हिमाचल गॉट टैलेंट रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन सोलन में किया गया। इसमें संगीत, नृत्य, कॉमेडी, मॉडलिंग और योग की प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में सब उपमंडल की ग्राम पंचायत कंधर (मांगल) के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले विकास चौहान ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान ओवरऑल खिताब चिराग, रंजना व निधि डोगरा ने प्राप्त किया। वहीं बागा के रहने वाले विकास चौहान ने भी नृत्य प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में रनरअप रहकर अपने गांव बागा और माता सुखदेई चौहान व पिता चौहान कृष्णा का नाम प्रदेश में ऊंचा किया। विकास चौहान 19 साल का है, और काफी समय से नृत्य व मॉडलिंग में शोक रखता है और अभी हाल में ही संजय गांधी पब्लिक स्कूल छोटा शिमला में शिक्षा ग्रहण की है। हिमाचल गोट टैलेंट के आयोजक नरेश कुमार कौंडल व धर्म सिंह ने बताया कि विकास चौहान में वो प्रतिभा छुपी है। इसके अभ्यास से वह आने वाले वर्ष में विश्वकीर्तिमान बनेगा और प्रदेश ही नहीं अपितु भारत का नेतृत्व करेगा। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर माता-पिता, परिवार, गांव के साथ स्कूल में खुशी का वातावरण है। विकास चौहान की इस उपलब्धि पर दादा गोविंद राम चौहान, दादी कांता चौहान, सोनिया चौहान, भाई लक्स ठाकुर, आकाश चौहान व विकाश चौहान की सभी बहनों सहित आदर्श महिला मंडल बागा व इंदिरा गांधी महिला कल्याण समिति बागा की सदस्यों, नोजवान समाजसेवियों, पंचायत प्रधान कंधर, उपप्रधान ने बधाई दी है।
जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में बाल दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य डी एस रावत द्वारा किया गया। एग्जीबिशन में नैतिक मूल्यों एवं अन्य विषयों पर विभिन्न प्रकार की किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को विद्यालय की लाइब्रेरियन अध्यापिका पूनम वत्स की ओर से लगाया गया। इसमें विद्यालय के सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न तरह की क़िताबों की सभी ने सराहना की। पूनम वत्स ने बताया कि 20 नवम्बर तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य डी एस रावत ने कहा कि किताबें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है किताबों से हमे हर तरह की जानकारी व ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को काफी कुछ सीखने व समझने को मिलता है। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से रविवार सुबह 17 नवम्बर से गुफा परिसर में दो दिवसीय राम चरित मानस कथा पाठ का शुभारंभ होगा। इसे 18 नवम्बर सोमवार दोपहर पूजा अर्चना व पूर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गुफा विकास समिति के अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि कथा समाप्ति पर सोमवार दोपहर से देर रात तक समस्त क्षेत्र वासियों के लिए गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों को गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करने की अपील की है।
नशे के विरुद्ध 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले एंटी ड्रग अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने की।कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज दाड़लाघाट कमला वर्मा ने कहा कि हिमाचल में भी नशे का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है और विशेषकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रही है। नशे के फैलते जाल को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा।एसएचओ मोती सिंह ने कहा कि चिट्टे को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक पुलिस विभाग की ओर से चिट्टे को लेकर सभी विभागों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी नशे के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। सही समय पर सूचना पुलिस तक पहुंचे और इसके लिए लोगों को तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ या नशों के इस्तेमाल किए जाने पर पुलिस को स्थानीय लोग सूचना पहुंचाते हैं तो उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के अधिकारीयों ने अम्बुजा आईटीआई के छात्रों व आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल ने अम्बुजा आईटीआई के बच्चों, सिलाई सेंटर के प्रशिक्षुओ और आम लोगों को नशा विरोधी अभियान में योगदान देने की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान दाड़लाघाट सुरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से रोकने में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ताकि एक सशक्त व स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्ण चंद ठुकराल, एसएचओ मोती सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज कमला वर्मा, हेड कांस्टेबल मेहर चंद, समाजसेवक अनिल गुप्ता, पंचायत प्रधान सुरेन्द्र शुक्ला, पंचायत सचिव धनीराम, पंचायत सदस्य अरुण गौतम, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, धर्मपाल, रोहित ठाकुर, ललित गौतम, हेमराज ठाकुर, पिंकू सहित टेक्सी यूनियन, छोटे मालवाहक के सभी सदस्य, आईटीआई के बच्चे व स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया।प्रातः कालीन सभा में छात्रा अंजली ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है व पत्रकारिता के उद्देश्य और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कॉमर्स प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने अपने उद्बोधन में बताया कि 16 नवंबर 1966 से प्रेस ने अपना निर्धारित कार्य शुरू किया,तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। आज पत्रकारिता का क्षेत्र बहुत व्यापक है,यह जन जन तक सूचनात्मक शिक्षाप्रद एवं मनोरंजन संदेश पहुंचा रही है। आज मीडिया समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी मीडिया प्रभारियों को शुभकामनाएं दी।
शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोग पूरे देश के साइबर अपराधियों के निशाने पर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां 20 राज्यों के साइबर अपराधी सक्रिय है। इस साल 565 ऐसे संदिग्ध फोन ट्रेस हुए है, जिनके माध्यम से ठगी हुई है। ऐसे शातिरों की पहचान कर पकड़ना स्टेट सीआइडी की साइबर विंग के लिए चुनौती है। इन शातिरों ने जाली तरीके से फोन सिम हासिल कर रखी है। इस संबंध में सीआइडी के एडीजीपी ने इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखा है। इसमें ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई है। मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियों के नोडल अधिकारियों से भी कहा है कि वह संदिग्ध फोन की सेवाएं बंद करें। अगर कंपनियों ने उचित कदम नहीं उठाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या-5 चंबाघाट-सलोगड़ा तथा नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड संख्या-8 बस्सियांवाला की परिधि में 15 नवम्बर, 2019 की सांय 03.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 को सांय 03.00 बजे तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ के उक्त वार्डों की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य शीला, भाजपा मंडल सोलन के महासचिव नरेंद्र ठाकुर, सचिव सुनील ठाकुर, प्रवक्ता चन्द्र मोहन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान बलदेव ठाकुर, ग्राम पंचायत शामती के प्रधान संजीव सूद, ग्राम पंचायत सन्होल के प्रधान राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत कोठों के उप प्रधान विकास ठाकुर, व्यापार मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, भाजयुमो के मुकेश शर्मा, उपायुक्त केसी चमन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज, डॉ. उमेश भारती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आईएएमडी के महासचिव विपुल गोयल, सरंक्षक उमा बाल्दी, अन्य पदाधिकारी एवं मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी के रोगी तथा अभिभावक उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कोठों स्थित मानव-मंदिर वास्तविक अर्थों में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी जैसे गंभीर रोग से पीडि़त व्यक्तियों के लिए विश्वास और संबल का प्रतीक बनकर उभरा है। डॉ. सैजल सोलन जिला के कोठों स्थित मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी केंद्र, मानव-मंदिर में हाईड्रोथेरेपी पूल के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि सामाजिक कार्य ही मानवता की वास्तविक सेवा हैं और सामाजिक कार्यों के माध्यम से हमें सही अर्थों में सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मानव मंदिर जैसी संस्था को समयदान दें ताकि पीडि़त मानवता की सेवा के प्रयासों को संबल मिल सके। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि ऐसे प्रयासों के लिए अंशदान भी करें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी से पीडि़त रोगियों को यदि समय पर फिजियोथेरेपी की बेहतर सेवाएं प्राप्त हों तो उनके दैनिक जीवन में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी पुनर्वास केंद्र कोठों विशेष रूप से सहायक सिद्ध हो रहा है। डॉ. सैजल ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे पुनीत कार्य के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि मानव-मंदिर सही मायनों में मंदिर है और पीडि़त मानवता की सेवा करने वाले सच्चे फरिश्ते। उन्होंने मानव-मंदिर के निर्माण एवं इस कार्य में समयदान देन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी संस्था को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सोलन में इस गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों की सेवा के लिए केंद्र स्थापित करने में इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) की संरक्षक उमा बाल्दी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उमा बाल्दी सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सहकारिता मंत्री ने मानव-मंदिर परिसर में सभी उपकरणों की जानकारी प्राप्त की और मस्क्युलर डिस्ट्रोफी के रोगियों से बातचीत की। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अनेक चुनौतियों का सामना कर मानव-मंदिर से जुड़े व्यक्तियों ने इस परिकल्पना को पूरा किया है। उन्होंने संस्थान द्वारा पीडि़त मानवता की सेवा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से मानव-मंदिर को पांच लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। एसजेवीएन की निदेशक कार्मिक गीता कपूर ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इंडियन एसोसिएशन ऑफ मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी (आईएएमडी) की अध्यक्ष संजना गोयल ने सभी का स्वागत किया और मानव मंदिर की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि हाईड्रोथेरेपी में जल के प्रयोग के माध्यम से उपचार किया जाता है। यह प्रणाली मांसपेशियों को समाप्त करने वाले रोगों में अत्यधिक प्रभावी है। उन्होंने कहा कि अध्ययनों ने यह सिद्ध किया है कि यदि मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी अथवा न्यूरो मस्क्युलर बीमारी से पीडि़त रोगी फिजियोथेरेपी के साथ हाईड्रोथेरेपी का प्रयोग करते हैं तो उनके दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को विश्वसनीय एवं सुलभ हाईड्रोथेरेपी सुविधा प्रदान करने के लिए मानव मंदिर में यह कार्य आरंभ किया गया है।
सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर को खेलों का हब बनाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों पर करोड़ों रूपए व्यय किए जा रहें है ताकि नई उभरती खेल प्रतिभाओं को खेल के लिए उचित मंच मिल सके और वे राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा सकें। उन्होंने कहा कि लूहणू मैदान में करोड़ों रूपए की लागत से सिंथैटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यहां पर क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक उचित मंच है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यहां पर राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में जल, थल व नभ खेलों को खेलने की आपार सम्भावनाएं है। खेलों के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बंदलाधार पर पैराग्लाईडिंग स्पाट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17, 18 व 19 नवम्बर को नैश्नल पैराग्लाडिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। निदेशक सतपाल मैहता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग को पर्यटन के साथ जोडने के भी प्रयास किए जा रहे है। इससे जहां एंग्लिंग के शौकीन लोगों को लाभ मिलेगा वहीं पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा नशा शरीर, बुद्धि एवं चरित्र का नाश करता है। बच्चे, बूढ़े एवं युवा सभी को इससे दूर रहने की आवश्यकता है। मधुसूदन शर्मा आज शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में ‘नशे को ना कहें’ (से नो टू ड्रग एब्यूज) अभियान के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित छात्रों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। यह अभियान मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 दिसंबर, 2019 तक प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन व शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मधुसूदन शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए भी हानिकारक है। युवा वर्ग को सभी प्रकार के नशे से विशेष रूप से दूर रहने की आवश्यकता है। समाज में लोगों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिट्टा, अफीम हेरोईन, चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थ देश युवाओं के शत्रु हैं तथा युवाओं को इन नशों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके आसपास इस तरह के नशों से ग्रस्त हैं तो उसे छुपाएं नहीं अपितु उसे नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाएं ताकि वह नशे की दुष्प्रविति से बाहर निकल सके। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई कर समाज को नशामुक्त किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य को नशे के विरूद्ध शपथ भी दिलाई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अभिभावकों की भावनाओं को समझें तथा अपना पूरा ध्यान शिक्षा पर केंद्रित करें ताकि वे देश के बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि युवा नशे को ना कहना सीखें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में कार्यान्वित करें। इस अवसर पर डॉ. विनोद ने युवाओं को विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने नशा उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यान्वित किए गए अभियान की जानकारी प्रदान की। शूलिनी ड्रामा क्लब द्वारा ‘नशा धारा 302-नशे से मुक्ति’ विषय पर नुक्कड़-नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर युवाओं को युवाओं को नशे के विरूद्ध प्रेरित करते वीडियो भी दिखाए गए। इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. सुनील पुरी, डायरेक्अर ऑप्रेशन ब्रिगेडियर सुनील मैहता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता पूनम नन्दा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. मंजेश शर्मा, डॉ. पारूल, जिला कल्याण अधिकारी बीएस ठाकुर, अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मत्स्य विभाग द्वारा गोविंद सागर, कोलडैम, गम्भरोला व सीरखड्ड में फिश एग्लिंग प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ के 44 एंग्लरों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि अधिकतम वजन वाली मछली पकडने वाले एंगलर में चण्डीगढ के पारस प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हवीज तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अधिकतम संख्या में मछली पकडने वाले एंग्लरों में चण्डीगढ के सुरेन्द्र प्रथम, दिल्ली के शिवकुमार व मोहाली के अशरफ अलीखान सयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा गुरदासपुर के अब्दुल हाफिस व चण्डीगढ के राजेन्द्र संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि द्वारा विजेता फिश एंग्लरों को क्रमशः 51 सौ, 21 सौ तथा 11 सौ रूपए की नकद राशि ईनाम स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, निदेशक मत्स्य विभाग सतपाल मैहता, उपनिदेशक महेश कुमार, सहायक निदेशक श्यामलाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार, फ्रिशरमैन प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष मुनीर अख्तर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
In recent times, there has been a shift in consumer demand which has also affected the horticulture sector. One such shift is the increasing demand for exotic vegetables in metropolitan cities and tourist hotspots of the country. The agricultural scientists have duly recognized the corresponding shift in the horticultural cropping pattern and need to diversify and efforts have been ongoing in this direction. One such proactive initiative launched by Krishi Vigyan Kendra (KVK) Shimla has borne fruit with encouraging results for the farmer and scientists. For the past three years, the scientists of the station have worked on introducing and promoting the cultivation of various exotic vegetables in the district. Exotic vegetables like snowpeas, lettuce, pok choi, kale, courgettes, cherry tomatoes and seedless cucumbers have been introduced and trials at farmer’s fields have been ongoing. The KVK functions under the management of Dr YS Parmar University of Horticulture and Forestry (UHF), Nauni. Dr Ashok Thakur, Vegetable Scientist at KVK, Rohru is conducting trials at different elevations in various seasons for selection of suitable production area and planting season of these vegetables. He told that among the several diversification initiatives, the off-season cultivation of snow peas has been successfully demonstrated at one farmer’s field and the results have been highly encouraging. The