विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सैद्धान्तिक मंजूरी मिलने से प्रदेश के हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार की बल्क ड्रग पार्क की यह सौगात हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम योगदान देगी। हिमाचल को मिले बल्क ड्रग पार्क के लिए मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए यह बात देहरा भाजपा के युवा नेता डॉ सुकृत सागर ने कही। डॉ सुकृत ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र से हिमाचल में इस बड़े प्रोजेक्ट को लाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डबल इंजन की सरकार की ताकत से इस बड़े प्रोजेक्ट को हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लेकर आए है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब दबा निर्माण कम्पनियों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ा, तब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तीन बल्क ड्रग पार्क निर्माण का निर्णय लिया। इस पर पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से उनके गगरेट विधानसभा दौरे के दौरान बात कर हिमाचल का पक्ष रखा तत्पश्चात निरंतर केंद्र में प्रयास कर इस प्रोजेक्ट को हिमाचल के लिए सुनिश्चित करवाया. डॉ सुकृत ने बताया कि यह ड्रग पार्क 1200 करोड़ की लागत से 1406 एकड़ भूमि पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिला के हरोली में बनेगा जिसका 90 फीसदी केंद्र सरकार व 10 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी। डॉ सुकृत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में 20 हज़ार करोड़ का निवेश आएगा जिससे 25 से 30 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा।
कृषि विश्वविद्यालय में संस्कृत संभाषण कार्यक्रम आयोजित श्लोकोचरण प्रतियोगिता में दिव्यांशु डोगरा श्रेष्ठतम प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एच.के.चौधरी ने वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और विद्धानों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारे बौद्धिक क्षेत्र को समृद्ध करने वाली मातृभाषा है। यह निर्दोषता, स्पष्टता और सरलता के साथ हमारी आत्मा को प्रबुद्ध करती है। सरकार और विभिन्न संस्थानों के सभी प्रमुख लोगो (चिन्ह) में संस्कृत श्लोक शामिल हैं। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए संस्कृत को सबसे अच्छा पाया गया है और नासा के वैज्ञानिकों को इस अनूठी भाषा में एक लघु पाठ्यक्रम का अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने संस्कृत के मंत्रों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह श्लोक मनोबल को बढ़ाने और किसी के जीवन को दिशा देने में मदद करते हैं। प्रो. चौधरी ने यह दिखाने के लिए उदाहरणों का हवाला दिया कि संस्कृत दुनिया की कई मुख्यधारा की भाषाओं से बेहतर है। उन्होंने भाषा के सुंदर व्याकरण का विस्तार किया। कुलपति ने छात्रों की संस्कृत में अभिव्यक्ति के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों, वैज्ञानिकों और अन्य लोगों के बीच संस्कृत के महत्व को उजागर करने के लिए इस तरह के समारोह आयोजित करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और हिमाचल सरकार ने स्कूलों में भाषा को पेश करने के लिए कदम उठाए हैं। संस्कृत को राज्य की दूसरी भाषा घोषित किया है। आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ अनीता सिंह ने बताया कि यह गलत धारणा थी कि संस्कृत का प्रयोग केवल धार्मिक कार्यक्रमों में किया जाता है। यह व्याकरण, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, न्यायशास्त्र आदि के लिए एक समृद्ध भाषा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ रणवीर सिंह राणा ने भी संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. ओ.एस.के.शास्त्री और डॉ विपिन कुमार ने विशेष व्याख्यान दिए। इंटर कॉलेज श्लोकोचरण प्रतियोगिता में आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय के दिव्यांशु डोगरा ने पहला और कृषि महाविद्यालय की मुस्कान कौंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कांगड़ा विधासभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए किया आवदेन मनोज कुमार। कांगड़ा समाज सेवा शब्द अपने आप में एक जोश भरता है। जब तक हम समाज में रहते हैं, तब तक समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करना हम सभी का नैतिक दायित्व हैं। हमारा उदेश भारत के हर व्यक्ति को समाज सेवा से जोडऩा है ताकि हमारे समाज का स्तर ऊंचा हो सके। जी हां हम बात कर रहे हैं राम किशन चौधरी की। उन्होंने कहा कि मैं वीरता की स्थाई निवासी हूं। उन्होंने अपनी सेवाएं चंबा, कुल्लू व सुरगनी में दी तथा अपनी नौकरी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहे। सितंबर 2019 में सुरगनी से डिप्टी चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद ही समाजसेवा में उनका अलग ही जज्बा रहा। रामकिशन चौधरी का मानना है कि आज विश्व की आबादी 796 करोड़ आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि 33 प्रतिशत जंगल होने चाहिए, लकिन जंगल सिर्फ 13 प्रतिशत ही रह गए हैं, ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने एक और मुहिम छेड़ी इस मुहिम के चलते राम किश न चौधरी ने 40 हजार फलदार, औषधिदार व इमारतीदार पौधे वितरित किए जोकि फल-फूल रहे हैं और पर्यावरण को सुरक्षित कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम मानवता को सुरक्षित रख पाएंगे। जब हिमाचल में पंचायत इलेक्शन हुए उसके पश्चात राम किशन चौधरी ने नवनिर्वाचित जिला परिषदों, प्रधानों, उप प्रधानों, बीडीसी सदसयों, वार्ड पंचों व आशा वर्करों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने इस सम्मान समारोह में पद सभी को शॉल, टोपी व पौधे देकर सम्मानित किया। जब कोरोना काल की स्थितियां सुधरने लगी तो, उन्होंने गांव के पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी वर्ग को बुलाकर भी सम्मानित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। उन्हाेंने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट देती है, तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगें। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करूंगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में शनिवार को डीएसपी नारकोटिक्स कांगड़ा, संजय शर्मा ने छात्र छात्राओं को नशे दुष्प्रभाव के विषय में एक विशिष्ट व्याख्यान दिया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने डीएसपी का महाविद्यालय में पहुंचने पर विधिवत ओपचारिक स्वागत किया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सबसे पहले व्यक्ति मात्र मनोरंजन के लिए नशे का सेवन करता है फिर धीरे-धीरे उसकी आदत पड़ती है और अंत में उसकी मजबूरी बन जाती है और जो भी नशा बेचने वाले हैं, उन्हें मानवता से कुछ लेना-देना नहीं होता, उन्हें बस पैसे से मतलब होता है, भले ही किसी की जान क्यों ना चली जाए? इसके साथ ही डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया जाए, लोग अपने बच्चों को समझाएं। इस दिशा में विद्यालय और महाविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डीएसपी ने कहा कि हमने पुलिस और लोगों के बीच एक बेहतरीन तालमेल स्थापित करना होगा, जिससे समाज में नशा आदि बेचने वालों पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भी हम सब हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और इसके लिए ड्रग फ्री हिमाचल ऐप, नेशनल ड्रग डी-एडिक्शन हेल्पलाइन और नशा निवारण हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। अंत ने डीएसपी शर्मा ने कहा कि आइए हम सब प्रतिज्ञा लें कि हम हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में प्रो सुमित पठानिया, रोबिन मोगरा और डॉ. अरुणदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र आलमपुर की ग्राम पंचायत में आज विधायक रविंद्र धीमान ने लोगों की जन समस्याओं को सुना बहुत सी समस्याओं को विधायक ने मौके पर ही निपटारा किया और बाकि विभाग को जल्दी ही निपटाते के निर्देश दिए। वहीं, विधायक रविंद्र धीमान ने कहां कि मेरी विधानसभा मेरा परिवार है और लोगों की सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। मेरा उद्देश्य ही विकास कार्यों में तेजी लाना है। