सोलन: बीते तेरह मार्च को दर्ज हुई चोरी की घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए अर्की पुलिस ने सफलतापूर्वक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है, जो कि उत्तराखंड के देहरादून जिले के गांव कलसी जमनसोट का निवासी है। वर्तमान में वह सोलन जिले के अर्की थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर डा०खा० पिपलूघाट में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पहले से ही सोलन के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी और मारपीट से संबंधित कुल 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में यह पता चला कि आरोपी ने 13 मार्च 2025 की रात को अर्की के एक घर के बरामदे और ग्राउंड फ्लोर के कमरे से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के दौरान आरोपी ने लगभग 45,000 रुपये मूल्य के सामान को चुराया, जिसमें धान की पुरानी चक्की, तीन गैंती, आठ तोलने वाले लोहे के बटटे, लगभग 20 किलो लोहे का सामान, चार लोहे के एंगल, कांटेदार तार, एक लोहे का बेंच और पाईप शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस अब आरोपी से अन्य मामलों की भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला में एक विशेष त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है, जिसमें आपको प्राचीन संस्कृत संस्कृत और टांकरी लिपि के रहस्यमय पहलुओं को जानने और सीखने का अनोखा अवसर मिलेगा। यह शिविर 1 अप्रैल से 30 जून तक हर दिन शाम 5:30 बजे से 1 घंटे के लिए गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को संस्कृत के मूलभूत ज्ञान, उच्चारण, पाठन और टांकरी लिपि के विशेष कौशल में गहराई से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति 5 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित ने कहा कि विभाग की ओर से शिमला में संस्कृत और टांकरी लिपि पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लोग जुड़ पाएंगे। इस कार्यशाला के माध्यम से लोगों को संस्कृत और टांकरी लिपि का मूलभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 5 अप्रैल तक लोग इस त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन कर पाएंगे। मस्तराम शर्मा संस्कृति और किशोरी लाल चंदेल टांकरी लिपि का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान संस्कृत के शिक्षक डॉ मस्तराम शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम प्राचीन भाषा संस्कृत का ज्ञान लोगों को मिल पाएगा। शिविर में विद्यार्थियों को संस्कृत पाठन और उच्चारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव बगड़ की रहने वाली दिव्या शर्मा डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले शो 'राम से हाउस' में नगर आएगी। दिव्या शर्मा का मुम्बई तक का सफर आम नहीं रहा। बेहद संघर्ष के बाद एक छोटे से गांव से निकल कर महा नगरी तक पहुंची हैं, जहां उन्होंने अपनी कला और मेहनत से शोबिज़ की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और आज डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले शो 'राम से हाउस' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस शो में उनका किरदार 'लाली' दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस शो में वह प्रसिद्ध अभिनेता अली असगर के साथ काम कर रही हैं और उनका किरदार एक घरेलू महिला का है, जो अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं से जूझती है। दिव्या का अभिनय इस भूमिका में बहुत प्रभावशाली और सजीव नजर आता है, जिसे दर्शकों ने दिल से सराहा है। दिव्या का सफर रंगमंच से शुरू हुआ था। सोलन में अपने अभिनय की यात्रा को विस्तार देते हुए उन्होंने स्थानीय थिएटर में कई प्रमुख नाटकों में काम किया। दिव्या ने कई बड़े मंचों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। अभिनय के क्षेत्र में उन्हें कई महत्वपूर्ण पुरस्कार भी मिले। रेडियो पर काम करते हुए उन्हें मीडिया क्षेत्र में कई नए अवसर मिले। इसके बाद अखबारों में और न्यूज़ पोर्टल में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत मुम्बई में आजमाई, और यहीं से उनकी असली यात्रा शुरू हुई।
मंगलवार को शूलिनी विश्वविद्यालय में बायोइंजीनियरिंग एवं खाद्य प्रौद्योगिकी स्कूल, अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी संकाय ने एक्सआरडी, एफईएसईएम, एएफएम और आईसी-पीओईएस सहित उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों पर एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक, अनुप्रयोग एवं बिक्री, आईआर प्रौद्योगिकी सेवा प्राइवेट लिमिटेड और प्रो. सदानंद पांडे रहे, जिन्होंने इन अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के सिद्धांतों और अनुप्रयोगों के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। वही इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, अपने तकनीकी कौशल और अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाने का अवसर मिला। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रो. अरविंद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, एचपीयू, शिमला ने समापन भाषण से कार्यक्रम को विराम दिया। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी को स्वीकार करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
**पर्ची काउंटर एक, मरीज अनेक **बीते कल स्वाथ्य मंत्री धनीराम शांडिल के बाद भी व्यवस्था में नहीं कोई सुधार **आखिर ये कैसी व्यवस्था! जिला सोलन के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में अस्पताल में एक ही पर्ची काउंटर होने की वजह से आए दिन मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात ये है कि यहाँ इलाज की तलाश में आने वाले मरीजों के लिए सबसे बड़ी समस्या अब सही इलाज नहीं, बल्कि पर्ची बनवाना बन चुकी है। हर दिन लगभग 1200 से 1500 मरीज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद में अस्पताल पहुंचते हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या तो आए दिनों बढ़ रही है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं। वर्षों से एक ही पर्ची काउंटर पर निर्भरता और मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच यह असंतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। बीते कल ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल अस्पताल का दौरान करने आए थे और उस समय भी हालत ये थी कि एक ही बिस्तर पर दो-दो मरीज लेते हुए थे। बता दे कि इससे पहले भी स्वस्थ्य मंत्री कई बार अस्पताल का दौरा कर चुके है लेकिन अस्पताल की इन अव्यवस्थाओं की स्थिति वैसी ही है। अस्पताल में अतिरिक्त पर्ची काउंटर लगाने की बात तो की जाती है लेकिन ये बात महज बातों तक ही सिमित होती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि ज़मीनी स्तर पर तो इसका कोई असर होता हुआ या अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा।
कुल्लू/संजीव कुमार: भुंतर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक सफल ऑपरेशन अंजाम दिया। इस दौरान पंजाब के निवासी एक व्यक्ति के कब्जे से 5.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने पारला भुंतर स्थित ट्री वैली होम स्टे में दबिश दी और कमरा नंबर 104 की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वरुण शर्मा (30 वर्ष), निवासी मकान नंबर 655 R, मॉडल टाउन, जालंधर (पंजाब) के कब्जे से 5.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है और नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब इस बरामद नशे की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। मामले की आगे की जांच जारी है।
आज दयानंद आदर्श विद्यालय के प्रांगण में भव्य कैप्टन इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्र उच्चारण के साथ हुई, जिससे पावन वातावरण निर्मित हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य उषा मित्तल ने अपने प्रेरणादायक भाषण में बताया कि इस प्रकार के समारोह छात्रों में जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करते हैं। इस अवसर पर स्कूल के नए नेताओं का चयन किया गया। जिसमें हिमांशु को हेड बॉय और सिमरट को हेड गर्ल बनाया गया, जबकि प्रियांशी और नितेश शर्मा को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। विद्यालय को चार सदनों में विभाजित किया गया है, जिनके कप्तान और परफेक्ट भी बनाए गए है। इनमे विरजानंद सदन की कैप्टन दीपांशी और हाउस परफेक्ट शुभम, दयानंद सदन की कैप्टन जेसिका और परफेक्ट वरदान को बनाया गया। श्रद्धानंद सदन की कैप्टन आंचल सैनी और सदन परफेक्ट शिवांश राज, तथा विवेकानंद सदन की कैप्टन प्रियांशी मेहता और परफेक्ट दिव्यांश को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पेमा को स्पोर्ट्स कैप्टन और आर्त्तन को असिस्टेंट स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया, जबकि आशुतोष और यशव को हेड ऑफ वॉलंटियर्स के रूप में चुना गया। विद्यालय पुलिस टीम के लिए अक्षिता ठाकुर और अक्षित को नियुक्त किया गया। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य उसका मित्तल ने सभी नव नियुक्त नेताओं को सैशेस और बैज पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद हेड बॉय और हेड गर्ल के नेतृत्व में परेड आयोजित की गई और सपोर्ट प्रभारी बीना कौशिक तथा जगदीश की अध्यक्षता में छात्रों ने शपथ ली। जिसमें उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रण लिया। कार्यक्रम का मंचन टान्या और हर्षिता ठाकुर द्वारा किया गया। जिसमें अंत में एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन शांति पाठ के साथ किया गया, जिसने इस शुभ अवसर को एक शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक अंत दिया।
