नेहरू युवक मंडल मलावन के द्वारा 75वें स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवक मंडल के सभी सदस्य व सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। गांव के वरिष्ठ नागरिक भजनु राम द्वारा ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कोटलु ने भी 75वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत प्रधान नर्मदा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपप्रधान अतरु राम भटी एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर 20 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे अर्की की प्लानियाँ पंचायत में मुख्य सड़क पैट्रोल पम्प स्थित मैदान पर पहुचेगे। जंहा पर अर्की मंडल के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वे यंहा जन सभा को भी सम्बोधित करेगे। प्रेस को जारी बयान में जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कस्यप भी साथ होंगे। अनुराग ठाकुर यंहा लगभग 30 मिनट तक रुकेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ.राजीव सैजल ने आज सोलन जिला के कसौली में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ किया। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली का विधिवत शुभारम्भ पुरातन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह कसौली परिसर में किया गया। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कसौली विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कसौली के विधिवत शुभारम्भ से क्षेत्रवासियों की चिर लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के विधिवत शुभारम्भ से अब लोगों को अपने राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए सोलन नहीं जाना होगा। आयुष मंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सेवा की भावना के साथ काम को त्वरित गति से निपटाने के लिए कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचती है और यदि सेवा की भावना के साथ कार्य किया जाए तो आमजन की अनेक समस्याओं का बिना किसी हस्तक्षेप के निदान किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित अपेक्षाओं और समस्याओं का त्वरित निदान किया जाना चाहिए। इस अवसर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सुन्दरम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य दर्पणा, बीडीसी धर्मपुर की अध्यक्ष जमना देवी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, ग्राम पंचायत नाहरी के प्रधान हिमांशु गुप्ता, बीडीसी सदस्य चंपा ठाकुर एवं नरेश ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य राज कुमार सिंगला, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक लाज किशोर शर्मा, ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के उप प्रधान विपन, युवा बोर्ड के सदस्य मदन शांडिल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दौलत ठाकुर, भाजपा चिकित्स प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. मान सिंह ठाकुर, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश अत्री, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, उपमण्डलाधिकारी कसौली डॉ. संजीव धीमान तहसीलदार मनमोहन जिस्टू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एण्ड पावर लिमिटिड, बरोटीवाला, जिला सोलन एवं मैसर्ज डाईवर्सी इण्डिया नालागढ़ में 115 विभिन्न पदों को भरने के लिए कैम्पस साक्षात्कार 18 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कैम्पस साक्षात्कार जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। संदीप ठाकुर ने कहा कि ईस्टमैन ऑटो एण्ड पावर लिमिटिड, बरोटीवाला में आईटीआई के सभी ट्रेडस के 100 पदों के लिए कैम्पस साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डाईवर्सी इण्डिया नालागढ़ में अपरेंटिस आईटीआई फिटर इलैक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल के 15 पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त को सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में कैम्पस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242, मोबाइल नम्बर 70189-18595 एवं 98170-69798 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन-शिमला के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 18 अगस्त को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 अगस्त को प्रातः 09.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट काॅलोनी, बेर गांव, बेर पानी, डीआईसी, बेर खास, करोल विहार, एनआरसीएम, जौणाजी, दामकड़ी, फ्लाई, शिल्ली, धाली, सेर चिराग, मशीवर, भाजो, कोटला, अश्वनी खड्ड, शूलिनी नगर, चंगर, रालीधार, बजरोल, नडोह तथा दुग्ध शीतन सयन्त्र एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्यदिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से आज धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दाड़वां में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 2 दिवसीय ‘रिकाॅगनिशन ऑफ़ प्रिऑरलर्निंग’ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश चंद ने किया। 2 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में कृष्णगढ़, दाड़वां एवं गोयला की 57 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सीडीपीओ धर्मपुर की पर्यवेक्षक कमलेश कुमारी, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के रवीन्द्र कुमार, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आकाश गुप्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार की नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया। विद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर की अध्यक्षता में अभिवावक वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया। विद्यालय की ओर से दुर्गानन्द शास्त्री ने सभी अभिवावकों का स्वागत किया व पुरानी एसएमसी को भंग करके सभी के समक्ष आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में रणजीत ठाकुर को उनके पिछले कार्यकाल में विद्यालय के लिए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए एक बार पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। उप प्रधान पद पर देशलता का चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में रमा देवी, गीता देवी, सतीश शर्मा, अनुराधा, गंगा चौधरी, संजीव कुमार, गोपाल चन्द, बीना पंवर, सुमन देवी, दीक्षा शर्मा, कांता व रीता को चुना गया। बैठक के पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया व आने वाले समय मे सभी समिति सदस्यों के सहयोग से विद्यालय की प्रगति के लिए संकल्प लेते हुए कार्य करने का प्रण लिया।
सोलन जिला में कोविड-19 से बचाव के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान को 17 अगस्त, 2021 तक बढ़ाया गया है ताकि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्ति समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना प्रथम टीका लगवा लें। यह जानकारी रविवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने दी। उन्होंने कहा कि बिना पहचान पत्र के भी टीकाकरण करवाया जा सकता है। उन्हांने कहा कि सोलन जिला में विशेष टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, राधा स्वामी सत्संग आंजी, सोलन, टीबी सेनिटोरियम धर्मपुर, ईएसआई अस्पताल परवाणू, नागरिक चिकित्सालय बद्दी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़, नागरिक चिकित्सालय अर्की, नागरिक चिकित्सालय कुनिहार, ईएसआई औषधालय दाड़लाघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी तथा नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में अतिरिक्त सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने सभी से आग्रह किया विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन की स्काउट एण्ड गाइड, एनएसएस व एनसीसी तथा राजकीय डिग्री महाविद्यालय सोलन के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत देवठी, ग्राम पंचायत सलोगड़ा व ग्राम पंचायत शामती को सम्मानित किया गया। डाइट सोलन को भी स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य आरक्षी विरेंद्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के कर्मचारी हरकेश, बीरबल, पूनम तथा नीलम को स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उप महापौर राजीव कौड़ा, समस्त पार्षद गण, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक सोलन योगेश दत्त जोशी, तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी, नायब तहसीलदार सोलन जगपाल चौधरी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सोलन पब्लिक स्कूल, सोलन में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। ठीक प्रात:10:00 बजे मुख्य अतिथि डॉ मनमोहन कौशल मंच पर पधारे I तत्पश्चात राष्ट्रीय झंडा फहराया गया और भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गयाI