शिमला ग्रामीण ग्राम पंचायत बायचढ़ी के पूर्व बीडीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता सुनील शांडिल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की उपस्थिति में 20 लोगों के साथ भाजपा दामन थामा। सुनील शांडिल पूर्व में एनएसयूआई में मंडल में जॉइंट सेक्रेटरी पद पर कार्य कर चुके है। इस पंचायत में 7अप्रैल को चुनाव होने जा रहे है। सुनील शांडिल ने कहा कि हमने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याण नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है और हम भाजपा के लिए हर स्तर पर कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि देश से प्रदेश तक भाजपा की लहर चल रही है और इन पंचायती राज चुनवों भाजपा समर्थित प्रयताशी की जीत निश्चित है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, हिमांशु जसरोटिया, ममता ठाकुर, उमा देवी, राजेश ठाकुर, बीड़ीसी सदस्य सुभाष वर्मा, उप प्रधान पंचायत बायचढ़ी मनोज वर्मा, राकेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, सतीश शर्मा, नरेश ठाकुर, संतोष कुमारी, पूर्ण चंद एवं सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला के भराड़ी वार्ड में मन की बात कार्यक्रम को सुना। मंत्री ने इस दौरान कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत भी की। सुरेश भारद्वाज ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ये वैक्सीन लगने वाली है। कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के बिना न रहे ये जिम्मेदारी हम सभी की है। भारद्वाज ने कार्यक्रम के बाद भराड़ी सरकारी स्कूल के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं के निदान के लिए अधिकारीयों को त्वरित निर्देश भी दिए। भारद्वाज ने देवीधार सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ओपन जिम के लिए जगह चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने वार्ड में चल रहे अमरुत व अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की। भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम समय से पूरे किए जाए। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कोरोना से लड़ाई में देश अभी तक आगे ही रहा है। देश के वैज्ञानिकों का कौशल है जोकि हमारे यहां बनी वैक्सीन करोना के खात्मे के लिए ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी मांग में है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के विचार नव ऊर्जा का संचार करने वाले हैं और नवाचार से ओतप्रोत रहते हैं। उन्होंने कहा कि वेस्ट टू वैल्यू कार्यक्रम को शिमला शहर का विचार अन्य नगरों में युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन जागरूकता को एक अभियान की तरह हम सभी को कार्यान्वित करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, ऐसे में हमें नियमों का कढ़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि दवाई के साथ साथ कढ़ाई भी ज़रूरी है।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है और इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा। जयराम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत लोगों से इस त्योहार को सार्वजनिक रूप से न मनाकर अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ ही मनाने का आग्रह किया।
कुनिहार पेंशनर्ज एसोसिएशन के 2021-23 के चुनाव वरिष्ठ नागरिक भागमल तनवर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। इस दौरान बैठक में सर्व सहमति से जगदीश सिंह को प्रधान, चेत राम भारद्वाज को महासचिव व ज्ञान जोशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इन पदाधिकारियों द्वारा पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। चुनाव से पहले, पूर्व कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष द्वारा आज तक के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने आज सुजानपुर में स्थित बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ होली उत्सव सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया और जीवन में उनके लक्ष्य के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित रहे। वहीं, उपायुक्त संग उनके पति शिवम जोशी ने आश्रम के बच्चों को निःशुल्क कॉपियां, स्टेशनरी व खेल सामग्री भी भेंट की। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से इस अवसर पर सभी बच्चों को अल्पाहार भी प्रदान किया गया। स्थानीय उपमंडल अधिकारी शिल्पी बेक्टा, खंड विकास अधिकारी स्वाति डोगरा तथा आश्रम के संचालक मंडल के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश में अग्रणी संसथान बन चुके बीएल सेंट्रल स्कूल के कई छात्रों ने JEE-MAINS के पहले व दूसरे चरण की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परीक्षा फरवरी माह में आयोजित हुई थी। बीएल स्कूल के 3 छात्रों ने JEE-MAINS की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शुभम शर्मा पुत्र सुरेश कुमार शर्मा ने 99.7 लेकर स्कूल का ही नहीं पुरे हिमाचल का नाम रौशन किया। इसी के साथ अमितेश गुप्ता पुत्र टिक्कम चाँद गुप्ता ने 99.24 प्रतिशत एवं अरिन शर्मा पुत्र नरेश शर्मा ने 96.72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के अध्यापकों को दिया। स्कूल की प्राधानाचार्य ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत के प्रधान बंसी राम भाटिया व उपप्रधान हेमराज ने बताया कि पंचायत के अन्य कार्यों के अतिरिक्त पंचायत के क्षेत्र को स्वच्छ तथा साफ सूथरा रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता संबंधी कार्यों को पूर्ण करने हेतु अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेन्द्र गांधी का हमेशा पूर्ण सहयोग रहता है। उनसे जब भी इस संबंध में आग्रह किया जाता है तो वह गंदी नालियों से कचरा निकालने हेतु जेसीबी मशीन तथा गंदगी का निष्पादन करने के लिए ट्रैक्टर इत्यादि मुहैया करवा देते हैं, जिसके लिए पंचायत उनकी धन्यवादी है। प्रधान बंसी राम भाटिया ने लोगों का आवाहन किया है कि वे अपने घरों में डस्टबिन का प्रयोग करें क्योंकि पंचायत का सफाई कर्मचारी घर-घर जाकर कूड़ा कचरा एकत्रित करता है लेकिन फिर भी लोग अपना कचरा उठाकर सड़क के आसपास नालियों में फेंक देते हैं। जिससे नालियां अवरुद्ध हो जाती हैं तथा पानी का बहाव नहीं हो पाता और मच्छर इत्यादि उत्पन्न होने से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए लोग कूड़ा कचरा सड़कों के किनारे या नाले में न फेंके। उन्होंने पंचायत द्वारा दी गई हिदायतों का पालन न करने वाले लोगों के विरुद्ध अधिनियम 1994 की धारा 13(ट) के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई करने के संकेत भी दिए ।
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण कमेटी किन्नौर की बैठक में निर्णय लिया गया है कि विकास खण्ड पूह की ग्राम पंचायत सुन्नम में एक नई उचित मूल्य की दुकान खोली जाएगी। इच्छुक व्यक्ति,संस्था को नई उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के रिकांग पिओ स्थित कार्यालय को 18 अप्रैल सायं 5 बजे तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। यह जानकारी कार्यकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रामजीत नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थाएं जिनमें स्थानीय निकाय, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभा व महिला सहकारी समूह को दी जाएगी। इसके इलावा एकल नारी, विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, दिव्यांग व्यक्ति व शिक्षित बेरोजगार जिनके घर से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है वे भी उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भी उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रार्थी की पात्रता न्यूनतम योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए।
जिला पंचायत अधिकारी इन्द्र सिंह राणा ने बताया कि किन्नौर जिला के पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों वापस लेने की अवधि समाप्ति के उपरान्त अब जिले की ग्राम पंचायत मीरू में प्रधान पद के लिए केवल 2 उम्मीदवार रह गए हैं जिनमें नरेन्द्र कुमार व शबनम कला शामिल हैं। इसी प्रकार पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत रारंग में छोज्ञाल, ज्ञाछो नेगी को वार्ड न. 5 से, ग्राम पंचायत रोपा के वार्ड न. 3 से धर्म सिंह व वार्ड न. 4 से छैरिंग जांगमो तथा कल्पा उपमण्डल के तहत बटसेरी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 3 से वीना देवी र्निविरोध चुनी गई है। उन्होंने बताया कि पूह उपमण्डल की ग्राम पंचायत स्पीलो के वार्ड न. 5 से किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन न भरने के कारण यह पद रिक्त रह गया है।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 674 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जिला के 14 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 47 स्वास्थ्य कर्मियों, 296 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 88 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 243 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा।