नैहरनपुखर में आवारा पशुओं की समस्या अब जानलेवा बनती जा रही है। ताजा घटना में 55 वर्षीय दीप कुमार को एक आवारा सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दीप कुमार मेहनत-मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी नैहरनपुखर हाईवे पर अचानक पीछे से एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने अपने नुकीले सींगों से उनके पेट पर जोरदार वार किया जिससे दीप कुमार के पेट की आतें तक बाहर निकाल दी थी, जिससे वे बुरी तरह लहूलुहान हुए दीप कुमार का आसपास के लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और किसी तरह सांड को वहां से भगाया। घायल दीप कुमार को तत्काल सिविल अस्पताल, देहरा ले जाया गया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके पेट में गहरे घाव हुए हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इससे पहले भी हो चुका है हमला यह पहली बार नहीं है जब नैहरनपुखर क्षेत्र में किसी व्यक्ति पर आवारा सांड ने हमला किया हो। इसी सप्ताह, नैहरनपुखर चौक पर एक अन्य व्यक्ति, रक्कड़ निवासी सुरजीत सिंह धीमान पर भी इसी सांड ने हमला किया था। सुरजीत सिंह को भी गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सांड बेहद आक्रामक हो गया है और आए दिन राहगीरों पर हमला करता है। स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सांड लंबे समय से इलाके में घूम रहा है और कई बार लोगों को घायल कर चुका है। बावजूद इसके, प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। गांव के बुजुर्गों और व्यापारियों ने बताया कि यह सांड अक्सर नैहरनपुखर चौक, बाजार और हाईवे के आसपास घूमता रहता है। कुछ महीने पहले भी इसने एक स्कूली बच्चे को दौड़ा लिया था, लेकिन उस समय कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ था। अब लगातार हो रहे हमलों ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
पतलीकुहल, कुल्लू(संजीव कुमार): पतलीकुहल की टीम ने गश्त के डॉयरान एक आरोपी से 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस की टीम ने 16 मील के क्षेत्र में हॉट एयर बैलून कैंप के पास गश्त के दौरान एक आरोपी अमित गुप्ता (38 वर्ष), पुत्र सुशील कुमार, निवासी फ्लैट नंबर 9 एंजल अपार्टमेंट, भादल कलौनी, जिरकपूर, SAS नगर मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। इसके खिलाफ पुलिस थाना पतलीकुहल में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ गहन जांच कर रही है ताकि नशे की इस खेप के स्रोत और खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
कुनिहार: बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार का शैक्षणिक सत्र 2025-26 जो की 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 300 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है और लगभग 23 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है I प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बी पी एल और वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन ने बताया की पहली से आठवी तक हर निजी स्कूल मे 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आर टी एक्ट के अनुसार ज़रूरी है इस के लिए सभी निजी स्कूलों को इसके बारे मे बताया गया है और बी एल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की यह विद्यालय बी पी एल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली कक्षा में 10 सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा देने हेतु आवेदन 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक मांगे है I अगर कोई अभिभावक पहली कक्षा में अपने बच्चो को इस स्कूल मे निशुल्क प्रवेश करवाना चाहते है तो कृपया अपने साथ निम्न दस्तावेज जैसे वैध बी पी एल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र , तहसीलदार द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र , तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र , एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र ले कर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में 3 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक जमा करवा दे I उसके उपरान्त 9 अप्रैल 10 बजे से 1 बजे सभी आवेदन कर्ता विद्यार्थियों की चयन की प्रक्रिया की जाएगी I परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को चयन के बारे मे बता दिया जायेगा और परिणाम सूचि को 10 अप्रैल को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जायेगा I यह शिक्षा आर टी ई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है जिसका पूरा लेखा जोखा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की देख रेख में किया जा रहा है I
कांगड़ा जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष और आल इंडिया गुज्जर महासभा के वाइस कॉर्डिनेटर, सलाम दीन ने ईद के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर को भी ईद की शुभकामनाएं दीं। सलाम दीन ने कहा कि ईद का त्यौहार हमें एकता, भाईचारे और समाजिक सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि हम सभी एकजुट होकर समाज में शांति और समृद्धि की दिशा में काम करें। विधायक कमलेश ठाकुर इस दौरान लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस देहरा में जन समस्याओं को सुन रही थीं। इस मौके पर सलाम दीन ने विधायक कमलेश ठाकुर के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनका यह प्रयास जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
शूलिनी यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मोक्ष-2025 में कई प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। निशय त्रिपाठी को मिस्टर मोक्ष का खिताब दिया गया, जबकि समिति मंता ने मिस मोक्ष 2025 का खिताब जीता। उद्घाटन समारोह में सोनिया रैपर क्लब ने रैप प्रस्तुति दी, जिसके बाद शूलिनी यूनिवर्सिटी के धवनी बैंड ने अपने संगीतमय कार्यक्रम से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक भांगड़ा और नाटी प्रस्तुति ने शाम को और भी शानदार बना दिया, जबकि सक्षम डांस क्लब ने बॉलीवुड डांस सीक्वेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। शूलिनी यूनिवर्सिटी नाटी क्लब ने पारंपरिक हिमाचली नाटी नृत्य प्रस्तुत किया। हिमालयन क्वीन प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष की हिमाचली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें श्रेष्ठा ने हिमालय की रानी का खिताब जीता और 7500 का नकद पुरस्कार और लैक्मे गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। सुनीता ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया और उसे 5000 नकद पुरस्कार और मोटो शेड उपहार से सम्मानित किया गया। वही वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव में प्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज ने पहले दिन अपने गानों से खूब धमाल मचाया। दूसरे दिन की शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाएं दर्शकों के सामने प्रस्तुत कीं। वही स्थिरता और सामुदायिक जुड़ाव की निदेशक पूनम नंदा को "सोल ऑफ वूमन ऑफ सब्सटेंस" की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कुल्लू/ संजीव कुमार: रविवार को पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को 844 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ गिरफ्तार किया है। बीते कल पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने नागूझौड़ समीप पावर हाउस सरवरी-1 में गश्त पर थी जिस दौरान पुलिस ने तुद्धि राम (54 वर्ष) पुत्र श्री बुध राम, निवासी गांव थाच, डाकघर दोघरी, तहसील कुल्लू को 844 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद किया गया, जिसे मादक पदार्थों की आपूर्ति के लिए उपयोग किया जा सकता था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी है और बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है। पुलिस टीम ने बताया कि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थों के व्यापार से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है, और पुलिस इस मामले में जल्द ही और खुलासे की उम्मीद कर रही है।
दयाराम ठाकुर को एक बार फिर शिक्षकों के अपार समर्थन के साथ राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ, जिला मंडी का अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के 21 शिक्षा खंडों से 180 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। चुनाव की अध्यक्षता चमन लाल शर्मा ने की, जबकि सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर और रवि शर्मा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। संघ की नई टीम में दयाराम ठाकुर अध्यक्ष, नंदलाल चौधरी महासचिव, पूर्ण चंद चौधरी वित्त सचिव, भूप सिंह और हेमराज वरिष्ठ उप प्रधान, और दीक्षा महिला विंग अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। दयाराम ठाकुर ने अपने संकल्प में कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को हल करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संघ जल्द ही उप शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक) से मुलाकात करेगा, ताकि शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके। ठाकुर ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके अलावा, संघ ने माध्यमिक स्कूलों में कला एवं शिल्प शिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों के पदों को यथावत रखने की मांग की है, जिसे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि किसी भी विद्यालय से इन पदों को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षकों के हितों की रक्षा की जा सके। संघ की प्राथमिकताओं में शिक्षकों के वेतन और भत्तों का शीघ्र निपटारा, शिक्षकों की नियमितीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देना, और उनके अधिकारों की रक्षा करना शामिल है। शिक्षक समुदाय को अब उम्मीद है कि दयाराम ठाकुर के नेतृत्व में उनकी मांगों को प्राथमिकता मिलेगी और उनके हितों की पूरी तरह से रक्षा होगी। ठाकुर ने यह भी कहा कि संघ शिक्षकों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा, जिससे शिक्षकों के बीच एक नई आशा और विश्वास का संचार हुआ है।
