हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। बीते एक सप्ताह से इन चार जिलों में कोरोना के सौ से अधिक मामले दर्ज किए हैं। डेढ़ महीना पहले प्रदेश में सक्रिय मामले सौ से नीचे थे, लेकिन आज प्रदेश में इनकी संख्या 1700 के पास पहुंच गई है। मौत का आंकड़ा भी एक हजार पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अब तक 1.98 लाख के करीब लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है। अब पंजाब सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन देने का निर्णय लिया है। इसलिए प्रदेश सरकार पर भी इसे देेने की बाध्यता होगी। अगर इस साल यानी एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए वित्तीय वर्ष की जगह सरकार इसे अगले वित्त वर्ष के लिए टाल देती है तो भी अगले साल एरियर देने का दबाव होगा। छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर की अधिकारियों से कई दौर की मंत्रणा हो चुकी है।
बाल विकास परियोजना सोलन वृत्त कुमारहट्टी में डगशाई कैंट बोर्ड सदर बाजार में सशक्त महिला समूह द्वारा पोषण पकवाड़ा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पुलिस विभाग से एएसआई केडी शर्मा, सुमित ठाकुर तथा एलसी भानु ने उपस्थित महिलाओं को महिलाओं के विभिन्न अधिकारों और कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया। आयुर्वेद विभाग से फार्मेसिस्ट मनोज कुमार ने आयुष फॉर वेल्डिंग थीम के अंतर्गत आयुर्वेद तथा योग के महत्व के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित कैंटोनमेंट बोर्ड से शैलजा ने महिलाओं को मौसमी वह लोकल सब्जी व फल के गुणों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आर्मी रिटायर्ड एमईएस ऑफिसर जीएस संजू ने कोविड-19 से बचाव के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। लोक मित्र केंद्र से देवेश ने स्टूडेंट ओलंपियाड योजना के बारे में लोगों को पूर्ण जानकारी दी। वार्ड मेंबर डगशाई राकेश कुमार ने दक्षिणी में पोषण पकवाड़ा कैंप के सफल आयोजन पर सशक्त महिला समूह सदस्यों को बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना, नीरज, कमला, गीता और आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता, मलकीत, वंदना, मीनाक्षी, आशा कार्यकर्ता चरणजीत कौर, वाणी, चंपा, जसविंदर कौर इत्यादि द्वारा संयुक्त रुप से पारंपरिक भोजन तथा व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। शिविर में उपस्थित किशोरिया गुड्डी, भानु, मेघा, तन्वी इत्यादि द्वारा सब्जी फल वह अनाजों की रंगोली भी सजाई गई। विभिन्न विभागों से उपस्थित कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा पोषण पकवाड़ा कैंप में पूर्णता सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
शिमला। प्रशासनिक अधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी के चलते सरकार ने उनके विभागों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को दे दिया है जिसमें आईएएस दोरजे छेरिंग नेगी को निदेशक आयुर्वेद विभाग,महेंद्र पाल गुजर को जॉइंट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बद्दी,एचपीएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान को जॉइंट सचिव सोसाइटी,सुष्मता वत्स सचिव राज्य सूचना आयोग, संजय कुमार धीमान आरटीओ कांगड़ा, तशि संदूप रजिस्ट्रार नौनी विश्वविद्यालय, नीरज गुप्ता को एडिशनल डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन, संजीव सूूद को जनरल मैनेजर कौशल विकास निगम, अनुपम कुमार को अडिशनल डायरेक्टर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, रमया चौहान को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, प्रवीण टाक को जॉइंट सचिव राजस्व सरकार और अरुण कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर को डिप्टी कमिश्नर कांगड़ा का जिम्मा दिया गया हैै।
जुब्बल जुब्बल थाना के तहत कटिंडा में पांगला पुल के समीप एक ढारे में परिजनों के साथ रहने वाली नेपाली मूल की एक युवती के साथ उसके पड़ोसियों ने ही दुराचार किया है। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता का परिवार कटिंडा में एक बागवान के पास मजदूरी के लिए ढारे में रहता है। पीडि़त युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन बेटियां एक कमरे में ताला लगाकर सोती हैं। बुधवार सुबह जब उसने कमरे में प्रवेश किया तो घर में ताला बदला हुआ मिला। तीन बेटियों में सबसे बड़ी 12 साल की बेटी ने बताया कि रिश्ते में चाचा डफ्तार रात को कमरे में आया और उसको निचली मंजिल में ले गया। वहां पर आइका बहादुर और रूप लाल पहले से मौजूद थे। तीनों लोगों ने उसके साथ जबरन शरीरिक सबंध बनाए। पीडि़ता ने बताया कि वे तीन चार दिन से उसके साथ इसी तरह शारीरिक सबंध बना रहे हैं। डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी पीडि़ता के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
हमीरपुर । विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने हर परिवार को गैस कनैक्शन प्रदान करके महिलाओं को बहुत बड़ी राहत दी है। वीरवार को यहां बचत भवन में गैस कनैक्शन वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत देश भर की 8 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाए हैं। इस योजना से छूटी हिमाचल की अन्य सभी महिलाओं को प्रदेश सरकार ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनैक्शन प्रदान करके बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सभी परिवारों को गैस उपलब्ध करवाने वाला हिमाचल भारत का पहला राज्य बन चुका है। नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अब प्रदेश सरकार ने नए परिवारों को भी गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 3 वर्षों के दौरान इसी योजना के माध्यम से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की 3604 महिलाओं को गैस कनैक्शन दिए गए हैं। हमीरपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 3 वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों का बजट उपलब्ध करवाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से कोरोना के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के दौरान देश को सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान करके पूरे विश्व में एक मिसाल कायम की है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पंचायतवार अलग-अलग बैच में कुल 339 महिलाओं को गैस कनैक्शन वितरित किए। इससे पहले जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर हमीरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजकुमारी, नगर परिषद के पार्षद और विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
कुनिहार। वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सायरी द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैंक के कार्पोरेट सामाजिक दायित्व निर्वहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एसबीआई सायरी शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा के सानिध्य में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एसबीआई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी को एयरपोर्ट लाउंज 3 शीटर बेंचे भेंट की गई जिसका उपयोग स्थानीय मरीजो व नागरिकों के बैठने के लिए किया जाएगा। शाखा प्रबंधक विकास कुमार मिश्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी बीएमओ डॉ संगीता उपवल को पँचायत सायरी उपप्रधान संजीव मेहता की उपस्थिति में यह बेंचे प्रदान की गई। बीएमओ ने कहा कि इन भेंट किए बेंचो से मरीजो को और बेहतर सुविधा देने में मदद मिलेगी। इस मौके पर फार्माशिस्ट सही राम वर्मा,राजेन्द्र ठाकुर,डॉ ललित ठाकुर,डॉ पारुल गुप्ता,सुरेश वर्मा व खेम चन्द उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला मंडी के सुंदरनगर में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति से भली-भांति अवगत हैं और इस महामारी को फिर से फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मंडी में कोविड के लिए अब तक 125811 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 10381 मामले पाॅजिटिव पाए गए। इनमें 10197 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 129 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक सैंपल पाॅजिटिविटी दर 8.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिले में कोविड-19 मरीजों के लिए 583 बिस्तरों की क्षमता है जिनमें श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक में 150 बिस्तर शामिल हैं। अब तक कोविड वैक्सीन की 69483 खुराकें दी जा चुकी हैं। कोविड-19 संबंधी सामग्री जैसे एन-95 मास्क, तीन परत वाले मास्क, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पल्स आॅक्सिमीटर व हैंड सेनेटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। नेर चैक में प्री-फेबिकेटिड कोविड-19 अस्पताल के निर्माण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा और 15 अप्रैल के उपरांत इस अस्पताल में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण करने वाले जिलों में मंडी शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने कहा कि अब तक 37949 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों से हाल ही में जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने का आग्रह किया ताकि कोविड-19 के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए फेस मास्क और हैंड सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करने का भी आग्रह किया। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने जिले में कोविड-19 की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, नगर परिषद् सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.देवेन्द्र शर्मा, श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेर चैक के प्रधानाचार्य डाॅ.आरसी ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.जीवानन्द, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर राहुल चैहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
