सीएम ने प्राथमिक अध्यापकों को वितरित किए टैबलेट, मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का किया शुभारम्भ
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में शिक्षा विभाग की दो महत्त्वकांक्षी पहलों प्राथमिक स्कूल शिक्षकों को टैबलेट वितरण और मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा प्रदान करने के प्रयासों के तहत प्रदेश में 17,510 प्राथमिक स्कूल शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। इस नवीन पहल का उद्देश्य शिक्षण कार्यों में आधुनिकरण को बढ़ावा देना, डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उपस्थिति दर्ज करने और डाटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना है। इस सुविधा से शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार होगा और शिक्षक बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी सामग्री को प्रभावी तरीके से पेश करेंगे। इसके अतिरिक्त इन टैबलेट के माध्यम से अध्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए तैयार की गई अभिनव योजना ‘मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना’ का भी शुभारम्भ किया। यह योजना मौजूदा मिड-डे-मील की पूरक होगी और राज्य के 15,181 स्कूलों के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में राज्य में 5,34,293 बच्चे मिड-डे-मील योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के आरम्भ होने से बच्चों को अब अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिलेगा। योजना के अंतर्गत बच्चों की पसन्द को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में एक बार उबले हुए अंडे या फल दिए जाएंगे और स्थानीय बाजार से ताजे फल खरीदे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के लिए 12.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप प्रदेश गुणात्त्मक शिक्षा क्षेत्र की रैंकिंग में फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। लेकिन वर्तमान सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने कार्यभार ग्रहण करते हुए बच्चों को गुणात्त्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार करने के लिए प्रदेश सरकार तीन स्तरों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणात्त्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इसके अंतर्गत शिक्षकों को शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश भेजा जा रहा है, प्रथम चरण में नवीन शिक्षण प्रणालियों जानने के लिए 217 शिक्षकों को सिंगापुर भेजा गया, प्रदेश में शिक्षा अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। राज्य की प्रत्येक विधानसभा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन और उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और शिक्षक महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। इसलिए समाज में शिक्षकों का स्थान महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का स्थानांतरण वर्ष में एक बार करने का निर्णय लिया है। इससे पहले, 5000 अध्यापक वर्षभर स्थानांतरण की प्रक्रिया में घिरे रहते थे। स्कूल संबंधी लैटर्ज के लिए आउट सोर्स आधार पर स्टाफ की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच से कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा के लिए 20000 रुपये भी व्यय किए जाएंगे। पिछली भाजपा सरकार के बिना स्टाफ की उपलब्धता के 400 से अधिक शिक्षण संस्थानों के खोलने के निर्णय की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य स्कूलों से अध्यापकों को नए खोले गए स्कूलों में भेजा गया जिससे शिक्षा का स्तर गिरा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को शून्य नामांकन वाले स्कूलों को बंद करना पड़ा। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए महाविद्यालयों का भी युक्तिकरण किया जाएगा। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पिछली भाजपा सरकार के पास कड़े निर्णय लेने का साहस नहीं था। उन्होंने केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए सम्पन्न परिवारों के बिजली और पानी के बिल माफ किए। मुफ्त में बांटने की यह प्रक्रिया अगर इसी प्रकार जारी रहती तो प्रति व्यक्ति कर्ज दो लाख रुपये तक पहुंच जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सात प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान किया है और इस वर्ष 75 वर्ष से अधिक आयु के 28 हजार पेंशनभोगियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी मेरे परिजनों के समान है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अभी छः माह का और समय लगेगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने पर एरियर और मंहगाई भत्ते प्रदान किए जाएंगे। केंद्र सरकार के पास एनपीएस फंड का नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का पैसा फसा हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से यह धनराशि वापिस लाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता केन्द्रों में स्तरोन्नत कर रही है। सरकार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अन्तर्गत 6 हजार अनाथ बच्चों को चिल्डर्न ऑफ दे स्टेट के रूप में अपनाया है। इस योजना में 27 वर्ष की आयु तक इन बच्चों की शिक्षा देखभाल, वार्षिक यात्रा का खर्च और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के कण्डाघाट में लगभग 300 विशेष रूप से सक्षम बच्चों को विशेष शिक्षा प्रदान करने के लिए उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए 500 मीटर के दायरे के संस्थानों में कलस्टर सिस्टम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षण संस्थानों में न्यू एज कोर्सिज जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा लर्निंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल मशीन, तकनीशियन मैकेट्रॉनिक्स, फाइबर-टू-होम टैक्नॉलिजी, सोलर टैक्नॉलिजी और इंटरनेट ऑफ थिंगस (आईओटी) तकनीशियन ट्रेनिंग जैसे पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश गुणात्त्मक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है, जिसमें हमीरपुर जिला पूरे राज्य में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत सरकार को कुछ कठोर निर्णय भी लेने पड़े हैं, जिसके भविष्य में ठोस परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पांच से कम विद्यार्थियों को निकटवर्ती स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट प्रदान करने की योजना के सकारात्मक परिणाम भविष्य में सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में खराब आर्थिक व्यवस्था मिली थी। इसके बावजूद सरकार द्वारा प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शिक्षा विभाग 7 हजार पदों को भरने जा रहा है, जिसमें 2300 पद भरे जा चुके हैं। इसके अलावा, जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है उन स्कूलों में अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष रामचन्द्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक अनिता वर्मा, सोहन लाल और मनजीत डोगरा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया और नरेश ठाकुर, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा अमरजीत सिंह, प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान राजेश शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और अन्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिला कांगड़ा के साथ लगते देहरा विधानसभा क्षेत्र में भटहेड़ पंचायत के आईटीबीपी जवान सुरेश कुमार की जम्मू में बस में यात्रा के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक सुरेश कुमार आईटीबीपी की 15वीं बटालियन में उधमपुर में तैनात थे और 15 दिन की छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। जम्मू पहुंचने पर बस में सभी सवारियां उतर गईं, लेकिन मृतक जवान सीट पर ही बैठ रहा। इसके बाद कंडक्टर ने जवान को उठाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल न होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बस के स्टाफ ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और पुलिस ने इसकी सूचना उनकी बटालियन को दी। आज सुरेश कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भटहेड़ पंचायत के भेड़ी गांव में सैनिक सम्मान के साथ किया गया। सुरेश कुमार की दो बेटियों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। सुरेश कुमार अपने पीछे बूढ़ी मां शीला देवी उम्र 85 साल, पत्नी कमलेश कुमारी और दो बेटियां कनिक्षा और तनिशा को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी स्नातक की पढ़ाई कर चुकी है, जबकि छोटी बेटी लंज कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। जवान सुरेश कुमार के अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की तरफ से कोई भी प्रतिनिधि-अधिकारी नहीं पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान सैन्य टुकड़ी ने सुरेश कुमार को सलामी दी। एएसआई विजय कुमार और मदन लाल ने बटालियन उधमपुर की तरफ से मृतक जवान सुरेश कुमार को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक की लहर थी। पूरे क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों के साथ अपने बेटे को अंतिम विदाई दी।
देश-दुनिया से कटे मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर से राशन पहुंचाने की कोशिश सफल नहीं हो पाई। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर से राशन मलाणा पहुंचाना था। इसके लिए भुंतर एयरपोर्ट से राशन लेकर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भी भरी। लगातार दूसरे दिन हेलिकॉप्टर मलाणा में अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर पाया। मलाणा गांव के सामने वाली पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर से राशन सामग्री फेंकी गई लेकिन कई राशन के पैकेट जमीन पर गिरने के बाद फट गए। हेलिकॉप्टर के हेलीपैड में उतरने की मलाणा के ग्रामीण उम्मीद लगा बैठे थे, लेकिन उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बिना किसी मशीनरी की सहायता से अस्थायी हेलीपैड तैयार किया था। इसके लिए पहाड़ी जैसी दिखने वाली जगह को समतल किया गया। एक सप्ताह तक गांव के लोग जगह को समतल करने में लगे रहे। अस्थायी हेलीपैड बनने के बाद प्रशासन ने यहां के लिए राशन हेलिकॉप्टर से भेजने का निर्णय लिया। शनिवार को हेलिकॉप्टर जैसे ही मलाणा पहुंचा तो पायलट ने उतारने में जोखिम समझते हुए नहीं उतारा। मलाणा के लोग शनिवार को हेलिकॉप्टर को देखने के लिए यहां पहुंचे थे। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि हेलीकॉप्टर दूसरे दिन भी नहीं उतर पाया। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों तक जल्द राशन पहुंचाया जाए तो परेशानी न हो।एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि अब तक मलाणा में 15 क्विंटल राशन पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर की बजाय पैदल मार्ग से राशन मलाणा पहुंचाया जाएगा।
**मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट दिया है। यहां आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिन पांच जिलों के लिए इस तरह की चेतावनी दी गई है उनमें चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर हैं। यह अलर्ट रविवार को दोपहर 11.30 बजे तक के लिए दिया गया है। राज्य में अगले पूरे सप्ताह के दौरान मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश में 23 अगस्त तक अनेक स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट दिया है। उक्त अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं किन्नौर व लाहौल स्पीति में कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। मगर शेष जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने का अलर्ट है। राजधानी शिमला की बात करें तो शुक्रवार को जहां सूर्य देव के दर्शन हुए वहीं शनिवार सुबह भी मौसम ठीक था। शिमला धुंध की आगोश में नहीं था मगर शनिवार को दोपहर में मौसम बिगड़ गया और बारिश हुई। दोपहर के समय यहां तेज बारिश हुई है। शिमला के साथ कुल्लू, मंंडी, चंबा, सिरमौर में भी एक दो स्थानों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि मैदानों सहित पहाड़ों पर सुबह की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई थी। मगर दिन के समय बादलों के घिरने के चलते कई स्थानों पर बारिश हुई है, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई है। हमीरपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां पर 76.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। ऊना में 67.2 मिलीमीटर बारिश आंकी गई है। धर्मशाला में 40 .2, मंडी में 34.6, बिलासपुर में 40.8, जोगिन्द्रनगर में 35.0 और शिमला के सराहन में 31.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश के चलते जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। ऐसे में अगर अगामी दिनों के दौरान भी भारी बारिश होती है तो लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
99 स्कूलों में जीरो एडमिशन, 361 में पांच से कम रही छात्रों की संख्या **शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने जारी की अधिसूचना **मल्टी टास्क वर्कर पर भी सरकार ने लिया फैसला **बच्चों की ट्रांसफर की डिप्टी डायरेक्टर से सेंटर हैड टीचर तक की जिम्मेदारी तय **बंद स्कूलों की जमीन और भवन होंगे शिक्षा विभाग के अधीन हिमाचल मंत्रिमंडल में हुए फैसले के बाद शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कुल 460 सरकारी स्कूलों को बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें से 99 प्राइमरी और मिडिल स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी एडमिशन नहीं थी। इन्हें डीनोटिफाई कर दिया गया है, जबकि 361 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को जहां छात्र संख्या पांच से कम थी, नजदीकी दूसरे स्कूल में मर्ज किया गया है। बंद किए गए इन सरकारी स्कूलों के स्टाफ, छात्रों, ऑफिस रिकॉर्ड और भवनों का क्या होगा? इसे लेकर अलग से दिशा निर्देश लिखित में जारी हुए हैं। इन निर्देशों के अनुसार शिक्षा सचिव ने कहा है कि बंद होने वाले स्कूल का वर्तमान स्टाफ नजदीक के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जाएगा और ये टीचर विद पोस्ट ट्रांसफर होंगे। इस ट्रांसफर के लिए पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी। बंद होने वाले स्कूल के मल्टी टास्क वर्कर या वाटर करियर को संबंधित ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर के डिस्पोजल पर जाएगा। बंद होने वाले स्कूल के बच्चों को नजदीकी स्कूल में ट्रांसफर करने के लिए डिप्टी डायरेक्टर से लेकर सेंटर हैड टीचर तक जिम्मेदारी होगी। डीनोटिफाई हुए स्कूलों का ऑफिस रिकॉर्ड सेंटर स्कूल में रखा जाएगा, जबकि मर्ज हुए स्कूलों का जिस स्कूल में मर्ज हुए हैं, उस स्कूल में रखा जाएगा। बंद होने वाले स्कूलों का फर्नीचर, किताबें या अन्य सामान उसी कॉ प्लेक्स के ज्यादा एनरोलमेंट वाले स्कूलों को दिया जाएगा। बंद होने वाले स्कूलों में जिला कैडर यानी जेबीटी इत्यादि की सेंक्शन पोस्ट डिप्टी डायरेक्टर के कॉमन पूल में डाल दी जाएगी, जबकि टीजीटी जैसी स्टेट लेवल की पोस्ट डायरेक्टरेट लेवल के कॉमन पूल में रखी जाएगी। ये पद बाद में एक्सीलेंस स्कूलों को दिए जा सकते हैं। बंद किए गए स्कूलों की जमीन और भवन शिक्षा विभाग के तहत ही रहेंगे, लेकिन लोकल ग्राम पंचायत या अर्बन लोकल बॉडी इन्हें लाइब्रेरी, जिम, स्पोट्र्स कंपलेक्स इत्यादि के लिए इस्तेमाल कर सकती है।। जीरो एनरोलमेंट वाले 99 प्राइमरी-मिडल स्कूलों पर एक्शन प्राइमरी स्कूल जीरो एनरोलमेंट के कारण बंद किए गए, उनमें घुमारवीं ब्लॉक-1 के प्राइमरी स्कूल रंदौह, भरमौर ब्लॉक के बैलमुंह, सिहुंता ब्लॉक के भतलैहरी, गरौला ब्लॉक के सुनकर, हमीरपुर ब्लॉक के दरवाना गुरजन, हमीरपुर ब्लॉक का खतवीन, बैजनाथ का सुनपुर, भरवाना का जैंद, डाडासीबा का बधल नॉन, देहरा का कियोरी, इंदौरा का रत्नगढ़, कवाली का सौहरा, कोटला ब्लॉक का थारु और गुजरेहरा, कांगड़ा का बदी बेहरी, लंबागांव का अंबोटू छत, नगरोटा सूरियां का भतर, नूरपुर का बासादबियाला, पंचरूखी का अपर रजौत, पालमपुर ब्लॉक का जुगैहर, राजा का तलाब ब्लॉक का सरगोतरन, रक्कड़ ब्लॉक का नौरी, रेट एट शाहपुर का कुरेला, धीरा ब्लॉक का अच्छर, निचार का कंगरग, निरमंड का चंबू और कटमोर, कुल्लू वन-टू और थ्री ब्लॉक के बडियाणा, सरली, प्रभी, केलांग ब्लॉक वन के कोलोंग, सुरथंग और पेयोकर, केलांग ब्लॉक टू के नैनघर, उदयपुर का अघर और ंाजार, सैगालु ब्लॉक का छलाहर, चौंतड़ा ब्लॉक का कुफरू और जरल सहाज, धर्मपुर ब्लॉक का वन और टू ब्लॉक का फागुल, शेरपुर, बेरी, सिराज ब्लॉक की सेरीमनबढ़, करसोग वन ब्लॉक की धनियारा, दंग्र वन और टू ब्लॉक की संतोग, कदूंड, समलंग और नशधारा, ऑट ब्लॉक के शेगलीधार, निहरी ब्लॉक के छैओरी, देहा ब्लॉक के माईपुल, खरौरी, कलहार और कठियाणा, जुब्बल ब्लॉक का शमोट, कोठु, नदल, चौपाल ब्लॉक का कोट और कुपवी, टिक्कर ब्लॉक का सेरिधार और टांगरी, कुमारसैन का कोट, मशोबरा ब्लॉक का कोट, सिपुर, नेरी, बदफर सुन्नी ब्लॉक का नवी और नालाह, ननखड़ी का शोला, बियोट, कुंठ और टुटू, रामपुर सराहन टू का पशहाड़ा,कंधार, किन्फी, पैशगांव, रणर ब्लॉक की मगवानी, गवास, रामपुर ब्लॉक के कांडी, कुहल, परोग,कुपवी ब्लॉक का चुरांह, कफोटा ब्लॉक का गुजोन और रांगुवा, राजगढ़ ब्लॉक के शड़ पजोगा, शड़ोग, नेरीजांगला और नारग के सरहोग स्कूल शामिल है। 10 मिडल स्कूल भी इसी कारण बंद किए गये हैं। इनमें पांगी का परेग्राम, निचार का गारसू, निरमंड का मोइन, आनी का कास्था, स्पीति का गियू, चौंतड़ा टू का भ्रां, दं्रग वन का अंदरालू, सिराज टू का कांडी कोछरा, सुंदरनगर टू का बढू और मझास स्कूल शामिल हैं। 58 मिडिल स्कूल बंद नयनादेवी ब्लॉक में देहानी, सदर ब्लॉक में धामना, चंबा वन ब्लॉक में ककैला, भोरंज ब्लॉक में सैंड, बिझड़ी ब्लॉक में अंबोटा, कोदरा, सुजानपुर ब्लॉक में भेड़ा, बैजनाथ ब्लॉक में चोबू, थाथी, चढिय़ार ब्लॉक में चढिय़ार खास, धीरा ब्लॉक में चरखोला, धर्मशाला ब्लॉक में दियारा, पंचरूखी में अप्पर दत्तल बोहाल, कोटला ब्लॉक में सिहुणी, भरवांड़ा, पूह में रोपा और सुनम, कल्पा ब्लॉक में पोवारी, निरमंड ब्लॉक में थंथल, काजा ब्लॉक में कियाटो, धर्मपुर-2 ब्लॉक में ढलारा और शेरपुर, सुंदरनगर ब्लॉक में घेरा, गोपालुपर-वन में छतर टंडोह, सैगालु ब्लॉक में लगधार, जुब्ब्ल ब्लॉक में ढडोट, जरशाली, सैंसंग-2, तूरन, कोटखाई ब्लॉक में कोटी, मरुथू, सपोहिल, कुमारसैन ब्लॉक में चलाण, कुपवी ब्लॉक में बागी, संत, ननखड़ी ब्लॉक में शिला, नेरवा में धमरोली, रामपुर ब्लॉक में रदौली, उरमन, जांगला में भगवारी, मंगहारा, सुन्नी में हिमरी, चौहारा में जगनोटी, शिमला में गवाही-2, सुन्नी ब्लॉक में मचरेणा, कुमारसैन ब्लॉक में चलान, कोटखाई ब्लॉक में स्पोयल, जुब्ब्ल में खरशाल, रोहडू़ में शालावत, नेरवा में थनगार, रामपुर फस्र्ट में पेट, कफोता में श्माह, पटटा महलोग ब्लॉक में शेरला, अंब ब्लॉक में राजपुर जसवां, बंगाड़ा ब्लॉक में हथवाना और जोल ब्लॉक में चरोली स्कूल को मर्ज किया। 361 प्राइमरी स्कूलों पर ताले घुमारवीं वन और टू ब्लॉक में दोहरु, सोनखर, कसारू, भंडल, लुहनू, जोल देखतर, गुलानी, कुहू मझवार, बदरौण, सथाली, झंडूता ब्लॉक में कोहली, ठिहरा, जौहर देहानी, सदर ब्लॉक में चिकरी, बरनू, पंचहैली, धमना, चरौल जतन, बैंग चैंमबियारा, नयनादेवी ब्लॉक में बधराण, सवारघाट ब्लॉक में धधराणा, नैलन, गौला, पट्टा, बनीखेत ब्लॉक में दूहका, चौंतड़ा, भरमौर ब्लॉक में लमनौथ और पलानी, चंबा वन में चैली, चुवाड़ी ब्लॉक में खोपरु, ढडियारु, बनोई, गरोला ब्लॉक में धोनी, लुहानी, जूवन, भूजनली, टूह, तियारी, मगलून, घेरा ब्लॉक में धार, मेहला टू ब्लॉक में थलोल, सिहुंता ब्लॉक में चैलेरिया, खडेंद्र, दूरधाला, भौंट, खनौरा, अनैन, धनून, सुंधला ब्लॉक में मंझली, छतरैल, तैलरु, खुहंड, भोरंज ब्लॉक में ककरोल, जिजविन, बडियाना, कोट रिसवान, मतलाना, बिझड़ी ब्लॉक में घुमारवी, नलवाड़ बहतर, भूतण, खजियान, मनजारा, थाना, समन कोटी, अंबोटा, ब्रिसविन ब्लह, जलौड़ी में प्लासी, जिआना, बल्ह, हमीरपुर ब्लॉक में थाना लोहारन, हलाना, रोपा कोट, करोष, सुजानपुर ब्लॉक में दारला, बजरोल, निहारी, खोलू, बैजनाथ ब्लॉक में करनारठू, करोट, सरमन, भरवाणा ब्लॉक में सिहोल, चंद्र, भरौड़ा टू, लोहर मलंग, चडिय़ार ब्लॉक में कथौन, कांगड़ी, तैंबर, तंबारु, डाडासीबा ब्लॉक में बरवारा, लग थकरन, नियार, बधल, लोहर नेरी, लोअर बसलैहर, देहरा में कलरू और दंग्र अंब, धर्मशाला ब्लॉक में घियाना खूरड़, सिकना द मोड, भतड़, धीरा ब्लॉक में टिका ब्लह, हरबरल, नेनॉन, कहांपठ, तोरु, घंघारा, फतेहपुर ब्लॉक में लरहूं, झरोली, हड़वाल, ज्वाली में बधैला,बनहारा, जैशर चटवांडा, जंड्ऱोह, कांगड़ा में सुरानी, मैहालू, बाला मटौर, पैहग, अब्दुलपुर, खुंडियां का जमूली, कोटला का बधरैला, लंबागांव का काथला, सुभाषनगर, त्रिंडा, नगरोटा बगवां का नेरा और अबांरी, नूरपुर का बासा वजेरियन, पालमपुर का गडियारा, बगौरा, कुसमल, रामरछन, पंचरूखी का तोरान, होल्सू, अप्प दत्तल, बडैहर, खजुरनु, थाला, किहली, राजा का तालाब ब्लॉक का घरनोट, मकरोली, बासा पठानिया, डडवारा, कुतन, रक्कड़ ब्लॉक का कुरियल घेरा, धार खरोटी, थूरल का पूर्बा-2, भिला, कल्पा ब्लॉक के छिन्नी, कश्मीर सांग्ला, निचार ब्लॉक के पुनांग, करसीम, कुफनू कोलोनी, पुह ब्लॉक में स्वेडन और हैंगमठ, आनी ब्लॉक में मुंगरी, रोपा, ओलवा, भूतिबहन, बशावल, धैर, बंजार ब्लॉक