राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा में सोमवार को नशा मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में एनएसएस के स्वयंसेवियों व स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। स्कूल प्रधानाचार्य अनीता रॉव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा मुक्ति रैली स्कूल से शुरू होकर बरोटा बाजार व गांव से होते हुए पंचायत घर से वापस स्कूल पहुंची। रैली में बच्चों ने नारां के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य अनीता रॉव ने नशे को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने बारे आग्रह किया। युवा पीढ़ी को नशे जैसी कुरितियों में फंसने से बजाए अपना ध्यान रखते हुए अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा हमारे स्वास्थ्य व जीवन को नष्ट कर देता है। अत: युवाओं को अपना ध्यान पढ़ाई, खेलकूद व अन्य प्रतियोगी गतिविधियों में लगाना चाहिए। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के पदाधिकारी, स्कूल अध्यापक, स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी व समस्त ग्रामीणों द्वारा भागवत कथा का आयोजन 30 नवंबर से 05 दिसंबर तक किया जाएगा। मंदिर कमेटी प्रधान नीम चंद शर्मा, सचिव हरि चंद शर्मा व कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि कथा में कथा वाचक आचार्य भगत राम नड्डा कथा का पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन मूल पाठ सुबह सात बजे से दस बजे तक और कथा प्रवचन 12:15 से 3:15 बजे तक व भजन कीर्तन रात्रि 8:00 बजे होगा। 05 दिसम्बर को महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी और हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव काकड़ा में श्री नैना मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित हो रही श्री मद भागवत महापुराण कथा में काकड़ा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद भागवत महापुराण कथा में सादर आमंत्रित है। उन्होंने समस्त काकड़ा व आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कथा में भाग लेने का आह्वान किया है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत पारनु में युवा मेला कमेटी पारनु के सौजन्य से युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों में दिलचस्पी बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दाड़लाघाट वार्ड राम कृष्ण शर्मा रहे। ग्राम पंचायत पारनु के प्रधान विद्यासागर शर्मा ने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित हिमाचल प्रदेश की टीमों ने भी भाग लिया।प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 12 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला एचपीयू पोस्टल टीम शिमला व टीम ऊना के मध्य हुआ,जिसमें एचपीयू पोस्टल टीम शिमला ने जीत दर्ज की। जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को अपने अच्छे प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने उपस्थित खिलाडि़यों और स्थानीय लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि खेलों की हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका है।यह हमें आपस में भाईचारा और प्यार से रहना सिखाती है। आज बहुत से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर अपना,अपने माता-पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि युवा मेला कमेटी पारनु द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से इस तरह का आयोजन करवाकर इस क्षेत्र के युवाओं और बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ करके उन्हें खेलों से जोड़ने का जो प्रयास और जो मंच प्रदान कर रहे है वे काबिले तारीफ है।मुख्य अतिथि ने समापन अवसर पर विजेता टीम को इनाम राशि 31000 रुपये और उपविजेता टीम को 21000 रुपये इनामी राशि प्रदान करके सम्मानित किया।इस दौरान जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा ने पारनु में खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि तथा कंसवाला स्कूल के लिए पच्चास हजार रुपए की देने घोषणा की। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य राम कृष्ण शर्मा,ग्राम पंचायत पारनु के प्रधान विद्यासागर शर्मा, उपप्रधान मनीराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य हीरा लाल, हेमंत वर्मा, सुभाष, देवराज राठौर, बिट्टू, कर्ण वर्मा, प्रताप ठाकुर, जीतराम, सागर, रूपलाल, कुलदीप, नरेश, दिनेश, ललित ठाकुर सहित स्थानीय लोग व युवा मेला कमेटी पारनु के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में एसएमसी की बैठक के दौरान स्कूल में पढ़ रहे नौवीं क्लास के छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की तरफ से मिले बैग ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल द्वारा वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बताया कि एसएमसी की बैठक में ग्राम पंचायत सरयांज के प्रधान लेख राम बंसल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए सभी एसएमसी सदस्यों का योगदान तथा शिक्षकों का योगदान सराहनीय कार्य बताया।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्कूल के 35 बच्चों को बैग वितरित किए गए और स्कूल प्रबंधन कमेटी ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह जैसी भविष्य में होने वाले क्रियाकलापों पर भी चर्चा की।इस अवसर पर एसएमसी के प्रधान जगदीश शर्मा तथा एसएमसी के सभी सदस्य व स्कूल के अध्यापक गण उपस्थित रहे।
जिला हमीरपुर में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के आशातीत परिणाम सामने आने लगे है। लोगों विशेषकर महिलाओं का रूझान स्वरोजगार को लेकर विभिन्न प्रकार की औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना की ओर बढ़ा है। कनुप्रिया ठाकुर सुपुत्री राज कुमार गांव रोपा, तहसील व जिला हमीरपुर ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत मार्च, 2019 में 35 लाख रूपए का ऋण उद्योग विभाग के माध्यम से यूको बैंक हमीरपुर से लिया। ऋण लेने के उपरांत दो महीने के अंदर यानी मई, 2019 में उन्होंने जिला मुख्यालय हमीरपुर में नादौन चौक के पास एक हॉल किराए पर लेकर फिट कनैक्ट के नाम से एक जिम की स्थापना की। यहां आधुनिक मशीनरी से जिम से सम्बंधित गतिविधियों को बेहतरीन ढंग से चलाया जा रहा है। जिम में मई, 2019 से गतिविधियों को शुरू किया गया है। उपरोक्त ऋण से कनुप्रिया ठाकुर ने 28 लाख 50 हजार रूपए की राशि मशीनरी तथा 6 लाख 50 हजार रूपए की राशि व्यायामशाला में रबड़ व बिनायल फ्लोरिंग, टीवी म्यूजिक सिस्टम, एलुमिनियम फिटिंग, इलैक्ट्रॉनिक्स फिटिंग पर व्यय की। इस व्यायामशाला में सभी महिला व पुरूषों के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायामों के लिए एक हजार रूपए का मासिक शुल्क रखा गया है। जिम सुबह 5 बजे से सांय 9 बजे तक खुला रहता है। जिम में विभिन्न प्रकार के व्यायाम क्रियाओं के लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित नहीं है। लोग एक घंटे से लेकर सांय तक भी जिम में व्यायाम कर सकते है। जिम में रनिंग कार्डियो इलैक्ट्रॉनिक मशीन भी स्थापित की गई है। इस मशीन के माध्यम से कोई भी बढ़े हुए वजन का व्यक्ति पुरूष, महिलाएं तथा बच्चे अपने वजन को कम कर सकते है। इसके लिए शुल्क 1500 रूपए प्रति माह निर्धारित किया गया है। जिम में वार्म अप के लिए साईकिलस तथा बैटल रोप लगाई गई है। इसी प्रकार छाती के व्यायाम के लिए बैंच प्रेस मशीन, पैक डैक, टांगों के लिए लेग प्रेस, लेग कर्ल, लेग एक्सटेंशन, स्मिथ मशीन, पीठ के लिए लैड पुल मशीन, चिन अप मशीन, हाईपर एक्सटेंशन मशीन तथा पिडलियों के लिए काल्फ मशीन इस व्यायामशाला में स्थापित की गई है। कनुप्रिया ठाकुर ने इस जिम में प्रबंधन, प्रशिक्षण, देख -रेख व साफ-सफाई के लिए पांच लोगों को कर्मचारी के रूप में रखा है। बैंक की किश्त 50 हजार रूपए तथा अन्य विविध खर्चों को निकालकर वह मासिक 25 से 30 हजार रूपए की कमाई कर रही है। 19 वर्षीय कनुप्रिया ने राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हमीरपुर से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। इनके माता तथा पिता दोनों अध्यापक हैं तथा सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। कनुप्रिया ठाकुर के अनुसार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सरकार द्वारा बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार प्रदान कर आत्म निर्भर बनाने की एक अनूठी पहल है। योजना के बारे में उन्हें उद्योग विभाग से जानकारी प्राप्त हुई थी। योजना के फायदों से प्रेरित व प्रभावित होकर उन्होंने ऋण लेकर इस कार्य को करने की ठान ली। आज इस कारोवार को चलाए हुए उन्हें छ: महीने हो गए है। वह इस कारोवार से प्रति माह अच्छी आय अर्जित करने के साथ 5 अन्य कर्मचारियों को स्वरोजगार प्रदान कर रही है। आने वाले समय में वह इस व्यवसाय को और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए प्रयास करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वतंत्र सांख्यान की सर्वसम्मति से नियुक्ति हुई है। यह घोषणा सोमवार को धौलरा विश्राम गृह में जिला चुनावों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी नादौन के पूर्व विधायक विजय अगिनहोत्री ने की। स्वतंत्र सांख्यान को सर्वसम्मति से जिला का अध्यक्ष चुना गया है। संघ परिवार से संबंध रखने वाले स्वतंत्र सांख्यान ने अपने राजनीतिक सफर में पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उस समय भारतीय जनता पार्टी की पताका को सुरक्षित रखा जब भाजपा अल्पमत में होती थी। स्वतंत्र सांख्यान लंबे समय तक जिला भाजपा के महामंत्री भी रहे। इसके अलावा बिलासपुर में होने वाले विभिन्न मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने में स्वतंत्र सांख्यान की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। गौर रहे कि बिलासपुर कॉलेज का गठन होने के बाद इसकी प्रथम छात्र परिषद के अध्यक्ष भी स्वतंत्र सांख्यान ही बने थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का झंडा बुलंद किया था। स्वतंत्र सांख्यान के नाम पर सर्वसम्मति का होना यह संकेत भी देता है कि कोई भी कार्यकर्ता किसी भी महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है वर्तमान में स्वतंत्र सांख्यान जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी है। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा का भी खास माना जाता है।
सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की अनुबंध आधार पर 06 पदों पर भर्ती की अधिसूचना को प्रदेश सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल सोलन हर्षवर्धन कथूरिया ने दी। हर्षवर्धन कथूरिया ने कहा कि इन 06 पदों पर भर्ती के एिल 26 अक्तूबर, 2019 को विभिन्न समाचार पत्रों तथा वन विभाग की वैबसाईट में प्रकाशिता विज्ञापन द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। भर्ती के लिए पुनः आवेदन नए नियमों के आधार पर आमंत्रित किए जाएंगे। इसकी सूचना समाचारपत्रों तथा विभाग की वैबसाईट https://hpforest.nic.in के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में रविवार को आयोजित जनमंच में एक बार पुनः प्रदेश सरकार की इस अनूठी पहल की सार्थकता को सभी ने माना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में आयोजित यह जनमंच क्षेत्र के भोजनगर ग्राम की प्रकाश रानी पत्नी स्वर्गीय शिव नारायण के लिए सौगात बनकर आया। गत 10 वर्षों से विधवा पैंशन की राह देख रही प्रकाश रानी की आज के जनमंच में विधवा पैंशन सम्बन्धी सभी कार्यवाही पलक झपकते ही पूरी की गई। इन्हें अब विधवा पैंशन मिलनी आरम्भ हो जाएगी। 63 वर्षीय प्रकाश रानी पत्नी स्वर्गीय शिव नारायण गत 10 वर्षों से अपनी विधवा पैंशन के लिए प्रयासरत थीं। आज के जनमंच में जब यह मामला डाॅ. राजीव सैजल के समक्ष लाया गया तो उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को तुरन्त इस मामले में कार्यवाही कर अवगत करवाने के निर्देश दिए। पैंशन सम्बन्धी कार्य त्वरित गति से निपटाने के लिए प्रकाश रानी ने मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल का आभार व्यक्त किया। आमजन के ऐसे आवश्यक मामलों में त्वरित कार्यवाही ने प्रदेश के काबीना मंत्री एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में जनमंच की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया।
कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आज जनमंच के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जनमंच की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने की। डाॅ. सैजल ने नशा निवारण जागरूकता शिविर में सोलन जिला में नशा उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नशा उन्मूलन के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आग्रह पर हिमाचल के पड़ोसी राज्यों ने एक साथ मिलकर नशा उन्मूलन की प्रतिबद्धता जताई है। हिमाचल प्रदेश विभिन्न पड़ोसी राज्यों के साथ संयुक्त प्रयास कर नशे के सौदागरों को पकड़ने के सघन अभियान चला रहा है। इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए है। डाॅ. सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य ऐसे क्षेत्रीय स्तर तक कार्यरत विभागों को नशा निवारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम निश्चिित रूप से हिमाचल को नशामुक्त बनाने के प्रयासों में सफल होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को नशे के प्रकार और नशे के सामाजिक-आर्थिक दुष्प्रभावों के साथ-साथ नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों के विषय में जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी यह समझना होगा कि नशा निवारण प्रशासन और पुलिस के बल पर संभव नहीं है। इसके लिए अभिभावकों को घर पर और अध्यापकों को स्कूल में युवाओं का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने साथियों की मनोदशा और बदलते व्यवहार के बारे में निःसंकोच होकर अपने अध्यापकों और अभिभावकों तक बात पहुचानी होगी। डाॅ. सैजल ने सभी से आग्रह किया कि नशे के दानव को हराने के लिए न केवल एकजुट हों अपितु आपस में बेहतर संचार एवं समन्वय भी स्थापित करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कन्याओं को सुशिक्षित कर ही हम महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकते है। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के भोजनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर महत्वाकांक्षी बेटी है अनमोल योजना, बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ योजना एवं सशक्त महिला योजना के तहत नवजात बच्चियों एवं लड़कियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित कन्या समय आने पर दो परिवारों को राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि सुशिक्षित महिला अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी शिक्षा एवं संस्कारों की लौ जगाती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि लड़कियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाएं। डाॅ. सैजल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से देशभर में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां शिशुओं, किशोरियों एवं महिलाओं को स्वस्थ रखने की दिशा में योजनाएं है तो वहीं उनकी शिक्षा-दीक्षा के लिए भी अनेक कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए। डाॅ. सैजल ने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत जामुन का पौधा भी रोपा। उन्होंने बेटी है अनमोल योजना के तहत क्षेत्र की 10 कन्याओं को 10-10 हजार रुपये की एफडी भी भेंट की। उन्होंने बेटी जन्मोत्सव के तहत 05 कन्या शिशुओं को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर सशक्त महिला योजना के तहत 02 लड़कियों को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जीवन में उतारें तथा बेटियों को बोझ न समझें। जनमंच में कन्या शिशुओं का अन्न प्राशन्न संस्कार भी करवाया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे पोषाहार एवं अन्य प्रदर्शित वस्तुओं में गहरी रूचि दिखाई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए है कि जनमंच में न आने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उत्तर मांगा जाए। डाॅ. सैजल रविवार को सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सोलन जिला के 15वें जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री के निर्देश पर आयोजित महत्वपूर्ण जनमंच कार्यक्रम में अधिकारियों के न आने के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध नियमासनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा जोगेन्द्रा सहकारी बैंक के उत्तरदायी अधिकारी के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी मामलों की पूरी जानकारी मुख्यमन्त्री के ध्यान में लाई जाएगी। डाॅ. सैजल ने निर्देश दिए कि लोगों के राजस्व सम्बन्धी विभिन्न मामले निपटाने के लिए उपायुक्त सोलन समय सारिणी निश्चित करें। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि फोरलेन कार्य के कारण दत्यार, नंदे का धड़ा सहित अन्य गांवो के बन्द किए गए रास्तों को शीघ्र खोला जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत अन्हेच के गांव सियारडी के लिए निजी रिसोर्ट द्वारा बन्द किए गए रास्ते के मामले में उपायुक्त को शीघ्र उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगेचघाट रूट पर पथ परिवहन निगम की बस सेवा की समयसारिणी जनहित के अनुरूप करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के क्यारटू गांव में वोल्टेज में सुधार के लिए विद्युत बोर्ड को ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र के विभिन्न सम्पर्क मार्गों की शीघ्र मुरम्मत की जाए। उन्होंने फोरलेन कार्य के कारण नष्ट हुई भूमि का स्थाई समाधान करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त केसी चमन ने अवगत करवाया कि सोलन जिला में जनमंच के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए सभी उपमण्डलाधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। उनसे कहा गया है कि वे जनमंच में प्राप्त शिकायतों और उनके निवारण के संबंध में रेंडम आधार पर शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित करें। शिकायतकर्ताओं से इस संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की जाए ताकि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का पता लग सके। कार्यक्रम में अवगत करवाया गया कि क्षेत्र के मंझयार गांव में उठाऊ पेयजल योजना के लिए प्रथम दिसम्बर, 2019 से आऊटसोर्स आधार पर कीमैन कार्य करना आरम्भ कर देगा। आज के जनमंच में कुल 172 शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं। इनमें से 22 शिकायतें एवं मांगें पूर्व जनमंच अवधि में प्राप्ति हुईं। 30 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव बनाया गया। जनमंच में 08 जन्म प्रमाण पत्र, 31 हिमाचली प्रमाण पत्र, 15 आय प्रमाण पत्र बनाए गए। 31 व्यक्तियों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करवाई गई। 42 इन्तकाल किए गए। अनुसूचित जाति के 10 प्रमाण पत्र बनाए गए। जनमंच में 98 व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण किया गया। 10 व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए भी प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। 05 हल्फनामे भी बनाए गए। जनमंच के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निःशुल्क शिविर में 199 रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 56 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा गया। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में दूध के 186 नमूने एकत्र किए गए। मल के 186 नमूने एकत्र किए गए। जनमंच में प्रदेश पथ परिवहन विभाग द्वारा 19 ग्रीन, स्मार्ट तथा सम्मान कार्ड भी बनाए गए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का पूर्ण एवं गुणवत्तायुक्त समाधान होना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता जनमंच से सही मायनों में लाभान्वित हो सके। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता कर रहे थे। सोलन जिला का यह 15वां तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र का तीसरा जनमंच कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोजनगर में आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि जनमंच आरम्भ करने के पीछे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोच आम आदमी को उसके घरद्वार के समीप प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की उपस्थिति में राहत पहुंचाने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच सफल रही है। जनमंच में आम आदमी की शिकायतों का त्वरित निवारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच आम आदमी के लिए वास्तविक अर्थों में शिकायत निवारण का मंच बना रहे, इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनमंच की भावना को समझकर इसके अनुरूप कार्य करें। डाॅ. सैजल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण की सोच के साथ ही वर्तमान सरकार कार्य कर रही है। जनमंच इस उद्देश्य की पूर्ति में पहला पग है। उन्होंने कहा कि इस सोच को व्यापक आयाम प्रदान करने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन पर घर बैठे ही व्यक्ति 1100 नंबर पर काॅल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। शिकायत पर निर्धारित समय अवधि में निर्णय लिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यालय के प्रत्येक दिवस पर जनमंच की भावना के अनुरूप कार्य करें। इससे शिकायत निवारण की गति और गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जनमंच की सफलता जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। सभी विभागों को यह प्रयास करना चाहिए कि जनमचं में आई शिकायतों को शिकायतकर्ता के संतोष के अनुरूप निपटाएं। डाॅ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि जनमंच में आयोजित हो रहे विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाआं की जानकारी से भी लाभान्वित हों। उन्होंने कहा कि योजना की सही जानकारी समयबद्ध लाभ पहुंचाने में सहायक है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, भाजपा जिला सचिव संजय ठाकुर, मण्डल भाजपा सचिव कृपाल सिंह, क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, अन्य प्रतिनिधि, उपायुक्त सोलन केसी चमन, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिव कुमार शर्मा, उपमण्डलाधिकारी रोहित राठौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में चिन्हित पंचायतों के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
कुनिहार : प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष कुलदीप राठौर शहीद मनीष ठाकुर के घर पहुंचे व शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शहीद के घर पहुंचने से पूर्व फॉरेस्ट विश्राम गृह कुनिहार में राठौर ने प्रेस वार्ता की। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि वे शहीद मनीष के घर सांत्वना व्यक्त करने आये है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खेद की बात है कि प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई भी प्रोत्साहन राशि शहीद के परिवार को नही दी है,जबकि पंजाब में किसी भी जवान की शहादत पर सरकार की ओर से 5 लाख रु की राशि व परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाती है।कुनिहार के शहीद हुए जवान के साथ पंजाब के जवान भी शहीद हुए जिन्हें पंजाब सरकार ने 5 लाख रुपये देने की तुरन्त घोषणा कर दी। प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि वे पंजाब सरकार की तरह जल्द शहीद के परिवार को राहत राशि दे। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के युवा नेता राजेन्द्र ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद जुझारू नेता है। उन्होंने जब तक शहीद मनीष का पार्थिव शरीर घर तक पहुंचता तब तक राजेन्द्र ठाकुर ने शहीद के गावं तक सड़क व गावं के लिए नए श्मशान घाट का निर्माण करवा दिया। साथ ही कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद की प्रतिमा बनवा कर 3 महीने के अन्दर तालाब के नजदीक लगवाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी व ब्लॉक स्तर पर व अन्य कार्यकारिणियों के भंग होने के सवाल पर कहा कि जल्द ही सभी कार्यकारिणियों को बना लिया जायेगा।नए कार्यकारिणी में युवा वर्ग व पुराने लोगो को भी शामिल किया जाएगा। 70 के करीब नए ब्लॉक कमेटियां बनाई जायेगी।इन कमेटियों में काम करने वाले लोगो को ही शामिल किया जायेगा। भाजपा देश मे सत्ता के लिए जिस तरह जोड़ तोड़ की राजनीति कर रही है ,उससे देश मे तनाव का माहौल बन गया है। 2022 के चुनावों में कांग्रेस की वापसी होगी। गोवा, कर्नाटक, हरियाणा व महाराष्ट्रा में चोर दरवाजे से सरकार बनाई गई है जोकि लोकतंत्र का सरासर मजाक है। आज सरकारी संस्थाओं को बेच जा रहा है। भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में किये गए वादे पूरे नही किये गए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सबसे असफल मुख्यमंत्री बताया। जयराम के कार्यकाल में प्रदेश कर्जदार हो गया है। सड़क, स्कूल, कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी है। प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ रहा है। राशन वितरण व्यवस्था खराब चल रही है। इस दौरान राजेन्द्र ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, धनीराम तनवर सहित कुनिहार व अर्की क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में रंगमंच और निर्देशन की दुनिया में अभिषेक डोगरा आज एक जाना पहचाना नाम बन चुका है। जिला बिलासपुर के अभिषेक ने एक अभिनेता के रूप में शुरुआत की और आज एक सफल निर्देशक के रूप में पहचान बनाने में सफल हुए है। वह कई नाटकों में अभिनय करने के साथ-साथ विभिन्न नाटकों और वीडियो का सफल निर्देशन कर चुके है। वैसे उन्होंने निर्देशन की कोई विशेष तालीम नहीं ली है, लेकिन विभिन्न निर्देशकों की साथ काम करते हुए उन्होंने निर्देशन की बारीकियां सीखी। अभिषेक डोगरा अभी तक "मोहणा", "खालिद की खाला" व "खोल दो" आदि नाटकों का सफल निर्देशन करने के साथ "अंधेरी नगरी चौपट राजा", "ले चल", "युद्ध और बुद्ध", "आह में, वाह में", "गुड़िया", "बिल्लियां बतयाती हैं", "खालिद की खाला", "मासूम जिंदगी की सच्चाई", "मोहणा", "शहीद", "मासूमियत", "फाइट ऑफ इनोसेंस" और "धर्मक्षेत्र, कुरुक्षेत्र" आदि नाटकों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा पहाड़ी गीत "गोरिया रा दिल", हिंदी गीत "पापा", भजन "सांवरा", "उड़ देया पंछिया" व "माता रानी तू है बड़ी प्यारी" का वीडियो निर्देशन भी उन्होंने किया है। वहीं, अभिषेक डोगरा बॉलीवुड फिल्म "तमाशा", स्टार प्लस के टीवी सीरियल "जाना न दिल से दूर" और हिमाचली फिल्म "नठ-पज्ज" में भी काम कर चुके है। बचपन से ही उन्हें अभिनय की दुनिया में काम करने का शौक था, इसके चलते जब वह पहली कक्षा में थे, तो उन्होंने बिलासपुर में एक एक्टिंग की वर्कशॉप में भाग लिया। उसके बाद स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए खूब वाहवाही लूटी। 11वीं और 12वीं कक्षा में उन्होंने संगीत की शिक्षा भी हासिल की। बिलासपुर के दयानंद पब्लिक स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई करने के बाद सरकारी बॉयज स्कूल से 11वीं व 12वीं, फिर बिलासपुर डिग्री कॉलेज और उसके बाद हिमाचल विश्वविद्यालय से टूरिजम विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की। वर्तमान में अभिषेक डोगरा जिला बिलासपुर के बन्दला में सरकारी स्कूल में पर्यटन शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। अभिषेक डोगरा के पिता अरुण डोगरा वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार है तथा माता सुमन डोगरा वैसे तो गृहणी है, लेकिन बावजूद इसके सामजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। अभिषेक के छोटे भाई शिवांश डोगरा शिमला में एक बैंक में कार्यरत है। हाल ही में अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित "खोल दो" नाटक को इंटर कॉलेज युवा उत्सव में प्रथम पुरस्कार मिला है। इस नाटक के डायलॉग अभिषेक ने अपने आप लिखे हैं। यह कहानी सुप्रसिद्व लेखक सआदत हसन मंटो की लिखी हुई है। यह नाटक उन्होंने बिलासपुर कॉलेज के छात्रों को तैयार करवाया था। खास बात यह है कि आज से 10 साल पहले अभिषेक डोगरा ने एक अभिनेता के रूप में इसी कॉलेज से काम किया था और बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीता था। आज इसी कॉलेज से एक निर्देशक के रूप में काम किया और पुरस्कार भी जीता। बताते चलें कि अभिषेक डोगरा बिलासपुर में उड़ान थियेटर ग्रुप के साथ जुड़े हुए है।
स्काऊट एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश की और से जिला शिमला के रोहड़ू तहसील के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय सीमा का रोवर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। पूरे देशभर से 4 रोवर इस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जिसमें से एक हिमाचल प्रदेश से संबंध रखता है। यह हिमाचल के लिए बहुत गौरव का विषय है।
गौपुत्र सेना हिमाचल प्रदेश धुन्दन के प्रदेश महासचिव गौपुत्र राजेन्द्र कुमार, जिला संगठन मंत्री मनीष शर्मा, जिला महासचिव गौपुत्र किरण कुमार, अन्य गौपुत्रों द्वारा धुन्दन बाजार की सड़कों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ - साथ गौपुत्र सेना की अन्य गौपुत्रों को भी स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कि सभी अपने-अपने गाँव व शहरों में गौपुत्र सेना कि टीमों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए ताकि हिमाचल प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त किया जाए। सड़को व रास्तों पर अक्सर कुरकुरे, चिप्स व अन्य प्रकार के लिफाफे पाएं जाते है। इनको प्रभाव से बेसहारा गौधन को भी क्षति पहुंचती है। किसानों के खेतों में भी बारिश से बहकर चले जाते है। साथ ही बाजार में बनी पानी की ड्रेन भी बन्द पड़ जाती है। इसलिए गौपुत्र सेना के जवानों ने जगह जगह से लिफाफों व अन्य कचरे को हटाया और कूड़ेदानों में डाला।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनसीसी दिवस मनाया गया। इस दिवस के मुख्य अतिथि हीरालाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने की। एनसीसी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी कल्पना ने एनसीसी के उद्देश्यों व इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा में इस दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज व उपप्रधानाचार्य हंसराज ने छात्रों को राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हुए युवा पीढ़ी से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।