क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला संदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौर में बेरोजगारी से जूझ रहे शिक्षित युवाओं के लिए टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज द्वारा निशुल्क युवा रोजगार क्षमता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत चयनित युवाओं को डिजिटल माध्यम से स्किल ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण की अवधि 45 से 50 दिन की होगी। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार क्षमता कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रार्थी की आयु 28 वर्ष से कम तथा वर्ष 2020 एवं 2021 में बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री हासिल की हो एवं स्नातक कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्र पात्र होंगे। इस कार्यक्रम के तहत दिया जाने वाला कौशल प्रशिक्षण विशेष तौर पर कंप्यूटर स्किल एवं रिज्यूम लेखन सहित साक्षात्कार की तैयारी एवं तर्कशक्ति पर केंद्रित होगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज द्वारा एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र युवा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत एवं अधिक जानकारी के लिए 70189 34656 एवं 86288 64445 पर संपर्क कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन सोलन कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में कोविड रोगियों का सहारा बनेगा राधा स्वामी सत्संग रबौण में स्थापित किया जा रहा कोविड-19 समर्पित मेकशिफ्ट अस्पताल। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने रबौण में निमार्णाधीन अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरान्त दी। केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की देखभाल के लिए समर्पित कोविड केन्द्र कार्यरत हैं। जिला में रोगियों की संख्या और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम 200 बिस्तर वाला ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जाए जहां न केवल निर्बाध ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध हो अपितु रोगियों के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान भी रखा जा सके। इन निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन ने रबौण स्थित राधा स्वामी सत्संग का चयन किया। उपायुक्त ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग संस्था द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रबौण में राधा स्वामी सत्संग केन्द्र में एक ऐसा मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार किया जा रहा है जहां कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि रोगियों को समर्पित सेवाएं प्रदान करने के लिए यहां 10 चिकित्सक, 60 नर्सें एवं 30 सेवादार, सफाई कर्मचारी तथा सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। केसी चमन ने कहा कि राधा स्वामी सत्संग रबौण में निर्मित किए जा रहे मेकशिफ्ट अस्पताल में सभी 200 बिस्तरों के साथ मेनीफोल्ड ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। इनमें से 20 बिस्तरों पर हाई फ्लो ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि रोगियों को शान्त, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के लिए यहां संगीत की व्यवस्था की रहेगी। इस अस्पताल का उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। यह समिति पूर्ण कार्य का अनुश्रवण कर यह सुनिश्चित बना रही है कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण हो। उन्होंने इस अवसर पर निर्माणाधीन मेकशिफ्ट अस्पताल के कार्यों का जायजा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों तथा ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता कैप्टन एसपी जगोता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता अरविन्द शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुमित सूद, राधा स्वामी सत्संग केन्द्र रबौण के सचिव परमजीत सिंह, राजकुमार बट्टू एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला रोजगार कार्यालय सोलन एवं टाटा कन्सल्टेन्सी सर्विस के माध्यम से सोलन जिला के युवाओं के लिए युवा रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत युवाओं को ऑनलाइन रोजगार प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके तहत युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। युवाओं को कंप्यूटर कौशल, रिज्यूम राइटिंग, तार्किक क्षमता एवं संचार कौशल के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम का लाभ वह युवा उठा सकते हैं स्नातक पाठ्यक्रम के अन्तिम वर्ष में है या वर्ष 2020-21 में स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं। संदीप ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए कला, वाणिजय एवं विज्ञान विषयों अर्थात नाॅन इंजीनियरिंग विषयों में स्नातक युवा ही पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण निःशुल्क करवाया जाएगा। प्रशिक्षण अविधि 45 से 50 दिन की होगी। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन 02 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 06 लाख रुपए तक होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास स्मार्ट फोन अथवा इंटरनेट सुविधा युक्त लेपटाॅप होना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के फेसबुक पेज अथवा मोबाइल नम्बर 70189-18595 तथा ईमेल आईडी ypsolan@gmail.com पर अपना नाम एवं फोन नम्बर भेजकर संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई को कण्डाघाट में विद्युत लाईनों के आवश्यक परीक्षण कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 29 मई को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक कण्डाघाट के चायल, दोची, वाकनाघाट, छावशा, कून, दोलग, धाली अड्डा, मही, मैली डेड़घराट एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ज्यादा घातक है। प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला लगभग 15 माह पहले सामने आया था। राज्य सरकार द्वारा इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समय पर उठाए गए कदमों के फलस्वरूप 23 फरवरी को राज्य में केवल 200 सक्रिय मामले रह गए थे। पहली लहर के दौरान राज्य में 58403 पाॅजिटिव मामले और 982 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई थीं। इसकी तुलना में अब तक दूसरी लहर के दौरान 125944 पाॅजिटिव मामले और 1935 लोगों की मृत्यु दर्ज हो चुकी हैं।प्रदेश सरकार द्वारा दूसरी लहर के दौरान आवश्यकता के अनुसार अधोसंरचना तथा विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया गया है। प्रदेश में टेस्टिंग, आइसोलेशन तथा उपचार पर बल दिया जा रहा है। पहली लहर के दौरान कुल 10 लाख 63 हजार 922 टेस्ट के मुकाबले दूसरी लहर आने के बाद अब तक 8 लाख 895 टेस्ट किए जा चुके है। प्रदेश में इस संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 18 लाख 77 हजार 950 लोगों को कोविशील्ड की पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड समर्पित स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या में वृद्धि की हैं। प्रदेश में 1 मार्च को 11 ऐसे संस्थान थे, जिनमें 440 बिस्तर तथा 32 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध थे, जबकि वर्तमान में प्रदेश में 56 कोविड समर्पित स्वास्थ्य संस्थानों में कुल 3860 बिस्तर तथा 291 आईसीयू बिस्तरों की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में घर द्वार पर कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए 70 एम्बुलेंस कार्यशील स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र द्वारा घर द्वार पर कोविड-19 नमूनों की जांच के लिए 70 एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा हाई रिस्क ग्रुप जैसे वृद्धजन और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज जो अस्पताल नहीं पहुंच सकते हैं, उनके लिए घर में जांच की सुविधा सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं में रैपिड एंटीजन टैस्ट की दरें अधिसूचित कर दी गई हैं। निजी अस्पतालों और उनके चिन्हित एकत्रित केन्द्रों में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए 300 रुपये प्रति नमूना की अधिकतम दर तय की गई है और यदि घर से नमूना लिया जाता है तो इसके लिए अधिकतम 550 रुपये प्रति नमूने की दर रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रामक महामारी से निपटने का मौलिक सिद्धांत शुरूआती चरण में संक्रमण का पता लगाना, आइसोलेट, उपचार, मामलों का प्रबन्धन और नए मामलों को रोकना है। ऐहतियात सबसे अच्छी रणनीति है, जो जांच पर निर्भर करती है।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर निगम के उपाध्यक्ष प्रो.राम कुमार भी उपस्थित थे। बिक्रम सिंह ने अधिकारियों को निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के साथ औद्योगिक विकास निगम को अपनी कार्यशैली में नवाचार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि जिन निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण होने वाला है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। यह प्रयास किए जाने चाहिए कि विकासात्मक कार्यों में देरी न हो ताकि लोगों को समय पर सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बिक्रम सिंह ने निगम के विपणन विंग को सशक्त करने तथा इसकी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपणन के लिए नई क्रियाविधि विकसित की जानी चाहिए तथा उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार प्रभावी तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने ऊना जिला में विभिन्न स्थानों पर लैंड बैंक तैयार करने के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में 226 परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की गई। निगम के अधिकारियों ने अवगत करवाया कि वित्त वर्ष 2020-2021 में औद्योगिक विकास निगम का अनुमानित लाभ 7.48 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इस अवसर पर निगम के प्रबन्ध निदेशक हंस राज चैहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने जारी बयान में यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार दावा कर रही है, प्रदेश में बेमौसमी बर्फबारी और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन कर दिया जबकि किसानों और बागवानों को मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। छाजटा ने कहा कि जब सरकार नुकसान का आंकलन कर चुकी है तो समय रहते मुआवजा भी प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। एक तरफ सरकार किसानों और बागवानों की हितैषी होने का दावा करती है जबकि दूसरी तरफ से उनकी अनदेखी की जा रही है। छाजटा ने कहा कि जो सरकार कोरेाना संकट काल में भी आम जनता और किसानों व बागवानों को राहत नहीं दे पाई,उससे क्या उम्मीदें लगाई जा सकती है, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। छाजटा ने कहा कि मुआवजे का सही ढग़ से आंकलन होना चाहिए ताकि किसानों और बागवानों को उनकी फसलों के हुए नुकसान का उचित मुआवजा मिल सके। सेब सीजन के लिए उठाए प्रभावी कदम छाजटा ने कहा कि सेब सीजन जल्द शुरु होने वाला है। ऐेसे में सरकार प्रभावी कदम उठाते हुए ग्रामीण सडक़ों को भी दुरस्त करे। इसके साथ ही पेटियों व अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डीजल और पैट्रोल के दामों में कटौती की जाए। इसकी सीधे मार किसानों और बागवानों पर भी पड़ेगी तथा अपनी फसलों पर मंडियों तक पहुंचाने के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ेगें।
वीरवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा की ग्राम पंचायत चौक ब्राड़ता, ग्राम पंचायत झंझेल, ग्राम पंचायत भद्रवाड़ में मास्क, हैंड सैनिटाइजर बाँटे। यदोपती ठाकुर ने कहा कि कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए। हम नेहरु की पुण्य तिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं, जिनकी वजह से भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली। इ स अवसर पर चौक ब्राडता पंचायत के प्रधान योगराज ठाकुर , झंझेल पंचायत की प्रधान सरिता देवी उप पर्धान कुलदीप कुमार, भद्रवाड़ की वार्ड मेम्बर लता ठाकुर, कांग्रेस सोशल मीडिया सरकाघाट के अध्यक्ष प्रवीण चन्देल, युवा कांग्रेस के ब्लाक उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे ।
देव भूमी क्षत्रीय संगठन के प्रदेश सलाहकार एवं प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार राजेन्द्र कंवर का देर रात्रि निधन हो गया। मृदुल स्वभाव के राजेन्द्र कंवर क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रहते थे। वह व्यापारियों के हितों की लड़ाई में भी अग्रणी भूमिका में रहते थे। कंवर पिछले 8-10 दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे व एमएमयू हॉस्पिटल कुमारहट्टी में एडमिट थे। पिछली रात्रि ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने से जिंदगी की जंग हार गए। कुनिहार क्षेत्र में इनके निधन की सूचना मिलते ही सन्नाटा छा गया ।कुनिहार व्यापार मंडल के उप प्रधान पवन ठाकुर, सचिव रुमित सिंह, हरजिंदर सिंह, सुमित मित्तल, नीरज ठाकुर, हिमांशु, लेख राज जोशी, देवराज शर्मा, कर्मचन्द, जितेंद्र सहित स्थानीय कारोबारियों ने कंवर के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया व दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में सुजानपुर विस क्षेत्र सबके लिए मिलजुलकर कोरोना महामारी से लगने कि मिसाल पेश कर रहा है। इसी बाबत विधायक राजेंद्र राणा के दिशानिर्देशानुसार कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा व उनकी टीम ने सुजानपुर विस क्षेत्र के 13 बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर जरूरत के मुताबिक ऑक्सीमीटर, मास्क, सेनिटाइजर व खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। अभिषेक राणा ने बताया कि जनता को इस समय एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है, ताकि जल्द इस महामारी से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ जहां से भी सहायता की जानकारी मिल रही है, वहां मदद की जा रही है, क्योंकि यह समय सामाजिक अपनत्व व सहयोग का है। इस दौरान उनके साथ संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, व महासचिव डा. अशोक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डा. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में संक्रमण दर में भारी कमी आई है। हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। एक सप्ताह पहले संक्रमण की दर 27.47 थी, जो 25 मई को घटकर 15.83 फीसदी रह गई है। इस अंतराल के बीच करीब 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अप्रैल और मई में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा 5 जिले कोरोना से प्रभावित रहे। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला, ऊना और जिला हमीरपुर शामिल हैं। अब इन जिलों में पहले की अपेक्षा कोरोना के कम मामले आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज इन्हीं जिलों में ठीक हो रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में भी बड़ा सुधार आया है। यह दर 85 फीसदी से बढ़ गई है। इससे साफ है कि लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। दूसरी ओर, मृत्यु दर में कमी न होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रतिदिन 60 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून से रिफाइंड तेल नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं को रिफाइंड के बदले दो लीटर सरसों तेल ही दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल का टेंडर नहीं किया है। वंही उपभोक्ताओं को अगले माह से सरसों तेल 57 रुपये महंगा मिलेगा। विभाग ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी है। एपीएल उपभोक्ताओं को 160 और बीपीएल को 155 रुपये प्रतिलीटर तेल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें 12.50 लाख एपीएल और 4.45 लाख बीपीएल उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार उपभोक्ताओं को एक लीटर रिफाइंड और एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध कराती है। बताया जा रहा है कि रिफाइंड तेल के दाम में भारी उछाल आया है। इसके चलते अगले महीने दो लीटर सरसों तेल ही देने का फैसला लिया गया है।
सुजानपुर के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को दयनीय बना दिया है और लोग अब रोजी रोटी के लिए भी मोहताज हो गए हैं परंतु सरकार की तरफ से इन लोगों को कोई राहत ना मिलने से इनमें निराशा व हताशा की स्थिति बनी हुई है। लिहाजा सरकार को पूरी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि जब पिछले साल कोरोना महामारी की पहली लहर आई थी, तब लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अपना रोजगार खोने के बावजूद अपनी पिछली पाई -पाई करके जोड़ी बचत से ही परिवार का पालन पोषण किसी तरह से कर लिया था लेकिन महामारी की दूसरी लहर ने आम आदमी की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है और काम धंधे बंद होने की वजह से कई लोग निराशा में आकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर चुके हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि आज चाहे छोटा दुकानदार हो , टेक्सी वाला हो, टेंट लगाने वाला हो, गांव में छोटा-मोटा सैलून चलाने वाला हो , शादियों में बैंड बजाने वाले हो , घोड़ी वाले हों या धाम बनाने का काम करने वाले हों, कई लोग रोजगार से हाथ धो बैठे, छोटे बड़े व्यपारियों पर बैंकों का खतरा मंडरा रहा है। हर वर्ग आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। इस कठिन समय में लोगों की जमा पूंजी खत्म हो चुकी है। लोग बैंक के कर्ज़ों की किस्ते नहीं भर पा रहे हैं । ऊपर से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत इन सभी वर्गों को राहत देने के लिए संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए और आम आदमी को कष्ट से उबारना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर से भी आग्रह किया कि वे इन सभी वर्गों के लिए राहत पैकेज का ऐलान करें और रोजगार गवा कर निराश बैठे लोगों के रोजगार की तुरंत व्यवस्था करें ताकि आम आदमी और गरीब आदमी के घर में चूल्हा जलता रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि कोरोना परिस्थिति के कारण टाली गयी 12वी की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन पर केंद्र एवं राज्य सरकार विद्यार्थियों के सुरक्षा एवं भविष्य को ध्यान रख कर निर्णय करे। परिस्थिति को ध्यान रखते हुये सरकार नवीन प्रयोगों जैसे कम समयावधि की परीक्षा, प्रमुख विषयों की परीक्षा, ओपन बुक परीक्षा आदि के माध्यम से परीक्षा का आयोजन शारीरिक दूरी का पालन कर आगामी जुलाई-अगस्त में हो सकता है, इसी दिशा में कुछ राज्य सरकारों ने भी निर्णय किये हैं। अभाविप का मत है कि केंद्र एवं राज्य सरकारें जल्दबाज़ी ना दिखाते हुये विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रख कर निर्णय करे। जिस तरह से कोरोना के मामले कम हो रहे हैं ऐसी स्थिति में निकट माह जुलाई/अगस्त में शारीरिक दूरी का पालन पर कम समयकाल में परीक्षाओं का आयोजन हो सकता है। महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विगत वर्ष की भाँति पाठ्यक्रम को कम करके अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना, प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली एक दिवसीय प्रवेश परीक्षाओं को परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाकर जुलाई/अगस्त माह में आयोजित करना, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों परिसरों में टीकाकरण केंद्रो को बढ़ाना, मेडिकल एवं चिकित्सा पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाना, आगामी सत्र सितम्बर/अक्तूबर माह से प्रारंभ करना आदि सुझावों को शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में सम्मिलित किया है। अभाविप हिमाचल प्रदेश के मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की कोरोना महामारी की वजह से शिक्षा क्षेत्र बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। निश्चित रूप से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है। 12वी की कक्षा के छात्र आगामी समय में उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में प्रवेश भी लेंगे। इसके निहित 12वी कक्षा के विद्यार्थियों का प्रशासन को पूर्व तैयारी कर उनके सुरक्षा के मापदंडों का ध्यान रखते हुए उनका किसी न किसी रूप में मूल्यांकन करवाना अति आवश्यक है। अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि, “देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश मेरिट लिस्ट के आधार पर होता है, ऐसे में 12वी कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन महत्वपूर्ण है। केंद्र एवं राज्य सरकारों को विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक भविष्य को ध्यान रख कर न्यायोचित निर्णय करना चाहिये जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना विद्यार्थियों को ना करना पड़े।”
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध है ट्रस्ट ने हमेशा समाज हित में कार्य किया है ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रस्ट समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है यदि बात सर्दी मौसम की करें तो ट्रस्ट ने गरीबों मजदूरों और जरूरतमंदों को समाज से वस्त्र एकत्रित करते हुए जरूरतमंदों को वस्त्र बैंक के माध्यम से वस्त्र वितरण किए हैं इसके अतिरिक्त असहाय छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया है। इसके अलावा अस्पतालों में रक्त की काफी कमी रहती है पिछले लॉकडाउन में भी ट्रस्ट ने पांच जगह शिमला के नजदीक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा की वर्तमान समय में कोरोना महामारी ने गंभीर रूप धारण किया है मनुष्य जाति आज संकट में है और प्रदेश सरकार महामारी से निजात पाने के लिए तत्पर है प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण हो रहा है ट्रस्ट के सचिव ने कहा टीकाकरण के पश्चात कुछ दिन तक कोई भी व्यक्ति रक्त नहीं दे सकता है इसके चलते अस्पताल में काफी दिक्कत होने की संभावनाएं हैं वर्तमान में भी बंद के चलते अस्पताल में रक्त की भारी कमी है इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने 23 मई 2021 को रिज मैदान में रक्तदान शिविर को आयोजन करना तय किया है सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला शहर के प्रत्येक जनमानस से आग्रह करती है कि मानव हित के लिए इंसानियत के लिए टीकाकरण से पूर्व अवश्य रक्तदान करें। सुरेंद्र शर्मा ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है जिससे किसी किसान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए और इस पुनीत कार्य हेतु सभी आस-पड़ोस के व्यक्तियों को भी प्रेरित करना चाहिए अतः सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला शहर के सभी युवा वर्ग से रक्तदान हेतु आग्रह करता है।
