स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा प्राकृतिक खेती अपनाकर हम सुदृढ़ भविष्य की नींव रख सकते हैं। डॉ. सैजल गत सांय सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में पात्र लाभार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से चैक वितरित करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर क्षेत्र के पात्र 34 लाभार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से लगभग 03 लाख रुपए के चैक वितरित किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि सभी ऐसा आहार ग्रहण करें जो रासायनिक जहर से मुक्त हो। इसके लिए प्रदेश में कार्यान्वित की जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना आशा की एक किरण है। इस योजना के राज्य में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में एक लाख से अधिक किसान सफतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और इस वर्ष 50 हजार और किसान यह खेती अपनाने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज के गरीब व ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए सभी को निःस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिए ताकि ऐसे व्यक्तियों का उत्थान सुनिश्चित हो सके। आयुष मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की विकास सम्बन्धी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जीरो प्वाइंट से ओच्छघाट तक सड़क का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में किया गया है और इससे किसान, बागवान एवं छात्र विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। भाजपा सरकार के प्रयास से ही इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। सुल्तानपुर में स्थापित एम.एम.यू. अस्पताल एवं महाविद्यालय सोलन जिला सहित पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के कार्यालय भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, पूर्व प्रधान वीना पराशर, भाजयुमो कसौली के उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मनुष्य को स्वस्थ जीवन की अनिवार्यता के लिए वनों का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने ग्राम पंचायत पगोग के बड़श गांव में भाजपा मण्डल कुसुम्पटी एवं बूथ स्तरीय महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित बान व देवदार के पौधे रोपित करने के उपरांत अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन से ही मनुष्य सुरक्षित व खुशहाल रह सकता है। कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन की आवश्यकता को लेकर प्रकृति ने हमें सचेत किया है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के विस्तार से हम इन चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण समारोह करने के उपरांत इन पौधों के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी हमें व्यक्तिगत तौर पर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से इस संबंध में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि आज पौधारोपण कार्यक्रम के तहत बान व देवदार के 150 पौधे रोपित किए गए। भाजपा कुसुम्पटी मण्डल के सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ इनकी देखभाल का दायित्व भी उनके द्वारा निर्वहन किया जाएगा और क्षेत्र में हरित प्रसार के संबंध में निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व उप-महापौर एवं पार्षद राकेश शर्मा, पार्षद राजेन्द्र चौहान, पार्षद व महिला मोर्चा भाजपा जिला महामंत्री आशा शर्मा, पंचायत प्रधान कृष्णा ठाकुर, उप-प्रधान विनोद शांडिल, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री अंजना शर्मा, मण्डलाध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, कुसुम्पटी महिला मोर्चा मण्डलाध्यक्ष सुरेखा कश्यप, मण्डल महामंत्री चिरंजीव शर्मा, कुसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी विजय ज्योति सैन, किसान मोर्चा संसदीय प्रभारी दलीप छिबर, आईटी संयोजक खूब चंद, उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमा चौपड़ा, मीडिया प्रभारी अमर सिंह ठाकुर, मण्डल सचिव दिवेश कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष राज कुमार भी उपस्थित थे।
उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी मंजीत शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां विभागीय अधिकारियों के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर निगम शिमला तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बरसात के दौरान नालों व चैनलों को साफ करने के निर्देश दिए तथा डंगों व सड़क अवरूद्ध होने की स्थिति में तुरन्त कार्यवाही करते हुए सुचारू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग को शिमला शहर में संवेदनशील जनसंख्या की मैपिंग करने के निर्देश दिए ताकि आपदा के समय उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा सके। साथ ही आपदा पीड़ितों को तुरन्त राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। होमगार्ड तथा अग्निश्मन विभाग के अधिकारियों को आपदा के समय तुरन्त कार्यवाही करते हुए लोगों को सुरक्षा प्रदान करने को कहा। बिजली विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों को सामुहिक निरीक्षण कर खतरनाक पेड़ों को काटने के निर्देश दिए गए है ताकि बिजली की लाईनों के साथ-साथ आम जनमानस को भी खतरनाक पेड़ों से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग को बरसात के दौरान शहर में स्वच्छ जल मुहैया करवाने के निर्देश दिए ताकि जल जनित रोगों से जनता को बचाया जा सके। बैठक में नायब तहसीलदार शहरी हरि राम पंवर, एसडीओ एसजेपीएनएल शिमला महबूब शेख, एईएमसी शिमला गोपेश बेहल, स्टेशन फायर अधिकारी टेक चंद एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च 2021 में मंडी, कुल्लू और लाहौल- स्पीति जिलों के नवयुवकों के लिए आयोजित की गई खुली भर्ती में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा जो 25 जुलाई को बल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में होने जा रही थी उसे स्थगित कर दिया गया है। सेना भर्ती निदेशक मंडी, कर्नल एम राजा राजन ने बताया कि कोरोना वायरस और मानसून की वर्षा के दृष्टिगत इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। जल्द ही परीक्षा की नई तारीख तय की जाएगी जिसको लेकर उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के सीमांत इलाकों की खड्डों से अवैध खनन कर ले जाया जा रहा रेत पंजाब की मंडियों में मंहगे दामों पर बेचा जा रहा है। पंजाब में बेचे जा रहे महंगे रेत का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। ऊना पुलिस की टीम ने पंजाब के जालंधर में खनन माफिया के अड्डे पर दबिश देकर अवैध खनन के रेत की तस्करी का पता लगाया है। जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस ने कुछ दिनों पहले खानपुर के पास दबिश देकर अवैध खनन करते हुए 13 टिपरों को पकड़ा था। पुलिस ने अवैध खनन कर ले जाए जा रहे रेत का पता लगाने को लेकर ऊना पुलिस की टीम ने पंजाब के जालंधर में खनन माफिया के अड्डे पर दबिश। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ऊना से अवैध खनन कर सस्ते रेट पर ले जाया जा रहा रेत पंजाब के जालंधर में रेत की मंडी लगाकर महंगे दामों पर रेत बेचा जा रहा है। खनन माफिया के लोगों ने जालंधर में नगर परिषद से किराए पर भूमि लेकर रेत मंडी लगाकर रेत बेच रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। बताया कि मंडियों में रेत बेच रहे लोग टिप्पर चालक को पैसे देकर सस्ते दामों पर हिमाचल से रेत मंगवा रहे हैं और पैसों के लालच में कई टिप्पर चालक रेत ले जाने के लिए दिन में दो-दो चक्कर भी लगा रहे हैं। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल- स्पीति स्थित चंद्रताल झील में डूबे युवक के मृत शरीर को खोजी दल द्वारा बरामद कर लिया गया है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि खोजी दल द्वारा मृत शरीर को निकाल लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए काजा भेजा जा रहा है। उपायुक्त ने चंद्रताल झील की ओर जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे झील के समीप पहुंचने के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी एहतियात अवश्य बरतें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि चूंकि बरसात का मौसम जारी है, ऐसे में तेज बारिश होने की सूरत में पर्यटक सावधानी बरतते हुए अनावश्यक ऐसी जगहों का रुख ना करें जहां उनकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।