trials conducted in the field of Rakesh Dulta, an innovative farmer of Village Sheel, Tehsil Rohru has obtained productivity of about seven quintals per bigha for snowpeas cultivar Mithi Phali. The market returns of this high quality produce fetched between Rs 200-300 per kg at Azadpur Vegetable Market, New Delhi. Enthusiastic with the results of the trials, Dulta is now encouraging fellow farmers for adopting commercial cultivation of snow peas and other exotic vegetables in the region. “Snowpea is valued for its edible pods having various nutraceutical values and are highly cherished as a salad. Lack of parchment layer on the inner wall of pods makes it fit for raw consumption. However, the pods can be cooked as well. Snowpeas are a good source of vitamins A, B6 and C. Besides they are an excellent source of dietary fibre and also contain folate and minerals such as potassium,” said Dr Thakur. He said that there are plenty of exotic vegetates that can be successfully grown in mid and high hills and can be a promising intervention for enhancing farmers’ income. These crops are best suited for intercropping with apple and other fruit crops. Dr NS Kaith, In-charge, KVK Shimla opined that the diversification of apple growing regions with short duration high-value cash crops can become a boon to the economy of the hill state. Congratulating the scientists on the efforts, Dr Parvinder Kaushal, UHF Vice-Chancellor said that University has been doing continual efforts in diversification of horticulture in the state. He urged the scientists to encourage more and more farmers to adopt such diversification strategies, which will not only reduce dependence on one crop but also supplement farm incomes. Director Research Dr JN Sharma and Director Extension Education Dr Rakesh Gupta also praised the efforts of the scientists.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चण्डी अर्की में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान टेक चन्द शर्मा रहे। इस दौरान उनका स्वागत पाठशाला के प्रधानाचार्य चन्दु राम सीमर, कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार, हेमलता सहित समस्त अध्यापकगण तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया। समापन समारोह में बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय गीत, स्वागत गीत, एनएसएस गीत, समूह गान, एकल गान, सामूहिक नृत्य इत्यादि रहे। इन कार्यक्रमों से बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। मंच संचालन का कार्य पाठशाला के शास्त्री कमलकांत ने बहुत सुन्दर तरीके से पूर्ण किया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए विधालय के सभी अध्यापकों की प्रशंसा की।
कुनिहार : हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अध्यक्ष बलवीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस में सेवा निवृत्त परिवहन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परिवहन कर्मचारियों के डीए की बकाया राशि जो जुलाई 2015 से लंबित है का भुगतान नही हुआ है, इसके भुगतान को सरकार जल्द से जल्द देने की कृपा करें। परिवहन विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली पर 4 फीसदी मंहगाई भत्ता दिया गया, जबकि सेवा निवृत्त कर्मचारी इससे भी महरूम रहे।आईआर 21 प्रतिशत हिमाचल के अन्य विभागों के कर्मियों को सरकार द्वारा दे दिया गया है, जबकि सेवानिवृत कर्मियों को मात्र 4 प्रतिशत आईआर मिला हुआ है। बैठक में बकाया आईआर की राशि देने की मांग रखी गई। इस बैठक में जिला सचिव रघुनाथ शर्मा, शेर सिंह, भवानी शंकर, श्याम लाल, नरेश सोनी, रोशन, मनोज, परमानन्द, अमर सिंह, रघुवर, रामचन्द, नेक राम, सन्त राम, प्रेम दास, कृष्ण राजेन्द्र, गोपाल कंवर, जीत राम, राम लाल, संतराम, छांगू राम, हेम राज आदि मौजूद रहे।
कुनिहार : विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के गांव बनी में दो दिवसीय मेले का शुभारंभ पूर्व उप प्रधान पट्टाबरौरी श्री राम कौशल के द्वारा किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल अंडर 16 व 19 व कबड्डी के16 के मैच आयोजित किये गए। अंडर 16 कबड्डी का खिताब ककरहट्टी की टीम के नाम रहा , इन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की टीम को मात दी। अंडर 19 वॉलीबॉल की विजेता दाड़लाघाट की टीम रही। मेला कमेटी व नेहरू युवा क्लब के प्रधान अजय परिहार ने उक्त जानकारी दी। मेला समापन के अवसर पर रामेश्वर शर्मा निदेशक बीएसएनएल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस तरह के मेले आपसी भाई चारे व सौहार्द को बढ़ाने वाले होते है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने वॉलीबॉल व कबड्डी के विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व मेला कमेटी को 11000 हजार रु दिए। इस दौरान राजीव ठाकुर उप प्रधान, गौरव, वीरेंद्र, नीतीश, अमित, पवन, शीश राम, दीप राम, देवानन्द, योगेश, मन्नू सहित सेंकडो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला परिषद सोलन के कुनिहार वार्ड नंबर चार से बीजेपी व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रचार के अंतिम दिन जगह - जगह जा कर लोगों के साथ बैठकें व प्रचार कर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी कंचन माला के पक्ष में जाडली पंचायत के तीनों बूथों गमझुंन जाडली कन्यारा पर बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सभी स्थानों पर प्रत्याशी के पक्ष में लोगों में भारी उत्साह है। इस अवसर पर कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, सोलन कृषि विपणन मंडी अध्यक्ष संजीव कश्यप ,जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, अमर सिंह परिहार जाडली पंचायत के प्रधान व उपप्रधान व महिला मंडल प्रधान के साथ-साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए संजीव कश्यप कपूर सिंह वर्मा व इंद्रपाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।तो वन्ही कांग्रेस समर्थित अंजु राठौर ने भी अपने समर्थकों के साथ कुनिहार, हाटकोट व कोठी पंचायतों का तूफानी दौरा कर अपने लिए वोट मांगकर समर्थन की अपील की।प्रदेश कांग्रेस सेवा दल महिला विंग की सचिव सत्या ठाकुर ने बताया कि अंजू राठौर को हर पँचायत से भारी समर्थन मिल रहा है। इस कारण कांग्रेस समर्थित उमीदवार अंजू राठौर बड़े अंतर से इस चुनाव को जीतेगी।
राजकीय उच्च विद्यालय कराड़ाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक रामस्वरूप शर्मा रहे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीसी उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशेष बात यह थी कि इसी कार्यक्रम के साथ "शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती" कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय से पूर्व में शिक्षा ग्रहण कर निकले छात्र इस आयोजन में सम्मिलित हुए।विद्यार्थियों ने अपने वार्षिक उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई नाटी तथा "समाज में लड़कियों को कम आंका जाना एक बड़ी भूल" विषय पर एकांकी को लोगों ने खूब सराहा। मुख्याध्यापक हरि प्रकाश शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों को लेकर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यालय की छात्रा ईशा शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया। साक्षी, मिताली, नमन, निखिल, मीनाक्षी, नितेश, वनिता को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक,योगा,तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा की अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती के अंतर्गत मनसाराम, संतराम, अश्वनी कुमार शर्मा, राधेश्याम, मस्तराम शर्मा, प्रेमचंद, शालिग्राम, जयदेव कौंडल, बाबूराम गांधी, अशोक गुप्ता, बाबूराम ठाकुर, परमानंद, योगराज, कमला शर्मा, हेमलता शर्मा इत्यादि को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि सोलन जिला में पटवारी मोहाल तथा पटवारी बंदोबस्त पद के लिए लिखित परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि यह परीक्षा 17 नवम्बर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 12.30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को प्रातः 10.30 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यार्थियों को रोल नंबर डाक द्वारा उम्मीदवारों द्वारा दिए गए पते पर प्रेषित कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उम्मीदवार को 15 नवंबर, 2019 तक रोल नंबर प्राप्त नहीं होता है तो वह उपायुक्त कार्यालय सोलन की वैबसाईट से डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार वैबसाईट से डाउनलोड रोलनंबर व कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र को परीक्षा केंद्र अधीक्षक को प्रस्तुत कर परीक्षा में बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा जिला के 77 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। लगभग 19735 उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला के अर्की उपमंडल में 23, कंडाघाट उपमंडल में 07, सोलन उपमंडल में 24 तथा नालागढ़ उपमंडल में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन तथा तथा जिला राजस्व अधिकारी सोलन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपमंडल स्तर पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित उपमंडलाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर में इनरव्हील क्लब द्वारा बाल दिवस झुगी झोंपड़ी के गरीब बच्चों के साथ मिल कर बनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को बिस्कुट और चिप्स के पैकेट वितरित किये गए। बच्चों को दस्ताने और जुराबें भी दी गई। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब बिलासपुर की प्रधान शालिनी शर्मा ने बच्चों को बताया कि साफ और स्वच्छ कैसे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और आने वाले दिनों में इनमें से ही कई देश को नई राह दिखाएंगे। इसके बाद जरूरत मन्द लोगों में गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया। गर्म कपड़ों में कंबल, स्वेटर, शाल, जनाना मर्दाना सूट, जैकेट ब अन्य सामग्री का वितरण किया गया। क्लब की आईएसओ अंजना शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में इस बर्ष के थीम मिशन ममता कार्यक्रम के तहत बिलासपुर के ही किसी एक अनाथालय में जाकर एक-एक बच्चे को एक-एक सदस्य गोद लेकर उन्हें हर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों में आईएसओ अंजना शुक्ला, एडिटर शीला सिंह, ट्रेजरार सुमन डोगरा व कार्यकारिणी सदस्य महक गुप्ता भी उपस्थित रहे।
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने इन्वेस्टर मीट पर वाहवाही लूट रही प्रदेश सरकार से पूछा है कि 2 साल से एक धेले का काम नहीं करने वाली सरकार बताए कि इन्वेस्टर मीट में कितने एम.ओ.यू. साइन हुए और किस-किस क्षेत्र में निवेश किया जा रहा है। राणा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद 2 साल से इस इन्वेस्टर का ढोल पीट रही सरकार बताए कि कितना निवेश धरातल पर होगा और सरकारी खजाने से इस इवेन्ट पर कितना खर्च किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र व प्रदेश सरकार की बातें कोरे ढकोसले ही साबित हुए हैं। नई रेल लाइन बिछाने या फिर पुरानी रेल लाइनों के विस्तारीकरण से केंद्र सरकार ने हाथ पीछे खींच लिए हैं, तो 69 एन.एच. पर प्रदेश को पीठ दिखा दी है। केंद्र सरकार प्रदेश की कोई मदद नहीं कर रही है और अब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश को अपने संसाधनों से ही काम चलाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता का अब सरकार से विश्वास उठ रहा है। इन्वेस्टर मीट व बड़े नेताओं को खुश करने के लिए सरकार ने इस इवेन्ट पर करोड़ों रुपए फूंक दिए जबकि यह पैसा जनता का था। उन्होंने कहा कि हिमाचल से गहरा नाता होने का ढोंग बताकर केंद्रीय मंत्री भी लच्छेदार भाषण देकर हाथ झाडक़र चले जाते हैं जबकि प्रदेश के लिए फूटी कोडी तक देकर नहीं जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को याद दिलाया कि भाषणों से न तो पेट भरता है और न ही विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार का 2 साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। उन्होंने कहा कि सरकार का आधे से थोड़ा ज्यादा समय रह गया है जिस पर सरकार अपने विकास कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन्वेस्टर मीट के खिलाफ नहीं है लेकिन प्रदेश के संसाधनों को बेचने नहीं दिया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार अपने बही-खातों को चुस्त-दुरूस्त कर ले, क्योंकि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सजग भूमिका निभा रही है तथा इन्वेस्टर मीट सहित सरकार से विकास कार्यों का हिसाब लेकर रहेगी।
सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुना द्वारा आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर आज संपन्न हो गया। ग्राम पंचायत बरुना के पूर्व प्रधान विजय ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. स्वयंसेवकों का समाज में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित में कार्य करते है। इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों को साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य, आपातकाल या प्राकृतिक आपदा के समय पीडि़त लोगों की सहायता बारे अवगत करवाया गया। इससे पहले विजय ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरुना के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी शिरकत की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाए तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि छात्र अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर तथा उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाल सिंह ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्रों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान पवन कुमार, अमित कुमार शर्मा, मदन कुमार, जेएस दुख्यिा, अमर सिंह, गोपाल लालबैंस, जगतराम, गोपाल, रणजीत सिंह, जीतराम, गुरदेव सिंह, प्रवक्ता संजय कुमारी, विजय कुमार, ओंकार सिंह, सचिन शर्मा, अरुण कुमार, रजनी अरोरा, इन्द्रजीत सिंह, जसविंदर कौर, नीलीमा, यजविंदर कौर, पूजा, किरन गुप्ता, राणा सिंह, हरमिंदर सिंह, गुर्धयान सिंह, जतिन्दर ठाकुर, करम चंद, समृति, राजेश कौर, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह, राम सुरजीत, दिनेश कुमार और मक्खन सिंह व विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बिलासपुर में फोरलेन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों ने उनकी बकाया राशि का भुगतान न किए जाने को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए जितेंद्र चंदेल, दिनेश नड्डा, गुरुदेव ठाकुर, नीति राज तथा अरुण गौतम ने बताया कि उनके अलावा अन्य कई ठेकेदारों की लगभग कि लगभग 50 करोड रुपए की राशि बकाया लेने को पड़ी है और जबकि पिछले 2 वर्षों से फोरलेन का काम बंद हो गया है। जितेंद्र चंदेल ने कहा कि इस समय ठेकेदारों के भूखे मरने की नौबत आ गई है और उनके कई वाहनों को बैंक तथा फाइनेंस कंपनियां उठाकर ले गई हैं क्योंकि किस्तों का सही तरीके से भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि आई एल एफ एस कंपनी ने यह कार्य आई टी एन एल को सबलेट किया था और आईटीएनएल ठेकेदारों की बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि 20 जून 2017 से कार्य बंद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में वह जिला उपायुक्त से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिलकर अपना दुखड़ा रो चुके हैं लेकिन ने कहीं से भी राहत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अब किसी भी सीगल नामक कंपनी को किरतपुर से कैंची मोड तथा टनल 5 से नेरचौक तक कार्य एनएचएआई ने अवार्ड कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय 13 अगस्त की बैठक में लिया गया है। चंदेल ने कहा कि जब तक एनएचएआई उनके बकाया भुगतान का प्रबंध नहीं करती तब तक किसी भी नई कंपनी को कार्य नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सभी प्रभावित तथा विस्थापित 21 नवंबर को बिलासपुर में एकत्र हो रहे है तथा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बकाया राशि के भुगतान की मांग करेंगे। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि आई टी एन एल ने एनएचएआई को यह ऑफर दी है कि जब तक इन दोनों का आपसी फैसला नहीं हो जाता तब तक एनएचएआई ठेकेदारों की राशि का भुगतान कर दे और बाद में जब आई टी एन एल को राशि देनी हो तो उसमें से काट लें लेकिन इस सुझाव पर भी गौर नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अगर ठेकेदारों की पेमेंट नहीं हुई तो संघर्ष को तेज करते हुए सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर ने कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राध्यापक द्वारा छात्रा के उत्पीड़न मामले में महाविद्यालय में धरना दिया और डारेक्टर हायर एजुकेशन और प्रदेश सरकार से तुरंत उक्त अध्यापक को बर्खास्त करने की मांग की। इकाई अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने जिस दिन घटना हुई थी उस दिन से ही जांच शुरू क्यों नहीं की। घटना के 2 दिन बाद जब विद्यार्थी परिषद ने इसको आंदोलन का रूप दिया तभी प्रशासन ने इसके ऊपर जांच करना शुरू किया। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से यह मांग की कि इस तरह की मानसिकता वाले अध्यापक को कॉलेज में प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम पूरे हिमाचल प्रदेश में शर्मसार किया है। विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि जो रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन ने डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन को भेजी है, अगर उस पर कोई एक्शन नहीं होता तो विद्यार्थी परिषद् डारेक्टर हायर एजुकेशन का भी घेराव करेगी। विद्यार्थी परिषद बिलासपुर सरकार से भी यह मांग करती है कि इस घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए। यदि छात्रहित में निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ भी आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा की शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कुकृत्य करने वाले अध्यापक को शिक्षण संस्थान में पांव रखने न दिया जाए। इस घटना से अध्यापक समुदाय भी शर्मसार हुआ है विद्यार्थी परिषद छात्रहित के लिए काम करने वाला छात्र संगठन है जो इस तरह की घटनाओं के विरुद्ध आवाज उठाने में पीछे नहीं हटता न ही हटेगा।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में 15 नवम्बर, 2019 की सांय 03.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 को सांय 03.00 बजे तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
