राज्य में पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत 86702 पौधे रोपित किए गए हैं। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर तथा ग्राम पंचायत नवांग्राम और सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पट्टानाली तथा ग्राम पंचायत कैंडोल में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने अभियान के तहत अवगत करवाया कि वनों के प्रबन्धन में स्थानीय लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए सामुदायिक वन संवर्धन योजना कार्यान्वित की गई है। योजना के तहत गांव के आस-पास खाली वन क्षेत्र पर पौधरोपण किया जा रहा है तथा लोगों द्वारा स्वयं निर्धारित अन्य संवर्धन सम्बन्धित कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि समाज में कन्याओं की सुरक्षा प्रोत्साहित करने के लिए बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवार में जन्मी 02 बेटियों के जन्म पर 12000 रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं को और अधिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने 12 अगस्त, 2021 से इस राशि को बढ़ाकर 21000 रुपए कर दिया है। कलाकारों ने लोगों को अवगत करवाया गया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों में जन्मी कन्याओं के विवाह के लिए 31000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अन्तर्गत सोलन जिला में 198 लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने पर 61.38 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। लोगों को इस अवसर पर योजना के लाभ लेने की लिए भी जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal News
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उस आदेश के खिलाफ एअर इंडिया की अपील खारिज कर दी, जिसमें 40 से ज्यादा उन पायलटों को बहाल करने और पिछले वेतन का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था, जिनकी सेवाएं पिछले साल समाप्त कर दी गई थीं। जज राजीव शकधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की एक पीठ ने उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश द्वारा पायलटों को दी गई राहत बरकरार रखी और स्पष्ट किया कि जिन लोगों को अब कहीं और रोजगार मिल गया है, वे केवल पिछले वेतन के हकदार होंगे, बहाली के नहीं। पीठ ने कहा, ‘‘हमें एकल न्यायाधीश द्वारा किए गए अंतिम निर्णय को बाधित करने का कोई अच्छा आधार नहीं मिला।’’ पायलटों ने पिछले साल तब उच्च न्यायालय का रुख किया था जब एअर इंडिया ने उनके द्वारा इस्तीफा वापस लेने को स्वीकार करने और समाप्त की गई उनकी सेवाओं को बहाल करने से इनकार कर दिया था।
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आज नवी मुंबई में घनसोली के एक स्कूल के 16 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें स्थानीय कोविड देखभाल केन्द्र में भर्ती कराया गया है। नवी मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ये आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्र हैं। अधिकारी ने जानकारी दी कि इनमें से एक छात्र के पिता नौ दिसंबर को कतर से लौटे थे। वह घनसोली के गोथीवली में परिवार के साथ रहते हैं और उनकी कोविड-19 जांच नेगेटिव आई थी, लेकिन जब उनके परिजन की जांच की गई तो स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला उनका बेटा संक्रमित पाया गया।’’ बता दें कि आज यूपी के गाजियाबाद में ओमिक्रोन से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 113 पहुंच गई है।
निजीकरण के विरोध में जारी हड़ताल के बीच सार्वजनिक बैंकों में सरकार अपनी न्यूनतम हिस्सेदारी घटाकर आधी करने पर विचार कर रही है। अभी सरकारी बैंकों में केंद्र की न्यूनतम हिस्सेदारी 51 फीसदी है, जिसे घटाकर 26 फीसदी तक लाने के लिए कानून में बदलाव किया जा सकता है। हिस्सा घटने के बाद बैंक के प्रबंधन में नियुक्ति का अधिकार सरकार अपने पास ही रखेगी। हालांकि, कानून में सरकार के पास प्रबंधन में नियुक्ति का अधिकार पहले की तरह बनाए रखने का प्रावधान होगा। अभी यह बातचीत प्रारंभिक स्तर पर है और संसद में पेश किए जाने से पहले केंद्रीय कैबिनेट इस पर चर्चा करेगी। बदलाव का मकसद बैंकों पर बढ़ते एनपीए के बोझ को घटाना और अर्थव्यवस्था में पूंजी प्रवाह बढ़ाना है। रिजर्व बैंक नए साल से नया नियम लागू करने जा रहा, जिसके तहत ई-कॉमर्स कंपनियों, फूड डिलीवरी फर्म व कर्जदाताओं को ग्राहकों की कार्ड डिटेल इकट्डा करने पर रोक लगा दी जाएगी। 1 जनवरी, 2022 से नियम लागू होने के बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां और जोमोटो-स्विगी जैसे फूड डिलीवरी फर्म अपने उपभोक्ताओं के डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल सेव नहीं कर सकेंगी। इसका असर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कर्ज बांटने वाली फिनटेक के कारोबार पर भी दिखेगा। गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में शुक्रवार को आरबीआई के बोर्ड ने केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी व निजी क्रिप्टोकरेंसी पर चर्चा की। लखनऊ में बोर्ड की 592वीं बैठक के बाद आरबीआई ने बताया कि बैठक में सीबीडीसी के इस्तेमाल व चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने की रणनीति पर मंथन किया गया। इसके अलावा निजी क्रिप्टोकरेंसी के जोखिमों व इस पर नियंत्रण पर भी बातचीत हुई। गर्वनर दास क्रिप्टोकरेंसी के विरोध में हमेशा मुखर रहे हैं और वे कई बार अर्थव्यवस्था पर इसके जोखिम व निवेशकों पर प्रभाव को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। आरबीआई ने हाल में सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसके तहत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 में बदलाव कर बैंक नोट का दायरा बढ़ाने के लिए कानून बनाने का सुझाव था। इसके जरिये डिजिटल करेंसी को मंजूरी मिलनी है। वंही रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनियों व कर्ज बांटने वाले फिनटेक को टोकन सिस्टम अथवा विशेष कोड लागू करने को कहा है। इसकी मदद से ग्राहक बिना कार्ड डिटेल के ही ऑनलाइन खरीदारी कर सकेंगे। हालांकि, इससे हर बार खरीदारी करने के लिए ग्राहक को अपने कार्ड की डिटेल डालनी होगी। भुगतान फर्म पेयू के मुख्य उत्पाद अधिकारी मानस मिश्रा का कहना है कि अभी सारी कंपनियां इस नियम को लागू करने के लिए तैयार नहीं है और हमें करीब नौ महीने का समय और मिलना चाहिए। टोकन सिस्टम से ग्राहक बार-बार कार्ड डिटेल भरने से पीछे हट सकते हैं, जो नकदी इस्तेमाल को बढ़ावा देगा।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 17वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड की गतिविधियां तेज हो गई हैं, क्योंकि श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। यहां आज न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। स्थानीय लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और गिरावट की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस समय तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले एक दशक में यह पहली बार है कि 21 दिसंबर से शुरू होने वाले मौसम के 40 दिनों के सबसे लंबे समय तक चलने वाले चिल्लई-ए-कलां की शुरुआत से पहले पारा शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक गिर गया है। पिछले दस सालों में चार बार ऐसा हुआ है जब श्रीनगर में पारा शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक गिर गया। 19 दिसंबर को पारा गिरकर माइनस 6.6 °C हो गया था, जबकि दिसंबर के महीने में सबसे कम 2019 में 30 वें दिन 6.6 °C दर्ज किया गया था। पिछले दस सालों में पारा सबसे कम 25 दिसंबर 2017 को दर्ज किया गया था, जब पारा शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। दिसंबर में अब तक का सबसे कम तापमान 1934 को दर्ज किया गया था, जब पारा शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया था।