रोहड़ू के अंतर्गत आते स्नैल में पुलिस के डिटैक्शन सैल शिमला और रोहड़ू पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 3.06 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रभाकर चौहान पुत्र प्रमोद चौहान निवासी जटारी, डाकघर चिनवा, तहसील मोरी व जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्नैल क्षेत्र में नशे की खेप लाई जा रही है। इस पर पुलिस ने कुड्डू के समीप नाकाबंदी कर दी। डीएसपी रोहड़ू प्रणब चौहान ने बताया कि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लेकर आ रहा था और कहां सप्लाई करने वाला था, इसका भी जल्द खुलासा किया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। पुलिस लगातार इस पर नजर रखे हुए है और ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की सख्ती जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
रविवार को पुलिस थाना भुंतर की टीम द्वारा सब्जी मंडी भुतंर के समीप पार्किंग में गश्त के दौरान अनिल कुमार (39 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव छोटी शमशी डाकघर शमशी तहसील भून्तर से 7 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है। उपरोक्त आरोपी अनिल कुमार के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद-फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
द एसवीएन विद्यालय बड़ोर घाटी कुनिहार में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ अभिवावक अध्यापक वर्ग में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद में आगामी सत्र वर्ष 2025 —26 के लिए सभी को शुभकामनाएं दी गई। यह कार्यक्रम विद्यालय अध्यक्ष टीसी गर्ग व,स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन कपूर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि विद्यालय के आगामी सत्र का शुभारंभ 7 अप्रैल से हवन व पूजन के साथ किया जाएगा। शिक्षा के साथ साथ विद्यालय में होने वाली अन्य गतिविधियों को नई बुलंदियों तक पंहुचाने के लिए चर्चा की गई। वही विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम सबके समक्ष रखा गया व अव्वल रहे सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई । वन्ही विद्यालय की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए स्कूल एसएमसी के अभूतपूर्व योगदान के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य सिमी, पुष्पा गर्ग, सोना गर्ग, पद्मनाभम,कांति लाल विद्यालय अध्यापक वर्ग,एसएमसी सदस्य व स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।
सोनू गैंग के सफेद जहर का काला कारोबार रामपुर से मंडी तक फैला हुआ है। इस बार रामपुर पुलिस ने मंडी के करसोग में चिट्टा तस्करों पर बड़ी कारवाई की है। शनिवार को डीएसपी नरेश शर्मा के दिशा निर्देशों में करसोग के अलग अलग क्षेत्रों से 7 और रामपुर के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। अब तक रामपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय सोनू गैंग के 30 गुर्गों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। बताते चले की 3 मार्च को सोनू गैंग के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र दिवान चंद निवासी गांव सलोहा डाकघर तेबन तहसील करसोग जिला मण्डी 25 वर्ष व उसकी पत्नी गीता श्रेष्ट पुत्री रमेश श्रेष्ट निवासी गांव टकोली डाकघर पनारसा तहसील ओट जिला मण्ड़ी उम्र 25 वर्ष के कब्जा से 26.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की थी।इन दोनो आरोपीगणों की कुल सम्पति 9,22,537 को जब्त किया गया था। इन दोनों आरोपियों के साथ चिट्ठा की खरीद फरोख्त में संलिप्त 21 व्यक्तियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार देर शाम को 9 अन्य आरोपी 1. हुकम चन्द पुत्र उर्फ रिंकू वर्मा पुत्र दौलत राम निवासी गांव मनशाणा, डाकघर बंगलो, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष 2. महेन्द्र कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांव चौकी, डाकघर तेबन, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश आयु 26 वर्ष 3. विमल ठाकुर पुत्र चिमत राम निवासी गांव चेखवा, डाकघर सराहन, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी, हिमाचल प्रदेश आयु 25 वर्ष 4. टंकेश्वर दत्त उर्फ नेगू वर्मा पुत्र भवानी दत्त निवासी गांव सेरी बंगलो, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी, हिमाचल प्रदेश आयु 39 वर्ष 5.आशीष कुमार पुत्र स्व0 कर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर, जिला शिमला ,हिमाचल प्रदेश उम्र 25 वर्ष 6. हनिश कुमार पुत्र स्व0 मुनी लाल निवासी गांव व डाकघर नांज, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश आयु 25 वर्ष 7. सौरव पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव व डाकघर नांज, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश आयु 24 वर्ष 8. विजय कुमार उर्फ विशी शर्मा पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव खनोरा, डाकघर बन्थल, तहसील करसोग, जिला मण्ड़ी हिमाचल प्रदेश आयु 35 वर्ष , 9. ललित कायथ पुत्र जिया लाल निवासी गांव छलावट, डाकघर भड़ावली, तहसील रामपुर, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियोग में अभी तक 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उप मण्डल पुलिस अधिकारी रामपुर श्री नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बतलाया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों बारे भी जांच जारी है तथा नशे के खिलाफ रामपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। जो भी व्यक्ति नशे की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
हिमाचल के हमीरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहा एक पत्नी ने मकान की छत पर सोये पति की अनजाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायत देने के बाद जब महिला घर गई तो पति को देखकर आश्वर्यचकित रह गई। हमीरपुर के तहत लंबलू में नेपाली मूल का व्यक्ति अपने परिवार संग किराये के कमरे में रहता है। वह नजदीक की दुकान में काम करता है। सुबह जब महिला उठी तो अपने पति को सामने न पाकर परेशान हो गई। महिला ने व्यक्ति को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह छत पर देखना भूल गई। पत्नी घबरा गई और उसने पुलिस थाना हमीरपुर में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई। हालांकि जब शिकायत देने के बाद महिला घर पहुंची तो उसने पति को अपने सामने पाया। थाना प्रभारी हमीरपुर यादेश ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। लेकिन व्यक्ति मकान की छत पर सोया हुआ था।
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ में बिजली बोर्ड के एसडीओ के साथ हाथापाई करने, गाली-गलौच सहित धमकियां देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में 3 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ में बिजली बोर्ड के एसडीओ अंकित के साथ टीम 7 दुकानों के बिजली के मीटर उतारने और कनैक्शन काटने के लिए पहुंची थी। टीम के साथ लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार संबंधित दुकानों के शटर निर्धारित भूमि से कुछ बाहर निकाले गए थे। अवैध कब्जों को लेकर हाइकोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक एसडीओ बिजली बोर्ड के साथ टीम कार्रवाई के लिए गई थी। वही बिजली मीटर उतारने और कनैक्शन काटने को लेकर मौके पर संबंधित दुकानदारों ने बवाल मचा दिया और कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। पुलिस के अनुसार इस दौरान तीन दुकानदारों ने बिजली बोर्ड के एसडीओ के साथ न केवल हाथापाई की, बल्कि उनके साथ गाली-गलौच के अलावा दुर्व्यवहार भी किया। साथ ही अधिकारी को धमकियां भी दी। इसके चलते अगले आदेशों तक उक्त कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया और टीम वापस लौट गई। इस पर एसडीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि बिजली बोर्ड के एसडीओ की शिकायत पर 3 दुकानदारों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।
जयसिंहपुर/नरेंद्र डोगरा: शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के बैनर तले समग्र शिक्षा के तहत आयोजित "वीर गाथा" जिलास्तरीय प्रतियोगिता में रा.व.मा. पाठशाला लंबागांव की 11वीं कक्षा की छात्रा आंचल, पुत्री हरिदास ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर स्कूल की प्रिंसिपल सरोज ठाकुर ने आंचल को सम्मानित कर उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रिंसिपल ने कहा कि आंचल की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि यह पूरे स्कूल, लंबागांव ब्लॉक और जिला कांगड़ा के लिए गर्व का विषय है। आंचल अब आगामी पेंटिंग प्रतियोगिता में पूरे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी और राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी, जिससे उनकी कला और प्रतिभा को और अधिक मान्यता मिलेगी। स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में आंचल को बधाई देने के लिए स्कूल के अध्यापकवर्ग, जिसमें राजेश शर्मा, अशोक कुमार, बलवीर राणा समेत पूरे स्टाफ ने हिस्सा लिया और आंचल को शुभकामनाएं दीं।