हिमाचल प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त करने के लिए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने उपायुक्त कार्यालय से प्रभातफेरी निकालकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रभातफेरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में संपन्न हुई। इसके उपरांत उपायुक्त ने बाल पाठशाला में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा। प्रवीण शर्मा ने उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों और बच्चों को योग क्रियाएं करवाकर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरित प्रभाव को नुक्कड़ नाटकों, काउंसलिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं तथा कार्यशालाओं के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार और प्रसार करके आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन ने पूरे माह की रूपरेखा तैयार की है जिसमें सभी अधिकारियों को विभाग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि नशे का खात्मा हमारे लिए चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर इसे पूर्ण रूप से जड से उखाडने के लिए सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुए कहा कि अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से न केवल आत्मा और शरीर का विनाश होता है अपितु इसके दुष्प्रभाव से परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण पर विपरित असर पडता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए सभी वर्ग सत्य, निष्ठा व समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारे मात्र एक कदम उठाने से पूरे प्रदेश को नशा मुक्त करने में बल मिलेगा। इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रकाश दडोच, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी जयगोपाल शर्मा, निदेशक पशुपालन डा विनोद कुन्दी, गायत्री शक्तिपीठ परिवार से कुलवंत, रमेश चंद्र, लाडली फांउडेशन जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, हिंदू मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंजिनियर सत्यादेव शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष ईशान अख्तर के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा स्कूली छात्र, छात्राएं, स्पोर्टस होस्टल के खिलाडियों ने भाग लिया।
ईएसआई डिस्पेंसरी दाड़लाघाट की रोगी कल्याण समिति की बैठक ईएसआई डिस्पेंसरी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी अर्की विकास शुक्ला ने की। रोगी कल्याण समिति की बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ राधा शर्मा, चिकित्सा प्रभारी ईएसआई दाड़लाघाट डॉ मनजीत सेन, पंचायत समिति सदस्य ग्राम पंचायत दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता,खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धुन्दन रक्षा,अकाउंटेंट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट ममता गुप्ता, बसन्त सिंह,पिंकू के अलावा समिति के अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान समिति द्वारा कई फैसले लिए गए। खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति द्वारा चालू वित्त वर्ष के अंत तक विभिन्न सुविधाओं को जुटाने के लिए 7 लाख 10 हजार रुपए की राशि खर्च की जाएगी। उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि रोगी कल्याण समिति को अस्पताल में सुविधाएं जुटाने के अलावा अपनी आय को बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर सीएचसी के उद्घाटन का मुद्दा भी छाया रहा। पंचायत प्रधान व पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि ईएसआई डिस्पेंसरी यहीं रहे व सीएचसी का जो नया भवन बना है उसको जल्द लोगों को समर्पित किया जाए। इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया।इस दौरान समस्त अस्तपाल सदस्यों ने भाग लिया।
मंडी : नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट पर कोटरोपि के पास कार और जीप में टक्कर हो जाने से कार में सवार चार महिलाएं गभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए पधर अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से एक घायल महिला को जोनल अस्पताल मंडी में रेफर कर दिया। हादसा शुक्रवार सुबह सवा दस बजे हुआ। इस दौरान करीब एक घंटा एनएच बंद रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में खंड धुन्दन की खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा ने की तथा बीआरसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट प्रवक्ता भौतिक दिनेश खजुरिया, दीपक ठाकुर,उमा महेश्वर,रामलाल, अशोक कुमार,देवेंद्र कौडल ने क्यूज मास्टर के रूप में कार्य किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के नॉन मेडिकल ग्रुप के साहिल मेनी प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट के चेतना ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन के मेडिकल ग्रुप की दामिनी ठाकुर ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की जसमीन ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही वाणिज्य संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के दीपक ठाकुर प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट की विनीता देवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट के देवेंद्र कुमार ने प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की दिया शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा दसवीं कक्षा की प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज की प्रोमिला व कविता प्रथम ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसन्तपुर की अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा तथा बीआरसी नरेन्द्र शर्मा ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के उद्देश्य से कार्यान्वित किए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आज सोलन जिला के नालागढ़ स्थित हेरिटेज पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी को तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व हेरिटेज पार्क में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को योगाभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने कहा कि नशे जैसी दुष्प्रविति से दूर रहने के लिए योग एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग जहां मनुष्य को शारीरिक रूप से सुदृढ़ करता है वहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज से 15 दिसंबर तक नशा उन्मूलन के लिए चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत नालागढ़ उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। खंड आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि नशे से शरीर, मन और आत्मा का संतुलन बिगड़ जाता है और व्यक्ति सामाजिक व आर्थिक पतन की ओर अग्रसर हो जाता है। निरंतर योग करने से जहां मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है नशे जैसी दुष्प्रविति से भी बचा जा सकता है। इस अवसर पर लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने नशे के विरूद्ध एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नगर परिषद नालागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद राणा, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राजकुमार, डॉ. संदीप, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हमीरपुर ज़िला के बमसन ब्लॉक के सराहकड़ गांव में लोग खुद ही सड़क बनाकर नया श्मशान घाट बनाने में जुट गए है दरअसल, जीवन की अंतिम यात्रा की क़रीब ढाई किलोमीटर लम्बी ऊबड़ खाबड़ राह को देख ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। कलंझड़ी माता मंदिर के ठीक नीचे क़रीब चार मरले ज़मीन पर सड़क , पार्किंग, रैनशेड, बिजली एवं पानी की उपलब्धता के साथ सराहकड़ गाँव के क़रीब 64 परिवारों ने अपने ख़र्च पर ही नया श्मशान घाट बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। आबादी से दूर इस नए श्मशान घाट का नाम गोबिंद घाट रखा गया है।
