भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष मेंआजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम देशभर में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी केअंतर्गत सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी द्वारा आयुष सप्ताह का आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार आयुष चिकित्सा प्रणालियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इस सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सोलन के विभिन्न स्कूलों में कक्षा प्रथम से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों से वर्चुअल माध्यम से संवाद स्थापित किया गया। इसमें सभी बच्चों को दो वर्गों में बांटा गया था। कक्षा एक से पांच तक जूनियर वर्ग और कक्षा 6 से बारहवीं तक सीनियर वर्ग बनाए गए थे। इन सभी बच्चों को वर्चुअल माध्यम से आयुष के अंतर्गत आने वाली विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुमित शर्मा ने बताया कि आयुष के अंतर्गत भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद योग युनानी सिद्धा और होम्योपैथिक सम्मिलित है। बच्चों को यह बताया गया कि हम आयुष को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते है। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत होम्योपैथिक कॉलेज द्वारा जिला सोलन के लगभग 115 स्कूलों में यह अभियान 30 अगस्त से 5 सितंबर तक चलाया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष मंत्रालय द्वारा 4 सितंबर को हमारा आयुष हमारा स्वास्थ्य विषय पर नेशनल वेबीनार का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्य के स्कूल वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। सोलन से गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एनपी सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।
डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को भगवान श्री गणेश जी की महिमा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री गणेश से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया। । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में गणेश का परिवेश धारण कर उनकी लीलाओं का मंचन, कार्ड मेकिंग ,पोस्टर मेकिंग, भजन गायन, गणेश की मुखाकृति के मुखौटे बनाकर उनकी लीलाओं को जीवंत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिक्रम सिंह जी ने बच्चों एवं उनके माताओं-पिताओं और विद्यालय स्टाफ को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने वर्चुअल के माध्यम से ही सबको संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश की संस्कृति, सभ्यता तथा परंपरा से पूर्ण रूप से अवगत कराना है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने ज्योति की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ज्योति की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और उन्होंने मामले से जुड़े सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेलने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि ज्योति की हत्या या आत्महत्या से जुड़े सभी तथ्यों की सच्चाई पुलिस को ज्योति के परिवारजनों तथा लोगों के समक्ष जल्द से जल्द समक्ष रखी जानी चाहिए। जिससे ज्योति के परिवारजनों को न्याय मिल सके। इसके साथ उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं और नशे की तरफ बढ़ रहे युवाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि ज्योति के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा ज्योति को अपने चरणों में स्थान दे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में 12 सिंतबर को आयोजित होने वाले 23वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता अब शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। इस बात की जानकारी उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने दी। इससे पहले जल शक्ति, राजस्व, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर इस जनमंच की अध्यक्षता करने वाले थे जिसमें अब फेरबेदल किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जनमंच से शिकायतों के समाधान के लिए 11 सितंबर तक लोग पंचायत सचिव को लिखित शिकायत दे सकते हैं। कुठेड़, पलेही, घाटु, नित्थर, देहरा, शिल्ली और लोट सात पंचायतों के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए इस बार सरकार की ओर से जनमंच का आयोजन किया जा रहा है। आशुतोष गर्ग ने कहा कि जनमंच में समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर लोगों की शिकायतों के संबंध में की गई कारवाई के बारे में मुख्य अतिथि को अवगत करवाएंगे अथवा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी देंगे। उन्होंने विभागों से पूरी तैयारी के साथ जनमंच में आने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्री-जनमंच कार्यक्रमों का आयोजन भी संबंधित ग्राम पंचायतों में किया गया है जिनमें अनेक शिकायतों का समाधान विभागीय अधिकारियों के सहयोग से किया गया।
मंडियों में सेब के रेट औंधे मुंह गिरने के बाद बागवानों ने अपनी फसल के विपणन के लिए नया तरीका निकाला है। शिमला जिले के कोटगढ़ के बागवान अपना प्रीमियम क्वालिटी का सेब ट्रायल के तौर पर एक किलो के पैक ऑफ सिक्स में बेचेंगे। इसके लिए बागवानों ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुड़गांव के सुपर मार्केट और ग्रॉसरी स्टोर से संपर्क साधा है। बागवानों को उम्मीद है कि एक किलो का पारदर्शी डिब्बा150 से 200 रुपये में बिकेगा। इन दिनों मंडियों में बढ़िया क्वालिटी का सेब औसतन 1500 से 1800 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। 25 किलो की पेटी के बागवानों को प्रतिकिलो 60 से 70 रुपये मिल रहे हैं।
कुनिहार में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा की अगुवाई में आयोजित हुई। जानकारी देते हुए इन्दर पाल शर्मा ने बताया कि 15 सितंबरको दोपहर 2 बजे न्यू बस स्टैंड कुनिहार के एवर ग्रीन होटल में कुनिहार यूनिट की बैठक बुलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें पेंशनरों की विभिन्न मांगो पर चर्चा की जाएगी तथा गत दिनों मण्डी में आयोजित की गई बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा होगी। बैठक में जिला संघ के महामंत्री श्यामा नंद शान्डील, कुनिहार यूनिट के प्रधान ओंम प्रकाश भारद्वाज, महामंत्री मनीराम, जिला सचिव ओम प्रकाश, प्रेस सचिव आरपीजोशी, ठाकुरदत मेहता, एसपी शर्मा, जसवंत सिंह, बाबु राम तंवर उपस्थित रहे।