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान ग्राम पंचायत के प्रधान संकुतला देवी के साथ पंचायत प्रतिनिधि के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने जारी की गई अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। कपूर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसका कोई संगठन ही नहीं बचा है। यही कारण है कि हर कोई विधायक बनने का सपना देख अपने ही पार्टी की जड़ें खोदने में लगा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हालांकि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है, लेकिन कांग्रेस में अजीब तरह की होड़ मच गई है। बीते दिन ही बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ बिलासपुर के कांग्रेस नेता ने ही मोर्चा खोल दिया। पूर्व विधायक तिलकराम और जिला बिलासपुर कांग्रेस प्रवक्ता संदीप संख्यान ने बंबर ठाकुर पर विधायक रहते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की भी मांग की। यह हालत उस कांग्रेस की है जिसकी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लाएंगे, लेकिन आलम यह है कि कांग्रेस नेता ही एक दूसरे के खिलाफ चार्जशीट लाने में व्यस्त हैं। कपूर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के सामने 10 गारंटीयां पेश की हैं और यह गारंटीयां हिमाचल कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। यह दिखाता है कि कांग्रेस के पास हिमाचल में एक भी चेहरा ऐसा नहीं है, जिस पर जनता भरोसा कर सके और जो खुद को नेता समझते हैं, उनमें एक-दूसरे को पीछे धकेलने की होड़ मची है। इसीलिए उसे हिमाचल के चुनावों में घोषणाएं करवाने के लिए दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को बार-बार लाना पड़ रहा है, वह भी भूपेश बघेल को जो अपने राज्य में नाकाम मुख्यमंत्री कहलाते हैं। कपूर ने कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता की स्थिति यह है कि कोई प्रदेश अध्यक्ष तक की बात नहीं सुनता। प्रतिभा सिंह को बार-बार कहना पड़ रहा है कि कोई भी नेता खुद को प्रत्याशी घोषित न करे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू और होली लॉज में मचे क्लेश का आनंद हिमाचल की जनता खूब उठा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के कई नेता और सिटिंग विधायक तक पार्टी छोड़ आज भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। यह दिखाता है कि देश के अन्य राज्यों की तरह अब हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव से संबंध रखने वाले मणि राम चौधरी को जयसिंहपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने इस संबंध में जानकारी दी। मणि राम चौधरी के साथ नौ अन्य विस क्षेत्रों में भी ब्लॉक किसान अध्यक्ष बनाए गए हैं। मणि राम चौधरी ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सुरेश पठानिया और जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंदर गोमा का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की अनदेखी की है। मणि राम चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनावों में विधानसभा जयसिंहपुर और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही हैं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कंग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने खनियारा के इंद्रू नाग में आई प्राकृतिक आपदा में माहौल का जायजा लिया और क्षेत्र में फैले मलवे को हटाने के लिए तुरंत तीन JCB मशीनों का प्रबंध किया, ताकि प्राकृतिक आपदा से फैले मलवे को जल्द से जल्द हटाया जा सके और लोगों को त्वरित राहत मिल सके। सुधीर शर्मा ने आपदा प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता का वायदा भी दिया। सत्ता से बाहर रहते हुए भी सुधीर शर्मा लोगों का दर्द समझते हैं, लेकिन सत्तासीन नेता लोगों को मात्र सरकारी आश्वासन देने का ही दिखावा कर रहे हैं। इस दुःख की घड़ी में सुधीर शर्मा ने कहा कि वह हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। सरकार उनकी मदद करें या न करें, वह हमेशा तन-मन-धन से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मेरा परिवार है और यदि मेरे परिवार पर कोई आपदा आएगी, तो मैं सबसे आगे खड़ा मिलूंगा।
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड़ शिक्षा खंड जवाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संजीव कुमार मुख्य शिक्षक बहुत ही मेहनती अध्यापक हैं। उन्होंने जिस भी पाठशाला में कार्य किया है, उनमें काफी सुधार व उनका नाम रोशन किया है। 2013-14 में जिला स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त करके पाठशाला का नाम ऊंचा किया है। वहीं, 2016-17 में पुनः स्वच्छता दिवस पर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी बहुत बच्चों को तैयार किया तथा राज्य स्तर तक खिलाया है। पूर्व पाठशाला में भी कम्प्यूटर शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं लोगों की सहायता से पाठशाला में उपलब्ध करवाई इसके साथ-साथ पाठशाला में नर्सरी कक्षाएं शुरू करके पाठशाला के नामांकन को भी बढ़ाया है। अपनी पाठशाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह टाई वैल्ट इत्यादि लगाकर उनमें इस तरह से हीन भावना को भी दूर किया है, इनका नाम राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं, ग्राम पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह तथा एसएमसी प्रधान अनीता देवी ने तथा समस्त गांववासियों ने शुभकामनाएं दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र में आयोजित अंडर-14 लड़कों की मेजर गेम्स खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 12 स्कूलों के 229 खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिला भर की इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटवाल, बास्केटबाल, हैंड बाल व बॉक्सिंग खेल का आयोजन किया गया। बास्केट बाल में सेकेड पब्लिक स्कूल जसूर विजेता व लंबागांव स्कूल उप विजेता रहा। फूटबाल में जीएवी कांगडा विजेता व जयसिंहपुर स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोह विजेता व पुराना कांगडा उप विजेता रहा।। हैंडबाल में ऐम अकादमी जयसिंहपुर विजेता व जीएवी कांगडा उप विजेता रहा। बॉक्सिंग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी व उप विजेता पठियार रहा। जयसिंहपुर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चाैपड़ा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की तथा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी बाजार में देर रात को अचानक आग लग गई। गमनीत यह रही कि स्थानीय लोगों की कड़ी मुशकत से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार देर रात साढे़ आठ बजे पंचरुखी में दीप चौहान की गिफ्ट की दुकान में अचानक आग से दहक उठी। देखते-देखते आग प्रवल हो गई। स्थानीय लोग और पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा समान जल गया था। लगभग दो से तीन लाख का नुकशान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने का कारण बिजली से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन के पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