सोलन जिला के जन-जन को नशे के विरूद्ध जागरूक बनाने और सभी को नशा उन्मूलन अभियान में सहयोगी बनाने के लिए एक माह का जन जागरण कार्यक्रम आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान से प्रभातफेरी के साथ आरम्भ हुआ। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला के वरिष्ठ अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और बड़ी संख्या में सोलन के निवासियों के साथ प्रभातफेरी की अगुवाई की। प्रदेश सरकार द्वारा आज से 15 दिसम्बर, 2019 तक पूरे समाज को नशा निवारण अभियान में सहयोगी बनाने के लिए विशेष विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं अभियान आरम्भ किया गया है। अभियान के तहत प्रतिदिन लक्षित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों के साथ-साथ आम जन की सक्रिय भागीदारी हो। केसी चमन ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को यह समझना होगा कि नशा निवारण कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा बिना जन सहयोग के सफल नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नियमित रूप से इस दिशा में प्रयत्नशील है। जहां प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर नशे के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है वहीं प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर नशा उन्मूलन के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस बल यह सुनिश्चित बना रहा है कि न केवल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जाए अपितु नशे के सौदागरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा निवारण अभियान की सफलता के लिए जन-जन का सहयोग अपेक्षित है। हम सभी को यह समझना होगा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही भारत एवं प्रदेश के सुखद भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि विशेष रूप से युवा पीढ़ी पर ध्यान दें और उनकी आदतांे में बदलाव होने पर सजग रहें। केसी चमन ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के साथ प्रतिदिन संवाद कर यह जानना चाहिए कि वे किस तरह के कार्य कर रहे है। बच्चों की पढ़ाई एवं दिनचर्या पर ध्यान दें ताकि बच्चे अभिभावकों के समक्ष खुलकर अपनी बात कह सकें। उन्होंने कहा कि पारिवारिक निकटता नशे के उन्मूलन में विशेष रूप से सहायक है। पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि देवभूमि को नशामुक्त बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से जिला प्रशासन एवं पुलिस इस दिशा में निश्चिित रूप से सफल होगी। प्रभात फेरी ठोडो मैदान से लक्कड़ बाजार, चौक बाजार, पुराना बस अड्डा से होते हुए पुराना उपायुक्त कार्यालय से वापिस ठोडो मैदान आई। इस अवसर पर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में एक योग शिविर भी आयोजित किया गया। उपमंडलाधिकारी सोलन रोहित राठौर ने योग शिविर का विधिवत शुभारम्भ किया। कंडाघाट, अर्की तथा नालागढ़ उपमंडल में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और जिला को नशा मुक्त करने के लिए शपथ ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल सोलन के प्रधान मुकेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने युवाओं से आग्रह किया कि वे कबड्डी तथा कुश्ती जैसे पारम्परिक खेल नियमित रूप से खेलें। डॉ. सैजल गत देर सांय सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के कोटबेजा में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाडि़यों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सैजल ने कहा कि हमारे पारम्परिक खेल जहां शारीरिक सौष्ठव एवं मानसिक दृढ़ता के लिए उपयुक्त है वहीं वर्तमान में ये खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यन्त लोकप्रिय हो रहे है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में भारत विश्व चैंपियन है और कुश्ती में भी हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ने देश के युवाओं को कुश्ती सीखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में हमारे सोलन जिला का अजय ठाकुर देश-विदेश में जाना पहचाना नाम है। वर्तमान में अनेक खिलाड़ी इन खेलों में देश को पदक दिलाने के लिए प्रयासरत है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है तथा इनसे युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में कार्यान्वित होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि समाज व देश की बेहतरी के लिए कार्य करें तथा अपने बुजुर्गों एवं गुरूजनों का आदर करते हुए जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अग्रसर रहें। उन्होंने खिलाडि़यों से आग्रह किया कि वे सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। सहकारिता मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों में कुश्ती व कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है तथा यह स्थानीय लोगों के मनोरंजन का भी बेहतरीन साधन है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास सुनिश्चित होता है वहीं इनसे युवाओं में टीम भावना भी विकसित होती है। डॉ. सैजल ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का उनके घरद्वार पर समयबद्ध निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां सभी विधानसभा क्षेत्रों में क्रमवार जनमंच आयोजित किए जा रहे है वहीं मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन पर 1100 नंबर पर फोन कर लोग अपनी समस्या का हल पा सकते है। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत एवं गांव की समस्याओं के निवारण के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आरंभ किए गए है। आम जन से विचार-विमर्श कर इन शिविरों के आयोजन का समय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप निर्धारित किया जाएगा। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। ग्राम पंचायत कोटबेजा की प्रधान पदमा देवी, उपप्रधान रमेश कंवर, बीडीसी सदस्य करनैल सिंह, नेहरू युवा क्लब के प्रधान नरोत्तम वर्मा, किशोरी लाल शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।
14 नवम्बर 2019 को गीता आदर्श विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू जयंती के अवसर पर बाल-दिवस मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एल.के. बंसल, गणमान्य सदस्य डी.एन. गुप्ता, एस.एन. कपूर, विमला्यर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह-प्रधानाचार्या मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा नृत्य, सूफी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, हिन्दी नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या, सह-प्रधानाचार्या, अध्यापकगण तथा सभी विद्यार्थी मौजूद रहें।
सोलन शहर के शामती स्थित टैगोर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने वीरवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सोलन पुलिस के डीएसपी रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, जरूरत तो उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन की होती है। अध्यापकों के सही मार्गदर्शन से उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। ऐसे में अध्यापकों और अभिभावकों की भूमिका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बदलते युग में माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बातचीत करें और उनके विचारों को भी सुने। उन्होंने कहा कि बच्चे नशे से दूर रहें। उन्होंने 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले नशा मुक्त अभियान की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने स्कूली बच्चों को पुरस्कार बांटे और उन्हें बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक डॉ.बीएसपंवार, प्रिंसिपल ललिता पंवार, प्रो. टीडी वर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक (शिक्षा विभाग) केआर कश्यप समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सही पकड़े हैं,ये लागी नाटी.... इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समा बांधा। मंच का संचालनस्कूल टीचर ऊषा ठाकुर व संगीता कंवर ने किया। सबसे पहले आक्षी,तक्षु और रीतिशा ने देशभक्ति गीत ऐ मेरी जमी पेश कर तालियां बटोरी। स्कूल के अरविंद, अभिनव और युवराज ने लघु नाटिका अच्छाई की जीत प्रस्तुत की। अंशु, चिन्मय और रिदम ने हिन्दी गीत चूड़ी जो खनके हाथों में, जबकि योगेंद्र ने पंजाबी गीत धीमे-धीमे और सोनल ने शरारा शरारा गीत पर डांस कर वाहवाही लूटी। रीतिका, दिव्यांशी,प्रीती, ओमप्रभा, रेखा, आर्शिना ने प्लास्टिक हटाओ का प्लास्टिक साउंड के माध्यम से संदेश दिया। सचिन,परीक्षित, अभय,अरमान,अनिरूद्ध,लक्की व हर्षित ने हिन्दी गीत लड़की आंख मारे पेश किया। जन्नत और समीक्षा ने पंजाबी गीत पर डांस किया। इसके अलावा हिमाचली लोकनृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसमें सही पकड़े है येलागी नाटी, हाय रे हाय रे कृष्णा समेत अन्य नाटियों पर सुंदर डांस पेश किया गया। गरबा डांस और पंजाबी गीत हाय नी तेरी जुत्ती पेश किया। इसकेअलावा बच्चों ने बाल दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल टीचर भारती, प्रीती, ममता, अनुराधा व सरोज समेत अन्य मौजूद रहे।
रोज़ बॅड पब्लिक स्कूल चम्बाघाट में बाल दिवस और विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