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और स्वर्ण समाज के द्वारा पौधरोपण दिवस पर धरमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवभूमि क्षेत्रीय संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर ने कहा कि आज संगठन द्वारा धरमपुर में पौधरोपण किया। कोरोना काल के दौरान देशभर में लोगों को ऑक्सीजन कि कमी से झूझना पड़ा था। यह हम सभी का कर्त्वय है कि सभी पौधरोपण कर वनो को संरक्षित करे। उन्होंने सभी से पौधरोपण के लिए आगे आने कि अपील की। इस अवसर पर देवभूमि क्षेत्रीय संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, विशाल ठाकुर, हैप्पी ठाकुर, भानु ठाकुर, गौरव ठाकुर, अजय ठाकुर, बिंद्रा ठाकुर, सनी ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पिछले कुछ दिनों से प्रकाश में आए ज्योति ख़ुदकुशी या हत्या मामले में किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज द्वारा 14 सितम्बर को किए जाने वाले सामूहिक उपवास में हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। भराड़ू पंचायत की गड़ूही गाँव की ज्योति की पति के साथ हुई कथित कहासूनी के बाद गुमशुदगी मामले में पूरी सच्चाई सामने, केस की हर पहलू से जांच करने तथा दोषियों को कानूनन कड़ी सजा दिलवाने के लिए सबसे पहले इंसाफ का झण्डा बुलंद करने वाले किसान नेता एवं जिला परिषद के सदस्य कुशाल भारद्वाज ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ज्योति की लाश जंगल में गली सड़ी हालत में मिलने के बाद उनके पति की गिरफ्तारी के बाद अब सारी निगाहें फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट के इंतजार में हैं। जिससे इस केस से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है। यह बात उल्लेखनीय है कि कुशाल भारद्वाज के समझाने पर ही ज्योति के परिजनों ने शव को ससुराल के आँगन में जलाने की योजना को बदल दिया। कुशाल भारद्वाज ने आज ऐलान किया कि केस की जांच प्रक्रिया तेज करने, ज्योति को इंसाफ दिलाने, सभी असली गुनाहगारों को कानूनन गिरफ्तार करने तथा उन्हें सजा दिलाने के लिए वे मंगलवार 14 सितंबर को जोगिंदर नगर में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठेंगे। इस मौके पर ज्योति के माता-पिता, रिश्तेदार, अन्य शुभचिंतक तथा भराडू क्षेत्र के लोग भी इंसाफ की लड़ाई में साथ होंगे। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में इकट्ठे होने के बाद वे लोकतांत्रिक तरीके से एक विशाल जलूस लेकर थाने के सामने गांधी की प्रतिमा के सामने सामूहिक उपवास करेंगे। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की जाएगी तथा यह पता लगाया जाएगा कि अभी तक इस केस की जांच बारे कितनी प्रगति हुई है। यदि कोई संतोषजनक प्रगति नजर नहीं आई तो उसी दिन संघर्ष के अगले चरण की घोषणा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे इलाके और जोगिंदरनगर विधान सभा क्षेत्र को शर्मसार करने वाली घटना है और इंसाफ की इस लड़ाई को हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे। ज्योति के माता-पिता व अन्य परिजनों ने ही कहा था कि जो भी तारीख अगले संघर्ष की आप तय करेंगे उसमें हम सब शामिल हो जाएँगे। असली गुनाहगार कौन है और कितने हैं इसका पता लगाना और गुनाहगारों को सजा दिलवाने के लिए साक्ष्य जुटाना पुलिस का काम है।
बिलासपुर जिले के उपमंडल स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के जाला देवी मंदिर में वीरवार सुब गुंबद पर बिजली गिरी है। इस हादसे में गुंबद को नुकसान पहुंचा है जबकि मूर्तियां भी खंडित हो गई हैं। हादसे के वक्त पुजारी पूजा-अर्चना के बाद बाहर निकल आए थे लेकिन बिजली का धमाका इतना जोरदार था कि वह बेहोश हो गए। पुजारी रामलाल ने बताया कि सुबह मौसम खराब होने के कारण गर्जना के साथ हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन जब वह पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के बाहर आए तो बिजली गिर गई जिससे एक बड़ा धमाका हुआ और वह बेहोश हो गए। होश आया तो हादसे की जानकारी दी। मंदिर कमेटी के प्रधान दीप कुमार व सचिव कृष्ण दयाल ने बताया कि यह मंदिर करीब 600 साल पुराना है। यहां हर साल सायर का मेला लगता है। इस बार यह मेला 16 सितंबर से शुरू होना था। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चली हुई थीं। उन्होंने बताया कि मंदिर खंडित हो गया है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे यहां हो चुके हैं। पंचायत प्रधान दीनानाथ ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम स्वारघाट को इसकी सूचना दी गई।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में रोजाना सैकड़ों लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। ये लोग कांग्रेस पार्टी का दमन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पनियाला और सराकड़ से 8 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धूमल निवास में पहुंचकर तमाम कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। जानकारी देते हुए मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि वार्ड सदस्य किरण राणा व तिलक राज राणा के अगुवाई में 8 परिवार भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए तमाम परिवारों के सदस्यों का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मैदान में डट जाए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रवेश करने के लिए बाहरी राज्यों के सैलानी वाहनों को अब टैक्स देना होगा। लाहौल स्पीति के प्रवेश द्वार पर स्थित अटल सुरंग रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के समीप विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इसके तहत एकत्र की जाने वाली राशि स्थानीय क्षेत्र में विकास, साफ सफाई और सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। अटल सुरंग रोहतांग के बनने के बाद लाहौल-स्पीति में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिससे पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल कर फेंके जाने वाले कूड़े की साफ-सफाई तथा सभी को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों, इसके लिए प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल के समीप साडा का बैरियर स्थापित किया है। बैरियर पर टैक्स लेना भी शुरू कर दिया गया है।
पेन्सिलवेनिया राष्ट्रमण्डल की भारत और संयुक्त अरब अमीरात की विशेष दूत कनिका चौधरी ने वीरवार को जायका मुख्यालय वन विभाग पोटर हिल का दौरा किया। मुख्य परियोजना निदेशक जायका वानिकी परियोजना के साथ उन्होंने इस दौरान बैठक कर बताया कि वानिकी परियोजना के उददेश्य से पेन्सिलवेनिया राष्ट्रमंडल का प्रतिनिधित्व कर रही है जिसके तहत परस्पर इस संबध में किए जा रहे कार्यो की उपयोगिता को सांझा किया जा सके। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना अधिकारी जायका नागेश गुलेरिया ने प्रदेश में चल रही जायका फोरस्टी परियोजना की गतिविधियों से अवगत करवाया । उन्होंने बताया कि प्रदेश में 800 करोड़ रू0 की जायका फोरेस्टी योजनाऐं सात वन वृतों, 18 खण्डों तथा 61 रेंजों में क्रियान्वित की जा रही है जिसके तहत मण्डी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, किन्नौर एवं लाहौल स्पिति जिले शामिल है। ंउन्होंने बताया कि वानिकी परिस्थितिकीय तंत्र प्रबन्धन योजना अथवा सामुदायिक जैव विविधता प्रबन्धन योजना को सभी हितकारकों की भागेदारी सुनिश्चित करते हुए योजनाऐं बनाई जा रही है । उन्होंने बताया कि आजीविका घटकों के तहत 382 स्वंय सहायता समूहों का गठन किया गया है इसके तहत 345 समूह महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे है जिनमें से 80 उद्यमी योजनाओं में 15 आय सृजन एवं वृद्धि की दृष्टि से कार्य किया जा रहा है । उन्होंने विशेष दूत को विभिन्न पर्यावरण, सामाजिक आर्थिक व औषधीय इस्तेमाल वाले चरमा औषधीय पौधा जो लाहौल स्पिति और किन्नौर के प्राकृतिक वातावरण और सीमांत भूमि पर उगता है के बारे में भी जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जायका फोरेस्ट्री परियोजना के तहत चरमा के एक लाख पौधे लाहौल स्पिति वन मंडल में आगामी वर्ष तक लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । कनिका