विदेशों से अब तक 17,755 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 16031 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 13,449 से अधिक वेंटिलेटर/बाई पैप, 6.9 लाख रेमडिसिविर की खुराकें मिलीं केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना आपदा की इस दूसरी लहर में पीएम केयर्स व पीएसयू के फंड से देश भर में 1500 ऑक्सीजन प्लांट लगने व हिमाचल प्रदेश में निर्बाध ऑक्सीजन वितरण सुनिश्चित कराने के लिए अपने निजी प्रयासों से 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ,3 ऑक्सीजन प्लांट व 200 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा “कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार देश भर युद्धस्तर पर ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम केयर्स व पीएसयू फंड से देश में 1500 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के नजदीक ही कोविड सेंटर्स भी तैयार किए जाएँगे जिससे ऑक्सीजन की समस्या पर स्थाई रूप से काम किया जा सके। समय को कम करने के लिए सरकार वायुसेना व ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है। पिछले दो सप्ताह से राज्यों को मांग के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है व किसी की मांग को अनदेखा नहीं किया जा रहा है। मोदी सरकार आपदा की इस घड़ी में युद्धस्तर पर कार्यवाही जारी रखे हुए है” अनुराग ठाकुर ने कहा “भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों ने एक सुगम और व्यवस्थित तंत्र के जरिए विश्व समुदाय की ओर से आने वाली सहायता को राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों को तेजी से वितरित करने के लिए निर्बाध रूप से सहयोग किया है।27 अप्रैल 2021 से लेकर अब तक कुल मिलाकर 17,755 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 16031 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 13,449 वेंटिलेटर/बाई पैप, 6.9 लाख रेमडिसिविर की खुराकें सड़क एवं हवाई मार्ग के जरिए वितरित/भेजी जा चुकी हैं। प्राप्तकर्ता राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों और संस्थानों को कारगर तत्काल आवंटन और सुव्यवस्थित वितरण का एक निरंतर अभियान जारी है” अनुराग ठाकुर ने कहा “हिमाचल प्रदेश विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कोरोना मरीज़ों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना आने पाए इसलिए मैं अपने निजी प्रयासों से ऑक्सीजन बैंक बनाने की दिशा में प्रयासरत हूँ । 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ,3 ऑक्सीजन प्लांट व 200 ऑक्सीजन सिलेंडरों को मिलाकर जल्द एक ऑक्सीजन बैंक जोकि 700 बेडों को निर्बाध रूप से O2 सप्लाई करने में सक्षम होगा की स्थापना का शुरू हो गया है। इस ऑक्सीजन बैंक की स्थापना होने से कोरोना के ख़िलाफ़ हमारी इस लड़ाई को मज़बूती मिलेगी” कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में जरूरतें बदली तो उनके हिसाब से प्राथमिकताएं भी बदलने पड़ी हैं। ऑक्सीजन से जुड़े उपकरणों की उपयोगिता को देखते हुए मैंने अपने निजी प्रयासों से प्रदेश के सभी ज़िलों में 6,000 ऑक्सीजन मास्क , 3,200 एनआरएम , 1,500 ऑक्सीजन रेगुलेटर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 105 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया है। कोरोना के उपचार के दौरान हमीरपुर संसदीय में ऑक्सीजन की कोई समस्या ना आने पाए इसके लिए सभी ज़िला प्रशासन (काँगड़ा ,मंडी ,बिलासपुर ,हमीरपुर व ऊना) से बात करके तीन पीएसए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट ( 500 एलपीएम का एक व 140- 140 एलपीएम क़े दो) लगवाने का निर्णय लिया है जिससे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पाँचों ज़िलों को लाभ पहुँचेगा” अनुराग ठाकुर ने कहा “दिल्ली में रह रहे प्रवासी हिमाचली भाई बहन को कोरोना महामारी के इस दौर में आपातक़ालीन स्थिति में ऑक्सीजन कमी ना हो इसलिए मैंने अपने निजी प्रयासों से 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर यहाँ पर विभिन्न हिमाचली कल्याणकारी संस्थाओं को उपलब्ध कराया है”
बुधवार को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने सुजानपुर विस क्षेत्र की पुराने बमसन के 18 बूथों पर जाकर पार्टी व सर्वकल्याणकारी संस्था के मुख्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व कोरोना संक्रमितों के लिए आक्सीमीटर, मास्क व सेनिटाइजर के साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री दी। इस दौरान कोरोना पाजीटिव मरीज के लिए आक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी प्रदान किया। अभिषेक राणा ने क्षेत्र के लोगों का कुशलक्षेम पूछने के साथ हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि लोग कोरोना एडवाइजरी का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर जाकर लोगों का कुशलक्षेम पूछने के साथ आवश्यक उपकरण व चीजें मुहैया करवाई जा रही है तथा हिदायतें भी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यावश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा दो गज की आवश्यक दूरी, मास्क लगाकर व सेनिटाइजर लेकर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि यह समय खुद के बचाव के साथ दूसरों को भी इस महामारी से दूर रखने का है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों व किसी बीमारी से ग्रसित लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान उनके साथ संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, व महासचिव डा. अशोक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई राहत सामग्री से दाड़लाघाट उपमंडल के साथ लगती पंचायतों को सेनेटाइज़ किया गया। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल की अगुवाई में दाड़लाघाट के वार्ड नंबर 6 के बस स्टैंड,पुलिस थाना परिसर,ईएसआई अस्तपाल परिसर,अंबुजा चौक,यूको बैंक,पोस्ट आफिस,बीएसएनएल कार्यालय,एसबीआई बैंक तथा इन्हीं स्थलों के साथ लगती दुकानों को भी सैनिटाइज किया गया।इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 10 स्यार में जल शक्ति कार्यालय परिसर,मारुति सुजुकी शोरूम व सभी दुकानों को सेनिटाइज किया गया। कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अर्की विधायक विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह द्वारा भेजी गई कोरोना राहत सामग्री का उपयोग दाड़लाघाट,रौडी,बरायली,चाखड़,बुघार,पारनु सहित उपतहसील दाड़लाघाट के साथ लगती पंचायतों को सेनेटाइज़ किया गया।कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल ने लोगों से अपील की कि बढ़ते संक्रमण को देखकर अपने अपने घर में ही रहे तथा प्रशासन द्वारा दी गई सी हिदायतों का पालन करें।इस दौरान बाज़ारों को सेनेटाइज़ करते हुए इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों के अतिरिक्त काग्रेस के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।इस मौके पर कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल,ब्लॉक कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,सचिव ब्लॉक कांग्रेस अर्की कमल कौंडल,जय सिंह ठाकुर,पूर्व प्रधान सन्याडी मोड़ जीत राम ठाकुर,पंचायत प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया,उपप्रधान हेमराज,प्रधान रौडी रीना शर्मा,उपप्रधान जीत राम बिट्टू,प्रधान बरायली रीता शर्मा,उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी,प्रधान सन्याडी मोड़ शंकर लाल,पंचायत सदस्य मस्त राम,उमेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
कोरोना और कोरोना कर्फ्यू से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को ऋग्वेद आटो मोबाइल बग्ला की तरफ से राशन की किट मुहैया कराई जाएगी। ऋग्वेद ऑटोमोबाइल के एमडी भोपाल सिंह ने बताया कि इस राशन की किट मे 10 किलोग्राम आटा, 5 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम आलू, दालें, मसाला,नमक और रिफाइंड तेल होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के चलते कई लोगों का काम बंद हो गया है और लोग संकट में फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक सौ राशन की किट जरूरतमंद लोगों को दी जाएगीं। उन्होंने अपने क्षेत्र की पंचायतो और नगर परिषद के चुने गए प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि अगर उनके क्षेत्र मे कोरोना या फिर कोरोना कर्फ्यू से प्रभावित परिवार को राशन आदि की समस्या है तो उन्हें उनके मोबाइल नंबर 98171-00007 पर इस बात की जानकारी दें ताकि जरूरतमंद परिवार के पास राशन की किट पहुंचाई जा सके।
सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के घरों तक होम आइसोलेशन किट पहुंचाने के वितरण का शुभारंभ आज स्थानीय विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे रोगियों की बेहतर देखभाल हो सके उसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने यह किट भेजी है। कर्नल इन्द्र सिंह ने होम आइसोलेशन किट को सी.एच.सी.बल्दवाड़ा, पी.एच.सी. फतेहपुर,पी.एच.सी. गोपालपुर, सिविल हॉस्पिटल सरकाघाट तथा विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में वितरण के लिए आशा वर्कर को यह किट दिये। साथ ही माननीय विधायक ने करोना संक्रमित लोगों को उनके घर जाकर भी किट वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल तथा डीएसपी सरकाघाट चंद्रपॉल मौजूद रहे।
सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली नव गठित पंचायत रिस्सा को इस महामारी से बचाव हेतू अपने हाथों से बनाए सौ मास्क अनील गुप्ता को सरकाघाट में भेंट किए। इनको बनाने वाले और कोई नहीं बल्कि हमारे देश की रक्षा करने वाले एक देशभक्त सैनिक कश्मीर सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी हैं। जो अपने सामाजिक कार्यों को लेकर आजकल सुर्खियों में हैं। आपको बता दें यह सैनिक सरहद पर ड्यूटी के साथ साथ अपने गांव तथा आसपास के गांवों में अब तक सैकड़ों गरीब असहाय लोगों की मदद कर चुके हैं और अपने ही गांव में बनाए युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हडा के अहम प्रधान पद पर भी आसीन हैं। सरकाघाट के अंतर्गत आने वाली धनालग पंचायत के समाजसेवी एवं देश प्रेमी कश्मीर सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी के जज्बे को सभी सलाम करते हैं। इनके इस नेक कार्य के लिए रिस्सा के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा तथा समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया है।
कोरोना काल में जहां पर सरकार व प्रशाशन कोरोना पीड़ितों को आर्थिक मदद देने में जुटी है। वह इसकी चैन को तोड़ने के लिए अनेको प्रयास किए जा रहे है। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कई नितिया अपना रहे है। हम बात कर रहे हैं करसोग उपमंडल की । जहां पर बुधवार को भाजपा नेता युवराज कपूर, नवीन गुप्ता व कुछ अन्य लोगों ने मंडल करसोग की तरफ से थाना करसोग में एक प्राथमिक दर्ज करवाई जिसमें इन नेताओं ने लिखित तौर पर शिकायत की है कि एक व्यक्ति जो कि फेसबुक पर पवन कुमार के नाम से आइडी चला रहा है उक्त व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर को फेसबुक के माध्यम से अभद्र टिप्पणी लिखने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर अब करसोग थाना में रिपोर्ट लिख दी गई है। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि डीएसपी सुंदर नगर गुरबचन सिंह ने की है। वही भाजपा नेता युवराज कपूर ने बताया कि ने बताया कि फेसबुक पर मर्यादा के आधार पर अपनी आवाज उठाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अमर्यादित भाषा लिखने से जहा लोगों पर गलत मैसेज जाता है। वही व्यक्ति की मानसिकता पर भी प्रभाव पड़ता है भाजपा मंडल करसोग ने इसका भरपूर विरोध जताया है। अब देखना यह होगा पुलिस इस पर किस तरह की कार्यवाही करती है।