देश में किसान आंदोलन तो खत्म हो चुका है, लेकिन किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति पारी खेलने की चाल भी चली गई। आंदोलन की अगुवाई करने वाले सड़क पर एक साल तक डटे रहने वाले किसान नेता अब राजनीति में नेतागीरी करेंगे। पंजाब चुनाव में किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने आज चंडीगढ़ में अपनी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का एलान किया। गुरनाम सिंह चढूनी भारतीय किसान यूनियन के नेता और एक साल तक आंदोलन चलाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा के अहम सदस्य हैं। चढूनी ने आज चंड़ीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है। चढ़ूनी ने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है। इसी मिशन के तहत फतेहगढ़ साहिब में एक उम्मीदवार के नाम का एलान भी कर चुके हैं। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा चढूनी के चुनाव वाले फैसले से सहमत नहीं था। इसी को लेकर गुरनाम सिंह चढूनी और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के बीच खींचतान भी चली थी, लेकिन चढूनी अपनी बात पर अड़े रहे। हालांकि चढूनी ने साफ कर दिया है कि वो खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे, बल्कि किसानों को मैदान में उतारेंगे।
देश में आज भी महिलाओं को अपनी जगह बनाने के लिए काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। खेल, बिजनेस जैसे कई क्षेत्र हैं जहां बहुत कम ही महिलाएं आगे बढ़ पाती हैं। ऐसे में गुजरात की अक्षदा दलवी ने अपनी मेहनत से समाज और दकियानूसी सोच दोनों पर तमाचा मारते हुए एक मिसाल कायम किया है। दरअसल गुजरात के वडोदरा में अख़बार बेचने वाले व्यक्ति की बेटी अक्षदा दलवी ने अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग के लिए क्वालीफाई किया है। अक्षदा ने बताया कि उसे बचपन से ही किक बॉक्सिंग का शौक था और उसने पांचवीं कक्षा से कराटे सीखना शुरू कर दिया था। अक्षदा अपने पहले नेशनल में गोल्ड मेडल जीत पूरे देश को गौरवांवित भी कर चुकी हैं। बता दें कि किकबॉक्सिंग एरोबिक व्यायामों को एक रूप है, इसमें मिक्सड मार्शल आर्ट टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक मार्शल आर्ट खेल है जिससे आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करता है. मार्शल आर्ट करने से इंसान कई तरह की बीमारी से भी बच सकता है साथ ही इससे शरीर में रक्त फ्लो भी बेहतर होता है। किक बॉक्सिंग की शुरूआत सबसे पहले साल 1930 में जापान में हुई थी। यह अमेरिका में 70 के दशक में पेश किया गया था। बता दें कि जापानी किकबॉक्सिंग के साथ किकबॉक्सिंग के कई अलग-अलग प्रारूप हैं, अमेरिकन किकबॉक्सिंग, मय थाई या थाई किकबॉक्सिंग।
देश में जहरीली हवा के साथ ही अब लोगों को बढ़ती सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे के साथ कंपकंपाती ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी और बढ़ सकती है। इस बीच राजधानी दिल्ली में इस ठंड के सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि पारे में और भी गिरावट हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। IMD के अनुसार 19 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर का तापमान और गिरेगा। पारा गिरने से अचल में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में दो से तीन दिनों तक कोहरा भी छाया रह सकता है। साथ ही शीतलहर चलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के लोगों को गंभीर शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक मरीज में बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टरों की एक टीम ने 50 साल के मरीज के शरीर से 156 किडनी स्टोन निकाले। रीनल केयर फैसिलिटी प्रीति यूरोलॉजी एंड किडनी अस्पताल के डॉक्टरों ने कीहोल ओपनिंग के जरिए इतनी संख्या में पथरी निकाली। डॉक्टरों का मानना है कि देश में पहली बार किसी मरीज के शरीर से इतनी संख्या में पथरी निकाली गई है। मरीज बसवराज मदीवालर पेशे से टीचर हैं और हुबली के रहने वाले हैं। मरीज को गंभीर पेट दर्द के साथ हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और जांच में गुर्दे की पथरी के एक बड़े समूह की उपस्थिति का पता चला था। उसके पास एक्टोपिक किडनी भी थी और वह मूत्र के रास्ते में अपनी सामान्य स्थिति के बजाय पेट के पास स्थित था। मरीज के शरीर से गुर्दे की पथरी को हटाते समय सर्जनों के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग की तीसरी बैठक शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग की अवधि 31 अक्तूबर, 2022 तक बढ़ाने की अनुशंसा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि छठे राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की 26 मार्च, 2021 को आयोजित दूसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि पंचायती राज और शहरी विकास विभाग की ओर से स्थानीय निकायों की आय व व्यय के ब्यौरे तथा अन्य जानकारियों से सम्बन्धित प्रश्नावली सभी स्थानीय निकायों को सूचना प्रदान करने के लिए प्रेषित की जाए। इन विभागों के परामर्श पर अप्रैल, 2021 के अंत तक प्रश्नावली तैयार कर ली गई थी। इस बीच कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी विपरीत प्रभाव डाला और पूर्णबंदी के कारण मई, 2021 में सभी कार्यालयों में कर्मचारियों की सीमित उपस्थिति में कार्य चलता रहा। उन्होंने कहा कि जून, 2021 के अन्त तक सभी स्थानीय निकायों को यह प्रश्नावली भेज दी गई थी। इसके उपरांत से आयोग द्वारा स्थानीय निकायों से वांछित सूचना प्राप्त करने के लिए लगातार सम्पर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक लगभग 20 प्रतिशत स्थानीय निकायों से ही सूचना प्राप्त हो सकी है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवम्बर, 2021 में हुए उप चुनावों में सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी के कारण भी स्थानीय निकायों से यह सूचना प्राप्त करने में विलम्ब हुआ है। बैठक में छठे राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल 31 दिसम्बर, 2021 से बढ़ाकर 31 अक्तूबर, 2022 करने की अनुशंसा प्रदेश सरकार से की गई है। सदस्य सचिव छठा राज्य वित्त आयोग एवं सलाहकार (योजना) डाॅ. बासु सूद ने आयोग के अध्यक्ष का स्वागत एवं बैठक का संचालन किया। बैठक में आयोग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। shimla Himachal News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के शक्तिपीठ माता ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत, मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। विधायक रमेश धवाला, उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल और पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना कार्यान्वित की गई है। योजना के तहत खेतों को सुरक्षित रखने के लिए की जा रही बाड़बंदी पर इस वर्ष अभी तक 105 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाशा तथा सिरीनगर में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत 3873 किसानो को लाभान्वित किया गया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 80 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोरों तथा जंगेशू पर्वतीय लोक मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सोलन जिला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 6747 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पैंशनरों की कुल संख्या 11896 है। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक 17 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे को न कहना सीखेंगे। कलाकारों ने बताया अभिभावकों को चाहिए वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बाशा के प्रधान धर्मदत्त, उप प्रधान हेमन्त कुमार, वार्ड सदस्य पदम ठाकुर, मीना, सिलाई अध्यापिका अनीता व उप प्रधान रविन्द्रा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना-2019 में संशोधन कर इसमें 18 नई गतिविधियां शामिल की गई है। योजना के तहत गतिविधियों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। यह जानकारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नालका तथा हरिपुर संडोली में आयोजित कार्यक्रमों में दी। कलाकारों ने बताया कि योजना के तहत लघु सेवा व व्यवसायिक उद्यमों की सूची में परिरक्षित चारा (साइलेज) इकाइयों की स्थापना, उन्नत डेयरी विकास परियोजना (10 गाय या भैंसों की एक इकाई), दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की स्थापना, फार्म स्टे तथा एग्रो पर्यटन व फार्म पर्यटन, कृषि के लिए खुदरा दुकानों का निर्माण, कृषि उपकरणों व औजारों का निर्माण, सब्जी नर्सरी तैयार करना, ऊत्तक संवर्द्धन प्रयोगशाला, कृषि उत्पादों का भण्डारण और परिवहन, इन्टरनेट ऑफ थिंग्ज आधारित वर्टिकल फार्मिंग, पेट्रोल पम्प, ईवी चार्जिंग स्टेशन, एम्बुलेंस, रेशम प्रसंस्करण इकाई, रेशम रीलिंग इकाइयां, ऑक्सीज़न क्रायोजेनिक टेंकर सेवाएं, सर्वेयर यूनिट और ड्रिलिंग यूनिट शामिल की गई हैं। कलाकारों ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना-2019 के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट देने का भी निर्णय लिया गया है। योजना के तहत अभी तक 1350 मामले बैंकों द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। कलाकारों ने बताया कि ज़िला उद्योग केन्द्र सोलन लाभार्थियों को उपदान के रूप में 13.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रायोजित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि निगम द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से लघु अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनसे युवा स्वरोज़गार अपना सकते हैं। पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरछा तथा गोलजमाला के गांव नंगल उपरला में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय पैंशनर्ज के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों तथा पैंशनरों के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुबन्ध कर्मचारियों के लिए अनुबन्ध कार्यकाल 03 वर्ष से घटाकर 02 वर्ष किया है तथा कर्मचारियों को नया वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की है। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal News
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में जवानों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।यह एनकाउंटर कुलगाम के रेडवानी इलाके में हुई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों की कोशिश है कि जल्द से जल्द इलाके में छिपे हुए सभी आतंकियों को किसी भी हालत में पकड़ लिया जाए. जवानों को शक है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। कश्मीर जोन के पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आतंकियों को घेरने के बाद जवानों ने उन्हें हथियार डालने को कहा। लेकिन आतंकियों ने जवानों की बातों को अनदेखा करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई के लिए मोर्चा संभाला और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। बता दें कि इससे पहले बुधवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया था।
पांच राज्यों में चुनाव के बीच कोरोना के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में ओमिक्रोन के चार नए मामले आए हैं। दिल्ली में अब ओमाइक्रोन वेरिएंट बढ़कर 10 पहुंच गए। इन 10 में से एक को छुट्टी दे दी गई है और 9 अभी भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि इनमें से कोई भी गंभीर मामला नहीं है। वहीं पश्चिम बंगाल भी ओमिक्रोन पहुंच गया है, केरल में चार नए केस मिले हैं, देश में ओमिक्रोन का आंकड़ा कुल 77 हो गया है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 4 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 32 हो गई। आशंका है कि ओमिक्रोन के फैलने की रफ्तार डेल्टा से भी ज्यादा है। ऐसे में जनवरी में देश पर वायरस का प्रकोप हो सकता है। 2 दिसंबर को जहां देश में सिर्फ 2 केस थे। 14 दिसंबर को केस 44 हुए और 16 दिसंबर को केस 77 पर पहुंच गए हैं यानी 14 दिन में केस 36 गुना हो गए।
भारत में घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल रक्षा मंत्रालय ने 216 सैन्य हथियारों और रक्षा प्रणालियों को नेगेटिव आयात लिस्ट में रख दिया है जिसके बाद इन रक्षा उपकरण का निर्माण आत्मनिर्भर भारत के तहत अब देश में किया जाएगा। मंत्रालय के इस कदम से देशी रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा। बता दें कि पिछले साल, दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की अध्यक्षता में DMA के तहत रक्षा मंत्रालय ने 108 सैन्य हथियारों की दो सूचियां निकाली थीं, इन हथियारों का आयात पर रोक दिसंबर 2021 से दिसंबर 2025 की अवधि में प्रभावी रहेगा। वहीं मंत्रालय ने कहा कि सभी 2016 रक्षा उपकरणों को अब रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 के प्रावधानों के तहत स्वदेशी स्रोतों से खरीदा जाएगा। दरअसल पिछले कुछ सालों से केंद्र सरकार ने अपने देश में बनाई जाने वाली रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज एक बार फिर लोकसभा में हंगामा होते दिखा जिसके बाद सदन की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दरअसल, एसआईटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी विपक्ष के निशाने पर आ बने हैं। बीते दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए अजय कुमार मिश्रा टेनी को मंत्री पद से हटाने की मांग की थी। वहीं आज एक बार फिर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को लेकर हंगामा थमते नहीं दिख रहा है। बता दें, बीते दिन सत्र में कांग्रेस ने कहा कि, राज्य मंत्री अजय मिश्रा को इस्तीफा देना पड़ेगा और जेल भी जाना होगा। उन्होंने इस पूरे मामले पर जोर देते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री किसानों से माफी मांगते हैं और दूसरी तरफ वो एक ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाए हुए हैं जिसने ‘किसानों को मारा है।’