चौधरी ने प्रदेश की सम्पन्न जैव विविधता की सराहना करतु हुए इसके प्रचार प्रसार की विधि और औषधीय गुणों तथा विभिन्न चरमा औषधी के विभिन्न उत्पादों के संबध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सूकता जाहिर की। उन्होंने इस अवसर पर चीनार का पौधा भी रोपित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो0 अरविन्द कुमार भटट, जडी बूटी प्रकोष्ट के सेवानिवृत निदेशक डा0 आरसी कंग और श्री राजेश शर्मा व जायका परियोजना प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कारगिल युद्ध के समय से शेरशाह के नाम से मशहूर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उपमण्डल देहरा के तहत पड़ती सकरी पंचायत में तमाम वाशिंदों द्वारा शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौक़े पर सकरी ग्राम पंचायत प्रधान रोमन भकल,बीडीसी मनजीत सिंह ,संजय रंधावा,अजय धीमान,अजय कुमार,कमल राणा,शोभा सैनी, बिक्रम सिंह,सतपाल शर्मा सहित क्षेत्र के तमाम युवा साथी मौजूद रहे। वहीं एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने कहा कि शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा जयंती के उप्लक्षय पर यह श्रद्धांजलि दी गयी है । शहीद केप्टन बिक्रम बत्रा का बलिदान हम सब कभी नहीं भूल सकते हैं।
जिले में कोविड-19 की जानकारी देते हुए सीएमओ किन्नौर डॉक्टर सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर जिले में कोविड 19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,360 है। उन्होंने बताया कि जिले में वीरवार को कोविड-19 के 183 सेम्पल लिए गए, जिसमें 3 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है जबकि आई.जी.एम.सी भेजे गए 119 सैम्पल की रिपोर्ट भी प्राप्त हो गई है जिसमें 1 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इस प्रकार जिले में आज कोरोना के 4 मामले सामने आए हैं। पाॅजिटिव आने वालों में एक मामला रिकांगपिओ, एक मामला जंगी, एक मामला ग्रांगे-निचार व एक मामला यूला गांव से संबंधित है। डॉ सोनम नेगी ने कहा कि जिले मे कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि जिले मे अब तक कोविड-19 के कुल 72259 सेम्पल लिए जा चुके हैं तथा अब तक जिले मे कुल 3430 मामले पॉजिटिव आये हैं।
धरोहर गाँव परागपुर मे गुरुवार को प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल की नई ब्रांच खुल गयी है। जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में छात्रों को संगीत, नृत्य, एक्टिंग, गिटार, हारमोनियम, तबला व अन्य कई ऐसी कलाओं को सीखने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यहां पर कलाओं को सिखाने के साथ-साथ अगर कोई गरीब है और उसके अंदर टैलेंट है तो उन छात्रों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा। यह बात प्रिंस गर्ग आर्ट स्कूल के एम डी प्रिंस गर्ग ने कहीं। मीडिया से रूबरू होते हुए कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने कहा है कि वह खुद एक बहुत छोटे से घर से निकल कर यहां तक पहुंचे है साथ ही एक कलाकार को लाइफ में बहुत सी चीजें देखनी पड़ती है। हम जितना सहयोग कर पाएंगे उतना करने का पूर्णतः प्रयास करेंगे। प्रिंस गर्ग ने कहा कि यह बहुत अच्छा मौका है अगर आप भी कलाकार बनना चाहते हैं तो आए और सीखें और आगे बढ़े। प्रिंस गर्ग ने कहा है कि सिर्फ सिखाना ही हमारा मकसद नहीं है हम प्लेटफार्म भी देंगे। इस कोरोना के दौर में इनकी ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही है ।
कारगिल युद्ध के समय से शेरशाह के नाम से मशहूर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा परमवीर चक्र के जन्म दिवस के मौके पर मां भारती के शहीद वीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम से प्रेरणा लेकर भारतीय सेना के रैंबो कहे जाने वाले अमर शहीद मेजर सुधीर वालिया अशोक चक्र की 15 वर्षीय भतीजी जैस्मीन वालिया ने वीरवार को अपने परिवार संघ कैप्टन विक्रम बत्रा के निवास स्थान पहुंच कर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता को खुद के द्वारा बनाया गया कैप्टन विक्रम बत्रा का रेखा चित्र फोटो फ्रेम कर भेंट किया तथा देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त बलिदानी को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जैस्मिन वालिया के साथ उनके पिता प्रवीण अहलूवालिया, अंकल प्रवेश कुमार, बहन ऋषिका वालिया और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरधारी लाल बत्रा तथा माता कमल कांता बत्रा उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू परिसर में एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर वैक्सीनेशन सेंटर में जा घुसी। हादसे में एक प्रशिक्षु नर्स घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस जिला के निजी अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए मरीज लेकर आ रही थी। इस दौरान मेन गेट में अंदर आते समय एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित एंबुलेंस अस्पताल परिसर में स्थापित कोविड-19 के वैक्सीनेशन सेंटर में जा घुसी। इस घटना में ट्रेनी नर्सिंग छात्रा को चोटें पहुंची है। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान वहां पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
नंगल भाखड़ा मजदूर संघ (इंटक) सांझा मोर्चा के नंगल से आये हूए डैलीगेंटस के साथ प्रधान विजय ठाकुर पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी तलवाड़ा (मान्यता प्राप्त) के साथ कर्मचारी हितों के विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार विर्मश किया गया जिसमे पंजाब क्लैरीकल के पदोन्नत हुए वरिष्ठ सहायक तथा अधीक्षक की बी.बी.एम.बी. में एडजस्टमेंट हेतु मुख्य अभियन्ता भाखड़ा बॉध के साथ शीघ्र ही मीटिंग करने बारे तथा फील्ड स्टाफ की पदोन्नति, पैसको कर्मचारियों को मकान दिलाना डेली वेज कर्मचारियों को पका करने हेतु एवं ज्वाईट कमेटी बनाने बारे विचार किया गया तथा पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी की जल्द ही होने जा रही अध्यक्ष बी.बी.एम.बी. के साथ मीटिंग में भी इन मुद्दों को भी जोर शोर से उठाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब स्टेट कर्मचारी जदेबंन्दी के प्रधान विजय ठाकुर, हुस्न लाल,महासचिव, राजीव शर्मा, पंरमिन्द्र सिंह,हरि सिंह और अन्य मैंबरों के अलावा नंगल भाखड़ा मजदूर संघ के उप प्रधान यशपाल, शिव चरण दास , संदीप गुलाटी, गुरपाल चन्द, तथा संतोष कुमार मौजुद थे ।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूहना में हैंडवाश की उपयोगिता को लेकर एक जागरुक्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य श्याम कुमार ने बताया कि हैंडवाश करने से मानव कई प्रकार की गम्भीर विमारियों से बचता है। साथ कि बीमारियों पर होने वाले खर्च को भी कम करता है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हाथ मे होने बाले बैक्टीरिया और वायरस को निर्मूल करने के लिए 20 से 30 सेकिंड का समय लगता है। इस सभी को मिनीमम 30 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए व यह आदत बच्चों को डालनी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रवक्ता दिलवाग, संजीव, संजय, महेंद्र सहित जगदेव परमार आशीष,कुलदीप, स्नेह, सुदेश कुमारी, राकेश शर्मा, रमेश सोनी, आँचल, सुषमा ने भी भाग लिया।
