सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अन्हेच के रिहवीं में सोलन जिला के प्रथम मुख्यमंत्री लोक भवन का शिलान्यास किया। इस लोकभवन के निर्माण पर 30 लाख रुपये व्यय होंगे। डॉ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में इस तरह के लोक भवन आमजन की सुविधा के लिए निर्मित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह भवन ग्राम पंचायतों में लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक लोक भवन निर्मित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर योजना सहित प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करें। डॉ. सैजल ने इस अवसर लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुरू दास सैजल, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, ग्राम पंचायत अन्हेच के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, उपप्रधान मदन लाल शर्मा, सोलन भाजपा मंडल के सचिव संजय ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, बीडीओ सोलन ललित दुल्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हि0प्र0 द्वारा इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज दिव्यांग प्रतियोगिता का आयोजन कहलूर खेल परिसर लुहणू जिला बिलासपुर मे 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित करवाया जा रहा है। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी श्याम लाल कौडल ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज दिव्यांग प्रतियोगिता का शुभारम्भ उपायुक्त राजेश्वर गोयल द्वारा 2 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (द्दात्र) मैदान जिला बिलासपुर में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में दस जिलोे से लगभग 5 सौ प्रतिभागी भाग लेगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (द्दात्र) मैदान में 3 दिसम्बर को दोपहर बाद 2ः30 बजे होगा। इसकी अध्यक्षता विधायक (सदर ) सुभाष ठाकुर करेंगें। उन्होंने समस्त नगर वासियों से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आग्रह किया है।
शिक्षण संस्थानों के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होता है। अध्यापक कर्तव्य निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को गुणात्मक तथा संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्वालमुठानी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करने के उपरांत अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत ढांचा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने अध्यापकों से आहवान करते हुए कहा कि वह पूरी लग्न व कर्तव्य निष्ठा के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभी से ही कडी मेहनत करना शुरू कर दें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वर्तमान समय में नशा एक गंभीर समस्या बन गई है जो कि समाज में तेज़ी से फैल रही है इसलिए समय की जरूरत है कि युवाओं का सही प्रकार से मार्ग दर्शन किया जाए और उनकी दिनचर्या पर नज़र रखी जाए ताकि युवा पीढ़ी को इस लत से बचाया जा सके। उन्होंने वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रह गए है वे अभी से ही कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें ताकि आगामी वर्ष वे भी पुरस्कार लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने स्कूल की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की वार्षिक पत्रिका स्मृति का भी विमोचन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐेच्छिक निधि से 5 हजार रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में लगभग 10 लाख रूपए की लागत से भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष सुरेश गौतम के अतिरिक्त ग्राम पंचायत प्रधान मेहर चन्द, उप प्रधान दिला राम, बीडीसी सदस्य ज्ञान चंद, मस्तराम, रीनादेवी, पवन ठाकुर के अतिरिक्त अविभावक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 02 दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू के प्रवास पर आ रहे है। जयराम ठाकुर 02 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.55 बजे दशहरा मैदान परवाणू पहुंचेगें। मुख्यमंत्री तदोपरांत दशहरा मैदान परवाणू से कसौली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर सर्वप्रथम कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरावरी से हरिपुर के लिए स्तरोन्नत मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर की विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत बरोटीवाला-मंधाला-परवाणू मार्ग को चौड़ा करने, भोजनगर से कमलोग वाया नेरीकलां मार्ग को स्तरोन्नत करने और गडियार से बूढो तक मार्ग को स्तरोन्नत करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर कसौली तहसील के परवाणू शहर में मल निकासी प्रणाली स्थापित करने के कार्य की आधारशिला रखेंगे। वे कसौली तहसील के कण्डा में अत्याधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मपुर का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में स्थापित उप विपणन यार्ड के विस्तार कार्य तथा परवाणू में अधोसंरचना विकास के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरांत दशहरा मैदान परवाणू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए नशा निवारण अभियान के तहत प्रदेश सिख समुदाय संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कल्लर रपैड़ गुरूद्वारा में स्कूली बच्चों की जिला स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में 6 विद्यालयों के 30 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में विजय राज उपाध्याय, सुशील पुंडीर, अमरनाथ धीमान, जीतराम सुमन,जसवंत सिंह चंदेल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सिमर कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा प्रथम स्थान, कुमारी अनुष्का, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा द्वितीय, हरिओंम रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र घुमारवीं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में रंजना कुमारी, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा प्रथम, राजश्री, जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा द्वितीय, प्रज्ञा शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर ऋ षिकेश तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नारा लेखन में रमा शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर ऋ षिकेश प्रथम, यासिर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश द्वितीय, राहुल भारद्वाज, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा निवारण अभियान पूरे प्रदेश्श में चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड नाटकों का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गईं। वर्तमान में नशा एक विकराल समस्या बनती जा रहा है जिससे हमारी युवा पीढी का भविष्य अन्धकारमय हो रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सिख समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रूप्पल, जिला प्रधान आन्नद सिंह, सचिव तारा सिंह, मंडी जिला के प्रधान लखनपाल सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान भृख्मों देवी तथा काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट, धुन्दन, भराडीघाट, नवगांव, चण्डी, ग्याणा, कंधर के उपभोक्ताओं को लंबित बिल जमा करवाने के लिए बिजली बोर्ड ने फरमान जारी किया है। जिन उपभोक्ताओं ने कई महीनों से बिजली के बिल जमा नही करवाए है। उन्हें 7 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करना के निर्देश जारी किए है। और वह अपने बिजली के बिल विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के कार्यालय में आकर जमा करवाएं, यदि इस दौरान जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करता है तो उनके बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग में सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कई महीनों से कुछ उपभोक्ता बिलजी का बिल जमा नहीं करवा रहे है। इस कारण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उनको सूचित कर दिया गया है कि वह जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें नहीं तो विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए युवा शक्ति को आगे आना होगा। डॉ. सैजल उपायुक्त कार्यालय सोलन में नशा निवारण जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत सभी को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि नशाखोरी पर काबू पाने के लिए अभिभावकों को यह समझना होगा कि अपने बच्चों का ध्यान रखना उनका भी फर्ज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में सघन प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयास आम आदमी के सहयोग से ही सफल होंगे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों पर ध्यान दें, उनसे नियमित संवाद बनाए रखें और उनकी दिनचर्या एवं आदतों में बदलाव के बारे में सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों के विरूद्ध बिना डरे पुलिस को जानकारी दें। इस अवसर पर प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत सभी से नशोखारी पर रोक लगाने की दिशा में संकल्पबद्ध कार्य करने का आग्रह किया। उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा, उपमण्डलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. संजीव धीमान, अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जन समस्याओं का तार्किक निदान करना जिला शिकायत निवारण समिति का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. सैजल आज यहां जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि यह बैठक विभिन्न विभागों को पूरे जिला में योजना कार्यान्वयन के संबंध में आ रही कमियों को दूर करने का भी एक मंच प्रदान करती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना किसी पूर्वाग्रह के समस्याओं को सुलझाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन की शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए काम करती है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों का इस दिशा में सकारात्मक एवं संवेदनशील रवैया आवश्यक है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि आज की बैठक से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी गैर सरकारी सदस्यों का उपस्थित रहना आवश्यक है। गैर सरकारी सदस्यों को भी इस बैठक के महत्व को समझना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार से योजनाओं के लिए धन प्राप्त करने और भूमि की निशानदेही जैसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें। डॉ. सैजल ने निर्देश दिए कि परवाणू के टिपरा गांव में सुचारू जलापूर्ति के लिए पाईपों को शीघ्र बदला जाए। इस कार्य के लिए 8.50 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न स्थानों पर खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध नियमित कार्रवाई की जाए। उन्होंने नालागढ़ उपमण्डल में नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदाम के पास तीखे मोड़ को ठीक करने के संबंध में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा प्राक्कलन तैयार कर अगली शैल्फ में धन का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर में स्थापित सभी सौर ऊर्जा चलित लाईटों का पुनः पूर्ण निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि जिला में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखी जाए। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में दूषित पेयजल के संबंध में अधिकारियों को बैठक कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अर्की उपमण्डल के डूमैहर गांव में बस अड्डे से लेकर डोलग गांव तक सड़क की मुरम्मत के लिए संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलन शहर में विभिन्न स्थानों पर पानी की लीकेज का निदान करने के लिए नगर परिषद सोलन, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग तथा हिमुडा को संयुक्त मुआयना कर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि चंबाघाट में रेलवे की 80 मीटर भूमि एंबुलेंस मार्ग के लिए उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन मामला रेलवे प्रशासन से उठाएंगे। सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समयबद्ध निदान के लिए ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिएं। बैठक में राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य सहित अन्य सदस्यों ने बहुमूल्य परामर्श दिए। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विश्वास दिलाया कि जनहित के मामलों को निर्धारित सीमा में सुलझाया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद सदस्य शीला, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, आढ़ती संघ के तीर्थानंद भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार शर्मा, जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार को अरसे बाद सरकारी स्कूलों के बच्चों को वर्दी देने की याद तो जरूर आई, लेकिन इसमें भी माल बटोरने की खुली छूट दे दी है।बच्चों द्वारा पहनने के बाद पहली बार वर्दी धोने से ही रंग निकल रहा है या फिर धब्बे बन रहे है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि घटिया क्वालिटी की वर्दी खरीदकर सरकार स्कूलों को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना रही है। उन्होंने वर्दी खरीद में बड़े घपले का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बड़े गोलमाल में कौन संलिप्त है, उन सबके नाम उजागर किए जाएं। सरकार यह भी स्पष्ट करे कि अब तक क्या कार्यवाही की।सरकार के नाक तले इतना बड़ा घपला कैसे हो गया। उन्होंने चिंता जताई कि स्कूलों में ही इस तरह के मामले सामने आने से बच्चों में क्या संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में इस मामले को कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमुडा में जमीन खरीद मामले में सरकार की किरकिरी हो चुकी है। सरकार उस मामले को भी दबा रही है जबकि करोड़ों का गोलमाल हुआ है। आयुर्वेद विभाग में दवा खरीद घोटाला उजागर हो चुका है। सरकार के 2 साल खरीद फरोख्त के बड़े घपलों में बीत गया है तथा अब इन मामलों को दबाया जा रहा है।उन्होंने सवाल किया कि आखिर इन लोगों को सरकार अपनी शह क्यों दे रही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सरकार में बैठे लोगों की इसमें संलिप्तता है जिस कारण अपनों को मलाई खाता देखकर सरकार ने आंखें मूंद ली है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन मामलों में जनता की अदालत में जबाव देना ही होगा तथा कांग्रेस पार्टी जनहित के इन मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ धुन्दन इकाई के चुनाव हुए। यह चुनाव शिक्षा अधिकारी धुन्दन के कार्यालय सभागार में अधीक्षक, रावमापा छात्र अर्की दिनेश शर्मा व वरिष्ठ सहायक, रावमापा छात्र कुनिहार राहुल कंवर चुनाव अधिकारी की देखरेख में सर्वसम्मति से करवाए गए।इसमें प्रधान पद पर नरेंद्र गौतम (अधीक्षक,रावमापा धुन्दन),वरिष्ठ उपप्रधान जितेंद्र चंदेल (अधीक्षक, रावमापा नवगांव), महासचिव हुक्म चंद (अधीक्षक,खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन),कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह (लिपिक,रावमापा सूरजपुर),सह सचिव मदन सिंह (लिपिक,रावमापा घनागुघाट) को चुना गया।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया कि मादक द्रव्यों के व्यसन से युवा पीढ़ी को दूर रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। राज्यपाल गत देर सांय सोलन में नशा निवारण जागरूकता के लिए जिला पुलिस द्वारा स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जन को इस अभियान में योगदान देना होगा और जीवन पर्यन्त इस दिशा में अभियान के रूप में कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग दें। उपायुक्त सोलन ने इससे पूर्व राज्यपाल को ‘सोलन अतीत के आईने में’ पुस्तक भेंट कर उनका विधिवत स्वागत किया। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन केसी चमन, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गत देर सांय सोलन में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर अधिकारियों से आग्रह किया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी पहुंचाईं जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों को ग्राम स्तर पर इस कार्य के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने चाहिएं। उन्होंने विशेष रूप से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग एवं रोजगार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से आग्रह किया कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। राज्यपाल ने कहा कि कृषि विभाग को यह प्रयास करना चाहिए कि जिला के सभी किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती जहां कृषि योग्य भूमि के लिए सर्वथा उपयुक्त है वहीं यह कृषक के लिए आर्थिक रूप से लाभप्रद भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के उत्पाद सभी के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। बंडारू दत्तात्रेय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा में समग्र गुणवत्ता सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त, उद्देश्यपरक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ओतप्रोत एवं रोज़गारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने बदलते परिवेश के अनुरूप अध्यापकों के नियमित प्रशिक्षण पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को परिश्रम, समर्पण जैसे गुण विकसित करने के साथ नैतिक शिक्षा की दिशा में भी जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश एवं विश्व के इतिहास, भूगोल एवं समसामायिक विषयों की सारगर्भित जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिला में विभिन्न विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पड़े पदों की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता एवं फिट इंडिया कार्यक्रमों के बारे में भी जागरूक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जहां विकास के लिए आवश्यक है वहीं फिट इंडिया युवाओं को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पग है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जल संरक्षण के लिए आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने ग्राम स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण पर भी बल दिया। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त कर प्रदेश सरकार को उचित फीडबैक प्रदान करें। बंडारू दत्तात्रेय ने लोक निर्माण विभाग को सभी स्तरों पर सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को जिला में पेयजल एवं सिंचाई के लिए समुचित जल प्रबंधन के निर्देश भी दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि सोलन जिला में इस वित्त वर्ष में 2700 किसानों को प्राकृतिक खेती के तहत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सोलन जिला में 48 हजार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए है। योजना के तहत 3000 रोगियों के उपचार पर 2.10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। हिमकेयर योजना के तहत 48362 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया है। योजना के अन्तर्गत अभी तक 6000 रोगियों को उपचार एवं अन्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर 3.50 करोड़ रुपये व्यय किए गए है। बैठक में अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने राज्यपाल को सोलन जिला की भौगोलिक परिस्थिति एवं योजना कार्यान्वयन के विषय में अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