धर्मशाला: धर्मशाला में हाईकोर्ट की सर्किट बैंच खोलने की मांग पर सरकार की मनाही पर वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। वकीलों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से वे अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन इसे माना नहीं जा रहा। धर्मशाला बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट विश्व चक्षु ने शनिवार को कहा कि सरकार नहीं चाहती कि लोगों को घर के पास सस्ता कानूनी न्याय मिल सके। धर्मशाला में हाई कोर्ट की सर्किट बैंच न होने के कारण लोगों को शिमला के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपनी व अपनी धर्मपत्नी की पेंशन को सुनिश्चित कर लिया है, परंतु आप व्यवस्था परिवर्तन को लेकर आए थे, यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है, जो आपने स्टेट फॉरवार्ड ही धर्मशाला में हाई कोर्ट की सर्किट बेंच को लेकर सीधा मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार जनहित फैसले लेने से पीछे हट रही है। सरकार नहीं चाहती कि धर्मशाला में हाई कोर्ट की सर्किट बेंच स्थापित हो सके। विश्व चक्षु ने कहा कि अगर धर्मशाला में सर्किट बैंच खुलता है, तो वकीलों सहित आम लोगों को न्याय के लिए बड़ी राहत मिलेगी, और शिमला दौड़-दौड़ाई से निजात मिलेगी। साथ ही कर्मचारियों को भी न्याय पाने के लिए शिमला नहीं जाना पड़ेगा और उनके भी समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुददे पर अपनी मानसिक मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में हाई कोर्ट के सर्किट बैंच की स्थापना होने से कांगड़ा-चंबा, ऊना, मंडी व हमीरपुर सहित आधे हिमाचल के लोगों को सुविधा मिल सकेगी, परंतु मुख्यमंत्री की सोच से लगता है कि वे इसके पक्षधर में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में सुक्खू सरकार बनी है वे जनता की एक भी मांग को पूरा नहीं कर पाई है। अगर मुख्यमंत्री निर्णय लेने में खुद को कमज़ोर मान रहे हैं तो उन्हें अपने पद से हस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा, ऊना, मंडी व हमीरपुर के बहुत से ऐसे लोगों हैं जो इंसाफ पाने के लिए शिमला नहीं पहुंच पाते हैं तथा उन्हें समझोते करने को मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब लोगों की मांगों को ठुकराने में लगी हुई है। उन्होंने सरकार से अग्रह किया है कि धर्मशाला में हाईकोर्ट की सर्किट बेंच खोलें तथा न नुकर करके वकीलों को धरने-प्रदर्शन करने के लिए मज़बूर न करे।
कुनिहार:-विकास खंड कुनिहार के तहत आने वाली सभी पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सामग्री आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रकाशन को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश खंड विकास अधिकारी कुनिहार की ओर से जारी किए गए हैं। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने बताया कि पंचायत सचिवों को 28 मार्च तक निविदाएं आमंत्रित करने के लिए आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद पंचायत सचिव निविदाएं आमंत्रित करने के लिए नियम अनुसार प्रक्रिया को ना अपनाकर इसे प्रकाशन करवा रहे थे। इसको देखते हुए पंचायत सचिवों द्वारा किए गए टेंडरों को रद्द करने के आदेश जारी किए हैं। अब विकास खंड स्तर कुनिहार पर ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने बताया कि इस निर्णय के बारे में सभी पंचायत सचिवों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब विकास खंड स्तर पर ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और सभी पंचायत सचिवों को इसका पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार प्रक्रिया को ना अपनाने वाले सचिवों पर कड़ा संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर ने उन सभी 148 उम्मीदवारों को 5 अप्रैल प्रातः 10 बजे तक आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए हैं जिनकी नियुक्ति पोस्ट कोड-939 के अंतर्गत एचपीएसईबीएल को अनुशंसित की गई है। आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि इन उम्मीदवारों को आयोग के कार्यालय इसलिए आने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संबंधित विभागों, बोर्ड और निगमों को आगे की संस्तुति के लिए अपने विकल्प का प्रयोग कर सकें। अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को अपना विकल्प चुनने में विफल रहता है तो यह माना जाएगा कि वह पोस्ट कोड-939 के अंतर्गत उक्त पद को स्वीकार करने का इच्छुक नहीं है। उसके बाद अपेक्षित बोर्ड अथवा निगमों को उनके नाम की सिफारिश नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीवारों का विवरण आयोग की वैबसाइट पर भी उपलब्ध है तथा सभी उम्मीदवारों को उनके ई-मेल के साथ-साथ मोबाइल नम्बर के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में हाल ही में सुक्खू सरकार ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन में वृद्धि की है। बजट सत्र के अंतिम दिन, शुक्रवार को, विधायकों के वेतन में 24 से 26 प्रतिशत की वृद्धि करने वाला संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश किया गया। इससे पहले, सरकार पर लगातार आर्थिक संकट का आरोप लगाने वाले विपक्षी दल भी इस विधेयक के समर्थन में खड़े नजर आए। हिमाचल प्रदेश में पिछले नौ वर्षों बाद इनके वेतन में यह वृद्धि की गई है। अब प्रत्येक विधायक को 55 हजार रुपये का बेसिक वेतन और विभिन्न भत्तों के रूप में कुल 2 लाख 10 हजार रुपये मासिक दिए जाएंगे। इस राशि में पांच प्रकार के भत्ते शामिल हैं, जिनमें से 20 हजार रुपये का टेलीफोन भत्ता समाप्त कर दिया गया है। साथ ही, विधायकों को बिजली और पानी की सब्सिडी भी नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मासिक वेतन में वृद्धि के साथ अब उन्हें 95 हजार रुपये का बेसिक वेतन और कुल 2 लाख 50 हजार रुपये तक के भत्ते मिलेंगे। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों का वेतन 80 हजार रुपये है और कुल भत्तों के साथ उनका वेतन 2 लाख 40 हजार के करीब होगा। विधायकों की कुल वेतन राशि में लगभग 50 हजार रुपये या उससे अधिक का इजाफा होने का अनुमान है। हालाँकि प्रदेश सरकार ने 20 हजार रुपये टेलीफोन भत्ता के अलावा बिजली व पानी बिल भत्ता खत्म कर दिया है। टेलिफोन, बिजली व पानी भत्ते खत्म होने पर वृद्धि से अधिक अदायगी वेतन से करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री सदन में वेतन वृद्धि के साथ विधायकों के तीन भत्ते खत्म करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में विधायकों का वेतन प्राइस इंडेक्स के अनुसार 1 अप्रैल 2030 से प्रारंभ हुए प्रत्येक पांच वर्षों के बाद बढ़ाया जाएगा। विधायकों को अब केवल विधानसभा क्षेत्र व कार्यालय भत्ते ही मिलेंगे। पूर्व विधायकों का टेलिफोन भत्ता भी खत्म किया गया। गौरतलब है कि राज्य का कर्ज़ लगातार बढ़ता जा रहा है और यह एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के संशोधित वेतनमान 2016 की देनदारियों के लिए 10 हज़ार करोड़ रुपये के भुगतान का हवाला दिया, जिसे चुकता करने में सरकार आर्थिक तंगी का बहाना बना रही है। लेकिन, अपनी ही सरकार के अधिकारियों के वेतन में वृद्धि करने के मामले में आर्थिक संकट आड़े नहीं आया। विपक्ष इस मुद्दे पर खामोश रहा और विधेयक के पारित होने में सहमति व्यक्त की।
अभिलाषी विश्वविद्यालय में नशा उन्मूलन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। एसपी साक्षी वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। एसपी ने कहा की आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। नशे की लत से बचने के लिए आत्म-संयम और जागरूकता सबसे जरूरी है।" इस कार्यक्रम के दौरान अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. एच. के. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक विश्वविद्यालय परिसर में नशे से जुड़ी कोई भी घटना नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान की स्वच्छ और अनुशासित वातावरण की परंपरा बनी रहेगी। वही एसपी ने नशे से जुड़ी कानूनी धाराओं और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशे की गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं कुलपति प्रो. एच के चौधरी ने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा कि छात्रों को एक सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण मिले, जिससे वे अपने जीवन में सफल हो सकें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
शूलिनी लिटरेचर फेस्टिवल के बहुप्रतीक्षित पांचवें संस्करण की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हुई, जिसमें साहित्य, सिनेमा, संगीत और मीडिया की जानी-मानी हस्तियां एक साथ आई। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने अपने जीवन दर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, और दर्शकों से केवल अंतिम लक्ष्य का पीछा करने के बजाय अपनी यात्रा को अपनाने का आग्रह किया। चीफ लर्निंग ऑफिसर डॉ. आशू खोसला के साथ बातचीत में इम्तियाज अली ने छात्रों से कहा कि “हर किसी को यात्रा का आनंद लेना चाहिए” और उनसे “अपनी प्रवृत्ति का पालन करने, अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेने और जो वास्तव में आपके साथ प्रतिध्वनित होता है उसका पीछा करने” के लिए कहा। जमशेदपुर में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, अली ने बताया कि कैसे कहानी कहने के प्रति उनका आकर्षण बचपन में शुरू हुआ, कल्पनाशील कहानियां बुनने से सिनेमा में उनके भविष्य की नींव पड़ी। उन्होंने अपनी अनूठी कहानी कहने की आवाज़ को अपनाने के महत्व पर जोर दिया, और महत्वाकांक्षी कलाकारों को प्रामाणिक कथाएँ बनाने के लिए व्यक्तिगत अनुभवों और सांस्कृतिक जड़ों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके स्पष्ट उपाख्यानों ने दर्शकों को रचनात्मक प्रक्रिया और अपनी कलात्मक दृष्टि के प्रति सच्चे रहने के महत्व की गहरी समझ प्रदान की। एक अन्य सत्र में अनुभवी अभिनेता कंवलजीत सिंह ने डिजिटल विकर्षणों के युग में पढ़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “यवाओं को अपने मोबाइल फोन को एक तरफ रखकर किताबों में डूबने की जरूरत है। पढ़ने से शब्दावली और ज्ञान समृद्ध होता है, दृष्टिकोण को उस तरह से आकार मिलता है जो कोई स्क्रीन नहीं दे सकती।” अनुभवी पत्रकार और स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के निदेशक विपिन पब्बी के साथ एक रोमांचक सत्र में, सिंह ने अपने करियर और फिल्म मिसेज में अपनी भूमिका के किस्से साझा किए, जिसमें बताया कि कैसे इस अनुभव ने उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से बदल दिया। हास्य और ज्ञान से भरे उनके सत्र ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने कहा, “जीवन में हर भूमिका के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की फिटनेस महत्वपूर्ण है। व्यक्ति को हमेशा तैयार रहना चाहिए, जोखिम उठाना चाहिए और आराम के दायरे से बाहर निकलना चाहिए।” लिटफेस्ट निदेशक डॉ. आशू खोसला ने महोत्सव की विविध कार्यशालाओं पर प्रकाश डाला, जिसमें स्क्रीन अनुकूलन, माइंडफुलनेस, कठपुतली और फिलैटली जैसे विषयों को शामिल किया गया, जिससे प्रतिभागियों को सीखने के अनुभव प्राप्त हुए। इसके साथ ही, शूलिनी फ्लावर फेस्ट का उद्घाटन किया गया, जिसमें जीवंत पुष्प प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा दिया गया। इसके पूरक के रूप में, ग्लिच टेक फेस्ट में हैकथॉन, ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप और इंटरैक्टिव टेक शोकेस शामिल थे, जिसमें युवाओं की अभिनव भावना को उजागर किया गया।
