उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशमैला, मंडी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान लता ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राकेश कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार गुलेरिया (प्रवक्ता इतिहास) ने बताया कि इस शिविर में पाठशाला के 24 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया तथा इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों ने पाठशाला परिसर की साफ-सफाई की तथा पाठशाला भवन के पीछे भूस्खलन के कारण गिरे मलबे को उठाया और पाठशाला की इको क्लब वाटिका का निर्माण किया। कैंप के दौरान स्थानीय ग्राम खल्याणा के रास्तों और जल स्रोतों की साफ सफाई भी की गई। पाठशाला प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय ग्राम वासियों और स्कूल प्रबंधन समिति का भरपूर सहयोग रहा उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों को इनाम वितरित किए और इस शिविर के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और एनएसएस स्वयंसेवकों को बधाई दी। इस समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मीना देवी प्रवक्ता हिंदी एवं समस्त अध्यापक सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर 23 फरवरी से 'चलो शिमला पदयात्रा शुरू करने जा रहा है। यह पदयात्रा तीन मार्च को शिमला पहुंचेगी। इसके बाद विधानसभा में एक लाख कर्मी घेराव करेंगे। राज्य प्रैस सचिव अजय बन्याल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का मुददा अब जन आंदोलन बन चुका है। प्रदेश सरकार ने धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन आज तक उस कमेटी का गठन प्रदेश सरकार नहीं कर पाई है। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा, जब तक प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है। एक कर्मचारी 25 से 30 वर्ष तक सरकारी सेवाएं देता है, तो पुरानी पेंशन के योग्य नहीं रहता है, लेकिन एक चुना हुआ प्रतिनिधि कई पेंशन लेने के योग्य हो जाते हैं। अगर सरकारों को न्यू पेंशन स्कीम इतनी ही सही लगती है, तो स्वयं को भी न्यू पेंशन में शामिल करें। अन्यथा पुरानी पेंशन बहाली करके जन भावनाओं की कद्र करें। राज्य प्रैस सचिव अजय बन्याल ने बताया कि 'चलो शिमला घेराव में प्रदेश के हर कोने से कर्मचारी हिस्सा लेने वाले हैं। पदयात्रा और 'चलो शिमला की तैयारियों को लेकर ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की ईकाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदयात्रा की अगुवाई न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर करेंगे। इसके साथ ही संबंधित ब्लॉक के पदाधिकारी इस पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। पदयात्रा का रूट 23 फरवरी को मंडी के सेरी मंच से शुरू होगी, जोकि पहले दिन जवाहर पार्क में पहुंचेगी और कुल 20 किलोमीटर की दूरी तक करने के बाद यहीं पर रात्रि ठहराव होगा। दूसरा दिन 24 फरवरी 2022 जवाहर पार्क से पदयात्रा दूसरे दिन चलेगी और 23 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सलापड़ पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सलापड़ में होगा। तीसरा दिन 25 फरवरी 2022 तीसरे दिन पदयात्रा सलापड़ से चलेगी और बिलासपुर के सुंगल में 20 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव सुंगल में होगा। चौथा दिन 26 फरवरी 2022 चौथे दिन सुंगल से पदयात्रा जिला बिलासपुर के नम्होल में 22 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव नम्होल में ही होगा। पांचवे दिन 27 फरवरी 2022 नम्होल से पदयात्रा शुरू होते हुए जिला सोलन के दाड़लाघाट में 15 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचेगी। रात्रि ठहराव दाड़लाघाट में होगा। छठे दिन 28 फरवरी 2022 छठे दिन पदयात्रा दाड़लाघाट से शुरू होते हुए जिला सोलन के गलोग में 18 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव गलोग में होगा। सातवां दिन 1 मार्च 2022 सातवें दिन पदयात्र गलोग से शुरू होकर जिला शिमला के घनाहटटी में 10 किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचेगी। रात्रि ठहराव घनाहटटी में ही होगा। आठवें दिन 2 मार्च 2022 आठवें दिन पदयात्रा घनाहटटी से शुरू होते हुए 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद टूटू पहुंचेगी। और रात्रि ठहराव टूटू में ही होगा। नौवें दिन 3 मार्च 2022 पदयात्रा टूटू से शुरू होकर विधानसभा तक पहुंचेगी। जहां पर विधानसभा के बाहर प्रर्दशन किया जाएगा। सोशल मीडिया की मदद से जन जन तक पहुंचाएंगे पदयात्रा और घेराव न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के फैसला किया कि 23 फरवरी से शुरू होने वाली पदयात्रा को लाइव सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर दिखाया जाएगा। जिसमें फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम, यूटयूब मुख्य रूप से शामिल होंगे। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की आईटी टीम ने पदयात्रा और घेराव को लेकर अपनी बैठकें शुरू कर दी हैं। गूगल मीट के माध्यम से बैठकों को आयोजन हो रहा है। आईटी इंचार्ज पंकज शर्मा, आईटी इंचार्ज अल्का गिल और आईटी इंचार्ज पवन ठाकुर प्रचार-प्रसार की पूरी रणनीति बना रहे हैं। महासंघ के हर सदस्य पदयात्रा और घेराव से जड़ी पोस्टें सांझा करेगा। ताकि जन-जन तक आंदोलन पहुंच सके।
देश विदेश से पर्यटन नगरी मनाली घूमने आने वाले पर्यटकों को अब ग्रीन टैक्स बैरियर पर कई घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब मनाली पर्यटन विकास परिषद के साथ मिलकर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फास्टैग से ग्रीन टैक्स भुगताने की सुविधा शुरू कर दी है। इससे इस बैरियर पर लंबे जाम से राहत मिलेगी और वाहन चालकों और पर्यटकों का समय भी बचेगा। खास बात यह है की फास्टैग का उपयोग करके ग्रीन टैक्स का भुगतान सुविधा शुरू करने वाला मनाली देश का पहला शहर है। देश में अब तक फास्टैग बैलेंस का इस्तेमाल टोल, ईंधन और पार्किंग शुल्क के भुगतान के लिए किया जाता रहा है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को पर्यटन विकास परिषद मनाली ने अधिग्रहणकर्ता बैंक के रूप में चुना है।बता दें कि हिमाचल प्रदेश में हर महीने 50 लाख पर्यटक देश विदेश से घूमने के लिए आते है, यह सुविधा मिलने के बाद अब पर्यटकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जाम से मिलेगी राहत -- ग्रीन टैक्स बैरियर पर फास्टैग से ग्रीन टैक्स का भुगतान होने से अब लोगों को जाम से निजात मिलेगी। बता दें की अभी तक मनाली आने वाले अन्य राज्यों में रजिसट्रर्ड वाहनों से ग्रीन टैक्स लिया जाता है। पर्ची सिस्टम होने से पहले इसमें काफी समय लगता था। इससे इस ग्रीन टैक्स बैरियर पर जाम लग जाता था। दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड मोटरसाइकिल पर 100 रुपये, कार पर 200, स्कॉर्पियो पर 300 और बसों पर 500 रुपये ग्रीन टैक्स लगता है। 60 लाख फास्टैग जारी -- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 400 से अधिक टोल प्लाजा को सेवा देने वाला सबसे बड़ा अधिग्रहणकर्ता है और उसने करीब 60 लाख फास्टैग जारी किए हैं। इनकी मदद से प्रतिदिन औसतन लगभग 20 लाख का लेन-देन किया जाता है। फास्टैग प्रोग्राम को संयुक्त रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा सभी राष्ट्रीय राजमार्ग प्लाजा पर टोल किराया स्वीकार करने के माध्यम के रूप में लॉन्च किया गया था।
प्रदेश में विलुप्त होती जड़ी बूटियों की पहचान करना अब आसान होगा , इसके लिए मंडी के जंजैहली घाटी के भूलाह में एक करोड़ की लागत से राज्य का पहला जैव विविधता पार्क तैयार किया गया है। ख़ास बात यह है की वादी-ए-भूलाह में प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश के शोधकर्ताओं, पर्यटकों और हिमालय की विलुप्त होती जड़ी-बूटियों के संरक्षण में अपना योगदान देंगे । प्रदेश का पहला बायोडायवर्सिटी पार्क (जैव विविधता उद्यान) हिमालय की विलुप्त होती जड़ी-बूटियों के संरक्षण के साथ-साथ शोधकर्ताओं व पर्यटकों के लिए भी वरदान साबित होगा। बता दें की राज्य के इस पहले जैव विविधता पार्क को हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा नेशनल मिशन आन हिमालयन स्टडीज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत बनाया गया है। यह राज्य का पहला पार्क है जिसमें विलुप्त होती जड़ी-बूटियों को संरक्षित करने पर बल दिया गया है। पार्क को पयर्टन गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ शोधकर्ताओं के लिए हिमालय में पाई जाने वाली विभिन्न औषधीय जड़ी-बूटियों (हर्बल प्लांट्स) पर शोध करने के नए मौके देने के लिए भी तैयार किया गया है जो विलुप्त होने के कगार पर है। पार्क में प्रदर्शन के लिए पहाड़ों में विलुप्त हो रही जड़ी-बूटियों की हर्बल नर्सरी तैयार की गई है। इस नर्सरी में नाग छतरी, धूप, कडू, सर्पगंधा, चिरायता, टैक्स, बर्बरी, चैरा, पठानबेल, पत्थर चटा, भूतकेसी, न्यार, मुश्कवाला, वण, अजवायण, कूठ व वर्रे, संसरपाली, डोरी घास, रतन जोत, अतीश पतीश, वन ककड़ी, शिंगली मिगली, जगली लहसुन, डुंगतली, इत्यादि जड़ी बूटियां प्रदर्शित की गई है। यहां देश-विदेश का कोई भी शोधकर्ता इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर अपना शोध कार्य कर सकता है। इसके अतिरिक्त हर उस जड़ी बूटी पर भी खोज कार्य किया जा सकेगी, जिनकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। इस हर्बल नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1200 पौधे शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थापित गए राज्य के पहले इस अनूठे पार्क को 5 हेक्टेयर यानि 60 बीघा से अधिक भूमि पर तैयार किया गया है। यहां शोधकर्ताओं के लिए विभिन्न मूलभूत सुविधाएं भी जुटाई गई हैं। भूलाह की सुंदर वादियों में स्थापित इस पार्क को चारों ओर से बाड़बंदी कर सुरक्षित बनाया गया है। एनएमएचएस प्रोजेक्ट के विभिन्न कार्य लगभग 15 हेक्टेयर भूमि पर किए गए है। शोधकर्ताओं व पर्यटकों के लिए एम्फी थियेटर--- यहां आने वाले शोधकर्ताओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क में एम्फी थियेटर भी बनाया गया है, जहां पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाली जड़ी बूटियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकेगी। पार्क में देश-विदेश से आने वाले शोधकर्ताओं के लिए रहने खाने की व्यवस्था के लिए दो लाॅग हट भी निर्मित किए गए है। इसके अलावा दो लाॅग्स हट, वाॅटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, इंटरनल टैंक, 5 किलो वाट बिजली तैयार करने वाला प्रोजेक्ट, एम्फी थिएटर, पक्षियों के घोंसले, हर्बल नर्सरी, फूट ब्रिज व बिक्री केंद्र इत्यादि तैयार किया गया है। पर्यटकों के लिए पार्क में दो ट्री-हट भी तैयार किए गए हैं, जहां से वे पार्क सहित अन्य रमणीक स्थलों को निहार सकते हैं। इसके अलावा लगभग 2 किमी की दूरी तक नेचर ट्रेल्स बनाई गई हंै। 25 फीट ऊंची व 160 मीटर लंबी ट्री-वाॅक तैयार की गई है। इसके अलावा सात फुट ब्रिज बनाए गए हैं। पार्क के साथ लगते टैक्सस के जंगल में शोधकर्ताओं के लिए इंटरनल ट्रैक बनाया गया है, जिसमें वे आसानी से घूम कर अपना रिसर्च कार्य कर सकते हैं।
भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन पर्व महाशिवरात्रि विश्व भर में मनाया जाता है, मगर छोटी काशी मंडी शहर की शिवरात्रि का अंदाज ही अनूठा है। यहां सात दिवसीय महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मेले का तमगा प्राप्त है। ये सात दिन श्रद्धा और भक्ति से सराबोर होते है और लाखों श्रद्धालु इस उत्सव में भाग लेने पहुँचते है। शिवरात्रि के साथ ही हिमाचल प्रदेश में साल भर चलने वाले मेलों की शुरुआत होती है। मंडी नगरी में पावन शिवरात्रि पर्व से जुड़ी एक कथा भी है। इसके अनुसार पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता पार्वती को विदा कर ले जाते समय भगवान शिव को संसार का ध्यान आया तो वे बारातियों के साथ ही नई नवेली दुलहन को वहीं छोड़ कर तपस्या में लीन हो गए। शिव के न लौटने पर माता पार्वती विलाप करने लगी, जिसे सुनकर एक पुरोहित आगे आया। फिर भगवान शिव का आह्वान करने के लिए मंडप की स्थापना कराई गई। मंडप में प्रकट होकर भगवान शिव ने पूछा कि उन्हें क्यों बुलाया गया है, तो पुरोहित ने कहा कि आपकी याद में रोते-रोते पार्वती सो गई हैं। तभी से इस स्थान का नाम मंडप से मांडव्य और फिर मंडी पड़ा। माना जाता है कि पंद्रहवीं शताब्दी में राजा अजबर सेन ने बटोहली से अपनी राजधानी ब्यास नदी के उस पार स्थापित की थी। संभवत: इसी दौरान महाशिवरात्रि के पर्व का शुभारंभ हुआ। प्रारंभ में इसे दो दिन के लोकोत्सव के रूप में मनाया जाता था, जिसमें मंडी जनपद के लोक देवताओं की भागीदारी रहती थी। फिर सोलहवीं सदी के दौरान राजा सूरज सेन ने मंडी शिवरात्रि में जनपद के देवी-देवताओं को आमंत्रित करने और एक सप्ताह तक मेहमान बनाकर रखने की परंपरा भी डाली। तब से ये परंपरा चली आ रही है। सुकेत रियासत की सातवीं पीढ़ी से जुड़ा है मंडी का इतिहास : मंडी रियासत का इतिहास सुकेत रियासत की सातवीं पीढ़ी से प्रारंभ होता है, जब राजा साहूसेन के छोटे भाई बाहूसेन ने अपने भाई से रूष्ट होकर कुछ विश्वास पात्र सैनिकों को साथ लेकर लोहारा को छोड़कर बल्ह के हाट में अपनी राजधानी बसाई थी। इसी के साथ मंडी रियासत की स्थापना हुई थी। बाहूसेन ने ही हाटेश्वरी माता के मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद वे मंगलौर में जा बसे थे। 1280 ई.में बाणसेन ने मंडी शहर के भियूली में मंडी रियासत की राजधानी स्थपित की, जो बटोहली होते हुए 1527 ई. में अजबर सेन ने बाबा भूतनाथ के मंदिर के साथ ही आधुनिक मंडी शहर की स्थापना की थी। राज देवता माधोराय, बड़ादेव कमरुनाग और बाबा भूतनाथ से है नाता : मंडी शिवरात्रि में शैव मत का प्रतिनिधित्व जहां शहर के अधिष्ठदाता बाबा भूतनाथ करते हैं, तो वैष्णव का प्रतिनिधित्व राज देवता माधोराय और लोक देवताओं की अगुआई बड़ादेव कमरूनाग और देव पराशर करते हैं। इस लोकोत्सव में देवी देवताओं के साथ जनपद के लोगों की भागीदारी भी रहती थी, जो मंडी नगर में माधोराय के अलावा अपने राजा के दर्शन भी करते थे। मेले के दौरान जनपद के देवी-देवता राजदेवता माधोराय के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। यह परंपरा भी राजा सूरज सेन के समय से ही है। शिवरात्रि का शुभारंभ बाबा भूतनाथ और माधोराय के मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ होता है। इसमें सबसे पहले बड़ा देव कमरूनाग मंडी नगर में पहुंचते हैं। इसके पश्चात ही शिवरात्रि के कार्य शुरू होते हैं। राजतंत्र के जमाने से ही राजदेवता माधोराय की जलेब निकलती है। देखने को मिलता है देवी-देवताओं का अनूठा देव समागम : शिवरात्रि मेले के दौरान जनपद के सौ से अधिक देवी-देवता एक सप्ताह तक मंडी नगर में मेहमान बनकर रहते हैं। इस वर्ष 2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस अन्तर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए भी 210 देवी-देवताओं को न्योता प्रशासन के माध्यम से भेजा जा रहा है। इसमें 190 के शिरकत करने की उम्मीद है। मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं का अनूठा देव समागम अन्यत्र कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। इस देव समागम में हिमाचल में पाई जाने वाली देव रथ शैलियों का अवलोकन करने को मिलता है। देव समागम में बैठने वाले देवताओं की वरिष्ठता का विशेष ध्यान रखा जाता है। लोक विश्वास के अनुसार जिस देवता की पालकी पहले बनी है वही वरिष्ठ होता है। राजा हाथी पर सवार होकर जलेब में होता था शामिल : राजशाही के जमाने में राजा हाथी पर सवार होकर जलेब में शामिल होता था। शिवरात्रि की जलेब के कुछ चित्र प्राचीन हवेलियों में देखने को मिलते हैं। सेरी चानणी और घंटाघर के आसपास लगे मेले के दृश्य चित्रित हैं। वहीं पर जलेब देखने उमड़ी भीड़ और रनिवास के झरोखों से रानियों और राजपरिवार से जुड़ी महिलाओं के उत्सुकता से इस भव्य जलेब को देखने के दृश्य भी चित्रित हैं। वहीं इस बार 2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब की अगवानी करेंगे। मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अंतिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। 50 साल के सफर को दिखाया जायेगा : दो मार्च से आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी का स्वरूप इस वर्ष कुछ अलग देखने को मिलेगा। शिवरात्रि मेले में आने वाले लाखों लोग शिवरात्रि मेले के सफर से भी रूबरू होंगे। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जहां शिवरात्रि मेले के 50 साल के सफर को प्राचीन चित्रों से दिखाया जाएगा। इस वर्ष जत्थों में निकलेगी जलेब : इस वर्ष शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की टीमें भाग लेंगी। वहीं, सांस्कृतिक संध्याएं बहुत ही सीमित होंगी। इनमें केवल स्थानीय कलाकार बुलाए जाएंगे। बॉलीवुड या पंजाब से इस बार कलाकारों को नहीं बुलाया जाएगा। मेले के दौरान लगने वाली देश-विदेश की प्रदर्शनियां और स्टॉल भी नहीं लगेंगे। यहां पर केवल हिमाचली प्रदर्शनियां और स्टॉल ही लगाए जाएंगे। इस वर्ष शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं की पहचान पगड़ियों के रंगों से हो सकेगी। हर देवी-देवता के 10 कारदारों को विशेष रंग की पगड़ियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही पड्डल में देवी-देवताओं के बैठने के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। कोविड नियमों की पालना के लिए इस वर्ष जलेब जत्थों (टुकड़ियों) में अलग-अलग चलेंगी। तारा रात्रि से होता है शिवरात्रि का आगाज : पुरातन काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार तारारात्रि से शिवरात्रि का आगाज माना जाता है। तारा रात्रि की रात को मंडी शहर के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर माखन का लेप चढ़ाने की परंपरा रही है। शिवरात्रि वाले दिन माखन को उतारकर इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। इस वर्ष के शिवरात्रि महोत्सव में तारा रात्रि 29 जनवरी को मनाई गई। बाबा भूतनाथ को 40 किलो मक्खन का लेप लगाया गया। पहले दिन माखन के लेप पर गसोता महादेव की आकृति बनाई गई। यह प्रसिद्ध मंदिर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में स्थित है।
प्रेम ठाकुर/ धर्मपुर यूजीसी नेट की राष्ट्रीय परीक्षा में धर्मपुर के गांव तड़ा सरसकान की छात्रा सिमरन ठाकुर ने बाजी मारी है। सिमरन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक विषय में पूरे देश में केवल 5-6 प्रतिशत छात्रों को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। वरिष्ठ पत्रकार उमेश ठाकुर की बेटी सिमरन ने माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्विद्यालय, भोपाल से एमएससी मीडिया रिसर्च प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात, एक प्रतिष्ठित कंपनी में करीब 2 वर्ष तक असिस्टेंट मैनेजर के रूप में सेवाएं दीं। वह एक मीडिया रिसर्चर भी हैं तथा एक वर्ष के भीतर रिकार्ड सात विश्वविद्यालयोंं की पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण की। असिस्टेंट प्रोफेसर एवं रिसर्च स्कॉलर के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों व अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति तक कड़ी मेहनत बेहद आवश्यक है।
हिमाचल का ग्लैडियोलस फूल अब विदेशों में भी अपनी खुशबु बिखेरेगा। जिला मंडी के थुनाग स्थित उद्यानिकी, वानिकी महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर ने फूलों की पांच अंतरराष्ट्रीय प्रजातियां मंगला, एचबी 15-11, एचबी 1-27, एचबी 9-16 और एचबी 2-52 को तैयार करने में कामयाबी मिली है। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद वैज्ञानिको को इस प्रोजेक्ट में सफलता मिली है व फूलों की प्रजातियां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के पूरे मानकों पर खरी उतरी हैं। बता दें की ग्लैडियोलस प्रजाति मूलतया अफ्रीका की है। इस फूल की जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात में भारी मांग है, इसके साथ ही देश में भी इस फूल की काफी डिमांड रहती है। ग्लैडियोलस फूल की ज्यादा मांग पांच सितारा होटलों और बड़े आयोजनों में रहती है। इसके साथ ही डिमांड आने पर इसे विदेशों में भी भेजा जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार मंडी जिला की सराजघाटी की आबोहवा, जलवायु, उपजाऊ मिट्टी, कम तापक्रम, अधिक जल, गुणवत्ता और प्रवर्धन अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्लैडियोलस किस्मों के लिए उपयुक्त है। सरकार ने भी इस संस्थान के वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई है। ग्लैडियोलस की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। इसके लिए मृदा जिसका पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच हो। भूमि के जल निकास का उचित प्रबंध हो, वह सर्वोत्तम मानी जाती है। खुले स्थान जहां सूरज की रोशनी सुबह से शाम तक रहती हो, ऐसे स्थान पर ग्लैडियोलस की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1685 हजार टन खुले फूल और 472 हजार टन कट फ्लावर का उत्पादन हुआ। क्या है ग्लैडियोलस फूल -- ग्लैडियोलस एक प्रमुख कट फ्लावर है। यह छोटे फूल बाली पर क्रम से एवं धीरे-धीरे खिलते हैं, जिससे कटे हुए फूलों को ज्यादा समय तक रख सकते हैं। ग्लैडियोलस विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। एक फूल स्टिक की कीमत 25 से 30 रुपये तक होती है।