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 तक के लिए अब कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 1 से वार्ड नम्बर 7 के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी से कुल 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें जितेन्द्र कुमार, निवासी ब्रिज विला, सिलहारी को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा राजेन्द्र कुमार, निवासी सिलहारी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि वार्ड नम्बर-2 हिमुडा से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पुनीत शर्मा, निवासी समीप हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मनीष कुमार शर्मा, निवासी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-3 पड़ाव से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मुस्कान आजाद, निवासी समीप लोक निर्माण विभाग, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सुषमा, निवासी पड़ाव कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4 दोलग से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कलावती, निवासी गांव दोलग, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा किरणा बाला, निवासी गांव दोलग, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मनीष सूद, निवासी समीप डिग्री काॅलेज, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा मयूर मेहता, निवासी गांव सिरीनगर कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वार्ड नम्बर-6 लोअर बाजार से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अर्चना, निवासी मकान नम्बर-237, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा स्नेह, निवासी लोअर बाजार, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। डाॅ.विकास सूद ने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ब्रिजेश्वर महादेव से 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें गीता देवी, निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह तथा सरोज, निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
शिमला। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार पुलिस मुख्यालय के एसपी वेलफेयर भगत सिंह को अब पुलिस मुख्यालय में ही एसपी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी पीटीसी डरोह राजेश कुमार को 12 बटालियन ऊना में कमांडेंट होमगार्ड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी विनोद कुमार प्रथम को पुलिस मुख्यालय में एसपी वेलफेयर, डीएसपी मुख्यालय शिमला के सापेक्ष में तैनात एडिशनल एसपी शिमला प्रवीण कुमार ठाकुर को एडिशनल एसपी शिमला, एसडीपीओ परवाणू योगेश रोल्टा को डीएसपी फर्स्ट आईआरबीएन बनगढ़, डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय दिनेश कुमार शर्मा को डीएसपी स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल एंड फील्ड यूनिट शिमला लगाया है। डीएसपी सीआईडी सेंट्रल रेंज मंडी मनोज कुमार द्वितीय को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबैरी, एसडीपीओ बड़सर जसबीर सिंह को डीएसपी 1आईआरबीएन बनगढ़, आईजी दक्षिण रेंज के स्टाफ अफसर गुलशन नेगी को डीएसपी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स जुन्गा, डीएसपी ट्रैफिक शिमला कमल किशोर द्वितीय को डीएसपी हेडक्वार्टर शिमला, डीएसपी 1 आईआरबीएन बनगढ़ मीनाक्षी देवी को एसडीपीओ परवाणू, डीएसपी लीव रिजर्व हमीरपुर शेर सिंह प्रथम को एसडीपीओ बड़सर, डीएसपी एसएनसीसी एंड एफयू विक्रम चौहान को आईजी दक्षिण रेंज का स्टाफ अफसर लगाया है। डीएसपी मुख्यालय चंबा अजय कुमार द्वितीय को डीएसपी 3 आईआरबीएन पंडोह, डीएसपी 3 आईआरबीएन पंडोह संजीव कुमार तृतीय को डीएसपी मुख्यालय चंबा, 2 आईआरबीएन सकोह के लिए स्थानांतरणाधीन डीएसपी गौरीदत्त को एचपी यूनिवर्सिटी का मुख्य सुरक्षा अधिकारी, राजकुमार को डीएसपी मुख्यालय बिलासपुर और अजय कुमार भारद्वाज को डीएसपी ट्रैफिक शिमला लगाया है।
शिमला। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यराे ने कुल्लू के दाे पूर्व अधिकारियाें काे चार्जशीट कर दिया है। कुल्लू के पूर्व तहसीलदार और पूर्व पटवारी पर 1997 में गैर हिमाचली काे धर्म पुत्र के नाम पर कृषक प्रमाण पत्र देने का आरोप लगे हैं। राज्य विजिलेंस ने हालांकि दाेनाें अधिकारियाें के खिलाफ 2009 में एफआईआर दर्ज की थी, जिसकी जांच के लिए बीते दिनों अभियाेजन की मंजूरी मिली। उसके बाद ही स्पेशल जज कुल्लू के पास आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। एडीजी विजिलेंस अनुराग गर्ग ने इस बात की पुष्टी करते हुए बताया कि नाेयडा निवासी धर्म पुत्र काे कुल्लू के अखाडा बाजार में फर्जी तरीके से गैर कृषक भूमि खरीदने की अनुमति दी थी। यही नहीं उसके नाम पर जिला साेलन के कसाैली में 22 बीघा जमीन अवैध रूप से खरीदी गई। अनुराग गर्ग ने बताया कि विजिलेंस जांच में कई और खुलासे हाे सकते हैं।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 तक के लिए अब कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 के लिए कुल 09 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से कुल 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से इंदु, निवासी समीप जेबीटी, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), ईशा पराशर, निवासी टैंक रोड, सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा रानी, निवासी कमल लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से कुल 04 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से अनीश ठाकुर, निवासी समीप बीएल स्कूल शामती, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), अभय शर्मा, निवासी गांव डमरोग समीप बीएल स्कूल सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अभिषेक ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा दिव्य, निवासी गांव पाजो, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दिव्य को ‘चढ़ता सूरज’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से उषा शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्रास रोड सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मंजुला, निवासी स्वास्तिक विला, सनी साईड सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। वार्ड नम्बर-13 कलीन से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नम्बर-121, गांव कलीन सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), कुमारी भावना, निवासी कलीन सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) तथा मीरा आनंद, निवासी मकान नम्बर-140, कलीन सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से 03 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इनमें नरेश गांधी, निवासी हाउस नम्बर 278, एचबी काॅलोनी फेज-1, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), राजीव कुमार, हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुशील, निवासी दर्शन काॅटेज आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें आशा जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी शामती आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), नेहा, निवासी मकान नम्बर-4, वार्ड नम्बर-15, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संतोष ठाकुर, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुण्डीधार सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अनीता, निवासी गांव रबौण समीप शिव मन्दिर सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अनुराधा, निवासी रबौण सोलन, आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), आशा, निवासी गांव रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), सपना, निवासी रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सीमा, निवासी रबौण सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से