4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा में आए भयावह भूकंप की स्मृति में जिला प्रशासन द्वारा मार्च, श्रद्धांजलि सभा सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल, 2025 को कांगड़ा भूकंप के 120 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उस दुर्भाग्यपूर्ण घड़ी में विपत्ति-ग्रस्त लोगों की याद में सुबह 10ः30 बजे डीसी ऑफिस से पुलिस ग्राउंड तक मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान आपदा का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। बकौल एसडीएम, कांगड़ा भूकंप की स्मृति में स्कूली बच्चों के लिए भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन इस दौरान किया जाएगा। इसके साथ लोगों को जागरूक करने के लिए लोक कलाकारों द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1905 में भूकंप के दौरान 20 हजार के करीब लोगों ने जान गंवाई थी जबकि एक लाख से भी ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा कभी उत्पन्न न हो और इस तरह की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। इस दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित डीडीएमए के कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पोस्ट कोड 928 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पदों की भर्ती के लिए अन्तिम परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया है। प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डां और निगमों ने इन पदों को भरने के लिए सिफारिश की थी जिसके लिए 1 दिसंबर, 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 16 पद, सामान्य श्रेणी (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) के सात पद, सामान्य श्रेणी (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) का एक पद, सामान्य श्रेणी (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के आठ पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के दो पद, अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 11 पद, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) के तीन पद, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का एक पद और अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिकों के आश्रित) का एक पद शामिल हैं। पोस्ट कोड 928 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पदों में से 15 पद सक्षम उम्मीदवार न मिलने के कारण रिक्त रखे गए हैं। लिए विज्ञप्ति परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट www.hprca.hp.gov.in पर भी उपलब्ध है।
मंडी जिले के नेरचौक में बस में सफर कर रही एक महिला के पर्स से 35 हजार रुपए चोरी करने की कोशिश की गई। घटना में शामिल प्रवासी महिलाओं का गिरोह नंगल का बताया जा रहा है। चोरी की यह वारदात बस में लगे भीड़ का फायदा उठाकर अंजाम दी गई, लेकिन महिला की सतर्कता के चलते चोरों का खेल ज्यादा देर नहीं चला। जानकारी के अनुसार, पीपली की महिला वनिता देवी नेरचौक जाने के लिए बस में सवार हुई थी। महिला की गोद में बच्चा भी था और कुछ प्रवासी महिलाएं भी उसी बस में चढ़ी थीं। भीड़ का फायदा उठाकर इन महिलाओं ने वनिता के पर्स से पैसे चुराने की कोशिश की, लेकिन वनिता को इसका एहसास होते ही उसने एक महिला का हाथ पकड़ लिया और उसे बस से नीचे उतार दिया। चोर महिला ने पैसे वापस कर दिए और कहा कि लो, अपने पैसे ले लो, शोर मत मचाओ। वनिता देवी ने बताया कि वह अपनी बीमार बहू के इलाज के लिए 35 हजार रुपए लेकर जा रही थी। हालांकि, यह महिलाएं बस में कब चढ़ीं, उन्हें नहीं पता। फिर भी, इस पूरी घटना के बावजूद पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि वायरल वीडियो में महिलाएं खुद चोरी की बात मान रही हैं!
सोलन शहर के राजगढ़ रोड पर पलक साड़ी दुकान के पास मिली हड्डियों और मांस के टुकड़ों से मचा बवाल सुलझ गया। सोलन पुलिस की गहन जाँच में सामने आया कि ये हड्डियाँ सुअर की थीं। जिन्हें एक मीट शॉप कर्मचारी ने कूड़े में फेंका था और बाद में कुत्तों ने इन्हें सड़क पर फैला दिया। हालाँकि, हड्डियों की अंतिम पुष्टि के लिए इन्हें SFSL जूंगा भेजा गया है। वीरवार को सोलन पुलिस चौकी को सूचना मिली कि पलक साड़ी दुकान के पास सड़क किनारे जानवर की हड्डियाँ और मांस के टुकड़े पाए गए हैं। सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी को अवगत कराया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वहाँ भारी भीड़ जमा थी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जाँच शुरू की। मौके से 6 हड्डियाँ नाली के पास, 8 हड्डियाँ टेलीफोन खंभे के पास और 3 हड्डियाँ बघाट बैंक के बाहर बरामद हुईं। ये हड्डियाँ किसी जानवर के जबड़े की प्रतीत हुई। जिनमें दाँत भी थे। इन्हें सुरक्षित कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ पुलिस कब्जे में लिया गया। जाँच के दौरान पास के जायका बिरयानी ढाबे की तलाशी ली गई, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल लिए जिनको परीक्षण के लिए जुन्गा भेजे जा रहे हैं। सोलन एसपी गौरव सिंह ने बताया कि ओल्ड डीसी ऑफिस से सर्कुलर रोड तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में रात 2 बजे एक कुत्ता सफेद थैले को ऑटो स्टैंड की ओर ले जाता और हड्डियाँ फैलाता दिखा। जाँच में पता चला कि यह थैला कूड़े के ढेर से उठाया गया था, जहाँ लोग कचरा फेंकते हैं। सीसीटीवी में रात 8:43 बजे एक स्कूटी सवार खंभे के पास थैला रखता दिखा। स्कूटी मनोज कुमार (सुबाथु) के नाम दर्ज थी, जो रेलवे स्टेशन रोड पर मनोज मीट शॉप चलाते हैं। पूछताछ में मनोज ने बताया कि उनकी दुकान में सुअर, मुर्गा और मछली का मांस बिकता है। सुअर पंजाब से लाकर सुबाथु में काटा जाता है। दुकान में काम करने वाले राजेंद्र उर्फ सोनू से पूछताछ हुई। जिसने खुलासा किया कि 26 मार्च को उसने सुअर का सिर काटा और बेकार हड्डियों को सफेद थैले में डाला। शाम को दुकान बंद करते वक्त वह थैला भूल गया था, लेकिन बाद में उसे साथ ले गया और ऑटो स्टैंड के पास कूड़े में रख दिया। सोनू ने कहा कि उसे नहीं पता था कि इससे बवाल मच जाएगा वरना वह थैला दुकान पर ही छोड़ देता। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में सोनू शाम 5:22 बजे सुअर का सिर काटते और रात 8:35 बजे थैला लेकर निकलते दिखा। अन्य कैमरों में वह स्कूटी से थैला कूड़े में रखते हुए भी रिकॉर्ड हुआ। नगर निगम को कूड़ा प्रबंधन के लिए सूचित किया गया है। पुलिस ने इस त्वरित जाँच से मामले को सुलझाया और नागरिकों से भविष्य में भी सहयोग की अपील की।
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। वीरवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाते हुए एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध का तरीका भी कुछ हटके था, पांच लोगों ने अपना सिर मुंडवाकर सरकार को जगाने का काम किया। बद्दी-साईं मार्ग की खस्ता हालत ने श्रीराम सेना के नेतृत्व में 24 से ज्यादा सामाजिक संगठनों को एकजुट कर दिया। ये संगठनों की टोली एसडीएम बद्दी ऑफिस तक आक्रोश रैली लेकर पहुंची। श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक, राजेश जिंदल ने स्पष्ट तौर पर प्रशासन और नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि बद्दी-साईं मार्ग और दून विधानसभा की सड़कों की हालत के लिए केवल सरकारी लापरवाही है। उनका कहना था कि बद्दी क्षेत्र से सरकार को हर साल करोड़ों का राजस्व मिलता है, लेकिन इस पैसे का कुछ भी ठिकाना नहीं। यहां तक कि पूरे साल में इस क्षेत्र में सड़क मरम्मत पर 12 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं किए जाते। इस कारण बद्दी की सड़कों का हाल दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल ने दो हफ्ते पहले ही घोषणा कर रखी कि अगर सड़कें ठीक नहीं हुई तो वो अपना मुंडन करवाएंगे। हालांकि विधानसभा लगी हुई थी लेकिन फिर भी सड़कें दुरुस्त नहीं हुई जिसके बाद उन्होंने मुंडन करवा दिया। प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल, आर्य समाज, रोड सेफ्टी क्लब, महलोग सभा, हिम औद्योगिक कल्याण सभा और मानवाधिकार न्याय मंच जैसे कई बड़े संगठन शामिल हुए। ये सब एकजुट हो गए थे, और सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आवाज़ उठाई। इन संगठनों का कहना था कि अगर जल्द ही सड़कों की हालत सुधारी नहीं गई, तो आंदोलन और तेज़ हो सकता है।