लडभड़ोल/ उद्यांश सूद एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों द्वारा शिविर के तीसरे दिन लडभड़ोल के प्राकृतिक पेयजल स्त्रोतों की सफाई की, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के प्रवक्ता व प्रभारी राकेश भरवाल तथा संजय राणा उपस्थित रहे। स्वयंसेवियों ने गांव के दोनों पेयजल स्त्रोतों तथा आसपास में उगी कंटीली झाडिय़ोंं की साफ-सफाई की इस कार्य को करने के लिए महामाया सभा के सदस्य विकास उपाध्याय और नागेश्वर युवक मंडल द्वारा स्वयंसेवियों के लिए जलपान का आयोजन किया गया तथा लोगों ने इनके इस काम की सराहना की।
उपमंडल सरकाघाट के गांव चेल के ज्ञान चंद 'द ग्रिनेडियरÓ रजिमैंट में एक नायक पद पर तैनात थे। सन् 1971 में भारत पाकिस्तान का युद्ध शकरगढ़ सैक्टर जम्मू-कश्मीर में युद्ध हुआ था, उस युद्ध में ज्ञान चन्द ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए अहम भूमिका निभाई थीं। कर्नल आफ रजिमैंट व हवलदार सुरेश कुमार, हवलदार अनिल पालसरा तथा हवलदार टेक चन्द शर्मा ने इन्हें सम्मानित किया,वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव नेगी ने नायक ज्ञान चंद को सम्मानित होने पर बधाई दी है और कहा कि हम सभी नायक ज्ञान चन्द के बुलंद हौसले को सलाम करते हैं।
सुनील कुमार। सरकाघाट अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेर चौक मंडी हिमाचल प्रदेश में प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थान एसोसिएशन के सदस्यों की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से माता पद्मावती नर्सिंग संस्थान नाहन से सचिन जैन को एसोसिएशन का अध्यक्ष, श्रीसाईं नर्सिंग कॉलेज से एमएल चौहान को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नेताजी सुभाष नर्सिंग कॉलेज के विशारद सूद को उपाध्यक्ष, संपत्ति देवी नर्सिंग कॉलेज के चंद्रशेखर को महासचिव, गौतम नर्सिंग कॉलेज हमीरपुर रजनीश गौतम को संयुक्त सचिव, स्वकार नर्सिंग कॉलेज सरकाघाट के अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष और लॉर्ड महावीर नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ से डॉ. आशिमा जैन को एसोसिएशन का कोऑर्डिनेटर चुना गया। इसके बाद नवनियुक्त सभी सदस्यों ने अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति से मुलाकात की और कुछ मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा के अथक प्रयासों से लंबे अरसे से लडभड़ोल क्षेत्र की जनता की विभिन्न मांगें पूरी होने जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से लडभड़ोल की जनता सीएसडी कैंटीन व बाजार में शौचालय की मांग कर रही थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विधायक प्रकाश राणा कल 19 फरवरी शनिवार को सुबह 10 बजे गोरा में कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट (CSD) का लोकार्पण करेंगे। उनके बाद वे 10:30 बजे भड़ोल से दलेड-बल्ह बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिर 10:45 बजे विधायक सुलभ शौचालय लडभड़ोल का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात वे 11 बजे बनांदर में महिला सम्मान समारोह में क्षेत्र की मातृ शक्ति को सम्मानित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की मातृ शक्ति व क्षेत्रवासियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर रोटरी क्लब की एक महत्व पूर्ण बैठक रोटरी दफ्तर में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर भाग चंद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य मुद्दा 22 फरवरी को रोटरी जिला 3070 के गवर्नर रोटेरियन डॉक्टर उपेंद्र सिंह घई के रोटरी क्लब जोगिंदरनगर के आगमन पर चर्चा हुई। रोटरी जिला 3070 के गवर्नर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेंगे, सबसे पहले वो स्थानीय अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की बच्चियों को लगने वाली दूसरी डोज का शुभारंभ करेंगे, उसके बाद रोटरी ऑफिस में रोटेरियन की बैठक लेंगे। तत्पश्चात क्लब के सारे कागजात का अवलोकन करने के बाद होटल अंश दीप में अपनी ऑफिशियल विजिट के लिए जाएंगे। होटल अंश दीप में रोटेरियन और उनके परिवार ब अन्य गणमान्य लोगों के साथ रोटरी के बारे बताएंगे। इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी रोटेरियन अरविंदर घई, डॉक्टर नरिंदर पॉल, रोटरी जिला के प्रशासनिक सचिव रोटेरियन धर्मेंद्र राणा और रोटेरियन सहायक जिला गवर्नर सरोज शर्मा की रोटरी क्लब के इंचार्ज हैं भी जिला गवर्नर के साथ होंगे, इस कार्यक्रम में कुछ ऐसे लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस बैठक में अध्यक्ष डॉक्टर भाग चंद ठाकुर के अलावा, अजय ठाकुर, ज्ञान चंद बरवाल, अनिल चौहान,प्यार चंद महंत, अमर सिंह जसवाल, सुशील पठनिया, डॉक्टर चंदर भूषण शर्मा, राकेश ठाकुर, विनोद राठौर, विजय जमवाल, प्रदीप शर्मा, डॉक्टर शशि कुमार सकलानी , अंकुश ठाकुर, रंजीत चंद कटोच, अश्वनी सोनी और राकेश धरवाल ने भाग लिया।
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में पिछले काफी समय से प्रवक्ताओं के पद रिक्त चले हुए हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई में मुश्किल आ रही हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह पद साईंस विषय के हैं और अभी तक बच्चों के प्रेक्टिकल तक नहीं हुए हैं और न ही सही तरीके से पढ़ाई हुई है। परीक्षा सिर पर है और बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। एबीवीपी इकाई अध्यक्षा कुमारी स्मृति व इकाई सचिव अश्वनी सोठा सहित समस्त एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुंरत इन पदों पर नियुक्ति की जाए। इन्होंने कहा कि जब तक स्थाई नियुक्ति नहीं होती है, तब तक सरकाघाट कॉलेज से अस्थाई नियुक्ति पर प्रवक्ता भेजे जाएं, ताकि जो बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, उससे निजात मिल जाए। इन्होंने बताया कि इसके बारे में जल्दी ही प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह से भी मिलकर यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग करेगा और साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व डायरेक्टर उच्च शिक्षा को भेजा है। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य को भी ज्ञापन देकर तुंरत यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की है। जब इस बारे में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है और जल्दी ही यहां प्रवक्ताओं की नियुक्ति हो जाएगी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चौंतड़ा द्वारा चौंतड़ा बाजार में आज वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक रामलाल मंडयाल ने कहा कि आज बैंक की ओर से चौंतड़ा बाजार में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को बैंक संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बचत खाता संबंधी, एटीएम, मोबाइल ऐप, ऋण संबंधी शिक्षा लोन, वाहन लोन, मोबाइल लोन, लैपटॉप लोन, किसान क्रेडिट लोन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बैंक की ओर से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाती हैं।
देश-विदेश में अब हिमाचल का ग्लैडियोलस फूल धूम मचाएगा। पांच अंतरराष्ट्रीय प्रजातियां मंगला, एचबी 15-11, एचबी 1-27, एचबी 9-16 और एचबी 2-52 को जिला मंडी के थुनाग स्थित उद्यानिकी, वानिकी महाविद्यालय एवं रिसर्च सेंटर की तीन साल की मेहनत के बाद फूलों की प्रजातियां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के पूरे मानकों पर खरी उतरी हैं। ग्लैडियोलस प्रजाति मूलतया अफ्रीका की है। फूल की जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात में भारी मांग हैं। देश के कोने-कोने में फूलों की अच्छी खासी मांग है। खासकर पांच सितारा होटलों और बड़े आयोजनों में इन फूलों की मांग रहती है। जरूरत पड़ने पर फूल विदेशी मांग के अनुसार भी भेजा जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार मंडी जिला की सराजघाटी की आबोहवा, जलवायु, उपजाऊ मिट्टी, कम तापक्रम, अधिक जल, गुणवत्ता और प्रवर्धन अंतरराष्ट्रीय स्तर की ग्लैडियोलस किस्मों के लिए उपयुक्त है। उधर, सरकार ने भी इस संस्थान के वैज्ञानिकों की पीठ थपथपाई है। रिसर्च में परियोजना के मुख्य वैज्ञानिक एवं कालेज के डीन डॉ वाईसी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। इस शोध में डॉ. सीता राम, डॉ. पूजा, डॉ. नीलम और डॉ. मीनाक्षी शामिल है। 25 से 30 रुपये तक एक स्टिक की कीमत ग्लैडियोलस भारत एवं विश्व का एक प्रमुख कट फ्लावर है। यह छोटे फूल बाली पर क्रम से एवं धीरे-धीरे खिलते हैं, जिससे कटे हुए फूलों को ज्यादा समय तक रख सकते हैं। ग्लैडियोलस विभिन्न रंगों में पाए जाते हैं। एक फूल स्टिक की कीमत 25 से 30 रुपये तक है। कहां उग सकता है यह फूल ग्लैडियोलस की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। इसके लिए मृदा जिसका पीएच मान 5.5 से 6.5 के बीच हो। भूमि के जल निकास का उचित प्रबंध हो, वह सर्वोत्तम मानी जाती है। खुले स्थान जहां सूरज की रोशनी सुबह से शाम तक रहती हो, ऐसे स्थान पर ग्लैडियोलस की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है। प्रदेश में प्रतिवर्ष 150 करोड़ तक कारोबार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 1685 हजार टन खुले फूल और 472 हजार टन कट फ्लावर का उत्पादन हुआ। इसमें विश्वभर में 22518.58 मीट्रिक टन पुष्प कृषि उत्पाद का निर्यात करके 479.42 करोड़ रुपये अर्जित गए। प्रदेश में प्रतिवर्ष 100 से 150 करोड़ रुपये तक फूलों का कारोबार होता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट / सरकाघाट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान पपलोग की प्रधानाचार्य लता देवी ने जानकारी दी है कि सस्न्थान में हिमाचल प्रदेश कल्चर प्रमोशन फाउंडेशन के द्वारा स्टेट लेवल के कल्चर एवेंटिस आयोजित किए गए, जिनमें सोलो सिंगिंग, डुएट सिंगिंग, ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग और म्यूजिकल चेयर के इवेंट्स करवा गए । जिसमे प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस तरह के इवेंट प्रशिक्षणार्थियों के मस्तिष्क पर आजकल चल रहे कोविद-19 की वजह से मानसिक दबाब से उभरने में भी सहायता करते हैं। इस इवेंट को करवाने के लिए संसथान के प्रशिक्षक वर्ग सरला देवी एचसीएम् , मीरा ठाकुर, वंदना, रेखा, रेनू डोगरा , दरोमपति देवी, अचल कौंडल, विजय कुमार, किरपाल सिंह, हितेश कुमार ने इस इवेंट को करवाने के लिए अपना सहयोग दिया।
जोगिन्दरनगर/क्रान्ति सूद उपमंडल की ग्राम पंचाय कुराटी में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला घनैतर की एसएमसी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें जिला स्तरीय उत्कृष्टता समारोह मण्डी में स्थित विपाशा सदन में आयोजित हुआ। समारोह में माननीय शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । पाठशाला प्रभारी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन हुआ । उन्होने बताया कि शिक्षा मंत्री ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला घनैतर की एसएमसी को प्रशंसा पत्र के साथ 15000 पुरस्कार राशि भी प्रदान की। पाठशाला प्रभारी सतीश कुमार ने सभी अभिभावकों ,बच्चों व पाठशाला शुभचिंतकों को बधाई व शुभकामनाएं दी