मारुती युवा मंडल ने सार्वजनिक स्थानों और दुकानों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया साथ ही मारुती युवा मंडल के प्रधान अजय ठाकुर सचिव सचिन ठाकुर और सदस्यों ने लोगों को कोरोना के बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जागरूक किया. मारुती युवा मंडल ने लोगों से सख़्ती से नियमों का पालन करने की अपील की हैं। कार्यक्रम में मारुती युवा मंडल प्रधान अजय ठाकुर, सचिव सचिन ठाकुर, प्रशांत, और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड-19 संक्रमितों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विशेष होम आइसोलेशन किट का वितरण हमीरपुर जिला में भी प्रारंभ कर दिया गया है। जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह किट्स प्रदान करने का अभियान आज बुधवार से शुरू हो गया। जिला मुख्यालय हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से स्थानीय विधायक श्री नरेंद्र ठाकुर ने होम आइसोलेशन किट्स बांटने का यह अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। इसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में अब कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और यह प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि यह होम आइसोलेशन किट घर में पृथकवास कर रहे संक्रमित लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। प्रत्येक किट में होम आइसोलेशन में रहे रहे रोगियों के लिए निर्देशिका, थर्मामीटर, च्यवनप्राश, काढ़ा, सेनिटाइजर, मास्क, मल्टीविटामिन, कैल्शियम, विटामिन-सी तथा जिंक की गोलियां, आयुर्वेदिक दवाई कुदनीर, मुख्यमंत्री का पत्र, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सन्देश का कार्ड और सभी वस्तुओं की सूची शामिल है। विधायक ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि कोविड-19 महामारी से बचाव एवं सावधानियों के बारे में समय-समय पर जारी सरकार के निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक डॉ. चिरंजी लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. अग्निहोत्री भी उपस्थित थे। उधर, भोरंज विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी ने बीएमओ भोरंज ललित कालिया की उपस्थिति में कोरोना किट लांच की । इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर का इस सराहनीय सोच के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि इस किट में थर्मामीटर, काढा, च्यवनप्राश, सैनिटाइजर, मास्क व आवश्यक दवाइयो का किट तथा होम आइसोलेशन की निर्देशक पुस्तिका भी है । उन्होंने कहा कि जो सिंप्टोमेटिक पेशेंट है उनको यह किट प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें । साथ ही उन्होंने विभाग को भी निर्देश दिए कि यह किट आशा वर्कर के माध्यम से शीघ्र अति शीघ्र कोरोना पीड़ित व्यक्ति तक पहुंचे । साथ ही उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे सभी लोगों से आह्वान किया कि वे पूर्णतया होम आइसोलेशन का पालन करें और जो दवाइयां स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से दी जा रही हैं उनका स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सेवन करें । इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर चमन ठाकुर भी उपस्थित थे । नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने इसके वितरण का विधिवत शुभारंभ किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके वितरण के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा को उपमंडल अधिकारी बड़सर प्रदीप कुमार के माध्यम से यह किट आगामी वितरण हेतु प्रदान की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह किट आगामी वितरण हेतु प्रदान की और आग्रह किया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों के माध्यम से सभी पात्र लोगों तक समय पर यह किट उपलब्ध करवाई जाए। उधर, ए.पी.एम.सी. हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा ने बुधवार को नागरिक अस्पताल सुजानपुर में प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली होम आइसोलेशन किट लांच की। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए कि इस होम आइसोलेशन किट को कोविड-19 मरीजों के घर जाकर उनको दें और यह सुनिश्चित करें कि इस किट में दी गई विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक वस्तुओं का उपयोग मरीजों द्वारा किया जाए, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश डोगरा, जिला परिषद सदस्य सदस्य कैप्टन रंजीत ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल के महामंत्री पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कृषि क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक हितैषी योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, अदरक विकास योजना, उत्तम चारा उत्पादन योजना तथा बीज गांव योजना जैसी कई योजनाएं किसानों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में अपनी महत्ती भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत जिला में गत वर्ष दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि व्यय की गई है। उत्तम चारा उत्पादन योजना प्रदेश के किसानों को चारा उत्पादन में विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है। इस योजना के अंतर्गत खरीफ एवं रबी मौसम में उगायी जाने वाली चारे की फसलों के बीज अथवा चारा काटने की मशीन पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। हमीरपुर जिला में वर्ष 2020-21 में इस योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है। इस अवधि में जिला के किसानों एवं पशुपालकों को 2,115 क्विंटल चरी, 1,156 क्विंटल बाजरा, 209 क्विंटल बरसीम तथा लगभग 1,923 क्विंटल जवी का बीज अनुदानित दरों पर उपलब्ध करवाया गया। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही अदरक विकास योजना एवं बीज गांव योजना के प्रति भी किसान काफी रूचि दिखा रहे हैं। अदरक विकास योजना के अंतर्गत गत वित्तीय वर्ष में हमीरपुर जिला में राइजोम सड़न रोग प्रबंधन पर 100 प्रदर्शनी प्लाट एवं चार किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। योजना में आवंटित लगभग दो लाख रुपए की राशि विभिन्न मदों पर व्यय की गई है। बीज गांव योजना के अंतर्गत किसानों को गेहूं का बीज अनुदानित दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में जिले में इस योजना के अंतर्गत 2,250 क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को अनुदान पर वितरित किया गया। योजना के तहत जिला में गत वित्त वर्ष में 16 लाख रुपए से अधिक की राशि व्यय की गई है। इसके अतिरिक्त मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हुए उत्पादन में वृद्धि के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का बेहतर क्रियान्वयन यहां सुनिश्चित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में जिले में 3,624 मृदा नमूनों का परीक्षण करने के उपरांत इन सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित खादों का उपयोग करने के लिए गत वर्ष 122 प्रशिक्षण शिविर तथा 121 प्रदर्शनी प्लाट लगाए गए। योजना के अंतर्गत जिला में गत वित्त वर्ष में लगभग 37 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। उपायुक्त देबश्वेता बनिक का कहना है कि दैनिक कृषि कार्यों में सहायक इन योजनाओं का त्वरित एवं समयबद्ध लाभ जिला के सभी पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए कृषि विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को अपने विधानसभा चुनाव क्षेत्र सुन्नी का दौरा कर कोरोना महामारी व कर्फ़्यू के चलते लोगों का आ रही समस्याओं को सुना।उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि वह किसी भी समस्या के लिए दिन रात उनके साथ खड़े है।उन्होंने इस महामारी के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यह समय हमें एक दूसरे की मदद करने का है।उन्होंने कहा कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति या परिवार की हर संभब सहायता की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति का मनोबल बढ़ाने के साथ हमें एक दूसरे का सहयोगी बनना है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह स्वम् भी इस महामारी का शिकार हुए है। इसी बजह से वह सीधे लोगों से नही मिल पाए।उन्होंने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए सामाजिक दूरी का भी पालन करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोगों की पूरी मदद कर रही है,जबकि भाजपा कही भी नजर नही आ रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता की बात है।उन्होंने कहा कि यह समय कोई राजनीति करने का नही है।उन्होंने कहा कि सभी को एकजुटता के साथ इस महामारी को हराना है।उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस महामारी से निपटने में असफल साबित हुई है।अस्पतालों में बेड,ऑक्सीजन की कमी,वैक्सीन की कमी बहुत चिंता की बात है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह जल्द ही अपने इस निर्वाचन क्षेत्र का व्यापक दौरा करेंगे व कोरोना से प्रभावित लोगों के राहत कार्यो का स्वम् जायजा लेंगे। इस दौरान आज उन्होंने सिविल अस्पताल सुन्नी को एक एम्बुलेंस भी भेंट की।इसके अतिरिक्त पीपीई किट,ऑक्सीमीटर,थरमामीटर, सनेटीआज़र,मास्क भी वितरित किये।उन्होंने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 सब सन्ट्रो,व सभी 6 पीएचसी को भी कोरोना से वचाब के लिए भी सामग्री भेजी। विक्रमादित्य सिंह ने श्री हरि गो सदन सुन्नी का दौरा कर वहां गऊ माता के चारे के लिए 50 हजार रुपये दान दिए। इस दौरान नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष श्यामा देवी,पार्षद निशा गुप्ता, रूप लाल,उम्माबत्ती हिमराल के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा व भविन्न पंचायतों के प्रधान,उप प्रधान व सदस्य मौजूद थे।
जिला हमीरपुर में कर्फ्यू के चलते बेरोजगार हुए व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने में आया है। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव की घिरड के तौर में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार ड्राइवर का काम करता था, लम्बे समय से कोई काम न मिलने के कारण अंत में परेशान हो कर सुरेश कुमार ने घर पर ही फंदा लगा लिया। जब परिजनों ने सुरेश को फंदे पर लटका हुआ देखा तो पुरे घर में मातम पसर गया उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बीमारी ग्रस्त लोगों की उभरती हुई सांसो को बचाने में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है ऑक्सीजन बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह ऑक्सीजन बैंक एक-दो या सौ-दो सौ नहीं बल्कि पूरे 700 बेड के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने में सक्षम होगा। हमीरपुर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने यह बात कही है। उन्होंने ऑक्सीजन बैंक की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहे केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जिला भाजपा व हमीरपुर जिला की जनता की तरफ से धन्यवाद व्यक्त किया है। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दृष्टि से दूरदर्शी सोच रखते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कुछ वर्ष पूर्व सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना का शुभारंभ किया था । इस योजना ने कोरोना से पहले भी और कोरोना के दौरान भी लोगों को राहत पहुंचाने में बेहतरीन कार्य किया है, जिसके लिए भी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग की आवश्यकता के अनुसार अनुराग सिंह ठाकुर ने ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन मास्क, ऑक्सीजन रेगुलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जिला में उपलब्ध करवाए हैं । ऑक्सीजन प्लांट बड़ी जल्दी ही जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन की सप्लाई देना शुरू कर देगा, इसके लिए भी उन्होंने हमीरपुर की जनता की तरफ से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता , सम्पूर्ण संगठन एवं प्रदेश व केंद्र की सरकारें कोरोना काल में जनमानस की सेवा के लिए, जीवन बचाने के लिए और प्रभावितों की मदद करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा को कोस कर जनता में हीरो बनने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हैं । दुष्प्रचार कर व लोगों को भ्रमित कर जनता के हीरो बनने के मंसूबे में कांग्रेस पार्टी कभी कामयाब नहीं होगी , क्योंकि कांग्रेस का झूठा चरित्र जनता के सामने पहले ही बेनकाब है । वैक्सीनेशन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी आज वैक्सीनेशन की उपलब्धता का रोना रो रही है जबकि हकीकत तो यह है कि विश्व में सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान हमारे देश में चला हुआ है, प्रदेश में भी युवाओं व वृद्ध जनों को वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाई जा रही है।
