जोगिन्दरनगर विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 141 करोड़ रूपये की धनराशि विभिन्न सडक़ों, पुलों एवं अन्य विकास कार्यों पर खर्च की जा रही है। जिनमें प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 50 करोड़ जबकि नाबार्ड के माध्यम से लगभग 37 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत कुल आठ सडक़ निर्माण कार्यों पर लगभग 50 करोड़, नाबार्ड के माध्यम से विभिन्न सडक़ परियोजनाओं पर 37 करोड़, पुलों के निर्माण पर 28 करोड़ तथा विभिन्न भवनों के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। केवल प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत जोगिन्दर नगर विस क्षेत्र में आठ सडक़ परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जिनमें लगभग साढ़े 6 करोड़ रूपये की लागत वाली गलू-भटवाड़ सडक़, पांच करोड़ रूपये की लागत वाली भराडू-बनारू डोम सडक़, लगभग ढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रही कस-पथोलू सडक़, सवा चार करोड़ रूपये की लागत से बन रही गुम्मा- खारसा सड़क, पौने पांच करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रही द्रुब्बल-बनवार सडक़, लगभग अढ़ाई करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही चक्का-झमेहड़, लगभग 13 करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही ढेलू-भटेहड़ तथा तीन करोड़ रूपये की लागत से अपग्रेड हो रही आहजू-सूजा सडक़ का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त सांढापत्तन में ब्यास नदी पर लगभग 23 करोड़ जबकि जोगिन्दर नगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर मच्छयाल में रणा खड्ड पर लगभग साढ़े पांच करोड़ रूपये की लागत से पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जोगिन्दरनगर संजीव सूद ने बताया कि जोगिन्दर नगर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 141 करोड़ रूपये की राशि व्यय हो रही है, जिसमें से वर्तमान में लगभग 115 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। जिनमें सडक़ों पर पीएमजीएसवाई के तहत 50 करोड़ व नाबार्ड के माध्यम से 19 करोड़, 2 पुलों के निर्माण पर 28 करोड़ जबकि 9 भवनों के निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है। वंही जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र को लगभग 73 करोड़ रूपये की नई विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिनमें पीएमजीएसवाई के तहत 23 करोड़, नाबार्ड के अंतर्गत 37 करोड़ तथा पुलों व अन्य विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ रूपये की धनराशि शामिल है।
परमवीर चक्र से नवाजे गए शेरशाह के नाम से मशहूर पालमपुर के वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी पर जयंती पर आज पालमपुर में याद किया गया। हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव सम्पर्क मनोज रत्न, भारत विकास परिषद के पालमपुर शाखा अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, शाखा सचिव नरेंद्र दीक्षित, भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला पालमपुर के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजकुमार मंगलानी, युवा मोर्चा के चंदन शर्मा, पूर्व प्रधान संजय कुमार, नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बीते दिनों बिलासपुर में अपने से घर से लापता हुई एक नाबालिग लड़की को हरिपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवती उत्तराखंड के रुद्रपुर से मिली है।बताया जा रहा है कि यह युवती कुछ दिन पहले अपने घर से कोई बहाना लगाकर चली गई थी और वाहन में लिफ्ट लेकर रुद्रपुर पहुंच चुकी थी। घर से लापता हुई इस लड़की के बारे में घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरिपुर पुलिस ने इस पूरे मामले में गहनता से जानकारी जुटाकर थाना की टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने बीते दिवस उक्त युवती को रुद्रपुर से बरामद कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि हरिपुर पुलिस ने लगभग 650 किलोमीटर दूर उक्त इलाके में जाकर इस कार्य को पूरा करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले भी यह लड़की घर से भाग खड़ी हुई थी जिसे उस समय भी पुलिस ने पकड़ कर परिजनों के हवाले किया था।
ऊर्जा मंत्री शनिवार यानि 11 सितम्बर को कुनिहार का दौरा करंगे। इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मन्त्री कुनिहार में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। अर्की भाजपा मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को कुनिहार के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ऊर्जा मन्त्री सुखराम चौधरी ठीक 10 बजे पहुंच जाएंगे और वहां पर विद्युत विभाग सहित अन्य जनता की समस्याओं को भी सुनेगें।साथ ही अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगें। मण्डल अध्यक्ष ने सभी पार्टी पदधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि सभी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाने हेतु समय पर पहुंचे।
जिला कांगड़ा में युवा कांग्रेस के कर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक दौरान महामंत्री नीरज शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि पूर्व विधायक संजय रतन ने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरे ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के हर कोने में करोड़ों रुपए की लगत से विकास कार्य करवाएं। पूर्व विधायक संजय रतन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पीने के पानी, सड़कों व प्रशासनिक इकाइयों में कार्यालय के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट शुरू करवाकर जनता को समर्पित किए थे, जिसका विधानसभा क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संजय रतन के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। इसी बाबत पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओं की ज़िम्मेदारियाँ सुनिश्चित की जाएगी। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पूर्व विधायक संजय रतन ने अपनी जीत की कमर कस ली है। उन्होने कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा। ज्वालामुखी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर बूथ, हर पंचायत में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी और पूर्व विधायक संजय रतन के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राज राणा, पूर्व जिला महासचिव विक्रमजीत सिंह, शहरी अध्यक्ष अंकुश सूद, महासचिव सदीक मोहम्मद, अनिल बलिया, मनीष चौधरी, प्रवीण कुमार,कबीर शर्मा, जुगेश चौधरी, प्रिंस शर्मा, अल्केश, रोहित, गौरव, इल्म दीन, अयूब खान, कपिल चौधरी, बलवंत चौधरी, सतीश कुमार,अभिषेक, रिंकू शर्मा, रविंद्र कुमार, विशाल राणा, आकाश शर्मा, रोहित कुमार काकू, अभिषेक राणा, बलविंदर, साहिल कुमार, प्रदीप, राकेश, सौरव, अजय, रोबिन आदि सैकड़ो युवा कांग्रेस कार्येकर्ता मौजूद रहें।
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आइजीएमसी में इन दिनों चल रहे लंगर विवाद की सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए है। जांच का जिम्मा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर शिमला राहुल चौहान को सौंपा गया है। एडीएम आगामी 15 दिनों में सरकार को जांच की रिपोर्ट सौंपेगे। शनिवार को आइजीएमसी प्रशासन ने ऑलमाइटी ब्लैसिंग संस्था का सामान अवैध बताकर बाहर निकलवा दिया था। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इस वाक्य के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। मामले पर आगामी कदम उठाते हुए अब सरकार ने जिला प्रशासन को इसकी जांच का दायित्व सौंपा है। हालांकि अभी भी अस्पताल में संस्था की ओर से चलाया गया लंगर सुचारू रूप से चल रहा है।
अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस ने सुंरग के भीतर ओवरटेक कर दिया। हालांकि बस के आगे चल रहा ट्रक बस चालक को आगे निकलने का सिग्नल दे रहा था। इसके बाद भी बस चालक ने ओवरटेक कर दिया। डबललेन रोहतांग टनल के भीतर वाहनों को ओवरटेक करना मना है। गनीमत यह रही कि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बस को चालक प्रवीण चला रहा था जोकि एचआरटीसी केलांग डिपो से संबंध रखता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। निगम की बस का वीडियो पीछे से जा रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने बनाया है। वंही कुल्लू पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल के भीतर ओवरटेक करने पर एचआरटीसी पर 7500 रुपये का जुर्माना किया है। उन्होंने कहा कि टनल के भीतर ओवरटेक करना जोखिम भरा है। साथ ही इस पर कड़ा प्रतिबंध है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चायल के छात्र अमित ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर में प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता हिमकॉस्ट द्वारा हनीबी डे पर आयोजित की गई थी। अमित ने हिमकॉस्ट द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर 2000 रूपए का कैश पुरस्कार भी जीता है। अमित कक्षा 12 विज्ञान संकाय(मेडिकल) का छात्र है। अमित की इस उपलब्धि से विद्यालय के सभी अध्यापक व उसके माता पिता प्रसन्न है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अमित ने ऑनलाइन कक्षा की माध्यम से इस प्रतियोगिता में भाग लिया और यह पुरूस्कार प्राप्त किया। इस उपलब्धि हेतु प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंध समिति और शिक्षक वर्ग ने अमित और उसके माता पिता को बधाई दी है। वंही अमित ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकों व अपने माता-पिता को दिया है।
शिमला: बीते दिन आईजीएमसी शिमला में स्क्रब टाईफस से 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती मंडी जिले की रहने वाली थी। युवती को पिछले महीने आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए लाया गया था। युवती का लगातार चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था, लेकिन गंभीर अवस्था के चलते लड़की की मौत हो गई। बता दें कि अस्पताल में इस बीमारी से यह पहली मौत है। वंही अस्पताल में युवती की मौत के बाद से हड़कंप मच गया।
हिमाचल प्रदेश में जहां इन दिनों सेब के रेट गिरने का मुद्दा गरमाया हुआ है, वहीं खरीद के कई मामलों में भी सेब बागवानों को पूरा भुगतान नहीं किया गया है। इस सीजन में भी कई बागवानों को आढ़तियों ने तय 15 दिन बाद भी उनका मेहनताना नहीं दिया है। ऐसे में इस साल की उपज की कमाई फंसने से भी वे आशंकित हैं। कई आढ़तियों को लदानियों ने बागवानों से खरीदे गए माल का पूरा भुगतान नहीं किया है। ऐसे में इस बार भी कई बागवानों का पैसा डूब सकता है। उन्हें एक तो रेट में गिरावट होने की मार पड़ रही है, वहीं कमाई का पैसा डूबने की आशंका सता रही है। आने वाले दिनों में सीआईडी के पास शिकायतें और भी बढ़ सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। मंडी जिला के सुंदरनगर के बरोहकड़ी में बुधवार देररात हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लटक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल आधी बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया था। हालाँकि बस में सवार करीब 24 यात्री बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस केलांग से रिकांगपिओ जा रही थी और बरोहकड़ी के पास अनियंत्रित होकर हवा में लटक गई। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया हैैै। वंही, सभी यात्रिंयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई अर्की के पदाधिकारी व सदस्य जिला अध्यक्ष जय किशन ठाकुर की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अश्वनी ठाकुर से मिले। उन्होंने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। अर्की इकाई की कार्यकारणी से इकाई अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, महामन्त्री परमिंदर वर्मा, कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र वर्मा व सुनील ठाकुर मौजूद रहे।
बुधवार को विश्वकर्मा संगठन गोपालपुर क्षेत्र इकाई के प्रधान प्रकाश चंद द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मा स्टेट इकाई के लिए नानक चंद भारद्वाज को स्टेट समन्वयक के रूप में चुना गयाहै। इस अवसर पर गोपालपुर क्षेत्र के विश्वकर्मा इकाई के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रुप से मुख्य सचिव ठाकुरदास, कोषाध्यक्ष बीरबल कुमार, सह सचिव रमेश कुमार, कानूनी सलाहकार राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उप प्रधान शिवकुमार इसके अलावा ध्यानचंद, करनैल सिंह, आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल है। इकाई के समन्वयक नानक चंद भारद्वाज ने बताया कि वह इस कार्यभार को अपने कर्तव्य और निष्ठा से निभाएंगे और विश्वकर्मा संगठन के हर कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवमं जवालाजी के विधायक रमेश धवाला ने आज खुंडिया में हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना " मुख्यमंत्री गृहणी योजना" के तहत क़रीब 100 गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस मौके पर खुंडिया पंचायत प्रधान प्रताप सिंह राणा, उपप्रधान जगदीश चन्द,पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना राणा,रणवीर सिंह, किसान मोर्चा देहरा के महामंत्री एवमं पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य संजय राणा, HP गैस सर्विस खुंडिया के संचालक सुभाष राणा, तहसीलदार सुमन धीमान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान चंद राणा,मण्डल महामंत्री प्रवीण कुमार, मण्डल सचिव सरोज कुमारी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक रमेश धवाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी कि हमारे गरीब परिवारों की महिलाएं धुंए में खाना बनाने में बड़ी परेशानी आती थी। इसलिए केंद्र सरकार ने माताओं बहनों की इसी समस्या को मद्देनजर रख कर निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए योजना आरंभ की है। जिसे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ग्रहणी गैस सुविधा योजना शुरू की तथा हजारों गरीब परिवारों को यह सुविधा दी गई है। धवाला ने कहा कि इस योजना के अनेक फायदे हैं एक ओर जंगल कटने से बच जाएंगे दूसरा माताओं बहनों को धुंए से राहत मिलेगीऔर पर्यावरण भी बचा रहेगा। इस अवसर पर धवाला ने खुंडिया के विकास के 10 लाख रुपये दिए।
राजगढ़ खण्ड हाटी समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केन्द्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष जियालाल कमल की आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पंचायत स्तर की हाटी समितियों का पुनर्गठन करने के लिए राजगढ़ तहसील हाटी समिति व उप तहसील समिति नौरी के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया। जिसमें युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। जय प्रकाश चौहान ने बताया कि राजगढ़ तहसील हाटी समिति जल्द ऑनलाइन बैठक का आयोजन करेंगी, जिसमें सांसद सुरेश कश्यप व विधायक रीना कश्यप से भी जुड़ने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में केन्द्रीय समिति से आग्रह किया गया कि वह प्रदेश सरकार से प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट दिल्ली जाने के पश्चात केन्द्रीय गृह मंत्री अमितशाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में मिले और उनसे हाटी समुदाय की पांच दशक की मांग को पूरा करने का निवेदन करें। बैठक में खण्ड समिति के महासचिव विजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रत्तन हाब्बी, केन्द्रीय समिति के उपाध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज, सह मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ठाकुर, तहसील राजगढ़ हाटी समिति के अध्यक्ष विकल्प ठाकुर, महासचिव हरदेव भारद्वाज, नौरी उप तहसील के अध्यक्ष केदार सिंह व महासचिव ईश्वर दास शर्मा, हरदेव वर्मा, राजेन्द्र ठाकुर व नगर पंचायत सदस्य अमित कुमार उपस्थित रहे।
