उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते सियासी घमासान तेज़ हो चुका है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव के नारे लगाए जिसको लेकर अपर्णा यादव भड़क गईं। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सपा की गुंडे जान की भीख मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि मैं यादव हूं, मैं शेरनी हूं... सपाइयों से नहीं डरती। भले ही जंगल का राजा शेर हो लेकिन शिकार शेरनी ही करती है। आपको बता दें कि भाजपा के एक प्रत्याशी के लिए जब अपर्णा सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत मौथरी गांव एक जनसभा को संबोधित करने जा रही थी, तभी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है और गोली चलाने वाले आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से ओवैसी का पीछा कर रहे थे और हमले को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थ। ओवैसी के हर स्पीच को फॉलो करते थे आरोपी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सचिन असदुद्दीन ओवैसी के लगभग हर स्पीच को फॉलो करता था. दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से ओवैसी का पीछा कर रहे थे और उनकी सभाओं में मौजूद रहते थे। मेरठ की सभा में भी मौजूद थे आरोपी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपी असदुद्दीन ओवैसी की मेरठ की सभा में भी मौजूद थे. अब मेरठ में सभा स्थल के आस-पास के सीसीटीवी चेक किए जाएंगे। आरोपियों ने हमले के लिए की थी प्लानिंग पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी और यह अचानक की गई वारदात नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ओवैसी की सभा में जाकर शायद हमले की ताक में रहते थे, लेकिन अब तक मौका नहीं मिल पाया था। कुछ दिन पहले खरीदा था हथियार सचिन ने कुछ दिन पहले ही हथियार खरीदा था और अब पुलिस हथियार बेचने वाले की गिरफ्तारी की कोशिश में है। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने वाले अधिकारी ने बताया की दोनों वैचारिक तौर पर बेहद कट्टर हैं, सनकी भी कह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों का प्लान ये भी था कि फायरिंग करने के बाद भीड़ से बचने के लिए सीधा पुलिस स्टेशन चले जाएंगे। ओवैसी ने सुरक्षा लेने से किया इनकार हमले के बाद भी असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि साल 1994 में पहली बार विधान सभा का चुनाव जीतकर एमएलए बना था, लेकिन अब तक मैंने किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं ली है। मैं भविष्य में भी कभी सुरक्षा नहीं लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरी जान की हिफाजत करना सरकार की जिम्मेदारी है। जब मेरा वक्त आएगा तब चला जाऊंगा. मैं चुनाव आयोग से कहना चाहूंगा कि इस मामले के पीछे जरूर कोई मास्टरमाइंड है। कुछ दिन पहले प्रयागराज में धर्म संसद में मेरी जान लेने की बात कही गई थी, जो ऑन रिकार्ड है, उसे भी देखा जाना चाहिए |
मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह के लिए टाल दी गई है. नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला लिया है कि NEET PG 2021 Counselling के चलते NEET PG 2022 परीक्षा को स्थगित किया गया है. मंत्रालय ने कहा है कि कि इस वर्ष की परीक्षा 6-8 सप्ताह आगे के लिए टाल दी गई है. नीट पीजी 2022 परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जानी थी परीक्षा स्थगित करने को लेकर छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे. छात्रों का कहना है कि पिछले वर्ष यानी 2021 की नीट पीजी काउंसलिंग की डेट्स इस वर्ष की पर...इस वर्ष की परीक्षा की डेट के साथ क्लैश हो रही है. ऐसे में आगामी परीक्षा को स्थगित किया जाना चाहिए छात्रों ने सोशल मीडिया पर इसकी मांग उठाई और स्वास्थ्य मंत्रालय से लगातार गुहार लगाई कि इस मामले में जल्द कोई निर्णय लें. इसके लिए छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की जिसपर विचार के लिए कोर्ट ने स्वीकृति भी दे दी।
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दो प्रमुख दावेदारों में से एक हैं. कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए टेली पोल प्रक्रिया अपना रही ह चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक है. पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा तेज कर दी है. कांग्रेस ने भी कई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, बदलते चुनावी समीकरण के बीच कांग्रेस पार्टी अब अपने CM उम्मीदवार की घोषणा 6 फरवरी को करेगी। चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू दो प्रमुख दावेदारों में से एक हैं. कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए टेली पोल प्रक्रिया (tele-poll) अपना रही है. इसमें जनता से उनकी पसंद के सीएम चेहरे को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से भी राय मांगी है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि हम जल्द से जल्द मुख्यमंत्री उम्मीदवार की आपकी मांग को पूरा करेंगे। आम तौर पर, हम मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करते हैं, लेकिन अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं, तो हम एक चेहरे का भी चयन करेंगे. लेकिन इसके लिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से परामर्श करेंगे वे फैसला करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने तो पंजाब में अपने सीएम चेहरे के उम्मीदवार की भी घोषणा भी कर दी है.आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया. बता दें कि पंजाब की सभी 117 सीटों पर अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे मतगणना 10 मार्च को होगी ।
कांग्रेस की सातवीं सूची के मुताबिक, कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से सीमा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के उम्मीदवार है। लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी की. इस सूची में 27 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं, जिसमें 11 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं | कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 346 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया गया है. इस बार चार सीटों में उम्मीदवार का नाम बदला गया है. इसमें कुरसी, बाराबंकी, भींगा और पिपराईच विधानसभा सीट शामिल हैं. कुरसी से जमील अहमद की जगह उर्मिला पटेल को टिकट मिला है. बाराबंकी से गौरी यादव की जगह रूही अरशद को टिकट दिया गया है। भींगा से वंदना शर्मा की जगह गजाला चौधरी को टिकट मिला है, जबकि पिपराईच से मेनका पांडेय की जगह सुमन चौहान को टिकट दिया गया है।
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गोवा की जनता से वोट देने की अपील करते हुए वहां के लोगों को फ्री बिजली और फ्री पानी का वादा किया | हर साल दो लाख का फायदा : केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गोवा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अगर इस बार गोवा की सत्ता में आएगी तो पांच साल में सभी को कम से कम दस लाख का फायदा मुहैया कराया जाएगा. पार्टी मत छोड़िये लेकिन वोट झाड़ू को दीजिए : केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने दूसरे दल के समर्थकों और कार्यकर्ताओं से दिल्ली की तर्ज पर उनकी पार्टी को एक मौका देने की अपील की है. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आपसे पार्टी छोड़ने के लिए नहीं कह रहा हूं. आप जहां है वहीं रहिए बस वोट झाड़ू को दीजिए।