भाजपा प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की, बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठनमहामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल व राकेश जम्वाल सहित सभी सांसदगण , प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की 30 मई को केन्द्र सरकार के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए इस दिन एवं पूर्व के कुछ दिनों में ' सेवा ही संगठन भाग 2 ' के अंतर्गत गतिविधियां विनम्रता एवं समर्पणपूर्वक आयोजित करेंगे । ज्यादातर कार्यक्रम सेमि वर्चुअल माध्यम से किए जाएंगे। उन्होंने कहा 30 मई को भाजपा 7792 से अधिक बूथों पर विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियां कर केंद्र सरकार के 7 वर्ष मनाएगी सभी कार्यकर्ता सामाजिक जागरूकता , मास्क - सेनिटाजर्स वितरण , रोग प्रतिरोधक क्षमता किट वितरण , मजदूरों को राशन किट वितरण , थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर के माध्यम से गांव में सभी की स्क्रीनिंग , गांव की स्वच्छता , वैक्सीन लगवाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाएंगे। साथ ही हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुना जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सातों मोर्चा 28 , 29 एवं 30 मई को रक्त दान हेतु रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे । महिला मोर्चा 30 मई को पूरे प्रदेश में मास्क वितरण का कार्यक्रम हर बूथ पर करेगी। सभी सांसद , विधायक एवं पदाधिकारि सक्रिय रूप से इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे और उस दिन घर घर जा कर कोरोना संक्रमितों का हाल पूछेगें। कार्यक्रम के चलते सभी कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
शिव ताण्डव गुफा विकास समिति ने चावल सहित सवा किवंटल राशन सामग्री आईजीएमसी अस्पताल शिमला में लगने वाले मरीजो के लंगर के लिए भेंट किये है । नोफल वेलफेयर एण्ड चैरिटबल सोसायटी के सौजन्य से प्रतिदिन चलने वाले इस भण्डारे में लोग सहयोग करते हैं। शिव ताण्डव गुफा विकास समिति कुनिहार के अध्यक्ष राम रतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति व शम्भू परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया है की आई जी एम सी में लगने वाले लंगर के लिए हर माह कुछ राशन सामग्री भेजी जाएगी।
शिमला नागरिक सभा ने कोविड महामारी के चलते शिमला शहर में सेनीटाइज़ेशन अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत संजौली उपनगर के चलोंठी क्षेत्र से की गई जहां पर घर-घर जाकर छिड़काव किया गया व क्षेत्र को अच्छी तरह से सेनीटाइज़ किया गया। अभियान के दौरान नागरिक सभा सचिव कपिल शर्मा,बलबीर पराशर,बाबू राम,संजीव खजुरिया,अनिल ठाकुर,गगन कुमार,नीतीश राजटा,तपन कुमार आदि मौजूद रहे। नागरिक सभा ने ऐलान किया है कि यह सेनीटाइज़ेशन अभियान शिमला शहर के सभी चौंतीस वार्डों में आयोजित किया जाएगा। नागरिक सभा अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, सचिव कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर पराशर, संजीव खजुरिया, सचिव बाबू राम व अनिल ठाकुर ने कहा है कि कोविड महामारी के मध्यनजर सेनीटाइज़ेशन अभियान हर रोज़ चलेगा व शिमला शहर के सभी चौंतीस वार्डों में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक सभा के सदस्य कोविड पॉजिटिव नागरिकों के घर पर पहुंचकर उन्हें सैनिटाइजर,दस्ताने व विटामिन सी जैसे जरूरी सामान पहुंचाने की भी कोशिश करेंगे। अगर शहर में किसी कोविड पॉज़िटिव मृत व्यक्ति के दाह संस्कार में कोई भी दिक्कत आती है तो नागरिक सभा के सदस्य इस कार्य के लिए भी हर वक्त मौजूद रहेंगे। नागरिक सभा ने जिला व स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया है कि वह नागरिक सभा के कार्यकर्ताओं की सेवाएं बेझिझक लेने के लिए कभी भी नागरिक सभा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने के लिए पूर्णतः स्वतंत्र हैं व जब मर्ज़ी इस नेक कार्य में नागरिक सभा के साथियों को शामिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि शहर के नागरिकों की सुविधा हेतु एक दिन के भीतर शिमला नागरिक सभा के कार्यकर्ताओं की हेल्पलाइन जारी कर दी जाएगी। इस हेल्पलाइन के ज़रिए जरूरतमंद व्यक्ति नागरिक सभा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सकते हैं व जिस भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी,उसे नागरिक सभा कार्यकर्ता पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। उन्होंने शिमला शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे नागरिक सभा के इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि शिमला शहर में कोविड महामारी के दौर में कोई भी व्यक्ति बिना सहायता के न रहे व सभी की जान की हिफाज़त की जा सके।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना कर्फ्यू के बीच बेरोजगारों, छोटे मोटे कारोबारियों, होटल व्यवसाइयों ,टेक्सी ऑपरेटरों के हित मे कोई भी निर्णय नही ले रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार अपनी मंत्री मंडल की बैठक में इन लोगों के हित मे कोई निर्णय लेगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आबकारी नीति से सरकार अपना खजाना तो भर रही है पर आम लोगों को कोई राहत मिले, उस बारे कुछ नही कर रही है। प्रदेश में कोरोना कर्फ़्यू के चलते उन छोटे कारोबारियों के जीवन पर व्यापक असर पड़ा है, जिनकी आय व रोजी रोटी का यही एकमात्र साधन है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर गम्भीर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार इस चुनौती से निपटने में बुरी तरह असफल साबित हुई है। कभी हा तो कभी ना के बीच समय रहते सरकार कोई स्पष्ट निर्णय नही ले पाई और आज प्रदेश में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों व मृत्यों का आंकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ने से प्रदेश की चिंता बढ़ती ही जा रही है। वैक्सीन की भारी कमी, अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण गांव की तरफ बढ़ने पर भी अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि दूरदराज के क्षेत्रों में वेक्सिनेशन का कार्य तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को जल्द टीकाकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि सरकार को प्रदेश में वैक्सीन का पर्याप्त भंडार सुरक्षित करना चाहिए जिससे प्रदेश के बर्फबारी वाले दूरदराज के क्षेत्रों में सभी लोगों का वेक्सिनेशन कार्य पूरा हो सकें। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री से अनावश्यक सरकारी खर्चों पर तुरंत रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदेश में बढ़ती महंगाई और आम लोगों को राहत देने की भी मांग की है। उन्होंने सरकार से इस समय अपने सभी टेक्स वसूली को स्थागित करने की मांग की है।
किन्नौर जिला में सभी पुस्तकों की दुकाने 28 मई,को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक खुली रहेंगी। इस बारे आज उपायुक्त हेमराज बैरवा ने आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन से उप-निदेशक उच्च शिक्षा किन्नौर ने आग्रह किया था कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिले की सभी पुस्तकों की दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए ताकि जिले के विद्यार्थी विशेषकर 11वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकें खरीद सकें और अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसी के चलते उपायुक्त ने कोरोना कर्फ्यू में छूट देते हुए बुक शाॅपस खोलने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने आज रिकांग पिओ स्थित राजकीय टी.एस. नेगी महाविद्यालय रिकांग पिओ के कन्या छात्रावास स्थित डेडिकेटिड कोविड केयर सैन्टर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोविड केयर सैन्टर में कोरोना रोगियों को दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। हेमराज बैरवा ने बताया कि कोविड रोगियों की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर 5 डेडिकेटिड कोविड केयर सैन्टर अधिसूचित किए गए हैं। जिनमें रिकांग पिओ स्थित राजकीय टी.एस नेगी महाविद्यालय के कन्या छात्रावास में 20 बिस्तरों की सुविधा क्रियाशील की गई है। जिसे आवश्यकता अनुसार 50 बिस्तरों तक बढ़ाया जा सकता है, इसके इलावा पूह स्थित सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य विभाग के 11 बिस्तरों की सुविधा वाले विश्राम गृह को डेडिकेटिड कोविड केयर सैन्टर बनाया गया है तथा इसे भी क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जीरा फाॅर्म सांगला में 20 बिस्तरों की सुविधा, विद्युत बोर्ड के भावानगर स्थित विश्राम गृह में 12 बिस्तरों की सुविधा तथा आई.टी.आई उरनी में 300 बिस्तरों की सुविधा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध करवाई जा सकती है। इस प्रकार जिले में स्थापित किए गए डेडिकेटिड कोविड केयर सैन्टर में कोरोना रोगियों के लिए 332 बिस्तरों की सुविधा आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाई जा सकती है।उपायुक्त ने बताया कि इसके इलावा जिले में 4 स्थानों पर डेडिकेटिड कोविड केयर हैल्थ सैन्टर अधिसूचित किए गए हैं जिनमें रिकांग पिओ स्थित सरांय भवन में 26 बिस्तरों की सुविधा, जिला आयुर्वैदिक अस्पताल रिकांग पिओ में 16 बिस्तरों की सुविधा तथा रिकांग पिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के 20 बिस्तरों की सुविधा वाले जेरियाॅटिक वार्ड को भी डेडिकेटिड कोविड केयर हैल्थ सैन्टर के रूप में क्रियाशील किया गया है तथा यहां दाखिल सभी कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन सुविधा भी उपलब्ध है। जे.एस.डब्लयू स्थित संजीवनी अस्पताल को आवश्यकता अनुसार क्रियाशील किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के भीतर भड़की विरोध की चिंगारी पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना महामारी पर जनता में भ्रम फैलाने में जुटी कांग्रेस अंतर्कलह में फंस चुकी है। पार्टी के बीच लंबे समय से चल रहा अंतर्द्वंद अब खुलकर सड़क पर आ गया है। शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अपनी ही पार्टी के होर्डिंग फाड़ना और कांगड़ा में वरिष्ठ नेता के पोस्टर पर कालिख पोतने जैसी घटनाएं इसकी गवाह बन चुकी हैं। यह घटनाएं बताती हैं कि नकारात्मकता फैलाने वाली कांग्रेस के भीतर कितना असंतोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि होर्डिंग फाड़ना या पोस्टर पर कालिख पोता जाना यह बताता है कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर बड़ी जंग चल रही है। खेमों में बंटी प्रदेश कांग्रेस जनता के बीच तो जनाधार खो ही चुकी है, अब पार्टी के भीतर भी अंसतोष प्रबल हो रहा है। कांग्रेस की यह पोस्टर वॉर बताती है कि प्रदेश के हर हिस्से में पार्टी नेतृत्व के लिए वर्चस्व की लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी कारण प्रदेश कांग्रेस एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में भी नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय जब वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को लोगों के बीच जाकर मदद करनी चाहिए, वे घरों में बैठ सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भाजपा सरकार के प्रयासों पर भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन आज की जागरुक जनता इनके बहकावे में नहीं आ रही है। इसी कारण पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जमीन खिसकती देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोस्टर वॉर में उलझ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का आम कार्यकर्ता भी ऊहापोह की स्थिति में है। नतीजतन, पार्टी जनाधार से दूर होती जा रही है।