इस अवसर पर 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक नशा निवारण मास के अंतर्गत विद्यालय में नशा एक अभिशाप है विषय पर कक्षा छठी से आठवीं तक चित्रकला प्रतियोगिता व नवम और दशम कक्षा के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता और जमा एक व जमा दो कक्षाओं के मध्य निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि,प्रधानाचार्य इंदु शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेमराज ने सामूहिक रूप से एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों की एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें विद्यालय से अंबुजा चौक तक लोगों को नशे से होने वाले नुकसान से अवगत कराया और लोगों से विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील भी की गई। इस जागरूकता रैली में उप प्रधानाचार्य हंसराज, एनएसएस प्रभारी नरेंद्र, एनसीसी प्रभारी कल्पना, प्रवक्ता महेंद्र, वीणा गुप्ता तथा विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपना सहयोग दिया।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन हमीरपुर की बैठक हमीरपुर डिपो के मंदिर प्रांगण में ड्राइवर यूनियन के राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर व प्रदेश प्रेस सचिव जगरनाथ ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में जगरनाथ ठाकुर ने ड्राइवर यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि निगम प्रबंधन ने चालकों व परिचालकों को हर महीने की 22 तारीख को ओवरटाइम व रात्रि भत्ता देने का आश्वासन दिया था वह अभी तक नहीं मिल पाया है। जगरनाथ ठाकुर ने प्रबंध निदेशक से अपील की है कि पिछले 14 महीनों का रुका हुआ ओवरटाइम व रात्रि को जल्द से जल्द दिया जाए। वह हर महीने 22 तारीख ही इसका भुगतान किया जाए। ताकि अधिक वित्तीय बोझ ना पड़े। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि लंबी दूरी के लिए निगम नई बसे ले। क्योंकि पिछले 2 वर्षों से नई बसें नहीं ली गई है। तो इससे यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान होगी। उन्होंने कहा कि चालकों की कमी को देखते हुए एचआरटीसी चालक के पदों को भर्ती करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास करें। सुरेश ठाकुर ने कहा कि परिवहन मंत्री द्वारा बीओडी पारित 205 वरिष्ठ चालक पद का दर्जा दिया था। इसको तुरंत पूरा किया जाए। इस बैठक में मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, प्रधान पवन ठाकुर, संगठन मंत्री मनमोहन, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष कमल देव, रघुवीर सिंह, सुरजीत कुमार, विजय कुमार, सुशील ठाकुर, हंसराज, पवन कुमार, मदन लाल, कुलदीप, योगराज, रविंद्र कुमार, देशराज, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, कश्मीर सिंह, विरेंद्र कुमार, प्यारेलाल आदि चालक मौजूद रहे।
घुमारवीं के टीहरा गाँव के पंकज को हमीरपुर पुलिस ने 22.7 ग्राम चरस और 3.23 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ लिया है। पंकज के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एफ़आईआर नम्बर 240/2019 के तहत छानबीन शुरू कर दी गयी है। पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक़ पंकज कुमार पुत्र नंद लाल निवासी टीहरा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर से 22.77 ग्राम चरस और 3.23 ग्राम हेरोइन / चिट्टा बरामद किया गया है। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर के मुताबिक़ नशे के ख़िलाफ़ पुलिस का अभियान जारी है तथा लगातार नशे के आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में आ रहे हैं।
शनिवार को गुरुकुल इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुजनों की देख - रेख में कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। कार्यक्रम में जजों की भूमिका शालू गोयल, रिशु गुप्ता, कविता चौहान ने निभाई। इस दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के निर्देशक सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, समीर गर्ग और पियूष गर्ग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या गुरप्रीत माथुर ने छात्रों की खूब प्रशंसा की और उन्हें उपहार भी भेट किए गए। इस अवसर पर वंशिका चौहान को मिस और अथर्व सिंह नेगी को मिस्टर गुरुकुल चुना गया। मिस एलीगेंट - पारखी राणा, मोस्ट डेडीफाइड - शुभम, मिस परसनैलिटी - दिव्यांशी शर्मा, मिस्टर परसनैलिटी - सार्थक गुप्ता, मिस परफॉर्मर - मृदुला मलिक, मिस्टर परफ़ॉर्मर - चिराग नेगी रहे। विद्यालय की और से छात्रों को जलपान की व्यवस्था करवाई गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि जनमंच का क्रियान्वयन जनभावनाओं के अनुरूप किया जा रहा है और यह आम आदमी की समस्याओं को सुलझाने का बेहतरीन मंच बनकर उभरा है। डॉ. सैजल शनिवार को जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जनमंच लोगों को अपनी बात खुलकर कहने का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनमंच की गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का संवेदनशील होना आम जन की संतुष्टि के लिए आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि अपने कार्य निष्पादन के दौरान हर समय आम आदमी की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनें और गंभीरता के साथ इन्हें निपटाने का प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व जनमंच की गतिविधियों की लिखित रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि पूर्व जनमंच गतिविधियों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से लोगों तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। शिविर लगाकर लोगों को लाभान्वित करें। डॉ. सैजल ने निर्देश दिए कि सोलन जिला में आयोजित अब तक के जनमंच कार्यक्रमों में प्रस्तुत मांगों का विभागवार ब्यौरा दें। राज्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मांगों को सुलझाने के लिए प्रयासरत है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस अवसर पर सोलन में अब तक आयोजित 15 जनमंच कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि अब तक आयोजित जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त 1256 शिकायतों में से 1250 का निपटारा कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा, उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सुबाथू वाया हरिपुर-पट्टा बरावरी-कुनिहार-ममलीग-वाकनाघाट-सोलन मार्ग पर बस को हरी झंडी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों को सम्पर्क सुविधा प्रदान करना और जन-जन को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना वर्तमान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुबाथू में सुबाथू वाया हरिपुर-पट्टा बरावरी-कुनिहार-ममलीग-वाकनाघाट-सोलन मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस विस्तारित बस सेवा के आरंभ होने से सुबाथू, हरिपुर, पट्टा बरावरी, जाबल जमरोट, कुनिहार एवं साथ लगती ग्राम पंचायतों तथा अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं छात्रों को लाभ मिलेगा। यह बस सेवा सुबाथू से दोपहर 12.30 बजे चलकर हरिपुर-पट्टा बरावरी होते हुए कुनिहार दोपहर 2.00 बजे पहुंचेगी। बस सेवा सांय 3.10 बजे कुनिहार से वाया पट्टा बरावरी-हरिपुर-ममलीग-वाकनाघाट से होते हुए सोलन सांय 7.30 बजे पहुंचेगी। अगले दिन प्रातः 8.00 बजे यह बस सेवा सोलन से वाकनाघाट-ममलीग होते हुए दिन में 12.00 बजे कुनिहार पहुंचेगी। कुनिहार से यह बस दिन में 1.00 बजे चलकर सुबाथू-वाकनाघाट होते हुए वापिस सुबाथू सांय 6.45 बजे पहुंचेगी। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि इस बस सेवा के विस्तार से क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक संपर्क मार्गों का विस्तार कर रही है। आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर बस सेवाएं भी आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में विभिन्न कार्यों पर 3021 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे है। इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, महामंत्री विनोद मारवाह, हीरानंद शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव अमर सिंह परिहार, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत हरिपुर के प्रधान पंकज, प्रदेश भाजपा सदस्य तीर्थ राम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, नगर परिषद परवाणू के पार्षद किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
नशा उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उपमण्डल प्रशासन की ओर से नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के लिए प्रेरित करते ‘कैसे करें नशे करने वालों की मदद’ पोस्टर एवं पेम्फलेट वितरित किए गए। यह जानकारी उपमंडलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने दी। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा पीडि़तों को सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के लिए प्रेरित करते ये पोस्टर एवं पेम्फलेट उपमण्डल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंड, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, नव ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरूनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला तथा ट्रक यूनियन नालागढ़ में वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि लगभग 5000 पोस्टर एवं पेम्फलेट वितरित किए गए। प्रशांत देष्टा ने कहा कि इस कार्य के लिए आयुर्वेद विभाग, उपमण्डल नालागढ़ तथा खंड विकास अधिकारी नालागढ़ की टीम का सहयोग लिया गया। प्रशांत देष्टा ने कहा कि नशे के विरूद्ध जागरूक करते इन पोस्टरों में मादक पदार्थों के व्यसन, दुरूपयोग व रोकथाम के उपाय बताए गए है। इसके लिए अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका को भी पोस्टर में रेखांकित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों से आग्रह किया गया कि इन पोस्टरों को अपने घर में महत्वपूर्ण स्थान पर लगाएं ताकि सभी परिजन इससे लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