प्रागपुर ब्लॉक की सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरकारी केंद्र गरली में किया गया । जिसमें लगभग 30 कमेटी सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस शिविर में कमेटी सदस्यों को सहकारिता का इतिहास सरकारी प्रधान सहकारी विधान सरकारी लेखांकन सहकारी सभाओं के विकास में प्रबंधक कमेटियों की भूमिका व सभाओं की कार्यप्रणाली आदि विषय पर चर्चा की गई। इस शिविर में प्रागपुर जसवां पर सी एस रोडी़ कोड़ी सी एस जंबल सीएस ढलियारा कडो़आ, ढौंटा की प्रबंधक कमेटी में समिति सदस्यों ने भाग लिया।
मापतोल विभाग देहरा द्वारा ढलियारा में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते 10 सितंबर 2021 को घियोरी, कड़ोआ, चलाली, लम्बीपुखर, अप्पर बीहन के दुकानदार अपनी माप तोल की मशीनों इत्यादि को मोहरें लगवा सकते हैं। वही 13 सितंबर 2021 को बढ़ल ठौर के व्यापारी ओर 14 सितम्बर को बरवाड़ा, बीहन, नंगल बीहन, बढूं ढोंटा, कस्बा, बडॉ, सुकार 15 को नलसुहा चनोता, बगली, हार, मिटां, सूरजपुर, डेहपुखर, स्वारा व इलाके में सुनार का काम करने बाले,16 व 17 को ढलियारा के व्यापारी अपनी मापतोल मशीनों पर मोहरें लगवा सकते हैं। ये जानकारी माप तोल निरीक्षक नीरज भारती ने दी। उन्होंने कैम्प में आने वाले व्यापारियों से आग्रह भी किया है कि मास्क लगाकर ही आएं और वहां पर सामाजिक दूरी आदि नियमों का पालन करें ।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में प्रवेश करने के लिए सैलानियों को टैक्स देना होगा। लाहौल के प्रवेश द्वार पर नॉर्थ पोर्टल सिस्सू में साढा के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इसके तहत एकत्र की जाने वाली राशि स्थानीय विकास पर खर्च की जाएागी। अटल रोहतांग टनल बनने के बाद लाहौल-स्पीति में सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन ने सिस्सू में साढा का बैरियर स्थापित किया है। बैरियर पर टैक्स लेना भी शुरु कर दिया गया है। लाहौल में प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन से 50 रुपये, कार से 200 रुपये, एसयूवी और एमयूवी से 300 रुपये लिए जा रहे हैं। बस व ट्रक से 500 रुपये वसूले जाएंगे। एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि नोर्थ पोर्टल सिस्सू में बैरियर स्थापित किया गया है। इससे एकत्रित होने वाली राशि स्थानीय विकास पर खर्च की जाएगी।
डी.ए.वी महाविधयालय कोटखाई में नवागुनतकों के लिए बी ए / बी कॉम द्वितीय एव तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्ययातिथि पाण्डली पंचायत की प्रधान शशि चौहान ने शिरकत की। मंच का संचालन बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र आनंद ने किया। कार्यक्रम का आगाज़ बी ए तृतीय वर्ष की छात्राओ अस्मिता और वंशिका ने मुख्यातिथि को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया। बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अनिता ने मुख्यातिथि का महाविद्यालय में आने के लिये धन्यवाद किया और बीए/ब कॉम प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत किया। तत्पश्चात नए छात्रों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मॉडलिंग, म्यूजिकल चेयर और डमशीराज आदि आकर्षण का केन्द्र रही। सभी नए छात्रों ने इन प्रातियोगिताओ में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें छै छात्रों का अगले राउंड के लिए चयन किया गया। उनमें से ही मिस और मिस्टर फ्रेशर चुने गए। चुने गए छात्रों में मिस फ्रेशर ईशा और मिस्टर फ्रेशर रितिक रहे। जज की भूमिका मे डाक्टर जोगिंदर दुल्टा, डॉ कमलेश वर्मा और दिनेश शर्मा रहे। मुख्यातिथि ने मिस व मिस्टर फ्रेशर को सम्मानित किया और छात्रों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा अपने व्यक्तिगत जीवन को छात्रों के साथ सांझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं भी डी ए वी कोटखाई से ही स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण की है। आज यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन मे इस फ्रेशर पार्टी का अहम योगदान है क्योंकि ये दिन सभी को जीवन मे याद रहता है। अन्त में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार जीस्टू ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया और बताया कि वह स्वयं को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे है कि मुख्यातिथि इस महाविद्यालय से संबंध रखती है और कोटखाई क्षेत्र में ग्रामीण प्रधान के रूप मे सेवाए दे रही है जो इस महाविद्यालय के लिये गर्व की बात है।
करसोग की विभिन्न पंचायतों में आयोजित हो रहे प्री जनमंच कार्यक्रम में लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों को विभाग पोर्टल पर मांग की कैटेगिरी में अपलोड कर रहे हैं। एसडीएम ने कुछ विभागों की इस तरह की चालाकी को पकड़ा है। जिसके बाद प्रशासन ने सभी विभागों को शिकायतों और मांग के बीच में अंतर समझने की हिदायत दी। एसडीएम ने वीरवार को ग्राम पंचायत भनेरा में आयोजित हुए प्री जनमंच कार्यक्रम में विभागों को हिदायत दी कि वे इस तरह की गलती न करें। लोगों की शिकायक्त का समाधान शिकायत के तौर पर ही किया जाए। एसडीएम ने विभागों का नाम लिए बिना चेतावनी दी कि कुछ जगह पर देखने मे आया है कि विभागों ने हल होंने वाली शिकायतों को भी मांग की केटेगिरी में डाल दिया। इसलिए भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराई जाए। प्रशासन ने आम जनता से भी शिकायतों और मांग के बीच अंतर समझने की अपील है। करसोग की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रमों में पोर्टल में अपलोड की जा रही शिकायतों पर एसडीएम खुद नजर रख रहे हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने शिकायतों को मांग की कैटेगिरी में डाले जाने वाली लापरवाही को पकड़ लिया है। प्रशासन ने कहा है कि प्री जनमंच में प्राप्त होने वाली लोगों की शिकायतों का हल किया जाए, अधिकारियों ने किस शिकायत का क्या हल निकाला है, इसका जवाब पोर्टल में अपलोड किया जाए। इसे करसोग में 12 सितंबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में मंत्री के सामने रखा जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों को प्री जनमंच के माध्यम से सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने को भी कहा है। ताकि आम जनता सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सके। एसडीएम सन्नी शर्मा का कहना है कि प्री जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त हुई शिकायतों को कुछ विभागों ने गलती से या फिर अज्ञानता वश मांग की कैटेगिरी में डाल दिया है। ऐसे में विभागों को दोनों के बीच अंतर समझने की हिदायत दी गई है। ताकि भविष्य में इस तरह की गलती न हो। उन्होंने लोगों ने भी जनमंच कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मंडी जिले में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण तथा शिमला, भुन्तर और कांगड़ा में हवाई अड्डों के विस्तारीकरण से संबंधित स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान करनेे का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य है और हवाई अड्डों के निर्माण और विस्तारीकरण से पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार सृजन की सम्भावनाएं भी बढ़ेगी। उन्होंने उड़ान योजना के तहत किराया घटाने के लिए केंद्रीय मंत्री तथा केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उड़ानों को सस्ता करना सार्वजनिक हित में एक बड़ी पहल है। केंद्रीय मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए और इसकी प्रगति बारे जानकारी देने को कहा। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह तथा प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला भी बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रदेश के राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के उपलक्ष्य में विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को जानकारी दी कि इस वर्ष 25 जनवरी को राज्य के 50 वर्ष पूर्ण हुए हैं और स्वर्ण जयंती के अवसर पर राज्य में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार तथा मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से 100 मिलियन डाॅलर के एशियाई विकास बैंक के प्रथम चरण की परियोजना को पुनः आरम्भ करने का आग्रह किया। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में विश्व स्तर की अधोसंरचना का निर्माण कर राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रथम चरण में 20 उप-परियोजनाएं शामिल हैं और कहा कि राज्य सरकार अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर अधोसंरचना विकसित कर इस स्थल को बड़े पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना चाहती है। केंद्रीय मंत्री ने एशियाई विकास बैंक परियोजना को पुनः आरम्भ करने के पर विचार करने का आश्वासन दिया और शीघ्र इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को विकास में गति के लिए शीघ्र निधि तथा स्वीकृति प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय अधोसंरचना पाइपलाईन का उपयोग करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोविड टीकाकरण की प्रथम खुराक के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बैठक में बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रधान आवासीय आयुक्त एस के सिंगला भी बैठक में उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को है। माननीय प्रधानमंत्री जी सदैव गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़ों एवं किसानों के कल्याण हेतु समर्पित रहते हैं। दशकों की उपेक्षा के बाद समाज के इन वर्गों की आवाज को नरेन्द्र मोदी की सरकार में सुना जा रहा है और वह अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भी सशक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि हम सबके यशस्वी नेता माननीय नरेन्द्र मोदी का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्तूबर, 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है। 7 अक्तूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने, लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है, यह माननीय प्रधानमंत्री जी की निरन्तर बढती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हम सभी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते हैं एवं माननीय प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हैं । इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिवस एवं उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल का एक साथ सुखद संयोग हो रहा है। कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार “ सेवा और समर्पण अभियान "17 सितम्बर से 07 अक्तूबर, 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनायेंगे। इसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा युवा मोर्चा मोदी मेला का आयोजन करेगी सभी जिला स्तरीय भाजयुमो समितियां पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनी का आयोजन करेंगी । साथ ही ज़िला स्तर पर रक्त दान शिविरों का आयोजन, आज़ादी का अमृत महाउत्सव कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर ओर स्वछता से सम्मान अभियान, 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती पर मोदी का अंत्योदय अभियान और अनेकों अभियान चलाएगी भाजपा।
सड़क पर सामान सजाकर रखने वालों की अब खैर नही है पुलिस ने ऐसे व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुख्य मार्ग कुनिहार पर एक व्यापारी द्वारा सड़क पर सामान सजाकर रखने पर मामला दर्ज किया है। गौर रहे कि कुनिहार बाजार व्यापारिक दृष्टि से काफी विकसित हो गया है और बहुत से दुकानदार अपना सामान सड़को पर सजा देते हैं जिससे वाहनों की आवाजाही के साथ साथ पैदल चलने वालों को भी खासी समस्या आती है। पुलिस द्वारा कई बार दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर न लगाने की हिदायते भी दी जा चुकी है लेकिन अधिकतर दुकानदार इन सभी हिदायतों को दरकिनार कर सड़क पर अपना सामान लगा देते है जिससे आम जनता व वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। ड्यूटी गश्त के दौरान कुनिहार पुलिस ने पी एन बी बैंक कुनिहार के पास कुनिहार सोलन मार्ग पर "यश दी हट्टी" करुणा हैण्डलूम के मालिक यश कालड़ा जिसने अपनी दुकान का सामान फोम के गद्दे बड़े पैकेट, मैट सड़क मार्ग पर सजा रखे थे जिससे आम जनता व वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन हो रही थी के खिलाफ धारा 283 भा द स मामला दर्ज किया गया व पुलिस द्वारा भविष्य में सड़क पर दुकान का सामान न रखने की हिदायत दी है। विजय, सोहन लाल, नानक चन्द, अनिल, देवराज, कृष्णलाल आदि लोगों ने कहा है कि बाजार के अंदर व बाहर व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान सजाया रहता है जिस कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है सबसे ज्यादा परेशानी बजुर्गो, महिलाओं व बच्चों को आती है। लोगो का कहना है कि बाजार के अंदर सामान के साथ साथ बाइक, स्कूटर भी पार्क किए होते है अगर कोई आगजनी या अन्य आपदा आ जाए तो अग्निशमन वाहन बाजार के अंदर पहुंचाना आसान नही है। लोगो ने प्रशासन से ऐसे लोगो पर शिकंजा कसने की मांग की है जो अपनी दुकानदारी व वाहन सड़को पर लगा कर रखते हैं। इस बारे में जब थाना प्रभारी कुनिहार अंकुश डोगरा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाजार के अंदर व बाहर कंही भी सड़क पर सामान लगाना व वाहन पार्क करना गलत है इस बारे में सभी व्यापारियों को समय समय पर हिदायतें दी जाती रही है। एक बार फिर सभी व्यापारियों से अपील है कि अपना सामान दुकान के बाहर सड़क पर न लगाएं। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम द्वारा यह जानकारी दी गई है की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला सिरमौर में कौशल विकास भत्ता, बेरोजगारी भत्ता व औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए की राशि व्यय कि है।उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थी को 1000 रुपए मासिक भत्ता दिया जाता है। जिला सिरमौर में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत अगस्त 2021 तक 30 करोड़ 23 लाख 81 हजार रुपए की राशि 32307 लाभार्थियों को भता स्वरूप दि गई है,और इस योजना के अंतर्गत अगस्त माह में 119 नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार, बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अब तक 13 करोड़ 81 लाख 39 हजार 500 रुपए 9796 लाभार्थियों को भत्ते के रूप में दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत अगस्त माह में 120 नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। रोजगार विभाग में औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत कुल 636 लाभार्थियों को 38 लाख 26 हजार रुपए की राशि व्यय कर भत्ता दिया गया है।औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत अगस्त माह में अब तक विभाग को 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना में सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए बजट की उपलब्धता न होने के कारण पिछले 5 माह से भत्ता लंबित है। जैसे ही विभाग के पास इस योजना से संबंधित बजट उपलब्ध होगा, लंबित भत्ता लाभार्थियों को दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।
