A seven days training programme on ‘Commercial Floriculture and Value Addition’ was organized by Regional Horticultural Research and Training station, Dhaulakuan and Centre for Skill Development in Agricultural and Allied Sciences, UHF Nauni. The training was sponsored by Himachal Pradesh Kaushal Vikas Nigam, Shimla Under Skill Development Programme. Training Coordinator Dr Priyanka Thakur informed that 20 farmers from Nahan, Narag, Mehat, Shillai, Pachhad, Sainwala, Dadahu, Bharapur, Dhaulakuan took part in the training. Training was imparted on various aspects of floriculture like nursery production and maintenance of annual and perennial plants in open, sunken bed and polytunnels; commercial cut and loose flower production of gerbera, rose, marigold, dahlia, tuberose, gladiolus and chrysanthemum. The trainees were also apprised about insect and pest management; advanced systems like hydroponics for multiplying foliage potted plants, vertical gardening and off-season flower production in Chrysanthemum. Farmers were also exposed to ornamental landscaping techniques like hedging and topiary making and lawn making with hands-on training. A full day exposure and interaction visit of the trainees was conducted where they interacted with progressive farmers Ravi Swaroop (Gerbera grower) and Dalip Chauhan (Rose grower), and learnt practical aspects of commercial floriculture. In addition, hands-on training on dehydration techniques of native and naturalized plant parts in the form of floral craft items was also conducted. Dr AK Joshi, Associate Director of the station distributed the certificates and urged the participants to start their own enterprise in floriculture.
- 14 मार्च को युवा कांग्रेस करेगी विधानसभा का विशाल घेराव शिमला. प्रदेश की जयराम सरकार के ख़िलाफ़ विभिन्न मुद्दों को लेकर 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस शिमला में विधानसभा का घेराव करने जा रही है। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। समस्त प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और सरकार मस्त है। फर्क़ साफ़ है ड्राइवर लाइसेंस से ले कर स्टील,डिश टेलीविजन रिचार्ज, सीमेंट,सिलेंडर और सरसों, पेट्रोल सभी की कीमतें बढ़ी है। कमर्शियल गैस, दूध, डालडा की कीमतों में भारी वृद्धि कर प्रदेश की जनता को महाशिवरात्री का तोहफा है। युवा लगातार बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान है, लेकिन सरकार नये रोज़गार पैदा करने के अवसर नहीं बना पाई। निगम भंडारी ने कहा कि लगातार बढ़ती महगाई ने हर घर की हालत पर प्रभाव डाला है। सेंटर ऑफ मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमि के मुताबिक बेरोजगारी दर फ़रवरी 2020 हिमाचल में 13.9% थी, जिसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश प्रथम पांच राज्यों में अपना नाम दर्ज करवा चुका है। कर्मचारी वर्ग अपने हक़ों की सुरक्षा के लिये आज सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और उनकी सुनवाई तो दूर की बात है उनके संघर्ष को कुचलने के लिये तुग़लकी फ़रमान निकाले जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे धरना प्रदर्शन जय राम सरकार की विफलताओं को दर्शाता है। पिछले 3 महीनों में जितने धरने प्रदर्शन हुए हैं उतने पिछले 4 साल में नहीं हुए। प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य के समान है जिसमें नशे का कारोबार और वितरण बिना किसी रोकटोक के प्रदेश के हर कोने में चल रहा है। भाजपा सरकार की सबसे बड़ी मनमानी का सबूत किन्नौर (जंगी ठोपन) जल विद्युत परियोजना है जहां संबंधित पंचायतों की एनओसी के बिना मशीनों को काम पर उतारा गया । नदी के जल के परिवर्तन के कारण इस के प्राकृतिक बहाव में बदलाव हो रहा है, जो एक गंभीर विषय है। युवा कांग्रेस पहले भी इसका विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
पुरानी पेंशन स्कीम बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र होता दिख रहा है। प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने शिमला पहुंचे है और प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के गेट तक पहुंच गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और एतिहातन विधानसभा के गेट पर ताला लगा दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने कर्मचारियों को 103 टनल के पास रोकने के लिए पानी की बौछार की लेकिन कर्मचारी आगे बढ़ते चले गए। इससे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर से शिमला पहुंचे कर्मचारी शिमला की टूटीकंडी क्रॉसिंग में जुटे और विधानसभा की तरफ कूच किया। कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जमकर नारेबाजी की और चेताया की 'जो ओपीएस बहाल करेगा वो ही प्रदेश पर राज करेगा'। प्रदर्शन के चलते शिमला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और चौड़ा मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। हालाँकि पुलिस बल भी कर्मचारियों को विधानसभा तक पहुँचने से नहीं रोक पाया।
Dharamshala: On the First Day of Tibetan Losar (Tibetan New Year), Central Tibetan Administration’s Sikyong Penpa Tsering, Kalons, Speaker Khenpo Sonam Tenphel, Deputy Speaker Dolma Tsering, Parliamentarians and staff along with the monks of Namgyal Monastery gathered at Tsuglagkhang to celebrate the Tsetor, a ceremony that was practised since second Dalai Lama. The ritual observance began with a prayer service followed by an offering of the mandala to His Holiness the Dalai Lama’s throne from the heads of CTA’s three pillars. His Holiness the Dalai Lama also greeted Tibetans on 2149th Tibetan New Year (Losar) from his residence in Dharamshala.
मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत एचआरटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला समेत दो की मौत हो गई है और करीब 15 यात्री घायल बताएं जा रहे है। हादसा ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास पेश आया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य को अंजाम दिया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
हिमाचल प्रदेश की विकास दर 2021-22 में 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है जोकि पिछले वर्ष 2020-21 में माइनस 5.2 प्रतिशत थी। वीरवार को विधनसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह दी जानकारी। उन्होंने बताया कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2021-21 में 1 लाख 56 हजार 675 करोड़ रुपये से बढ़कर 2021-22 में अग्रिम अनुमानों के अनुसार 1 लाख 75 हजार 173 करोड़ रुपये होने की संभावना है। जबकि प्रति व्यक्ति आय 2020-21 में 1 लाख 83 हजार 333 रुपये से बढ़कर 2021-22 में 10.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दो लाख 01 हजार 854 रुपये तक पहुंचना अनुमानित है। वर्ष 2021-22 के दौरान कृषि क्षेत्र में वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत, विनिर्माण क्षेत्र में 11.3 प्रतिशत, निर्माण क्षेत्र में 13.3 प्रतिशत, व्यापार, होटल, रेस्तरां इत्यादि में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि दर अनुमानित है। वर्ष 2020-21 में प्रचलित कीमतों पर प्रति व्यक्ति आय 201854 लाख रुपये रहने का अनुमान है, जो कि राष्ट्रीय अनुमानित प्रति व्यक्ति आय से 51528 प्रति अधिक है। वर्ष 2021-22 के दौरान प्रति व्यक्ति आय में 10.1% की वृद्धि रहने का अनुमान लगाया गया है।
ओपीएस की बहाली को लेकर शिमला में कर्मचारियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विधानसभा के घेराव के लिए हजारों कर्मचारी टूटीकंडी से विधानसभा के लिए रवाना हुए जिन्हें 103 पर पुलिस बल ने रोक लिया है। कर्मचारियो ने चक्का जाम कर दिया है। विपक्ष ने सत्तापक्ष पर जबरन आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश की रीढ़ की हड्डी है। सरकार ओपीएस को लेकर कर्मचारियों को कुचलने के काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवन का सबसे गलत फैसला ओपीएस को बंद करने का किया। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने पहले बिना परमिशन के कर्मचारियों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी और दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रदेश में माफिया राज पर कार्यवाही करने के बजाए सारी फोर्स कर्मचारियों को रोकने को लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को भाजपा कांग्रेस में बांट दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। कांग्रेस की सरकार जब बनेगी तो ओपीएस को लागू किया जाएगा। सरकार को सभी निरकुंश अदिसूचनाओं को रद्द करके कर्मचारियों की मांगों को सुनना चाहिए। भाजपा ने कर्मचारियों को पहले भी कुचला है आज भी यही देखने को मिला है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए काला दिन है जब कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
