राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम अधिकारी शिवानी सोनी ने बताया कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य बच्चों में त्याग,समर्पण,सहयोग की भावना और देश के प्रति प्रेम विकसित करना है। पाठशाला की छात्रा खुशबू तथा नितिन ने इस उपलक्ष्य पर अपने विचार प्रकट किए। भवानी एवं सहेलियों ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हंसराज शर्मा ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में पूर्ण व विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने छात्रों को अनुशासन बनाए रखने की भावना विकसित करने तथा विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला बालीबाल संघ द्वारा आगामी 29 सितंबर को जिलास्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला बालीबाल संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में जिला भर की टीमें भाग लेंगी तथा प्रतियोगिता के दौरान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम चुनी जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला बालीबाल संघ के महासचिव अंकित चोपड़ा ने बताया कि 29 सितंबर को महिला और पुरूष टीमों के मध्य मुकाबले होंगे। यह आयोजन शहीद विजय पाल मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रांगण में होगा। जिसकी संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नॉक आऊट आधार होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद इनाम और ट्राफी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इच्छुक टीमें राकेश चोपड़ा एंड कंपनी के कार्यालय नगर परिषद घुमारवीं के सामने 27 सितंबर शाम पांच बजे कर अपना नाम दर्ज करवा सकती हैं। यह प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को रिफ्रैशमेंट भी आयोजकों की ओर से दी जाएगी। अंकित चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ चेयरमैन जिला फैडरेशन एवं भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र रतवान करेंगे जबकि समापन अवसर पर जिला पार्षद एवं एमडी शिवा शिक्षा समिति ई. पुरूषोत्तम शर्मा बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर की जिलास्तरीय टीमें शिमला के रोहड़ू में होने वाली राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने सभीइच्छुक बालीबाल क्लब प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लें।
विधानसभा क्षेत्र झंडूता के ग्राम पंचायत कलोल में 13 अक्तूबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत घराण तथा सनीहरा में प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी अनमोल ने लोगों को जनमंच कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जनमंच कार्यक्रम प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है तथा इस कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं का घरद्वार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने चिन्हित पंचायतों के लोगों से आग्रह किया कि अपनी समस्याओं व शिकायतों से सम्बन्धित पंचायत सचिवों के पास आॅनलाईन पंजीकृत करवाना सुनिश्चित कर लें ताकि जनमंच कार्यक्रम से पूर्व समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कलोल में 13 अक्तूबर को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम के लिए चिन्ह्ति पंचायतों के लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे जागरूक करने के लिए प्री-जनमंच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच शिविर में ग्राम पंचायत घराण से 5 आवेदन पत्र प्राप्त हुए तथा इन शिविरों में 6 इंतकाल, 4 नकल जमाबन्दी, 2 नकल अक्स बनाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकारियों ने सम्बन्धित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर आम लोगों को जागरूक किया तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि जनमंच कार्यक्रम में हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसुचित जाति एवं जन जाति प्रमाण पत्र, आमदनी प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड (अक्स मुसावी के अलावा) की नक्ल, बागवानी कार्ड आदि के अलावा विधवा एवं वृद्धावस्था पैंशन, मकान की मुरम्मत हेतु आर्थिक मदद, विधिक सहायता, बन्दूक या वाहन चालक लाईसैंस को जारी करने हेतु दस्तावेजी प्रक्रिया तथा लाईसैंस नवीनीकरण, जमीन का इन्तकाल, जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनवाने व नवीनीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच के अतिरिक्त निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत ने समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कृषि विकास अधिकारी व्रजेश चंदेल और कृषि प्रसार अधिकारी राज ने मुख्यमंत्री खेत सरक्षंण योजना, प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना, इंस्पेक्टर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कमलप्रीत कौर, स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने सहारा योजना, आयुष्मान योजना, पोषण अभियान, बीआरसी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ब्यास देव ने पानी की सुद्धिता के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नायव तहसीलदार रमेश धीमान, एसडीओ आईपीएच रत्न देव, एसईबीपीओ आनंद स्वरूप, ग्राम पंचायत प्रधान पूनम, कमल देव, वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
देश में गिरता हुआ शिक्षा का स्तर चिंता का विषय : रामलाल ठाकुर देश में गिरते हुआ शिक्षा का स्तर बहुत ही चिंता का विषय बन चुका है। जबकि देश का मानव संसाधन मंत्रालय गहरी नींद में है और उसी के नक्शे कदम पर हिमाचल प्रदेश का शिक्षा मंत्रालय भी चल रहा है। यह बात पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक विषय है कि जो अभी विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट निकली है उसमें दशकों से भारत में अपनी एक पायदान तय की हुई थी जो की विश्व के टॉप 150 से 250 विश्वविद्यलयों के बीच रहती थी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जो भारत में शिक्षा का स्तर गिरा है वह चिंतनीय तो है ही पर शर्मनाक भी है। पहली मर्तबा हुआ है कि विश्व के टॉप 300 विश्वविद्यालयों में भारत का कोई भी विश्वविद्यालय नहीं है। जो 300 से ऊपर भारत का विश्वविद्यलय है उसमें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंसेज बंगलूरू है। इसके अलावा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टिट्यूट मैनेजमेंट, दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय या किसी अन्य केंद्रीय संसथान का नाम विश्व स्तर पर नहीं आ पाया है। उन्होंने कहा कि देश की केंद्र सरकार ने जो शिक्षा बजट पर कैंची चलाई है यह सब उसी का परिणाम है। अगर तथ्यों आधारित बात करे जहां यू पी ए सरकार देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत खर्च करने की दिशा में अग्रसर थी वहीं पर केंद्रीय वर्तमान सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद का 5.44 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करने का फैसला किया है। जो छात्र देश में रिसर्च या पीएचडी करते थे पिछले 5 वर्षों में उनकी संख्या में भी भारी गिरावट पाई गई है, तथ्यों के आधार पर देश में हर वर्ष साढ़े चार से पांच लाख छात्र रिसर्च में जाते थे जो अब सिर्फ 95 हज़ार रह गए है। उन्होंने कहा कि देश में रिसर्च कर रहे छात्रों का सालाना बजट के केवल 50 करोड़ कर दिया जबकि जहां पर हौडी-मोदी इवेंट हुआ वहां पर केवल एक रिसर्च कर रहे छात्र पर 42 करोड़ सालाना खर्च किया जाता है, तो शिक्षा का स्तर गिरना लाजमी है। अब तो केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कोई परमानेंट नियुक्तियां भी नहीं हो पाएगीं। ऐसा आदेश केंद्र की सरकार का आया है जबकि जो भी नियुक्तियां होगी वह गेस्ट फेकल्टी की ही होंगी और वह भी सेंट्रलाइज्ड तरीके से, जिसमे विश्वविद्यालय के कुलपति को भी ज्यादा नहीं पूछा जायेगा, केवल आपके पास आरएसएस जैसे विशेष विचारधारा के संगठन का प्रमाण पत्र हो।उन्होंने कहा कि इस देश में कैसी शिक्षा व्यवस्था लागू की जा है जिसमें हर नियम कानून को ताक पर रखा जा रहा है।
डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, जिला सोलन के बागवानी महाविद्यालय में तीन गैस्ट फैकल्टी/अध्यापकों के पद भरने के लिए साक्षात्कार 26 सितंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे विश्वविद्यालय के बागवानी महाविद्यालय के अधिष्ठाता के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां विश्वद्यालय के एक प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह साक्षात्कार व्यापार प्रबंधन विभाग में वित्त, विपणन, मानव संसाधन प्रबंधन एवं अन्य संबंधित प्रबंधकीय विषयों के अध्यापकों के लिए आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि उक्त तीन गैस्ट फैकल्टी के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीए अनिवार्य योग्यता है। मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन एवं वित्त में अनुभव वांछनीय योग्यता होगी। औद्योगिक अनुभव प्राप्त उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे अधिष्ठाता, बागवानी महाविद्यालय के कार्यालय में अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा गुरूकुल आदर्श विद्यालय सोलन में तीन दिवसीय योग शिविर आज संपन्न हो गया। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने दी। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस शिविर में छात्रों तथा अध्यापकों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई तथा सूक्ष्म एवं स्थलू व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने कहा कि शिविर में जिला आयुर्वेद विभाग की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता गौतम एवं आशा रानी ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि डॉ. अरविंद गुप्ता ने शिविर में उपस्थित छात्रों एवं अध्यापकों को विकृत जीवन शैली जन्य रोग एवं उनके आयुर्वेद से निवारण पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में छात्र-छात्राओं की योग से संबंधित विभिन्न शंकाओं का भी समाधान किया गया। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शिविर में विभिन्न योग क्रियाओं के मॉडल बनाकर छात्रों को वितरित किए गए ताकि वे योगिक क्रियाओं एवं आसनांे को भली-भांति समझ सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरमीत माथुर, अन्य अध्यापकएवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा के द्वारा किया गया। इस शिविर में विद्यालय के एनएसएस के 34 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। एनएसएस के प्रभारी देशराज गिल ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि यह शिविर 24 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।इन 7 दिनों में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के गुण सीखेंगे।इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा,ग्राम पंचायत घनागुघाट के प्रधान धनीराम रघुवंशी,रतन चंद,एसएमसी प्रधान रूपचंद तथा एसएमसी के अन्य सदस्यों सहित पाठशाला के समस्त अध्यापकों उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में पोषण अभियान माह के अंतर्गत एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पोषण अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा पर भिन्न-भिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस पाठशाला के हिंदी विषय के प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर ने इस अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। जमा दो कक्षा की छात्रा आरती कुमारी ने इस विषय पर एक भाषण की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की संयोजिका पूजा शर्मा ने भी बच्चों से स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर आशा वर्कर सूरजमणी व मीरा देवी ने भी सभी को संबोधित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने व्यक्तिगत स्वच्छता,संतुलित भोजन इत्यादि की जानकारी देकर इससे जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर एक हैंड वॉश डेमो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान मनोहर शर्मा व पाठशाला के सभी अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्धन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठोर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। इस कड़ी में प्रातःकालीन सभा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस की छात्रा नेहा व भावना ने स्थापना दिवस पर बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म शताब्दी के अवसर पर 24 सितम्बर 1969 को शुरू की गई थी। इसका उदेश्य उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों में सामाजिक दायित्व चेतना और अनुशासन के साथ साथ श्रम के प्रति सम्मान की भावना उत्पन करना है। एनएसएस से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में बताया जिसमें बताया गया कि जमा दो कक्षा में यह योजना 1988 में शुरू की गई थी तथा इसके माध्यम से छात्रों का व्यकितत्व का विकास करना है।इस का सिद्धांत वाक्य "मैं नहीं आप" है व वसुदेव कुटुम्बकम का सार बताता है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेन्द्र वर्मा,नरेन्द्र कपिला,पुरुषोतम शर्मा,राकेश शर्मा,नरेन्द्र लाल,रमन कुमारी,अमर सिंह वर्मा,करुणा शर्मा,सुमन कुमारी,आरती,धर्म दत्त,राकेश रघुवंशी,प्रवीन,सुषमा देवी,उर्मिला,गीता देवी,वीना देवी,जागृति कपिल,अंजना,रंजना,ज्योति,संतोष कुमारी शर्मा,चमन लाल,सुरेंदर कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
मंडी के सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बतीस स्वर्ण,पन्द्रह रजत तथा दस कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने बताया कि बारह खिलाड़ी जिनमें खुशबू,भारती,संजना,तरुण,अंकुश,कार्तिक,अनुराग,अंकित,मनीषा,ईशा,मनीष व विशाल का चयन पंजाब के मानसा में होने वाली उत्तर क्षेत्र प्रतियोगिता के लिए हुआ है।प्रधानाचार्य ने इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बच्चों,उनके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी है।
प्रदेश में जब भी आभूषणों की बात होती है तो भूषण ज्वेलर्स का नाम जुबां पर आ जाता है। भरोसे का पर्याय बन चूका भूषण ज्वेलर्स अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ऐसा होना लाज़मी भी है, कम मेकिंग चार्जेज और गुणवर्ता की गारंटी, इससे अधिक ग्राहकों को और क्या चाहिए। एक और बात भूषण ज्वेलर्स को सबसे अलग खड़ा करती है, वो है शो रूम मालिक और स्टाफ का व्यवहार। ऐसे में जो भी एक बार भूषण ज्वेलर्स के शोरूम में आता है, हमेशा के लिए भूषण परिवार से जुड़ जाता है। प्रदेश के हर जिले से लोग आभूषण खरीदने के लिए भूषण ज्वेलर्स आते हैं। भूषण ज्वेलर्स के शोरूम में सोने-चांदी और डायमंड आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। इसमें एंटीक, कुंदन, टेंपल, पारंपरिक पहाड़ी ज्वैलेरी सहित विभिन्न प्रकार के आभूषण शामिल है। चांदी के आभूषणों में बैंकॉक की ज्वैलरी, टरकीयन, इटालियन चेन की विभिन्न किस्में भी ग्राहकों को लुभा रहें है। इसी तरह ग्राहकों की मांग को देखते हुए चांदी के बर्तन, शोपीस तथा अन्य सभी प्रकार के घरेलू सजावटी सामान भी विशेष रूप से तैयार किए जा रहें है, वो भी न्यूनतम बनवाई शुल्क पर उपलब्ध है। स्वर्ण समृद्धि योजना को मिल रहा जबर्दस्त रिस्पांस हर वर्ष त्योहारों में भूषण ज्वेलर्स द्वारा स्वर्ण समृद्धि योजना लांच की गई है। इस योजना के तहत ग्राहकों के लिए खरीदारी पर लाखों के इनाम जीतने का सुनहरा मौका है। 10 सितम्बर से 14 दिसंबर तक चलने वाली इस योजना के तहत खरीदारी करने पर पहले पुरस्कार के तौर पर ढाई लाख के आभूषण जीतने का मौका होगा। जबकि दो भाग्यशाली विजेताओं को दुबई टूअर पर जाने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत कुल 101 इनाम रखे गए है जिनमें तीन एक्टिवा स्कूटर, 5 एलईडी टीवी ( 32 इंच), 5 वाशिंग मशीन, 15 स्ट्रॉली बैग, 15 डिनर सेट, 15 इंडक्शन, 20 क्विल्ट सेट व 20 स्ट्रीम प्रेस भी शामिल है। इस योजना को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है ।