कोरोना काल के चलते इस साल भी स्वतंत्रता दिवस सोलन पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया। सभी विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस पर प्रेरणादायक भाषण दिए गए I विदित रहे है कि प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार सांस्कृतिक एवं कला के माध्यम से विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास पर सदैव ही बल देती रही हैं I पूर्व-प्राथमिक कक्षा के नन्हें-नन्हें बच्चों ने “आई लव माई इंडिया” नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन-मोह लिया I इसके अतिरिक्त पलाषा (कक्षा नवीं) और रिया (कक्षा ग्याहरवीं) ने ‘भगत सिंह’ नामक एकांकी प्रस्तुत की और साथ ही ‘विजय भव’ नामक देशभक्ति गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किया I इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तालियाँ बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया I मुख्य अतिथि ने भाषण देते हुए कहा कि हमारे कार्य देश के मान-सम्मान और उन्नति में सहयोग प्रदान करने वाले होने चाहिए I हमें उन फौजियों का धन्यवाद करना चाहिए, जो हर मौसम में सीमा पर तैनात रहकर देश की सुरक्षा करते हैं I विद्यालय की शिक्षा निर्देशिका ने स्वतंत्रता के सही मायनों को जीवन में धारण करने के लिए कहते हुए कहा कि हमें आधुनिक विश्व में हमारे राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए I विद्यालय की प्रबंध संचालिका प्रीती कुमार ने कहा कि हमें आज़ादी बहुत कठिन संघर्षों के बाद प्राप्त हुई हैI हमारा कर्तव्य बनता है कि हम सच्चे देशभक्त बने I उन्होंने कहा कि आज हम सबका कर्तव्य बनता है कि हमें शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए शहीदों के दर्शाए मार्ग पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए I उन्होंने युवा पीढ़ी को देश के लिए हर क्षेत्र में मन लगा कर कार्य करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अवंतिका शर्मा ने सभी विद्यार्थियों की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए अध्यापकों के सहयोग का भी उल्लेख किया I उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान हमें कुछ समय तक घरों में कैद रहना पड़ा, जो परतंत्रता के समान था, तब हमें स्वाधीनता का महत्व समझ आया I अंत में सभी ने भारतमाता की जय के नारे लगाए I इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने जन-जन का आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं और नियम पालन करते हुए देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी बनें। राजिन्द्र गर्ग आज देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ पर सोलन जिला के अर्की में आयोजित जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। राजिन्द्र गर्ग ने अर्की के चौगान में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस एवं गृहरक्षा द्वारा आयोजित भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस उपनिरीक्षक मुनीष कुमार ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व नागरिक चिकित्साल्य अर्की के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर अर्की उपमण्डल के बातल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय कांशी राम की धर्मपत्नी द्रोपती देवी, धारजटां गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय बद्री सिंह की धर्मपत्नी दुर्गी देवी, धरैल गांव के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय शांगरू राम की धर्मपत्नी शान्ति देवी, हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय सन्तराम की धर्मपत्नी चिन्तामणी तथा हाटकोट के स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय चिन्तामणी की धर्मपत्नी रामेश्वरी को सम्मानित किया।अर्की उपमण्डल के बपडौण के निवासी पूर्व सैनिक 18 ग्रेनिडियर्स के कैप्टन पदम देव ठाकुर, बातल के निवासी 4-डोगरा के नायब सुबेदार बाबूलाल अंगिरस, मांझू के निवासी 4-डोगरा के हवालदार भगवान दास (सेना मेडल), भराड़ीघाट के निवासी ईएमई के सुबेदार भुंगर राम भाटिया तथा बखालग के निवासी एएससी के नायब सुबेदार गोपाल पाठक को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पूर्ण पालन कर, सार्वजनिक स्थानों पर नाक से लेकर ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनकर तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोकर हम वास्तविक अर्थों में राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग देंगे। नागरिक आपूर्ति मन्त्री ने कहा कि हिमाचल, देश का ऐसा पहला राज्य है जो पर्यावरण संरक्षण करने के साथ-साथ महिलाओं के समय की बचत भी कर रहा है। प्रदेश की हिमाचल गृहिणी योजना इस दिशा में कारगर सिद्ध हो रही है। राज्य में 3 लाख 17 हजार परिवारों को योजना के तहत निःशुल्क गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। इस पर लगभग 116 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सोलन जिला में इस योजना के तहत 16 हजार 398 लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। अर्की उपमण्डल में हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत अब तक 5093 परिवारों को गैस कुनैक्शन प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक लाख 36 हजार से अधिक गैस कुनैक्शन प्रदान किए गए हैं। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपी सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज अर्की के चौगान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के में अनुकरणीय कार्य के लिए ग्राम पंचायतों, कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत भारती, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत घनागुघाट, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत रामशहर को सम्मानित किया। उन्होंने जल संचय एवं जल संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया। जल संचय एवं जल संरक्षण के लिए अनुकरणीय कार्य करने के लिए विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत बड़ोग, विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत पारनू, विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत दंघील, विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत हुड़ंग तथा विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत बारियां को सम्मानित किया। राजिन्द्र गर्ग ने इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों को भी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने विकास खण्ड नालागढ़ के सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ विश्व देव मोहन चौहान, जिला ग्रामीण विकस अभिकरण सोलन की अधीक्षक रजनी गौतम, विकास खण्ड सोलन की लेडी सोशल एजूकेशन ऑर्गेनाईजर इन्दिरा जोशी, विकास खण्ड नालागढ़ की वरिष्ठ सहायक (प्रोग्रामर) हलिमा खान, विकास खण्ड कण्डाघाट की कनिष्ठ अभियन्ता सुलक्षणा जसवाल, विकास खण्ड कुनिहार के सचिव सुखराम, विकास खण्ड सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सोलन के कम्प्यूटर ऑपरेटर खेमराज, विकास खण्ड कण्डाघाट के तकनीकी सहायक कृष्ण कुमार तथा विकास खण्ड धर्मपुर के ग्राम रोजगार सेवक हरीश शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, राज्य सहकारी विकास फैडरेशन लिमिटिड के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भुवनेश्वरी शर्मा, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य पार्षदगण, भाजपा मण्डल अर्की के अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव दलीप पाल, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकरु, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति इस अवस पर उपस्थित थे।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ परविंदर कौशल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी विभागों और कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित नौणी पंचायत के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में कुलपति डॉ परविंदर कौशल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। डॉ कौशल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की।
अटल शिक्षा नगर, कालूझंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षकों व पदाधिकारियों ने मिल कर विश्वविद्यालय-प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय-गान गाया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी छात्रों व शिक्षकों ने हिस्सा लिया। आईईसी यूनिवर्सिटी की एनसीसी यूनिट द्वारा परेड और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। आईईसी यूनिवर्सिटी ने "आजादी का अमृत महोत्सव" विषय पर कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन, पेंटिंग और पोस्टर के माध्यम से आजादी के महत्व का सूंदर चित्रण किया। इस शुभ अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो जितेंद्र सिंह नेकहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने करीब दो सौ साल के संघर्ष और अनेकों बलिदानों के बाद स्वतंत्रता हासिल की थी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव विनोद कुमार ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टन्सिंग के सभी नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मिठाई बाँट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