लडभड़ोल/ उद्यांश सूद एक्स मैन लीग के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों और वीर नारियों व पूर्व सैनिक विधवाओं को लडभड़ोल क्षेत्र में कैंटीन की सुविधा मिलेगी क्षेत्र में लगभग 4 दशक पुरानी सीएसडी कैंटीन काउंटर की डिमांड पूरी होने जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे लडभड़ोल के गोरा ब्लोटू में पूर्व सैनिक सीएसडी कैंटीन काउंटर का उद्घाटन मेजर खेम सिंह ठाकुर मैनेजर सैनिक कैंटीन मंडी तथा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रकाश राणा करने जा रहे हैं। सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियों, व पूर्व सैनिक विधवाओं से अनुरोध किया है कि 19 फरवरी को गोरा ब्लोटू में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर अपनी लगभग 4 साल से लंबित सीएसडी कैंटीन काउंटर के उद्घाटन समारोह में पधारें।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही 13 आर्थिक योजनाओं के बारे में कामगारों के जीवन सुधारने के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम है। हिमाचल प्रदेश में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार बोर्ड का गठन 2 मार्च, 2009 को किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्य में कार्यरत कामगारों और उनके परिजनों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। भवनों मार्गों सिंचाई जल निकास तटबंध न जलाशयों पुल पुलिया टावर के कार्यों में मरम्मत के रखरखाव मनरेगा जैसे कार्यरत सभी कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते हैं, जिसमें प्रत्येक कामगार को एक वर्ष में अपने 90 दिन पूर्ण करने हैं, इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के कन्वीनर ब स्त्रोत व्यक्ति खेम सिंह ठाकुर ने मंगलवार को दारटबगला पंचायत घर में एक विशाल जनसमूह को पूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम के लाभ लेने हेतु 400 के करीब लोगों ने अपनी भागीदारी इस कैंप में सुनिश्चित की लोगों ने इन आर्थिक योजनाओं को समझकर 110 लोगों ने अपना पंजीकृत होने के लिए नाम दर्ज करवाया। पंचायत प्रधान जगदीश सोनी ने भी लोगों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही सराहनीय याेजनाओं में जो हमारे कामगारों के हित के लिए हैं। उनका हमें पूर्ण लाभ लेना है, क्योंकि यह जो योजनाएं हैं, इसमें जन्म शिक्षा चिकित्सा शादी अपंगता उपहार योजना अंतिम संस्कार योजना विकलांग योजना मानसिक रूप से मंद बच्चों के लिए योजना विधवा पेंशन, हॉस्टल सुविधा, मुख्यमंत्री आवास योजना व मातृत्व पितृत्व प्रसूति योजना इसमें दिए जाने वाले लाभ हर कामगार के लिए बहुत ही फायदेमंद होंगी, जिससे हमारे गरीब कामगारों के लिए एक नई आस बनेगी। इस योजना का पूर्ण फायदा 18 से 60 वर्ष की आयु तक महिला पुरुष जिन्होंने भवन निर्माण या अन्य कार्य में एक वर्ष में 90 दिन पूर्ण किए हो वह अपना पंजीकरण कार्ड जिला श्रम कार्यालय में बनवा सकते हैं, ताकि उनको यह पूर्ण लाभ प्राप्त मिल सके कैंप में भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए मंडी साक्षरता मिशन विकास मित्र की पंचायत समन्वयक रेखा देवी, वार्ड सदस्य कांता देवी, चंचल लता, सरला, वंदना, नारायण सिंह व रमेश ने एक सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर उपप्रधान संतोष कुमार ने भी लोगों को इस योजना का बढ़-चढ़कर लाभ लेने बारे जागरूक किया।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर हिमाचल प्रदेश राज्य नंबरदार जनकल्याण संघ की मांगों के संबंध में संघ द्वारा जोगिंद्रनगर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजा गया। इस बारे जानकारी देते हुए संघ के प्रधान लेखराज शर्मा ने बताया कि महासंघ पिछले बजट 2020 और 2021 में नंबदारों के मानदेय में 500 और 300 रुपए की बढ़ौतरी करने के लिए प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि नंबरदार कल्याण संघ की मांग है कि वर्ष 2011 में सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन निकाली गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपना आई कार्ड जैसे आधारकार्ड, राशनकार्ड, वोटरकार्ड व ड्राईविंग लाईसेंस दिखाकर भूमि के स्थानांतरण व पंजीककरण के समय तहसीलदार व उप पंजीयक शिनाखत को मानकर दस्तावेज स्वीकृत किया जाता है, जो कि सरासर गलत है। क्योंकि बाहरी व्यक्ति को भूमि विक्रेता की स्थिति में अपनी भूमि बेच रहा है या उसे धोखाघड़ी द्वारा बिचोलिए उसकी भूमि को बिकाते रहे हैं। ऐसी पारिवारिक व्यक्ति विशेष की स्थिति को संबंधित हल्का नंबरदार ही जान सकता है। किसी भोले-भाले व्यक्ति का शोषण करने से बचा सकता है। इस नोटिफिकेशन को निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश महासंघ कई बार राजस्व विभाग व सरकार को ज्ञापन दे चुका है कि नंबरदारों को पिछले कई वर्षों से ढालवाच नहीं मिल रही है, जिस कारण नंबरदारों को भू-राजस्व एकत्रित करने में परेशानी पेश आ रही है। इसलिए सरकार नंबरदारों को ढालवाच दिलवाने की कृपा करें। वहीं, नंबरदार जो भू-राजस्व अपने क्षेत्र से एकत्रित करता है, उसको बजाए पंचायत कार्यालय में जमा करवाने से इसे पहले की भांति तहसील कार्यालय में ही जमा किया जाए। वहीं, जब कोई व्यक्ति अपनी वसीयत य रजिस्ट्री व भूमि स्थानांतरण दस्तावेज पंजीकरण हेतु लिखा जाता है। यह केवल वसीका नवीस द्वारा ही लिखा जाए, अन्य किसी अधिवक्ता व दूसरे व्यक्ति का लेख मान्य न हो। क्योंकि दस्तावेज उपरोक्त वकील व अन्य व्यक्ति लिखित दस्तावेज रिकोर्ट अपने पास नहीं रखते हैं। विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में भूमि स्थानांतरण करने वाले व्यक्ति को बड़ी कठिनाई पेश आती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नंबरदारों को इस बजट में भी सरकार द्वारा मानदेय पर विचार करने की आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार नंबरदारों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की कृपा करेगी, जिसके लिए हिमाचल प्रदेश के नबंरदा मुख्यमंत्री व सरकार के सदैव ऋणि रहेंगे।
जोगिंदर नगर/ क्रान्ति सूद रोटरी क्लब की बैठक रोटरी ऑफिस में असिस्टेंट डिस्ट्रिक गवर्नर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में फरवरी महीने में किए जाने वाले प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की गई व निर्णय लिया गया की 32 बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की दूसरी डोज २२ फरवरी को लगनी है। नागरिक अस्पताल जोगिंदरनगर में रोटरी क्लब द्वारा यह डोज बच्चियों को लगाई जाएगी। 25 फरवरी को आईटीआई डोहग में आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रही सब लड़कियां का चेकअप किया जाएगा और उनको दवाइयां भी रोटरी क्लब द्वारा दी जाएँगी । रोटरी क्लब में सम्मलित हुए राकेश चंद ठाकुर को एडीजी ने रोटरी पिन लगा कर समानित किया। बैठक में जोगिंद्रनगर शहर के जाने माने व्यापारी ओम मारवाह और बिजली विभाग से सेवानिवृत एसई. बलराज वर्मा का आभार प्रकट किया, जिन्होंने रोटरी क्लब के कामों से प्रभावित होकर 5200/ और 11000/ रुपए दान स्वरूप दिए। रोटरी क्लब के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय ठाकुर ने बताया कि द्वारा लगाया जाने वाले मेजर सर्जरी कैंप जो कि अप्रैल महीने की 8 और 9 को निर्धारित है की बुकिंग शुरू हो चुकी है, पहले आओ पहले पाओ की नीति पर नाम रिजर्व किए जाने है, जिनको कैंप का लाभ उठाना है वो रोटरी ऑफिस में अपना नाम दर्ज करवा सकता है । बैठक में अजय ठाकुर ,डॉक्टर अनिल चौहान,कर्म चंद ठाकुर, रमेश कुमार पठानिया, एन.आर.बरवाल, राकेश चंद ठाकुर, मेजर ज्ञान चंद बरवाल और अमर सिंह जसवाल व डॉक्टर भाग चंद ठाकुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सरकाघाट/ रितेश चौहान सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की राज्य स्तरीय सदस्य एवं जिला पार्षद वंदना गुलेरिया ने धर्मपुर विधानसभा के धाड़ता क्षेत्र में घर द्वार पर जन समस्याएं निपटाओ अभियान की शुरुआत कुलदेवी माता श्री अवाह देवी के मंदिर में माथा टेकने के बाद की l वंदना ने ग्राम पंचायत कोट टौरखोला पीपली भराड़ी का दौरा करके वहां की जनता की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर घर द्वार पर समस्याएं सुनी और उनके मौके पर निपटारा करने के आदेश दिए l उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के योगदान से धर्मपुर आज विकास की दृष्टि से देश भर में अग्रिम बनकर उभरा है l धर्म जाति संप्रदाय से उपर उठकर सड़क शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपुर का एक समान अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है l साथ ही पहली बार प्रदेश के निचले क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट ने किसानों की तकदीर बदल के रख दी है l उन्होंने कहा की धाड़ता क्षेत्र के टीहरा में मिनी सचिवालय जनशक्ति विभाग का उपमंडल नागरिक अस्पताल, भवन रेस्ट हाउस, साइंस लैब व आईटीआई के साथ-साथ सड़कों का जाल बिछाना यह सब भाजपा सरकार के 4 सालों में ही संभव हो पाया है l किसी भी राजा के काम का निर्णय वहां की प्रजा करती है आज धर्मपुर की पंचायत, पंचायत में जाकर वहां के लोगों की जन समस्याएं सुन रही है और यह भी जान रही है कि अगर कोई विकास कार्य मंजिल पर नहीं पहुंच पाया है, तो उसका क्या कारण रहा है l ताकि उसे अंजाम पर पहुंचाया जा सके l उन्होंने कहा कि धाड़ता क्षेत्र की पंचायतों के बाद धर्मपुर की सभी शेष पंचायतों का उनका जनसंपर्क और जन समस्याएं मौके पर निपटारा करने का अभियान लगातार जारी रहेगा l सभी समस्याओं को माननीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष रखकर उनका निपटारा किया जाएगा ताकि चुनाव से पहले धर्मपुर की जनता की कोई भी समस्या न रह पाए l
फर्स्ट वर्डिक्ट / सरकाघाट चोल्थरा पंचायत में एक बेहद गरीब बेसहारा और तनाव से ग्रसित विधवा के जीवन यापन के लिए धन जुटाकर सामाजिक संस्था सर्वोदय जन कल्याण समिति ने सराहनीय कार्य किया है l पति की अचानक मृत्यु हो जाने से पत्नी चंपा देवी अवसराग्रस्त हो गई थी l संस्था ने चंपा देवी की आर्थिक तौर पर मदद करने का फैसला लिया l रविवार को संस्था के सदस्यों अधिवक्ता डिंपल ठाकुर, वार्ड सदस्य अरुणा देवी, मीरा देवी, वेद प्रकाश, राजीव आर्य, कैप्टन ओंकार, कुलदीप लकी, सुरेश कुमार, विकास ठाकुर, विजय लक्ष्मी, अनिल ठाकुर, विजय कुमार, सन्नी ठाकुर, संदेश ठाकुर व बच्चन राणा द्वारा गरीब की 15000 की आर्थिक मदद की l गौरतलब है की जरूरतमंद अनाथ और अभावहिंनो की मदद के उद्देश्य को लेकर गठित की गई सर्वोदय जन कल्याण समिति के सदस्य क्षेत्र भर में बेसहारा अनाथ बेटियों और लोगों की मदद करके समाज में मिसाल पैदा कर रहे हैं l
