Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni will be celebrating its 35th Foundation on 1st December. University Vice-Chancellor Dr Parvinder Kaushal informed that Agriculture, Tribal Development and IT Minister Dr Ram Lal Markanda will preside over the function while Forest, Transport, Youth Services and Sports Minister Shri Gobind Singh Thakur will be the Chief Guest on the occasion. Dr Kaushal said that besides several former Vice-Chancellors of the University, retired faculty and staff are also expected to attend the event. This year the university will also be honouring its alumni, who have been highly successful in their respective fields and are presently occupying high positions in the government and private sectors. These alumni will be honoured as ‘Brand Ambassadors’ of the university. Progressive farmers, Agri entrepreneurs, scientists, staff and students will also be awarded during the Foundation Day function. The various achievements of the university in the past year will be highlighted at the event. The University was established on 1st December 1985 to promote education, research and extension education in the fields of Horticulture, Forestry and allied disciplines. Though formally established in 1985, the university has its roots in the College of Agriculture, Solan, which started functioning in 1962. Since inception, the university has had a long history of excellence in education, research and extension. The combined efforts of its scientists, staff and students have brought great laurels to Himachal Pradesh in Horticulture and Forestry.
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी सप्ताह के दौरान विद्यालय की एनसीसी विंग के कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट तमन्ना शर्मा ने नशा निवारण पर प्रार्थना सभा मे भाषण देकर नशे से दूर रहने की अपील की। एनसीसी अधिकारी सुमन बट्टू के मार्गदर्शन में स्थानीय बाजार से होकर एक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें 49 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने स्वच्छता व नशे के दुष्परिणाम पर आकर्षक पोस्टर बनाकर व नारे लिखकर सभी को जागरूक किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी छात्रों से नशे से दूर रहने व नशे को जीवन में न अपनाने की अपील की।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनएसएस इकाई व ईको क्लब ने हिमाचल सरकार द्वारा 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाए गएं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवी नेहा ने नशा मुक्त समाज के लिए समस्त विद्यालय परिवार को शपथ दिलाई, इस अभियान में सत्यनिष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करने का दृढ़ संकल्प करवाया। प्रवक्ता कामर्स नरेन्द्र कपिला ने प्रात:कालीन सभा में मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। स्वयंसेवी प्रीति ने नशे के प्रकार व होने वाले रोगों व नशा पीड़ित व्यक्ति के लिए निशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवी पायल व सहेलियों ने नुक्कड़ के माध्यम से नशीली दवाओ के दुष्प्रभाव के बारे में स्थानीय जनता को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष बट्टू के नेतृत्व में वाद विवाद,भाषण, चित्रकला, नारा लेखन व निबन्ध प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रवक्ता इतिहास अमर सिंह ने इस विषय पर विधार्थियों के साथ चर्चा की व समाधान जाने। एनएसएस इकाई व ईको कलब के बैनर तले धुन्दन बाजार से मठ व पलायनीघाटी तक जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद बट्टू के नेतत्व में सारी गतिविधियां केलेंडर के माध्यम से 15 दिसम्बर माह तक चलती रहेगी।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने नशे से परिवार व समाज को बचाने की इस सरकारी मुहिम की सरहाना की तथा इस अभियान में हमें भरपूर सहयोग देना चाहिए।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन 29 नवंबर से 05 दिसंबर तक किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान नीम चंद शर्मा, सचिव हरि चंद शर्मा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कथा में कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा कथा का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मूल पाठ सुबह सात बजे से दस बजे तक और कथा प्रवचन 12:15 से 3:15 बजे तक व भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा। 05 दिसम्बर को महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित हो रही श्री मद भागवत महापुराण कथा में काकड़ा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत महापुराण कथा में सादर आमंत्रित है। उन्होंने समस्त काकड़ा व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आह्वान किया है।
हमीरपुर : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज हमीरपुर के परिधि गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने राज्यपाल को जिला में चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केन्द्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राज्यपाल को उनके विभागों की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों के साथ उनकी चर्चा का उद्देश्य जिले में विभिन्न योजनाओं से जुड़े लक्ष्यों और अन्यों मुद्दों के बारे में जानकारी हासिल करना है। उन्होंने शिक्षा विभाग से फिट इंडिया कार्यक्रम और स्वच्छ भारत अभियान से सम्बन्धित जानकारी ली। उन्होंने जिला की सभी उप-मण्डलों में खेल मैदान सुविधा उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है और यह संतोष का विषय है कि प्रदेश में जिले की साक्षरता दर सर्वाधिक है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के पंजीकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नई कृषि नीति, नई शिक्षा और जल नीति पर कार्य करने तथा ग्रामीण लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सराहा और कहा कि जिले में संस्थागत वितरण दर इस वित्तीय वर्ष में 3398 में से 3390 है, जो अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित जागरूकता अभियान पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन के प्रयासों की सराहना की जिसके अंतर्गत इस वर्ष 17906 किसानों को शामिल किया गया है। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में 105 प्रशिक्षण केन्द्र चलाए जा रहे हैं जिनमें 36 सरकारी क्षेत्र में है और 24 हजार से अधिक लाभार्थी को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिन व्यवसायिक क्षेत्रों में मांग अधिक है, उनमें प्रशिक्षण पर और बल दिया जाए। उन्होंने जिले के सभी गांवों में सड़क सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इनका रख-रखाव निरंतर किया जाना चाहिए।
पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते दयोट गांव निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र की स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर जाते समय संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को छात्र स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था कि अचानक उसे चक्कर आया और वह स्कूल बस के कुछ मीटर पीछे ही गिर गया। लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को राहजोल के निजी स्कूल में छुट्टी होने के बाद अब्बू(10) पुत्र संजय कुमार अपने घर जाने के लिए स्कूल बस की ओर जा रहा था कि अचानक उसे चक्कर आया और वह नीचे गिर गया। लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चे का एक और भाई है जो आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं पिता दुकान करते हैं और टैक्सी भी चलाते हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम ने बताया कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के आसपास का माहौल पिछले डेढ़ सप्ताह से तनावपूर्ण बना हुआ है। जेएनयू मामले से शुरू हुई एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कॉलेज कैंपस के आसपास हो रहे लड़ाई झगड़ों से महौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दोनों छात्र संगठन एक दूसरे संगठन पर महौल को खराब कर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को भी राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के लाइब्ररी गेट और प्रवेश गेट के पास दो अलग-अलग झड़पें हुई। इनमें करीब चार छात्रों को चोटें आई है। पहले झगड़े में लाईब्रेरी गेट के पास दोनों संगठनों के कुछ कार्यकर्ता बीते दिनों सोशल मीडिया पर आपस में हुई कुछ टिप्पणियों के चलते आपस में झगड़ गए। इस दौरान तीन छात्र जख्मी हो गए। इनमें दो छात्र एक संगठन के जबकि एक छात्र दूसरे संगठन का शामिल है। वहीं दूसरे झगड़े में एक संगठन का कार्यकर्ता कॉलेज के कैंटीन गेट के पास था, तभी एक बाहरी युवक और उसमें झगड़ा हो गया। इसमें में कॉलेज छात्र को चोटें आई हैं। इस मामले में भी छात्र ने पुलिस में शिकायत दी है। उधर, थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि एक मामले में क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि दूसरे मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं कॉलेज प्रधानाचार्य डा. अंजू बत्ता सहगल का कहना है कि यह झगड़े कॉलेज कैंपस में नहीं हुए हैं। वहीं दोनों छात्र संगठनों ने उन्हें बकायदा महौल को सौहार्दपूर्ण रखने के लिए लिखित पत्र दिए हैं।