1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय पर्व के मौके पर पीएम मोदी गुरुवार को नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां उन्होंने 1971 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने यहां स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत और सम्मान समरोह में भाग लेते हुए जंग में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बता दें, प्रधानमंत्री के साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने पिछले साल इसी दिन चार स्वर्णिम विजय मशालों को प्रज्वलित किया था। PMO से मिली जानकारी के मुताबिक, इन मशालों को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया गया। इनमें 1971 की हुई जंग में परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेता सैनिकों के गांव भी शामिल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि इस श्रद्धांजलि समारोह के दौरान इन मशालों को एक ज्वाला के तौर पर विलय किया जाएगा। पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर कहा था कि, "मैं 50वें विजय दिवस के मौके पर मुक्तियोद्धाओं, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरता और उनके बलिदान को याद करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि, हमने साथ मिलकर इन दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। उन्होंने कहा कि, इस विजय दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी ढाका पहुंचेंगे।"
उत्तर भारत में मौसम काफी बदल रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मौसम और ठंडा होता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगले दो दिनों में ठंड और भी बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। IMD के अनुसार 18 से 20 दिसंबर के बीच पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा पंजाब में 16 दिसंबर और कल घना कोहरा भी रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सो में भी 16 और 17 दिसंबर की सुबह कोहरा छाने की संभावना है। इस बीच राहत की बात ये है कि उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में, अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद यह 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, इस तरह महीने के आखिरी में ठंड पड़ सकती है और क्रिसमस के समय कड़ाके वाली ठंड हो सकती है। वहीं शुक्रवार यानी 17 दिसंबर को हिमालय से ठंडी और शुष्क उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के साथ पारा गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में महीने के अंत तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
कैबिनेट की बैठक में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने से जुड़े एक बिल को मंज़ूरी दी गई है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल क़िले से दिए गए अपने भाषण में सरकार की मंशा ज़ाहिर की थी। लड़कियों के शादी की न्यूनतम उम्र सीमा जल्द ही 18 से बढ़ाकर 21 साल किया जा सकता है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे जुड़े बिल को संसद के इसी सत्र में पेश किए जाने की संभावना है. शादी की उम्र सीमा बढ़ाने के लिए बाल विवाह क़ानून में संशोधन किया जाएगा। इस क़ानून में फ़िलहाल लड़कियों के शादी की उम्र सीमा 18 तय की हुई है। समझा जा रहा है कि क़ानून में बदलाव के लिए संशोधन बिल को बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंज़ूरी दे दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस मुद्दे पर पिछले साल गठित किए गए टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में शादी की न्यूनतम उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने की सिफ़ारिश की थी। पूर्व सांसद जया जेटली की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में मां बनने की उम्र सीमा और महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी अपनी सिफ़ारिश दी थी।
महाराष्ट्र में कोरोना और उसके ओमिक्रोन वेरिएंट के खतरे के बीच स्कूल खुल गए हैं। पुणे शहर में भी कक्षा एक से सातवीं तक के स्कूल आज से खोल दिए गए हैं। सुबह के समय बच्चे स्कूल जाने नजर आए। हालांकि बच्चों को स्कूलों में केवल माता-पिता की इजाजत की लिखित इजाजत के बाद ही आने दिया जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए खासे इंतजाम किए गए हैं। पुणे के ध्यानगंगा इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिसिंपल ने बताया कि हर क्लास में एक बेंच पर एक ही बच्चा बैठेगा। क्लास में 50 प्रतिशत अटेंडेंस होगी। स्कूल में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और थर्मल चेकिंग के भी इंतजाम किए गए हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों क्लासेज चल रही हैं। अगर माता-पिता ने लिखित अनुमति दी है, तभी बच्चों को स्कूलों में आने की इजाजत दी जाएगी।
देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले अब तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। महाराष्ट्र और केरल में बीते दिन 4-4 नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, तमिलनाडु में भी एक मामला सामने आया है। बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या 73 हो गई है। ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक दर्ज हुए 73 में से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 32 मामले दर्ज हुए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में दर्ज 4 नए मामलों में से एक अस्मानाबाद का है तो वहीं एक बुलढाणा का है। इनमें से तीन मरीजों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इन सभी मरीजों में किसी प्रकार का कोई लक्षण देखने को नहीं मिला है। पश्चिम बंगाल तक पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन ने मुर्शिदाबाद में 7 साल के बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया है। तेलंगाना में दो विदेशी नागरिक ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। बात अगर कोरोना के आंकड़ों की करें तो देश में बीते 24 घंटे में 6984 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं, 247 मरीजों की मौत हुई है।
आज से दो दिन तक देश के सभी प्राइवेट सेक्टर के बैंक कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर होंगे। दरअसल बैंक यूनियनों ने प्राइवेटाइजेशन को लेकर 16 और 17 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है। वहीं इस हड़ताल के कारण दो दिनों तक सभी बैंको के कामकाज ठप रहेंगे। हालांकि आम लोगों को होने वाली परेशानियों के देखते हुए एसबीआई और दूसरे बैंकों ने अपने कर्मचारियों से हड़ताल पर ना जाने का अनुरोध किया है। SBI ने ट्वीट करते हुए कहा," कर्मचारी द्वारा किए जा रहे हड़ताल से स्टेकहोल्डर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए मैं अपील करता हूं कि क्रमचारी हड़ताल पर ना जाएं।" उन्होंने बैंक यूनियन से इस हड़ताल पर बातचीत करने के लिए न्यौता भैजा है। SBI के अलावा सेंट्रल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी ट्वीट करते हुए काम कर रहे कर्मचारियों को हड़ताल ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बैंक की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।
साल 1971 में आज ही के दिन यानी 16 दिसंबर को ही भारत ने आधिकारिक तौर से पाकिस्तान पर विजय की घोषणा की थी। इसलिए हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्णिम विजय दिवस पर कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने बहादुर सैनिकों के शौर्य को याद किया और 1971 युद्ध को भारतीय सेना के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। राजनाथ सिंह ने कहा, 'स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था।'
देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खौफ के बीच अब मुंबई पुलिस ने शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आज से 31 दिसंबर तक धारा 144 मुंबई शहर में लागू रहेगी और बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। बता दें, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते दिन ओमिक्रोन वेरिएंट के 4 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज ओसमानाबाद और एक-एक मुंबई और बुलढाना के हैं। राज्य में अब तक 32 लोग ओमिक्रोन से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 25 संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में ओमिक्रोन के अलावा बुधवार को कोरोना के 921 मामलों की पुष्टि हुई और 10 मरीजों की मौत हो गई। इस समय 6467 मरीजों का राज्य में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक 66,46,061 मरीज संक्रमित हुए हैं और इनमें से 64,94,617 संक्रमण से उबर चुके हैं। 1,41298 मरीजों की मौत हुई है।
भारतीय खाद्य निगम के सोलन जिला के कालूझिण्डा व सोलन स्थित गोदाम से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों में खाद्यान्न के परिवहन कार्य की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। यह जानकारी बुधवार को जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक नरेन्द्र धीमान ने दी। नरेन्द्र धीमान ने कहा कि निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय में आमन्त्रित की गई हैं। यह निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को सांय 03.00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी। यह निविदाएं शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, नारकण्डा, रामपुर वाया नारकण्डा, चैपाल, आनी वाया नारकण्डा, निरमण्ड वाया नारकण्डा, ननखड़ी, चिड़गांव, रोहड़ू, हाटकोटी, नेरवा वाया चैपाल, कोटखाई, गुम्मा, जुब्बल तथा टिक्क्र वाया नारकण्डा के लिए खाद्यान्न परिवहन के लिए आमन्त्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित फार्म जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय से 03 जनवरी, 2022 को सांय 04.00 बजे तक 1000 रुपए के शुल्क की अदायगी कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है। solan Himachal News
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज विभाग की अधिसूचना द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03 कुहंर को अनारक्षित घोषित कर दिया है। इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत कुहंर के वार्ड संख्या 03-कुहंर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित घोषित किया गया था। किन्तु पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2020-21 व उप निर्वाचन 2021 के दौरान इस वार्ड से किसी भी अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र न भरे जाने के कारण यहां वार्ड सदस्य का पद रिक्त है। Solan Himachal News
प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत 16 दिसम्बर, 2021 को सोलन शहर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिषाशी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 16 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के माल रोड, पुराना उपायुक्त कार्यालय, आन्नद परिसर, न्यायालय परिसर, पीडब्लयूडी कालोनी, क्लीन, सेर क्लीन, सन्नी साईड, विवान्ता माॅल, मैसर्ज पैरागान, चिल्ड्रन पार्क, पुस्तकालय, मैसर्ज हिमानी एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों, अप्पर बाजार, राजगढ़ रोड, कोटला नाला, क्षेत्रीय अस्पताल, शक्ति नगर, जौणाजी रोड, नडोह, शूलिनी नगर, मोहन पार्क, चम्बा अपार्टमेंटस, शिल्ली रोड, चौक बाजार, लक्कड़ बाजार, सर्कुलर रोड, ठोडो मैदान, एवं आस-पास के क्षेत्रों, न्यू कथेड, पावर हाऊस रोड, हाउसिंग बोर्ड क्लीन, डिग्री काॅलेज, साईंटिस्ट काॅलोनी, जुब्बड़, तहसील कार्यालय, ऑफिसर काॅलोनी, डाईट, टैंक रोड, खलीफा लाॅज, नानक विला, फाॅरेस्ट रोड, गलानग, खनोग, मतियुल, धोबीघाट एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त क्षेत्रों के अतिरिक्त 16 दिसम्बर, 2021 को ही प्रातः 10.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक चम्बाघाट चौक, फाॅरेस्ट काॅलोनी, फ्रेंडस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों, बड़ोग, आंजी, शमलेच, नगाली, कोरों कैंथड़ी, लगहेचघाट, बाड़ा, कलोल, देहूंघाट, कायलर, तार फैक्ट्री, हाउसिंग बोर्ड रबोण, रबोण, वशिष्ठ काॅलोनी, कैलाश नगर, घट्टी, लवीघाट, गुरूद्वारा, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय, डोमीनोज, वसन्त विहार एवं आस-पास के क्षेत्रों, पुलिस लाईन, उप कारागार, सब्जी मण्डी, कथेड़ बाई पास, नया बस अड्डा, पुराना पावर हाऊस मार्ग, बीडीओ कार्यालय, सूर्या विहार, खुण्डीधार, विवेकानन्द विहार, पैट्रोल पम्प, साईं मन्दिर, शामती, सयोन्थल, क्वागड़ी, धरान्जटी, बागड़, चिल्ला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। Solan Himachal News
8 दिसंबर को तमिलनाडु में वायुसेना हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का आज निधन हो गया। उनका बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अस्पताल में 7 दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग रहे थे। इस बात की जानकारी भारतीय वायु सेना ने ट्वीट के दी। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर कहा ,'भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई चोटों के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करता है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।'' गौरतलब है कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास 8 दिसंबर को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हिमाचल प्रदेश के विवेक समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन अकेले जीवित व्यक्ति बचे थे। वे गंभीर रूप से घायल थे और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे लेकिन अफसोस वे बच नहीं सके। कौन है ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कैप्टन वरुण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के रहने वाले थे। पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से रिटायर्ड हुए थे। वरुण सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनकी उम्र 42 साल थी। उनके पिता सेना में तैनात थे इसलिए वो जहाँ-जहाँ तैनात थे, उनकी शिक्षा वहाँ-वहाँ हुई।वर्तमान में कैप्टन वरुण के माता-पिता भोपाल में रह रहे हैं वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में पोस्ट में हैं। कैप्टन वरुण की वर्तमान तैनाती वेलिंगटन, तमिलनाडु में थी, जहाँ वो अपनी पत्नी गीतांजली, बेटे रिद रमन और बेटी आराध्या के साथ रह रहे थे। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमैट रहे हैं। अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था। साल 2020 में एक उड़ान के दौरान बड़े टेक्निकल फॉल्ट की चपेट में आने के बाद अपने विमान को हैंडल करने के अदम्य साहस के लिए उन्हें 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उन्होंने अपने तेजस फाइटर को मिड-एयर इमरजेंसी के बावजूद 10 हजार फीट की ऊंचाई से सुरक्षित उतारा था।
दिल्ली में अभी भी हवा कि गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं आया है। बुधवार को भी दिल्ली में हवा कि गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी दर्ज की गई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में बुधवार को भी एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। इसी के चलते दिल्लीवासियों को बरहाल साफ हवा के लि कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि SAFAR के सुबह 6.30 बजे के अपडेट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों, दिल्ली यूनिवर्सिटी, PUSA, लोधी रोड, मथुरा रोड, आईआईटी दिल्ली और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (T-3) में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। SAFAR के मुताबिक, जीरो से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मॉडरेट, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