सिरमौर : मुख्यमंत्री गृहणी योजना के अन्तर्गत राजगढ़ उपमंडल की 13 पंचायतो की 250 पात्र महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन विधायक रीना कश्यप द्वारा राजगढ़ में वितरित किये गए। मण्डल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि विधायक रीना कश्यप ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रहणी योजना गरीब महिलाओं के साथ साथ मध्यम वर्ग की महिलाओं को वरदान साबित हो रही है व प्रदेश में हज़ारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता हर क्षेत्र में लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की मुख्य समस्याओ को सरकार के समक्ष रखेंगी और उनका हल किया जाएगा । रीना कश्यप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़को को बेहतर करने की रहेगी और सभी साथ मिलकर क्षेत्र की समस्यओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद सुरेश कश्यप संसद में क्षेत्र की आवाज को जोरो से रख रहे है व उनके विधायक रहते उन्होंने लगभग 300 करोड़ की योजनाओं को प्रदेश व केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाया है।और इन योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री राजपाल ठाकुर ,पंचायत समिति की उपाध्यक्षा तारा ठाकुर ओबीसी मौर्चा पच्छाद के अध्यक्ष विनय शर्मा उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में कार्यरत करुणा शर्मा को अंग्रेजी साहित्य में डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सम्मान समारोह में प्रदान किया। डॉक्टर करुणा शर्मा वर्तमान में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। डॉ करुणा शर्मा ने समस्त विद्यालय परिवार से मानद उपाधि हासिल करने पर खुशी जाहिर की साथ ही विद्यालय परिवार को मिष्ठान भी बांटा। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि कड़ी मेहनत से यह सपना पूरा किया व बच्चों को प्रेरणा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने पति राजकुमार को दिया, जिनके सहयोग से आज वह डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किए गए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, उप प्रधानाचार्य प्रकाश चंद बट्टू व उनके परिवार जनों सहित समस्त विद्यालय परिवार ने डॉ करुणा शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्धन में एन एस एस इकाई ने विश्व एड्स दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य प्रकाश चंद बटटू ने की। स्त्रोत समन्वयक राजकुमार टी.जी.टी. ने विश्व एड्स दिवस पर एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लक्षण व सावधानी पर चर्चा की। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बटटू ने एड्स का अर्थ व होने वाले एच. आई. वी. वायरस के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवी निकिता ने इस वर्ष का थीम 'समुदाय से समुदाय' पर प्रकाश डालते हुए लक्षण बताए। नरेंद्र कपिला कॉमर्स प्रवक्ता ने स्वयं मिले पीड़ित व्यक्ति के बारे में बताया कि एक व्यक्ति से सारा परिवार इस रोग कि चपेट में आ जाता है। इस अवसर पर चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने इस बारे में जागरूक किया।
सुबह 5:30 बजे पढ़ने के लिए उठी आठवीं की बच्ची, संदिग्ध हालत में ग़ायब, पूरा गाँव व पुलिस कर रही तलाश
हमीरपुर : लंघवाण रोड पर स्थित स्वाहलवा गाँव की 14 वर्षीय बच्ची शनिवार सुबह 5:30 बजे अचानक संदिग्ध हालात में घर से गुम हो गई। पूरा गाँव व पुलिस बच्ची को ढूँढ रहे है लेकिन ख़बर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग़ नहीं मिला। नैंसी पुत्री चमन लाल गाँव स्वाहलवा डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल टौणी देवी की आठवीं कक्षा की छात्रा है। रोज़ की तरह वह अपनी छोटी बहन के साथ रात को सोई थी। अक्सर वे पाँच बजे पढ़ने के लिए उठ जाती है। शुक्रवार को भी दोनों बहनें एक सोई थी। शनिवार सुबह क़रीब 5:30 बजे नैंसी कमरे से बाहर निकली लेकिन उसका कोई पता न चला। छोटी बहन ने स्वजनों को इस बारे बताया तो तलाश शुरू हो गई। नैंसी के पिता चमन लाल ने बताया कि बच्ची का कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस वालों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने सभी संदिग्ध स्थानों, कुओं, खातरियों की तलाशी ले ली है। क़यास लगाए जा रहे हैं कि कहीं बच्ची को कोई जंगली जानवर तो नहीं नुक़सान पहुँचा गया। चमन लाल ने बताया कि अभी तक तेंदुए या जंगली जानवर के कोई निशान नहीं मिले है। वहीं अपुष्ट जानकारी यह भी मिली है कि बच्ची को टौणी देवी अस्पताल के पास और ठाना दरोगन के पास देखा गया। कुछ लोग बड़ू की तरफ़ भी बच्ची को तलाश रहे है। फ़िलहाल अभी तक बच्ची कहाँ है, इसका कोई पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल टौणी देवी कमेटी प्रधान कर्नल चेत राम ने कहा कि वह इस घटना को सुन कर दु:खी है लेकिन बच्ची की तलाश में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस बारे में वह स्वयं एसपी हमीरपुर से बात कर रहे है ताकि बच्ची की तलाश में और फ़ोर्स लगाई जा। डी॰ए॰वी॰ पब्लिक स्कूल दरकोटी ( टौणी देवी ) के प्रिंसिपल महेंद्र डोगरा ने बताया कि बच्ची पढ़ने में बिलकुल नॉर्मल है। आजकल पेपर चले हुए है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सुबह बच्ची नैंसी के घर गए और सर्च अभियान में लगे लोगों से जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है कि बच्ची सुरक्षित ढूँढ ली जाएगी।
कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित आधुनिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के केंद्र इंटरनल विश्वविद्यालय द्वारा 30 नवंबर शनिवार को बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा। विश्व विधालय के उपनिदेशक व जन सम्पर्क अधिकारी पी के खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नियंत्रक जनरल पेटेंट, डिजाइन और व्यापार चिह्नों के कार्यालय के तत्वावधान में आईपीआर सेल द्वारा पी एच डी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आईपीआर के बारे में जानकारी का प्रसार करना और देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी साँझा करने के लिए और आईपीआर से जुड़े वाणिज्यिक लाभ पैदा करना है। कार्यशाला के दौरान बौद्धिक संपदा, अवधारणा, पहचान और निर्माण, आईपी दर्ज करने के पीछे की प्रक्रिया, पेटेंट सूचना विज्ञान, व्यावसायीकरण और तकनीक हस्तांतरण आदी विषय सम्मिलित रहेंगे। यह कार्यक्रम संकाय सदस्यों, अनुसंधान और स्नातकोत्तर छात्रों, स्टार्टअप और अन्य पेशेवरों और शिक्षाविदों के लिए है।
भले ही जिला सिरमौर भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव संपन्न हो गए हो, साथ ही पांच में से चार विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए हो मगर पच्छाद शुक्रवार तक बिना मंडल अध्यक्ष के ही चल रहा है। शनिवार को यानि कल पच्छाद कोर कमेटी की बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी पवन गुप्ता की अध्यक्षता में रखी गई है। निश्चित ही कल इस विधानसभा क्षेत्र को नया मंडल अध्यक्ष मिल जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि क्या कोर कमेटी हमेशा भाजपा के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में लक्की रहे प्रताप ठाकुर पर फिर से मुहर लगाएगी या फिर किसी और पर। यहां पर काबिल गौर है कि प्रताप ठाकुर भाजपा के लिए हमेशा लक्की रहै है पहली बार 32 सालो के बाद कांग्रेस से इस सीट को छुडाने मे प्रताप ठाकुर का अहम भूमिका रही है उनके पहली बार मंडल अध्यक्ष बनने के बाद ही विधायक सुरेश कश्यप ने जीत दर्ज की थी और प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता मे लगातार हुये लोक सभा ,विधान सभा ,पंचायती राज,के चुनाव मे भाजपा जीत दर्ज करती आई है क्योंकि मंडल अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहा नाम टपरोली पच्छाद निवासी सुनील ठाकुर का है। तो वही अनूप सुरेंद्र नेहरू चक्रधर भंडारी आदि करीब 9: का नाम भी पैनल में शामिल बताया जा रहा है। मगर बड़ी बात तो यह है कि इस विधानसभा क्षेत्र के दोनों गिरी आर और गिरी पार के संगठन से जुड़े नेताओं की और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद प्रताप ठाकुर को ही माना जाता है और इस बार के चुनाव में भी प्रताप ठाकुर काफी सक्रिय रहे थे पार्टी में तीन तरफा चले विरोध के बावजूद उन्होंने संगठन को पूरी तरह से जोड़े रखा। भले ही बमुश्किल इस बार उपचुनाव जीता गया हो मगर इस जीत के पीछे एक नाम मंडल अध्यक्ष का भी आता है। प्रताप ठाकुर दो बार पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी के प्रति निष्ठा भी रखते हैं। मगर क्या वे या अन्य रखे गए नाम इस विधानसभा क्षेत्र में जब कि पार्टी की स्थिति काफी खराब चल रही हो तो वेब संगठन के लिए लकी साबित होंगे या नहीं इस पर सवालिया निशान है। सूत्रों की माने तो पूरे विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता प्रताप ठाकुर को तीसरी बार मंडल अध्यक्ष देखना चाहता है। सूत्रों का यहां तक भी मानना है कि जो कुछ उपचुनाव से पहले टिकट को लेकर हुआ था उसके बाद से इस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर खुद इच्छा नहीं रख रहे हैं कि वे मंडल अध्यक्ष बने। बरहाल कल शनिवार को सांसद सुरेश कश्यप प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर विधायक रीना कश्यप विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी तथा दोनों महामंत्री कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। अब देखना यह है कि क्या पूर्व मंडल अध्यक्ष कि फिर से ताजपोशी करी जाएगी या फिर किसी और नाम पर मंडल अध्यक्ष की ताजपोशी होनी है। सूत्रों की माने तो मौजूदा विधायक को किस समय सुलझे हुए मंडल अध्यक्ष की जरूरत भी है और वक्त की नजाकत भी संगठन के लिए ऐसा ही इशारा करती है।
शुक्रवार को उपायुक्त कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के चुनाव कुनिहार के माहाराजा पदम सिंह स्टेडियम के सभागार में अधिकारी ललित की देखरेख मे हुए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से गगन शर्मा को महासंघ का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उप प्रधान निर्मल शर्मा, महासचिव परमिन्दर वर्मा, कोषाध्यक्ष मनदीप व चेयरमैन लोकेन्द्र चौहान को बनाया गया। चुनाव के बाद पूरी कार्यकारणी ने सत्यनिष्ठा व ईमानदारी से महासंघ के लिये कार्य करने का प्रण लिया।