नव चेतना संस्था कुनिहार ने स्वतंत्रता दिवस अलग ही अंदाज से मनाया। संस्था अध्यक्ष कुलदीप कंवर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों से रोटियां व आटे की पिनियाँ बनाकर गौशाला कुनिहार में गौवंश को बांटी। कुलदीप कंवर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के लिए संस्था के सभी सदस्यों से पहले ही आग्रह कर दिया था कि सभी अपने अपने घरों से 20- 20 रोटी गौशाला में लाएंगे। सबसे पहले गौशाला में गौ पूजा करवाई गई व क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संजीव कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, हरजिंदर ठाकुर, अर्जुन, हरीश ठाकुर, प्रदीप, मदन, पुनम कंवर, कुलदीप पंवर, सुधांशु, सुनिता शर्मा, चमन मल्होत्रा, दीपक, शुभम, रणबीर ठाकुर, मिथुन कंवर, शेर सिंह व दीपक खुराना आदि मौजूद रहे।
शनिवार को व्यापार पिपलुघाट की बैठक आयेजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान मोहन लाल चंदेल द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें साफ सफाई का ध्यान रखना, सामजिक गतिविधयों को बढ़ावा देना, युवा पीढ़ी को नशे से बचना, समय-समय पर धार्मिक गतिविधयों का आयोजन करना व व्यापार मंडल के पंजीकरण के बाद सभी नियमों व उपनियमों को लागू करना आदि शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे रविवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। ये नियम दडेउटा मार्किट की सभी दुकानों पर भी लागू होगा। अगर कोई मंडल सदस्य नियमों का उलंघन करता हुआ पाया जाता है तो कार्यवाही के लिए वो स्वयं जिम्मेवार होगा। सभी दुकानदार कोविड नियमों का सही से पालन करेंगे और अपने ग्राहकों से भी करवाएगें। बैठक में उपप्रधान उमेश शर्मा, सचिव राजेन्द्र, महेंद्र कुमार, कुलभूषन शर्मा, रामदास, भूप राम, भूपेन्द्र, चमन, पीयूष, प्रदीप, दिनेश कुमार, विनीत, लेख राम, सुनील गुप्ता, रामचन्द, टेक चंद आदि मौजूद थे।
पेंशनर्ज संगठन जिला सोलन कुठाड़ इकाई की त्रैमासिक बैठक स्थान बनलगी में रोशन लाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन के जिला प्रेस सचिव डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पेंसनरो ने अपनी समस्याओं बारे चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 सितम्बर को कुठाड़ इकाई डावर 25 वर्ष पूरे करने पर रजत जयंती समारोह मनाने के बारे में रूप रेखा तैयार करना था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां बनाकर उन्हें कार्य सौंपे गए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी ने गत दिवस अर्की जनसभा में की गई कुछ घोषणाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाया है। उनका कहना है कि अर्की भाजपा नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को गलत सूचना देकर उनसे वे घोषणाएं करवाई गईं जोकि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा की गई थीं। उन्होने कहा कि बागा में पीएचसी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह द्वारा खोली गई थी। जिसे एक वर्ष बाद भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था। इसे खोलने की घोषणा करना राजनैतिक छलावा है। इसी प्रकार दाड़लाघाट में सीएचसी भवन हेतू कांग्रेस सरकार ने ही बजट का प्रावधान किया था, जिसे बने हुए चार वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अर्की नगर पंचायत, दिग्गल, चमदार, सौर व बातल आदि बहुत सी पंचायतों को मुख्यमंत्री के दौरे से बहुत सी आशायें थीें, परंतु उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होने मुख्यमंत्री द्वारा जलशक्ति, लोकनिर्माण विभाग व बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इन कार्यालयों को खोलने की समय सीमा तय करनी चाहिए ताकि ये घोषणाएं मात्र घोषणाएं ही न रह जाऐं। इसके अलावा उन्होने राजा वीरभद्र सिंह द्धारा खोले गए जयनगर व दाड़लाघाट के भवन निर्माण कार्य आरंभ न होने पर भी रोष जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के अर्की दौरे के दौरान जनता के हाथ सिर्फ निराशा लगी है, जिसका जवाब अर्की की जनता उपचुनावों में देगी।
सोलन जिला के अर्की के चौगान मैदान में आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अर्की चौगान मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता अब प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, मुद्रण तथा लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग करेंगे।राजिन्द्र गर्ग 15 अगस्त को सर्वप्रथम अर्की बस अड्डा के समीप शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं ज़िलावासियों की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे चौगान मैदान में ध्वजारोहण किया जायेगा। पुलिस तथा होमगार्ड्स की टुकड़ियांं द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम सूक्ष्म स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गत परवाणु से वाया जंगेशू संपर्क मार्ग पर मुकाम काली मिट्टी सैक्टर 2 परवाणु के समीप दो मोटरसाइकिलों HP15B-2668 व HR49D-8377 की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिस कारण मोटरसाइकिल न० HP15B-2668 पर सवार चालक को टक्कर लगने के कारण वह उछल कर पीछे से आ रहे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। टायर के नीचे आने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित आयु करीब 21 वर्ष, हाल रिहायश गांव अंबोटा, डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना में घायल बुलेट मोटर साइकिल न० HR49D-8377 पर सवार राइडर को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जयराम ठाकुर ने दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने, जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल और कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने यह घोषणा आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के चौगान मैदान अर्की में 41.33 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के उपरान्त अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने जयनगर में लोक निर्माण विभाग का उप-मण्डल खोलने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार में जल शक्ति का उप-मण्डल, बैरल और कुनिहार में पटवार सर्कल खोलने की घोषणा की। उन्हांने अर्की के सायर मेला को राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अर्की में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला जाएगा, बर्शते यह औचित्य अनुरूप हो। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दाड़लाघाट और लोहारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य उप-केन्द्र बागा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ीधार को पर्यटन की दृष्टिगत से विकसित किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने 28.84 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें 3.15 करोड़ रुपये लागत का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट, दिगल में 7.12 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से अर्की खरड़हट्टी सड़क और 16.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कुनिहार बेंज-की-हट्टी शेली ब्रहमपुखर सड़क शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 89 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन कुनिहार के नवीकरण और आधुनिकीकरण कार्य, तहसील अर्की में 4.51 करोड़ रुपये की लागत से अली खड्ड से ग्राम पंचायत दासेरन, धुधन, हनुमान बड़ोग और सूरजपुर में पुरानी जलापूर्ति योजनाओं के संबर्धन कार्य, ग्राम पंचायत पलोग, दघोगी, कोटली, सरयांज, बखालग और कुनिहार क्षेत्र में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति प्रणाली के सुधार, 2.07 करोड़ रुपये की लागत से खजलागहट्टी से कटाल करयालू सड़क, अर्की में 46 लाख रुपये की लागत से कृषि विक्रय केन्द्र, भण्डार एवं आवासीय भवन, कुनिहार में 80 लाख रुपये की लागत से एसएमएस (कृषि) के कार्यालय एवं आवासीय भवन और हनुमान बड़ोग में 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उप-विपणन मण्डी की आधारशिलाएं रखीं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अर्की क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया है, जिसके लिए नेतृत्व सदैव क्षेत्र के लोगों का आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से देश और राज्य के लोगों की दिनचर्या पर विपरित प्रभाव पड़ा है। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती पालन करने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्य सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र पर ध्यान न देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में ऑक्सीजन के सिर्फ दो प्लांट थे जबकि आज प्रदेश में 10 ऑक्सीजन संयंत्र कार्यशील हैं और 28 शीघ्र ही स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न भागों में फंसे 2.50 लाख हिमाचलवासी प्रदेश में वापिस लाए गए। उन्होंने देश में कोविड की स्थिति को प्रभावी तरीके से सम्भालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रदेश में विकास की रफ्तार में तेजी लाकर महामारी के दौरान बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के टीकाकरण में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। उन्होंने पिछले साढ़े तीन वर्षां के दौरान राज्य सरकार द्वारा आरम्भ की गई विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान राज्य सरकार ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल माध्यम से लगभग 103 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘हर घर लहराए तिरंगा’ अभियान भी आरम्भ किया। सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों की केंद्र के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारों ने भी सराहना की है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने पिछले साढ़े तीन वर्षो के दौरान क्षेत्र के विकास में गहरी रूची दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के समुचित रखरखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अर्की में एचआरटीसी डिपो और नर्सिंग कालेज खोलने और दाड़लाघाट में एक विकास खंड खोलने का भी आग्रह किया। हिमकोफेड के अध्यक्ष और क्षेत्र के भाजपा नेता रतन सिंह पाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान 103 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं को वचुअर्ल माध्यम से समर्पित करने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय और कुनिहार में जल शक्ति उप केंद्र खोलने का भी आग्रह किया। अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डी.के. उपाध्याय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पर्यटन विकास बोर्ड की अध्यक्षा रश्मि धर सूद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Chief Minister Jai Ram Thakur has announced opening of Block Development Officer's office (BDO) at Darlaghat in Arki Assembly constituency of Solan district to facilitate the people of the area. He made this announcement while addressing a public meeting at Arki after performing inaugurations and foundation stones laying ceremonies of developmental projects worth Rs. 41.33 crore. The Chief Minister announced opening of PWD sub-division at Jainagar, Jal Shakti sub-division at Kunihar, Patwar circles at Beral and Kunihar. He declared that Sayar Mela of Arki would be celebrated as State level fair. He said that HRTC Depot would also be opened at Arki provided it fulfils the justification. He also announced upgradation of primary health centres Darlaghat and Loharghat to community health centres and health sub-centre Bagga to primary health centre. He said that Baridhar would be developed from tourism point of view. Jai Ram Thakur inaugurated developmental projects of Rs. 28.84 crore including Rs 3.15 crore Community Health Centre building (level-IV) Darlaghat, Rs. 7.12 crore Government College building at Diggal, Rs. 2.37 crore Arki Kharahatti road and Rs. 16.20 crore Kunihar Bainj-ki-Hatti Shaily Brahamapukhar road. He laid foundation stones of Rs. 89 lakh renovation and modernization of 33/11 KV sub-station Kunihar, Rs. 4.51 crore augmentation of old water supply schemes in GP Daseran, Dhundan, Hanuman Barog and Surajpur from Ali khud in tehsil Arki, Rs. 1.99 crore improvement of water distribution system in GP Palog, Daghogi, Kotli, Saryanj, Bakhalag and Kunihar area, Rs. 2.07 crore Khajlaghatti to Katal Karyalu road, Rs. 46 lakh agriculture sale centre, store-cum- residential accommodation at Arki, Rs. 80 lakh office-cum-residence building of SMS (Agriculture) at Kunihar and Rs. 1.77 crore Sub Market Yard at Hanuman Barog. Jai Ram Thakur said that people of Arki area gave wholehearted support to the BJP during last Lok Sabha election for which the leadership would always remain grateful to them. He said that the Covid-19 pandemic has adversely affected day-to-day life of the people of the country and the State as well. He urged the people to strictly follow covid-19 appropriate behaviour as the pandemic was not yet over. He said that during the pandemic the State Government ensured that there was not dearth of oxygen, ventilators, medicines and other essentials in the State. While accusing the previous Congress Government of ignoring the health sector in the State, Chief Minister said that there were only two oxygen plants in the State, whereas today the State has about 10 functional plants and 28 more were being setup very soon. He said that the State Government during the lockdown brought about 2.50 lakh Himachalis stranded in different parts of the country to their home. He thanked the Prime Minister for effectively handling the Covid situation in the country. He said that the State has toiled hard to make up for the time wasted due to the pandemic by accelerating the pace of development. The State was also a front runner in the country in matter of vaccination against the virus. He also detailed various developmental and welfare schemes launched by the State Government during the last about three and a half years. He said that during the pandemic the State Government virtually inaugurated and laid foundation stones of developmental projects worth about Rs 103 crore for Arki Vidhan Sabha area. Various social, cultural and religious organizations honoured the Chief Minister on the occasion. Chief Minister also launched the campaign ‘Har Ghar Lehraye Tiranga’ on the occasion. Member of Parliament and State BJP President Suresh Kashyap thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth about Rs 42 crore for Arki area. He said that Chief Minister has ensured balanced and equitable development of the State during the last three and a half years. He said that during the Corona pandemic the Chief Minister ensured effective steps to contain the spread of this virus and the steps taken by the State Government for covid-19 management have been appreciated even by the Centre as well as various state governments. Former MLA Govind Ram Sharma thanked the Chief Minister for evincing keen interest in development of the area. He said that adequate funds should be provided for proper maintenance of roads in the area. He also urged the Chief Minister for opening of HRTC Depot and Nursing College at Arki and developmental block at Darlaghat. Chairman, HIMCOFED and BJP leader from the area Rattan Singh Pal thanked the Chief Minister for dedicating developmental projects worth crores of rupees for the area. He also thanked the Chief Minister for virtually dedicating developmental projects worth Rs 103 crore during the corona pandemic period. He thanked the Chief Minister for opening a BDO Office at Darlaghat and Jal Shakti Sub Division at Kunihar. Arki BJP Mandal President D.K. Upadhaya welcomed the Chief Minister and other dignitaries present on the occasion. Health Minister Dr. Rajiv Saizal, Vice Chairman Khadi Board Purshattam Guleria, District BJP President Ashutosh Vaidya, MLA Doon Paramjit Singh Pammi, Chairperson Tourism Development Board Rashmi Dhar Sood, Chairman Marking Board Baldev Bhandari, Chairman Jogindra Central Cooperative Bank Yogesh Bhartiya, former MLA K.L. Thakur, Deputy Commissioner Solan Kritika Kulhari were present on the occasion among others.