यूक्रेन में फंसे हिमाचल प्रदेश के 198 छात्र सकुशल वापस पहुंच गए हैं। जबकि अभी भी 249 छात्र यूक्रेन या समीपवर्ती देशों में फंसे है। इनमे से 53 बच्चे खारकीव में फंसे हैं। 163 बच्चों से संपर्क स्थापित हो गया है और फंसे 86 बच्चों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यूक्रेन में हिमाचलियों के फंसे होने पर ये जानकारी सदन में दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी की सकुशल वापसी का प्रयास कर रही हैं। वहीँ डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने कहा कि जो लाए जा रहे हैं, वे वही हैं जो बॉर्डर पार कर चुके हैं खारकीव, सूमी और कीव में फंसे बच्चों को भी जल्द लाया जाए। सीएम ने आश्वस्त किया कि इस बारे में भी ज़रूरी प्रयास होंगे।
शिमला. विधानसभा के बजट सत्र में वीरवार को एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा कर वाकआउट किया। दरअसल नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार न करने पर आपत्ति जताई और वे इस पर चर्चा करवाने पर अड़े रहे। प्रस्ताव की नामंजूरी पर विपक्ष के सदस्यों ने सदन में सरकार के खिलाफ नारे लगाए और वाकआउट कर दिया। उधर कांग्रेस के वाकआउट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है और हालत ये है कि सीपीएम वाले इन्हें बता रहे थे कि कैसे नारेबाजी करनी है। लगता है इन्होंने अपनी पार्टी सीपीएम को आउटसोर्स कर दी है। सीएम ने तंज कस्ते हुए कहा कि पुरे देश में कांग्रेस पार्टी ही आउटसोर्स होने वाली है। अपने भाषण के दौरान सीएम ने सदन से कर्मचारियों से भी अपील की। सीएम ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांग को शांतिपूर्वक तरीके से रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है। सरकार ने वह सब कुछ किया है, जो संभव है। इस बीच आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश की विकास दर 8.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
विधानसभा के बजट सत्र में गुरूवार को फिर जमकर हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सदन में हंगामा कर दिया। किन्नौर विधायक जगत सिंह नेगी ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के मसले को उठाया। जबकि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष के काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार न करने पर आपत्ति जताई। वे इस पर चर्चा करवाने पर अड़े रहे। इस प्रस्ताव की नामंजूरी पर विपक्ष के सदस्यों ने सदन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालाँकि नारेबाजी के बीच ही स्पीकर ने सदन में प्रश्नकाल शुरू किया। इसके उपरांत 11 बजकर 17 मिनट पर विपक्ष ने वाकआउट कर दिया।
- जो ओपीएस बहाल करेगा वो ही प्रदेश पर राज करेगा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर से शिमला पहुंचे कर्मचारी शिमला की टूटीकंडी क्रॉसिंग में जुट गए हैं और विधानसभा की तरफ कूच कर रहे है। मंडी से शुरू हुई पदयात्रा शिमला पहुंच गई है। कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे है। 'जो ओपीएस बहाल करेगा वो ही प्रदेश पर राज करेगा' के नारों के साथ कर्मचारी प्रदर्श कर रहे है। प्रदर्शन के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और चौड़ा मैदान में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर विधानसभा के मुख्य गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ है और विपक्ष ने प्रश्न काल से पहले ही सदन में हंगामा कर दिया है। जानकारी मिल रही है की इस विषय पर मुख्यमंत्री आज शाम को मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमे इस विषय पर आम सहमति बनाने पर चर्चा होगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 मार्च को कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। इस संदर्भ में मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को लिखित में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल कल प्रदेश के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली और पे कमीशन की विसंगतियों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में प्रस्तवित प्रदर्शन से एक दिन पहले सरकार ने सिविल सर्विस रूल्स 3 और 7 का हवाला देते हुए ये आदेश जारी किए हैं। इसके चलते प्रदर्शन, घेराव, हड़ताल, बायकॉट, पेन डाउन स्ट्राइक और सामूहिक अवकाश लेने और इस तरह की अन्य गतिविधियों में शामिल सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा। वहीँ ऐसे कर्मचारियों पर मामला भी दर्ज हो सकता है, साथ ही संबंधित विभाग द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा का बजट सत्र जारी है, ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टियां देने पर रोक लगाई गई है।
एशिया के सबसे ऊँचे खेल मैदान में “चायल क्रिकेट क्लब “द्वारा आयोजित परमवीर चक्र गुरवचन सिह सलारिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन चायल के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बता दें की यह प्रतियोगिता पिछले दो महीनों से चायल मैदान में चल रही थी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। “चायल क्रिकेट क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता को जितने वाली टीम के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर इस खिताब को सिद्ध बाबा क्लब चायल ने अपने नाम किया , वहीँ दूसरे स्थान पर किलर किंग्स चायल रहा। किलर किंग्स चायल को भी उपविजेता रहने पर कमेटी की तरफ से 50 हजार रूपए का नगद इनाम दिया गया। इस मौके पर देवेन्द्र वर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशा न करके खेलों के प्रति अपनी रूचि को बढ़ाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में भूमिका निभाने का आवाहन किया व फ़ौज मे सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर उर्फ़ डिंपल व उपाध्यक्ष विशाल वर्मा ने भी युवाओं को संबोधित किया ।
मंडी. आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। प्रदेश भर के शिवालयों में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से शिव दर्शन के लिए मंदिर के बाहर कतारों में श्रद्धालु ओम नम: शिवाय के जयकारों का उदघोष करते हुए पहुंचे। जिला प्रशासन की ओर से करीब आठ बजे बाबा भूतनाथ को महाशिवरात्रि का निमंत्रण दिया गया। डीसी मंडी ने पूजा-अर्चना कर यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इससे पहले उन्होंने टारना माता और माधोराय मंदिर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा भूतनाथ मंदिर तक देव ध्वनी की धुनों पर छोटी जलेब निकाली गई। छोटी जलेब में प्रमुख देवी-देवता शुकदेव ऋषि थट्टा, देव डगांडू, देव झाथी वीर के रथ के साथ पुलिस बैंड, पुलिस दल, होमगार्ड के जवान और पुलिस के घोड़े भी शामिल हुए। बड़ादेव कमरुनाग के आगमन के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू हो चुके हैं। मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ दो मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे, जबकि आठ मार्च को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मेले का समापन करेंगे।
यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति बिगड़ती जा रही है। इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सख्त एडवाइजरी जारी हुई है जिसमें कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र आज ही कीव छोड़ दे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को शहर छोड़ने के लिए कहा जा रहा है। यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक भी आयोजित हुई है जिसमें फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत उक्रैन मेंफंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।
यूक्रेन पर रूस के हमले में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं और इसी गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। छात्र का नाम नवीन है और वह कर्नाटक का रहने वाला था।
सोलन शहर से लगभग पांच किलोमीटर स्थित जटोली में ना केवल हिमाचल और भारत बल्कि एशिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है। कोरोना काल के दो साल बाद इस साल जटोली शिव मंदिर में धूमधाम से शिवरात्रि हर वर्ष के भांति मनाई जाएगी। एक मार्च को हर साल के भांति रात्रि भजन संध्या होगी तथा अगले दिन बुधवार को विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। भंडारा सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात्रि तक चलता है। जटोली शिव मंदिर में इस बार शिवरात्रि पर्व पर हिमाचल पुलिस विभाग के महानिदेशक संजय कुंडू मुख्य तिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। जानकारी देते हुए मंदिर के सचिव डॉ उपेंद्र कॉल ने कहा कि दो साल के बाद अब त्योहारों को मानाने की अनुमति सरकार ने दी है। मंदिर कमेटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल के बेह्तरीन भजन मण्डली को शिवरात्रि पर्व पर मंदिर बुलाया गया है। उन्होंने बताया की पहले दिन जागरण व् दूसरे दिन शिव भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो सुबह से रात्रि तक चलता रहेगा। इस दौरान उन्होंने सोलन तथा सोलन के आस -पास की जनता को भगवान शिव के मंदिर में लोगो को हाज़री लगाने के लिए आमंत्रित किया।