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट्स ने प्रथम छात्र वाहनी एनसीसी सोलन के मार्गदर्शन से एन सी सी सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनेक गतिविधियां ड्रिल, चित्रकला, भाषण प्रतियोगितायें करवाई गई और कुनिहार में नशा निवारण और स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली कर लोगो को जागरूक भी किया। यह जानकारी विद्यालय के एनसीसी अधिकारी अमर देव ने दी व बताया की भाषण प्रतियोगिता में सभी विजेता, उप विजेता कैडेट्स को प्रधानाचार्य पदम् नाभम मुख्याध्पपिका सुषमा शर्मा ने मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समीति अध्यक्ष ने एनसीसी कैडेटों को एन सी सी सप्ताह के मनाये जाने, एनसीसी प्रमाण पत्र का महत्व, केडेट्स को एकता और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया और ए एन ओ अमर देव की इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने और कार्य की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम् नाभम, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर ठाकुर, उप प्रधानाचार्य किरण जोशी, मुख्याधापिका सुषमा शर्मा और अन्य अध्यापक वर्ग और बच्चे मौजूद रहे।
कुछ दिन पहले सियाचिन में शहीद हुए ग्राम पंचायत कुनिहार के गाँव दोची के 21 वर्षीय मनीष ठाकुर के घर जाकर शुक्रवार को अर्की भाजपा के प्रदेश, जिला व मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शोक स्तब्ध परिवार को सांत्वना देकर सवेंदना व्यक्त की। भाजपा पदाधिकारियों ने सरकार की ओर से परिवार वालों को हर सम्भव सहायता प्रदान करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, कार्यकारणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा, सचिव ओमप्रकाश, प्रधान हाटकोट सुनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सीमा महन्त, भाजपा नेत्री कौशल्या कंवर, सुरेश जोशी, अनिल गर्ग,चैतराम तनवर, राजीव शर्मा, दीपराम, हंसराज ठाकुर, आर पी जोशी, रघुवीर सिंह, जगदीश चन्देल, विनोद आदि मौजूद थे।
शुक्रवार को कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पटलांदर में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सैंकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पूर्व सैनिक लीग व सर्वकल्याणकारी संस्था के सौजन्य से सुजानपुर में 15 जनवरी को सेना दिवस के सुअवसर पर पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन के एजेंडे के बारे चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वर्ष 1962, 1965 व 1971 की लड़ाई में देश की सुरक्षा में जिन लोगों ने भाग लेकर अपना शौर्य दिखाया तथा अभी जीवित है, उन जांबाज सूरमाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन पूर्व सैनिकों की सूची तैयार की जा रही है। बैठक में कहा गया कि पूर्व सैनिकों के देश के प्रति जज्बे को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2002 में संस्था की ओर से कारगिल युद्ध में शहादत का जाम पीने वाले जवानों के परिवारों को भी सम्मानित किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2010 में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 2360 सेवारत सैनिक परिवारों व वर्ष 2011 में सुजानपुर विस क्षेत्र के साढ़े 3 हजार पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जा चुका है। बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया कि मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नथू राम गोडसे को देशभक्त जैसा वकतव्य देना अशोभनीय व निंदनीय है। इसकी पूर्व सैनिक निंदा करने के साथ मांग करते है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता रद्द की जाए, क्योंकि ऐसे लोगों को संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है।
सोलन जिला में मतदाता साक्षरता क्लब के लिए नियुक्त किए गए जिला स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन जिला पांचो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त 18 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला के प्रत्येक महाविद्यालयों में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाओं व राजकीय उच्च पाठशालाओं में 14 से 17 वर्ष के भावी मतदाताओं के लिए मतदाता साक्षरता क्लब स्थापित किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता क्लबों के माध्यम से नए मतदाताओं तथा विद्यालयों में पढ़ने वाले भावी मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विवेक चंदेल ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निरक्षर मतदाताओं के लिए बूथ स्तर अधिकारियों की अध्यक्षता में चुनावी पाठशाला का भी गठन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, जिला स्तरीय प्रशिक्षक संदीप खिमटा, डॉ. राम गोपाल शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्तर के प्रािश्क्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम लुहणू में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सदर की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इसमें शास्त्रीय संगीत, हारमोनियम वादन, तबला वादन, लोक गीत व लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। लोक गीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस की टीम ने बेडिय़ा रे ठेकेदारा.., राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या बिलासपुर ने मैला रे हेठिया.. व भैरवी ग्रुप ने छातिया च तीर लगदा.. लोक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, लोक नृत्य प्रतियोगिता में इन टीमों ने मनमोहक वेशभूषा व लोक गीतों के साथ सजे नृत्य पर खूब तालियां बटोरी। शास्त्रीय गायन में भैरवी ग्रुप की अंजना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर के उत्कर्ष शर्मा, हारमोनियम वादन में लक्की, प्रत्युष शर्मा व मुस्कान तथा तबला वादन में अभिषेक कुमार ने प्रस्तुति दी। शास्त्रीय गायन में उत्कर्ष शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंजना द्वितीय रहीं। हारमोनियम वादन में लक्की ने प्रथम, प्रत्युष शर्मा ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोक गीत व लोक नृत्य में भैरवी ग्रुप ने पहला, कन्या स्कूल बिलासपुर ने दूसरा व घागस स्कूल ने तीसरा स्थान अर्जित किया। तबला वादन में अभिषेक कुमार प्रथम रहे। निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. मीना वर्मा, प्रो. रेखा गुप्ता व अभिषेक सोनी ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। युवा उत्सव के समापन अवसर पर सेवानिवृत प्रो. नीरज वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विजेता टीमों व प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच संचालन मनोज ठाकुर ने किया। खेल विभाग बिलासपुर में कार्यरत अधीक्षक हीरा लाल ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें व प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दिसंबर माह में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर संगीत प्रवक्ता अनूप शर्मा, राजेश भारद्वाज, सुभाष, नीलम, प्रवीण कालिया, इशान अख्तर व अमित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन द्वारा 30 नवम्बर व प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के ठोडो मैदान स्थित नगर परिषद हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में सोलन जिला के सभी खण्डों से लगभग 150 चयनित प्रतिभागी 10 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ये प्रतिभागी लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, पारम्परिक वाद्य यंत्र, कत्थक, शास्त्रीय संगीत, तबला, हारमोनियम और सितार प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। गोवर्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी 25 से 27 दिसम्बर, 2019 को नाहन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सोलन की दूरभाष संख्या 01792-223462 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सोलन जिला की 53-सोलन (अनुसूचित जाति) तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवम्बर, 2019 तक मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने, नाम काटने, नाम इत्यादि का संशोधन करने व मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से अन्य मतदान केन्द्र में परिवर्तित करने के लिए कुल 9567 आवेदन प्राप्त हुए है। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने दी। रोहित राठौर ने कहा कि इनमें से 5067 आवेदन सोलन तथा 4500 आवेदन कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 175, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 1990, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2880 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 22 आवेदन प्राप्त हुए है। रोहित राठौर ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 113, मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 2163, मतदाता सूची में नाम इत्यादि में संशोधन करने के लिए 2146 तथा एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में नाम परिवर्तित करने के लिए 78 आवेदन प्राप्त हुए है। यह आवेदन बूथ स्तर के अधिकारियोें के माध्यम से प्रारूप 6,7,8 व 8क पर प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि इन प्रारूपों की सूची उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन तथा सम्बन्धित मतदान केन्द्र के बूथ स्तर के अधिकारियों के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में दावे एवं आपत्तियां 02 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे तक उपमण्डलाधिकारी कार्यालय सोलन में लिखित रूप में प्रस्तुत की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस सम्बन्ध में कोई दावा अथवा आक्षेप निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किया जाता तो इन मतदाताओं के नामों को निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960 के नियम 26(4) के अन्तर्गत प्रविष्ट कर दिया जाएगा।
उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज यहां नगर परिषद सोलन के सफाई कर्मियों एवं नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि नशे केे विरूद्ध अभियान में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के फैलाव को रोकने के लिए न केवल युवाओं का जागरूक होना आवश्यक है अपितु समाज के सभी वर्गोें का नशा रोकने के लिए संकल्पबद्ध होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को यह याद रखना होगा कि नशा केवल नाश करता है। केसी चमन ने सभी से आग्रह किया कि नशा निवारण अभियान के तहत जिला के घर-घर को यह ज्ञात हो जाना चाहिए कि सभी को नशे को हराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। उन्होंने आग्रह किया कि नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। उन्होेंने इस अवसर पर सभी को स्वच्छता अभियान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का गहरा संबंध है और साफ-सफाई अच्छे स्वास्थ्य की कसौटी है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि नियमित योग एवं व्यायाम करें। उन्होंने कहा कि योग एवं व्यायाम नशे जैसी घातक बुराई को मनुष्य से दूर रखने में सहायक है। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत कोठों के उपप्रधान विकास ठाकुर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक ईरा प्रभात सहित अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नशा निवारण अभियान के तहत आज वन वृत सोलन में जल, जंगल, जमीन और नशा निवारण पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरण्यपाल सोलन वृत्त हर्षवर्धन कथूरिया ने की।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है, जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है। सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है, परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है। इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है। एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है, सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है, जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है। यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है। इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड धुन्दन द्वारा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।संघ ने सरकार को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 मई 2003 से पुरानी पेंशन योजना कि जगह नई पेंशन योजना का प्रावधान कर्मचारिओं के लिए किया गया है,जिसका संचालन एक प्राइवेट कंपनी एनएसडीएल के माध्यम से किया जा रहा है।सेवानिवृत्त पर पेंशन पाना किसी भी कर्मचारी का अधिकार है तथा एक कल्याणकारी राज्य कि मूल अवधारणा है,परन्तु वर्तमान में संचालित एनपीएस पूर्णत त्रुटिपूर्ण है,इस योजना के परिणाम बड़े भयावह है।एक कर्मचारी जो अपने जीवन के अति महत्वपूर्ण 25 से 30 वर्ष सरकार कि सेवा में अर्पित करता है,सेवानिवृति के उपरांत उसे मात्र 750 से 2000 रुपये तक की ही पेंशन प्राप्त होती है,जिस कारण कर्मचारिओं के मन में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है।यह स्थिती किसी कर्मचारी के लिए किसी अघात से कम नहीं है।इस कारण कर्मचारिओं में दिनोदिन असंतोष फैलाता जा रहा है।प्राथमिक शिक्षक संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द कर्मचारी विरोधी नई पेंशन योजना को ख़त्म किया जाये तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाये और वर्ष 2003 के उपरांत सरकारी सेवा में नियुक्त सभी कर्मचारिओं को पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत लाया जाये। ज्ञापन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ धुन्दन के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएड कोर्स के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में प्रथम दस मैरिट धारकों में घुमारवीं स्थित शिवा बीएड काॅलेज की छात्रा स्वाति गौतम ने छठे स्थान पर कब्जा किया है। काॅलेज का परिणाम पिछले वर्षो की भांति इस बार भी शत-प्रतिशत रहा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्वाति गौतम कॉलेज मे भी प्रथम रही है, द्वितीय स्थान अर्पणा व तृतीय स्थान सम्मिलित रुप से नेहा, पल्लवी व अंकिता ने हासिल किया है। प्राचार्य ने इसका श्रेय कालेज के शिक्षकों व विद्यार्थियों की कडी़ मेहनत को दिया है। गौरतलब है कि पिछले वर्षो में भी इस कालेज के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय मैरिट में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवा शिक्षा समिति के अध्यक्ष बी आरशर्मा, जिला पार्षद व शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक ईंo पुरूषोतम शर्मा व सदस्य मधु शर्मा ने इस अवसर पर मैरिट में स्थान हासिल करने वाली छात्रा, शिवा परिवार के सदस्यों, प्राचार्य शिक्षकों व विद्याथियों को बधाई दी व एक साथ मिलकर शिक्षा गुणवता बनाए रखने का प्रण किया।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी विश्वविद्यालय में आज छात्रों को नशे से दूर रहने तथा नशा न करने की दिशा में प्रतिज्ञाबद्ध करने के लिए हस्ताक्षर अभियान आरम्भ किया गया। पुलिस विभाग की और से छात्रों से आग्रह किया गया कि वे नशे के सौदागरों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं और इस विषय में जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित करें। छात्रों को इस अवसर पर नशा विरोधी अभियान कार्यान्वित करने के कारणों से भी अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने अपनी टीम के साथ बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर लोगों को नशे की हानियों के सम्बन्ध में विस्तार से जागरूक किया गया।। नशा निवारण अभियान के तहत आज राजकीय उच्च विद्यालय बधोखरी में तहसीलदार रामशहर बिमला वर्मा द्वारा छात्रों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य संरक्षक बीएस दूरानी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में भारतीय संविधान के 70वें साल की याद दिलाते हुए यूनिट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि अब यह देखने का समय है कि अधिकारों के बाद कर्तव्य का सही वक्त जिसमें संविधानिक नैतिकता का पालन करना। डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए सभी संवैधानिक नैतिकता का पालन करना हर एक की सही जिम्मेदारी सुनिश्चित है। हमें संविधान के पहलुओं का आदर करना तथा जो लोग संविधान की प्रक्रिया को जानते हुए भय पैदा करते है उन्हें संविधान की गहराई तक जाना चाहिए ताकि न्याय के पक्षधर अपनी हर सोसाइटी और सदस्यों को तथा नागरिकों को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। बैठक में 70वें साल की वर्षगांठ पर यूनिट के प्रधान सुखराम नड्डा द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा 17 दिसम्बर को सभी कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि सुबह दस बजे नम्होल रेस्ट हाउस में स्थापना दिवस पर जरूर पहुंचे। इस मौके पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर बैठक में बीएस दुरानी, प्रेम केशव, नंदलाल शर्मा, बाबूराम, जगत पाल ठाकुर, हरिराम, नंदलाल, रूपलाल, तुलसीराम, परसराम, जगन्नाथ शर्मा, श्याम लाल ठाकुर, अमरचंद, शोभाराम, अमर सिंह, हरिराम शर्मा, फुल्लूराम, बद्रीदास,परसराम, सरदार धनीराम, धनीराम ठाकुर राम दत्त सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में एनसीसी विंग में "ए" सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में तीन विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय धुन्दन के 75 केडेट्स ने भाग लिया। एचपी बॉयज बटालियन सोलन से हवलदार राजकुमार तथा हवलदार राजेश के नेतृत्व में यह परीक्षा सफलता तरीके से आयोजित हुई। लिखित परीक्षा के उपरांत कैडेट्स की ड्रिल की परीक्षा ली गई, जिसमें प्रत्येक विद्यालय के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने एनसीसी अधिकारियों का सम्मान किया तथा सभी कैडेट्स तथा उनके साथ आए एनसीसी प्रभारियों ने दोपहर का भोजन किया।
बिलासपुर जिला में अब सभी छोटे बड़े वाहनों की प्रदूषण जांच बीडीटीएस (दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सोसाईटी) के परिसर बरमाणा में होगी। बीडीटीएस की ओर से जिला का पहला और प्रदेश का तीसरा हाईटैक टेक्रोलॉजी आधारित प्रदूषण जांच केंद्र शुरू कर दिया है। यहां से जारी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को देश में कहीं भी ऑनलाईन चैक किया जा सकेगा। इसका विधिवत उदघाटन एसीसी प्लांट हैड अमिताभ सिंह के कर कमलों से किया गया। अभी तक पेट्रोल पंपों पर खोले गए प्रदूषण जांच केंद्रों में ट्रक ऑपरेटर व फोर व्हीलर चालक अपने वाहनों की जांच करवाते है और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त करते है। लेकिन यह सुविधा ऑफलाईन है, जबकि बरमाणा में ऑनलाईन सुविधा वाला प्रदूषण जांच केंद्र खोला गया है। प्रदेश में कांगड़ा और मंडी के बाद बरमाणा में खुला सेंटर तीसरा होगा। यहां ट्रकों के अलावा कोई भी वाहन चालक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। बीडीटीएस के महासचिव रजनीश ठाकुर ने बताया कि सभा परिसर में प्रदूषण मापक यंत्र का विधिवत शुभारंभ एसीसी प्लांट हैड से करवाया गया है। अभी तक बरमाणा में यह सुविधा नहीं थी जिस कारण ट्रक ऑपरेटरों को पेट्रोल पंपों पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रदूषण जांच केंद्र खोलने को लेकर बीडीटीएस ने निर्णय लिया था और अब इसे क्रियाविंत कर दिया गया है। इसकी सहूलियत बीडीटीएस व पूर्व सैनिक निगम से संबद्ध लगभग 4500 ट्रक ऑपरेटरों को मिलेगी। न केवल ट्रक ऑपरेटर, बल्कि प्रदेश भर से कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने वाहन लाकर ऑनलाईन सुविधा का लाभ उठा सकेगा। रजनीश ठाकुर के अनुसार उदघाटन समारोह में सभा के प्रधान जीतराम गौतम, चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, उपप्रधान जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, मुख्य संरक्षक हरविंद्र सिंह, रामकुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, कश्मीर सिंह, स्वदेश ठाकुर मैनेजर प्रेमलाल ठाकुर कार्यालय सचिव और राजेश ठाकुर और एसीसी प्लांट की ओर से प्लांट हैड के अतिरिक्त लॉजिस्टिक हैड राजेश विजयवर्गीय, सत्यवीर, नवनीत और गरचा इत्यादि ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय रोवर रेंजर मिनी जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी, उड़ीसा में किया जाएगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के 3 कॉलेजों के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्क भाग लेने के लिए रवाना हो चुके है। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय संजौली के 6 रोवर, 6 रेंजर, राजकीय महाविद्यालय करसोग से 6 रोवर, 6 रेंजर व राजकीय महाविद्यालय सोलन से 6 रेंजर भाग ले रहे है। प्रो.विशाल रोवर लीडर, महाविद्यालय संजौली हिम्मत ठाकुर, रोवर लीडर देव भूमि रोवर ओपन क्रू कुल्लू, सरोजनी बाली, गाइड कैप्टन जिला शिमला व राज्य मुख्यालय से स्पृहा कँवर उनके साथ बतौर इंचार्ज रहेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व निर्देशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त(स्काउट्स), डॉ. के डी शर्मा, राज्य आयुक्त(गाइड्स) डॉ. अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ. राज कुमार, सेह सचिव मीनाक्षी सूद, राज्य मुख्यालय स्टाफ समेत सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