लडभड़ोल/ उदयांश सूद कहते हैं कि ज़िंदगी कभी भी किसी भी ओर अपने क़दम मोड़ देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है, मंडी जिला की तहसील लडभड़ोल के एक परिवार के साथ कृतिका तहसील लड़भडोल, गांव टपरेहड़ डाकघर पंडोल जिला मंडी से हैं। कृतिका की उम्र 10 साल की हैं और यह बच्ची किडनी की बीमारी से ग्रसित है। परिवार वालों के पास इतना पैसा नहीं हैं! की वह बच्ची का ऑपरेशन करवा सकें। कृतिका का इलाज पहले आयुर्वैदिक हॉस्पिटल पपरोला में करवाया, उसके उपरांत मेडिकल कॉलेज टांडा में भी ट्रीटमेंट ली, लेकिन हालत ठीक न होने के चलते 10 वर्षीय कृतिका को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में जाँच करवाई तो पता चला कि कृतिका की दोनों किडनियां ख़राब हो चुकी हैं। अब डॉक्टरों का कहना है कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लगभग चार से छः लाख रुपए की जरूरत है। कृतिका के पिता ने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया है कि इस मुसीबत के दौर में उनकी मदद की जाए। ऐसे करें मदद : कृतिका की मदद करना चाहते हैं तो उसकी माता वर्षा देवी का बैंक खाता संख्या:- 2578000101084682 IFSC no:- PUNB0257800 पंजाब नेशनल बैंक पर पैसे डाल कर उसकी मदद कर सकते हैं फोन नंबर :- 7986448804 मंजीत सिंह (पिता)
क्रान्ति सूद/जोगिंदरनगर अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम में औषधीय पौधों को लेकर चल रहा दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम के प्रभारी डा. उज्जवलदीप शर्मा ने किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीटीएम एग्रीकलचर चौंतड़ा सुनील कुमार द्वारा किसानों को नैचुरल फार्मिंग पर जानकारी दी गई वहीं असिस्टैंट बोटनिस्ट महिमा ठाकुर द्वारा किसानों को हर्बल गार्डन का विजीट करवाया गया। डा. पंकज पालसरा ने औषधियों के घरेलू उपयोग और नुकसान की जानकारी दी। वहीं गार्डन इंचार्ज हर्बल गार्डन बिलासपुर ने पौधों की स्टोरेज सबंधी जानकारी को साझा किया । डा. सौरभ शर्मा ने मार्केटिंग के बारे में बताया। किसानों ने प्रशिक्षण के बारे मे अपना फीडबैक बताया और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीनियर आयुर्वेदिक मेडिकल आफिसर व क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्रीय सुविधा केंद्र नोर्थ जोन (एनएमपीबी) डा. अरूण चंदन ने किसानों का मार्गदर्शन किया और भविष्य में भी किसानों के सहयोग बारे कहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी धर्मपुर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी जय पाल भरमौरिया व रजनी ठाकुर ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में लगभाग 30 स्वयंसेवी ने भाग लिया। शिविर में पाठशाला के चारों तरफ सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान किया गया व स्वयंसेवकों को अच्छे अनुशासन में रहने व समाज में अच्छी पहचान बनाने का आह्वान किया और स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनसे समाज के सभी कार्यों में अपना सहयोग देने की अपील की और पर्यावरण सरंक्षण के बारे में भी स्वयंसेवियों को अवगत करवाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट।धर्मपुर गत 29 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के आदेश के बाद आज धर्मपुर में पीडब्लूडी का वृत कार्यलय खुलने पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी व धर्मपुर के युवा भाजपा नेता युवराज रजत ठाकुर ने, प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवम स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में सराहनीय कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने पहले ही प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि हर क्षेत्र में हर सुविधा घर द्वार पहुंचाई जाएगी। जिसके चलते आज धर्मपुर में भी हर सुविधा जुटाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग का वृत कार्यलय आज यहाँ खुला है इससे पहले जलशक्ति विभाग का वृत कार्यलय प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है और भी बहुत से विभागीय कार्यलय खुल चुके हैं कुछ खुलने वाले है, जिसके लिए धर्मपुर की जनता की ओर से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री का धन्यवाद करते है, वहीं धर्मपुर की जनता भी बधाई की पात्र है।
क्रांति सूद। जोगिंद्रनगर कहते हैं कि ज़िंदगी कभी भी किसी भी ओर अपने कदम मोड़ देती है। कुछ ऐसा ही हुआ है, हिमाचल प्रदेश के जोदिंद्रनगर के रहने वाले पियार चंद के साथ। पियार चंद 43 वर्ष के हैं और बस्सी पंचायत के मनोह गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं, लेकिन इन दिनों चंडीगढ़ में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पियार चंद वहां कुछ समय पहले तक एक होटेल में छोटी-सी नौकरी कर रहे थे। पर एक दिन पूरे शरीर में सूजन आ गई। पीजीआई चंडीगढ़ में जांच करवाई तो पता चला कि दोनों किडनियां ख़राब हो चुकी हैं। अब डॉक्टरों का कहना है कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार से छ लाख रुपए की जरूरत है। बुरे वक़्त में गई नौकरी अभी वो किसी तरह एक-एक दिन निकाल रहे हैं। हफ़्ते में दो बार उनकी डायलिसिस होती है। उनकी मुश्किल ऐसे भी बढ़ी कि पिछले दिनों इसी बीमारी के दौरान उनकी नौकरी भी छूट गई। ग़रीब परिवार घर में दो छोटे बच्चे हैं और इस परिवार का न तो कोई BPL कार्ड है और न ही कोई दूसरी आय का साधन। हां हिम केयर हेल्थ कार्ड है, जो PGI चंडीगढ़ में बहुत काम नहीं आता। यानी न के बराबर। समाजसेवियों से मदद की आस अब इस परिवार को मदद की आस हिमाचल के समाजसेवियों, आम नागरिकों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और कारोबारियों से ही है। यानी किसी तरह इस परिवार की मदद की जाए। जिससे न सिर्फ़ एक जिंदगी बचे, बल्कि इस परिवार के लिए भी आर्थिक मदद पहुंचे, ताकि प्यार चंद का इलाज करवा कर एक डूब रहे परिवार को बचाया जा सके। ऐसे करें मदद अगर आप प्यार चंद की मदद करना चाहते हैं, तो उसके खाता संख्या नंबर 6307 000 100 007 174 पर पैसे डाल कर उसकी मदद कर सकते हैं। शाखा का ifsc code है PUNB0630700
फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत फतेहपुर रेडू की बेटी ने सरकाघाट का नाम चमकाया है। रिया गौतम अब गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस की पढ़ाई करेगी । रिया के पिता संजीव कुमार आर्मी से रिटायर है, वही माता गृहणी है, रिया गौतम ने अपनी12वीं की पढ़ाई एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल से की है। उन्होंने बताया है कि शिक्षकों और माता पिता के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। उसने 12वीं में मेडिकल में 93% अंक हासिल किए हैं| स्कूल के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार राणा, प्रधानाचार्य प्रेमचंद ठाकुर व उप प्रधानाचार्य नरेंद्र गौतम ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर महाप्रबंधक ने रिया का मुंह मीठा करवाया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गोपालपुर-2 खंड की 98 में से 12 उत्कृष्ट समितियों को कोट हटली में किया पुरस्कृत फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोट हटली में आयोजित शिक्षा खंड गोपालपुर द्वितीय की प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों को पुरस्कृत करने के लिए समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। खंड के 98 विद्यालयों में से 12 उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों का पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। यह चयन पहले कलस्टर स्तर पर और उसके बाद खंड स्तर पर हुआ, जिनमें से उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन समितियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालयों में से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बग्ग पौंटा को प्रथम पुरस्कार, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोट हटली को द्वितीय, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला टिक्करी सध्वानी व राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला समैला को तृतीय पुरस्कार मिला। माध्यमिक विद्यालय वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला घरवासडा़ को प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धबोई को द्वितीय व राजकीय माध्यमिक पाठशाला नगरोटा को तृतीय पुरस्कार मिला। उच्च विद्यालय वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कैहरी प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय सुलपुर बही द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय कलथर को तृतीय पुरस्कार मिला। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा प्रथम, श्रीमति बालशैला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्द्वाडा द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट हटली को तृतीय पुरस्कार मिला। पुरस्कार वितरण समारोह खंड परियोजना अधिकारी राकेश धीमान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के आयोजक प्राईमरी व अपर प्राईमरी के बीआरसी अशोक कुमार व संगीता कुमारी ने बताया की शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों अनुसार प्रतिवर्ष सभी विद्यालयों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समिति को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि सभी स्कूल प्रबंधन समितियां एक दूसरे से प्रेरित होकर अपने-अपने विद्यालयों में बेहतर समन्वय स्थापित करके विद्यालयों की बेहतरी के लिए आपसी तालमेल स्थापित कर हर संभव प्रयास करें। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में अभिभावकों व समाज की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यातिथि कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधन में कहा कि आज के इस दौर में विद्यालयों का प्रबंधन केवल स्कूल मुखियाओं व शिक्षकों तक ही सीमित नहीं रह गया है। किसी भी विद्यालय की उन्नति के लिए जन सहभागिता भी बेहद जरूरी है और स्कूल प्रबंधन समितियां इस कड़ी में बाखूबी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा हमें उम्मीद ही नहीं विश्वास भी है कि सरकाघाट के हर विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति अपने कार्य से उत्कृष्टता के पैमाने के नए आयाम स्थापित करेंगी, अभिभावकों व समाज को इस दिशा में अपना योगदान देना होगा। उन्हाेंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालयों में एक ऐसा स्तंभ है, जो विद्यालयों की हर शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता से बेहतर परिणाम हासिल कर सकती हैं। इस समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सेवानिवृत्त उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) अशोक शर्मा, कोट हटली पंचायत की प्रधान नीलम ठाकुर, उप-प्रधान कुशल व विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, सीएचटी सहित अन्य शिक्षकों व पुरस्कृत स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य इस आयोजन में शामिल रहे।
