Himachal News Bulletin 9 Dec 2021 - आज से धर्मशाला में सरकार -अफसरों को 14 फीसदी डीए -जेओए मामले में फैसला सुरक्षित -नए कोरोना के वेरिएंट पर सरकार अलर्ट -हिमाचल के विवेक शहिद -चार दिन मौसम साफ #firstverdictmedia #हिमाचल #HimachalPradesh #himachalnews #himachalupdate #DharamshalaNews #Himachal_Latest_News Website: https://www.firstverdict.com/ Facebook: https://www.facebook.com/firstverdictmedia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को संसद में कुन्नूर में हुए हेलीकाप्टर हादसे की जानकारी दी । बता दें की इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में सीडीएस की पत्नी भी शामिल हैं। इस हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही बच सके हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संसद को इस हादसे की जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीसी जनरल बिपिन रावत बुधवार को कुन्नूर के आर्मी सर्विस कालेज में संबोधन के लिए जा रहे थे। 11:48 पर इस हेलीकाप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी। 12:15 बजे इस हेलीकाप्टर को लैंड करना था। उड़ान के कुछ देर बाद करीब दोपहर 12:08 बजे ही उनके हेलीकाप्टर का संपर्क एटीसी से टूट गया। बाद में स्थानीय लोगों ने जंगल में आग लगी थी। वहां पर पहुंचने पर उन्हें हेलीकाप्टर का पता ला। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने वहां पर राहत कार्य चलाया गया। राजनाथ ने कहा कि देश उनको कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारियों को हादसे की जगह पर भेज दिया गया था। इस मामले में वायु सेना के एयर मार्शल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
BREAKING NEWS : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हादसे में पत्नी ने भी गवाई जान #BipinRawat #IAF Helicopter Crash
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित साइकिल रैली को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रवाना किया। यह रैली आमजन, विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष के युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस रैली की टैगलाइन ‘साइकलिंग फाॅर डैमोक्रेसी एण्ड वैल बींग’ थी। रैली में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों ने कनिष्ठ, युवा और विशिष्ठ वर्ग के अन्तर्गत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोटो पहचान पत्र-2022 का विशेष संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिमाचलवासी भारत का नागरिक है और जिसने 1 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है, उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए। राजयपाल ने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग मतदाता के पंजीकरण के लिए विशेष प्रयास कर रहा है और इसके लिए आज यह साइकिल रैली आयोजित की गई है। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची के बारे में स्वयं जागरूक होकर अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उनका नाम ऑनलाइन माध्यम से या बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा पंजीकृत किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी.पालरासू, राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सोलन द्वारा कार्यान्वित किए गए विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत बुधवार को हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेरबनेड़ा तथा मशीवर में लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इसका मुख्य उदेश्य गीत-संगीत के माध्यम से ग्राम पंचायत सेनबनेड़ा, मशीवर, कक्कड़हट्टी तथा चामतभड़ेच में कल्याणकारी योजनाएं आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से अवगत करवाना है। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी तथा चामतभड़ेच में पर्वतीय लोक मंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सोलन जिला में 60 से 69 वर्ष के सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों की संख्या 6747 है। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सामाजिक सुरक्षा पैंशनरों की कुल संख्या 11896 है। कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत बाड़बंदी के लिए किसानों को सहायता प्रदान की जा रही है ताकि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। योजना के तहत 3873 किसानों ने सोलर फेसिंग कांटेदार तार द्वारा बाड़बंदी कर फसलों का संरक्षण किया है। सोलर फैसिंग लगाने के लिए 85 प्रतिशत तक उपदान प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खेत के चारों ओर बाड़ लगाई जाती है, जिसे सौर ऊर्जा से संचालित किया जाता है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों ने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत सोलन ज़िला में अभी तक 17 हजार से अधिक लाभार्थियों को गैस कनेक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। Solan Himachal Pradesh News
ग्राम पंचायत मंधाला, कालूझिंडा, चिल्लड़, बहेड़ी, डूमैहर तथा सानण में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान आरम्भ हुआ। विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। आम जन को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी जागरूक किया गया। सप्तक कलामंच के कलाकारों द्वारा दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मंधाला तथा कालूझिंडा, पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिल्लड़ तथा बहेड़ी में लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूमैहर तथा सानण में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर क्षितिज की ओर चल रहा हिमाचल बढ़ रहा हिमाचल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है। यह हेल्पलाइन रविवार को छोड़कर सप्ताह के 06 दिन सुबह 7.00 बजे से रात 10.00 बजे तक कार्य कर रही है। लोग इस हेल्पलाइन पर अपनी किसी भी प्रकार की समस्या को दर्ज करवा सकते हैं। कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मंधाला के प्रधान लता देवी, पंचायत सचिव सुरेश कुमार, वार्ड सदस्य पूनम देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। Solan Himachal News
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बुधवार को शिमला के नजदीक ढली में हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान का दौरा किया और संस्थान के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह बच्चे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि यह समाज का कर्तव्य है कि विशेष रूप से सक्षम इन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करें और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ें। उन्होंने संस्थान के बच्चों को आत्मनिर्भर बनने और आजीविका अर्जित करने के लिए विभिन्न व्यवसायिक कार्यक्रम संचालित करने पर सन्तोष व्यक्त किया। आर्लेकर ने कहा कि समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कोई कार्य नहीं करते और नकारात्मक विचारों से घिरे रहते हैं। इसके विपरीत यह बच्चे जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं, जो इन्हें विशेष बनाता है। इस कारण यह बच्चे अक्षमता से आगे निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी भावनाएं व्यक्त करने और प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। आर्लेकर ने इन बच्चों की विशेष देखभाल और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अध्यापकों का भी आभार व्यक्त किया। हिमाचल प्रदेश बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य ने राज्यपाल का स्वागत किया और बाल कल्याण परिषद द्वारा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में 105 श्रवण बाधित और 35 दृष्टिबाधित बच्चे नामांकित हैं और इनकी देखभाल के लिए लगभग 46 शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कार्यरत हैं। बच्चों को पारंगत करने के लिए पांच व्यवसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को राज्य रेडक्राॅस के माध्यम से ट्रैक सूट और कम्बल वितरित किए। विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के प्रधानाचार्य डी.