स्वच्छ हिमाचल मिशन 2021 के तहत शुक्रवार को वन परिक्षेत्र दाड़लाघाट के कर्मचारियों, अधिकारियों व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रतिनिधियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसके लिए सभी ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग से पिपलुघाट सड़क वाया उपतहसील कार्यालय व पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट से होकर पॉलिथीन व अन्य कूड़ा कचरा इकट्ठा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों व पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज व ग्राम पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया ने लोगों से अपील की कि जंगलों के रास्तों व गाँव के रास्तों को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देते रहें, ताकि हिमाचल सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान को कामयाब बनाया जा सके, ताकि दिन व दिन जो नई नई बीमारियाँ पैदा हो रही है उनसे बचाव हो सके। इस अवसर वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट किशोरी भारद्वाज, रेंजर ब्रांच ऑफिस दानोंघाट सत्यदेव शुक्ला, फॉरेस्ट गार्ड मनलोग बीट से सुरेंद्र कुमार, फॉरेस्ट गार्ड, खुशबू शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट प्रधान बंसी राम, उप प्रधान हेमराज, सेक्रेटरी दाड़लाघाट धनीराम, वार्ड सदस्य नौंणी से मस्तराम, दाड़लाघाट वार्ड सदस्य महेश, उमेश, पिंकी देवी, काकड़ा से वार्ड सदस्य अनुराधा, गवाह से वार्ड सदस्य नेम चंद, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट तुलसीराम, मीरा देवी, पंचायत चौकीदार पवन कुमार और वार्ड स्यार से सदस्य अमरा देई आदि ने इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.जनेश कपूर ने की। जिसमें आजादी के आंदोलन में हिमाचल प्रदेश की 3 मुख्य घटनाओं पझोता आंदोलन, सुकेत सत्याग्रह और धामी गोली कांड पर मुख्यतः चर्चा की गई। वेबीनार की शुरुआत प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर के अध्यक्षीय संबोधन से प्रारंभ हुई। उन्होंने आजादी के आंदोलन में विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय नेताओं और आंदोलनों पर विस्तृत प्रकाश डाला व स्वतंत्रता आंदोलन की पवित्र धरोहरों के संरक्षण पर बल दिया। इसी कड़ी में प्रोफेसर अजय कुमार ने पझोता आंदोलन, प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धामी गोली कांड और प्रोफेसर सुरेश कुमार ने सुकेत सत्याग्रह विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल की भूमिका से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया। विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने विचार सांझा किए। वेबीनार के अंत में राष्ट्रीय आंदोलन विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं का दबदबा बना रहा। शबनम शर्मा प्रथम स्थान पर, स्मृति द्वितीय स्थान पर और रश्मि तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के अंत में प्रोफेसर विश्व ज्योति ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 38210 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आज जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 156 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त, 2021 को 130 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से शुक्रवार को धर्मपुर विकास खण्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 02 दिवसीय 'रिकाॅगनिशन ऑफ प्रिओर लर्निंग' कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने किया। 02 दिवसीय इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आहार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन की स्वच्छता एवं रखरखाव तथा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक संतुलित आहार के बारे में बताया जाएगा। सुभाष अत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ एवं संतुलित आहार अति आवश्यक है। इसके लिए हम सभी को खाद्य पदार्थों के रखरखाव तथा इनकी पोषकता की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों को 15 अगस्त तक टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में सीडीपीओ धर्मपुर वीना कश्यप ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण के लाभ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपयोग में लाने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश कौशल विाकस निगम के जिला संयोजक नरेन्द्र त्यागी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम वाॅकमैन इण्डिया प्राईवेट लिमिटिड द्वारा सोलन जिला के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों को ‘कौशल प्रमाण पत्र’ प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के प्रधानाचार्य डाॅ.सुनील पाल, वाॅकमैन इंण्डिया प्राईवेट लिमिटिड के प्रतिनिधि आरक्षित गुप्ता, प्रशिक्षक नीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में शुक्रवार को स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के तहत सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यान्वित किया गया। अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ रहना आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी अपने आसपास के परिवेश को साफ-सुथरा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सभी का व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति संवेदनशील रहे तो हम स्वच्छता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं जो देश, प्रदेश एवं समाज के विकास के लिए अनिवार्य है। स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, रेलवे लाइन, आनंद काॅम्पलेक्स, चिल्ड्रन पार्क, उपायुक्त कार्यालय पार्किंग, बस अड्डा एवं पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई की गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य अजेश कुमार, वर्ग अनुदेशकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा 28 अगस्त, 2021 को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने शुक्रवार को दी। ईरा प्रभात ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के दृष्टिगत इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दौड़ पूरे देश में 02 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ का 28 अगस्त, 2021 को प्रातः 8.30 बजे से ऐतिहासक ठोडो मैदान से आयोजित की जाएगी।
आजादी के अमृत महोत्सव के सन्दर्भ में डाइट सोलन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और जिला प्रशासन के साथ वार्ड न. 10 में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान भी प्रारंभ किया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत एस.डी.एम. सोलन अजय यादव ने की। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा भी इस अवसर पर मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर स्वच्छ हिमाचल अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में डाइट सोलन ने स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा अंतर सदन देश भक्ति समूह गान प्रतियोगता का कोविड एस.ओ.पी. को ध्यान में रख कर आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा ने बताया की प्रदेश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान की इसी कड़ी में सोलन जिला प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डाइट के प्रशिक्षुओं तथा स्टाफ ने वार्ड न.10 में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जिसकी शुरुआत एस.डी.एम.सोलन अजय यादव ने की। यह अभियान चार खम्बा से डाइट तक, डाइट से मुख्य सड़क होते हुए कोटला नाला तक, गर्ल्स हॉस्टल गेट से कोटला नाला तक तथा डाइट परिसर एवं उसके इर्द–गिर्द चलाया गया। डाइट के मीडिया कोर्डिनेटर डॉ.राम गोपाल शर्मा ने बताया की आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव पर स्वच्छ हिमाचल के सन्दर्भ में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में डाइट के 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रितियोगिता में -- प्रथम भानु गुप्ता --द्वितीय उषा --तीसरे स्थान पर पूजा नारा लेखन प्रितियोगिता में --प्रथम शालू कँवर --द्वितीय प्रिया कुमारी --आरती गुप्तातीसरे स्थान पर भाषण प्रतियोगिता में --प्रथम प्रभजीत कौर --द्वितीय श्याम लाल --चेतना तीसरे स्थान पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में --प्रथम रंगीत --द्वितीय आँचल --शैली तीसरे स्थान पर समूह गान प्रतियोगिता में --प्रथम टैगोर सदन --द्वितीय विवेकानंद सदन --अरविंदो सदन तीसरे स्थान पर एस.डी.एम्.सोलन अजय यादव ने प्रथम, द्वितीय तथा तृत्य स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया। प्रिंसिपल डाइट चन्द्र मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में बनाये गए श्रेष्ठ एवं प्रभावी चित्रों को डाइट के बोर्ड पर प्रदर्शित भी किया गया। डाइट सोलन में वर्ष भर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा .
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय ने विश्वविद्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक ग्रेड 1 और फील्ड सहायक ग्रेड 1 के लिए 21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया। प्रशिक्षुओं को विभिन्न विभागों जैसे फल विज्ञान, पुष्प एवं स्थल सौंदर्यीकरण, कीट विज्ञान, बीज विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान, खाद्य विज्ञान, वन उत्पाद (औषधीय और सुगंधित पौधों), मृदा विज्ञान, सिल्वीकल्चर एवं कृषि वानिकी के संकाय द्वारा वैज्ञानिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने कंडाघाट में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन का भी दौरा किया जहां उनके साथ फल, सब्जियों और फूलों की खेती पर तकनीकी ज्ञान साझा किया गया। कार्यक्रम के समापन समारोह में विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. देवेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए प्रतिभागियों और पाठ्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रिफ्रेशर कोर्स के दौरान प्राप्त ज्ञान से प्रशिक्षुओं को अत्यधिक लाभ होगा और इससे उनकी दिन-प्रतिदिन की कृषि गतिविधियों में सुधार होगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। समापन समारोह के दौरान संयुक्त निदेशक (संचार) डॉ.अनिल सूद, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. सी.एल. ठाकुर, डॉ. वी.के चौधरी और पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रेशमा नेगी उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट में चार सालों से तैयार 30 बेड के सीएचसी अस्पताल को शुरू होने का इंतजार है। चार साल पूर्व में सीएचसी अस्पताल भवन बनकर तैयार हो चुका है व रंगाई पुताई का काम भी पूरा है, लेकिन अंदर की साज सज्जा अभी पूरी नहीं हुई है। इसके अलावा सीएचसी अस्पताल के लिए बैड समेत जरूरी सामान की खरीदारी नहीं हुई है। करीब 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार की लागत से बनेे सीएचसी अस्पताल को संचालित होने में हो रही देर को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा भी है। सभी इस उम्मीद में हैं कि सीएचसी अस्पताल समय से संचालित होगा तो स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। कांग्रेस सरकार के समय अस्पताल बनना शुरू हुआ था व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण कार्य एक साल के भीतर बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार इस भवन के उद्घाटन में देरी कर रही है। जबकि जरूरी संसाधनों की खरीदारी अभी नहीं हुई है। सीएचसी स्टाफ पैटर्न के अनुरूप केंद्र में चार डॉक्टर, एक दंत चिकित्सक, चार स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, आई टेक्नीशियन, एक मिड वाइफ नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक सीएचसी स्टाफ की नियुक्ति को लेकर सरकार से कोई अधिसूचना नहीं पहुंची है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कम से कम ईएसआई का स्टाफ तो यहां बैठेगा। सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही:- स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो मे समाजसेवक अनिल गुप्ता, जगदीश ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, तिलक राज, अरुण, कमलकांत, हंसराज, पदमदेव, लालचंद, मनोज गौतम, जयसिंह ठाकुर, दीपक गजपति, प्रेम केशव, लाला शंकर, मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चूका है लेकिन सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाए। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से यह आग्रह किया है कि जल्द से इस नए भवन को जनता को समर्पित किया जाए ताकि लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें। 25 पंचायतों के साथ लगते इस क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी:- 25 पंचायतों का केन्द्र बिंदु व दो सीमेंट के बड़े उद्योग की आबादी वाले इस क्षेत्र में पीड़ितों को इलाज के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ता है।इससे समय के साथ उनका धन तो बर्बाद होता ही है, अक्सर वक्त पर इलाज न मिल पाने से जान भी चली जाती है। 25 पंचायतों के साथ लगते इस क्षेत्र में करीब 30 हजार से अधिक की आबादी के लिए ईएसआई अस्तपाल है। इसमे तैनात एक मात्र चिकित्सक के कंधों पर लंबे समय से इतनी बड़ी आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था हांकी जा रही है। अगर वास्तव में चल रहे जो ईएसआई अस्पताल दाड़लाघाट के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन यहां 150-200 के बीच ओपीडी रहती है। इनमें से 50 फीसदी से कम मरीजों का ही यहां इलाज हो पाता है। इससे ज्यादा लोगों को इलाज के लिए अर्की, शिमला या सोलन जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मानें तो सीएचसी की बिल्डिंग काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गई, लेकिन संसाधन और स्टाफ अब तक नहीं जुटाया जा सका है। लिहाजा लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 30 बेड वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से जिला परिषद वार्ड दाड़ला और धुंधन की 29 पंचायतों की लगभग 30 हजार से अधिक की आबादी के अलावा बिलासपुर सदर और शिमला ग्रामीण की साथ लगती कुछ पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे।
जिला दण्डाधिकारी सोलन कृतिका कुल्हरी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेशों के अनुरूप आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार सोलन जिला से होकर हिमाचल प्रदेश आने वाले सभी आगुन्तकों को अपने साथ कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र (दोनो खुराक) अथवा 72 घण्टे पूर्व तक किए गए आरटीपीसीआर परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट या 24 घण्टे पूर्व तक किए गए आरएटी परीक्षण की नेगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी अनिवार्य है। यह आदेश 13 अगस्त, 2021 से लागू होंगे। जिला के आवासीय विद्यालयों के अतिरिक्त अन्य सभी विद्यालय 22 अगस्त, 2021 तक बन्द रहेंगे। अध्यापकों एवं गैर अध्यापन कार्य में संल्गन कर्मियों को विद्यालय आना होगा। आवासीय विद्यालयों में कोविड-19 से बचाव के लिए शिक्षा विभाग द्वारा मानक परिचाल प्रक्रिया जारी की जाएगी। पथ परिवहन एवं कान्ट्रेक्ट कैरिएज सार्वजनिक परिवहन बस सेवा का अन्तरराज्यीय, अन्तर जिला एवं जिला के भीतर आवागमन पंजीकृत यात्री क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ होगा। यह आदेश 13 अगस्त, 2021 से लागू होंगे। अन्तराज्यीय परिवहन सेवा के दौरान आरटीपीसीआर या आरएटी अथवा टीकाकरण प्रमाण पत्र की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा प्रणाली तैयार की जाएगी ताकि पात्र यात्री ही सोलन जिला में प्रवेश कर सकें। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि सभी विभाग एवं सरकारी संगठन, पुलिस अधिकारी एवं कर्मी तथा स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित बनाएंगे कि राज्य कार्यकारी समिति एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सभी आदेशों की अनुपालना हो। पुलिस अधीक्षक सोलन एवं बद्दी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन तथा सभी उपमण्डलाधिकारी पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकायों की सहायता से इन आदेशों का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएंगे। इन आदेशों की अवहेलना तथा कोविड-19 से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना न करने पर दोषी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा 51 से 60, भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश उपरोक्त वर्णित तिथि से लागू होंगे तथा आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। अन्य सभी प्रतिबन्ध एवं छूट पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप जारी रहेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि सोलन जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण अभियान में गत दिवस 24813 व्यक्तियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि वीरवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 बचाव टीकाकरण के 140 सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त, 2021 को 136 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन टीकाकरण सत्रों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2021 तक 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए अपना टीकाकरण करवा लें ताकि जिला का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के बिना न रह जाए। उन्होंने सभी से आग्रह किया की अपने समीप के टीकाकरण केन्द्र में जाकर कोविड वैक्सीन की पहली डोज अवश्य लगवा लें। उन्होंने सभी गर्भवती माताओं से भी अनुरोध किया है कि वे स्वेच्छा से अपना टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए यदि किसी के पास पहचान प्रमाण नहीं है तो वे अपने उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी या खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना नाम दर्ज करवा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना किसी संकोच के टीकाकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध हुआ है कि कोरोना महामारी से बचाव में टीकाकरण अत्यन्त कारगर है। डाॅ. उप्पल ने सभी से आग्रह किया कि विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं ताकि जिला की शत-प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक लग जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर सभी नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल ने स्वयंसेवियों को यूथ दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि यह दिवस 1999 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जा रहा है। इसको मनाने का उद्देश्य युवाओं में व्यक्तिगत साफ सफाई, स्वास्थ्य जागरूकता धारणिया विकास, वर्तमान चुनौतियों से किस प्रकार सामना करना है आदि के बारे में विस्तार से बताया।