पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को पहली बार महिला विधायक मिल सकती है। भाजपा ने पच्छाद उप चुनाव के लिए रीना कश्यप को टिकट दिया है। ऐसा भी पहली बार हुआ है की भाजपा ने पच्छाद के गिरिपार क्षेत्र से किसी प्रत्याशी को टिकट दिया हो। यदि रीना कश्यप ये चुनाव जीत जाती है तो वे प्रदेश को पहला मुख्यमंत्री देने वाले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की प्रथम महिला विधायक होगी। विदित रहे कि सोमवार 30 सितम्बर नामांकन के लिए आखिरी तारीख है और अंतिम समय तक चली माथापच्ची के बाद भाजपा ने रीना कश्यप पर दांव खेला है। रविवार दोपहर तक दयाल प्यारी, बलदेव कश्यप तथा रीना कश्यप के नाम पर काफी गहन मंथन चला हुआ था। जातिगत समीकरणों तथा इस बार गिरी पार से उठी प्रत्याशी की मांग को लेकर हाईकमान ने एक महिला को अधिमान देते हुए गिरी पार क्षेत्र की भावनाओं को परवान चढ़ाया है। ऐसे में भाजपा को संभवतः गिरिपार से अच्छा समर्थन मिल सकता है। रीना कश्यप का माईका यानि पैतृक क्षैत्र कोटखाई है और इससे पहले वह जिला परिषद की सदस्या रही है। पच्छाद के गिरी पार से रीना कश्यप के नाम के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले 36 विधानसभा सीटों की लिस्ट जारी करते हुए हिमाचल के 2 जिलों में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें पच्छाद रीना कश्यप तथा धर्मशाला से विशाल के नाम पर मुहर लगाई है। उधर जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने जिला भाजपा की ओर से राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए रीना कश्यप को भारी मतों से जिताने का आश्वासन भी दिया है।
पच्छाद उपचुनाव के लिए 30 सितम्बर को नामांकन की अंतिम तिथी है और नामांकन के समय किसी भी दल के उम्मीदवार सहित केवल 5 लोग ही 100 मीटर के दायरे में प्रवेश कर सकेंगे। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जायेगी तथा 3 अक्टूबर को सांय तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापिस ले सकेंगे। एसडीएम राजगढ़ ने बताया कि 1 अक्टूबर को ईवीएमजीपी एस फिटेड ट्रक में पुलिस सुरक्षा में राजगढ़ पहुंच जायेगी और डिग्री कालेज में स्ट्रांग रूम में उन्हें रखा जायेगा। उन्होंने जानकारी दी कि पर्यवेक्षक 30 सितम्बर को राजगढ़ पहुंच जायेगे तथा ई वी एम तैयार करने का कार्य 1 अक्टूबर के बाद आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियर हर बूथ पर जाकर ई वी एम चलाने की जानकारी लोगो को पहले ही दे रहे है। 73909 मतदाता चुनेगे अगला विधायक.... इस बार पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य एवं सर्विस वोटर सहित मतदाताओं की कुल संख्या 73909 है। इनमें पुरूष मतदाता 37730 और महिला मतदाताओं की संख्या 36179 है । इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 576 सर्विस वोटर हैं जिनमें 10 महिला और 566 पुरूष सर्विस वोटर हैं। इसके अतिरिक्त इस निर्वाचन क्षेत्र में238 पुरुष व 62 महिलाओ सहित कुल 300 दिव्यांग मतदाता व 3 दृष्टिहीन मतदाता भी शामिल है। 100 वर्ष से अधिक आयु के 6 मतदाता ... पच्छाद में इस बार 100 वर्ष से अधिक आयु के 6 वोटर्स होंगे जिनमें से 5 पुरुष व 1 महिला है। इस बार पच्छाद में 2 मोडल पोलिंग स्टेशन होंगे जिनका संचालन महिलाये करेंगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेश वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओ से चुनाव आचार सहिंता का पालन करने तथा इको फ्रेंडली इलेक्शन करने का आह्वान किया है।
ज़िला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 7 व 8 अक्टूबर को राजगढ़ के नेहरु मैदान में किया जाएगा। यह निर्णय ज़िला सिरमौर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष पृथ्वी राज की अध्यक्षता में लिया गया। ज़िला अध्यक्ष पृथ्वीराज ने बताया कि ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों वर्गो के मुकाबले होंगे, और इच्छुक टीमो को 6 अक्टूबर तक प्रवेश शुल्क संघ के पास जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि खिलाडियों के खाने व ठहरने की व्यवस्था संघ की ओर से की जायेगी, और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिय किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता, उपविजेता टीमो के अतिरिक्त श्रेष्ठ खिलाडियों को भी सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी व प्रवेश शुल्क जमा करवाने के लिए 9418038 253 व 9129988888 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में संघ के महासचिव भाग सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, सह सचिव रणदीप ठाकुर कोषाध्यक्ष राजपाल, कपिल ठाकुर, रमेश कुमार व उपेन्द्र आदी ने भाग लिया।
भारतीय किसान संघ की राजगढ़ इकाई द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष रामांनद शर्मा द्वारा की गई। यह जानकारी देते हुए संदीप छिटटा ने बताया कि बैठक मे प्रातीय मंत्री देवेंद्र सिह, ज़िला अध्यक्ष औम सिह व ज़िला मंत्री लालमन विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस बैठक में सरकार से मांग की गई की प्रदेश की हर सब्जी मंडी मे कृषि उत्पादों की बोली होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक मे हलोनीपूल से श्लैच कैची सडक पर हो रही टायरिंग पर चर्चा की गई। किसानो का कहना था कि इस सड़क के मोड़ तंग होने की वजह से हर समय हादसों का डर बना रहता है। अगर विभाग द्वारा ऐसा नही किया गया तो किसान संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
गुरूकुल पीच वैली इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ द्वारा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ पीजीआई चडीगढ के निदेशक जगत राम द्वारा किया गया। छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में माता – पिता व परिवार के बाद शिक्षकों का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने शिक्षकों, बड़ो व माता माता का सदा सम्मान करे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है। समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर तुलसीराम चौहान, जय प्रकाश चौहान, डॉ. सुभाष तोमर, डॉ.सचिन ठाकुर, डीएसपी राजगढ़ भीष्म ठाकुर सहित अभिभावक भी मौजूद रहे।
जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में पहली बार होने जा रहे उप चुनाव के लिए जहा कांग्रेस ने अपने पुराने उम्मीदवार व सात बार क्षेत्र के विधायक रहे जी आर मुसाफिर पर एक बार फिर दांव खेला है, वही भाजपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले है। सोमवार 30 सितम्बर नामांकन की आखिरी तारीख है और भाजपा अभी तक गिरी आर और गिरी पार के पशोपेश में उलझी है। दरअसल, भाजपा में गिरिपार के प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठ रही है। यदि गिरिपार के किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं मिलता है तो भाजपा को अंतर्कलह का सामना करना पड़ा सकता है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। वहीँ, गिरिआर से दयालप्यारी की दावेदारी पार्टी के लिए संकट खड़े किये हुए है। जगजाहिर है दयालप्यारी पार्टी के कई नेताओं को फूटी आँख नहीं सुहाती, पर करीब 30 पंचायतों में उनका प्रभाव पार्टी दरकिनार भी नहीं कर सकती। सिक्टा के समर्थक उत्साहित ... भले ही भाजपा ने अपना उम्मीदवार मैदान में ना उतारा हो मगर भाजपा ने नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। ऐसी सुचना मिल रही है कि सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी राजगढ आ सकते है और वे भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि जयराम के राजगढ आने का कोई आधिकारिक प्रोग्राम अभी तक नही आया है। बावजूद इसके भाजपा कार्यकर्ता खराब मौसम में भी इस रैली को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहै है। सीएम के राजगढ़ आने के कयासों से आशीष सिक्टा के समर्थक उत्साहित है। सिक्टा भी राजगढ़ से ही ताल्लुख रखते है, ऐसे में समर्थक मान रहे है कि पार्टी सिक्टा को टिकट देने का मन बना चुकी है। गिरिपार को टिकट न मिला तो उतरेगा बागी उम्मीदवार ! माना जा रहा है कि आखिरी दिन भाजपा से ही 4 नेता नामांकन भरने की तैयारी में है। समर्थकों की ब्रिगेड के अतिरिक्त ढोल-नगाड़े सहित अन्य तैयारियां भी कर ली गई है। ये सभी आलाकमान से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे है। वहीँ टिकट न मिलने की स्थिति में इन पर समर्थकों का आज़ाद चुनाव लड़ने का दबाव भी है। खासतौर से गिरिपार को यदि टिकट नहीं मिलता है तो भाजपा से कोई बागी भी मैदान में हो, इसके प्रबल आसार है।
कांगड़ा की उप-तहसील परागपुर के समीप पड़ने वाली ग्राम पंचायत हार में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की दीवारों में दरारें आयी है ।बताते चलें कि पंचायत हार निवासी जीत सिंह अपने कच्चे रिहायशी मकान में जब परिवार सहित सोए हुए थे तब अचानक चमकती हुई आसमानी बिजली उनके मकान के अंदर से होकर गुजरी।गनीमत रही कि किसी प्रकार का बड़ा हादसा नही हुआ। लेकिन उनके रिहायशी मकान में दरारें आ गयी और वहां रखे हुए कई साधन जिसमें फ्रिज, टीवी, पंखा, डिश व वायरिंग खराब हो गए। वहीं स्थानीय पंचायत उपप्रधान विनोद कुमार व हल्का पटवारी सुनीता घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया वहीं इस संदर्भ में हल्का पटवारी अनिता ने बताया कि, हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग देहरा में तहसीलदार को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है।
समिति की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा ने लिया तैयारियों का जायजा 29 सितम्बर से शारदीय नवरात्रों का प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन मां दुर्गा की पूजा में दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जाने वाला शारदोत्सव भी बिलासपुर के धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में आरंभ हो जाएगा। दुर्गा पूजा उत्सव की सभी तैयारियां संपूर्ण हो चुकी हैं। शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा ने मंदिर पहुंच कर उत्सव की सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर सुबह 8 बजे भूमि पूजन के साथ कलश यात्रा आयोजित होगी। 30 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन 9 बजे पूजा व आरती तथा सायं 7 बजे भी आरती होगी। 3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गायत्री हवन होगा। 4 अक्तूबर को दुर्गा षष्टी कल्पारंभ हो जाएगा। 5 अक्तूबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा व शप्तमी विहित पूजा होगी। 6 अक्ूतबर को महाष्टमी पूजा होगी जिसमें साढ़े 8 बजे मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 7 अक्तूबर को महानवमी पूजा होगी तथा दोपहर 1 बजे हवन व कन्या पूजन रहेगा। 8 अक्तूबर को दशमी पूजा सुबह साढ़े 9 बजे होगी तथा 11 बजे भंडारा आरंभ हो जाएगा व दोपहर 1 बजे मां दुर्गा की विसर्जन व शोभायात्रा शुरू होगी। नवरात्रों के इन 9 दिनों में दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा जिसमें 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे 6वीं से 10वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को सुबह 11 बजे रंगोली स्पर्धा होगी जबकि सायं साढ़े 7 बजे 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की धार्मिक/सांस्कृतिक वेशभूषा स्पर्धा होगी। 1 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे देशभक्ति व धार्मिक समूहगान स्पर्धा होगी। 2 अक्तूबर को सुबह 11 बजे 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को चित्रकला स्पर्धा व शाम साढ़े 7 बजे 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की एकल गायन स्पर्धा होगी। 3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गायत्री हवन व शाम साढ़े 7 बजे लोक कथाएं व लोकगीत स्पर्धाएं होंगी। 4 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन होगा। 5 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे सामूहिक धार्मिक लोक नृत्य स्पर्धा होगी। 6 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे संधि पूजन होगा व शाम साढ़े 7 बजे उत्तरक्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 7 अक्तूबर को भी उत्तरक्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाल के कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी। भाजपा जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 अक्तूबर को शारदोत्सव में मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में भाग लेंगे व लुहणू घाट पर गोविंद सागर झील में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करेंगे।
अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी बिलासपुर द्वारा ग्राम पंचायत धार टटोह के रामलीला मैदान में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएमओ डॉ. प्रकाश चंद दड़ोच बतौर मुख्य अतिथि और नीलम टाडू बाल विकास अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अमित कुमार ने मुख्यातिथि को और प्रधान नेहरु युवक मण्डल धार टटोह कुलदीप ने विशेष अतिथि को रैड क्रॉस सोसाइटी का स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने स्वास्थ्य शिविर के संचालन में सहयोग करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों तथा चिकित्सकों डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. मोहमद शाहिद खान , डॉ. मंजीत, डॉ. अनुबाला चंदेल, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. विजय धीमान, डॉ. इशु मेहता, डॉ. रविकान्त डोगरा एंड सपना कौंडल तथा स्वयंसेवी संस्थाओं में बिट्टू ठाकुर ज़िला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र बिलासपुर, इंद्र पाल, प्रधान रामलीला मंच पंचायत धारटटोह और कुलदीप ठाकुर, प्रधान पलविंदर सिंह, सलाहकार, नेहरु युवक मण्डल धारटटोह, तथा उपप्रधान ग्राम पंचायत धारटटोह को भी रैड क्रॉस सोसाइटी का स्मृति चिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया। इस अवसर पर सीएमओ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय पाठशाला धारटटोह में नौ औषधीय पौधों का भी रोपण किया और स्थानीय स्कूल ने पौधों के संरक्षण की ज़िम्मेदारी ली। ज़िला बाल सरंक्षण विभाग, सदर बिलासपुर ने स्वस्थ बाल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, इसमें 0-1, 1-2 और 2-3 के 42 बच्चों ने भाग लिया। 0-1 आयु वर्ग में अभिषेक सपुत्र निशा देवी प्रथम स्थान, रावी सपुत्री कविता देवी दूसरा स्थान, शिवांशी सपुत्री रिश्मा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयुवर्ग 1-2 में नेहा सपुत्री रीना प्रथम, शिवांश सपुत्र सपना दुसरे और वेदांसी सपुत्री ममता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 2-3 आयुवर्ग में रणधीर सपुत्र प्रोमिला प्रथम स्थान, शिवन्य सपुत्री रेशमा दूसरा और अभिषेक सपुत्र पिंकी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 400 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 300 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वालों को 200 रुपये की राशि पारितोषिक स्वरूप दी गई। शिविर में 269 विभिन्न आयु वर्ग के जरुरतमंद व्यक्तियों का स्वास्थ्य जाँच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया तथा इसके आलावा सांसद मोबाइल सेवा सदर के द्वारा 150 व्यक्तियों के विभिन्न प्रकार टेस्ट करवाए गये। इस प्रकार के शिविर उपमंडल स्तर पर प्रत्येक माह आयोजित किये जायेंगे।
लाईव डैमो, न्यू लांच सीरीज के साथ-साथ मौजूद रहेंगे ओपो के ट्रेंड स्टाफ नई सीरीज रेनो-2, रेनो-2जी, रेनो-2एफ, ओपो-ए-9, ओपो-ए-5 उपलब्ध अब बबलू मोबाईल हाऊस में जहां ओपो के लाईव डैमो की सुविधा उपलब्ध रहेगी वहीं ग्राहकों को फोन के फीचर्स की जानकारी के देने के लिए ओपो का ट्रेंड स्टाफ भी शोरूम में उपलब्ध रहेगा। दरअसल प्रदेश के नामी मोबाईल होल सेलर्ज और डीलर्ज में शुमार एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित बबलू मोबाईल हाऊस को ओपो मोबाईल का स्पेशल 3.0 जोन बनाया गया है। जानकारी देते हुए चाईना से बद्दी पहुंचे ओपो के सेल्ज हैड मिस्टर लीओ, मार्केटिंग हैड मिस्टर ईसाक और हिमाचल प्रदेश के एएसएम मिस्टर अभिषेक ने बताया कि बबलू कम्यूनिकेशन को ओपो मोबाईल का स्पेशल 3.0 जोन बनाया गया है। बबलू मोबाईल हाऊस के सीएमडी डीके भंडारी व एमडी पंकज भंडारी (बबलू) ने बताया कि इस समय ग्राहकों के लिए बबलू मोबाईल हाऊस में ओपो की नई सीरीज उपलब्ध है। इसमें ओपो रेनो-2, रेनो-2जी, और रेनो-2एफ ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रेनो सीरीज शार्क फिन राईसिंग कैमरा, अल्ट्रा स्टडी वीडियो, स्लो मोशन वीडियो, वाईड एंगल वीडियो, अल्टा ड्राक मोड रात में फोटो लेने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा ओपो ए-9 2020 और ओपो ए-5 2020 भी बहुत की किफायती दाम में उपलब्ध है। ओपो ए-9 सीरीज में 5 हजार एमएच बैटरी और कवार्ड कैमरा की सुविधा के साथ साथ इस फोन के फीचर्ज ग्राहकों को फोन खरीने पर मजबूर कर देंगे।
सात अक्टूबर को प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत कार्यक्रम को लेकर सदर मंडल की बैठक हुई। बैठक में सदर के विधायक सुभाष ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि भाजपा के सिरमौर नेता जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह ज़िला बिलासपुर में आ रहे है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता व आम लोगों में भारी उत्साह है। जगत प्रकाश नड्डा का सभी लोग बहुत बड़ा नागरिक अभिनंदन करेंगें। विधायक ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत में की जाने वाली रैली लुहनु मैदान में आयोजित की जाएगी इसमें सदर से 10,000 लोगों की संख्या रहेगी। बैठक में बूथ वाइज संख्या के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि बूथ वाइज कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है और ज्यादा से ज्यादा लोग नड्डा का स्वागत और अभिनंदन करना चाहते है। बैठक में मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, स्वतंत्र संख्यान, प्यारे लाल चौधरी (मंडल महामंत्री) पवन ठाकुर, आशीष ढिल्लों, हंसराज ठाकुर, रूप लाल, ब्रिजलाल, उर्मिला चंदेल, निशा शर्मा और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया। जीव विज्ञान प्रवक्ता शिवानी सोनी ने राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए बच्चों का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है,क्योंकि स्वस्थ बच्चे ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगे। इस दौरान डॉ उदित शुक्ला ने कुपोषण, संतुलित आहार तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने पोषक तत्वो को तिरंगे के रंगों के साथ जोड़ते हुए बच्चों को यह समझाया कि हमारी थाली में इन तीन रंग का भोजन प्रतिदिन होना चाहिए। सोशल हेल्थ एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी से आई हुई सुनीता ठाकुर ने छात्रों को संतुलित आहार ना लेने के कारण, पढ़ाई पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के तरीके भी बताएं। वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल ने डॉ. उदित शुक्ला व सुनीता ठाकुर का धन्यवाद किया।