पी. राणा ने राज्यपाल को संस्थान की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को कांगड़ा जिला की जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 144 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए। इसके उपरान्त चैगान मैदान जयसिंहपुर मे एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर मे जल शक्ति विभाग मण्डल और खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचरूखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरोन्नत करने, गांदर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, ग्राम पंचायत लाहडू मे पशु औषधालय स्थापित करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ततेहल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंद्रेटा मे वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारंभ करने, लोक निर्माण विभाग के जयसिंहपुर स्थित विश्राम गृह मे चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण और राजकीय बहुतनीकी महाविद्यालय तलवाड़ मे दो नए ट्रेड शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर मे सब डिपो के स्थान पर हिमाचल राज्य पथ परिवहन निगम का डिपो शीघ्र ही खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन के माध्यम से राज्य के प्रत्येक परिवार को नल से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता और निरन्तर प्रयासों से हिमाचल प्रदेश इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी राज्य के रूप मे उभरा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे इस विधानसभा क्षेत्र में एक पुल तक का निर्माण नहीं किया जा सका जबकि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग चार वर्ष के कार्यालयमे इस विधानसभा क्षेत्र में 6 नए पुलों का निर्माण किया है। क्षेत्र की सड़कों के बेहतर रखरखाव और नई सड़कों व पुलों के निर्माण के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर मे लोक निर्माण विभाग का मण्डल कार्यालय खोला है। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी ने देश व प्रदेश की आर्थिकी को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल मे विकास की गति को बनाए रखा है। देश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें इस संकट काल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप मे एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त है और उनके मार्गदर्शन मे देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्वतंत्र एजेंसियों ने भी अपने सर्वेक्षणों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता माना है। Shimla Himachal News
तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आए है . इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है. ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इनमें से दो की मौत हो गई है. जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है,सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है. जनरल रावत की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए, भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, आईएएफ एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर, जिसमें जनरल बिपिन रावत सवार थे .सेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. हेलिकॉप्टर ने सुलूर एयरबेस से उड़ान भरी थी और वेलिंग्टन जा रहा था. #BipinRawat IAF Helicopter Crash
सोलन: संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए विभिन्न वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक- डाॅ. सैजल | Solan News
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने बुधवार को अनुसूचित जाति उप योजना की जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों का सशक्तिकरण सुनिश्चित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए समाज के सभी वर्गों का सशक्तिकरण आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं विशेषकर अनुसूचित जाति उप योजना के तहत कुल बजट का समुचित प्रतिशत उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के कल्याण के लिए आयोजित की जा रही बैठकों में व्यय किए गए धन तथा पूर्ण की गई योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से आमजन का विकास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। यह तभी सम्भव है जब अधिकारी ज़मीनी स्तर पर योजना को समय पर पूर्ण करें। उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। आयुष मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। वन विभाग एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित करे। बैठक में जानकारी देते हुए हुआ कहा कि वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति उप योजना के तहत सोलन जिला में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 32 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उपायुक्त ज़फ़र इकबाल ने विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जाएगा। बैठक मे अर्की के विधायक संजय अवस्थी, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, नगर परिषद सोलन की अध्यक्ष निशा शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Solan Himachal News
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने बुधवार को जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डाॅ. सैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचाए ताकि समाज के सभी वर्गों का एकसमान विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए कल्याण शब्द का अर्थ अत्यन्त व्यापक एवं विस्तृत है। प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों का समयबद्ध कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों द्वारा अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं के लाभ लक्षित वर्गों तक समय पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नियमित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की संतुष्टि तभी सम्भव है जब प्रदेश का संतुलित विकास और समाज के कमजोर वर्गों का अपेक्षित आर्थिक उत्थान हो। उन्होंने सभी अधिकारियों का आह्वान किया कि वे आम जन के लाभ के लिए गांव-गांव तक पहुंचे। डॉ सैजल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण विकास की धीमी हुई गति को पुनः तेज़ करने के लिए प्रदेश सरकार अथक प्रयास कर रही है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा तथा आमजन के सहयोग से हिमाचल पुनः प्रगति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए कि दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों की सूची सम्बन्धित विभाग को समय पर प्रेषित करें ताकि छात्रों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामाजिक सुरक्षा से सम्बन्धित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा योजनाओं से सम्बन्धित कैलेण्डर तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम गांव-गांव तक आयोजित करें। बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि सोलन जिला में वर्ष 2020-21 में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर लगभग 38.55 करोड़ रुपए व्यय किए गए तथा इस अवधि में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 33,927 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वित्त वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर 56.58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिला में सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वर्तमान में वृद्धावस्था पैंशन, दिव्यांगता राहत भत्ता, विधवा अथवा परित्यकता पैंशन, एकल नारी पैंशन, कुष्ठ रोगी पुनर्वास भत्ता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन एवं ट्रान्स जेंडर पैंशन प्रदान की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में सोलन जिला में 35,906 सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को पैंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। बैठक में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अनुवर्ती कार्यक्रम, अन्तरजातीय विवाह योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर सारगर्भित चर्चा की गई। Solan Himachal Pradesh News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जानी-मानी युवा दृष्टिबाधित गायिका मुस्कान नेगी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘गोल्डन वाॅयस अवार्ड’ जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुस्कान नेगी युवाओं के लिए प्रेरणा है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में वह मुस्कान नेगी का गीत और ब्रेल लिपि में लिखा गया उनका भाषण सुनकर बहुत प्रभावित हुए थे। एक प्रतिभाशाली पीएचडी स्कॅालर होने के साथ-साथ वह भारत निर्वाचन आयोग की ‘यूथ आइकन’ और उमंग फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। देशभर के 200 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाकर 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतना हिमाचल प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूरी तरह से दृष्टिबाधित मुस्कान ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी दिव्यांगता मंजिल प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करने पर उमंग फाउंडेशन को भी बधाई दी। Shimla Himachal Pradesh News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने करीब एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने ये फैसला क्रिसमस, नए साल के जश्न, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे, आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षाओं और विभिन्न किसान संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र लिया है। लखनऊ ज़िले में 7 दिसंबर यानी आज से 5 जनवरी 2022 तक के लिए धारा 144 लागू रहेगी। क्रिसमस, 31 दिसंबर और नए साल की पार्टियों के दौरान कोरोना वायरस प्रोटाकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इसके लिए पुलिस ने मास्क लगाना और दो गज की दूरी का पालन करना अनिवार्य कर दिया है। लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को इसको लेकर एक आदेश जारी किया। पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने बताया कि शासन द्वारा लागू किये गये कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान विधानभवन और उसके आस-पास एक किलोमीटर के दायरे में विशेष सतर्कता रहेगी। इस परिधि में इक्का, तांगा, अग्नेयाश्त्र, ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ऑनलाइन गतिविधियों पर साइबर क्राइम सेल की कड़ी नजर रहेगी। ऑनलाइन अफवाहें फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अब बंद स्थानों पर होने वाली शादियों और अन्य आयोजनों में एक वक्त पर 100 अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा कोविड हेल्प डेस्क की बनाना भी आवश्यक होगा। India Corona News Update
राज्यसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में विरोध जारी है। विपक्षी नेताओं ने आज दिन भर सदन के बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, राज्यसभा में विपक्ष के सभी सांसद संसद परिसर में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक गांधी मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। खड़गे ने लोकसभा के विपक्षी नेताओं से भी इस प्रदर्शन में समर्थन देने की अपील की है। ऐसे में अगर लोकसभा के विपक्षी सांसद भी सदन का बहिष्कार करते है तो आज संसद की कार्यवाही चलने की संभावना नहीं है। India News
कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) अब कई देशों समेत भारत में भी फैल चुका है। एक तरफ जहां भारत में हर रोज कोरोना के इस वेरिएंट के संक्रमितों को मामला बढ़ता जा रहा है वहीं NEET-PG काउंसलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के चलते मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते कई अस्पतालों में न तो इमरजेंसी चल रही है और न ही OPD में डॉक्टर देख रहे हैं। दरअसल नीट PG काउंसलिंग नहीं होने की वजह से कई अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती नहीं हो रही जिससे रेजिडेंट डॉक्टर्स को कई परेशानिया झेलनी पड़ रही हैं। रुकी हुई भर्तियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। वहीं हड़ताल को बढ़ता देख सरकार की तरफ से डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज सुनील कुमार रेजिडेंट डॉक्टरों को समझाने के लिए पहुंचे। जिनका हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध किया। लगातार 27 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांगे पूरी ना होने के चलते आज से ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी। बता दें कि राजधानी दिल्ली के अस्पताल RML और लेडी हॉर्डिंग में भी रेजिडेंट डॉक्टर ने सभी तरह की ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया है। जिसके बाद अस्पतालों में आने वाले लाखों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 2 दिन पहले भी सफदरजंग में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी, लेकिन उनकी मांगें पूरी नहीं की गई। जिसके बाद बढ़ा कदम उठाते हुए आज रेजिडेंट डॉक्टर्स ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवा को बंद कर दिया है।
भारत एक गरीब और काफी असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां वर्ष 2021 में एक फीसदी आबादी के पास राष्ट्रीय आय का 22 फीसदी हिस्सा है जबकि निचले तबके के पास 13 फीसदी है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। 'विश्व असमानता रिपोर्ट 2022' शीर्षक वाली रिपोर्ट के लेखक लुकास चांसल हैं जो कि 'वर्ल्ड इनइक्यूलैटी लैब' के सह-निदेशक हैं। इस रिपोर्ट को तैयार करने में फ्रांस के अर्थशास्त्री थॉमस पिकेट्टी समेत कई विशेषज्ञों ने सहयोग दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब दुनिया के सर्वाधिक असमानता वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की वयस्क आबादी की औसत राष्ट्रीय आय 2,04,200 रुपये है जबकि निचले तबके की आबादी (50 प्रतिशत) की आय 53,610 रुपये है और शीर्ष 10 फीसदी आबादी की आय इससे करीब 20 गुना (11,66,520 रुपये) अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की शीर्ष 10 फीसदी आबादी के पास कुल राष्ट्रीय आय का 57 फीसदी, जबकि एक फीसदी आबादी के पास 22 फीसदी है। वहीं, नीचे से 50 फीसदी आबादी की इसमें हिससेदारी मात्र 13 फीसदी है। इसके मुताबिक, भारत में औसत घरेलू संपत्ति 9,83,010 रुपये है। India News Update
पीएम ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। हालांकि केंद्र के इस फैसले के बाद भी किसानों का आंदोलन जारी है। कृषि से जुड़ी मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर आज दोपहर 2 बजे बैठक करेगा। SKM ने मंगलवार को कहा कि उसने आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध करने वाले सरकार के प्रस्ताव का जवाब दिया है, जिसमें कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संगठन ने कहा कि उसने किसानों पर दर्ज फर्जी मामले वापस लेने के लिये आंदोलन समाप्त करने की सरकार की पूर्व शर्त पर भी स्पष्टीकरण मांगा है। किसान नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे पर बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे एक और बैठक करेंगे। Farmers News | India
कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को लेकर असंवेदनसील है। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। सीमा विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष सीमा पर असुरक्षा को लेकर चर्चा करना चाहता है, लेकिन सरकार इसको लेकर तैयार नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार की महंगाई और विनिवेश की नीति को लेकर आड़े हाथों लिया। सोनिया गांधी ने राज्यसभा में 12 सांसदों के निलंबन को अनुचित करार दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों को याद कर कहा- "आइए बलिदान देने वाले 700 प्रदर्शनकारी किसानों का सम्मान करें।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार भारत की संपत्ति बेचती है। लगातार बढ़ रही महंगाई करोड़ों परिवार के मासिक बजट को खराब कर रही है।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी दक्षिण क्षेत्र के तत्वाधान में मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय संजौली में वस्तु एवं सेवा कर विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कर तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम मे उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में दक्षिण क्षेत्र आबकारी एवं कराधान के अतंर्गत जिलों से विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से वस्तु एवं सेवा करके संदर्भ मे प्रश्नोत्तरी की गई तथा उन्हें विभाग की कार्य प्रणाली के बारे में भी अवगत करवाया गया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय संजौली ने प्रथम स्थान, कण्डाघाट महाविद्यालय ने द्वितीय और नाहन महाविद्यालय ने तृतीय स्थान हासिल किया। आदित्य नेगी ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी मुख्यालय, सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त पंकज शर्मा, उप प्राधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली राजेश धौल्टा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। Shimla News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा जिला के चुवाड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना मे दो लोगों की मृत्यु और 25 व्यक्ति घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। Shimla News
