बिलासपुर में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर पेट्रोल से भरा टैंकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उन टैंकर हरियाणा के अंबाला से लेह-लदाख की ओर जा रहा था। पेट्रोल से भरे टैंकर के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया । फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है । मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर टैंकर से बह रहे पेट्रोल की निगरानी करने में जुट गए ताकि किसी अन्य तरह की अनहोनी ना हो जाए।
पुलिस थाना ज्वाली के डीएसपी को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी एससी-एसटी एक्ट के एक मामले को दबाने की एवज में रिश्वत ले रहा था। जानकारी के मुताबिक डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद को इन दिनों नूरपुर के कार्यकारी डीएसपी का कार्यभार दिया है। पुलिस थाना जवाली के तहत पिछले दिनों एक एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था, जिसे दबाने के लिए आरोपी ज्ञान चंद ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में आरोपित ने विजिलेंस में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के नौसार डीएसपी ज्ञान चंद ने उन पर झूठा केस बनाया है और 50 हजार रुपये मांग रहा है। डीएसपी को पांच हजार रुपये एडवांस दिए जा चुके थे और सोमवार बकाया 45 हजार रुपये का भुगतान होना था। बकाया राशि के के साथ शिकायतकर्ता को डीएसपी कार्यालय नूरपुर में बुलाया था। पर विजिलेंस टीम वहां मौजूद थी, जिसके बाद डीएसपी को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले की पुष्टि एसपी विजिलेंस उत्तरी क्षेत्र अरुल कुमार ने की है।
सरकार का दावा : जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य करगिल में उग्र प्रदर्शन: करगिल के पूर्व विधायक हाजी असगर का दावा है कि करगिल में काफी हंगामा हो रहा है, धारा 144 के बीच करगिल में उग्र प्रदर्शन हो रहा है। धारा 144 बरकरार, ढील के बीच रोजमर्रा के सामान के लिए सड़कों पर निकले लोग बौखलाया पाकिस्तान, उलजुलूल बयानों का सिलसिला ज़ारी अभी भी श्रीनगर में हैं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल राजयसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया
इस निर्णय ने कांग्रेस की दोहरी मानसिकता के चेहरे से उतारा नकाब धारा 370 हटाने के इस ऐतिहासिक निर्णय ने कांग्रेस की दोहरी मानसिकता के चेहरे से नकाब उतार दिया है अब कांग्रेस के नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं ।यह बात सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने बिलासपुर में कही। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के नेता देश के नागरिकों का सामना करने के बजाए दाएं बाएं की बाते कर रहे हैं। इस निर्णय ने देश के 130 करोड़ नागरिकों को न्याय दिलाने का कार्य किया है जिसके लिए भाजपा का सर्वोच्य नेतृत्व बधाई का पात्र है। बिलासपुर में इसके अलावा भाजपा एवं अन्य मातृ संगठनों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर के मुददे पर धारा 370 समाप्त करने पर प्रसन्नता मनाई गई। सुभाष ठाकुर ने आगे कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शामिल एक और वायदे को पूरा कर दिया है। आज डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना एक देश, एक निशान, एक पहचान को साकार किया है। आज के जम्मू कश्मीर केन्द्र शासित प्रदेश बन गया है वहीं लद्वाख को भी अपना केन्द्र शासित प्रदेश का नया नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमितशाह बधाई के पात्र है। बिलासपुर में भाजपाइयों ने मनाया जश्न बजरंग दल के प्रदेश संयोजक तुषार डोगरा ने कहा कि भाजपा ने इस सावन मास के पहले सोमवार को चद्रयान 2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, दूसरे सोमवार को 3 तलाक कानून को लागू किया और आज तीसरे सोमवार को देश को एक देश एक निशान और एक पहचान दिलाकर देश को गौरावान्वित किया है। विधायक राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने पर अब कश्मीर में रहने वाले पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी। अब कश्मीर में आरटीआई और सीएजी जैसे कानून लागू होंगे जिससे पारदर्शिता आएगी। उधर, झंडुत्ता भारतीय जनता पार्टी झंडुत्ता मंडल द्वारा 370 व35 ए को हटाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी झंडुत्ता मंडल ने पटाखे व आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास,महासचिव दिनेश चंदेल, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल धीमान,अनिल चंदेल,मनोज चंदेल,राकेश चंदेल,्रबाबू राम राणा,सुभाष वर्मा,इंद्र सिंह ,सत्यपाल वर्मा,दलजीत कटवाल,रामपाल शर्मा,सुरजीत गौतम,रविंद्र सिंह,मुख्त्यार सिंह,एसएल शर्मा,सुभाष,संजीव सोनी व विपन उपस्थित रहे। उधर, बिलासपुर शहर के गुरूद्धारा चौक पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संयोजक तुषार डोगरा के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिलासपुर ने राष्ट्रपति आदेश द्वारा जम्मू कश्मीर से अस्थाई अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है। अभाविप के ईकाई अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 11 सितंबर 1990 में चलो कश्मीर आंदोलन किया था। इसमें हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं विद्यार्थी परिषद लगातार धारा 370 और 35 ए को हटाने के लिए आंदोलन कर रही थी। आज के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन की जीत हुई। इसी जीत को विद्यार्थी परिषद द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ धूमधाम से मनाया गया।
The owner of a tailoring shop in Keran near Line of Control (LoC) in Kupwara district was arrested on Sunday after 15 hand grenades were recovered from his shop. The man, identified as Parvez Khawaja. As per the information received, a local resident, identified as Abdul Hamid Bajad, had died in the explosion, sunday morning. After an explosion was heard in the area, a joint team of police and the Indian Army reached the spot and arrested the tailoring shop owner and rcovered 15 hand grenades from his shop.