फाल्गुन उम्मीद, उल्लास और उत्साह का माह है। चार मार्च को हिमाचल प्रदेश का बजट आना है, चार उपचुनाव हारने के बाद प्रदेश सरकार उल्लास की स्थिति में तो नहीं दिख रही किन्तु निसंदेह जयराम सरकार इस बजट को उत्साह का जरिया जरूर बनाना चाहेगी। योजना एक ऐसा सबरंग और फाल्गुनी बजट पेश करने की होगी, जिससे हर वर्ग, हर तबके को साधा जा सके। ये इस सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है सो लाजमी है कि चुनावी वर्ष में सरकार किसी भी वर्ग की अनदेखी का जोखिम नहीं उठायें। पर कर्ज के बोझ से झुकते कंधे अपेक्षाओं का बोझ कहाँ तक संभाल पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। इस बजट में जल, परिवहन, एडवेंचर पर्यटन, प्राकृतिक खेती और रोपवे को विशेष तरजीह मिल सकती है। उम्मीद है कि भाजपा के स्वर्णिम दृष्टिपत्र में बची कई घोषणाएं भी इस बजट के माध्यम से साधी जाएं। पर्यटन कारोबारी, किसान, बागवान, उद्यमी, कर्मचारी और आम आदमी भी सरकार की तरफ टुकटुकी लगाएं बैठे है, मानों कह रहे हो कि कर्मचारी ही नहीं हमारा साथ भी जरूरी है सरकार। उधर, कर्मचारी भी आशावान है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति का प्रावधान हो, ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग, एसएमसी शिक्षकों की नीति में बदलाव का मसला, या पंचायत तकनीकी सहायकों, मिड-डे मील, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, सिलाई-कढ़ाई अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी का मामला, सब जयराम ठाकुर की तरफ देख रहे है। मसले और भी है, उम्मीदें बेतहाशा है, सिमित संसाधनों के साथ जयराम ठाकुर के फाल्गुनी बजट पर कई निगाहें टिकी है।
- संगठित और मजबूत होता दिख रहा गिरिपार को जनजातीय दर्जा देने का मुद्दा मौसम का मिजाज बेशक खराब था लेकिन हाटी समुदाय का इरादा मजबूत। तेज बारिश के बावजूद भी बीते दिनों शिलाई में आयोजित हाटी महाखुमली में हज़ारों लोग जुटे। 144 पंचायतों के युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे खासी तादाद में पहुंचे और एक स्वर में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने के लिए हुंकार भरी। राजनैतिक निष्ठाओं से इतर सबने एक आवाज में आह्वान किया कि जब तक हमें हमारा हक नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सन्देश स्पष्ट था कि महाखुमली तो महज झांकी है और पिक्चर अभी बाकी है। इस खुमली में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार, शिलाई के पूर्व विधायक एवं राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और पूर्व जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष दलीप चौहान सहित कई नेता भी पहुंचे थे। आश्वासनों से तंग आ चुके हाटी समुदाय के तेवर इसी बात से समझ लीजिये कि करीब तीन घंटे ये नेता अपने बोलने की बारी का इंतजार करते रहे, फिर जाकर इन्हें मंच मिला। हजारों की भीड़ के सामने इन तमाम नेताओं ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलवाने के लिए अपना समर्थन दिया। उधर, हाटी समुदाय ने भी दो टूक सन्देश दिया कि अगर जुलाई तक उन्हें न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। हाटी समुदाय का नेतृत्व कर रहे वक्ताओं ने मंच से खुलकर चेताया कि हाटी समाज अब आर -पार की लड़ाई को तैयार है। बहरहाल इतना तय है कि हाटी समुदाय का आंदोलन फिलहाल संगठित भी दिख रहा है और मजबूत भी, और समाधान न निकला तो इनकी नारजगी का खामियाजा सियासतगरों को भुगतना पड़ सकता है। कई सरकारें आई और गई, लेकिन हाटी समुदाय को कोई भी सरकार जनजातीय दर्जा नहीं दिला पाई। पहले मनमोहन सिंह और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से सिरमौर जिले के गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलाने की फरियाद लगाई गई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद नतीजा सिफर रहा। पर क्षेत्र के लोगों को नेताओं का हर वादा, हर आश्वासन याद है। महाखुमली में हाटी समुदाय ने ये याद दिलाने से भी गुरेज नहीं किया कि हाटियों का खूब नरम भी है और गरम भी। किसी ने कहा 'अब तक समुदाय खूब बेवकूफ बन चूका है पर अब नहीं बनेगा', तो किसी ने 'हक़ नहीं तो वोट नहीं' का उद्घोष कर नेताओं की धुकधुकी बढ़ा दी। तो भाजपा को भुगतना होगा खामियाजा ... महाखुमली में जुटे हाटी समुदाय के लोगों ने स्पष्ट कहा कि 2014 में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाहन के चौगान मैदान में गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का वादा किया था। तदोपरांत 2019 में तत्कालीन केंद्रीय जनजातीय मंत्री ने हरिपुरधार में इस क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी। वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप भाजपाई है और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। ऐसे में यदि प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्ज नहीं मिलता है, तो उसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा। दरअसल गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा देने का मसला 144 पंचायतों से सीधे जुड़ा है और इसके दायरे में चार विधानसभा क्षेत्र आते है। शिलाई के अतिरिक्त, श्रीरेणुकाजी, पच्छाद व पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में भी ये मुद्दा निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जाहिर है फिलवक्त भाजपा सत्ता में है तो नाराजगी का कोप भी भाजपा को भुगतना पड़ा सकता है। ऐसे में निसंदेह सत्तारूढ़ भाजपा अब इस मुद्दे पर कोई सार्थक पहल कर सकती है। यदि ऐसा हुआ तो पार्टी को इसका लाभ भी मिलना तय है। हाटी नेताओं की दो टूक : केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डा अमीचंद कमल व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री का कहना है कि हाटी समुदाय ने दस्तावेजों सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रदेश व केंद्र सरकार को कई बार दी है। अब हाटी समुदाय को केवल अपना हक चाहिए। अब वादों और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। जरुरत पड़ी तो आंदोलन को प्रखर किया जाएगा। वहीं केंद्रीय हाटी समिति के सलाहकार जेलदार प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि जो भी चुने हुए जन प्रतिनिधि है वो इस मुद्दे को उठाये और डबल इंजन की भाजपा सरकार में ये कार्य पूरा होना चाहिए। अब कोई भी बहाना नहीं चलेगा। सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा ने कहा कि यह मांग पांच दशक पुरानी है और अब केंद्र में और प्रदेश में दोनों ही भाजपा की सरकार है। ऐसे में उम्मीद है जल्द से जल्द इसे पूरा किया जायेगा। जुलाई तक यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा। विडम्बना : उत्तराखंड में एसटी, हिमाचल में नहीं इसे विडंबना ही कहेंगे कि दूरदराज क्षेत्र से होने के बावजूद भी गिरिपार के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति के दर्जे के साथ आने वाली प्रतिष्ठित सरकारी परिलब्धियां नहीं मिल पाई है। इस समुदाय के प्रतिनिधि कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। मगर हुक्मरानों को शायद हाटी समुदाय का मुद्दा सिर्फ चुनाव के दौरान ही याद आता है। गिरिपार का हाटी समुदाय उत्तराखंड के जौनसार बाबर क्षेत्र के जोंसारी समुदाय की तर्ज पर जनजातीय दर्जे की मांग कर रहा है। बता दें कि पूर्व में उत्तराखंड का जौनसार बाबर क्षेत्र सिरमौर रियासत का ही एक भाग था। जौनसार बाबर को 1967 में केंद्र सरकार ने जनजाति का दर्जा दिया था। जौनसार बाबर और सिरमौर के गिरिपार की लोक संस्कृति, लोक परंपरा, रहन-सहन एक समान है। इनके गांवों के नामों और भाषा में भी समानता है। बावजूद इसके जिला सिरमौर की 144 पंचायतों को आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