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिना। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई. इस दौरान बीजेपी ने यूपी चुनाव के लिए पार्टी का थीम सॉन्ग 'यूपी में योगी...' रिलीज किया और यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को प्रस्तुत करती एक फिल्म भी दिखा। 70 साल में जो नहीं हुआ वो कर दिखाया: सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया, 'बीते 5 साल में भाजपा सरकार ने क्या किया है, ये बताना मेरा परम दायित्व है.' उन्होंने कहा, 'बीते 5 साल में यूपी ने कुछ मील के पत्थर भी गढ़े हैं. यूपी की अर्थव्यवस्था सातवें स्थान पर थी और 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे हमने 5 साल में 2 नंबर पर लाने में सफलता प्राप्त की. यूपी की प्रतिव्यक्ति आय 45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर अब 94 हजार हो गई है. 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है.' कोरोना काल के काम को दुनिया ने सराहा : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में जीवन और जीविका को बचाने के लिए हमने जो किया, उसे दुनिया ने सराहा. उन्होंने कहा,'हमारे यहां के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गए थे, हमने उन्हें लॉकडाउन के दौरान उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया. यूपी के 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को सफलतापूर्वक उनके घर तक पहुंचाने और खाने-पीने की व्यवस्था की | यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा |
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रण में लड़की हूं लड़ सकती हूं थीम के साथ उतरीं प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ बातचीत कर रही हैं. इस दौरान प्रियंका हाउस वाइफ, स्कूली, कॉलेज जाने वाली छात्रों को किस तरह की परेशानी आ रही है और उनके लिए क्या बेहतर होना चाहिए यह जानने की कोशिश कर रही हैं प्रियंका गांधी ने नोएडा में महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार की नीतियां सिर्फ 4-5 लोगों के लिए होती हैं. उनके पास MSMEs, छोटे व्यवसायों का का समर्थन करने के लिए कोई नीति नहीं है. मुनाफ़ा कुछ मुट्ठी भर लोगों को मिलता है. वे बंदरगाह, हवाई अड्डे, एयर इंडिया खरीद रहे प्रियंका गांधी के साथ बातचीत करते हुए महिलाओं ने कहा कि जो बदलाव की बयार उन्होंने लाई है उससे वह बेहद खुश हैं. यह लड़का और लड़की में एकरूपता लाने के बड़ा कदम है | महिलाओं को नकारा जाता है: इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, सभी राजनीतिक पार्टियां अपना वोट बैंक पहचानती हैं. जाति के आधार पर तो वोट बैंक बचाए जाते हैं, ... लेकिन प्रदेश में जो 50 फीसदी महिला वोटर्स हैं उन्हें हमेशा से ही नकारा जाता रहा है. उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि महिलाएं खुद अपनी आवाज नहीं उठाती हैं. आज महिलाओं को एक मुट्ठी की तरह इकट्ठा होने की जरूरत है ताकि सिर्फ सरकार ही नहीं बल्कि दुनिया उन्हें सुन सके
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब एक महीने बाद रौनक लौटेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों में तीन फरवरी से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। हर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार माइक्रो प्लान के आधार पर पढ़ाई करवाने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। स्कूल में विद्यार्थियों को उचित शारीरिक दूरी रखते हुए बैठाने के लिए सिटिंग प्लान तैयार किए गए हैं। स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। तीन फरवरी से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने के लिए आज सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
हिमाचल प्रदेश समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ने पाॅलिसी ना बनाए जाने काे लेकर अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एनएचएम कर्मचारियों ने 1 दिन की सांकेतिक पेन डाउन स्ट्राइक रखी। इस दौरान आईजीएमसी में किसी भी मरीज की जांच नहीं की गई। आईजीएमसी में प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों की टेस्ट किए जाते हैं जो एनएचएम के कर्मचारी हीकरते हैं। इसमें टीवी का टेस्ट, बलगम टेस्ट व अन्य टेस्ट शामिल है, लेकिन बुधवार को ऑफिस के बाहर असुविधा के लिए खेद है का पोस्टर लगा कर किसी भी मरीज की जांच नही की गई। वंही कर्मचारियों का कहना है कि कल गुरुवार से वह 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे और 7 तारीख तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तब भी यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ की सलाहकार संगीता चंदेल और सुलोचना ने कहा कि हड़ताल काे लेकर सरकर को पांच जनवरी को अल्टीमेटम दे दिया था। सभी जिला के एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ के माध्यम से भी सचिव स्वास्थ्य मिशन निदेशक, निदेशक स्वास्थ्य सहित सभी अधिकारियाें काे ज्ञापन भेजा था। उन्हाेंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राज्य स्वास्थ्य समिति (एनएचएम) के तहत 1996 से कुष्ठ रोग कार्यक्रम से शुरुआत हुई और सन 1998 से क्षय रोग कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों की नियुक्तियां हुई और अब तक प्रदेश में विभिन कार्यक्रमों के तहत विभिन्न पदाें पर कर्मचारी नियुक्त हैं, जिनको अपनी सेवाएं देते हुए लगभग 23 वर्ष हो गए हैं। इनमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत भी हो चुके हैं व सेवाकाल के दौरान 4 कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है, जो कर्मचारी सेवानिवृत हुए इन कर्मचारियों को कोई ग्रेज्यूटी का लाभ भी नहीं दिया गया। सरकार 23 वर्षों से कोई भी स्थाई नीति नहीं बना पाई है। ऐसे में अब कर्मचारियाें के पास काेई रास्ता नहीं बचा है। उनका कहना था कि अब अगर उनकी माँगे नही मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा अनचाहे बच्चों के संरक्षण के लिए एक प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास के तहत जिला के अस्पतालों में इन बच्चों के संरक्षण के लिए अलग से एक कमरा आरक्षित रहेगा। डीसी सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि कई बार किसी कारणवश नवजात बच्चे को जन्म देने वाली माताएं बच्चे को अपने साथ नहीं रखना चाहती और बच्चे को असुरक्षित स्थानों पर छोड़ देती हैं, जहां बच्चे की जान को खतरा होता है इसलिए प्रशासन द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत अस्पताल में एक अनचाहे बच्चे के संरक्षण के लिए कमरा आरक्षित किया जाएगा, जहां इस तरह के अनचाहे बच्चों को संरक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन शिशु पालन गृह में बच्चे को छोड़ने वाली माता से किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। डीसी ने बताया कि जिला के दो अस्पतालों में यह सुविधा पहले से ही चलाई जा रही है। जिसमें सिविल अस्पताल कोट साहिब और सिविल अस्पताल दादाहु शामिल है। इसके अलावा जिला के आठ अन्य अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। इन आठ अस्पतालों में से मुख्य रुप से सिविल अस्पताल राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह आदि शामिल है, जहां पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि अनचाहे बच्चों को संरक्षण मिल सके।