केलांग स्थित सरकारी जिम्नेजियम को पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारी/ पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मियों के पूर्वाभ्यास के लिए 9 सितंबर से 6 अक्तूबर तक के लिए अधिगृहित किया गया है। इस आशय के कार्यालय आदेश ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त लाहौल -स्पीति केलांग नीरज कुमार द्वारा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत जारी कर दिए गए हैं।
पालमपुर : शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज भारत माता के महान सपूत परम वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा(1974-1999) को उनकी 47 जयंती पर नमन किया गया । इस अवसर पर उन्हें महाविद्यालय के प्राचार्य डा प्रदीप कौण्डल व उनके पिता गिरधारी लाल बत्रा व माता कमल कांता बत्रा व स्टाफ के अन्य सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कैप्टन विक्रम बत्रा के माता-पिता को एनसीसी केडिट्स ने एस्कॉर्ट किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्जवलित कर हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौण्डल ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा को उनके अनुकरणीय साहस और मातृ भूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भारत के इतिहास मे उनका नाम अमर रहेगा। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मातृ भूमि की सेवा के लिए सदा तत्पर पर रहना चाहिए। इस अवसर पर उनके माता-पिता और भाँजे ईशान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता गिरधारी लाल बत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा की वचपन की यादों व उनके बहादुरी के किस्सों को साझा किया। महाविद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का समुचित लाभ पात्र व्यक्ति को समयबद्ध पहुंचना चाहिए। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने देवसदन कुल्लू में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुडे़ मामले हो या फिर आवास योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने अथवा कल्याण विभाग के माध्यम से अनेक अन्य कल्याणकारी योजनाओं की बात हो, अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक इनका समुचित लाभ पहुंचना चाहिए। यही सरकार की मन्शा भी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता के आवेदनों पर तुरंत सकारात्मक कारवाई हो जानी चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर गरीब व्यक्ति परेशान न हो। अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत विभागवार उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बैठक में अवगत करवाया गया कि कृषि विभाग को योजना के तहत चालू वित वर्ष के लिए 100 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है जिसमें से बीती तिमाही 30 जून तक 12 लाख खर्च किए गए है। बागवानी विभाग को साढ़े 51 लाख का बजट अलाट हुआ है जिसमें से 6 लाख खर्च किए गए हैं। भूसंरक्षण विभाग को 168 लाख के प्राप्त बजट में से 13 लाख खर्च किए गए हैं। पशु पालन को 47 लाख, वन्य प्राण्धी 111 लाख मिला है जिसमें से अभी तक कुछ व्यय नहीं किया गया है।
जिला रैड क्रसाॅस सोसायटी कुल्लू द्वारा संचालित किए जा रहे। जिला दिव्यांगता पुनर्वास केन्द्र कुल्लू में सीनीयर प्रोसथैटिस्ट/ऑर्थोटिस्ट, सीनीयर सपीच थैरापिस्ट/ ऑडियोलाॅजिस्ट, क्लीनिकल साईकोलाॅजिस्ट, वोकेशनल काॅउंसलर एवं कंप्यूटर एसीसटैंट, फील्ड एंड पब्लिसिटी एसीसटैंट, अकाउंटैंट एवं क्लर्क एवं स्टैनोग्राफर तथा पियन एवं एटैंडैंट एवं मैसेंजर की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु के पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र पर 11 अक्तूबर तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्राॅस सोसायटी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए पात्रता से सम्बंधित पूर्ण विवरण सहित शर्तें, चयन प्रक्रिया तथा निर्धारित आवेदन पत्र जिला प्रशासन कुल्लू की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 32 में प्रदत्ता शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खंड निरमंड के तहत ग्राम पंचायत दुराह, विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा तथा विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत न्यूल, जरी, बंदरोल, मौहल,शुरड़ व तलपीणी के उप निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों को सर्वसाधारण के सूचनार्थ अधिसूचना जारी है। अधिसूचना के अनुसार विकास खंड निरमंड के तहत ग्राम पंचायत दुराह के वार्ड नम्बर 1- दुराह, वार्ड नम्बर-4-मालथा के लिए लिए राप्रापा दुराह में मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 2-कलोग के लिए राप्रापा कलोग, वार्ड नम्बर-3 डवारघ के लिए राप्रापा डवारघ तथा वार्ड नम्बर-5 शरठी के लिए राप्रापा शरठी में मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार बंजार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचोयत चकुरठा के वार्ड नत्बर-4 चकुरठा के लिए राप्रापा चकुरठा जबकि विकास खंड कुल्लू के तहत ग्राम पंचायत न्यूल के वार्ड नम्बर-4 चकुरठा के लिए राप्रापा चकुरठा,ग्राम पंचायत न्यूल के वार्ड नम्बर1- छवारा के लिए राप्रापा छवारा, वार्ड नम्बर-3 सुजैहणी-1 के लिए राप्रापा सुजैहणी, ग्राम पंचायत जरी के वार्ड नम्बर 5 जरी-2 के लिए पंचायत घर जरी, ग्राम पंचायत बंदरोल के वार्ड नम्बर 6-ब्यास्र-1, वार्ड नम्बर-7 ब्यास्र-2 के लिए राप्रापा ब्यास्र, ग्राम पंचायत मौहल के वार्ड 6-झिड़ी के लिए पटवारखाना मौहल, ग्राम पंचायत शुरड़ के वार्ड नम्बर-1 शुरड़-1, वार्ड नम्बर-2 शुरड़-2 के लिए एचपीएमसी तेगूबेहड़ तथा ग्राम पंचायत तलपीणी के तहत वार्ड नम्बर-5 रशोली बेहड़ के लिए राप्रापा कलोन पधर को मतदान केन्द्र बनाया गया है। ये सभी वार्ड सामान्य श्रेणी में आते हैं।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू विमल प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट कार्य के चलते 11 केवी फीडर ढालपुर-2 के तहत आने वाले क्षेत्रीय अस्पताल, मिनी सचिवालय तथा विद्युत ऑफिस में 11 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 11/0.415, 100 केवी सब स्टेशन छींबा बौड़ी की एलटी विद्युत लाईनों की मुरम्मत व आवश्यक रख-रखाव कार्य के कारण अन्नपूर्णा, छींबा बौड़ी तथा गेमन पुल के आस-पास के क्षेत्रों में 12 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक या कार्य के पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय के नजदीक निर्वाचन विभाग के भवन निर्माण हेतु 11 केवी सरवरी फीडर की तारों के शिफट करने के चलते समस्त सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, खोरीरोपा, फील्ड होस्टल, न्यायिक परिसर, बीएसएनएल परिसर, टैक्सी स्टैंड एरिया, शीशामाटी, चामुंडा नगर, गुगा मंदिर, शेताफाट, जीएम इंडस्ट्रियल तथा देवधार इत्यादि क्षेत्रों में आगामी 12 सितम्बर (रविवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध रहेगी।