बाल विकास परियोजना सोलन के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण वाटिकाएँ बनाई जा रही है, जिनमें सशक्त महिला समूह की महिलाओं के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपलब्ध कच्ची जगह पर मौसमी सब्जियां बीच कर लगाकर स्थानीय लोगों को हरि व मौसमी सब्जियां खाने बनाने के लिए वह उगाने के लिए उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिन आंगनवाड़ी केंद्रों में अच्छी जगह का अभाव है उनमें भी वेस्ट कंटेनर और बोतलों का उपयोग करके औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। इस दौरान लोगों से अपील की अपने घरों में और आस पास उपलब्ध जगह में ज्यादा से ज्यादा हरी व मौसमी सब्जियां तथा औषधीय पौधे लगाकर स्वास्थ्य पोषण देश रोशन के सपने को साकार करने में अपना सहयोग दे सकें। वृत्त पर्यवेक्षिका भूमिका जग्गी स्वयं आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर स्थानीय लोगों को पोषण वाटिकाओं के लिए जागरूक कर रही हैं।
शिमला। भारत सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के कार्यक्रम संबंधी मध्यक्षेप (प्रोग्रेमेटिक इंटरवेंशन्स) की रैंकिंग की है जिसमें हिमाचल प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश को यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने प्रदान किया। प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर डा. निपुण जिंदल और एसटीओ डा. गोपाल बेरी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार ने क्षय रोग उन्मूलन के लिए राज्य और जिला स्तरीय उप राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसके अंतर्गत फरवरी 2021 में एक सर्वेक्षण किया गया था जिसमें हिमाचल प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों ने आवेदन किए थे। इसका परिणाम आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रीय प्रमाणन कार्यक्रम के लिए जिला लाहौल-स्पीति को क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए रजत पदक जबकि जिला किन्नौर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा को कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2030 तक क्षय रोग उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश ने मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना भी शुरू की है। इस वर्ष दि क्लाॅक इज टिकिंग विषय पर राज्य स्तरीय क्षय उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने इस योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन पर संतोष जताया और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य इसी तरह प्रतिबद्धता से कार्य करता रहेगा।
शिमला। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार काे कर्जे उठाने वाली सरकार का ख़िताब मिलना चाहिए। उन्हाेंने कहा है कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जे बारे स्पष्ट करे कि क्या यह समाप्त हो गया है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सदन में साफ़ तौर पर कहा है कि अब देश में कोई भी राज्य विशेष दर्जा प्राप्त राज्य नहीं रहा है। उन्होंने दलील दी कि प्रदेश सरकार को हक़ीक़त जनता के दरबार में रखनी चाहिए। बजट के दौरान भाजपा विधायक लगातार दुहाई दे रहे थे की प्रधानमंत्री ने हिमाचल को विशेष तौर पर दर्जा दिया ताकी 90:10 के आधार पर फ़ंडिंग हो सके, लेकिन अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दो टूक कहा है कि 14वें वित्त आयोग के बाद अब कोई राज्य विशेष राज्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फ़ंडिंग पेट्रन बदले जाने की बजह से ही सरकार क़र्ज़ों पर आश्रित होती जा रही है और जयराम सरकार ने प्रदेश को आर्थिक दिवालियेपन की तरफ़ धकेला है। यही नहीं मौजूदा सरकार सब से ज़्यादा क़र्ज़े उठाने वाली सरकार का ख़िताब हासिल करेगी। राष्ट्रीय राजमार्गों को तो पैसा ही नहीं दिया गया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र के इस व्यवहार की बजह से ही प्रदेश को क़र्ज़ा लेने की लिमिट बढ़ाने का क़ानून पास करना पड़ा। जबकि यह देनदारी केंद्र की थी और उसे क़र्ज़ उठा कर राज्य को राशि मुहैया करवानी थी। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार अपने अंत तक 35 हज़ार करोड़ के क़र्ज़े उठा चुकी होगी, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय पैकेज भी नहीं जुटा पाई। फ़ोरेन फ़ंडिंग प्राजेक्ट्स जिन्हें बीत्ते साल बजट में आधार दिखाया था ओंधे मुँह गिरे। जयराम सरकार वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो गई है। अगले साल जुलाई से जीएसटी का पैसा मिलना भी बंद होगा। उन्होंने कहा सरकार कर्मचारियों के वेतन आयोग की सिफ़ारिशें भी टाल रही है जबकि मुख्यमंत्री दो गज भी विना हेलीकाप्टर के नहीं चलते।
शिमला। प्रदेश के चार नगर निगम, 6 नगर पंचायत और तीन ब्लाॅक में पंचायत चुनाव के लिए एक हजार 73 प्रत्शायी मैदान में हैं। सात अप्रैल काे हाेने वाले मतदान के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम धर्मशाला की 17 सीटाें के लिए 86, पालमपुर की 15 सीटाें के लिए 89, मंडी की 15 सीटाें के लिए 96 और नगर निगम साेलन की 17 सीटाें के लिए 48 उम्मीदवार रणभूमि में उतर गए हैं। सबसे अधिक मंडी नगर निगम में 96 प्रत्याशी हैं, जबकि नगर निगम साेलन में सबसे कम 48 उम्मीदवार। इसी तरह से कंडाघाट नगर पंचायत में 20, चिड़गांव में 23, नेरवा में 22, आनी में 20, निरमंड में 24 और नगर पंचायत अंब के लिए 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
कोविड-19 बचाव टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज सोलन जिला में 917 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने दी। डाॅ.उप्पल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में सोलन जिला में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज जिला के 24 स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित मानक प्रक्रिया के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग में टीकाकरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। अभियान के अन्र्तगत आज जिला में 144 स्वास्थ्य कर्मियों, 264 फ्रंटलाईन कर्मियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने कहा कि आज जिला में 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 108 तथा 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 401 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कोविड-19 के प्रभावी प्रबन्धन के दृष्टिगत जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक से अधिक परीक्षण करने पर भी बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में आरटीपीसीआर परीक्षण अब ठोडो मैदान में स्थापित वाॅक इन कियोस्क में भी करवाया जा सकेगा।
नगर पंचायत सोलन के निर्वाचन के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने आज कण्डाघाट में निर्वाचन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।नरेन्द्र कुमार ने स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। निर्वाचन ड्यटी में सभी पुलिस कर्मचारी पूरी सजगता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित बनाया जाए। निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है कि निर्वाचन कार्य में संलग्न कार्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें एवं किसी भी समस्या की स्थिति में निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट करें।उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद से नगर पंचायत कण्डाघाट के क्षेत्र एवं मतदाता संख्या सहित अन्य जानकारी प्राप्त की और उचित दिशा-निर्देश जारी किए। तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा एवं कण्डाघाट थाना के प्रभारी बृजलाल इस अवसर पर उपस्थित थे।
नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 01 से 17 तक के निर्वाचन के लिए कुल 73 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन के सभी वार्डों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 17, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 18 सहित कुल 23 स्वतन्त्र एवं 15 अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। नामांकन प्रस्तुत करने के प्रथम दिन 07 स्वतन्त्र उम्मीदवारों ने नामांकन प्रस्तुत किए। नामांकन प्रस्तुत करने के द्वितीय दिन भारतीय जनता पार्टी के 09, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 06 तथा 04 स्वतन्त्र उम्मीदवारों सहित कुल 19 नामांकन प्रस्तुत किए गए। नामांकन प्रस्तुत करने के अन्तिम दिन आज भारतीय जनता पार्टी के 08, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 12, 12 स्वतन्त्र उम्मीदवारों और 15 अन्य सहित कुल 47 नामांकन प्रस्तुत किए गए। केसी चमन ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज वार्ड नम्बर 10 से 17 तक के लिए कुल 26 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने दी। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-10 चैंरीघाटी से आज इंदु पत्नी वीरेंद्र निवासी नवकुंज, समीप जेबीटी सोलन एवं ईशा पराशर पत्नी अंकुश सूद, निवासी टैंक रोड सोलन तथा रानी शर्मा, पत्नी ओमदत्त कौशल, निवासी कमला लाॅज समीप टेलीफोन एक्सचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज से दिव्या पत्नी रजनीश, निवासी गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला, सोलन एवं अनीष ठाकुर, सुपुत्र रमेश कुमार, निवासी समीप बीएल स्कूल, शामती, सोलन तथा अभिषेक ठाकुर सुपुत्र देविंद्र ठाकुर, निवासी जगत निवास, गांव पाजो, डाकघर कोटलानाला सोलन और गगन प्रीत सिंह सुपुत्र सर्वजीत सिंह, निवासी डिफेंस बिल्डिंग सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-12 सनी साईड से आज उषा पत्नी ब्रह्म राज शर्मा, निवासी ब्रह्म निवास-2, रेडक्राॅस रोड, सोलन तथा प्रियंका अग्रवाल सुपुत्री स्वर्गीय बृज मोहन चैहान, निवासी समीप सैनिक रेस्ट हाउस, दि माल सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन से नरेंद्र कुमार सुपुत्र, स्वर्गीय पूर्ण चंद, निवासी मकान नम्बर 121, वार्ड नम्बर-13, गांव कलीन सोलन तथा कुमारी भावना सुपुत्री शिव चरण, निवासी कलीन सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड से नरेश गांधी सुपुत्र शंकर दास, निवासी हाउस नम्बर-278, एचबी काॅलोनी, फेज-1, सोलन एवं सुशील पंवर सुपुत्र नंद लाल पंवर, निवासी दर्शन काॅटेज, वार्ड नम्बर-14, सोलन तथा राजीव कुमार सुपुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन और सुलक्षणा पत्नी सुरेंद्र, निवासी हाउस नम्बर-101 एचबी काॅलोनी, फेज-1 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार से आशा जम्वाल पत्नी राकेश जम्वाल, निवासी सांईटिस्ट काॅलोनी, शामती, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी से आशा पत्नी पवन कुमार, निवासी गांव रबौण सोलन तथा सपना पत्नी सुभाष कौंडल, निवासी रबौण सोलन एवं अनुराधा पत्नी श्याम दास, निवासी रबौण सोलन और वीना पत्नी मुनिलाल, निवासी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ से अंकुश शर्मा सुपुत्र सुरेश शर्मा, निवासी पार्वती निवास चम्बाघाट, अमित सुपुत्र सुंदर सिंह, निवासी गांव बावरा, सोलन, विकास ठाकुर, सुपुत्र ईश्वर दत्त, निवासी कथेड़ समीप एचआरटीसी वर्कशाॅप, सोलन, भगवान सिंह सुपुत्र रतन सिंह, निवासी गांव बावरा सोलन, राजेश कुमार, सुपुत्र स्वर्गीय गीता राम, निवासी गांव बेर की सेर, सोलन तथा सरदार सिंह ठाकुर सुपुत्र डीआर ठाकुर, निवासी शारदा फार्म, कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 10 से 17 के लिए कुल 38 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित हो।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 21 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से आज विक्रम सिंह सुपुत्र झिना राम गाजटा, निवासी गीता भवन, विजय विहार काॅलोनी, देहूंघाट, सोलन तथा रोमिंद्र सिंह सुपुत्र दलबीर सिंह, निवासी गंगा निवास, समीप एससीईआरटी रबौण सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज मंजू कुमारी पत्नी रमेश चंद, निवासी बंसल निवास, समीप सुंदर सिनेमा, सोलन एवं शम्मी साहनी पत्नी सरन कुमार साहनी निवासी समीप आईटीआई, सुखसागर, सोलन तथा स्वतन्त्रता कुमारी सैनी, पत्नी ओम प्रकाश सैनी निवासी ब्लाॅक एफ/1, फ्लैट ए/8, सुगन्धा अपार्टमेन्ट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-03 कथेड़ से नम्रता सिंह तंवर निवासी समीप पीएनबी बैंक, कथेड़, बाईपास सोलन तथा पार्वती तनवर पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी समीप पीएनबी बैंक कथेड़, बाईपास सोलन और रजनी पत्नी गौरव, निवासी मकान नम्बर-100 समीप कृष्णा मंदिर, माल रोड सोलन एवं निर्मल शर्मा पत्नी बंसी लाल शर्मा, निवासी शर्मा निवास, न्यू कथेड़ सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से संगीता ठाकुर पत्नी राजीव ठाकुर, निवासी अमर बिल्डिंग, चम्बाघाट, सोलन तथा सोनाली निवासी गांव बेर पानी, ब्रूरी सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार से ब्रिज मोहन शर्मा सुपुत्र सोमनाथ शर्मा, निवासी लोअर बाजार सोलन तथा अजीत पाल सिंह सुपुत्र इकबाल सिंह, निवासी समीप पीएनबी बैंक ब्रूरी, सोलन एवं कुलभूषण सुपुत्र बनारसी दास, निवासी लोअर बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज रेखा साहनी पत्नी भरत साहनी, निवासी साहनी काॅम्पलैक्स, सर्कुलर रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से सुनीता देवी, पत्नी माम चंद निवासी आदर्श नगर, धोबीघाट सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से मोहन लाल सुपुत्र जेआर चैहान, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन तथा पवन कुमार गुप्ता सुपुत्र देशराज गुप्ता, निवासी हाउस नम्बर 63/3, वार्ड नम्बर-5 सोलन एवं विक्रम भाटिया सुपुत्र रामलाल, निवासी शक्ति नगर जौणाजी रोड सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से हतिन्द्र पंवर सुपुत्र आरएस पंवर, निवासी दुर्गा मेडिकाॅज ऑपोजिट रिजनल हाॅस्पिटल सोलन तथा कमल देव शर्मा सुपुत्र वमन लाल निवासी कमला लाॅज, समीप टेलीफोन एक्सेचेंज सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 1 से 9 के लिए कुल 35 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। अजय यादव ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
शिमला। प्रदेश के चार नगर निगमों में 7 अप्रैल को हाेने वाले चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलाें कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ आज़ाद प्रत्याशी भी मैदान में उतर चुके हैं। आज नामांकन भरने की अंतिम तारीख थी। कुल मिला कर चार नगर निगमों की 64 सीटाें के लिए 319 प्रत्याशियाें में चुनावी जंग हाेगी। हालंकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 27 मार्च है, लेकिन जाे मैदान में उतर चुके हैं वे डटे भी रहेंगे। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक धर्मशाला की 17 सीटाें के लिए 86, पालमपुर की 15 सीटाें के लिए 89, मंडी की 15 सीटाें के लिए 96 और नगर निगम साेलन की 17 सीटाें के लिए 48 उम्मीदवार रणभूमि में उतर गए हैं। सबसे अधिक मंडी नगर निगम में 96 प्रत्याशी हैं, जबकि नगर निगम साेलन में सबसे कम 48 उम्मीदवार। जिस तरह से उम्मीदवाराें ने नामांकन भरने में रूचि दिखाई है, इससे साफ जाहिर है कि चाराें नगर निगमों के चुनाव में मुकाबला काफी राेचक हाेने वाला है।
शिमला। प्रदेश सरकार लोक गीतों, एकांकी, और लघु नाटकों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की 50 साल की शानदार यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए स्थानीय लोक गायकों और लोक कलाकारों को शामिल करने पर विचार कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लोक कलाकारों के साथ बातचीत करते हुए कही। यह पहला अवसर था कि सरकार ने प्रदेश की संस्कृति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूरे राज्य के लोक कलाकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्षों के समारोह को शानदार तरीके से आयोजित कर रही है। प्रदेश भर में लोगों को राज्य की उपलब्धियों और विकासात्मक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाने के लिए 51 राज्यस्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 15 अप्रैल को स्वर्णिम रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो प्रदेश के सभी क्षेत्रों में राज्य की विकासात्मक यात्रा की झलक प्रस्तुत करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वर्णिम रथ यात्रा को आकर्षक बनाने और प्रदेश की पिछले 50 साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए लोक कलाकारों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं। इसलिए जिस क्षेत्र से स्वर्णिम रथ गुजरेगा उस संबंधित क्षेत्र के कलाकारों की सेवाएं लेने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल स्वर्णिम रथ यात्रा की ओर अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सहायता मिलेगी बल्कि प्रदेश की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। इसी प्रकार, लोक कलाकारों को स्थानीय भाषा में नाटकों में शामिल किया जाएगा जिसके माध्यम से पिछले 50 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। जयराम ठाकुर ने प्रदेश के लोक कलाकारों से स्थानीय भाषा में गीत और नाटक तैयार कर 5 अप्रैल, 2021 तक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग को प्रस्तुत करने का आग्रह किया। इससे सरकार को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के अलावा इस पूरे कार्यक्रम को अधिक आकर्षक बनाने में सहायता मिलेगी।
