प्रतिमा राणा। पालमपुर शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा 1 दिन के सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की सुध न लिया जाना था। स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से प्रदेश सरकार को स्कूल की दैनिक स्थिति से अवगत करवाया जा रहा है, परंतु सरकार ने स्कूल की कोई भी सुध न ली सबसे पहले स्थानीय विधायक आशीष बुटैल से संपर्क किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री को लिखित मांग पत्र भेजा गया। मुख्यमंत्री के उपरांत शिक्षा मंत्री व राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी को भी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा समय-समय पर स्कूल के कमरों की दयनीय हालत से अवगत करवाया गया और उनसे अनुदान की अपील की गई, परंतु बहुत ही खेत की बात है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस पर कोई भी कार्रवाई अमल में ना लाई गई, जिस कारण स्कूल प्रबंधन समिति को धरना प्रदर्शन का रुख करना पड़ा। यह स्कूल शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया के नाम पर बना हुआ है और सरकार सहीदों का कितना सम्मान करती है। यह आप स्कूल भवन की हालत देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूल को लाखों का अनुदान दिया जा रहा है और सरकारी स्कूलों से भेदभाव किया जा रहा है। सहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया की पुण्यतिथि 29 अगस्त को है। अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती, तो सहीद के सम्मान में पूरे गांव ब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आ रही समस्याओं को सुनने तथा उनके निपटारे हेतु बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी पहुंचे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा के बाशिंदों ने बताया कि वहां पर पानी की सीवरेज का, पानी के सुचारू रूप से सप्लाई का तथा पार्किंग आदि की समस्याएं हैं। मौके पर ही जल शक्ति विभाग को पानी की सप्लाई सुधारने का आग्रह किया तथा विभाग ने 2 दिन में इसको ठीक करने का आश्वासन दिया। विभाग को फोन करके बाकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए कहा गया है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड़ को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दो पंखे दान दिये गए। इस कड़ी में पाठशाला को भलाड़ के स्थानीय निवासी चनन सिंह द्वारा एक पंखा व उनके बेटे कुलवंत सिंह द्वारा अपनी माता मसो देवी की याद में एक पंखा दान किया गया। इस दान के लिए पाठशाला के मुख्य शिक्षक संजीव कुमार, विद्यालय स्टाफ व एस एम सी ने सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
20 अगस्त को क्षेत्र मे घटित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक सहायता समय पर ना मिलने को लेकर तहसीलदार अभिषेक भास्कर के समक्ष पूर्व बीडीसी मोहिंदर कुमार ने प्रभावित परिवारों का पक्ष रखा। मोहिंदर कुमार ने बताया कि इस घटना को पांच दिन हो गये है। प्रशासनिक अमला प्रभावित परिवारो के चयन में तेजी लाए ताकि लोगो को समय रहते मदद मिल सके। इस घटना से प्रभावित लोगो के सम्बंध मे जानकारी तहसीलदार को दी गयी है। वही, तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने सभी प्रभावित परिवारों का संज्ञान लिया तथा आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित लोगों की पूरी मदद को तैयार है।
आकाशतल संस्था ने राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय उस्तेहड़ में 138 छात्र- छात्राओं को नि:शुल्क कापियाँ बांटी। टीम के पदाधिकारियों ने राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय उस्तेहड दोनों स्कूलों में पढ़ रहे प्रत्येक छात्र को तीन-तीन रजिस्टर, रबड़, शॉर्पनर और 5-5 पेंसिल बांटी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और साथ ही गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आकाशतल संस्था द्वारा आगे भी स्कूलों में इस तरह के अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव अनसोली पहुंचे व महिला मंडलों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रुपए के बैंक चैक बांटे व महिला बहनों से व ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मैंने अपने कार्य काल में विकास किया है उसे जनता खुद बोलती है। मौजूदा विधायक आईटी पार्क गगल की बात करते है इस बारे में मैने चार महीने पहले बयान दिया था की आईटी पार्क गगल मंजूर हो गया है व टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच महीने पहले टेंडर लग गया था विकास की प्रतिक्रिया दस दिन में नही हो जाती है। काकू ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हम जनता का विकास फोलो करते है और विधायक मेरा विकास फोलो करते है। हम पांच साल में विकास की योजनाएं लेकर आए है और हमारा काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गगल आईटी पार्क मैने और बास्केट बाल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड ने मंजूर करवाया है और इस बारे में पांच महीने पहले जनता को जानकारी दी गयी है। विधायक दिन में भी सफेद झूठ का चिराग लेकर घूमता है।
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रव्यापी मतदाता जागरूकता अभियान "मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट का महत्व" शुभारंभ किया है। इसी उपलक्ष में आज अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में व्याख्यान एवं नारा लेखन के माध्यम से वोट के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट का महत्व" कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की सहभागिता के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रत्येक मत का महत्व बताना है। डॉ अत्री ने कहा कि प्रजातंत्र के युग में रहते हुए भी कई लोग वोट के महत्व को जानते ही नहीं या इसे अज्ञानवश महत्व नहीं देते हैं। वोट प्रजातंत्र की रीड की हड्डी है। वोट के अधिकार को पाने के लिए संसार के अनेक देशों में अनेक प्रकार के आंदोलन और संघर्ष चले हैं। वहीं इस अवसर पर प्रोफेसर विजय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसके साथ ही उन्होंने वोट के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए तथ्यात्मक सूचनाएं उपलब्ध करवाई। वहीं वोट का महत्व नारा लेखन में प्रथम स्थान खुशी (द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान स्नेहा (बीए प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान सिमरन (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र सोनी, प्रोफेसर अमरीश घई, डॉ भगवान दास, प्रोफेसर पवन, डॉ अश्विनी शर्मा, डॉ प्रीति वाला, प्रोफेसर श्रुति शर्मा, प्रोफेसर लेखराज, प्रोफेसर सतपाल इत्यादि उपस्थित रहे।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय विश्वविद्यालय तकीपुर में काफी समय से विद्यार्थियों को पीने के पानी की समस्या से झूझना पद रहा है।इसी कड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य केएस अत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानाचार्य केएस अत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पानी की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बरसात के समय में पानी मट मैला होने के कारण पानी की समस्या आ रही थीं। जल्द ही कॉलेज हैडपंप से कनेक्शन लेकर पानी की समस्या को हल कर दिया जाएगा।
जयसिंहपुर के हलेड़ गांव में मंगलवार रात को एक बार फिर बारिश ने कहर मचाया है। हलेड़ खड्ड का बहाव रात को फिर बाजार की तरफ मुड़ गया था। वहीं हलेड़ खड्ड सड़क पर अपना रौद्र रूप में दिख रही है। हलेड़ बाजार की सभी दुकानों में कई फीट तक पानी भर गया और जगदीश चंद की पक्की दुकान जमींदोज हो गई। इसके अलावा सुरेंद्र, गप्पू व रंगील चंद की कच्ची दुकानें भी गिर गई है। वहीं प्रशासन की तरफ से एसडीएम अपराजिता चंदेल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, एक्सईएन आरके धीमान व अन्य प्रशासनिक अमला रात को ही मौके पर पहुंच था। इस दौरान लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, बड़ी मुश्किल से सभी को शांत किया गया। सुबह लोग फिर अपनी-अपनी दुकानों व घरों से पानी व मलबा हटाने में जुट गए। स्थानीय निवासी पंकज शर्मा, रंगीला चंद, जगदीश, गप्पू, तरुण, नरेश आदि का कहना है कि प्रशासन को इसका स्थायी हल निकालना चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिया के स्पेन को चौड़ा किया जाए ताकि खड्ड का पानी अपने रूट पर आसानी से बह सके।