हिमाचल प्रदेश में 2017 विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर था। कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी, पर भाजपा ने अभी सीएम फेस डिक्लेअर नहीं किया था। भाजपा की सारी राजनीति धूमल बनाम नड्डा के नाम के कयासों के इर्दगिर्द घूम रही थी। इसका असर भी दिख रह था। भाजपा का कंफ्यूज कार्यकर्ता वीरभद्र के आगे कुछ हल्का दिख रहा था। 9 नवंबर को वोटिंग होनी थी और 30 अक्टूबर तक भाजपा ने सीएम फेस की घोषणा नहीं की थी। कांग्रेस भी भाजपा को बिना दूल्हे की बरात कहकर खूब चुटकी ले रही थी। माना जाता है कि प्रो प्रेम कुमार धूमल भाजपा आलाकमान की पसंद नहीं थे, लेकिन वीरभद्र की कांग्रेस को टक्कर देने वाला कोई और दिख भी नहीं रहा था। सो, सारे गुणा भाग करके आखिरकार 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सिरमौर के पच्छाद में हुई रैली में प्रो प्रेम कुमार धूमल को सीएम फेस घोषित कर दिया। धूमल के नाम की घोषणा होते ही मानो भाजपा में जान सी आ गई, देखते-देखते समीकरण बदले और भाजपा ने बेहद मजबूती से चुनाव लड़ा। 18 दिसंबर को जब नतीजे आये तो भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में शानदार वापसी की। पर इन 44 सीटों में सुजानपुर की सीट नहीं थी, इन 44 सीटों में प्रो प्रेम कुमार धूमल की सीट नहीं थी। भाजपा तो जीत गई थी, पर भाजपा को जीताने वाले धूमल खुद चुनाव हार बैठे। एक कहावत है... हाथ में आया, पर मुँह न लगा ! हिंदुस्तान की राजनीति में प्रो. प्रेम कुमार धूमल से बेहतर ये कहावत शायद ही किसी पर सटीक बैठती हो। क्या सुजानपुर से टिकट देना सिर्फ इत्तेफ़ाक़ था ! प्रो प्रेम कुमार धूमल का चुनाव हारना आसान नहीं था और ये यूँ ही नहीं हो गया था। दरअसल प्रो धूमल की सीट थी हमीरपुर, पर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया सुजानपुर से। उसी सुजानपुर से जो जहाँ कभी उनके करीबी रहे राजेंद्र राणा का ख़ासा प्रभाव था। पर राणा की निष्ठा अब वीरभद्र सिंह और कांग्रेस में थी। कहते है राणा से बेहतर धूमल की कमजोरियों को कोई नहीं जानता, आखिर राणा ने राजनीति भी तो धूमल से ही सीखी थी। भाजपा में धूमल विरोधी भी इस बात से वाकिफ थे और चाहते थे कि धूमल को घर में ही ठिकाने लगा दिया जाए। हुआ भी यही। धूमल 1919 वोट से चुनाव हार गए और उनका तीसरी बार सीएम बनने का स्वप्न पूरा नहीं हो सका। प्रोफेसर से मुख्यमंत्री तक का सफर राजनीति में प्रो धूमल का कद रातों रात नहीं बढ़ा था और यूँ ही कोई धूमल बन भी नहीं सकता। सियासत में आने के लिए धूमल ने प्रोफेसर की नौकरी छोड़ी और शुरुआत की भाजपा के युवा संगठन से। 1980-82 में धूमल भाजयुमो के प्रदेश सचिव रहे। पर चर्चा में आये 1989 में जब उन्होंने हमीरपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की और लोकसभा पहुँच गए। इससे पहले 1984 का चुनाव वे हार चुके थे। इसके बाद 1993-98 में वो हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रहे। इस बीच 1996 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पर धूमल ने लम्बी छलांग लगाईं और इसके बाद वो दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री बने। 1998 में सरकार बनाने के लिए सुखराम के पांचो विधायकों को बनाया मंत्री 1998 का चुनाव आते-आते भाजपा बदली चुकी थी और प्रदेश के समीकरण भी। नरेंद्र मोदी प्रदेश के प्रभारी थे, जो इस बात को समझ चुके थे कि 'नो वर्क नो पे वाले' सीएम रहे शांता कुमार के नाम पर चुनाव लड़ना और जीतना बेहद मुश्किल है। धूमल तब मोदी के करीबी थे और प्रदेश की राजनीति में भी उनका ठीक ठाक कद था। सो, मोदी ने पार्टी आलाकमान को मनाया और चुनाव से पहले ही धूमल को सीएम फेस घोषित कर दिया। हालांकि नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों 31-31 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे लेकिन बहुमत किसी के पास नहीं था। कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज़ पंडित सुखराम ने तब नई पार्टी बना कर चुनाव लड़ा था, जिसका नाम था हिमाचल विकास कांग्रेस। पंडित सुखराम की पार्टी के खाते में पांच सीटें आई थी और सरकार किसकी बनेगी, ये उन्हें ही तय करना था। वीरभद्र से मतभेद के चलते सुखराम ने धूमल को समर्थन दिया और धूमल ने पुरे पांच साल सरकार चलाई। हालांकि इसके बदले सुखराम के पांचो विधायकों को मंत्री बनाया गया। भाजपा के कई नेता, खासतौर से शांता गुट के कई नेता अब भी इसे गलत करार देते है। बने सड़क वाले मुख्यमंत्री जब प्रो धूमल पहली बार सीएम बने तो केंद्र में एनडीए की सरकार थी और प्रधानमंत्री थे अटल बिहारी वाजपेयी। उस दौर में देशभर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से सड़कों का जाल बिछाया गया था और हिमाचल भी इससे अछूता नहीं रहा। पहाड़ी राज्य होने के चलते हिमाचल में ये ये कार्य आसान नहीं था लेकिन धूमल सरकार ने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी। इसीलिए धूमल सड़क वाले मुख्यमंत्री के तौर पर भी जाने जाते है। 2007 में बने दूसरी बार सीएम 2003 के विधानसभा चुनाव में प्रो धूमल एक बार फिर भाजपा के सीएम फेस थे लेकिन भाजपा सत्ता में वापसी नहीं कर पाई। इसके बाद उनके नेतृत्व में 2007 का चुनाव लड़ा गया जिसमें भाजपा ने फिर सत्ता कब्जाई और धूमल दूसरी बार सीएम बने। दूसरी बार वे एक जनवरी 2008 से 25 दिसंबर 2012 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। प्रेम सिंह धूमल के दो बेटे हैं- अरुण ठाकुर और अनुराग ठाकुर। अनुराग ठाकुर राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वे बीसीसीआई के चेयरमैन भी रह चुके है। इसके अलावा मौजूदा समय में हमीरपुर लोकसभा से सांसद हैं और केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री भी। उपचुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से सियासी खलबली : इन दिनों प्रो प्रेम धूमल फिर चर्चा में है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अब हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के धर्मशाला तथा सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। धूमल की धर्मशाला सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने की चर्चाओं ने सभी के कान खड़े कर दिए हैं। धूमल के चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से ही भाजपा के अंदर गुणा-भाग शुरू हो गया है। माना जाता है कि अब भी धूमल की इतनी कुव्वत है कि भाजपा उन्हें हलके में नहीं ले सकती। वहीँ बीते दिनों धूमल का पीएम मोदी से मिल कर लम्बी चर्चा करना, रमेश धवाला और पवन राणा प्रकरण, इन्दु गोस्वामी का इस्तीफ़ा, पत्र बम जैसे कई तथाकथित सियासी इत्तेफाकों ने धूमल नाम को फिर सुर्ख़ियों में ला दिया है। प्रदेश में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने है। भाजपा का एक वर्ग धूमल को टिकट देने की मांग कर रहा है। कांगड़ा हमेशा हिमाचल की राजनीति का भविष्य तय करता रहा है और धूमल का क्षेत्र हमीरपुर भी कभी कांगड़ा जिला की तहसील हुआ करती थी। ऐसे में पुराने कांगड़ा के धूमल कोई सियासी गुल खिला पाते है या नहीं, देखना दिलचस्प होगा।