डाॅ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 11वें दीक्षांत के अवसर पर मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजयपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर समारोह मे बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को 665 डिग्रियां, 11 स्वर्ण पदक और 261 मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि उपाधि धारकों को यह निर्णय लेना होगा कि वह रोजगार प्राप्त करने वाले अथवा रोजगार प्रदाता बनना चाहते है। उन्होंने युवा विज्ञानियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित उच्च मानकों पर खरा उतरने का प्रयास करें क्यूंकि देश और विश्व में वे इस विश्वविद्यालय से निकले वैज्ञानिक के रूप में पहचाने जाएंगे। स्वर्ण पदक विजेताओं और उपाधी धारकों को शुभकामानाएं देते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह एक ऐसा स्मरणीय पल है जो हमें भविष्य में उन्नति और इसमें विश्वविद्यालय के विशेष योगदान की याद दिलाता रहेगा। उन्होंने आग्रह किया कि युवा अपना शोध कार्य कृषि समुदाय तक लेकर जाएं। जब तक यह शोध किसानों तक नहीं पहुंचता है, इसका कुछ भी उपयोग नहीं है। राजयपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह एक ऐसा औपचारिक आयोजन है जहां न केवल छात्रों को सम्मानित किया जाता है बल्कि विश्वविद्यालय को भी उनके प्रति कृतज्ञता जताने का अवसर प्राप्त होता है। यह उपलब्धियां छात्रों के कड़े परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने इसमें शिक्षकों, गैर शिक्षकों और छात्रों के अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह उपाधियां तभी मूल्यवान हैं जब उनका शोध खेतों तक पहुंचेगा। जीवन मे सीखने की प्रक्रिया कभी भी समाप्त नहीं होती है बल्कि आज का यह दिन नई शिक्षा और नए लक्ष्यों को प्राप्त करने की शुरूआत का दिवस है। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे अवसरों का लाभ उठाते हुए स्वयं मे समाज का नेतृत्व करने और इसे आगे ले जाने की क्षमता विकसित करें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को उद्यमिता के क्षेत्र मे परामर्श केन्द्र विकसित करने के भी निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि किसानों की रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता को कम करने की आवश्यकता है क्योंकि यह कीटनाशक प्रतिवर्ष महंगे होते जा रहे है। उन्होंने आग्रह किया कि फल-सब्जियों इत्यादि को कीटों और विभिन्न रोगों से सुरक्षित रखने के लिए रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर प्राकृतिक संसाधनों को अपनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। सुरक्षित खाद्य पदार्थों का उत्पादन हमारा उद्देश्य होना चाहिए और राज्य सरकार ने हिमाचल को प्राकृतिक खेती राज्य के रूप मे विकसित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के यह प्रयास इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल सिद्ध होंगे। Nauni University News Solan
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 8 दिसम्बर, 2021 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ. सैजल 8 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन में ज़िला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। Solan News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य एक स्वस्थ समाज और समृद्ध हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है और इस बारे मे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश में एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। मुख़्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य सरकार और नीति आयोग द्वारा पोषण और सहकारी संघवाद विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण को एक जन आंदोलन बनाने के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पोषण जागरूकता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और अब 18,925 आंगनबाड़ी और 5,99,643 लाभार्थियों को पोषण ट्रैक्कर पर पंजीकृत किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के प्रबंधन के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सबसे पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए कृतसंकल्प है। हिमाचल का लगभग प्रत्येक क्षेत्र प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है, लेकिन बेहतर सम्पर्क सुविधा यहां सबसे प्रमुख चुनौती है। उन्होंनेे कहा कि 15वें वित्त आयोग ने हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और उन्नयन के लिए 400 करोड़ रूपये, मण्डी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए एक हजार करोड़ रूपये और ज्वालामुखी मंदिर के लिए पेयजल और मल निकासी योजना के सुधारीकरण के लिए 20 करोड़ रूपये की अनुशंसा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक राजस्व घाटे वाला राज्य है और विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं में निवेश के लिए राज्य के पास सीमित साधन है। ऐसे में इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उदार सहायता की आवश्यकता है। राज्य मे रेल सम्पर्क बढ़ाने पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें भू-अधिग्रहण सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने इस विषय पर राज्य को क्षतिपूर्ति प्रदान करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे हिमाचल मे रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्त यातायात व्यवस्था को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पाॅलिसी तैयार की है ताकि हिमाचल प्रदेश को विद्युत गतिशीलता विकास और इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में वैश्विक केन्द्र बनाया जा सके और विद्युत चालित वाहनों के लिए सार्वजनिक एवं निजी चार्जिंग आधारभूत संरचना तैयार की जा सके। इसके लिए विद्युत चालित वाहन निर्माता उद्योगों को अनुदान और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक सेवा क्षेत्र में व्यय कर रही है। खाद्य एवं फल प्रसंस्करण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। Shimla | Himachal News
देव संस्कृति हिमाचल प्रदेश की विशेषता है और प्रदेशवासियों की देव समाज व देव-देवताओं में अगाध श्रद्धा है। प्रदेश सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परम्पराओं को संजोए रखने के लिए वचनबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सराहन गांव में श्री पुंडरिक ऋषि के नए रथ की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को शिमला से दूरभाष पर दिए अपने सन्देश में कही। मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना था, परन्तु किन्हीं अपरिहार्य कारणों से वह वहां नहीं जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की देवता पुंडरिक ऋषि में असीम श्रद्धा है तथा उन्हें भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। उन्होंने कहा कि एक जनश्रुति के अनुसार ग्राम दोगली के निकट सराहरी सरोवर के पास ऋषि लम्बे समय तक तपस्या में लीन रहे और भगवान विष्णु ने उन्हें दर्शन देकर वैकुण्ठ धाम आने का निमंत्रण दिया तथा साथ ही साथ इस स्थान को वैकुण्ठ धाम से नाम से अभिभूत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज बनोगी, सैंज में लगभग 47 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया गया है, जिसके लिए उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस विश्राम गृह के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर श्री पुंडरिक ऋषि मेला मैदान में विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन, मण्डल अध्यक्ष बलदेव महन्त, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनवारी लाल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष नवल नेगी, प्रधान बनोगी इन्दिरा देवी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जबकि उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। Shimla News
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर ने प्रदेश के कर्मचारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तकनीकी कर्मचरियों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए उनका समय-समय पर निदान किया है। जिसमें जूनियर टी मेट व जूनियर हेल्पर की पदौन्नति समयावधि 5 वर्ष से घटा कर तीन वर्ष करना है। प्रदेश अध्यक्ष में कहा कि अभी भी अधिकारी इसकी अधिसूचना करने में जानबूझ कर विलंब कर रहा है ताकि प्रदेश सरकार की कर्मचारियों के बीच में छवि खराब हो। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वह बोर्ड प्रबंधन को तकनीकी कर्मचरियों की अन्य मंगों को भी पूरा करें। HPSEB | HIMACHAL NEWS
कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज की लक्ष्य प्राप्ति में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जिला के बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान के प्रांगण में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में तैनात पुरुष स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष पंचारस को कोविड-19 काल में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रशस्ति पत्र के साथ टोपी मफलर पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विशेष रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। टीकाकरण की दूसरी डोज की लक्ष्य प्राप्ति पर जहां किन्नौर पहला जिला बना, वहीं इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों का अहम भूमिका रही है।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला (Shimla) शहर के कोटशेरा कॉलेज में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बालूगंज थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, थाने से ही बेल भी मिल गई है। कॉलेज की सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने भी आरोपी प्रोफेसर को नोटिस देकर जवाब मांगा है। पुलिस के पास दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिमला के सरकारी डिग्री कॉलेज कोटशेरा की एक छात्रा ने अपने कॉलेज के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि कॉलेज में मैथ्स पढ़ाने वाला एक प्रोफेसर पिछले एक सप्ताह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। आरोपी वाट्सएप के जरिए उसे मैसेज भेजता है। साथ ही आरोपी प्रोफेसर ने मिलने के लिए उसे अपने कमरे में भी बुलाया, लेकिन उसने मिलने से इनकार कर दिया। छात्रा के मुताबिक, एक दिसंबर को सुबह 11 बजे के करीब आरोपी प्रोफेसर उसे चौड़ा मैदान में मिला, जहां से वह उसे चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि कॉलेज छात्रा की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354-ए व 354-डी के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई है। कॉलेज की सैक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने भी शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीड़िता छात्रा ने कमेटी को भी शिकायत दी थी। सोमवार को आरोपी शिक्षक ने जवाब कमेटी के सामने रखा है। वहीं, साथ ही वह थाने में भी पेश हुआ था। जहां से आरोपी को बेल मिल गई है।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गद्दी कल्याण बोर्ड की 18 वीं बैठक और गुज्जर कल्याण बोर्ड की 21वीं बैठक का आयोजन आगामी 12 दिसंबर, 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में किया जाएगा उन्होंने बताया कि गद्दी कल्याण बोर्ड की बैठक 12 दिसंबर को प्रातः 10ः00 से 12ः00 बजे तक तथा गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन दोपहर 12ः00 बजे से 1ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है। Shimla | Himachal News
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एम.एस. शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी ओर से अंशदान भी दिया। भारत मे हर वर्ष 7 दिसम्बर, को देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान मे सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। Shimla | Himachal Pradesh News
प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष एवम ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने मंगलवार को ब्लारडू-अधवानी में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समित की शाखा में नए एटीएम का उद्घाटन किया। इससे पूर्व स्थानीय जनता ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज एवम ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला का भव्य स्वागत किया। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने विधिवत पूजा अर्चना कर नए एटीएम की ओपनिंग की। कांगड़ा कॉपरेटिव बैंक का ये 110वां एटीएम है। वहीं भाजपा मंडल ज्वालामुखी के अध्यक्ष मान सिंह राणा ने इस दौरान मांग रखी की ज्वालामुखी के विभिन्न क्षेत्रों में एटीएम सुविधा की आवश्यकता है व साथ लगती पंचायतों में लोगों की सुविधा के लिए एक काउंटर खोला जाए जिसको लेकर डॉ राजीव भारद्वाज ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही की इस मांग को पूरा किया जाएगा। कांगड़ा सहकारी बैंक सीमित के अध्यक्ष डाॅ राजीव भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि माता ज्वालामुखी के सानिध्य में कांगड़ा बैंक का ये 110वां एटीएम है और लोगों की सुविधा के लिए ही इसको खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस एटीएम में स्थानीय वाशिंदों के सहित बाहर से आने वाले लोगों को भी इस सुविधा का फायदा मिलेगा। एटीएम के उद्घाटन के पश्चात बैंक प्रबंधन ने रमेश धवाला को शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया। वहीं बीडीसी आरती राणा ने भी माता ज्वालामुखी की चुनरी देकर डॉक्टर राजीव भारद्वाज को सम्मानित किया। इस मौके पर कांगड़ा बैंक के चेयरमैन डाॅ राजीव भारद्वाज, बैंक मैनेजर विनय, बीडीसी चेयरमेन देहरा अर्चना धीमान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मान सिंह राणा, जिला महामंत्री अभिषेक पाधा राम स्वरूप शास्त्री, चमन लाला पुंडीर, महेन्द्र सिंह चौहान, अनिल कौशल इत्यादि अन्य गणमान्य मौजूद रहे। Jwalamukhi Kangra News
गुलाब का इस्तेमाल सिर्फ़ सजावट तक ही सीमित नहीं है। गुलाब के फूल में मंत्रमुग्ध करने वाली महक के अलावा औषधीय गुण भी अनगिनत हैं। यही कारण है कि अब हिमाचल में भी गुलाब की खेती शुरू करने की कवायद शुरू होने जा रही है। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए एग्रो इंडस्ट्री ने एरोमा प्रोजेक्ट के तहत हिमालयन बॉयो रिसोर्स संस्थान पालमपुर के साथ एमओयू साइन किया है। प्रदेश में अब लोग बंजर जमीन पर गुलाब की खेती कर सकेंगे। जिला कांगड़ा के चामुंडा और खड़ीबही पंचायत में किसानो की जमीन की जांच की गई है। किसानों को प्रशिक्षित करने के बाद गुलाब के पौधे रोपे जाएंगे। दो साल बाद इनमें फूल आएंगे। एक पौधा करीब 25 साल तक चलता है। इस फूल से अर्क और गुलाब जल निकाला जाएगा। आईएचबीटी ही जमीन की जांच करने के साथ किसानों को 90 फीसदी सब्सिडी पर गुलाब का पौधा उपलब्ध करवाया जाएगा। बता दें कि गुलाब के अर्क का इस्तेमाल परफ्यूम में होता है। इसकी कीमत 9 से 12 लाख प्रति लीटर है। गुलाब की खेती करने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए एक फीट गहरी जमीन को नर्म करना है। करीब 2*2 का तौलिया बनेगा। इसमें इस पौधे को रोपा जाएगा। एक बार जड़ पकड़ने के बाद यह पौधा करीब 20 साल तक चलेगा। किसानों को गुलाब से अर्क और गुलाब जल निकालने के लिए बाहर न जाने पड़े इसके लिए इंग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन खुद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगा। यदि किसान गुलाब की खेती करना चाहता है तो आईएचबीटी उन्हें पहले ट्रेनिंग देगा। मिट्टी की जांच के लिए भी टीम घर-द्वार पहुंचेगी। गुलाब में है कई औषधीय गुण गुलाब का उपयोग करने से दिल, दिमाग और आमाश्य की शक्ति में वृद्धि होती है जिससे इनकी क्रिया भी ठीक होने लगती है। इसके अलावा गुलाब की पंखुडिय़ों में लैक्सटिव और डाइयुरेटिक गुण भी होते हैं, जो पेट को साफ करने, बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने और वजन कम करने में मदद करते है। गुलाब का फूल मुंह संबंधी रोगों से निजात दिलाता है। यह सिर में होने वाले घावों को भी ठीक करता है। गुलाब से बने गुलकंद का सेवन गर्मी में फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी के इलाज में भी यह लाभकारी है। किसानों को गुलाब की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसको लेकर हिमालयन बॉयो रिसोर्स संस्थान (आईएचबीटी) के साथ एमओयू साइन हुआ है। गुलाब के फूल से अर्क निकाला जाना है। कारपोरेशन खुद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस पहल से जहाँ बंजर भूमि का सही इस्तेमाल होगा वहीं किसानों की आर्थिकी भी सृदृढ़ होगी। -जेएम पठानिया, एमडी, एग्रो इंडस्ट्री कारपोरेशन MoU signed The state Himachal Pradesh will be blessed with rose cultivation