- अधिसूचना जारी होने के बाद भी असंतुष्ट, अधिनियम बनाने की मांग विलियम शेक्स्पीयर ने कहा था कि 'नाम में क्या रखा है'। पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन का मानना है कि 'सब कुछ नाम में ही रखा है', शायद इसीलिए प्रदेश सरकार द्वारा सामान्य वर्ग आयोग के गठन के बावजूद प्रदेश का सवर्ण समाज संतुष्ट नज़र नहीं आ रहा। हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन के बाद अब उसका संविधान और पूरी कार्यप्रणाली निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सामान्य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना के बावजूद क्षत्रिय संगठनों का गुस्सा शांत होता नहीं दिखाई दे रहा। देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों का मानना है कि सरकार ने ये अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सबसे बड़े समाज को धोखा दिया है। सवर्ण आयोग के नाम पर सामान्य वर्ग आयोग गठित किया गया है। उनका कहना है कि सवर्ण आयोग गठित किया जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग गठित किया है, जिसका सवर्ण वर्ग विरोध करता है। विरोध कर रहे संगठनों को नाम के अलावा एक अन्य आपत्ति भी है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमीत सिंह ठाकुर का मानना है कि सरकार द्वारा सामान्य वर्ग आयोग के गठन की अधिसूचना जारी की गई है जबकि प्रदेश भर के लोग इसे अधिनियम बनाने की मांग कर रहे हैं। रुमीत ने कहा की शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने तपोवन में इस बात की घोषणा की थी। इसमें सामान्य वर्ग आयोग को अधिनियम के दायरे में लाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए सरकार ने तीन माह की मोहलत मांगी थी और अब तीन माह का समय पूरा होने वाला है तो सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की बात कही गई है। अध्यक्ष की मर्जी से आयोग की बैठक होगी। आयोग का अध्यक्ष यदि पूरा साल बैठक नहीं करता है तो प्रदेश भर के सामान्य वर्ग के लोगों को इस आयोग का कोई लाभ नहीं होगा। उनका मानना है की प्रदेश सरकार ने यह अधिसूचना 16 मार्च से प्रस्तावित आंदोलन को टालने के लिए की है। पर मांग अब भी बरकरार है और चेतावनी भी दी गई है कि यदि सरकार सामान्य वर्ग आयोग ( सवर्ण आयोग ) को अधिनियम के दायरे में नहीं लाती है तो 16 मार्च को उग्र प्रदर्शन होगा।
बच्चों मेें आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत निपुण हिमाचल मिशन का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कहा कि निपुण भारत योजना, केन्द्र सरकार की शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार पहल है। हिमाचल के विद्यार्थियों के लिए निपुण हिमाचल मिशन का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। आधारभूत साक्षरता भविष्य में शिक्षा प्राप्त करने का आधार बनती है। इस मिशन के माध्यम से छोटे बच्चों को भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन के अन्तर्गत कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में सक्षम वातावरण का निर्माण किया जाएगा तथा उन्हें आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इस मिशन के अन्तर्गत कक्षा एक से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने तथा अंक गणित की शिक्षा का विकास किया जाएगा। यह योजना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत कारगर सिद्ध होगी। इससे बच्चे समय पर आधारभूत साक्षरता तथा संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की स्कूली शिक्षा, शिक्षक क्षमता निर्माण, उच्च गुणवत्ता तथा विद्यार्थी की आधारभूत आवश्यकतानुसार शिक्षण सामग्री को भी तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मिशन के अन्तर्गत निपुण लक्ष्य भी रखे जाएंगे, जिन्हें प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे। मिशन के अन्तर्गत बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों को निपुण विद्यालय घोषित कर उस विद्यालय के मुख्याध्यापक और अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। निष्ठा कार्यक्रम के अन्तर्गत अध्यापकों की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांें के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की गई हैं और बच्चों की पाठ्य कुशलता को जॉंचने के लिए शीघ्र ही ओरल रिडिंग फल्यूएंसी ऐप भी तैयार किया जाएगा।
- सतपाल सिंह सत्ती ने किया शिलान्यास छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना शहर की महत्वाकांक्षी वर्षा जल निकासी योजना के तहत 1.85 करोड़ से बनने वाले सब्जी मंडी नाला का शिलान्यास किया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शहर की ड्रेनेज परियोजना के तहत 5 प्रमुख नालों का चैनलाइजेशन किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 22.48 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के चलते बरसात शहर में जनजीवन प्रभावित होता है। मिनी सचिवालय सहित कई सरकारी कार्यालय, स्थानीय लोगों के आवास सहित आसपास का काफी क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि इन पांचों नालों का तटीकरण करके शहर का सारा बरसाती पानी लालसिंगी खड्ड और ऊना खड्ड में मिलाया जाएगा। नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा। जिसकी धरातल मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुराना बस अड्डे के स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शॉपिंग मॉल तैयार किया जाएगा। सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों की सुविधा के लिए 28 लाख रुपये लागत की सीआरएम मशीन, 22 लाख रुपये से लेप्रोस्काॅपी मशीन और 28 लाख रुपये से आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थाापित की गई है। इससे लोगो को काफी राहत मिली हैं। सत्ती ने बताया कि 2ं0 करोड़ रुपये से मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 75 लाख रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया जिससे 200 बैड को आॅक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। अस्पताल परिसर में लोगों की सुविधा के लिए 10 लाख रुपये खर्च करके भव्य पार्क जनता को समर्पित किया गया है। सत्ती बताया कि नगर परिषद के पुराने भवन के स्थान पर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर तैयार करके जनता को समर्पित किया जाएगा जिसकी धरातल मंजिल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त पुराना बस अड्डा के स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शाॅपिंग माॅल तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को 90 करोड़ रुपये व्यय करके डबल किया गया है।
- डेढ़ लाख पेंशनरों की 2.57 फीसदी बढ़ेगी पेंशन हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम पेंशन व पारिवारिक पेंशन को बढ़ाकर पेंशनभोगिओं को बड़ी राहत प्रदान की है। सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। अब पहली जनवरी, 2016 से न्यूनतम पेंशन व पारिवारिक पेंशन को 3,500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त पहली जुलाई 2021 से पेंशनभोगियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार वर्ष 2016 के पेंशनरों की नई पेंशन को अब 31 दिसंबर 2015 की बेसिक पेंशन या पारिवारिक पेंशन की तर्ज पर तय किया जाएगा। राज्य में एक जुलाई 2016 से न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये प्रति माह होगी। संशोधित पेंशन या पारिवारिक पेंशन को अगले उच्चतम रुपये पर संशोधित किया जाएगा। समय-समय पर अंतरिम राहत दी जाती रही है, जो 21 फीसदी दी गई है। इसे पेंशन या पारिवारिक पेंशन के एरियर में समायोजित किया जाएगा। संशोधित पेंशन मार्च में फरवरी के देय वेतन में दी जाएगी। राज्य में एक जुलाई 2016 से न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये प्रति माह होगी। इसमें ओल्ड पेंशनर को दी जाने वाली अतिरिक्त पेंशन शामिल नहीं होगी। पेंशन और पारिवारिक पेंशन के लिए ऊपरी सीलिंग उच्चतम वेतनमान यानी 2,24,100 रुपये की 50 से 30 फीसदी होगी। इसके अनुसार अब पहली जनवरी 2016 से ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। राज्य के 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को संशोधित पेंशन और पारिवारिक पेंशन पर देय अतिरिक्त पेंशन लाभ प्रदान किए जाएंगे। इस निर्णय से 1.73 लाख पेंशनभोगियों को पहली फरवरी, 2022 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन मिलेगी। इसके साथ ही 1.30 लाख पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को पहली जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन मिलेगी।
- मंडी आईआईटी के शोधकर्ताओं ने किया कमाल आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने संतरे के सूखे छिलकों से बायो डीजल बनाने में सफलता हासिल की है। खास बात यह है की भविष्य में इसका उपयोग कारखाने चलाने वाली उर्जा से लेकर वाहनों दौड़ने के लिए इस्तेमाल होने ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी के शोधकर्ताओं ने यह कमाल कर दिखाया है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वेंकट कृष्णन, उनकी छात्रा तृप्ति छाबड़ा और प्राची द्विवेदी शामिल हैं। शोध के बारे में डॉ. वेंकट कृष्णन का कहना है कि पानी के साथ बायोमास, संतरे के छिलकों को गर्म करके प्राप्त होता है. इसे हाइड्रो थर्मल कार्बोनाइजेशन प्रक्रिया कहा जाता है। शोधकर्ताओं ने बायोमास से प्राप्त रसायनों को बायोफ्यूल प्रीकर्सर में बदलने के लिए बतौर उत्प्रेरित संतरे के छिलके से प्राप्त हाइड्रोचार का उपयोग किया है. इसमें सूखे संतरे के छिलके के पाउडर को साइट्रिक एसिड के साथ हाइड्रोथर्मल रिएक्टर में कई घंटों तक गर्म किया। इससे उत्पन्न हाइड्रोचार को अन्य रसायनों के साथ ट्रीट किया गया ताकि इसमें एसिडिक सल्फोनिक, फॉस्फेट और नाइट्रेट फंक्शनल ग्रुप आ जाएं. इसी प्रकार से इन्होंने बायो डीजल का निर्माण किया है जो कि ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैव ईंधन ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। जिसका देश के कुल ईंधन उपयोग में एक-तिहाई का योगदान है और ग्रामीण परिवारों में इसकी खपत लगभग 90 प्रतिशत है। जैव ईंधन का व्यापक उपयोग खाना बनाने और उष्णता प्राप्त करने में किया जाता है। उपयोग किए जाने वाले जैव ईंधन में कृषि अवशेष, लकड़ी, कोयला और सूखे गोबर आदि शामिल हैं। भारत में जैव ईंधन की वर्तमान उपलब्धता लगभग 120-150 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। गौरतलब है कि आईआईटी मंडी का यह शोध देश में जैव ईंधन उद्योग के लिए शुभ संकेत है। यहां यह भी उल्लेख करना होगा कि हाल के वर्षों में भारत बायोमास से बिजली बनाने में अग्रणी देश बन गया है. 