मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश के युवाओं को परामर्श देने के संबंध में की गई घोषणा के विषय में 20 नवम्बर, 2019 को एक बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा द्वारा दी गई गुमान सिंह वर्मा ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक सांय 3.30 बजे मिनी सचिवालय सोलन में आयोजित की जाएगी
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 126 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 124 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सोलन जिला के विकास खंड सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, नालागढ़ व कुनिहार के लिए निर्वाचित हुए उप प्रधानों व सदस्यों के नामों का विवरण जन साधारण के लिए प्रकाशित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत कोरों के वार्ड संख्या-2 कोरों-2 से सदस्य पद के लिए श्याम देई, पत्नी मनोहर लाल, गांव कोरों, डाकघर कुम्हारहट्टी, ग्राम पंचायत शामती के वार्ड संख्या-3 कावगड़ी-1 से सदस्य पद के लिए नरेंद्र कुमार पुत्र मोहन लाल, गांव कावगड़ी, डाकघर शामती, ग्राम पंचायत धरोट के वार्ड संख्या-3 गरा से सदस्य पद के लिए जय सिंह, पुत्र लेख राम, गांव व डाकघर धरोट तथा ग्राम पंचायत सपरून के वार्ड संख्या-5 सपरून-3 से सदस्य पद के लिए निर्मला देवी, पत्नी दीपक कुमार, गांव व डाकघर सपरून को निर्वाचित घोषित किया गया है। विकास खंड कंडाघाट की ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड संख्या-7 डूमैहर-2 से सदस्य पद के लिए आनंद भारती, पुत्र परसराम, गांव व डाकघर डूमैहर को निर्वाचित घोषित किया गया है। विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत दाड़वां के वार्ड संख्या-1 शन से सदस्य पद के लिए राधा देवी, पत्नी बृजलाल, गांव शन, डाकघर दाड़वां को निर्वाचित घोषित किया गया है। विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत खिल्लियां में उप प्रधान पद के लिए अवतार कौर, पत्नी सुरजीत सिंह, गांव व डाकघर खिल्लियां को निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी विकास खंड की ग्राम पंचायत नंड के वार्ड संख्या-6 नंड-2 से सदस्य पद के लिए हुसन चंद, पुत्र लायम राम, गांव व डाकघर नंड, ग्राम पंचायत लूनस के वार्ड संख्या-5 लूनस-2 से सदस्य पद के लिए दुर्गा राम, पुत्र नानकू, गांव व डाकघर लूनस, ग्राम पंचायत करसौली के वार्ड संख्या-3 करसौली-1 से सदस्य पद के लिए पुष्पिंद्र कौर, पत्नी गुरनाम सिंह, गांव करसौली, डाकघर कालीबाड़ी, ग्राम पंचायत रामशहर के वार्ड संख्या-2 से सदस्य पद के लिए दुर्गादत्त, पुत्र सुंदर राम, गांव लोहाणा, डाकघर रामशहर तथा वार्ड संख्या-7 रामशहर-2 से संदीपना वर्मा, पत्नी नरेंद्र वर्मा, गांव व डाकघर रामशहर एवं ग्राम पंचायत भटोलीकलां के वार्ड संख्या-1 भटोलीकलां-1 से सदस्य पद के लिए जय सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, गांव व डाकघर भटोलीकलां को निर्वाचित घोषित किया गया है। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड संख्या-2, उच्चागांव-2 से सदस्य पद के लिए मीना देवी, पत्नी मनोहर लाल, गांव चाकलू, कुनिहार तथा ग्राम पंचायत डूमैहर के वार्ड संख्या-4 से सदस्य पद के लिए नाथ कुमार, पुत्र मेलर राम, गांव व डाकघर डूमैहर को सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है।
गरली स्थित बालिका आश्रम में देहरा एसडीएम धनवीर ठाकुर ने बच्चियों संग अपना 55वां जन्मदिन बहुत ही खुशी-खुशी मनाया। इस दौरान एसडीएम देहरा भावुक भी हो गए और अपने रुंधते गले से उन्होंने अपना दर्द की भी व्याख्या की । धनवीर ठाकुर ने कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार अपना जन्मदिन मनाने बालिका आश्रम आए हैं वहीं बच्चों के बीच आकर उन्हें बहुत ही हर्ष एवम खुशी होती है और यह आंसू भी खुशी के ही हैं। इस मौके पर बालिका आश्रम की बच्चियों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किये व एसडीएम धनवीर ठाकुर ने बच्चीयों को फल, चॉकलेट, सिलाई मशीन व वॉटर प्यूरीफायर भी बांटे। इस दौरान एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने बालिका आश्रम गरली की बच्चीयों की समस्याओं को भी सुना और यह आश्वस्त किया कि हर प्रकार की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर बालिका आश्रम गरली के स्टॉफ द्वारा भी स्वागत किया गया।
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का चुनाव ऑल इंडिया यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव प्रदेश प्रभारी जितेंद्र अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सुंदरनगर में हुए चुनाव में मंडी के वरिष्ठ पत्रकार बलबीर शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं बद्दी के वरिष्ठ पत्रकार बलबीर ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। सुरेंद्र शर्मा को संगठन मंत्री व बद्दी के युवा पत्रकार ओम शर्मा को स्टेट मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। बद्दी के विजय चंदेल को सोलन जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया। बीबीएन के चार पत्रकारों संजीव बस्सी, जसविंद्र ठाकुर, संजीव कौशल व लवली ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा चमन डोहरू को कांगड़ा, राम लाल पाठक को बिलासपुर, बिंदर ठाकुर को मंडी जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी जिला प्रभारियों को अपने-अपने जिला में मंडलों में चुनाव करवाकर कार्यकारिणियों का गठन कर प्रदेश हाईकमान को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए गए। चुनाव के उपरांत हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने का खाका तैयार किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय सम्मेलन को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के सभी पत्रकारों ने मीडिया कर्मी को पेश आ रही दिक्कतों और उनके हकों की आवाज को पूरी गर्मजोशी से उठाया। बैठक में तहसील स्तर पर एक्रीडेशन तथा पत्रकारों को पेंशन का मुद्दा भी जोरशोर से गूंजा। इसके अवाला इलैक्ट्रानिक मीडिया और बेब पोर्टल व चैनल के पत्रकारों के साथ हो रहे भेदभाद का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। बैठक में हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश प्रभारी एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष बलबीर शर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर व संगठन मंत्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कुछ तथाकथित लोग एचपीयूजे संगठन के नाम का दुरूपयोग करके प्रदेश में गतिविधियां चलाकर मीडिया कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं। जिन लोगों द्वारा खुद को स्वंय-भू प्रदेशाध्यक्ष बताकर प्रदेश में भम्र फैलाया जा रहा है और संगठन के नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है। उनके खिलाफ संघ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर रहा है। इस बाबत नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को रिपोर्ट भेज दी गई है। जितेंद्र अवस्थी ने कहा कि संघ जल्द ही ऐसे तथाकथित लोगों को कानूनी नोटिस भेजकर कोर्ट में घसीटेगा। एचपीयूजे के उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर व प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 12 जिलों के प्रभारियों की जल्द नियुक्तियां की जाएगी। जिला प्रभारियों को 12 जिलों में तहसील स्तर पर चुनाव करवाने और कार्रकारिणियों का गठन कर संगठन को रिपोर्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस थाना के अंतर्गत दाड़लाघाट में अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। दाड़लाघाट पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से 22 बोतलें शराब की जब्त की है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में स्यार स्थित ड्राइक्लीनर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति रोशन लाल सुपुत्र हरिराम गांव स्यार के कब्जे से 8 बोतलें शराब बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ढाबे की दुकान चलाने वाले रमेश कुमार पुत्र हाती राम गांव रोड़ी से अवैध शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों से किसी गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से शराब बेचने वाले पर शिंकजा किया है ओर दोनों व्यक्तियों के पास 22 बोतलें शराब की बरामद कर इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के अंतर्गत गांव बटेड,डुगली,सुल्ली, खाता,बागा,डवारू,रौड़ी,जाबलु, कुन,पछिवर के समस्त पंचायत वार्डों के ग्रामीणों ने पंचायत के गठन के लिए पूरे इत्मीनान के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के वार्ड सदस्य सुल्ली यशपाल ठाकुर द्वारा डवारू मंदिर परिसर में की गई। युवा जागृति क्लब धार के सदस्य अनूप शर्मा ने बताया की इस दौरान बैठक में ग्राम पंचायत दाड़लाघाट की दो पंचायत बनाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित करके हिमाचल प्रदेश सरकार व उपायुक्त सोलन तथा एसडीएम अर्की को पारित करने पर विचार किया। उपरोक्त पंचायत के पक्ष में सभी ग्राम महिला मंडलों व ग्राम विकास सुधार सभाओं द्वारा अलग-अलग प्रस्ताव रखे। सभी वार्ड के लोगों ने भिन्न-भिन्न समस्याओं के चलते जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं,कृषि,खाद वितरण आदि जैसे समस्यों से वंचित रहना पड़ता है। बैठक में सभी सदस्यों ने चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत का लम्बा दायरा होने के नाते इन वॉर्डों में विकास पर रोक लग जाती है। बैठक में धार के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व पंचायती राज मंत्री से आग्रह किया है कि इस विषय मे जल्द से जल्द विचार विमर्श करे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय ग्रामीणों ने चर्चा की। इस अवसर पर बाबूराम शर्मा,प्रेम केशव,प्रेम ठाकुर,जगन्नाथ शर्मा,शिव राम,जगदीश शास्त्री,वीरेंद्र (बिंदु),अनु,नरेंद्र,हीरा लाल,दिनेश,चैतराम फौजी,श्यामलाल,जीत (बिट्टू),राजीव,दीपक ठाकुर,कैलाश,मेहरचंद,कर्ण,कमल,संजू,रवि शर्मा,प्रदीप,मनु शर्मा,ललित, प्यारेलाल,देवेंद्र,लोक राम,दिनेश,रामलाल,रवि ठाकुर,रति राम शर्मा सहित काफी संख्या में धार के ग्रामीणों ने भाग लिया।
सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सर्वधर्म समभाव) के बैनर तले जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन के जिला महासचिव पवन कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में गत दिनों राज्य स्तरीय मास्टर गेम में रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत को दो गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल मिलने पर तथा हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रांड एंबेसडर सुशील पुंडीर को सिल्वर मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन के जिला महासचिव पवन कुमार शर्मा तथा रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्मला राजपूत और सुशील पुंडीर ने संस्था का नाम जिले में नहीं अपितु पूरे प्रदेश में रोशन किया है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने निर्मला राजपूत व सुशील पुंडीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ईशान अख्तर ने बताया कि ग्राम पंचायत नोनी के प्रधान एवं रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत 22 नवंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में होने जा रही जूनियर एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में बतौर मैनेजर भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच प्रांत संयोजक इंजीनियर सत्यदेव शर्मा, तनवीर खान, नीतीश कुमार ,शीला सिंह, शालू, राजीव शर्मा, अनीता, शिवानी, प्रियंका ,शालिनी शर्मा इत्यादि संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आगामी माह में आयोजित किए जाने वाले रैडक्रास मेले के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने आवश्यक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जिला में रैडक्रास गरीब और असहाय लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रैडक्राससोसायटी के स्थाई सदस्य बनने का आग्रह किया ताकि जरूरतमंद लोगों की रैडक्रास सोसायटी के माध्यम से सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि रैडक्रास एक ऐसी संस्था है जो गरीबों की मदद के हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रैडक्रास सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व कृत्रिम अंग भी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगाने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने राहुल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट राजस्थान द्वारा संचालित निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अनुसंधान केंद्र हनुमानगढ़ जंक्शन राजस्थान भेजने की कार्य योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में युवाओं में बढते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए रैडक्रास सोसायटी द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल में नशा मुक्ति केन्द्र बनाया गया है जिसमें नशे में संलिप्त युवाओं से कांउसलिंग की जाएगी तथा उन्हें नशे से मुक्ति पाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान दिवस के आयोजन को लेकर जिला के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने बताया कि जिला में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अनेकों गतिविधियां आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि महिला एंव बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पंचायतीराज, पर्यटन इत्यादि विभागों द्वारा ग्रामीण स्तर तक जागरूकता अभियान चलाएं जाएंगे। इसके उपरांत प्रशासन में दक्षता लाने पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि जिला में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां फायर हाईड्रैंटस नहीं है वहां पर भी फायर हाईड्रैंटस स्थापित करने के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने जिला में वाहनों के लिए पार्किगं की उचित व्यवस्था करने के लिए कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में केवी. घुमारवीं, केवी. बिलासपुर, हाईड्रो इंजीनियरिंग कालेज, सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, माॅडल फार्म, रेलवे, काऊ सैंचुरी के अतिरिक्त अन्य विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई। इस मौके पर एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर दास, शशिपाल शर्मा, विकास शर्मा, सुभाष गौतम, पीओ. डीआरडीए. संजीत सिंह के अतिरिक्त समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 कुनिहार में 17 नवम्बर, 2019 को आयोजित उप चुनाव में कंचन माला, पत्नी दलीप, गांव आयथी, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन विजयी घोषित की गई हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि कंचन माला ने अंजू, पत्नी मोहन लाल, गांव पवाबो, डाकघर सायरी, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन को 1462 मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि कंचन माला को कुल 7066 मतों में से 4214 तथा अंजू को 2752 मत प्राप्त हुए। 49 मत नोटा को डाले गए। 51 मत अस्वीकृत हुए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 20 नवम्बर से सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. सैजल 20 नवम्बर, 2019 को कसौली विधानसभा क्षेत्र के दत्यार में प्रातः 11.00 बजे राजकीय माध्यमिक पाठशाला दत्यार के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे। तदोपरांत वे दिन में 1.00 बजे ग्राम पंचायत जाबली में टिम्बर ट्रेल के समीप गलोई गांव के लिए सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। सहकारिता मंत्री इसी दिन सांय 3.00 बजे सोलन में जन समस्याएं सुनेंगे। डॉ. सैजल 21 नवम्बर, 2019 को धर्मपुर में धर्मपुर तथा आसपास के क्षेत्रों की जन समस्याएं सुनेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 22 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक समारोह में भाग लेंगे।
सोलन जिला के कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत बसंतपुर में उप प्रधान पद के लिए 17 नवम्बर, 2019 को आयोजित उप चुनाव में कृष्ण चंद को विजयी घोषित किया गया। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी परमानंद को 43 मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद को कुल 413 मतों में से 154 तथा परमानंद को 111 मत प्राप्त हुए। 02 मत नोटा को डाले गए। कोई भी मत अस्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अन्य उम्मीदवारों में बलवीर सिंह को 66 तथा रोशन लाल को 80 मत प्राप्त हुए।
प्रदेश विधानसभा के 9 दिसम्बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र पर कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने सवाल उठाते हुए कहा है कि 2 साल के असफल कार्यकाल का तमगा लेने वाली प्रदेश सरकार चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि तपोवन में 9 से 14 दिसम्बर तक 6 बैठकें होगी। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि वर्ष में बैठकें भी पूरी नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान लोकसभा चुनाव के कारण विधानसभा के बजट सत्र में 11 बैठकें ही हुई थीं, जिसके बाद मानसून सत्र के दौरान 12 बैठकें आयोजित हुई। ऐसे में इस बार सरकार को कम से कम 11 बैठकें आयोजित करनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट लग रहा है, क्योंकि विकास में जीरो रही सरकार की इन्वेस्टर मीट से सरकार बेकफुट पर है और किसी भी मुद्दे के लिए दिमागी रूप से तैयार नहीं है। यही कारण 6 दिन में सत्र को निपटाकर सरकार चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर पीट चुकी है तथा सरकार से प्रदेश नहीं चलाया जा रहा है। केंद्र ने भी आर्थिक मदद देने से इंकार कर दिया है तथा सड़कों की हालत खराब हो गई है। गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरियां बांटी जा रही है जबकि प्रदेश के युवा सड़कों की खाक छान रहे हैं। ऐसे हालातों के लिए जिम्मेवार व जबावदेह होने की बजाये सरकार का चर्चा से भागना साबित करता है कि विपक्ष के हमलों से पहले ही सरकार ने घुटने टेक दिए हैं।
जिला अस्पताल बिलासपुर में टेढ़े मेढ़े (कलव फुट) पांव के लिए निशुल्क उपचार शुरू होने जा रहा है। इसमें बच्चों के जन्म के समय पैर टेढ़े मेढ़े के इलाज के लिए अब उन्हें बड़े शहरों तक नहीं जाना होगा। हर शुक्रवार को जिला अस्पताल में ही टेडे मेडे पाँव के लिए मरीजों की जांच के साथ इलाज भी किया जाएगा। इस स्पेशल निशुल्क ओपीडी तथा डिजिटल एक्स-रे और वेबसाइट का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने जिला अस्पताल में किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश दरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल साइंस में इस तरह की बीमारी के सही कारण का पता नहीं लग पाता। इस बीमारी को लेकर विशेषज्ञों के अलग-अलग मत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ का मानना है कि गर्भावस्था के समय गर्भस्थ शिशु की पोजीशन, गेस्चर सही नहीं होने के कारण बच्चों के पैर खराब हो जाते हैं, जबकि कुछ आधुनिक खान-पान को इस बीमारी की वजह मानते हैं। कुछ की राय है कि गर्भ में जुड़वा शिशु होने की दशा में इस बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है । डॉक्टरों का कहना है कि गर्भ में अल्ट्रासाउंड द्वारा भी इस रोग का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्लब फुट क्लीनिक में 2 साल तक के बच्चों का इलाज प्लास्टर के साथ या इससे अधिक उम्र के बच्चों का इलाज ऑपरेशन से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्लब फुट क्लीनिक की शुरुआत की गई है इसमें मिरेकल फीट संस्था भी सहयोग कर रही है। इस संस्था की ओर से बच्चों को निशुल्क जूते भी उपलब्ध कराए जाएंगे तथा क्लीनिक और अन्य क्षेत्रों में भी भ्रमण कर लोगों की काउंसलिंग करने के लिए भी संस्था अपनी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बिलासपुर की जनता से ऐसे बच्चों को इस संस्था तक पहुंचाने का आग्रह किया है ताकि उनकी सहायता की जा सके। डॉ राजेश आहलूवालिया ने वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस वेबसाईट में अस्पताल से संबंधित समस्त जानकारी डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगी । स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेबसाइट में दिए गए लिंक पर कोई भी अपने आप को पंजीकृत करवा सकता है । उन्होंने बताया कि अस्पताल से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत व सुझाव को भी अस्पताल प्रशासन तक ऑनलाइन पहुंचाने की सुविधा इस वेबसाइट में प्रदान की गई है। इस अवसर पर बीएमओ डॉ सतीश शर्मा एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे आमजन, परिवार व समाज व देश की उन्नति के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि नशे के समूल उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। देवेंद्र ठाकुर नगर परिषद सोलन के सभागार में ‘नशे से परिवार एवं समाज बचाओ पर चर्चा’ के तहत नगर परिषद सोलन के कर्मचारियों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम में परिवार, आवाम व समाज पर नशे के दुष्प्रभाव विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा उन्मूलन के लिए चलाया गया यह अभियान सराहनीय कार्य है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम बनाता है अपितु इस दुष्प्रवृति में संलिप्त व्यक्तियों के परिवार भी नष्ट हो जाते हैं। विवेक चंदेल ने कहा कि नशे की हानियों से परिचित होते हुए भी आज व्यक्ति नशा करता है और नशे का पूरी तरह आदी हो जाने पर पीडि़त व्यक्ति का नशे के चंगुल से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से पीडि़त व्यक्ति किसी भी प्रकार से राष्ट्र का भला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अक्सर व्यक्ति मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नशा लेना आरंभ करता है और समय के साथ उसे पता ही नहीं चलता कि कब वह नशे का आदि हो गया। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने आस-पड़ोस में भी नशे की हानियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएं तथा नशे के कारोबार के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए अध्यापकों व अभिभावकों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के अभिभावक नशे के आदी हैं तो सर्वप्रथम उन्हें नशा त्यागना होगा। ऐसे अभिभावक अपना उपचार तुरंत किसी नशामुक्ति केंद्र में करवाएं। उन्होंने कहा कि अक्सर युवा किसी दबाव या देखादेखी में नशे का सेवन करते हैं और उन्हें यह पता ही नहीं चलता कि वे कब नशे के आदी बन गए हैं। उन्होंने कहा कि घर पर बच्चों के सामने किसी भी रूप में नशे का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ वैशाली शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित नशामुक्ति व परामर्श केंद्र की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल के कमरा संख्या 109 व 141 में नशा पीडि़त व्यक्ति के लिए निःशुल्क परामर्श व उपचार उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि नशे से पीडि़त व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 104 व 1040 पर भी संपर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि नशा छुड़ाने के लिए अच्छा पारिवारिक माहौल भी बेहतरीन कारक है। उन्होंने एक्टिव स्मोकिंग, पेसिव स्मोकिंग तथा थर्ड हैंड स्मोकिंग के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता तथा नगर परिषद सोलन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। अभियान के तहत जिला के कंडाघाट स्थित बहारा विश्वविद्यालय में भी नशे पर चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी गीतांजलि ठाकुर ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशों एवं उनके दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