में शारुनगर, मनहम, कुल्लु वन और टू ब्लॉक के धारी, टिक्कर, रशकर, जिआनी, पलयानी, डिंगडिंगी, त्रिसारी, नगर ब्लॉक के कास्टा, गौर, सैंज ब्लॉक के हुरला टू, बिहाली, काजा ब्लॉक लंगजा टू, ताबो, कुंगरी घोंपा, तांगटी योगमा, सैलिंग लोसर टू,काजा टू और गुलिंग, उदयपुर के झोलिंग टू, शकोली, सलपत, उडग़ोज, औट के शाहनी, बाता, बल्ह के खियुरी, बलवानी, छातरु, ट्रोह, चचियोट ब्लॉक के भुरला, चौंतड़ा वन और टू ब्लॉक में कुंकर, पाबो, नरहोली, सनन खेरा, कलेहारू, खजूर, कोहन, मठी बनवार, दुंग वन और टू ब्लॉक में गवालान, खलैल, छहतर, बड़ागांव, छैला पन, त्रयोकना, तिलि पटन, जककरकुट, भटोग, त्रसवन, गोपालपुर वन और टू ब्लॉक के सरौली, गेहरा, रेशर हैवेन, कठोगां, भाहनू, हवानी, जनीन कास बरी मतोली, बदौं, सलोआ, करसोग वन और टू ब्लॉक में चनयाणा, फंडोल, सेयोग, कुंठरी, कांडा, रशोग, मेरोठ, कामनू, बगैण, नराहां, थोगी, निहरी ब्लॉक में सोझा, जबराश, रिवाल्सर ब्लॉक में सनगन, सदर ब्लॉक में पंजैहटी,रखून, काशला, सैगालू ब्लॉक में ढलवाहां, सलवाहां ब्लॉक के सीढ़, सिराज वन और टू ब्लॉक में धनयार, मातला, सढिय़ार सुंदरनगर ब्लॉक एक के खरोटा और सिहरल , सुंदरनगर ब्लॉक दो के कोटला, चौहारा ब्लॉक के गोक्सवारी, चौपाल ब्लॉक के टिकरी और मामवी, देहा ब्लॉक के जोए, कलहर, पलाना, डोडरा कवार ब्लॉक के लागनू और पट्टा डोबू, जुब्बल ब्लॉक के कैरी और बाकन, कसुम्पटी ब्लॉक के बाथमाना, कोटखाई ब्लॉक के किआरवी, बनोल, रूखाला, बरामू, केहमली, सारंधार, खोला, भारोन, जोले, कुमारसैन ब्लॉक के भूतकंडा, एम. चंगाधार, बहाली, बनकोटी, लौघा, जेल्ठी, चिमला, चरूथी, मनडोली, रोपा, कुमारसेन के नगरोट, कुफरबाग, मतियाना का बिशरी, ननखड़ी ब्लॉक के खमाली खलेट, जुन्नी, बस्ताधार, नेरवा का केवली, रामपुर ब्लॉक के प्रांदली, मंढोंग, तलाई, रामपुर-1 के जगुनी, शैलीबमोद, रांसर जांगला का रनोल, रोहड़ू ब्लॉक के कोटसारी, कपरीधार, बार्टू, खगटेड़ी, कंद्रोरा, सराहन के तालरा, निन्वी छल्लड़ी, सराहन बुशहर के दुगीसेरी, शिमला का लझून, सुन्नी ब्लॉक के दमोग, खोब, भराउ, रिओग, पन्याली, कंदौला, मकराचा, ठियोग के कुफ्टा, ढली, बकरास ब्लॉक के दुरेच, शलियान, कफोटा ब्लॉक के केरका गुइना, च्योग, भट्टड़, खोरनवाला का रुंदाना, माजरा का कटल, नाहन के नोगली, नारग के नोमचट, चानालाग, राजगढ़ के पंति दवंग, हिडुता, संगड़ाह के शज खिल, रनवा, सतौन के ददुआ काइला, बाग तिलवाड़ी, शिलाई के जिमटवाड़, सेरखी, सुरला के डोलसरी, बाकारला, अर्की के बंबिरा, सरली, पेओठा, सेरी, धर्मपुर ब्लॉक के नकीयार, अलोब्रा, धुंडन के निचला समलोह, घ्याना याना, शौग, कंडाघाट के कश्मीरी चायमा, कदौर, कुठड़ के राजपुरी, साई मंझ, एंजी डी, नालागढ़ केधार, चंबा धरल, रामशहर ब्लॉक के पंजाल, भलसी, अंब के राजपुर जस्वान, बंगाणा ब्लॉक के पनेड़, खनेड़, भरमौट, गुगहां कलां, गगरेट-1 ब्लॉक के घनाड़ी अप्पर, सलोह बेरी एलटी, तराली, कुठैड़ा जस-जी, जोल के बुहाना, कुद को बंद कर दिए गए है।
हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान ने भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद और इसके सहभागी लैंडस्टैक एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। हिप्पा के निदेशक शुभ करण सिंह और लैंडस्टैक एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दीपक सानन की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त तौर पर ‘समावेशी भूमि सुधारों को समावेशी भू-प्रशासन में बदलने के लिए राज्य क्षमता का निर्माण’ परियोजना पर कार्य करना हैै। इसका उद्देश्य भू-प्रशासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग को सुव्यवस्थित करना है, ताकि भू-प्रशासन में सुधार और नागरिक सेवाओं व जनकल्याण के क्षेत्रों में सार्वजनिक नीति लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सके। इस परियोजना से जहां ज्ञान व कौशल का आदान-प्रदान होगा, वहीं हिपा को प्रशिक्षुओं के बड़े समूह के लिए नेतृत्व और वार्ता कौशल के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। संस्थान में प्रशिक्षुओं के लिए अब विश्व स्तरीय मानक प्रबंधन दक्षताओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।
आज विवेकानन्द मेडिकल इंस्टीट्यूट पालमपुर ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पालमपुर और पालमपुर के अन्य स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के सहयोग से कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में पालमपुर में रैली निकाली। पालमपुर क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने इस भयानक और अमानवीय अपराध के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस बारे में एक उचित नियम या एसओपी या नीति बनाने का अनुरोध करने के लिए एसडीएम पालमपुर के माध्यम से डीसी कांगड़ा को एक ज्ञापन सौंपा गया है। विवेकानन्द मेडिकल इंस्टिट्यूट के निदेशक एयर कमोडोर (डॉ.) विमल दुबे और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पालमपुर ने कोलकाता की भयानक घटना पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद भी दिया है कि इस अपराध के खिलाफ सभी एकजुट हैं।
पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने विधानसभा के मानसून सत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था पर सरकार द्वारा एक बिल प्रस्तुत करते हुए इस पर सशक्त कानून बनाने की मांग की है। पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राज्य महामंत्री एल डी चौहान, अध्यक्ष मनोज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर शर्मा सहित राज्य मीडिया प्रभारी दीप कुमार ठाकुर ने प्रदेश सरकार के सत्ता में आते ही चुनावी वादे के अनुसार कैबिनेट में बिना किसी संगठन के दबाव के OPS बहाल करने के निर्णय को ऐतिहासिक कहा है। एल ड़ी चौहान ने कहा कि उंन्होने वर्ष 2015 से OPS बहाली के अभियान को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई तथा वर्ष 2018 तक इस अभियान को प्रदेश सहित अन्य प्रांतों में फ्रंट पर चलाया तथा 2017 में DCRG को भी लागू करवाया अतः पुरानी पेंशन व्यवस्था पर भविष्य में किसी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए इस पर विधानसभा में कानून बनाया जाना वर्तमान में बहुत जरूरी है। पिछले वर्ष प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री ने भी स्वयं OPS पर कानून बनाने की पैरवी की थी। पुरानी पेंशन व्यवस्था पर विधानसभा के मानसून सत्र में एक सशक्त कानून बनाने बारे पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की तरफ से माँगपत्र माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व समस्त केबिनेट मंत्री को उनके कार्यालय के माध्यम से तथा ईमेल के माध्यम से दिया गया है, ताकि इस विषय पर पुनः ध्यानाकर्षण हो सके तथा विधानसभा के इसी सत्र में बिल लाकर कानून बन सके। हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को पूर्ण उम्मीद है कि OPS बहाली पर कानून बनाकर वर्तमान सरकार कर्मचारियों के मन मे भविष्य को लेकर उठ रहे सवाल व संशय पर लगाम लग सके।
हिमाचल प्रदेश के लिए काफी राहत की खबर है। कई सालों से लंबित पड़ी बहुउद्देशीय फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं AIBP के अंतर्गत शामिल कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश की सिंचाई प्रणाली में यह बड़ी सफलता है। अब इस योजना के सिरे चढ़ने की उम्मीद बंध गई है। ऐसे में अब फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना पूरी होने पर जिला कांगड़ा के एक बड़े हिस्से में किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा, जिससे खाद्यान्न उत्पादन बढ़ने से किसानों की आर्थिक सेहत सुधरेगी। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इसको लेकर खुशी जाहिर की है। बता दें कि जिला कांगड़ा के नूरपुर में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना बीते 13 सालों से लंबित पड़ी है। इस दौरान कई सरकार सत्ता में आई और गई, लेकिन यह परियोजना फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाई थी। साल 2011 में 204 करोड़ रुपये की प्रारंभिक राशि से शुरू हुई इस परियोजना की लागत अब 646 करोड़ रुपये पहुंच गई है। प्रदेश में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना पर सरकार अब तक अपने संसाधनों से 283 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। इस योजना को सिरे लगाने के लिए प्रदेश सरकार लंबे समय से केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग कर रही थी। वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने फरवरी 2023 में दिल्ली का दौरे के दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मुलाकात की थी। अपने दिल्ली के दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने फिन्ना सिंह परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी करने की अपील की थी। उन्होंने फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र से मिलने वाली 340 करोड़ रुपये की मदद राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया था। जो मांग अब जाकर पूरी हुई है। फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना का कार्य पूरा होने से जिला कांगड़ा के एक बड़े हिस्से में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के तहत कांगड़ा जिले की चक्की खड्ड पर लाहडू के पास एक डैम का निर्माण किया जा रहा है। एक सुरंग के जरिए नूरपुर के विभिन्न गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे सूखा पड़ने और जरूरत के समय किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने से किसानों की आर्थिक सेहत भी सुधरेगी। ऐसे में किसानों के लिए ये परियोजना किसी वरदान से कम नहीं है।