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल पालमपुर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर रखी गई योजना बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि पालमपुर के 10 साल के वनवास को समाप्त करने में युवा शक्ति की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पालमपुर विधानसभा में बड़ी संख्या में महिला शक्ति और युवा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है, उससे भाजपा के मिशन रिपीट को रोकना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। युवाओं को संबोधित करते हुए कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित युवा मोर्चा के कार्यक्रम के लिए पालमपुर के युवा हर बूथ से युवाओं की टीम में तैयार करने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं पूरी दुनिया के नेता बनकर उभरे हैं, उनका विशेष प्यार हिमाचल को मिलता रहा है और हिमाचल के युवा भी उनसे उसी तरह का प्यार करते हैं। हिमाचल आगमन पर लाखों की संख्या में युवा इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे, जिसमें पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राजपाल ने भी युवाओं को संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी तथा संगठन द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा करके युवाओं में जोश भरा। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष वरुण कपूर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रुप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राजपाल और संगठनात्मक जिला पालमपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री राकेश कुलेठी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणेश शर्मा, शेर सिंह, पालमपुर भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री मोंटी व उपाध्यक्ष साकिब कपूर सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी (कांगड़ा) के मुख्य अध्यापक रविंद्र कुमार प्रजापति ने अपने वक्तव्य में बताया कि हाल ही में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठार रानीताल में आयोजित अंडर-19 लड़कियों की जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी की ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी में कई महीनों से शारीरिक शिक्षक का पद खाली होने के बावजूद भी अंडर-14 व अंडर-19 के विद्यार्थियों (छात्र-छात्राएं) ने खेल स्पर्धाओं में अपनी धाक जमाई। मुख्याध्यापक रविंदर कुमार प्रजापति ने बताया कि इसका श्रेय विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों के सामजस्य व विद्यार्थियों के अथक प्रयासों को जाता है। अंडर-14 में 21 व अंडर-19 में 23 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए। इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि शारीरिक शिक्षक के स्थान पर बनाए गए खेल प्रभारियों ने अपना अंदाज इस प्रकार बयान किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर, ढूगियारी व कुठार रानीताल में विद्यार्थियों के अनुशासन व खेल कौशल को देखकर वहां पर उपस्थित विभिन्न स्कूलों से आए समस्त अध्यापक व विद्यार्थी दंग रह गए। विद्यार्थियों ने अलग-अलग इवेंट्स में भाग लिया और अंडर-19 लड़कियों ने कबड्डी में चैंपियनशिप अपने नाम करके राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी (कांगड़ा) का परचम लहराया। खेल का फाइनल रोमांचक मुकाबला राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल के बीच हुआ और जलाड़ी ने 34 प्वाइंट्स लेकर सलोल को 11 प्वाइंट्स पर समेटकर ट्रॉफी अपने नाम की। खेल को खेल भावना से खेलना व हर स्थिति में सहज भाव से कार्य करने का मूल मंत्र प्रजापति ने समस्त अध्यापकों व विद्यार्थियों को दिया।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ढलियारा द्वारा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रधानाचार्य को ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसमें महाविद्यालय से सबंधित विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग रखी गई। जिसमें सबसे बड़ी समस्या प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने से संबंधित मांग की गई। महाविद्यालय में काफी समय से समाजशास्त्र के अध्यापक तथा टूरिज्म डिपार्टमेंट जैसे विषयों के प्रोफेसर नहीं है, उन पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई। इसके अलावा प्रशासन का ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित किया गया, जिसमें स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले सकें। इसके अलावा प्रशासन का ध्यान महाविद्यालय की अन्य समस्याओं की तरफ भी ले जाया गया, जिससे की विधार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। विधार्थी परिषद ने इन सभी मांगों को जल्दी से जल्दी पुरा करने की बात कही है नहीं, तो उग्र से उग्र प्रदर्शन कर छात्र शक्ति रोष प्रकट करेगी। इस मौके पर विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता हितान्शू, निधि, तान्या, मेहक, दर्पण, इंदिका व ईशा से मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शीघ्र कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर गग्गल में प्रस्तावित आईटी पार्क का शिलान्यास करेंगे। आईटी पार्क के निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए लगभग 11 करोड़ रुपए की राशि के टेंडर करने पर काजल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडे का आभार जताते हुए कहा इससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। काजल ने कहा कि वह विपक्ष में विधायक होने के बावजूद क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए आईटी पार्क निर्माण की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आईटी पार्क का शीघ्र शिलान्यास करवाकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होगा। काजल मंगलवार को भड़ियाडा पंचायत से आए प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा शीघ्र ही कांगड़ा में सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ आयोजित की जाएगी और मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर पंचायत में जाकर वो ग्रामीणों को खुद आमंत्रित करेंगे। भाड़ियाडा पंचायत में भूस्खलन से जो सड़कें बरसात से क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे मेहरना, बैदी, और साथ लगती आठ पंचायतों की जनता को असुविधा हो रहीं हैं का शीघ्र निर्माण करवा कर यातायात बहाल करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए गए हैं। भाड़ियाडा पंचायत के उपप्रधान मनोहर लाल ने कहा विधायक पवन काजल ने बीजेपी ज्वाइन कर ऐतिहासिक फैसला लिया है और इससे क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने एवं पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाने की मांग रखी। इस मौके पर अनिल कुमार, वर्षा पठानिया, पुष्पा देवी, रेखा, संसार चंद,प्रकाश, ईश्वर, राहुल व वकील पटियाल सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने भाग लिया।
लोगों को बीमारियों के प्रति किया जागरूक, फ्री दवाइयां भी बांटी मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा के दिशा निर्देश पर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 68 के करीब फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से देहरा के खब्बल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने जहां बाबा बालक नाथ मंदिर खब्बल में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया। वहीं, लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया। मंगलवार को देहरा के खब्बल में श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर में मंगलवार को निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक की उपस्थिति में परिसर की नई वेबसाइट लांच की गई। परिसर निदेशक प्रो. पाठक ने बताया कि इस वेबसाइट के लांच होने के बाद अब परिसर की गतिविधियों की सारी जानकारी कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट पर ले सकता है। परिसर में विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश से लेकर परीक्षाओं तक का सारा विवरण इसी वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा, जिससे संस्कृत के प्रति रुचि रखने वाले हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कंप्यूटर विषय के प्राध्यापक अमित वालिया व अमरचंद, टेक्निकल असिस्टेंट संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विरेंद्र कुमार व रतन चंद आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जनता से बदलाव लाने का किया वायदा, अब पीछे हटने वाली नहीं 'आप' मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कांगड़ा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जनता से जो वायदे किए हैं उससे पीछे हटने वाली नहीं है। हिमाचल में बढ़ती आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता के कारण जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने षड़यंत्र रचकर आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन पर ईडी की कार्रवाई कर जेल में डाला दिया, लेकिन अब मनीष सिसोदिया को हिमाचल आने से रोक कर बताएं। आम आदमी पार्टी जवाब देने को तैयार खड़ी है। प्रदेश की जनता को दूसरी गारंटी देने के लिए मनीष सिसोदिया हिमाचल आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोगों को पार्टी है, वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा अब हार की बौखलाहट में आकर षड़यंत्र कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने मंडी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने की बात कर रही है तो भाजपा सरकार उन पर सीबीआई के छापे पड़वा रही है। जिससे साबित होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उसके केंद्रीय नेता हिमाचल में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। भंडारी ने कहा कि 25 अगस्त को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल की जनता को दूसरी गारंटी देने आ रहे हैं, भाजपा सरकार में दम हो तो रोक कर बताएं। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि हिमाचल की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी को कोई रोक नहीं पाएगा। जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर पूरा जोर लगा लें, लेकिन आम आदमी पार्टी को हिमाचल की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने से रोक नहीं पाएंगे। मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल की जनता को दूसरी गारंटी देने आ रहे हैं। हिमाचल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आम आदमी पार्टी के विकास मॉडल का पंसद कर रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा द्वारा सोमवार रात काे एक पत्रकार वार्ता की गई। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में बहुत पीछे चला गया है उन्होंने कहा के पिछले 15-20 वर्षों से विधायकों ने विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, लेकिन अपना विकास खूब करवाया है। उन्होंने कहा उनका परिवार कांग्रेसी पृष्ठभूमि से है और वे भी अपनी दावेदारी ठोकेंगे, लेकिन अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देती है, तो बतौर निर्दलीय विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है, अब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कांगड़ा के विकास के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे और कांगड़ा को नई बुलंदियों में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा अति शीघ्र उनका संगठन बूथ स्तर पर जाकर अपने संगठन को मजबूत करेगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव लडेंगे। उनका कहना है कि अगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास करती है और उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजती है, तो वह कांगड़ा को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं, संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करेंगी। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, राजे स्याल, आशीष चौधरी, साहिल, राकेश, विजय व अखिल महाजन आदि सदस्य मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर की समाज सेवी संस्था इंसाफ ने वन विभाग के सहयोग से पंचम वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लोक सभा सांसद किशन कपूर ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर देवदार के पौधा रोपित किया। उन्होंने इंसाफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा और संस्था के सभी सदस्यों को वन महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़ी तेजी से जलवायु में परिवर्तन हो रहा है और इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के पीछे मानव का प्रकृति से छेड़छाड़ मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही जलवायु को संतुलित करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के सभी खुशियों के पलों के अवसर पर एक एक पौधा लगाने की अपील की। कपूर ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि 10 पुत्रों के बराबर एक एक पेड़ लगाना होता है। उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण से पुन्या कमाया है और इस पुनीत कार्य के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए निःस्वार्थ कार्य करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की समाजसेवी संस्थायें बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन समाज और मानवता के लिए जीने वाले ही सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। उन्होंने कहा लोगों के दुख दर्द, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक कुरीतियों दूर करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कपूर ने इंसाफ संस्था द्वारा समाज सेवा में समर्पण से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने पालमपुर में इस योजना का शुभारंभ किया था। उन्होंने इस वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिये 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन सौरव कालिया की स्मृति में बने सौरव वन विहार की तर्ज पर परमवीर चक्र शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की स्मृति में भी वन विहार बनाने की दिशा में इंसाफ संस्था सरहानीय पहल की है। उन्होंने विक्रम बतरा वन विहार के लिए भी 5 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था की ओर समाज सेवी संस्थाओं और समाज सेवको को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी डॉ. राम सूद, अनिल सूद, परविंदर भाटिया, अरविंद शर्मा, सुरेंदर ठाकुर, आकाशदीप जरयाल, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, डीएफओ नितिन पाटिल, संयुक्त आयुक्त शिव मोहन सैनी, डॉ. जगतार गुलेरिया, संस्था के महासचिव एससी गारिया, चौधरी चुनी लाल, चौधरी नंद लाल, सीमा अवस्थी व शोभा पूरी सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा इंदाैरा विधानसभा का गंगथ गांव जो कि बाबा कयालू जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व प्रसिद्ध है, उस गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट 14 अप्रैल,2022 को करवाया गया था, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कन्दरोड़ी के बीडीसी कुणाल पठानियाँ ने शिरकत की थी और युवाओं ने उनको फुटबॉल मैदान में पोल न लगे होने की बात बताई थी और कुणाल से मांग की थी कि उनके फुटबॉल मैदान में पोल लगवा जाए। बताया जा रहा है कि अब कुणाल पठानियां ने गंगथ में जाकर युवाओं को फुटबॉल, वॉलीवाल, बैडमिंटन खेलने का सामान युवाओं को दिया व गंगथ मैदान में पोल लगवा कर अपना वादा भी पूरा किया है और युवाओं से अपील की है कि आप लोग नशे से दूर रहे नशा सेहत, परिवार और देश के लिए हानिकारक है। इस बीच उन्होंने युवाओं से कहा की आप इस बार कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनाएं अगर कांग्रेस सरकार प्रदेश में बनती है, तो गंगथ के मैदान को नेशनल मैदान बनाएंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आपदा प्रबंधन के तहत गृह रक्षा, 9वीं वाहिनी धर्मशाला के क्षेत्रीय अग्निशमन कार्यालय देहरा द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें फायरमैन पीसी सुभाष, विजय कुमार, सुजान सिंह, रिंकल कुमार तथा ड्राइवर सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। फायर मैन पीसी सुभाष ने आपदा प्रबंधन के तहत किसी को बचाने हेतु विभिन्न गांठों को लगाकर बताया, जिनमें एट नॉट, क्लोविच नॉट व चेयर नॉट आदि थी। उन्होंने बताया कि जब घटना स्थल से किसी घायल को बचाते समय किस प्रकार चेयर नॉट का प्रयोग किया जाता है। साथ ही उनके साथी फायर मैन सुजान सिंह ने बताया कि किस तरह अपने पास उपलब्ध साधनों से फर्स्ट ऐड देकर किसी की जान बचाई जा सकती है। इन्होंने बच्चों को फायर के आकस्मिक नंबर 101 और अग्नि शमन केंद्र देहरा के दूरभाष नंबर 233003 भी बताए, ताकि आवश्यकता के समय समस्या का सामना न करना पड़े। फायर मैन सुजान सिंह ने आग के प्रकारों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके बचाव के बारे में प्रयोगात्मक रूप से फायर मैन पीसी सुभाष ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर किस प्रकार उसे बुझाए। इसके साथ ही उनकी टीम ने विभिन्न अग्नि शमन यंत्रों को चलाकर भी बताया ताकि संकट के समय समस्या का सामना न करना पड़े। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विद्यालय में मॉक ड्रिल हेतु पधारे हुए अग्निशमन केंद्र देहरा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि बच्चो को बताई जाने वाली इस तरह की जानकारियां हमारे समाज को जागरूक बनाती है। प्राचार्या जी ने कहा कि सभी सदस्यों ने सरल भाषा शैली में बेहतरीन तरीके से अपना व्याख्यान दिया और मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिससे हमारे बच्चों को आवश्यक जानकारियां प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि ज्ञान होने पर आप किसी की किसी भी समय सहायता कर सकते हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा खुंडियां के सौजन्य से ग्राम पंचायत सलिहार के बलेहड़ा गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता शिविर लगाया गया, जिसमें बैंक प्रबंधक रविंद्र राणा ने भारत सरकार, हिमाचल सरकार एवं नाबार्ड द्वारा चलाई गई। विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। बैंक प्रबंधक रविंद्र राणा ने डिजिटल बैंकिंग एवं नेट बैंकिंग की जानकारी के साथ-साथ लोगों को बताया कि अपने मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर किसी को न बताएं। बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से कर्मचारी संजीव राणा, कुशल सिंह जसवाल वर्तमान पंचायत उपप्रधान वीरेंद्र कुमार पूर्व पंचायत उपप्रधान विनोद राणा, पूर्व स्वास्थ्य शिक्षक बर्फी राम, ईश्वरदास, सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार और लगभग 70 लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक द्वारा जलपान का विशेष प्रबंध किया गया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में गाजर घास (पार्थेनियम) उन्मूलन जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतगर्त ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 16 से आरंभ हुए जागरूकता सप्ताह में पार्थेनियम को वैज्ञानिक तरीके से समाप्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदाकन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधान अन्वेषक डॉ. एसएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, खरपतवार निदेशालय जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह के अंतगर्त विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को एकीकृत साधनों के साथ खरपतवार की देखभाल करनी की सलाह दी गई। खैरा, जिया, उस्तेहड़, पढ़ियारखड़ व मनियाड़ा में किसानों को पार्थेनियम की समस्याओं और प्रबंधन के बारे में शिक्षित किया गया।