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन के बारे में ज़िला के समस्त अधिकारियों के लिए बचत भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 1100 पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पंहुचा सकते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और सूचना प्रोद्योगिकी विभाग के संयुक्त प्रयासों द्वारा इसे शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाईन लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए एक सरल प्रक्रिया है। उनके द्वारा दर्ज की गई समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब तक समस्या के समाधान से शिकायतकर्ता सन्तुष्ट नहीं हो जाता तब तक शिकायत का निपटारा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वैश्विक विकास के लिए कृषि,पर्यावरण और अनुप्रयुक्त विज्ञान में उन्नति विषय पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 27-29 सितंबर,2019 से डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कृषि पर्यावरण विकास सोसाइटी और नौणी विश्वविद्यालय इस सम्मेलन को काइरो विश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट और नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कर रहें है। इस तीन दिवसीय आयोजन में भारत के 15 राज्यों और स्पेन, मिस्र, नेपाल और बांग्लादेश के 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान कृषि बागवानी और संबद्ध विज्ञान पर समग्र रूप से चर्चा की जाएगी ताकि समाज के सतत विकास हो सके। विभिन्न राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और आईसीएआर के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, भारतीय गेहूं अनुसंधान और जौ अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, केंद्रीय उपोष्णकटिबंधीय बागवानी संस्थान के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में भाग लेंगे और अपना अनुसंधान प्रस्तुत करेगें। यह सम्मेलन प्रख्यात वैज्ञानिकों,शोधकर्ताओं, विद्वानों और छात्रों को एक मंच पर लाएगा ताकि सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम ज्ञान को साझा किया जा सके। स्थानीय समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ जेएन शर्मा और सह-अध्यक्ष डॉ एचआर गौतम ने बताया कि कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में विकास, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और आजीविका सुरक्षा के लिए स्थायी पहाड़ी खेती, पर्यावरण प्रबंधन में उभरते मुद्दों, जैविक और संबद्ध विज्ञानों और फार्मास्यूटिकल और अनुप्रयुक्त विज्ञानों में हाल के रुझानों जैसे प्रमुख विषयों पर इस आयोजन में चर्चा होगी। जलवायु परिवर्तन और कृषि पर प्रभाव जैसे गंभीर मुद्दे पर एक विशेष चर्चा भी की जाएगी। सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय के 50 से अधिक छात्र और संकाय भी अपने शोध प्रस्तुत करेंगे।
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत अब तक ज़िला में 43 हजार 752 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है। ज़िला में डेंगू और अन्य जलजनित बिमारिओं के बारे में लोगों को समय-समय पर जागरूक और फाॅगिंग करने का ही परिणाम है कि डेंगू और स्वाईन फ्लू तथा अन्य बीमारियों पर नियंत्रण है। यह बात उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि ज़िला में मशरूम व हल्दी के उत्पादन को बढावा देने के लिए अधिक से अधिक किसानों को शिविरों के माध्यम से जागरूक कर इसका उत्पादन करने के प्रेरित करें, ताकि किसान इसकी खेती करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो सकें। उन्होंने इस अवसर पर आईटीआई के समीप अवैध खोखे, सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट, कृषि माॅडल फार्म, रेलवे, शौचालय निर्माण, व्यास प्योर, जलमग्न, फोरलेन, काॅऊ सैंचुरी, आवारा पशु, प्रदूषण निरीक्षण केन्द्र, वाटर स्पोर्टस, हाईड्रो इंजीनियर काॅलेज, स्वच्छता ही सेवा, मतदाता सत्यापन इत्यादि विभिन्न मुददो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विश्व पर्यटन सप्ताह के चौथे दिन बिलासपुर महाविद्यालय के पर्यटन शिक्षा विभाग द्वारा ज़िला बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता करते हुए विधायक सुभाष ठाकुर ने स्वच्छता और पर्यटन के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया और ज़िला बिलासपुर में पर्यटन की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि ज़िला बिलासपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। काॅलेज पर्यटन विभाग के प्राचार्य प्रो. पुनीत सिंह और प्रो. संजय धीमान ने बताया कि पर्यटन शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पूर्ण सहयोग किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के करीब 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों, भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला प्रवक्ता विनोद ठाकुर, हर्ष मेहता, पंकज ठाकुर तथा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मंगलवार को बड़सर विधानसभा के बिझड़ कस्बे में भाजपा द्वारा राष्ट्रीय एकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि धारा 370 के कारण जम्मू कश्मीर में बहुत सारी विसंगतियां थी। वहां के नागरिकों, गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा था। लंबे समय से धारा 370 एवं 35 ए को खत्म करने की मांग हो रही थी जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खत्म किया है इसके लिए पूरा देश उनका धन्यवाद करता है।
राज्य महिला आयोग का एक दिवसीय कैंप कोर्ट मंगलवार को ज़िलाधीश कार्यालय सोलन के न्यायालय कक्ष में आयोजित किया गया। कैंप कोर्ट की अध्यक्षता महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने की। कैंप कोर्ट के लिए घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार की प्रताड़ना के 23 मामलों में समन जारी किए गए थेेे, इसमें से 18 मामलों की पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 8 मामलों का निपटारा कर दिया गया तथा शेष मामलों में दोबारा समन जारी किए गए। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू बाला तथा विधि अधिकारी अनुज वर्मा उपस्थित थे।
25 सितम्बर को बिलासपुर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी रोटरी क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष भूपेंद्र टाडू व व्यास रक्तदाता समिति के कोषाध्यक्ष तरुण टाडू ने दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सजग, चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत किसी भी क्लास को बिना बताए उनकी जरूरत का सामान व फल उन्हें आवंटित किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत गठित ज़िला कार्यबल की बैठक 27 सितंबर, 2019 को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन केसी चमन करेंगे। बैठक 27 सितंबर, 2019 को प्रातः 11.00 बजे आरंभ होगी।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठोर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। एनएसएस की छात्रा नेहा व भावना ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना महात्मा गाँधी के जन्म शताब्दी के अवसर पर 24 सितम्बर 1969 को शुरू की गई थी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता राजेन्द्र वर्मा, नरेंद्र कपिला, पुरुषोतम शर्मा, राकेश शर्मा, नरेन्द्र लाल, रमन कुमारी, अमर सिंह वर्मा, करुणा शर्मा, सुमन कुमारी, आरती, धर्म दत्त, राकेश रघुवंशी, प्रवीन, सुषमा देवी, उर्मिला, गीता देवी, वीना देवी, जागृति कपिल, अंजना, रंजना, ज्योति, संतोष कुमारी शर्मा, चमन लाल, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में 18 पंचायतों के 182 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये गए। इंडेन गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अर्की क्षेत्र के विधायक गोविंद राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गूंटा ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथियों और उपस्थित लोगों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 2000 मुफ्त गैस कनेक्शन आवंटित कर दिए गए है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गरीब परिवारों के लिये इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने का निर्णय पिछले वर्ष लिया गया था और इस योजना से गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट पूर्णचंद ठुकराल भी उपस्थित रहे। उन्होंने 18 पंचायतों से आई गृहिणियों को गैस को प्रयोग करते समय सुरक्षा हेतु कुछ टिप्स दिए। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष ओबीसी नरेंद्र चौधरी, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार गूंटा, इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी हरीश शर्मा, जगदीश्वर शुक्ला, पंचायत सचिव धनी राम, धर्मा बंटू शुक्ला, खेमराज ठाकुर अन्य पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी लाभार्थी परिवार भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सभी ज़िलावासियों से आग्रह किया है कि सोलन ज़िला में आयोजित की जा रही सातवीं आर्थिक गणना-2019 के विषय में सही सूचना उपलब्ध करवाएं, ताकि ज़िला से आर्थिक गणना का सटीक आंकड़ा प्राप्त हो सके।
