कार्यक्रम को पिछले अठारह वर्ष से लगातार आयोजित करवा रहा है। इसे देखने के लिए कुमारहट्टी के अलावा बड़ोग, सुलतानपुर, सोलन, धरमपुर, कसौली, गड़खल, सुबाथू, डगशाई,व भोज नगर से लोग हजारों लोग पहुंचे हुए थे।


















