प्रोफेसर एसपी बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। प्रोफेसर एसपी बंसल वर्तमान में तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बतौर कुलपति सेवाएं दे रहे हैं। जून 2021 में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल को आगामी एक साल के लिए दोबारा से कुलपति नियुक्त किया था। 2020 में प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति तकनीकी विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति एक वर्ष के लिए की गई थी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति का पद अप्रैल माह से खाली चल रहा था। वर्तमान में डॉ. रोशन लाल के पास कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार है। उन्हें अब कार्यकारी कुलपति के कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा की पत्नी राधिका के फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्ट काफी वायरल हुई है। उस पोस्ट में राधिका के ससुर सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा पर कई गंभीर आरोप लिखे गए। हालांकि कुछ देर बाद पोस्ट पेज से गायब हो गई। इस पोस्ट में अनिल शर्मा की ओर से एक नोटिस की कापी थी, जिसमें होटल में चल रहे सैलून को खाली करने के लिए लिखा था। बता दें कि अनिल शर्मा परिवार का मंडी शहर में रीजेंट पाल्म्स होटल है। इसमें आश्रय शर्मा, उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्य निदेशक हैं। इसी होटल में राधिका भी शादी के बाद से लगभग पिछले 33 महीनों से सैलून चला रही हैं। इसी सैलून को खाली करने के नोटिस की कापी इस पोस्ट में थी। उधर, देर शाम करीब नौ बजे राधिका के पति आश्रय शर्मा के फेसबुक पर पोस्ट वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी पत्नी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उस अकाउंट से किसी ने हमारे पूरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। मेरा अनुरोध है कि आप उस अकाउंट से डाली पोस्ट को गंभीरता से न लें। हमारा परिवार एकजुट है और ऐसी कोई भी बात नहीं है जो उस पोस्ट के माध्यम से कही गई है। बता दें कि राधिका क्रिकेटर गौतम गंभीर की चचेरी बहन हैं। करीब छह साल पहले वह आश्रय के साथ परिणय सूत्र में बंधी हैं। वहीं, देवरानी अर्पिता खान शर्मा ने भी देर रात वायरल पोस्ट को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने ससुर अनिल शर्मा पर पर लगे आरोपों को निराधार बताया।। साथ ही अपनी जेठानी राधिका पर जमकर बरसीं। उधर, अनिल शर्मा ने इस पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।
हिमाचल प्रदेश में हर चुनाव में शहीद की पत्नी को पति का स्मारक बनाने के लिए नेता आश्वासन देते पर चुनाव के बाद सब भूल जाते। प्रदेश में न जाने कितनी सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया। सरकारों और नेताओं ने नहीं सुना तो अब शहीद की पत्नी ने पाई-पाई जोड़कर इकट्ठे किए करीब 60 हजार रुपये से खुद ही पति का स्मारक बनवा दिया। दरअसल भवाई पंचायत के कुफर गांव के नायक कुलदीप सिंह 21 जुलाई 2001 को सियाचिन में ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। उस समय उनके चार बच्चों में सबसे छोटी बेटी की उम्र दो वर्ष थी। शहीद की पत्नी फुलमा देवी ने अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहीद की पत्नी ने 20 वर्षों तक क्षेत्र में वोट मांगने आने वाले नेताओं से उम्मीद की थी कि वह उनके शहीद पति की याद में कोई कार्य करेंगे। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। नेताओं की निष्क्रियता को देखते हुए फुलमा ने स्वयं ही पति की प्रतिमा बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का मन बनाया। उन्होंने राजस्थान जाकर शहीद पति की प्रतिमा बनवाई और गांव में उनकी याद को अमर कर दिया। शहीद की पत्नी फुलमा देवी ने बताया कि पति की शहादत के कुछ समय बाद अधरंग से उनका आधा शरीर बेकार हो गया। यदि सेना मदद न करती तो शायद मेरे बच्चे अनाथ हो जाते। उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्थानीय नेताओं द्वारा शहीद की याद में कोई संस्थान एवं स्मारक न बनाए जाने का मलाल उन्हें हमेशा रहेगा।
पट्टाबरावरी में निर्माणाधीन श्री बाँके बिहारी मन्दिर के समीप आचार्य एवं श्री बाँके बिहारी विश्व मंगलम सेवा धाम के संस्थापक हरि महाराज ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सेवा धाम के मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि मन्दिर परिसर के आसपास अलग अलग किस्म के पौधों को रोपा जाएगा। जिसका शुभारम्भ आज हरि महाराज के द्वारा रूद्राक्ष का पौधा लगाकर किया गया। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन श्री बाँके बिहारी मन्दिर के लिए लोग अपनी स्वेच्छा से सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त देवेन्द्र कुमार शर्मा पट्टाबरावरी ने इस कार्य के लिए 1 लाख 11 हजार 1 सौ 1 रुपये का सहयोग किया। उन्होंने इछुक व्यक्तियों से मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील की है।
मंडी संसदीय सीट समेत प्रदेश के 3 विधानसभा क्षेत्राें में हाेने वाले उपचुनाव से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिले का दाैरा करेंगे। जयराम ठाकुर कल यानी 23 जुलाई से आगामी तीन दिनों तक मंडी जिले का तुफानी दाैरा करेंगे। सीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक वे 23 जुलाई काे शिमला से मंडी के लिए रवाना हाेंगे। वहां पर एमसी मंडी की समीक्षा बैठक लेंगे। सीएम 24 और 25 जुलाई काे भी मंडी जिले के विभिन क्षेत्राें में विकासात्मक कार्याें का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।
दाड़लाघाट ग्राम पंचायत दावटी के गांव शावग में हिमको फेडरेशन चेयरमैन एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल व जिला परिषद भुवनेश्वरी ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने दावटी के विकास कार्यों का जिम्मा उठाया व आश्वासन दिया जो भी कार्य होंगे उन्हें भली-भांति पूरे रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप प्रधान हीरा सिंह कौंडल, जिला किसान मोर्चा सचिव मंसाराम ठाकुर, बाबूराम ठाकुर, बूथ अध्यक्ष हेतराम शर्मा, ज्ञान सिंह, पवन, भारतीय जनता महिला मोर्चा की मंडल की महामंत्री सुनीला, भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री व पूर्व पंचायत उपप्रधान विजय कुमार, लेखराज, धर्मपाल शर्मा, गीता राम, शावग वार्ड की वार्ड सदस्य रीता, दात्ती ब्राह्मणा के वार्ड सदस्य लेखराज, चन्द्रमणि, हीरा पाल, हेतराम, लेखराम ,प्रेम लाल शर्मा, ज्ञान सिंह, महिला मंडल की प्रधान व अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित पंचायत वासी मौजूद रहे।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन व नावार्ड शिमला के सहयोग से गांव शावग में चलाई जा रही जलागम परियोजना के अंर्तगत गांव शावग में पौधरोपण कार्यक्रम के अंर्तगत देवदार के 700 पौधे वितरित किए गए। जलागम समिति की प्रधान रीमा देवी ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के अंर्तगत इस वर्ष 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने बताया कि विभिन्न जलागम परियोजनाओं के अंर्तगत इस वर्ष करीब 10000 पौधे लगाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत गांव बागा में पंचायत प्रधान रीना शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव बागा की कृषि भूमि के चारों ओर लगने वाली कम्पोजिट सोलर फैंसिंग हेतु मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजीव सहजल , हिमको के चेयरमैन रत्न सिंह पाल का धन्यवाद किया गया। इस बैठक को अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा निर्मित ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल ने बताया कि बागा गांव में 4 फुट ऊंची जाली तथा उसके ऊपर 3 फुट ऊंची तीन तार वाली 3500 मीटर लम्बी सोलर फेंसिंग लगाने हेतु सरकार से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कुल 37 लाख की लागत से लगने वाली इस फेंसिंग के अंतर्गत गांव खाता, बागा, उपरली नौणी, नीचली नौणी, सकराह, इत्यादि गांव के किसानों की भूमि पड़ती है अतः सभी लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इस बैठक में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रबंधक योगेश शर्मारमन कपिलउप प्रधान जीतराम महिला मंडल बागा, कृषि विभाग से सुंदरलाल, वार्ड नंबर 4 तथा 5 के पंचायत सदस्य तथा अन्य समस्त लाभान्वित होने वाले सभी गांव के लोग मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने आज शिमला के ढली, नालदेहरा, क्रैगनैनो तथा मशोबरा आदि स्थानों का औचक निरीक्षण कर आम जनमानस, पर्यटकों, दुकानदारों तथा घोड़ा मालिकों को कोविड नियमों के बारे जागरूक किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमणीक शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पर्यटकों और लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। उन्होंने लोगों को मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के संबंध में भी जागरूक किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वालों के चालान भी किए गए। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बागवानों की आर्थिकी सुदृढ करने के लिए आरम्भ की गई विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए बागवानों को प्रेरित करें ताकि बागवानों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होनें कहा कि किन्नौर जिला सेब व ड्राई फ्रूट के लिए देश भर मे जाना जाता है तथा जिले में 12633.86 हैक्टेयर क्षेत्र में बागवानी की जा रही है। जिले की आर्थिकी में सेब का 403.31 करोड रूपये का योदान हैं । उन्होनें कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान जिले में बागवानी की विभिन्न योजनाओं के तहत 2 करोड 76 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होनें विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए की विभिन्न योजनाओं के तहत आंबटित बजट का सही प्रकार से उपयोग करें ताकि अधिक से अधिक बागवान लाभान्वित हो सके। विशेष केन्द्रीय सहायता के तहत बागवानों को सिंचाई के लिए एचडीपी, पाईप इत्यादि की खरीद के लिए 16.93 लाख रू के बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि बागवानों की मांग पर इस वर्ष उन्नत किस्म के सेब व अन्य फलदार पौधे के लिए 1.80 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है। बैठक में बागवानी विभाग के जल भंडारण टैंक के निमार्ण व प्रूनिंग कैंची ग्राफटीगं चाकू व अन्य के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की गई। उपायुक्त ने इस के लिए बजट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि बागवानों को उन्नत किस्म के सेब व अन्य फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होनें जिले में मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत अधिक से अधिक बागवानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले में मौन पालन की अपार सम्भावना है। उन्होनें कहा कि इस वित्त वर्ष में योजना के तहत 15 लाख रू0 का प्रावधान किया गया है जिसे मांग के आधार पर और अधिक बढाया जाएगा। उन्होनें कहा कि मुख्य मंत्री खुम्ब विकास योजना को भी अधिक से अधिक किसानों बागवानों तक पहुचानें का प्रयास करें तथा इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिलवाया जाए। उन्होनें कहा कि इस वितवर्ष में मुख्यमंत्री खुम्ब योजना के तहत 7 लाख रू0 के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होनेें कहा कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत इस वर्ष 30 लाख रू0 का बजट स्वीकृत किया गया है। उपनिदेशक बागवानी चन्द्र मोहन बाली ने कहा कि विभाग द्वारा बागवानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पे्ररित किया जा रहा है। बागवानों को विभाग द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि बागवान नई तकनीक को अपना कर उत्पादन बढा सके। बैठक में आईटीडीपी विभाग के परियोजना अधिकारी विद्याधर व बागवानी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने 3 करोड़ 14 लाख रुपये से निर्मित स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा अंतर जिला बस अड्डा कोटखाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर प्रक्रिया है। इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रदेश के विकास धारा को भी गति मिलती है। प्रदेश की राजनीति में जो पद स्वर्गीय नरेन्द्र बरागटा जी का था, उस पद को हासिल करने में बहुत समय लगता है। उनका जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र के लिए विकास की धारा को गति देना मुख्य उद्देश्य था और उनके इसी सोच में आज हम इस बस अड्डे का उद्घाटन करके उनको श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एंटी हेलनेट तथा पराला फल व सब्जी मण्डी तथा अटल बिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा जैसे बडे़ कार्य अपने कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र की जनता को समर्पित किए है। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा जहां जुब्बल तथा कोटखाई की जनता को उपमण्डल कार्यालय खोलने से लाभ प्राप्त होगा, वहीं मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि योजनाएं जैसी गृहिणी सुविधा योजना तथा पुरूष वर्ग के लिए 70 वर्ष के बाद पेंशन योजना तथा महिलाओं के लिए 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा सेमीनार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। कोरोना काल में बंद पडे़ बस रूटों को दोबारा से आरम्भ कर दिया गया है तथा हिमाचल पथ परिवहन के लिए 250 नई बसों को भी खरीदा गया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सुविधाएं प्रदान करना है तथा इसी कड़ी में जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र को भी बसों की कमी न हो इस दृष्टि से क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त बसों की सुविधा मुहैया करवाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुराना बस अड्डा कोटखाई का जनता को पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते यह कार्य आरम्भ किया जा सके। कोटखाई में लोगों द्वारा विभिन्न विकासात्मक कार्यों को पूर्ण करने के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कोटखाई से हरिद्वार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को चलाने तथा परागपुर से ठियोग चलने वाली बस को कोटखाई तक चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित बस अड्डे के प्रागंण में देवदार का पौधा भी रोपित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत कोटखाई पार्षद मोहित नंदा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में आईटी सेल अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चेतन बरागटा ने मंत्री को जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक चौपाल बलबीर वर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला महासु अजय श्याम, मण्डलाध्यक्ष जुब्बल-कोटखाई-नावर गोपाल जबईक, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य संदीप गांगटा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकुश चौहान, जिला परिषद सदस्य फरोला वार्ड अनिल काल्टा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कोटखाई सुन्दर चौहान, अध्यक्ष अल्प संख्यक जुब्बल-कोटखाई-नावर युसुफ खान, वरिष्ठ कार्यकर्ता राविन्द्र चौहान, महेन्द्र चौहान, ज्ञान जस्टा, उपमण्डलाधिकारी सौरव जस्सल, कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी घनश्याम शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक दलजीत सिंह, बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण एचआरटीसी मदन चौहान, आरएम तारा देवी विनोद शर्मा, आरएम रोहडू, आरटीओ शिमला दिला राम तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एसओपी का सख्ती से पालन करते हुए 2 अगस्त से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। एसओपी का पालन करते हुए आवासीय और आंशिक रूप से आवासीय स्कूल भी इन कक्षाओं के लिए खुलेंगे। विश्वविद्यालयों के अधिकारियों द्वारा अधिसूचित तारीखों के अनुसार विश्वविद्यालयों में शोधार्थियों को अनुमति दी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को 2 अगस्त से संदेह निवारण के लिए स्कूलों में जाने की अनुमति दी जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि कोचिंग, ट्यूशन और प्रशिक्षण संस्थानों को भी इस साल 26 जुलाई से एसओपी का पालन करके काम करने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रि-परिषद ने लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू जिले के निरमंड और शिमला जिले के जुब्बल और कोटखाई में तीन अनुमंडल कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है । बैठक में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पावंटा साहिब के विकास खंड का पुनर्गठन करके सिरमौर जिले के तिरलोधर में नया विकास खंड खोलने को भी अपनी मंजूरी दी है। सुंदरनगर एवं बल्ह विकास खण्डों का पुनर्गठन कर मण्डी जिले के शेगली में नवीन विकास खण्ड धनोटू खोलने की स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 100 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है। बैठक में कोटखाई क्षेत्र के टिक्कर में फायर पोस्ट खोलने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्रि-परिषद ने कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में मेसर्स प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड संसारपुर टैरेस के पक्ष में कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में प्रतिदिन 250 किलो लीटर इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने के लिए आशय पत्र जारी करने को भी मंजूरी दी। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के टिक्कर में फायर पोस्ट खोलने का भी निर्णय लिया। कैबिनेट ने महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी बिलासपुर को सह-शैक्षिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में परिवर्तित करने व दोनों ट्रेडों को मैकेनिक मोटर व्हीकल एवं फिटर में सर्वेयर एवं कार्यालय सहायक कम कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद परिवर्तित करने को भी अपनी सहमति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़-जमूला के सुचारू संचालन के लिए तीन अतिरिक्त पद भरने की मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चालकों के तीन पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का निर्णय लिया। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में चैकीदार के 5 पद दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने बिलासपुर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ का नाम बदलकर शहीद सुबेदार संजीव कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ रखने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। शहीद सुबेदार संजीव कुमार को उनकी वीरता एवं साहस के लिए मरणोपरांत शहीद सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानति किया गया था। राज्य में कोविड-19 की स्थिति, कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों और शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम, यूजीसी के दिशा-निर्देशों व शिक्षा संस्थानों को खोलने पर भी मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी गई।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 52वें स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है, हर व्यक्ति जीवनभर शिक्षा प्राप्त करता है लेकिन यह जानना महत्त्वपूर्ण है कि हमारी शिक्षा का लक्ष्य क्या होना चाहिए। शिक्षा देने वाले और शिक्षा ग्रहण करने वाले दोनों को यह पता होना चाहिए कि वह क्या शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हमारी उच्च परम्पराओं से इसे कैसे जोड़े और कौन-कौन से विषय होने चाहिए, इस पर कार्य किया जाना चाहिए। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि हम युवा पीढ़ी को क्या विचार दे रहे हैं। यह आवश्यक है कि उनमें सामाजिक और राष्ट्र हित के विचार जागृत किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को आघात पहंुचाने के लिए आक्रांताओं ने हमारी शिक्षा प्रणाली को समय-समय पर निशाना बनाया। वंही, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 52वें स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध और प्रौद्योगिकी के शिक्षण और सीखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्चस्तरीय नौकरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व के विकास के जरूरी शिक्षा भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों को समुदाय में सत्त विकास की चुनौतियों का सामना करने, जन जागरूकता बढ़ाने, निर्णय लेने और जिम्मेदार व्यवहार के लिए पूर्व शर्त प्रदान करने के लिए आवश्यक नया ज्ञान और कौशल प्रदान करने में मदद की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान भी यह सुनिश्चित किया है कि विकास निर्बाध गति से चलता रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जंयती को मनाने के लिए राज्य स्तर पर 51 कार्यक्रमों के आयोजन की योजना तैयार की परन्तु महामारी के कारण इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस उपयुक्त तरीके से मनाने के लिए विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय में 150 शिक्षक नियुक्त करने और 12 नए संकाय शुरू करने के लिए भी विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के प्रभावी कामकाज के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगी। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 6.73 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजाएं समर्पित की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसकी स्थापना पर 20 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षक काॅलोनी में 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रांसफाॅर्मर हाॅल, 36 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य और पार्किंग, 1.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित माॅडल स्कूल के चैथे चरण, 1.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक स्टाफ काॅलेज के फैकल्टी हाउस की अतिरिक्त मंजिलों और 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा स्टोर और तीन दुकानों, 1.07 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुस्तकालय भवन 1.49 करोड़ रुपये की लागत से संकाय अतिथि गृह का जीर्णोधार, 35 लाख रुपये की लागत से विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय के सामने सौन्दर्यीकरण कार्य व पार्किंग को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ छात्रों को सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को 11 केवी फीडर सोलन नम्बर-2 के अन्तर्गत सामान्य मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी। विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत न्यू कथेड़, 132 केवी उपकेन्द्र के समीप, हाउसिंग बोर्ड, कलीन, डिग्री काॅलेज, शनि मंदिर, ऑफिसर काॅलोनी, सूर्या विहार, खलीफा लाॅज, फोरेस्ट रोड, पेलेस रोड, टैंक रोड, जेबीटी रोड, डाईट, गनालग, मतियूल, खनोग तथा जुब्बड़ में 24 जुलाई को दोपहर 2.00 बजे से बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौराल लोगों से सहयोग की अपील की है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा कि घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए परिवारों के मध्य अधिक सांमजस्य तथा पारिवारिक मूल्यों में विश्वास आवश्यक है। डाॅ. डेजी ठाकुर आज यहां घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 के अन्तर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित कर रही थी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों एवं संरक्षण अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 महिलाओं को हर प्रकार के उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपने विरूद्ध हो रहे अत्याचार के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाती हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के अधिकतर मामले आपसी बातचीत से सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग को अधिक समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए ताकि घरेलू हिंसा के मामलों की जानकारी प्राप्त कर इन्हें शीघ्र निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कोविड-19 के संकट के समय में प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य महिला आयोग द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिए व्हाट्सऐप नम्बर 94598-86600 भी जारी किया गया है। इसके माध्यम से महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने कहा कि इस नम्बर के माध्यम से आयोग घरेलू हिंसा की विभिन्न शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर इन्हें सुलझाने में सफल रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सभी संरक्षण अधिकारियों एवं अन्य का आह्वान किया कि घरेलू हिंसा की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लें और आवश्यकता पड़ने पर मामले की जानकारी उचित स्तर तक प्रेषित करें ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिलने में विलम्ब न हो। डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा कि घरेलू हिंसा के अभिशाप से निपटने के लिए प्रदेश में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरम्भ सोलन से किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधि अधिकारी अनुज वर्मा, अधिवक्ता विपिन पंडित, अभिषेक ठाकुर ने घरेलू हिंसा अधिनियम-2005 की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव, उप पुलिस अधीक्षक योगेश दत्त जोशी, सभी विकास खण्डों के समेकित बाल परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, वन स्टाॅप सेंटर तथा महिला शक्ति केन्द्र के सदस्य उपस्थित थे।
हाल ही में घोषित हुए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सुजानपुर टीहरा के अंतिम परिणाम को पास करने के उपरांत वीरवार को स्कूल पहुंचने पर दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंदरनगर के चेयरमैन ओम मरवाह व अन्य प्रबंधन समिति द्वारा तमन्ना घरवाल को पुरस्कृत किया गया। बता दें कि सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को पास करने वाली तमन्ना जिला मंडी की एकमात्र छात्रा है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह ने तमन्ना को 2000 रूपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया व सैनिक स्कूल से करीब 2 माह के उपरांत अवकाश के दौरान जोगिंदरनगर आने पर बच्चों से सैनिक स्कूल के अनुभव सांझा करने को कहा। तमन्ना ने अपनी इस सफलता का श्रेय दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह, नर्सरी अध्यापिका अनु ठाकुर से लेकर सभी अध्यापकों, अपने दादा फतेह सिंह, दादी वालो देवी, माता सुनीता धरवाल पिता प्रेम धरवाल,भाई साहिल धरवाल व अपने सहपाठियों को दिया है। बता दें कि तमन्ना स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद व अन्य प्रतिभाओं में भी हमेशा सबसे आगे रही है। इस अवसर पर स्कूल के जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल तमन्ना की माता सुनीता धरवाल भी उपस्थित रहे।