बीते बुधवार को जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) सोलन ने शहर में गश्त के दौरान दो व्यक्तियों से दौरान 270 नशीली टैबलेट्स बरामत की है। पुलिस ने ये कार्यवाही गुप्त सुचना के आधार पर की। दरअसल पुलिस की SIU को गुप्त सूचना मिली कि शमलेच की तरफ से एक ऑटो चम्बाघाट की ओर आ रहा है, जिसमें दो व्यक्ति कैलाश जोशी और युगल किशोर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध नशीली दवाइयां सप्लाई करने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर, SIU ने चम्बाघाट फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध ऑटो को रोका। ऑटो में सवार व्यक्तियों की पहचान युगल किशोर (उम्र 36 वर्ष) पुत्र स्व.विद्या दत्त शर्मा, निवासी गांव मन्सार, डाकघर सलोगड़ा, तहसील और जिला सोलन और कैलाश जोशी (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गोविन्द वल्लभ जोशी, निवासी गांव कठार, डाकघर बसाल, तहसील और जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान, उनके कब्जे से 270 नशीली टैबलेट्स बरामद हुईं। ये टैबलेट्स ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं, और आरोपियों के पास इन दवाइयों के वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 18 (ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
बीते कल सोलन पुलिस ने दोहरी दवाल के पास नाकाबंदी के दौरान तीन युवको से 800 नशीली टैबलेट्स बरामत की। नाके के दौरान रबौण की तरफ से तीन युवक आते हुए दिखाई दिए और पुलिस को सामने देख भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान, विशाल सिंह (उम्र 21 वर्ष) पुत्र श्री लाल सिंह, निवासी गांव राम नगर, तहसील डा.खा. और तहसील नैनीताल, जिला काशीपुर, उत्तराखंड, अमन कुमार (उम्र 20 वर्ष): पुत्र श्री मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल और सोनू (उम्र 19 वर्ष)पुत्र श्री अजय के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बिना किसी वैध लाइसेंस या दस्तावेज के 800 नशीली टैबलेट्स बरामद हुईं, जो कि Drug & Cosmetic Act के तहत प्रतिबंधित हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें ड्रग निरीक्षक के हवाले किया गया है। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
नरेंद्र डोगरा/ जयसिंहपुर, 27 मार्च: लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर के अंतर्गत हलेड मुंगल चढ़ियार मुख्य सड़क मार्ग के पास स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शक्तिपीठ स्थल नाग नगुली (नाग मंदिर) में वर्षाशालिका के अभाव में भक्तों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर सावन माह और नवरात्रि पर्व के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आते हैं, जिससे भीड़-भाड़ अधिक हो जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बस का इंतजार करने के लिए सड़क मार्ग पर खड़ा होना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाई होती है। मंदिर और आसपास के इलाकों के निवासियों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री यादविंदर गोमा से मांग की है कि इस मुख्य सड़क मार्ग पर वर्षाशालिका बनाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को बरसात और अन्य मौसम में आरामदायक इंतजार की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षाशालिका के निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि इलाके के लोगों की समस्याओं का भी समाधान होगा। विभाग और संबंधित अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र ध्यान देंगे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करेंगे।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में गुरुवार को विश्व मातृभाषा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के भारतीय भाषा विभाग की संयोजक रेखा पाण्डेय ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपनी मातृभाषाओं में व्यवहार करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में बतौर विशिष्टातिथि परिसर के सह निदेशक मञ्जुनाथ एस जी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि हमें कुछ भी बोलने से पहले ठीक ढंग से सोचना चाहिए और अपनी मातृभाषा का प्रयोग करना चाहिए। सारस्वत अतिथि के रूप में शिक्षा शास्त्र विभाग के संयोजक सत्यदेव ने अपनी मातृभाषा एवं हिन्दी में अपना वक्तव्य दिया। परिसर की निदेशक सत्यम कुमारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अपनी अपनी मातृभाषा में प्रस्तुति के लिए सभी को प्रेरित किया एवं उन्हें मातृभाषा का महत्व बताया। अतिथियों का स्वागत जहां मनीष कुमार ने स्वागत भाषण देकर किया,वहीं इस समस्त कार्यक्रम का संयोजनपियुष कुमार त्रिपाठी व सह संयोजन अमित वालिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवादज्ञापन ज्योतिष विभाग के सहायकाचार्य डॉ विनोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में परिसर के प्राध्यापक एवम् अन्य कर्मचारी व काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है। इस कड़ी में जिला ऊना पुलिस के एसआईयू टीम ने दो युवकों से तलाशी के दौरान 11.44 ग्राम चिट्ठा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है और उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में टाहलीवाल पुलिस स्टेशन के तहत पंजाब के चार युवकों से 24 ग्राम अफीम और चरस भी बरामद की गई है। जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी, ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि इन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
चौड़ा मैदान में भाजपा ने किया आज सुक्खू सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया है। प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता हजारों की तादात में चौड़ा मैदान में जुटे। इस दौरान भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा सह प्रभारी संजय टंडन, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार ने सुक्खू सरकार के दो साल के कार्यकाल को कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज करार दिया हैं। बीजेपी के समक्ष शीर्ष नेताओ ने राज्य मे माफिया राज, बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, भ्रस्टाचार, माफिया राज और गारंटियों को लेकर हमला बोला। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने आज कार्यकर्ताओं के रास्ते रोके हैं। हमने कहा कि कांग्रेस सरकार सदन और सदन से बाहर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है हरियाणा से वाटर केनन लाए गए हैं। -हिमाचल में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं रहीं है। दिन दहाड़े गोलियां चल रहीं हैं। पूर्व विधायक पर होली के दिन गोलियां चलाई जा रही। उन्होंने कहा कि ईमानदार अधिकारी विमल नेगी मामले में असंवेदनशील हैं मुख्यमंत्री भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अढाई साल पूरे हो गए हैं बाकी अब सरकार की उतराइ का समय है। भाजपा सरकार के खोले गए संस्थानों और योजनाओं को बंद कर दिया गया है। झूठ बोलकर कॉंग्रेस सत्ता में आई और झूठ बोलकर सरकार चलाई जा रही हैं। सरकार खजाना खाली होने का शोर मचा रहीं। भाजपा सरकार ने जितना लोन 5 साल मे लिया, उससे ज्यादा कॉंग्रेस अभी तक ले। लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से ही हिमाचल में सभी काम हो रहे हैं। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया, खनन माफिया और वन माफिया के चंगुल में फंस चुका है। कांग्रेस सरकार इन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रही है, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नृशंस हत्याओं का सिलसिला चंबा से किन्नौर और ऊना से सिरमौर तक जारी है। युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर: चिट्टा माफिया ने हिमाचल की युवा पीढ़ी को नशे की लत में झोंक दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। बिलासपुर में माफियाओं की खुलेआम गोलीबारी हो रही है, मंडी में खनन माफिया SDM को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहा है, चंबा में वन माफिया ने फॉरेस्ट गार्ड को तीन किलोमीटर तक घसीटा। यह घटनाएं साबित करती हैं कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया है।
सिरमौर: अकाल एकेडमिज ने ग्रामीण पंजाब के बच्चों के लिए एक नई और अनोखी पहल शुरू की है, जिसमें उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे अत्याधुनिक कौशल सिखाए जाएंगे। इस पहल के तहत, पंजाब के 100 से अधिक अकाल एकेडमिज स्कूलों में कक्षा 7 से 12 तक के छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग (एमएल), रोबोटिक्स, ड्रोन और 3डी प्रिंटिंग जैसे तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 2025-26 के शैक्षिक वर्ष से शुरू होगा और इसका लाभ 15,000 से अधिक छात्रों को मिलेगा। इस पहल में यूएसए से लौटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञ संदीप सिंह संधा ने अहम भूमिका निभाई है, जो कि आईआईटी रुड़की के पास आउट और लॉस एंजिल्स से एआई में डॉक्टरेट हैं, अब पंजाब के छात्रों को एआई के विभिन्न पहलुओं की शिक्षा देंगे। उनका एआई, मशीन लर्निंग, और रोबोटिक्स में लंबा अनुभव है और उनकी रिसर्च को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है। कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष दविंदर सिंह ने संदीप और उनकी पत्नी इंदरजोत कौर से मुलाकात की और इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संदीप ने भारत लौटने और अपनी मातृभूमि में एआई शिक्षा देने का संकल्प लिया है। अब वे न केवल पंजाब के छात्रों को सिखा रहे हैं, बल्कि पूरे देश के आईआईटी संस्थानों को मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। संदीप ने इस पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने छात्रों को एआई की प्रगति से अवगत कराएं ताकि वे भविष्य के लिए तैयार हो सकें। एआई अब कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, उद्योग और शोध में एक सामान्य और आवश्यक तकनीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयारी करनी चाहिए। संदीप और उनकी पत्नी इंदरजोत कौर, जो कि नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी और मिसिसिपी स्टेट यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त हैं, अब पंजाबी बच्चों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दंपति ने अमेरिका में अपनी सफल करियर को छोड़कर भारत में शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने का निर्णय लिया है। कलगीधर ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठन है जो मूल्य आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह ट्रस्ट 100 से अधिक अकाल एकेडमिज स्कूलों का संचालन करता है और साथ ही बाडू साहिब में इटरनल यूनिवर्सिटी और तलवंडी में अकाल यूनिवर्सिटी का संचालन भी करता है। इसके अतिरिक्त, यह ट्रस्ट मानवीय सेवा गतिविधियों में भी सक्रिय है।