वीरवार को एसएफआई मण्डी इकाई ने एडीएम को शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बढने पर ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष ईशान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बेसहारा पशुओं की तादाद बढ गई है। इसमें शहर में यातायात व्यवस्था तथा विशेषकर छात्रों, बच्चों और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दडोच ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु कुल सोसाइटी ऑफ एजुकेशन बिलासपुर में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जन जागरूकता के माध्यम से रोकथाम व उपचार के कदम उठाकर रोग के फैलाव में कमी लाना है। उन्होंने बताया कि हर साल 14 नवंबर को यह दिवस पूरे विश्व में 1991 से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा ने मधुमेह के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भाषण तथा नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया पलवी चंदेल, स्नेहा आसना ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,स्थान तथा नारा लेखन में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया साहिबा राधिका इसरत ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ प्रकाश दडोच तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सतीश शर्मा ने संयुक्त रूप से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया द्वारा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक राजेश वर्मा प्रशिक्षु अध्यापकों स्वास्थ्य शिक्षक परवीन शर्मा तथा आशा कार्यकर्ता सहित जागरूकता शिविर में लगभग 110 प्रशिक्षु तथा प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई बिलासपुर द्वारा एसपी साक्षी वर्मा जी को बिलासपुर महाविद्यालय मे अध्यापक द्वारा छात्रा के उत्पीड़न मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए विद्यार्थी परिषद के हमीरपुर विभाग के संयोजक सौरव गौतम ने कहा की इस मामले को कॉलेज प्रशासन के समक्ष आज 4 दिन हो गए लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द इस मामले में कड़ा फैसला नहीं सुनाता है तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद जागरूक छात्र संगठन होने के नाते विद्यार्थी परिषद इस तरह की घटना को बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी। गुरु शिष्य परंपरा को लज्जित करने वाले प्राध्यापक को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई मांग करती है की तुरंत प्रभाव से अध्यापक को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस तरह की मानसिकता रखने वाले अध्यापक को तो महाविद्यालय के अंदर भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाएगी विद्यार्थी परिषद इसको लेकर कड़ा आंदोलन करेगी तथा अध्यापक को महाविदद्यालय के अंदर प्रवेश करने भी नहीं देगी। इस मौके पर हमीरपुर विभाग के संयोजक सौरव गौतम जी ने कहा कि यदि प्रशासन दुर्व्यवहार के मामले में उचित तथा कड़ा फैसला नहीं सुनाता है तो विद्यार्थी परिषद इसका कड़ा विरोध करेगी तथा आने वाले समय में उग्र आंदोलन करने से नहीं चूके जी और इसका जिम्मेदार सिर्फ केवल प्रशासन होगा।
बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पोषण अभियान तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत पूर्णम माॅल में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने की। इस अवसर पर आंगनबाडी केन्द्रों के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रैस, चम्मच दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने अंदर छुपी हुई रचनात्मक प्रतिभा को बडे ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। विधायक ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत बेहतरीन कलात्मक व रचनात्मक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को पात्र परिवारों तक पहुंचाने तथा उनको लाभान्वित करने के लिए सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन करके विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार बेहतरीन ढंग से करके आमजन को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत जिला ने बेहतर कार्य करके उत्तरी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं एंव स्तनपान करवाने वाली माताओं को तीन किस्तों में 5 हजार रूपए नकद लाभ प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पोषण अभियान तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी अनेकों योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले इसके लिए हम सभी का दायित्व है कि आमजन तक इनकी जानकारी पंहुचाएं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है लेकिन यह अभियान तभी सफल होगा जब हम बेटी की महता को समझेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण तथा बच्चों के शारिरीक व बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेटियों की शिक्षा और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी अनेक अभिनव योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि बेटियों को बेटों के बराबर शिक्षित करें क्योंकि बेटी को पढाने से दो परिवार शिक्षित होते है। उन्होेने कहा कि समाज में पनप रही बुराईयों को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। उन्होने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरजोर से सामाजिक बुराईयों के साथ-साथ नशे के खात्मे के लिए भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन यह तभी सम्भव होगा जब आमजन जिम्मेदारी समझकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगें। उन्होने बाल दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उपस्थित अभिभावकों से कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण दें ताकि वे स्वस्थ रहें। उन्होने कहा कि बच्चे स्वस्थ होगें तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का भी आहवान किया। इस अवसर पर सीडीपीओ. नीलम टाडू ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे समाज में हर माहौल को खुशनुमा बना देते है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों में द्वेष व भेदभाव की भावना पैदा न होने दें। बच्चों में अच्छे संस्कारों का सृजन करें ताकि वे आगे चलकर अच्छे नागरिक बन सके। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों में भी बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा तथा संस्कार का ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। पर्यवेक्षक प्रवीण ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, महामंत्री पवन ठाकुर, प्यारेलाल चौधरी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष रतन ठाकुर, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, युवा मोर्चा सचिव सोनू ठाकुर के अतिरिक्त पवन ठाकुर, रूपलाल वर्मा, दीपचन्द, अंजूल शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहित सम्बन्धित विभागों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित किए जाने वाले मादक पदार्थो के सेवन एंव मद्यता की प्रवृति की रोकथाम (नशा निवारण) पर विशेष कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उपमण्डल स्तर पर एसडीएम नोडल अधिकारी होंगें। उपायुक्त ने कहा कि नशा निवारण से सम्बन्धित काॅउसलिंग तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में पुलिस विभाग, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, जिला रैडक्रास सोसायटी तथा अन्य सरकारी एंव गैर सरकारी संस्थाओं के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में नशा निवारण अभियान के तहत 15 नवंबर को प्रातः 6ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय से प्रभातफेरी निकाली जाएगी जो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत 7ः30 बजे योग क्रियाएं आयुर्वेद विभाग द्वारा करवाई जाएंगी तथा नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाद संवाद प्रतियोगिता, खेल गतिविधियां डीएडिक्शन द्वारा काउंसलिंग तथा पुर्णम माल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर काउंसलिंग तथा अन्य विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे राज्य के साथ-साथ सोलन जिला में मादक द्रव्यों के सेवन एवं मदिरा व्यसन पर रोक के लिए 15 नवम्बर, 2019 से विशेष अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी। केसी चमन ने कहा कि यह विशेष अभियान 15 दिसम्बर, 2019 तक कार्यान्वित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ 15 नवम्बर, 2019 को प्रातः 6.00 बजे प्रभात फेरी के साथ होगा। यह प्रभात फेरी ठोडो मैदान से आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी के उपरांत राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा एक योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस योग शिविर में योग के माध्यम से आत्म नियंत्रण एवं जीवनशैली के कारण होने वाले रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम दिन में 2.00 बजे शूलिनी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी को नशाखोरी के विरूद्ध शपथ दिलाई जाएगी, परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा योग के माध्यम से नशे से दूर रहने