शिमला: 9 अगस्त को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या को लेकर देश भर में बवाल मचा हुआ है। देशभर में डॉक्टर को न्याय दिलवाने की मांग की जा रही है। इसकी आंच अब सूदूर हिमाचल तक पहुंच गई है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने पश्चिम बंगाल की घटना के लिए ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिला के साथ सरकारी बलात्कार हुआ। इस दौरान राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी से सब कांग्रेस नेता डर गए हैं। मामला अगर भाजपा शासित राज्य का हो तो राहुल और प्रियंका गांधी केवल ट्रेजेडी टूरिज्म करने जाते हैं। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा, "बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला पहला नहीं है। बंगाल में लगातार महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ इस तरह का अपराध होना झकझोर देने वाला है। देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिला के साथ सरकारी रेप हुआ है। इस रेप केस को रफा दफा करने में सरकारी संरक्षण दिया जा रहा है। समय रहते मामला सीबीआई को नहीं सौंपा गया। जहां पर वारदात हुई वहां अगले दिन ही कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया गया, जिस कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया वहां पर मॉब ने तोड़फोड़ मचा दी, जिससे साफ होता है कि इस कांड से टीएमसी का सीधा लिंक है। इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर को भी पीटा जा रहा है। एक व्यक्ति को बलि का बकरा बनाकर बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री जानबूझकर उस व्यक्ति को जल्द से जल्द फांसी देने की बात कर रही है जो प्रासंगिक नहीं है। राधिका खेड़ा ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला न्याय की बात करती है, लेकिन राहुल गांधी ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। 5 दिन के बाद एक ट्वीट किया मगर ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि "राहुल गांधी डरो मत देश की बेटियों की आवाज बनो"। राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता ट्रेजडी टूरिज्म के लिए केवल तब जाते हैं, जब मामला भाजपा शासित राज्य का हो। मगर ट्रेजेडी टूरिज्म क्वीन प्रियंका भी इस बार कुछ खास नहीं बोली, ममता बनर्जी से कांग्रेस के सब नेता डर गए हैं।
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक ने शिक्षण कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) समय पर जमा करने के संबंध में राज्य भर के सभी उप-निदेशकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कई एसीआर जमा नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द एसीआर जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टर अधिकारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि को रोक दिया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान देरी का कारण या तो एसीआर शुरू न करना या संबंधित सरकारी कर्मचारियों द्वारा अधूरे स्व-मूल्यांकन हैं। निदेशक ने इन देरी को दूर करने के लिए तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया है। संस्थानों के प्रमुखों और उपनिदेशकों से आग्रह किया है कि वे पूर्णता प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक की रिपोर्ट बिना किसी देरी के भेजी जाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 के लिए एसीआर सितंबर 2024 के अंत तक प्रस्तुत होनी चाहिए। निदेशक ने चेतावनी दी है कि अनुपालन में किसी भी तरह की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके परिणामस्वरूप डिफॉल्टरों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। प्रत्येक एसीआर को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए, जिसमें जन्म तिथि, नियुक्ति की तिथि, मोबाइल नंबर और डोजियर नंबर जैसे विवरण शामिल हों, साथ ही विभिन्न कैडर श्रेणियों के लिए अलग-अलग अग्रेषण पत्र भी हों। निदेशक ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए तत्काल व्यक्तिगत ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकार ने इस मुद्दे की गंभीरता को रेखांकित किया है और निर्धारित कार्यक्रम का पूर्ण पालन करने की अपेक्षा की है।
इंदौरा: राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में एनसीसी कैडेट्स प्रथम वर्ष के लिए नामांकन रैली का आयोजन किया गया, जिसमे सहायक प्रोफेसर और सीटीओ डॉ. रोहित गांधी ने बताया, इस रैली में कुल 70 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 21 छात्र और 19 छात्राओ ) को संयोजित प्रक्रिया द्वारा चुना गया, जिसे 9 एचपी बीएन डलहौजी से आएपीआई स्टाफ सूबेदार पवन कुमार, हवलदार यम बुद्ध द्वारा लागू किया गया। इसके अलावा पीआई स्टाफ दूसरे और तीसरे वर्ष के एनसीसी छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने कैडेटों की ड्रिल तकनीकों का निरीक्षण किया और उन्हें एनसीसी की हर गतिविधि में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पीआई स्टाफ ने रैंक भी आवंटित किए, जिसमें शिवम जामवाल को एसयूओ के लिए चुना गया, जबकि अरमान और पलक को यूओ का रैंक दिया गया। तीसरे और दूसरे वर्ष के एनसीसी कैडेटों में से क्रमशः चार सार्जेंट, छह सीपीएल और छह एल/सीपीएल का चयन किया गया। वही प्राचार्य डॉ. सुमिक्षा ने सभी नव नामांकित सदस्यों को बधाई दी और एनसीसी में उत्कृष्टता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा। राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर तथा राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान निकालने हेतु मुख्यमंत्री से मिलेगा और विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त हुए मांगपत्र मुख्यमंत्री को आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किए जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखेगा l दो बार संविदा (Contract) कर्मचारियों के नियमितीकरण करना, प्रमुख मुद्दों में 12% महंगाई भत्ता तथा वर्ष 2016 के वेतन आयोग के अनुसार बकया राशि का तुरंत भुगतान, विभिन्न विभागों के विभिन्न वर्गों में वेतन विसंगति, विभिन्न विभागों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी रिक्त पदों को जल्द भरना, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम, जिला परिषद तथा अन्य छूटे विभागों के लिए पुरानी पेंशन का प्रावधान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करना, विभिन्न विभाग के विभिन्न वर्गों के पद नाम बदलना, जल रक्षक का अनुबंध में शामिल करने के लिए अवधि 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष करना, आवास भत्ते में लंबे समय से वृद्धि न होने के कारण विभिन्न कर्मचारी वर्ग का आवास भत्ता बढ़ाने की मांग, विभागीय पदोन्नती समय पर हो, करूनामुल्क आधार पर विभिन्न विभागों में लंबित मामलों का निपटारा कर सभी को वन टाइम रिलैक्सेशन देकर नियुक्ति देना, जिला परिषद कर्मचारियों को विभाग में मर्ज करने, मिड डे मील वर्कर,आंगनवाड़ी सहायिका के लिए स्थाई नीति, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए स्थाई नीति, मल्टी टास्क कर्मी के लिए स्थाई नीति, सहित अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकालना और उनके हितों की रक्षा करना होगा। राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा संगठन की ओर से जो सुझाव सरकार के समक्ष रखे जाएंगे उन सभी सुझावों पर मुख्यमंत्री जरूर विचार करेंगे और हमे आश्वस्त है कि इस मुलाकात के बाद कर्मचारियों की विभिन्न विभागियों समस्याओं में से अधिक का समाधान जरूर निकलेगा l
इन दिनों केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में संस्कृत सप्ताह का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार के दिन वेदव्यास परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय स्तरीय एवं विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं ।विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं का निर्णय परिसरीय अध्यापकों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में 12 से अधिक स्थानीय विद्यालयों ने भाग लिया व छात्रों की उत्तम प्रस्तुति के साथ संगीत में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर के चतुर्थ कक्षा के छात्र कृष ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा अंकिता ने प्राप्त किया व तृतीय स्थान लिटिल फ्लावर हाई स्कूल की छात्रा वैष्णवी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लिटिल फ्लावर हाई स्कूल गरली की छात्रा दृष्टि ठाकुर एवं राजिक वरिष्ठ क्या माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर की वेदिका ने दूसरा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौर की छात्रा आस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम परिसर निर्देशिका प्रोफेसर सत्यम कुमारी के निर्देशन में एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मंजूनाथ भट्ट के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
लॉरेट फार्मेसी शिक्षण संस्थान ने फ्रेशर्स के स्वागत के लिए एक इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। इस समारोह की शुरुआत दीप प्रजबलित करके की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रभागीय न्यायाधीश शिल्पी बैकटा गोयट रही तथा स्पेशल गेस्ट के रूप में रिटायर्ड डॉ के के रतन ने शिरकत की। संस्थान के प्राचार्य डॉ एम एस आशावत ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एचओडी डॉ विनय पंडित भी मौजूद रहे। उप प्रभागीय न्यायाधीश शिल्पी बेक्टा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि जीवन में सफल होने के लिए एक ही मंत्र है वो है संघर्ष, उन्होंने छात्रों को कहा कि अपने भविष्य के बारे में जाने और अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करके एक अच्छे नागरिक बने और जिस भी क्षेत्र में जाएँ अपने आप को पहचाने। डॉ के के रतन ने कम्युनिकेशन एवं फर्स्ट ऐड के बारे में छात्रों के साथ जानकारी साँजा की। इस अवसर पर एम .फार्मेसी ,बी. फार्मेसी, डी फार्मेसी, फार्म डी तथा बीसीए और बीबीए के छात्रों ने भाग लिया, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सीपीएस वर्मा ने धन्यवाद भाषण दिया। इस अवसर पर एचओडी डॉ अमरदीप अंकलगी, डॉ परवीन, डॉ अदिति, डॉ स्वाति तथा डॉ मयंक एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मलाणा घाटी में भारी बारिश के कारण डैम फटने से जहां सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मलाणा गांव जाने का रास्ता भी बुरी तरह से खराब हो गया। ऐसे में अब भुंतर से एक हेलीकॉप्टर राशन लेकर मलाणा गांव की ओर रवाना हुआ। इस दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर और एसडीएम विकास शुक्ला भी हेलीकाप्टर में मौजूद रहे। ऐतिहासिक गांव मलाणा में राशन की किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब इससे राहत मिलने वाली है। हेलीकॉप्टर में मलाणा के लिए आटा, चावल और तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ भेज दिया गया है। करीब 2,500 की आबादी वाला मलाणा दो सप्ताह से देश-दुनिया से कटा हुआ है। बादल फटने के बाद सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव में राशन का स्टॉक समाप्त है। बीते दिन वीरवार से गांव में मेला भी शुरू हो गया है, ऐसे में ग्रामीणों के सामने मुश्किल यह है कि वे मेहमानों को क्या खिलाएंगे? इसके अलावा सड़क बहाल होने में छह माह का समय भी लग सकता है। हेलिकॉप्टर से राशन गांव में पहुंच सके, इसके लिए ग्रामीण स्वयं ही बिना किसी मशीनरी के हेलीपैड का निर्माण कर रहे हैं। पूरे मलाणा के लोग हेलीपैड तैयार करने में सहयोग कर रहे हैं। सामूहिक भागीदारी से बनाए इस हेलीपैड में अब हेलीकॉप्टर को उतारा जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 