शिमला। पेटाॅनिक इन्फोटेक के सह-संस्थापक यशराज भारद्वाज और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले के गारवुड सैंटर फाॅर काॅरपोरेट इन्नोवेशन के कार्यकारी निदेशक सोलोमन डार्विन ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष नीति आयोग के साथ रिबिल्डिंग इंडिया इनिशियेटिव से संबंधित प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री को सोलोमन डार्विन और यशराज भारद्वाज द्वारा लिखित रिसेटिंग दि ज्वेल इन द क्राउन पुस्तक भी भेंट की। जय राम ठाकुर ने इस पुस्तक के प्रकाशन के लिए डार्विन और भारद्वाज के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आर्थिक विकास और रणनीतियों के पुनर्निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, प्रधान सचिव ओकार चंद शर्मा और रजनीश, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमऊर्जा द्वारा नालागढ़ स्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन कार्यालय में 25 मार्च को सौर ऊर्जा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी हिमऊर्जा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने दी। राजेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि यह सौर ऊर्जा शिविर ट्रक ऑपरेटर यूनियन कार्यालय नालागढ़ की प्रथम मंजिल पर स्थित हाॅल में आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा शिविर में लोगों को हिमऊर्जा द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं तथा इनसे लाभ उठाने के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में लोगों को उनके आवास की छत पर लगाए जाने वाले सौर ऊर्जा चलित प्लांट की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि किस प्रकार इस प्लांट को पावर ग्रिड से जोड़ा जा सकता है। राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा शिविर में शिविर स्थल पर ही सौर ऊर्जा चलित प्लांट लगाने के सम्बन्ध में औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड द्वारा सौर ऊर्जा चलित प्लांट स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की सारी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके उपरान्त सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को इसके लिए अपना बिजली का बिल व स्थायी निवास होने का प्रमाण साथ लाना होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस सौर ऊर्जा शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हिमऊर्जा द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए हिमऊर्जा सोलन के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी के कार्यालय से दूरभाष संख्या 01792-224185 या मोबाइल नम्बर 94180-77704 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत अनुभाग नवगांव के गांव चाखड़, बुघार, चमरोल, सुहानी, नेहर, पवाब, पारनु, बडाल में 25 व 27 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि लाइन के आवश्यक रख रखाव व मुरम्मत हेतु प्रातः 10 बजे से 5 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय ग्याणा में सयुंक्त रूप से अंखड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र रहे परस राम, परमानंद तथा धनीराम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी विजय तथा ज्योति महाजन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कोविड महामारी से रक्षा जैसे विषयों के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर तथा प्रेम लाल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, राकेश, संतोष, रेखा, सरस्वती सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
राष्टीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत सेडी के प्रांगण में टीबी यूनिट सिविल अस्तपाल अर्की के तत्वाधान में लघु नाट्य के माध्यम से विश्व क्षय रोग दिवस पर जनजागृति हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूजा कलां मंच सरयांज ने लघु नाट्य के माध्यम से राष्टीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की रुपरेखा, मरीजों को दी जाने वाली सरकारी हॉस्पिटल से निःशुल्क जांच, दवाइयां तथा प्रतिमाह दी जाने वाली पोषण सहायता और जनभागदारी के बारे में जागरूक किया। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट मनोज जिंदल ने अपने सन्देश में टीबी उन्मूलन के महत्ता पर बल दिया और कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य परियोजना के तहत 31 गावों में कार्यक्रम संचालित हो रहें है। 31 गावों में घर-घर जाकर क्षय रोगियों (टीबी) की पहचान और इलाज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क हो सके, इसकी रुपरेखा तैयार की है, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन सामुदायिक परियोजना के गावों में जनजागृति का कार्यक्रम 31 गावों में किया गया। इस दौरान राजेश शर्मा और हेमंत गुप्ता ने अपने संयुक्त सम्बोधन में संक्रामक रोगो से बचने और सुरक्षीत रहने की महत्ता पर बल दिया। इस मौके पर टीबी सुपरवाइजर हेमन्त गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षक आश्विन शर्मा, सिविल हॉस्पिटल से कुलभूषण सिंह, प्राचार्य राजेश शर्मा, सुनीता शर्मा, रजनी बंसल, सावित्री देवी, उमा देवी, विमला देवी सहित सेडी संस्थान के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य टीम के सदस्य उपस्थित रहें।
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज कुल 11 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए राजेन्द्र कुमार सुपुत्र टेकराम, निवासी सिलहारी कण्डाघाट तथा रमा पत्नी नंद किशोर निवासी सिलहारी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 हिमुडा के लिए पुनीत शर्मा, सुपुत्र हरि वल्ल्भ निवासी समीप हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट एवं मनीष कुमार शर्मा, सुपुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट तथा प्रांशु कपूर सुपुत्र विजय कपूर, निवासाी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। डाॅ.सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए सुषमा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी पड़ाव कण्डाघाट तथा मुस्कान आजाद सुपुत्री सुरेन्द्र कुमार निवासी पड़ाव कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए कलावती पत्नी हरिदास निवासी गांव दोलग कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए अर्चना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा आराधना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा राशि अग्रवाल सुपुत्री संजीव कुमार निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 20 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। डाॅ. सूद ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ का एक शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में निवेशक उच्च अमरजीत शर्मा एवं निदेशक प्रारंभिक से निदेशालय में मिला। शिष्टमंडल में संघ के राज्य मुख्यालय सचिव ताराचंद शर्मा एवं जिला शिमला के अध्यक्ष महावीर कैंथला शामिल थे। शिष्टमंडल ने निदेशक उच्च शिक्षा को लिखित में धरने का ज्ञापन सौंपा। जिसमें संघ ने 28 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षा विभाग को पदोन्नति का 31 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया था और कहा गया था कि अगर शिक्षा विभाग शिक्षकों की पदोन्नति एवं अन्य मुद्दों का निपटारा नहीं करता है तो 31 मार्च के बाद संघ शिक्षा निदेशालय का घेराव करने पर विवश होगा। इसी संदर्भ में आज शिष्टमंडल ने निदेशक से मिलकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कहां कि यदि 31 मार्च तक शिक्षकों की पदोन्नति सहित अन्य मुद्दों पर विभाग कार्रवाई नहीं करता है तो अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रदेश के हजारों शिक्षक शिक्षा निदेशालय का घेराव करेंगे। साथ ही संघ ने निदेशक प्रारंभिक को मिलकर टीजीटी वर्ग की वारिष्ठता सूची जारी करने एवं पीटीआई शिक्षकों की पदोन्नति सूची में संशोधन करने के लिए भी 1 हफ्ते का समय दिया है। अन्यथा संघ दोनों निदेशालय के खिलाफ अप्रैल माह में हल्ला बोलने पर विवश होगा। साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो इसका पूरा उत्तरदायित्व विभाग और सरकार का होगा। इसी संदर्भ में संघ शिक्षा सचिव एवम शिक्षा मंत्री से मिलकर भी अपने धरने का ज्ञापन सौंपेगा। संघ के शिष्टमंडल ने प्रवक्ताओं एवं प्रधानाचार्य के दो टाइम अटेंडेंस लगाने पर भी आपत्ति दर्ज की और इस अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की। जिस पर निदेशक ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही उन्होंने पदोन्नति को शीघ्र करने पर विचार करने की बात भी स्वीकार की।