न्यू पेंशन सकीम के विरोध में और पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीटीएफ रक्कड़ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्कड़ से बीईईओ रक्कड़ तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि जहां एक विधायक व सांसद महज शपथ लेते ही ताउम्र पुरानी पेंशन का अधिकारी बन जाता है, वहीँ 1/1/2004 के बाद नियमित हुई हजारों कर्मचारी 14/15 साल की नौकरी कर 500/1000 रू मासिक पेंशन पर सेवानिवृत्ति हो रहे है। जिस कर्मचारी ने 58 साल की आयु तक अपने प्रदेश व देश की सेवा की, वही कर्मचारी अपने बूढापे में आज मजदूरी करने को मजबूर है। अतः हमारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निवेदन है कि 2003 के बाद नियमित हुए समस्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए।
कृषि विभाग द्वारा आज सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में विशेष रूप से किसानों को नशे के विरूद्ध जागरूक बनाने के लिए शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी उप निदेशक कृषि डाॅ. पी.सी सैनी ने दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर एवं नालागढ़ में लगभग 670 किसानों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। किसानों को बताया गया कि वे पूरे देश एवं प्रदेश के अन्नदाता है और उनका एवं उनके परिवार का स्वस्थ रहना आवश्यक है। किसानों से आग्रह किया गया कि सदैव नशे से दूर रहें और अपने परिजनों एवं अन्य को भी नशेे से दूर रखें। किसानों को नशे के आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी के जोरापुर में 100, भागुड़ी में 100, परवाणु में 200 किसानों, सोलन के शमरोड में 100, कण्डाघाट के देलगी में 25, धर्मपुर के मन्धाला 15, कुनिहार के बनां में 100 तथा नालागढ़ के मटोली में 30 किसानों को नश के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर किसानों एवं अन्य को नशाखारी के विरूद्ध शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है, ताकि शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित बनाया जा सके। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है सभी शिक्षण संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है व शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि गत दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार द्वारा 10 हजार शिक्षकों के पद भरे जा चुके है। उन्होंने अध्यापकों से आहवान करते हुए कहा कि वह पूरी लग्न व कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से ही कडी मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश का भविष्य है इसके लिए युवाओं का स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नशा एक बहुत बडा सामाजिक अभिशाप है, बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना बहुत आवश्यक है। उन्होंने अविभावकों से आग्रह किया कि वे केवल घर पर ही बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें, अपितु स्कूल में जाकर भी बच्चों के क्रियाक्लापों के बारे में फीडबैक लें। उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वतरण कार्यक्रम विद्यालय के छात्रों के लिए वर्ष भर अर्जित की गई उपलब्धियों को आंकने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रह गए है वे अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें ताकि आगामी वर्ष वे भी पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने स्कूल के परीक्षा भवन का प्राकलन तैयार करने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। मुख्यातिथि द्वारा स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐेच्छिक निधि से 5 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर पंचायत प्रधान भलस्वाय प्रेम सिंह, उपप्रधान रमेश, राकेश, स्कूल प्रबन्धन समिति के प्रधान पवन चन्देल, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति व अविभावक उपस्थित रहे।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के सम्बन्ध में 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि समाज के सभी वर्गों को अभियान एवं नशा निवारण के सम्बन्ध में जागरूक बनाया जाए। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खण्डों में छात्रों एवं अन्य को प्रदान की गई। कार्यक्रम के तहत बताया गया कि जागरूकता के द्वारा ही जन-जन को नशे के भयानक दुष्परिणामों एवं परिवार तथा समाज को होने वाली क्षति के बारे मे सचेत किया जा सकता है। आजकल अत्यन्त घातक नशे प्रचलन में है। यह नशे जहां व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से समाप्त करते है वहीं व्यसनी व्यक्ति नशा प्राप्त करने के लिए धीरे-धीरे अपराध का सहारा लेने से भी नहीं हिचकता। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के नशों के विषय में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य शिक्षकों ने नशे के कारण होने वाले मानसिक एवं शारीरिक रोगों की जानकारी भी दी। सभी को अवगत करवाया गया कि नशा व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक बर्बादी के कगार पर पंहुचा देता है। सभी से आग्रह किया गया कि समाज के सभी वर्गों को नशे से युवा पीढ़ी का बचाने के लिए एकजुट होना होगा। युवाओं को बताया गया कि नशे द्वारा प्राप्त थोड़ी देर का मजा जीवन भर की सजा बन जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों तथा अध्यापकों से आग्रह किया गया कि युवाओं के व्यवहार एवं मित्रों पर ध्यान दें। विभाग द्वारा आज कुल 724 छात्रों एवं अन्य को नशाखोरी के विषय में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य खण्ड चण्डी में 150, अर्की उपमण्डल की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ोग में 39, चिकित्सा खण्ड सायरी में 35, नालागढ़ उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में 200 तथा धर्मपुर खण्ड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में 300 छात्रों को नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी को नशा निवारण के लिए शपथ भी दिलाई गई। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अजय सिंह ने अस्पताल में कार्यरत मनोचिकित्सक डाॅ. कुशल एवं मनोवैज्ञानिक डाॅ. वैशाली शर्मा के साथ आज शिवालिक बायोमैटल लिमिटिड चम्बाघाट में बहुदेशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कम्पनी के लगभग 150 कर्मियों को नशाखोरी एवं इसके सामाजिक तथा अन्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी की स्वास्थ्य जांच भी की गई। कर्मचारियोें को बताया गया कि किसी भी प्रकार का नशा हानि का स्त्रोत ही होता है। चिकित्सकों ने सभी से आग्रह किया कि वे नशे कोे न कहें और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करें।
सुजानपुर के साथ लगते गांव भेड़ी में एक भैंस सेफ्टी टैंक के लिए बनाने गए गड्ढे में गिर गई। लेकिन होमगार्ड व फायर टीम ने बड़ी होशयारी से भैंस को रेस्कयू करके गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया। उल्लेखनीय है कि भेड़ी गांव के निवासी कालीदास ने अपने घर में सेफ्टी टैंक बनाने के लिए गड्ढा किया हुआ था। कालीदास ने दूध देने वाली भैंस को चराने के लिए जंगल में छोड़ा हुआ था। लेकिन जैसे भैंस व उसका बच्चा चरकर आए दोनो सेफ्टी टैंक के लिए बनाए गड्ढे में गिर गए। ग्रामीणों ने भैंस के बच्चें को जैसे तैसे गड्ढे से बाहर निकाल लिया। लेकिन 6 क्वंवटल भैंस को निकालने में ग्रामीण असमर्थ दिखे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर डिपार्टमेंट व होमगार्ड कार्यालय को दे दी। होमगार्ड के जवानो ने तुरंत प्रभाव से रेस्कयू चलाया और भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला।
हमीरपुर में एक बार फिर चरस पकड़ी गई। पुलिस को यह कामयाबी नाके के दौरान मिली। उल्लेखनीय है कि नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला के विभिन्न इलाकों में नाके लगाए जा रहे है। ताजा मामले में हमीरपुर के अणु में नाके के दौरान पुलिस ने 639 ग्राम चरस के साथ एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने नाके के दौरान देर रात करीब दो बजे एक गाड़ी से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 639 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी युवक राजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