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र के डाडासीबा में प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य तथा केंद्र की डबल इंजन सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब शव लेने के लिए गंगा में स्नान करके आए थे तब कुछ लोग नेताओं ने उनका मजाक उड़ाया था। मां गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने यूक्रेन रूस युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के दौरान 27 हजार स्टूडेंट्स को तोपों के बारूद की बारिश के बीच घर वापस लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज भी नरेंद्र मोदी का अनुसरण करता है। कोरोना काल के दौरान उन्होंने डॉक्टरों, ड्राइवरों, पुलिसकर्मियों जैसे कोरोनावायरस का मनोबल बढ़ाने के लिए ताली बजाने को कहा तो लोगों ने ताली बजाई, थाली बजाने को कहा तो आप लोगों ने थाली बजाई। आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर लोगों को हर घर में तिरंगा फहराने की बात हुई तो आज पूरे देश में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। देश नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को चुनकर बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि ईमानदार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार अब खुद घोटालों में घिरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी मनीष सिसोदिया पर सीबीआई व ईडी की कार्रवाई होने के बाद वह बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है पंजाब का पूरा ताना बाना बिगड़ गया है। वहीं इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इस अवसर पर हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष के सफर पर लघु वृत चित्र तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए ।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा में अमृत महोत्सव के समारोह के चलते जसवां परागपुर में यात्रियों को बसों की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि जसवां परागपुर के अंतर्गत डाडासीबा में सोमवार को अमृत महोत्सव समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। आलम यह रहा कि समारोह को सफल बनाने के लिए लगाई गई इन बसों के बदले में लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। इतनी अधिक संख्या में बसों की बुकिंग होने के कारण जसवां परागपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों बस रूट प्रभावित हुए। लंबी दूरी तक जाने वाले लोग भी घंटों बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बसों के न आने से जहां ड्यूटी पर समय पर पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं, ड्यूटी से जाने वाले लोगों को भी अपने स्तर पर वाहनों की बुकिंग कर अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। इसके अलावा कई रूटों पर बसें न चलने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बसें न आने के कारण दिनभर स्थानीय क्षेत्र के बस स्टैंड और बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ रही। एचआरटीसी देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार ने बताया कि डाडासीबा में वीजेपी के समारोह हेतु 67 बसों की बुकिंग की गई है। जिसके कारण कई बस रूट प्रभावित हुए हैं।
कहा, जनता को आम आदमी पार्टी पर पूरा विश्वास पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान पंकज पंडित ने कांग्रेस और भाजपा को जम कर आड़े हाथ लिया। पंकज पंडित ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक है, कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दब दबा बढ़ता जा रहा है और आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि हम रिवाज बदल देंगे और कांग्रेस का कहना है कि हम बहुत मजबूत हैँ, लेकिन उनसे अपने ही नेता नही संभालें जा रहे हैं। आज लोगों के घरों तक एक बात पहुंच चुकी है कि कांग्रेस या भाजपा को वोट देना एक ही बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन कर सामने आई है। इसलिए भाजपा आम आदमी पार्टी पर दबाव बना रही है। आज पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से सवाल कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को चुनौती मान रही है। पंडित ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, भाजपा के 2 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसी के चलते आम आदमी पार्टी को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन पर चल रही जांच के सवाल पर पंडित ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर तरह की जांच का समर्थन करती है, लेकिन जब चुनाव आते हैं, तभी क्यों जांच की जाती है। खैर, आम आदमी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है और आने वाले समय में मोदी सरकार की जगह केजरीवाल की सरकार होगी।
विवि में नए संकाय के वैज्ञानिकों व शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने वैज्ञानिकों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वह उच्च गुणवत्ता के लिए दायरे से बाहर होकर भी सोचें। कुलपति प्रो. चौधरी विश्वविद्यालय में नए भर्ती हुए वैज्ञानिकों और शिक्षकों को छह दिवसीय नव प्रशिक्षण कार्यक्रम (इंडक्शन) के उद्घाटन अवसर पर सोमवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और किसानों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय में अनुसंधान, प्रसार और शैक्षणिक कार्यो की बेहतरी के लिए जो सुझाव वैज्ञानिक और शिक्षक देंगें उन्हें माना जाएगा व उनका उपयोग करते हुए उन्हें आगे बढ़ने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को केंद्र और प्रदेश सरकार से भरपूर समर्थन मिल रहा है। 55 शिक्षकों की भर्ती की गई है और जल्द ही 26 और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई चुनौतियां सामने आ रही है, जिसे सामूहिक तौर पर सभी को मिलकर सामना करना है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वह कठिनाईयों से ऊपर उठें और शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा गतिविधियों में बेहतर प्राप्त करने के लिए लीक से हटकर सोचें। प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि युवा संकाय विश्व स्तर के मानकों और प्रो हरगोबिंद खुराना, डॉ. एमएस स्वामीनाथन व डॉ. खेम सिंह गिल आदि जैसे शीर्ष भारतीय वैज्ञानिकों के काम से प्रेरणा ले सकते हैं। उन्होंने दूरदराज के जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में किस प्रकार से अपना कार्य आरंभ किया। उसके बाद पालमपुर में विश्व स्तरीय अनुसंधान सुविधाएं स्थापित की है जहां अब जापान, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों के वैज्ञानिक क्रोमोसोम इंजीनियरिंग, टिशू कल्चर, आणविक जीव विज्ञान आदि में अनुसंधान करने के लिए आना चाहते है। प्रो. चौधरी ने कहा कि अब नए युवा वैज्ञानिकों को खुद के प्रबंधक बन नवाचार के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सभी परिस्थितियों और उसके मुताबिक कार्य करने और भविष्य को देखते हुए कार्य करने मौलिक व व्यावहारिक शोध पर अपने को केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने और अतिरिक्त घंटे काम करने की आवश्यकता है। कुलपति प्रो.चौधरी ने बताया कि दोहरी अगुणित तकनीक पर काम करते हुए वह खुद प्रयोगशाला में बढ़िया परिणाम के लिए सोते रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जब आप कुछ अतिरिक्त देने के लिए अलग तरह से सोचते हैं और काम करते हैं, तो वह दुनिया के लिए नया होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और उसके लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करना चाहिए। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकाें को अपने सपनों को साकार करने के लिए बैचेन होना पड़ेगा, तभी वह पुराने रिकार्डों को तोड़ते हुए नए शाैध कर पाएंगे। उन्होंने उन्हें देश और राज्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से बताते हुए कहा कि जब आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे, तो भी कोई भी सम्मान नहीं करेगा। लिहाजा आगे बढ़े और मजबूत कदमों के साथ दुनिया को जीतने के लिए कार्य करें। प्रो. चौधरी ने नई शिक्षा नीति को लेकर भी विस्तार से उन्हें जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान होंगी, ताकि वह अपने कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकें। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित और मानव संसाधन विकास और प्लेसमेंट केंद्र के कार्यक्रम निदेशक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्षों सहित संविधिक अधिकारी सहित 80 के लगभग वैज्ञानिक मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार की सुबह भारी बरसात व बाढ़ के कारण महाविद्यालय परिसर तथा ग्राउंड फ्लोर में पानी व कीचड़ भर गया। आज (साेमवार) काे महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों, रोवर-रेंजर तथा अन्य विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में सफाई की तथा स्वेच्छा से श्रमधान किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार काैंडल तथा अन्य प्राध्यापक वर्ग महाविद्यालय परिसर में उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आकाशतल संस्था (रजि.) द्वारा पालमपुर के पढ़ियारखर में गरीब परिवार की लड़की को शादी में धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया गया।कुछ समय पहले ही जंडपुर निवासी संजय शर्मा ने संस्था को परिवार के बारे में जानकारी देते हुए बताया की परिवार कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ।ऐसे में परिवार के सदस्यों के लिए अपनी बेटी की शादी करवाना बहुत मुश्किल है। आकाशतल संस्था को जब इस परिवार के बार में बताया गया, तो संस्था ने सर्वे करके परिवार की मदद करने का फैसला लिया। संस्था ने रिटायर्ड कानूनगो त्रिलोक अवस्थी और संस्था के अध्यक्ष रजत कपूर के हाथों बेटी को राशन उपलब्ध करवाया और साथ ही कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की मदद की ज़रूरत पड़ती है, तो आप संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने परिवार को भरोसा दिलाया है की जब भी आपको किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ेगी। संस्था किसी न किसी माध्यम से परिवार की सहायता करने के लिए आगे आएगी।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा स्वयं आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन श्री चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में किया गया, जिसमें राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों को संबाेधित करते हुए उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को देश को दिशा देने का काम करता है। इसी कारण शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज के सम्मान का पात्र है। इसी कारण हमने शिक्षकों के सम्मान में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने जस्वा परागपुर में विकास का नया इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र के विकास में कभी भेदभाव नही किया है। कोटला में लोकनिर्माण का डिवीजन है तो परागपुर में जलशक्ति का डिवीजन है। ब्लॉक डाडासीवा में तो दूसरा व्लाक परागपुर में है। 50 बैड हॉस्पिटल डाडा में बनाया है तो 24x7 स्वास्थ्य सुविधा रक्कड़ में है, तो मार्डन हॉस्पिटल की सुविधा परागपुर में दी जा रही है। पॉलिटेक्नीक कालेज डाडा में दिया है, तो फार्मेसी कालेज कुहना को दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर असहाय के साथ खड़ी है। किसी का इलाज या किसी की पढ़ाई पैसे की वजह से नही रुकेगी हम हर बेसहारा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गणना अब जसवां परागपुर से होगी। इस क्षेत्र को मार्डन क्षेत्र बनाया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि देश की जनता प्रदेश की जनता परिवर्तन को समझ रही है। राष्ट्र निर्माता शिक्षकों से आग्रह है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझे । व देश समाज को जागरुक्त करे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्राचार्य मुलखराज शर्मा व एचआरटीसी के निदेशक सुशील शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बणी स्थित गांव मट उमरां मे यहां दो बाईको को आपस मे टकराने पर भीषण हादसा सामने आया है। इस हादसे मे एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र सिंह (30) पुत्र किकर सिंह गांव नारी वंडा डाकघर व तहसील रक्कड़ के रुप मे हुई है, जबकि मृतक की बाईक पर पीछे बैठा दिनेश कुमार सहित दूसरी बाईक पर यूपी मेरठ गौतम नगर बह्मपुरी के रवि कुमार और अंकित प्रजापति इस हादसे मे बुरी तरह लहुलुहान हुए हैं। जिन्हें पहले गरली अस्पताल व बाद में टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर सांय पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव मट उमरां के पास दोनों बाइक के बीच में भिड़त हो गई, जिससे दोनों बाईक चालकों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गरली व वहां से टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस थाना रक्कड़ में मामला पंजीकृत करके कार्रवााई की जा रही है। उधर,थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंची लाल शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मट उमरा में इस सडक हादसे में एक बाइक चालक की मौत हुई है, जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, पुलिस जांच जारी है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां प्रागपुर के कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि अगर इन्होंने पांच साल में काम किया होता तो अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। अनुराग ठाकुर कल 22 को डाडासीबा आकर जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उस सभा में भीड़ इकट्ठी करने के लिए ब्लॉक तथा अन्य विभागों की जिम्मेदारी लगाई हुई है। सेक्रेट्री, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, आशा वर्कर, आगनबाड़ी वर्कर और पंचायत चौकीदार, सिलाई अध्यापक और इनके द्वारा पंचायत के चुने हुए सदस्यों के ऊपर प्रेशर बनाया जा रहा है। मनकोटिया ने कहा कि लोगों के पैसों का सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। अगर यह पैसा इन रैलियों की बजाए गांव के विकास के लिए लगाया जाता, तो काफी अच्छा होता। यह सिर्फ एक फिजूलखर्ची है। यह सरकार को शोभा नहीं देता। यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। जनता स्वयं तय करे कि जो मंत्री और सरकार 15-20 लाख टैंट लगाने के लिए ही खर्च कर दे, वो केसी सरकार होगी। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि बहुत से बूथों पर पैसे देने का अहसान जताने पर, मंत्री को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि 22 तारीख की अनुराग ठाकुर की डाडासीबा रैली के लिए भीड़ इकट्ठी करने के लिए डबल इंजन सरकारों ने सारा सरकारी तंत्र झौंक दिया है। सरकार के इशारे पर कुछेक पंचायत के प्रतिनिधि, अध्यापक तथा ब्लॉक के कर्मचारी लोगों को डराकर, सस्ता राशन बंद करवाने, आईआरडीपी से नाम कटवाने व राशनकार्ड बंद करवाने, मनरेगा में काम न देने का डर दिखाकर लोगों को अनुराग ठाकुर की कल की मीटिंग में आने केे लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। मनकोटिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ कर्मचारी सुधर जाएं। सरकार कांग्रेस की आ रही है। वर्तमान सरकार 2 महीने की मेहमान है। हमारी इन कर्मचारियों पर नजर है, वे अपनी सीमा में रहें। वे राजनीति न कर अपनी नौकरी ईमानदारी से करें।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत कालेश्वर महादेव के समीप भारी बरसात से ब्यास नदी का पानी सड़कों पर आ गया। देखते ही देखते ज्वालाजी-ब्लारडू मार्ग भी पानी से भर गया, जिसमें स्थानीय एसडीएम मनोज ठाकुर की निजी गाड़ी उक्त तेज बहाव में फंस गई। वक्त रहते एसडीएम मनोज ठाकुर उक्त गाड़ी में से निकल चुके थे, परंतु उनकी गाड़ी पानी के बीचों-बीच फंस गई। इस प्रकरण का एक पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। खास बात तो यह है कि एसडीएम ज्वालामुखी की गाड़ी को पानी में फंसता देख उक्त स्थान पर ज्वालामुखी के तहत ग्लोड़ा पंचायत के दो जाबांज युवक एसएस चौधरी एवं अमन कुमार अपनी जान की फिक्र किए बिना पानी में उतर गए और कड़ी मशक्कत के उपरांत उक्त गाड़ी को पानी से बाहर निकाला। गाड़ी को निकालते समय दोनों युवकों ने अपनी जान की परवाह भी नहीं कि ओर पानी में उतर गए। गाड़ी को रस्सी से बांधा गया और साथ ही एक ट्रेक्टर की मदद से उसे खींच कर किनारे पर लाया गया। युवकों का साहस देखर कर स्थानीय लोग भी उनकी मदद में जुट गए। लोगों में दोनों युवक एसएस चौधरी एवं अमन के साहस एवं हिम्मत की तारीफ पूरे ज्वालामुखी उपमंडल में हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फ़र्स्ट वर्डिक्ट मीडिया इस जांच में जुट गया कि किसके द्वारा यह प्रकरण किया गया। मीडिया की तफ्तीश में इन दोनों युवकों की अहम भूमिका सामने आई है। लोगों का कहना है कि इन दोनों युवक को इनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करें।