कुल 06 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अंकुश शर्मा, निवासी पार्वती निवास, चम्बाघाट सोलन आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), धर्मपाल ठाकुर, निवासी गांव बेर की सेर, चम्बाघाट सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), बंसी लाल गाजटा, निवासी गाजटा निवास न्यू कथेड़ सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), राजेश कुमार, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), विकास ठाकुर निवासी कथेड़, समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा सरदार सिंह ठाकुर, निवासी शारदा फार्म कथेड़ सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन वापसी के उपरान्त वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 तक के लिए अब कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आज वार्ड नम्बर 10 से वार्ड नम्बर 17 के लिए कुल 09 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से कुल 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से इंदु, निवासी समीप जेबीटी, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), ईशा पराशर, निवासी टैंक रोड, सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा रानी, निवासी कमल लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से कुल 04 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से अनीश ठाकुर, निवासी समीप बीएल स्कूल शामती, सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), अभय शर्मा, निवासी गांव डमरोग समीप बीएल स्कूल सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अभिषेक ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा दिव्य, निवासी गांव पाजो, सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के रूप में चुनाव मैदान में हैं। दिव्य को ‘चढ़ता सूरज’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से 02 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस वार्ड से उषा शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्रास रोड सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा मंजुला, निवासी स्वास्तिक विला, सनी साईड सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। वार्ड नम्बर-13 कलीन से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें नरेंद्र कुमार, निवासी मकान नम्बर-121, गांव कलीन सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), कुमारी भावना, निवासी कलीन सोलन आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) तथा मीरा आनंद, निवासी मकान नम्बर-140, कलीन सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार है। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से 03 उम्मीदवार चुनाव में हैं। इनमें नरेश गांधी, निवासी हाउस नम्बर 278, एचबी काॅलोनी फेज-1, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), राजीव कुमार, हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) तथा सुशील, निवासी दर्शन काॅटेज आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू) के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से 03 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें आशा जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी शामती आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), नेहा, निवासी मकान नम्बर-4, वार्ड नम्बर-15, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) तथा संतोष ठाकुर, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, खुण्डीधार सोलन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) की उम्मीदवार हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अनीता, निवासी गांव रबौण समीप शिव मन्दिर सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ), अनुराधा, निवासी रबौण सोलन, आम आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), आशा, निवासी गांव रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), सपना, निवासी रबौण सोलन, आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार) तथा सीमा, निवासी रबौण सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से कुल 06 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें अंकुश शर्मा, निवासी पार्वती निवास, चम्बाघाट सोलन आदमी पार्टी (चुनाव चिन्ह झाड़ू), धर्मपाल ठाकुर, निवासी गांव बेर की सेर, चम्बाघाट सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह चढ़ता सूरज), बंसी लाल गाजटा, निवासी गाजटा निवास न्यू कथेड़ सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह कार), राजेश कुमार, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन भारतीय जनता पार्टी (चुनाव चिन्ह कमल), विकास ठाकुर निवासी कथेड़, समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप सोलन आजाद उम्मीदवार (चुनाव चिन्ह ताला और चाबी) तथा सरदार सिंह ठाकुर, निवासी शारदा फार्म कथेड़ सोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (चुनाव चिन्ह हाथ) के उम्मीदवार हैं।
ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 70 लोगों को करोना वैक्सीन लगाई गई। ईएसआई के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनजीत सेन ने बताया कि ईएसआई दाड़लाघाट के अलावा सब सेंटर पारनु, ग्याणा व घनागुघाट में भी पिछले दिनों कोविड की वैक्सीन लगाई गई। ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट के चिकित्सा प्रभारी डॉ मनजीत सिंह सेन ने बताया कि वैक्सीन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है अतः सभी 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग अपना ईएसआई अस्पताल आकर या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं और कोरोना टीका लगवाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीका लगने के बाद 30 मिनट प्रतीक्षा कक्ष में आराम करवाया जा रहा है ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। आशा वर्करों, मेडिकल स्टाफ व ईएसआई के डॉक्टर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाकर कोविड 19 महामारी की लड़ाई में अपना योगदान देने ईएसआई अस्तपाल दाड़लाघाट में आकर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी की 'ए' प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 1-एचपी एनसीसी बटालियन के निर्देशानुसार आयोजित हुई। इस परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन सहित राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय अर्की तथा दाड़लाघाट के 74 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के निर्देशानुसार सभी केडेट्स की थर्मल स्कैनिंग की गई तथा परीक्षा हॉल में सभी एसओपी नियमों का पालन किया किया गया। इस परीक्षा में एनसीसी प्रभारी कुमारी सुमन बट्टू के साथ हवलदार राजेश वर्मा तथा हवलदार संजीव कश्यप ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इनके नेतृत्व में सभी कैडेट्स ने ड्रिल में भाग लिया तथा सभी ने बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के श्री नैनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्वारघाट में लगभग 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं और लोकार्पण किए। उन्होंने गरामोड़ा में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वर्णिम हिमाचल प्रवेश द्वार और 20 लाख रुपये की लागत से तैयार स्वर्णिम हिमाचल भित्ति चित्रकला, स्वारघाट में 1.35 करोड़ रुपये से निर्मित बस अड्डे और विद्युत उप-मंडल कोट के अन्तर्गत 2.90 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 के.