राजकीय उच्च पाठशाला रौडी व उच्च विद्यालय मंगरुड में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत छठी से 10वीं कक्षा तक की छात्राओं को 10 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी रक्षा स्वयं करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 नवंबर से 25 नवंबर 2019 तक आयोजित किया गया। इस दौरान हवलदार पवन कुमार व गृह रक्षक मनसा राम ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तरकीबें बताई। उन्होंने आपदा, आग, भूकंप, प्राथमिक सहायता तथा सीपीआर आदि का प्रशिक्षण दिया गया व नशा निवारण के बारे में भी बताया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी बच्चों व अध्यापकों ने इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष रूप में देखा। दोनों विद्यालय में नवम कक्षा व दसवीं कक्षा की छात्राओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। रौडी विद्यालय के मुख्याध्यापक कुलभूषण गुप्ता व मंगरुड विद्यालय के मुख्याध्यापक आरसी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास पनपता है इससे शारीरिक व मानसिक रूप से बेहतर कार्य करने में सक्षम होते है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बटेड, डुगली, सुल्ली, खाता, बागा, डवारू, रौड़ी, जाबलु, कुन, पछिवर के समस्त पंचायत वार्डों के ग्रामीणों ने एक महत्वपूर्ण बैठक 1 दिसंबर को डवारू मंदिर परिसर में दाड़लाघाट की अलग दो पंचायत करने का निर्णय लिया है। युवा जागृति क्लब धार के सदस्य अनूप शर्मा ने कहा कि बैठक में वर्तमान जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान,उपप्रधान समस्त पंचायत सदस्य व पूर्व में रहे बीडीसी सदस्य, पूर्व पंचायत प्रधान, पूर्व उपप्रधान व पूर्व में रहे समस्त पंचायत सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों, महिला मंडल के सदस्यों, युवक मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न मंडलों के सदस्यों को 1 दिसंबर 2019 को 12 बजे बैठक में पहुंचने का आग्रह व ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की 2 पंचायतों को बनाने को लेकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बुधवार को बिग बी के प्रशसंकों का ठिकाना न रहा जब उन्हें पता चला कि उनके हीरो अमिताभ बच्चन बिलासपुर में आये हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के सिलसिले में मनाली जा रहे थे। चंडीगढ़ में खराब मौसम होने के कारण उनकी फ्लाइट रद्द हो गयी और वो सड़क मार्ग से बिलासपुर पहुंचे। बिग बी का यहाँ पहुंचने पर डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल व एसपी साक्षी वर्मा ने उनका स्वागत किया। वहीं बिलासपुर पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बिग बी सर्किट हाउस में आधा घंटा रुके और पल भर में ही यहाँ उनके चहेतों का जमावड़ा लग गया। बिग बी ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए। अमिताभ बच्चन यहाँ कुछ देर रुकने के बाद मनाली के लिए रवाना हो गए।
शिमला : बुधवार को श्रम विभाग के बाहर हिमाचल होटल मजदूर लाल झण्डा यूनियन संबंधित सीटू ने होटल सिसेल मे 32 मजदूरों को गैरकानूनी तरीके नोकरी से निकालने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने आरोप लगाया है कि 4 अक्टूबर 2019 से मजदूर न्याय की मांग कर रहे है लेकिन श्रमिकों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि श्रम विभाग भी सिसेल प्रबंधन के खिलाफ कोई भी उचित कार्यवाही करने में नाकाम रहा है। इसके लिए यूनियन को श्रम विभाग की घेराबंदी करनी पड़ी। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया है कि श्रम विभाग के ऑफिस मे सिसेल से निकाले गए मजदूरों का मामला विचारधीन है। लेकिन श्रम विभाग का सहारा लेकर सिसेल प्रबंधन नई भर्ती कर रही है जो कि कानूनी तौर पर वह कोई भी नया मजदूर काम पर नहीं रख सकते। जब तक मजदूरों का विवाद श्रम एवं समझौता अधिकारी के समक्ष विचारधीन है। हिमाचल होटल मजदूर लाल झण्डा यूनियन मांग करती है कि सिसेल प्रबंधन श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है इसलिए उस पर उचित कार्यवाही की जाए ताकि मजदूरों को न्याय मिल सके धरने में सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंदर मेहरा रमाकांत मिश्रा सीटू जिला उपाध्यक्ष किशोरी डटवालिया सचिव बाबू राम होटल युनियन महासचिव विनोद विरसांन्टा होटल युनियन के अध्यक्ष बालक राम कोषाध्यक्ष पवन शर्मा भीम सिंह सुन्दर सिंह जगत राम रिकु राणा कपिल नेगी दुषयत सुरेश शर्मा सतपाल सिंह जगदीश चंद्र यशपाल दलिप सिंह मदन सिंह हिमी देवी उपस्थिति रहे।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर राष्ट्रीय स्तरीय खेल कूद स्पर्धा शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की गुंजन ने राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में पहला स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मैडल सोलन जिले के नाम किया है। इससे गुंजन का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है जो की संगरूर पंजाब मे 4 से 8 दिसम्बर 2019 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग दर्शन से जिला बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमे अनेक प्रशिक्षित कोच इन्हें तैयारियां करवा रहे है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की गुंजन ठाकुर के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय के लिए बड़े हर्ष की बात है।उन्होंने बताया की गुंजन ठाकुर एक बहुत उम्दा ख़िलाड़ी है इसका लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है जो की इस वर्ष संगरूर पंजाब में आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए सहायक निदेशक स्पोर्ट्स हिमाचल प्रदेश राजेश ठाकुर, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन श्रवण चौधरी, चंदर मोहन शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से गुंजन हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी। गुंजन की इस उपलब्धि के लिए एडीपीओ योग राज, अरुण भरद्वाज शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा और अमर देव, अध्यापक अभिभावक संघ अध्यक्ष रतन तंवर, रोशन शर्मा व् सभी सदस्यों ने, गुंजन व उनके अभिभावक माता मीना कुमारी और पिता रविंदर ठाकुर को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गुंजन के माता –पिता को गुंजन पर गर्व है की वह राष्ट्रीय स्तर पर खेल कूद स्पर्धा में भाग ले रही है। छात्रा गुंजन को प्रधानाचार्य पदम् नाभम, उप-प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर कुमार और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गुंजन का चयन स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है इससे विद्यालय में ख़ुशी का माहोल है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर, 2019 को ठोडो मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में दृष्टिहीन, बधिर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम तथा विकलांग श्रेणी के दिव्यांग भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की नेत्रहीन श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर वाॅक, रस्सी कूद व बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि बधिर श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बरोड जम्प तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 50 मीटर की असिस्टिड वाॅक, साॅफ्टबाल तथा बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि बौद्धिक रूप से अक्षम श्रेणी में 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के लड़के एवं लड़कियां 100 मीटर रेस, बोची एंव बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि अक्षम श्रेणी में 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर की समतल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। गोवर्द्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित 28 खिलाड़ियों का दल बिलासपुर में 02 व 03 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आने वाले प्रतिभागियों के लिए यात्रा किराया, भत्ता एवं खाने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया, खाने व ठहरने का प्रबन्ध विभाग द्वारा नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किए जाएंगे।
उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चम्बाघाट सलोगड़ा के लिए नवनिर्वाचित सदस्य स्वाति को पद एवं गोेपनीयता की शपथ दिलाई। स्वाति, पुत्री कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4, तहसील व जिला सोलन हाल ही में सम्पन्न उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, बघाट बैंक सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नगर परिषद सोलन की पार्षद सुषमा एवं गौरव राजपूत, मनोनीत पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, भाजपा मण्डल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेन्दर ठाकुर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोेहित भारद्वाज, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिनकर कुमार, पूर्व पार्षद रूप चन्द सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। .
जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक 30 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष डाॅ. राजीव सैजल करेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सोलन विवेक चन्देल ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक प्रातः 11.00 बजे मिनी सचिवालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं यह भी संभावना जताई है कि इस बीच राज्य के पर्यटन स्थलों में ताजा बर्फबारी के दीदार भी हो सकते है। इसके साथ ही 28 नवंबर को भी राज्य में मौसम खराब रहने से कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। दरअसल बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों से खराब चल रहे मौसम की वजह से ठंडी हवाओं ने भी उंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बड़ा दी है। इस वजह से लोगों ने अब ठंड को भगाने के लिए हीटर का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। फिलहाल साल भर बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद बर्फ देखने की जल्द पूरी हो जाएंगी। वहीं शिमला में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। ताजा बर्फबारी देखने के लिए पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश से पर्यटक आ रहे है। वहीं कई पर्यटकों ने तो एडवांस बुकिंग भी इस बाबत कर दी है।
जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में संविधान दिवस के मौके में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्तागण व कोर्ट परिसर के कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई व भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के सिद्धांत, मौलिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष रूप से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं कैंप ऐट बिलासपुर अमन सूद, सीनियर सिविल जज बिलासपुर हितेंद्र शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर साक्षी शर्मा, जेएमआईसी निकिता ताहिम, जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज, जिला न्यायवादी कार्यालय के समस्त कर्मचारी तथा प्रधान बार एसोसिएशन चमन ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 230 लोगों ने भाग लिया।
घुमारवीं उपमण्डल के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकासात्मक कार्यों का एसडीएम शशी पाल शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पट्टा में विकास कार्याें के लिए स्वीकृत किए गए धन द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पट्टा में 5 कार्यों के लिए धन स्वीकृत किया गया था जिसमें से ग्रामपंचायत द्वारा अभी तक दो कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने शेष ३ कार्यों को आरम्भ कर शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिए। उन्होंने विकासात्मककार्यों को गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उपायुक्त द्वारा अन्य पंचायतों में भी विकास कार्य हेतु जारी किए बजट से किए जा रहे विकास कार्यों का शीघ्र निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत पट्टा के परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र नगरांव का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपमंडल घुमारवीं में हरित आवरण (पटटी)की बढ़ोतरी हेतु चलाए गए विशेष पौधारोपण अभियान के तहत पट्टा पंचायत परिसर में रोपित किए गए पौधों का भी निरीक्षण किया और पंचायत प्रधान व अन्य उपस्थित स्टाफ को इन पौधों का सरंक्षण करने तथा विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने पंचायत सचिव से पंचायत में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध विशेष रूप से युवाओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रों एवं अन्य को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को नशे के खिलाफ जागरूक बनाने एवं इस दिशा में संकल्पबद्ध होने का आग्रह किया गया। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सोलन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 750 छात्रों को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक किया गया। इस अवसर पर संघ योग प्रशिक्षक एवं प्रणव थियेटर बियोंड थियेटर के कलाकारों द्वारा छात्रों को नशे से होने वाली हानियों एवं नशे से दूर रहने के लिए उपाय बताए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों ने नशा निवारण अभियान के तहत जिला के विभिन्न स्थानों पर 860 युवाओं एवं अन्य को जागरूक किया। विभाग द्वारा राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में पुलिस के सहयोग से 200 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुण्डलू में 174, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोघों में 319, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगर स्यांवा में 70 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्वारग में 97 छात्रों को मादक पदार्थों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत शूलिनी विश्वविद्यालय में डाॅ. अजय वर्मा एवं डाॅ. कुशल वर्मा ने लगभग 250 छात्रों को नशीले पदार्थों एवं इनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. वैशाली शर्मा ने छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया।
जिला पुलिस द्वारा जन-जन को नशाखोरी एवं नशा उन्मूलन की दिशा में जागरूक बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। अभियान का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ। शिव कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान लोगों को नशे के खात्मे के लिए प्रेरित करने में सहायक बनेगा। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर कर नशे के विरूद्ध समाज को जागरूक बनाने तथा स्वंय नशे से दूर रहने का प्रण लिया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत घरेलू हिंसा उन्मूलन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। केसी चमन ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पूर्ण सफलता के लिए सभी को घरेलू हिंसा को समाप्त करने तथा जिला में लिंगानुपात को बराबर करने की दिशा में कार्य करने का प्रण लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को जागरूक करना आवश्यक है ताकि ये गांव-गांव तक लोगों को घरेलू हिंसा के विरूद्ध एवं लड़का-लड़की की बराबरी के विषय में तार्किक आधार पर जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मिशन की तरह आयोजित करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि परिवारों में आपसी विश्वास का माहौल कायम कर और पुरूषों तथा महिलाओं को घरेलू हिंसा के बारे में जागरूक बना कर इस दिशा में इच्छित सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा से महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों के पीड़ित होने के मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि महिला परिवार का आधार होती है तथा भावी पीढ़ी को संस्कारित करने में परिवार की महिलाओं की मुख्य भूमिका रहती है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गर्भवती महिलाओं का पूरा ध्यान रखें और ऐसे संस्थानों की सूचना दें जहां गर्भ परीक्षण किए जाने की जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि इस दिशा में नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि नशे के विरूद्ध सदैव जागरूक रहें और अपने बच्चों तथा देश एवं प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस बल सदैव नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस थाने स्थापित किए हैं। आम जन की सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर-112 आरम्भ किया गया है। महिला हैल्पलाईन 1090 आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि त्वरित सहायता के लिए मोबाईल नम्बर 94591-00100 पर सन्देश भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सोलन में सहायता के लिए नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01792-223836 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने पोस्को अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डाॅ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को नशे के अन्धकार से बचाना हम सभी का नैतिक कत्र्वय है। उन्होंने कहा कि नशे के काले कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस को जन सहयोग मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी सूचना के मामले में सूचनाकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है। उन्होंने कहा कि नशा अपराध का भी जनक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नशे से बच्चों को दूर रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकांश मामलों में अभिभावक यह मानने को तैयार ही नहीं होते कि उनका बच्चा नशे का आदी है। इस परिस्थिति को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों की सहायता के लिए महर्षि मारकंडेश्वर चिकित्सा महाविद्यालय में नशा निवारण केन्द्र आरम्भ किया गया है। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान ने सभी का स्वागत किया और कार्यशाला की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, जिला कल्याण अधिकारी बी.एस. ठाकुर, विधि अधिकारी रशमी सहित अन्य अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं कार्यशाला में उपस्थित रहे।