हमीरपुर : बस स्टैंड के पास एक पुरुष की डेड बॉडी मिली है। जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 40-45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस छानबीन में जुटी है, हालाँकि अभी तक शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्ट्मॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल हमीरपुर भेज दिया गया है। पोस्ट्मॉर्टम के बाद ही मृत्यु का कुछ पता चल पाएगा।
स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराडी में लगभग 69 लाख रूपए की लागत से निर्मित ओपीडी भवन का लोकापर्ण तथा 30 से 50 बिस्तरों की सुविधा स्वास्थ्य केन्द्र को प्रदान की उसके उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दधोल लगभग 52 लाख रूपए की लागत से निर्मित भवन का भी लोकापर्ण किया। उन्होंने मुंडखर में 26 लाख 7 हजार रूपए की राशि से निर्मित स्वास्थ्य उपकेन्द्र मुंडखर भवन का लोकापर्ण के पश्चात घुमारवीं अस्पताल में 50 बिस्तर की सुविधा को 100 बिस्तरों में स्तरोन्नत कर शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को आधुनिक स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है प्रदेश को स्वास्थय की दृष्टि से और अधिक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 2 वर्षों में 800 मेडिकल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा 264 नर्सों की बैच वाईज भर्ती की गई है तथा रेडियोग्राफर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद भरे जा रहें है। उन्होंने दधोल पीएचसी को 10 बिस्तरों का अस्पताल और एक डॉक्टर का पद सृजित करने का आश्वासन दिया तथा चैंखणा धार में पीएससी खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भराड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों के 2 नए पद तथा एक लैब टेक्नीशियन का पद सृजित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंडखर स्वास्थ्य उपकेंद्र को वैलनेस सेंटर में तबदील कर दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र मुंडखर में चार दीवारी के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घुमारवीं अस्पताल को 100 बिस्तरों पर स्तरोन्नत करने पर अब 5 डाक्टरों के स्थान पर 10 डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे और अन्य पैरामैडिकल स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा। विधायक राजेन्द्र गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रकाश दडोच, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जयगोपाल शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन के प्रवास पर आ रहे है। वन मंत्री प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 30 नवम्बर तथा प्रथम दिसम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. सैजल 30 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सहकारिता मंत्री तदोपरांत सांय 3.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच के रिहुईं गांव में मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखेंगे। डॉ. सैजल प्रथम दिसम्बर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर स्थित विश्राम गृह में पात्र लाभार्थियों अनुदान योजना के तहत चैक वितरित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तदोपरांत दिन में 11.00 बजे परवाणू में संधोग से बायला वाया मंझोल संपर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। वे जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के पत्रकार पुनीत वर्मा की धर्मपत्नी शिवानी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लगभग 35 वर्षीय शिवानी, कसौली तहसील के धर्मपुर के गांव सिहारड़ी मुसलमाना की रहने वाली थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को वे अचानक लगभग 150 फुट गहरी ढांक में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। डॉ. सैजल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी में कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के विषय पर डॉ संजय कुमार बी टी एम( खण्ड तकनीकी प्रबन्धक ) ने किसानों की उपज बढ़ाने और किसानों को खुशहाल बनाने पर बल देते हुए कहा कि सुभाष पालेकर द्वारा ईजाद प्राकृतिक खेती प्रणाली से चाहे कोई भी खाद्यान्न, सब्जी या बागवानी फसल हो उसका लागत मूल्य जीरो या लागत न्यूनतम होगी। डॉ संजय ने प्राकृतिक खेती की विशेषताओं बारे किसानों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही फसल सुरक्षा के उपाय, प्राकृतिक कीटनाशक का उपयोग व अन्य जानकारियां किसानों को दी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकें। इस दो दिवसीय शिविर में पँचायत के लगभग 50 किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर पँचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, बी डी सी सदस्य डी डी कश्यप, मदन शर्मा,सुनीता,हंसराज शर्मा, केशव राम, प्रेम चन्द, कृष्ण चन्द, आर शेख, नेकराम कौंडल, जगदीश आदि उपस्थित रहे।
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तनवर सहित सभा के अन्य पदाधिकारियों गोपाल पंवर, भागमल तनवर, बलबीर चौधरी, ज्ञान ठाकुर,विनोद जोशी, दीपराम ठाकुर आदि ने संयुक्त ब्यान में कहा है कि कुनिहार विकास सभा 35 वर्षों से कुनिहार के विकास के लिए कार्य कर रही है। सभा किसी राजनीतिक पार्टी से सम्बंधित नही है। उन्होंने कहा कि यह सभा पिछले सात सालों से सिविल अस्पताल कुनिहार के लिए एक एम्बुलेंस की मांग कर रही है। कुनिहार क्षेत्र कई पंचायतों का केंद्र बिंदु है जँहा दूर दूर से मरीज अपना इलाज करवाने आते है। दुर्घटना में घायल हुए मरीज व गम्भीर बीमारी वाले मरीजों को यंहा से शिमला ,सोलन व चंडीगढ़ के लिए रैफर किया जाता है। सरकार ने यंहा सिविल अस्पताल तो बना दिया मगर सुविधाएं न के बराबर है। हैरानी की बात तो यह है कि किसी भी सरकार ने सात सालों में कुनिहार की जनता की इस मांग को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि जब आपात काल मे यंहा एम्बुलेंस की जरूरत पड़ती है तो लगभग डेढ़ 2 घण्टे का इंतजार करने के बाद अर्की या चण्डी से यंहा एम्बुलेंस पहुंचती है। 27 नवम्बर को भी सुबाथू रोड पर एक कार एक्सीडेंट हुआ तो कार में सवार महिला को सिविल अस्पताल कुनिहार से आई जी एम सी रैफर किया गया। डेढ़ घण्टे इंतजार के बाद एम्बुलेंस कुनिहार पहुंची। ऐसे कई मामले पहले भी हो चुके है लोगो को कई बार प्राइवेट गाड़ियों में गम्भीर अवस्था मे मरीजो को बिना मैडिकल सुविधा के सोलन शिमला या चंडीगढ़ पहुंचाना पड़ता है। सभा ने हैरानी जताते हुए कहा कि दोनों ही सरकारें जनता की इस जरूरी माँग को अनदेखा व अनसुना कर रही है। सभा के सदस्यों ने कहा है कि अगर सरकार ने जल्द ही क्षेत्र की इस जायज व आवश्यक मांग को पूरा नही करती तो जनता अब सड़को पर प्रदर्शन करने से गुरेज नही करेगी।
कुनिहार : 25 जनवरी 2019 पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर कुनिहार में अस्थाई रूप से चल रही चौकी को पुलिस थाना बनाने की घोषणा आखिर पूरी हो गई। 27 नवंबर को कुनिहार चौकी के पुराने भवन में ही थाना का शुभारंभ हो गया व वीरवार को कुनिहार थाना के तहत पहला मामला भी दर्ज हुआ। हालांकि कुनिहार थाने के नए किराये के भवन में कुछ औपचारिकतायें पूरी की जा रही है व जल्द ही कुनिहार पंचायत के कुनिहार शिमला मार्ग पर श्यावां के पास थाना इस भवन में स्थानांतरित होगा। कुनिहार में थाना की सुविधा आरम्भ होने से अब क्षेत्र के लोगों को अर्की नही जाना पड़ेगा।अभी कुनिहार थाना की हद कुनिहार, हाटकोट, कोठी, मान बवासी व खरड़हट्टी तक है व जल्द सायरी व सुबाथू का कुछ क्षेत्र कुनिहार थाना में जुड़ जाएगा। कुनिहार थाना से कार्यकारी प्रभारी कपिल ठाकुर ने उक्त सूचना देते हुए बताया कि थाने में जल्दी ही स्टॉफ भी आ जाएगा। 25 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा कुनिहार को थाना बनाने की जो घोषणा की गई थी उसी घोषणा के तहत 27 नवम्बर से कुनिहार में थाने के रूप में कार्य आरम्भ हो गया है। वीरवार को ही कुनिहार थाने में पहला मामला भी दर्ज हुआ, इसमे रेहड़ी फड़ी वालो के खिलाफ एफआरआई हुई। कुनिहार शहर में इन रेहड़ी वालो के कारण अक्सर यातायात बाधित हो जाता था। इसके लिए इन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस थाना कुनिहार में एक व्यक्ति जो कुनिहार में रेहड़ी लगाकर मुगफली नमकीन बेचता है पर मामला दर्ज हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार पुलिस ने गस्त व यातायात चैकिंग के दौरान पुराना बस अड्डा कुनिहार पर महेश पुत्र केहरी, गाँव रम्पुरा बरेली उतर प्रदेश जो सड़क पर रेहड़ी लगाकर मुगफली व नमकीन बेच रहा था जिस कारण वँहा से गुजरने वाले वाहनों व आम लोगो को बाधा उत्पन्न हो रही थी। पुलिस पूछताछ में रेहड़ी मालिक महेश सड़क पर रेहड़ी लगाने बारे कोई भी कागजात नही दिखा पाया। पुलिस ने अंडर सैक्सन 283 आई पी सी मामला दर्ज किया है। मामले की पुस्टि कार्यकारी थाना प्रभारी कपिल ठाकुर ने की है।
मादक द्रव्यों एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण की अंतर्गत वीरवार को जिला औद्योगिक एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में 730 प्रशिक्षुओं एवं संस्थान के प्रशिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। आईटीआई सोलन के प्रशिक्षक मनीष तोमर ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है तथा इस चुनौती का सामना करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन के लिए जन सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने पड़ोस में भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं। उन्होंने कहा कि युवा मिलकर नशे को देश व प्रदेश से दूर भगाने में मदद कर सकते है। इस अवसर पर छात्रों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्रों को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलवाई गई। .