राजकीय महाविद्यालय जुखाला में युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने के लिए श्रम एंव रोजगार विभाग द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी हंसराज गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से आये हुए विभागाध्यक्षों ने छात्रों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया। इसमें 260 छात्रों ने भाग लिया। इस शिविर में अजय कुमार प्रतिनिधि ज़िला उद्यान विभाग, सरवन कुमार प्रतिनिधि ज़िला उद्योग केंद्र, कुमार गौरव सह संयोजक हिमाचल कौशल विकास निगम, डॉ. देवेन्द्र संख्यान ज़िला कृषि अधिकारी कृषि विभाग, राजेश मेहता अधीक्षक व भूपेश शर्मा यंग प्रॉफेश्नल ज़िला रोजगार कार्यालय बिलासपुर उपस्थित रहे।
एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वर गोयल करेंगे। यह जानकारी ज़िला कल्याण अधिकारी अमरजीत डोगरा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क शिविर लगाया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के कल्याण भवन के प्रांगण में किया जाएगा। उन्होंने जिला के वरिष्ठ नागरिकों तथा वृद्धजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी हासिल कर लाभान्वित होना सुनिश्चित करें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में थैला मुक्त दिवस एवं गांधी जी के 150 जन्म वर्ष पूर्ण होने के उप्लक्षय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुसुम शर्मा ने प्रार्थना सभा में स्वच्छता अभियान की उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय में गांधी के जीवन व संघर्ष पर प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, नारा लेखन एवं एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी में शिवाजी सदन प्रथम एवं सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। एकल गायन में रेखा प्रथम एवं रीतेश, जयदेई द्वितीय स्थान पर रहे। नारा लेखन में मंजू शर्मा शिवाजी सदन की प्रथम एवं लक्ष्मीबाई सदन की हिमानी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। मंच संचालन एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का निर्देशन अमरदेव शर्मा एवं विज्ञान स्नातक शिल्पा ने किया। सुरेंद्र प्रसाद, लेख राम, किरण बाला, मीनाक्षी, रीता गौतम, मंजुला ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे और गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल,सहायक कमला गौतम,हेमंत गुप्ता,पूजा शर्मा,पूजा,मीरा देवी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
शिरडी (महाराष्ट्र) में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उपमंडल दाड़लाघाट के गांव बागा से सम्बंध रखने वाले सुनील उर्फ सोनू पहलवान ने कांस्य पदक जीता। सुनील ने 70 कि.ग्राम फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता। प्रधान बलदेव राज चौहान, महासचिव हीरा लाल चौहान, कोषाध्यक्ष मन ठाकुर, सदस्य हेमराज ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, महेंद्र लाल ठाकुर, देवी राम चौहान, बृजलाल पंवर, राज्य कुश्ती संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चंद्र मोहन, संजय यादव, महासचिव जगदीश व कोच विवेक ठाकुर ने सुनील उर्फ सोनू को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
केसी चमन ने कहा कि योग जहां व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़ करने में मदद करता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य में भी इसकी अहम भूमिका है। केसी चमन ने कहा कि किसी भी देश का विकास इस बात पर निर्भर करता है कि वहां के निवासी कितने स्वस्थ है। स्वास्थ्य के प्रति व्यक्ति की स्व जागरूकता भी राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने ज़िला के अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अपने परिवार व आसपास युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाएं तथा उन्हें प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वेअपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर नजर रखें तथा उन्हें योग व व्यायाम के लाभों से अवगत करवाएं। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन योग एवं व्यायाम को अपनाने से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ.साथ मानसिक रूप से भी तंदरूस्त रहता है। शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों को संतुलित आहार लेने व जंक फूड, फास्ट फूड न लेने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. अरविंद्र गुप्ता व डॉ.अनीता गौतम ने विभिन्न योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर उपायुक्त की धर्मपत्नी ऊषा, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के सभी सदस्यों से तथा ज़िला के सभी ट्रांसपोर्टरों से निवेदन है कि 29 सितम्बर 2019 को अधिक से अधिक संख्या में सभा के जनरल हाऊस में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और उस दिन चुनाव भी होने है। इसमें आप सभी का सम्मिलित होना जरूरी है ताकि चुनाव सही ढंग से करवाए जा सके व नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।
In a continuous endeavour to extend an assisting hand and make the people health conscious, Pinegrove School, Subathu is organizing a Free Medical Health Check up Camp for the people of Subathu and nearby areas on 29th September at Govt. Girls’ Sr. Sec. School, Subathu at 10.00am to 4.00pm. A team of 10 to 14 doctors from the Indira Gandhi Medical College, Shimla have volunteered to offer their services for the benefit of the people. This camp is being organized under the School’s Aasman social welfare project.