देश के प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा भारतीय संविधान के द्वारा की जाती है, हम सभी का भी दायित्व है कि भारतीय संविधान का आदर सम्मान करें। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने संविधान दिवस पर बचत भवन में आयोजित शपथ समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम सदर रामेश्वर, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, जिला राजस्व अधिकारी देवीराम के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला के सभी उपमण्डलों में भी संविधान दिवस पर संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई।
समस्त सीडीपीओ खण्ड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करवाना सुनिश्चित कर ताकि अनाथ व बेसहारा बच्चों के कल्याणार्थ के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों तक पंहुच सके और कोई भी पात्र बच्चा सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह सके। यह बात उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला आश्रम कल्याण समिति के अधिक से अधिक लोग सदस्य बनकर अनाथ बच्चों के भविष्य को सवारनें के लिए अपना योगदान दें ताकि यह बच्चे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी प्रतिभा व क्षमता का सही प्रदर्शन करके समाज की बेहतरी में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि 5 सौ, 10 हजार रूपए व 20 हजार रूपए देकर जिला आश्रम कल्याण समिति की सदस्यता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला में चाईल्ड हेल्प लाईन पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। अव्यस्क बच्चों के बारे में किसी भी आपातकालीन स्थिति में चाईल्ड हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 1098 व 1515 पर डायल कर सकते है। उन्होंने बताया कि बाल-बालिका संरक्षण योजना के तहत जिला में 154 अनाथ बच्चों को सर्वेक्षित किया गया है जिसमें से 100 बच्चों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है तथा शेष बच्चों को इस योजना के तहत लाभान्वित करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों को गोद लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए जाते है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 17 दम्पतियों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों की भूमि/सम्पति उनके नाम करवाने के लिए वर्तमान में जिला के 18 वर्ष से कम आयु के 154 अनाथ बच्चे पहचान में लाए गए है। उन्होंने बताया कि 42 अनाथ बच्चों के नाम भूमि/सम्पति दर्ज करवाई जा चुकी है। उन्होंने ऐसे बच्चें जिनके दादा-दादी अभी जीवित है, भूमि/सम्पति बच्चों के नाम नहीं हो पाई है, उनके लिए राजस्व विभाग व तहसीलदार को उनकी भूमि/सम्पति के अधिकारों को सुरक्षित करवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि शिक्षा का समान अधिकार के तहत बाल मजदूरी व भीख मांगने वाले या अपराधिकता से पीड़ित बच्चों को शिक्षित करने के लिए रैडक्रास द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शोषण को रोकने के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जो कि समय-समय पर जिला के सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण करेगी तथा किसी भी प्रकार का अपराधिक मामला पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही को अमल में लाए जाने के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इस अवसर पर जिला परिषद भवन में बाल संरक्षण सेवाओं से जुड़े हुए हितधारकों के संवेदीकरण हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने किशोर न्याय अधिनियम 2015, पोक्सो एक्ट 2012, बाल श्रम अधिनियम 1986, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल भिक्षावृति निवारण अधिनियम 1979 के बारें में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने भी अपने विभाग के माध्यम से बाल विकास योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से क्रियान्वित करने पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बाल संरक्षण योजना, केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण, वन स्टाॅप सैंटर योजना, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, सूचना शिक्षा एंव सम्प्रेशन शिविर, शिशु पालना स्वागत केन्द्र, परामर्श सुविधा, लैंगिक शोषण रोकथाम, किशोर न्याय अधिनियम, वित्तीय प्रबन्धन इत्यादि बीस से भी अधिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंग्गा, एएसपी. भागमल ठाकुर, डीआरओ. देवी राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू बाला, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश सांख्यान, जिला श्रम अधिकारी प्यारेलाल साहू, जुविनायल जस्टिस बोर्ड के सदस्य नीरज, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक महिला एंव बाल विकास विभाग आरएस गुलेरिया,समस्त सीडीपीओ, स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल रहे। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र की समाज सेविका पुष्पा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विद्यालय परिवार व एस एम सी द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। सबको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन व वन्देमातरम से हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विद्यालय की वर्ष भर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमाचली नाटी,पंजाबी गिद्दा,लघु नाटक ,कब्बाली, डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। भाजपा सचिव रतन सिंह पाल ने डॉ राजीव सहजल का कार्यक्रम में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने दिवंगत भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर व सियाचिन में शहीद हुए कुनिहार क्षेत्र के 22 वर्षीय मनीष ठाकुर को याद किया। उन्होंने विद्यालय परिवार व उपस्थित लोगों को क्षेत्र की समस्याओं को सरकार से हल करवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि डॉ राजीव सैजल ने अपने सम्बोधन में वर्ष भर की शैक्षणिक व पाठशाला की अन्य गतिविधियों में सम्मान पाने वाली छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार है। समाज मे बढ़ रही नशे व अन्य कुरीतियों से हमें दूर रहकर अच्छा समाज बनाने में मदद करनी चाहिए ताकि हमारा प्रदेश व देश आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं पर भी समाज की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने एस एम सी की मांग पर शहीद हुए मनीष ठाकुर के नाम से विद्यालय में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस लाइब्रेरी के माध्यम से हम उन वीर जवानों को भी याद रखेंगे जो हमारे देश की रक्षा करते हुए देश के नाम कुर्बान हो गए। यह छात्राएं हुई सम्मानित:- वर्ष भर में शैक्षणिक व अन्य स्कूल की गतिविधियों के लिए डॉ राजीव सहजल ने हर्षिता, शीतल,श्रुति,महक,आस्था,तिशा,अनुष्का, ईशा कंवर,कोमल कंवर,रिया कंवर,निकिता थापा, दीपाली शर्मा,पायल,दीपिका,अनिशा,आरुषि,भावना ठाकुर,गरिमा,हिमानी व गायत्री देवी आदि को सम्मानित किया गया। यह रहे उपस्थित:- इस कार्यक्रम में भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, समाज सेविका पुष्पा ,बी एस एन एल निदेशक रामेश्वर शर्मा,प्रदेश किसान मोर्चा सचिव अमर सिंह परिहार,दलीप पाल, जिला परिषद सदस्य कंचन माला,जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा,बी डी सी सदस्य सीमा महन्त, भाजपा नेत्री कौसल्या कंवर,भगत सिंह बहलवाल,नरेश गौतम,राकेश गौतम,सुरेस जोशी,चैतराम ठाकुर,बी एस ठाकुर,टी सी गर्ग,गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 28 नवम्बर, 2019 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। इस कारण बेर पानी, बेर गांव, डीआईसी काॅलोनी, बेर की सेर, बेर खास, चम्बाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