बुधवार 15 दिसंबर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पूर्व परामर्श बैठकें शुरू करने जा रही है। ये बैठक वर्चुअल तरीके से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये होगी। वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर हैंडर से ट्विट कर ये जानकारी दी गई है। वित्त मंत्री के साथ पहली बजट पूर्व बैठक कृषि क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स के साथ होगीऔर दूसरी बैठक एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स और जानकारों के साथ होगी। संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के चलते सभी बैठकें दोपहर बाद होंगी। इन सेक्टरों के एक्सपर्ट्स के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी इन बैठकों में वित्त मंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।
भारतीय मूल की लीना नायर को फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल ने मंगलवार को लंदन में अपना नया ग्लोबल चीफ एग्जीक्यूटिव नियुक्त किया है। बता दें इससे पहले लीना यूनिलीवर की सबसे कम उम्र की मुख्य मानव संसाधन अधिकारी थी। लीना नायर नए साल से इस ग्रुप में शामिल होंगी। यूनिलीवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लन जोप ने कहा, ‘‘लीना ने पिछले तीन दशक में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए मैं उनका आभार जताता हूं।'’ बता दें कि फ्रांसीसी अरबपति एलेन वर्थाइमर, जो अपने भाई जेरार्ड वर्थाइमर के साथ शनैल के मालिक हैं, ग्लोबल एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली है। इसके अलावा उन्होंने अपनी स्कूलिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर के होली क्रॉस कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। इसके आगे की पढ़ाई उन्होंने जमशेदपुर से की है। लीना नायर के पास करीब 30 साल का अनुभव है। लीना ने झारखंड के जमशेदपुर स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने यहां पर गोल्ड मेडल भी जीता था।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा रमामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां अब तक ओमिक्रोन के 28 केस मिल चुके हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर RT-PCR की कीमतों को कम कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर पहले RT-PCR के लिए 3900 रुपए देने पड़ते थे, अब सिर्फ 1975 रुपए देने होंगे। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से आज नोटिफिकेशन आज जारी की गई है। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा RT-PCR के लिए पैसे लिए जाते थे। वंही तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों मुंबई, पुणे और नागपुर पर आने वाले यात्रियों की गहन निगरानी वर्तमान में 1 दिसंबर से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि उच्च जोखिम वाले देशों से कुल 13,615 लोग यहां पहुंचे हैं, जिनमें से 30 की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य देशों से भी 8 नागरिक प्रदेश में पहुंचे है। इन सभी की रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे ओमिक्रोन से पीड़ित हैं या नहीं।
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के चार नए मामले जबकि महाराष्ट्र में इस वेरिएंट के आठ नए मामले सामने आए. इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार और लोग कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं और ये सभी हाल में विदेश यात्रा कर चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के आठ नए मामले दर्ज किए गए और इनमें से किसी भी मरीज ने हाल में विदेश यात्रा नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नए मामलों के साथ ही सार्स-सीओवी-2 के नए वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 28 हो गई है। इनमें से सात मामले मुंबई में सामने आए हैं और संक्रमितों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
यूपी में चुनावी माहौल बना हुआ है। लेकिन इस बीच मुरादाबाद से ऐसी खबर आई है जो ओमिक्रोन की दहशत बढ़ाने वाली है। चुनावी राज्य मुरादाबाद में विदेश से आए 130 लोग अब भी लापता हैं। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों मुरादाबाद में विदेश से 519 लोग आए जिसमें से 130 लापता हैं। ऐसे में डर है कहीं चुनाव के जोश में ओमिक्रोन बेकाबू न हो जाए। प्रवीण श्रीवास्तव जिला सर्विलांस अधिकारी है और जिन पर लोगों को ट्रेस करने की जिम्मेदारी है। लेकिन इन 130 लोगों के या तो पते गलत निकले या फोन नंबर गलत है। अब इन्हें संपर्क नहीं हो पा रहा है। दिक्कत ये है कि ओमिक्रोन दुनिया के 77 देशों में फैल चुका है ऐसे में कौन कहां से वायरस ले कर आ रहा है कहना मुश्किल है और यही वजह है कि चुनावी दौर में खतरा और बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ राजपुरा इलाके के उगाम पथरी में हुई है जिसमें एक आतंकी ढेर हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि आतंकियों के खिलााफ ये ऑपरेशन अभी भी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी हिज्ब से जुड़ा हुआ था और 2017 से सक्रिय है। इस शख्स की पहचान शोपियां निवासी फिरोज अहमद डार के रूप में हुई है। बता दें, जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया था। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस और सेना को हथियारबंद आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद तलाश अभियान चलाया गया जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद आज आंदोलनकारी किसान दिल्ली बॉर्डर को पूरी तरह खाली कर देंगे। किसानों का आखिरी जत्था आज दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के मुजफ्फरनगर लौट जाएगा। किसान आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा जिसकी एक आवाज पर देशभर के किसान एकजुट हुए, जिसकी जिद्द के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा, वो राकेश टिकैत, 383 दिन बाद आज अपने घर लौट रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर से किसान आज भले ही बोरिया-बिस्तर समेट रहे हैं, लेकिन आम जनता के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे अभी नहीं खुलेगा। हाइवे पर गाड़ियां दौड़ाने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। एनएच 24 पर जिस जगह किसान बैठे हुए हैं, उस जगह का एक साल से अधिक समय से निरीक्षण नहीं हो सका है, इसके अलावा फ्लाईओवर पर दरारें भी पड़ गई हैं, जिन्हें ठीक करना बाकी है। किसानों के चले जाने के बाद सबसे पहले उस इलाके को पुलिस अपने नियंत्रण में लेगी और नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी व कर्मचारी निरीक्षण करेंगे और जो खामियां निकलेंगी, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा सब कुछ ठीक होने के बाद ही गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाया और वाराणसी में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर परिसर का अवलोकन किया और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों से बातचीत की और भगवान काल भैरव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को वाराणसी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के काॅन्क्लेव में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काॅन्क्लेव की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों द्वारा केन्द्र प्रायोजित विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय को कई गुणा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों जैसे गोमूत्र, गोबर और अन्य स्थानीय उर्वरकों का प्रयोग कर उगाए गए कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य प्राकृतिक खेती की श्रेष्ठ पद्धति को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहा है और किसानों को इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वर्ष 2018 में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए 153643 किसानों को प्रशिक्षित किया गया है और वर्तमान में 9192 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय में 63.