वी., 1ग2.5 एमवीए को 1.63 एमवीए उप-केन्द्र स्वारघाट में संवर्धित करने, इसके आधुनिकीकरण और जीर्णोद्धार का शुभारम्भ किया। जयराम ठाकुर ने पलसेड़-कलाकुण्द सड़क पर 1.09 करोड़ रुपये की लागत से लेहरी खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल, नाबार्ड के अन्तर्गत 5.95 करोड़ रुपये से बनने वाले मैथी-शैकली सड़क मार्ग, नाबार्ड के अन्तर्गत 5.25 करोड़ रुपये से बनने वाली लग-घाट जामली सड़क, नाबार्ड के अन्तर्गत नकराना पंचायत में 4.92 करोड़ रुपये लागत की गलूवा-छलैला सड़क, नकराना पंचायत के समीपवर्ती गांवों के लिए 3.01 करोड़ रुपये की लागत वाली ऊठाउ पेयजल आपूर्ति योजना, नाबार्ड के अन्तर्गत 3.74 करोड़ रुपये की लागत से सुरहद सम्पर्क मार्ग, कोट में 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विद्युत उप-मण्डल कार्यालय भवन और जल शक्ति उप-मण्डल स्वारघाट एवं बस्सी की शेष बची बस्तियों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 6.66 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले रैट्रोफिटिंग और स्त्रोत स्तर संवर्धन कार्य की आधारशिलाएं रखीं। इसके उपरान्त, भाजपा मण्डल श्री नैनादेवी जी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 केवी विद्युत उप-मण्डल स्वारघाट के संवर्धन से स्वारघाट, जगातखाना, तनबोल, टाली, जुखारी, बैहल, तरवाड़, स्वाहन, री, बह और कुण्डालू पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाइयां हैं जो अपने क्षेत्र के विकास में अहम योगदान निभाती हैं। हाल ही में सम्पन्न पंचायती राज चुनावों में विजयी रहे लगभग 70 प्रतिशत प्रधान और उप-प्रधान भाजपा समर्थित उम्मीदवार थे जो प्रदेश सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। बीडीसी चुनावों में 68 भाजपा समर्थित और जबकि केवल 10 कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीते। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के निर्वाचित प्रतिनिधियों से निष्ठापूर्वक और जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति फेस मास्क का उपयोग करे और उचित परस्पर दूरी बनाए रखे। इस महामारी ने समूचे विश्व की आर्थिकी को प्रभावित किया है जिससे भारत भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भाग्यशाली है कि परीक्षा की इस घड़ी में हमारा नेतृत्व एक गतिशील नेता कर रहे हैं। देश में वेंटिलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं थे लेकिन आज देश प्रतिदिन लगभग छः लाख पीपीई किट्स तैयार कर विभिन्न देशों को भी निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र ने प्रदेश को 500 वेंटिलेटर भी प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा प्रतिरक्षण कार्यक्रम भारत में चलाया गया जो केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से ही सम्भव हो पाया है। प्रदेश सरकार ने लाॅकडाउन के कारण बाहरी राज्यों में फंसे लगभग 2.50 लाख युवाओं की प्रदेश वापसी सुनिश्चित की लेकिन कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाती रही जो उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया। जयराम ठाकुर ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सहारा योजना, हिम केयर, गृहिणी सुविधा आदि योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हिम केयर योजना के अन्तर्गत लगभग 1.30 लाख लोगों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया है जबकि सहारा योजना के अन्तर्गत गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के परिवारों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 2.92 लाख परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्वारघाट में राज्य विद्युत बोर्ड का उप-मण्डल खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक विद्यालय री को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, स्वारघाट में भूमि उपलब्ध होने के उपरान्त मिनी सचिवालय के निर्माण, स्वारघाट और श्री नैनादेवी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में और ट्रैड्स शुरू करने, श्री नैनादेवी से शिमला और बैहल से नालागढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने तथा क्षेत्र की सभी छः नवनिर्वाचित पंचायतों में पंचायत घर के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग के लिए स्वारघाट में माह में एक दिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बैठेगा और स्वारघाट में उप-न्यायाधीश कार्यालय खोलने के मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों, स्वैछिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। विधायक सुभाष ठाकुर और जेआर कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह सांख्यान, जिला परिषद् अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, उपायुक्त बिलासुपर रोहित जम्बाल और अन्य वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार और सदस्य जय प्रकाश काल्टा ने आज राज भवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन पर अधिक कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया पांच दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुदेश धीमान ने दी। सुदेश धीमान ने कहा कि शिविर में जिला के 58 ग्रामीण युवाओं को विभिन्न विभागों द्वारा युवाओं के लिए कार्यान्वित की जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की गईं। उन्होंने कहा प्रशिक्षण शिविर में युवाओं को योग के लाभ, नशे से बचाव, आजीविका के रूप् में खुम्ब की खेती के लाभ, भविष्य निर्माण, जीरो बजट खेती जैविक खेती, खादी बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं, फूलों की खेती के लिए महोग बाग चायल का शैक्षणिक भ्रमण तथा आपदा प्रबन्धन विषय के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सुदेश धीमान ने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रामीण युवाओं के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि युवाओं को अपने भविष्य के लिए सही दिशा मिल सके। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर समाज सेविका नीलम राणा, खेल कार्यालय के दीपक कुमार, रक्षा वर्मा, मोहित, चंकित, अरूण ठाकुर, प्रियंका, सुनीता, आरती, देसराज तथा अन्य उपस्थित थे।
इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार में ऑनलाइन परिचय बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जुलाई सत्र 2020 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू स्पेशल स्टडी सेंटर कुनिहार के को-ऑर्डिनेटर डॉ रोशन लाल शर्मा ने शिरकत की। रोशन लाल शर्मा ने इग्नू से जुड़े सभी नए विद्यार्थियों को उनके सभी पाठ्यक्रमों सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई, साथ ही उन्होंने स्पेशल स्टडी सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुनिहार में यह सेंटर 7 वर्षों से कार्य कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दूरवर्ती माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस परिचय बैठक में सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का निदान भी किया गया। बैठक में काउंसलरों द्वारा विद्यार्थियों के विषयों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को सत्रीय कार्यक्रम, परीक्षा फार्म, व असाइनमेंट इत्यादि जानकारियों से अवगत करवाया गया। समन्वयक ने बताया कि प्रत्येक रविवार को काउंसलरों द्वारा पाठ्यक्रम सम्बन्धी जानकारियां दी जाएगी व आवश्यकता पड़ने पर पिछले वर्ष की भांति इसे ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इस बैठक में डॉ मनोज शर्मा, धर्मेन्द्र, वीना कुमारी सहित इग्नू अध्ययन केंद्र में कार्यरत स्टाफ के सभी सदस्य सुरेन्द्र कुमार,चंद्रकांता आदि शामिल रहे।
प्रदेश में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार के संदर्भ में आयोजित संस्कृत भारती समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में कार्यरत शास्त्री व भाषा अध्यापकों को टीजीटी शास्त्री व टीजीटी हिन्दी पदनाम देने पर विचार कर रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने संस्कृत को प्रदेश की दूसरी राजभाषा का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा एक देव भाषा भी है। राज्य में संस्कृत का प्रचार-प्रसार कर हिमाचल प्रदेश को देश भर में संस्कृत भाषा का माॅडल राज्य बनाया जाएगा। इस दिशा में प्रयास जारी हैं। संस्कृत के क्रियान्वयन के लिए संस्कृत विषय को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती के सहयोग से संस्कृत विषय की पाठय पुस्तकें भी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसकी प्रक्रिया जारी है। संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कुछ स्थानों पर भूमि का निरीक्षण किया गया है और उपयुक्त स्थान निर्धारित होते ही विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए समिति भी गठित की गई है, जो इस सम्बन्ध में नियम व उप-नियम (बायलाॅज) तैयार करेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ.अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा शुभकरण सिंह, निदेशक भाषा कला एवं संस्कृत सुनील शर्मा व संस्कृत भारती के पदाधिकारी प्रो.ओंप्रकाश शर्मा, संजीव कुमार, सुनील दत्त, डाॅ.मामराज पुन्डीर व पवन मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश टैक्स बार एसोसिएशन शिमला के एक प्रतिनिधिमण्डल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश विरासती मामले समाधान योजना के अन्तर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि बढ़ाने का आग्रह किया जो 31 मार्च को पूरी होने जा रही है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन के कारण इस योजना के अन्तर्गत आवेदन जमा नहीं किए जा सके हैं। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध था। इसलिए सभी लाभार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा सके। उन्होंने बताया कि अब तक विभाग के अधिकारियों, विक्रताओं और सलाहकारों के संयुक्त प्रयासों से 362 करोड़ से अधिक का राजस्व एकत्रित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसाएिसशन की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य चन्द्र शेखर वर्मा, रमेश शर्मा, यश्पाल, वरूण गुप्ता और रोहित प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे।