नशा निवारण अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन के छात्रों ने चंबाघाट से करोल टिब्बा तक ट्रैकिंग अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने ट्रैकिंग के के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की। राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए मादक द्रव्य एवं मदिरा व्यसन पर रोक अभियान के तहत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को व्याख्यान माला एवं अन्य संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। कंडाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों को बताया गया कि नशा किस प्रकार हमारे सभी अंगों को कमज़ोर बनाता है। शिविर में फिजियोथेरेपी के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने की जानकारी दी गई। जिला पशुपालन विभाग द्वारा आज विभिन्न ग्राम पंचायतों में पशुधन और स्वास्थ्य पर चर्चा के साथ-साथ लोगों को मादक पदार्थों के व्यसन एवं मदिरा व्यसन से दूर रहने की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बताया कि अपने, अपने परिवार, प्रदेश तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का आदी व्यक्ति न तो अपनी खेती की सुरक्षा कर सकता है और न ही अपने पशुओं की रक्षा। उन्हें विभिन्न प्रकार के नशों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पशु चिकित्सालय अर्की, पशु चिकित्सालय नालागढ़, पशु औषधालय डूमैहर सहित अन्य स्थानों पर नशा निवारण की शपथ भी दिलाई गई।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशा निवारण अभियान के अंतर्गत जिला कारागार सोलन में कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैदियों के लिए ओपीडी आयोजित की गई। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि ओपीडी में 138 कैदियों एवं कारागार के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने इस अवसर पर सभी को नशे के विरूद्ध जागरूक किया। डॉ. अजय सिंह ने इस दौरान नशे की प्रवृति का आकलन किया तथा सभी को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्रदान की। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा पीडि़त व्यक्ति को कैंसर जैसे भयानक रोग होने का खतरा बढ़ जाता है। नशा पीडि़त व्यक्ति शीघ्र क्रोधित हो जाता है और कई प्रकार के श्वास रोग उसे ग्रसति कर देते है। उन्होंने कहा कि नशे से व्यक्ति की गुर्दे व लीवर की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। नशा हमारी पाचन क्रिया को भी कमज़ोर करता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इन कार्यक्रमों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. कुशल वर्मा ने कैदियों का प्रश्नावली एवं वैज्ञानिक आधार पर आकलन किया। प्रश्नावली के माध्यम से कैदियों में विभिन्न प्रकार के नशे की प्रवृति का मूल्यांकन किया गया। सभी कैदियों के समक्ष नशे के दुष्प्रभाव तथा इससे हो रही बीमारियों की जानकारी दी गई। कैदियों को बताया गया कि जब वे अपना सामान्य जीवन आरंभ करेंगे तो उन्हें नशे के दुष्प्रभावों को सदैव स्मरण रखना होगा।
नशे के विरूद्ध लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 15 दिसंबर तक विशेष अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों, गीत-संगीत, संगोष्ठियों, खेलकूद, जन संवाद और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आज सोलन जिला के चिकित्सा खण्ड चण्डी के अन्तर्गत गांव बुरावाला तथा नालागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बद्दी में लोगों को नशा निवारण पर गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूक किया गया। पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने अवगत करवाया कि किस प्रकार नशा युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से खोखला कर रहा है। यह चिंतनीय है कि हिमाचल में नशे का जाल बढ़ता प्रतीत हो रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। लोगों को नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर तथा इससे बचाव बारे में जागरूक किया गया। कलाकारों राजू भाटिया, रमेश चंद, सुरेश कुमार, संजय भट्टी, चेतन गर्ग, कमलेश चंद, स्वर्णजीत, ललित कौशल, सोनू, ज्योति, निशा बाला ने नुक्कड़ ‘छुणकूओ रा ब्याह’ के माध्यम से नशे के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि किस प्रकार नशा व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम कर देता है। कलाकारों ने बताया कि नशे से पीडि़त व्यक्ति की प्रजनन शक्ति पर विपरीत असर पड़ता है। कलाकारों ने गीत ‘गांव-गांव और शहर-शहर में ये अभियान चलाया है-छोड़ नशे की बुरी आदतें ये अभियान चलाया है’ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य शिक्षक अवतार सिंह ने इस अवसर पर कहा नशे जैसे भयानक रोग सभी को दूर करने के लिए हमें नशे को भगाने का संकल्प लेना होगा। हमें अपने आस-पड़ोस में भी लोगों को नशे से दूर रखने में सहायक बनना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार का नशा शारीरिक एवं मानसिक हानि के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक नुक्सान का कारण है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास नशे से पीडि़त व्यक्ति को समीप के नशा मुक्ति केंद्र में लाएं ताकि वह व्यक्ति पुनः अपना सुखद जीवन व्यतीत कर सके। इसके उपरांत कलाकरों ने बरोटीवाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र ‘नई दिशा’ में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता कमला देवी, रजनी, रजिया, निशा, ममता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने चाहिए।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत बिलासपुर स्थित टीके सिस्टम के ट्रेनिंग सेंटर में नशा निवारण अभियान कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। टीके सिस्टम के डायरेक्टर विशि विशेष रूप से मौजूद रहे। सेंटर के मैनेजर पवन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा को तथा विशेष अतिथि डायरेक्टर विश को हिमाचली टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि युवा देश निर्माण में आगे आएं, आज का युवा देश का भविष्य है। युवा नशे के जाल में फंसकर अपने भविष्य को खराब ना करे। युवा देश का भविष्य है देश की उन्नति के लिए सभी युवा कटिबद्ध हो जाएं और नशे से दूर रहें। इस मौके पर टीके सिस्टम के डायरेक्टर विश मैडम ने कहा कि इस तरह के प्रोग्रामों से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य समन्वयक एवं रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर, एनआईएसडी से सर्टिफाइड ट्रेनर इंजीनियर सत्यदेव शर्मा, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रांड एंबेसडर सुशील पुंडीर, रेनबो स्टार क्लब के संरक्षक एवं रेड क्रॉस अवॉर्डी शीला सिंह ने भी नशे के दुष्प्रभाव के में संदर्भ में युवाओं को जागरूक किया। इस मौके पर प्रशिक्षुओं द्वारा नशे के विषय पर एकांकी भी प्रस्तुत की गई तथा युवाओं इशरत खान, पल्लवी, आशना शर्मा, दीक्षा शर्मा ने भी नशे के प्रति अपने विचार भी रखे। इस मौके पर स्टाफ नीलम कुमारी, राजेश कुमार, इत्यादि रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी नीतीश, वासुदेव, अगस्त शर्मा, आशीष ठाकुर, अजय कुमार व युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने नशा निवारण अभियान को गति देने हेतु ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के बैनर तले रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली पूरे शहर में परिक्रमा कर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए शहर में घूमे इस मौके पर सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
कुनिहार : प्रदेश में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस विभाग भी इसे जड़ से समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है। कुनिहार में इसी अभियान के तहत एसएचओ अर्की कर्म सिंह की अगुवाई में कुनिहार पुलिस कर्मचारियों ने कुनिहार में सदिंग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कुनिहार के न्यू बस स्टैंड पर मनीष जोकि वंहा पर चाय की छोटी सी दुकान चलाता है से 32.43 ग्राम चरस(भांग)पकड़ी। पुलिस टीम द्वारा चरस अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही कर रही है। कर्म सिंह एसएचओ अर्की ने बताया कि विभाग को काफी समय से सूचना थी कि न्यू बस स्टैंड पर कोई चरस बेचने का अवैध कारोबार करता है। सूचना के आधार पर उक्त शख्स की दुकान पर जब रेड मारी गई तो इस युवक से 32.43 ग्राम चरस बरामद की गई।
हिमाचल प्रदेश को सदियों से साधु व ऋषि-मुनियों द्वारा तपोभूमि के रूप में अपनाने के कारण इसे देवभूमि का गौरव प्राप्त है। यही कारण है कि प्रदेश के जन-जीवन में इसकी अमिट छाप स्पष्ट दिखाई देती है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को ठाकुर जगदेव चन्द मेमोरियल शोध संस्थान, हमीरपुर और हिमाचल भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में, नेरी, हमीरपुर में आयोजित ‘पश्चिम हिमालय क्षेत्रों में ऋषि परम्परा’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारम्भ अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध ऋषि परम्परा को संजो कर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में हमने अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परम्पराओं को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि केवल वही समाज प्रगति कर सकता है, जो अपनी संस्कृति एवं परम्परा का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को पूर्वजों द्वारा संजोई गई सांस्कृतिक धरोहर का आदर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ताकि उनमें अपने पूर्वजों व संस्कृति के प्रति आदर-सत्कार की भावना जागृत हो सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह संस्थान प्रदेश की समृद्ध एवं विविध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को वैश्विक स्तर पर देवभूमि के नाम से जाना जाता है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर क्षेत्र किसी न किसी सन्त और ऋषि-मुनि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मनाली मनू-ऋषि और मण्डी माण्डव ऋषि आदि के नाम से जुड़े हुए हैंै। उन्होंने कहा कि ब्यास, मारकण्डा, पराशर आदि ऋषियों ने इस प्रदेश को अपनी तपो-स्थली बनाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने इतिहास और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए तथा कहा कि यह सम्मेलन ऋषि-परम्परा को आगे ले जाने में वास्तव में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे आने वाली पीढ़ी को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस सम्मेलन से आने वाले मूल्यावान सुझावों का स्वागत करेगी। प्रसिद्ध संस्कृत के विद्वान एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता महामाहोपाद्ययाय केशव शर्मा ने मुख्यमंत्री का संस्कृत को प्रदेश की दूसरी भाषा घोषित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार करने के लिए भी प्रदेश के प्रयासों की सराहना की। ठाकुर जगदेव चन्द समृति शोध संस्थान के निदेशक चेतराम गर्ग ने संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्थान के महा सचिव भूमि दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री को शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधायक नरेन्द्र ठाकुर, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र गर्ग और कमलेश कुमारी, आचार्य केश्व शर्मा, महन्त सूर्यनाथ, प्रो. कुमार सत्तनाम, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सचिव डाॅ. करण सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में द्वितीय सप्ताह के दौरान 23 नवंबर को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय में प्रात: कालीन सभा में नशे की बुराई पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।