जोगिंदरनगर। क्रांति सूद असेन्ट स्कूल जोगिंदर नगर का छात्र लक्ष्य ऐरी ने एमबीबीएस की परीक्षा उतीर्ण कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लक्ष्य अपनी एम बीबीएस की शिक्षा अन्ना मेडिकल कॉलेज मॉरिशस से प्राप्त करेगा। लक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के गुरुजनों और माता पिता को दिया है। जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। लक्ष्य के पिता सुभाष ऐरी जोगिंदरनगर के प्रतिष्ठित व नामी व्यापारी हैं वहीं इनकी माता ग्रहणी हैं। लक्ष्य बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में अग्रणी रहे। वहीं पढ़ाई के साथ_साथ खेलों में भी लक्ष्य ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। वह प्रदेश स्तर पर अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकें हैं। सत्रह साल की छोटी सी उम्र में लक्ष्य ने नीट की परीक्षा पहली बार में उतीर्ण कर नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं जमा दो की बोर्ड की परीक्षा में लक्ष्य ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। लक्ष्य के अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की सफलता पर गर्व है व इस बात की खुशी है कि लक्ष्य ने अपने स्कूल के साथ साथ समूचे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। असेन्ट स्कूल के प्रबंधक लक्की ठाकुर ने लक्ष्य की कामयाबी पर उन्हें, उनके अध्यापकों व अविभावकों को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज साेनी। करसोग मार्क सोशल फाउंडेशन ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए विधायक हीरालाल तथा प्रशासन से उनके संरक्षण की ओर कदम उठाने के लिए अपील की है। संस्था संचालक लक्ष्य शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर 3 गौसदनों का सफल संचालन किया जा रहा है। इन सभी गौसदनों के संचालन से करसोग बाजार में बेसहारा पशुओं की दर में कमी आई है और उनका सही पालन-पोषण भी हो रहा है। फिर भी अभी चिंडी, चुराग तथा बखरौट सड़क पर बेसहारा पशु खुले आसमान के नीचे जीवन से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सड़क के चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर फैली है और कंपकंपाती ठंड में ये पशु मात्र एक सूरज की किरण पाने के लिए सड़क की तरफ रुख करते हैं। यह एक ऐसा दृश्य है, जिससे किसी का भी मन विचलित हो सकता है। अतः समाजसेवी लक्ष्य शर्मा ने प्रशासन से गुहार लगाई है की इन पशुओं के संरक्षण के लिए तुरंत ही कोई सफल कदम उठाया जाए। उन्होंने इस क्षेत्र से सटी पंचायतों दछैहण तथा चुराग के प्रतिनिधियों से भी अग्रह किया है कि वह इस संदर्भ में ध्यान दें तथा इससे संबंधित कार्य प्रक्रिया को अमल में लाने का शीघ्र प्रयास करें। उन्होंने विधायक हीरालाल से मांग की है की वर्तमान में चल रहे गौसदनों की क्षमता को बढ़ाने की दिशा मेें कदम उठाया जाए, ताकि बेसहारा पशुओं की बढ़ती दर को कम करने में सभी संस्थाएं अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। मार्क सोशल फाउंडेशन प्रशासन के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर समाज सेवा में तत्पर है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला में माता बगलामुखी मन्दिर के लिए बनने वाले 800 मीटर लम्बे बगलामुखी रोपवे की आधारशिला रखी। यह रोपवे राज्य का पहला रोपवे है, जिसका निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को रोपवे से जोड़ने के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद नाबार्ड के वित्तपोषण से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बाखली में लोगांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस रोपवे का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से एक वर्ष के भीतर किया जाएगा। इस रोपवे का निर्माण मै. डोपेलमायर इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड और बेकम इंफ्रा लिमिटेड द्वारा एरियल ट्राम वे-तकनीक और इंजीनियरिंग के सीईएन मानकों और निर्माण आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीपीपी आधार पर रोपवे परियोजनाओं के लिए केन्द्र व राज्य सरकार में 90ः10 के अनुपात की लागत वहन करने के लिए उच्चतर वीजीएफ प्राप्त करने का मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। राज्य सरकार ने केन्द्र को वित्तपोषण के लिए चार रोपवे भी नेशनल हाइवे लाॅजिस्टिक मेनेजमेंट लिमिटेड को भेजे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से चम्बा जिले के भरमौर से भरमाणी माता मन्दिर तक 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रोपवे की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इसके अलावा कांगड़ा जिले में 605 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पालमपुर-थातरी-चैगान, जिला कुल्लू में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बिजली महादेव और जिला सिरमौर के शिरगुल महादेव मन्दिर से चूड़धार तक रोपवे शामिल हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि द्रंग क्षेत्र के कांगे्रस नेता विकास के मामले में द्रंग के लोगों को गुमराह कर रहे है। ऐसा लगता है कि कौल सिंह को वर्तमान सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए रिकाॅर्ड विकास कार्यों को लेकर भय हो गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बाखली में बनने वाले ईको पार्क के कार्य को आगामी माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई राहे नई मंजिले योजना के अन्तर्गत नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। लारजी, पौंग डैम और कोल डैम को जलक्रीड़ा गंतव्य, बीड़ बिलिंग को साहसिक खेल गंतव्य और चांसल को शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी प्रकार जिला मण्डी के जंजैहली क्षेत्र को ईको-पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया था। हाल ही में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मण्डी में दूसरी ग्राउंड बे्रकिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 28,197 करोड़ रुपये के 287 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। भारत सरकार ने नालागढ़ में बनने वाले लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क को मंजूरी दी है। इस पार्क के लिए भारत सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। 500 करोड़ रुपये का अनुमानित पूंजी निवेश होगा और लगभग 10 हजार लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला बाखली में दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने की भी घोषणा की।
जोगिन्दरनगर | क्रान्ति सूद उपमंडल के ग्राम पंचायत भराड़ू में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित बिष्ट राम सुख "सरस्वती विद्या मन्दिर "उच्च विद्यालय भराड़ू में वसंत पंचमी के उपलक्ष में हर वर्ष की भांति हवन-यज्ञ का आयोजन किया| विद्यालय में ज्ञान व विद्या की देवी माँ सरस्वती के जन्मदिवस को हर्षोउल्लाष से मनाया गया| प्रधानाचार्य ने इस दौरान बच्चों को वसंत पंचमी के महत्व को विस्तार से बताया| इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन लाल, विद्यालय के प्रबंध समिति के प्रबंधक अर्जुन सिंह, विनोद शर्मा, प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष अंजू देवी, सदस्या सरिता देवी, अभिभावक गण, भैया-बहिने, आचार्य/दीदियां व अनुराग अपने परिवार सहित विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें | प्रधानाचार्य मदन लाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंध समिति को वसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दी |
अनीता शर्मा। लड़भडोल उपमंडल जोगिंदरनगर की ग्राम पंचायत पीपली के गांव लाडवाण उपरली में आजादी के 75 वर्षों के बाद पहुंची इंडेन गैस की सप्लाई गांव के लोगों ने गैस एजेंसी के ठेकेदार राजकुमार व जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा की मीडिया प्रभारी सुभाष राणा का हार पहना कर स्वागत स्वागत किया। मीडिया प्रभारी सुभाष राणा ने कहा कि विधायक प्रकाश राणा ने एक महीना पहले गांव लडवाण का दौरा किया था, जहां पर लोगों ने विधायक के समक्ष यह मांग रखी थी, जिस पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई करते लोगों की मांग को पूरा किया तथा आज गांव में गैस की सप्लाई पहुंच गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी श्री सतगुरु राम सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर आज नामधारी संगत मंडी के द्वारा सुबह ही मंडी शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें नामधारी संगत ने श्रद्धा भाव से सतगुरु के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। बता दें श्री सतगुरु राम सिंह जी को सहस्राब्दी को आकार देने वाले व्यक्तित्वों में से एक के रूप में स्थान दिया गया है। श्री गुरु राम सिंह राजनीतिक स्वतंत्रता को धर्म का अंग मानते थे। उनका स्थायी प्रभाव था जिसने भारत में ब्रिटिश शासन के इतिहास और परिणाम को बदल दिया ।सतगुरु जी के ज्ञान और दार्शनिक दृष्टिकोण ने मानव जाति के लिए योगदान दिया और अपने समकालीनों पर प्रभाव डाला।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर राजकीय उच्च पाठशाला मैगल, स्कूल प्रबंधन समिति के नवनियुक्त प्रधान श्री मुरारी लाल के कठिन परिश्रम का नतीज़ा है कि आज मैगल स्कूल एसऍमसी को पुरे द्रंग ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल हुआ है | मुरारी लाल ने इस स्कूल की दशा ही बदल दी है, मैगल स्कूल के मुख्यध्यापक नानक चंद ने कहा कि जिस तरह का कार्य हमारे स्कूल प्रबंधन समिति ने किया है स्कूल के लिए उस तरह तो पुरे जिले में ही नहीं अपितु पुरे प्रदेश में कहीं पर नहीं हुआ है | पहले स्कूल की हालत बहुत दयनीय थी श्री मुरारी लाल जी ने अपनी टीम के साथ खुद के पैसे इकठे करके स्कूल का नवीनीकरण किया जो कि मुझे नहीं लगता है की इस तरह का कार्य आज तक किसी एस.ऍम.सी प्रधान ने किया होगा | श्री मुरारी लाल ने बताया कि हमारे स्कूल जब तक ठीक नहीं होंगे तब तक हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते हैं, हमने मिलकर मेहनत की और आज उसी का नतीजा है कि हमारी स्कूल प्रबंधन समिति पुरे द्रंग खंड में प्रथम आयी और मुझे पूर्ण विश्वास है कि अब हम जिला स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे |
फर्स्ट वर्डिक्ट। नेरचौक अभिलाषी शिक्षण संस्थान नेरचौक में ‘विश्व कैंसर दिवस’ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल नेरचौक के कैंसर विज्ञान विभाग से कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. मृणालिनी उपाध्याय ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षु अध्यापकों को कैंसर व इसकी रोकथाम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की बिमारी कई कारणों से होती है। उन्होंने कहा कि लाईफ स्टाईल, खानपान और एक्सरसाइज के ध्यान के साथ-साथ तनाव रहित जीवन जीना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हिमाचल में करीब अढ़ाई हजार और मंडी जिला मे करीब 600 कैंसर के केस रजिट्रड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और चूल्हे के धुएं से भी कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। इससे पहले संस्थान की प्रिसींपल सपना गोयल और टीचरों ने डॉ. मृणालिनी उप्पाध्याय का शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह से स्वागत और सम्मान किया। संस्था के चेयरमैन डॉ. आरके अभिलाषी और प्रिसींपल डॉ. नर्बदा अभिलाषी इस कार्यक्रम मे वर्चुअली जुड़े। डॉ. आरके अभिलाषी ने प्रशिक्षु अध्यापकों से इस जानकारी को जन साधारण तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभिलाषी शिक्षण संस्थान हमेशा ही जन जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रयासरत रहता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2022 को देव परंपरा के अनुरूप पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी में आयोजन की आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कोविड 19 की चुनौती के मद्देनजर मेले के आयोजन को लेकर बहुस्तरीय योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलेब समेत सभी आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने आग्रह किया कि लोग मेले में अपना योगदान तय बनाएं और ये सोचें कि वे इसे और बेहतर बनाने में क्या सहयोग दे सकते हैं। 2, 5 और 8 मार्च को निकलेगी जलेब 2 से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। वे 2 मार्च को प्रथम जलेब की अगवानी करेंगे। मध्य जलेब 5 मार्च को निकाली जाएगी। तीसरी और अन्तिम जलेब में 8 मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे। बैठक में आए सुझावों के दृष्टिगत महेंद्र सिंह ठाकुर ने इस बार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन पड्डल की बजाय सेरी मंच पर करने के विकल्प पर भी विचार करने को कहा। जल शक्ति मंत्री ने महोत्सव में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिक अवसर प्रदान करने को कहा। लकीर के फकीर न बनें, बेहतर बदलावों के लिए नया सोचें जल शक्ति मंत्री ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बेहतर बदलावों के लिए नई सोच के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि लकीर के फकीर न बनें, मेले में बेहतर बदलावों के लिए नया सोचें। देव समाज के मान सम्मान पर बल महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को मेले में पधारने वाले देवी देवताओं, देवलुओं, कारदारों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। शिवरात्रि मेला देवी देवताओं का मेला है। इसमें आने वाले देव समाज का पूरा मान सम्मान सुनिश्चित करें उनके आदर-सत्कार, ठहरने, राशन और अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों। उन्होंने कहा कि वे देवताओं व देवलुओं को दी जाने वाली निधि में वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री को देव समाज के भावों से अवगत कराएंगे। निश्चित ही देव समाज के हितों के अनुरूप सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रशासन की ओर से पंजीकृत 216 देवी देवताओं को मेले के लिए आमंत्रित किया जाता है और इनमें से अमूमन 190 देवी देवता मेले के लिए आते हैं। खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन महेंद्र सिंह ठाकुर ने मेले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के और बेहतर आयोजन पर बल दिया। बैठक में अन्य खेलों के साथ विशेषतौर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देकर प्रमुखता से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। मंत्री ने पड्डल में लगाई जाने वाली विभागों की विकास प्रदर्शनी को लेकर भी निर्देश दिए। सरस मेले की तर्ज पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पड्डल में लगाने की व्यवस्था को भी कहा। मंडी शिवरात्रि मेले के सफर को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी बनेगी आकर्षण उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बैठक में बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियां गठित की गई हैं। सभी के सहयोग से मेले को अद्वितीय स्वरूप दिया जाएगा। मेले में लोगों को मास्क पहने रखने को प्रोत्साहित किया जाएगा और प्रशासन स्वयंसेवियों के जरिये लोगों को मास्क मुहैया भी कराएगा। मंडी शिवरात्रि मेले के सफर को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण होगी। इसमें शिवरात्रि मेले के आयोजन की पिछले 50 सालों की यात्रा को चित्रों के जरिए दिखाया जाएगा।
गांववासियों में खुशी का माहौल, जताया विधायक प्रकाश राणा का आभार क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में नए मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिससे पंचायत वासियों में ख़ुशी का माहौल बना है। बता दें हाल ही में कैबिनेट की बैठक में ग्राम पंचायत पिपली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गयी थी। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर के तैनाती के आदेश भी जारी हो गए हैं। डॉ.रेखा यादव जो कि उपमण्डल पधर के गांव रोपी डाकघर गवाली की रहने वाली है और बतौर चिक्त्सिक अपनी सेवाएं देंगी। ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए गांव कुराटी में भवन का इंतजाम कर लिया है। उधर, पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान पवन ठाकुर, जिला परिषद् विजय भाटिया, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, वार्ड सदस्यों, मिडिया प्रभारी सुभाष राणा व महिला मंडलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत निहरी तहसील में एक भयंकर कार हादसा हुआ है। कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन लोग एक ही गांव से संबंधित हैं। हादसा बुधवार देर रात हुआ है। शवों की शिनाख्त 33 वर्षीय बुद्धि सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हेमराज निवासी पन्यारी, 37 वर्षीय हैप्पी पुत्र गोविंद राम निवासी पन्यारी, 33 वर्षीय यादव पुत्र दिलु राम निवासी घेरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों डिजायर गाड़ी (एचपी-31सी-9559) में सवार होकर पन्यारी की ओर जा रहे थे कि आडीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही निहरी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गाड़ी के पास जाकर देखा तो गाड़ी में सवार चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। गाड़ी के काफी गहरी खाई में गिरे होने और रात होने के कारण शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चारों के शव गाड़ी के आसपास बाहर ही गिरे थे। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कार के काफी नीचे गिरने के कारण शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की छात्रा पल्लवी का चयन इंजिनियरिंग के लिए हुआ है। पल्लवी एनआईटी हमीरपुर से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। पल्लवी के पिता चन्द्रमणी विज्ञान स्नातक पद पर करसोग में तैनात हैं। वहीं, उनकी माता नित्रा ठाकुर पाठशाला गृहणी हैं। पाठशाला प्रधानाचार्य डा. सुनील ठाकुर ने पल्लवी, उसके माता-पिता एवं उसे पढ़ाने वाले सभी अध्यापको, प्राध्यापकों को मुबारिकबाद दी है। एसएमसी प्रधान सुनील कुमार ने की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया व पल्लवी एवं स्कूल के सदस्यों को बधाई दी व पल्लवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्द्र नगर से शिक्षा प्राप्त वंशिका प्रभाकर एवं मोनिका का एमबीबीएस में चयन होने से पाठशाला की छात्राओं व अध्यापको के साथ-साथ क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। इन दोनों बेटियों ने अथक परिश्रम से सफलता हासिल की है। वंशिका प्रभाकर का चयन इंदिरा गाँधी मैडीकल कालेज शिमला के लिए हुआ है। वंशिका के पिता पुनीत प्रभाकर जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं जो कि आजकल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा में कार्यरत हैं, इनकी माता भाषा अध्यापिका हैं जो कि उच्च पाठशाला मझारनु में कार्यरत हैं। मोनिका का चयन डा. राधा कृष्णन मैडीकल कॉलेज हमीरपुर के लिए हुआ है। मोनिका के पिता हेम सिंह बद्दी में प्राइवेट जॉब करते हैं एवं माता भीमा देवी अपने गाँव सुधार में ही गृहिणी का कार्य करती हैं। प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने दोनों बेटियों, इनके अभिभावको, इन्हें पढ़ाने वाले अध्यापकों व समस्त स्टाफ एवं स्कूल में पढ़ रही सभी बेटियों की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। एसएस प्रधान सुनील कुमार एवं समस्त कार्यकारिणी ने, बेटियों सहित सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी है।
ग्राम पंचायत रोपड़ी कलैहडू में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यूथ क्लब रोपड़ी द्वारा चल रही क्रिकेट ट्राफी मंगलवार को संपन हो गई। समापन समारोह में जिप सदस्य नेरघरवासड़ा विजय भाटिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस क्रिकेट टूर्नामैंट में 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच जिमजिमा व सिकन्दर धार टीम के बीच हुआ, जिसमें जिमजिमा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। बता दें कि विजेता टीम को 21,000 व उपविजेता सिकंदर धार कदरधार की टीम को 11,000 व ट्राफी दी गई। मैन आफ द सीरीज का खिताब हैपी को दिया गया, वहीं मैन आफॅ द मैच का खिताब अरूण को दिया गया। इससे पहले पंचायत प्रधान अजय बरवाल, युवा सदस्यों, महिला मंडल सदस्यों व अन्य वरिष्ठ लोगों ने जिप सदस्य नेरघरवासड़ा विजय भाटिया का स्वागत किया। विजय भाटिया ने आयोजकों को अपनी ओर से 3000 रूपए दिए, साथ ही स्कूल मैदान के उत्थान के लिए जिप निधि से 50,000 रूपए व यूथ क्लब रोपड़ी को खेल सामग्री खरीदने के लिए अपनी निधि से 10,000 रूपए देने की घोषणा की।