116 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। आज सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 21 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप रहे। राज्य में 11 जल आपूर्ति योजनाएं गाद आने से प्रभावित चल रही हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा सेवाएं प्रभावित है। लोक निर्माण व अन्य विभाग संबंधित सेवाओं की बहाली के काम में लगे हैं। उधर, कांगड़ा जिले केदेवग्रां में पालमपुर से पंचरुखी व जयसिंहपुर सड़क का कुछ हिस्सा बह गया। साथ ही पानी व मलबा साथ लगते घर के आंगन में घुसा गया। इससे आंगन में खड़ी गुड्डू पुत्र राम लाल की स्कूटी बह गई। साथ ही घर आए मेहमान की स्कूटी भी मलबे के साथ बह गई। भारी बारिश से पालमपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का डंगा गिर गया। प्रदेश के कुछ भागों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ स्थानों पर 16 से 20 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ देहरा में हुई बैठक के बाद राज्य पटवारी और कानूनगो संघ ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी और कानूनगो का राज्य कैडर किया जाना सरकार का नीतिगत फैसला है। उन्होंने पटवारी और कानूनगो से सरकार की इस पहल में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने के लिए पटवारी और कानूनगो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एक मिशन मोड पर कार्य कर रही है और इसमें पटवारी और कानूनगो की बेहद अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है और कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों का चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा। पटवारी एवं कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पटवारी और कानूनगो अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 50.14 करोड़ रुपये की लागत की पांच नई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में 12.60 करोड़ रुपये की लागत से बनखंडी से बासा वाया मेहता सड़क का उन्नयन, 12.41 करोड़ रुपये की लागत से सुनहेत से बस्सी सड़क का उन्नयन, 11.88 करोड़ रुपये की लागत से खबली दोसड़का से मरहेड़े सड़क का उन्नयन, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से बधाल से दौंटा सड़क का उन्नयन तथा 5.67 करोड़ रुपये की लागत से बगलामुखी से मंधीना सड़क का उन्नयन कार्य शामिल है।
हिमाचल के कई भागों में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। कांगड़ा में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 155 मिलीमीटर बारिश हुई है। कांगड़ा की कई सड़कें इससे जलमग्न हो गई। नदी-नाले उफान पर है। कांगड़ा के ही धर्मशाला में 150.7 मिलीमीटर, सिरमौर के नाहन में 119.9 मिमी, नयना देवा में 78.2 मिमी और पांवटा साहिब में 48 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौमस विभाग ने कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है। प्रदेश में आज और कल मानसून एक्टिव रहेगा। मानसून 17 व 18 अगस्त को कमजोर पड़ेगा। इन दो दिनों के दौरान कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में ही हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में नॉर्मल से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। IMD के अनुसार, 1 जून से 14 अगस्त के बीच प्रदेश में 497.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 373.3 मिलीमीटर ही बादल बरसे है। प्रदेश में 2 NH-159 सड़कें बंद, सेब ढुलाई में परेशानी प्रदेश में बीते चार दिनों के दौरान हुई बारिश से 2 नेशनल हाईवे सहित 159 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है। शिमला जोन में सबसे ज्यादा 111 सड़कें अवरुद्ध है। इससे सेब ढुलाई में बागवानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। मंडी जोन में 17, हमीरपुर में 10 और कांगड़ा जोन में 21 सड़कें बंद पड़ी है। शिलाई को जोड़ने वाला हाईवे 24 घंटे से ज्यादा समय से बंद है। किन्नौर को जोड़ने वाला हाईवे भी बंद पड़ा है। हालांकि पिछले कल कुछ देर को बहाल कर दिया गया था, मगर वह रात में दोबारा बंद हो गया है। इससे किन्नौर जिला का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया है। किसानों की फसले तबाह प्रदेश में इस मानसून सीजन में भारी बारिश से 1083 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी को सबसे ज्यादा 470 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। इस बरसात में किसानों-बागवानों की फसलों को भी करोड़ो रुपए की चपत लगी है |
देहरा : धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में 78वां स्वतंत्रता दिवस पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में 15 अगस्त को बहुत ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया और फिर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने की। विद्यालय की सामाजिक-विज्ञान शिक्षिका, सरला यादव ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए शब्द सुमनों से श्रद्धांजलि दी। बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया व इस दिवस की महत्ता बताई। स्नातकोत्तर शिक्षक अंग्रेजी, नरेंद्र कुमार ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनायें देते हुए भविष्य में देश के प्रति भूमिका निभाने का आवाहन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सतनाम सिंह ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। बच्चों को भारत के भविष्य के प्रति अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों को भी ध्यान में रखने और साथ मिलकर भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का आवाहन किया जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट हो और शेष विश्व को प्रेरित करता रहे।
**मनाली के विधायक को भी आया धमकीभरा फ़ोनकॉल स्वतंत्रता दिवस से पहले गगरेट के विधायक राकेश कालिया और सीएम सुक्खू को फ़ोन में धमकी मिली हैं। कल 15 अगस्त है, जहां एक ओर पुरे भारत में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल के नेताओ को स्वतंत्रता दिवस न मनाने और तिरंगा न फहराने के लिए धमकी भरे फ़ोन कॉल्स आ रहे है। सीएम सुक्खू और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को फ़ोन भी अंजान नंबर से आया, जिसमें खालिस्तान नेता गुरविंदर सिंह पन्नू के द्वारा 15 अगस्त को न मानने को लेकर फोन पर धमकियां दी गई और कहा गया कि अगर कल तिरंगा फेहराया तो सीएम सुक्खू को मार देंगे। इसके साथ साथ ये धमकी दी गई कि मौजूद सभी भारतीयों को बम से उड़ा देंगे। और अब एक बार फिर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को भी धमकी भरा कॉल आया है, जिसमे ये कहा गया कि वो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मार दें तो मनाली को भी खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाएगा। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
**मनाली के विधायक को भी आया धमकीभरा फ़ोनकॉल स्वतंत्रता दिवस से पहले गगरेट के विधायक राकेश कालिया और सीएम सुक्खू को फ़ोन में धमकी मिली हैं। कल 15 अगस्त है, जहां एक ओर पुरे भारत में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल के नेताओ को स्वतंत्रता दिवस न मनाने और तिरंगा न फहराने के लिए धमकी भरे फ़ोन कॉल्स आ रहे है। सीएम सुक्खू और गगरेट के विधायक राकेश कालिया को फ़ोन भी अंजान नंबर से आया, जिसमें खालिस्तान नेता गुरविंदर सिंह पन्नू के द्वारा 15 अगस्त को न मानने को लेकर फोन पर धमकियां दी गई और कहा गया कि अगर कल तिरंगा फेहराया तो सीएम सुक्खू को मार देंगे। इसके साथ साथ ये धमकी दी गई कि मौजूद सभी भारतीयों को बम से उड़ा देंगे। और अब एक बार फिर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को भी धमकी भरा कॉल आया है, जिसमे ये कहा गया कि वो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मार दें तो मनाली को भी खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाएगा। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम पंचायत नाहलियाँ के गांव उपरली नाहलियाँ के सृजल राणा पुत्र सुरेश कुमार व माता निशा राणा गृहणी के बेटे का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। सृजल राणा ने बताया कि उनके चयन मे उनके माता-पिता और अध्यापक वर्ग का योगदान रहा है। सृजल राणा के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और उनके दादा गरीब दास ने बताया कि उनका पोता बहुत ही मेहनती है।
उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां के पूर्व सैनिकों ने बुधवार को तहसील कार्यालय के न्यायालय में पंखा लगाया तथा दो स्टील बेंच दान स्वरूप तहसीलदार राहुल शर्मा को भेंट किए। पूर्व सैनिकों ने पाया कि तहसील न्यायलय में पब्लिक के लिए पंखा नहीं है और जनता के लिए विशेष कर बजुर्गो व महिलाओं के लिए हाल में बैठने के लिए कोई उपयुक्त प्रबंध नहीं है। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा ने यह बात तहसीलदार के समक्ष रखी। तहसीलदार ने बजट न होने का जिक्र किया। लीग के अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी पास दान देने का सुझाव दिया जो सर्व सम्मति से पास किया गया। इस कार्य के लिए इलाके से दर्जनों पूर्व सैनिक आगे आए और स्वेच्छा से दान राशि जमा करवाकर इस पुण्य के भागीदार बने। इस अवसर पर कैप्टन कर्मचंद, कैप्टन कश्मीर, कैप्टन ध्यान, कैप्टन दलीप, सूबेदार बुद्धि, सूबेदार मानचंद, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार मेजर माधो राम आदि उपस्थित रहे।
विजय मेमोरियल स्कूल में संपूर्ण समुदाय के सामूहिक एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "विकसित भारत का मंत्र -भारत हो नशे से स्वतंत्र" देशव्यापी जागरूकता अभियान का आयोजन विजय मेमोरियल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में किया गया।15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों ,बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। विजय मेमोरियल स्कूल में 78वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विशाल वर्मा (एसपीएस) डीएसपी ,नूरपुर तथा आशीष पठानिया एसएचओ इंदौरा ने शिरकतकी। कार्यक्रम की शुरुआत "एक पेड़ देश के नाम" अभियान के अंतर्गत डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के हाथों से पौधरोपण करके की गई। तदोपरांत आजादी के इस राष्ट्रीय महापर्व पर देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान में ध्वजारोहण किया गया। जिला कांगड़ा के सभी स्कूलों में सबसे ऊंचा 111 फीट के झंडे को फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देश भक्ति के इसी वातावरण में विद्यालय के एनसीसी के छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल में आजादी का यह 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर काफी उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सभ्यता ,संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण ही भारत को विश्व गुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्व गुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहे। बाद में स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने बच्चों को देशभक्ति तथा शहीदों की शहादत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें देश के प्रति वफादार रहने तथा भारत मां से जुड़े रहने की प्रेरणा दी है। वीएमएस में देशभक्ति और शहीदों को याद करते हुए यह दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सचिन शर्मा ने कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे बच्चों में देश के प्रति प्रेम लगन की भावना विकसित हो सके।
जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत डढवाल ने कांग्रेस के कोसरी जोन से विनोद टंडन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने इस संबंध में विनोद टंडन को नियुक्ति पत्र जारी किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विनोद टंडन के जोन अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी कोसरी जोन में और भी मजबूत होगी। वही विनोद टंडन ने अपनी नियुक्ति के लिए खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल व समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
जयसिंहपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलू की छात्र-छात्राओं ने राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में आयोजित खंड लंबागांव की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने खो-खो में ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसिपल सुरेंद्र गुलेरिया एवं स्टाफ द्वारा टीमों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही टीमों को सम्मानित कर बच्चों को भी बधाई दी।
शिमला जिले के समेज में आपदा के 14वें दिन आज भी सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक त्रासदी के बाद 16 शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से 7 शवों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक शव चार साल के आद्विक का है, जो अपनी मां कल्पना और अपनी बहन के साथ बाढ़ में बहने के बाद लापता हो गया था वहीं, बाकी बचे लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन आज भी जारी हैं। गौरतलब है कि 31 जुलाई की रात को समेज की पहाड़ियों पर बादल फटने के कारण आई बाढ़ में पूरा गांव बह गया, जिसमें 36 लोग बाढ़ में बहकर लापता हो गए, जिनमें से 7 लोगों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं, जबकि 29 लोगों की खोज अभी भी जारी है।
हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के लिए मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 6 दिनों के लिए प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। 14 अगस्त से 20 अगस्त तक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 अगस्त के दिन प्रदेश में फ्लैश फ्लड को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। खासकर सिरमौर जिले में आगामी कल बाढ़ आने का खतरा बना रहेगा। वहीं, मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आज भी हिमाचल के विभिन्न जगहों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
** पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की शुरू पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आने वाली पंचायत मनोह सिहाल के गांव सिहाल में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने बुजुर्ग कर्म चंद को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि उनके दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी दौरान किसी एक ने पास में बैठे उनके 90 वर्षीय पिता कर्म चंद को धक्का दे दिया। धक्का लगने से कर्म चंद गिर पड़े और उन्हें तुरंत घर से अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। रमेश कुमार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की अपील की है। पंचायत उपप्रधान कमल सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत में यह दुखद घटना घटी है और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। थाना प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मृतक के आश्रितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) में हिमाचल प्रदेश में अब 100 आबादी वाले गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। चरण 1, 2 और 3 में हिमाचल में अधिकांश ढाई सौ से एक हजार की आबादी वाले गांव सड़क से जुड़ गए हैं। अब चरण-4 में छोटे गांव में सड़कें पहुंचाई जानी हैं। इससे हिमाचल में ढाई सौ के करीब गांव को फायदा होगा। प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों के प्रोजेक्ट को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि चरण-4 में सड़कों की लंबाई 900 किलोमीटर के करीब है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है। जिन ठेकेदारों को सड़कें बनाने के काम आवंटित किए गए हैं। उन्हें पांच साल तक सड़कों की रिपेयर करनी होगी। वह स्वयं सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। चंबा दौरे के बाद अब मंडी में सड़कों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें जूनियर इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लोगों से भी सड़कों के बारे में बात की जाएगी। दौरे के बाद सचिवालय में अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक होनी है। इसमें अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। समय समय पर विभाग की ओर से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। तीन बार नोटिस जारी होने के बाद इन्हें ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत किया गया है। विंग को जगह-जगह पर चल रहे निर्माण कार्यों की निरंतर गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा सके।
हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के आठ-आठ स्कूलों में रीडिंग रूम बनेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा पढ़ो हिमाचल अभियान लागू करने में शिक्षा विभाग जुट गया है। स्थानीय युवा इन रीडिंग रूम का प्रयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुर्जुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए यहां समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी। अभियान को सफलतापूर्वक चलाने और जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्टाफ सदस्यों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों की एक समिति भी बनाई जाएगी। प्रदेश में पढ़ने-पढ़ाने की संस्कृति के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में पढ़ो हिमाचल नाम से एक व्यापक जन अभियान प्रारंभ करने का ऐलान किया है। इस अभियान में विद्यालयों के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी जन समुदाय को जोड़ा जाना है। अभियान के तहत प्रदेश के 500 शिक्षण संस्थानों में सामान्य पाठकों और विशेष रूप से युवाओं के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इन्हीं शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों को चलाने में आम जन की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा। मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को योजना को लागू करने के पत्र जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय ने बताया कि प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आठ-आठ स्कूलों का चयन किया जाना है। ऐसे स्कूलों को चयनित करने को कहा गया है जहां पहले से ही वाचनालय की सुविधा है। स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दें कि वे छात्रों, स्थानीय ग्रामीणों और ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के लिए पठन-पाठन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्कूल पुस्तकालय के संचालन की देखरेख करने तथा आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्टाफ सदस्यों तथा स्थानीय समुदाय के सदस्यों की एक समिति बनाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हिमाचल नौ राज्यों में एनएसयूआई के राज्य अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की गई है। अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी दी गई।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में स्वतंत्रता दिवस को बडे ही हर्षोल्लास उत्साह के साथ मनाया गया। इसका शुभारम्भ कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। साथ में उन्होंने मां सरस्वती एवं स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यापर्ण किया। शिक्षा संकाय के प्रशिक्षु अध्यापकों ने सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गाकर यह स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाया। काॅलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि देश के विकास तथा उत्थान में हमारे छात्रों की अहम भूमिका होती है। इस दौरान अपने विचार व्यक्त कर छात्रों से हर-घर तिरंगा लहराने की अपील की तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में बी.एड के अध्यापक वर्ग और बी.एड के प्रशिक्षु अध्यापक उपस्थित रहे ।