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल संघ के निर्माण के लिए मतदान करवाया गया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने मतदान में भाग लिया। मतदान में सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीण झा ने कहा कि इस प्रक्रिया को स्कूल में करवाने का औचित्य है कि विद्यार्थियों को भविष्य में मतदान करने के लिए प्रेरित करना तथा अपने वोट के महत्व को समझना। इस प्रक्रिया की शुरुआत में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी जिन्होंने मतदान के लिए नामांकन भरा था कक्षाओं में जाकर सभी विद्यार्थियों से वोट देने अपील की तथा उन्हें समझाया कि वह उसे वोट क्यों करें? इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने अपने वोट के महत्त्व को समझा और विद्यालय में अपनी हाजिरी को सुनिश्चित किया।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए आवश्यक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 33 और 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यदि सार्वजनिक स्थानों विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, बस अड्डा, बैंक, पार्क, अस्पताल अथवा डाकघर इत्यादि में कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया गया या थूकता हुआ पाया गया तो नियमानुसार उसका चालान किया जाएगा। मास्क उचित प्रकार से पहनना अर्थात नाक के ऊपर से ठोडी तक पहनना अनिवार्य होगा। सभी सेवा प्रदाताओं को ‘नो मास्क नो सर्विस’ के सिद्धान्त की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सेवा प्रदाताओं एवं उनके कर्मचारियों को स्वयं भी मास्क पहनना होगा और यह सुनिश्चित बनाना होगा कि उनके परिसर में बिना मास्क आने वाले तथा सेनिटाइजर का प्रयोग न करने वाले ग्राहकों को सेवा प्रदान न की जाए। यदि कोई सेवा प्रदाता इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके परिसर (दुकान, ढाबा, होटल, रेस्तरां इत्यादि) को 24 घण्टे के लिए बन्द कर दिया जाएगा। रेहड़ी अथवा फड़ी धारकों द्वारा इस नियम का उल्लंघन करने पर रेहड़ी एवं फड़ी को सामान सहित 24 घण्टे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस विषय में जिला के सभी उमण्डलाधिकारी, पुलिस के अधिकारी और जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले नियन्त्रक सक्षम होंगे। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जो अधिकारी अथवा कर्मचारी 5 या उससे अधिक दिवस का अवकाश अर्जित करेंगे, वह अवकाश अर्जित करने के उपरांत अपने कार्यालय (सरकारी अथवा निजी, शैक्षणिक संस्थान, कंपनी, उद्योग इत्यादि) में उपस्थित होने के समय अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट कार्यालय के उच्च अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। यदि किसी शैक्षणिक संस्थान में 05 से अधिक कोविड-19 पाॅजिटिव मामले पाए जाते हैं तो ऐसे संस्थान को 48 घण्टे के लिए सेनिटाइज करने एवं पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बन्द रखा जाएगा। यदि किसी औद्योगिक इकाई में 10 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 पाॅजिटिव पाए जाते हैं तो ऐसी औद्योगिक इकाई के उस विशिष्ट भाग अथवा क्षेत्र को 24 घण्टे के लिए सेनिटाइज करने एवं पाॅजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए बन्द रखा जाएगा। जिला के सभी शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन कक्षाएं समाप्त होने के उपरान्त सम्पूर्ण शिक्षण संस्थान को सेनिटाइज करना सुनिश्चित बनाएं। जिला की समस्त औद्योगिक इकाईयों के प्रबन्धन को आदेश दिए गए हैं कि वह प्रतिदिन प्रत्येक शिफ्ट के उपरान्त सभी छुए जाने वाली सतहों और वस्तुओं को सेनिटाइज करें। सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन को आदेश दिए गए हैं कि अर्की व परवाणू क्षेत्र में चिन्हित कोविड केयर केन्द्रों को पुनः सक्रिय किया जाए और औद्योगिक इकाईयों की आइसोलेशन सुविधा को भी पुनः तैयार रखा जाए। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यदि किसी सरकारी अथवा निजी बस या टैक्सी में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क पहने पाया गया तो ऐसे वाहन को 24 घण्टे के लिए जब्त कर लिया जाएगा। सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सक्षम होंगे। कोविड-19 परीक्षण के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी व खण्ड चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी छात्रावास युक्त विद्यालयों, सरकारी व निजी विद्यालयों, होटल, ढाबों, सरकारी व निजी कार्यालयों की सूची तैयार करेंगे। छात्रावास युक्त विद्यालयों के कर्मचारियों व विद्यार्थियों का कोविड-19 परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यदि कोविड-19 परीक्षण के लिए कोई भी सेवा प्रदाता, होटल अथवा ढाबा संचालक अपना व अपने कर्मचारियों का सैम्पल देने से मना करता है तो ऐसे परिसर या होटल, ढाबा को तब तक के लिए बन्द कर दिया जाएगा जब तक यह सुनिश्चित नहीं होता कि उस होटल अथवा ढाबा में कार्यरत समस्त कर्मचारी कोरोना नेगेटिव हैं। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जिन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रन्ट लाईन वर्करों तथा नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण न हुआ हो तो एक माह में इनका एक बार कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) करवाना अनिवार्य होगा। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर आरटीपीसीआर परीक्षण करवाना अनिवार्य होगा। कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर 3 से 4 व्यक्तियों की टीम गठित करेंगे। यह टीम सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी की देखरेख में कार्य करेगी। किसी व्यक्ति का कोविड-19 परीक्षण पाॅजिटिव पाए जाने की स्थिति में यह टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए कोविड-19 पाॅजिटिव व्यक्ति से दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर उसके सम्पर्क में आए कम से कम 20 व्यक्तियों की सूची तैयार करेगी। किसी व्यक्ति से सम्पर्क न हो पाने की स्थिति में यह टीम आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता की सहायता ले सकती है। इन आदेशों के अनुसार कन्टेनमेंट अथवा सूक्ष्म कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के लिए सम्बन्धित उपमण्डलाधिकारी सक्षम होंगे। यदि किसी कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी के पास होम आइसोलेशन की सुविधा न हो अथवा यदि कोई कोविड-19 पाॅजिटिव रोगी होम आईसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसे कोविड केयर केन्द्र अथवा क्वारेनटीन केन्द्र में भेज दिया जाएगा। होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के अतिरिक्त जिला आपातकालीन नियन्त्रण केन्द्र में कार्यरत कर्मचारी भी प्रतिदिन दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करेंगे। सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी प्रकार के आयोजनों के लिए जिला दण्डाधिकारी कार्यालय सोलन द्वारा 27 नवम्बर, 2020 को जारी आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं एवं ऐसे आयोजनों के लिए ली जाने वाली अनुमति के बारे में पहले से तैयार साॅफ्टवेयर को सक्रिय करें। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के उत्सव, मेले, धार्मिक आयोजन विशेष रूप से होली के त्यौहार में सभा एवं भीड़-भाड़ की अनुमति नहीं होगी। होली का त्यौहार अपने-अपने निजी स्थान पर ही मनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर एक-दूसरे पर पानी अथवा रंग फैंकना या लगाना पूर्णतः प्रतिबन्धित है। पुलिस अधीक्षक सोलन एवं पुलिस अधीक्षक बद्दी को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती सुनिश्चित बनाएं ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। यदि कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबन्धन अधिनियम की धारा 51 से 60 तथा अन्य उचित धाराओं के तहत विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