राजेश कतनौरिया। जवाली ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगमन पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए है, उनमें से 5 पोस्टरों को शरारती तत्वों द्वारा रात को फाड़ दिया गया। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा 3 सितंबर को ज्वाली विधानसभा में आना तय हुआ है, जिसकी तैयारियों पर तकरीबन एक सप्ताह से ही ज्वाली भाजपा मंडल ने तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय विधायक व जयराम ठाकुर के लगे पोस्टरों को फार दिया गया। कुछ एक फटा पोस्टर पर सरकार द्वारा 4 वर्षाें में की गई उपलब्धियां भी अंकित की गई थी, तो वहीं जवाली भाजपा मंडल का कहना है कि जिसने भी यह घिनौना कृत्य किया है। ऐसे हुड़दंग वाजियों पर जल्द ही कार्रवाई होनी चाहिए, यह देख कर तो ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग सरकार व स्थानीय विधायक के द्वारा किए गए अथाह विकास से बौखला से गए हैं और इसी बौखलाहट में उन्होंने यह घिनौना कृत्य किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग रात के समय में के समय में सीसीटीवी फुटेज में भी देखे गए हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रभु की लीलाएं अनन्त हैं वहीं माखन चोरी करने की लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ मनोज कुमार। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण कथा के चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश वेद प्रकाश शर्मा, नवनीत शर्मा, वीपी शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुनील वर्मा व अश्वनी कुमार ने ज्योति जला कर के किया। आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री सौम्या भारती ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को सुनाकर भक्तों को आनंद विभोर किया। साध्वी जी ने बताया कि प्रभु की लीलाओं को आप सामान्य खेल नहीं, बल्कि दिव्य खेल कह सकते हैं। प्रभु की लीलाएं अनन्त हैं जैसे कि माखन चोरी करने की लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ है। अन्य साध्वी बहनो ने कृष्ण महिमा के साथ साथ देश भक्ति से ओतप्रोत ' मेरा रंग दे बासंती चोला' जैसे भजनों का गायन किया, जिस पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कथा का समापन प्रभु की पावन पुनीत आरती से किया गया, जिसमें आए हुए सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी संगत ने भोजन के रूप में प्रसाद को भी ग्रहण किया।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के अंतर्गत अपर कलोहा में 12 बजे के करीब एक परिवार निजी वाहन से नादौन से होशियारपुर जा रहा था। ग्राम अपर कलोहा में सामने से विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस थाना रक्कड़ में किरण कुमारी पत्नी मनमोहन सिंह निवासी बेला तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने पुलिस के समक्ष शिकायत की कि वह अपने पति सहित अपनी कार (HP558-7346) में अपने किसी काम को अपने घर नादौन से होशियारपुर जा रहे थे। साथ ही इसके पति कार को चलाते हुए अप्पर कलोहा पहुंचे, तो सामने उतराई से एक कार (PBOB-E5- 8395) ने तेज रफ्तार में से गलत दिशा में आकर इनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे इसके पति के बाजू में चोट लगी है। पुलिस थाना रक्कड़ द्वारा कार (PBOB-E5-8395) के चालक अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान न० 41 जालन्धर कैंट पंजाब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर,इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 सितंबर को दोपहर दो बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए वह विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत और शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को जनसभा के लिए आमंत्रित करेंगे। काजल शुक्रवार को ग्राम पंचायत तरखानकड़, ज़मानाबाद के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हिमाचल और केंद्र की डबल इंजन सरकार के चलते कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गति प्रदान की है। और वर्षों से लंबित आईटी पार्क का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के कर कमलों से करवाया जाएगा। काजल ने कहा विपक्ष मुद्दा विहीन है। चुनावी बेला पर कई झूठे शिगूफा छोड़ कर क्षेत्र की जनता को भ्रमित और गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। काजल ने कहा कांगड़ा शहर में पुलिस थाना के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है मुख्यमंत्री उसका शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार कर जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान तरखानकड़ किरण बाला, चुनी लाल, प्रकाश चंद, इश्वर दास, किशन चंद, करतार, अशोक बंटी, कौशल्या, पूजा, नीलमा संजोगिता, शबनम, सुमन, कमलेश रघुवीर, सोनू, प्रेम चंद, सुरेश, होशियार, हरबंस, विजय, लीला, रिंकू, ठाकर दास, नरेश, राम स्वरुप, दर्शाना, अर्पणा, व्यासा, सारिका देवी व तिलक राज भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी अंडर 19 जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में दूसरी बार राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों ने अपना कब्जा बरकरार रखा। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों के 94 शतरंज खिलाड़ियों ने इस स्कूली टूर्नामेंट में भाग लिया। इस शतरंज प्रतियोगिता में कुल सात राउंड हुए जिनमें बाल स्कूल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी स्कूल दूसरी बार विजेता रहा। स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे स्कूल से पांच शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कलावार सिंह, गणेश बहादुर, अक्षित शर्मा, अभय और आदित्य चौहान के शानदार प्रदर्शन से स्कूल दूसरी बार जिला स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में विजेता रहा। गणेश बहादुर और कलावर सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब दोनो अंडर-19 में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे।स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों, डीपीई अशोक कुमार, विकास धीमान प्रवक्ता वाणिज्य, प्रियांकुर प्रिया को बधाई दी और स्टेट टूर्नामेंट में बच्चो के अच्छे प्रदर्शन की कामना भी की।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर भटोली के छात्र अयाज हुसैन ने बॉक्सिंग प्रतियोगित के 48 किलो वजन में गोल्ड मैडल प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बता दें अयाज हुसैन ने यह पदक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर गेम्स) खेलकूद प्रतियोगिता में प्राप्त किया। छात्र अयाज हुसैन का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि जिला ऊना में आयोजित होने जा रही हैं।
कांगड़ा : जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सिर सजा जिला स्तरीय अंडर-19 ब्याज़ फुटबॉल प्रतियोगिता का ताज
कांगड़ा मनोज कुमार जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा ने राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प एचरागपुर में 28 से 31 अगस्त तक चली चार दिवसीय अंडर19-जिला स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन व पूरा दम-खम लगाते हुए सुलयाली स्कूल को पराजित कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। इसके साथ ही गौरव की बात यह है कि स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल में स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए व दो खिलाड़ियों का चयन बास्केटबॉल में स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबधंन समिति व प्रधानाचार्या मती अंजू रत्न ने खिलाड़ियों सहित उनके कोच मिस्टर राकेश व सहयोगी मिस्टर लेख राज को बधाई दी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आज बहरापन जागरूकता सप्ताह को देखते हुए जिला स्तरीय बहरापन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बहरापन के प्रति जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह से कोई दवाई नहीं लेनी चाहिए, कान को हमेशा चोट इत्यादि से बचाना चाहिए। ज्यादा शोर वाले स्थानों पर जाने से बचें, कभी भी संगीत को ज्यादा ध्वनि में ना सुने। यदि आप किसी शोर-शराबे की जगह काम करते हैं, तो ईयर प्लग का प्रयोग करें, कान का मैल कभी भी खुद नहीं निकालना चाहिए। इन सभी कारणों से सुनने की क्षमता कम हो सकती है या पूर्णतया जा सकती है।कानों में किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, समय रहते यदि हम उचित चिकित्सा सहायता ले लें, तो बहरेपन को काफी हद तक रोक सकते हैं। उन्होंने आगे बताया के जन्म के बाद ही छोटे बच्चों में उसके शैशवकाल से ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चा ठीक ढंग से सुन पा रहा है या नहीं इसके लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा छोटे बच्चों की घर पर देखभाल करने का कौशल सिखाया गया है, जिसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता जन्म से लेकर 18 महीने तक समय-समय पर बच्चे के विकास पर नजर रखती हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समय पर उसका इलाज करवाया जा सके। साथ ही शिशुओं का संपूर्ण टीकाकरण करवाना भी बहुत जरूरी है, ताकि वह बीमारियों से बचे रह सके। कार्यक्रम में उपस्थित जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सीआर ठाकुर और स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने भी बच्चों को कान की बिमारियों से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच और स्कूल की प्रिंसिपल कविता शर्मा द्वारा इनाम वितरित किए गए।