के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर नशे के विरूद्ध नुक्कड़-नाटक एवं खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा भी विभिन्न स्तरों पर नशाखोरी के विरूद्ध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शूलिनी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में प्रातःकालीन सभाओं में छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा इस विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। केसी चमन ने कहा कि 16 नवम्बर, 2019 को अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मादक पदार्थों एवं नशाखोरी के विरूद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन द्वारा दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि दवा की दुकानों में मादक पदार्थों की बिक्री तो नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर, 2019 को ठोडो मैदान सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में आयुर्वेद विभाग के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन को नशाखोरी के विरूद्ध जागरूक बनाकर इस सामाजिक कुरीति का उन्मूलन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं के आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं ताकि सोलन जिला में मादक द्रव्यों के व्यसन के विरूद्ध सभी को जागरूक बनाकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में इंतकाल तथा निशानदेही से सम्बंधित लंबित मामलों का निपटारा विशेष अभियान चलाकर करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने यह निर्देश जिला के समस्त एसडीएम तथा राजस्व अधिकारियों की राजस्व मामलों की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर लोगों के साथ जुड़ा हुआ विभाग है। राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यों में दक्षता लाते हुए लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करना चाहिए ताकि लोगों को तुरन्त लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपनी सेवाओं में गुणवत्ता लाते हुए लोगों को समयबद्ध व प्राथमिकता के आधार पर त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को राजस्व सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। उन्होने समस्त एसडीएम को निर्देश दिए कि जिला में अवैध कब्जों पर कडी नजर रखें तथा इन कब्जों के निपटारे हेतु प्राथमिकता से विशेष कदम उठाएं। उन्होने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्प लाईन से सम्बंधित शिकायतों का समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्याें को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी, वहीं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आएगीं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को वसूली मामलों में तेजी लाने, जमाबंदी, सीमांकन, इंतकाल आदि मामलों को समयबद्ध निपटाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों से कहा कि लंबित पड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने कार्यालय, पटवार तथा कानून सर्कल का समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा, एसडीएम झंडूता विकास शर्मा, एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, समस्त तहसीलदार के अतिरिक्त अन्य राजस्व विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतू योग्य पटवारी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रोल नंबर जारी कर दिए गए है। सभी पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से संबंधित निर्देशों के साथ डाक सेवा के माध्यम से रोल नंबर स्लिप जारी की गई है। रोल नंबर न मिलने की अवस्था मेें उम्मीदवार जिला राजस्व अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर कानूगो शाखा कक्ष संख्या 208, में या फिर दूरभाष न0 01972-222649 पर किसी भी कार्य दिवस में 10:00 बजे से 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.hphamirpur.nic.in पर भी पात्र अभ्यर्थियों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। यदि किसी पात्र अभ्यर्थी के पास रोल न0 स्लिप न हो तो वह मूल रूप से फोटो पहचान प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज़ फोटो की नवीनतम कॉपी के साथ परीक्षा में उपस्थित हो सकता है। यह जानकारी नोडल अधिकारी जिला राजस्व अधिकारी ने दी है। उपमंडल स्तर पर लिखित परीक्षा 17 नवम्बर 2019, सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित की गई है ।
हमीरपुर : जिला रोजगार अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार) एस.आर.कपूर ने बताया है कि सुज़ुकी मोटरस प्राईवेट लिमिटेड अहमदाबाद के लिए तकनीकी कार्य प्रशिक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी के 80 पदों हेतु साक्षात्कार लेगी। इन पदों हेतु अभ्यार्थी न्यूनतम दसवीं कक्षा, 55 प्रतिशत अंक या उससे अधिक अंकों के साथ पास होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 20 वर्ष के बीच हो। उन्होंने कहा है कि उत्तीर्ण छात्रों को भारत सरकार द्वारा एनसीवीटी का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 नवम्बर 2019 को प्रात: 10:30 बजे लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ कार्यालय में उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर सम्पर्क कर सकते है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवम्बर, 2019 को जि़ला स्तरीय कार्यक्रम सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रेस कक्ष में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एक विभागीय प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद ने इस वर्ष प्रेस दिवस पर ‘रिपोर्टिंग-व्याख्याः एक यात्रा’ "Reporting-Interpretation: A Journey" विषय पर चर्चा करने का सुझाव दिया है। कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
जिला दंडाधिकारी सोलन केसी चमन ने सोलन जिला की नगर परिषद सोलन एवं नगर परिषद नालागढ़ में 17 नवम्बर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत मदिरा बिक्री के संबंध में आदेश जारी किए है। इन आदेशों के अनुसार 16 नवम्बर, 2019 की प्रातः 07.00 बजे से लेकर 17 नवम्बर, 2019 की अर्धरात्रि अथवा जब तक इन दोनों नगर परिषदों के उपचुनाव की मतगणना पूरी नहीं हो जाती, तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। इस अवधि में नगर परिषद सोलन तथा नगर परिषद नालागढ़ की परिधि में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इस संबंध में सभी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला परिषद सोलन की बैठक 22 नवम्बर, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला परिषद सोलन के सचिव ने दी। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला परिषद सोलन के सपरून स्थित भवन में प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरयांज में बाल दिवस बड़े उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय में बहुत से कार्यक्रम भी किए गए। सर्वप्रथम प्रार्थना सभा में खंड स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जो कि 13 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में आयोजित की गई। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं कविता कुमारी व प्रोमिला को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। उसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जमा एक कि छात्रा दीक्षा व निधि, नवम कक्षा से नीलम व मनीषा ने जवाहरलाल नेहरू के जीवन से कुछ प्रेरणादायक बातें साझा की। वही अपने संबोधन में हिंदी प्रवक्ता धर्मपाल शुक्ला ने जवाहर लाल नेहरू को एक अच्छा लेखक बताते हुए उनकी रचना भारत एक खोज पिता के पुत्र पुत्री का नाम स्मरण किया।प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन से सीख लेने व उनके बताए गए प्रेरणा व प्रसंगों का अनुसरण करने पर बल दिया तथा नारा लेखन चित्रकला प्रदर्शनी व कुछ खेलकूद प्रतियोगिता भी करवाई गई। अंत में सभी बच्चों को सूक्ष्म जलपान भी करवाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
डीएवी अम्बुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर आरंभ हुआ। बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने समूहगान गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर जीव विज्ञान प्रवक्ता विवेक शर्मा ने स्वरचित बाल दिवस कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल 15 तथा 17 नवम्बर, 2019 को सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे है। डॉ. सैजल 15 नवम्बर, 2019 को सांय 3.00 बजे सोलन के कोठों में मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी केंद्र, मानव-मंदिर में हाईड्रोथेरेपी पूल के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 17 नवम्बर, 2019 को नालागढ़ उपमंडल के बद्दी में प्रातः 10.00 बजे श्री गुरू नानक देवी जी के 550वें प्रकाश पर्व में भाग लेंगे। वे दिन में 1.00 बजे धर्मपुर के शाई में तथा सांय 4.30 बजे गांव घड़सी कुकाना में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में भाग लेंगे।


















