हमीरपुर : गांव की छोटी छोटी सहकारी सभाओं में अच्छा काम कर प्रधानमंत्री के सपने को साकार बनाने में अपना योगदान दें। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर के गसोता में 66वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत जिला सहकारी विकास संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहकारी सभाओं से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करते हुए क्या बात कही। उन्होंने कहा कि सहकार आंदोलन ने साहुकारी प्रथा को बंद कर समाज में ईमानदारी को स्थापित किया था, सहयोग को स्थापित किया था। जब सब मिल कर आपस में सहयोग से अच्छी दिशा में आगे बढ़ेंगे, तब वह एकजुट प्रयास निश्चित रूप से भारत माँ को विश्व गुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सपने को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सहकारी सभाएं निश्चित रूप से उचित दिशा में अच्छी सोच लेकर आगे बढ़ेंगी और साथ में जो एक बदनुमा दाग सहकार आंदोलन पर लगा है, उसको मिटाने की दिशा में काम करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समूचे हिमाचल प्रदेश में सहकार आंदोलन के क्षेत्र में जिला हमीरपुर नंबर एक पर आता है। यहां की बहुत सी सहकारी सभाएं बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव के मेहनती लोग अपने जीवन भर की कमाई को सहकारी सभाओं में बिल्कुल सुरक्षित महसूस करते हैं लेकिन कई बार कुछ लालची लोग गलत काम करते हैं जिससे सारी की सारी व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला सहकारी विकास संघ को बधाई देते हुए कहा कि हमीरपुर जिला में सहकारी आंदोलन उचित दिशा व उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 15 अरब 87 करोड से भी अधिक की कार्यशील पूंजी जिला भर में सरकार आंदोलन से जुड़े हुए लोगों की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर जिला भर के सहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों और सहकारी सभाओं के नुमाइंदों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्यतिथि ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का कार्यक्रम में अपना कीमती समय निकाल कर आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया एवं उनका स्वागत अभिनंदन कर, उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सहकारी पंजीकरण अधिकारी गौरव व सहकारी विकास संघ के उपाध्यक्ष विशाल पठानिया एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्यारेलाल शर्मा भाजपा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सुजानपुर के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर बलदेव धीमान बीना शर्मा अनिल ठाकुर अजय रिंटू अभिषेक मनु इत्यादि सहित सहकार क्षेत्र से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे।
जिला हमीरपुर के भोरंज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक मूंडखर की ओर जा रहा था युवक बाइक पर सवार था और बाइक की टक्कर निजी बस के साथ हो गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की पहचान बलविंदर सिंह उम्र 30 साल पुत्र स्वर्गीय किशन चंद गांव खतरवाड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और अब उसकी भी सड़क हादसे में मौत हो गई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 124 बच्चों का आयोजन प्रधानाचार्य रूपराम शर्मा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय से आनंदपुर साहिब, साइंस सिटी कपूरथला,स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, अमृतसर दुर्गयाणी देवी से अटारी बॉर्डर तक ले जाया गया। इस दौरान बच्चों को ज्ञानवर्धक व ऐतिहासिक जानकारी से लेकर भारत व पाकिस्तान की सीमा में रिट्रीट सेरेमनी दिखाई गई। इस भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में विजय चंदेल व अन्य अध्यापक साथ रहे और इस भ्रमण को सफल बनाया। इस मौके पर शैक्षणिक भ्रमण में देवेंद्र कौंण्डल, दीनानाथ शर्मा, उमा महेश्वर, दीपक ठाकुर, ज्वाला दास, जोगिंदर, अमर सिंह, राजबाला, सुमन कौर, शांति देवी, देवी सिंह सहित बच्चों ने भाग लिया।
किसान सभा विधानसभा क्षेत्र अर्की-दाड़लाघाट की साधारण बैठक मांगू में आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन 5 वर्ष के लिए सर्वसहमति से किया गया। इसमें फिनू राम (मांगू) को प्रधान बनाया गया। जबकि दीनानाथ(चन्दपुर) वरिष्ठ उप प्रधान, सुरेन्द्र कुमार (सोइली) कनिष्ठ उप प्रधान, पूर्णचंद कौशल (मांगू) सचिव, सन्तराम वर्मा(मांगू), सन्तराम(जखौली) संगठन मंत्री, चरण दास(सैंज) प्रचार सचिव, मनसा राम (मांगू) कोषाध्यक्ष, गुरदास राम कौशल (संघोई) मुख्य सलाहकार,तीर्थराम व सावित्री देवी को सदस्य बनाया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष फिनू राम ने कहा कि उन्होंने जो जिम्मेवारी दी गई है उसका वह सत्यनिष्ठा से इसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसानों की मांगों व समस्याओं को सरकार के समक्ष रखेंगे ताकि इसका समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी बैठक कर किसानों से उनके सुझाव व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
हमीरपुर के नादौन में पुलिस ने बिना परमिशन लकड़ी ले जा रहे ट्राले को पकड़ा। बताया जा रहा है कि चंबापत्तन में वन विभाग से बिना अनुमति एक पिकअप ट्राले में ले जाई जा रही थी। इस लकड़ी की कुल मात्रा 30 क्विंटल बताई गई है। इस दौरान ट्राले के चालक के पास न तो काग़ज थे और न ही संबंधित कोई जानकारी। इसके बाद पुलिस ने ट्राले को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया। वन अधिकारी ने बताया कि यह जापानी तूत की लकड़ी है। यदि जांच में यह सरकारी भूमि की लकड़ी पाई गई तो इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यदि निजि भूमि से काटी गई होगी तो बिना अनुमति ले जाने के आरोप में जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने यह काम करने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि पकड़े जाने पर विभाग द्वारा उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कुनिहार में एक कार्यक्रम में पहुंचे गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर भाई बावलिया से अर्की विधानसभा क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी इन्द्रपाल शर्मा सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कुनिहार के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में शिष्टाचार भेंट कर कुनिहार पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान मन्त्री कुंवर जी भाई बावलिया ने इन पदाधिकारियों के साथ कुनिहार की प्रख्यात प्राचीन शिव ताण्डव गुफा में स्वयं भू शिवपिंडी के दर्शन भी किए। उन्होंने गुफा में विराजमान अदभुत प्राकृतिक शिव लिंग के दर्शन कर कहा कि सच मे ही हिमाचल देव भूमि है। जँहा साक्षात देवी देवताओं का निवास है।
बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने राज्य सतरीय बाल विज्ञानं सम्मेलन प्रतियोगिता में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने बताया की प्रारम्भिक उप शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन व हिमाचल प्रदेश विज्ञानं प्रौद्द्योगिकी और पर्यावरण परिषद् के सौजन्य द्वारा इस राज्य स्तरीय बाल विज्ञानं सम्मलेन का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में 13 नवम्बर से 16 नवम्बर तक किया गया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिला से आये चयनित छात्रों ने इस सम्मलेन में भाग लिया। उन्होंने बताया की विद्यालय से 4 बच्चों धृति, लक्षिता, एडविल व अंश पाठक ने इस सम्मेलन में भाग लिया था। जानकारी देते हुए अनुराक्षिका विज्ञान अध्यापिका ज्योति नेगी ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग मे लक्षिता और अंश पाठक ने प्रश्नोत्तरी मे तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिला सोलन का नाम रोशन किया। इस सम्मेलन के समापन समारोह के मुख्यातिथि माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सुरेश भारद्वाज ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को पारितोषिक व पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान जिला सोलन के साइंस सुपरवाइसर अमरीश, अनिल बाली व अन्य विज्ञान संकाय के अधिकारी भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने सभी छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और बताया की बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार हर साल इसी तरह विद्यालय, कुनिहार और सोलन जिला का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करता है। विद्यालय अध्यक्ष और अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ने प्रधानाचार्या पदम् नाभम, विद्यालय समन्वयक रामेश्वर ठाकुर, उप-प्रधानाचार्या किरण लेखा जोशी, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, सभी अध्यापाक वर्ग को, बच्चों के अभिभावकों को और विजेता बच्चो को बधाई दी है। विद्यालय आने पर सभी छात्रों को सम्मानित किया गया।