पलोग पँचायत के मानण गांव के एक युवक का रहस्मयी तरीके से गांव से गायब होना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। श्यामलाल उर्फ बंटी पुत्र धनीराम निवासी गांव मानण ,डाकघर मांजू ,तहसील अर्की जिला सोलन हि.प्र. बीस नवम्बर की शाम से घर से ही लापता है। जिस दिन वह घर से लापता हुआ उस दिन उसके गांव में शादी थी इसलिए उसके घर वालों ने यही सोचा कि उनका बेटा शायद शादी में अपने मित्रों के साथ होगा। रात को भी वह जब घर नहीं लौटा तो घरवालों ने फिर भी यही सोचा कि शायद अपने मित्र के ही घर मे ठहरा होगा। पर जब दूसरे दिन की सुबह भी वह घर नहीं आया तो उसकी माँ को उसकी चिंता सताने लगी कि उनका बेटा घर क्यों नही लौटा। उन्होंने उसी समय श्यामलाल के पिता को उसे ढूंढने के लिये गांव में भेजा। जब वे गांव में अपने बेटे को ढूंढने गए तो उसके मित्रों ने बताया कि वह पिछली रात से ही उनके साथ नहीं है और न ही उनको इस बात की जानकारी है कि वह कल रात से कहां है। जैसे ही श्यामलाल के पिता ने ये बात सुनी तो उसके लिये मानो दुखों का मानो पहाड़ टूट गया। 21 तारीख को परिवार वालों ने पहले पूरा दिन गांव के आसपास के क्षेत्र में उसको ढूंढने के भरसक प्रयास किये पर सफलता हाथ न लगी। 22 तारीख को फिर से सभी ने साथ लगते गांवों, सड़को, नालों, पानी के स्रोतों के पास भी ढूंढा पर कोई सुराग नही मिला। अंततः परिवार वालों ने थक हार कर 22 तारीख की शाम को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट अर्की थाने में दर्ज करवाई। 23 तारीख को अर्की पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बनुटी के साथ लगते पंती गांव व उसके साथ लगते जंगलों में मानण गांव के स्थानीय लोगों व पँचायत प्रधान योगेश चौहान के साथ मिलकर उसकी खोज शुरू की। सारा दिन खोजने के बाद भी उसका कोई पता न चल सका। गौर करने वाली बात ये है कि सात दिन बीत जाने के बाद भी श्यामलाल का कोई पता नही चल पा रहा है जिससे उसके परिजनों में चिंता बढ़ती जा रही है। वह कहां व कैसे रह रहा है व भोजन कहां कर रहा है सोचने वाली बात है। हालांकि उसके परिजनों व मित्रों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर उसके फोटो को भी शेयर किया है और कई जगहों से उसके बारे में ये भी सूचना मिली कि वह सुबह के समय उक्त स्थान पर देखा गया, दोपहर को किसी दूसरे स्थान पर व शाम को किसी अन्य स्थान पर। लोगों द्वारा बताई गई हर जगह पर परिजन पुलिस के साथ मिलकर उसे ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे है पर अभी तक किसी को भी सफलत हाथ नहीं लग पा रही।
संविधान दिवस के अवसर पर सोलन जिला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय सोलन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने की। उन्होंने सभी को संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला के सभी उपमण्डलों में भी संविधान की अनुपालना के लिए शपथ दिलाई गई।
सोलन जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि मादक द्रव्यों के व्यसन एवं नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए जहां युवा पीढ़ी पर ध्यान दिया जाना आवश्यक है, वहीं इस अभियान में जन-जन की सहभागिता अनिवार्य है। मधुसूदन शर्मा सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में नशा निवारण के सम्बन्ध में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस विभाग सदैव क्रियाशील रहता है। पुलिस का यह प्रयास रहता है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर इन्हें पनपने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष की अवधि में सोलन जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशे के सौदागरों के विरूद्ध 100 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के विरूद्ध पुलिस को बिना किसी डर के सूचित करें। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में सीधे पुलिस अधीक्षक सोलन को लिखित सूचना भी दी जा सकती है। सूचना देते समय अपना नाम, पता इत्यादि की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि ऐसे मामलों में सूचनाकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस एप को अपने मोबाईल पर उपलब्ध प्ले स्टोर से डाउनलोड कर प्रयोग किया जा सकता है। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए अभिभावकोें को नियमित रूप से अपने बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देना होगा। यदि बच्चे के व्यवहार में अकारण परिवर्तन आ रहे हों तो जानकारी जुटाकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ली जा सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशा मुक्त हिमाचल के लिए एकजुट होकर कार्य करें और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश एवं जिला पुलिस को सहयोग दें। इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्रा एश्वर्या द्वारा नशा निवारण विषय पर प्रस्तुत विचारों को सभी द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, महिलाएं तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में पंचम संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा शिवानी ने संविधान की जानकारी प्रदान की और शीतल ने मौलिक कर्तव्य एवं संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई। प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने सभी छात्रों और शिक्षकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि सभी संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करें। इस अवसर पर छात्र संसद का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त नशा उन्मूलन मास के द्वितीय सप्ताह के दौरान छात्रों ने अपने सुंदर भाषाओं एवं कविताओं द्वारा छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। प्रवक्ता अंग्रेजी किरण बाला ने प्रार्थना सभा में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं उनसे दूर रहने की जानकारी छात्रों को प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोलन जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देश के कार्य करने की क्षमता, ऊर्जा, नियम इत्यादि का आधार हमारा संविधान है और हम सभी का यह कर्तव्य है कि संविधान का पूर्ण सम्मान किया जाए। मधुसूदन शर्मा संविधान दिवस के अवसर पर सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र सोलन एवं महिला मण्डल बातल द्वारा किया गया। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि हमारे संविधान में जहां स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आधारभूत नियम निर्धारित किए गए हैं, वहीं देश के नागरिकों को आवश्यक अधिकार भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में देश के नागरिकों के लिए कुछ मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान हमसे एक नागरिक के कर्तव्य के रूप में यह अपेक्षा करता है कि हम भारत के संविधान, आदर्श एवं संस्थानों, राष्ट्र ध्वज तथा राष्ट्रीय गान का आदर करें, देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें। उन उच्च आदर्शों का अनुसरण करें जिनसे हमारे स्वाधीनता संग्राम को प्रेरणा प्राप्त हुई और देश की रक्षा करें। देश के सभी नागरिकों के मध्य सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने तथा राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझना एवं सहेज कर रखना भी हमारा मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं ज्ञानार्जन की भावना का विकास करना, सार्वजनिक सम्पति की सुरक्षा करना तथा व्यक्तिगत सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का सत्त प्रयास करना भी हमारा मौलिक कर्तव्य है। मधुसूदन शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि वे संविधान को जानें और संविधान का सम्मान करें। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि अपने मौलिक अधिकारों के लिए सजग रहें और मौलिक कर्तव्यों का स्वेच्छा से पालन करें। उन्होंने इस अवसर पर सभी को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलवाई। नेहरू युवा केन्द्र सोलन की जिला समन्वयक ईरा प्रभात ने संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से देश के 623 ज़िलों में संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, विभिन्न स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली छात्र, महिलाएं तथा अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल की तस्वीरों को एक बार फिर अंतर्राष्टीय मंच पर स्थान मिला है | प्रकाश के चित्र आगामी दिसंबर और जनवरी माह में दो अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में नज़र आएँगे | पहली प्रदर्शनी बौंग फोटोग्राफी द्वारा आयोजित ‘बौंग अंतर्राष्ट्रीय फोटो फैस्टिवल’ के अवसर पर 6 से 8 दिसंबर 2019 तक कोलकाता के गैलरी गोल्ड 11 अब्दुल रसल एवेन्यू में आयोजित की जाएगी | इस प्रदर्शनी में प्रकाश सहित विश्व भर के लगभग 200 फोटोग्राफरों के चित्रों को शामिल किया गया है| दूसरी प्रदर्शनी 16 से 20 जनवरी 2020 को एकेडमी ऑफ़ फाईन आर्टस कोलकाता में आयोजित की जाएगी | फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही इस चौथी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में पूरे विश्व से आए जाने-माने फोटोग्राफरों के चित्रों के साथ प्रकाश बादल के चित्र भी शामिल होंगे | यही नहीं इन्ही प्रदर्शनियों में बादल को सम्मानित भी किया जाएगा | प्रकाश बादल को बोंग फोटोग्राफी और फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना प्राप्त हुई है | इससे पहले भी प्रकाश बादल अपनी वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी के कारण देश भर के मानचित्र पर उभर कर सामने आए हैं | प्रकाश के चित्रों की सराहना देश के विभिन्न राज्यों में हुई हैं | हिमाचल प्रदेश सरकार के वन विभाग में कार्यरत प्रकाश बादल की वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी के हुनर ने हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन किया है| प्रकाश अपनी अद्भुत वाइल्ड लाईफ फोटोग्राफी के कारण पिछले कुछ वर्षों से समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में आते रहे हैं | हाल ही में प्रकाश को कोलकाता में ही बियोंड विज़न सस्था द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है और उनके चित्रों को अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में सराहनीय स्थान मिला है |
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट में नशा निवारण मास के तहत गतिविधियों में प्रधानाचार्य रूपराम शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अर्की की मानव कल्याण समिति की ओर से डाक्टर संतलाल शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा तथा अशोक भारद्वाज ने भाग लिया। संतलाल शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के कुप्रभावों तथा नशे को किस प्रकार छोड़ सकते हैं? के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संविधान दिवस पर प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र देशराज गिल द्वारा संविधान के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ऊमा महेश्वर,मनोहर लाल,जगदीश,जोगिन्दर कुमार,सुमन कौर,राज बाला,कुलदीप कुमार,अशोक कुमार,मदन सिंह व अमर सिंह उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी ने इस दिवस के उपलक्ष्य पर समाज में पनप रहे नशे के प्रचलन के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज में एक अभिशाप है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम युवा पीढ़ी को इसके चंगुल में आने से बचाएं। उन्होंने लोगों के साथ संविधान के महत्व पर भी अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा की संविधान ने जहां हमें कुछ मौलिक अधिकार दिए हैं तो वहीं कुछ कर्तव्यों के पालन का भी जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि अपने देश के हित में हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर गोपाल,मंसाराम,सोहनलाल,सुखदेव शर्मा,बलदेव ठाकुर इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में संविधान दिवस मनाया गया। टीजीटी आर्ट्स गीता ने प्रात: कालीन सभा में बताया कि वर्ष 1949 को दिनांक 26 नवंबर को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया व 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसे बनाने में 2 वर्ष 11 महीने व 18 दिन का समय लगा तब भारत के नागरिकों ने शक्ति,शिष्टता और प्रगति के साथ एक नए सवैधानिक,वैज्ञानिक स्वरूप और आधुनिक भारत में प्रवेश किया। उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू ने अपने उद्बोधन में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारत संविधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया। इस मौके पर संविधान दिवस की समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में सविंधान दिवस की धूम रही। इस दौरान प्रार्थना सभा में आठवीं की छात्रा ममता देवी,दसवीं की छात्रा पूजा व छात्र मनीष कुमार ने भाषण के माध्यम से सविंधान दिवस पर अपने विचार साँझा किये। इस मौके पर पाठशाला की प्रशिक्षित स्नातक (कला) अध्यापिका सुषमा ठाकुर ने बच्चों को सविंधान दिवस की महत्ता बताई। उन्होंने बच्चों को मौलिक अधिकार,कर्तव्यों की जानकारी दी। कक्षा नौवीं के छात्र,छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से सविंधान के बारे अनुच्छेदों को बड़े अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को सविंधान दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस की महत्ता बताई। इस अवसर पर देव राज,सुशील,ललित कुमार गांधी,हीरा गांधी,उर्मिला देवी,सुषमा ठाकुर,वीरेन्द्र कुमार,अशोक कुमार,लीला राम,कलावती सहित अन्य अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के प्रांगण में प्रातः कालीन सभा के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला भर में द्वितीय स्थान प्राप्त करके लौटे विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कविता कुमारी एवं प्रोमिला ने भाग लिया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने छात्राओं की इस उपलब्धि हेतु सराहना की प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए इस प्रकार के कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया। दोनों छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र समृति चिन्ह तथा ₹200 प्रति छात्रा पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर रमेश ठाकुर,नीलम शुक्ला,लक्ष्मी राणा,प्रवीण कुमार, फकीर चंद,मुकेश गौतम,पुष्पेंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा को भारत स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय मुख्यालय कौशल विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करेंगे। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय परिषद बैठक में डॉ अनिल कुमार जैन, राज्य सभा सदस्य अध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश बनने के पश्चात भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश के बतौर राज्य मुख्य आयुक्त के रूप में डॉ अमरजीत कुमार शर्मा पिछले 2 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिछले 2 वर्ष की कार्यशैली व संगठन में बेहतरीन कार्य करने पर अब राष्ट्रीय मुख्यालय ने इन्हें यह पदभार सौंपा है। गौरतलब है कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय परिषद बैठक का आयोजन राष्ट्रीय मुख्यालय दिल्ली में हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश से राज्य मुख्य आयुक्त डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त अंजू शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ राजकुमार,राज्य सचिव मीनाक्षी, सहित राज्य संगठन आयुक्त ने हिमाचल की ओर से भाग लिया।
कड़ाके की ठंड झेल रहे प्रदेश को मौसम फिर कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगामी तीन दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। 26 नवंबर को कुछ जगह, जबकि 27 नवंबर को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश व बर्फबारी होगी। 28 नवंबर को भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन राज्य में 29 नवंबर से मौसम साफ बना रहेगा।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विरूद्ध विशेष रूप से युवाओं को जागरूक एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विभिन्न गांवो एवं विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रों एवं ग्राम वासियों को नशाखोरी से दूर रहने और अपने अन्य जानकारों को नशे के खिलाफ जागरूक बनाने की सलाह दी गई। इस अवसर पर 1053 युवाओं एवं ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की टीमों ने नालागढ़ के बरोटीवाला में 45, चण्डी क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय शेरान में 190 छात्रों, कुठाड़ स्थित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में 238 छात्रों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुम्हारहट्टी में 170 छात्रों, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कसौली में 70 छात्रों, राजकीय उच्च पाठशाला बातल में 210 छात्रों और नालागढ़ खण्ड के गनसोत गांव में 70 ग्रमावासियों को नशा निवारण के सम्बन्ध में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई।