कुल्लू : उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जिला योजना समिति कुल्लू के निर्वाचित सदस्यों की सूची की अधिसूचना जारी की है। समिति में जिला परिषद कुल्लू के 13 सदस्यों में वार्ड-एक वशिष्ठ से मीना ठाकुर, लराकेलां वार्ड से अरूणा ठाकुर, बरशैणी वार्ड से रेखा देवी, ज्येष्ठा से रूकमणी देवी, धाउगी से विभा सिंह, चायल से पूरण चंद, बाडी से देविन्द्र सिंह, लझेरी से जीवन ठाकुर, कोठी चैहणी वार्ड से मान सिंह, जरड़भुट्टी कलौनी से आशा ठाकुर, मोहल से गुलाव सिंह, डुघीलग से दीपिका तथा नसोगी से वीर सिंह शामिल हैं। नगर परिषद/नगर पंचायतों से नगर पंचायत भुंतर वार्ड-एक से मीना ठाकुर, नगर पंचायत आनी वार्ड-दो से शशी मल्होत्रा तथा नगर पंचायत बंजार के वार्ड नम्बर-दो से आशा शर्मा शामिल हैं।
धमान्दर 11 केवी लाईन में आवश्यक मुरम्मत के चलते 8 सितम्बर को लगने वाला विद्युत कट अब 10 सितम्बर को लगेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता आदर्श वर्मा ने कहा कि 8 सितम्बर का प्रस्तावित विद्युत कट प्री-जनमंच के कारण स्थगित किया गया है। अब आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते धमान्दर 11 केवी लाईन 10 सितम्बर को बन्द रहेगी। जिस कारण इसके आधीन आने वाले धमान्दर, कोटी पधोग, माटल बखोग, टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, नेरीपुल व शिलाबाग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रातः नौ बजे से साँय छः बजे तक बंद रहेगी।
उपमण्डल ज्वालामुखी के तहत पड़ते खुंडियां के समीपवर्ती पड़ते गांव लंघा में बीते वर्ष की भांति इस बार भी 10 सितम्बर से गणेश उत्सव का आयोजन पूरे हर्षोउल्लास के साथ किया जाएगा। गायक अंशुल चमन ने बताया कि यह उत्सव गणेश चतुर्थी के उप्लक्षय पर 10 सितम्बर से 19 सितम्बर तक चलेगा। वहीं 19 सितंबर को सुबह 8 बजे गणपति भगवान की विसर्जन यात्रा शुरु हो जाएगी। अशोक कुमार का कहना है कि गणेश उत्सव में हर रोज नए-नए कलाकार आकर गणपति के चरणों में हाजिरी लगाएंगे। इसी के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए अशोक, अंशुल, सुदर्शन, हिमांशु, अभिषेक सतीश, सनी, समु, अर्जुन और शुभम के द्वारा भी सुंदर-सुंदर भजनों के साथ व झांकियों सहित गुणगान किया जाएगा। इस अयोजन में सभी इलाकावासी परिवार सहित आमंत्रित किये गए हैं।
सोलन में उपायुक्त कृतिका कुल्हारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के दौरान कृतिका कुल्हरी ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री द्वारा सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों की घोषणाओं को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन-राजगढ़ बाईपास सड़क का निर्माण कार्य 30 नवम्बर से पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को ग्राम पंचायत कोठों में निर्माणाधीन बहुद्देश्शीय सभागार के कार्य को दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। कृतिका कुल्हरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोटीवाला एवं बद्दी तथा नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायलिसिस केन्द्र के कार्य को भी शीघ्र आरम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल के तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बरोटीवाला के कार्य को समय पर पूरा किया जाए। बैठक में अर्की, सोलन, दून, कसौली, तथा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में निर्माणाधीन विकास योजनाओं पर चर्चा की गई तथा अधिकारियों को इन योजनाओं के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोलर ज़फ़र इकबाल, आदेशक गृह रक्षा डाॅ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, नरेन्द्र कुमार, नगर निगम सोलन के आयुक्त एलआर वर्मा, सोलन के सहायक आयुक्त नरेन्द्र चैहान, जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
करुणामूलक संघ ने आज यानी वीरवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से मिल कर उन्हें मांग पत्र व ज्ञापन पत्र सौंपा। हिमाचल करूणामुलक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में करुणामूलक आश्रितों का प्रतिनिधिमंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से मिलने सचिवालय पंहुचा था। उन्होंने अश्वनी ठाकुर से जेसीसी की बैठक में करुणामूलक नौकरियों को बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरियों के केस जोकि 7 मार्च 2019 की पॉलिसी में आ रहे हैं, उन्हें वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियाँ दी जाने की मांग की है। बता दें कि करुणामूलक आधार पर नौकरी देने के मामलों पर अभी सरकार कोई अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। जबकि सरकार के पास विभिन्न विभागों में करुणामूलक के लंबित करीब 4500 मामले पहुंचे हैं और प्रभावित परिवार करीब 15 साल से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। कई विभागों में कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने के बाद आश्रित परिवार की महिला ने बच्चे छोटे होने के कारण नौकरी नहीं ली थी।
अर्की: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी के स्टाफ ने विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु एवं विद्यालय के सौंदर्य करण हेतु पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक स्टाफ सदस्य ने यह संकल्प लिया की जो भी पौधे उनके द्वारा लगाए गए वे उनका रखरखाव पर विशेष ध्यान रखेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेकचंद ने भी पौधारोपण के कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और यह विश्वास दिलाया की वह अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते रहेंगे। पाठशाला के एनएसएस और इको क्लब के प्रभारियों ने इस कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इन पौधों का प्रबंध पाठशाला की इको क्लब की ग्रांट में से किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने इस पुनीत कार्य के लिए सब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामस्वरूप, चंदू राम सिमर, ओम प्रकाश, अमित कुमार, दिनेश कुमार, शांता देवी, हेमलता, नीलम कुमारी, सरला देवी, अनिल कुमार, उपेंद्र पाल, गीताराम, पवन कुमार, अर्चना कुमारी, कमल कांत, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, भास्करानंद, रिया, खेमचंद और अन्य ने पौधारोपण के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संघ शिमला खंड की मासिक बैठक राज्यस्तरीय कमेटी के प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन से जुड़े 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। जिला महासचिव दयाल सिंह कंवर ने बताया कि बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी प्रवक्ताओं ने सरकार व निगम प्रबन्धन की द्वेषपूर्ण रवैये को लेकर रोष व्यक्त किया। बैठक के दौरान मंडी में होने वाली आक्रोश रैली के आयोजन पर चर्चा की गई। सभी पेंशनरों ने रैली को सफल बनाने लिए मंडी पहुँचने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी वक्ताओं ने सरकार द्वारा समय पर फ़ीड देने के बावजूद पेंशनर्ज की पेंशन रोकने पर प्रबन्धन के प्रति रोष व्यक्त किया तथा तुरन्त पेंशन देने का अनुरोध किया। सभी सदस्यों व प्रवक्ताओं ने प्रदेश भर के एचआरटीसी पेंशनर से इस यज्ञ को सफल बनाने के लिए मंडी पहुँचने के आह्वान किया।