इसमें जागृति कुमारी लक्ष्मी सदन ने प्रथम, तरुण बाला शिवाजी सदन ने द्वितीय एवं कुसुम टैगोर सदन ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मेघा लक्ष्मी सदन, रितेश शिवाजी सदन, रवीना टैगोर सदन ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन में नितिका, मंजू एवं ललिता प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ संतलाल शर्मा के नेतृत्व में मानव कल्याण समिति अर्की के सदस्यों सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, सेवानिवृत्त प्रबंधक पीएनबी राजेंद्र गौतम, सेवानिवृत्त प्रबंधक यूको बैंक मोहनलाल शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता सुरेंद्र शर्मा ने विद्यालय में छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं बचाव, स्वास्थ्य जीवन शैली, मानव कल्याण समिति के कार्यों, व्यवसाय के चुनाव एवं उच्च अध्ययन के लिए बैंकों व सरकार द्वारा की जाने वाली सहायता, ऋण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी छात्रों को दी। इस अवसर पर भीम सिंह ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम, किरण बाला, पूजा शर्मा, पूजा जोशी, ज्योति, मीरा, रीता शर्मा, शिल्पा मंजुला, सरिता गुप्ता, हरीश गुप्ता, योगेश गुप्ता, दीप कुमार, पंकज, रजनीश, कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, हेमा,तारा, रामलाल सहित सभी कर्मचारी व बच्चे उपस्थित र
परवाणू में शनिवार को रोटरी हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारी, उच्च अधिकारी, नगर वासियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी डेजी ठाकुर ने भी रक्तदान देकर अपनी अहम भूमिका निभाई। रक्तदान शिविर में संस्था द्वारा बहुत बेहतरीन योगदान रहा। इसमें सोसाइटी के संस्थापक सुनील तनेजा, विनोद गुप्ता, प्रवीण पुंज, हंसराज, अतुल शर्मा, अजय कुमार, एमपी सिंह, सोहन राजपूत, अंकुर, राजीव गुप्ता, सोहन राजपूत आदि लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान चांद कमल शर्मा, लायंस क्लब के प्रधान समुंदर गर्ग भी उपस्थित रहे।
एसवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में नशा मुक्त हिमाचल (माह) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब हो कि 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक हिमाचल में संपूर्ण नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा चला जा रहा है। इसके अंतर्गत स्कूल में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए जैसे- भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा वाद विवाद प्रतियोगिता। इस अवसर पर थाना इंचार्ज ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य टीसी गर्ग ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया व नशे से दूर रहने की नसीहत दी। अंत में थाना इंचार्ज कपिल ठाकुर ने बच्चों व अध्यापकों को नशा न करने व अपने आसपास किसी को भी नशा न करने की शपथ दिलाई। अंत में बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया और विशाल रैली निकालकर इलाका वासियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में शनिवार को। इसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों के उपलब्धि स्तर पर व्यापक रूप से अध्यापकों से चर्चा की। अध्यापकों ने छात्रों के छ: मासिक परीक्षा में बच्चों के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ साझा किए। बच्चों की उपलब्धि स्तर पर अभिभावकों ने सहमति प्रकट की और आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में और अधिक मेहनत करवाने का प्रण लिया। इसके साथ प्रधानाचार्य कक्ष में पाठशाला प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बच्चों की उपलब्धि स्तर पर कमज़ोर बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए अध्यापकों से अनुरोध किया। वहीं अध्यापकों ने इन बच्चों को अतिरिक्त समय देने के लिए हामी भरी। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा,सहित समस्त कार्यकारणी सदस्य,प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हिमाचल गृहणी सुविधा योजना प्रदेश की महिलाओं का संबल बनकर उभरी है। डॉ. सैजल कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणू में योजना के 78 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।योजना के तहत क्षेत्र की 07 पंचायतों बारियां, चम्मो, जंगेशु, कोटबेजा, बनासर, नारायणी तथा सूरजपूर के लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र में अभी तक लगभग 3 हजार निःशुल्क रसोई गैस सिलेंड वितरित किए जा चुके हैं। डॉ. सैजल ने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार का बेहतरीन प्रयास है तथा इससे महिलाओं को धुआं रहित वातावरण में खाना पकाने की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब सभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गृहिणी सुविधा योजना की पात्रता में संशोधन किया है। अब ऐसे सभी परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जो 02 अक्तूबर, 2019 तक या इससे पूर्व अस्तित्व में आए हों। पहले यह समय सीमा प्रथम जनवरी, 2018 निर्धारित की गई थी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि योजना का लाभ उठाएं और प्रत्येक गृहिणी को सुरक्षित ईंधन सुविधा एवं साफ-सुथरा पर्यावरण प्रदान करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं मुफ्त सिलेंडर वितरण के लिए सरकार का आभार जता रही है। गैस सिलेंडर मिलने से जहां समय की बचत होगी वहीं लकडि़यों से पैदा होने वाले धुएं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र परिवारों को गैस कनैक्शन वितरित किए जा रहे हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा महिला को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा मंडल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, नगर परिषद परवाणू के पार्षद किरण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला परिषद वार्ड संख्या-4 कुनिहार के लिए नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य कंचन माला को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कंचन माला, पत्नी दलीप सिंह गांव आयथी, डॉ. कुनिहार, तहसील व जिला सोलन हाल ही में संपन्न पंचायत उप चुनाव में विजयी हुई है। इस अवसर पर दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, कार्यकारी जिला पंचायत अधिकारी सुभाष अत्री, अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
10 दिन चलने वाले आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग हवलदार चेतन वर्मा द्वारा स्कूल प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ करवाई जा रही है। इस अवसर पर अग्निशामक व होम गॉर्ड कमांडेंट हरी स्वरुप भी उपस्थित रहे। हरी स्वरुप ने बच्चों से आत्म सुरक्षा के विभिन्न तरीकों के बारे में विचार सांझे किए व नशे से बच्चों को दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा एक धीमा जहर है जो वयक्ति को अंदर व बाहर से खोखला कर देता है। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने भी बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। प्रार्थना सभा में प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए शपथ ली गई। बच्चों ने रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
राजकीय महाविद्यालय सोलन रोवर्स एंड रेंजर इकाई द्वारा मनाये जा रहे नशा निवारण पखवाड़ा के अंतर्गत एक सेशन रखा गया। इसमें आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डॉ. अनिता गौतम तथा शिक्षा क्रांति के प्रमुख सत्यं सनातन और इस अवसर के मुख्यातिथि सोलन के सप मधू सूदन शर्मा रहे ,साथ ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीलम कौशिक रहे। इस अवसर पर सभी अतिथि ने नशा के खिलाफ सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया, साथ ही मुख्यतिथि ने सभी से नशे के खिलाफ शपत ग्रहण कराई। इस अवसर पर 13 रोवर्स एंड रेंजर ने भाग लिया और अपनी सेवाएं दी।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के केलांग, उदयपुर, गोदला व रोहतांग में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के साथ समूचे राज्य में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में शनिवार को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 व 25 नवंबर को मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि 26 नवंबर से राज्य में फिर से बारिश व बर्फबारी होगी।