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने विगत दो दिनों में हिमाचल में बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के कारण हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है आगामी कुछ दिनों तक लोगों को बाढ़ और अप्रत्याशित बारिश से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन के महत्वपूर्ण चक्की रेलवे पुल के गिर जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के जमाने के निर्मित लगभग 95 वर्ष पुराने इस पुल के गिर जाने से कांगड़ा जिला की इस हेरिटेज लाइन पर अब लंबे समय तक रेल सेवा प्रारंभ नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर अवैध खनन के माध्यम से प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ निरंतर की जा रही थी, जिसका खमियाज़ा आज कांगड़ा के लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में जलवायु परिवर्तन भी मानवजनित समस्या है। उन्होंने कहा है कि चक्की रेलवे पुल के बारे में वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिख कर इसकी मुरम्मत करने अथवा नया पुल बनाने का अनुरोध करेंगे, ताकि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन पुनः बहाल हो सके।
डॉ. राजेश शर्मा की मुहिम का लोग ले रहे लाभ, अब तक हजारों करवा चुके हैं मुफ्त इलाज मनाेज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र देहरा के जलख गांव में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जलख गांव से ताल्लुक रखने वाले जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा की ओर से लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया और अपनी बीमारियों का घरद्वार पर पहुंचे चिकित्सकों से इलाज करवाया। इस शिविर में श्रीबालाजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही। जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईए जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन पर गांव के वरिष्ठ लोगाें ने श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ, राजेश शर्मा की नेक सोच का ही नतीजा है कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ मिल गया। उन्होंने डॉ. राजेश शर्मा से अपील की है कि वह आगे भी ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहें, ताकि जो लोग घर से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा और अस्पताल से आए डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकतेए ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे। ऐसा उन्होंने बताया है। बता दें कि लोगों की सेवा करने का भाव डॉ राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से समाज का हर वर्ग हिमाचल में इस बार रिवाज बदलकर सरकार को रिपीट करने का मन बना चुका है। रविवार को मटोर स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए काजल ने कहा शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कुछ महत्वकांक्षी लोग ही संगठन में उनका विरोध कर रहे हैं, जबकि मंडल भाजपा के अधिकतर पदाधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में उनका स्वागत किया है। रूठे हुए नेताओं को भी मना कर वह अपने साथ चुनाव में चलाएंगे। काजल ने कहा क्षेत्र का विकास और जनता की भावनाओं की कदर करना उनकी प्राथमिकता है। कांगड़ा मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन रविवार को विधायक पवन काजल से बैठक कर आश्वस्त किया कि मंडल भाजपा की सारी टीम विधायक पवन काजल के साथ हैं। उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वमान्य है। पिछले लंबे समय से क्षेत्र में चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए कुछ नेता ही काजल की एंट्री का विरोध कर रहे हैं। त्रेहन ने कहा इस बार भाजपा 25 वर्षों बाद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा शीघ्र ही विधायक पवन काजल का कांगड़ा नगर में शहरी और मंडल भाजपा नागरिक अभिनंदन, स्वागत करेगी। रविवार को घुरकड़ी पंचायत के प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दमीर, मटाैर पंचायत के प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, हिंदवीर कोहली, रमेश महेश, गोपी चंद अग्रवाल व राकेश मेहरा सहित सेंकड़ों लोगों ने विधायक काजल से मिलकर उनके फैसले का स्वागत किया।
आज हवन यज्ञ के साथ होगा भंडारा मनाेज कुमार। कांगड़ा श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को अब्दुल्लापुर में वृंदावन से पधारे कथा वाचक सर्वेश्वर शरण जी महाराज ने ऐसा भक्ति मय माहौल बना दिया कि हर कोई प्रभु श्री कृष्ण की मस्ती में झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मानो अब्दुल्लापुर वृंदावन बन गया हो। कथा के साथ -साथ संगीत मय माहौल ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास सर्वेश्वर शरण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चल रही कथा को 22 अगस्त को विराम दिया जाएगा। इस अवसर पर हवन यज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे तथा पुन्य के भागी बने। श्री कृष्ण कीर्तन सभा के प्रवक्ता मदन वर्मा ने आम जनमानस से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की विनती की है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के दरंग में एक घर में हजारों रुपए गहने नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारका दास सपुत्र विधि चंद निवासी दरंग, डाकघर व तहसील ज्वालामुखी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 19 या 20 अगस्त को उनके घर में लगे कैमरों को तोड़ने के बाद घर में प्रवेश करते हुए सोने-चांदी के गहने और 35000 नकद व कुल मूल्य 85000 की चोरी की है। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था तथा वह अपने बेटे के पास चंडीगढ़ गए हुए थे। पुलिस ने द्वारका दास के वयान पर किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाई शुरू कर दी है, उक्त चोरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जखोटा के वार्ड-5 में भारी बारिश के चलते हंसराज पुत्र स्व. पाला राम निवासी बोहल जागीर, डाकघर डिग्गर का रिहायशी सलेटपोश दो कमरे का कच्चा मकान गिर गया है, जिसमें किसी तरह का जान-माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है, परंतु हंसराज अब मकान गिरने के बाद अन्य गांव वासियों की शरण में परिवार सहित चला गया है। मकान मालिक हंसराज का परिवार आईआरडीपी से संबंधित है, जिसमें इसे लगभग अनुमानित 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा व जसवां परागपुर के कांग्रेसी नेता वीरेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल पर कहा है कि केंद्रीय विद्यालय रिड़ी कुठेड़ा में बनेगा। हम मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछना चाहते हैं कि चुनावी घोषणा पत्र में यह कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर रक्कड़ में केंद्रीय विद्यालय बनेगा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी चुनावों में रक्कड़ जनसभा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की बात कही थी। वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है। यह घोषणा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए थी, जिसका खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता देगी। उन्होंने कहा कि हम रिड़ी कुठेड़ा का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर यह घोषणा रक्कड़ के लिए हुई है, तो रक्कड़ में खुले। हम इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों में जनता के बीच लेकर जाएंगे। वर्तमान में रक्कड़ में तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, ट्रेजरी, वीपीईओ, डिग्री कॉलेज, तहसील कल्याण कार्यालय व सीएचसी सहित पूर्व में कांग्रेस सरकार की देन है। अगर भाजपा द्वारा केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी उसे भी हमसे छीना जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। अगर केंद्रीय विद्यालय की घोषणा रक्कड़ के लिए हुई है, तो रक्कड़ में ही बनना मुनासिब है।