WhatsApp अब एक ऐसे अपडेट पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद आप किसी मैसेज को दो दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ‘Delete for Everyone' फीचर की टाइमलाइन को दो दिन 12 घंटे तक बढ़ाने पर काम कर रहा है। फिलहाल डिलीट फॉर एवरीवन एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकेंड के लिए है। इसका फायदा यह होगा कि लोग लंबे समय बाद भी गलती से भेजे गए किसी मैसेज को सभी के लिए डिलीट कर सकेंगे। व्हाट्सप्प बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक डिलीट फॉर एवरीवन फीचर की नई टाइम लिमिट की टेस्टिंग व्हाट्सएप के एंड्रॉयड वर्जन 2.22.410 पर हो रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप के मैसेज के डिलीट फॉर एवरीवन के लिए ढाई दिन का समय मिलेगा। इससे पहले भी एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि व्हाट्सएप नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप के मैसेज को सात दिनों बाद भी सभी के लिए डिलीट किया जा सकेगा, हालांकि यह अपडेट कब तक सभी के लिए जारी होगा, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड 2022 की टर्म-1 परीक्षा परिणामों की लाखों छात्र की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि,अभी तक सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले सीबीएसई ने टर्म-1 परीक्षा परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी किए जाने की बात कही थी। इसलिए, नतीजों का एलान जल्द होने की संभावना है। एक बार जारी हो जाने के बाद, कक्षा 10वीं और 12वीं सभी विद्यार्थी टर्म-1 परीक्षा 2021-22 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर पर देख सकेंगे। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एनआईसी की रिजल्ट वेबसाइट results.gov.in पर भी परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं के टर्म-1 परिणाम डिजिलॉकर एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके साथ ही परिणामों के उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी देखने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी परीक्षार्थी डिजिलॉकर एप्लीकेशन और इसकी वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी अपना स्कोर देख सकते हैं। इसी प्रक्रिया के जरिए वे अपनी मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बीते सालों के रिकॉर्ड भी अपडेट किए जा रहे हैं।
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को तगड़ा झटका लगा है। उनके होटल और बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। ठाणे कलेक्टर ने नवी मुंबई में सद्गुरु होटल और बार को दिए गए लाइसेंस को रद्द कर दिया। इस होटल और बार के मालिक एनसीबी मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े थे। बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने 1997 में दायर लाइसेंस आवेदन में अपनी उम्र को गलत तरीके से पेश किया था। जिसके बाद ठाणे के डीएम ने कार्रवाई करते हुए सद्गुरु होटल और बार को दिए गए लाइसेंस को रद्द कर दिया। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाते रहे हैं। ड्रग्स केस में नवाब मलिक के दामाद समीर खान के फंसने के बाद से ही नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच आपसी मतभेद और बयानबाजी जारी है। नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि IRS अधिकारी समीर वानखेड़े के पास बार का लाइसेंस है। मलिक ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व मुंबई प्रमुख समीर वानखेड़े के खिलाफ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड को इस संबंध में शिकायत की थी।
देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले कल की तुलना में आज फिर कम हुए है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 61 हजार 386 नए केस सामने आए हैं और 1733 लोगों की मौत हो गई। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 10 फीसदी से कम हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 16 लाख 21 हजार 603 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 97 हजार 975 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 81 हजार 109 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 167 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 57 लाख 42 हजार 659 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 167 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707 डोज़ दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 164.89 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.48 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।
फरवरी के पहले हफ्ते में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 2-4 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी ने कहा कि 2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही 3 और 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश की तीव्रता 3 फरवरी को अधिक रहेगी। आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि 2-3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 3-4 फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र में ओलावृष्टि की संभावना है। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ से जुड़े निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं और निचले क्षोभमंडल के स्तर पर बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की दक्षिण-पूर्वी हवाओं के बीच संगम के कारण बिहार, झारखंड में गरज या बिजली के साथ काफी व्यापक प्रकाश या मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 3-4 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 4 फरवरी को अलग-अलग क्षेत्र में ओलावृष्टि की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा पश्चिमी विक्षोभ हाे रहे सक्रिय... फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश में दो फरवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने दो फरवरी से ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले भागाें में बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में चार फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। सोमवार को राजधानी शिमला में दिनभर मौसम साफ बना रहा, जबकि शाम के समय आसमान में हल्के बादल उमड़ आए। मौसम साफ बने रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते तीन दिन से मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन सुबह शाम ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दो फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हिमाचल में मैदानी व निचलने पर्वतीय क्षेत्र में बारिश, जबकि मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फ़बारी व वर्षा की संभावनाएं है। प्रदेश में तीन फरवरी को लाहुल स्पीति किन्नौर कुल्लु चबा ओर शिमला में बर्फबारी होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ दिन से मौसम साफ बना हुआ है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और ठंड से भी कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम खराब रहने से तापमान में फिर से कमी आएगी। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी के बाद मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम 7 फरवरी तक खराब रहने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में बीते चार दिनों से खिल रही धूप के बाद अब फिर से मौसम बिगड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। एक फरवरी को मौसम साफ जबकि दो फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। तीन फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में गर्ज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पर्यटकों और आम लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के चलते अभी भी कई सड़कें बाधित हैं। खासकर किन्नौर, लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।
हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में रुटीन आपरेशन पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी है। कोरोना के चलते एक सप्ताह तक के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालाँकि हादसों में घायल व गंभीर रोगियों के ऑपरेशन चलते रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एक्टिव मामलों में कमी आई है, लेकिन अभी भी प्रतिदिन कोरोना के मामले दो हजार आ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ होने पर ही लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने अस्पताल परिसरों और ओपीडी में भीड़ न एकत्र करने और वार्डों में भी मरीजों के पास एक से ज्यादा तीमारदार न होने के लिए कहा है। हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी शिमला, कांगड़ा के टांडा, हमीरपुर, चंबा, नाहन और मंडी नेरचौक में मेडिकल कॉलेज हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में 3969 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अस्पतालों में 40 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है। इन्हें आईसीयू पर रखा गया है, जबकि ऑक्सीजन बेड पर भी 50 के करीब मरीज हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन लोग लापरवाह हो रहे हैं। अस्पतालों में रूटीन ऑपरेशन को अभी बंद रखा गया है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी पार्टियों ने अपनी प्रचार की रफ्तार भी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को संबोधित करेंगे। यूपी के चुनाव के प्रचार के दौरान ये पीएम की पहली रैली होगी। वहीं इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए पीएम ने ट्वीट कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने 29 जनवरी को ट्वीट करते हुए कहा, 'जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत निहित है। 31 जनवरी को यूपी के 5 जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है। मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो ऐप पर जाकर अवश्य साझा करें।'
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। साल का पहला सत्र होने के कारण परंपरा के अनुसार सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के बीच कई तरह की पाबंदियों के साथ संसद का यह बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। यहां तक कि पहले दो दिनों को छोड़कर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को दो शिफ्टों में चलाने का फैसला किया गया है। कोरोना काल के साथ-साथ यह सत्र चुनावी माहौल में भी शुरू होने जा रहा है। 2 फरवरी से कोविड प्रोटोकॉल के तहत लोक सभा और राज्य सभा की कार्यवाही दो शिफ्टों में चलेगी। संसद के उच्च सदन राज्य सभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक चलाने का फैसला किया गया है। इसके एक घंटे बाद यानि शाम 4 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होगी, जिसे रात 9 बजे तक चलाने का फैसला किया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था बजट सत्र के पहले चरण यानि 11 फरवरी तक के लिए ही की गई है। संसद सत्र को लेकर सरकार के साथ-साथ विपक्ष ने भी अपनी तैयारी कर ली है। विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार है जिसके सहारे वो सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। संसद सत्र से ठीक पहले पेगासस सौदे को लेकर एक विदेशी अंग्रेजी अखबार द्वारा किए गए खुलासे को लेकर विपक्षी दल सरकार के खिलाफ दोनों सदनों में मोर्चा खोलते नजर आएंगे। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव और किसान संगठनों की सक्रियता का असर भी बजट सत्र के पहले चरण में पड़ना तय माना जा रहा है। बता दें कि संसद का यह बजट सत्र दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में सदन का सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा और दूसरे चरण के अंतर्गत यह 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात बड़ी घटना घटी है। दरअसल घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक इलेक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई और कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। घटना टाट मिल चौराहे के पास रात करीब 11:30 बजे की है। वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। पूर्वी कानपुर के डीसीपी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई। इस दुर्घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घयल हुए। उन्होंने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस बस चला रहे ड्राइवर की तलाश और राहत कार्य में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे घटना में बस ड्राइवर से गलती हुई है। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ केविंद ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा, 'कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हू।'
जिला शिमला में आगजनी की घटनाएं थम नहीं रही है। आए दिन आगजनी होने से भारी नुकसान हो रहा है। ताजा मामले में मशोबरा के बलदेया में एक निजी होटल में आग लग जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति धुंए से बेहोश हो गया उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यरात्रि बल्देया में सिमरन भोजनालय में आग लगने की सूचना मिलने पर छोटा शिमला से फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में भोजनालय के अंदर सो रहा दिल्लू राम पुत्र गोरिया राम गांव तगैणी डाकखाना बल्देया उम्र 45 साल आग में झुलस गया थ, जिसे भोजनालय के कर्मचारी अंदर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए पीएचसी मशोबरा ले गए। आगजनी से करीब 1 लाख का नुकसान आंका गया है। वही जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ननहार में खाद्य आपूर्ति विभाग की उचित मूल्य की दुकान में आज प्रातः आग लग गई l जिसमें लाखो का नुकसान हुआ है वंही आगजनी से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है l जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुस्टि की है।