2015 में भारत ने बायोमास, छोटे जल विद्युत संयंत्र और कचरे से ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 15 जीडब्ल्यू बिजली पैदा करने के लक्ष्य की घोषणा की। बता दें कि पांच वर्षों के अंदर हमारे देश ने 10 जीडब्ल्यू बायोमास बिजली उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट, कुल्लू दिल्ली से भुंतर और शिमला के बीच अब पर्यटकों को अधिक पैसे ख़र्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब सैलानियों और अन्य लोगों को सस्ती हवाई सेवा मिलेगी। मई-जून माह में दिल्ली से भुंतर के लिए 72 सीटर की जगह 48 सीटर विमान उड़ान भरेगा। छोटा जहाज चलने से सवारियों को भारी भरकम किराये से राहत मिलेगी और एलायंस कंपनी को भी फायदा होगा। दिल्ली से कुल्लू-मनाली स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर दस साल बाद एटीआर-42 की वापसी होगी। इससे पहले दिल्ली से भुंतर के लिए 2009 से 2012 तक 48 सीटर जहाज ही उड़ान भरता था। बताया जा रहा है कि देश में जो भी छोटे रनवे हैं, उनमें एटीआर-42 को चलाने की योजना है। ऐसे में सूबे के दो हवाई अड्डों को भी इसमें शामिल किया गया है। उड़ानों को जल्द आरंभ करने के लिए एलायंस एयर ने नए जहाजों की खरीद के लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं।यह जहाज न केवल नए होंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक से लेस होंगे। इसे लेकर डीजीसीए ने पहल तेज कर दी है और संबंधित हवाई अड्डों में तैनात एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं, पिछले साल नवंबर माह में कुल्लू दौरे पर आए केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने भी दिल्ली से भुंतर के लिए 48 सीटर जहाज चलाने की बात कही थी। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एटीआर-42 जहाज को चलाने की प्रक्रिया चल रही है।
- धारटीधार क्षेत्र को जयराम सरकार की बड़ी सौगात प्रदेश की जय राम सरकार ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के धारटीधार क्षेत्र को पेजयल योजना की बड़ी सौगात दी है। धारटी क्षेत्र की दूसरे चरण की पेयजल योजना के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नाहन के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बताया कि धारटीधार क्षेत्र की दूसरे चरण की पेयजल योजना के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। डा. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार में धारटीधार क्षेत्र के पेयजल संकट को दूर करने के प्रथम प्रयास के कामयाब होने के बाद अब दूसरा प्रयास शुरू किया गया है। पहले प्रयास में गिरि नदी में एक बोरवैल लगार कर चार इंच पानी उठाया गया। इस पानी को नैहली धीड़ा, पंजाहल, धगेड़ा, नवनी व देवका पुडला पंचायतों के सभी टैंकों में डाला गया व सेन की सेर और बनेठी के कुछ हिस्से को भी इसमें शामिल किया गया। दूसरे चरण में 25 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना के तहत 2 टयूबवैल गिरि नदी में लगाए जा रहे है। साथ ही आठ इंच पानी इन टयूबवैल से उठाया जाएगा। इस पानी को नेहली धीड़ा, धगेड़ा, पंजाहल, नवनी देवका पुड़ला, के अलावा रामा धौण का कुछ भाग और बनेठी के कुछ भागों को पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। डा. बिंदल ने बताया कि इस योजना में लगभग 10 किमी की राइजिंग मैन बनेगी, 27 नये वाटर सप्लाई टैंक बनेंगे व लगभग 150 किमी की लाईन बिछाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये की लागत से यह योजना तैयार होने पर धारटी के क्षेत्र को लंबे समय तक पानी की तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी। कभी सूखी धारटी के नाम जाने जाने वाली हमारी धारटी पेयजल किल्लत से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। डा. बिंदल ने कहा 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस पेयजल योजना के टैंडर हो गए हैं। धारटी क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण पेयजल योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।
- 19.50 लाख से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला नेरटी के अतिरिक्त भवन का किया उद्घाटन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने सरवीन चौधरी नेरटी में 19.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला नेरटी के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। प्रदेश में शिक्षण संस्थानों के मूलभूत ढांचे को विकसित करने पर बल दिया गया है। सरकार ने राज्य के ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों को घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। सरवीन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए लम्बा सफर तय करना पड़ता था लेकिन आज विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के समीप बुनियादी एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में नये स्कूल व कॉलेज खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में नये कालेज खोले गये हैं और आज लड़कियां उच्च शिक्षा के मामले में अधिकांश संस्थानों में लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वह जीवन में आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, इसलिए छात्रों को चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ हर प्रकार की स्कूली गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की बहुमूल्य सम्पदा है और युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं क्षमता का सदुपयोग कर एवं उनमें अनुशासन की भावना का विकास कर सुदृढ़ समाज, विकसित प्रदेश व सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संजय कुमार जांवला ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। सरवीन चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत रजोल में नया 33 के वी विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है जिसको बनाने में लगभग 3.50 करोड़ की लागत आई है। आने वाले कुछ दिनों में ग्राम पंचायत नेरटी व इसके साथ लगती सभी पंचायतों को 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रजोल के साथ जोड़ा जाएगा जिस पर 15 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। गांव नेरटी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए ट्रांसफार्मर में अपग्रेड किया जाएगा जिस पर पांच लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
-13 बीघा भूमि पर पिछले 4 वर्षों से कर रहे प्राकृतिक खेती नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रगतिशील किसान नरोत्तम सिंह ने बिना उर्वरक और रसायनिक दवाइयों के इस्तेमाल किए बिना प्राकृतिक खेती के माध्यम से अच्छा उत्पादन कर अपने आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जिला सिरमौर जहर मुक्त उत्पादन करने में प्रदेश का अग्रणी जिला बनने जा रहा है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के गांव डाक वाला के रहने वाले किसान नरोत्तम सिंह अपनी 13 बीघा जमीन में पूर्ण रूप से प्राकृतिक खेती करके अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने शिमला के कुफरी से प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। तब से वह अपने परिवार के साथ प्राकृतिक खेती कर रहे हैं हालांकि शुरुआती वर्ष में गेहूं के उत्पादन में थोड़ी कमी आई थी परंतु वर्तमान समय में उन्हें अच्छा उत्पादन मिल रहा है। नरोत्तम सिंह का कहना है कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती करने से जहां उनके उत्पादन में वृद्धि हुई है वही भूमि की उर्वरा शक्ति में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि वह अपनी फसलों में प्रत्येक 21 दिन के बाद जीवामृत घनजीवामृत का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी भूमि से विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी भूमि की उर्वरक शक्ति में भी आश्चर्यजनक वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वह गेहूं, लहसुन, प्याज, आलू, सरसों, मेथी, मटर, धनिया, अलसी तथा मूली इत्यादि फसलों की मिश्रित रूप से खेएती करते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने आम, नींबू, कटहल व चीकू का बगीचा भी लगाया है। उन्होंने अपनी एक बीघा भूमि पर 100 चन्दन के पौधे भी रोपित किए हुए हैं। उन्होंने बताया की जहां पहले एक क्विंटल लहसुन का उत्पादन होता था। अब वहीं उतनी ही जमीन से वह 5 क्विंटल तक लहसुन का उत्पादन ले रहे हैं। उनके द्वारा उगाई जा रही फल तथा सब्जियों की बाजार में अच्छी मांग है। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है। उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रत्येक फसल के बाद उन्हें खेतो की जुताई करनी पड़ती थी। वहीं अब जमीन की उर्वरक शक्ति बढ़ने से वह साल में केवल एक बार ही जुताई करते हैं जिससे धन तथा समय दोनों की बचत होती है। नरोत्तम सिंह सरकार का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती योजना किसानों तथा उपभोक्ताओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इसमें किसानों को किसी प्रकार के खाद व दवाइयों पर कोई व्यय नहीं करना पडता और उपभोक्ताओं को भी जहर मुक्त उत्पाद मिल रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पादन करने का आह्वान किया है। परियोजना निदेशक कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण सिरमौर डा साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष पालेकर द्वारा इजाद प्राकृतिक खेती प्रणाली से चाहे कोई भी खाद्यान्न, सब्जियां, बागवानी की फसल हो उसका लागत मूल्य लगभग शून्य होगा।
यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीचे फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू किया, पहली उड़ान के साथ शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को मुंबई वापस लाया गया। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी निकासी उड़ान रविवार सुबह करीब तीन बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन 250 भारतीय नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो यूक्रेन से स्वदेश लौटे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीयों की घर वापसी से बेहद खुशी है। मेरे सहयोगी वी मुरलीधरन के साथ हमने युक्रेन से लौटे 250 भारतीयों का स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश की गगरेट विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले समाजसेवी और दिल्ली में बतौर प्रशासनिक अधिकारी सेवाएं देने वाले स्वर्गीय ठाकुर रोशन लाल जसवाल के नाम पर दिल्ली में सड़क का नाम रखा गया है जिससे ऊना जिला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का भी गौरव बड़ा है। यह बात आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र में स्व. ठाकुर रोशनलाल जसवाल के घर कलोह पहुंचकर समाजसेवी मनीष शारदा ने कही। इस मौके पर उन्होंने स्व. ठाकुर रोशन जसवाल के बेटे मधुसूदन जसवाल को उनके पिता द्वारा समाजसेवा में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया,वहीं उनके नाम पर पूर्वी दिल्ली में सड़क का नाम रखे जाने पर बधाई भी दी। इस मौके पर समाजसेवी मनीष शारदा ने कहा कि दिल्ली की शकरपुर मुख्य मार्केट में सड़क का नाम समाजसेवी स्व. ठाकुर रोशनलाल जसवाल के नाम रखने से गगरेट के लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे बुजुर्ग मिले, जिन्होंने हमारे गांव, क्षेत्र व प्रदेश का नाम भी रोशन किया। बता दे कि स्व. ठाकुर रोशन लाल का जन्म गांव कलोह तहसील घनारी में हुआ था। वर्ष 1955 में वह पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए थे। वहां दिल्ली सरकार में अलग-अलग विभागों में सेवाएं देते रहे। साथ-साथ दिल्ली मे अनेक सामाजिक सरोकारों के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 1992 में प्रथम श्रेणी अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। उनका परिवार कलोह में ही रह रहा है। इस मौके पर मनीष शारदा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रामलुभाय करण ठाकुर, संजय शर्मा, ओमपाल ठाकुर,नरेंद्र पिंटू और शम्मी कालिया मौजूद रहे।
चलो गांव की ओर जनसमर्थन जन आर्शीवाद लेने व विकास यात्रा करते हुए कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के गांव ढीन्नु में महिला मंडलों व ग्रामीणों नौजवानों बजुर्गों से रूबरू हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बारह महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि के साथ साथ ठाकुर जय राम सरकार ने नरेली खड्ड पर अढ़ाई करोड़ रुपए का पुल बना कर तैयार कर दिया है यह पुल बन जाने से दौलतपुर नगरोटा विधानसभा क्षेत्र आपस मे जुड़ जायेंगे सीधा नेशनल हाईवे से जुड़ जायेंगे दौलतपुर, धमेड,तकीपुर, जलाड़ी, जन्यानकड, कुलथी,समेला,तरसुह गांव में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल नल योजना के तहत इन गांव में 18 करोड़ रुपए की पानी पीने का योजना दी गई है जिसका काम जोरो शोरो से चला हुआ है । इस के साथ अलग से गांव दौलतपुर में 8 करोड़ रूपए की लागत से 33 केवी का बिजली स्टेशन खोला जा रहा है आई.टी.आई दौलतपुर में दिया गया है तकीपुर भारत रत्न गवर्नमेंट अटल बिहारी वाजपेई कॉलेज को 11 करोड़ रुपए देकर बनाया गया है जलाड़ी में 3 करोड़ 42 लाख से बंडेर खड्ड पर पुल बनाकर खर्ट गांव से जोड़ा जा रहा है काम प्रगति पर है मेरे समय काल में 10 नई सड़के निकली गई थी, लेकिन पिछले पांच साल में इन पर कोई काम नही किया गया अब इन सड़को को वन विभाग से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इजाजत ली गई है । इनका सुधार करके इन्हें पक्का किया जाएगा। कई नई सड़को का निर्माण किया जाएगा नई पानी की योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है हम विकास में विश्वास रखते है और विकास के नाम पर वोट लेंगे हमारी विकास यात्रा जारी रहेगी।
राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी से 6 विद्यार्थियों ने अर्की में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लिया। जिसमें साइंस क्विज में भावना ,पूजा कक्षा दसवीं,जूनियर क्विज में मनीष, रितिका कक्षा आठवीं वही मैथ्स ओलंपियाड जूनियर भावना कक्षा आठवीं और मैथ ओलंपियाड साइंस में निशांत कक्षा दसवीं ने भाग लिया। जिसमें निशांत ने अर्की सब डिवीजन में तीसरा स्थान प्राप्त किया है! मुख्याध्यापिका ममता गुप्ता ने बताया कि निशांत को इस उपलब्धि के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अर्की में डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन द्वारा सम्मानित किया गया। वही विद्यालय मुख्य अध्यापिका द्वारा इन सभी बच्चों को मेडल पहनाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अध्यापिका ने विद्यालय अध्यापकों, एसएमसी व सभी विद्यार्थियों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस के मौके पर डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट की अध्यापिका एवं बच्चों को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा सम्मानित किया गया। भारत स्काउट एंड गाइड की शुरुआत डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में सन् 2020 में की गई। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।स्काउट्स एंड गाइड में छात्रों को स्काउट्स और छात्राओं को गाइडस कहा जाता है और इनके मेंटोर्स स्काउट मास्टर तथा गाइड कैप्टन कहलाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियो ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। हिमाचल प्रदेश स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित “फाइट अगेंस्ट कोरोना 2.0” परियोजना पर आधारित गतिविधियों में डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के अध्यापकों तथा बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।इन गतिविधियों में अध्यापिका (गाइड कैप्टन) अंजू कटवाल और सातवीं कक्षा की छात्राएं (गाइड्स) अंशु कुमारी और गुंजन ठाकुर को राज्यपाल द्वारा कोटशेरा कॉलेज शिमला में सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने कहा कि डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स समूह ने बहुत कम समय में मेहनत और लग्न से प्रदेश भर में स्कूल का नाम रोशन किया है। उधर,अध्यापकों तथा छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनोज कुमार श्रीवास्तव,क्षेत्रीय अधिकारी अनुराधा शर्मा,स्कूल प्रबंधक मासूमा सिंघा एवं प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसआईयू टीम ने बेचड़ का बाग के समीप की छापेमारी डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह के नेतृत्व में सिरमौर पुलिस की टीम द्वारा रेणुकाजी थाना क्षेत्र के बेचड़ का बाग मे एक शख्स को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया। ठाकुर भोजनालय के समीप खड़े श्रीनगर, उत्तराखंड के उक्त शख्स के कैरी बैग की तलाशी लिए जाने पर इससे तेंदुए की खाल बरामद हुई। बुधवार रात पुलिस अथवा एसआईयू टीम ने यह छापेमारी की। गौरतलब है कि, तेंदुआ एक दुर्लभ है और इसे वाइल्ड लाइफ संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत शेड्यूल- 1 रखा गया है। पुलिस द्वारा वन विभाग के संबंधित अधिकारी से घटनास्थल पर खाल की पहचान करवाई गई। क्षेत्र मे तेंदुए द्वारा आए दिन पालतू पशुओं को अपना निवाला बनाए जाने के मामले भी सामने आते हैं। कुछ अरसा पहले खादरी के समीप जहां कुत्तों ने एक तेंदुए को मार डाला था, वहीं शिवपुर गांव मे बैलों ने बाड़े मे घुसा एक तेंदुआ मार दिया था। उपमंडलीय पुलिस अधीकारी संगड़ाह एंव एसओ एसआईयू सिरमौर शक्ति सिंह ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ की वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की धारा- 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है ओर मामले की तहकीकात जारी है।
एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने वीरवार को कुनिहार विकास खण्ड के अंतर्गत प्रस्तावित सब तहसील भवन,छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार के साइंस ब्लॉक भवन व खण्ड विकास कार्यालय सहित विद्यालय व वार्ड नम्बर 1 के लिए, दिन प्रति दिन खतरा बने हुए खटनाली नाले के भूमि कटाव के रोकथाम के लिए खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा,नायब तहसीलदार पूर्ण चन्द शर्मा,विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, हाटकोट पंचायत उप प्रधान रोहित जोशी, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा, रमेश योगिराज व इंद्रपाल शर्मा आदि के साथ मौके पर निरक्षण कर इनका हल करने बारे चर्चा की गई। इस दौरान जंहा सब तहसील के लिए चयनित भूमि पर विकास खण्ड के पुराने जर जर हो चुके भवन को गिराने, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चो के बैठने की समस्या को देखते हुए प्रस्तावित साइंस ब्लॉक के भवन के निर्माण के लिए जल्द बजट के प्रावधान की व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई। वहीं खटनाली नाले में हर एक बरसात में हो रहे भूमि कटाव की वजह से विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय कुनिहार व वार्ड नम्बर 1 के बाशिंदों के लिए खतरा बने नाले के बारे में भी चर्चा की गई। नाले के मुहाने तक पहुंच कर एसडीएम अर्की मयंक शर्मा ने विद्यालय, खण्ड विकास कार्यालय व वार्ड नम्बर एक के लिए खतरा बने नाले के निरीक्षण के बाद बात करते हुए कहा कि नाले में हो रहे भूमि कटाव के बारे में सॉयल कंज़र्वेशन विभाग के अधिकारियों से बात करके इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा,ताकि भूमि कटाव को रोक कर लोगो की समस्या का समाधान हो सके।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हुई। कार्यवाही में दिवंगत विधानसभा सदस्य कश्मीरी लाल जोशी और चमन लाल के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया . मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कश्मीरी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि कश्मीरी लाल का निधन 28 जनवरी 2022 को हुआ था। उनका जन्म 1938 को हरोली में हुआ था। दो बार संतोषगढ़ से विधायक भी रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व में विधानसभा सदस्य रहे चमन लाल के निधन पर भी दुख व्यक्त किया और बताया कि उनका निधन 77 वर्ष की आयु में 13 जनवरी 2022 को हुआ। चमन लाल 6 जनवरी 1945 को सोलन में हुआ हुआ था। 1977 में पहली बार जनता दल से विधायक बने थे। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत नेताओं के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। शोकोदगार में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कश्मीरी लाल सेवा भाव में समर्पित रहे और कुछ वर्षों से राजनीति छोड़कर आध्यात्म में चले गए थे। जबकि चमन लाल भी जन सेवा के लिए समर्पित रहे। वह भी दोनों नेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। शोकोदगार में सदस्य डॉ. राजीव बिंदल, राकेश सिंघा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सतपाल रायजादा, बलबीर चौधरी, लखविंदर सिंह, कर्नल धनी राम शांडिल ने भी अपने आप को सम्मलित किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को याद करते हुए इनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर, अपने पड़ोसी देश पर हमला करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अद्यतन रूस यूक्रेन संघर्ष पर, आईएफएक्स रिपोर्ट के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के हवाई अड्डे और सैन्य बुनियादी ढांचे को निष्प्रभावी कर दिया गया है। इस बीच, यूक्रेन की सेना ने कहा कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार तड़के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। पुतिन ने कहा कि कीव, खार्किव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी दी गई थी जिसके बाद, कीव में हवाई सायरन बज गए, जो दर्शाता है कि शहर पर हमला हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की और कहा कि रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और देश के सीमा रक्षकों पर मिसाइल हमले कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से रूस-यूक्रेन सीमाओं पर रूसी सैन्य स्तंभों की बड़ी तैनाती देखी गई है। पुतिन द्वारा यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता देने के बाद तनाव बढ़ गया था और उन्होंने शांति सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया था।
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंर्तगत मलेथी गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नरेश वर्मा सुपुत्र जीत राम ठाकुर,गांव मलेथी (नवगांव) ने कहा है कि 23 फरवरी को उसके पड़ोसी डीआर गांधी ने फोन करके बताया कि उसके रिहायशी मकान के दरवाजे खुले हुए है। जब वह अपने घऱ पहुँचा तो,देखा कि घऱ में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच दरवाजे व उनके ताले टूटे हुए पाये गए। शिकायतकर्ता ने चैक करने पर पाया कि मकान से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।उसके मकान में सिर्फ चोरी करने की कोशिश की गई है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका मकान काफी दिनों से बन्द पड़ा हुआ था व मकान में कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा था।पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 380,511 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर/डाडा सीबा आगामी 15 मार्च 2022 से लिंक रोड रोड़ी-कोड़ी से टिप्परी सड़क व कोटला से अमरोह सड़क पर गाडी लेकर जाना भूल जाएं क्योकिं विभाग वाहन चालको व पैदल राहगीरो की सुविधा हेतु उक्त सडक को कंकरीट रेता बजरी सिमेंट आदि से पक्का करने जा रहा है । जिसके लिए विभाग ने उक्त रोड को 24 फरवरी से आगामी 15 मार्च तक बन्द करने जा रहा है वही खबर की पुष्टि करते हुए पीडब्लूडी विभाग डाडा सीबा मे तैनात एसडीओ नवदीप सिंह ने बताया कि इस सडक से निकलने वाले तमाम वाहन चालक निर्माण कार्य की समाप्ती तक वैकल्पिक रास्ते पर आवाजाही रखे। वही एसडीओ नवदीप सिंह ने इस निर्माण कार्य को सफल बनाने के लिए तमाम लोगो से सहयोग के लिए अपील की है।
शिमला के नारकंडा में बतनाल के पास ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक कार नंबर HP-06A- 6203 चपेट में आ गई। जिस समय ये हादसा पेश आया है उस समय कार में करीब तीन लोग सवार थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से कार सवार चमन लाल निवासी गांव बाईकुमारसैन, स्पीटी पुत्री चमन लाल और चमल लाल की पोती इनाया को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
शिमला के नारकंडा में बतनाल के पास ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक कार नंबर HP-06A- 6203 चपेट में आ गई। जिस समय ये हादसा पेश आया है उस समय कार में करीब तीन लोग सवार थे। हिमस्खलन की चपेट में आने से कार सवार चमन लाल निवासी गांव बाईकुमारसैन, स्पीटी पुत्री चमन लाल और चमल लाल की पोती इनाया को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर आयेजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक नागेश कपिल ने अपनी मधुर वाणी से प्रवचन रूपी अमृत ज्ञान गंगा को प्रवाहित करते हुए सृष्टि की उत्पत्ति पर प्रकाश डाला , जिसमे मानव, देवता और दैत्य की उत्पत्ति पर विस्तार से विवरण किया गया। आचार्य द्वारा सनातन धर्म की श्रेष्ठता, महता,और आत्मीयता पर भी विस्तार से गुणगान किया गया। उन्होंने कहा कि राजा दक्ष की पुत्री सती द्वारा भगवान शंकर की आराधना करना व उनके श्री चरणों की पूजा करना तथा स्त्री धर्म का व्याख्यान भी किया गया। माता सती ने किस तरह शंकर भगवान को पाने के लिए पांच सांसारिक सुखों का जिसमें ,नींद, दूसरों पर हंसना,फिजूल का लोगों से मिलाप छोड़ दिया था। कथा वाचक ने श्रोताओं से आह्वाहन किया कि समस्त सुखों को पाने के लिए हमेशा भगवान शंकर के सामने प्रभु श्री राम का नाम जपना चाहिए जो शंकर महादेव को अति प्रिय है।इस अवसर पर प्राचीन शिव तांडव गुफा के अध्यक्ष रामरतन तनवर, सचिव जोगिंदर कंवर, गुमान, रितु,और समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।
केंद्रीय युवा सेवाएं, खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सौजन्य से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के देहरा विधानसभा में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महाकुंभ को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है, जिसमे देहरा क्षेत्र के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। देहरा में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ की जानकारी देते हुए सांसद खेल महाकुम्भ देहरा के सह संयोजक एवम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुकृत सागर ने बताया कि कोविड के कारण खेल-महाकुंभ के आयोजन को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन हालात ठीक होने के बाद बीते दिन राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश ध्वाला ने बतौर मुख्यातिथि देहरा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रविंदर रवि की उपस्थिति में वॉली बॉल प्रतियोगिता के साथ शुरू करबाया । उन्होंने बताया कि अभी सांसद खेल महाकुम्भ के अंर्तगत देहरा के भुवनेश डोगरा स्टेडियम में वॉली बॉल व कबड्डी के मुकाबले चल रहे है। डॉ सुकृत ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ में देहरा के हज़ारों युवाओं की भागीदारी अनुराग ठाकुर के प्रयास को सार्थक बना रही है देहरा के युवाओं का सांसद खेल महाकुंभ के प्रति जोश प्रशंसनीय है।डॉ सुकृत ने कहा कि देश के युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की इस पहल से देहरा क्षेत्र के गांवों में छुपी युवा प्रतिभाओं को उचित स्थान पाने के लिए एक बहुत ही उपयोगी माध्यम मिला है। उन्होंने ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्भ हमारे अनुकरणीय नेता व प्रिय सांसद अनुराग ठाकुर की दूरगामी सोच है।