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेेगी के आदेशों के अनुसार आज जिला खाद्य नियंत्रक एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य नियंत्रक पूर्ण चंद ने बताया कि आज जिला के चैपाल, जुब्बल, ननखड़ी, रामपुर और शिमला के संजौली, समिट्री तथा अन्य क्षेत्रों में दुकानों का औचक निरीक्षण व जांच की गई। उन्होंने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक लाभांश लेने और मूल्य सूची न प्रदर्शित करने वालों के प्रति कार्यवाही अमल में लाई गई। 3 विक्रेताओं के प्रति नियमों की अवहेलना के तहत कार्यवाही की गई। औचक निरीक्षण के दौरान 70 किलो फल और सब्जी जब्त की गई। उन्होंने विक्रेताओं से तय मूल्य से अधिक दाम न वसूलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्बद्ध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में औचक निरीक्षण व जांच का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
दाड़लाघाट में भारतीय किसान संघ ने दिल्ली में 26 मई को काला दिवस मनाने का विरोध किया है। संघ का कहना है की इस समय पूरा देश कोरोना जैसी भयानक बीमारी से झूझ रहा है। ऐसे में इस तरह के आंदोलन अस्वीकार्य था मानव विरोधी है। इस समय सभी को देश के साथ खड़ा रहा चाहिए। भारतीय किसान संघ सोलन के जिला अध्यक्ष प्रेम दत्त शास्त्री ने कहा कि दुनिया भर मे प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जा रही है। इस संकट की स्थिति में देश हित से जुड़े कई किसान संगठन लोगों का जीवन बचाने, अन्न की व्यवस्था सहित लोगों का उपचार करने मे जुटे हुए है। लेकिन वंही ऐसी विकट परिस्थिति में दिल्ली में डेरा डाले कुछ स्वयंभू नेता किसानों की भीड़ एकत्रित करके कोरोना के विस्तार को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह समय भीड़ जुटाने का नहीं है,बल्कि कोविड नियमों का पालन करने का है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ इस काले दिवस का समर्थन नहीं करता है।
सोलन जिला में 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोविड-19 बचाव टीकाकरण का कार्यक्रम पूर्व की भान्ति पंजीकरण के उपरान्त ही किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ. उप्पल ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का टीकाकरण कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण के उपरान्त ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण एवं स्थान आरक्षित करवाना आवश्यक है। जिला में टीकाकरण के लिए यही प्रक्रिया लागू रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए सर्वप्रथम कोविन पोर्टल अथवा आरोग्य सेतु ऐप पर निर्धारित तिथि को निर्धारित समय पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाले टीकाकरण के लिए पंजीकरण का कार्य शनिवार को तथा बृहस्पतिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए पंजीकरण का कार्य 02 दिन पूर्व अर्थात मंगलवार को किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए समय दिन में 2.30 बजे से सांय 3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए पंजीकरण के उपरान्त तिथि व स्थान चिन्हित किया जाएगा। तदोपरान्त लाभार्थी के मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। उन्होंने कहा कि तिथि एवं स्थान निर्धारित होने के उपरान्त लाभार्थी को मोबाइल पर प्राप्त संदेश एवं अपना पहचान पत्र साथ लेकर टीकाकरण के लिए आना होगा। डाॅ. उप्पल ने कहा कि 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग का टीकाकरण सप्ताह में केवल 02 दिन अर्थात सोमवार एवं बृहस्पतिवार को किया जा रहा है। अन्य किसी दिवस पर इस आयुवर्ग का टीकाकरण नहीं होगा। उन्हांेने कहा कि सप्ताह के अन्य दिनों में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार तथा बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का टीकाकरण नहीं होगा। उन्होंने 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे शनिवार एवं मंगलवार को पंजीकरण करवाकर ही सोमवार तथा बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए आएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण के उपरान्त भी आवश्यक नियमों का पालन करें। डाॅ. उप्पल ने कहा कि कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित समस्या के लिए जिला आपात संचालन केन्द्र (डीईओसी) में टोल फ्री नम्बर 1077 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला आपदा संचालन केन्द्र में दूरभाष नम्बर 01792-220049, 220882 तथा 221234 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन पर दूरभाष नम्बर 01792-297707 तथा 223707 एवं व्ह्टसऐप नम्बर 86278-84278 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कण्डाघाट उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन नम्बर 01792-256100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कसौली उपमण्डल में कोविड-19 के सम्बन्ध में दूरभाष नम्बर 01792-272037, 284556 तथा 232053 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि अर्की उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन पर दूरभाष नम्बर 01796-220666 तथा मोबाइल नम्बर 78765-77448 पर सम्पर्क किया जा सकता है। नालागढ़ उपमण्डल में कोविड हेल्पलाइन से दूरभाष नम्बर 01795-223024 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बद्ध विभागों को निर्देश दिए हैं कि उपमण्डल में होम आईसोलशन में रखे गए कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के 02 घण्टे के भीतर दवा किट उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाएं। यह आदेश गत सांय कण्डाघाट में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में जारी किए गए। डाॅ. सूद ने कहा कि उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव होम आईसोलेटिड रोगियों की सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उपमण्डल में इन आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी को निर्देश दिए कि कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की सूची प्राप्त होने पर इसे शीघ्र सम्बन्धित व्हट्सऐप समूहों में शेयर किया जाए ताकि रोगी को 02 घण्टे की निर्धारित अवधि में दवा प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी आईसोेलेशन का प्रपत्र सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारी से प्रतिदिन भरवाना सुनिश्चित करेंगी। डाॅ. सूद ने कहा कि जिन स्थानों पर आशा कार्यकर्ता दवा देने नहीं जा सकती वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव अथवा वार्ड सदस्य के माध्यम से कोविड रोगियों को दवा पहुंचाई जाएगी। उन्हांेने कहा कि उपमण्डल की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान यह सुनिश्चत बनाएंगे कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र में किसी व्यक्ति में कोविड-19 जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो इसकी सूचना खण्ड चिकित्सा अधिकारी अथवा सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारी को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान अपने क्षेत्र में होम आईसोलेशन रोगियों का पूरी तरह घर में रहना भी सुनिश्चित बनाएंगे। उपमण्डलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उपमण्डल में पुलिस विभाग के सभी आवश्यक नम्बर खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी से शेयर किए जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता ली जा सके। उन्होंने थाना प्रभारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में कोविड-19 परीक्षण के समय भीड़ के प्रबन्धन के लिए पुलिस कर्मी तैनात किया जाए। बैठक में तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. संगीता उप्पल, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट हेमचन्द शर्मा एवं थाना प्रभारी कण्डाघाट बृजलाल उपस्थित थे।
सुजानपुर, 25 मई : 1971 भारत-पाक युद्ध के वीर चक्र विजेता सेवानिवृत कर्नल पंजाब सिंह का सोमवार को कोरोना से निधन होने पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, कांग्रेस सोशल मीडिया के अध्यक्ष अभिषेक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष सूबेदार मदन लाल, सूबेदार मस्त राम गुलेरिया, सूबेदार अनंत राम, कर्नल शीतल कुमार गुप्ता, कर्नल सुदीप सत्संगी, कर्नल यशवंत सिंह सहित तमाम आर्मी के अधिकारियों व पूर्व अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि कोरोना होने के कारण कर्नल पंजाब सिंह आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। अभी 4 दिन पहले उनके इंजीनियर बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। कर्नल पंजाब सिंह हमीरपुर जिला की बमसन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकांदर पंचायत के रहने वाले थे तथा वे हमीरपुर शहर के वार्ड नं. 7 में रहते थे। 6 सिख रैजीमैंट बटालियन के कर्नल पंजाब सिंह ने 1971 भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था।
जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में सोलन जिला में कोरोना कफ्र्यू के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला में कोरोना कफ्र्यू की अवधि को 31 मई, 2021 की प्रातः 6.00 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस सम्बन्ध में अन्य छूट एवं प्रतिबन्ध 06 मई, 09 मई तथा 16 मई, 2021 को जारी आदेशों के अनुरूप जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188, आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम 2007 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हमीरपुर, 25 मई : मंगलवार को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने सुजानपुर विस क्षेत्र के 33 बूथों पर जाकर पार्टी व सर्वकल्याणकारी संस्था के मुख्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की व जरूरत अनुसार कोरोना संक्रमितों के लिए आक्सीमीटर दिए। साथ ही, कोरोना पाजीटिव मरीजों जिन्हें आक्सीजन की जरूरत है, उनके बारे में आक्सीजन कंसन्ट्रेटर देने के लिए जानकारी ली। साथ ही, मास्क व सेनिटाइजर के साथ जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्य सामग्री भी दी गई। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के दिशानिर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में किसी भी चीज की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर व महासचिव डा. अशोक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि कोरोना महामारी की शुरूआत से ही पिछले साल से अभिषेक राणा स्वयं सुजानपुर विस क्षेत्र में राहत कार्यों को पारिवारिक सदस्य बनकर अंजाम देने के साथ जनता का कुशलक्षेम भी जान रहे हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति या परिवार को कोई समस्या या परेशानी न हो।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने कण्डाघाट उपमण्डल में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार कण्डाघाट उपमण्डल में महोग सम्पर्क मार्ग आरम्भ होने के स्थान से विलेज लिव इन रिजाॅर्ट तक वहां से उत्तर दिशा में आदर्श पुष्प केन्द्र महोग बाग तथा पश्चिम में चायल-कण्डाघाट मार्ग जिसे कि सीमा माना जाए एवं वहां से उस स्थान तक जहां महोग गांव के लिए सम्पर्क मार्ग आरम्भ होता है को सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उपमण्डलाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों एवं लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। आदेशों के अनुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट की देखरेख में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित बनाएंगे। सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में पेयजल तथा बिजली की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी, क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने एवं कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की पहचान के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। इस दिशा में पूरी निगरानी रखी जाएगी। क्षेत्र में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोेलेट किया जाएगा। कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों को होम आईसोलेशन में रखना सुनिश्चित बनाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा उक्त गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जाएगा। आदेशों के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक सोलन उक्त सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी प्रतिबन्धित करने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल की तैनाती करेंगे। उक्त क्षेत्र में वाहनों एवं लोगों की आवाजाही नियन्त्रित करने के लिए पुलिस नाके भी लगाएगी। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में लोगों के पैदल चलने की अनुमति होगी। खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। आदेशों के अनुसार तहसीलदार कण्डाघाट उक्त कन्टेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। कण्डाघाट पटवार वृत्त के कानूनगो तथा ग्राम पंचायत झाझा के पंचायत सचिव उनके सहायक होंगे। प्रभावित क्षेत्र में पशुओं की देखभाल सुनिश्चित बनाई जाएगी। सूक्ष्म कन्टेनमेंट जोन में ग्राम पंचायत झाझा के पंचायत सचिव सभी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित बनाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा उक्त क्षेत्र में सभी व्यक्तियों के सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक प्रभावी रहेंगे।
योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया की तत्वावधान में योगदा सत्संग सोसायटी ध्यान मंडली सोलन द्वारा आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए डाॅक्सीसाईक्लीन दवा के 30 हजार कैप्सूल भेंट किए गए। क्षेत्रीय अस्पताल की ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने यह दवा प्राप्त की। योगदा सत्संग सोसायटी ध्यान मंडली सोलन के प्रधान टी.एन. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि योगदा सत्संग सोसायटी देशभर में कोविड-19 पीड़ितों की सहायता के लिए अनेक प्रयास कर रही है। सोसायटी भविष्य में भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सहायता कार्य निरंतर जारी रखेगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने इस पुनीत कार्य के लिए योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोसायटी के माध्यम से प्राप्त दवा लगभग 400 रोगियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के सदस्य दीपक आनन्द, अन्य कार्यकारी सदस्य, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के डाॅ. वीके गोयल, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के नालागढ़ में संत निरंकारी मिशन सत्संग भवन में कोविड-19 रोगियों के लिए 25 बिस्तर सुविधायुक्त कोविड केयर केन्द्र का शुभारम्भ किया। कोविड-19 रोगियों के लिए मिशन द्वारा आॅक्सीजन कन्सट्रेटर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि भारत को अपनी सनातन संस्कृति के लिए जाना जाता है और देश में मानव उत्थान के लिए कार्यरत विभिन्न धार्मिक संस्थाएं संकट के इस काल में भारत की सेवा की परम्परा को आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण काल में संत निरंकारी मिशन द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास कोविड-19 रोगियों को सहायता पहुंचाने के साथ-साथ उनके परिजनों को संबल प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कल्याणकारी कार्यों में तथा कोविड-19 समय में रोगियों की सुविधा एवं सेवा के लिए मिशन का आभार व्यक्त किया। आयुष मंत्री ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा 25 बिस्तर सुविधायुक्त कोविड-19 केयर केन्द्र जिला कांगड़ा में भी तैयार किया गया है। प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया कल अर्थात 26 मई को इसका विधिवत शुभारम्भ करेंगे। डाॅ. सैजल ने कहा कि संत निरंकारी मिशन द्वारा आज कोविड-19 रोगियों की सहायता के लिए 500 आॅक्सीमीटर भी प्रदान किए गए हैं। आॅक्सीमीटर कोविड रोगियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और मिशन का यह सहयोग सभी के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मिशन द्वारा पूर्व में 100 आॅक्सीजन कन्सट्रेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर कोविड-19 रोगियों को राहत एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत है। प्रदेश में कोविड-19 रोग से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं का समुचित भण्डार उपलब्ध है। सभी जिलों में आॅक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रोगियों की सुविधा के लिए जिला मण्डी एवं जिला कांगड़ा के परौर में आॅक्सीजन सुविधायुक्त 200-200 बिस्तर के मेकशिफ्ट अस्पताल समर्पित किए हैं। सोलन जिला में भी 200 बिस्तर आॅक्सीजन सुविधायुक्त मेकशिफ्ट अस्पताल शीघ्र ही समर्पित कर दिया जाएगा। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवाएं और सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। आयुष मंत्री ने होम आईसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे रोगियों से आग्रह किया कि वर्चुअल माध्यम से कार्यान्वित किए जा रहे आयुष घर द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम योग के माध्यम से रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा रहा है और उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव का कारण बन रहा है। इससे पूर्व निरंकारी संस्था के क्षेत्रीय संचालक नरेन्द्र कश्यप ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया और पीड़ित मानवता की सेवा में संस्था के योगदान को स्वीकार करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन कोविड केयर केन्द्रों में प्रत्येक बिस्तर के साथ आॅक्सीजन कन्सट्रेटर की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि रोगियों के लिए तीनों समय के भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने संस्था की ओर से आयुष मंत्री को धार्मिक साहित्य की पुस्तकों का सेट भेंट किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डाॅ. केडी जस्सल, कोविड-19 नोडल अधिकारी डाॅ. गगन दीप राजहंस सहित अन्य अधिकारी एवं संत निरकांरी संस्था के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विश्वस्तरीय काव्य संगोष्ठी का आयोजन हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और श्री ब्रह्म विद्योल्लसिनी ओडिशा के तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम एक नवीन परंपराओं को ध्यान में रखते हुए ज्योतिर्विद देशराज शर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर किया गया। कवि सम्मेलन कोरोना वायरस को देखते हुए ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया। यह जानकारी हिमाचल संस्कृत अकादमी शिमला के पूर्व सचिव डॉ मस्तराम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें देश व विदेश के संस्कृत विद्वानों, प्रकांड विद्वानों को संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहारनपुर निवासी डॉ सुरेंद्र शुक्ल थे। कार्यक्रम में उमाकांत शुक्ला, रमाकांत शुक्ल, विष्णु कांत शुक्ला आदि विशिष्ट कवियों में रहे। डॉ मस्तराम शर्मा ने संस्कृति पर अपनी कविता से राष्ट्रीय एकता को सूत्रधार मानकर कविता का वाचन किया। अमेरिका से श्रीमाधव मुरलीधर देशपांडे ने कविता संस्कृत भाषा में सुनाई, डॉ केदारनारायण जोशी, डॉ बिहारी लाल शर्मा, डॉ दिवाकर दत्त शर्मा, डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा आदि कार्यक्रम से जुड़े रहे। विदेशों में भाग लेने वाले कवियों में कुशाग्र अनिकेत अमेरिका से, मार्से लोमेली इटली से और ऐडगर लीटान जर्मनी से विक्रम दास ब्रह्मचारी यूक्रेन से प्रतिनिधि करते हुए इन्होंने संस्कृत भाषा में अपना काव्य पाठ किया तथा संस्कृत के गौरव का बखान किया। इस दौरान डॉक्टर अमृतलाल गुजरात से, आराध्या गौरव पंडित बृजेश गुजरात से, प्रवीण पौडेल नेपाल से, डॉक्टर कृष्ण चंद्र शास्त्री हरियाणा से, सह देव जोशी गुजराती, आचार्य अरविन्द पांडेय, दयाराम गौतम आसाम से, रवि दत्त शर्मा हरियाणा से, मार्कंडेय रविंद्र हरियाणा से, डॉक्टर जोगेंद्र शर्मा हरियाणा से, आचार्य अमित शर्मा राजस्थान से, डॉक्टर नंद प्रदीप कुमार उड़ीसा से, डॉ प्रमोद कुमार मिश्र असम से तथा शिव कुमार सहित अन्य कवियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई। इस प्रकार, वायरस श्रृंखला को तोड़ने के लिए, मंत्रिमंडल ने पूरे राज्य में 31 मई, 2021 तक समान प्रतिबंधों के साथ कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। यह निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग राज्य के निजी अस्पतालों को अपने संस्थानों में टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह महसूस किया गया कि विधायक संबंधित एसडीएम के साथ होम आइसोलेशन में कोविड रोगियों के कल्याण/उपचार की समीक्षा कर सकते हैं। मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति को अपनी मंजूरी दी जिसमें वर्ष के दौरान 1,829 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह की परिकल्पना की गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में 228 करोड़ अधिक है जिससे 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड से उत्पन्न वर्तमान स्थिति को देखते हुए आबकारी वर्ष 2020-21 को एक माह के लिए 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है। नई आबकारी नीति 9 माह अर्थात 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगी। प्रदेश में खुदरा आबकारी ठेकों के नवीनीकरण हेतु वर्ष 2021-22 में इकाई/विक्रेता के मूल्य के 3 प्रतिशत के नवीनीकरण शुल्क पर सरकारी राजस्व में पर्याप्त वृद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से शराब के मूल्य में कमी एवं पड़ोसी राज्यों से इसकी तस्करी को रोकने के लिए। नई नीति के अनुसार, IMFL के कम कीमत वाले ब्रांड सस्ते होंगे क्योंकि लाइसेंस शुल्क और उत्पाद शुल्क कम कर दिया गया है, जिले और अंतर-जिला के भीतर कोटा के हस्तांतरण की सुविधा को मंजूरी दी गई है। नई आबकारी नीति में शराब निर्माताओं और बॉटलरों के लिए देशी शराब कोटे का 15 प्रतिशत खुदरा लाइसेंसधारियों को आपूर्ति करने की भी अनुमति है। शेष 85 प्रतिशत कोटा खुदरा लाइसेंसधारियों द्वारा अपनी पसंद के आपूर्तिकर्ताओं से उठाया जा सकता है। पहले