भारत के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती पर बद्दी की अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसाईटी में प्रेस क्लब बद्दी व एनयूजे इंडिया के सामूहिक सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। काठा में क्योरटैक फार्मा के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने रक्त देकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेश संयोजक चिरंजीव ठाकुर ने किया। दो बजे तक रोटरी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस अवसर पर हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, लघु उद्योग भारती फार्मा विंग प्रांत चेयरमैन चिरंजीव ठाकुर, सेवा भारती अध्यक्ष जगदीप सिंह अरोडा, ट्रक यूनियन सदस्य संजीव ठाकुर संजू, राजीव शर्मा, शिव कुमार धीमान, संजीव कुंडलस, कुलवीर जमवाल, एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष आरएस राणा, दीपाली ठाकुर, कमलेश धीमान, जगतार सिंह, दारी खां हरबंस राणा, सचिन बसल, प्रदीप धीमान, चरण सिंह, यशपाल हिना राणा, दीपक शर्मा, मान सिंह, मदन सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
While inaugurating the 2nd International Conference on “Recent Advances in Agricultural, Environmental & Applied Sciences for Global Development (RAAEASGD-2019)” organized by the Agro-Environmental Development Society (AEDS) in association with Dr. Y.S. Parmar University of Horticulture and Forestry, Nauni in Solan district, today, Governor Bandaru Dattatraya said that multiple income sources on a single farm, like beekeeping, cultivation of herbs, agro-forestry, poultry, and livestock rearing were good cushions against crop failure which were required to be promoted. He said that the right technological solutions combined with the right policy directions for the future could effectively contribute to a sustainable and equitable global food security. A new global food system should assure that everybody had access to sufficient food and that poverty should be reduced significantly without damaging the natural environment. Despite environmental disasters, agriculture was still potentially a renewable enterprise and fundamentally different from the industrial sector, he said. Shri Dattatraya said that agriculture had emerged as one of the potential enterprises in accelerating the growth of the farming community and increasing farm income to alleviate poverty. The role of agriculture in ensuring food and nutritional security, employment generation simultaneously with the conservation of the environment was becoming increasingly important day by day. He said that India was the world's largest producer of milk, pulses, and jute, and ranks as the second-largest producer of rice, wheat, sugarcane, groundnut, vegetables, fruits, and cotton and it was also one of the leading producers of spices, fish, livestock and plantation crops. However, India still had many growing concerns, he added. "As the Indian economy has diversified and grown, agriculture's contribution to GDP has steadily declined as compared to other sectors. While agriculture in India has achieved grain self-sufficiency but the production is, resource-intensive, cereal centric and regionally biased. The resource-intensive ways of Indian agriculture have raised serious sustainability issues too", said Sh. Dattatraya. He said that increase stress on water resources of the country would definitely need realignment and rethinking of policies. Some of the key requirements were to substantially increase public investment in agriculture, ensure better price to farmers, reduce input costs, promotion of climate-resilient crop varieties, proper and more local storage and distribution of food grains, and improvement of soil and water quality. Further, to increase farm incomes direct marketing of products which does away with middlemen and gives a better price to the farmer’s produce needs to be promoted, he said. He added that this could be achieved through facilitating and popularizing the farmers’ market, especially in the case of vegetables, creation of warehouse facilities with the involvement of gram “sabhas” and women self-help groups. The Governor said that conservation techniques like conservation agriculture, raised-bed planting, precision farming, and drip or sprinkler irrigation had shown good results in soil and water conservation but needs further improvement in technology for wider acceptance. Shri Dattatraya stressed on reforming the food production system by improved agroecological methods, land, and water efficiency recycling, packaging and storage facilities, moving towards economic incentives and said that full costing was required to be given top priority. Earlier, Vice-Chancellor, Nauni University Dr. Parvinder Kaushal briefed about the activities of the university and informed that representatives from 15 states and five countries were participating in this conference. Dr. Chhattar Pal Singh, President, Agro Environment Development Society detailed various aspects of the conference. Dr. Nadeem Akhtor, Convenor of the conference proposed vote of thanks. The Governor also visited the Food Processing Laboratory, Kiwi Fruit Block and Directorate of Extension Education. He appreciated the efforts being made in the direction of horticulture development by the university. Earlier, Horticulture Minister Mahender Singh Thakur welcomed the Governor at Solan. The Governor held detailed discussions with the Minister on various issues related to horticulture. Education Minister Shri Suresh Bhardwaj also called-on the Governor at the Rest House, Solan.
राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में आयुर्वेद विभाग के सौजन्य से चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग विश्व को भारत की देन है। आज योग पूरे विश्व मे फैल चुका है। 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कार्यकारी ज़िला आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. करुणेश, डॉ. सुरेंदर, डॉ. इंदर गर्ग, डॉ. हेमा कश्यप तथा डॉ. श्वेता अवस्थी उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए ज़िला चिकित्साधिकारी करुणेश ने बताया कि इस शिविर के दौरान छात्रों को विभिन प्रकार के योगासन, सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत परागपुर के बालहर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के वेद ब्यास परिसर में हिंदी पखवाड़े का समापन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ. अक्षित मिश्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं सेंट्रल बैंक परागपुर के शाखा प्रबंधक विजय कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्यातिथि ने अपने भाषण में हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने पर बल दिया। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में परिसर प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे ने कहा कि देश के समस्त नागरिकों को हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर परिसर के समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी व समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे एनएसएस कैंप के अंतर्गत स्वयं सेवकों ने इसी पंचायत के गांव ध्यानपुर में सफाई अभियान चलाया। एनएसएस के 34 स्वयंसेवक एक रैली के रूप में अपने विद्यालय से ध्यानपुर गांव तक लोगों को स्वच्छता तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। यही नहीं स्वयंसेवकों ने एक नुक्कड़ सभा कर लोगों को समाज में बढ़ रही अनेक प्रकार की नशे जैसी दुष्प्रवृत्तियों के बारे भी जागरूक किया। एनएसएस प्रभारी देशराज गिल की देखरेख में स्वयंसेवकों ने पूरे गांव से पॉलिथीन एकत्रित किया और दूसरी प्रकार का कूड़ा कचरा अलग से इकट्ठा कर उसे अनेक जगहों पर जलाकर उस का निष्पादन किया। गांव की नालियों को साफ सुथरा किया तथा रास्तों से अवांछित घास को काटकर रास्तों को चलने योग्य बनाया। इस अभियान में उनके साथ विद्यालय के उमा महेश्वर भी साथ रहे। यही नहीं गांव का महिला मंडल तथा युवक मंडल भी इस कार्यक्रम में उनके साथ जुड़ गया और सफाई अभियान में उनका साथ दिया।
आधार कार्डों पर दुरुस्ती करवाने में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात किसी एक पंचायत की नहीं अपितु पूरे प्रदेश की है। फिलहाल यह मामला ग्राम पंचायत घणागुघाट से उजागर हुआ है। इस पंचायत के प्रधान धनीराम रघुवंशी ने पंचायत के नागरिकों को आ रही मुश्किलों को उजागर करते हुए कहा है, कि आम नागरिकों को अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लोक मित्र केंद्र के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे है। इसलिए पंचायत ने संबंधित विभाग या सरकार से गुहार लगाई है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए पंचायत द्वारा दिया गया जन्मतिथि रिकॉर्ड पैड पर भी मान्य किया जाए, ताकि लोग बार-बार के चक्कर काटने से बच सके।
राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग के विद्यार्थियों ने सितंबर माह में पोषण के बारे में अहम जानकारी हासिल की। स्कूल की विज्ञान अध्यापिका उर्मिला देवी ने विद्यार्थियों के साथ पौष्टिक भोजन पर अपने विचार साँझा किये। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार क्या है? इसका मानव शरीर के लिए कितना महत्व है? इसके विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार खाने की सलाह दी। 6वीं से 10वीं तक के बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से पोषण तथा उसकी कमी से होने वाले रोगों को दर्शाया। स्कूल की मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने बच्चों को जंक फूड न खाने की सलाह दी। उन्होंने भी अपने भाषण में बताया कि कुपोषण से तन व मन दोनों कमज़ोर होते है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने की। विश्व पर्यटन दिवस की जानकारी देते हुए पर्यटन प्रभारी कामेश्वर ठाकुर ने कहा कि विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 27 सितंबर 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने कहा भारतीय पर्यटन विभाग ने 2002 में अतुल्य भारत नाम से एक नया अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देना था। इस आयोजन के पश्चात बच्चों का भ्रमण करवाया गया बच्चों को बाडुबाड़ा देव मंदिर परिसर तक ले जाया गया और पर्यटन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहां जाकर विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर की सफाई की और रास्ते की मुरम्मत भी की। विद्यार्थियों ने बाज़ार तक एक रैली भी निकाली और लोगों को स्वच्छता, नशे के दुष्परिणामों व पॉलिथीन कचरा रहित पर्यावरण एवं पर्यटन बारे जागरूक किया।
बिलासपुर शहर के यूको बैंक में ग्राहक सेवा सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल कार्यालय के उपमहा प्रबंधक सत्यपाल सिंह कलसी द्वारा की गई। इस अवसर पर बिलासपुर ज़िलें की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक तथा अग्रणी ज़िला प्रबंधक, बिलासपुर केके जसवाल भी विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में ग्राहकों को हाल ही में बैंक ब्याज दरों में की गई कटौती, भारत सरकार द्वारा शुरु की गई पीएसबी ऑनलाईन पोर्टल, ग्राहकों को बीसीएसबीआई संबंधी जानकारी, ओटीएस स्टीम, एमएसएमई योजनाओं, बैंक ग्राहकों के साथ होने वाले कपटों आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अंचल प्रबंधक सत्यपाल सिंह कलसी ने यूको बैंक द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं यथा होम लोन, कार लोन, ऐजूकेशन लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्डलोन, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, एमएमएमई लोन, ई-बैंकिंग, मोबाईल बैंकिंग, एटीएम कार्ड, अटल पैंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ खाते, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
समस्त अधिकारी विभागीय कार्यालय भवनों का रखरखाव व मुरम्मत के लिए शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग से प्राकलन तैयार करवाकर बजट स्वीकृति के लिए सम्बन्धित निदेशालयों को भेजना सुनिश्चित करें। यह बात उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने भवन सुधार एंव स्वच्छता कार्यक्रम के लिए अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकारी आवासों में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी सुनिश्चित करें, कि यदि आवास में किसी भी प्रकार की मुरम्मत का कार्य अनिवार्य है तो उसकी सूचना भी उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। ताकि उपायुक्त कार्यालय द्वारा इस पर शीघ्र आगामी कार्यवाही करके बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभी रास्तों की मुरम्मत 2 अक्तूबर से पूर्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी बताया कि ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ के अन्तर्गत 11 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है ताकि हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।
डॉ. राजीव सैजल ने गत सांय नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक से पुनः भेंट कर आग्रह किया कि सोलन ज़िला के सुबाथू सैन्य क्षेत्र में निवास कर रहे आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक पग उठाएं। डॉ. सैजल ने कैंट बोर्ड सुबाथू के उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अन्य चयनित सदस्यों एवं भाजपा मंडल कसौली के महामंत्री विनोद मारवाह के साथ रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक से मुलाकात की और उन्हें सुबाथू में वर्तमान में चल रहे विवाद से अवगत करवाया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सुबाथू सैन्य क्षेत्र की विभिन्न समस्यायों की जानकारी दी और आग्रह किया कि इन समस्यायों को शीघ्र सुलझाया जाए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने कहा कि सुबाथू सैन्य क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश की अन्य सैन्य छावनियों के विभिन्न मामले उनके मंत्रालय के ध्यान में है और इन पर नियमानुसार शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा अपनी ताजपोशी के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर आ रहे है। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला पधार रहे जेपी नड्डा का यहां पार्टी कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेंगे। अपने तीन दिवसीय 7, 8 व 9 अक्टूबर के तय शेड्यूल के तहत बिलासपुर के बाद मंडी व कुल्लू ज़िलों के दौरे पर रहेंगे। कुल्लू में रात्रि ठहराव के बाद 10 अक्टूबर की सुबह नड्डा का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