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से होने वाले आतंकवाद पर सुरक्षाबलों ने कड़ा प्रहार किया है। IGP कश्मीर ने जानकारी दी है कि पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ में पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पिछले 12 घंटों में पुलवामा में चार और बडगाम में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए लोगों में जैश कमांडर आतंकवादी जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल है। वहीं, कल अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी को अनंतनाग के बिजबेहरा के तबला इलाके में हसनपोरा स्थित उनके आवास के पास आतंकवादियों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि गनी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियटर में हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति तथा भाषा अकादमी द्वारा आयोजित शिखर सम्मान, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, स्वैच्छिक संस्था सम्मान, चम्बा रूमाल पहाड़ी चित्रकला सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह, 2022 की अध्यक्षता करते हुए कहा कि साहित्य महत्वपूर्ण है क्योकि यह बौद्धिक क्षमता को बढ़ाता है तथा समाज को इस दुनिया को देखने का एक अलग नज़रिया प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध संस्कृति, धरोहर तथा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार द्वारा लेखकों, कलाकारों, कारीगरों तथा शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019, 2020 तथा 2021 के लिए साहित्य पुरस्कार सभी विजेताओं को समय पर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कलाकार राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक संग्रह के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। शिक्षा तथा भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने नंद लाल ठाकुर को सरदार सोभा सिंह ललित कला पुरस्कार-2017 तथा खीमी राम को सरदार सोभा सिंह ललित कला पुरस्कार-2018 प्रदान किया। ज्वाला प्रसाद शर्मा को मनोहर सिंह निष्पादन कला सम्मान-2016, संजय सूद को मनोहर सिंह निष्पादन कला सम्मान-2017 तथा एस.डी.कश्यप को मनोहर सिंह निष्पादन कला सम्मान-2018 से सम्मानित किया गया। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को 6 फरवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। हालांकि ऑनलाइन क्लासेस पहले की तरह चलती रहेंगी। इससे पहले सरकार ने 30 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया था। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने पहले सभी शिक्षण संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था, फिर यह प्रतिबंध 30 जनवरी तक बढ़ा दिया और अब 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड समेत कई राज्यों में कोरोना की वजह से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। जबकि कुछ राज्यों ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला किया है।
पश्चिम बंगाल में बर्दवान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में सुबह आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 1 महिला मरीज की मौत हो गई। हालांकि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन पेशेंट की मौत से अन्य मरीजों और रिश्तेदारों में दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता लगाने और मामले की जांच के लिए 5 सदस्य गठित की गई है। फिलहाल कोविड वार्ड को सील कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल के राधारानी वार्ड में शनिवार तड़के आग लग गई। कोरोना महामारी फैलने के बाद से इस वार्ड को कोविड के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड में बदल दिया गया था। उन्होंने बताया कि आग देखकर शुरुआत में तो मरीजों के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जल्द ही एक फायर टेंडर को बुलाया गया और पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया गया। हालांकि अस्पताल ने अपनी ओर से किसी भी विफलता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य प्रबीर सेनगुप्ता ने इंडिया टुडे को बताया कि एक फोरेंसिक जांच भी की जाएगी।
पेगासस स्पाईवेयर से संबंधित अमेरिकी अखबार ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि मोदी सरकार ने ‘देशद्रोह’ किया है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साल 2017 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल गए थे तो दो अरब डॉलर का रक्षा सौदा हुआ था। इस सौदे में पेगासस को लेकर भी डील हुई थी। इस खबर को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राजनेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है।’’
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य कोहरे, बारिश और शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारतीय राज्यों में अगले 24 घंटे शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। आईएमडी ने कई क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान जाहिर किया है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 से 4 फरवरी तक बारिश समेत भारी बर्फबारी होने की आशंका जताई है। दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का मानना है कि इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश नहीं होगी। लेकिन हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। IMD ने कहा कि यहां पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ सुबह-शाम अधिक ठंड होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दिल्ली में 3 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 से संबंधित कुछ प्रतिबंधों में ढील दी और सीटों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति दी। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। इससे पहले राज्य में कोरोना वायरस की वजह से कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत सीटों की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गयी है। इस दौरान ये भी निर्देश दिए गए है कि आवश्यक सामाजिक दूरी, नियमित साफ-सफाई और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार मानदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। बता दें कि हरियाणा में अब तक 9 लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के केस आ चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। कोविड19 की वजह से राज्य में सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, जिम और स्कूल लंबे समय तक बंद रहे। हालांकि केस कम होने के बाद धीरे-धीरे सभी चीजों में ढील दी गई है।
मानव भारती विश्व विद्यालय में फर्जी डिग्री मामले के बाद विश्व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के रिकॉर्ड पुलिस के पास है। वर्तमान में विश्व विद्यालय में पढ़ाई कर रहे और पढ़ाई पूरी कर चुके करीब 3000 विद्यार्थियों में डिग्रियां न मिलने से खासा रोष है। ऐसे में डिग्रियां न मिलने के विद्यार्थियों ने आंदोलन का रुख अपनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के चलते सात फरवरी को विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद एसपी कार्यालय सोलन के बाहर विद्यार्थियों ने एक दिन अनशन करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को विद्यार्थी संघ ने बैठक का आयोजन भी किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वर्ष 2009 से 2019 तक तमाम रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया था। इसी वजह से विद्यार्थियों की डिग्री समेत मार्कशीट न मिलने के कारण नौकरी सहित उनके अन्य कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। मानव भारती विवि के स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन आनंद ने कहा कि सभी विद्यार्थियों ने निर्णय लिया है कि वह एक दिन अनशन पर बैठेंगे। पिछले दो वर्षों से विद्यार्थी अपने रिकॉर्ड बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। विद्यार्थी डिग्री के बिना न तो कोई काम कर सकते हैं, न ही आगे की पढ़ाई के लिए वह किसी शिक्षण संस्थान में अप्लाई कर सकते हैं।