प्रदेश में चार नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वॉर रूम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर रूम चारों नगर निगम के संपर्क में रहेगा व सभी चुनाव सम्बंधित सूचना, शिकायतों पर नज़र रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत करवाते रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशपाल तनाईक को वॉर रूम के प्रभारी और वेद प्रकाश ठाकुर को कार्यनीति का दायित्व दिया गया। वेद प्रकाश शर्मा को नगर निगम मंडी, ऊषा मेहता राठौर को नगर निगम सोलन, शशि बहल को नगर निगम पालमपुर व मुकल गुप्ता को नगर निगम धर्मशाला के प्रभार का दायित्व दिया गया। जो इन नगर निगमों के वार्ड प्रभारियों व सह प्रभारियों के संपर्क में रहते हुए दिनभर की चुनाव से सम्बंधित पूरी अपडेट लेंगे। एडवोकेट रूपेंद्र सिंह ठाकुर ने भी कानूनी सलाहकार के तौर पर अपना दायित्व संभाल लिया। वह इन चुनावों से संबंधित सभी लीगल मैटर को देखेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा, पवन चौहान, सौरभ चौहान और सैनराम नेगी भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वॉर रूम के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों को दिए गए दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वाहन करने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें सभी वार्ड प्रभारियों से दिन भर की चुनावी गतिविधियों की पूरी अपडेट लेते हुए उन्हें अध्यक्ष को हर रोज की चुनावी गतिविधियों की पूरी जानकारी देनी होगी।
जिला स्तर पर बैस्ट एसएमसी चुने जाने पर गोपालपुर खंड द्वितीय की राजकीय आदर्श केंद्र प्राथमिक पाठशाला बग पौंटा और गोपालपुर प्रथम की राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला नबाही को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। दोनों पाठशालाओं को पुरस्कार स्वरूप नकद इनाम राशि प्रदान की गई है। यह पुरस्कार दोनों पाठशालाओं के स्कूल मुख्याध्यापकों ने गलमा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्राप्त की। इस बात की जानकारी देते हुए राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला के मुख्य शिक्षक एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक चेत सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि गलमा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षक और प्रशिक्षण संस्थान मंडी की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बग पौंटा स्कूल की एसएमसी को जिलाभर में द्वितीय स्थान पर आने के लिए 15000 रुपए तथा प्रशस्ति पत्र और नबाही स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 10000 रुपए राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार इन एसएमसी को बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के द्वारा दिए गए।
उपमंडल धर्मपुर के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला डरवाड़ की स्कूल प्रबन्धन समिति का जिला स्तरीय उत्कृष्ट पाठशाला प्रबन्धन समिति के लिए चयनित होने पर लोगों में खुशी की लहर है। शिक्षा खण्ड धर्मपुर एक पर पहला स्थान प्राप्त करने के पश्चात पाठशाला प्रबन्धन समिति डरवाड़ ने जिला स्तर पर शिक्षा खण्ड का प्रतिनिधित्व किया। 10 मार्च को डाइट मंडी में जिला परियोजना अधिकारी व अन्य चयन समिति के समक्ष पाठशाला के विज्ञान अध्यापक उमेश शर्मा ने अपनी पाठशाला प्रबन्धन समिति की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। 26 मार्च को जिला स्तरीय उत्कृष्ट पाठशाला प्रबन्धन समिति को सम्मानित करने सम्बन्धित कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलमा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी मुख्य अतिथि थे। जिला मंडी शिक्षा उपनिदेशक, उच्च प्रारम्भिक सुरेंद्रपाल शर्मा व अमरनाथ राणा के अतिरिक्त जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। राजकीय माध्यमिक पाठशाला डरवाड़ की ओर से पाठशाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह व सदस्यों सुरजीत, राजेश, खण्ड स्रोत समन्वयक नरेश गुलेरिया व विज्ञान अध्यापक उमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के द्वारा जिला स्तर की उत्कृष्ट पाठशाला प्रबन्धन समिति का चयन होने पर उपहारस्वरूप ₹15,000 व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया। खण्ड परियोजना अधिकारी भोला दत्त कश्यप व पाठशाला डरवाड़ प्रभारी रीता कुमारी ने समस्त पाठशाला प्रबन्धन समिति को बधाई दी। रणजीत सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार हमें पाठशाला में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। समस्त पाठशाला प्रबन्धन समिति ने यह राशि पाठशाला भवन के बरामदे में जाली लगाने के लिए उपयोग करने का फैसला किया। समस्त पाठशाला प्रबन्धन स्मिति ने जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वे पाठशाला की बेहतरी के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।
उपमंडल सरकाघाट के पपलोग स्थित गवर्नमेंट आईटीआई पपलॉग में 5 अप्रैल को मारुति सुजुकी कंपनी साक्षात्कार के लिए आ रही है। जिसमें कुल वैकेंसी 300 के आसपास हैं। इच्छुकअभ्यर्थी आकर इंटरव्यू दे सकता है। यह सुचना प्रिंसिपल सुरेश कुमार शर्मा गवर्नमेंट आईटीआई पपलोग ने दी। महेश सिंह इंस्ट्रक्टर प्लम्बर, पवन कुमार इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक हितेश कुमार, एक्टर इलेक्ट्रीशियन अविनाश राणा, इंस्ट्रक्टर इलेक्ट्रीशियन और क्लर्क नितीराज, दिलीप सिंह आदि इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 25 एन सी सी कैडेटों ने एनसीसी A प्रमाण पत्र के लिए परीक्षा दीI इस परीक्षा का आयोजन प्रथम छात्र वाहिनी सोलन हिमाचल प्रदेश के कमांडिंग आफिसर कर्नल भूपिंदर सिंह मान के मार्ग दर्शन से किया गया। जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अमर देव ने बताया की विद्यालय से सेकंड ईयर के 25 एनसीसी कैडेटों ने यह परीक्षा एसओपी का पालन करते हुए विद्यालय में दीI इस एनसीसी A प्रमाण पत्र की परीक्षा का प्रथम छात्र वाहिनी सोलन से आए हवलदार राजेश कुमार और विद्यालय के एएनओ अमर देव की देख रेख में संचालन किया गयाI हवालदार राजेश कुमार ने परीक्षा के उपरान्त सभी एनसीसी कैडेट्स का परेड, ड्रिल, शस्त्र और निपुणता का व्यवहारिक परीक्षण भी किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया की एनसीसी “A” प्रमाण पत्र का अपना महत्व है और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त कर बच्चों को आर्मी, पुलिस में मुख्य मौका दिया जाता है I विद्यालय अध्यक्ष ने सभी परीक्षा देने वाले कैडेट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I विद्यालय के प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और सभी अध्यापक वर्ग ने भी सभी एनसीसी कैडेट्स को इस परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी I