कुनिहार : जिला सोलन वार्ड नम्बर 4 कुनिहार के जिला परिषद उप चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार कंचन माला ने 1462 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नं 4 कुनिहार से जिला परिषद के लिए कुल 7066 मत पड़े, इसमें कंचन माला को 4214, अंजू राठौड़ को 2752 व नोटा के लिए 49 वोट मिले, जबकि 51 वोट रद्द किये गए। कंचन माला ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंजू राठौर को 1462 मतों से हरा कर विजय प्राप्त की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने विश्व को ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने तथा आपस में प्रेम एवं भाईचारे से रहने की सीख दी। डाॅ. सैजल सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समापन समारोह में शिरकत करने के उपरान्त उपिस्थत संगत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं प्रेरित कीं। डाॅ. सैजल ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अपने जीवन एवं शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को ईश्वर की निकटता का एहसास करवाया तथा सभी को मिलजुल कर रहने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव जी की शिक्षाएं प्राणी मात्र के लिए अमृत समान हैं। उन्होंने इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति एवं स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और विश्वास दिलाया कि विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था एवं सम्पर्क मार्ग की दिशा में शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने डाॅ. सैजल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर में भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीसी सदस्य किरण प्रकाश शर्मा, कसौली भाजपा मीडिया प्रभारी चन्दन शर्मा, गुरूद्वारा प्रबन्धक समिति के सदस्य दिलबाग सिंह, हरनाम सिंह, दलबीर सिंह सहित अन्य व्यक्ति तथा श्रद्धालु उपसिथत थे।
सोलन पब्लिक स्कूल में इंटर-स्कूल सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव समन्वय-2019 आयोजित किया गया। यह उत्सव सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों का एक मिश्रण था जिसने सोलन के स्कूलों को एक शानदार और विचारशील अनुभव के लिए एक साथ एक मंच पर लाया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सोलन पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रीति कुमार द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह राणा ने सभी भाग लेने वाले स्कूलों के प्रतिभागियों , सभी मेहमानों, छात्रों और शिक्षकों का औपचारिक स्वागत किया। पवन गुप्ता (अध्यक्ष भगत बैंक) ने मुख्य अतिथि के रूप में उत्सव की अध्यक्षता की। फेस्ट में विभिन्न श्रेणियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम शामिल किए गए। उत्सव के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें विजेता स्कूलों और प्रतिभागियों को गेस्ट ऑफ ऑनर और ज्यूरी द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए।
नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला के लिए हुए उप चुनाव में प्रभात किरण, पत्नी रजनीश मेहता, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को विजयी घोषित किया गया। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रभात किरण ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी अनुराधा, पत्नी बलदेव, निवासी वार्ड संख्या-8, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को 60 मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि प्रभात किरण को डाले गए कुल 642 मतों में से 255 तथा अनुराधा को 195 मत प्राप्त हुए। 10 मत नोटा को डाले गए। कोई भी मत अस्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मोनिका रतन, पत्नी अजय रतन, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को कुल 132 मत तथा पूजा, पत्नी राजेश कुमार, निवासी वार्ड संख्या-8, नालागढ़, तहसील नालागढ़, जिला सोलन को कुल 50 मत प्राप्त हुए।
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चम्बाघाट सलोगड़ा के लिए हुए उप चुनाव में स्वाति, पुत्री कमल, निवासी मोहन मिकिन लिमिटिड ब्रूरी, सोलन, वार्ड संख्या-4, तहसील व जिला सोलन को विजयी घोषित किया गया। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि स्वाति ने किरण, निवासी मकान संख्या 86/2, वार्ड संख्या-4, ब्लाॅक नंबर-7, बावरा, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को 217 मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि स्वाति को डाले गए कुल 1014 मतों में से 611 तथा किरण को 394 मत प्राप्त हुए। 09 मत नोटा को डाले गए। कोई भी मत अस्वीकृत नहीं हुआ।
मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोकने के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बहुविशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों को मादक पदार्थों के विषय में जानकारी दी। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप परीक्षण भी किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न मादक द्रव्यों एवं मदिरा सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया। शिविर का शुभारम्भ उपमण्डलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने किया। रोहित राठौर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में विभिन्न कारणों से नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति सभी के लिए चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने युवाओें से आग्रह किया कि नशे से बचाव के लिए सर्वप्रथम अपने विवेक का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि युवा पहली बार नशा करने के लिए कहने पर दृढ़तापूर्वक मना कर दें तो वे नशे के चंगुल से बच सकते हैं। युवाओं को अपने साथियों को भी नशे को न कहने के लिए प्रेरित करना होगा। उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति को व्यसनी बनाता है और इसके प्रभाव से व्यक्ति सामाजिक, आर्थिक रूप से शून्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशा सदैव पतन का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार के भरण-पोषण तथा देश के विकास का प्रमुख कारक हैं। इसके लिए उन्हें शारीरिक एंव मानसिक रूप से स्वस्थ रहना होगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नशामुक्ति के लिए संकल्पबद्ध हों। शिविर में चिकित्सकों ने सभी को नियमित व्यायाम एवं योग करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को अवगत करवाया गया कि व्यायाम एवं योग से नशे से दूर रहा जा सकता है। शिविर में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में 181 रोगियों का स्वास्थ्य भी जांचा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता, डाॅ. अजय सिंह, डाॅ. धर्मेन्द्र, डाॅ. कुशाल, डाॅ. किरण, डाॅ. सरोज, आयुर्वेद विभाग के डाॅ. राजेन्द्र शर्मा, डाॅ. अरविन्द गुप्ता, डाॅ. सीमा गुप्ता, डाॅ. मन्जेश शर्मा, डाॅ. अंजु गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने रोगियों को सेवाएं प्रदान की।
नेशनल पब्लिक स्कूल धुन्दन की तीन छात्राओं रिदिमा,हिमांशी,कोमल ने 27 वें राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2019 में भाग लिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में 14 नवंबर 2019 से 16 नवंबर 2019 तक चले इस चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस सम्मेलन में इन छात्राओं के मॉडल को बहुत सराहा गया और इन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल भीमा वर्मा ने छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी और विद्यालय मे पहुंचने पर भी उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को इन छात्राओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
प्रथम इंडियन एक्रो एंड एकुरेसी प्रतियोगिता का शुभारम्भ वन,परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला बिलासपुर के बंदलाधार में किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों का शौक रखने वाले लोगों के लिए पैराग्लाडिंग एक अच्छा खेल है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडर पायलट पैराग्लाडिंग करते समय अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पर्यटकों को भी अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास कार्यों में धन राशि आडे नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला की गोविंदसागर झील और कोलडैम में वाटर स्पोर्टस की सम्भावनाएं तलाशी जा रही है क्योंकि यहां जल, थल और नभ तीनों प्रकार की खेलों की आपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को बिलासपुर में ही सभी प्रकार की पर्यटन सुविधाएं मिल सकेंगीं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन सृजित होंगें। जिला में पैराग्लाडिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने पैराग्लाडिंग एसोशिएसन को 5 लाख रूपए का चैक दिया। उन्होंने कहा कि पैराग्लाडिंग खेल को और बेहतरीन ढंग से विकसित करने के लिए 10 लाख रूपए की अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी और गोविंदसागर झील में जैटी बनाने के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिला के बंदला क्षेत्र से पैराग्लाडिंग प्रतियोगिताओं को शुरू करने के लिए जो सपना देखा था वो साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि जो पर्यटक मनाली जाते है वे अब इस जिला की ओर भी आकर्षित होगें और युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी बढेगें। उन्होंने कहा कि 20 वर्षों के उपरांत पैराग्लाडिंग के लिए तकनीकी अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर झील को भी पर्यटकों के लिए विकसित करने के साथ-साथ गोविंद सागर और कोलडैम में वाटर ट्रांसपोर्ट, वाटर टूरिजम शुरू करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने खेल मंत्री से बेहतर वाटर बोट उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के साधन पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि देश में बिलासपुर ही एक जिला है जहां एक्रोवेटिक और एक्यूरेसी की खेलें हो सकती है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाडिंग सीखने के इच्छुक स्थानीय युवाओं को निशुल्क पैराग्लाडिंग प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। हिमाचल पैराग्लाडिंग एशोसिएसन के सचिव मनोज शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम, लेह-लद्दाख व उत्तराखंड के साथ नेपाल, टर्की व आस्ट्रेलिया के कुल 57 अनुभवी पैराग्लाइडिंग पायलट भाग ले रहे हैं। एक्रो कंपिटिशन में पायलट बंदला से टेक आफ करने के बाद हवा में सैट, लूप, टंबल, स्पायरल डाईव व हेलिको जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाकर गोविंद सागर के किनारे लैंडिंग कर रहे हैं। वहीं, लुहणू मैदान पर बनाए गए स्पाॅट के साथ ही गोविंद सागर के बीचोंबीच तैयार की गई जैटी पर लैंडिंग करके वे एकुरेसी का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष हंस राज ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, बीडीसी सदस्य कमलेश शर्मा, प्रधान सिहडा ग्राम पंचायत भूरी देवी, हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान संजय शर्मा, वरिष्ठउपाध्यक्ष अरविंद सरीन, उपाध्यक्ष विशाल जस्सल तथा महासचिव अतुल खजूरिया के साथ ही अन्य सदस्य और स्थानीय पैराग्लाइडिंग पायलट के अतिरिक्त डीएफओ. सरोजभाई पटेल, आरएम. पवन शर्मा, कमलेश ठाकुर उपस्थित रहे।