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के जिला सोलन (Solan) के परवाणू में मंडी समिति की ओर से पुष्प मंडी का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 15 दिसंबर को परवाणू में मंडी उत्पादकों के लिए खोल दी जाएगी। जिससे प्रदेश के पुष्प उत्पादकों को सुविधा मिलेगी। मंडी समिति सोलन की ओर से कालका-शिमला एनएच पर परवाणू के समीप एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पुष्प मंडी का निर्माण किया है। प्रथम चरण में मंडी में दस दुकानों का निर्माण किया गया है। जहां पर जिला सहित प्रदेश के पुष्प उत्पादक अपने फूलों को बेच सकेंगे। वर्तमान में किसान दिल्ली, करनाल, चंडीगढ़ समेत अन्य बाहरी राज्यों को फूल सप्लाई कर रहे है। जिस कारण उन्हे संबंधित राज्यों तक फूल पहुंचाना महंगा पड़ रहा है। लेकिन अब इस मंडी के खुलने से प्रदेश का फूल प्रदेश में ही बिक जाएगा। Himachal Pradesh News | Solan
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं की है। एक महीने से ज्यादा समय से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के रेट की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है जबकि डीजल का रेट 86.67 रुपये प्रति लीटर है। जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। Petrol Diesel Prices India News Update
सोने के कारोबार में इस समय तेजी देखी जा रही है क्योंकि शादियों का सीजन चल रहा है और सोने-चांदी के गहनों-सिक्कों वगैरह की जमकर खरीदारी देखी जा रही है लेकिन आज सोने के दाम नीचे हैं। आज एमसीएक्स पर सोने के वायदा कारोबार में थोड़ी कमजोरी है और गोल्ड रेट सुस्त दिख रहे हैं। वहीं चांदी में भी आज गिरावट देखी जा रही है जबकि कल इसमें अच्छी तेजी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का फरवरी वायदा 0.24 फीसदी यानी 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। सिल्वर में मार्च वायदा में गिरावट देखी जा रही है और इसके दाम पर दबाव बना हुआ है। चांदी के दाम 0.12 फीसदी नीचे हैं और ये 61,196 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है। ग्लोबल बाजार में सोने-चांदी के दाम सपाट नजर आ रहे हैं और यूएस डॉलर में तेजी आने के बावजूद सोने-चांदी में ज्यादा गिरावट नहीं देखी गई। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स के रिवाइवल के चलते सोना-चांदी सीमित दायरे में बने नजर आ रहे हैं। बुलियन मार्केट के जानकारो से बात करने के आधार पर कह सकते हैं कि सोने में अभी देश के वेडिंग सीजन के चलते तो तेजी आएगी लेकिन ग्लोबल बाजार की उठापटक के कारण गिरावट का दौर भी बन सकता है। Gold and Silver Prices - India News
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मंगलवार को लोकसभा में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर स्थगन नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया है, "चीन एलएसी के साथ भारतीय क्षेत्र में बार-बार अतिक्रमण करने के लिए आक्रामक रुख अपना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अप्रैल, 2020 से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर झड़पें हुई हैं, जिसमें पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में घातक गतिरोध शामिल हैं।" "चीनियों ने अब भारतीय क्षेत्र में गांवों का निर्माण किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में त्सारी चू नदी के तट पर एक गांव भी शामिल है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश के भारतीय क्षेत्र में एक दूसरे गांव की भी खबरें हैं। चीन ने डोकलाम के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूटानी क्षेत्र में कई गांव भी स्थापित किए हैं।" कांग्रेस का आरोप है कि सरकार पूर्वोत्तर और लद्दाख में एलएसी के मुद्दे पर स्पष्ट तस्वीर पेश नहीं कर रही है।
दुनिया की 100 बड़ी आर्म्स कंपनियों में भारत की तीन कंपनियों का नाम शुमार हुआ है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत की एचएएल, ओएफबी और बीईएल ने जगह बनाई है। दुनियाभर के कुल हथियारों की खरीद में भारत का 12वां स्थान है और कुल हिस्सेदारी 1.2 % है। अमेरिका 54% के साथ पहले स्थान पर है और चीन 13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड तीसरे और रूस चौथे स्थान पर है। सिपरी की साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 100 बड़ी हथियारों की कंपनियों की लिस्ट में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड 42वें स्थान पर है तो ओएफबी यानि ओर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड 60वें नंबर पर और भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड 66वें स्थान पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत ने 100 हथियारों की एक निगेटिव लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में जो भी हथियार और सैन्य साजो सामान थे, भारत अब उनका आयात नहीं करेगा।
देश में एक ओर जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर लगातार तनाव बढ़ता दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर राहत की बात ये है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान रिकॉर्ड स्तर पर हो रहा है। लोगों की जारूकता और सरकार के प्रसायों की वजह से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि देश की 85 फीसदी योग्य आबादी को कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग गई है। उन्होंने ये भी बताया कि देश की 50 फीसदी आबादी का पूर्ण टीकाकरण यानी कि दोनों डोज लग चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने कहा कि, सोमवार शाम 7 बजे तक टीके की 71 लाख से अधिक डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, देश में अब तक कुल 128.66 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। India News
सार्स-कोवी-2 के नए स्वरूप ओमीक्रोन (Omicron) से कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर फरवरी में चरम पर पहुंच सकती है, जब देश में प्रतिदिन एक लाख से डेढ़ लाख तक मामले सामने आने की संभावना है। कोविड-19 के गणितीय अनुमान में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने यह कहा है। उन्होंने कहा कि नये अनुमान में ओमीक्रोन स्वरूप को एक कारक के तौर पर शामिल किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि नए स्वरूप के साथ, हमारा मौजूदा अनुमान यह है कि देश में फरवरी तक तीसरी लहर आ सकती है लेकिन यह दूसरी लहर से हल्की होगी। अब तक हमने देखा है कि ओमीक्रोन से होने वाले संक्रमण की गंभीरता डेल्टा स्वरूप की तरह नहीं है। ’’हालांकि, उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए मामलों पर करीबी नजर रखी जा रही है, जहां इस नये स्वरूप के कई मामले सामने आए हैं। अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने की दर में वृद्धि नहीं दिखी है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण अफ्रीका और कुछ अन्य देशों में सामने आये कोविड के नये स्वरूप को 26 नवंबर को ओमीक्रोन नाम दिया था। उसने ओमीक्रोन को चिंता पैदा करने वाला स्वरूप भी बताया था। विशेषज्ञों ने यह संभावना जताई है कि वायरस में आनुवांशिकी बदलाव होने की वजह से यह कुछ अलग विशेषताओं वाला हो सकता है। भारत में ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। ओमाइक्रोन के डर के बीच मुंबई के पास 100 से अधिक विदेशी रिटर्न का पता नहीं चल पाया है। India Health News Update
राज्यपाल (Governor) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश के त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन तथा किसान-उद्यमी-वैज्ञानिक परिसंवाद की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ सार्थक विषयों और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम कृषि क्षेत्र में भी पश्चिमी पद्धति को अपनाने के लिए उत्सुक रहते हैं और अपनी पारम्परिक पद्धति को भूल रहे हैं। आर्लेकर ने कहा कि मैकाले की पद्धति का आज हर क्षेत्र में प्रादुर्भाव हुआ है, जिससे प्रत्येक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें इससे बाहर आने तथा ज़मीन से जुड़ी सोच को आगे लेकर चलने की आवश्यकता है। किसानों को अपनी उपज की लागत कम करने के उपाय करने चाहिए। आज जमीन की उर्वरा शक्ति भी कम हो रही है और किसानों को गौ आधारित कृषि पद्धति को अपनाने की ओर अधिक ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान की भूमिका आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और उन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान संघ का गौ आधारित कृषि के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान संघ के संगठन महामंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि पिछले 42 वर्षों से संघ किसानों के बीच प्रेरणा व विश्वास जगाने का कार्य कर रहा है और उन्हें सम्मान देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र आज पूंजी की कमी से जूझ रहा है और किसानों से संबंधित मुद्दोें में पारदर्शिता होनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में ही किसानों को लाभ होगा। बाजार व्यवस्था जितनी विकेंद्रीकृत होगी, किसानों को उतना ही लाभ होगा। उन्होंने उत्पादन के साथ किसानों को पोषण की ओर भी ध्यान देने और हिमालयी क्षेत्रोें में कृषि की समस्याओं को अलग से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। Shimla Himachal Pradesh News