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी अमित वर्मा विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनावों में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों की अनदेखी के चलते कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र पिछले लगभग 20 वर्षों से किसी भी विधायक ने यहां के विकास को तरजीह नहीं दी है। उन्होंने कहा कि केवल अपने ही विकास को प्राथमिकता दी है। अमित वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को वह अपने समर्थकों सहित माता श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात राजपूत सभा कांगड़ा में एक विशाल जनसभा करके अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यहां की जनता मुझे मौका देती है, तो मैं कांगड़ा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करूंगा।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव को लेकर अपनी एक और गारंटी जारी कर दी है। इस बार यह गारंटी विशेष तौर पर महिलाओं के लिये निकाली गई है। यह गारंटी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई है। गारंटी के एलान होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला यहीं नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी का एक बहुत बड़ा काफ़िला नादौन विधानसभा के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल की अगुवाई में पहुँचा जिनमें गारंटी के बाद एक अद्भुत जोश देखने को मिला। शैंकी ठुकराल ने कहा कि, यह गारंटी महिला सशक्तिकरण को लेकर एक शानदर पहल है। आज तक भाजपा-कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का सिर्फ नारा ही देती आई है पर कभी कुछ किया नहीं। बुधवार को केजरीवाल मॉडल ने यह साबित किया है कि वह महिला सशक्तिकरण के लिए हर मुमकिन कदम उठाने के लिए तैयार हैं। शैंकी ने कहा कि, इस गारंटी से महिलाऐं असल मायने में आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चे स्वयं उठा सकेंगी। बुधवार को हमारी माताओं-बहनों को अपनी छोटी-छोटी चीज़ों के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है पर, आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर इस गारंटी से वह अपनी छोटी-छोटी चीज़ों एवं ख्वाईशो को स्वयं पूरा कर सकेंगी। आज हिमाचल की महिलाओं में एक खुशी की लहर है जो काफी लंबे अरसे के बाद देखने को मिली है। इस बार प्रदेश में महिलाएं सरकार बदलने एवं बनाने सबसे ज्यादा अहम रोल निभाने वाली है।
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राजकीय महाविद्यालय मटौर में टीकाकरण शिविर का स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारी वर्ग को पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक दी गयी। पीएचसी इच्छी से आयी टीम;: डॉ. संजय, डॉ. मिंकल, डॉ. नितिका शर्मा, डॉ. रेणु, पूजा और पूनम (एफएचडब्ल्यू), बिंदु बाला, आशु, ललिता एवं सपना (आशा कार्यकर्ता) ने टीकाकरण सत्र का संचालन किया। शिविर सफल रहा और इसमें 85+ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। कार्यवाहक प्राचार्या रजनी शर्मा ने कहा कि यदि हमें कोरोना को हराना है तो स्वयं को टीका लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर हम भविष्य में समाज को कोरोना के खतरों से बचा पाएंगे ।
जयसिंहपुर आम आदमी पार्टी के नेता सतीश कुमार ने पालमपुर मे आए मनीष सिसोदिया एवं भगवंत मान का स्वागत किया। जयसिंहपुर के आम आदमी पार्टी के नेता सतीश कुमार ने बताया कि पालमपुर में आज आम आदमी पार्टी ने व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चौथी गारंटी में 18 साल से 60 वर्ष तक की महिलाओं को एक हजार देने की घोषणा की। जिसमें नारी शक्ति को बढ़ावा और सभी महिला वर्ग को अधिक समान मिलेगा।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पालमपुर के बुद्धा मल कैसल में आयोजित गारंटी समारोह में हिमाचल की महिलाओं को चौथी गारंटी दी। चौथी गारंटी के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को हर माह 1000 रुपए दिए जाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं को स्त्री सम्मान निधी की गारंटी सुकून की गारंटी है। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी पढ़ाई के लिए खर्च कर सकती है। विवाहित महिला अपने बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और खाने पीने का समान खरीद सकती है वहीं बुजुर्ग माताएं अपनी जरुरत का सामान खरीद सकती है। उनको अपने छोटे छोटे खर्चों के लिए किसी से पैसे मांगने की जरुरत नहीं है। महिलाओं को चौथी गारंटी देने के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में गैर सरकारी संगठन गुंजन तथा रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान से नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय का कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अमरीश घई ने स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहां कि मानव परमात्मा की सर्वोत्तम रचना है। कई लाख योनियों में से अनेक जन्मों के पश्चात दुर्लभ मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। यही जीवन परमार्थ, धर्मार्थ एवं पुण्य कर्म करने का आधार है परंतु फिर खुद नादान लोग इस बहुमूल्य मनुष्य जीवन को अनेक प्रकार के नशीले पदार्थों के दोबारा नष्ट कर डालते हैं तथा नशे मानव जीवन के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा की नशा करने वाले व्यक्ति के रहन सहन और उसके दैनिक व्यवहार में काफी फर्क आ जाता है। स्मरण शक्ति कमजोर होती है भूख कम लगती है कुल मिलाकर उसका जीवन अभावग्रस्त हो जाता है जिसमें मौत ही सवेरा बनकर आती है। इसलिए मेरा युवा पीढ़ी से आह्वान है कि वह नशे के दलदल से अपने आप को सुरक्षित रखें तथा अन्य लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करें।
दो बार डीजीपी डिस्क से सम्मानित मदन धीमान ने बतौर कांगडा डीएसपी का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह एसडीपीओ सरकाघाट में तैनात थे। वही एस एच ओ बालू गंज, दो बटालियनो व प्रोबेशनल डीएसपी पालमपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार संभालने के बाद विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांगड़ा में उनकी पहली पोस्टिंग है असामाजिक तत्वों को किसी कीमत पर शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। कार्यालय में आने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर, गुंडागर्दी व कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कानून व्यवस्था बनाये रखने में आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जन मानस से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्यवाही अमल में लाएंगे। बता दे कि डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ज़िला सिरमौर के रहने वाले है। वहीं विभाग द्वारा उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए दो बार डीजीपी से भी सम्मानित किए जा चुके है तथा वर्ष 2015 से डी एस पी की सेवाएं दे रहे है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसी अनसुलझी वारदातों को सुलझाया है और आरोपियों को जेल की हवा खिला चुके हैं।