नगर परिषद जोगिन्दर नगर की जनता को स्थानीय विधायक की शह पर उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिन्दर नगर जिन के पास नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व है के माध्यम से बिजली पानी के काटने के गैर कानूनी नोटिस दे कर डराया- धमकाया जा रहा है। जिसके खिलाफ शिघ्र ही आम नागरिकों की ओर से न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। यह बात नप उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी के तौर पर डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, डिस्पोजल बाई लॉज़ 2018 के अंतर्गत बिजली पानी काटने के नोटिस दिए जा रहे हैं। इस प्रकार के नगर परिषद जोगिंदर नगर के सन्दर्भ में कोई भी कानून राज्यपाल के द्वारा राजपत्र के माध्यम से अधिसूचित नहीं किया गया है। आज तक गैर कानूनी तौर पर आम जनता से घर घर से कूड़ा उठाने के लाखों रुपये वसूलने का गैर कानूनी कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से नगर परिषद क्षेत्र से लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिली है तब से ही विधायक के द्वारा अधिकारियों के माध्यम से जनता को प्रताड़ित करने के लिए आये दिन नए नए गैर कानूनी हथकंडें अपनाये जा रहे हैं। आज स्थिति यह है कि सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं, सरकारी आवासीय कॉलोनियों, लघु सचिवालय में स्थित दर्जनों कार्यालयों को तो कोई नोटिस नहीं दिए जा रहे, जबकि आम नागरिकों को प्रतिदिन गैर कानूनी बिजली पानी काटने के नोटिस दियें जा रहे हैं। नगर परिषद क्षेत्र में आम नागरिकों के लिए अलग कानून व सरकारी कार्यालयो, सरकारी आवासीय कॉलोनियों के लिए अलग कानून अपनाएं जा रहे हैं, जिससे जोगिन्दर नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली जग जाहिर हो जाती है। उन्होंने कहा कि जोगिन्दर नगर का प्रशासन यहीं नहीं रुक रहा, जहां आम जनता को गृह निर्माण करने पर टी सी पी एक्ट के अंतर्गत निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस थमाए जा रहे हैं, वहीं जिस लघु सचिवालय में उपमंडलाधिकारी नागरिक स्वयं बैठते हैं तथा जिस का निर्माण कार्य बिना नक्शा पास किये चल रहा है, उस इमारत में बिजली पानी सब लगा हुआ है, इस इमारत में बिजली पानी कैसे लगाया गया, वे इस बात का जवाब दें। धरवाल ने कहा कि उपमंडलाधिकारी नागरिक क्या लघु सचिवालय का बिजली पानी भी कटवाने का नोटिस जारी करेंगे। इसी प्रकार बिना नक्शा पास करवाये महाविद्यालय जोगिन्दर नगर का ऑडिटोरियम बन रहा है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या का साइंस ब्लॉक बिना नक्शा पास किये बन गया और वहां बिजली पानी भी लग गया। लोक निर्माण विभाग के अधिषाषी अभियंता व अधीक्षण अभियंता के निवास भी बिना नक्शा पास बन गए। वहाँ भी बिजली पानी लग गया है। लोक निर्माण विभाग की आवासीय कॉलोनी भी बिना नक्शा पास करवाये बन गई व वहां भी बिजली पानी लग गया। आम नागरिकों के लिए व प्रशासन स्वयं के लिए एक ही कानून को अलग अलग तरीके से लागू कर रहा है। धरवाल ने कहा कि उपमंडलाधिकारी नागरिक जिन के पास नप कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व है, आम नागरिकों के बिजली पानी कनेक्शन काटने से पहले अपने गैर कानूनी बिना नक्शा पास करवाये निर्मित कार्यालय का बिजली पानी का कनेक्शन कटवाएं। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ ये भेद भाव सहन नहीं किया जाएगा।
प्रदेश की जयराम सरकार में अब उनके नेता और कार्यकर्ता उनके नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में सरकार व प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं और न ही उनके छोटे और बड़े नेताओं को इस नेतृत्व से कोई फर्क पड़ने वाला है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं दरंग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश चौहान ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि कुल्लू में कुछ महीने पहले एसपी कुल्लू के साथ मुख्यमंत्री के सामने ही किस तरह लात घूस्से चले और उसके बाद उन्हीं के सरकार के मंत्री रामलाल मारकंडे के कार्यक्रम में भी इसी तरह की अशोभनीय हरकतें देखी गई। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर के विधायक राकेश जमवाल मुख्यमंत्री की वाह वाही करते करते भूल चुके कि हिमाचल प्रदेश के निर्माता और हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.वाई स परमार और आधुनिक हिमाचल के निर्माता राजा वीरभद्र सिंह जिनका हिमाचल प्रदेश की प्रगति और उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में यह सब कुछ भूल गए हैं। भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का ताजा उदाहरण अभी हाल ही में लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में प्रदेश की जनता ने दे दिया है। प्रदेश में जब भी कोई सरकार सत्तासीन होती है तो जनता को विश्वास होता है कि प्रदेश को एक अच्छा नेतृत्व और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप शासन मिले।
जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने सोमवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के निवास स्थान धर्मपुर में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जोगिंदरनगर का चौमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर में जल शक्ति विभाग के माध्यम से लगभग 378 करोड रुपए की राशि विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर व्यय की जा रही है। इसके अलावा जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 15 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है,जिन पर लगभग 107 करोड रुपए की राशि में हो रही है। पेयजल योजनाओं की सभी पुरानी पाइपों को बदलकर नई पाइपों को बिछाने का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पानी की कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आशीर्वाद व कैबिनेट मंत्री के सहयोग से वर्षों से लंबित जलशक्ति विभाग के डिवीज़न की मांग पूरी हुई व चौंतड़ा में जल शक्ति विभाग का डिवीजन बना। इससे पहले लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब उनके सहयोग से तत्काल पानी से संबंधित समस्याओं का निदान हो रहा है। हर क्षेत्र हर गांव में पेयजल योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जा रहा है। दूसरी तरफ वहीं बागवानी क्षेत्र में भी महेंद्र सिंह ठाकुर का अतुल्य सहयोग रहा है। बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों को जोगिंद्रनगर क्षेत्र में लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। जिसमें शिवा प्रोजेक्ट से जुड़ने वाले किसान अच्छी आमदनी ले रहे हैं।
माइंड ऑपरेशन अकादमी जोगिंदरनगर के निदेशक रामप्रकाश ठाकुर ने कहा कि मेडिटेशन हर इंसान दो तरीके से करता है, एक एक्टिव और दूसरी पैसिव एक्टिव मेडिटेशन। एक्टिव मेडिटेशन उसे कहते है जब हम किसी काम को बाहरी तोर पर करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम रोजमर्रा के जीवन में किसी काम को एक ही जगह रहकर करते हैं चाहे वह खाना-खाना हो, चाहे वह रास्ते पर चलना हो, चाहे वह कपड़े धोना हो, चाहे वह पढ़ाई करना हो या फिर वह अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करना हो। उन्होंने कहा कि जब हम मानसिक और शारीरिक रूप से एक जगह पर रहते हैं उसको एक्टिव मेडिटेशन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पैसिव मेडिटेशन आंतरिक होती है इसके लिए आंखें बंद करनी पड़ती है। इस मेडिटेशन को करने के तरीके अलग-अलग हैं। कुछ लोग ध्यान लगाते हैं। कुछ लोग मानसिक चित्रण देखते हैं, कुछ लोग अपने इष्ट को देखते हैं, कुछ लोग अपने माथे के बीच में ध्यान लगाते हैं तो कुछ लोग संवेदना को देखते हैं। उन्होंने कहा कि पैसिव मेडिटेशन को करने के बहुत सारे तरीके होते हैं। पर सवाल यह है कि कौन से तरीके से मेडिटेशन की जाए, जिससे हमारे मानसिक और अध्यात्मिक जीवन का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि जो मेडिटेशन सिर्फ इंसानियत धर्म को सिखाती हो उसके लिए सबसे पहले बाहरी और आंतरिक तौर पर जो भी कार्य हम कर रहे हैं उन कार्य को करते समय हमें हर क्षण जागरुक रहने की जरुरत है। जैसे-जैसे हमारा जागरुकता का स्तर बढ़ेगा वैसे वैसे हम मेडिटेशन को जानना शुरु कर सकते हैं। राम प्रकाश ने बताया कि जागरूकता ही मेडिटेशन का आधार है। जागरुक कैसे रहते हैं यह सीखना भी बहुत जरुरी है। जब हम प्रेक्टिकल रूप से मेडिटेशन को करेंगे, तभी हम मेडिटेशन की असलियत को जान सकते हैं। अकादमी के निदेशक रामप्रकाश ठाकुर ने कहा मेडिटेशन सीखना हर बच्चे युवा और बुजुर्ग को बहुत जरुरी है, जिससे हम इस दुनिया में आने का और अपने जीवन का असली उद्देश्य जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना समय में सुबह 5:00 बजे से 6:00 बजे तक सैंकडों लोगों ने ऑनलाइन ज़ूम ऐप के माध्यम से मेडीटेशन का फायदा लिया है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ज़ूम ऐप के माध्यम से एक बार फिर से मेडीटेशन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों को इससे फायदा मिल सके।
महामहिम राज्यपाल के सानिध्य में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सेवा भारती हिमाचल प्रदेश को 800 कंबल दिये गए। जिनको 26 स्थानों पर वितरित करने की योजना बनी है। सेवा भारती कई दशकों से देशभर में कार्य कर रही है। उसी प्रकार हिमाचल में भी पिछले लगभग तीन दशक से सेवा भारती निरंतर कार्यरत है। इसके द्वारा हिमाचल भर में सिलाई केंद्र, संस्कार केंद्र, छात्रावास, अस्पतालों में बिस्तर व अन्य सुविधाएं, अग्नि कांड प्रभावित परिवारों को सहायता, रोगी वाहन, शव वाहन, समाज के निर्धन वर्ग में गंभीर बीमारियों के लिए आर्थिक सहायता, एक अस्पताल कुल्लू के घुड़दौड़ स्थान पर चलाया जा रहा है। इस प्रकार के अनेक कार्य सेवा भारती द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जोगिंदर नगर के विभिन्न स्थानों में 30 कंबल वितरित किए गए। जिसमें हराबाग, जोगिंदर नगर के समलोट व रडा भखेड़ में ये कंबल वितरण किया गया। सेवा भारती जिला जोगिंदर नगर प्रमुख ज्ञान व नगर प्रमुख अभिनव ने बताया कि सेवा भारती हिमाचल प्रदेश की प्रांत इकाई महामहिम राज्यपाल व रेड क्रॉस सोसाइटी का हार्दिक धन्यवाद करती हैं की उनके द्वारा जिला जोगिंदर नगर की समस्त कार्यकारिणी पर विश्वास जताया और आशा करते हैं कि आगे भी इस प्रकार सेवा भारती को उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में जब से भाजपा एवं जयराम सरकार सत्तासीन हुई है, प्रदेश का हर वर्ग लगातार प्रताड़ना का शिकार होता जा रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव व द्रंग विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश चौहान ने जारी ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि यह इस प्रदेश का दुर्भाग्य है कि शायद इस तरह का नेतृत्व प्रदेश को पहले कभी मिला हो। हिमाचल प्रदेश में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि देश और प्रदेश की जनता को सुरक्षा कवच देने वालों को आज अपनी और अपने परिवार की कई तरह की सुरक्षा के लिए आर्थिक और सामाजिक तौर पर चिंतित होना पड़ रहा हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी निर्णय लेने के चलते आज पुलिस के नौजवान सरकार के सामने खड़े होकर अपने साथ हो रहे अन्याय और प्रताड़ना के चलते अपने हितों की लड़ाई के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में प्रदेश के हर वर्ग की बात करें तो उन्हें सिर्फ़ प्रताड़ना ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जानना चाहती है कि प्रदेश और प्रदेश की जनता को सुरक्षा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण वर्ग अपने व अपने परिवार को असुरक्षित क्यों मान रहा है।


















