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की डाॅ. बी.आर. अम्बेडकर पीठ द्वारा आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर द्वारा देश और समाज को दिए गए विचारों और दिशा के लिए हम सभी उनके ऋणी हैं और आज के इस दिवस पर हम सभी को बाबासाहेब अम्बेडकर की जीवनी पढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। आर्लेकर ने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में हमें डाॅ. अम्बेडकर को समझने की जरूरत है क्योंकि उनका जीवन और संघर्ष हमें प्रेरित करता है। उन्होंने बाबासाहेब के जीवन से जुड़ी कई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सही मायनों में हिंदू समाज के सुधारक थे। राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर को संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। वह एक समाज सुधारक और विद्वान थे। उनके विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने देश के लिए जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए हमें प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा और यही बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि बाबासाहेब ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि यह विडम्बना ही है कि राजनीतिक व्यवस्था ने उन्हें एक समुदाय विशेष के नेता के रूप में प्रस्तुत किया, जबकि उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। डाॅ. अम्बेडकर ने शिक्षित होने, संगठित होने और आन्दोलन करने के लिए तीन उपाय दिए, लेकिन अगर पहले दो अमल में लाये जाएं तो तीसरे की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मन से सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सद्भाव से रहकर ही यह देश फिर से विश्व गुरु बन सकता है। Shimla Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मण्डी जिले (Distt. Mandi) के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के झटिंगरी में लगभग 32 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किये। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-दो के अन्तर्गत 25.19 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत घटासनी-बरोट सड़क, ऊहल नदी पर 1.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लांजनू पुल और 4.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बरोट-मायोत सड़क का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के छोटा भंगाल क्षेत्र के मुल्थान में 9.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन का शिलान्यास किया और मुल्थान में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय डिग्री काॅलेज भवन का भूमि पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने मुल्थान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इस क्षेत्र में एक आईटीआई खोलने की घोषणा की और दोनों विधायकों को इसके लिए भूमि चयनित करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बीड़ से बड़ागांव सड़क का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोट में एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी और मुल्थान में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। बैजनाथ के लोगों की सुविधा के लिए खण्ड विकास अधिकारी हर महीने मुल्थान में पांच दिन बैठेंगे और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारड़ी में विज्ञान खण्ड के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेहतर नेटवर्क सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए बरोट में एक टावर स्थापित करने के लिए एयरटेल और जियो के अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाया जाएगा। लोहारड़ी सड़क पर शीघ्र ही 40 मीटर लम्बे पुल का निर्माण किया जाएगा और इस क्षेत्र में हेलीपैड भी बनाया जाएगा। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र को नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विकसित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को इस क्षेत्र में आने के लिए आकर्षित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरोट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और अगर इसका सही तरीके से दोहन किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय गंतव्य के रूप में उभर सकता है। उन्होंने अपने काॅलेज के दिनों में बरोट क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा की यादें भी क्षेत्र के लोगों के साथ साझा कीं। उन्होंने कहा कि गत वर्षों के दौरान क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है और यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनने जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुल्थान में काॅलेज भवन का निर्माण शीघ्र किया जाएगा ताकि क्षेत्र के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दुर्गम एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के चहुंमुखी एवं संतुलित विकास के लिए कटिबद्ध है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि भुबुजोत सड़क और भुबुजोत सुरंग के निर्माण के प्रयास जारी हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। एशियन विकास बैंक परियोजना के अन्तर्गत बीड़-बिलिंग को पैराग्लाइडिंग गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशियन विकास बैंक परियोजना के अन्तर्गत राज्य के लिए स्वीकृत 2100 करोड़ रुपये से नए पर्यटन स्थल विकसित किये जाएंगे। पर्यटन विभाग का एक दल क्षेत्र का दौरा करेगा ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के ठहरने की सुविधा के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जा सके। Himachal News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला में अम्बेडकर चौक पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर के विचार और आदर्श देशवासियों को प्रेरणा और शक्ति प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर ने हमेशा ही गरीब व जरूरतमंदों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्य किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, पूर्व महापौर संजय चैहान, उपायुक्त आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका ने भी डाॅ. अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। Shimla News | Himachal Pradesh
प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 08 से 20 दिसम्बर, 2021 तक सोलन जिला में विशेष प्रचार अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने एक विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इन कार्यक्रमों को कोविड-19 से बचाव तथा नशा निवारण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में हिम सांस्कृतिक दल के कलाकारों, कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों, अर्की विधानभा क्षेत्र में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों तथा दून विधानसभा क्षेत्र में सप्तक कला रंगमंच कण्डाघाट के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। Solan News | Himachal Pradesh