सोलन विकास खण्ड की पट्टाबरावरी पँचायत के निर्माणाधीन श्री बाँके बिहारी मंदिर परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक।हरि जी महाराज ने कृष्ण भगवान की कई लीलाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सात वर्ष के कन्हैया ने अपने ब्रज वासियों की रक्षा के लिये सात दिन और रात तक गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर धारण करके सम्पूर्ण संसार को गोवर्धन पूजा का सुंदर सन्देश दिया और गोवर्धन पूजा की संसार मे व्यवस्था स्थापित की। हरी महाराज ने अगले प्रसंग में कहा कि जब-जब संसार में पाप बढ़ता है तब-तब भगवान श्री राम व श्री कृष्ण जी को इस धरती पर अवतार लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को पाप और दुष्कर्मो से दूर रहना चाहिए और अच्छे समाज के लिये हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। डीडी कश्यप मीडिया प्रभारी एवं रिटायर्ड सूचना अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री हरि जी महाराज की मधुर वाणी से कथा श्रवण के साथ सुंदर भजनों का भी आनन्द ले रहे हैं। कथा के बाद सभी को भण्डारे की व्यवस्था प्रतिदिन की जा रही है। इस कथा को 25 जुलाई को विराम दिया जाएगा।
वीरवार को करसोग के विधायक हीरा लाल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत मतेहल के शीलगर मंदिर के समीप उपमंड़ल स्तर पर 72वा वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा इस उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया गया। विधायक हीरालाल ने जानकारी देते हुए बताया की यह वनमहोत्सव ढ़ोल नगाड़ो सहित बड़े स्तर पर मनाया गया, जिसमें वन मंडल के सभी अधिकारीयों सहित एसडीएम करसोग सनी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होने बताया की इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत के लोगो सहित लगभग पद्रह महिला मंडलो की महिलाओं ने भाग लेते हुए पौधारोपण किया जिसके अर्न्तगत लगभग एक हजार पौधे लगाए गए। साथ ही करसोग के विधायक हीरा लाल ने सवर्णिम वांटिका का भी उद्धघाटन किया। इस मौके पर विधायक हीरालाल के साथ जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, चेतन गुलेरिया, मंडल उपाध्यक्ष केसर सिंह, निर्मल ठाकुर, रमेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन भास्कर नंद शर्मा, बविता ठाकुर, कमलेश कुमारी, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान, उपप्रधान सहित वन विभाग के विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला मण्डी टैक्सी एकता संगठन ने सरकार द्वारा लागू की गई नई चालान पॉलिसी को सरकार की नाकामयाबी बताया है। यह बात टैक्सी एकता संगठन मंडी के प्रधान महेंद्र गुलेरिया ने कही। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ ट्रांसपोर्ट विभाग हिमाचल प्रदेश में नई-नई कंपनी की गाड़ियों को बेचने की अनुमति देता है और दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाने वाली नेशनल हाईवे की सड़कों की सुध नहीं लेता। प्रशासन यह भूल चुका है कि सारा ट्रैफिक नेशनल हाईवे पर ही है। उन्होंने कहा कि यदि मनाली के रोड़ की बात की जाए तो उस पर हिमाचल सरकार ने टोल टैक्स बेरियर लगा दिया है, लेकिन सड़क की हालत इतनी गम्भीर है कि कब रस्ते में दुर्घटना हो जाये पता नहीं चलता और चालक की जान हर समय जोखिम में रहती है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से अनेकों बार मिलकर पत्राचार कर, प्रिंट मीडिया व लाइव मीडिया के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवेदन पत्र व ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन सरकार के कान पर कोई जूँ तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने सरकार को चेताया है कि यदि 15 अगस्त तक उनकी समस्याओं पर सरकार विचार कर समाधान नहीं करती तो अपनी माँगो को लेकर वह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मज़बूर हो जाएंगे।
वीरवार को वन विभाग देहरा के बकारड बीट के इंचार्ज वनरक्षक अरुण कुमार ने कड़ोआ व समनोली पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने वन महोत्सव मनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया ने सभी वार्ड पंचों से अपील की है कि वह स्थानीय लोगों की मदद के साथ सरकारी वह निजी जंगलों में अधिक से अधिक पौधे लगाए। जो व्यक्ति पौधा रोपण करता है उसका नाम व दूरभाष नंबर स्थानीय वन विभाग के अधिकारी अथवा ईमेल के माध्यम से वन मुख्यालय शिमला भेजें। वनरक्षक अरुण कुमार ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से इस मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर कड़ोआ पंचायत प्रधान रीना कुमारी, उपप्रधान चनन सिंह, वार्ड पंच सिंपी ,बिशन दास, पवना कुमारी व सरिता देवी मौजूद रहे। वहीं समनोली पंचायत में पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, उपप्रधान सुधीर शर्मा वार्ड पंच मीना, निशा, संजीव कुमार व रजनी मौजूद रहीं।
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनपीएस ब्लाक ज्वालामुखी के सभी एनपीएस कर्मचारियों ने स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला से उनके आवास पर मुलाकात की व अपनी समस्याओं बारे में उनको अवगत करवाया। जिसमें एनपीएस की खामियों के बारे में चर्चा की तथा पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव भी रखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष सौरभ वैद ने की। उन्होंने सरकार से मांग की कि केंद्र की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी मृत्यु एवं अपंगता से संबंधित 2009 की अधिसूचना को प्रदेश में लागू किया जाए ताकि किसी भी कर्मचारी की अचानक मृत्यु होने पर उसके परिवार को पारिवारिक पेंशन का प्रावधान हो।
वीरवार को पट्टाबरावरी में पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन इकाई पट्टाबराबरी -हरिपुर की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सबसे पहले स्व राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में क्षेत्र के कई विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। डीडी कश्चयप ने चर्चा करते हुए प्राइमरी स्कूल पट्टाबरवारी में मुख्य अध्यापक के रिक्त पद को भरने की सरकार से मांग की है। इसके अलावा पेंशनरों ने अपनी पुरानी कई मांगो पर भी चर्चा कर सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की है। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशवा राम, जगदीश शर्मा, प्रेम चन्द कश्यप, महमूद वेग, शीला, नेकराम कौशल, खेमचंद ठाकुर, दीनानाथ गर्ग, किशन दास आदि उपस्तिथ रहे।
भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कसौली में आयोजित भाजपा हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस ने भारत रतन नहीं दिया वह नहीं चाहते थे की डॉक्टर अंबेडकर को भारत रतन मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज को अलग करने का जो बीज डाला है उसे नष्ट करने का बड़ा प्रयास भाजपा द्वारा किया गया, 70 सालों में समाज को तोड़ने के अनेकों प्रयास हुए पर जोड़ने का प्रयास भाजपा द्वारा किया गया। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 17 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 13 पर भाजपा का कब्जा है और आने वाले 2022 के चुनाव में 17 की 17 सीटों पर भाजपा की जीत होंगी। कांग्रेस ने केवल वोट बैंक आधारित राजनीति की है पर भाजपा ने ऐसा नहीं किया सामाजिक समरसता को लेकर भाजपा ने अनेकों कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अनुसूचित जाति वर्ग से बनाया है, भाजपा ने इस वर्ग का हमेशा मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने अनेकों जनकल्याण की योजनाएं हिमाचल प्रदेश में शुरू की है। हम सम्मान के साथ सर उठाकर वोट मांगने जा सकते हैं।
सोलन के धर्मपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहाँ खेल-खेल में 11 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा गांव रुंदन घोड़ों, ग्राम पंचायत बड़ोग, डाकघर कुमारहट्टी का रहने वाला था। दरसल, तनीष ने घर के पास पेड़ पर झूला लगाया हुआ था। झूला झूलते समय अचानक उसका गला रस्सी में लिपट गया। परिजनों द्वारा बच्चे को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में मार्च 2021 में मंडी, कुल्लू और लाहौल- स्पीति जिलों के नवयुवकों के लिए आयोजित की गई खुली भर्ती में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को बल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में हो रही है। सेना भर्ती निदेशक मंडी, कर्नल एम राजा राजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड अभी तक प्राप्त नहीं किए हैं वे मंडी स्थित कार्यालय से इन्हें जल्द प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को बल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी में 25 जुलाई को सुबह 5 बजे अपने एडमिट कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पहुंचना होगा।
तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा 23 जुलाई को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित होगी। डॉ राम लाल मारकंडा इसके अलावा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक भी करेंगे। वे 24 और 25 जुलाई को उदयपुर में जन समस्याओं को भी सुनेंगे। 24 जुलाई को वे उदयपुर से वापिस रवाना होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर जिला कांगड़ा ने जानाकरी देते हुए बताया कि दिनांक 23.07.2021 को होने वाले आगनबाडी कार्यकताओं / सहायिकाओं के साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित किये गए हैं तथा अब यह साक्षात्कार दिनांक 04.08.2021 को सुबह 11 बजे निर्धारित किए गए है।