** आलमपुर में भाजपा ने निकाली तिरंगा झंडा रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज आलमपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जयसिंहपुर भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा अभियान के तहत जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा, पूर्व जयसिंहपुर विधायक रविंद्र रवि धीमान के नेतृत्व में आलमपुर बाजार में हर कार्यकर्ता ने हाथ में तिरंगा झंडा फहराते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा अभियान पूरे देश में मनाया जा रहा है और जयसिंहपुर का कार्यकर्ता पूरे देशभक्ति के जज्बे के साथ 112 बूथ पर यह कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान और शान है और हर व्यक्ति तिरंगा फहराते हुए गौरवान्वित महसूस करता है। इसलिए हर घर तक तिरंगा पहुंचे इसकी व्यवस्था करना हर देशभक्त का कर्तव्य है। और हम सब मिलकर अपने क्षेत्र में तिरंगा झंडा पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
**जयसिंहपुर और टम्बर में पुरस्कृत किए खिलाड़ी **यादविंदर गोमा बोले, खेलों से होता छात्रों का सर्वांगीण विकास जयसिंहपुर: आयुष, युवा सेवाएँ एवं खेल तथा क़ानून मंत्री, यादविंदर गोमा ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में खेल गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थी में सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ बेहतर अनुशासन की भावना आती है। खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। गोमा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टम्बर में चार दिवसीय जोनल लेवल अंडर -14 ( छात्र- छात्रा ) वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गुणात्मक शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टम्बर स्कूल के नए भवन का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने स्कूल के लिए पक्की सड़क, भव्य गेट, बास्केटबॉल ग्राउंड का निर्माण करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिला स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार कर और बेहतर प्रदर्शन करें। यादविंदर गोमा ने शिक्षा खण्ड चढियार के 18 स्कूलों के 220 खिलाड़ियों में से विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए। इससे पहले आयुष मंत्री ने स्कूल परिसर में सजावटी पौधा भी रोपित किया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर में शिक्षा खंड लम्बागांव के अंडर 14 जोनल लेवल ( छात्र- छात्रा ) वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इसमे जयसिंहपुर में शिक्षा खंड लम्बागांव के 30 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के 424 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यादविंदर गोमा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह जिला व प्रदेश स्तर में अपनी बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप विकासात्मक कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर में 15 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा इसके लिए शुरुआती तौर पर 5 करोड़ पर स्वीकृत कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मैदान में दो हाई मास्ट लाइटें भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर के रामलीला कला मंच के महत्व को देखते हुए कला मंच के जीर्णोद्धार के लिए 15 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। जयसिंहपुर नागरिक अस्पताल में सप्ताह के दो 2 दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को स्कूल के लिए 6 कमरों के अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करवाने का भी आश्वासन दिया ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और स्कूल अधोसंरचना उपलब्ध हो सके। इस दौरान एसडीएम संजीव ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जसवंत डढवाल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, बीडीओ सिकंदर, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा एवं संजय ठाकुर, टम्बर पंचायत उप प्रधान महेंद्र डढवाल, जयसिंहपुर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चोपडा, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, प्रतिभागी खिलाड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिमला: भारतीय सेना की अग्निवीर योजना की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को शिमला भर्ती कार्यालय की ओर से फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवा www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल टेस्ट प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में 3 सितम्बर से 9 सितम्बर 2024 के बीच होंगे। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। कम से कम छह और अधिकतम 10 चिनअप, 9 फीट गड्डे को पार करने के साथ जिग जैग बैलेंस दिखाना होगा। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि, 'उम्मीदवार अपने साथ दसवीं एवं बारहवीं पास की मार्कशीट, मूल निवास स्थाई प्रमाणपत्र (Bonafide / Himachali Cert), डोगरा/ माइनॉरिटी प्रमाणपत्र (Dogra Class/ Minority Cert.), जाति प्रमाणपत्र (Caste Cert.), चरित्र प्रमाणपत्र (Character Cert.) केवल नायब तहसीलदार/ तहसीलदार कार्यालय से क्यूआर कोड के साथ ऑनलाइन जारी किया हुआ ही मान्य होगा। उम्मीदवारों को ऐफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो, जिसका बैकग्राउंड नेवी ब्लू हो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा, जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र (NIELIT/ITI), एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरुर लेकर आएं। उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत या सेवारत हैं उन्हें उम्मीदवार ‘रिलेशनशिप सर्टिफिकेट’ एवं साथ में 'डिस्चार्ज बुक' की कॉपी लेकर भर्ती के लिए आना होगा। भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से भर्ती कार्यालय शिमला में संपर्क करें। भर्ती कार्यालय शिमला ऐसे में हरसंभव मदद करेगा। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को दलालों से भी सावधान रहने की सलाह दी है। बता दें कि शिमला भर्ती कार्यालय की ओर से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं की ऑनलाइन लिखित परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर 22 अप्रैल को आयोजित की गई थी।
** मुकेश अग्निहोत्री ने साझा की जानकारी लंबे अरसे से लंबित पड़ी फ़ीना सिंह सिंचाई योजना को केंद्र सरकार ने मंज़ूरी दी। क़रीब 300 करोड़ राज्य कोष से खर्च करने के बाद एक दशक से लटकी थी यह परियोजना। अब बाक़ी राशी केन्द्र उपलब्ध करबायगा। यह राशी भी क़रीब 300 करोड़ के आसपास रहेगी। यह योजना कांगडा ज़िले के लिए वरदान रहेगी। हिमाचल में सरकार बनने के बाद से इसे लगातार हम केन्द्र से उठा रहे थे। इस मंज़ूरी के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल का आभार एवं राज्य के जल शक्ति विभाग ब सहयोगी अफ़सरों को बधाई। याद रहे यह हिमाचल के पानी विभाग का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस के लिए लम्बा संघर्ष हुआ।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर द्वारा आज पौधरोपण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों द्वारा कंगैहन में गौशाला के पास पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक डॉ. विकास कालोत्रा व डॉ. हरजिंदर के नेतृत्व में किया गया। महाविद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व हमारी धरती को हरा भरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान में एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर मौजूद रहे व छात्रों को संबोधित करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के बारे में विचार सांझा किए। साथ ही उन्होंने छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किए गए उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य मे इस प्रकार के योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता रहा, जिसके अंतर्गत लगभग 200 वृक्ष लगाए गए। संयोजक प्रो. विकास कलोत्रा ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाएगें।
हिमाचल में सुक्खू सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 27 तहसीलदारों का तबादला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक नीलम कुमारी को चंबा से बदलकर टेंपल ऑफिसर ब्रजेश्वरी जिला कांगड़ा लगाया गया है। नीलक्ष शर्मा तहसील ऑफिस ननखडी से ट्रांसफर करके अब तहसीदाद रिकवरी डीसी ऑफिस सिरमौर का जिम्मा देखेंगे। अपूर्व शर्मा तहसील कांगड़ा भेजा गया है। बालकृष्ण को तहसील ऑफिस की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। डॉ आशीष शर्मा को तहसील ऑफिस भोरंज जिला हमीरपुर का दायित्व सौंपा गया है। रजत सेठी को तहसील थुनाग जिला मंडी में तहसीलदार लगाया गया है। संजीव गुप्ता को तहसील ऑफिस शिमला रूरल का जिम्मा देखेंगे। ऋषभ शर्मा को तहसील ऑफिस पांवटा साहिब में अपनी नई जिम्मेवारी संभालेंगे। वहीं, सुनील चौहान को हिमुडा शिमला में तहसीलदार लगाया गया है। परीक्षित कुमार को तहसील रामपुर जिला शिमला में अपना कार्यभार संभालेंगे। इसके अतिरिक्त हीरालाल घेजटा को तहसीलदार तहसील अर्बन होंगे। विक्रम जीत सिंह तहसील थुरल जिला कांगड़ा में अपना नया पदभार संभालेंगे। सुमेध शर्मा टीसीपी शिमला एक्स कैडर पोस्ट लगाया गया है। वहीं, जय सिंह की ट्रांसफर तहसील डडाहु जिला सिरमौर के लिए की गई है। इसी तरह से कुलताज को बदल कर तहसील नगरोटा सुरियां जिला कांगड़ा भेजा गया है। शिखा कुमारी की तहसील घनारी जिला ऊना में तहसीलदार का जिम्मा सौंपा गया है। अजय कुमार की ट्रांसफर तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के लिए की गई है। विनोद कुमार को तहसील होली जिला में तहसीलदार लगाया गया है। नितेश ठाकुर की तहसील भुंतर जिला कुल्लू के लिए ट्रांसफर की गई है। वहीं, प्रवीण कुमार को तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के लिए भेजा गया है। इसके अतिरिक्त गिरि राज को स्टैंप सेल हिमाचल प्रदेश सचिवालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक चौहान अब तहसील कुपवी जिला शिमला में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, राजीव रांटा को एससी/एसटी कॉर्पोरेशन सोलन भेजा गया है। इसके अलावा मनोहर लाल को टेंपल ऑफिसर ज्वाला जी लगाया गया है। राहुल कुमार की ट्रांसफर तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के लिए की गई है। कैलाश कौंडल की बदली सेटलमेंट अर्की जिला सोलन के लिए की गई है। इसी तरह से वरुण गुलाटी की ट्रांसफर तहसील करसोग जिला मंडी के लिए की गई है।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय इंदौरा में एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुमीक्षा गुप्ता ने की। इसमें बताया गया कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के बीच अधिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देने के लिए भारत की विविधता में एकता के प्रमाण के रूप में कैसे खड़ा है। इसके साथ ही बच्चो को अवगत करवाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल का विचार 31 अक्टूबर 2015 को सरदार पटेल की 140वी जयंती के अवसर पर उनके विचारों से प्रेरित होकर आजादी के बाद देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत में विविधता में एकता की भावना के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को सांझा करना आदि बातचीत को बढ़ावा देना, अलग-अलग प्रदेशों में भाषा सीखने, संस्कृति और परंपराओं जैसे संगीत, पर्यटन ,विभिन्न व्यंजन ,खेल ,नाटक पोस्टर बनाना ,प्रश्नोत्तरी ,प्रतियोगिता नृत्य ,पेंटिंग, दीवार पत्रिका ,गीत, कविता पाठ ,टॉकटाइम जैसी कई गतिविधियों का आयोजन करते हैं। DOSEL ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बढ़ावा देने के लिए हर महीने 30000 स्कूलों के औसतन 18 लाख छात्रों को विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया है, इसमें लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रोफेसर योगेश, डॉक्टर अवस्थी, कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर रेखा पठानिया ,प्रोफेसर आरके गुप्ता ,प्रोफेसर नरेश कुमार, प्रोफेसर पूनम आदि लोग उपस्थित रहे।