यह 30 फीसदी था। इसमें लाइसेंस शुल्क में 5 प्रतिशत और कोटा में 3 प्रतिशत की वृद्धि की परिकल्पना की गई है। टेंट आवास में शराब परोसने के लिए नए लाइसेंस को मंजूरी दी गई है और वाइन निर्माण इकाइयों और वाइन टेस्टिंग फेस्टिवल में आगंतुक केंद्र के लिए नए लाइसेंस को मंजूरी दी गई है। इसी तरह, पेट्रोलियम कंपनियों को विशेष आपूर्ति के उद्देश्य से इथेनॉल के उत्पादन के लिए फॉर्म डी-2ई में नए लाइसेंस को मंजूरी दी गई है, लाइसेंस के माध्यम से डिपार्टमेंटल स्टोर में शराब के कुछ हाई-एंड ब्रांड एल-10बीबी में लाइसेंस के अधीन अनुमोदित किया गया है। कुछ नियमों और शर्तों और होटलों से जुड़े बार के शराब कोटे में 50 प्रतिशत की कमी की गई है। सीएसडी कैंटीन के लिए लाइसेंस शुल्क कम कर दिया गया है और सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को एल-9 और एल-9ए में शराब कैंटीन लाइसेंस की सुविधा की अनुमति दी गई है। मंत्रि-परिषद ने आबकारी एवं कराधान विभाग में आबकारी पुलिस को सैद्धान्तिक रूप से अनुमोदित कर दिया है ताकि शराब की अंतर्राज्यीय एवं अन्तर्राज्यीय तस्करी, अवैध व्यापार तथा शराब की अवैध बिक्री की जाँच की जा सके, जिससे सरकारी खजाने को आबकारी राजस्व का काफी नुकसान होता है। सब-वेंड जोड़ने की कीमत काफी कम कर दी गई है और अनलिफ्ट कोटे पर जुर्माने को युक्तिसंगत बनाया गया है, जबकि भंडारण और परिवहन के लिए थोक व्यापारी के लिए ब्रेकेज 0.5% से बढ़ाकर 0.6% कर दिया गया है। यह आशा की जाती है कि इस नीति में सभी हितधारकों को ध्यान में रखा गया है जिसमें सरकार, उपभोक्ता, खुदरा विक्रेता, थोक व्यापारी, बॉटलिंग प्लांट, डिस्टिलरी और होटल और बार शामिल हैं। विभाग द्वारा सभी वर्गों को फीडबैक लेने में लगाया गया था जिसके आधार पर ये निर्णय लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने चालू वर्ष के टोल पट्टों को एक महीने बढ़ाकर 30 जून, 2021 तक करने का भी निर्णय लिया, जिसकी बाद में नीलामी की जाएगी। वर्ष 2021-22 के लिए पट्टे 1 जुलाई, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक चालू रहेंगे। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार चारा विकास परियोजना के क्रियान्वयन हेतु नई योजना को बजट- 2021-22 में स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना में राज्य में बारहमासी उच्च उपज देने वाली घास प्रजातियों, चारे के पेड़ों के रोपण स्टॉक और किसानों के खेतों के साथ-साथ गौसदन में उनका प्रसार करने की परिकल्पना की गई है। मंत्रिमंडल ने इन निगमों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों, नव निर्मित नगर निगमों, मंडी, सोलन और पालमपुर में 11-11 पदों को भी मंजूरी दी। मंत्रिमण्डल ने कृषि विभाग के सुचारू संचालन के लिए चालक के 20 पदों को भरने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जिला स्तरीय मेले में शिमला जिले में ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव, जुंगा घोषित करने की भी स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने कांगड़ा जिले की इन्दौरा तहसील के अंतर्गत ठाकुरद्वारा में आवश्यक पदों के सृजन के साथ-साथ चंबा जिले की तेलका में नई उप तहसील खोलने का निर्णय लिया और कांगड़ा जिले की उप तहसील नगरोटा सुरियान को स्तरोन्नत करने के साथ-साथ आवश्यक पदों के सृजन का भी निर्णय लिया। यार इस तहसील बैठक में श्री नैना देवी जी तहसील के टोबा सांगवां (कौनालावाला टोबा), सदर तहसील में खरसी और बिलासपुर जिले की झंडुता तहसील में बडोल और रोहाल में पटवारी के एक पद और भाग के एक पद के सृजन के साथ-साथ नए पटवार सर्कल बनाने को भी अपनी सहमति दी. इन क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए प्रत्येक पटवार सर्कल के लिए टाइम वर्कर। इसने मेसर्स आर.के.वी के पक्ष में अनुमोदन प्रदान करने के लिए अपनी सहमति दी। स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड काला अंब, तहसील नालागढ़ जिला सोलन में अतिरिक्त न्यूट्रल अल्कोहल (शराब) पर आधारित डिस्टिलरी, ब्रेवरी और इथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए। मंत्रि-परिषद ने इन कार्यालयों के लिए आवश्यक पदों के सृजन के साथ-साथ सिरमौर जिले के सराहन में और गगल शिकोर में उपमंडल के साथ-साथ सराहन-द्वितीय और गगल शिकोर में दो नए अनुभागों के साथ लोक निर्माण विभाग के नए प्रभाग को खोलने को मंजूरी दी। कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र में एक नया सरकारी फार्मेसी कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया, साथ ही इस कॉलेज के संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन का भी निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद ने डॉ. वाई.एस. में सहायक एवं सहायक प्राध्यापक के 34 रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। परमार शासकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन, जिला सिरमौर, पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंबा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेर चौक, जिला मंडी, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर, आईजीएमसी, शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, कांगड़ा जिले के सीधे माध्यम से इन मेडिकल कॉलेजों में विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए भर्ती। आईजीएमसी, शिमला में सामान्य चिकित्सा विभाग में रुमेटोलॉजी सेल में सहायक प्रोफेसर के एक पद को सृजित करने और भरने के लिए भी अपनी सहमति दी। इसने रोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए आईजीएमसी शिमला में नेफ्रोलॉजी विभाग और डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पांच रिक्त पदों को भरने की अनुमति दी. मंत्रि-परिषद ने कांगड़ा जिले के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा के लिए क्षेत्र के मरीजों की सुविधा के लिए 4.28 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन 128 स्लाइस मशीन खरीदने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ जमुला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने को भी अपनी मंजूरी दी। सोलन जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टा मेहलोग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया। कांगड़ा जिले के सिविल अस्पताल देहरा में डॉक्टरों की संख्या मौजूदा 9 से बढ़ाकर 14 करने का भी निर्णय लिया गया ताकि इस क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए पांच नए पद सृजित किए जा सकें। मंत्रि-परिषद ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सोलन जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरमपुर को छह बिस्तरों से बढ़ाकर 50 बिस्तरों वाला सीएचसी करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए मंडी जिले के स्वास्थ्य उप केंद्र तातापानी को सांविधर खंडेरी में स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दी।
जिला हमीरपुर में कोरोना मामलों को लेकर पहले स्थान पर रहे बमसन क्षेत्र में सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस व सर्वकल्याणकारी संस्था तत्काल संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। स्वयं कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा अपनी टीम के साथ पंचायतों में दस्तक दे रहे हैं। सोमवार को बमसन क्षेत्र के 25 बूथों में अभिषेक राणा ने संस्था व कांग्रेस के मुख्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा आक्सीमीटर प्रदान किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र में जिन कोरोना पाजीटिव मरीजों को आक्सीजन की आवश्यकता होगी, उन्हें ऑक्सिजन कंसन्ट्रेटर भी प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान अभिषेक राणा ने क्षेत्र के लोगों का कुशलक्षेम पूछने के साथ उन्हें कोविड महामारी के दौरान एहतियात बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने का सबसे बढ़िया तरीका एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखना है, लेकिन परस्पर सामाजिक सहयोग व सकारात्मक सोच अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा के दिशानिर्देशानुसार संस्था व पार्टी की टीमें लोगों की जरूरी मदद कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। अगर किसी तरह की सहायता चाहिए या कोई समस्या हो तो विधायक राजेंद्र राणा, उनसे या फिर संस्था व पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। संस्था व कांग्रेस पार्टी हर समय लोगों की सेवा में तत्पर है। इस दौरान उनके साथ सुजानपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर व महासचिव डा. अशोक राणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोरोना महामारी ने समस्त वैश्विक मानव समाज को प्राण रक्षा हेतु मजबूर करके घरों के भीतर चाहे कैद कर दिया हो लेकिन आज भी कोई अगर समाज व राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे है तो वो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी ही है चाहे सेवा कार्य हो या जागरूकता। हिमाचल प्रदेश राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ एचएल शर्मा जी व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य एनएसएस समन्वयक डॉ बी आर ठाकुर जी के मार्गदर्शन व सनिध्य में एनएसएस हिमाचल के स्वयंसेवी सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान दे रहे है। इन एनएसएस के स्वयंसेवीयों के हौंसलो के आगे कोरोनावायरस भी फीका सा लगता है। इन्हीं हौसलों से अब स्वयंसेवी ज्ञान दान कर शिक्षा पर लगे लॉकडॉऊन को समाप्त करेंगे। एनएसएस हिमाचल प्रदेश के समस्त एनएसएस स्वयंसेवियों के सक्रिय व श्रेष्ठ क्रियाशील प्रयासों से स्वयंसेवी प्रदेश के छात्रों के मन पर लगे मानसिक लॉकडाउन को ज्ञान दान से समाप्त करने जा रहे हैं। रविवार संध्या को डिजिटल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम से इस विशेष अभियान का राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता स्वयंसेवी सुमित ठाकुर जी की विशेष उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। सुमित ठाकुर जी ने कहा कि ,"इस अभियान को हम समाज के जन-जन और मन-मन तक पहुंचाएंगे ताकि शिक्षा की ज्योति सदैव समाज में ज्वलित रहें।" इस विशेष अभियान के अन्तर्गत एनएसएस स्वयंसेवी शिक्षक अपनी विशेष पकड़ के विषय पर जमा एक (+1) व जमा दो(+2) के प्रदेश के छात्रों को डिजिटल माध्यम से कक्षाएं आयोजित करके शिक्षा पर लगे मानसिक लॉकडाउन को समाप्त करेंगे। ज्ञान दान के इस महाअभियान से एनएसएस स्वयंसेवी समाज में सेवा व जागरूकता कार्यों को अपने रचनात्मक कौशल से करके समाज में एक नई मिसाल पेश कर रहे है। पौधारोपण,स्वच्छता,सामाजिक जागरूकता,श्रमदान व रक्तदान के साथ-साथ अब एनएसएस हिमाचल के स्वयंसेवी "ज्ञानदान" में निभाएंगे अपनी विशेष स्वयंसेवी होने की भूमिका। "एनएसएस मेरी पाठशाला" अभियान में प्रदेश के स्कूली छात्र निशुल्क,नि:स्वार्थ गुणात्मक शिक्षण के लिए एनएसएस के साथ इस विशेष अभियान में आमंत्रित है। इस विशेष कार्यक्रम को संचालित करने के पीछे एनएसएस स्वयंसेवीयों का उद्देश्य छात्रों के मन पर लगे उदासी,चिंता व अज्ञानता के लॉकडॉऊन को समाप्त कर ज्ञान की कीर्ति जगाकर समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ जोड़कर रखना है। इस विशेष अभियान के साथ जुड़ने के लिए प्रदेश के स्कूली छात्र, स्वयंसेवी गौरव जी (8837868540), सिद्धांत जी(98174 93827) व ठाकुर दीक्षित धलारिया जी (9805984896) से सम्पर्क कर सकते है। इस "एनएसएस मेरी पाठशाला" अभियान में कपिल जी,ललित जी ,सुधांशु जी,भार्गव तौमर जी व प्रत्येक जिला से जिला संयोजक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अभिनीत कर रहे है।


















