कुनिहार क्षेत्र में लावारिस छोड़े जा रहे पशुओं व आवारा कुत्तों की बढ़ती तादात क्षेत्र में विकराल रूप लेती जा रही है। दर्जनों पंचायतों का केंद्र बिंदु कुनिहार क्षेत्र में दर्जनों लावारिस गाय व बैल सहित आवारा कुत्ते भी इधर से उधर घूमते रहते है। इस कारण स्थानीय लोगो, व्यापारियों व स्कूली बच्चों को इनसे बचना पड़ता है। इन लावारिस पशुओं व आवारा घूम रहे कुत्तों की वजह से क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित होता है। हरिचन्द, नेक राम, कालू राम, मदन, सुभाष, मोहन सिंह सहित क्षेत्र के लोगो ने सरकार व प्रशासन से लावारिस पशुओं के कारण विकराल हो रही समस्या को जल्द हल करने की मांग की है। हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस घूम रहे पशुओं व आवारा कुत्तों की समस्या पंचायत के संज्ञान में है जल्द ही पँचायत, सम्बंधित विभाग से बात कर समस्या का हल किया जाएगा।
विधानसभा क्षेत्र झंडूता के ग्राम पंचायत कलोल में 13 अक्तूबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत कोसरियां में प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया। एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर नायव तहसीलदार रमेश धीमान, एसडीओ आईपी एच रत्न देव, जेई विधुत नीरज कतना , पंचायत इन्स्पेक्टर अनिल ,ग्राम पंचायत प्रधान विजय वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने भाजपा नेताओ को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा नेताओं ने शीघ्र दी गयी सभी योजनाओं पर कार्य आरंभ नहीं करवाया तो ज़िला में कांग्रेस पार्टी सात अक्टूबर को बिलासपुर आगमन पर जेपी नड्डा का काले झंडों से स्वागत करेगी और चंपा पार्क में अनशन किया जाएगा।
भारतीय नमो संघ हिमाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय बैठक धार्मिक तीर्थ स्थल महाऋषि मार्कंडेय मंदिर में होने जा रही है। भारतीय नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 29 सितम्बर को महाऋषि मार्कंडेय मंदिर परिसर में भारतीय नमो संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। इनके साथ इस बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दिनेश भाटिया भी शिरकत करेंगे ! इसके अलावा भारतीय नमो संघ हिमाचल प्रदेश की समस्त कार्यकरिणी के साथ - साथ सभी ज़िला के पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बताया यह बैठक 29 सितम्बर को ठीक 11:30 बजे शुरू होगी और 3:30 बजे इसका समापन होगा।
श्री नैना देवी जी में 29 सितम्बर से 8 अक्तूबर तक आयोजित हो रहे आश्विन नवरात्र मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था को सूचारू रूप से बनाए रखने के लिए ज़िला दण्डाधिकारी राजेश्वर गोयल ने कार्यपालक दंडाधिकारी/सैक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि कुष्ण लाल नायब तहसीलदार भू-व्यवस्था घुमारवीं, प्यारे लाल शर्मा नायब तहसीलदार कार्यालय मुख्य अरण्यपाल वन बिलासपुर, हरि सिंह नायब तहसीलदार सदर बिलासपुर, प्रेम लाल नायब तहसीलदार झंडूता, तथा कर्म चंद नायब तहसीलदार भराड़ी को श्री नैना देवी जी आश्विन नवरात्र मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त किया है।
ग्राम पंचायत नकराणां में ग्लुया से चलेला के लोंगों द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर का बजट दिलवाने के लिए धन्यवाद किया है। इन लोगों ने बताया कि यह सड़क को बनवाने का मसला काफी लंबे समय से लंबित था। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह से पूरे हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड ने केवल सोलह सड़को के लिए मंजूरी दी है, इसमें ज़िला बिलासपुर के श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कें स्वीकृत हुई है इनको नाबार्ड से धनराशि स्वीकृत हुई है। इस पूरी उपलब्धि के लिए ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों व् ग्राम पंचायत नकारना के लोंगो ने ठाकुर राम लाल का आभार व्यक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस श्री नैना देवी जी के नेताओं ने भी आभार जताया है।
एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर उपमंडल घुमारवीं में वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता एसडीएम घुमारवीं शशीपाल शर्मा करेंगे। यह जानकारी तहसील कल्याण अधिकारी जगदीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क शिविर लगाया जाएगा और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे नगर परिषद के रैहन बसेरा में किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं से समारोह में हिस्सा लेने के लिए विशेष आग्रह किया है। उन्होंने घुमारवीं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, वृद्धजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करवाएं तथा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी हासिल कर लाभान्वित होना सुनिश्चित करें।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 27 सितंबर, 2019 को डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। राज्यपाल प्रातः 10.45 बजे विश्वविद्यालय में ‘वैश्विक विकास की दिशा में कृषि, पर्यावरण व व्यवहारिक विज्ञान के क्षेत्र में नवीन प्रगति’ विषय पर आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि होंगे।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग अर्की के सहयोग से एक दिवसीय पोषण अभियान का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय में छात्राओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई। डॉ. अश्वनी शर्मा तथा डॉ. उदित शुक्ला के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रोफेसर अंजू देवी द्वारा विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने व नशे से दूर रहने के बारे में विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ. देवकांत शर्मा, डॉ. राकेश सिंह, प्रोफेसर संदीप शर्मा, प्रोफेसर व प्रोग्राम ऑफिसर एनएसएस मनीला गुप्ता, प्रोफेसर पारुल बेरी, प्रोफेसर अंरूण कुमार, स्वास्थ्य विभाग से सुनीता बहल, हेल्थ वर्कर उर्मिला, रेवा, उमा शुक्ला, सावित्री, सीता व आशा वर्कर सुनीता, कांता, प्रेमा, मीरा, सुनीता शर्मा, रीना ठाकुर, मीना, धनवंती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व स्थानीय आशा वर्कर भी मौजूद रहे।