डॉ वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने ड्रग्स के खतरे से खिलाफ समाज को एक साथ आने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया ताकि देश अपनी पूरी क्षमता से कार्य कर सके। यह बात उन्होनें विश्वविद्यालय और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शमरोड़ के छात्रों को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के व्यापार प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसके तहत संकाय द्वारा मादक पदार्थों के सेवन और मद्य निषेध पर व्याख्यान भी दिए गए। राज्य सरकार द्वारा इस विषय पर शुरू किए गए महीने भर के अभियान के तहत विश्वविद्यालय भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर डॉ कौशल ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों का नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में छात्रों और युवाओं को जागरूक करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने छात्रों से जीवन में सफलता के लिए आवश्यक एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया। उन्होनें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने के लिए खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की बात कही। डॉ कौशल ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका है, लेकिन दुर्भाग्य से आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसे हमें मिलकर रोकना होगा। व्यवसाय प्रबंधन विभाग के हैड डॉ केके रैना ने भी ड्रग्स के सेवन और लोगों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में बात की। इस विषय पर चार विशेष व्याख्यान भी दिए गए। इसके अलावा, विश्वविद्यालय में डॉ लोकेश ममगैन, जिला आयुर्वेद अधिकारी सोलन ने छात्रों को ड्रग्स के दुरुपयोग, नशों और इसकी आदत से ग्रसित लोगों की पहचान, इसके लक्षण, उपचार और रोकथाम सहित विभिन्न पहलुओं पर संबोधित किया। विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने ड्रग्स के दुरुपयोग और शराब के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। छात्रों को ड्रग्स और शराब का सेवन न करने की शपथ भी दिलाई गई। एनएसएस के छात्रों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में किया गया। इस प्रेस वार्ता में चार विषय रखे गए, इसमें प्रांत अधिवेशन की समीक्षा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला देहरा के परिणाम घोषित किए गए। आगामी कार्यक्रमों के लिए स्वामी विवेकानंद भाषण प्रतियोगिता आयोजन एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर निर्माण के विषय शामिल किया गए।जिला संयोजक अंकुश धीमान ने बताया कि प्रांत अधिवेशन में 842 छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों ने भाग लिया एवं इसमें प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर तान्या ठाकुर राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय थिल द्वितीय स्थान पर वशीका अमर शांति स्कूल खुंडिया तृतीय स्थान पर विशाखा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हरिपुर रही। आगामी कार्यक्रम के लिए स्वामी विवेकानंद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट पालमपुर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी स्कूल और कॉलेज लेवल पर उसके पश्चात जिला स्तर पर एवं 11, 12 जनवरी को प्रांत स्तर पर पालमपुर में होगी। इस भाषण प्रतियोगिता हेतु 7 विषयों स्वामी विवेकानंद से संबंधित रहेगी प्रांत स्तर पर प्रथम पुरस्कार राशि ₹51000 एवं वित्तीय राशि ₹31000 एवं तृतीय राशि ₹21000 है जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को ₹11000 एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को 7100 ₹एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5100 पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 144 पुरस्कार पूरे प्रदेश स्तर पर वितरित किए जाएंगे जिनकी धनराशि 1100000 रुपए है। इस पत्रकार वार्ता में देहरा एबीवीपी जिला संयोजक अंकुश धीमान केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष हेमंत ठाकुर छात्रा प्रमुख शबनम इकाई सचिव सुनील ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत सह संयोजक बलवीर ठुकराल सोशल मीडिया प्रमुख सीताराम विशाल राहुल बाबूराम डोलाराम आदि उपस्थित।
Divine Public School Dharampur has conducted Bharitya Sanskriti Gayan Pariksha. In this exam 300 students took part to show their interest. All the Staff members were present there and give instructions to the students how to fill the OMR sheets. Examination Incharge Mr. Sunesh Dhiman said,'' We want the quality and cultural education and for that everyone should take their keen interest in this kind of exams.While addressing the students Principal said we are conducting this exam for many years and our school is always on top ranks. I wish this Exam should be conducted in every institution so that new generation will able to know history of India rituals and their moral values.
सब उपमंडल के अंतर्गत थाना बागा में बाल विवाह का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में गोदा देवी पुत्री हरजी राम गांव धार, ड़ा खुहन, तह बाली चौकी, जिला मंडी उम्र 14 साल के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ है कि उसने अपने बयान में बताया कि में उपरोक्त पते की रहने वाली हूं तथा 8वीं कक्षा तक पढ़ी हूं, मेरे जन्म तिथि 26 मार्च 2006 है। इसी वर्ष फरवरी में मेरे माता पिता ने रिश्ता हरी राम पुत्र अच्छरु राम गांव हवानी कोल, ड़ा कन्धर, तह अर्की, जिला सोलन के साथ तय किया था। दोनों परिवारों का शादी से पहले एक-दुसरे के घर आना जाना भी हुआ था। मेरे माता पिता होने वाले पति हरी राम के घर परिवार को देखने उसके घर हवानी कोल गए थे, जो वापसी में हरी राम भी मेरे माता पिता के साथ मेरे घर आया था। हरी राम एक दिन मेरे घर रुका, उसके अगले दिन में हरी राम के साथ उनके घर हवानी कोल आ गई।08 मार्च 2019 को मेरे माता पिता मेरी शादी के लिए हरी राम के घर गांव हवानी कोल आए थे। 09 व 10 मार्च 2019 को मेरे व हरी राम के माता पिता ने हमारी शादी शिव मन्दिर हवानी कोल में धूमधाम व रीति रिवाज के साथ करवाई थी। हमारी शादी दोनों परिवारों की आपसी सहमति से हुई है। शादी के बाद में व मेरा पति इकट्ठे रह रहे थे व पति पत्नी की तरह रह रहे थे और इसी बीच हमारे शारीरिक सम्बन्ध भी बने थे।पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,04 पोक्सो अधिनियम और अधीन धारा 9,10,11 बाल विवाह 2006 निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि बाल विवाह अधिनियम व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है व मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
बिलासपुर में आयोजित किए गए 270 राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में सभी का अद्वितिय सहयोग रहा है और इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सभी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बात जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन ने बिलासपुर में पत्रकारों को सम्मानित करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में पत्रकारों का अधिकांश योगदान है क्योंकि अपेक्षा से कहीं अधिक कवरेज इस पूरे कार्यक्रम को देते हुए प्रदेश के घर-घर तक इस कार्यक्रम को पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अभी तक भी पूरे प्रदेश भर से इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर लोग चर्चा कर रहे है और यह सिर्फ संभव हो पाया है तो बेहतर प्रेस कवरेज से। उन्होंने कहा कि उन सभी अतिथियों का वह आभार प्रकट करते है इन्होंने समय-समय पर आकर इस कार्यक्रम को सफल घोषित किया। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक सदर सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग, उपायुक्त राजेश्वर गोयल तथा उनकी पूरी टीम, विवेकानंद विचार मंच के प्रांत संयोजक किस्मत कुमार तथा स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी प्रमुख है। उन्होंने अपनी टीम का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में जिस भी सदस्य को जो कार्य सौंपा गया था वह उसने बखूबी निभाया। महाजन ने इस कार्यक्रम को आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए अगस्तया इंटरनेशनल फाउंडेशन बंगलुरु, विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र नई दिल्ली, पनोरमा एवं विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद द्वारा आयोजित पर्यावरण एवं वन्यजीवों पर आधारित फिल्म फेस्टिवल करवाने का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अश्विनी गुप्ता व रवि भी उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने अपने सााथियो के सााथ सोनिया गांधी , राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने के मुद्दे को लेकर बिलासपुर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पीएम का पुतला जलाया गया। बंबर ठाकुर ने कहा कि यह धरना युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के पक्ष में किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाह रवैया अपना कर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आंदोलन करने से रोकने के लिए डंडों का और पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के मकसद से मोदी सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग करके आंदोलन कारियों को कुचलने का प्रयास किया और युवा कांग्रेस के क्रांतिकारी नेता श्रीनिवास तथा एनएसयूआई के प्रधान कुंदन को सरेआम सड़कों पर पीटा और श्रीनिवास के कपड़े तक फाड़ दिए गए और उनको सड़कों पर नंगा घुमाया जो कि लोकतंत्र की हत्या का सीधा सीधा प्रमाण देश के इतिहास में देखने को मिला। ठाकुर ने कहा कि भारतवर्ष में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा के ऐसी तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का प्रमाण हिटलर शाही से कम नहीं है इसका कांग्रेस पार्टी हर क्षेत्र में विरोध करेगी और मोदी का असली चेहरा जनता के सामने सामने लाएगी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के सौजन्य से आज सोलन के ठोडो मैदान में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय संचार व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस मॉकड्रिल में उपस्थित कर्मचरियों को आपदा के समय आई-सेट फोन के उपयोग पर जानकारी प्रदान की गई। मॉकड्रिल में त्रासदी की वास्तविक स्थिति के अनुरूप संचार व्यवस्था को भी जांचा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन समन्वयक अपूर्वा मोर्या, प्रलेखन समन्वयक गौरव मेहता व विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।