अर्की दाड़लाघाट बागा मिड डे मील वर्कर व कम्पनी कामगार की कोर्डिनेटर कमेटी की बैठक दाड़लाघाट में हुई। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से परवाणु अधिवेशन का एजेंडा जनवरी की हड़ताल व सदस्यो सबंधित कई बातों पर विचार रखा गया। सीटू सचिव एनडी रनोट ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 8 जनवरी को दिल्ली की हड़ताल को सफल बनाने के लिये परवाणू में अधिवेशन किया जाएगा व शिमला में 1 सितंबर को हुए अधिवेशन में फैसला लिया गया कि 8 जनवरी को हड़ताल की जाएगी क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा ओटो सेक्टर व अन्य कंपनियों में हुई छंटनी व अन्य प्रकार की सुविधाओं का घाटा होने को पूरा न करने पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोलेगे। वहीं सरकार द्वारा ठेकेदार के द्वारा आउटसोर्स पर ज्यादा कर्मियों को लिया जाना भी बेहद चिंताजनक है जिससे यूज एंड थ्रो वाली रणनीति से लोगों का जीवन दूभर हो गया है। केंद्र व राज्य सरकार की नीति सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए ही है। वहीं 1 दिसम्बर को परवाणू में होने वाले अधिवेशन में अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। दाड़लाघाट स्थित बैठक में फैसला लिया गया कि कुछ लोग बागा कुछ दाड़लाघाट से व कुछ आंगन बाड़ी से व मिड डे मिल से परवाणु में हो रहे अधिवेशन में भाग लेंगे। वहीं कोर्डिनेटर कमेटी के सयोंजक के लिए बागा से संजय को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बैठक में एनडी रनोट,अमरचन्द गजपति,रेखा,कांता, लच्छी राम ठाकुर,प्रदीप,मुकेश,अश्वनी,बृजलाल,मनोज शर्मा व बागा से बलबीर,संजय,बृजलाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
राफेल मुद्दे पर भाजपा द्वारा किए जा रहे धरनों पर सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा ने कहा है कि राफेल विमान मामले पर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए मामले का कांग्रेस पार्टी सम्मान करती है लेकिन भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन कर बेवजह तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर जनता का पूरा विश्वास है तथा यही संस्था निष्पक्षता की कसौटी पर भी पूरी दुनिया में अलग स्थान रखती है लेकिन भाजपा माननीय न्यायालय के निर्णयों पर अपना हक जताकर अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी ने राफेल मामले में इसकी कीमत पर सवाल उठाए थे क्योंकि 500 करोड़ की कीमत वाले राफेल विमान को सरकार ने 1600 करोड़ रूपए में खरीदा था लेकिन माननीय न्यायालय में इस मामले में पक्ष कुछ और हैं जिन पर फैसला आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के जनहित मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है तथा केंद्रीय एजेंसियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ इस तरह इस्तेमाल कर रही है कि जैसे प्रतिद्वंद्वी न होकर भाजपा के दुश्मन हों, लेकिन दबाव की इस राजनीति के परिणाम आने वाले समय में देश को भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि देश की अर्थव्यवस्था को किसने बिगाड़ा। किसकी गलत नीतियों से उद्योगधंधे बंद हो रहे हैं और करोड़ों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को इन मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन देने चाहिए, ताकि उनकी सरकारें बेवजह की बातों में न उलझकर जनहित के कार्यों के लिए सड़कों पर उतरे जिससे जनता का विश्वास लोकतंत्र पर बना रहे।
केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमगिरी कल्याण आाश्रम जनजातीय एवं पिछड़े क्षेत्रों के ज़रूरतमन्द छात्रों को शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर सोलन जिला के शिल्ली स्थित हिमगिरि कल्याण आश्रम में आयोजित जनजातीय गौरव एवं वार्षिक उत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सोलन में आश्रम के भवन निर्माण कार्य के लिए अपनी एच्छिक निधि से 05 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि वे प्रतिवर्ष आश्रम में अपनी और से कुछ पुस्तकें भी भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमगिरी कल्याण आश्रम सोलन को प्रतिवर्ष खेल किटें, कपड़े एवं तौलिए इत्यादि भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आश्रम की गतिविधियों के विस्तार के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि किसी न किसी रूप में समाज के वंचित वर्गों की सहायता का संकल्प लें। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमगिरी कल्याण आश्रम विभिन्न कार्यों के माध्यम से युवाओं को संस्कारी एवं शिक्षित बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 90 प्रतिशत जनजातीय ज़िलों में वनवासी आश्रम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। यह सब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की प्रगतिशील एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश की सोच तथा समाज के सक्रिय योगदान से ही सम्भव हो पाया है। उन्होेंने सोलन स्थित आश्रम के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने वाले सभी दानियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और इसके लिए पूर्ण मनोयोग के साथ कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सदैव संघर्ष करना पड़ता है तथा सत्त प्रयत्नशील रहने पर ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा धर्मशाला में विश्व के सुन्दरतम क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इसका जीवन्त उदाहरण है। अनुराग सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर अपने लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर में छात्रों एवं रोगियों के कल्याण के लिए कार्यान्वित किए जा रहे नवीन प्रयासों की जानकारी भी दी। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में उनके द्वारा 200 मेधावी छात्रों को चिन्हित कर भारत दर्शन करवाया जा रहा है। इससे युवाओं की मानसिक एवं तार्किक क्षमताओं को अन्नत विस्तार मिला है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में ही उन्होंने 14 अप्रैल, 2018 को 03 मोबाईल वाहनों के माध्यम से गांव-गांव तक ‘चलते-फिरते अस्पताल’ योजना आरम्भ की और अभी तक 1 लाख 75,000 लोगों को इन वाहनों द्वारा लाभान्वित किया जा चुका है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें ताकि भारत विश्व गुरू बन कर उभरे और वर्ष 2025 तक पांच ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बने।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमगिरि कल्याण आश्रम सोलन अपनी स्थापना के समय से ही जनजातीय एवं अति पिछड़े क्षेत्रों के लोगों का भविष्य संवारने के लिए प्रयत्नशील है तथा समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आश्रम भविष्य में अपनी गतिविधियों का अपेक्षित विस्तार करेगा। डाॅ बिंदल सोलन के शिल्ली स्थित हिमगिरि कल्याण आश्रम में आयोजित जनजातीय गौरव एवं वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ बिन्दल, मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाॅ बिंदल ने कहा कि 19 मई 1985 को प्रदेश का प्रथम हिमगिरि कल्याण आश्रम सोलन से 04 छात्रों के साथ आरंभ हुआ था। समाज के सभी वर्गों के निरंतर सहयोग और समर्थन से आज सोलन के साथ राज्य के चंबा, शिमला, रामपुर तथा किन्नौर में आश्रम के छात्रावास सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। इनमें लगभग 100 बालक एवं 15 बालिकाएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोलन जिला प्रदेश में चहुंमुखी विकास का सिरमौर बन कर उभरा है और जिला सामाजिक कार्यों के क्षेत्र मे भी प्रेरणा की नई ईबारत लिख रहा है। उन्होंने आशा जताई कि निकट भविष्य में समाज के सहयोग से हिमगिरी कल्याण आश्रम वंचित वर्गों को शिक्षा के माध्यम से सबल बनाने के लिए देश तथा प्रदेश को राह दिखाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमगिरी कल्याण आश्रम की सहायता के लिए सहयोग करें। डाॅ। बिन्दल ने कहा कि आश्रम के माध्यम से शिक्षा प्राप्त छात्र वर्तमान में अन्य के लिए प्रेरणास्तोत्र बन कर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध करता है कि आश्रम अपने छात्रों को सबल बनाने एवं सदैव सहायता करने के उद्देश्य में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि सोलन आश्रम के वर्ष 1985 के प्रथम दो छात्र वर्तमान में राजकीय सेवा में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। अभी तक आश्रम द्वारा संचालित बाला साहेब देशपांडे छात्रावास शिल्ली से 300 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने आश्रम की प्रेरणादाई गतिविधियों पर सन्तोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र खराड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व गुरू बनने की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा लगभग 20,000 प्रकल्पों के माध्यम से जनजातीय संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बोन बौद्ध धर्म गुरू डाॅ थुपतन नेगी रिनपोछे ने कहा कि हिमाचल में जनजातीय क्षेत्रों के लोग विकास के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्व की 427 जनजातियां भारत में हैं। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों का समग्र कल्याण आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय एवं हिमाचली संस्कृति पर आधरित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। डाॅ राजेश्वर चन्देल ने संस्थान की गतिविधियोें की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में डाॅ राजीव बिन्दल ने इस आश्रम की स्थापना की थी। डाॅ बिंदल की धर्मपत्नी मधु बिंदल, शिमला के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सोलन से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे डाॅ राजेश कश्यप, जिला परिषद सदस्य शीला, जोगेंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, हिमगिरि कल्याण आश्रम के प्रान्त अध्यक्ष अशोक ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश्वर शर्मा, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर, सचिव अशोक ठाकुर, जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, आढ़ती एसोसिएशन सोलन के तीर्थानन्द भारद्वाज, पूर्व बीडीसी सदस्य नन्द लाल कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद, डाॅ यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विशवविद्यालय के कुलपति डाॅ परविंदर कौशल, अजय बंसल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, छात्र तथा अन्य विभूतियां इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के विशेष मौके पर आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान की अगुवाई में समस्त महिला मंडल सदस्यों ने लालमन पंवर के घर से महिला मंडल भवन तक सारे रास्ते की सफाई की। बागा वार्ड 2 की पंचायत सदस्य और महिला मंडल की अग्रणी सदस्य सुरेंद्रा पंवर भी इस मौके पर महिलाओं के साथ रही। आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान ने कहा कि प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। दरअसल प्रेस की आज़ादी की रक्षा के लिए प्रेस परिषद को 4 जुलाई 1966 को बनाया गया,लेकिन इस परिषद ने 16 नवंबर 1966 के दिन से कार्य करना शुरू किया। इस वजह से हर वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस दौरान सुखदेई चौहान ने अपने पूरे महिला मंडल परिवार की तरफ से सभी प्रेस प्रभारियों को बधाई दी। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्षा सुखदेई चौहान,उपप्रधान लता चौहान,महासचिव मखना चौहान,सचिव सरला चौहान,सलाहकार सुहारू चौहान और सुरेंद्रा पंवर मौजूद रही।