कुनिहार बाजार में कम्पनी का नकली सामान बेचने पर एक दुकानदार पर मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार गुप्त लाजपत नगर दिल्ली ने थाना कुनिहार को सूचित किया कि कुनिहार बाजार में एक दुकानदार हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड का नकली सामान बेच रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रभात कुमार गुप्त के साथ मौके पर पहुंचकर अमर लाल एन्ड संस् की दुकान की जाँच की। जाँच में पाया कि दुकान का मालिक सुभाष चन्द पुत्र अमरलाल निवासी हाटकोट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के नाम पर नकली सामान बेच रहा है। पुलिस ने नकली सामान बरामद कर धारा 63 कॉपीराइट एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सेब बागवानों के साथ हो रहें हर स्तर पर अन्याय पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो बागवानों की पीड़ा को ही समझ रही है और न ही उनके लिए कोई राहत दे रही है। उन्होंने कहा है कि आज प्रदेश में सेब बागवानों को बहुत ही विकट स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। एक तरफ सड़कों की खस्ता हालत दूसरी तरफ सेब व्यापारियों की मनमर्ज़ी के चलते उन्हें इसके उचित दाम भी नही मिल रहे है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय रोहड़ू, गुम्मा, जरोल टिक्कर,ओड्डी,और पतलीकूहल व रिकांगपिओ के एचपीएमसी के परिसरों में सीए स्टोरों के अतिरिक्त ग्रेडिंग मशीनें भी स्थापित की गई थी, पर विभाग और सरकार की बेरुखी के चलते आज इन मशीनों का सही उपयोग नही हो रहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने एपीडा से इसके लिए धन उपलब्ध करवाया गया था। राठौर ने कहा है कि एचपीएमसी की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश के बागवानो में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सेब व्यपारियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। कुछ व्यपारी बागवानों को चुना लगा कर फरार हो रहें है, इसलिए उन्ही व्यपारियों को सेब खरीद की अनुमति दी जानी चाहिए जिनकी सरकार के पास बैंक गारंटी हो।
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज यानि बुधवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को इलैक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए देश भर में माॅडल राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सत्त विकास की ओर अग्रसर होने में मदद मिलेगी और राज्य में रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इलैक्ट्रिक वाहन नीति के कार्यान्वयन होने से लोग पुराने वाहनों के स्थान पर नए वाहन लेने के समय इलैक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के लिए प्रेरित होंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में वाहनों के चार्जिंग स्टेशन और चार्जिंग प्वाईंट अधिक से अधिक संख्या में विकसित किए जाएंगे। यह सुविधा पैट्रोल पम्पों और अन्य स्थानों पर भी उपलब्ध होगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को नोडल एजेंसी के रूप में चिन्हित किया गया है। बैठक में नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर तथा ड्राईविंग प्रशिक्षण और जांच केन्द्र स्थापित करने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप, अतिरिक्त आयुक्त घनश्याम चन्द तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजगढ़ से नौहराधार की ओर जाने वाली सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढों में सड़कइस बात का पता लगाना मुश्किल हो गया है। इस क्षेत्र में चुरवाधार से आगे हल्की सी वर्षा में ही यह सड़क बरसाती नाले का रूप ले लेती है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता है। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस सड़क से प्रतिदिन लगभग दौ दर्जन से अधिक सरकारी व निजी बसों का आवागमन रैणुका, शिलाई व कुपवी क्षेत्रों के लिए होता है। इसके साथ सैंकड़ों की संख्या मे छोटे बड़े निजी वाहनों का आवागमन भी लगा रहता है। इतनी व्यस्त सड़क होने के बावजूद भी इस सड़क को किसी भी सरकार ने किसी बड़ी सड़क परियोजना में नही डाला है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत खराब होने के कारण जहाँ सफर में अधिक समय लग जाता है, वंही उनके वाहनों का भी बहुत नुकसान हो जाता है। वंही, लोक निर्माण विभाग के अधिशांसी अभियंता नरेद्र वर्मा ने कहा कि सड़क में सुधार के लिए कार्य आरंभ कर दिया गया है। पहले ज़्यादा गड्ढे वाले भाग को ठीक किया जा रहा है।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किन्नौर आदित्य बिंद्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड डाटाबेस में राज्य के सभी दिव्यांग जनों की प्रविष्टि करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत किन्नौर जिला के सभी दिव्यांग जनों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। आदित्य बिंद्रा ने बताया कि दिव्यांग लाभार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र व राशन कार्ड नम्बर, आधार कार्ड नम्बर तथा मोबाईल नम्बर प्रमाण-पत्र की पिछली तरफ अंकित कर अपनी उचित मूल्य की दुकान में जमा करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय में भी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जमा करवाया जा सकता है ताकि इसे अद्यतन कर किन्नौर जिला के सभी दिव्यांग जनों का डाटाबेस शीघ्र तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय, टोल फ्री नम्बर- 1967 या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01786-222207 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
नम्बरदार जनकल्याण संघ अर्की की बैठक यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर की अध्यक्षता में कुनिहार में संम्पन हुई। बैठक में नम्बरदारों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की व अपनी मांगों का एक प्रस्ताव बनाकर नायब तहसीलदार कुनिहार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि प्रस्ताव के माध्यम से नम्बरदारों की कुछ मांगें पूरी करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। जिसमें नम्बरदारों का प्रतिमाह मानदेय 5 हजार करना व राजस्व इक्कट्ठा करने के लिए फर्दवाच की मांग की गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उपायुक्तों को आदेश दें कि सभी नम्बरदारों को हस्तलिखित फर्दवाच मुहैया करवाया जाए। साथ ही राजस्व सम्बन्धी शिनाख्त बारे हल्के में नम्बरदारों की उपस्थिति आवश्यक की जाए, ताकि राजस्व सम्बन्धी खामियों को रोका जा सके।
प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 6 सितंबर को पुलिस थाना कुनिहार के भवन निर्माण के लिए वचुअल माध्यम से शिलान्यास किया था। ईसिस बाबत विभाग द्वारा भवन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया गया है। वंहीभवन निर्माण कार्य के लिए 60 लाख रुपये की अग्रिम राशि भी जारी की जा चुकी है। पुलिस थाना कुनिहार इमारत लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2019 को आयोजित पूर्ण राजयत्व दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्थाई पुलिस चौकी कुनिहार को थाना बनाने की घोषणा की थी। ततपश्चात कृषि विभाग कुनिहार के कोटला में लगभग 2 बीघा भूमि पुलिस थाना बनाने के लिए चयनित कर दी गई थी। 3 फरवरी 2020 को कुनिहार शिमला मार्ग स्यांवा में एक निजी भवन में पुलिस थाना खोल दिया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ तत्कालीन एएसपी सोलन डॉ शिव कुमार द्वारा किया गया था। इसी विषय बारेमें डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पुलिस थाना कुनिहार इमारत का ऑनलाइन शिलान्यास कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में मां बणिया देवी ग्रुप, महिला मंडल, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण सप्ताह का समापन किया। मां बनिया देवी ग्रुप की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम 1 सितंबर से प्रारंभ हुआ थ। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु जागरूक किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने पौधारोपण भी किया। समापन समारोह में सभी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी थ। इस अवसर पर उन्होंने समाज को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ ली। उन्होंने सुपोषण पर तैयार किए एक गीत को गाकर इस कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में मां बणिया देवी ग्रुप की सचिव प्रेमी देवी, कोषाध्यक्ष सत्य देवी, सदस्य रीता, लीला, अनीता, कौशल्या, जया इत्यादि ने विशेष रूप से भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयाँज की एनएसएस ईकाई ने अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर सभी को साक्षर व शिक्षित बनाने हेतु एक अनूठे अभियान का शुभारंभ किया हैl इस अभियान को 'परयासा' नाम दिया गया है। 'परयासा' का आगाज प्रधानाचार्य प्रेम लाल नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता व सेवानिवृत्त केन्द्र प्रमुख शिक्षक गीता राम ने पढ़ने-लिखने में असमर्थ लोगों को कॉपी व पेन वितरित कर किया।एनएसएस प्रभारी दीपक ठाकुर ने 'परयासा' अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'परयासा' स्थानीय बोली से लिया गया शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ प्रकाश है। इस अभियान के तहत सरयाँज विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी अपने परिवार व अपने गाँव में पढ़ने-लिखने में असमर्थ लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाएंगे। परयासा अभियान का लक्ष्य सरयाँज पंचायत के सभी गाँवों को पूर्ण रूप से साक्षर व शिक्षित करना है। इस अवसर पर भीम सिंह, दीपक ठाकुर, अनूप शर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, देवी सिंह, अजय त्यागी, रमेश ठाकुर, हेमराज, पुष्पेन्द्र, डॉ मुक्तेश कुमार गौतम, सरोज, केशव सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
‘मेन्टल हेल्थ एण्ड साईकोसोशल स्पोर्ट इन कोविड-19’ विषय पर 3 दिवसीय कार्यशाला आज यानि बुधवार को आरम्भ हुई। इस कार्यशाला का आयोजन जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारम्भ उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सोलन की अध्यक्ष कृतिका कुल्हरी ने किया। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 महामारी वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में पीड़ित के साथ-साथ उसका परिवार और पूरा समाज त्रासदी झेलने को विवश है। ऐसे में यह आवश्यक हो गया है कि समाज को मानसिक रूप से मज़बूत बनाया जाए ताकि सभी इस त्रासदी का दृढ़तापूर्वक सामना कर सकें। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि महामारी के सन्दर्भ में आपदा प्रबन्धन तभी सफल हो सकता है जब इस कार्य में संल्गन विशेषज्ञों, विभागों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन में समन्वय हो। इसके लिए आपदा को न्यून करने में कार्यरत व्यक्तियों का प्रशिक्षित होना ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि गत लगभग 18 माह के समय में भारत सहित समूचे विश्व को कोविड-19 संकट के कारण अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत हालांकि कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण मुहिम का अगुवा बनकर उभरा है किन्तु फिर भी सभी के लिए सावधानियां एवं नियम पालन आवश्यक हैं। कार्यशाला में फ्रन्ट लाईन वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्था अर्थ जस्ट, गणपति सोसायटी कुनिहार, डूअर्ज तथा इंडियन काउन्सिल फाॅर सोशल वेल्फेयर के सदस्य, हमारा रेडियो के प्रतिनिधि, शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से वैशाली, रेडक्राॅस सोलन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अटल शिक्षा कुञ्ज कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग द्वारा ‘औषधि विज्ञान में अनुसंधान एवं विकास: अद्यतन और परिप्रेक्ष्य’ विषय पर एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 10 व 11 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इसमें कई देशों से प्रतिभागी और शोधकर्ता भाग लेंगे। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल अतुल कौशिक जी एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो० जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आईईसी स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित इस भव्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेना प्रतिभागियों के लिए एक अच्छा अवसर होगा। जिसमें मुख्य व्याख्यान प्रस्तुतियों, मौखिक वार्ता, पोस्टर प्रस्तुतियों और प्रदर्शनियों की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया जा सकता है। इस कार्यक्रम के लिए अभी तक विभिन्न विषयों पर आधारित लगभग 200 खोज-पत्रों को चयनित कर लिया गया है, व अन्य प्रतिभागी भी सामान्य शुल्क दे कर 10 सितंबर तक अपने खोज-पत्र आईईसी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी जानकारी के आधार पर भेज सकते हैं। प्रतिभागिओं की सुहूलियत के लिए यह सम्मेलन ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के विद्वान् और खोजकर्ता भाग लेंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के कारण 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 10 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 10 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक वशिष्ट काॅलोनी, रबौण, नेगी काॅलोनी, राधा स्वामी सत्संग, कोविड अस्पताल, माहूनाग मंदिर, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी फेज-1 एवं फेज-2, एससीईआरटी, ग्रीन वैली, देहूंघाट, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर को विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत 9 सितम्बर को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पवन विहार, पाॅल्ट्री फार्म तथा डिग्री काॅलेज एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन दोपहर 1.00 बजे से 2.30 बजे तक कोटला नाला, ऑफिसरकाॅलोनी, तहसील परिसर, शनि मंदिर, जुब्बड़, मल निकासी संयंत्र, टैंक रोड, फोरेस्ट रोड, सेरी, मतियूल, खनोग, खलीफा लाॅज तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर के कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति 9 सितम्बर को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 9 सितम्बर को प्रातः 9.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पावर हाउस रोड, डाकघर सपरून, सुगन्धा अपार्टमेन्टस, जूलाॅजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, फलोरा होटल एवं इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने इस कार्यक्रम में लोगों को शिक्षा के महत्व की जानकारी प्रदान की। कुनिहार विकास खण्ड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर, ग्राम पंचायत मांगल, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आंजी मातला में लोगों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। कपिल शर्मा ने कहा कि 26 अक्तूबर 1966 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने अन्तरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया था। यूनेस्को के इस निर्णय के उपरान्त वर्ष 1967 से विश्व साक्षरता दिवस आयोजित किया जाने लगा। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं सामाजिक स्तर पर शिक्षा के महत्व से सभी को अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान का प्रकाश व्यक्ति को सदैव सही मार्ग पर अग्रसर करता है और शिक्षा के आलोक में ही विश्व वास्तविक अर्थों में समग्र विकास की ओर बढ़ता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि राष्ट्र और मानव विकास के लिए आवश्यक है कि समाज के हर वर्ग को उनके अधिकारों की जानकारी हो। इस उद्देश्य की पूर्ति में भी साक्षरता दिवस सहायक है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में डिजिटल माध्यम से शिक्षा का चलन बढ़ा है।