पुलिस थाना कुनिहार के अंतर्गत प्लासी गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की पहचान रामलाल उम्र 50 साल गाँव काटल डाकघर जुबला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब कुछ लोग उस मार्ग से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क पर पड़े व्यक्ति को देखा व उसमें कोई हलचल न देखकर उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस थाना कुनिहार को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया। जांच होने पर उसे मृत घोषित किया गया। नागरिक चिकित्सालय अर्की में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह कुनिहार थाना के अंतर्गत प्लासी गावँ में एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा था। लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके से उक्त व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल कुनिहार पहुँचाया, जंहा पर चिकित्सक ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्यवाही शुरूकर दी है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला पहुंचकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग का कुशलक्षेम जाना। राजेन्द्र गर्ग किन्हीं स्वास्थ्य कारणों से सोमवार सांय से अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज एक बार फिर से काेराेना ने डेढ़ शतक मार दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार काे 157 नए केस सामने आए हैं और 4 लाेगाें की माैत हुई। जिला ऊना और जिला कांगड़ा से 2-2 लाेगाें की माैत हाे गई। काेराेना पाॅजिटिव रिपोर्ट पर गाैर करें ताे जिला ऊना में 57, साेलन में 7, सिरमौर में 9, शिमला 21, मंडी 6, कुल्लू 2, कांगड़ा 22, हमीरपुर 27 और जिला चंबा में 4 लाेग काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। जबकि प्रदेश में आज 83 लाेग स्वस्थ भी हाे गए हैं। ऐसे में अब हिमाचल में 1455 एक्टिव केस हाे गए हैं और मृतकाें की संख्या 1012 पर पहुंच गई।
संघोई क्षेत्र में अम्बुजा कंपनी द्वारा की जा रही शोषित कार्यवाही से परेशान होकर ग्राम पंचायत संघोई के प्रधान जगत राम व केन्द्र मांगू के खंड समिति सदस्य गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीमेंट कम्पनी की मनमानी को लेकर रोष प्रकट किया गया। साथ ही सभा का भी गठन किया गया, जिसमें दया राम, प्रशांत भट्टी, गोपाल शर्मा, अजय ठाकुर, पवन ठाकुर, जगत राम, टेक राम, ललित मोहन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित, दीपक शर्मा को शामिल किया गया। बैठक में कंपनी द्वारा खरीदी गई जमीन के लोगों को पुनः स्थापन करना तथा कंपनी द्वारा किए जा रहे गैर जिम्मेदाराना ब्लास्टिंग से लोगों के घरों में आ रही दरारों का मुद्दा छाया भी रहा। इसके अलावा लोगों को मिलने वाला मुआवजा और स्थाई निराकरण तथा ब्लॉटिंग की वजह से फैल रहे प्रदूषण के प्रति मुआवजा और स्थाई ब्लास्टिंग निराकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीसी सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि ब्लास्टिंग की वजह से पानी के स्रोत्र दिन प्रतिदिन सूख रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों के लिए पानी का संकट गहराता जा रहा है। बैठक में सरकार से उक्त मुद्दों पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
शिमला। नवनिर्वाचित प्रतिनिधि अपने अधिकारों और कर्तव्यों में समन्वय स्थापित कर विकास की दृष्टि से अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन तालमेल कर स्थापित करें। शहरी विकास,आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (हिप्पा) फेयरलाॅन शिमला में प्रदेश के विभिन्न जिला परिषदों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकेन्द्रिकृत शासन हेतु नेतृत्व का उद्घाटन कर अपने संबोधन में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे इसके लिए उन्हें तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने आर्थिक दृष्टि से जिला परिषद की शक्तियां बहाल की है। उन्होंने कहा कि सदस्य विवेकानुरूप क्षेत्र के विकास के लिए निधि खर्च करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ाना तथा सशक्तिकरण करना था, जिसके परिणामस्वरूप आज अधिक से अधिक महिलाएं इस क्षेत्र में चुन कर आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का 73वां संशोधन कानून देश में लोकतंत्र की जड़ों का मजबूत करने की दृष्टि से मील पत्थर साबित हुआ है, जिसके तहत पंचायती राज संस्थाओं को स्थानीय स्वशासन इकाई के रूप में सशक्त भूमिका प्रदान करता है, जिसमें वे समाज में आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय को बढ़ावा दे सकते हैं।
नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के द्वितीय दिन आज वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के लिए कुल 08 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट से आज भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सुपुत्र रतन सिंह ठाकुर, निवासी ठाकुर निवास, देहूंघाट, सपरून, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन से आज सुषमा शर्मा, पत्नी दीपक शर्मा, निवासी राम बारी कोठी, वार्ड नम्बर-02 समीप आईटीआई सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा से स्वाती, पत्नी कमल कुमार, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड, ब्रूरी, वार्ड नम्बर-04, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क से आज शीतल गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, निवासी कशिश टैक्नोलाॅजीज़, कीर्ति काॅम्पलैक्स, चैक बाजार सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड से पूजा, पत्नी बाबू राम, निवासी बड़ा धोबी घाट, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन तथा सोना नाहर, पत्नी बादल नाहर निवासी शीला निवास, कोटला नाला, वार्ड नम्बर-7 तहसील व जिला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। अजय यादव ने कहा कि वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड से पूनम, पत्नी कृष्ण लाल, निवासी ग्रोवर बैंगल स्टोर, चैक बाजार, वार्ड नम्बर-6 सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन काॅलोनी से शैलेन्द्र गुप्ता, सुपुत्र कस्तुरी लाल गुप्ता निवासी सुधा लाॅज, हाॅस्पिटल रोड, वार्ड नम्बर-9, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च, 2021 को भी नियमानुसार प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने नगर निगम सोलन के निर्वाचन के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय सोलन में नियन्त्रण कक्ष स्थापित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार उपायुक्त सोलन कार्यालय के कमरा नम्बर 503 को नगर निगम सोलन के निर्वाचन के दृष्टिगत नियन्त्रण कक्ष बनाया गया है। नियन्त्रण कक्ष के लिए जिला राजस्व अधिकारी सोलन केशव राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक कार्यरत रहेंगे। नगर निगम सोलन की निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी इस नियन्त्रण कक्ष से दूरभाष संख्या 01792-224033 पर प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिकायत एवं सूचना तथा अन्य जानकारी उक्त दूरभाष नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में मातृ शिशु पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रधान सरला देवी ने की। बाल पोषण के पखवाड़े में महिला मंडल छिब्बर तथा मां बनिया देवी महिला ग्रुप द्वारा संयुक्त रुप से भाग लिया गया। सरलादेवी ने महिलाओं से शिशु एवं बाल पोषण हेतु राष्ट्रीय दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे इस कार्यक्रम के अहम पहलुओं को पंचायत के प्रत्येक गांव तक पहुंचाएं ताकि वहां की किशोरियां, बच्चे व गर्भवती महिलाएं इससे मिलने वाली सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीमा, पार्वती, महिला मंडल सचिव प्रेमी देवी, कोषाध्यक्ष सत्या देवी, कौशल्या, रीता, अनीता, लीला, मीना सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में शहीदी दिवस मनाया गया। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों को इस कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में युवाओं के बलिदान पर कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 22-23 वर्ष की आयु में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने हंसते-हंसते भारत माता की रक्षा व आजादी हेतु फांसी के फंदे को चूम लिया था। आज की युवा पीढ़ी को इन सभी से प्रेरणा लेकर भविष्य में आजादी को अखंड बनाए रखना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं में चरित्र निर्माण कर राष्ट्र का निर्माण करें।
कुनिहार पेंशनर यूनिट का जनरल हाउस कार्यक्रम 28 मार्च को 11 बजे पेंशन कार्यलय तेली वाली गली कुनिहार में रखा गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूनिट अध्यक्ष गोपाल पंवर ने बताया कि जनरल हाउस में पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी के चुनाव करवाए जाएंगे। अध्यक्ष ने सभी पेंशनर्ज से इस कार्यक्रम में आने की अपील की है ताकि सभी के सामने पिछली कार्यकारिणी का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जा सके व सबकी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
ग्राम पंचायत दावटी में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। दावटी की प्रधान इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा ने महिला मंडल की सदस्यों को जागरूक किया। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा अपने अपने गांव में सफाई की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उमा, मीरा, कौशल्या, सरला, सुषमा, ममता, मीना, रूपा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