कोली समाज का 12 वां राज्य स्तरीय सम्मेलन कुनिहार के महाराजा पदम् सिंह स्टेडियम में धूम धाम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कुंवर जी भाई बावलिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कोली समाज व जल आपूर्ति मंत्री पशु पालन एवं ग्रामीण आवास मंत्री गुजरात सरकार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कर्नल धनी राम शांडिल पूर्व मंत्री एवं मुख्य संरक्षक प्रदेश कोली समाज ने की।इस दौरान प्रदेश से बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग पहुंचे। दिल्ली ,चंडीगढ़,हरियाणा यूपी सहित कई राज्यों से कोली समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व अन्य बाहर से आए अतिथियों का प्रदेश कार्यकारणी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कोली समाज का प्रदेश अध्यक्ष उत्तम सिंह को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके पुंडीर,महासचिव राकेश ,कोषाध्यक्ष एल आर कश्यप को चुना गया। मुख्यातिथि द्वारा नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि बावलिया ने हिमाचल में नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई दी व सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोली समाज के लिए सभी से एकजुटता से कार्य करने का आह्वाहन किया। इस दौरान उन्होंने समाज के मेधावी व प्रतिभावान बच्चों को भी समानित किया।
शिमला : छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से आठवीं की छात्रा की बाजू टूट गई है। बच्ची से पूछे प्रश्नों के उत्तर शिक्षक को नहीं मिले, इससे गुस्साए शिक्षक ने बच्ची की बुरी तरह से पिटाई कर दी। शिक्षक ने बच्ची की पिटाई के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। डरी बच्ची ये भी नहीं बता सकी कि उसकी बाजू में दर्द हो रहा है। इसमें सूजन आ गई। बच्ची को स्कूल बंद होने के बाद बिना किसी प्राथमिक उपचार के ही घर भेज दिया। घर पहुंचने पर बच्ची के पिता बाजू को देखा तो बच्ची को लेकर आइजीएमसी पहुंचा। वहां एक्सरे के बाद बच्ची की बाजू में फ्रेक्चर पाया। इस दौरान पुलिस को मामले की सूचना दी गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से जाकर खुद बाद की। इस मामले में आरोपित शिक्षक ने भी माफी मांगी। परिजनों ने शिक्षक होने के नाते पुलिस को दी शिकायत के बावजूद समझौता करने के लिए हामी भर दी है। लेकिन अन्य अभिभावकों में इस घटना के बाद बहुत आक्रोश है व कार्रवाई की मांग उठ रही है। अभिभावक कह रहे हैं आखिर शिक्षक ने छोटी बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार कैसे किया।
मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार है। सरकार बनाने का पूरा ब्लूप्रिंट लगभग तैयार है। इसके बावजूद राज्य में सरकार बनाने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। सवाल है कि आखिर इन तीनों दलों के बीच कौन सा ऐसा विवादास्पद मुद्दा है, जिसपर तीनों पार्टियां एक टेबल पर नहीं आ पा रही है।
राजगढ़ : हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सोलन के बद्दी में आयोजित एक समारोह में राजगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दत्त शर्मा को राज्य स्तरीय ऋषि नारदमुनि पुरस्कार से सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर बद्दी में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के करीब दो दर्जन पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश गौवंश आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गोपाल दत्त शर्मा पिछले दो दशकों से पत्रकारिता से जुड़े है और प्रेस क्लब राजगढ़ (रजिस्टर्ड) के महासचिव है। प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) राजगढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर, मुख्य सलाहकार जयप्रकाश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सहसचिव अशोक कमल व सदस्य कृष्णदत्त, अजय व अरुण ने गोपाल दत्त शर्मा को बधाई दी।
पोक्सो एक्ट 2012 के मुकदमे में अहम फैसला देते हुए दोषी को कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। मुकदमे की जानकारी देते हुए जिला न्याय वादी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज जिन्होंने इस मुकदमे को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2018 को काल्पनिक नाम श्याम लाल की शिकायत पर थाना कोट कहलूर में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके तथ्य इस प्रकार है कि वादी के दो बच्चे हैं तथा छोटा बच्चा जिसकी उम्र 10 वर्ष की थी जिसकी आंख पर गिल्टी/चैरहिया हुआ था जिसे इलाज के लिए देसी हकीम अमर सिंह पुत्र माडू राम गांव गुरु का लाहौर डाकघर बस्सी तहसील श्री नैना देवी जी जो अपने मंदिर में इस तरह की बीमारियों का इलाज करता है के पास अपने रिश्तेदार के साथ भेजा। इस पर बच्चा व उसका रिश्तेदार अमर सिंह दोषी के घर/मंदिर पहुंचे जो दोषी ने बच्चे को देखने के बाद बताया कि या बीमारी झाड़ते समय किसी और को भी लग सकती है तथा उसके रिश्तेदार को बणा की झाड़ियां लाने तथा मंदिर से बाहर बैठने के लिए कहा। इस पर उसका रिश्तेदार बणा की टहनियां लेकर मंदिर आया तथा दोषी के हवाले टैहनियां की। दोषी ने उसके बाद उस रिश्तेदार को मंदिर के बाहर बैठा दिया तथा चैरहिया झाड़ने के बाद दोषी के साथ अभद्र व्यवहार किया उसके उपरांत बच्ची अपने रिश्तेदार के साथ घर आ गई। जो जाते ही डरी सहमी होते हुए अपनी माता की गोद में बैठ गई तथा सारी आपबीती अपनी माता तथा रिश्तेदारों को बताई जिस पर लोगों ने दोषी को उसके कृत्य के बारे में पूछा और उसने मना कर दिया उसके उपरांत थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया तथा साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद इस मुकदमे का चालान माननीय विशेष न्यायालय में पेश किया गया। इसमें 12 नवम्बर 2018 को दोषी के खिलाफ माननीय अदालत ने चार्ज लगाया। जिला न्याय वादी विनोद भारद्वाज ने 20 गवाह अपने मुकदमे में पेश किए तथा बचाव पक्ष ने अपने बचाव के लिए दो गवाह पेश किए जिला न्याय वादी के तर्कों को सही मानते हुए व बचाव पक्ष की दलीलों को नकारते हुए विशेष न्यायाधीश ने अभियुक्त अमर सिंह को दोषी करार देते हुए धारा 10 पोक्सो एक्ट में 5 साल का कठोर कारावास व 5 हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई व जुर्माना न देने की सूरत में अतिरिक्त 6 महीने के कारावास की सजा सुनाई।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में नन्हें वैज्ञानिकों के माॅडलों को देखकर शिक्षा मंत्री ने बच्चों के माॅडलों की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आए स्कूली बच्चों ने विज्ञान विषय से सम्बन्धित एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया, जोकि सराहनीय है। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एंव पर्यावरण परिषद (हिमकोस्ट) द्वारा शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय विज्ञान विकास उद्योग परिषद और विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या में आयोजित 27वें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक चिंतन के साथ-साथ बौद्धिक एंव मानसिक विकास भी होता है तथा बच्चों में विज्ञान के प्रति नयी सोच के साथ जागरूकता पैदा होती है। उन्होंने कहा कि बाल विकास कांग्रेस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोने-कोने से वैज्ञानिक प्रतिभाओं को खोज कर उनमें वैज्ञानिक चेतना का विकास करना है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के साथ-साथ अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कढ़ी मेहनत से विज्ञान के माॅडल तैयार कर उपमण्डल स्तर से राज्य स्तर के आयोजन तक चयनित होकर आए है जाकि अपने आप में ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर होकर नित नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि अभी इसरो द्वारा चन्द्रयान-2 को भेजा गया, जिसके प्रयास के लिए विश्व भारत का लोहा मान रहा है क्योंकि चन्द्रयान चन्द्रमा के जिस क्षेत्र में उतारा जाना था वहां पर आज दिन तक कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों की प्रसंशा करते हुए जय जवान जय किसान जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में हर बच्चा, हर व्यक्ति वैज्ञानिक है और हर दिन नई सोच के साथ कुछ न कुछ नया अविष्कार करने का दम रखता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सोच के साथ नए अविष्कारों/प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार देने का भी प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों से ही बच्चों को नई सोच के साथ नई खोज करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसका प्रतिफल है कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के पंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभी तक 7 हजार 500 नए अध्यापकों की भर्तियां की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर स्कूल को स्मार्ट स्कूल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, स्कूलों में आईटी लैब भी स्थापित की जा रही है तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए करोडों रूपए की धन राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से आहवान करते हुए कहा कि वे बच्चों को संस्कारयुक्त, व्यवहारिक और नैतिक कार्यों की शिक्षा देकर शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि संस्कारों के अभाव से आज का युवा नशे की गिरफत में फंसता जा रहा है। नशे का खात्मा करने के लिए प्रदेश में नशा निवारण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक विभाग को दायित्व सौपें गए है। उन्होंने आम नागरिकों, शिक्षकों तथा राजनेताओं से भी आग्रह किया कि वे भी इस बुराई को समाज से दूर करने के लिए अपना बहुमुल्य सहयोग प्रदान करें ताकि स्वस्थ और सुन्दर प्रदेश की कल्पना को साकार किया जा सके। इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर और विधायक घुमारवीं राजेन्द्र गर्ग ने भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बाल वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उचित मंच मिलता हैं और यही बाल वैज्ञानिक भविष्य में महान वैज्ञानिक बन कर उभरते हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एंव पर्यावरण के सदस्य सचिव डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को अपने आईडिया माॅडल को पेटैंट करवाने की भी सलाह दी। उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय शैक्षणिक समिति के डा ललित कुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे तथा संयुक्त सदस्य सचिव सन्नी शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ अजय शर्मा, महासचिव अमृत महाजन के अतिरिक्त प्रदेश भर से आए विज्ञान पर्यवेक्षक के अतिरिक्त अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे। बाॅक्स - साईस एक्टिविटी काॅर्नर:- फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ, बायोलोजी, आरीगामी, मीडिया और आईटी में बेस्ट थ्री परफॉर्मेंस के लिए। सीनियर सेकेंडरी ग्रुप में रिया गौतम हिम अकैडमी हमीरपुर, भारत भूषण गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चैलचैक मंडी, शिखर सेंट लूकेस सोलन, सीनियर अर्बन ग्रुप में नौवीं और दसवीं क्लास से चिराग डीएवी चंबा,अनमोल स्कॉलर होम पौंटा साहिब, श्रण्या ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर, सीनियर ग्रुप रूरल में नवमीं और दसवी कक्षा से दीक्षा अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़, काव्या ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा, अर्जून एलएम स्कूल कुल्लू जूनियर अर्बन ग्रुप छठी से आठवीं कक्षा तक मृदुल आनन्द स्कूल सोलन, गुरसिमर स्कॉलर होम पौंटा साहिब, रिधी सेंट पब्लिक स्कूल संतोषगढ, जूनियर रूरल ग्रुप छठी से आठवीं कक्षा तक ऋषभ पुरी इंडस गलोबल स्कूल मण्डी, अक्षिता जिन्दल विद्या मंदिर किन्नौर, प्राजिकता डीएवी सरस्वती ने बेस्ट परफॉर्मेंस दी।