शिमला: बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश विश्वविद्यालय में ईसी व विवि कोर्ट के चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित सदस्य राज कुमारी व नंद लाल को बधाई दी है। राठौर ने कहा है कि प्रदेश विश्वविद्यालय में कांग्रेस की दूसरी लगातार जीत से साफ है कि विश्वविद्यालय के अधिकतर शिक्षक व गैर शिक्षक कांग्रेस पार्टी के साथ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी।
कुल्लू: अवार्ड ऑफ प्रेस क्लब कुल्लू का आयोजन बुधवार दोपहर एक बजे देव सदन कुल्लू में आयोजित किया गया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि विधायक किशोरी लाल सागर व नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। प्रेस क्लब समय-समय पर समाज की महान विभूतियों को सम्मानित करती रही है। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन को अवार्ड ऑफ़ प्रेस क्लब से सम्मानित किया गया। दिनेश सेन का कला व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका रही है। इसके अलावा सहकारिता के क्षेत्र में चेयरमैन भट्टीको को अवार्ड ऑफ प्रेस क्लब से सम्मानित किया गया। भट्टीको का सहकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान है और देश-विदेशों में कुल्वी शॉल की अलख जगाई है। वहीं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए राधा एनजीओ मनाली को अवार्ड ऑफ प्रेस क्लब से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाषा संस्कृति एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब कुल्लू पत्रकारिता के अलावा समाज निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ने जहां कोरोना काल में सरकार व प्रशाशन का भरपूर सहयोग करते हुए सराहनीय कार्य किए हैं। वहीं पत्रकारिता के साथ-साथ क्लब ने पर्यावरण, खेलों व समाज की अन्य गतिविधियों में भी अथक कार्य किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रेस क्लब ने जो काम किया है वह काबिलेतारीफ है। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में प्रधान धनेश गौतम ने प्रेस क्लब के कार्यों की रूपरेखा रखी। जबकि चेयरमैन राजीव शर्मा, वाइस चेयरमैन आशीष शर्मा, महासचिव सुमित चौहान, दमन सौंधी, मनीष ठाकुर, अरुण गर्ग, भुंतर प्रेस क्लब के महासचिव मेघ सिंह कश्यप, स्नोर वैली प्रेस क्लब के प्रधान मनोज शर्मा, बंजार प्रेस क्लब के प्रधान हरिकृष्ण कौल, सैंज प्रेस क्लब के प्रधान झाबे राम ठाकुर, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष मनमिंद्र अरोड़ा, संतोष धीमान, अजय ठाकुर, शालिनी राय भारद्वाज,अरुण गर्ग, अनुरंजनी गौतम, नीना गौतम, आशा डोगरा, क्रिश ठाकुर, नीना गौतम व आलोक आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश: जिला कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों पर भारी पड़ रही है। बुधवार की प्रातः रूटीन चैकिंग के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में बैठे दो युवकों से 51 ग्राम चिट्टे की खेप पकड़ी गई। दोनों युवक दिल्ली से मनाली के लिए चिट्टे की खेप लेकर जा रहे थे। उक्त हेरोइन इन दोनों युवकों ने कहाँ से लाई थी तथा कहाँ बेची जानी थी, उसके बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। ज़िला कुल्लू पुलिस टीम नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और किसी भी नशा तस्कर को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि हेरोइन के नशे से अपने बच्चों कॊ दूर रखे और किसी भी प्रकार की अगर कोई ऐसी जानकारी मिलती है, तो तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करें। आरोपी की पहचान रोहित व निखिल निवासस्थान गाँव व डाकघर धर्मपुर जिला मंडी हि0 प्र0 के रूप में हुई है।
सिरमौर: पझौता जिले में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राजयत्व स्वर्णिम जयंती समारोह के उपलक्ष पर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने काफी संख्या में भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी, संज्ञा व मुस्कान क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। साक्षी व शालिनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में हिमानी, ऋषि राज व चंद्र मोहन को क्रमश: पहले, दूसरे व तृतीय स्थान प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार के लिए दीक्षा व रीबिका ठाकुर का चयन हुआ। नारा लेखन प्रतियोगिता में तमन्ना, पूनम व सविता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पीसी कश्यप ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राजस्व स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महाविद्यालय के प्रतिभागी छात्रों को बहुत-बहुत बधाई दी तथा भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
शिमला: भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश व शिमला के अन्य सामाजिक संगठन 10 सितंबर को शिमला के रिज मैदान पर प्रातः 9:30 बजे एक रक्त दान शिविर का आयोजन करने जा रहे है। रक्त दान शिविर का आयोजन कम्पीटेंट फाउंडेशन के साथ किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन है। रक्त दान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल करेंगे। शिविर का संचालन भाजपा के आई टी सेल द्वारा किया जाएगा। इस रक्त दान शिविर के मुख्य अततिथि हरदीप सिंह पुरी केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री और जल शक्ति मंत्री गेस्ट ऑफ ऑनर, दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी इस शिविर की अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कम्पीटेंट फाउंडेशन अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर इस दिन 6 राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल में 25 रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जा रही है। जिसमें हिमाचल में रिज मैदान शिमला, ऊना में ब्लड बैंक, कसौली में होटल और मेरीडियन, बद्दी में बीबीएन इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन एवं सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में इन शिवरों का आयोजन होने जा रहा है। इन रक्त दान शिविरों को मिलाकर आज तक इस संस्थान ने 70 से अधिक रक्त दान शिवरों का आयोजन किया गया है। इस दिन भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का 58वां जन्मदिन भी है।
नगर परिषद कुल्लू की ओर से अमरूत योजना के अंतर्गत देवसदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर नगर परिषद कुल्लू द्वारा 1 करोड़ 85 लाख रूपए की लगात से निर्मित 3 पार्कों तथा एक अर्बन होमलैस के लिए शैल्टर होम का देवसदन कुल्लू से लोकार्पण किया। ये सुंदर पार्क नगर परिषद कुल्लू के अंतर्गत एसपी आफिस के सामने, ढालपुर में रथ मैदान के पास तथा सरवरी में बनाए गए हैं। इसके साथ शहरी होमलैस लोगों के लिए एक शैल्टर होम का निर्माण भी अखाड़ा बाजार में किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है तथा हम सब को समाज तथा क्षेत्र के विकास के लिए बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद के अध्यक्ष की सबको साथ लेकर चलने तथा पूर्व पार्षदों को सम्मानित करने करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले लगाभग पौने दो साल से विकास, सामाजिक गतिविधियां, यहां तक कि लोगों का आपस में मिलना-जुलना भी मुश्किल हो गया था। नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में गुणात्मक शिक्षा पर बल दिया गया है। शिक्षा नीति बच्चों में स्कूलों में खुशी का वातावरण तैयार होगा। उनको किसी प्रकार के मानसिक तनाव से बाहर निकालने पर आधारित है। नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका बहुत अधिक और सम्माननीय होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति की भावना को समझना प्रत्येक हितधारक के लिए जरूरी है ताकि जल्द से जल्द इसे व्यवहार्य बनाया जा सके। नीति 21वीं सदी के युवा का कौशल उन्ययन सुनिश्चित करेगी जिससे वह रोजगारोन्मुख बन सके। वंही शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए अपनी ओर से एक ऐंबूलैंस गाड़ी भी दानस्वरूप भेंट की। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुल्लू ठाकुर चंद, राज्य सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, मंडलाध्यक्ष नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, नगर परिष्द कुल्लू की उपाध्यक्ष आशा महंत, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कुल्लू बीआर नेगी, जिला भाजपा महामंत्री जगदीश ठाकुर, पंचायत प्रधान चंद्र प्रेमी, नगर पार्षदगण दानवेंद्र्र सिंह, राज कुमार, राजेन्द्र सूद, मीना ठाकुर, राकेश, अरूण कंबोज, शालिनी राॅय भारद्वाज, पूर्व नगर पार्षद तरूण बिमल,कनिश्ठ अभियंता नगर परिषद कुल्लू राहुल ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक मैनुफैक्चरज एंड सप्लायरज एसोसिएशन ने ई0 पंकज डडवाल को बिजली बोर्ड का प्रबन्धक निदेशक बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आभार जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महासचिव प्रवीण कुमार वैद्य, दीपकधीर, हर्ष सेठी, मनोज वैद्य, तरुण टण्डन व भारतभूषण ने ई0 पंकज डडवाल को बधाई दी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का यह नियुक्ति करने के लिए धन्यवाद दिया। ई0 पंकज डडवाल ने विद्युत विभाग में सहायक अभियंता से अपनी सेवाएं प्रारम्भ की थी और पदोन्नत होकर आज इस उच्च पद पर पहुंचे है। उन्होंने प्रत्येक पद पर रहते उल्लेखनीय कार्य किए है। जिसके परिणामस्वरुप आज उन्हें इस पद स्थान मिला है ।
सुजानपुर मुख्य बाजार में आज सुबह यानि बुधवार को आगजनी की एक बड़ी घटना होने से टल गई। आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। खंभों से शुरू हुई यह आग की लपटें विद्युत वायरिंग को भी जलाने लग पड़ी थी । इसी बीच स्थानीय दुकानदारों ने विद्युत विभाग को सूचित किया और विद्युत सप्लाई को बंद करवाया। इस क्रम में करीब 2 घंटे तक विद्युत सप्लाई मुख्य बाजार में बाधित रही। शहर में व्यापारी वर्ग अगर मुस्तैदी न दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी कोर्स करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को अब डिग्री की अंतिम परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही समग्र अंक तालिका को प्रिंट करवा दिया जाएगा और संबंधित कॉलेजों को भेज दिया जाएग। इसकी फीस भी विद्यार्थियों से नहीं ली जाएगी । विद्यार्थियों को अब इसके लिए लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें हाथों हाथ समग्र अंक तालिका दे दी जाएगी। पीजी कोर्स में भी इसी सत्र से यह निर्देश लागू कर दिया जाएगा। अंक तालिका की डिग्री पूरी करने वाले हर विद्यार्थी को आवश्यकता रहती है। इससे पूर्व विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय आकर इसे बनवाते रहे थे। यह सुविधा केवल पास और डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों को ही होगी। कंपार्टमेंट या फेल होने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा नहीं होगी। किसी भी डिग्री कोर्स के पूरा करने के बाद ही समग्र अंक तालिका जारी की जाती है। इसमें पूरी डिग्री में दी गई परीक्षा के प्राप्तांक और छात्र का पूरा ब्योरा, सेशन सब कुछ अंकित होता है। इसे विद्यार्थी कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर डिग्री के स्थान पर दिखा या जमा करवा सकता है। जिससे उसे आगे प्रवेश लेने व नौकरी में कोई परेशानी पेश नहीं आएगी।
भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए महंगाई भते की 11% किश्तों का भुगतान किए जाने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में संघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 15 अगस्त को 6%भता दिये जाने की घोषणा की थी। जिस पर कर्मचारियों और पैन्शनरो ने आपति जताई थी जिस के कारण सरकार ने अभी तक उसकी अधिसूचना जारी नही की है। महासंघ सरकार से 11%भते को तुरंत जारी करने की मांग करता है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कल 6वे वेतनमान की सिफारिशो में संशोधन कर उसकी अधि सूचना जारी कर दी है। इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि गत दिनों मण्डी में पेंशनरों के संयुक्त अधिवेशन में सरकार को प्रदेश में कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन किये जाने 65,70,75,वर्ष की आयु पर मिलने वाली राशि को मुल पैन्शन में जोड़े जाने, राज्य स्तर पर सँयुक्त सलाहकार समिति का गठन किये जाने, पथ परिवहन सेवा निवृत कर्मियो की पैन्शन भुगतान का स्थायी समाधान करने हेतु मांग पत्र का नोटिस भेजा गया है। यदि सरकार 1 माह में इसे लागू नही करती है तो पैन्शनरो की सँयुक्त समिति सरकार के विरूध जनअभियान आरम्भ करेगी।
लाहौल के केलांग जिले में युवाओं ने हिमाचल का पहला मड हाउस संग्रहालय तैयार किया है। करीब 80 वर्ष पुराने मड हाउस को जीर्णोद्धार कर इसे संग्रहालय में तबदील किया गया है। इसमें दशकों पहले जनजातीय लोग जिन रोजमर्रा की वस्तुओं का इस्तेमाल करते थे, उन्हें संजो कर रखा गया। डुक्पा संप्रदाय के अवतारी लामा थुकसे रिंपोंछे ने इस संग्रहालय का शुभारंभ कर सैलानियों के लिए इसे खोल दिया है। युवाओं ने बाकायदा "लाइफ एंड हेरिटेज ऑफ लाहौल" नाम से एक संस्था भी पंजीकृत करवाई है। बताया जा रहा हैं कि इस संग्रहालय में आठ कमरे हैं। इस संग्रहालय को बनाने का उद्देश्य हिमालयन क्षेत्र में पर्यावरण और सांस्कृतिक व टूरिज़्म को बढ़ावा देना है।
भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले चुनावों में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री व हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को सह प्रभारी पद पर नियुक्त किया है। वहीं चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मंडी के धर्मपुर में ससुराल हैं। गौरतलब है कि नवंबर 2020 में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रभारी बनाया था।
हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा क्षेत्र के कर्मचारियों की बैठक आज सम्पन हुई। बैठक में परिवहन मजदूर संघ, चालक परिचालक यूनियन, तकनीकी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन ने कहा कि राज्य स्तरीय परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति द्वारा कर्मचारियों की मांगे पूरी ना होने के कारण 9 सितंबर से यूनिटों में गेट मीटिंग व 14 सितंबर को एचआरटीसी मुख्यालय शिमला पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। इसका पुरजोर समर्थन करते और एचआरटीसी देहरा क्षेत्र के कर्मचारी भारी संख्या में शामिल होने के लिए 14 सितंबर को शिमला पहुंचेंगे। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया कि निगम प्रबंधन द्वारा संयुक्त समन्वय समिति द्वारा पूर्व में किए गए समझौतों पर अमल ना करना, जनवरी 2016 से 13% जीआर, डीए 2019 से 4%, 5% जुलाई 2019 से, 6% 2021 से कुल डी ए 15%, 33 महीनों का नाइट ओवर टाइम, पेंशन ग्रेच्युटी, लीव एन कैश मैंट,जीपीएफ कई प्रकार के एरियर आदि कर्मचारियों के 500 करोड़ के वित्तीय लाभ भुगतान देय हैं। जिससे कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों का वित्तीय बकाया राशि का भुगतान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वित्तीय मांगों के अतिरिक्त एचआरटीसी को रोडवेज का दर्जा देना, भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करना, पीस मील वर्करों को एकमुश्त अनुबंध पर लाना, चालकों का पूर्व की भांति 9880 रुपए का आरंभिक वेतन बहाल करना, परिचालकों को आरंभिक वेतनमान एवं एसीपी का लाभ देना, निगम में रिक्त पड़े पदों को भरना, वैट लीजिंग पर चल रही बसों को बंद करना, पेंशन के लिए प्रदेश सरकार को बजट का प्रावधान करना, पुरानी पेंशन को बहाल करना, परिवहन कर्मचारियों की सभी कैटागिरी की वेतन विसंगति को दूर करना, दिनांक 05-08-21 को दिए गए मांग पत्र पर कार्यवाही एवं वार्ता करना आदि अनेकों समस्याएं समाधान के इंतजार में खड़ी हैं परंतु निगम प्रबंधन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिस कारण कर्मचारियों में रोष पनप रहा है।