उपमंडल सरकाघाट के रोपड़ी पंचायत, नौणू के निवासी तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य किशोर राणा ने शैलजा राणा सुपुत्री रत्न चंद राणा गांव शोट-कुठेहड निवासी की बेटी की शादी में जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहायता सौंपी है। बता दें कि शैलजा राणा के माता-पिता अति निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं तथा स्वस्थ्य ठीक न रहने के कारण अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं। इस बात का पता जब किशोर राणा को चला तो वह खुद परिवार की सहायता के लिए उनके घर पहुंच गए। इस नेक काम के लिए उनके साथ में लगभग पचास की संख्या स्थानीय लोग भी शादी में गए और उन्होंने भी स्वेच्छा अनुसार राशि बेटी को भेंट की। इस कार्य के लिए मुकेश राणा, मधू मोहन ठाकुर,सोनू, गोल्डी, रशील राणा, बंटी, अतुल, काला राम, सुनील, पप्पू, संजय, काकू ,आशु, जितेंद्र, वीर सिंह, प्रदीप, अनिल पालशरा आदि ने भाजपा नेता किशोर राणा की काफ़ी सराहना की है। किशोर राणा सदैव जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आते रहते हैं। बता दें कि किशोर राणा उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत रोपडी के गांव से संबंध रखते हैं।
जिला किन्नौर की सांगला तहसील के तहत खरोगला नाले में मंगलवार देर रात बाढ़ आ गई। इससे जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन जलस्तर बढऩे से नाले के आसपास सेब बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। राजस्व विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर रवाना हुए। बुधवार सुबह जलस्तर कम हो गया। लेकिन फिर भी लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है। नाले में जलस्तर बढऩे से करीब आठ बागवानों के सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। इससे करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा नाले में हर वर्ष बाढ़ आने के कारण क्षेत्र के बागवानों को इसके आसपास बगीचे न बनाने की हिदायत दी गई थी लेकिन फिर भी बना दिए। इस कारण बगीचों को नुकसान पहुंचा है।
हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और मंडी जिला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बनने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। हालांकि, प्रदेश के हर क्षेत्र में बारिश की संभावना कम है। कांगड़ा जिला में बारिश पहले ही तबाही मचा चुकी है। अब मौसम विभाग ने भी आज भारी से भारी बारिश व बाढ़ तक की चेतावनी दी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने कांगड़ा जिला प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। 12 जुलाई से कांगड़ा जिला में भारी बारिश कहर मचा रही है। मौसम विभाग ने कहा कि कांगड़ा जिला में बाढ़ आने की आशंका है। प्रदेश में 26 जुलाई के बाद मानसून ज्यादा सक्रिय होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज बाद तीन बजे से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाने पर फैसला हो सकता है। इसके अलावा अगस्त से कोचिंग संस्थान खोलने के भी आसार हैं। हरियाणा ने बीते दिनों नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने 11वीं और 12वीं के स्कूलों को 26 जुलाई से खोलने का एलान किया है। गुजरात में 12वीं कक्षा के स्कूल 15 जुलाई से खुल गए हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब ने भी स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश सरकार भी इस पर फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए दो विकल्प सरकार को भेजे हैं। पहले विकल्प में बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को परिजनों के सहमति पत्र पर सिर्फ शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए बुलाने की बात कही है। दूसरे विकल्प में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाने की योजना है।
युवाओं की शक्ति और ऊर्जा के सकारात्मक प्रयोग के लिए उन्हें सही दिशा प्रदान करना आवश्यक है। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संजौली क्षेत्र के इंजनघर वार्ड में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी रचनात्मक एवं सृजनात्मक शक्ति एवं क्षमता का प्रयोग राष्ट्र निर्माण की मजबूती के लिए करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बॉलीबाल, हॉकी तथा अन्य खेलों का बहुत अधिक प्रभाव रहा है। युवा खेलों की ओर अपने को मोड़े और नशे जैसी बीमारी से अपना नाता तोड़े। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से सरकार की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इंजनघर क्षेत्र के युवाओं द्वारा खेल मैदान को और अधिक विकसित करने की मांग को स्वीकार करते हुए इस संदर्भ में कमेटी गठित कर सुझाव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कमेटी के सुझाव अनुरूप खेल मैदान के विकास के लिए हर सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। विधायक निधि से भी इसके लिए धन का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए नगर निगम एवं खेल विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे ताकि इस मैदान को विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक संयंत्र एवं उपकरणयुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चे बुरी संगत में न पड़े अथवा नशे से दूर रहे इसके लिए अभिभावक भी बच्चों पर निरंतर निगरानी रखें। यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के लोेगों की समस्याएं भी सुनीं। नगर निगम महापौर सत्या कौंडल ने अपने संबोधन में युवाओं की इस मांग को जायज ठहराते हुए इसकी जल्द पूर्ति के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिश चौपड़ा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव चौहान, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा संजीव देष्टा, मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीश, उपाध्यक्ष अमित नाम्टा, विकास बरागटा, मीडिया प्रभारी कल्पी शर्मा, प्रेम चौहान, पी.एस. राणा, संगीता, पुनीता सूद, संजय गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ता व भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।
प्रदेश उद्योग, परिवहन एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ पंचायत में बुधवार को 34 सोलर लाइटें लगवा कर इलाके को और रोशन कर दिया। यह लाईटें मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के पी आर ओ सुमित वालिया की देखरेख में लगाईं गईं। ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ प्रधान सुखविंदर कौर, उप प्रधान मनोज कुमार, वार्ड पंच राजेंद्र सिंह, बलराम ठाकुर, सतीश कौर एवं कुसुम लता ने समर्पण भाव से उक्त कार्य को अंजाम देने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर रजनीश कालिया भी उपस्थित रहे। प्रदेश उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा सोलर लाईटें लगवाने के लिए समस्त गांव वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।
एनएसयूआई ने वीसी सिकंदर कुमार की कुलपति पद पर सेवा विस्तार को रद्द करने की मांग उठाते हुए राज्यपाल को मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि प्रो० सिकन्दर कुमार पर कुलपति पद प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र में एक्सपीरियंस की झूठी जानकारी देने पर पहले से ही उच्च न्यायालय में मुकदमा चला है। इसके अतिरिक्त HPU Ordinance के Conduct Rule 35.20 के अनुसार विश्वविद्यालय का कोई भी शिक्षक और कर्मचारी किसी भी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नही ले सकता। जबकि प्रो० सिकंदर कुमार वर्ष 2016 से 2018 तक भाजपा के एक पदाधिकारी के तौर पर सरेआम कार्य करते रहे। जो कि विश्वविद्यालय अध्यादेश की सरेआम अवहेलना है। इन दो वर्षों तक विश्वविद्यालय से उनका संबंद्ध केवल वेतन लेने तक का ही रहा जबकि काम उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी के तौर पर किया। इन सभी घटनाओं के चलते विश्वविद्यालय की गरिमा व प्रतिष्ठा एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एनएसयूआई विवि इकाई अध्यक्ष परवीन मिन्हास ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की गरिमा व प्रतिष्ठा को बनाए रखने सहित UGC व HPU के नियमों की रक्षा करने हेतु मांग की है कि इस प्रकार के व्यक्ति की इतनी गरिमामय पद पर सेवा विस्तार को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और नियमों की अवहेलना करने के लिए प्रो०सिकंदर कुमार पर उचित कार्यवाही करने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस पेगासस जासूसी के विरोध में 23 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से राजभवन तक विरोध प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र की मोदी सरकार की उनके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य लोगों के फोन टेप व उनकी जासूसी करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले की जांच जेपीसी, सयुंक्त संसदीय समिति से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि साजिश के तहत केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर नेताओं, कार्यपालिका, न्यायपालिका विधान पालिका की जासूसी कर देश के लोकतंत्र की मर्यादा का हनन किया है।