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने 17 नवम्बर 2019 को नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-4 चंबाघाट-सलोगड़ा के मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैध 18 दस्तावेजों में से कोई एक अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि इस वार्ड संख्या के लिए कुल 1053 पुरूष तथा 959 महिला मतदाता हैं। इस उप चुनाव के लिए दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदाता सूची में क्रम संख्या 01 से 1017 तक के सभी मतदाताओं के लिए जिला उद्यान कार्यालय चंबाघाट में मतदाता सूची में क्रम संख्या 1018 से 2012 तक के सभी मतदाताओं के लिए मोहन मिकिन सैनिक कैंटीन ब्रूरी में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक होगा। रोहित राठौर ने कहा कि मतदान के लिए वार्ड संख्या-4 के मतदाताओं को अपने साथ भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, केंद्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम, स्थानीय निकाय अथवा उद्योगों द्वारा जारी पहचान पत्र, बैंक किसान, डाकघर पासबुक, राशन कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, छात्र पहचान पत्र, लीज अथवा पंजीकृत डीड जैसे संपत्ति के कागज, शस्त्र लाईसेंस, परिवहन विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र, पूर्व सैनिकों की पैंशन बुक अथवा पैंशन भुगतान ऑर्डर जैसे पैंशन संबंधी कागज, पूर्व सैनिकों की विधवा अथवा आश्रित को जारी प्रमाण पत्र, रेल अथवा बस पास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्वतन्त्रता सेनानी पहचान पत्र या आधार कार्ड में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना होगा। उन्होंने वार्ड संख्या-4 के मतदाताओं से 17 नवम्बर, 2019 को प्रातः 7.00 बजे से सांय 3.00 बजे के मध्य अपने मताधिकार के प्रयोग का आग्रह किया है।
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 नवम्बर, 2019 को आवश्यक रखरखाव कार्य एवं 33/11 केवी उपकेंद्र में उपकरण परीक्षण के दृष्टिगत सोलन शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि 18 नवम्बर, 2019 केा सपरून, देहूंघाट, बड़ोग, देवठी, कोटलानाला, कथेड़, सलोगड़ा, चंबाघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस पर अंकुश लगाने के लिए युवा वर्ग को एकजुट होना होगा। डॉ. शिव कुमार शनिवार को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सभी को इस अवसर पर नशा उन्मूलन के लिए शपथ भी दिलवाई। डॉ. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जहां अध्यापकों और अभिभावकों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करना होगा वहीं युवाओं को भी यह समझना होगा कि किसी भी प्रकार के नशे से उनका भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अध्यापक विद्यालय में और अभिभावक घर में यदि बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य मामलों में ध्यान दें तो युवाओं में हो रहे बदलावों से जाना जा सकता है कि कहीं युवा रास्ता तो नहीं भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यवहार में आ रहे बदलाव हमें संकेत देते है कि उन पर अधिक ध्यान दिया जाना आवश्यक है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे युवाओं को भी यह समझना होगा कि नशा केवल नाश करता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि यदि छात्रों को नशे करने वालों या नशा बेचने वालों के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो इसे पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने छात्रों को ऐसी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के विषय में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। डॉ. शिव कुमार शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने इनके दुष्प्रभावों पर भी सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से पीडि़त के व्यवहार में होने वाले बदलाव से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कुछ नशे इतने खतरनाक हैं उनकी मात्र तीन खुराक लेने के बाद व्यक्ति सदा के लिए नशे का आदि हो जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि पुलिस जनमित्र है और सही समय पर पुलिस को नशे के विरूद्ध दी गई जानकारी अनेक बहुमूल्य जीवन बचा सकती है। उन्होंने अवगत करवाया कि जिला पुलिस सोलन नियमित रूप से नशे के विरूद्ध कार्यशील है और प्रयास किया जा रहा है कि जिले में नशे के विरूद्ध सघन कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिला के विभिन्न स्कूलों में नशा उन्मूलन अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलाई गई और अभिभावक-अध्यापक संघ की बैठकें आयोजित की गई। इन बैठकों में अध्यापकों और अभिभावकों के मध्य नशे के विरूद्ध बेहतर तालमेल की दिशा में चर्चा की गई। विभिन्न विद्यालयों में नशा निवारण पर चित्रकला तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालयों में नशा निवारण जागरूकता रैलियां भी निकाली गई। महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में छात्राओं को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से नशा निवारण के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को नशे की दुष्प्रवृति से बचाने में अध्यापक महत्वपूर्ण है। रमेश शर्मा आज एससीईआरटी सोलन में नशे की रोकथाम विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोलन, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर और ऊना जिलों के 28 प्रवक्ताओं ने भाग लिया। रमेश शर्मा ने कहा कि नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं समाज के सभी वर्गों का आपसी समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में अध्यापक विशेष सहायक बन सकते है। छात्र सबसे अधिक समय विद्यालय में व्यतीत करते हैं और अध्यापक उन पर ध्यान देकर यह जान सकते है कि छात्रों की मनोवृति और आचरण में क्या बदलाव आ रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि अध्यापक छात्रों का पढ़ाई के अतिरिक्त भी ध्यान रखें। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मादक द्रव्यों और एनडीपीएस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ने नशे के कारण युवाओं में होने वाले बदलाव की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. कुशल वर्मा ने नशे के प्रभाव एवं पीडि़तों को नशे के प्रभावों से बचाने के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. हेमराज शर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से पारिवारिक स्तर पर होने वाली हानियों के विषय में जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा बच्चों के मार्गदर्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रवक्ताओं से आग्रह किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अर्जित की गई जानकारी को अपने-अपने विद्यालयों में व्यावहारिक प्रयोग में लाएं ताकि अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को नशे से दूर रखने में सहायता मिल सके। रिसोर्स पर्सन मनीष तोमर ने कहा कि समाज को नशे के प्रति जागरूक करने में अध्यापकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे नशा निवारण अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह अभियान 15 दिसंबर, 2019 तक पूरे प्रदेश में कार्यान्वित किया जा रहा है।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का 2 साल का अब तक का कार्यकाल निराशाजनक रहा है, लेकिन भाजपा की ओर से प्रदेश के 2-2 बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल व शांता कुमार सरकार की नाकामियों पर खामोशी की चादर क्यों ओढ़े हुए है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता शांता कुमार को तो उनकी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाना जाता है तथा उनसे सच व झूठ की परख कर तल्ख टिप्पणी करने की जनता को भी आस रहती है लेकिन ताजुब्ब है कि वे कोई भी बात रखने से परहेज कर रहे है। यही हाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का है, जोकि सरकार की कार्यप्रणाली पर कुछ नहीं बोल रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार 2 साल में विकास कार्यों को दरकिनार कर इन्वेस्टर मीट का ढिंढोरा पीटती रही है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। इन्वेस्टर मीट के जरिए युवाओं को रोजगार दिलाने के सपने दिखाने वाली सरकार गैर हिमाचलियों की सरकार बनकर रह गई है, इन्हें सरकारी नौकरियां रेवडिय़ों की तरह बांटी जा रही है। अब तक ऐसा कोई प्रोजैक्ट शुरू नहीं कर पाई है जोकि इस सरकार की उपलब्धियों में शुमार किया जाए। केवल मात्र सरकार अब तक पूर्व वीरभद्र सरकार के समय शुरू हुए कार्यों पर ही इतरा रही है तथा उनमें भी द्वेष की भावना से कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार हर क्षेत्र में फेल होकर रह गई है। फिर भी 2 वरिष्ठ नेता व 2 पूर्व मुख्यमंत्री जनहित के मद्देनजर प्रदेश सरकार को न सलाह-मशविरा दे रहे है और न ही अपनी तजुर्बे से सोई सरकार को जगा रहे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को देखकर यही लग रहा है कि अभी तजुर्बा हासिल कर रही सरकार अगले 3 साल भी सरकार को चलाने के ताने-बाने में ही गुजार देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल मंडी जिला विशेषकर सिराज विधानसभा क्षेत्र में ही कार्य हो रहे है लेकिन जनता सब देख रही है और आने वाले समय में प्रदेश सरकार को इसका खमियाजा भुगतने को भी तैयार रहना होगा।
स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने बिशप कॉटन स्कूल शिमला मे 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम मैच राज्यपाल एकादश एवं प्रेस एकादशी के बीच हुआ और दूसरा मैच मुख्यमंत्री एकादश एवं चेयरमैन एकादश के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया। मान्य राज्यपाल का आगमन सुबह 9:50 पर बिशप कॉटन स्कूल में हुआ। उनका स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव तोमर, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, स्कूल के प्रिंसिपल रॉबिन्सन, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, कर्ण नंदा, हरदयाल भारद्वाज और अन्य पदाधिकारी द्वारा बड़े उत्साह से किया गया। माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बल्ले पर हस्ताक्षर कर रिबन काटकर एवं स्वयं क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। माननीय राज्यपाल ने राज्यपाल एकादश और प्रेस एकादश के बीच टॉस भी करवाया। इसमें प्रेस एकादशी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गवर्नर एकादशी की कप्तानी प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने की और प्रेस एकादशी की कप्तानी अनिल भारद्वाज ने की उन्होंने सभी टीमों को एवं खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। माननीय राज्यपाल ने इस प्रतियोगिता में पूरी रुचि दिखाई और सभी टीमों की सूची को भी ध्यान से पड़ा साथ ही पूरे मैच में जो व्यक्ति खेल रहा था उसके बारे में जानकारी भी ली। राज्यपाल ने कहा गवर्नर इलैवन, चीपफ मिनिस्टर इलैवन, चेयरमैन इलैवन और प्रेस इलैवन के बीच खेले जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मैं स्पोर्ट्स एंड एंटी ड्रग्स एसोसिएशन को हार्दिक बधाई देता हूं। यह प्रसन्नता की बात है कि एसोसिएशन द्वारा पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो हिमाचल प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश के प्रयासों को और बल देगा।