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में 2021-22 का शैक्षणिक सत्र 1अप्रैल से शुरू हो रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस चल रहे सत्र में लगभग 240 बच्चों की आधी फीस माफ़ की गई है, और लगभग 34 बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैI प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा हेतु बीपीएल, वंचित समूहों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करना सुनिशिचित किया गया है I प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन रोशन जसवाल ने बताया कि पहली से आठवीं तक हर निजी स्कूल में 25 % सीटों को निशुल्क शिक्षा देना आरटी एक्ट के अनुसार ज़रूरी है। निजी स्कूल को इसके बारे में बताया गया है और बीएल पाठशाला कुनिहार इस प्रकार की निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा हैI विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह विद्यालय बीपीएल और वंचित समूहों के परिवारों के बच्चों के लिए पहली और छटी कक्षा में छ:- छ: सीटों के लिए निशुल्क शिक्षा देने हेतु आवेदन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक मांगे हैI अगर कोई अभिभावक पहली और छटी कक्षा में अपने बच्चों को इस स्कूल में निशुल्क प्रवेश करवाना चाहते है तो कृपया अपने साथ निम्न दस्तावेज जैसे वैध बीपी एल प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र, तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और पिछली क्लास का अंक प्राप्त प्रमाण पत्र लेकर अपने बच्चे का आवेदन विद्यालय में एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक जमा करवा देंI 6 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे सभी आवेदनकर्ता विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा ली जाएगीI लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों के अभिभावक को चयन के बारे मे बता दिया जायेगाI यह शिक्षा आरटीई अधिनियम 2009 के तहत उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसका पूरा लेखा जोखा प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय की देख रेख में किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने इंद्रा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में कोविड वैक्सीन का प्रथम टिक्का लगवाया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना हिमाचल प्रदेश में भी सक्रिय है और यह एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार कोरोना से लड़ने के लिए प्रयासरत है। समय-समय पर उचित निर्णय ले रही है। कल ही सरकार ने स्कूल बंद करना, मेले पर रोक, सामाजिक कार्यक्रमों पर 50% उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल में डेड लाख से ज़्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है। पहली अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को वैक्सीन लग सकती है। सांसद सुरेश कश्यप ने जनता से आग्रह किया कि बढ़-चढ़ कर इस टीकाकरण अभियान ने भाग ले, वैक्सीन के कोई साइड एफेक्ट नही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हमें सारे एहतियात बरतने है, जैसे मास्क लगाए रखना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और समाजिक दूरी का पालन करना। हम सौभाग्यशाली है कि हमारा देश कोविड वैक्सीन का निर्माण भारत में ही कर रहा है और हम 152 देशों को कोविड वैक्सीन निर्यात भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता अटूट मेहनत कर रहे है और भाजपा चारों नगर निगम में भगवा लहराएगी। आने वाले समय मे फतेहपुर उप चुनाव और मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलें दिनोंदिन बढ़ते जा रहे है। इसका पर्यटन कारोबार पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है। मनाली के सरकारी और निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी 15 दिनों के अंदर 50 फीसदी तक गिर गई है। इसके चलते होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द कर दी गई है। 15 से 20 फीसदी आक्यूपेंसी पहुंचने से मनाली का पर्यटन कारोबार छह माह के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इसके कारण पहले से नुकसान झेल रहे हजारों होटलियरों, टैक्सी यूनियन और वोल्वो यूनियन की चिंता बढ़ गई है। मनाली और कुल्लू में लगभग तीन हजार होटल व होम स्टे हैं। इनमें से करीब 2200 होटल व होम स्टे खुल चुके है। जबकि बाकि बचे होटलों की मार्च और अप्रैल में खुलने की तैयारी थी। कुल्लू-मनाली में पर्यटन विकास निगम के सबसे अधिक होटल चल रहे हैं। यहाँ भी पिछले सप्ताह से सन्नाटा छाया है। पर्यटकों की संख्या में कमी आने से निगम के होटलों में 15 प्रतिशत ही कमरे लग रहे है। कई राज्य जैसे पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश पर्यटन पटरी से निचे उतर गया है। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम अनिल तनेजा ने कहा कि पर्यटन 60 फीसदी से घटकर 15 प्रतिशत तक आ गया है। ऑनलाइन बुकिंग के साथ एडवांस बुकिंग भी रद्द हो गई है। गौरतलब है कि शिमला में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पर्यटकों के प्रदेश में आने पर रोक नहीं लगाई जाएगी। होटल व होम स्टे में सख्ती से मानव संचालन प्रक्रिया का पालन करने को कहा गया है, क्योंकि इस बार हालात बिगड़े तो रोजगार व आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। वंही मरीजों की संख्या बढ़ने पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के नशे में चूर होकर नगर निगम चुनावों मे कांग्रेस के उम्मीदवारों पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवारों को नामांकन रद्द करने की धमकी दी जा रही है। वार्ड न.17 से कांग्रेस की उम्मीदवार आशा देवी को अधिकारी घर जाकर धमका रहे हैं कि उनका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।जबकि चुनाव आयोग के अनुसार जो उम्मीदवार खड़े हैं, उनके नाम पर आपत्ति की समय अवधि समाप्त हो चुकी है। यह वही लोग हैं जिन्होंने वार्ड न.17 की उम्मीदवार आशा देवी को जो जाति प्रमाण पत्र जारी किया था, अब उसे रद्द करने की बात कह रहे हैं। भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है, अधिकारियों और कर्मचारियों का ध्यान रखना चाहिए। सत्ता आती जाती रहती है, अगर इसी तरह कांग्रेस के उम्मीदवारों को धमकाते रहे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी के लोग चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह से पता ही नहीं है। जब एक बार नामांकन स्वीकार कर लिया जाता है तो उसके बाद उसे रद्द नहीं किया जा सकता। हैरानी की बात है कुछ अधिकारियों ने तो कांग्रेस उम्मीदवार पर एफ़आइआर तक करने की धमकी दी है। याद रक्खें वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्ति की और है।
शिमला। राज्य चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 8-फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित उपचुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय शिमला में चुनाव व्यय निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह प्रकोष्ठ चुनाव आयोग के साथ व्यय निगरानी, कर्मियों और राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण व्यय से संबंधित जानकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी, कांगड़ा तथा प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य निवार्चन अधिकारी डाॅ. सोनिया ठाकुर को इस निगरानी प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी कार्यालय को दूरभाष नंबर 0177-2623407 तथा मोबाईल नंबर- 94180-80520 पर सम्पर्क कर सकते है।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच (फस्र्ट लेवल चेकिंग) 31 मार्च को की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी अनुराग चन्द्र शर्मा ने दी। अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग 31 मार्च को प्रातः 11.00 बजे नगर निगम सोलन के सभागार में की जाएगी। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे अपने उम्मीदवारों को 31 मार्च को अधिसूचित समय पर नगर निगम सोलन के सभागार में फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित होने के लिए सूचित करें।
कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की 12 पंचायतों के कई मकानों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम डॉ.चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के वार्ड नंबर 5 गांव चुनहाल, ग्राम पंचायत रोपा के वार्ड नंबर 3 गांव धवन, ग्राम पंचायत पटनौण के वार्ड नंबर 4 गांव धार, ग्राम पंचायत समीरपुर के वार्ड नंबर 4 गांव संगरोह, ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के वार्ड नंबर 4 गांव टिक्कर उपरला, ग्राम पंचायत धलोट के वार्ड नंबर 7 गांव साई उग्याला और ग्राम पंचायत बगवाड़ा के वार्ड नंबर 2 गांव बगवाड़ा में एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इनके अलावा ग्राम पंचायत बोहनी के वार्ड नंबर 4 गांव बोहनी और ग्राम पंचायत बलोह के वार्ड नंबर 1 गांव भरनोट के दो-दो मकान तथा ग्राम पंचायत बारीं के वार्ड नंबर 4 गांव बसंतपुर में 3 मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। ग्राम पंचायत सिकांदर के वार्ड नंबर 1 गांव सिकांदर में एक मकान और इसी पंचायत के वार्ड नंबर 2 गांव कोहलवीं में 2 मकान मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बराड़ा के वार्ड नंबर 2 गांव बराड़ा में भी कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