आज शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन का रही है। इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई विधायक और कार्यकर्त्ता भी शामिल हो रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राज्य में माफियाराज स्थापित हो चुका है, जिसमें चिट्टा माफिया, खनन माफिया, ट्रांसफर माफिया, और कबाड़ माफिया का बोलबाला है। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चंबा में एक दलित युवक की हत्या से लेकर महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और सरकार इन घटनाओं पर पूरी तरह से मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने राज्य में बढ़ते माफिया तंत्र के बारे में भी खुलकर बोला। बिंदल ने कहा कि पूर्व में बिहार और उत्तर प्रदेश की बदनामी होती थी, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश उस दिशा में बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर भी हमला किया। उनका कहना था कि कांग्रेस ने जनता के लिए महंगाई बढ़ाई है। पेट्रोल-डीजल, राशन, बिजली, पानी, और सीमेंट जैसे जरूरी सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों, कर्मचारियों और किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए और लोगों को धोखा दिया। इसके अलावा, उन्होंने सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं को बंद करने के फैसले को भी कड़ी आलोचना की।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने शिक्षा और अनुसंधान में सहयोग के लिए यूके के एबरडीन विश्वविद्यालय के एक प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस यात्रा ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई , जिसमें छात्र विनिमय कार्यक्रम, संकाय सहयोग और दोहरी डिग्री पहल पर केंद्रित चर्चाएं हुईं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एबरडीन विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल और कुलपति प्रोफेसर जॉर्ज बॉयने और एबरडीन विश्वविद्यालय के लोगों की निदेशक डेबी डाइकर ने किया। उनकी यात्रा ने वैश्विक जुड़ाव और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए एबरडीन विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया, एबरडीन विश्वविद्यालय वर्तमान में क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में प्रभावशाली 236 रैंक रखता है। यात्रा के हिस्से के रूप में, प्रोफेसर जॉर्ज बॉयने ने स्थिरता और हरित पहल के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए शूलिनी विश्वविद्यालय के पारिस्थितिक पार्क की आधारशिला रखी। उन्होंने इनोवेटर्स ट्रेल का भी उद्घाटन किया, जो अनुसंधान, रचनात्मकता और अभूतपूर्व विचारों का उत्सव है। अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए रणनीतिक चर्चाएँ की गईं। शूलिनी विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप निदेशक डॉ. रोज़ी धन्ता ने 2+2 कार्यक्रमों, दोहरी डिग्री और विदेश में अध्ययन के अवसरों के विस्तार पर विचार-विमर्श का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शिक्षण अनुभव प्रदान करना था। इसके अतिरिक्त, एबरडीन विश्वविद्यालय के लोगों की निदेशक डेबी डाइकर ने बीएससी ग्लोबल यूओएम + एसआरपी छात्रों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया, जिसमें करियर विकास और अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा पर अंतर्दृष्टि साझा की गई। प्रतिनिधिमंडल को शूलिनी विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्रों का दौरा कराया गया, जिसमें एआई और फ्यूचर सेंटर, आईपीआर और नैनो टेक्नोलॉजी लैब शामिल हैं। आगंतुकों ने विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और नवाचार-संचालित शैक्षिक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। सुश्री डाइकर ने विशेष रूप से परिसर की लुभावनी सुंदरता की सराहना की। शूलिनी विश्वविद्यालय और एबरडीन विश्वविद्यालय उच्च प्रभाव वाली शैक्षणिक पहलों पर सहयोग करने के लिए तैयार हैं
करसोेग में अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में मनाये जाने वाले सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग गौरव महाजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि देवों के देव ममलेश्वर महादेव के आर्शीवाद व उनके निर्देशानुसार ही मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव महाजन ने कहा कि नलवाड़ मेला एक पौराणिक व प्राचीन मेला है। इस वर्ष मेले को वर्तमान परिस्थितियों और युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं को मध्यनजर रखते हुए आधुनिक समयानुसार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नलवाड़ मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को दिशा निर्देश जारी कर मेले से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी के आपसी सहयोग से ही मेले को एक भव्य व आकर्षक रूप प्रदान किया जा सकता है। जिसके लिए हम सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। एसडीएम ने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी, जिनमें युवाओं व आमजन को विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। मेले में स्वास्थ विभाग की ओर से हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित बचाव, नशे से बचाव की जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाने के लिए सीपीआर देने से संबंधति लाइव डेमोस्ट्रेशन भी दिया जाएगा ताकि आमजन व युवाओं को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएगे, ताकि मेले के माध्यम से लोगों का स्वस्थ मनोरंजन भी हो सके। उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए मेले के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के सफल आयोजन के लिए तहसीलदार डाॅ. वरूण गुलाटी को मेला अधिकारी लगाया गया है। बैठक में तहसीलदार डाॅ. वरूण गुलाटी, ममेल पंचायत प्रधान नारायण सिंह, भडारणू पंचायत के प्रधान दलीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
मापतोल विभाग जिला कांगड़ा द्वारा देहरा वृत में बुधवार को केसों को निपटाने हेतु विभागीय समझौता किया गया । जिसमें सहायक नियंत्रक प्रिया चंदेल द्वारा कुल 19 केसों का निपटारा किया गया। यह केस मापतोल उपकरणों को सत्यापित न करवाने, कम तोलने तथा पैकेट पर अनिवार्य घोषणाएं एमआरपी या मैन्युफैक्चरिंग डेट न होने के चलते माप तोल विभाग द्वारा दर्ज किए गए थे। 19 केसों का निपटारा कर कल 45000 में जुर्माना वसूला गया। जिन भी व्यापारियों ने विभागीय समझौते में अनुपस्थित दिखाई है। उनके केस न्यायालय में प्रेषित किए जाएंगे। इस विभागीय समझौते के मौके पर निरीक्षक मापतोल देहरा वृत नीरज भारती भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर (परागपुर) स्थित वेदव्यास परिसर की एन एस एस यूनिट द्वारा स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर के में चल रहे साप्ताहिक शिविर के दौरान बुधवार को तहसीलदार प्रागपुर चिराग शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।वहीं वशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने शिरकत की। एन एस एस यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी अमित वालिया व संयोजक कवि पंकज कुमार ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं अपने संभाषण के दौरान तहसीलदार चिराग शर्मा ने एन एस एस यूनिट के छात्र छात्राओं को एच ए एस सहित प्रदेश की विभिन्न परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एन एस एस स्वयंसेवियों ने एच ए एस अधिकारी एवं तहसीलदार चिराग शर्मा से प्रदेश की विभिन्न पदों हेतु होने वाली परीक्षाओं से संबंधित कई प्रश्न पूछे। चिराग शर्मा के अनुसार किसी भी कम्पीटीटिव एग्जाम को पास करने के लिए भाग्य के साथ साथ मेहनत बहुत ही जरूरी है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दवा निरीक्षक अर्की और पुलिस टीम कुनिहार ने कुनिहार थाना क्षेत्र की दवाइयों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के सेल और परचेज रजिस्टर की गहनता से जांच की गई। दवा विक्रेताओं को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए कि वे बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवाई या सिरिंज न बेचें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुकानों में रखी सभी दवाइयों को बारीकी से चेक किया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के न बेची जाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार को रोकना और लोगों को नशे के प्रति जागरूक करना है। दवा निरीक्षक अर्की, राकेश कौशल ने कहा कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक शेड्यूल्ड दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचता हुआ पकड़ा जाएगा, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में इस तरह की छापेमारी लगातार की जाएगी। डीएसपी अशोक चौहान ने जनता से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जारी इस संघर्ष में पुलिस का साथ दें और अवैध तरीके से नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर एसएचओ कुनिहार, मुकुल शर्मा और अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।