31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी. राष्ट्रपति दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सेंट्रल हॉल में सम्बोधित करेंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण में आम तौर पर सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का ब्योरा दिया जाता है। ऐसे में इस साल के अभिभाषण में भी मोदी सरकार अपनी भावी योजनाओं और उपलब्धियों का खाका दिखाई पड़ेगा। कहा जा रहा है कि इस बजट में सरकार किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। 31 जनवरी को ही राष्ट्रपति का अभिभाषण ख़त्म होने के बाद सरकार की ओर से संसद के दोनों सदनों में इस साल का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। कोरोना की त्रासदी के बावजूद पिछले साल देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिले थे। आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था को लेकर पैदा हुई चुनौतियों और उससे निपटने के लिए सरकार की तैयारियों का लेखा जोखा पेश किया जाएगा। बजट सत्र का सबसे अहम पहलू 1 फरवरी को पेश होने वाला आम बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में सुबह 11 बजे आम बजट पेश करने से जुड़ा अपना भाषण शुरू करेंगी। बजट की दिशा कैसी होगी, इसकी एक बानगी आर्थिक सर्वेक्षण में भी ज़रूरी दिखाई पड़ेगी। पांच राज्यों में जारी चुनावी घमासान के बीच पेश हो रहे बजट में कुछ बड़ी घोषणाओं की संभावना है। बजट में जहां आम वेतन भोगी टैक्स में छूट की उम्मीद लगाए बैठा है वहीं कोरोना महामारी से परेशान व्यापारी वर्ग को भी राहत की आस है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसानों को लेकर बजट में कोई महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक़, दो भागों में होने वाले बजट सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा। आम बजट के अलावा इस भाग का एक और अहम हिस्सा होता है। इस बार लोकसभा में प्रस्ताव पर बहस के लिए चार दिनों का समय आवंटित किया गया है जो 2 फरवरी को शुरू होगी। बहस की समाप्ति पर 7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे जिसपर सबकी निगाहें होंगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल. मंडाविया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिक्रिया समय कम करने के लिए 50 एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में आशा कार्यकर्ताओं की कमी के बारे में अवगत करवाया और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत 58 आशा कार्यकताओं तथा राज्य के शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में और गुणवत्ता लाने के लिए गैर एनयूएचएम घटक के तहत 176 आशा कार्यकर्ताओं के पद स्वीकृत करने का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने राज्य को बल्क ड्रग पार्क प्रदान करने का भी आग्रह किया, जिससे औद्योगिकरण को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी राज्य के विभिन्न मुद्दों पर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। घटते कोरोना केस के बीच गुरुवार को डीडीएमए की बैठक में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म करने समेत ये महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसके साथ ही, बाजारों में दुकानों से Odd-Even नियम हट जाएगा। हालांकि अभी नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसका अभी औपचारिक एलान होना बाकी है। इसके साथ ही, बैठक में दिल्ली के अंदर 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की भी इजाजत दी गई है। शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी। इसके अलावा, दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। हालांकि, एजुकेशन इंस्टीट्यूट और स्कूल अभी बंद रहेंगे। स्कूलों को खोलने पर फैसला अगली बैठक में किया जाएगा। इसके साथ ही, रेस्टोरेंट्स और बार भी पचास फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। सत्येन्द्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 के लगातार केस कम आ रहे हैं और आज इसके करीब पांच हजार नए केस आने की संभावना है। इससे पहले, बुधवार दिल्ली में कोरोना के 7 हजार 498 मामले सामने आए थे।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक की। बैठक में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन के कार्य को गति देने के लिए हर प्रयास कर रही ताकि इसे शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस रेलवे लाईन के कार्य में तेजी लाने का आग्रह करते हुए कहा कि इस लाईन का लेह तक विस्तार करना सामरिक दृष्टि से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने अवगत करवाया कि इस लाईन का पूर्ण सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और इस मामले में आगामी कार्यवाही का आग्रह किया। जयराम ठाकुर ने बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाईन पर शीघ्र कार्य आरम्भ करने का भी आग्रह किया और बताया कि हिमाचल प्रदेश की ओर से भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा चुका है। यह बद्दी-अमृतसर-कोलकाता गलियारे से जुड़ने और क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। उन्होंने बद्दी की ओर से कार्य शुरू करने का आग्रह किया क्योंकि यहां सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाईन के सर्वेक्षण का भी आग्रह किया जो कि काला अम्ब औद्योगिक क्षेत्र को बद्दी-अमृतसर-कोलकाता गलियारे से जोड़ने में सहायक होगा। उन्होंने रेल मंत्री से कालका-शिमला रेल ट्रैक को स्तरोन्नत करने का आग्रह किया क्युकी इस टेªन की गति बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि टेªन में नए कोच जोड़े जाने चाहिए, क्योंकि मौजूदा कोच बहुत पुराने हैं। केन्द्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन को शीघ्र पूरा करने के लिए राशि बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्टेट-ऑफ आर्ट ट्रेन को पीपीपी मोड पर आरम्भ करने का प्रस्ताव भेजने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य की मांगों को पूरा करने के लिए सम्भावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मंत्रालय शीघ्र ही ऊना-हमीरपुर रेल लाईन के लिए राज्य को प्रस्ताव भेजेगा। बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और ऊना हमीरपुर रेल लाईन पर शीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला भी बैठक में उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसएफ को एक बड़ी सौगात मिली है। पाकिस्तान से सटे सर क्रीक एरिया और बांग्लादेश से सटे सुंदरबन में सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए बीएसएफ को तीन नई फ्लोटिंग-बीओपी मिल गई हैं। कोच्चिन शिपयार्ड ने इन जहाज-नुमा फ्लोटिंग बीओपी का निर्माण किया है और 26 जनवरी को शिपयार्ड ने इन बीओपी को बीएसएफ सौंप दिया। बीएसएफ के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कोच्चिन शिपयार्ड को कुल नौ फ्लोटिंग-बीओपी यानी पानी में तैरने वाली बॉर्डर आउट पोस्ट बनाने का ऑर्डर दिया था। तीन-तीन के खेप में इन बीओपी का निर्माण होना था। 26 जनवरी को शिपयार्ड ने दूसरी खेप बीएसएफ को सौंप दी। 