इनरव्हील क्लब की सीमा शर्मा अध्यक्ष तथा आभा पीटर बनी सचिव प्रतिमा राणा। पालमपुर क्षेत्र की अग्रणी महिला समाजसेवी संस्था इन्नरव्हील क्लब ने शुक्रवार को होटल ब्लिस में पद स्थापना समारोह मनाया। समारोह में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई तथा हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी शर्मिला परमार विशेष अतिथि के रुप में विराजमान थी। इस अवसर पर इनरव्हील जिला 307 की पूर्व चेयरमैन चंद्र कँवल जीत बतौर इंस्टालेशन ऑफिसर मौजूद हुईं। समारोह में इनरव्हील जिला 307 की पूर्व चेयरमैन रजनी नेगी की विशेष उपस्थिति में इंस्टालेशन आफिसर चंद्र कमलजीत ने सीमा शर्मा को अध्यक्ष तथा आभा पीटर को सचिव के पद पर स्थापित किया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शमा साहनी, आईएसओ पूनम सूद, एडिटर रजनी सुरियाल, कोषाध्यक्ष बंदना शर्मा को चुना गया। मुख्यातिथि सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज हर घरेलू और कामकाजी महिला अपने घर को संबारने और संभालने के अलावा समाज सेवा में जो अपना योगदान दे रहीं है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में नारी शक्ति को हर क्षेत्र में सम्मान मिला है, जिस कारण देश के हर कार्य में नारी शक्ति अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज किसी के घर दूसरी लड़की पैदा हो, तो उसे जश्न के रूप में मनाना चाहिए, जिसमें इनरव्हील क्लब अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। अपने सामाजिक जज्वे के कारण दूसरी बार नियुक्त हुई क्लब की अध्यक्षा सीमा शर्मा ने कहा कि बह समाजसेवा में नारी शक्ति को जोड़कर एक नया मुकाम हासिल करेंगी, जिसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर इनरव्हील क्लव की पूर्व अध्यक्ष शमा साहनी, अनु गोयल, किरण शर्मा, अनिता सूद, नीरजा कटोच, प्रोमिला नारंग, अनिता कपूर के साथ इनरव्हील क्लब के अन्य सदस्य, रोटरी क्लब के सदस्य, गणमान्य लोगो में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा, डॉ. सुषमा सूद, डॉ. विनय महाजन, पीडीजी सुनील नागपाल, रोटरी अध्यक्ष विकास वासुदेवा, पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा, सुदर्शन वासुदेवा, मनोज रतन व गायक धीरज शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। समारोह में मुख्यातिथि के हाथों क्लब द्वारा गोद लिए तीन परिवारों को राशन, अन्य जरूरत मंद परिवारों को चार सिलाई मशीने तथा तीन लड़कियों को शिक्षा हेतु वितीय सहायता प्रदान की गई। इनरव्हील क्लब के साथ जुड़े ये नए सदस्य निधि सूद, मीनू सूद, मधु नेगी, डॉ. कल्पना महाजन, सुषमा बालिया, सीमा चंदेल, कुसुम राणा, नेवी ठाकुर, फूल माला, प्रवेश वर्मा, शशि चौधरी, रोमा चौहान, शैलजा भोरा व उदय लक्ष्मी आदि नए सदस्य क्लब के साथ जूड़ें हैं।
*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सह शिक्षा विद्यालय पालमपुर में आरंभ हुईं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं 'हमारे समय में लड़कियों को खेलकूद के लिए सहजता के साथ अनुमति नहीं मिलती थी किंतु अब वातावरण बदला है, इसलिए बेटियों को शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।' ये शब्द राज्य सभा सदस्य इंदू गोस्वामी ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सह शिक्षा पाठशाला पालमपुर में अंडर-19 जोनल गर्ल्स टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कहे। उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अब बेटियों के लिए आकाश जितना स्थान उपलब्ध है। इससे पहले प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, जिला खेल समिति के पदाधिकारियों, अध्यापक वर्ग एवं विद्यार्थियों ने इंदू गोस्वामी का स्वागत किया। राज्य सभा सदस्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11000 रुपये की राशि प्रदान की और घोषणा की कि स्कूल में दो कमरों के निर्माण एवं बाउंड्री वाल के लिए वह सांसद निधि से धनराशि प्रदान करेंगी। प्रतियोगिता में पालमपुर जोन के विद्यालयों की छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र ठाकुर, ललित शर्मा, ज्योति चौहान, सचिन वर्मा, मनबीर, राजिंद्र सिन्हा, आरती शर्मा, सुनीता शर्मा एवं शशि आदि उपस्थित थे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत धंगड़ में मसरूर से गुलेर वाया टिल्ला- धंगड़ बसों को चलाने के लिए मांग उठी है। इस संदर्भ में शनिवार को लगभग 30-35 लोगों के समूह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र जारी कर यह मांग रखी है। वहीँ इस संदर्भ में एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि धंगड़ पंचायत में स्थानीय लोगों से मिलना हुआ और वँहा पर लोगों ने अतिरिक्त बसें चलाने की माँग की है। कुछ समय पहले ही यह पंचायत सड़क मार्ग से जुड़ी है और यहाँ केवल एक मात्र ही बस का रूट है लेकिन इस पंचायत में भारी आबादी निवास करती है। इस विषय में एक हस्ताक्षरित माँग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया और इसकी एक प्रतिलिपि परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धँगड़ के उप-प्रधान जोगिंद्र सिंह, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ तथा युवा साथी उपस्थित रहे।
धर्मशाला : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में किए गए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। सुधीर शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी द्वारा लिए गए फैसले ही थे जिन्होंने देश की उन्नति की नींव रखी और देश को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति के मसीहा स्व.राजीव गांधी हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए लोगों ने जताया विधायक का आभार जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव पंडेहड के निवासी लंबागांव ब्यास नदी में जल शक्ति विभाग द्वारा बनाए गए वॉटर टैंक में चौकीदार का कार्य करते थे। पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से ब्यास नदी का जल स्तर बड़ गया जिसके कारण नीटू राम और उनकी पत्नी निशा टैंक में फसे रहे। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा को सूचित किया। मौके की स्थिति को देखते हुए सुमन मेहरा ने तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर के एसडीम अपराजिता चंदेल, तहसीलदार, अग्निशमन विभाग और थाना प्रभारी जगदीश चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। ब्यास नदी में फसे हुए लोगों की खबर विधायक ने सुनी तो वह भी मौके पर पहुँचे। आलमपुर से आए चार लोग ब्यास नदी के तेज वहाब के बावजूद भी ब्यास नदी में कूद पड़े और इन दोनों पति और पत्नी की जान बचाई। वही, विधायक रविंद्र धीमान और एसडीयम अपराजिता चंदेल ने इन चारों युवाओं का इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। साथ में स्थानीय जनता ने विधायक द्वारा बचाव कार्य में तेजी लाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
*13 बस यात्रियों के घायल होने की सूचना *एक को किया गया टांडा रेफर नूरपुर उपमंडल के तहत सदवां में शनिवार को निजी बस और तेल के टैंकर की आमने-सामने टक्कर से बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त निजी बस ऊना से चंबा की तरफ जा रही थी जिसकी सदवां में सामने से आ रहे तेल के टैंकर से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। नूरपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि बस हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। इनमें एक व्यक्ति के तालु की हड्डी टूट गई है जिसे उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। बाकी 12 लोगों का ईलाज चल रहा हैं, जिन्हें शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्धघाटन, दुर्गेला में राशन डिपो का आगाज़ फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में 8412 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के वार्षिकोत्सव, स्कूल में 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्घाटन तथा दुर्गेला में राशन डिपो का शुभारंभ के अवसर पर दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। सरवीण ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 6 सूत्रीय कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 का क्रियान्वयन, आई टी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मेधा प्रोत्साहन, समाज एवं अभिभावकों की भागीदारी, पर्यावरण एवं प्रकृति से परिचय तथा रोजगार एवं परामर्श है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ कुशल बनाने के लिये भी सरकार प्रयासरत है। शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व मानसिक कुशलता नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। बिना उचित शिक्षा के एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है। शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। सरवीण चौधरी ने कहा किआज के समाज में शिक्षा का महत्व कार्य काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सकें। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है , यही कारण हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्त्व रखती है। शाहपुर में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने हेतु उनके द्वारा हाल ही में धारकंडी में महाविद्यालय, हरचाकियां में तकनीकी संस्थान खुलवाए गए हैं, जिनके बनने से हजारों छात्र घर के पास ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरवीण ने बताया कि 896 लाख की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन शाहपुर में 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। सब ट्रेजरी का निर्माण भी 70 लाख की लागत से हो रहा है ये कार्य भी 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस की बढोउतरी 99 लाख से की गई यह भी कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है।इसके अलावा 424 लाख की लागत से शाहपुर अस्पताल 100 बिस्तर वाला बनाया जा रहा है। 