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। फसल विविधिकरण को बढ़ावा मिला है क्योंकि किसान कम से कम नौ फसलें एक साथ उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती करने से उत्पादन और किसानों की आय में भी में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में केन्द्र व राज्य की योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की उन्नति व जनकल्याण के प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। काॅन्क्लेव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। Shimla Himachal News
प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के कौशल को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप निखारने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कौशल विकास भत्ता योजना भी कार्यान्वित की जा रही है। यह जानकारी मंगलवार को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान में नालागढ़ एवं दून विधानसभा क्षेत्रों में प्रदान की गई। पूजा कला मंच, बाड़ीधार के कलाकारों ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरौर एवं ग्राम पंचायत बरूणा के कोटला गांव में तथा सप्तक कला मंच कण्डाघाट के कलाकारों ने दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पचांयत ढेला तथा ग्राम पंचायत लोधी माजरा में स्थानीय वासियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। लोगों को अवगत करवाया गया कि कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक 1,33,763 लाभार्थियों के कौशल निखार पर 80 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। सोलन जिला में 13 हज़ार से अधिक युवाओं को कौशल विकास भत्ता योजना के अन्तर्गत 08 करोड़ रुपए से अधिक उपलब्ध करवाए गए। कलाकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाभार्थी महिलाओं को तीन किस्तों में 5-5 हजार रुपए की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे। योजना के तहत पात्र महिला को औसतन 6000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। कलाकारों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इनका लाभ प्राप्त के तरीकों को बताया। इस अवसर पर गृहणी सुविधा योजना, मुख्यमन्त्री खेत संरक्षण योजना, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, हिम केयर योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह तभी हो सकता है जब हमारे युवा नशे से दूर रहें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरौर के प्रधान धर्मपाल चन्देल, उप प्रधान जयपाल, वार्ड सदस्य निर्मला देवी, प्रेमलता, कमलेश, बलबीर, ग्राम पंचायत बरूणा के प्रधान गुरमीत सिंह, उप प्रधान जगजीत सिंह, वार्ड सदस्य जसविन्दर कौर, बलबीर सिंह, ग्राम पंचायत ढेला की प्रधान नीलम, उप प्रधान तरसेम लाला चैधरी, वार्ड सदस्य मनोहर लाल, राम कृष्ण एवं सुरेन्द्रा देवी, ग्राम पंचायत लोधी माजरा की प्रधान दर्शना, पंचायत सचिव नीलम, वार्ड सदस्य कृष्ण एवं जोगेन्द्र सहित ग्रामवासी उपस्थित थे। Solan Himachal News
प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत रबी फसलों का बीमा करवानेे की अन्तिम तिथि 15 दिसम्बर, 2021 निर्धारित की गई है। यह जानकारी मंगलवार को कृषि विभाग के प्रवक्ता द्वारा दी गई। उन्होंने जिला के किसानों से आग्रह किया है कि 15 दिसम्बर, 2021 तक प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत गेहूं तथा जौ की फसलों का बीमा करवाएं। उन्होंने कहा कि किसान इन फसलों का बीमा अपने समीप के लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके लिए किसान जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र इत्यादि जैसे अपने दस्तावेज लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाएं अथवा ऑनलाइन पोर्टल https://pmfby.gov.in पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि ऋणधारक किसान यदि इन योजनाओं का लाभ नहीं लेना चाहते तो संबंधित बैंक को इस बारे में अन्तिम तिथि से 7 दिन पूर्व सूचित करना होगा अन्यथा उनकी फसल का बीमा स्वतः हो जाएगा। गेहूं की फसल के लिए कुल बीमित राशि 30,000 रुपए प्रति हैक्टैयर तथा 2400 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। जौ की फसल के लिए बीमित राशि 25,000 रुपए प्रति हैक्टेयर तथा 2000 रुपए प्रति बीघा निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए प्रति हैक्टैयर 450 रुपए अथवा 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौ की फसल के लिए 375 रुपए प्रति हैक्टेयर अथवा 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। उन्होंने ज़िला के किसानो से आग्रह किया है कि इन योजनाओं के अन्तर्गत अपनी फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवज़ा मिल सके। उन्होंने कहा कि बीमा करवाने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए अपने समीप के कृषि अधिकारी से संपर्क कर 15 दिसम्बर, 2021 तक चयनित फसलों का बीमा करवाएं। Solan Himachal News
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के जेवान में पुलिस की बस पर आतंकियों के हमले में अबतक तीन जवान शहीद हो चुके है। इस हमले के 24 घंटों के अंदर भारतीय सेना ने आतंकियों से बदला लिया है। आज पुंछ के सुरनकोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इंडियन आर्मी के व्हाइट नाइट कॉर्प्स के ओर से जानकारी दी गई है कि पुंछ के सुरनकोट सेक्टर के बेहरामगला में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। इतना ही नहीं आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल और चार मैगजीन बरामद की गई हैं। फिलहाल मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है कि वह किस आतंकी संगठन से ताल्लुक रखता था। बता दें कि सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की थी। हमले में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें से तीन जवानों की मौत हो चुकी है।