मीडिया समाज को नई दिशा देता है तथा सभी के बीच में रहकर आमजन को समाज की वस्तुतास्थिति से अवगत करवाने में अहम भूमिका निभाता है। यह बात उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बचत भवन में आयोजित राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रेस दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रथम पे्रस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एंव पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उदे्श्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी। परिणाम स्वरूप चार जुलाई 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई। इसने 16 नवम्बर 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि तब से लेकर प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में विश्वसनीयता और सुरक्षा मीडिया के लिए एक बडी चुनौती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया, वाहट्अप इत्यादि पर अविश्वसनीय खबरें, फोटों वायरल होते है उनके दुष्प्रभाव से बचना मीडिया के समक्ष बडी चुनौती उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजीटल युग है और डिजीटल युग में पत्रकारिता में चुनौतियां तो है लेकिन समय के साथ-साथ इसका महत्व भी बढ़ रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जय कुमार ने कहा कि पत्रकारिता में आधारनीति के साथ कार्य करना अनिवार्य है ताकि पाठकों को बेहतर समाचार मिल सके। पत्रकार प्रविन्द्र शर्मा ने चर्चा करते हुए कहा कि डिजीटल युग बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजीटल युग में चुनौतियां तो है लेकिन समय के साथ चलना भी जरूरी है। पत्रकार अजय उपाध्याय, राजेश्वर ठाकुर, राजेन्द्र गौतम, ए डी रीतू, विशाल ठाकुर, सरोज पाठक, सीमा राव, कश्मीर ठाकुर के अतिरिक्त उपस्थित सभी पत्रकारों ने भी अपने-अपने बहुमूल्य विचार सांझा किए। इससे पूर्व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी केहर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और राष्ट्रीय पे्रस दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी प्रिंट तथा इलैकट्रोनिक मीडिया के सभी पत्रकारजन उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रशासन के लिए मीडिया अत्यन्त महत्वपूर्ण है और मीडिया द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में प्रदान की जा रही वास्तविक फीडबैक सही अर्थों में मूल्यवान है। केसी चमन राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद के सुझाव पर ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या-एक यात्रा’ विषय पर पूरे देश के साथ-साथ सोलन जिला के पत्रकारों द्वारा भी सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया। केसी चमन ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं नीतियों के संबंध में वास्तविक फीडबैक प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसी फीडबैक के आधार पर न केवल नीतियों के कार्यान्वयन के संबंध में आवश्यक बदलाव किए जाते हैं अपितु आमजन की अपेक्षाएं भी उचित स्तर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया बंधुओं द्वारा उपलब्ध फीडबैक प्रशासन को चुस्त-दुरूस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने में अत्यन्त सहायक है। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया को जन-जन तक सही व सटीक सूचना पहुंचाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया जहां समाचारों के माध्यम से विभिन्न समसामायिक विषयों से समाज को अवगत करवाता हैं वहीं समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को भी प्रशासन व सरकार के सामने लाता है। केसी चमन ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि वे जनता की सेवा के लिए स्पष्ट सोच एवं लेखनी में उद्देश्य व दिशा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मीडिया में पूर्ण व्यवसायिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है और किसी भी समाचार को वैयक्तिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज में अपेक्षित सकारात्मक बदलाव ला सकता है और सभी मीडिया कर्मियों को इस दिशा में सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकार पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग से बचें। उन्होंने कहा कि आलोचनात्मक पत्रकारिता किसी भी समाज व राष्ट्र की मज़बूती के लिए आवश्यक है तथा यही वह माध्यम है जिसके द्वारा आम लोगों तक सही एवं आवश्यक सूचना पहुंचती है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी स्वस्थ आलोचनात्मक पत्रकारिता करें तथा ग्राम स्तर तक कल्याणकारी नीतियां पहुंचाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने कहा कि पत्रकार एवं प्रशासन का संबंध आपसी विश्वास का है। उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकार, रिपोर्टिंग में विश्वसनीयता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही रिपोर्टिंग अनेक मायनों में लाभदायक है किन्तु इस दिशा में मीडिया कर्मियों को समाचार की पुष्टि कर ही आगे बढ़ना चाहिए। अमर उजाला के राकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार का उत्तरदायित्व पहले से कहीं अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को दबाव के मध्य भी वस्तुपरक रिपोर्टिंग के लिए तैयार रहना होगा। न्यूज-18 के कीर्ति कौशल ने कहा कि वर्तमान में रिपोर्टिंग का तरीका बदला है और अब यह प्रयास किया जा रहा है कि लोगों तक सही जानकारी त्वरित पहुंचे। दूरदर्शन के लक्ष्मी दत्त शर्मा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता की शुचिता क्षीण हुई है और सभी पत्रकारों को इस दिशा में विचार करना होगा। पत्रकार यशपाल कपूर ने स्वतन्त्रता पूर्व से लेकर वर्तमान समय तक रिपोर्टिंग के कलेवर तथा आयामों पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्तान समाचार एजैंसी के संदीप शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकारों को मीडिया के व्यावसायीकरण पर विचार करना होगा। इंडिया न्यूज़ के अनुराग शर्मा ने कहा कि रिपोर्टिंग में तथ्यात्मकता को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। डेमोक्रेसी पोस्ट के मोहन चौहान ने कहा कि रिपोर्टिंग में सदैव सुधार की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पत्रकारिता की जनहित के लिए कार्य करने की भावना को बनाए रखना होगा। दैनिक जागरण समाचार पत्र के युवा पत्रकार विनोद ने कहा कि रिपोर्टिंग में तथ्यों की अनदेखनी नहीं की जानी चाहिए और हम सभी को यह स्मरण रखना चाहिए कि व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ-साथ पत्रकारिता के मूलभूत सिद्धान्तों के साथ समझौता न किया जाए। ईटीवी भारत के योगेश शर्मा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग ने ब्रेकिंग न्यूज़ के दौर को लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग में अब चुनौतियां बढ़ी है। दिव्य हिमाचल की मोहिनी सूद ने कहा कि इलैक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया की तेज़ गति ने प्रिंट मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी प्रभाव डाला है। जिला लोक संपर्क अधिकारी हेमन्त वत्स ने सभी का स्वागत किया तथा विषय की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों, इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के ब्यूरो प्रमुख तथा संवाद्दाताओं सहित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस बिलासपुर ने मांग की है कि जल्द से जल्द गांधी परिवार की सुरक्षा बहाल की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस एक बहुत बड़ा आंदोलन चलाएगी। यह निर्णय युवा कांग्रेस की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस मनीष ठाकुर एवम सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विवेक कुमार ने उपस्थिति दी। बैठक में युवा कांग्रेस को मजबूती देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के तुरंत पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्तायों ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उसके बाद युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में जिलाधीश महोदय राजेश्वर गोयल से मिला और उनके माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार द्वेष की भावना से राजनीति कर रही है। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा तुरन्त प्रभाव से बहाल की जाए। गांधी परिवार का देश हित के लिए बहुत बड़ा बलिदान रहा है। देश हित के लिए इस परिवार ने अपने दो लोगों की शहादत दी है। युवा कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि एसपीजी सुरक्षा हटाने का मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। युवा कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री का यह निर्णय पूरी तरह से राजनीति प्रतिशोध की भावना प्रेरित है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि इस मौके पर लोकसभा हमीरपुर अध्यक्ष मनिंदर डिम्पल कटोच, प्रदेश महासचिव चन्दन राणा, प्रेम डोगरा, बिट्टू, प्रदेश सचिव पवन ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री, आलोद चौहान, लोकसभा उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, अब्दुल खालिद, कुलदीप ठाकुर, लोकसभा सचिव ज्वाला चौहान, लोकसभा मीडिया सयोंजक प्रिश्रुत शर्मा, प्रदेश सचिव एनएसयूआई रोहित शर्मा, विजय कुमार, सदर अध्यक्ष गौरव शर्मा, जुखाला अध्यक्ष कुलदीप भड़ोल, झंडूता अध्यक्ष सुरेश नेगी, उपाध्यक्ष अनुपम वर्मा, सदर मीडिया सयोंजक नरेश ठाकुर, सदर उपाध्यक्ष तिलक शर्मा, दिनेश, कुलवीर भड़ोल, शाहिद, ईशान ठाकुर, अधिवक्ता सन्दीप कुमार, सीता राम व अन्य युवा उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि बिलासपुर महाविद्यालय मे अध्यापक द्वारा छात्रा के साथ हुए उत्पीड़न मामले में जल्द से जल्द कठोर निर्णय लिया जाए। मंत्री से बात करते हुए बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि आरोपी शिक्षक को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उक्त अध्यापक के खिलाफ इस तरह का मामला दर्ज हुआ था लेकिन कोई सख्त कार्यवाही नहीं की गई। उसी के परिणामस्वरुप इस शिक्षक ने इस तरह की घटना को फिर से अंजाम दिया है। इसके कारण पूरा बिलासपुर महाविद्यालय और शिक्षक समुदाय शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा अगर इस मुद्दे पर प्रशासन के द्वारा अध्यापक को बर्खास्त और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती तो विद्यार्थी परिषद सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी, अगर आवश्यकता पड़ी तो परिषद चक्का जाम भी करेगी इसके लिए संपूर्ण प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस तरह के मामले समाज व पूरे शिक्षा विभाग को शर्मसार करते है। इसमें इकाई सचिव अनमोल ने बताया कि इस तरह के मामले इस संगीत के शिक्षक के ऊपर पहले भी बहुत लगे है और प्रशासन पहले भी इस शिक्षक के खिलाफ कोई कदम उठाने में नाकामयाब हुआ है।


















