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन-जन को समय पर लाभान्वित करने के लिए कृतसंकल्प है। डाॅ. सैजल ने सोमवार को कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगेशू में मसूलखाना-डुगला सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया। इस सम्पर्क मार्ग से क्षेत्र के 02 गांवों की जनसंख्या लाभान्वित होगी। डाॅ. सैजल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समान रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनमंच जैसे सशक्त कार्यक्रम और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 के माध्यम से जन-जन तक पहुंचकर कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रयासरत है तथा इस दिशा में केन्द्र से भी हिमाचल को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गत दिवस बिलासुपर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी का शुभारम्भ हुआ। एम्स के माध्यम से प्रदेश के लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक के कार्यकाल में 1600 चिकित्सकों को नियुक्ति दी हैं ताकि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आयुष मंत्री ने कहा कि जन-जन के सहयोग, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों एवं अन्य के द्वारा किए गए सत्त प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश कोविड-19 महामारी का सफलतापूर्वक सामना कर पाया है। सभी के सत्त प्रयासों के कारण ही हिमाचल देश का ऐसा पहला राज्य बना है जहां कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज़ भी सभी पात्र व्यक्तियों को लग चुकी है। डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लाभार्थियों की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की है तथा पैंशन को 750 रुपए से बढ़ाकर से 1500 रूपए किया गया है। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु 65 वर्ष की गई है। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से राज्य की हर महिला को संबल मिला है। योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के चाहा से बोच माता मंदिर तक रोगी वाहन मार्ग के निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही क्षेत्र के लिए 103 करोड़ रुपए की प्रस्तावित पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे। Solan News Updates | Himachal Pradesh
किन्नौर जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को आत्मर्निभर बानाने की दिशा में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत उपायुक्त कार्यालय किन्नौर स्थित रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने की। उपायुक्त ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 32 मामले प्राप्त हुए थे। जिसमें से 29 मामलों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें स्माल गुडज कैरियर, जेसीबी व होटल की परियोजनाएं शामिल है। उन्होनें बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में 109 मामले जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदन उपरान्त विभिन्न बैंको को प्रायोजित किए गए है जिनमें से 73 मामलों को बैंको द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है जिस से 7.36 करोड रू0 निवेश कर 86 लोगो को रोजगार उपल्बध होगा। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना में 18 से 45 वर्ष तक के युवा व 18 से 50 वर्ष तक की महिलाए 1 करोड रू की परियोजना लागत पर 60 लाख तक के बैंक ऋण क्रमःश 25 तथा 30 प्रतिशत तथा विधवाएं 35 प्रतिशत अनुदान के लिए पात्र होगे। उन्होने बताया की योजना में कृषि एवं पशुपालन से सम्बन्धित गतिविधियों को भी शामिल किया गया हैं। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महापब्रन्धक जिया राम अभिलाषी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया व बताया कि योजना सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए आवेदक विभाग के दूरभाष नम्बर 01786-222276 पर सम्पर्क कर सकते है। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला गा्रमीण विकास अभिकरण जयवन्ती ठाकुर, उपनिदेश पशु पालन डॉ अशोक सैनी, जिला कृषि अधिकारी ओपी बन्सल व जिला अग्रणी बैंक प्रबन्ध केवल कृष्ण कलसी उपस्थित रहे। Reckong Peo Kinnaur News Update | Himachal Pradesh
करसोग के माहूनाग के समीप टटमो गांव में देर रात एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक की मौत हो गई। करसोग पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात करसोग में माहूंनाग के समीप टटमो गांव में जेसीबी HP31B-5348 अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक कार्य पूरा करने के पश्चात जेसीबी को लेकर अपने किराए के कमरे की ओर जा रहा था, लेकिन इस दौरान अचानक जेसीबी अनियंत्रित हो गई और सड़क से बाहर पलट गई।और खेत में जा गिरी। जिसमें चालक राजेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल गांव सताली डाकघर बल्ह चुरानी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से चालक को उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन यहां पर उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि देर रात करसोग के माहूंनाग के समीप टटमों में एक जेसीबी मशीन के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक ने आईजीएमसी में उपचाए के दौरान दम तोड़ दिया तथा आगामी कार्यवाही जारी है। Karsog Mandi News Update | Himachal Pradesh
बन कुटिया बनौणमें चल रही श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म हुआ और खुशियां मनाई गई। बाबा कुटिया बनौण टिकरू में ब्रहमलीन सदानंद गिरी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान स्व.सांसद राम स्वरूप शर्मा के पुत्र शांति स्वरूप शर्मा व पत्नी खुशबु स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कुटिया में शीश नवाया। कुटिया प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र पराशर ने शांति स्वरूप शर्मा व खुशबु स्वरूप शर्मा को सम्मानित किया। कथावाचक पूर्ण चंद मौदगिल ने कृष्ण जन्म की बधाई दी। कथा श्रवण के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। कथा के दौरान कुटिया के महात्मा शिव शंकर गिरी के साथ बन कुटिया बनौण के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे। Jogindernager Mandi News | Himachal News
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में कार्यरत प्रोफेसर जितेन्द्र सिंह को आईपीजीए, उत्तराखंड द्वारा अकादमिक और अनुसंधान के क्षेत्र में सराहनीय भागीदारी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'एक्सेलेंस अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें 4 दिसम्बर को हरिद्वार में मॉडर्न एपरोचिज ऑफ रिचर्स इन बेसिक एवं अप्लाइड साइंसिज विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन पर दिया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी मुख्य-अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में देश एवं विदेश से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से लगभग 300 वैज्ञानिक, अध्यापक, रिसर्च स्कोलर्स, विद्यार्थी एवं फार्मा उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में देश के अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्वानों के अलावा कनाडा, अमेरिका, चीन, मलेशिया जैसे देशों के वैज्ञानिकों ने भी ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में जन्मे प्रोफेसर डॉ० जितेन्द्र सिंह आईईसी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के डीन के अलावा विश्वविद्यालय में कुलपति का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। प्रो० सिंह द्वारा की गयी रिसर्च 38 प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुकी है तथा वह बेस्ट टीचर एवं बेस्ट डीन के अवार्ड द्वारा भी सम्मानित किये जा चुके हैं। Solan News Update | Himachal Pradesh
यूको आरसेटी सोलन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क फ़ास्ट फ़ूड स्टाल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल समापन हुआ l इस 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 22 लोगों ने हिस्सा लिया था। जिसमें यूको आरसेटी द्वारा उन्हें फ़ास्ट फ़ूड बनाने व व्यक्तित्व विकास के अलग अलग आयामों के लिए प्रशिक्षित किया गया व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया l इस कार्यक्रम की ट्रेनर गुरप्यारी रही l समापन दिवस मे एलडीएम केके जसवाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी एमपी मदान, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे l जानकारी देते हुए आरसेटी निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम यूको आरसेटी द्वारा जिला सोलन के निवासियों के लिए मुफ्त चलाये जा रहे हैं। Himachal Pradesh | Solan News Update
विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष डॉ बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि को "समरसता दिवस" के रूप में मनाती आई है। इसी कडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय देहरा ईकाई ने डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ मलकीयत मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि भीम राव अम्बेडकर ने सामाजिक समानता व न्याय के लिए बहुत लम्बा संघर्ष किया है। उनके दिए गए सिद्धांत शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो पर अगर आज समाज चलता है तो स्वत: ही समाज में समरसता आ जाएगी। ईकाई अध्यक्ष चन्दन ठाकुर ने उपस्थित सभी का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का समापन ईकाई मंत्री दीक्षित धलारिया के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। Dehra Kangra News | Himachal Pradesh News


















