सदर बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र को आर्दश विधान सभा क्षेत्र बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 9.50 करोड़ रूपए की लागत से कंदरौर-बगड़ी-सलणू-बरमाणा सड़क के विस्तारीकरण (उन्नयन कार्य) कार्य का विधिवत् भूमि पूजन करने के उपरांत निचली भटेड़ में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सड़केे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की भाग्य रेखाएं होती है तथा प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़को का व्यापक विस्तार सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव को सड़क से जोड़ने का संकल्प किया गया है ताकि ग्रामीण विकास के साथ लोगों की आर्थिकी भी सुदृढ़ हो सके। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में लगभग 90 करोड़ रूपए से अधिक धनराशि सड़कों के विस्तारीकरण तथा मुरम्मत पर व्यय की जा रही है। इससे लोगों को गुणवत्तायुक्त बेहतरीन स़ड़के प्रदान की जा सकें ताकि छोटे-बड़े वाहन चालकों, आम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए लगभग 40 लाख रूपए व्यय करके देलग-चलामा सड़क को पक्का किया गया है और 3 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाली जंगल-झलेडा सड़क का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हवाण तथा बंदला सड़क के विस्तारीकरण की भी डीपीआर तैयार कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए मल्यावर-ननावां सड़क के मध्य फुटब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए 30 लाख रूप्ए का प्रावधान कर दिया गया है तथा 6 करोड़ 70 लाख रूपए की डीपीआर तैयार करके उच्च स्तर पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कोलडेम बांध से 66 करोड़ रूपए की पेयजल योजना पूरी करवाकर प्रत्येक गांव के लिए समुचित पानी की व्यवस्था संभव की गई है। उन्होंने बताया कि कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए गत् वर्ष विधान सभा क्षेत्र में 40 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। उन्होंने कहा कि बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए जहां पर भी संभव होगा पुरानी तारे और बिजली के पोल बदलकर नए पोल और बिजली की तारें बिछाई जाएंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से भी आहवान किया कि गृहिणि सुविधा योजना, वृद्धावस्था पैशंन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना तथा अन्य लाभकारी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुचाने में सहयोग प्रदान करें। स्थानीय गाांव की मांगों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल पाईपें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सराएं, टयाले के निर्माण के लिए प्राकलन तैयार करें धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने मन्दिर में शैड निर्माण के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल को 11 हजार रूपए देने की घोषणा की तथा महिला मंडल भवन निर्माण के लिए भी भूमि चयनित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष लेखराम, ग्राम पंचायत प्रधान मीना कुमारी, उप प्रधान बाबू राम, पूर्व प्रधान सीमा धीमान, प्रेम लाल धीमान, महासचिव पवन कुमार, डा0 गोपाल दास, एक्सियन लोक निर्माण ई0वीएन पराशर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हमीरपुर : नादौन क्षेत्र के तहत जलाडी गांव में सलेटपोस गौशाला की दूसरी मंजिल में अचानक आग लगने से लगभग क़्क़ हुआ। पंचायत प्रधान वीना देवी ने बताया कि कृष्ण चंद की पशुशाला में अचानक आग लग गई। इसे काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया परंतु तब तक पशुशाला में रखा सामान जलकर राख हो चुका था और उन्होंने प्रशासन से कृष्ण चंद की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। उधर तहसीलदार ने नुकसान के बारे में कहा कि शीघ्र ही नियमानुसार उनकी प्रशासन सहायता करेगा।
जिला परिषद सोलन की आयोजित बैठक में वर्ष 2019-20 के लगभग 2.30 करोड़ रुपए की जिला परिषद सदस्यों की प्रस्तावनाओं को अनुमोदित किया गया। यह प्रस्तावनाएं राज्य वित्तायोग के अन्तर्गत अनुमोदित की गईं। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। बैठक में जिला परिषद सोलन की 16 जून, 2019 से 21 नवम्बर, 2019 तक की लगभग 7.29 करोड़ रुपए की आय-व्यय को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2017-18 में जिला परिषद को राज्य वित्तायोग द्वारा लगभग 1.85 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। इस राशि से अभी तक 107 योजनाएं पूरी की गईं है। बैठक में अवगत करवाया गया कि वर्ष 2018-19 में राज्य वित्तायोग द्वारा जिला परिषद को 1.75 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए जारी की गई है। यह राशि 188 योजनाओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है। आयोजित बैठक में 71 मदों पर सारगर्भित चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने इस अवसर पर कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि विभिन्न समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित सुलझा सकते है। इससे बैठक में अनेक गंभीर समस्याओं को उठाने का पर्याप्त समय मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का निवारण करना सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रयास होता है और यह कार्य अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों पर शीघ्रता से कार्यवाही आमजन का अधिकार है तथा सभी अधिकारियों को इस दिशा में गम्भीर प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायती राज प्रतिनिधियों की लोकतंत्र में अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जन समस्याएं सुलझाने में सभी स्तरों पर जन प्रतिनिधियों से तालमेल स्थापित करें ताकि समस्याओं का अविलम्ब समाधान हो तथा विकास योजनाएं नियत समय पर पूरी हों। बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, आबकारी, ग्रामीण विकास, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दूरसंचार इत्यादि विभागों से संबंधित 71 मदों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन चुने हुए प्रतिनिधियों के समन्वय के साथ जन समस्याओं के निवारण के लिए प्रयासरत है। बैठक में जिला परिषद सोलन के उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य शीला, निर्मला देवी, सुमन लता, मीना वर्मा, अमृता कश्यप, रमा ठाकुर, सुखदेव कौर, सत्या देवी, सुनीता गर्ग, उजागर सिंह, अजय सिंह, यशवंत सिंह, रामकृष्ण शर्मा और चैन सिंह, पंचायत समिति कंडाघाट की अध्यक्ष रीता ठाकुर, पंचायत समिति सोलन की अध्यक्ष सविता शांडिल, पंचायत समिति धर्मपुर की अध्यक्ष नीता देवी, पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष गुरबक्श सिंह, पंचायत समिति कुनिहार के अध्यक्ष प्रेम चंद सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि जिला पुलिस नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है। पुलिस अधीक्षक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज के लिए नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं तक नशा पहुंचाने के लिए नशे के सौदागर अनेक मार्ग अपना रहे है। पुलिस नशे के सौदागरों को रोकने के लिए पूर्ण रूप से मुस्तैद है और इस दिशा में नियमित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की इस मुहिम में आमजन का सहयोग नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग यदि सजग रहे तो नशे के कारोबारियों की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान कर सकते है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए न केवल पुलिस के साथ सहयोग करें अपितु अपने परिवेश में अन्य को भी सावधान रहने के लिए कहें। मधसूदन शर्मा ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि नशा शारीरिक एवं मानसिक नुकसान के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी अहित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा नशोखोरी के साथ-साथ नशा आपूर्ति के कार्य में भी संलग्न पाए गए है। ऐसे युवा देर-सवेर पुलिस की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य समाप्त कर रहे है। उन्होंने आग्रह किया कि युवाओं को यदि नशे के सौदागरों और अपने साथियों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिलती है तो बिना देर किए पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘ड्रग फ्री हिमाचल ऐप’ आरंभ की गई है। इस ऐप को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति नशे के व्यापार, नशा विक्रेता इत्यादि की जानकारी दे सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस ऐप का लाभ उठाएं। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि अध्यापकों, अभिभावकों व युवाओं के संयुक्त प्रयासों से नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्रों द्वारा शिक्षा क्रांति एवं ज्ञान-विज्ञान समिति के साथ नशा निवारण के विषय में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नशा निवारण अभियान के अन्तर्गत कंडाघाट स्थित बहारा विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा नशे के विरूद्ध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष वर्मा ने छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को इसकॉन दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा जीवन में अच्छी आदतें विकसित करने के विषय में जानकारी दी गई। ‘मिरेकल्स ऑफ हेबिट’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। छात्रों को बताया गया कि आदतें ही हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं और हमारे 40 प्रतिशत से अधिक कार्य आदतों के कारण ही होते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला कुनिहार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 26 नवम्बर मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्यालय अध्यापक डॉ नन्द किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल करेंगे तो वन्ही समाज सेविका मैडम पुष्पा विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। वार्षिक समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपार्ट प्रस्तुत की जाएगी।स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को सम्बोधित कर मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।


















