प्रदेश सरकार स्कूलों में बच्चों को बेहतरीन गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षा के लिए बच्चों को बेहतरीन वातावरण भी उपलब्ध करवाया जा सके। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हवाण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में आगे निकलने के लिए बच्चों को पढ़ाई तथा खेलकूद में तालमेल बिठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य को संवारने के लिए जितनी पढ़ाई अनिवार्य है उतना ही खेल जैसी अन्य गतिविधियों में भाग लेना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य किसी भी क्षेत्र में बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर खेल कूद गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने अध्यापकों से आहवान किया कि विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों को उनकी रूची के अनुसार उनका लक्ष्य निर्धारित करने के लिए सहयोग प्रदान करें तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर ही निर्भर करता है तथा युवाओं की उर्जा के कारण ही समाज व देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी उर्जा को साकारात्मक गतिविधियों में लगाकर देश तथा सामाजिक निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न वार्षिक गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या राजकुमारी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढी। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी, एसएमसी प्रधानन क्षमा देवी के अतिरिक्त स्कूल के अध्यापक व छात्र तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण अभियान के अंतर्गत यह प्रयास किया जा रहा है कि सभी युवाओं को नशा विरोधी मुहिम की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए। इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न प्रकार के नशे की हानियों एवं इनके सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत करवाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोलन जिला में विद्यालय स्तर पर वृहद एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नालागढ़ में उपमण्डल में विभिन्न विद्यालयों में मादक एवं नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों पर युवाओं को जागरूक किया गया। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमण्डल प्रदेश का महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी विभिन्न उद्योगों में कार्यरत हैं। उपमण्डल प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि सभी प्रवासियों को भी नशा निवारण के विषय में जागरूक बनाया जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए औद्योगिक संघों एवं उद्योगपतियों की सहायता ली जा रही है। इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि उपमण्डल के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन नशाखोरी के विरूद्ध अभियान कार्यान्वित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि युवाओं को न केवल नशा निवारण मुहिम का अग्रदूत बनाया जाए अपितु उनके माध्यम से समाज के सभी वर्गों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया जाए। उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी, गोल्डन पब्लिक स्कूल, वीआर पब्लिक स्कूल तथा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल बद्दी के लगभग 3000 छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे अवगत करवाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा ने विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु मानसिक रूप से भी कमज़ोर करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपनाना चाहिए। डॉ. साक्षी ने कहा कि नशा हमारे सभी नाजुक अंगों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशीले पदार्थों व्यक्ति के लीवर, गुर्दा पर हृदय को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दिसम्बर, 2019 को बद्दी की ग्राम पंचायत गुल्लरवाला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे।
सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा द्वारा गत माह प्रदेश सरकार पर हिमुडा द्वारा खरीदी जा रही जमीनों में भारी अनियमितताओं के आरोप लगाने के बाद अब उन्होंने संदेह जताया है कि आज तक इस मामले में जांच न होने के पीछे प्रदेश भाजपा सरकार की कहीं न कहीं शह प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दुर्गम क्षेत्र छेत्रा में खरीदी गई करीब 29 करोड़ रूपए की लगभग 630 कनाल जमीन का शेष भुगतान गुपचुप तरीके से हिमुडा करने जा रहा है, जबकि इस भूमि की कीमत 50 हजार रूपए प्रति कनाल है और हिमुडा ने इसे भारी दामों पर 4.11 लाख रूपए प्रति कनाल की दर से खरीदा है। उन्होंने कहा कि कीक बैक की चर्चाएं पूरे प्रदेश में हो रही है कि सरकार इतने बड़े लैंड स्कैंडल पर चुप्पी साध कर बैठी हुई है तथा सरकार के इशारे पर सारा खेल खेला जा रहा है, लेकिन विपक्ष इस पर चुप नहीं रहेगा और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी इस विषय को उठाया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि पहले से 100 करोड़ रूपए के कर्ज का ब्याज चुकाना हिमुडा के लिए मुश्किल है लेकिन सरकार ने पूरा दबाव डाल रखा है कि छेत्रा की जमीन की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए और कर्ज लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि पिछले दो सालों में हिमुडा द्वारा खरीदी गई जमीनों पर आगे कोई भी काम नहीं हो पाया है। धर्मशाला और देहरा में भी हिमुडा ने बैंक से भारी कर्जे उठाकर जमीनें खरीद रखी है। लेकिन इनके उपयोग की कोई भी कार्य योजना अभी तक नहीं बनी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस मसले की जांच क्यों नहीं करवा रहे है। क्यों सीबीआई जांच करवाने से सरकार डर रही है। कहीं उनको डर है कि इसमें शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक हो जाएंगे। आखिर यह कैसी ईमानदार सरकार है जिसकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार चरम पर फैल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे किसी के बहकावे व दबाव में आकर गलत काम न करें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें।
डिआरा इस्लामिया कमेटी की बैठक आयोजन प्रधान परवेज खान की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सैकड़ों मुस्लिमों ने भाग लिया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कब्रिस्तान विकास एवं सौंदर्य करण कमेटी जिला बिलासपुर का गठन किया गया। इसमें सभी मुस्लिम वर्ग की सहमति से प्रदेश के वरिष्ठ मुस्लिम नेता मुनीर अख्तर लाली को कब्रिस्तान विकास एवं सौंदर्यीकरण कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा इमरान अख्तर उपाध्यक्ष, ईशान अख्तर महासचिव, आसिफ मोहम्मद कोषाध्यक्ष, केश पठानिया मुख्य सलाहकार, तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रफी हुसैन, मोहम्मद मुस्ताक, आकिब हुसैन, परवेज को लिया गया। इस मौके पर नवनियुक्त मुस्लिम नेता एवं दयारा कब्रिस्तान विकास एवं सौंदर्यीकरण कमेटी जिला बिलासपुर के प्रधान मुनीर अख्तर लाली ने कहा कि जो मुस्लिम वर्ग ने मुझे ज़िम्मेदारी सौंपी है उससे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। जल्द ही जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के साथ कमेटी का एक शिष्टाचार मंडल मुलाकात करेगा।
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर तीव्रता से किया जा रहा है ताकि गांव, शहरों में आम जनता को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मिल सके। यह बात विधायक राजेंद्र गर्ग ने लगभग 18.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित 500 मीटर लम्बी पनौल-कंगर-हड़सर संपर्क सड़क का विधिवत् लोकापर्ण करने के उपरांत कंगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि यदि निजी भूमि विभाग के नाम कर दें तो इस संपर्क मार्ग को गांव पुआई होते हुए विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा, जिससे कि इस क्षेत्र के लोगों को घुमारवीं जाने के लिए 15 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़केे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की भाग्य रेखाएं होती है तथा जिस पंचायत तथा गांव तक सड़क पहुंच जाती है वहां विकास की गति और तेज हो जाती है। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प किया गया है ताकि ग्रामीण विकास के साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा हर गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सम्पर्क सड़कों के निर्माण हेतु विभाग के तय मानकों के अनुसार स्वेच्छा से भूमि दान करने का आग्रह किया ताकि ज्यादा से ज्यादा गांव को सम्पर्क सड़कों से जोड़ा जा सके और हर पंचायत क्षेत्र में बेहतरीन यातायात सुविधा मुहैया करवाकर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को मुख्य सड़क से जोडा जा सके। उन्होंने बताया कि 80 लाख रूपए की राशि व्यय कर घुमारवीं की 8 किलोमीटर लंबी सड़कों को पक्का किया गया है इससे लोगों को गुणवत्तायुक्त बेहतरीन सड़के प्राप्त हुई और छोटे-बड़े वाहन चालकों सहित आम लोगों को आरामदायक यातायात सुविधा मुहैया हुई है। उन्होंने कहा कि अमरपुर पंचायत आस-पास के क्षेत्र की बिजली की समस्या के समाधान के लिए 22 लाख 73 हजार रुपए की लागत से 63 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत किया गया है जिसका टेंडर जल्द ही कर दिया जाएगा तथा उप केंद्र का निर्माण कंगर गांव में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए पनौल - अमरपुर पेयजल योजना का निर्माण अब जल जीवन मिशन के तहत किया जाएगा जिस पर 7.50 करोड रुपए की राशि व्यय की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए अब मेला मैदान घुमारवीं के पास से पानी उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत के 3 गांव सुकड़ी, दखेतर,डिन्गू को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 43 लाख रुपए की लागत से पेयजल योजना सुकड़ी-दखैतर का निर्माण पूरा कर लिया गया है और गांव वासियों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमरपुर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए गत वर्ष लगभग 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने गांव कंगर में जंज घर के निर्माण की मांग पर कहा कि जमीन विभाग के नाम पर करवाएं और निर्माण हेतु आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मनोहर लाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता जल शक्ति विभाग यशपाल शर्मा, जिला आई टी सैल संयोजक राजेश शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान विकास राव, उप प्रधान कर्म चंद, रमेश वर्मा, मान सिंह, अनिता कुमारी, लालू दयोड, प्यार चंद, प्रीतम, कनिष्ठ अभियंता विद्युत रविंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि दिव्यांग जन समाज का अभिन्न अंग है तथा हम सभी को दिव्यांगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए समर्पण एवं सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। विवेक चंदेल यहां दिव्यांग जनों के पुनर्वास के लिए सोलन जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली तथा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर, जिला मण्डी (सीआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 65 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। विवेक चंदेल ने कहा कि उचित मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के साथ दिव्यांग किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है। इस दिशा में विशेष रूप से उन विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संवेदनशील होना आवश्यक है जो दैनिक रूप से जनहित के कार्यों से जुड़े है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव दिव्यांग जनों के साथ संवेदनशीलता अपनानी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि दिव्यांगजनों का उचित मार्गदर्शन करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि सुदंरनगर स्थित यह केंद्र दिव्यांग जनों की सहायता और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि कार्यक्रम में प्राप्त जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर स्थित इस केंद्र में सभी को बेहतर सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन किया जाना चाहिए। विवेक चंदेल ने कहा कि केंद्र अगले अकादमिक सत्र से ‘इंडियन साइन लेंगवेज इन्टरप्रिटेशन’ (डीआईएसएलआई) तथा ‘कम्प्यूटर एजूकेशन-विजुअल इम्पेयरमेंट’ (डीसीईवीआई) विषयों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरंभ करेगा। केंद्र के प्रभारी मंजीत सैनी ने कहा कि समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र, सुंदरनगर की स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग जनों के लिए प्रशिक्षित श्रम शक्ति का विकास, इस दिशा में अनुसंधान एवं दिव्यांग जनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना है। केंद्र इस दिशा में सभी स्तरों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करता है। दिव्यांगजनों के अभिभावकों तथा समुदाय को जागरूक बनाने के लिए केंद्र नियमित कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यह केंद्र दिव्यांग जनों की आवश्यकतानुसार उपकरण भी निर्मित करता है। केंद्र आमजन को जागरूक करने और सामान्य विद्यालयों के अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं इत्यादि के लिए लघु एवं दीर्घ अवधि के शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी आयोजित करता है। केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग जनों के लिए पुनर्वास शिविर भी आयोजित किए जाते है। केंद्र के भौतिक चिकित्सा एवं पुनर्वास विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने दिव्यांगजनों की समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। पुनर्वास अधिकारी प्रियदर्शी मिश्रा ने दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। केंद्र के प्रशिक्षक एवं प्रबंधक शक्ति सिंह ने कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के लाभ के लिए तकनीक के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्र द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी विभागों में एक-एक कर्मी सांकेतिक भाषा का जानकार होना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सभी विभागों के एक-एक व्यक्ति को सुंदरनगर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सारगर्भित जानकारी प्राप्त की।
हमीरपुर : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक अर्थव्यवस्था के इस दौर में हमें स्नातकों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। इसके लिए विश्वस्तरीय शैक्षणिक प्रबंधन कार्यप्रणाली अपनाना आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को 269 पदक और डिग्रियां प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 243 डिग्रियां प्रदान कीं। विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें अपनी शिक्षा देश व समाज के हित के लिए उपयोग करनी चाहिए तथा विज्ञान एवं तकनीक के अपने ज्ञान को समाज में परिवर्तन लाने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। उन्होंने नि:शुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों तथा सूचना प्रौद्योगिकी से युक्त फोरम व शिक्षण के सामंजस्य पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में उद्योग से संबंधित विषयों को सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसांख्यिीकी लाभ तभी प्राप्त हो सकते है जब अधिकांश युवाओं को बेहतर शिक्षा, ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाए। इसके लिए विश्वविद्यालयों को आधुनिक तकनीक से युक्त रचनात्मक आधार पर कार्य करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कम से कम पांच छात्रों को हर दो माह उपरांत गांव जाकर ग्रामीणों को महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे स्वच्छता, साक्षरता के बारे में जागरुक करवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मुद्रा योजना गारंटी जैसी योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से नवाचार पर काम करने और उद्यमिता की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर विश्वविद्यालय में अध्ययनपीठ शुरू करने पर अधिकारियों को बधाई दी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व है। अपनी बुद्धिमता के कारण हम अन्य सभी जीवों से अलग है और ज्ञान से बुद्धिमता और शिक्षा से ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। हम शिक्षा के विस्तार पर ध्यान दे रहे है, लेकिन शिक्षा को रोजगारन्मुखी बनाने की आवश्यकता है, इसके लिए कौशल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का है और हमें इस पर कार्य करने की आवश्यकता है, इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हिमाचल की स्थापना के समय यहां केवल 10 प्रतिशत साक्षरता दर थी, जो आज अप्रवासी कामगारों को अलग रख 90 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के 139 महाविद्यालय, 14000 विद्यालय कार्य कर रहे है। राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है परन्तु नई शिक्षा नीति समय की मांग है, जो तकनीकी विश्वविद्यालयों के लिए प्रभावी सिद्ध होगी। इससे पूर्व, कुलपति प्रो. एस.पी. बन्सल ने राज्यपाल को सम्मानित किया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्भवत: इस क्षेत्र का पांचवां विश्वविद्यालय है जहां योग विषय शुरू किया गया है। साथ ही यह एक मात्र विश्वविद्यालय है, इसने वृक्ष रोपण को डिग्री के साथ जोड़ा है। विश्वविद्यालय ने कौशल बास्केट शुरू किया है और इस केन्द्र के अन्तर्गत 35 पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आवश्यकता आधारित पाठ्यक्रमों को शुरू करने को प्राथमिकता दी है ताकि डिग्री पूरी करने के पश्चात् विद्यार्थियों को शीघ्र रोजगार मिल सकें। विधायक और गर्वनर बोर्ड के सदस्य नरेन्द्र ठाकुर ने पदक और डिग्रीधारक विद्यार्थियों को बधाई दी। डीन (शैक्षणिक) कलभूषण चन्देल ने कार्यवाही का संचालन किया जबकि रजिस्ट्रार राकेश कुमार शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक और गवर्नर बोर्ड के सदस्य अरूण कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