बागवानों की फसल का पैसा न चुकाने के बाद बाहरी राज्यों की मंडियों में पलायन करने वाले डिफाल्टर आढ़तियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने कृषि उपज विपणन बोर्ड को ऐसे आढ़तियों के खिलाफ हुई शिकायतों का रिकाॅर्ड खंगालने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की मंडियों में काम करने वाले कुछ डिफाल्टर आढ़तियों ने लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के बाद हरियाणा की मंडियों में काम शुरू कर दिया है। सरकार ने बागवानों से भी पंजीकृत आढ़तियों को ही फसल देने का आग्रह किया है। बागवानों से ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। अब तक एसआईटी कुल 3,451 में से 3,076 शिकायतों का निपटारा कर चुकी है और बागवानों को करोड़ों रुपये की पेमेंट भी करवाई गई है। बाहरी राज्यों में पलायन करने वाले डिफाल्टर आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई का जिम्मा भी एसआईटी को सौंपने की तैयारी है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक हेमिस नेगी ने बताया कि बागवानों से आग्रह है कि अपनी फसल मंडियों में पंजीकृत आढ़तियों को ही बेचें ताकि फसल का पैसा न देने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि वे प्रदेश भर में ठप पड़ी या खराब हालत की सडक़ों के बारे में जानकारी भेजें। विक्रमादित्य सिंह के इस आह्वान के बाद सडक़ों को लेकर सवाल उठाने वालों ने कुछ ही समय में हज़ारो कमेंट कर दिए, जिसमे लोगो ने अपने क्षेत्र की सड़को की जानकारी दे दी। अब पीडब्ल्यूडी मंत्री इस जानकारी के बाद आगामी कौन सा कदम उठाएंगे या सबसे पहले किस सडक़ का मुआयना करने जाएंगे, इस पर सभी प्रदेशवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने पिछले साल सडक़ ठप होने की जानकारी दूरभाष पर देने की सलाह दी थी। इसके लिए विभाग ने एक नंबर भी जारी किया था और इस नंबर पर रोजाना अनेक फोन विभाग के पास आ रहे थे। अब यह दूसरी बार है, जब मंत्री लोगों के साथ संपर्क साधकर प्रदेश की खराब सडक़ों को सुधारने का प्रयास कर रहे है और इसको लेकर अब लोगो में काफी उत्सुकता देखी जा रही हैं।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बैचवाइज आधार पर नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के स्कूलों में फिर से विद्यार्थियों की संख्या जांची जाएगी। 1,100 शिक्षकों की नियुक्तियाें के एक साथ आदेश होने के चलते कुछ कमियां रह जाने की प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को शिकायतें मिली हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ऐसे स्कूलों में भी शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं जिन्हें बंद या मर्ज किया जाना है। ऐसे में निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से दोबारा से नियुक्तियों को जांचने के लिए कहा है।शिक्षा निदेशालय से जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रतिनियुक्तियों के सहारे चल रहे स्कूलों को नियुक्तियों में पहली प्राथमिकता दी जाए। देखा जाए कि इन स्कूलों में पांच से अधिक विद्यार्थी होने चाहिए। इसके अलावा सिर्फ एक शिक्षक के सहारे चल रहे 20 से अधिक विद्यार्थियाें की संख्या और बहुत अधिक नामांकन वाले स्कूलों में ही जेबीटी शिक्षकों को नियुक्त किया जाए। राज्य सरकार ने बीते दिनों ही विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 108 और पांच व पांच कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 451 स्कूलों को दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों में मर्ज करने का फैसला लिया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 1,100 शिक्षकों की नियुक्तियों के एकसाथ आदेश जारी होने से कुछ कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को ठीक करने के लिए जिला अधिकारियों से दोबारा से नवनियुक्त शिक्षकों वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को जांचने को कहा गया है।
हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी महाविद्यालयों में भी शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी हो गई है। जिन महाविद्यालयों में सरप्लस शिक्षक हैं, वहां से उन्हें अन्यत्र महाविद्यालयों में भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से इस बारे में डाटा मांगा है। युक्तिकरण को लेकर कॉलेज प्रधानाचार्यों से मांगी जानकारी के बाद कॉलेज शिक्षकों में हड़कंप है क्योंकि व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर सत्ता में आई प्रदेश कांग्रेस सरकार कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों की युक्तिकरण को लेकर पहले ही आगे बढ़ चुकी है। अब इस कड़ी में सरकारी महाविद्यालयों की बारी है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर प्रदेश सरकार को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाविद्यालयों में माइनर में तो विद्यार्थियों की संख्या सही होती है लेकिन मेजर विषय में बहुत कम विद्यार्थी हैं, जबकि मेजर विषयों के शिक्षकों की संख्या अधिक है। दरअसल प्रदेश में कई ऐसे महाविद्यालय हैं, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या नाममात्र है, लेकिन संबंधित विषय के शिक्षकों की संख्या अधिक है। विद्यार्थियों की कम संख्या के बावजूद कई शिक्षक सालों से गृह जिले में डटे हुए हैं जबकि कुछ ऐसे महाविद्यालय भी हैं, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, लेकिन वहां शिक्षकों की कमी है। जिन महाविद्यालयों में स्टाफ की कमी है वहां पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं सरकार के खजाने पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है। बीए प्रथम वर्ष, बीए द्वितीय वर्ष, बीए तृतीय वर्ष, बीएससी प्रथम वर्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष, एमए, एमकॉम और एमएससी में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की संख्या, शिक्षकों पर कार्यभार कितना इसकी स्वीकृत परफार्मा पर जानकारी मांगी गई है। नियमानुसार 40 विद्यार्थियों की कक्षा पर एक शिक्षक होना अनिवार्य है, लेकिन कई जगह 4 से 5 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि विद्यार्थियों की संख्या का संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष बारीकी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे, ताकि गलत आंकड़े की गुंजाइश बिलकुल न रहे। प्रदेश सरकार के आदेश पर शिक्षकों के युक्तिकरण को लेकर प्रदेश के महाविद्यालयों से जानकारी जुटाई जा रही है ताकि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या और शिक्षकों की संख्या की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना (एआईएमएसएस) चमियाना में विभिन्न श्रेणियों के 489 नए पदों का सृजन कर भरने की मंजूरी दी है। इस पहल से जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इन पदों में सामान्य चिकित्सा में 10 पद, बाल रोग में तीन, आर्थोपेडिक्स, आपातकालीन चिकित्सा और नेत्र विज्ञान में दो-दो पद और त्वचा विज्ञान और ईएनटी में एक-एक पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में इस स्टाफ की तैनाती से लोग विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी चमियाना को यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में एक-एक नए पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ देखभाल में विस्तार इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रोगियों को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है। आईजीएमसी शिमला के अलावा, सरकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में भी विभिन्न श्रेणियों के 462 पदों को भर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा पर्याप्त पैरामेडिकल और अन्य सहायक कर्मचारियों को भरने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इन पदों में 400 स्टाफ नर्स, 43 ऑपरेशन थियेटर सहायक, 11 नर्सिंग ऑर्डरली-सह-ड्रेसर, दो आहार विशेषज्ञ, एक फिजियोथेरेपिस्ट और चार डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाजहित, छात्रहित व राष्ट्रहित में कार्य करता आया है। एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस बार अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन 23, 24 व 25 अगस्त को ज्वालाजी के गीता भवन में होना तय हुआ है, जिसके लिए 11 अगस्त 2024 को अभाविप संगठनात्मक जिला देहरा की व्यवस्था बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से चंबा, ऊना विभाग संगठन मंत्री अमन कुमार राणा, प्रांत SFS सह प्रमुख डॉ.संजीत ठाकुर ,जिला प्रमुख डॉ.ज्योति पराशर उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई व जिला देहरा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेवारी सौंपी गई। प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की दृष्टि से व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी पूर्व में रहे सिरमौर जिला के संगठन मंत्री अशोक को सौंपी गई। इस बैठक में देहरा जिला से पुष्पराज, अर्चना, जागेश, अरुण, जतिन, दिव्यांश, खेमराज, नरेश, सुमित, निशांत, सत्यम, कुशाल, नेहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गैर सरकारी संस्था स्माइल फाउंडेशन खुंडियां ने सोमवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और अमर शांति मॉडल पब्लिक स्कूल खुंडियां में विद्यार्थियों को फलदार पौधे बांट कर पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों संग वार्तालाप में ग्लोबल वार्मिंग व वन संरक्षण के महत्व पर जानकारी भी दी गई तथा प्रश्न काल के दौरान सही जवाब के लिए मौके पर पुरस्कृत भी किया। संस्था ने पौधे अपने योगदान से खरीदकर दिए। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के अध्यापक तथा संस्था के रिटायर्ड कर्नल एम एस राणा, सूबेदार अश्वनी कुमार, राजिंद्र, बंटी, सन्नी आदि मौजूद रहे।
देहरा: राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय बढ़ल ठौर में एसएमसी कमेटी का गठन किया गया। यह गठन सत्र 2024-25 के लिए वीरवार को स्कूल के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सतीश स्पेहिया को दूसरी बार एसएमसी कमेटी का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं सतीश सपेहिया ने कहा कि स्कूल में कोई भी समस्या न आए इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विद्यालय व छात्रों के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। एसएमसी कमेटी प्रधान बनने पर प्रधानाचार्य ने समस्त नई कमेटी को बधाई दी।


















