सोलन: कृतिका कुल्हरी ने सोलन जिलें में अश्वनी खड्ड एवं इसके पूर्ण जलागम क्षेत्र में सभी प्रकार की अनाधिकृत पर्यटन एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अश्वनी खड्ड के किनारे ऐसे स्थान जहां जल के दूषित होने की सम्भावना है, पर खान-पान स्टॉल, कियोस्क, ढाबा, होटल, नदी में नहाना एवं पिकनिक इत्यादि गतिविधियां आयोजित करने पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध है। नदी के किनारों अथवा जल में किसी भी प्रकार का कचरा फैंकने पर सख्त मनाही है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सोलन शहर तथा आस-पास के क्षेेत्रों के लिए पेयजल का स्त्रोत अश्वनी खड्ड है। आवश्यक है कि पेयजल के इस स्त्रोत को पूर्ण रूप से स्वच्छ और सुरक्षित रखा जाए। प्रतिबंधित गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए घातक सिद्ध हो सकती हैं तथा इससे महामारी फैलने की सम्भावना भी बनी रहती है। ऐसी परिस्थितियों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि जल को दूषित करने वाली किसी भी गतिविधि को प्रतिबन्धित किया जाए। पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए गए हैं कि इन आदेशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं कि उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट, कार्यकारी दण्डाधिकारी कण्डाघाट (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) को निर्देश दिए गए हैं कि इस सम्बन्ध में क्षेत्र में समुचित प्रचार किया जाए तथा पुलिस बल के साथ समुचे क्षेत्र में औचक निरीक्षण किए जाएं ताकि निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना हो। इन आदेशों के उल्लंघन पर दोषियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा दो माह की अवधि तक प्रभावी रहेंगे।
एनएसयूआई इकाई राजगढ़ कॉलेज द्वारा कॉलेज की समस्याओं को लेकर तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई कैम्प्स अध्यक्ष संजय राणा ने बताया कि राजगढ़ कॉलेज में फिजिक्स, इकोनोमिक्स व हिन्दी के प्राध्यापक नही है। अंग्रेज़ी के भी एकमात्र प्राध्यापक है। इस कारण विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में अध्यापक न होने से बच्चे किस तरह अपनी पढाई कर पाएंगे। संजय राणा ने कहा कि कॉलेज खुलने के 6 वर्ष बाद भी विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की उपयुक्त सुविधा नही है। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से प्रध्यापकों के रिक्त पदों को भरने व खेल मैदान की स्थिती सुधारने की मांग की है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अखिल चौहान, समन्वयक सुशांत आदी भी मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहरा के अंतर्गत बीहण में पेवर ब्लॉक के कार्य के चलते उक्त सड़क 10 दिन के लिए बंद रहेग। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल देहरा राजेंद्र कुमार बग्गा ने बताया कि ढलियारा से डाडा सीबा सड़क मार्ग पर बीहण बाजार में पेवर ब्लॉक का कार्य होना है। जिसके चलते 10 से 20 सितंबर तक मुख्य सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के उपयोग की अपील की है।
दिल्लीः हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। सीएम ने कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक मांडविया को राज्य की संपूर्ण पात्र आबादी, कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक टीकाकरण पूरा करने की सफलता से अवगत करावाया। ठाकुर ने कहा कि "राज्य ने 103 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है" जिसमें प्रवासी मजदूर और पर्यटक भी शामिल हैं। ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार 30 नवंबर तक पात्र आबादी को टीके की दूसरी खुराक देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और उनसे राज्य के लिए 'दवाइयों के विशाल फॉर्मा पार्क' को मंजूरी देने का आग्रह किया। तत्पश्चात सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एशिया में फार्मास्यूटिकल हब है और 'दवाइयों के विशाल फॉर्मा पार्क' को मंजूरी देने से राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया में ताइक्वांडो में हिमाचल मार्शल आर्ट्स द्वारा बच्चों की मार्शल कक्षा में छात्रों की सत प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं गुरुवार को खुन्डिया ग्राउंड में स्थानीय थाना के एसएचओ प्यार चन्द ने मुख्यतिथि रूप में शिरकत की। साथ ही उन्होंने 8 बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेल कूद मे अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया है। एसएचओ प्यार चन्द ने कहा कि बच्चों को अगर किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी होती है तो वह हमेशा हर प्रकार से बच्चों की सेवा मे हाज़िर रहेंगे। उन्होंने हिमाचल मार्शल आर्ट्स के संचालक सुनील कुमार और मीना कुमारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है।
कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार को कोरोना से लड़ने के बजाय जनमंच की चिंता ज्यादा है। कोविड महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं है। रोजाना 150-200 से ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। 3-4 लोग संक्रमण से अपनी जान भी गंवा रहे। उन्होंने कहा है कि सरकार को जनमंच के जरिए राजनीति चमकाने की जगह जनता की जान बचाने को तवज्जो देनी चाहिए। अभी प्रदेश में जनता को कोविड की पहली ही डोज लगी है। दूसरी डोज लाखों लोगों को लगनी बाकी है। सरकार को यह लक्ष्य भी जल्दी पूरा करना चाहिए। 18 साल से कम उम्र के लिए अभी टीका ईजाद नहीं हुआ है। जल्दी इनके टीकाकरण की कोई संभावना नहीं दिख रही। इसलिए सरकार को अभी जनमंच शुरू करने से बचना चाहिए। क्योंकि, इन आयोजनों से लोगों व किशोर संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की पात्र जनता को पहली डोज लगाने का श्रेय स्वास्थ्य कर्मियों व अग्रणी कोरोना योद्धाओं को जाता है। सरकार को पीठ थपथपाने के साथ ही इन्हें सम्मानित भी करना चाहिए। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि प्रदेश में सेवा का अधिकार कानून सख्ती से लागू किया जाए। सेवा का अधिकार आयोग बनाएं। ताकि लोगों के काम तय समय पर हो सकें।
हिमाचल एकता मंच द्वारा ज़िला कुल्लू के सोयल में जमदग्नि ऋषि के प्रांगण में कोरोना योद्धा सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, आशा वर्कर, महिला मंडल स्वयं सहायता समूह व युवक मंडल के समाजसेवियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी मान चंद ठाकुर मुख्य अतिथि, वीना देवी, तीर्थ राम ठाकुर को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। हिमाचल एकता मंच के चैयरमैन दीप लाल भारद्वाज ने कहा कि मंच पूरे हिमाचल में इस तरह के कार्यक्रम कर रहा है, पिछली साल भी पूरे हिमाचल में मंच द्वारा समाजसेवी, डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार सभी को कोरोना योद्धा सेवा सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ये प्रयास जारी रहेगा।


















