ग्राम पंचायत कलोल के पंचायत घर में प्री-जनमंच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी झण्डुता अनमोल ने की। प्री-जनमंच शिविरों में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा तथा पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच जागरूकता शिविरों में प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं गृहिणी सुविधा योजना, जनधन योजना, बेटी है अनमोल, राशन कार्डाे का डिजिटाइजेशन, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, बच्चों का टिकाकरण तथा स्वच्छता, नशा निवारण इत्यादि का प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि वंचित पात्र लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओ से लाभान्वित किया जा सके। इस अवसर पर नायव तहसीलदार रमेश धीमान, एसडीओ आईपीएच, रत्न देव, पंचायत प्रधान बलवीर सिंह चंदेल, वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सोलन में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयुर्वेद विभाग सोलन द्वारा योग शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 26 से 28 सितंबर तक नगर परिषद हॉल सोलन में आयोजित होगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। केसी चमन ने कहा कि यह योग शिविर प्रातः 6.00 बजे से प्रातः 7.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इससे न केवल छात्र अपनी शिक्षा में बेहतर कर पाएंगे अपितु नशे से दूर भी रहेंगे। ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त सोलन के निर्देश पर पूरे जिले में योग गतिविधियां आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज कुमारहट्टी, पुलिस लाईन्स सोलन, दुर्गा पब्लिक स्कूल रबौण, अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़, राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला, सेंट मेरी स्कूल कंडाघाट, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट एवं बथालंग, बड़ी संख्या में छात्रों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को योग का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में योग शिक्षा के साथ-साथ जीवनशैली से संबंधित जानकारी भी प्रदान की जा रही है। डॉ. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि इसमें कोई भी व्यक्ति निःशुल्क भाग ले सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इन योग शिविरों का लाभ उठाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन कुसुम शर्मा एवं तरुण बाला ने किया। दिवेश, कुसुम कुमारी, हिमानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी अमरदेव शर्मा ने एनएसएस की विस्तृत जानकारी एवं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रवक्ता हिंदी भीम सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, लक्ष्य एवं उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने सभी को एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनसे सीख लेने व जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रसाद, पूजा, लेख राम, किरण बाला, हरीश गुप्ता, रीता शर्मा, योगेश गुप्ता, सरिता गुप्ता, सत्यपाल, शिल्पा कुमारी, मीनाक्षी, हेमंत गुप्ता, पंकज कुमार, मीरा देवी, रजनीश, मंजुला देवी, पूजा शर्मा, ज्योति एवं कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र चंदेल, सहायक कमला गौतम सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यूको बैंक शाखा दाड़लाघाट ने बैकिंग लोकपाल चंडीगढ़ के सहयोग से लोगों के लिए ग्राहक जागरुकता कैंप शिव मंदिर दाड़लाघाट में लगाया। इसकी अध्यक्षता आरबीआई के एजीएम विनोद नेगी ने की, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डीजीएम वेंकटरमन मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। कैंप में डीजीएम वेंकटरमन ने कहा कि ग्राहकों की बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों को उचित प्राथमिकता दी जाए और उसे तुरंत हल किया जाए। कैंप में ग्राहकों की शिकायतों का संबंधित बैंकों द्वारा मौके पर ही निपटारा किया गया। इसके बाद ग्राहकों के लिए जागरुकता शिविर लगाया गया। इस कार्यक्रम में यूको बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक इंदु शर्मा ने ग्राहकों से प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए अपने बैंक की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। कैंप में लोगों को बताया गया कि यदि किसी भी ग्राहक को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो वह तुरंत संबंधित बैंक को अपनी शिकायत भेजे। इस मौके पर एसबीआई के एजीएम सुनील चौधरी, यूको बैंक के प्रबंधक अमीर नेगी, हेमलता, अभिषेक कटोच, बीडीसी सदस्य दाड़लाघाट जगदीश ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, एडीकेएम के प्रधान बालकराम, अनिल गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, स्थानीय एसएचजी के सदस्य, स्थानीय सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बी एल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा एनएसएस दिवस मनाया। इसमें विद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में बच्चों द्वारा एनएसएस गान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयं सेविका आँचल, दिव्यांशी ने अपने भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना व एनएसएस डे मनाये जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूनम शर्मा और पुर्शोतम लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को इस योजना के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया और उन्हें निस्वार्थ सेवा का महत्व बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने इस अवसर पर बच्चों के राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए कहा। विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और विद्यालय समन्वयक रामेश्वर ठाकुर ने इस दिवस पर एनएसएस प्रभारी के कार्य की सराहना की। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य किरण लेखा जोशी एंव अन्य अध्यापक भी मौजूद थे।
डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन के तहत सतत सब्जी उत्पादन के लिए अभिनव हस्तक्षेप पर 21 दिवसीय उन्नत संकाय प्रशिक्षण का सोमवार कोसमापन हुआ। यह आयोजन विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के उन्नत संकाय प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया गया।इस केंद्र को वर्ष 1995 में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा सब्जी फसल सुधार और उत्पादन प्रौद्योगिकी में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों और आईसीएआर संस्थानों के संकाय और वैज्ञानिकों के कौशल के उन्नयन के लिए स्वीकृत किया गया था समापन समारोह में केंद्र के निदेशक डॉ एके शर्मा ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना के बाद से सब्जियों के विभिन्न अनुसंधान और विकास पहलुओं पर 28 उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और देश भर के 600 से अधिक युवा वैज्ञानिकों को इसमें प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह प्रशिक्षण इस श्रृंखला का 29वां प्रशिक्षण है। इस वर्ष महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और पश्चिम बंगाल के 25 वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ शर्मा ने पिछले एक साल में दुनिया में हुई चरम जलवायु घटनाओं और उनके प्रभाव के बारे में बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने अपने संबोधन में विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में खाद्य उत्पादन में वृद्धि हुई है लेकिन आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या के लिए उत्पादन को बनाए रखना एक चुनौती होगा। डॉ कौशल ने वेजीटेबल ब्रीडरों से नई किस्मों को विकसित करने का आह्वान कियाजो जलवायु परिवर्तन के प्रतिरोधी हो। कुपोषण और वैश्विक भूख सूचकांक के मुद्दे पर बोलते हुएउन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों के लिए अभिनव समाधानढूँढने होगेंजो इन मुद्दों से निपटने में मदद कर सकते हैं। इस वर्ष के कार्यक्रम को जलवायु परिवर्तन का एक विस्तृत विवरण देने के लिए तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों समेत देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों ने बदलती जलवायु परिदृश्य के तहत सब्जियों की खेती के लिए अत्याधुनिक तकनीकों परव्याख्यानदिएजिनमेंआईसीएआर-आईआईवीआर वाराणसीके डॉ सुधाकर पांडे,पीएयू लुधियानाकेडॉ एएस धट्ट, आईएआरआईनई दिल्लीके डॉ बीएस तोमरऔर कृषि विवि पालमपुरके डॉ अखिलेश शर्माप्रमुख रहे। प्रतिभागियों को डीएमआर चंबाघाट, शिमला मेंसीपीआरआई और एनबीपीजीआर, और विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट और आरएचआरटीएस मशोबरा में जाने का मौका भी मिला। उन्होंने चायल और सपरून घाटी के प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत भी की। इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान डॉ. जेएन शर्मा, निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ राकेश गुप्ता, डीन वानिकी महाविद्यालय डॉ. कुलवंत राय, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ पीके महाजन, वित्त नियंत्रक एचएम वर्मा, सभी विभागों के एचओडी और वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
सोलन ज़िला का 15वां जनमंच कसौली विधानसभा क्षेत्र के जौहड़जी में आयोजित किया जाएगा। इस जनमंच की अध्यक्षता प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन केसी चमन ने सोमवार को इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। केसी चमन ने कहा कि ग्राम पंचायत बोहली के जौहड़जी में आयोजित होने वाले इस जनमंच में क्षेत्र की 12 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जनमंच में ग्राम पंचायत काबाकलां, बोहली, अन्हेच, भोजनगर, बनासर, नेरीकलां, नारायणी, प्राथा, चम्मो, बड़ोग, कोरो कैंथड़ी तथा चेवा की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रातः 10.00 बजे आरंभ होगा। जनमंच में अपनी शिकयतों के निवारण के लिए लोगों को सर्वप्रथम इनका पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए लोग पूर्व जनमंच अवधि में संबंधित ग्राम पंचायत अथवा उपमंडलाधिकारी सोलन के कार्यालय में अपनी शिकायत पंजीकृत करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनमंच निर्देशों के अनुसार एक व्यक्ति केवल एक ही शिकायत पंजीकृत करवा सकता है। एक ग्राम पंचायत से तीन प्रस्ताव शिकायत निवारण के लिए पंजीकृत किए जा सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी शिकायतें पूर्व जनमंच अवधि में अवश्य पंजीकृत करवाएं और आवेदन पत्रों पर अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। केसी चमन ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 13 अक्तूबर, 2019 से पूर्व चिन्हित ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां एवं जागरूकता शिविर आयोजित करें। उन्होंने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित बनाएं कि चिन्हित ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं का पूर्ण निरीक्षण किया जाए और लोगों को जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने इस अवसर पर ज़िला में आयोजित विभिन्न जनमंच कार्यक्रमों की समीक्षा की और समस्याओं तथा मांगों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने आयोजित किए जाने वाले जनमंच की पूर्ण जानकारी प्रदान की। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता सहित ज़िला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
हिमाचल उत्सव की आठवीं सांस्कृतिक संध्या गायक कार्तिक शर्मा और राजीव शर्मा के नाम रही। हिंदी पंजाबी नगमों के सरताज कार्तिक ने दर्शकों की मांग पर पहाडी नाटियां भी सुनाई। कार्तिक ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत ले जाऐें जाने कहां हवांऐ गीत से की और उसके बाद ये जो हल्का हल्का सरूर है, ताकते रहते तुझकों सांझ सवेरे, हिंदी गानों के बाद दर्शकों की मांग पर पहाडी नाटी ओ लाडी शान्ता, मेरी साहिबुए गायी। इसके बाद कार्तिक ने फिर से नचाते हुए पंजाबी जुगनी, इश्क बूले नू नचावे यार ते नचना पैंदा ऐं आदि गानों की मेलडी गा कर संध्या को अपने नाम कर लिया। कार्ति की सुरीली आवाज का हर कोई दिवाना दिखा। इसके बाद रामपुर के नाटी गायक राजीव शर्मा ने ठंडा पानी ऐ पिलाए रामपयारीए, रोहडू जातरे जैसी नाटियों से खूब मनोंरजन किया। कुलदीप शर्मा के बाद राजीव शर्मा दूसरे सबसे बडे नाटी किंग बनके उभरे। राजीव की नाटियों में पूरा मैदान जमकर थिरका। संध्या में पंजाब से आऐ गायक दाविंद्र दिल का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर, ओ तेेरा की लगदा जैसे गीत गाए। दाविंद्र का छल्ला गायक दर्शकों में खूब पंसद किया गया। संध्या में पहाडी गायिका पूनम सरमाइक ने भी खूब रंग जमाया। तुषार वर्मा, एसजे डांसिंग जोन, ओएनएस माही डांस एकडेमी ने भी शानदार डांस पेश किए। हिमाचल उत्सव में आयोजित हुई विभिन्न स्कूलों की नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए व विजेताओं को मुख्यातिथी डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने सम्मानित किया। 16 सितम्बर को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में सब जूनियर में पहला स्थान जीनियस ग्लोबल स्कूल तथा दूसरा स्थान यूरो किडस ने हासिल किया। जूनियर केटेगरी में नवभारती स्कूल ने पहला, बीएल शामती और तीसरा स्थान टैगोर स्कूल को मिला। इसी तरह सीनियर केटेगरी में दयांनद आर्दश विद्यालय ने पहला गीता आर्दश ने दूसरा और सेंट ल्यूक्स ने तीसरा स्थान हासिल किया।17 सितम्बर को आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर में यूरो किडस ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर में सोलन पब्लिक स्कूल ने पहला, जीनियस ग्लोेबल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सीनियर में पहला स्थान गीता आर्दश विद्यालय ने हासिल किया। इसी तरह 18 सितम्बर को आयोजित प्र्तियोगिता में सब जूनियर में जीनियस ग्लोबल स्कूल तथा सीनियर में बीएल स्कूल ने पहला, गीता आर्दश ने दूसरा और सेंट ल्यूक्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की निर्णायक सुनिता शर्मा और मंजू भारद्धाज को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष पंकज सूद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव र्कीती कौशल, सदस्य रविंद्र पंवर, संजीव वर्मा, अंकुश सूद, रिपुदमन सिंह, संजय भटी, गोपाल कश्यप, राजीव, सुरेश व रामलाल ने अंतिम संध्या में पधारे मुख्यातिथी पूर्व मंत्री व विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, विशिष्ट अतिथि डा संजय अग्रवाल व सविता अग्रवाल, का स्वागत किया । इस मौके पर अरविंद गुप्ता, जगमोहन मल्होत्रा, मोहन मेहता, उषा शर्मा, सावित्री संख्यान, विनेश धीर आदि मौजूद थे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 सितंबर, 2019 को 11 केवी शामती फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्यार, टटूल, मझोंली, मोलों, नगाली, कालाघाट, दौलांजी व इसके आसपास के क्षेत्रों में 25 सितंबर, 2019 को विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रदेश एवं सोलन ज़िला के लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को निर्धारित समयावधि के भीतर सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन आरंभ की है। यह हेल्पलाइन आमजन की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समयबद्ध सीमा में निराकरण संभव बनाएगी। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के विषय में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। केसी चमन ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर टोल फ्री नंबर 1100 पर शिकायत एवं समस्या दर्ज की जा सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 सितंबर, 2019 को शिमला से इस हेल्पलाइन का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन पर 1100 नंबर के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निवारण के लिए शिमला में एक आधुनिक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कॉल सेंटर में शिकायत प्राप्त होते ही कर्मचारी शिकायत को संबंधित विभाग को प्रेषित कर रहे है। सभी विभागों में शिकायत निवारण के लिए चार स्तरीय प्रणाली स्थापित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्तरों पर शिकायत की स्थिति के अनुसार निवारण के लिए समय निर्धारित किया गया है। प्रथम स्तर पर विभाग के अनुसार क्षेत्रीय अथवा जिला स्तर के अधिकारी कार्यरत रहेंगे। इस स्तर पर विभाग की कार्यप्रणाली के अनुसार शिकायत निवारण के लिए 5 से 7 दिन का समय निर्धारित किया गया है। सभी विभागों में द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर शिकायत निवारण न होने की स्थिति में शिकायत उच्च स्तर पर निर्धारित समय अवधि में स्वतः प्रेषित हो जाएगी। इस स्तर पर संबंधित विभाग के सचिव शिकायत का निराकरण करेंगे। केसी चमन ने कहा कि 1100 नंबर पर लोग प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक अपनी शिकायत कर सकेंगे। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर आपाताकालीन परिस्थितियों में आने वाली सूचना को तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर भेज दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर ऑनलाइन भी शिकायत पंजीकृत की जा सकती है। इसके लिए http://cmsankalp.hp.gov.in पर शिकायत पंजीकरण करवाना होगा। बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्धन के छात्रों ने साइंस माॅडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा तथा अन्य स्टाफ ने प्रातःकालीन सभा में ध्रुव तथा रीतिका शर्मा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने कहा कि साइंस मॉडल प्रतियोगिता में दोनों बच्चों का अच्छा प्रदर्शन रहा है, भीमा वर्मा ने दोनों बच्चों को बधाई दी और अन्य बच्चों को इन से प्रेरणा लेने को कहा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुन्दन में ड्रग एब्यूज सप्ताह के दौरान विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। एनसीसी कैडेट रोहित कौंडल ने प्रार्थना सभा में नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने चित्रकला तथा नारा लेखन के माध्यम से नशे के नुकसान बताएं। लगभग 50 कैडेट्स ने एक जागरूकता रैली स्थानीय बाजार से निकाली, इसमें सभी स्थानीय दुकानदारों से नशे की वस्तुएं ना बेचने की भी अपील की गई। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने कैडेट्स के कार्य की खूब सराहना की व सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील भी की।
मैसर्ज केरोना रेमेडिज प्राईवेट लिमिटिड जटोली एवं यूटोपिया रिजॉर्ट वाकनाघाट, ज़िला सोलन द्वारा 24 सितंबर, 2019 को ज़िला रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। इस रोजगार मेलें के दौरान कार्यालय सोलन में 31 विभिन्न पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन गुमान सिंह वर्मा ने दी। गुमान सिंह वर्मा ने कहा कि यह साक्षात्कार स्टीवर्ड (एचएम), मेनेजर असिस्टेंट, मेनेजर(एचएम), होजमेन, कोमी सेकेंड इंडियन तथा रूम अटेन्डेंट पदों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार की आयु 19 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बी-फार्मा तथा एम.फार्मा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि यह साक्षात्कार 24 सितंबर, 2019 को प्रातः 10.00 बजे ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 सितंबर, 2019 को 11 केवी मरयोग फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले नौणी, धरजा, धारो की धार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 24 सितंबर, 20019 को विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
सोमवार को सोलन के बाईपास चौक पर एक बहुत बड़ा हादसा होते - होते बचा। टिप्पर के बैक होने की वजह से दो स्कूटिया चपेट में आयी है। परंतु स्कूटी सवार, टिप्पर की चपेट में आने से बाल बाल बचे।
पंचकूला: सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल के स्टाफ की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां चल रहे एमआरआई एंड सिटी स्कैन सेंटर में 61 साल के बुजुर्ग राममेहर को एमआरआई मशीन में डालकर वहां के टेक्नीशियन भूल गए। इस बीच मरीज की सांसें टूटने पर उन्होंने काफी हाथ-पांव मारे, लेकिन बेल्ट बंधी होने के कारण वह हिल भी नहीं सके। लेकिन, बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार जोर लगाते रहे। इस बीच बेल्ट टूट गई और वह मशीन से बाहर निकलने में कामयाब रहे। पीड़ित ने एमआरआई और सिटी स्कैन सेंटर के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है और उनकी शिकायत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में लिखा है कि अगर वह 30 सेकंड और बाहर नहीं आते तो उनकी मौत हो जाती।
इंदौर के एक शख्स ने अपनी बाइक में आग लगा दी और वहां से भाग गया। दरअसल, यह चालान का मामला है, ट्रैफिक पुलिस ने शख्स को रोककर 500 रुपये मांगे थे। घंटे भर उसने ट्रैफिक पुलिस से माफी मांगी लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने कठोरता दिखाई। इससे परेशान होकर युवक ने अपनी बाइक में आग लगा ली और वहां से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस अपनी पहचान छिपाकर गाड़ियों को रोकते हैं और उनसे पैसे लेते हैं। एक अन्य स्थानीय ने बताया, ‘वे हमें रोकते है और कहते है कि हम पर 1000 रुपये का जुर्माना हो गया है और घूस के तौर पर 500 रुपये लेते है, और फिर हमें जाने की अनुमति मिलती है। जबकि मध्यप्रदेश में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू भी नहीं हुआ है।