सरकाघाट के एसपीएस स्कूल में भारत सरकार द्वारा स्थापित आधुनिक अटल टिंकरिंग लैब का विधिवत उद्घाटन राज्य खेल परिषद सदस्य एवम् थौना वार्ड से ज़िला पार्षद समाजसेवी चंद्र मोहन शर्मा द्वारा किया गया। देशभर में अच्छे स्कूलों में स्थापित आधुनिक अटल टिंकरिंग लैब की ओर से विद्यार्थियों द्वारा जो भी कार्य किया जाता है उसे अटल लैब की साइट पर अपलोड किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट महीने भर की गतिविधियों को दर्शाया जाता है। जिनका भारत सरकार की अटल इन्नोवेशन मिशन और नीति आयोग अवलोकन करता है। इस आकलन में जो विद्यालय सर्वश्रेष्ठ आते हैं, उन्हें ए.टी.एल. स्कूल ऑफ द मंथ के पुरस्कार से नवाजा जाता है। सरकाघाट क्षेत्र के बच्चों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यहां बड़े गर्व की बात है। एस.पी.एस. इंटरनेशनल को सरकार द्वारा इस लैब को स्थापित करने का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा स्टूडेंट के बीच इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ावा देना इसका मकसद है। स्कूल के प्रधानाचार्य तथा चेयरमैन सुरेंद्र कुमार राणा ने अटल टिंकरिंग लैब की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहां की इस लैब द्वारा 3D प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट के लिए नई तकनीकों से बच्चों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। लैब द्वारा बच्चों को 21वीं शताब्दी के जरूरी स्किल्स सिखने को मिलेंगे। इस मौके पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर, डॉक्टर सुभाष सरकाघाट, नगर परिषद की अध्यक्ष अनूप कुमारी, पार्षद शांता देवी एस एम सी के सदस्य हेमराज राणा, प्रकाश चंदर, श्रीमती सीमा, सनराइज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पवन वर्मा, रिटायर्ड सीएचसी हंसराज, एडवोकेट चमन लाल आदि भी उपस्थित थे ।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला सायरीघाट में संयुक्त रुप से अखंड शिक्षा ज्योति -मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक रमेश गुप्ता ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे नानक चंद शर्मा, गीता राम परिहार, राजेद्र परिहार अमित ठाकुर, अमन ठाकुर, नरेश ठाकुर, मनीष शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पाठशाला के प्रभारी हुताशन शर्मा और श्यामलाल चौहान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा का अधिकार नियम 2009, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 से रक्षा के बारे में बताया गया। मुख्यअध्यापक ने पाठशाला प्रबंधन द्वारा किए गए विकास कार्यों के लिए एसएमसी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति प्राथमिक पाठशाला सायरीघाट की अध्यक्ष अनीता शर्मा और स्कूल प्रबंधन समिति माध्यमिक पाठशाला की अध्यक्ष निशा ठाकुर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमेश कुमार, विक्रम राठौर, नीलम भाटिया, पुष्पा शर्मा, कल्पना शर्मा, प्रभा शर्मा, गीता शर्मा ,रामप्यारी और महेंद्र आदि उपस्थित रहे।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय डवारु (शमेली) को जिला में उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समिति का सम्मान मिला। जिला सोलन के उप निदेशक उच्चतर योगेंद्र मखैक द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान स्नेह लता व मुख्याध्यापक राजेश गुप्ता को यह सम्मान दिया गया। इस समारोह का आयोजन जिला परियोजना अधिकारी चन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस सम्मान के लिए मुख्याध्यापक राजेश गुप्ता ने समस्त स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी, अध्यापकों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने बीआरसी धुन्दन ब्लॉक के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व बीओ अध्यक्ष बृजलाल पंवर का भी धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक सभा के अध्यक्ष एवं बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सभा महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट, बरायली व रौड़ी (धार) के विकास बारे सरकार से आग्रह किया गया। पिछले वित्त आयोग से सभी योजनाओं के कार्यों की शुरुआत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंबुजा कंपनी के प्रशासन द्वारा प्लांट के शुरुआत में कहा गया था कि हर परिवार के लैंड लूजर के बेरोज़गार को रोज़गार दिया जाएगा। परंतु कंपनी ने बाहरी दरवाज़े का इस्तेमाल करते हुए लोगों को रोज़गार दिया और लैंड लूजर के बेरोजगार आज भी सड़कों पर घूम रहे हैं। साथ ही बहुत से किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला और कंपनी द्वारा खराब की गई जमीन की लीज भी बंद कर दी गई, जिसके कारण किसान परेशान है। बैठक में अंबुजा कंपनी के पूर्व एचओडी ने सुधार सभा को आश्वासन दिया था कि सुधार सभा और पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ पुराने मसलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा,परंतु कंपनी द्वारा आज तक इस वार्ता पर कोई भी पग नहीं उठाया गया है। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों सहित युवाओं ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई द्वारा 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। हैल्थ केयर मैडम रंजना अपने वक्तव्य में इस अभियान की शुरुआत के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए 2017 में इस अभियान की शुरुआत की, इसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त बनाना है। खून की कमी एनीमिया को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों में प्रदान की जाने वाली आयरन फोलिक एसिड के साथ आयरन युक्त आहार, खट्टे फल, नींबू,आचार लेने के लिए कहा। मैडम रंजना ने बच्चों को लंबाई व वजन के बारे में जानकारी दी।सरकार द्वारा किशोरियों व धात्रियों को प्रदान की जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वंही, अल्प पोषण से होने वाले बच्चे की लंबाई व वजन की कमी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया संतुलित आहार की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, संतुलित आहार से हमें खनिज, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स आदि भरपूर मात्रा में मिलते हैं। स्वयं सेवी यशस्वी, प्रेरणा, निकिता, कशिश, भावना, कुशल, चेतना, चांदनी, गीतांजलि, नेहा, ममता, अंजलि, प्रियंका, बबीता, नम्रता, भानु, धीरज, रंजना, अर्चना, कुसुमलता, रीना ने चित्रकला और पोर्टफोलियो से पोषण अभियान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने वक्तव्य में बताया कि महामारी के इस दौर में पौष्टिक आहार और सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में लाईनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के कार्य के चलते 28 मार्च को बडू़ चौक से दोसडक़ा चौक, गांव घर्याडा एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता की अश्वनी पुरी ने दी। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच व किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सीटू व हिमाचल किसान सभा ने मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों, तीन कृषि कानूनों, कृषि के निगमीकरण, बिजली विधेयक 2020, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण आदि के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किए। ये प्रदर्शन शिमला, रामपुर, रोहड़ू, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, धर्मशाला, चम्बा, ऊना, सोलन, सिरमौर व किन्नौर में किए गए। इन प्रदर्शनों में हज़ारों मजदूर-किसान शामिल रहे। सीटू व हिमाचल किसान सभा ने केंद्र सरकार से मजदूर, किसान व कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाने की मांग की है। सीटू ने ऐलान किया है कि 28 मार्च को होली के दिन मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों, कर्मचारी व जनता विरोधी बिजली विधेयक 2020 की प्रतियों को जलाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश ज़ाहिर किया जाएगा। इस आह्वान के तहत शिमला के उपायुक्त कार्यालय पर मजदूरों व किसानों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला सचिव बाबू राम, हिमाचल किसान सभा राज्य कोषाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर, जिला कोषाध्यक्ष जयशिव ठाकुर, बालक राम, विनोद बिरसांटा, किशोरी ढटवालिया, कपिल शर्मा, सुरेश बिट्टू, सुरेंद्र बिट्टू, दलीप, मदन, राम प्रकाश, पूर्ण चंद, सतपाल बिरसांटा, विक्रम, रंजीव कुठियाला, हिमी देवी, निर्मला, जगत राम व संगीता देवी आदि शामिल रहे। सीटू व हिमाचल सभा ने केंद्र सरकार को चेताया है कि मजदूर विरोधी लेबर कोडों, काले कृषि कानूनों, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण व बिजली विधेयक 2020 के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला सचिव बाबू राम, किसान सभा जिलाध्यक्ष सत्यवान पुंडीर व कोषाध्यक्ष जय शिव ठाकुर ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूँजीपतियों के साथ खड़ी हो गई है व आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, तीन कृषि कानून, कृषि का निगमीकरण, बिजली विधेयक 2020 व सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ही किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया बजट में बैंक, बीमा, रेलवे, एयरपोर्टों, बंदरगाहों, ट्रांसपोर्ट, गैस पाइप लाइन, बिजली, सरकारी कम्पनियों के गोदाम व खाली जमीन, सड़कों, स्टेडियम सहित ज़्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण करके बेचने का रास्ता खोल दिया गया है। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के नारे की आड़ में मजदूर विरोधी लेबर कोडों को अमलीजामा पहनाया गया है। इस से केवल पूंजीपतियों,उद्योगपतियों व कॉरपोरेट घरानों को फायदा होने वाला है। इस से 70 प्रतिशत उद्योग व 74 प्रतिशत मजदूर श्रम कानूनों के दायरे से बाहर हो जाएंगे। खेती को कॉरपोरेट कम्पनियों व पूंजीपतियों के हवाले करने के दृष्टिकोण से ही किसान विरोधी तीन कृषि कानून लाए गए हैं।
बाल विकास परियोजना सोलन वृत कुमारहट्टी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ पोषण देश रोशन के प्रति जागरूक किया। आयुर्वेदा विभाग से डॉ सीमा गुप्ता ने आंगनवाड़ी केंद्र कुमारहट्टी तथा फार्मेसिस्ट मनोज कुमार ने आंगनवाड़ी केंद्र डगशाई सदर बाजार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ संयुक्त रुप से समुदाय में महिलाओं व बच्चों को योग शिक्षा दी। 16 मार्च से 31 मार्च तक चल रहे 15 दिवसीय पोषण पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन वृत्त कुमारहट्टी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं द्वारा सशक्त महिला समूह के सहयोग से स्वस्थ पोषण के प्रति जागरूकता के लिए गतिविधियां की जा रही है। उसी श्रृंखला में आज स्थानीय लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया की योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करके अपनी प्रतिरोधक प्रतिरोधात्मक शक्ति को बढ़ाएं।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के परिवहन, ढुलाई तथा मजदूरी कार्य के लिए 27 मार्च को आमन्त्रित निविदाएं जो कि 30 मार्च को खोली जानी थी को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक आदित्य बिन्द्रा ने दी। आदित्य बिन्द्रा ने कहा कि अब यह निविदाएं 23 अप्रैल को सांय 3.00 बजे तक आमन्त्रित की जाएंगी हैं। निविदाएं 24 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने गत दिवस सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत आंजी के शमलेच तथा धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोटी के दत्यार में निर्मित की जा रही स्वर्णिम वाटिकाओं का निरीक्षण किया। केसी चमन ने कहा कि स्वर्णिम वाटिकाओं का निर्माण जिला प्रशासन तथा वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शमलेच तथा दत्यार में एक-एक स्वर्णिम वाटिका विकसित की जा रही हैं। दत्यार में ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण एक वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम वाटिकाएं जहां जन-जन को प्रकृति के महत्व के विषय में अवगत करवाएंगी वहीं इनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी। स्वर्णिम वाटिका आमजन को प्रकृति के सान्निध्य में स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का अवसर प्रदान करेगी। स्वर्णिम वाटिका निर्माण का उद्देश्य पौधरोपण कार्य में जन-जन की सहभागिता बढ़ाना भी है। केसी चमन ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के गौरवशाली 50 वर्षों के उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न भागों में स्वर्णिम वाटिका स्थापित करने के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया था। स्वर्णिम वाटिकाएं लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने आशा जताई है कि यह स्वर्णिम वाटिकाएं आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त समय बिताने का स्थल भी बनेंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा, वन मण्डलाधिकारी नीरज चड्ढा, खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कोविड -19 बचाव टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांजू में 50 महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अरुणा शर्मा ने बताया कि 26 पुरुषों एवं 24 महिलाओं को कोरोना वैक्सीन के इंजेक्शन लगाए गए। उन्होंने बताया कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी ग्रामवासियों में बहुत उत्साह है। वंही, टीकाकरण की जानकारी महिला आशा कार्यकर्ता प्रोमिला पंवर व जया सहोतर ने सभी ग्रामवासियों को समय से कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में मांजू पीएचसी में कार्यरत डॉ जाह्नवी भार्गव और फार्मासिस्ट कंचन शर्मा का भी बहुत सहयोग रहा। वैक्सीन लेने आए सभी लोग सरकार व प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते नज़र आए। अरुणा शर्मा ने बताया कि अभी भविष्य में भी टीकाकरण जारी रहेगा जिसकी सूचना समय -समय पर सभी लोगों को दी जाएगी।
हाटकोट पंचायत के प्रधान जगदीश अत्रि, उप प्रधान रोहित जोशी व पंचायत सदस्या रक्षा शर्मा द्वारा खण्ड विकास अधिकारी रितिका जिंदल को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। रितिका जिंदल आईएएस अधिकारी का आज कुनिहार विकास खण्ड कार्यालय में अंतिम दिन था। कुनिहार विकास खण्ड में जिंदल ने थोड़े से समय बतौर बीडीओ कार्य करते हुए अपने मधुर स्वभाव व कार्यशैली से अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। इसी कड़ी में हाटकोट पंचायत के प्रतिनिधियों ने जंहा रितिक जिंदल को विदाई दी, तो वन्ही नए खण्ड विकास अधिकारी सतपाल सिंह का भी स्वागत किया।
उपमंडल अर्की के दाड़लाघाट में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई है। मरीजों का सही से इलाज ना होने से उन्हें शिमला, बिलासपुर या सोलन का रुख करना पड़ता है। ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट में पिछले करीब दो सालों से नेत्र अधिकारी के ना होने से आंखों के मरीज़ काफी परेशान है। यह अस्पताल 18 पंचयतों का केंद्र बिंदु माना जाता है। दाड़लाघाट में एक बड़ा सीमेंट प्लांट होने के चलते इससे जुड़े ट्रक वाहनों सहित अन्य वाहन चालकों के साथ दुकानदारों को विभिन्न तरह के नए लाइसेंस बनाने या रिन्यू करवाने के लिए मेडिकल की आवश्यकता होती है। मांगल, बेरल, पारनु, नवगांव सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले मोहनलाल शर्मा, भूपेंद्र, मुनीश कुमार, कृष्णचन्द, लोकेश ठाकुर,महेंद्र, अनूप, रमेश, सचिन, हर्षित, साहिल, कुलदीप, प्रेम केशव, जगदीश ठाकुर सहित अन्य लोगों का कहना है कि विगत दिनों लाइसेंस बनाने को लेकर उन्हें मेडिकल करवाने को कहा गया था, लेकिन नेत्र अधिकारी के ना होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने सरकार व विभाग से ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट में चल रहे नेत्र अधिकारी के पद को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
शुक्रवार को कसौली विधान सभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शुभाग्य गुप्ता को इंटक का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया। जिसके बाद शुभाग्य गुप्ता ने इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री विनोद सुल्तान पूरी, डॉक्टर जी संजीव रेड्डी, बाबा हरदीप सिंह, संजय गब्बा, यशपाल ठाकुर का धन्यवाद किया।
कुल्लू पुलिस सख्ती के साथ नशा तस्करों पर शिकंजा कसे हुए है। व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि टीम घटरगाड़ के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 किलो 514 ग्राम चरस बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान हेमराज (55) पुत्र बुध राम तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।


















