भदरोता इलाके के तहत आने वाली भद्रवाड़ पंचायत के भद्रवाड़ में एक गौशाला में आग लगने से एक दुधारू गाय जिंदा जल गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हलका पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। गौशला के मालिक बाली राम पुत्र जोधू राम निवासी भद्रवाड़ ने बताया कि जब वह सोमवार शाम के समय गाय को चारा डालकर गए तो कुछ ही देर बाद उन्हें पड़ोसियों ने बताया कि गौशाला में आग लगी हुई है। वह तुरंत गौशाल में पहुंचे मगर तब तक उनकी दुधारू गाया जिंदा जल गई थी। इसके अलावा गौशाला में रखे घास और लकड़िया भी जल रही थी। सभी ने आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया मगर तब तक सब कुछ राख हो गया था। उन्होंने इस बार में पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत की प्रधान सरला देवी ने घटना की पुष्टि की।
ग्राम पंचायत मांगल के वार्ड दो समत्याडी में पानी के स्त्रोत की सफाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान सीताराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों द्वारा जल देवता व नरसिंह देवता को दलिया का भोग व पूजा अर्चना कर बारिश होने की प्रार्थना की गई। उपप्रधान सीताराम ने सभी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए विश्व जल दिवस की बधाई दी व अपील की कि अपने आसपास सभी प्राकृतिक स्त्रोतों का बचाव करें। इस मौके पर समाजसेवी प्रेमलाल, हरिराम, संजय कुमार, हरिराम, नवीन ठाकुर, दौलतराम पंवर, नीमचंद, रोशन लाल, बाबूराम, केशवराम, प्रेम लाल रघुवंशी, हीरा सिंह, राकेश कुमार, पंकज,देवेंद्र ,मनोज, बालक राम, पवन, संतराम, गीता देवी, मोनू देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ.विकास सूद ने व्यापार मण्डल कण्डाघाट से आग्रह किया है कि वे उपभोक्ताओं को कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत मास्क पहनने के लिए कहें। डाॅ.विकास सूद गत दिवस कण्डाघाट में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ.विकास सूद ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए आवश्यक है कि सभी ‘नो सर्विस नो मास्क’ अर्थात मास्क नहीं तो सेवा नही के ध्येय को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर नो मास्क नो सर्विस का बोर्ड लगाएं ताकि लोग मास्क लगाकर ही सामान खरीदने आएं। उन्होंने कहा कि ‘नो मास्क नो सर्विस’ की नीति को अपनाएं तथा यदि कोई ग्राहक बिना मास्क दुकान पर आता है तो उसे सेवाएं न दी जाएं। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है और इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैठक में व्यापार मण्डल कण्डाघाट के सदस्यों का आह्वान किया कि कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से बचाव तथा नियमों के अनुश्रवण के लिए उपमण्डलीय समिति गठित की गई है जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि कण्डाघाट में प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमण अनुश्रवण के लिए 150 सैम्पल एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ.संगीता उप्पल, सीडीपीओ पवन कुमार, व्यापार मण्डल के सदस्य मुनीष सूद, जितेन्द्र वर्मा, राज कुमार, मनीष वर्मा, रमेश गर्ग, राजेश मित्तल उपस्थित थे।
शिमला। पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण लोकतंत्र की नींव है तथा ग्रामीण स्तर में लोगों को सुविधाएं प्रदान करने में पंचायत प्रतिनिधियों का मुख्य योगदान रहता है। यह बात मुख्य सचेतक एवं जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र बरागटा ने आज कोटखाई क्षेत्र में ग्राम पंचायत क्यारी व बगाहर में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करने के उपरांत ग्राम पंचायत क्यारी में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों की समस्याएं सुनते हुए कही। उन्होंने बताया कि आज इस पेयजल योजना के उद्घाटन से क्षेत्र के क्यारी, बगाहर, कनेटा एवं जोल गांव के 300 परिवार के लगभग 1200 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से चकांउटी खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया था, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। योजना के माध्यम से घयाल क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। पब्बर उठाऊ पेयजल योजना जो 41 करोड़ रुपये से निर्मित होगी, इस योजना के माध्यम से 27 पंचायतें एवं 194 गावं के लगभग 20 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। यह इस क्षेत्र की जनता के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक बहुत बड़ी योजना जुब्बल-कोटखाई निवासियों के लिए समर्पित की है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए तथा प्रशिक्षण के दौरान सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ताकि नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवा सके। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को नागडू एंटीहेल गन के समुचित रख-रखाव के आदेश दिए, जिससे ओलावृष्टि को एंटीहेलगन प्रभावित कर बागवानों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग एक कार्यशाला का आयोजन करें, जिसमें 4-5 पंचायतों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न पंचायत के लोगों को एकत्रित कर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक तकनीकी से युक्त प्रोसेसिंग प्लांट, सीए स्टोर एवं ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर सभी सुविधाओं से युक्त पराला मण्डी के लिए स्वीकृत किया है। इस प्लांट से जहां क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे वहीं बागवानों की आर्थिकी में वृद्धि होगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में सड़कों तथा सम्पर्क मार्गों को दुरुस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वर्ष 2021 के अंत तक सभी सड़कों को पक्का करने के भी निर्देश दिए, जिससे की इस क्षेत्र के लोगों को बागवानी उत्पाद एवं आवाजाही में बाधा उत्पन्न न हो।
सोलन नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के दूसरे दिन आज कुल 03 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी। डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए स्नेह पत्नी संजीव कुमार, निवासी लोअर बाजार, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए किरण बाला पत्नी राजेश कुमार, निवासी गांव दोलग तहसील कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। डाॅ. सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-07 ब्रिजेश्वर महादेव के लिए सरोज पत्नी बाबू राम निवासी गांव सिलहारी, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नामांकन 24 मार्च को भी नियमानुसार भरे जा सकते हैं।
सोलन उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला को देश भर में खुम्ब उत्पादन के लिए जाना जाता है और जिला की इस पहचान को बनाए रखने के लिए कार्यरत विभिन्न बैंको को अपना योगदान देना होगा। है। केसी चमन आज यहां जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा निर्धारित जिला सलाहकार समीति की 162वीं त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘एक जिला एक उत्पाद’ परियोजना के तहत सोलन को खुम्ब उत्पादन के लिए चिन्हित कर रही है। इस परियोजना के तहत सोलन जिला में न केवल मशरूम के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा अपितु शिक्षित बेरोजगार युवाओं को खुम्ब इकाईयां स्थापित कर आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुम्ब से चिप्स, बिस्कुट, आचार इत्यादि निर्मित किए जा सकते हैं और ऐसी प्रसंस्करण इकाइयां युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में सहायक सिद्ध होेंगी। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में 60 स्वयं सहायता समूह चयनित कर उन्हें खुम्ब उत्पादन के लिए प्रशिक्षण प्रदान करें। उन्होंने कृषि तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा तथा पशु बीमा करवाने के लिए किसानों को प्रेरित करें ताकि लाभार्थियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके। केसी चमन ने जिला में कार्यरत विभिन्न बैंकों को निर्देश दिए कि 31 मार्च 2021 से पूर्व लम्बित पड़े ऋण मामलों सहित बैंकों से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को निपटाएं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों का पात्रता अनुसार ऋण शीघ्र स्वीकृत किया जाना चाहिए ताकि युवा उद्यमी समय पर लाभ प्राप्त कर अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ऋण सम्बन्धी मामलों के अविलम्ब निपटारे के लिए बैंकों के साथ समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न खतरे के मध्य वर्तमान में युवा शक्ति को सही दिशा प्रदान करना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से आर्थिकी को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इस दिशा में बैंक सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में 31 दिसम्बर 2020 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 211444 खाते खोले गए हैं। इन खातों में 8625.90 लाख रुपए जमा किए गए हैं। इस अवधि तक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से 261997 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 130953 तथा अटल पैंशन योजना से 38513 लाभार्थी जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सोलन जिला में दिसम्बर 2020 तक 14878 खाते खोले गए हैं। योजना की शिशु श्रेणी के तहत 4745 लाभार्थियों को लगभग 3124 लाख रुपए, किशोर श्रेणी में 7292 व्यक्तियों को लगभग 20213 लाख रुपये तथा तरूण श्रेणी के तहत 2841 लाभार्थियों को लगभग 22354 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिला में दिसम्बर, 2020 तक 21259 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक स्वर ग्रोवर ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी तथा इनकी अनुपालना का आग्रह करते हुए सभी बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्ज समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबन्धक केके जसवाल, डीडीएम नाबार्ड अशोक चैहान, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. सीमा कंसल सहित, जिला उद्योग केन्द्र से बीपी मीणा, अन्य अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विश्व जल दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत जाडली में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा में ग्रामीण पेयजल एवं स्वछता समिति का गठन किया गया। जिसमे सभी पंचायत प्रतिनिधि व प्रधान, उपप्रधान सभी वार्ड मेंबर्स , आशा वर्कर्स व जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। इस मोके पर सभी लोगो को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। विश्व जल दिवस पर प्रदेश में जगह- जगह कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाडली में भी लोगो को पानी के बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
शिमला । हिमाचल में आज काेराेना के 200 नए केस सामने आए हैं, जबकि 3 लाेगाें की माैत भी हाे गई। सबसे अधिक जिला ऊना में 96 लाेग काेराेना पाॅजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में 7, हमीरपुर 1, कांगड़ा 41, किन्नौर 3, मंडी 3, शिमला 6, सिरमौर 17, साेलन 26 और जिला ऊना में 96 नए केस आए हैं। आज प्रदेश में 68 लाेग स्वस्थ भी हाे गए। ऐसे में राज्य में अब काेराेना के 1385 केस एक्टिव हैं और अब तक 1 हजार 8 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।
शिमला। जिला शिमला में स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा 8 निर्वाचन क्षेत्र, 12 विकास खण्ड, 11 शहरी स्थानीय निकाय, 412 पंचायतें व 1500 गांव से होकर गुजरेगी, जो प्रदेश तथा जिले के पिछले 50 वर्षों की शानदार विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगा। यह बात आज शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, विधि, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा के लिए जिला में जिला स्तरीय, निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर, पंचायत स्तर व स्वागत समितियों का गठन किया जाएगा, जो रथ यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संचालित करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान समस्त विभागों द्वारा 50 वर्षों से अब तक किए गए विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे तथा विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला को दो रूट के माध्यम से कवर किया जाएगा, जो शिमला शहर से शुरू होकर जिला शिमला को कवर करके वापिस शिमला में ही खत्म किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम रूट 50 दिनों मंे 170 ग्राम पंचायतें, 59 वार्ड व 4 शहरी स्थानीय निकाय व द्वितीय रूट 52 दिनों में 242 ग्राम पंचायतें, 49 वार्ड व 7 शहरी स्थानीय निकाय को कवर करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारी रथ यात्रा का न्यूनतम मार्ग व लोगों की अधिकतम कवरेज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र के प्रमुख व प्रसिद्ध व्यक्तित्व को शामिल किया जाना आवश्यक है तथा कार्यक्रम के दौरान महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूह, युवक मण्डल, ग्राम पंचायत सदस्य एवं समस्त जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के दौरान 1971 का हिमाचल व आज के हिमाचल की स्थिति को दर्शाना अत्यंत आवश्यक है।
शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान आयोग ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आयोग द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और तीव्रता आई है। ऑनलाइन परीक्षा पद्धति को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मई, 2020 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर आयोग ने केवल व्यक्तिगत साक्षात्कार आधार पर चयन प्रक्रिया को समाप्त कर इसमें एक विशेष बदलाव लाया अब अभ्यर्थी के अंतिम चयन के लिए छंटनी परीक्षा में प्राप्त अंकों का 65 प्रतिशत जो पद के विषय से संबंधित होगी तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों का 35 प्रतिशत को अधिमान दिया गया है। ऐसा करना इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि अभ्यर्थी के चयन में निष्पक्षता एवं योग्यता का मापदंड स्थाई तौर पर स्थापित किया जा सके। डीवीएस राणा ने कहा कि आॅनलाइन परीक्षा पद्धति को भी प्रभावी ढंग से लागू किया गया है जिसके परिणामस्वरूप भर्ती प्रक्रिया में तीव्रता आई है। उन्होंने कहा कि 2012 से 2016 तक चार वर्षों में औसतन 374 भर्तियां की गई, जबकि 2017 के बाद इसमें तीव्रता आई है। वर्ष 2017 में 754, वर्ष 2018 में 1174, वर्ष 2019 में 1892 तथा कोरोना काल के दौरान वर्ष 2020 में भी 850 भर्तियां की गई हैं।
सोलन प्रेस क्लब सोलन (पंजीकृत) द्वारा सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर " जल बचाओ कल बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन प्रेस रूम सोलन में किया गया। इस दौरान एडीसी सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । इस दौरान प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा, मुख्य सरंक्षक मुकेश कुमार, बलदेव ठाकुर,लष्मीदत्त शर्मा, कीर्ति कौशल, सोम मेहता, शशिभूषण पुरोहित, संदीप शर्मा, अनुराग शर्मा द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया । इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि किसान इस योजना के तहत अपने खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं। इससे खेतों में पैदावार का दर भी बढ़ेगा। मौसम आधारित खेती आज किसानों की जरूरत है। इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा है कि जल है तो जीवन है। देश एवं दुनिया आज जल संकट से जूझ रही है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल को बचाना हम सभी की जिम्मेवारी है। एडीसी सोलन अनुराग चंद्र ने कहा कि भूजल व नदियों को बचाने के लिए सबसे पहले अपने स्तर पर पहल करनी होगी। हम जल की कीमत को समझें, जल बचाएं, उसे प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयासरत रहें। जब हम खुद पानी के सवाल पर गंभीर होंगे, तभी दूसरों को प्रेरित कर सकेंगे। कुछ साथियों के साथ की गई पहल अब अभियान बन चुकी है। प्रेस क्लब सोलन के मुख्य सरक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि जल है तो कल है। जल को बचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करना होगा। बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताने के साथ ही जहां कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर जल बह रहा हो, उसे रोकने की कोशिश करें। बरसात के पानी का स्टाक करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाकर जल संरक्षण किया जाना चाहिए। वहीं प्रेस क्लब सोलन की प्रवक्ता मोहिनी सूद ने कहा कि जल की उपलब्धता दिनोंदिन कम होती जा रही है, और जो उपलब्ध है वह तेजी से दूषित हो रहा है। बहुत से उपयोगकर्ता पानी को व्यर्थ बहाते हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो पानी की कमी के कारण एक दिन समाज में गंभीर स्थितियां बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए पानी तो बचाना ही होगा, पेड़- पौधों और जीव- जंतुओं के लिए भी जल संरक्षण के लिए सोचना हमारा ही काम है। पौधरोपण के साथ- साथ जल संरक्षण के लिए भी सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करते हुए कदम बढ़ाने होंगे, तभी जल संरक्षण हो सकेगा। इस दौरान सदस्य मनोज ठाकुर ने कहा कि पानी के प्रति जागरूक होना वर्तमान की सबड़े बड़ी आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में जल का संरक्षण नहीं किया गया तो समाज को भयंकर स्थितियों का सामना करना पड़ेगा । प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने मुख्यातिथि व प्रेस क्लब सोलन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।


















