कुनिहार : सियाचिन में शहीद हुए कुनिहार के दोची गाँव के मनीष ठाकुर के घर शोक व्यक्त करने आए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश सरकार व प्रसासन पर शहीद के परिवार को दी जाने वाली सहायता राशी के बारे लगाए गए आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित है। यह बात जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है। शहीद मनीष की अंत्येष्टि पर पूरा प्रसासन मौजूद था तथा सरकार की तरफ से मंत्री राजीव सहजल सहित प्रदेश भाजपा महामन्त्री रणधीर शर्मा, प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल के अलावा जिला के सभी बोर्डो के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उसी समय प्रसासन की ओर से शहीद के परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी तथा इस मौके पर शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए मंत्री द्वारा सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता करने का आस्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को 50 सालों के कार्य काल में शहीदों व जवानों की याद नही आई। भाजपा की अटल बिहारी सरकार ने पहली बार शहीदों को सम्मान दिया और उनके पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने के साथ उनके परिवारों को आर्थिक सहायता व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व अन्य सुविधाएं देनी शुरू की। भाजपा सरकार ने ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया।
जन-जन को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक बनाने के लिए गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्राम स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत 15 दिसम्बर, 2019 तक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सोलन जिला के कण्डाघाट तथा बातल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने विकास खण्ड धर्मपुर के जोहड़ जी में आयोजित मेले में भी लोगों को नशा निवारण अभियान के तहत जानकारी प्रदान की। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल ने इस अवसर पर लोगों को जानकारी दी कि नशेे के आदी व्यक्ति के सभी अंग धीरे-धीरे काम करना बन्द कर देते हैं। उन्होंने कहा कि नशा, व्यक्ति की मानसिक क्षमताओं को समाप्त कर देता है और व्यक्ति को हीन भावना से ग्रस्त कर दता है। उन्होंने कहा कि सही समय पर चिकित्सीय परामर्श और परिवार के विश्वास के साथ नशा पीड़ित को स्वास्थ्य एवं मानसिक लाभ पंहुचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास नशे से पीड़ित व्यक्ति को समीप के नशा मुक्ति केंद्र में लाएं ताकि वह व्यक्ति अपना विश्वास प्राप्त कर पुनः सुखद जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने सभी को विभिन्न नशीले पदार्थों की जानकारी भी दी। कलाकारों ने लोगों को बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम कर देता है। कलाकारों ने जानकारी दी कि नशे से पीड़ित व्यक्ति की प्रजनन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। कलाकारों ने गीत ‘गांव-गांव और शहर-शहर में ये अभियान चलाया है’ तथा ‘छोड़ नशे की बुरी आदतें सबको ये बताना है’ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जनसमूह को नाटक तथा समूहगान के माध्यम से नशे की हानियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर महिला पाॅलीटैक्निक महाविद्यालय कण्डाघाट की प्रधानाचार्य वीना आर्य, स्वास्थ्य निरीक्षक खेमचन्द, बातल में चिकित्सा अधिकारी डाॅ. कविता पण्डित, जोहड़जी में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित रंजन सहित अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, छात्र एवं अन्य उपस्थित थे।
केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मन्त्रालय द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से देश के 623 ज़िलों में 26 नवम्बर, 2019 को संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की जिला युवा समन्वयक ईरा प्रभात ने दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सोलन जिला के अर्की उपमण्डल के बातल में संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। सोलन जिला के पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मधुसूदन शर्मा नशा निवारण विषय पर युवाओं का मार्गदर्शन भी करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं का आह्वान किया कि वे ग्राम स्तर पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक बनाएं। डाॅ. सैजल आज सोलन जिला के कंडाघाट विकास खंड की ग्राम पंचायत छावशा के पाडली गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करने केे उपरान्त उपस्थित जनसमूह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस आंगनवाड़ी भवन के निर्माण पर 5.67 लाख रुपए व्यय हुए है। डाॅ. सैजल ने कहा कि नशे का किसी भी रूप में सेवन व्यक्ति एवं परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। यदि सभी स्तरों पर महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि महिला परिवार की धुरी होती है और महिलाओं की संगठित शक्ति नशा निवारण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे सामने नशे के जो दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं वह भयावह तस्वीर प्रस्तुत कर रहे है। इस समस्या पर विजय पाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर नशे के विरूद्ध लड़ना होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नशे के विरूद्ध निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाएं नियमित तौर पर गांवो में महिलाओं को स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण सम्बन्धी विभिन्न विषयों के सम्बन्ध में जागरूक बना रही है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को महिलाओं को विभिन्न प्रकार के नशों एवं इनके दुष्प्रभावों के बारेे में जागरूक बनाना होगा। महिलाओं को नशे के कारण होने वाली आर्थिक हानि से भी अवगत करवाना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के आदी व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार तथा रोजगार इत्यादि पर नशा सेवन के कारण होने वाली हानी की जानकारी ही समाज को एकजुट होकर नशे के विरूद्ध लड़ने के लिए प्रेरित करेगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि जागरूक नारी शक्ति समाज एवं परिवार के संतुुलित विकास के लिए आवश्यक है और प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं को इस दिशा में अग्रदूत की भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए सभी को अपनी भूमिका का सही निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर, 2019 तक नशा उन्मूलन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को हम सभी को सफल बनाना होगा ताकि समाज और परिवार को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने नशा निवारण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे पोषण अभियान की पूरी जानकारी घर-घर तक पंहुचाएं ताकि महिलाएं एवं शिशु स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने वृद्धावस्था पैंशन, गृहिणी सुविधा सहित सहारा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्र्रदान की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच का लाभ उठाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि विकास सम्बन्धी विभिन्न मांगों को समयबद्ध आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गम्भर खड्ड पर नया पुल निर्मित करने का मामला मुख्यमन्त्री से उठाया जाएगा। डाॅ. सैजल ने इस अवसर पर बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ के तहत 03 कन्या शिशुओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र के प्रांगण में आंवले का पौधा भी रोपा। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए। भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के समय में सोलन जिला एवं विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। ग्राम पंचायत छावशा की प्रधान अंजू देवी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ग्राम पंचायत पौधना के उपप्रधान ओमदत्त शर्मा ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतोें के प्रतिनिधि, बीडीसी सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वन्दना चैहान, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट रमनवीर चैहान, अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