बी० एल सेन्ट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने ब्लाक अर्की के अंतर्गत आयोजित की गई बाल विज्ञानं सम्मलेन प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया है। प्रधानाचार्य पदम् नाभम ने बताया की इस बाल विज्ञानं सम्मलेन का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड्लाघाट में 19 सितम्बर से 21 सितम्बर तक किया गया था। इसमें खंड अर्की के 96 विद्यालयों से आये लगभग 633 छात्रों ने भाग लिया। उन्होंने बताया की विद्यालय से 15 बच्चों धृति, निहारिका, इशिका, तान्या, लक्षिता, भव्या, दिव्यांशी, ख़ुशी, एडविल, ज्योत्स्ना, निवेदिता, शगुन, सारिका, अंश पाठक और शिवांश ने सम्मलेन में भाग लिया। जानकारी देते हुए अनुराक्षिका विज्ञान अध्यापिका ज्योति नेगी और गणित प्रवक्ता संगीता कुमारी ने बताया की वरिष्ठ वर्ग मे लक्षिता और अंश पाठक ने प्रश्नोत्तरी मे दूसरा स्थान ,वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग प्रश्नोत्तरी मे ख़ुशी और दिव्यांशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग विज्ञानं एक्टिविटी कॉर्नर मे भव्या , वरिष्ठ वर्ग मे तान्या और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग मे निवेदिता ने अपना बहतरीन प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट सर्वे रिपोर्ट कनिष्ठ वर्ग में एडविल, वरिष्ठ वर्ग में धृति और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में निहारिका का चयन ज़िला स्तर की बाल विज्ञान सम्मलेन के लिए हुआ है। गणित ओलिंपियाड वरिष्ठ वर्ग में शगुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन बच्चों ने ट्रॉफी जीत कर स्कूल और कुनिहार का नाम ज़िला सोलन मे रोशन किया है। प्रधानाचार्य पदम् नाभम, रामेश्वर ठाकुर, किरण लेखा जोशी, सुषमा शर्मा ने सभी अध्यापाक वर्ग, बच्चों के अभिभावकों और विजेता बच्चों को बधाई दी है।
बिलासपुर ज़िले के सदर चुनाव क्षेत्र में त्युंन सरयुन धार की बैठक हरलोग में सम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता हरलोग बीडीसी सदस्या सीमा शर्मा ने की। इस बैठक में युवा नेता आशीष ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थिति दी। बैठक में क्षेत्र से सम्बंधित सभी समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश सरकार और ज़िला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हरलोग को उपतहसील का दर्जा दिया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर अगले 3 महीने में सरकार और प्रशासन की तरफ़ से कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई तो आगामी समय मे जिलाधीश कार्यालय और सरकार के प्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा। इसकी ज़िम्मेवारी सरकार एवम प्रशासन की होगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान रूप लाल शर्मा, कैप्टन राम लाल, कैप्टन सुखलाल, बलबीर शर्मा, बंटी भारद्वाज, दूनी चंद, अमि चंद, शुभम चन्देल, आशीष चन्देल, रविंदर, लेखराम, तुलसी राम, नन्द लाल चन्देल, राजेश कुमार, हेम राज, कुलजीत, सुरेश, रत्न सिंह, नरोत्तम दास, यशपाल, ओमप्रकाश व अन्य सदस्यों ने भाग लिया
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था लगभग 186 किलोमीटर की यात्रा पेट के बल लेट कर पूरा करने के बाद मंदिर पहुंचा। यह यात्रा 3 दिनों में पूरी हुई। यह श्रद्धालु हर वर्ष श्राद्ध पक्ष में दंडवत यात्रा करते हुए माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचते है। इन श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा पंडित सोहन लाल की प्रेरणा के द्वारा हर वर्ष की जाती है। इसमें वृद्ध, युवा और बच्चे हर तरह के श्रद्धालु शामिल है। इस यात्रा के दौरान यात्रियों का कहना था कि यह उनकी बीसवीं यात्रा है और पंजाब के धूरी से हर वर्ष 186 किलोमीटर का सफर पेट के बल तय कर वह माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचते है। कुछ श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए थे और कुछ पैरों पर पट्टियां बंधी थी, फिर भी श्रद्धालुओं के माथे पर थकान की कोई भी लकीर नजर नहीं आई। हर वर्ष पितृ पक्ष में यह यात्रा करते हैं ताकि माता रानी की कृपा उन पर बनी रहे और उनके पित्र भी प्रसन्न हो।
देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था ने एक बार फिर आगे आते हुए जरूरतमंद के लिए हाथ बढाए है। संस्था ने कंदरौर के वीरेंद्र कुमार जिनकी दोनो किडनियाँ खराब हो चुकी है, उनके दुख को थोड़ा कम करने की कोशिश की है। उन्होंने वीरेंद्र कुमार को संस्था की ओर से 18 हज़ार रुपये देकर मदद की है। वीरेंद्र के घर मे उनके अलावा कमाने वाला और कोई नही है, इसके चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दुख की घड़ी में संस्था ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम करती है।
वैसे तो देश-प्रदेश से विभिन्न विद्यार्थी उच्चत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाते है। लेकिन एक भी पैसा खर्च किये बिना यूके के विश्व विद्यालय द्वारा निखिल शर्मा पर 52 लाख रुपए खर्च किये जा रहे है। निखिल शर्मा बिलासपुर के जुखाला का समीप पंजेतन गाँव का निवासी है। इनका चयन केलेडोनियन विश्वविद्यालय स्काटलैंड यूके द्वारा पीएचडी अनुसंधान हेतु किया गया है। निखिल शर्मा स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी मठिया राम के परपोत्रे है। उनके पिता अमित शर्मा भाषा एवं संस्कृति विभाग निदेशालय शिमला में कार्यरत है और माता स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रही है। इन दिनों वह ढाण्डा, शिमला में रह रहे हैं। निखिल ने इस अवसर का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनो को दिया है और कहा है कि पीएचडी के बाद वह देश की और बेहतर तरीके से सेवा कर पाएंगे।
हिमाचल उत्सव के समापन अवसर पर रविवार आठवें दिन सोलन के जाने-माने निजी अस्पताल साईं संजीवनी की ओर से मेडिकल कैंप लगा कर फ्री चेकअप किया गया। इसमें 100 से ज्यादा पेशेंट को चेक किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाईयाँ वितरित की गई।
दी कशलोग बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति चंडी की सभा का साधारण अधिवेशन हुआ। सभा की अध्यक्षता पंचायत के उपप्रधान जय चंद शर्मा ने की। सभा मे सचिव, पूर्व कार्यकारिणी व अन्य सदस्य जो सभा को वसूली (ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक) ना दे पाए, उन्हें आम सभा ने डिफाल्टर घोषित करने की स्वीकृति प्रदान की। इसमें वर्तमान कार्यकारिणी के दो सदस्य सुरेश कश्लोग व जगदीश बड़ोग डिफाल्टर घोषित किए गए। सभा द्वारा वर्तमान समय में राशन प्रणाली को दुरुस्त करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस अवसर पर प्रधान तुलसीराम, कोषाध्यक्ष जय राम, सदस्यों में सुशील, कृष्ण,चंदू राम, रूपचंद,काशीराम, खेमचंद सहित करीब 70 सदस्य उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट गांव कोठी निवासी सीमा शुक्ला की दूसरी एल्बम "जोतां जाग रहियां" धमाल मचाती हुई रिलीज हो चुकी है। बता दे कि सीमा शुक्ला की पहली एल्बम "जय गोविंदा जय गोपाला" अभी पिछले माह ही रिलीज हुई है। उस एल्बम के मधुर संगीत का क्रेज अभी तक भी लोगों में कम नहीं हुआ है। राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी सीमा शुक्ला ने भैरवी स्टूडियो बिलासपुर म्यूजिकल डायरेक्टर परमजीत पम्मी तथा इस फिल्म को शूट करने वाले लागू एस कुमार, सुरेश वर्मा, राकेश शुक्ला तथा अन्य सभी मार्ग दर्शकों का धन्यवाद किया है जिन्होंने इस वीडियो को बनाने में उनका मार्गदर्शन किया है। इस क्षेत्र के लोग सीमा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों तथा इस एलबम की बहुत सराहना कर रहे है, और सीमा शुक्ला को बधाईयां दे रहे है। बधाई देने वालों में नरेंद्र चौधरी, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र शुक्ला, राजेश कुमार, कृष्ण चंद शर्मा, कामेश्वर कांत, बलवीर सिंह, आरती शर्मा, करूणा, नीलम शर्मा, नेहा शर्मा, हेम लता, श्रुति शर्मा इत्यादि शामिल है।
ईश्वरम्मा पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। बच्चे विभिन्न ड्रेस में तरह-तरह के किरदार में नजर आए। इस दौरान टैलेंट हंट प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने गायन, नृत्य, नाटक मंचन, वाद्य यंत्र वादन जैसे कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में परिधि, माही, आरव, नमन, स्वस्तिक गुप्ता, दिवांशु ठाकुर, मन्नत इत्यादि छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुती दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सभी के अंदर होती है, बस उन्हें निखारने की जरूरत है। इस मौके पर स्कूल शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्यों सहित बच्चे मौजूद रहे।


















