26 जनवरी को मिली खेप के बाद बीएसएफ के पास अब कुल 12 फ्लोटिंग बीओपी हो गई हैं। जल्द ही तीन और फ्लोटिंग बीओपी मिलने की उम्मीद है। ये सभी 12 फ्लोटिंग बीओपी सुंदरबन और सर क्रीक एरिया में तैनात करने के लिए तैयार कराई गई थीं। इनमें से 6 सुंदरबन के लिए हैं और छह ही सर क्रीक एरिया के लिए।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी दौर लगातार 4 दिन तक जारी रहा हैं। बुधवार शाम तक प्रदेश में 417 सड़कें और 253 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। वहीं 106 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। बर्फबारी के चलते प्रदेश के जिला कुल्लू, किन्नौर, लाहौल, चंबा और शिमला में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बता दें कि सबसे ज्यादा 152 सड़कें लाहौल-स्पीति जिले में बंद हैं। वहीं शिमला में 115 और चंबा जिले में 53 सड़कें ठप हैं। बुधवार को रोहतांग समेत प्रदेश के अन्य उच्च पर्वतीय भागों में फिर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में बीते दिन भी हल्की बारिश-बर्फबारी दर्ज की गई है। लगातार जारी बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 से 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ मैदानी भागों में 27 जनवरी को कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी वैसे तो सुर्खियों में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग को लेकर रहती हैं लेकिन इस बार वो अपने दिए एक बयान को लेकर विवाद में फंस गई हैं। श्वेता ने बीते दिन एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान आपत्तिजनक बयान दिया है। इसके बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस के विवादित बयान पर सख्त रवैया दिखाते हुए कहा कि इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है। भोपाल पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट दें। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, ये बात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, श्वेता बीते दिन भोपाल में अपनी आगामी वेब सीरीज की अनाउंसमेंट के लिए पहुंची थी। श्वेता ने अपनी टीम के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में भाग लिया था। श्वेता ने यहां मीडिया से बात करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था। वहीं, उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने ऊना में अपने घर पर सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। बता दें कि शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्ववीट कर कहा, "ऊना से संबंध रखने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1964 ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे, पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित चरणजीत सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। हिमाचल का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।" गौरतलब है कि ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रचा था। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। चरणजीत सिंह हिमाचल के एक ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है। टोक्यो ओलंपिक 1964 में ऊना के चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खत लिखकर इस मीडियम पर उनकी आवाज को दबाने का आरोप लगाया। राहुल ने आरोप लगाया था कि सरकार के दबाव में उनकी आवाज को दबाने के लिए ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या को कम किया जा रहा है। इस पर अब ट्विटर ने जवाब दिया है। ट्विटर स्पॉक्स ने कहा, फॉलोअर्स काउंट्स विजिबल फीचर है और हम चाहते हैं कि हर किसी को इसका विश्वास रहे कि ये आंकड़े सही और तथ्यात्मक हैं। ट्विटर की हेरफेर और स्पैम को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। फॉलोअर्स की संख्या गिराने के राहुल गांधी के आरोप को लेकर ट्विटर ने आगे कहा, हम मशीन लर्निंग टूल्स के साथ रणनीतिक रूप से और बड़े पैमाने पर स्पैम से लड़ते हैं और एक स्वस्थ तरीके और विश्वसनीय अकाउंट्स को सुनिश्चित करने के लिए लगातार और चल रहे प्रयासों के हिस्से के तौर पर फॉलोअर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
झारखंड के गिरिडीह में नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने नई दिल्ली-हावड़ा रेल खंड पर विस्फोट किया है। यह विस्फोट सरिया थाना इलाके के चिचाकी व चौधरीबांध रेलवे स्टेशन के बीच किया गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर विस्फोट हुआ है। बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप लीडर प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला की रिहाई की मांग को लेकर नक्सली गुस्से में हैं। ऐसे में नक्सलियों ने 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाया तो 27 जनवरी को उन्होंने बंद की घोषणा की है। दरअसल नक्सली देश की आजादी का पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। इसके पीछे नक्सल संगठन यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि उनका संगठन देश के संविधान को नहीं मानता है। इसलिए जब 26 जनवरी के दिन जब पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा होता है तब नक्सल प्रभावित इलाकों में सब कुछ बंद होता है। नक्सली अपने बंद के दौरान अंदरूनी क्षेत्रों में उत्पात मचाने के साथ ही जवानों को निशाना बनाने, पुलिस कैंपों में हमला करने, सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने साथ ही रेल मार्ग को नुकसान पहुचाने की फिराक में होते हैं।
केंद्र सरकार द्वारा विमानन कंपनी एयर इंडिया को गुरुवार को टाटा समूह सौंपने के बाद वह गुरुवार से ही संचालित होने वाली अपनी उड़ानों में कुछ परिवर्तन करने जा रही है। उनमें से वह सबसे पहले अच्छा नाश्ता देने की शुरुआत करेगी निजी कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि टाटा समूह ने गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में ‘उन्नत भोजन सेवा’ शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाया है। हालांकि अभी फिलहाल एयर इंडिया की उड़ानें गुरुवार से ही टाटा समूह के बैनर तले उड़ान नहीं भरेंगी। गौरतलब है कि करीब 69 साल पहले समूह से विमानन कंपनी लेने के बाद उसे अब फिर टाटा समूह को सौंपा जा रहा है अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। सरकार ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद आठ अक्टूबर को 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया था। यह टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी की अनुषंगी इकाई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के करीब हैं। एयर इंडिया को बृहस्पतिवार को समूह को सौंप दिए जाने की संभावना है।
73वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर 2 नागा रेजिमेंट जतोग के कैप्टन गुरदेव सिंह के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी डाॅ.साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मार्च पास्ट में सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, राज्य पुलिस, गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबन्धन, पूर्व सैनिक, एनसीसी व एनएसएस इत्यादि के कैडेट्स शामिल थे। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाती झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। नागा रेजिमेंट की ओर से प्रस्तुत ड्रिल भी सराहनीय रही। बर्फबारी और खराब मौसम के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शिमला के गेयटी थियेटर में किया गया। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने कोविड महामारी से संबंधित एक जागरूकता कार्यक्रम और लघु नाटिका प्रस्तुत की। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (पंजाब) के कलाकारों ने भांगड़ा और जिन्दुआ की प्रस्तुती दी, जोकि सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकियों को संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर निगम शिमला को दूसरा और शिक्षा विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए। राज्यपाल ने सरकारी क्षेत्र में महात्मा गांधी स्वास्थ्य सेवा संस्थान खनेरी रामपुर को तथा लाॅयन रियोन डायलेसिस एवं हेल्थ केयर सेंटर न्यू शिमला को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया।
छात्रों के हंगामे के बाद रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा रोक दी गई है। रेलवे ने धांधली के आरोपों को लेकर जांच के लिए एक समिति बनाई है, लेकिन हंगामा अभी जारी है। छात्रों ने बिहार में गया रेलवे जक्शन के आउटर सिग्नल पर खड़ी एमटी ट्रेन के कोच में आग लगा दी है। आग इतनी भयंकर है कि धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। परीक्षा को लेकर बिहार से शुरू हुआ हंगाा यूपी भी पहुंच गया। प्रयागराज में भी छात्रों ने हंगामा किया उसके बाद पुलिस हंगामा करने वाले छात्रों की तलाश में हॉस्टल पहुंच गई, इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने हमला भी बोला है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी। प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायतें और चिंताएं सुनने के बाद समिति रेल मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपेगी।
पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और उनकी ओर से गणतंत्र दिवस मनाने के वीडियोज़ सामने आने लगे हैं। इस बीच लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। इसका वीडियो सामने आया है। लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर जवानों ने 15000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। दूसरी ओऱ उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में भी आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया और तिरंगा लहराया।
रेल मंत्रालय ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों और रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की लेवल 1 की परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। इसी के साथ पास हुए या फेल अभ्यर्थियों की सुनवाई के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जो रेलवे मंत्रालय को रिपोर्ट देगी। छात्रों के विरोध के मद्देनजर रेलवे ने ये फैसला लिया है। रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज ये जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी।बता दें कि RRB-NTPC का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों छात्रों ने इसके विरोध में बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ अन्य जगहों पर भी प्रदर्शन किया है। बिहार में दो दिन से इसे लेकर भारी हंगामा बरपा है। छात्रों ने रेल ट्रैक पर ट्रेनें रोकी और रेलवे स्टेशनों पर भी कब्जा किया। छात्रों की मांग थी कि रिजल्ट पर रेलवे को दोबारा विचार करना चाहिए। गौरतलब है कि RRB-NTPC परीक्षा का रिजल्ट 14-15 जनवरी को जारी किया गया था जिसके बाद से ही कैंडिडेट्स का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। इन परीक्षाओं में 1 करोड़ 40 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और रिजल्ट आने के बाद से ही छात्रों के बीच असंतोष का मुद्दा छाया हुआ है।
भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर अटारी वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच मिठाइयों का आदान प्रदान हुआ। इस दौरान पाक रेंजर्स ने बीएसएफ अधिकारियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इससे पहले दिवाली पर भारत-पाकिस्तान के अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई दी थी। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के अलावा ईद, होली, दिवाली पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा रही है। पिछले बार गणतंत्र दिवस के मौके पर बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स के अधिकारियों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था। दोनों देशों के बीच खराब हुए द्विपक्षीय सबंधों के कारण बीएसएफ ने ये कदम उठाया था।
भारत में आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। लेकिन राजधानी दिल्ली के राजपथ में मानों देश का हर रंग उतर आया हो। राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कई राज्यों और उनकी संस्कृति कि अनोखी झलक देखने को मिली। जिसमें लोगों ने एक ही जगह बैठकर काशी विश्वनाथ से लेकर हेमकुंठ साहिब तक के दर्शन कर लिए। उत्तराखंड स्थित हेमकुंठ साहिब की झांकी देखने लायक थी, जिसमें डोबरा चंटी ब्रिज और बद्रीनाथ मंदिर को भी दिखाया गया। इतना ही नहीं यूपी की एक विशेष झांकी ने काशी विश्वनाथ के दर्शन भी लोगों को करवाए। इस दौरान राजपथ पर बैठे लोग इस झांकी को देख मंत्रमुग्ध हो गए। साथ ही करोड़ों लोगों ने टीवी पर इसका लुत्फ उठाया। हरियाणा का झांकी में खेलों को सबसे ऊपर दिखाया गया, क्योंकि हर बार खेलों में हरियाणा नंबर वन रहा है। हरियाणा की झांकी का थीम 'खेल में नंबर वन' था। इसमें हरियाणा के कुछ बड़े खिलाड़ी भी नजर आए। गणतंत्र दिवस की इस परेड में मेघालय की भी खूबसूरत झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया। इसी तरह खूबसूरत और भव्य दिखने वाली इन झांकियों ने हर किसी का मन मोह लिया और राजपथ को अपने रंगों से भर दिया। लोगों को लग रहा था कि वो पूरे भारत की सैर एक ही जगह बैठकर कर रहे है।
गणतंत्र दिवस' के खास मौके पर हर साल वीरता पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस बार भी ऐलान कर दिया गया है। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार ने ITBP को 18 पदक प्रदान किए। वीरता के लिए 3 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक घोषित किए गए। राष्ट्रपति का वीरता मेडल (PMG) कुल 189 पुलिसकर्मियों को प्रदान किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मेडल 114 जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले। इसके अलावा सीआरपीएफ को 20, छत्तीसगढ़ पुलिस को 10, ओडिसा पुलिस को 9, महाराष्ट्र पुलिस को 8, आईटीबीपी को 3, एसएसबी को 3, दिल्ली पुलिस को 3, बीएसएफ को 2 और यूपी को 1 मेडल मिला। यूपी में ये मेडल एडीजी प्रशांत कुमार को मिला है।
पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया मंगलवार यानी 25 जनवरी से शुरू होगी और एक फरवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि चार फरवरी होगी। नामांकन भरने के दौरान उम्मीदवार के साथ जाने वाले लोगों की संख्या पांच से घटाकर दो कर दी गई है जबकि वाहनों की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार यानी 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही मैनपुरी, इटावा सहित 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण के लिए मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के सिंबल पर इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।


















