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शाहपुर आईटीआई बिल्डिंग 275 लाख, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरीणी में साइंस लैब 110 लाख, शाहपुर क्यारी सड़क पर 50 लाख, शाहपुर में होम गार्ड बिल्डिंग पर 24 लाख, क्यारी में उपस्वास्थ्य केंद्र पर 29 लाख रूपए व्यय किए गए। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने गांव डोहब में भारी बारिश के कारण राजकुमारी का मकान गिरने पर निरीक्षण किया। साथ ही फौरी राहत प्रदान की। तथा उनको जल्द ही मकान बनवाने का भी आश्वासन दिया, ताकि इस गरीब परिवार को फिर से आशियाना मिल सके। स्कूल में स्टेज व इंटरलॉक टायल लगवाने की घोषणा की। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दुर्गेला व शाहपुर में लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, एक्सएईएन विद्युत संदीप चौधरी, एसडीओ लोकनिवि बलबीत, फ़ूड इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर , प्रधान दुर्गेला भारती, मोनी बाला, शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरियाल, डीपीआई जितेंद्र राय सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां:परागपुर विधानसभा के अंतर्गत गांव बणी मे सरकारी नाैकरी दिलवाने को लेकर तीन बेरोजगार युवाओं से 16 लाख की ठगी करने वाले दोनों जालसाज आरोपी रक्कड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिए है। कहा जा रहा है कि यह दोनों आरोपी हाईकोर्ट शिमला में इस मामले को लेकर जमानत लेने गए थे, लेकिन रक्कड़ पुलिस को इस बात की सूचना मिलते वह भी वहां हाईकोर्ट शिमला पहुंच गई और उक्त जालसाज़ नटवरलालों का गुनाह देखते हुए उन्हें माननीय अदालत ने उनकी जमानत को रद करके गिरिफ्तारी के आदेश जारी कर दिए, अब यह दोनों जालसाज़ अरोपी रक्कड़ पुलिस की गिरफ्त मे है। इनमे से एक आरोपी उक्त युवाओं का रिश्तेदारी में जीजा ही बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 से यह अरोपी उक्त तीनों युवाओं से रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे। इनमें एक आरोपी रिश्तेदारी में जीजा ही बताया जा रहा है। यहां तक कि उक्त बेरोजगार युवकों को रेेलवे विभाग मे इंटरव्यू देने हांवडा भी ले जाया गया, लेकिन जब वहां उन्हें पता कि यहां कोई नौकरी नहीं मिलने वाली है और आपके साथ यहां नौकरी के नाम पर फ्राड हुआ है, तो उनका माथा ठनका जब ठगी का शिकार हुए युवकों ने अपने उसी रिश्तेदार से पैसे वापस करने के लिए कई चक्कर पे चक्कर काटे, लेकिन उसने पैसे भी वापस नहीं किए। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने कहा कि गांव बणी में नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले दोनो अरोपी गितफतार कर लिए है, हर पहलू पर जांच जारी है।
उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजस्थान, जोधपुर, जालोर के सायला थाना के तहत सुराणा गांव के आठ वर्षीय दलित छात्र इंद्र मेघवाल का कसूर सिर्फ इतना था की पेयजल के लिए मटके से पानी ले लिया और अपनी गले की प्यास बुझाना चाहता था। लेकिन अध्यापक ने इतनी निर्मम पिटाई कर दी कि छात्र की मौत हो गई। यह एक छात्र की मौत नहीं बल्कि मर्यादित व्यवस्था की भी मौत है और उस कानून व्यवस्था की भी मौत है जिस कानून व्यवस्था की अक्सर राजस्थान की सरकार व केंद्र की सरकार दुहाई देती है। दूषित मानसिकता व जातिवाद के अजगर ने और भीतर पनपती नफरत ने एक बाप से उसके हाथ, एक मां से उसका दुलार और एक बहन से उसका सहारा छीन लिया। पता नहीं यह बेटा आगे चलकर देश को नई दिशा देता, लेकिन इससे पहले ही चिराग बुझ गया। इसी संदर्भ में आज हिमाचल प्रदेश बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने राजस्थान जालोर के सायला थाना के तहत सुराणा गांव में आठ वर्ष के दलित छात्र इंद्र मेघवाल से कथित मारपीट व मौत मामले को लेकर रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने आरोपित अध्यापक पर हत्या के मामले के तहत कार्रवाई और सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। जिसमें कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करने व इंद्र मेघवाल नाम से नया कानून बनाने बारे गुहार लगाई है। जिला प्रशासन से प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें महासचिव राजेश गोरा, कोषाध्यक्ष राजिंद्र कुमार हैप्पी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, संयुक्त सचिव दुर्गा चंद, सचिव शशि कुमार, विकास कुमार, वरिष्ठ सदस्य देशराज, वरिष्ठ सदस्य सूरज कुमार आदि शामिल रहे। ज्ञापन में बताया गया है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अभी अभी हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाकर हटे हैं। लेकिन जातिगत अव्यवस्था व जातिगत छूआछूत, अश्पृश्यता कब खत्म होगी। यह समझ नहीं आ रहा है। कमजोर वर्गों को अभी भी सुरक्षा की जरूरत है। जब तक दूषित मानसिकता के व्यक्ति राक्षस का काम करते रहेंगे तब तक मानव का मानव होना धिक्कार है। यह एक उदाहरण बने कि भविष्य अब जातिवाद व बाहुबल के दम पर कोई किसी कमजोर का शोषण न करें व अत्याचार न करें। इंद्र मेघवाल नाम से एक कानून बने जो पूरे देश में लागू हो ताकि इस तरह की घटना की पुर्नावृत्ति न हो। हिमाचल प्रदेश बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन आपसे आग्रह करती है कि राजस्थान की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। सभी राज्यों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। इसलिए आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और कमजोर व दलित वर्ग को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में जोड़ी नई सुविधाएं, नए वाहन को दिखाई हरी झंडी घुमारवीं से कृषि दूत सुनील चंदेल ने मिलकर दी बधाई प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने नई सुविधाओं को जोड़ा। इसका सीधा लाभ कर्मियों के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा। कुलपति प्रो चौधरी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर डॉ जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की डेयरी में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई दी। कुलपति प्रो एचके चौधरी ने कहा कि संस्थान में कुछ नई सुविधाओं जैसे नए प्रवेश द्वार ओर बायोसेक्युरिटी डीप का उद्घाटन किया। साथ ही पशुधन फार्म परिसर विभाग में कृषि उपज की बिक्री के लिए एक नए वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण और नई तकनीकों का उपयोग एक नियमित विशेषता होनी चाहिए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं से विश्वविद्यालय के कृषिदूत सुनील चंदेल ने भी कुलपति से मुख्यालय में आकर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह 15 लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं और उनका फूलों से 70 लाख रुपए प्रति वर्ष का टर्न ओवर है। कृषि विज्ञान केंद्र बरठी से उन्हें मार्गदर्शन मिल रहा है और वह आगे किसानों तथा विद्यार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दे रहे है। डॉ. परवीन लता चौधरी, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला, वैधानिक अधिकारी और इस अवसर पर डॉ. जीसी नेगी कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने की शोभा यात्रा की अगुवाई फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में आज से आरंभ हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा चौगान से होती हुई बृजराज मंदिर में संपन्न हुई, जिसकी अगुवाई राज्यपाल ने की। वह पारम्परिक तौर पर पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वन एवं युवा, खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया भी उनके साथ थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को संमर्पित है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए हमें गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रही हैं क्योंकि उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम में समाई हुई है। देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। राज्यपाल ने लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और उच्च रीति-रिवाजों पर गर्व होना चाहिए। हमारा हर कार्य राष्ट्रीयता की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान भी राष्ट्रीयता व हमारे स्वाभीमान से जुड़ा था। ऐसी भावना हमेशा रहनी चाहिए। राज्यपाल ने ‘बृजराज’ स्मारिका के पहले अंक का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, वन मंत्री राकेश पठानिया ने राज्यपाल को सम्मानित तथा स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल के आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और लोगोें की आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूपों को भी दर्शाया गया। राज्य लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवम एसडीएम अनिल भारद्वाज, एएसपी सुरिंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा व जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


















