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा के बाद महीप कपूर भी कोविड -19 पॉजिटिव पाई गई हैं।महीप के साथ-साथ सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं। बॉलीवुड में ये गर्ल गैंग पार्टी करने के लिए मशहूर हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना कपूर,अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं। ऐसे में संभव है कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सितारों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो। मुंबई बीएमसी का कहना है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं। BMC ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है। रविवार को करीना का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। हालांकि, अब करीना बेहतर महसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वे होम क्वारंटीन हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स करीना और उनके दोस्तों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क को टाइम मैगजीन ने सोमवार को टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर 2021 चुना है। एलन मस्क मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़कर इस साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने थे। टाइम्स मैगजीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक कारों के अलावा अंतरिक्ष को लेकर एलन मस्क की रुचि के लिए उन्हें टाइम्स पर्सन ऑफ द ईयर 2021 चुना गया है। मैगजीन का कहना है कि एलन मस्क समाज में बदलाव का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। फिलहाल एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के अलावा मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने को लेकर काम कर रही कंपनी स्पेसएक्स के फाउंडर और सीईओ हैं। इसके साथ ही वो ब्रेन-चिप स्टार्टअप न्यूरालिंक और इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म द बोरिंग कंपनी को लीड करते हैं। बता दें कि उन्होंने तब से करीब 12 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एलन मस्क ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के 934,091 शेयरों बेचे, जिनकी कीमत करीब 96.3 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।
देश की सशस्त्र सेनाओं में सैन्य ऑफिसर रैंक के चयन के लिए होने वाली एनडीए परीक्षा के लिए 1.77 लाख महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। देश में ये पहली बार है कि नेशनल डिफेंस एकेडमी यानि एनडीए के लिए महिलाओं आवेदन कर सकती हैं। खुद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ये आंकड़ा सोमवार को संसद के सामने रखा। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के मुताबिक, एनडीए (II) साल 2021 के लिए कुल 5,75,856 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से महिला अभ्यर्थियों से प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 1,77,654 है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन के लिए यूपीएससी साल में दो बार परीक्षा कराती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाल ही में एनडीए में दाखिले के लिए महिलाओं के लिए भी दरवाजे खोल दिए गए हैं। इसके लिए पुणे के करीब खड़कवासला स्थित एनडीए एकेडमी में महिला अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक अवसंरचना और सुविधाएं स्थापित कर दी गई हैं। एनडीए परीक्षा के पास करने के बाद महिलाएं अधिकारी के तौर पर थलसेना, वायुसेना और नौसेना में जा सकेंगी। इसके लिए उन्हें एनडीए अकादमी में तीन साल की कड़ी ट्रैनिंग से गुजरना होगा। इसके एक साल बाद उन्हें अपने अपने विकल्प के अनुसार थलसेना के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून, वायुसेना के लिए डुंडीगुल एयर फोर्स एकेडमी और नौसेना के लिए एजेमाला स्थित इंडियन नेवल एकेडमी में ट्रेनिंग करनी होगी। कुल चार साल के कड़े प्रशिक्षण और ग्रेजुएशेन की डिग्री के बाद महिलाएं सशस्त्र सेनाओं में शामिल हो सकेंगी।
देश में जानलेवा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों ने सरकारों को अब चिंता में डाल दिया है। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा एक शख्स भी ओमिक्रोन से संक्रमित पाया गया है। देश में अबतक ओमिक्रोन से 41 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है। पुणे में सामने आई मरीज 39 साल की महिला है, जबकि लातूर का संक्रमित 33 साल का पुरुष है। इसी के साथ राज्य में ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। विभाग के मुताबिक, दोनों मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। इसके मुताबिक, मरीजों के तीन करीबी संपर्कों का पता लगाकर उनकी जांच की गई और तीनों संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात के सूरत लौटे 42 साल के व्यक्ति में वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है, जोकि राज्य में इस वेरिएंट का चौथा मामला है। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की दिल्ली में जांच की गई थी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। हालांकि, गुजरात पहुंचने के बाद उसमें लक्षण दिखने के चलते दोबारा जांच की गई। अब तक देश में ओमिक्रोन स्वरूप के कुल 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 20, राजस्थान में नौ, कर्नाटक में तीन, गुजरात में चार, दिल्ली में दो जबकि आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला शामिल है।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भी एयर क्वालिटी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्ट 328 पर रहा, जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। दिल्ली के आसमान में धुंध सी नजर आ रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। दिल्ली में आज सुबह 7 बजे एक्यूआई 346 पर था। सोमवार को यह 307 रिकॉर्ड किया गया था. बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मॉडरेट, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले में घायल एक और पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया है। शहीदों की संख्या अब बढ़कर 3 हो गई है। श्रीनगर के जेवान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी, जिसमें दो पुलिसकर्मियों शहीद हो गए थे और 14 घायल थे। बस में करीब 25 पुलिसकर्मी थे। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है। सोमवार शाम पंथा चौक क्षेत्र के जेवान में 25 पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस पर आतंवादियों ने गोलीबारी की थी। हमले में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की नौवीं बटालियन के कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया और इनमें से दो ने सोमवार को दम तोड़ दिया था। जान गंवाने वालों में सशस्त्र पुलिस का एक सहायक उप-निरीक्षक भी शामिल है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले में दो से तीन आतंकवादी शामिल थे और अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गगरेट विधानसभा से समाजसेवी मनीष शारदा ने गूगलेहढ क्रेशर मामले में अधिकारीयों से जनता के पक्ष में काम करने की बात कही. उन्होंने कहा की प्रशासन द्वारा की गयी डी-मारकेशन में भी अधिकारी जनता के हितों को ध्यान में न रखते हुए सरकार के दवाब में काम करते हुए प्रतीत हुए. उन्होंने कहा की जनता की मांग है की उक्त गाँव में क्रेशर न लगे और नियमों के अनुसार घरेलू आबादी के समीप क्रेशर नही लगते परन्तु अधिकारी नियमों की अनदेखी कर रहे है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा. आने वाले समय में उक्त क्रेशर के खिलाफ सडकों पर उतरा जायेगा. उन्होंने कहा की उक्त सरकार में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में क्रेशरों एवं क्रेशर लगाने वालों का ही विकास हुआ है और आम जनता के हिस्से केवल छलावे ही आये हैं.


















