इस जासूसी के चलते उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों व विपक्षी दलों की सरकारों को अस्थिर किया। राठौर ने आरोप लगाया है कि पेगासस जासूसी में सरकार का हाथ है और इसके लिए उसे देश से माफी मांगते हुए गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटा कर इस मामलें की जांच किसी सिटिंग जज से करवानी चाहिए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने बुधवार को विश्वविद्यालय के इ आर पी सिस्टम को सुदृढ़ करने हेतु तथा विश्वविद्यालय में इंटरनेट की धीमी रफ्तार को ठीक करने हेतु इ आर पी डायरेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यलय ई आर पी का खराब होना प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए मानसिक तनाव का कारण बना हुआ है। हाल ही में विश्वविद्यालय के द्वारा एक नया कारनामा दूसरी मर्तबा सामने आता है, जो टेस्टिंग सिर्फ बैक एंड पर होनी थी उस टेस्टिंग को खुले पोर्टल पर किया गया और 2017 बैच के पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने जब अपने री-अपयर के परिणाम देखें तो पाया की वे उन परीक्षाओं में भी फेल हो गए है जिनमे वो अपने पिछले परिणामों में पास हो गए थे, जिन पेपर में री-अपयर थी भी नहीं उन्हें भी उस विषय में भी उन्हें फेल कर दिया गया। उन्होंने कहा की प्रदेश विश्वविद्यालय ने टेस्टिंग के चलते हजारों छात्रों को मानसिक तनाव देने का काम किया है। विश्वविद्यालय को टेस्टिंग परिणामों को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। छात्रों के पोर्टल में टेस्टिंग परिणामों को दिखा कर छात्रों का मानसिक शोषण करना वास्तव में विश्वविद्यालय जैसे उच्च संस्थान के लिए प्रश्न चिन्ह है। इकाई मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि पिछले डेढ़ हप्ते से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में नेटवर्क की गम्भीर हालत उत्पन हो गई है। प्रदेश के हजारों छात्र गम्भीर समस्याओं का सामना कर रहे है। प्रशासनिक भवन में सारे कार्य ठप पड़े हैं। कोई अपने परिणामों को लेकर तो कोई अपने प्रवेश को लेकर, तो कोई अपनी फीस को लेकर समस्याओं का सामना कर रहा है ऐसे में प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में नेटवर्क की बिल्कुल खराब स्थिति छात्रों के लिए मानसिक तनाव का कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालयों को मात्र कागजों में ए ग्रेड का बताते हैं लेकिन असल में विश्वविद्यालय की सच्चाई कुछ और है, विश्वविद्यालय में वाईफाई की व्यवस्था है लेकिन वाईफाई केवल नाम मात्र का है। वाईफाई कुछ ऐसा है की कि उससे एक साइट खोलना भी मुश्किल हो जाता है ऐसे में विद्यार्थी परिषद ने ई आर पी डायरेक्टर को जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं के समाधान करने के लिए कहा। विद्यार्थी परिषद ने अपना स्वतंत्र मत रखा कि जल्द से जल्द छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक भवन में नेटवर्क की समस्या को सुधारा जाए और विश्वविद्यालय में वाईफाई को भी सुदृढ़ किया जाए और जल्द से जल्द ई आर पी ने जो टेस्टिंग परिणामों को छात्रों के पोर्टल में दिखाया है उन्हें ठीक किया जाए।
राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कर्मचारियों की उचित मांगों को समय-समय पर पूरा किया गया है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को ओकओवर में अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के नेतृत्व में भेंट करने आए हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते हैं और प्रदेश सरकार की नीतियों तथा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी सरकार के स्तंभ होते हैं जिनके कंधों पर सरकार की नीतियां कार्यान्वित करने का दायित्व होता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने प्रदेश में कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद, राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को देय भत्ते समय-समय पर मिलते रहें। उन्होंने कोरोना महामारी के संकट के दौरान भी राज्य सरकार के साथ खड़े रहने के लिए प्रदेश के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित करेगी ताकि उन्हें सरकार के साथ अपने मुद्दे उठाने का अवसर मिल सके। उन्होंने संघ को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के उचित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निवारण करने का प्रयास करेगी, क्योंकि सरकार कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहती है। जय राम ठाकुर ने कर्मचारियों से निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आग्रह किया ताकि हिमाचल प्रदेश को देश का आदर्श राज्य बनाया जा सके। उन्होंने संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित किया जाएगा क्योंकि वे सरकार का अहम हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य में सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों द्वारा उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से जेसीसी की बैठक को बुलाने का भी आग्रह किया ताकि कर्मचारी अपने विभिन्न मुद्दे एवं मांगें सरकार के समक्ष रख सकें। संघ के महासचिव राजेश शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। करसोग के विधायक हीरा लाल तथा संघ के अन्य नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ आज राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर ने जाखू मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर अखरोट का पौधा रोपित कर किया। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में चिन्हित 73 स्थानों पर लगभग 107.6 हैक्टेयर भूमि पर 1 लाख 10 हजार पौधे रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी। उन्होंने बताया कि जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में आज रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 11 हजार पौधे रोपित किए गए। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ता, युवक मण्डल, महिला मण्डल व चुने हुए प्रतिनिधि पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश सम्प्रेषित करेंगे। उन्होंने बताया कि पौधा रोपण के उपरांत इनका संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए रेडक्रॉस एवं जुड़े हुए कार्यकर्ता निश्चित तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करेंगे। उन्होंने बताया कि आज जाखू क्षेत्र में अखरोट, बान, देवदार और खनोर के 100 पौधे लगाए गए। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता ने बताया कि विभाग द्वारा 20 और 21 जुलाई, 2021 तक 10 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। रेडक्रॉस के 1 लाख 10 हजार पौधों को शामिल कर यह संख्या 11 लाख 10 हजार की होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वन विभाग द्वारा प्रदेश में 14 हजार हैक्टेयर भूमि पर 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्षा फिरोजा विजय सिंह, सदस्य अनुराधा सक्सेना, पार्षद डॉ. किमी सूद, अर्चना धवन, दीपक शर्मा, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, सचिव राज्यपाल प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त उपायुक्त किरण बड़ाना, उपमण्डलाधिकारी शिमला मंजीत शर्मा, सेजिज संस्था के अध्यक्ष आर.एल. जैन, पूर्व अध्यक्ष एस.एन. जोशी तथा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट के तहत वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधिकारी किशोरी भारद्वाज की अध्यक्षता में बाड़ीधार परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान रमेश ठाकुर, वन खंड अधिकारी पीपलुघाट राजेंद्र, वनरक्षक सुरेंद्र, संजय कुमार, तरुण शर्मा, पूर्व प्रधान संतराम के साथ बाड़ीधार मंदिर परिसर में चिनार का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम की खूब प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से बाड़ी मंदिर परिसर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ ही देवदार व बान सहित अन्य प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। वरिष्ठ पर्यवेक्षक अधिकारी किशोरी भारद्वाज ने कहा कि चिनार का पौधा बाड़ीधार के मौसम के अनुसार अच्छा चलेगा।किशोरी भारद्वाज ने बताया कि आजकल भरपूर बरसात में लोगों को कोई न कोई पौधा अवश्य लगाना चाहिए। अपने घरों के आसपास उन्हें जरूर पौधे रोपित करने चाहिए।जिससे वातावरण शुद्ध और हरा भरा होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए लाभदायक रहेगा।