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक सभा के प्रधान व पूर्व उपाध्यक्ष बीडीसी जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शुक्रवार को अर्की का दौरा होने जा रहा है। इस मौके पर सुधार सभा मांग करती है कि दाड़लाघाट के साथ लगती 24 पंचायतों की मांग को मध्य नजर रखते हुए दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय का खोला जाना अति आवश्यक है। वहीं दाड़लाघाट को सब तहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील बनाया जाना जरूरी है, जबकि सरकार को यहां से काफी रेवेन्यू प्राप्त होता है। वहीं दाड़लाघाट में दो सीमेंट प्लांट अंबुजा व अल्ट्राटेक स्थापित है। वहीं नेशनल हाईवे होने की वजह से भी वीआईपी लोगों का आवागमन अधिक रहता है, इसलिए दाड़लाघाट में एक लोक निर्माण विभाग का सर्किट हाउस होना भी जरूरी है। यह मांगे पूर्व में बीडीसी सदस्यों ने भी प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजी है। इस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति भी प्रदान की। सभा में प्रधान जगदीश ठाकुर, सचिव प्रेम केशव, हेतराम, राजेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, अनिल, लोक राम, बाबू राम, प्यारे लाल, प्रेमलाल, गीता राम, जीतराम इंद्र सिंह, हेमंत, सुखराम, महेंद्र, अमरचंद, हेमचंद, भीमचंद, रमेश कुमार, कमलेश ने भाग लिया।
राजकीय उच्च विद्यालय कराडाघाट में आम सभा की बैठक हुई। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भाग लिया। आम सभा की अध्यक्षता शंकुतला शर्मा ने की। इस मौके पर 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और सर्वसम्मति से युवराज शर्मा को आगामी 3 वर्षों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चयनित किया गया। आम सभा में विद्यालय के परीक्षा परिणामों और आय-व्यय का ब्यौरा, मध्यान्ह भोजन योजना, ऑनलाइन शिक्षण तथा वृक्षारोपण व स्वच्छता एवं कोविड-19 पर तथा इससे बचाव के उपाय उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आमसभा में ईशा, मोनिका तथा रक्षा एवं जागृति को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु बधाई प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक हरि प्रकाश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक मस्तराम शर्मा तथा विद्यालय के अध्यापक हरीश गुप्ता, खेमराज शर्मा, राजेंद्र राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 अगस्त, 2021 को सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। जयराम ठाकुर 13 अगस्त, 2021 को दिन में 02.25 मिनट पर चौगान मैदान अर्की पहुंचेगें। मुख्यमंत्री तदोपरांत चैगान मैदान अर्की से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन (लेवल-4) दाड़लाघाट का लोकार्पण करेंगे। वे तदोपरान्त राजकीय डिग्री काॅलेज भवन दिग्गल का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त अर्की-खरड़हट्टी मार्ग तथा कुनिहार-बैंज की हट्टी-शैली-ब्रह्मपुखर मार्ग को जनता को समर्पित करेंगे। जयराम ठाकुर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कुनिहार के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य की आधारशिला रखेंगे तथा अली खड्ड से ग्राम पंचायत दसेरन, धुन्दन, हनुमान बड़ोग एवं सूरजपुर की पुरानी पेयजल योजनाओं के संवर्धन कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरान्त ग्राम पंचायत पलोग, पलानिया, दधोगी, कोटली, सरयांज, बखालग एवं कुनिहार क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की वितरण प्रणाली के सुधार कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। जयराम ठाकुर तदोपरान्त खजला घाटी से काटल करयालू मार्ग, अर्की में कृषि बिक्री केन्द्र, भण्डार गृह एवं आवासीय भवन के निर्माण कार्य, कृषि विषयवाद विशेषज्ञ कार्यालय एवं आवास भवन कुनिहार के निर्माण कार्य तथा हनुमान बड़ोग में प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के उप मार्किट यार्ड निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री तदोपरान्त चैगान मैदान अर्की में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा महिला अध्यापिकाओं के लिए तीज के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापिकाओं ने एकल नृत्य तथा अन्य रंगा- रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा झूला झूल कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। शशि गर्ग, चारू बंसल, अदिति गर्ग, पीयूष गर्ग तथा उनकी नवविवाहिता धर्मपत्नी दीपिका गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रवीणा झा एवं उप प्रधानाचार्या सुनीता ठाकुर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा नवविवाहित जोड़े को उपहार देकर उन्हें उनके जीवन के इस नए सफ़र के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित टी-पार्टी के लिए भी धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत धुन्दन के गांव चमाकडी में मंगलवार को दो मंजिला टिन की छत नुमा मकान आग से जलकर राख हो गया है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।जबकि पुलिस प्रशासन से एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने मौके पर जाकर आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार यह आग मंगलवार सुबह करीब 9 बजे के लगभग लगी।आग का पता घरवालों को तब लगा जब जलने की बदबू आ रही थी,अचानक घर वालों ने देखा कि ऊपर की मंजिल पर आग की लपटें निकल रही थीं।इस आग लगने की घटना में किसी जानीमाल का नुकसान नहीं हुआ है,लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया है।आग का पता लगते ही आस-पड़ोस व गांव के लोग आग पर काबू पा रहे थे,इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया।इसके बाद दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।यह आग ओमप्रकाश पुत्र परस राम गांव चमाकडी डाकघर धुन्दन के घर लगी है।दो मंजिला मकान व टिन की छत नुमा रसोईघर बिजली के शॉर्टसर्किट से जलकर राख हो गया है।घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।इस आग की घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।स्थानीय पुलिस थाना दाड़लाघाट में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।नायब तहसीलदार इंद्र कुमार,कानूनगो कृष्णचंद,विजय कांत व पटवारी हल्का कपिल ने प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा उन्होंने हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 11 केवी रबौण फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 13 अगस्त, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आयुर्वेदिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड फेज-1, फेज-2, रबौण, नेगी काॅलोनी, एससीईआरटी, राधा स्वामी सत्संग एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले कार्य दिवस पर बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस थाना सदर सोलन में 06 सितम्बर, 2021 को 05 दोपहिया तथा 02 चौपहिया वाहनों की नीलामी प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव ने दी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन की अनुमति के उपरान्त इन वाहनों का पुलिस थाना सदर सोलन में किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक निरीक्षण किया जा सकता है। सभी बोलीदाताओं को पुलिस थाना सदर में एमएचसी मालखाना के पास नीलामी आरम्भ होने से पूर्व धरोहर राशि के रूप में 10 हजार रुपए जमा करवाने होंगे। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
सोलन जिला में 22 अगस्त तथा 29 अगस्त 2021 को विशेष लोक अदालत ‘जनता के द्वार’ आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी। कपिल शर्मा ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के चालानों का निपटारा किया जाएगा। पूर्व लोक अदालत बैठक 16 अगस्त से 21 अगस्त 2021 तथा 23 अगस्त से 28 अगस्त 2021 तक आयोजित की जाएंगी। यह लोक अदालत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन (सीजेएम कोर्ट) व अन्य सभी न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालयों में जहां मोटर वाहन अधिनियम के चालान लंबित हैं, में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोक अदालत जिला मुख्यालय सोलन सहित कण्डाघाट, अर्की, कसौली एवं नालागढ़ स्थित न्यायालयों में भी इन्हीं तिथियों को आयोजित की जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डिजिटल माध्यम से व विभिन्न क्षेत्रों में स्वयं पहुंचकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को उनके घर-द्वार पर ही कानूनी जानकारी प्रदान की जा सके। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सोलन कपिल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सोलन द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में सोलन के पुराने बस अड्डे तथा बाईपास सोलन पर चालकों, परिचालकों एवं आॅटो चालकों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कपिल शर्मा ने कहा कि कण्डाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के फोरलेन कार्य में संलग्न श्रमिकों को भी कोविड नियमों का पालन करने के बारे में प्रेरित किया गया। पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन, अप्पर बाजार, चैक बाजार इत्यादि स्थानों पर भी लोगों को कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और ऐसे में आवश्यक है कि लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, उचित सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से साफ करते रहें। उन्होंने कहा कि इस अवधि में बाल आश्रम अर्की, ओपन शेल्टर होम कथेड़ में बालक-बालिकाओं को कोविड-19 से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में भी बताया गया। कपिल शर्मा ने कहा कि इस दौरान सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि धर्मपुर विकास खण्ड के तहत ग्राम पंचायत चण्डी, सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ओच्छघाट, जाबल जमरोट, कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग, घनागुघाट, पारनू तथा मान में लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बताया गया कि लोक अदालत व मध्यस्थता के माध्यम से आपसी झगड़ों का निपटारा किया जा सकता है। लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं, पंचायती राज अधिनियम, घरेलू हिंसा, सूचना का अधिकार एवं मनरेगा के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को कोविड-19 नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं तथा अन्य को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला कारागार सोलन में कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। कैदियों को कोविड नियमों का पालन करने तथा ‘प्ली बारगेनिंग’ के बारे में बताया गया। जेल अधिकारियों को उनके कर्तव्य व कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिशिचित करने के बारे में अवगत करवाया गया।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा होने के संकेत है। जिसको लेकर लोगों द्वारा कई घोषणाएं होने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र की करीब 32 पंचायतों के केन्द्र बिन्दु दाड़लाघाट में नए विकासखंड को खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इन पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों का कहना है कि अगर दाड़लाघाट में विकासखंड खुलता है तो उन्हें कुनिहार विकासखंड में आने जाने वाले समय से बचत होगी वहीं नजदीक होने से काम भी जल्द होंगे। पंचायत समिति अध्यक्ष सोमा कौंडल, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पंचायत प्रधान बागा सुरेन्द्रा, पारनु प्रधान केशवराम, चाखड़ प्रधान गुरदेई, सन्याडी मोड़ प्रधान शंकरलाल का कहना है कि दाड़लाघाट के आसपास करीब 32 पंचायतें आती है। जिनमें से मांगल, बेरल, बागा व सारमा सहित अन्य ऐसी पंचायतें है जो वर्तमान में अगर विकासखंड कुनिहार में पंचायत के कार्य से वहाँ जाती है तो पूरे दिन की भागदौड़ के बाद भी अगर काम न हो तो इन्हें निराशा हाथ लगती है। लोगों का कहना है दाड़लाघाट ही एक ऐसा उपयुक्त स्थान है जहाँ पर विकासखंड खुलने से लोगों को ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। लोगों ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते है तो उनकी इस मांग को पूरा किया जाए ताकि लोगों को नए विकासखंड के बनने से पंचायत सम्बंधित कार्यो का निपटारा जल्द हो सके।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में 12 अगस्त को स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन होने जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने विद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्रों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे उक्त तारीख को 11:00 बजे पूर्वाह्न विद्यालय में पहुंचकर स्कूल प्रबंधन समिति के पुनर्गठन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। ताकि नई कार्यकारिणी स्कूल की विकासात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर सके और विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए रणनीति तैयार कर सके। प्रधानाचार्य ने कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ रहे विद्यार्थियों के सभी अभिभावकों से विद्यालय में ठीक 11:00 बजे पहुंचने का आग्रह किया है।
मजदूर किसान आम जनता विरोधी एवं महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ जिला एवं ब्लाक मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शनों में लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन बागा ने भाग लिया। इस दौरान यूनियन ने कार्यालय से लेकर बाजार व पुलिस थाना बागा तक रैली का आयोजन किया। यह रैली विरोध प्रदर्शन के रूप में कृषि कानूनों को रद्द करने एवं श्रम कानूनों को बदलकर चार श्रम कानूनों में बदलने के खिलाफ तथा बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ की गई। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन अध्यक्ष बलबीर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में लाखों लोग बेरोजगार हुए तथा महंगाई अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों को बदल दिया गया तथा किसानों के ऊपर 3 काले कानून थोप दिए गए। यूनियन ने थाना प्रभारी बागा के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं प्रदेश मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार को भेजा। इसमें अपील की है कि उपरोक्त मांगों की पूर्ति हेतु उचित कदम उठाकर कर्मचारियों व किसानों को राहत पहुंचाएं।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट द्वारा पंचायत बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री से राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रवक्ताओं व अन्य स्टाफ के खाली चल रहे पदों को भरने की मांग की है। गौर रहे कि दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में बिना टीचिंग स्टाफ व बिना समुचित इंफ्रास्ट्रक्चर के युवाओं की शिक्षा का स्तर हांफने लगा है। महाविद्यालय में न तो पर्याप्त टीचिंग स्टाफ है और न ही उनकी पढ़ाई हेतु कोई भी अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर। जिस कारण बच्चे महाविद्यालय से या तो दूसरे महाविद्यालयों को पलायन कर रहे हैं या इस विद्यालय में प्रवेश ही नहीं ले रहे हैं। टीचिंग स्टाफ की बात करें तो 1 वर्ष से अंग्रेजी के प्रोफेसर का पद रिक्त पड़ा है, लगभग 4 माह से हिंदी प्रोफेसर का पद रिक्त पड़ा है और 8 माह से इकोनॉमिक्स के प्रोफ़ेसर का पद रिक्त है। इसी प्रकार 1 वर्ष से कॉमर्स के प्रोफेसर का पद रिक्त पड़ा है। यही नहीं नॉन टीचिंग स्टाफ में एक पद लिपिक व जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और एक लाइब्रेरियन का पद भी रिक्त पड़ा है। इसी प्रकार कॉलेज की अपनी बिल्डिंग न होने के कारण पढ़ाई सड़क के किनारे किराए पर लिए एक मकान में करवाई जा रही है। जहां निरंतर यातायात के शोर-शराबे में पढ़ाई होने का जायजा सहज ही लगाया जा सकता है। यद्यपि कॉलेज खुलने के समय तत्कालीन सरकार ने महाविद्यालय के भवन हेतु 5 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया था और एक करोड़ 71 लाख रुपए की राशि भी लोक निर्माण विभाग को इस भवन हेतु जारी कर दी थी लेकिन लोक निर्माण विभाग के नॉर्म्स के अनुसार कम से कम 30% की राशि खाते में जमा होने पर ही कार्य शुरू किया जा सकता है जिसके प्रति 4 वर्ष बीत जाने पर भी सरकार का रवैया बिल्कुल उदासीन लग रहा है। इस कारण क्षेत्र की लगभग 20 पंचायतों के लोगों में इस बाबत अत्यधिक गुस्सा पनप रहा है। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान व सभी प्रतिनिधियों ने बताया कि इस बाबत लोगों में सरकार के उदासीन रवैया के प्रति अत्यधिक आक्रोश है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ प्रतिनियुक्त करने की मांग की है, ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई करने इधर उधर न भटकना पड़े।
ग्राम पंचायत बरायली में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अवसर पर पंचायत सदस्य हिरादेई के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए तकनीकी सहायक कर्मचंद कौशल ने बताया कि इस मौके पर गांव पथरागल व धमोग में सफाई की गई व गांव के लोगों को स्वच्छता पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य हिरादेई,पंचायत तकनीकी सहायक कर्म चंद कौशल,पवन कुमार,अक्षित शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्या देवी, पंकज शर्मा, महेश गौतम, दिवान चंद, पंकज भार्गव, महेश, मोनू, महेश गौतम व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत दाड़लाघाट,नवगांव,भराड़ीघाट के अनुभागों में 11 व 12 अगस्त 2021 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता दाड़लाघाट मनमोहन सिंह चंदेल ने बताया कि बिजली के आवश्यक रखरखाव हेतु प्रात 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से असुविधा हेतु सहयोग की अपील की है।
महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र नागरिक 09 सितम्बर, तक अपना ‘गोल्डन कार्ड’ बनवा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने आज यहां दी। डाॅ. राजन उप्पल ने शेष बचे लाभार्थी परिवारों से आग्रह किया है कि वे 9 सितम्बर से पूर्व अपना एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनवा लें। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवार अपनी पात्रता की जानकारी समीप के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित नगर पंचायत तथा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित आशा कार्यकर्ताओं से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में उपचाराधीन होने पर 05 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार का प्रावधान है। इसके लिए लाभार्थी के पास गोल्डन कार्ड होना अनिवार्य है।


















