रा.व.मा.पा.बढलग में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.पूरण चंद तथा सरिता ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 14 छात्राओं तथा 16 छात्रो सहित कुल 30 स्वयंसेवीयो ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर की सफाई,जल स्त्रोतों की साफ सफाई, रास्तों की मुरम्मत तथा जागरूकता , रैली आदि विभिन्न गतिविधियो आयोजित की गई । इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा, एच. आई.वी. एड्स, बाल्य अवस्था, खेलों का महत्व तथा महिला सशक्तिकरण आदि समसामयिक विषयों पर जानकारी दी गई। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि सतीश कुमार का स्वागत व धन्यवाद किया तथा शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य तथा मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियो के प्रयासों की सराहना की तथा उनसे समाजसेवा और राष्ट्रसेवा में निरंतर भाग लेने का आव्हान किया । समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में भरपूर सहयोग किया ।
मनीष ठाकुर, भरमौर ज़िला चंबा में किसानों को केसर की खेती से जोड़ने के लिए हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान और कृषि विभाग के संयुक्त सहयोग से उपमंडल भरमौर के तहत कुठेड़ पंचायत में एक दिवसीय किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने की। उन्होंने होली घाटी के लोगों को केसर की खेती बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर विशेषज्ञों द्वारा केसर के उत्पादन संबंधित विभाग द्वारा किसानों को केसर की खेती के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक व परियोजना समन्वयक डॉ. राकेश कुमार राणा और भरमौर के कृषि प्रसार अधिकारी नवीन ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर केसर की खेती के लिए उपयुक्त स्थान है। उच्च गुणवत्ता युक्त पैदावार के लिए यहां का वातावरण फूलों के खिलने और उत्पादन बढ़ाने के लिए मददगार हैं। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा केसर के उत्पादन को लेकर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाती है, तथा निशुल्क में बीज वितरण का भी प्रावधान करवाती है। कार्यशाला में हिमालय जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक डॉ विजय ध्यानी, डॉ सेजल जाम्बल, डॉ. नेहा चौधरी व कृषि विभाग से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. करतार सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी के अलावा स्थानीय पंचायत के प्रधान सिरमौरी राम व अन्य ग्रामीण लोग भी उपस्थित रहे। इस संवाद कार्यशाला में होली घाटी के अलग अलग गांव के लगभग 50 किसानों ने भाग लिया ।
राज सोनी, करसोग पंडार में मंगलवार देर शाम एक कार के खाई में गिरने से पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में अन्य तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल सुन्दरनगर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को निहरी क्षेत्र के पंडार में कार के खाई में गिरने पाँच लोग घायल हो गए थे जिन्हे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी रोहांड़ा लाया गया। लेकिन 33 वर्षीय इंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं अन्य लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सुंदरनगर स्थित नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। लेकिन उपचार के दौरान देर रात इंद्र सिंह की 27 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है और अन्य तीन घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। वहीं आज मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्रेम ठाकुर, धर्मपुर सहारा संस्था के प्रमुख धर्मपुर के युवा नेता युवराज रजत ठाकुर द्वारा महिला मंडलों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। संधोल क्षेत्र में हुए महिला सम्मान समारोह के बाद बुधवार को सयोह में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सयोह , खनोड,सकलाना पंचायतों के 27 महिला मंडलों को समानित करते हुए रजत ठाकुर ने कहा कि सहारा संस्था का ये सम्मान समारोह कार्यक्रम तब तक चलता रहेगा जब तक हम अपने इस धर्मपुर क्षेत्र की उन सभी माताओं बहनों तक नहीं पहुंच जाते जिन्होंने समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया है हमारे इन महिला मंडलों की माताओं बहनों ने वर्षो से कष्टों में रहते हुए अपना योगदान दिया कारोना काल में भी हमारी इन माताओं बहनों ने अपने घरों में बैठकर मास्क बनाकर निःषुल्क बांटने में समाज की मदत की है साथ ही कारोना काल में ही जब सभी तरह की आमदनी बन्द हो गई थी तो इन्ही महिला मंडलो की सदश्यो ने अपने अपने गांव में लोगों की सहायता की है जो सराहनीय है। रजत ठाकुर ने मातृ शक्ति से आह्वान किया कि समाज के निर्माण में मातृशक्ति का अहम रोल है जिसे निभाने के लिए आगे भी तैयार रहना होगा आने वाली पीढ़ी को बचपन से ही ऐसे शिक्षित करने की जरूरत है ताकि हमारे समाज के बच्चे नसे से दूर रह सके और हमारी बेटियां भी अछि शिक्षा ग्रहण करके अपना भविष्य निर्माण करके समाज में नाम रोशन करने में कामयाब हो ।ये तभी हो सकता है जब हमारी मातृशक्ति आगे आकर पहल करे। रजत ठाकुर ने तीनों पंचायतों के 27 महिला मंडलो को पांच पांच गद्दे बतौर सम्मान दिए ताकि अपने अपने मण्डल की बैठकों के दौरान आराम से बैठकें कर सकें। इस अवशर पर नन्हे नौनिहालों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए जिससे नई प्रतिभाएं भी देखने को मिली। रजत ठाकुर ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए सयोह सकलाना व खनोड पंचायत के महिला मंडलों व लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर खनोड पंचायत की प्रधान आशा देवी, समौड के प्रधान प्रताप सकलानी, सकलाना पचायत प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर सयोह के प्रधान प्रीति देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
युवा क्रिकेट कमेटी भयूँखरि द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें भयूंखरी में पलोन और महाकाल इलेवन के बिच मुकाबला हुआ, जिसमे मुख्यातिथि के रूप में अशोक भारद्धाज अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्की व् साथ में बीडीसी सदस्य शशि कांत मौजूद रहे। इस मोके पर अध्यक्ष द्वारा क्रिकेट प्रेमिओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और खेल को खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया व समय आने पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आवाहन किया। इस मैच में महाकाल एलेवेन ने जीत हासिल की वही पलोन टीम 3 रन से हारी जिसमे की111 रनो का टारगेट रखा गया था था। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कमेटी को अपनी और से 5100 की राशि दी। इस मोके पर हंसराज विक्रम प्रशांत ज्ञानचंद ताराचंद नीमचन्द संतराम अनु आदि मौजूद रहे।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में चला। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों जय प्रकाश मिश्रा और अनिता कौंडल के दिशानिर्देशों द्वारा स्वयंसेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई की।इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय परिसर से पॉलिथीन को हटाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों व स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।इस मौके पर विद्यालय के स्वयंसेवकों सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजपीपलू के दो होनहार विद्यार्थियों को प्राथमिक उप शिक्षा निदेशक दीवान चंदेल द्वारा सम्मानित किया गया। बता दें की जिला स्तरीय समारोह सम्मान समारोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए आठवीं कक्षा के छात्र जतिन गौतम व विश्वेश कौंडल को यह सम्मान दिया गया है। इस मोके पर बच्चों को सम्मान स्वरूप मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर पाठशाला की मुख्य अध्यापिका ने अपने संबोधन में बच्चों की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी व अन्य बच्चों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विज्ञान स्नातक के सुरेंद्र कुमार को इनके कार्य के लिए सराहना की यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में आयोजित किया गया।


















