केलांग : जैव विविधता के संरक्षण, आजीविका में विविधता लाने, वन्यजीव अपराध को रोकने और वनों के प्रति ज्ञान को विस्तार देने पर आधारित लक्ष्यों को लेकर तैयार सिक्योर हिमालय परियोजना के जरिए जनजातीय लाहौल वन मंडल में ग्रामीणों की वनों पर निर्भरता को कम करके वनों के संरक्षण के साथ लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ किए जाने की कवायद शुरू की जा चुकी है। सिक्योर हिमालय परियोजना के इस चरण में लाहौल घाटी के मयाड़, तिन्दी और उदयपुर क्षेत्रों को चयनित किया गया है। उपायुक्त लाहौल- स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि प्रदेश के वन विभाग द्वारा इस परियोजना का कार्यान्वयन हाई रेंज हिमालयन इको सिस्टम के संपोषणीय उपयोग एवं पुनः स्थापन के अलावा स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका को सुरक्षित रखते हुए वन संरक्षण को सुनिश्चित करने के मकसद से किया जा रहा है। इस परियोजना को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और यूएनडीपी की ग्लोबल एनवायरमेंट फैसिलिटी (जीईएफ) के सहयोग से पूरा किया जाएगा। इससे जहां एक ओर चयनित क्षेत्रों के इकोसिस्टम को संरक्षित किया जा सकेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। इस परियोजना की कार्य योजना 16 विभिन्न स्टडीज पर आधारित है। जिनमें वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया अध्ययन भी शामिल है। टिन्गरिट क्षेत्र में सीबकथोर्न उत्पादों में वैल्यू एडिशन के लिए स्थापित होने वाले संयंत्र को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। स्थानीय लाभार्थियों का समूह गठित करके ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकरण करवा कर इस समूह का उद्योग विभाग द्वारा संचालित केंद्र सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत भी इसका कन्वर्जंस किया जाएगा ताकि इस उद्यम के लिए समुचित वित्तीय सहायता और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीणों की वनों पर विशेष तौर से इंधन की लकड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए परियोजना के तहत खंजर क्षेत्र में 6 सोलर वाटर हीटर भी स्थापित किए जा चुके हैं ताकि ग्रामीणों को पानी गर्म करने के लिए लकड़ी की आवश्यकता ना रहे। इस कार्य को इनोवेटिव वाटर सोल्युशन के तहत किया जा रहा है। सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को लेकर स्थानीय महिलाओं के लिए इस वर्ष भी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कांगड़ा के तकनीकी सहयोग से महिलाओं के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि नई तकनीक और सोच के समावेश से इन उत्पादों को मार्केट की मांग के अनुसार तैयार किया जा सके। इसके अलावा वन विभाग के कर्मियों के लिए भी फॉरेस्ट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट सुंदर नगर में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल के अलावा सस्टेनेबल फॉरेस्ट मैनेजमेंट पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हिम तेंदुए का संरक्षण परियोजना का अहम हिस्सा है और इसके तहत स्नो लेपर्ड मॉनिटरिंग टूल पर आधारित प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि थिरोट के समीप जैव विविधता हेरिटेज साइट विकसित की जाएगी जिसे राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा चयनित किया गया है। इसके अलावा लाहौल के कुछ पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक यानि जीआई टैग प्रदान करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि यह परियोजना हाई रेंज हिमालयन इको सिस्टम की चरागाहों और वनों के संपोषणीय प्रबंधन को बढ़ावा देने में कारगर साबित होगी। वन मंडल अधिकारी लाहौल दिनेश शर्मा बताते हैं कि इस परियोजना के तहत विभिन्न विभागों के सहयोग से भी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि परियोजना के समग्र लक्ष्यों को हासिल करने के लिए स्थानीय लोगों का सतत और प्रभावी सहयोग सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन सोलन, वन विभाग एवं रेडक्रास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के नन्दल गांव में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने की। आज आयोजित इस वन महोत्सव समारोह में 250 से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 800 पौधे रोपे। समेकित बाल विकास परियोजना सोलन द्वारा इस अवसर पर आस-पास के क्षेत्रों में जन्मी 50 बेटियों के नाम पर 50 पौधे रोपित कर ‘बालिका सम्मान वाटिका’ स्थापित की गई। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश के हरित आवरण में वृद्धि समूचे उत्तर भारत के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालिका सम्मान वाटिकाएं स्थापित करने से जहां बालिकाओं के प्रति सकारात्मक दृष्किोण को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी वहीं यह वाटिकाएं आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक बनेंगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि पौधरोपण कार्यक्रमों को सफल बनाएं और रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चत करें। उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष, पर्यावरण एवं भूमि संरक्षण के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ अनेक औषधियां भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल बच्चों की तरह करें और यह सुनिश्चित बनाएं कि रोपे गए पौधे स्वस्थ वृक्ष बनें। ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम शर्मा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम, बीडीसी सदस्य अनीता देवी, ग्राम पंचायत ओच्छघाट के उप प्रधान नरेश कुमार, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, सीडीपीओ सोलन डाॅ. पदमदेव शर्मा, आरओ सोलन तेजप्रकाश शर्मा, पर्यवेक्षक ओच्छघाट योगिता चौधरी, स्थानीय महिला मण्डल प्रधान कमलेश कुमारी, युवक मण्डल प्रधान राकेश ठाकुर सहित ओच्छघाट, नोणी व शमरोड ग्राम पंचायतों के लोग उपस्थित थे।
ब्लॉक खण्ड परागपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौली मे बुधवार को प्रधान ज्योति देवी की अध्यक्षता मे वनमहोत्सव के रुप मे बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया गया । वही इस दौरान जहां पँचायत प्रधान ज्योति देवी के नेतृत्व मे अन्य नारी शक्ति द्वारा विभिन्न वार्डो मे 51 औषधिए पौधे रोपे गए तो वही इस कार्यक्रम में पँचायत प्रधान ज्योति देवी ने मौजूद तमाम नारी शक्ति को जागरुक करते हुऐ कहा कि पौधे हमारे जीवन मे कितने लाभकारी है लिहाजा औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आते है ।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म शेरशाह की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर कैप्टन की वीरता और सहास को याद किया है। इस पोस्टर में अभिनेता सिद्धार्थ युद्ध में क्रॉसफायर के बीच पोजीशन लिए हुए चिल्लाते दिख रहे हैं। पोस्टर में पत्थर भी हवा में उठते हुए दिखाई दे रहे हैं। ‘शेरशाह प्राइम पर 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।’ आपको बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में प्वाइंट 4875 को हांसिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें अपने अदम्य साहस और अपने रणकौशल के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कैप्टन विक्रम बत्रा 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभा रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश मनाली के मंडल पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह की अध्यक्षता में हुई। भाजपा सह मीडिया प्रभारी संजय टंडन ने आयुष्मान भारत एवं हिम केअर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की, उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने लाखों लोगों के लिए सामाजिक योजनाओं का गठन किया है, जिसका लाभ भी लोगों को पहुंचा है परंतु हमें सभी लाभार्थियों से संपर्क भी करना है और इन योजनाओं के बारे में घर-घर जाकर चर्चा भी करनी है। सभी योजनाओं की जागरूकता के लिए कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी योजनाओं के बारे में आंकड़ो सहित पता होना चाहिए। उन्होंने कहा की आज पूरे विश्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की चर्चा की जाती है और हमे गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री का सशक्त नेतृत्व आज अमेरिका की तुलना में अमरीका से श्रेष्ठ माना जाता है। प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने भारत द्वारा चलाए गए सोलर अलायन्स के बारे में भी चर्चा की और कार्यकताओं को अवगत करवाया की इससे दुनिया को कितना लाभ हो रहा है। बैठक के दौरान सभी से सुझाव मांगे जिससे देश और प्रदेश की राजनीति में और अच्छे बदलाव आ सकें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार करें और इन के फायदे निचले स्तर तक जनता में पहुंचाएं जिस से हम अपने आने वाले दो महत्वपूर्ण लक्ष्यों, पहला उपचुनाव और दूसरा मिशन रिपीट 2022 में सफलता पा सकें। इस बैठक में विधायक और हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राकेश जामवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी, जिला अध्यक्ष भीमसेन, जिला प्रभारी संजीव कटवाल, सह प्रभारी नरेश चंदेल, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, पूर्णकालिक सुरेश शर्मा, मंडल महामंत्री दविंदर ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कार्यालय सचिव, मंडल में मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के संयोजक और ग्राम केंद्र अध्यक्ष मौजूद रहे।


















