आईटीआई डाडा सीबा में आजादी का अमृत महोत्सव 7 सितंबर मंगलवार को मनाया गया इस अवसर पर परीक्षार्थियों ने देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया व उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस आयोजन में मुख्य रूप से गांव पदयाल (गुरनवाड़ )के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा देश की स्वतंत्रता में दिए गए योगदान को याद किया गया व निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें परीक्षार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ठाकुर ने भी प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम व देश के आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया।
सोलन जिला में 03 नए मतदान केन्द्र अनुमोदित किए गए हैं। यह निर्णय जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति के उपरान्त लिया गया है। यह जानकारी आज यहां मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के उपरान्त 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 01 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 02 नए मतदान केन्द्र सृजित करने का अनुमोदन किया गया है। दून विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 91-मंधाला-1 के गांव जोहड़ापुर तथा सैंसीवाला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैंसीवाला में 423 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 91-क सैंसीवाला का अनुमोदन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 35-धर्मपुर-2 के गांव राडोपेड तथा 86-धार के गांव मातला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राडोपेड में 361 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 35-क-राडोपेड का अनुमोदन किया गया है। इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 97-नेरीकलां के गांव ओडर, हलदा, जगिरिया, महियूंण व सनोग के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगिरिया में 269 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 97-क जगिरिया का अनुमोदन किया गया है। 3 नए मतदान केन्द्रों के अनुमोदन से सोलन जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 576 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 132, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 115 तथा 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 128 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि 52-दून विधानसभा क्षेत्र में अब मतदान केन्द्रांे की कुल संख्या 96 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 105 हो जाएगी। सोलन के विधायक डाॅ.धनीराम शांडिल, भाजपा के नंदराम कश्यप तथा चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव कुमार, पूनम शर्मा, पार्वती तनवर तथा हतिन्द्र पंवर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला में राजस्व विभाग से सम्बन्धित विभिन्न लम्बित मामलों को दिसम्बर तक सुलझाया जाए। कृतिका कुल्हरी आज यहां जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राजस्व विभाग प्रत्यक्ष तौर पर आम आदमी से जुड़ा है और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली का सही संचालन महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम आदमी से जुड़े मामलों को समयबद्ध सुलझाया जाए और राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न प्रमाण पत्र इत्यादि निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाए जाएं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जों से सम्बन्धित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 02 वर्ष से लम्बित अवैध कब्जों के मामलों को 15 दिन के भीतर निपटाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के लिए तिथि निर्धारित कर 03 दिन के भीतर सूचना उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें। भू-तक्सीम के मामलों को 03 माह के भीतर निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण वसूली के मामलों में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर ऋण वसूली का कार्य किया जाए। कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भूमि की निशानदेही का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कानूनगो विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचकर गिरदावरी करें। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन तथा न्यायालयों में लम्बित मामलों के सम्बन्ध में सूचनाएं समय पर प्रेषित की जानी चाहिएं ताकि इनका त्वरित निपटारा किया जा सके। उपमण्डलाधिकारियों को समय निर्धारित कर एक माह में कम से कम 02 पटवार खानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व अधिकारियों की मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जिला के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय मातृ वंदना सप्ताह के समापन अवसर पर मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मातृ वंदना योजना में सराहनीय कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सम्मानित किया। नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और आने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए मातृ वंदना योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत गर्भवती महिला के बैंक खाते में तीन किश्तों में कुल पांच हजार रुपये की राशि डाली जाती है। विधायक ने कहा कि अगर गर्भावस्था में महिला स्वस्थ होगी तो आने वाला बच्चा भी स्वस्थ होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मातृ वंदना योजना के कार्यान्वयन में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर विधायक ने सीडीपीओ कल्याण ठाकुर, बलवीर सिंह, हरिदास, जीतराम, जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर, सहायक समन्वयक नीतू, पर्यवेक्षक अभिषेक, रवि कुमार, सिमरो देवी, तिलक राम, मीना कुमारी, सुकन्या, हर्ष बाला और अनीता देवी, आंगनबाड़ी वर्कर्स आशा देवी, प्रेम लता, सुषमा कुमारी, कविता, अनूप लता और नीलम कुमारी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। समारोह में हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार एम्स के निर्माण से सम्बन्धित सभी मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को संस्थान के लिए विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने तथा निर्धारित समय अवधि में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए एम्स में पार्किग की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने एम्स के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी जाने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए एम्स के अधिकारियों को जिला प्रशासन के समन्वय से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के एमबीबीएस के छात्रों के साथ भी संवाद किया। एम्स के निदेशक वीर सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से संस्थान के आस-पास विद्यालय खोलने के लिए भूमि प्रदान करने का भी आग्रह किया। बैठक में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक जे.आर.कटवाल, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र तोमर तथा एम्स के अधिकारी भी उपस्थित थे।
खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शहीद रोशन लाल के शहीदी दिवस पर आज उनके पैतृक गांव पपलोल में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा 10 सेवानिवृत सैनिकों को सम्मानित भी किया। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि अपने कार्य को ईमानदारी एवं समर्पण के साथ पूर्ण करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहें। इस अवसर पर 10 सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया तथा पापलोल गांव में शहीद रोशन लाल जी के निवास को जाने वाली सड़क का शिलान्यास भी किया गया। भाजयुमो सोलन मण्डल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने कहा कि युवा मोर्चा समय-समय पर सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं में देश प्रेम की भावना सदैव प्रज्जवलित रहे। शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए युवा मोर्चा सोलन मण्डल का आभार प्रकट किया। भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र परिहार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य तरसेम भारती, मंडल कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत पौधना की प्रधान अनीता, उपप्रधान संजीव, भाजयुमो सोलन के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, शहीद रोशन क्लब पापलोल के सदस्य, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, वैवभ ठाकुर, अरुण मेहता, राजेंद्र शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, अमन शर्मा, अरुण कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुल्लू : भारतीय परंपरा, ज्ञान और संस्कृत मूल्यों से ओत-प्रोत है राष्ट्रीय शिक्षा नीति - गोविंद ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परम्पराओं, ज्ञान, व संस्कृत मूल्यों पर आधारित है। यह नीति वर्तमान व भावी पीढ़ी को एक सुसंस्कृत मानव बनाने में पूरी तरह सक्षम है जिससे एक समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार होगी। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू के समीप संध्या पैलेस में समग्र शिक्षा राज्य परियोजना द्वारा डाईट कुल्लू के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति संवाद एवं हितधारक विचार-विमर्श पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शिक्षा पर्व पर उद्बोधन सुना जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के 100 साल बाद का भारत कैसा होगा, संभवतः यह आधुनिक शिक्षा का प्रतिफल होगा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कस्तुरी नंदन की अध्यक्षता में देशभर के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों के सुझावों का समावेश है जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास कर रहे हैं ताकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा नीति को कार्यान्वित करने वाला देश का पहला राज्य बने और प्रदेश में भी जिला कुल्लू इसमें अग्रणी भूमिका निभाए, इस संकल्प के साथ सभी को कार्य करना है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य अच्छे इंसान का निर्माण करना है। शिक्षा में निवेश सर्वाधिक लाभकारी है। उन्होंने कहा भारत के युवा प्रगतिशील हैं और यही कारण है आज विश्व के अनेक विकसित देशों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा 7 सितम्बर से 17 सितम्बर तक शिक्षा पर्व मनाया जा रहा है जो शिक्षकों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका बहुत अधिक और सम्माननीय होगी। गुणात्मक शिक्षा पर बल दिया गया है। बच्चों स्कूलों में खुशी का वातावरण तैयार होगा। उनको किसी प्रकार के मानसिक तनाव से बाहर निकालने पर आधारित है यह शिक्षा नीति। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति की भावना को समझना प्रत्येक हितधारक के लिए जरूरी है ताकि जल्द से जल्द इसे व्यवहार्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। नीति 21वीं सदी के युवा का कौशल उन्ययन सुनिश्चित करेगी जिससे वह रोजगारोन्मुख बन सके। नीति मौलिक कर्तव्यों के प्रति भावना उत्पन्न करने वाली है। उन्होंने कहा प्रदेश में नीति को जमीन पर उतारने के लिए काम तेजी के साथ हो रहा है। गत वर्ष 8 सितम्बर को राज्य टास्क फोर्स का गठन किया जा चुका है। 11 चैप्टर समितियों का भी गठन किया जा चुका है। प्रदेश में अध्यापकों, शिक्षार्थियों व अन्य समस्त हितधारकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल सिद्धांतों के बारे में जितना जल्द जानकारी होगी, उतनी ही तेजी से नीति धरातल पर उतरेगी। नीति बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को प्रस्तुत करने के लिए सक्षम बनाएगी। इससे पूर्व, शिक्षा मंत्री ने हर घर पाठशाला पर ई. पुस्तक का भी ऑनलाईन विमोचन किया। शिक्षा भारती के अध्यक्ष, शिक्षाविद एवं मुख्य वक्ता डॉ. देस राज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति गुणवत्तायुक्त होगी जो ज्ञान आधारित समाज का निर्माण करेगी। यह नीति 21वीं सदी की आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा करेगी तथा भारत को विश्व गुरू बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। पश्चिमी सोच वाली शिक्षा लुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा शिक्षा नीति बहुत बड़ा बदलाव है जो अखण्ड भारत का निर्माण करेगी। शिक्षक से उम्मीद की गई है कि वह समूचे समाज का शिक्षक बने। देस राज ने शिक्षा की मूल भावनाओं और उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में शिक्षा पर संवाद दुनिया का सबसे बड़ा संवाद है। उन्होंने कहा शिक्षा नीति को जल्द से व्यवहार्य बनाने के लिए सभी को काम करना है। नीति बन चुकी है। सुझाव अब केवल इसके कार्यान्वयन को लेकर दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा शिक्षक की भूमिका बहुत बड़ी है। शिक्षक की गल्ती से सभ्यताएं लुप्त हो जाती है। समाज कमजोर पड़ जाता है। इसलिए शिक्षक को गैर जिम्मेवार विल्कुल नहीं होना है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बड़ी बात है कि फोरेन यूनिवर्सिटीज भारत में आएंगी लेकिन एमओयू में यहां की संस्कृति और मूल्यों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। भारत के बच्चे विदेशों में लाखों खर्च करके शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन्हें अब अपने देश में ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। यहां के विश्वविद्यालय बाहरी देशों में खोले जाएंगे। इस प्रकार से वैश्विक आदान-प्रदान की शिक्षा होगी। उन्होंने कहा अध्यापकों को हर जगह पर प्रत्येक बच्चे व अभिभावक से शिक्षा नीति की बात करनी है। नीति का व्यापक प्रचार करने की जरूरत है। हि.प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव क्या है, इसके बारे में जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तनावमुक्त करना है। फाऊंडेशन स्टेज तीन से छः साल आयु की होगी जिसमें बालवाड़ी अथवा बाल वाटिका की आंरम्भिक शिक्षा होगी तथा 6 से 8 साल में बच्चा दूसरी कक्षा में जाएगा जबकि 8 से 11 साल आयु में तीसरी से पांचवीं कक्षा पूरी करेगा। अध्यापक बच्चों की 50 प्रतिशत आंकलन करेंगें जबकि 50 प्रतिशत एग्जाम के माध्यम से होगा। योग, खेल मं से एक में भाग लेनेा सभी को जरूरी होगा। गैर शिक्षण गतिविधियों के 25 नम्बर होंगे। हर विद्यार्थी को राष्ट्रीय गीत, गान व प्रार्थना का ज्ञान होना जरूरी होगा। माध्यमिक अवस्था छटी से आठवीं कक्षा तक होगी। नौवीं व 10वीं में वार्षिक परीक्षा प्रणाली होगी। बोर्ड में वस्तुनिष्ट व वर्णात्मक दोनों की प्रश्न डाले जाएंगे। विधायक सुरेन्द्र शौरी तथा विधायक किशोरी लाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इससे पूर्व, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विरेन्द्र शर्मा ने स्वागत किया तथा कार्यशाला की जानकारी दी। उन्होंने नीति के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोद्ध, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, जिला परिषद सदस्या विभा सिंह, रेखा गुलेरिया के अलावा गौरव भारद्वाज व प्रताप ठाकुर सहित जिला के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी व अन्य हितधारकों ने कार्यशाला में भाग लिया।


















