शिमला ज़िला नाट्य दल के कलाकारों ने वीरवार को सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोजनगर तथा बोहली में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़-नाटकों व गीत-संगीत के माध्यम से प्रदान की। कलाकारों ने जहां उपस्थित जनसमूह को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की वहीं लोगों का भरपूर मनोरंजन भी किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य निरीक्षक किशोर कुमार ने उपस्थित जनसमूह को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की है। इस हेल्पलाइन पर टोल फ्री नंबर 1100 पर शिकायत एवं समस्या दर्ज की जा सकती है। कलाकार भूपेश, मुनीश कुमार, हेमंत कुमार, जयप्रकाश, देवी राम, मदन, सुधीर, जयप्रकाश, दिग्विजय, रीता, रोशनी, दीया, चमन समूह गान ‘प्रगति की बंध गई नई डोर, हिमाचल प्रगति की ओर’ के माध्यम से कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को हिमकेयर, जल संरक्षण, मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना तथा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भोजनगर की प्रधान माला देवी, लेखराज, वार्ड सदस्य वीरेंद्र, सोहनलाल, कमलेश, रीता, ममता, ग्राम पंचायत बोहली की प्रधान कमलेश ठाकुर, उपप्रधान भीम सिंह, वार्ड सदस्य मेहर सिंह, संतोष, सुनीता, रीता, नीतू सिंह, राजकुमार, पंचायत सचिव यशपाल, देवराज व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शिक्षा, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज 27 सितंबर, 2019 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि सुरेश भारद्वाज 27 सितंबर, 2019 को प्रातः 10.15 बजे राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में आयोजित किए जा रहे ‘शूलिनी सरगम सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि योग का शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य ठीक रखने में महत्वपूर्ण योगदान है और स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ विचार उत्पन्न होते है। यह योग शिविर 26 सितंबर से 28 सितंबर तक ज़िला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। शिविर प्रातः 6.00 बजे से 7.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। 26 सितंबर को इसका शुभारंभ केसी चमन द्वारा किया गया। शिविर में योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई तथा सूक्ष्म एवं स्थलू व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। आयुर्वेद चिकित्सालय सोलन की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता गौतम एवं आशा रानी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया एवं इनकी सूक्ष्म जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ऊषा, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. लोकेश ममगई, डॉ. मंजेश तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में एनसीसी इकाई द्वारा ड्रग एब्यूज के अंतर्गत नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा निकाली गई। इसमें लगभग 50 कैडेट्स, सीटीओ कल्पना सिंह व स्थानीय लोगों का योगदान भी रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने रैली में भाग लेने वाले सभी एनसीसी कैडेट्स को प्रोत्साहित किया तथा इस सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने का आह्वान किया।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट ने स्कूल की छात्राओं के लिए एनसीसी यूनिट चलाने की अनुमति प्राप्त कर ली है। एनसीसी संसार की सबसे बड़ी संस्था है इसमें बच्चों को अनुशासन तथा अन्य कई गतिविधियों के बारे में बताया जाता है। यह बच्चों को मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए तैयार करने का भी एक माध्यम है, इसका संबंध सीधा रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से होता है। इसका फायदा विभिन्न सरकारी नौकरियों में भी मिलता है। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस उपलब्धि हेतु स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम अग्रवाल का धन्यवाद किया है।
कुनिहार: आंगनबाड़ी केंद्र हाटकोट -2 में पंचायत स्तरीय पोषण दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं को गीता देवी ने पोषण आहार अभियान, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष कौशल्या कंवर, पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर, सौरभ भट्ट, मुनीश ठाकुर, योगेश शर्मा, कुणाल कंवर, दीपिका शर्मा सहित आई आई एस कंप्यूटर सेंटर के करीब 50 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नीता, रमा, उर्मिला व आशा कार्यकर्ता पम्मी मौजूद रही।
हिमाचल प्रदेश के मशहूर हास्यकलाकर प्रिंस गर्ग का गाना ‘नूरपूरे दी नेहा' 27 सितम्बर को लांच किया जाएगा। प्रिंस गर्ग का कहना है कि लोगों के प्यार और दुआओं के कारण ही उनका यह गाना जल्द ही लॉच होने जा रहा है। इस गाने की शूटिंग कांगड़ा जिले के नूरपुर में की गई है। बता दें कि इससे पहले भी प्रिंस गर्ग द्वारा गाए एक गाने ‘मेहनतान’ को जनता का अच्छा खासा प्यार मिला था। प्रिंस गर्ग हिमाचल प्रदेश की वो शख्सियत हैं जिन्होंने अपनी हास्य की कलाकारी से देश -प्रदेश में नाम चमकाया हुआ है और अब गर्ग एक संगीतकार के रूप में भी उभर रहे हैं। वैसे तो प्रिंस गर्ग अपनी हास्य कलाकारी से मशहूर हैं परंतु उनकी संगीत में दिलचस्पी के कारण उन्होंने यह गाना गाया है। इस गाने के लांच के लिए गर्ग और उनकी पूरी टीम खासी उत्साहित दिख रही है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस अर्लट पर है। सुरक्षा एजेंसियों के आतंकी घुसपैठ के अलर्ट के बाद सभी ज़िलों में गश्त बढ़ाई गई है। आलम यह है कि राजधानी शिमला में स्पेशल फोर्स के जवान गश्त पर लगाए गए है। AK-47 और राइफल के साथ स्पेशल फोर्स के जवान शहर भर में तैनात किए गए है। सदिंग्धों पर कड़ी निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान के बाद हिमाचल में भी अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लगती सीमाओं के अलावा कई स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों समेत प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के सौजन्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय सुबाथू में 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सका शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय की भागदोड भरी जिंदगी में लापरवाही के कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस स्वास्थ्य शिविर में हर किस्म की बीमारी की जांच की जाएगी। पाइनग्रोव समय-समय पर समाज सेवा कार्यों में अपना योगदान देता आया है। इस चिकित्सका शिविर में आईजीएमसी शिमला से जनरल मेडिसन, बाल रोग विशेषज्ञ, हदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला विशेषज्ञ एवं दांत चिकित्सा विशेषज्ञ, निशुल्क रक्त जांच, इको टेस्ट और ईसीजी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्कूल के पीआरओ राजलाल शर्मा ने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों सहित स्कूल के बच्चे, स्टॉफ सदस्य व इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं।
गोल्डन बांड Catalouge का किया गया अनावरण 25 -28 सितम्बर तक लगाई गयी कलेक्शन की Exhibition इस वर्ष नवरात्रों की शुरुआत 29 सितम्बर से होने वाली है, जिसमें ज्वेलरी की मांग बढ़ जाती है और हर ग्राहक इस दौरान नए से नए डिजाइन की ज्वेलरी खरीदना चाहता है। इसी लिए वर्मा ज्वेलर्स द्वारा इन नवरात्रों से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक नयी Celebration Festive 2019 कलेक्शन की लॉन्चिंग की गयी है और साथ ही इस कलेक्शन के डिजाइनों की प्रदर्शनी 25 -28 सितम्बर तक लगायी गयी है। गोल्डन बांड Catalouge के बारे में बताते हुए अक्षय वर्मा ने बताया कि ये catalouge खास हमारे ग्राहकों के लिए तैयार की गयी है। गोल्डन बांड वर्मा ज्वेलर्स का ग्राहकों के साथ एक रिश्ता है। इस कम्पैन में कुछ चुनिंदा ग्राहक है जो इस catatlouge में देखने को मिलेंगे। अक्षय ने बताया के उनके Celebration Festive 2019 Exhibition की शुरुआत 25 सितम्बर से हो कर 28 सितम्बर 2019 तक चलेगी। इस Exhibition में ग्राहक सुबह 11:30 से शाम 07:30 बजे तक इस खास कलेक्शन को खरीदने और देखने जरूर आ सकते हैं।


















