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पठानकोट ब्रांच की ओर से पाँच दिवसीय श्रीकृष्ण कथामृत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस की सभा का शुभारम्भ प्रभु चरणों में ज्योति प्रज्वलित करके किया गया जिसमें विशेष तौर पर कमल शर्मा, राकेश कथुरिया, डॉक्टर आरके भंडारी, राजेश महाजन, बादल कौशल, पंडित सुदर्शन शर्मा सहित अन्य शामिल हुए। आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सौम्या भारती ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन की लीलाओं के भीतर छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर बाल रूप कृष्ण की झाँकी देखकर एंव सुमधुर भजनों को सुनकर भक्तगण आह्लादित हो उठे | भक्तों ने कृष्ण जन्मोत्सव को खूब नाच कर एंव झूमकर मनाया। कार्यक्रम में अन्य साध्वी बहने साध्वी पुण्या भारती , साध्वी हरिता भारती एवं साध्वी निर्मल ज्योति भारती ने सुमधुर भजनों के गायन से उपस्थित भगवत प्रेमियों को आनंद विभोर किया। कथा का समापन पावन आरती से किया गया और सभी संगत ने बाद में प्रसाद व भोजन भी ग्रहण किया ।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत रविंद्र कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव छबड़ डा0 ब तहसील हरीपुर जिला कांगड़ा ने थाना में आकर बताया कि उनका मोबाइल फोन हरिपुर में कहीं गिर गया है। रविंद्र कुमार ने काफी तलाश की परंतु वह कहीं भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त मोबाइल फोन की कीमत 13000 रुपए है। शिकायत मिलने के बाद थाने से मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाया गया तो फोन की लोकेशन भटौली फकोरिया की आई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फोन की तलाश करके फोन को सुरक्षित उसके मालिक रविन्द्र कुमार उपरोक्त के हवाले कर दिया गया है।
कांगड़ा बाईपास पर यातायात बहाल होने से शहरवासियों को दिलाई जाम से राहत मनोज कुमार। कांगड़ा मंगलवार को डीसी कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक पवन काजल के साथ बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। डीसी जिंदल ने भड़ियाडा, मेहरना, खड़ियाड़ व बैदी सड़क मार्ग के पूरी तरह बाढ़ से बह जाने का जायजा लिया। लगभग 15 दिनों से आधा दर्जन गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कटा पड़ा है। विधायक पवन काजल ने पहले ही मुख्यमंत्री से इस संपर्क सड़क मार्ग की बहाली के लिए कदम उठाने की मांग रखी थी। मंगलवार को डीसी डॉ निपुण जिंदल, एसडीएम नवीन तंवर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। डीसी कांगड़ा ने बताया कि पहाड़ी के धंसने चलते लगभग एक सौ मीटर सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को साथ लगती निजी भूमि से वैकल्पिक सड़क मार्ग निकालने के लिए भू मालिकों से संपर्क साध उन्हें हर तरह का संभव सहयोग देने की अपील की। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर डीसी ऑफिस भिजवाने के आदेश दिए, ताकि सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र करवाया जा सके। विधायक पवन काजल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के साथ जो भूमि है उसके मालिक दिल्ली में रहते हैं, उनसे संपर्क साध कर वह निजी तौर पर सड़क का वैकल्पिक मार्ग तैयार कर फिलहाल शीघ्र सड़क पर यातायात को बहाल करवाने का प्रयास करेंगे। काजल ने कहा कांगड़ा बाईपास पर भी मंगलवार से यातायात को बहाल करवा दिया गया है। यहां पर भी सड़क की रिटेनिंग बाल टूटने से लगभग दो सप्ताह से यातायात बंद पड़ा था, जिससे कांगड़ा शहर में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना व्यापारियों व पर्यटकों को करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा मंगलवार से कांगड़ा बाईपास पर यातायात बहाल होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला पार्षद कुलभाष चंद्र सहित पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला जिला स्तरीय नेत्रदान और नेत्र देखभाल पखवाड़े का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से आज ( मंगलवार) काे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेत्रदान तथा नेत्र देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्र देखभाल और नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। क्योंकि आंखें मनुष्य के शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। अतः इनकी देखभाल करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंखों को किसी भी प्रकार की चोट इत्यादि से बचाना बहुत जरूरी है, आंखों में किसी भी प्रकार का विकार आने पर नजदीकी अस्पताल में अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। अगर किसी बच्चे को कक्षा में ब्लैक बोर्ड के बहुत नजदीक बैठना पड़ता हो, तो उसे किसी भी प्रकार की आंखों की समस्या हो सकती है। इसलिए समय रहते आंखों के डॉक्टर से संपर्क करके बीमारी को बढ़ने से रोकना चाहिए। आंखों की नियमित जांच करवानी चाहिए। उन्होंने आगे बताया की आजकल बच्चे अधिकतर समय स्क्रीन पर रहते हैं। इसलिए मोबाइल कंप्यूटर का प्रयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। अगर किसी कारणवश जायदा समय कंप्यूटर या मोबाइल पर गुजारना पड़ता है, ताे बीच-बीच में आंखों को विश्राम जरूर दें। कार्यक्रम में आगे जानकारी देते हुए प्राइमरी हेल्थ सेंटर बीड़ के प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बच्चों को नेत्रदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विस्तार पूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी नेत्रदान के द्वारा ही की जा सकती है, क्योंकि हम कृत्रिम आंख नहीं बना सकते, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करें तथा खुद भी नेत्रदान का संकल्प लें। कार्यक्रम में उपस्थित जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी सीआर ठाकुर तथा स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने आंखों से संबंधित बीमारियों की जानकारी बच्चों को दी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को इनाम वितरित किए गए, कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्या मुक्ता टंडन ने बच्चों से आह्वान किया कि वह इस जानकारी को स्वयं प्रयोग करते हुए औरों को भी जागरूक करें तथा अपनी आंखों को सुरक्षित रखें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिम जन कल्याण संस्था ने सौरभ वन विहार में पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम मैं बतौर मुख्यातिथि नितिन पाटिल डीएफओ पालमपुर ने शिरकत की तथा संस्था के माध्यम से यहां पर 25 देवदार के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन पाटिल ने कहा की हिम जन कल्याण संस्था हर साल पौधारोपण करती है तथा पिछले वर्ष भी संस्था द्वारा गोपालपुर में पौधारोपण किया गया था, जो पौधे अभी भी सुरक्षित है और अच्छे चल रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से और भी अन्य संस्थाएं इस कार्य में लगी हुई हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जब से संस्था की रजिस्ट्रेशन हुई है तब से हर वर्ष पौधारोपण संस्था द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह संस्था का पांचवा पोधारोपण कार्यक्रम था तथा जो पौधे लगाए गए हैं, वह काफी ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर आज 25 देवदार के पौधे लगाए गए तथा आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रमन अवस्थी, वीके सूद, आरएस मिन्हास, राकेश घोगरा, रविंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर, मनोज शर्मा, साहिल सन्नी, मोनिका शर्मा, सोनू सूद, डिंपल कुमार, कविता मिन्हास, शालिका ठाकुर, पूनम काैंडल, आकाश जंबाल व पंकज मंडियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद जन संपर्क विकास महिला सशक्तिकरण गांव के विकास निर्माण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव कच्छियारी में महिला मंडलों ग्रामीणों व नौजवानों से जनसंपर्क किया व नारी शक्ति को मजबूत करने हुए महिला बहनों को महिला मंडलों को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से दस-दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक दिए। उन्हाेंने कहा कि महिला बहनों को व बाहड़ी बस्ती वीरता गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के लिए तीन लाख रुपए दिए व ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा कि कच्छियारी गांव में दस वर्षाें से कोई भी विकास नहीं हुआ। मैं जनता से वायदा करता हूं की मैं विकास में कमी नहीं आने दूंगा। उन्हाेंने कहा कि मेरा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज भी मेरा किया हुआ विकास सर्वमाननीय है। कच्छियारी गांव में शमशान घाट पर सारे गांव की मांग थी कि शमशान घाट पर पानी पीने का उचित प्रबंध नहीं था, अब तीन लाख रुपए देकर हैंडपंप पर मोटर लगाने के लिए पंचायत प्रधान को 3 लाख रुपए उपलब्ध करवाए हैं, जिससे पानी का प्रबंध किया जाएगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास और तेज किया जाएगा।
पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय में दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री इकाई का उद्घाटन प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री इकाई का शुभारंभ कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने किया। उन्होंने नए उद्यम के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सभी विभागों में बिक्री आउटलेट बनाना महत्वपूर्ण है, जो कृषि और पशु उत्पादों जैसे बीज, सब्जियां व मशरूम का उत्पादन करते हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे अपने उत्पादों की विशिष्ट पहचान स्थापित करें और उसे बनाए रखें, ताकि विश्वविद्यालय का नाम और प्रसिद्धि भारत के कोने-कोने तक पहुंचे। इससे छात्रों और युवा किसानों में उद्यमिता का भी विकास होगा। उन्होंने यह भी सलाह दी कि उपभोक्ताओं से फीडबैक मिलने के बाद दुग्ध उत्पादों में सुधार करें। प्रो. चौधरी ने इकाई को गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति के लिए स्थानीय किसानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इकाई किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। क्योंकि वे भविष्य में उद्यमशीलता कौशल सीखेंगे और एफपीओ बनाएंगे। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उच्च गुणवत्ता वाला पाश्चुरीकृत दूध, पनीर, दही, बर्फी हिम पालम ब्रांड के तहत गुलाब जामुन, फ्लेवर्ड मिल्क, घी, खोया आदि उपलब्ध होंगे। डीन डॉ मनदीप शर्मा और डॉ आर के असरानी, हेड, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग ने इस नई इकाई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारी, वैज्ञानिक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा द्वितीय योगासन खेेल प्रतियोगिता का आयोजन विनोद कुमार (सह सचिव हि.प्र. योगासन खेेल संघ व नोडल अधिकारी,रा.यो.खे.सं), योगी रणजीत सिंह ( तकनिकी अध्यक्ष, हि.प्र. योगासन खेल संघ), ई.चुनी लाल डोगरा ( जोनल अधिकारी व महासचिव जिला कांगड़ा), अमिता व अभिषेक (जिला संयोजक), के स्तत प्रयास से द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत (कांगड़ा) में करवाया गया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन व नेशनल योगासन खेल फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त है जिसको भारत सरकार के खेल मंत्रालय से अनुमति मिली हुई है। जिला स्तरीय योग आसन खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राकेश कटोच अध्यक्ष न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल शााहपुुर ने शुभारंभ किया व समापन समारोह के मुख्यातिथि राज राणा साईं एजुकेशन ट्रस्ट धर्मशाला से उपस्थित रहे इनके साथ गौतम पठानिया, इंद्रजीत, बलविंदर पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता में बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता सब जूनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अवंतिका, द्वितीय स्थान पर हर्षिका कौंडल, तृतीय स्थान पर अनुष्का रही। ट्रेडिशनल योगासना खेल प्रतियोगिता लड़कों के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर आह्वान सूद, द्वितीय राघव पटियाल व तृतीय स्थान पर सिद्धांत चौधरी रहे। आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता गर्ल्स में प्रथम स्थान अवंतिका, द्वितीय स्थान हर्षिका, तृतीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे सुरक्षा चौहान, बविता देवी, पूजा तिवारी, ममता गोरा, सुुनाभ (टिक्कू) रैंगणियां ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजीव शर्मा, रेणु देवी, अमित मेहरा व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरिट आधार पर अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक नाहन में आयोजित की जा रही है। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-19 छात्र के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, मोहित, दक्षेश एवं अनमोल शर्मा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा, प्रकृति, अवनी ठाकुर एवं दिव्यानी थापा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं दक्षेश की जोड़ी तथा अनमोल शर्मा एवं मोहित की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा एवं रितिका शर्मा की जोड़ी तथा प्रकृति एवं दिव्यानी थापा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं भारती शर्मा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, गौरव कपूर, अमन चौधरी एवं दक्षेश कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला की रूबी, ज्योतिषका, सिमरन एवं भारती शर्मा कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष युगल मुकाबले में गौरव कपूर एवं हरजीत की जोड़ी तथा प्रतीक राणा एवं रतन सिंह की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका तथा रूबी एवं सिमरन की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। सीनियर मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के गौरव कपूर एवं रितिका की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। विलास हंस ने बताया कि टीम के साथ टीम कोच एवं टीम प्रबंधक जिसमें सेवानिवृत्त साई कोच रविंदर कपूर एवं धर्मशाला के बैडमिंटन कोच विवेक साथ में जाएंगे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भारत मे बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों को चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस भ्रष्टाचार की असली जड़ वे लोग हैं, जो रिश्वत लेकर अवैध निर्माण होने देते हैं, जब तक उन जिम्मेदार लोगों को सजा नही होती इस प्रकार का भ्रष्टाचार चलता रहेगा। शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार की नाक के नीचे दिल्ली के नोएडा में करोड़ों रुपए से भ्रष्टाचार के बल पर बना हुआ टविन टावर को गिरते हुए देश के करोड़ों लोगों ने देखा। टीवी चैनल और अखबारें भ्रष्टाचार के टविन टावर के समाचार से भरी पड़ी थी। उन्होंने इस मामले में सबसे अधिक बधाई उच्चतम न्यायालय को इसलिए दी है कि शायद पहली बार उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के नाम तय करने का काम हुआ। शांता कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया था कि अवैध निर्माण करने का आदेश देने वाले सभी अधिकारियों के नाम बताए जाए। नोएडा प्राधिकरण के 24 अधिकारियों चार बिल्डर दो वस्तुकार जिम्मेदार ठहराए गए हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसमें 18 अधिकारी सेवानिवृत हो चुके है, 6 निलबिंत हैं। शांता कुमार ने कहा आज भारत में सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन बढ़ते भ्रष्टाचार की है। टविन टावर गिराने का पहला मौका नही है। देश में कई बड़े नगरों में करोड़ों रुपए के अवैध निर्माण हुए। वर्षों तक उनमें व्यापार चलते रहें। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अवैध घोषित किया गए और बुलडोजर से उन्हें गिराया गया। उन्होंने दिल्ली में करोड़ों रुपए के ऐसे अवैध निर्माण गिरते हुए देखें हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि टविन टावर के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नामित किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके विरुद्ध अति शीघ्र ऐसी कठोर कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई इस प्रकार भ्रष्टाचार बढ़ाने की कोशिश न करें। उन्होंने देश की जागरूकता संस्थाओं को भी सावधान किया है कि वे इन सभी नामित जिम्मेदार अधिकारियों को दण्डित करवाने की कोशिश करें। शांता कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़े, तो इसके लिए एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाए।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी स्थित एक निजी होटल ज्वालामुखी में करण कुमार और सुनील कुमार निवासी दशमेश नगर लुधियाना जोकि होटल के कमरे में रह रहे थे, जिनके कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान उनसे 6.