मंगलवार को शिमला में शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर रात सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार शोघी की तरफ से मैहली आ रहा था। इसी दौरान शील गांव के पास पुल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट की गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, प्रगति (15) पुत्री भगवान दास, मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी जानकी निवास नवबहार और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्मदेव नेगी निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसा रात करीब 8 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए एसडीआरएफ और अग्निशमन के कर्मचारियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जब तक बचाव दल गहरे खाई में पहुंचा, तब तक चारों दम तोड़ चुके थे।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विमल नेगी मौत मामले में निलंबित निदेशक देशराज की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। मामले में न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने 24 मार्च को दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। याचिकाकर्ता देशराज की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई। उन्होंने अदालत से गुहार लगाई थी कि जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह गलत है। उन्होंने अदालत से अग्रिम जमानत मांगी थी। इसी पर हाईकोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया, जिसमें देशराज की अंतरिम जमानत याचिका खारिज हुई है। विमल नेगी की मौत में परिजनों ने देशराज और हरीकेश मीणा सहित अन्य उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि इन अधिकारियों ने विमल नेगी को गलत काम करने के लिए उकसाया और उन पर दवाब बनाया।
ऊना नगर के संस्थापक गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी का पावन जन्म दिवस 26, 27 और 28 मार्च को उनके वंशजों और देश-विदेश से आए संगत के साथ हर्षोउल्लास से मनाया जा रहा है। सिख जगत के 12 मिशनों को एकत्र कर खालसा राज की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह जी का जन्म दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन वरदान से हुआ था। गुरु नानक देव जी के 9वें वंशज, बाबा कलाधारी जी, जो गुरु गोबिंद सिंह जी के समकाली थे, अक्सर संतोषगढ़ के पास गुरपलाह नामक स्थान पर गुरु साहिब से मुलाकात करते थे। यहीं गुरु साहिब ने बाबा कलाधारी जी को बाबा साहिब सिंह जी के जन्म का वरदान दिया था। बाबा साहिब सिंह जी का जन्म 1756 में डेरा बाबा नानक, जिला गुरदासपुर में हुआ था। उनके पिता बाबा अजीत सिंह जी और माता सरुपा देवी के घर में उनका जन्म हुआ। बाबा साहिब सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा और धार्मिक संस्कार अपने पिता से प्राप्त किए, जबकि विद्वान पंडित सोमनाथ जी से भारतीय दर्शन और इतिहास की विद्या प्राप्त की। वे शास्त्र और शस्त्र विद्या में भी माहिर थे। बाबा साहिब सिंह जी बेदी जी ने युवा अवस्था में ही सिख धर्म और गुरबाणी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई। 1775 में, बाबा साहिब सिंह जी ने अपनी धर्मपत्नी माता गुलाब देवी के साथ तख्त श्री आनंदपुर साहिब में अमृतपान किया और मीरी-पीरी के सिद्धांत पर राज योग कमाया। बाबा साहिब सिंह जी के तीन सुपुत्र बाबा बिशन सिंह, बाबा तेग सिंह और बाबा बिकरमा सिंह थे, जिन्होंने धर्म प्रचार में अहम योगदान दिया। उनका प्रभाव इतना था कि उन्होंने कई राजाओं के आपसी विवादों का समाधान किया और उनकी बातों को सभी ने माना। सिख सरदारों और राजाओं द्वारा बाबा साहिब सिंह जी को जागीरें भेंट की गईं। बाबा साहिब सिंह जी 117 गांवों की रियासत के मालिक थे और उनके पास 14,000 की सेना हर समय तैयार रहती थी। जब भी बाबा साहिब सिंह जी युद्ध के लिए जाते, तो अपनी सेना के साथ नगर की परिक्रमा करते थे, जो एक रक्षा कवच का प्रतीक थी। इस परिक्रमा में नगरवासी, बिना किसी जातिभेद के, शामिल होते थे और संत-फकीर भी इसका हिस्सा बनते थे। बाबा साहिब सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर 27 मार्च को नगर कीर्तन और नगर की परिक्रमा की जाती है, जिससे उस याद को ताजा किया जाता है। बाबा साहिब सिंह जी ने 1801 में वैसाखी के पावन पर्व पर विभिन्न सिख धड़ों को एक निशान के तले इकठ्ठा किया और सरदार रणजीत सिंह शुकरचरिया को राज तिलक देकर "शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह" का खिताब दिया। ऊना में एतिहासिक किले की स्थापना 1784 में हुई थी, जो 117 गांवों की रियासत से संबंधित था। हालांकि, अंग्रेजों ने बाबा साहिब सिंह जी के छोटे सुपुत्र, बाबा बिकरमा सिंह जी की बगावत के कारण इन किलों को तोपों से उड़ा दिया। अब यहां पुलिस थाना है, जबकि किले के भीतर बाबा तेग सिंह जी का स्थान और लंगर स्थल मौजूद है, जहां एक दिन में 35 मण कच्चा नमक लंगर में प्रयोग किया जाता था। बाबा साहिब सिंह जी के तपस्थल और गुरुद्वारा तपोवन ऊना से लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित है। वर्तमान गद्दीनशीन, बाबा सरबजोत सिंह बेदी, जो 1989 में इस दायित्व को संभाल चुके हैं, ने क्षेत्र और समुदाय के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक जीवन में अहम योगदान दिया है। वे नगर परिषद के अध्यक्ष रहे और उनके बेटे अमरजोत सिंह बेदी भी इस पद पर रह चुके हैं। बाबा सरबजोत सिंह बेदी को उत्तरी भारत में एक सम्मानित धार्मिक शख्सियत माना जाता है। उनके नेतृत्व में ऊना में अत्यधिक विकास हुआ है और उन्होंने मंदबुद्धि बच्चों के लिए प्रेमाश्रम की स्थापना भी की। हर साल 26, 27 और 28 मार्च को बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी के नेतृत्व में बाबा साहिब सिंह जी बेदी का जन्म उत्सव हर्षोउल्लास से मनाया जाता है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवत्ता पर भी कडी निगरानी रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश खाद्य आपूर्ति विभाग को दिए हैं। इस बाबत मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग की जाए ताकि किसी भी स्तर पर पोलिथीन का उपयोग नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि पाॅलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है इस के लिए भी खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित तौर पर रेट लिस्ट चेक करने के लिए कारगर कदम उठाएं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 25-27 मार्च तक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में कुल 12 सत्र होंगे,जिनमें भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण डीन, प्रो. रंजन त्रिपाठी रहे। उहोने अपने उद्बोधन में कहाकि भारतीय ज्ञान परंपरा न केवल प्राचीन काल में बल्कि आज भी विज्ञान, चिकित्सा, गणित और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रासंगिकता बनाए हुए है। भारत के मनीषियों का योगदान आने वाले समय में भी अमूल्य रहेगा। भारतीय ज्ञान की यह परंपरा हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यशाला की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मप्रत्यय के युग में है और विश्व के प्रत्येक विषय को देखने के लिए भारतीय दृष्टि आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा एकत्व का भाव समाहित करती है और इसमें समन्वय की शक्ति है। आधुनिकता के साथ समन्वय कर शास्त्रों को समाज में पुनर्स्थापित करना आवश्यक है। कार्यशाला के संयोजक डॉ. डी. दयानाथ ने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित विषयों पर गहन विमर्श करना है। भारत सदियों से ज्ञान का पर्याय रहा है, और भारतीय दर्शन, विज्ञान, गणित, साहित्य एवं अध्यात्म ने विश्व में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा अखंड भारत की अवधारणा को दर्शाती है, जिसमें वेद, वेदांग, पुराण, वास्तुशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र आदि अमूल्य ज्ञान के स्रोत हैं। वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति ज्ञान का केंद्र रही है, और अपनी संस्कृति का ज्ञान होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है क्योंकि संस्कृति से ही व्यक्ति की पहचान होती है। कार्यशाला में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं आदर्श महाविद्यालयों के प्राध्यापक प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं। संसाधकों में नवीन भट्ट (चाणक्य विश्वविद्यालय, बेंगलुरु), मुनीत धीमान (बेंगलुरु), साई सुसरल (एमआईटी, पुणे), गिरीश भट्ट (तिरुपति), जे. श्रीनिवास (हैदराबाद),केतु रामचंद्रशेखरन, शिवकुमार (इंडिका), गंटी एस. मूर्ति (आईकेएस डिवीजन, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार), वी. आदिनारायण, वरलक्ष्मी,तमिलनाडु,राघवकृष्ण (वृहत फाउंडेशन), सर्व नारायण झा (लखनऊ), भागीरथी नंद (दिल्ली) सहित कई विद्वान शामिल है। विश्वविद्यालय के अकादमिक डीन मदनमोहन झा ने अतिथियों का स्वागत किया। जानकारी हिमाचल के परागपुर (बलाहर)स्थित वेदव्यास परिसर की निदेशक सत्यम कुमारी ने बताया कि इस मौके पर कुलदीप शर्मा (विशेषाधिकारी, नियुक्ति प्रकोष्ठ) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सत्र का संचालन डॉ. पवन व्यास ने किया। इस अवसर पर काशीनाथ न्योपाने (शोध एवं प्रकाशन विभाग के निदेशक), मधुकेश्वर भट्ट,जी सूर्यप्रसाद, अमृता कौर, यशवंत त्रिवेदी, प्रसाद भट्ट, दीपिका सहित सभी प्रतिभागी और शोध छात्र उपस्थित रहे।


















