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पर धारा 21-61-85 एनडीपीएस और राजेश कुमार राजू फजला निवासी ज्वालामुखी 29-61-85 एनडीपी मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने बताया कीपुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुलिस थाना पंचरुखी एसएचओ सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ASI मदन लाल के नेतृत्व में रवाना की गई, तो समय करीब 05.20 बजे दिन जब पुलिस टीम व्याडा में मौजूद थी, तो उस समय एक गाड़ी कार-800 (HP53A-6162) रक्कड़ की तरफ से आई, जिसे यातायात चैकिंग हेतू रोका गया, तो गाड़ी में चालक के अलावा गाड़ी में अगली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा पाया गया, जो चालक का नाम व पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र वद्री प्रसाद निवासी गांव दतल डा. टिक्कर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू उर्फ गौरव पुत्र भाग सिंह निवासी गांव दतल डा. टिक्कर वतलाया जो गाड़ी की तलाशी स्थानीय गवाहो की मौजूदगी में की गई, जाे चालक के साथ अगली सीट पर बैठे व्यक्ति रिंकू के पास एक एदद पीठू बैग वरंग काला ब्रामद हुआ। बैग को खोलकर चैक किया, तो बैद के अंदर एक लिफाफा पोलोथीन वरंग काला पाया गया। लिफाफे को खोल कर चैक किया गया, तो लिफाफे के अंदर काले रंग का मादक पदार्थ चरस वतीनुमा व्रामद हुआ, जिसके बिजली चलित तराजू से तोला गया, तो 412 ग्राम चरस पाई गई, जो रिंकू कुमार पूछने पर बताया कि यह चरस गाड़ी मालिक दीपक कुमार की है, जो चरस व गाड़ी (HP53-6162) को कब्जा पुलिस में लेकर दोनाें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा 20.29 ND&PS ACT दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खुफिया तौर पर निगरानी रखी जा रही थी। SHO सुभाष शास्त्री ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जो भी लोग इस धंधे में सलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बात की पुष्टि DySP पालमपुर गुरवचन सिंह ने की तथा बताया कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी पुलिस प्रभारी पंचरुखी ने दिशा निर्देश जारी किए, जिसका सफल परिणाम प्राप्त हुआ
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत शिकायतकर्ता विरजेश पुत्र मुरलीधर गांव, डाकघर व तह. देहरा स्थाई पता गांव डा व त बुधुआना जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत पत्र देकर कहा कि 27 अगस्त को वह कार्य करके देहरा आ रहा था, तो रास्ते मे आशीष कुमार और उसके साथी उमेश कुमार, जो कि स्कूटी (HP36D-8779) पर सवार थे। उन्होंने उसका फोन छीना ओर भाग गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि देहरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने की है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते दियाड़ा स्थित एक ढाबे के समीप सड़क पर खड़ी युवती को बाईक द्वारा टक्कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती सड़क के किनारे खड़ी थी कि एक तेज बाईक (एचपी-36E-5956) पर सवार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह चोटिल हो गई है। घायल की पहचान अनन्या ठाकुर पुत्री विवेक कुमार निवासी वघीण डा. चुधरेड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शरू कर दी है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा ने पूरे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अपना जन जागरण अभियान चला रखा है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा के अध्य्क्ष देवेंंद्र मनकोटिया की अध्य्क्षता में विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव खरड़ मोहटली, माजरा एवं न्यू बस्ती, धक्का कलोनी व ढांगूपीर में जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिब मलेंद्र राजन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बरिस्ट प्रवक्ता मनमोहन कटोच भी विशेष रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर देवेंद्र मनकोटिया ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को अवगत कराया और आने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि लोगों का घर चलाना भी मुश्किल हो गया है, पेपर लीक, एलपीजी गैस मूल्य में धड़ल्ले से वृद्धि, पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने पर भाजपा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा इतना बढ़ता जा रहा है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का मन बना लिया है। वहीं, प्रदेश सचिब मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में विधायक ने अपने परिवारिक सदस्यों को तमाम विभाग के विकास कार्यो के टेंडर देकर उनमें घरों को ही भरा है और इंदौरा क्षेत्र का पढ़े लिखे युवा नोकरियों को त्राहि त्राहि कर रहे हैं और विधायक ने क्षेत्र के युवाओं को दरकिनार कर अपनी पार्टी के ओहदेदारो के बच्चों को ही विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की हैं। इंदौरा भाजपा के नुमाइंदों ने कर क्षेत्र में अपना फायदा लेते हुए अपनी ही जेंबे भरी है और युवाओं को एक फैक्ट्री तक में काम पर नहीं रखा जा रहा है। इस माैके पर पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर, प्रदेश सचिव मलेंद्र राजन, प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच, रविंद्र रिंकू, रछपाल चौहान, सुशील कुमार, रिंकू सहोता, मंजीत ठाकुर व संदीप दीपू आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते डाडासीबा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में सीएससी के माध्यम से सोमवार को ई स्टांपिंग की सुविधा कर दी गई है। जसवां परागपुर में यह पहला ऐसा लोक मित्र केंद्र है, जहां पर यह सुविधा शुरू हुई है। इस सुविधा शुरू होने के उपरांत ही गौरव निवासी कस्बा तहसील डाडासीबा 33 हजार 500 रुपए के स्टांप खरीदकर इस सुविधा के प्रथम ग्राहक बने हैं। लोक मित्र केंद्र डाडासीबा के संचालक सुनील कुमार ने बताया इस सुविधा में 10 रुपए से लेकर 1 लाख 40,000 हजार तक के ई-स्टांप लोकमित्र में ही उपलब्ध रहेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि इस सुविधा से डाडासीबा तहसील के लोगों को भरपूर लाभ होगा। क्योंकि पहले लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20 हजार रुपए से ऊपर की राशि के स्टांप पेपर कस्बा कोटला ट्रेजरी से लाने पड़ते थे, जो यहां से लगभग 17 किलोमीटर दूर है, लेकिन अब इस सुविधा से लोगों को इस चक्कर से छुटकारा भी मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा समय और लागत दोनों ही लिहाज से बेहतर है। इसी प्रकार अन्य तहसीलों के लोग भी यहां से ई स्टांप खरीद सकते हैं, जो कि प्रदेश की किसी भी तहसील में मान्य होंगे। सीएससी जिला कांगड़ा के डीएम छुनकू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा काम महज एक कागज में निपट जाता है, जबकि पहले 33 हजार के स्टांप खरीदने में कागजों के ढेर लग जाते थे। ई-स्टांपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव किशोर कुमार का कहना है कि ई-स्टांपिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें टेम्परिंग की कोई गुंजाइश नहीं है। ई-स्टांपिंग के प्रत्येक ग्राहक का यूनिक आईडी नंबर होगा। इसके अलावा 2डी बार कोड और माइक्रो प्रिंटिंग अक्षर होंगे। कोई भी फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करेगा, तो इस बार कोड से पकड़ा जाएगा। ग्राहक यूनिक आईडी कोड के जरिये कभी भी ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर सकता है।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा की कोटला बैल्ट में डिग्री कॉलेज एवं पुलिस चौकी को पुलिस थाना का दर्जा देने सहित जवाली में वीडीओ कार्यलय और नगरोटा सुरियां में उपमंडल खोलने की मांग। साधू राम राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि विकास की दृष्टि से कोटला बैल्ट में डिग्री कॉलेज एवं पुलिस चौकी को पुलिस थाना का दर्जा देने सहित जवाली में वीडीओ कार्यलय और नगरोटा सुरियां में उपमंडल खोलने की आवाज समस्त राजनीति दलों के प्रमुखों को राजनीति से ऊपर उठकर एवं समाज के शिक्षित बुद्धिजीवियों को मुख्यमंत्री के आगामी तीन सितंबर को जवाली दौरे पर प्रमुखता से उठानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के आधार पर मूलभूत सुविधाएं आम जनता को सुविधाजनक प्राप्त करने में दूर दराज चक्कर काटने से राहत मिल सके। क्योंकि कोटला बैल्ट की बात की जाए, तो कॉलेज स्तर की उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्ति के लिए खासकर लड़कियों को दूरदराज जाना पड़ता और पुलिस थाना न होने से पुलिस संबंधी कार्यों के लिए जवाली जाना पड़ता है, जिससे धन और समय का नुकसान गरीब जनता को झेलना पड़ता है। कोटला बैल्ट एवं जवाली बैल्ट की लगभग 20 पंचायतों के बाशिंदों को खंड विकास कार्यों केलिए नगरोटा सुरियां के चक्कर काटने पड़ते हैं और इसके साथ ही नगरोटा सुरियां को तहसील का दर्जा प्राप्त होने के एवज में उपमंडल अधिकारी कार्यालय खोलना भी समय की मांग बन गया है। अतः जवाली को विकास के नक्शे पर विकसित करने के लिए इन चार प्रमुख मांगों को पूरा करने केलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध सहित पुरजोर मांग की जाती है, ताकि 75 गणतंत्रता स्थापना दिवस समारोह को जवाली विधानसभा में हमेशा के लिए विशेष रूप से यादगार बना रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा रामलीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला नगर परिषद मैदान में होगी, जिसके लिए बैठक 31 अगस्त को जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात 8:00 बजे रखी गईं है। उन्होंने कहा कि सभा के कलाकार या कोई भी व्यक्ति रामलीला में अभिनय करना चाहता है, वह अपनी उपस्थिति बैठक में दर्ज करवाएं।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में कांग्रेस टिकट के लिए टिकटार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में कांगड़ा विधानसभा में समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे सेवानिवृत डिप्टी चीफ इंजीनियर राम कृष्ण चौधरी ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। उन्होंने आज अपने घर में समर्थकों के साथ बातचीत कर कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। आपको बता दें की राम कृष्ण चौधरी समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना जैसी घड़ी में लोगों की भरपूर मदद की है। चौधरी रामकिशन जब सेवानिवृत्त होकर आए, तो उन्हें मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए टाटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को एंबुलेंस भेज दी। उन्होंने अपनी समाजसेवा जारी रखते हुए काेराेना के समय जब सभी लोग अपने घरों में थे, तब इन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सैनिटाइजर मास्क व राशन वितरित किया। उन्होंने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट देती की टिकट देता है, तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करेंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत इंटर क्लास वॉलीबॉल प्रतियोगिता महिला तथा पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग की विजेता टीम निखिल, मुस्कान, आंचल, दीपिका व काजल प्रियंका रही। पुरुष वर्ग में साहिल, रोहित, नितेश, गोविंद, अनिकेत तथा राहुल ने बाजी मारी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कोंडल मुख्यातिथि के रूप मे उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर अन्नपूर्णा वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थित सराय भवन का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है, जिसके लिए दानी सज्जन भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी होल्टा निवासी संताेष सूद ने अपने स्व. पुत्र रजनीश सूद की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक एक कमरे के जीर्णोद्धार के लियए भेंट किया। उनके पुत्र की 1987 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अन्नपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, कार्यालय सचिव रविंद्र सूद एवं अनिल पराशर इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने सन्तोष सूद का सोसाइटी की ओर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा दरकाटा पंचायत के बिल्लपड़ गांव की नौ वर्ष की अवंतिका ने सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में ट्रेडनिशनल व आर्टिस्टक योग आसन खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण प्राप्त कर राज्य स्तर में प्रवेश प्राप्त किया। अवंतिका की स्वर्णिम सफलता पर आशा मॉडल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ ने अवंतिका को बधाई दी, वहीं अवंतिका के गांव में भी खुशी का माहौल है। बता दें अवंतिका तीन वर्ष की आयु से योग का प्रशिक्षण त्रिगर्त विश्व योग अकादमी, कांगड़ा से प्राप्त कर रही है। योग के प्रचार प्रसार के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी अवंतिका को पचास हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी है। अवंतिका का कहना है कि अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आसमां अभी बाकी है। अवंतिका के पिता जो कि निजि टेलिकॉम कंपनी में कार्यरत हैं और माता योग शिक्षिका है का कहना है कि सफलता का प्रकाश सबको दिखाई देता है, मगर उसके पीछे की मेहनत का अंधकार नहीं। अतः हम सभी माता-पिता से निवेदन करते हैं कि आप भी अपने बच्चों को अवसर प्रदान करें, क्योंकि प्रतिभा सभी बच्चों के पास होती है।
मनोज कुमार। कांगड़ा महाविद्यालय की 'टैगोर साहित्य सोसाययटी' के सौजन्य से जम्मू से आए प्रख्यात नाटक-कार लकी गुप्ता ने एकल नाटक की प्रस्तुति दी। 'माँ मुझे टैगोर बना दे' नाम के इस मार्मिक नाटक ने सभी का मन मोह लिया। नाटक का मुख्य किरदार हालांकि एक गरीब परिवार से संबंध रखता है, पर फिर भी जिंदगी में अच्छी शिक्षा प्राप्त करना एवं रविंद्र नाथ टैगोर की तरह एक महान रचनाकार बनना इसका सपना है। लकी ने अपनी कलाकारी से सब को बहुत ही सरलता से जीवन का पाठ पढ़ाया। अपने नाटक से उन्होंने विद्यार्थियों को ना केवल मेहनत करने की सलाह दी, पर साथ ही में अपने माता-पिता का आदर करने का आह्वान किया। लकी गुप्ता ने अपने इस नाटक का भारत के लगभग 20 से अधिक राज्यों में आयोजन किया है। नाटक को महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सराहा एवं इस नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी वचन लिया। इस मौक़े पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान मैं रिआन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस डायलिसिस केंद्र का शुभारम्भ हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्यातिथि लॉरेट फार्मेसी संस्थान के प्रबंधक, निर्देशक डॉ. रण सिंह, लॉरेट एजुकेशन सोसाइटी की सचिव डॉ. मीरा सिंह, लॉरेट फार्मेसी संस्थान के निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत, एसएन जोशी रिटायर्ड आईएएस, राम लोक धनोटिआ चेयरमैन अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग हि.प्र., डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर डॉ. सीपीएस वर्मा, डॉ. अमरदीप, डॉ. प्रवीण एवं मि. शिव कुमार मौजूद रहे इस अवसर डॉ. एमएस आशावत ने गणमान्य नागरिकों के साथ बार्ता करते हुए बताया की सुविधाओं से लैस डायलिसिस केंद्र एक साल के अंदर बनकर तैयार हुआ है।उन्होंने बताया की कोरोना के समय भी हमारा शिक्षण संस्थान बेहतर सुबिधायें दे चुका है। लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक, निर्देशक डॉ. रण सिंह ने बताया अब मरीज डायलिसिस की सुविधा ले सकेंगे और मरीजाें को चंडीगढ़ एवं अन्य शहरों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। डायलिसिस केंद्र के सयोंजक डॉ. उदय रण सिंह एमडी मेडिसिन और डॉ. कामाक्षी. डीएनबी ने बताया की इस डायलिसिस केंद्र मैं यह सुविधा मिलने से मरीजाें को काफी फायदा होगा। इससे जवालाजी देहरा और नजदीकी गांवों से आने वाले डायलिसिस मरीजाें की असुविधा को देखते हुए यह कार्य संपन्न किया जा रहा है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में लॉरेट संस्थान के सभी शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। यह जानकारी लॉरेट संस्थान के मीडिया प्रभारी सहायक प्रोफेसर देव राज शर्मा और निखिल शर्मा ने दी।


















































